




एल. ए. स्कूल में मेडिकल हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में मेडिकल हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस हैल्थ कैम्प में कक्षा प्री-नर्सरी से पाँचवी कक्षा के बच्चों की आँखें चैक किए गईं। जिसमें बच्चों को आंखों सुरक्षा से सम्बंधित जानकारियां प्रदान की गई। इस हैल्थ कैम्प में संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर डॉ स्वाति वर्मा, डॉ शिवानी किन्हा का स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को नियमित रूप से आँखो को सही तरीके से साफ रखने के बारे में जागरूक किया। साथ ही सभी बच्चों को डॉक्टरों की टीम ने अपनी आँखों की रक्षा हेतु अनेकों सुझाव दिए। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आखों की सही रक्षा करनी चाहिए। प्रकृति ने हमें ये नायब चीजें सौंप रखी हैं। हमें बचपन से ही सही आदतों को अपनाकर अपने शरीर की आने वाली पीड़ाओं से रक्षा कर सकते हैं। हैल्थ केम्प के समापन पर सभी बच्चों ने डॉक्टरों की टीम का आभार प्रकट कर उनके द्वारा प्रदान किए सुझावों को जीवन में अपनाने का विश्वास दिखलाया। स्कूल संचालक मंडल व स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव की तरफ से सीनियर डॉक्टर व उनकी टीम को मोमेंटो व एप्रिशियशन सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका आभार प्रकट किया।



एचडी स्कूल की पूर्व छात्रा मीनी पुत्री विजय कुमार बिरोहड़ MNSमें फर्स्ट रैंक के साथ लेफ्टिनेंट बनकर लौटीं, हुआ भव्य स्वागत
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब विद्यालय की प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा मीनी पुत्री विजय कुमार बिरोहड़ ने MNS (Military Nursing Service) में फर्स्ट रैंक प्राप्त करते हुए लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया और अपने पुराने विद्यालय में पहुँचीं। मीनी ने मंच पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डछै के लिए चयन प्रक्रिया अत्यंत कठिन होती है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिककृतीनों स्तरों पर कड़ी परीक्षा देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता की कुंजी हार्ड वर्क विद स्मार्ट वर्क” है। मीनी ने विद्यार्थियों को समझाया कि मेहनत तभी परिणाम देती है जब वह सही दिशा में और योजनाबद्ध तरीके से की जाए। उन्होंने एचडी स्कूल की शिक्षा और अनुशासन की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय ने उनमें नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और सेवा की भावना विकसित की, जो आगे चलकर सेना जैसी जिम्मेदार सेवा में अत्यंत उपयोगी साबित हुई। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि मीनी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “डछै में फर्स्ट रैंक हासिल कर लेफ्टिनेंट बनना असाधारण उपलब्धि है। मीनी ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि समाज का नाम भी रोशन किया है, और वे बेटियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा हैं। प्राचार्या नमिता दास ने भी मीनी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विद्यालय की शिक्षा-संस्कार की गुणवत्ता और मीनी की मेहनत का सुंदर परिणाम है। वहीं उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने कहा कि मीनी का विद्यालय आगमन छात्रों के लिए अमूल्य अवसर है, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।





कासनी में खुशी क्लिनिकल लैब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया
बीजेपी के वरिष्ट नेता संत सुरेहती ने बेज लगाकर शुभारंभ किया और प्रशस्ति पत्र से रक्तदाताओं को सम्मानित किया
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: आज गाव कासनी में खुशी क्लिनिकल लेबोरेटरी की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका बीजेपी के वरिष्ट नेता संत सुरेहती ने बेज लगाकर शुभ आरंभ किया और प्रशस्ति पत्र से रक्तदाताओं को सम्मानित किया। संत सुरेहती ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से शरीर में रक्त की कोई कमी नही होती बल्कि रक्त का संचार बढता है और अपने रक्त से हम किसी दूसरे की जिंदगी भी बचने का काम भी कर सकते हैं। खुशी क्लिनिकल लैब के संचालक सचिन शर्मा, रोहताश फोगाट, पुरी सिविल मेडिकल टीम, रेड क्रॉस टीम ओर सभी ब्लड डॉनर का जिनमें हंसराज, सुनील, रमेश, मोहित, गिन्नी आदि का धन्यवाद किया और समाज में ब्लड कैंप जैसे कार्यक्रम करने के प्रति प्रेरित किया।






मैं भी निपुण: अभिभावक बने सीखने के सहभागी
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत नवंबर माह की डीपीआईयू बैठक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने की। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मीटिंग की शुरुआत की। डॉ. पुनिया ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से निपुण हरियाणा के लक्ष्यों की अब तक की प्रगति, सामने आई चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से उन विद्यालयों पर फोकस किया जहाँ सितम्बर माह में आयोजित सेन्सस असेसमेंट में भाषा एवं गणित में विद्यार्थियों की दक्षता अपेक्षित स्तर से कम पाई गई है। विद्यालय‑वार समीक्षा कर ऐसे कारणों की पहचान की गई जिनकी वजह से कुछ स्कूल अभी लक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पाए हैं। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह में 22 और 23 तारीख को सेन्सस असेसमेंट का दूसरा चरण आयोजित किया जायेगा। जिसमे जिले के केटेगरी सी के 50 प्रतिशत विद्यालयों को केटेगरी बी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए सभी को टीम के रूप में काम करते हुए वांछित मंजिल तक पहुंचना होगा। उन्होंने मिशन में अभिभावकों की भूमिका को भी काफी महत्वपूर्ण माना तथा सभी से आह्वान किया कि मैं भी निपुण अभियान को अभिभावकों तक पहुंचाया जाये और उनको मिशन के लक्ष्यों से अवगत कराकर इनकी प्राप्ति भी सहभागी बनाया जाये। जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह ने कहा कि चिन्हित विद्यालयों के लिए अलग सुधार कार्ययोजना प्रभावी तरीके से लागू की जाये, नियमित मॉनिटरिंग हो और कक्षा‑कक्ष में गतिविधि‑आधारित शिक्षण पर विशेष बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी एबीआरसी, बीआरपी एवं सी.आर.सी. विद्यालयों से नियमित संवाद बनाए रखें और प्रत्येक कक्षा में बुनियादी भाषा‑गणित दक्षताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करें।सभी अधिकारियों को मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए। बैठक से पहले जिले के सभी मेंटर को सेंसस असेसमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया और खंड स्तर पर उन शिक्षकों के प्रशिक्षण की योजना भी बनाई गई जो 22 और 23 दिसंबर को सभी प्राथमिक विद्यालयों में असेसमेंट करेंगे। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि निपुण हरियाणा मिशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने के अधिकार को सुनिश्चित करने का सामूहिक प्रयास है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कक्षा‑कक्षा में चल रही शिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण करें, कमजोर विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल कक्षाएँ चलवाएँ और हर पंद्रह दिन पर विद्यालय‑वार प्रगति रिपोर्ट तैयार करें। बैठक में यह भी तय हुआ कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों, विद्यालयों, क्लस्टर एवं खंड को अगली डी.पी.आई.यु. में सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य भी उनसे प्रेरणा ले सकें और झज्जर जिला निपुण हरियाणा के लक्ष्यों की प्राप्ति में अग्रणी जिला बन सके।इस मीटिंग में उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल दहिया, राजबाला फोगाट, शेर सिंह, जोगेन्द सिंह, डाइट से सुनील कुमार, भूपेन्द्र रोज, संपर्क से अमित कुमार, एपीसी धर्मेंद्र सिंह सहित सभी क्लस्टर मुखिया और एबीआरसी बीआरपी उपस्थित रहे।





सिचाई भवन के 200 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध
जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जारी किए आदेश
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत सिचाई भवन के 200 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा झज्जर स्थित सिचाई भवन परिसर में धरना दिए जाने की सूचना है, जिससे कार्यालय परिसर सहित आसपास के सरकारी कार्यालयों में भीड़ इकट्ठा होने, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी, तंबू लगाने और अन्य प्रकार की बाधक गतिविधियों की आशंका है, जो सार्वजनिक व्यवस्था और आमजन के लिए असुविधा उत्पन्न कर सकती है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश अनुसार सिचाई भवन और संबंधित कार्यालयों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति, समूह अथवा संगठन धरना, प्रदर्शन, मार्च, सभा, नारेबाजी, तंबू लगाना या किसी भी प्रकार की बाधक गतिविधि नहीं करेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जन सुरक्षा, सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता और शांतिदृव्यवस्था बनाए रखने के हित में जारी किया गया है।



नगर परिषद टीम ने चलाया संपतिकर वसूली अभियान, 2 प्रतिष्ठान किए सील, 20 लाख रुपये की कर वसूली
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: जिलानगर आयुक्त के निर्देश अनुसार गुरुवार को नगर परिषद द्वारा शहर में सम्पतिकर वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लगभग 20 लाख रूपये की राशि वसूल की गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देविंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार को डयूटी मजिस्ट्रेट पालिका अभियन्ता सुनील चुघ व पुलिस बल के साथ झज्जर शहर की 10 कर्मशियल सम्पतियों पर कार्यवाही की गइ, जिनमें से 6 सम्पतियों को सील किया गया। इनमे से 4 संपति मालिकों द्वारा मौके पर बकाया सम्पतिकर अदा कर दिया गया। जिनकी सील को खोल दिया गया और 4 सम्पति मालिकों द्वारा मौके पर सम्पतिकर अदा करके रसीद प्रस्तुत कर दी गई, जबकि 2 प्रतिष्ठान सम्पतिकर अदा ना करने की सूरत में सील की गई हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा सम्पतिकर वसूली अभियान के तहत लगभग 20 लाख रूपये की राशि वसूल की गई और यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। नगर परिषद ईओ ने सभी बकाया सम्पतिकर दाताओं से अपील की कि वे अपना सम्पतिकर अदा करें अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध भी सम्पतिकर की वसूली के लिए सीलिंग की कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी की सम्पति डाटा में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो वे अपने सम्पतिकर डाटा को https://property.ulbharyana.gov.in पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाकर अपना सम्पतिकर डाटा दुरूस्त करवा सकते हैं। नप टीम में सचिव मोहन लाल, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, लेखाकार अशोक कुमार, गृहकर लिपिक राजपाल व मनजेश मौके पर मौजूद थे।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया अब एनएसपी पोर्टल से होंगी ऑनलाइन: डीसी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर लागू करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) तथा विमुक्तध्घुमंतू (डीएनटी) वर्गों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (सेवा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन और वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता, समयबद्धता और दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए तीन स्तरीय सत्यापन प्रणाली लागू की है। इसमें संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) छात्रों के दस्तावेजों का पहला सत्यापन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) अंतिम सत्यापन करेंगे और गलतध्फर्जी आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर पर स्टेट नोडल ऑफिसर (एसएनओ) अनुमोदन और डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति जारी करेंगे।
यह समय सीमा की गई है तय
डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से योजना के तहत आवेदन से लेकर वितरण तक अधिकतम 28 दिन टाइमलाइन जारी की है। छात्र पंजीकरण एनएसपी शेड्यूल अनुसार किया जाएगा। संस्थान सत्यापन 10 दिन में, जिला सत्यापन 7 दिन में, राज्य अनुमोदन 7 दिन में तथा पीएफएमएस के माध्यम से वितरण 4 दिन में किया जाएगा। डीसी ने बताया कि किसी भी प्रकार का फर्जी आवेदन पाए जाने पर उसे तुरंत एनएसपी पर फर्जी चिह्नित करते हुए ब्लॉक कर दिया जाएगा और संबंधित छात्र से राशि की वसूली के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
योग्य विद्यार्थियों को समय पर मिल सकेगी छात्रवृत्ति
उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों, जिला और राज्य स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी शिकायतें और समस्याएं त्वरित रूप से दर्ज करा सकेंगे। एनएसपी पर ऑनबोर्डिंग से योजनाएं और अधिक पारदर्शी और सरल होंगी तथा योग्य विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति सुनिश्चित होगी।




हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर : डीसी
सुशासन दिवस पर राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर 2025 को साल 2024-2025 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘गुड गवर्नेंस अवॉर्ड’ दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिनके अभिनव, अभ्यास और असाधारण प्रयास पूरे राज्य में बेहतर शासन में योगदान करते हैं। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट वाले) अपने-अपने ऑफिस-हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर 13 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्टध्स्कीमध्प्रोग्राम का चयन करने उपरांत नॉमिनेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आईएएस ऑफिसर को इनमें शामिल नहीं किया गया है। डीसी ने बताया कि सभी इच्छुक अधिकारियोंध्अधिकारियों या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने बहुत अच्छा और इनोवेटिव काम किया है, वे अपने आवेदन विभागाध्यक्षध्विभाग के कार्यालयध्संगठन को भेज सकते हैं, जिनकी उनके द्वारा जांच की जाएगी और अपनी सिफारिशों के साथ आगे भेजी जाएगी। स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है, जो स्टेट लेवल पर दिए जाएंगे और हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट-लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे। कोई भी डिपार्टमेंट अपने-अपने डिपार्टमेंट में एक से ज्यादा स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ अवॉर्ड सर्टिफिकेट और नकद इनाम दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तार से जानकारी वेबसाइट https://csharyana.gov.in और www.haryanagoodgovernanceawards-haryana.gov.in पर उपलब्ध हैं।


खेजड़ी बचाओ जन चेतना यात्रा का गांव बहू में भव्य स्वागत
वन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यात्रा को दिखाई गई हरी झंडी
जन चेतना यात्रा से गांव-गांव पहुँचेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: वन विभाग द्वारा खेजड़ी संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘खेजड़ी – जांटी बचाओ जन चेतना यात्रा’ गुरुवार को दादरी से होते हुए जिला झज्जर के गांव बहू पहुँची। ग्राम बहू में ग्रामीणों ने चेतना यात्रा का स्वागत किया। स्वागत उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेंट्रल सर्कल की वनसंरक्षक एमएच रंजीता ने जन चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा बहू गांव से चलकर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खानपुर खुर्द, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झामरी तथा स्पोर्ट्स अकादमी झामरी पहुँची। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि जिला झज्जर में इस यात्रा के माध्यम से खेजड़ीध्जांटी जैसे वृक्षों के संरक्षण का संदेश आमजन तक सुगमता से पहुँचेगा, जिससे हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रयासों को नई गति मिलेगी। शिक्षाविद कमल सिंह यादव ने खेजड़ी बचाओ जन चेतना यात्रा के उद्देश्य,पर्यावरणीय महत्व तथा वन संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रेंज अफसर मातनहेल कुलदीप वर्मा, गांव बहू के सरपंच, जिला पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिकायतों का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में एसडीएम अंकित कुमार चोकसे ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शिविर में कुल 14 नागरिकों की शिकायतें दर्ज हुईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। एसडीएम ने कहा कि यह शिविर जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर सरकार बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निवारण किया जाए। यदि कोई शिकायत बार-बार शिविर में दोहराई जाती है, तो संबंधित विभाग से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी सुरेन्द्र सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ एश्वनी सांगवान, बिजली विभाग के एक्सईएन प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



डीसी ने गांव दादरी तोए के सरपंच को किया निलंबित
बादली, 11 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बादली खंड के गांव दादरी तोए के सरपंच सुनील को निलंबित कर दिया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बादली की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। सरपंच के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है, जोकि नैतिक अधमता की श्रेणी के अंतर्गत आता है। सरपंच पर पद का दुरूपयोग करना दर्शाता है। इस मामले में एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता को नियमित जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेशों के अनुसार पद से निलंबित सरपंच ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं ले सकता व पंचायत की चल-अचल संपत्ति जो भी निलंबित सरपंच के नियंत्रण में है। डीसी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
बेरी में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक और अदालत आज
बेरी, 11 दिसम्बर, अभीतक: बेरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 12 दिसंबर (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली अदालत एवं उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बेरी कार्यालय में संपन्न होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता निगम के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी बेरी द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल से संबंधित सभी शिकायतें मौके पर ही सुनी जाएंगी और यथासंभव वहीं समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्प्ष्ट किया कि यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता बेरी द्वारा किए गए निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष, अभियंता यूएचबीवीएन झज्जर के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समाधानात्मक प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

आईटीआई गुढ़ा में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य जीतपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम बनाकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए विशेष लोन और सब्सिडी उपलब्ध करवा रही है, जिसका युवा वर्ग अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मधुमक्खी पालन क्षेत्र से जुड़े एक उधमी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं युवाओं को स्वरोजगार अपनाने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि सफल उद्यमिता के लिए जज्बा और लगन सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को लोन आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संस्थान परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य और विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।




भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है: विधायक आदित्य देवीलाल
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) झज्जर जिला इकाई द्वारा आज चैधरी ओमप्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन इनेलो कार्यालय, झज्जर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डबवाली से इनेलो एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान उपस्थित रहे। विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि “भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है। भाजपा विधायक द्वारा दिया गया यह बयान कि हरियाणा में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के बच्चे लगेंगे, लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। उमेद सिंह लोहान ने कहा कि भ्रष्टाचार मामलों में छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जाता है, जबकि असली सफेदपोश लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में 20 दिसंबर को तेजा खेड़ा फार्म हाउस में होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, शीला नफे सिंह राठी, युवा जिला अध्यक्ष अमरीजीत कादयान, हल्का अध्यक्ष देवेंद्र जाखड, युवा हल्का अध्यक्ष सुनील, कार्यालय सचिव पवन धनखड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनू, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. रविंद्र मलिक, महेन्द्र सैन, हनुमान गुलिया, बलराज, रामनिवास सैनी, सोनू सैनी, अमित सिंह, पवन धौङ, हरमेश सैनी,
जिला प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी आदि शामिल रहे।
एसीबी टीम ने डेटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु अरोड़ा को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उपकेन्द्र सिरसा ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नगर परिषद फतेहाबाद में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर हिमांशु अरोड़ा को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो को प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख रुपये के बकाया बिल के भुगतान के लिए 60 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सिरसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को निर्धारित राशि स्वीकार करते समय मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई साक्षियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच नियमानुसार जारी है। ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने या लेने की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 या 1064 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




विश्व मानव अधिकार दिवस पर जागरूकता कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा के आदेश अनुसार विश्व मानव अधिकार दिवस पर पैरा लीगल वॉलिंटियर संगीता यादव द्वारा बाल भवन रेवाड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पैरा लीगल वॉलिंटियर संगीता यादव ने बताया की दुनिया में हर व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करने के लिए हर वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। मानव अधिकार दिवस सभी के लिए समानता स्वतंत्रता और गरिमा सुनिश्चित करते हैं। संयुक्त राष्ट्र इन अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पैरा लीगल वॉलिंटियर संगीता यादव ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

समाधान शिविर: जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – डीसी
समाधान शिविर में मौके पर ही बनाई पेंशन, सरकार का किया धन्यवाद
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में मौके पर ही कंवाली निवासी नरेश कुमार की अविवाहित पेंशन बनवाई, जिस पर नरेश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाता है, जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा गांव भाड़ावास में खेत के रास्ते से मिट्टी उठाने पर डीसी ने खनन अधिकारी को जांच करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। गांव जैतड़ावास में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव डहीना में पंचायती रास्ते की पैमाइश करवाने के लिए संबंधित नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। सेक्टर-3 सीवरेज चैंबर व नाले की साफ-सफाई करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। कालाका रोड पर वार्ड नंबर 6 में गली की मिट्टी से लेवलिंग करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से फैमिली आईडी में सदस्य जोडने से संबंधित, राशन कार्ड, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। वहीं शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, भाजपा नेता हुकमचंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह आज करेंगे नगर परिषद के विकास कार्यो का उद्घाटन
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: भारत सरकार में केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार, 12 दिसंबर को प्रातः 10रू30 बजे नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा करवाएं गए विकास कार्यो का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगें। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री गांव धरचाना, बावल में दोपहर 12 बजे पृथ्वी राज चैहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार, 12 दिसंबर को सायं 4 बजे आशीष वीर पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार, 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे रेवाड़ी जिला के गांव बाम्मड़ में श्री कुडिया राम यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।



समाधान शिविर: जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – डीसी
समाधान शिविर में मौके पर ही बनाई पेंशन, सरकार का किया धन्यवाद
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में मौके पर ही कंवाली निवासी नरेश कुमार की अविवाहित पेंशन बनवाई, जिस पर नरेश कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाता है, जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा गांव भाड़ावास में खेत के रास्ते से मिट्टी उठाने पर डीसी ने खनन अधिकारी को जांच करते हुए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। गांव जैतड़ावास में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव डहीना में पंचायती रास्ते की पैमाइश करवाने के लिए संबंधित नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। सेक्टर-3 सीवरेज चैंबर व नाले की साफ-सफाई करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। केवल बाजार के वार्ड-6 की गली में लेवलिंग करके पानी की निकासी का प्रबंध करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से फैमिली आईडी में सदस्य जोडने से संबंधित, राशन कार्ड, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। वहीं शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, भाजपा नेता हुकमचंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत 13 दिसंबर तक करें आवेदन: डीसी
सुशासन दिवस पर राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर 2025 को साल 2024-2025 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘गुड गवर्नेंस अवॉर्ड’ दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिनके अभिनव, अभ्यास और असाधारण प्रयास पूरे राज्य में बेहतर शासन में योगदान करते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट वाले) अपने-अपने ऑफिस-हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर 13 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्टध्स्कीमध्प्रोग्राम का चयन करने उपरांत नॉमिनेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आईएएस ऑफिसर को इनमें शामिल नहीं किया गया है। डीसी ने बताया कि सभी इच्छुक अधिकारियोंध्अधिकारियों या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने बहुत अच्छा और इनोवेटिव काम किया है, वे अपने आवेदन विभागाध्यक्षध्विभाग के कार्यालयध्संगठन को भेज सकते हैं, जिनकी उनके द्वारा जांच की जाएगी और अपनी सिफारिशों के साथ आगे भेजी जाएगी। स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है, जो स्टेट लेवल पर दिए जाएंगे और हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट-लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे। कोई भी डिपार्टमेंट अपने-अपने डिपार्टमेंट में एक से ज्यादा स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ अवॉर्ड सर्टिफिकेट और नकद इनाम दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तार से जानकारी वेबसाइट https://csharyana.gov.in और haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर उपलब्ध हैं।





सभी कार्यालयों में कार्यस्थल पर शुरू हुआ पांच मिनट का योगा ब्रेक (वाई-ब्रेक) – डीसी
वाई-ब्रेक से तनाव मुक्त होकर एकाग्रता के साथ कार्य करने की बढ़ेगी क्षमता: डीसी
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय लिया गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक कार्यदिवस में पांच मिनट के लिए होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को अब कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक पांच मिनट का होगा। वाई-ब्रेक में शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा योग आयोग की ओर से जिला सचिवालय सहित सभी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ सत्र का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस लघु योगाभ्यास की अनुशंसा आयुष मंत्रालय द्वारा की गई है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। है। वाई-ब्रेक के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक https://yoga.ayush.gov.in/pm&gallery&other/y&break और अन्य वीडियो व सामग्री का उपयोग किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार यह 5 मिनट का योग ब्रेक लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यावहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ बसंत कुमार ने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रतिदिन योग सत्र में भाग लेने का आह्वान किया।
आरकेवीवाई स्कीम के तहत उपलब्ध करवाएं कृषि यंत्रों का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आरकेवीवाई स्कीम के तहत किसानों को वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाना है। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के तहत जिन चयनित किसानों द्वारा सुपर सीडर, रीपर बाईन्डर व क्रॉप रीपर कृषि यंत्रों के बिल विभागीय पोर्टल पर 10 दिसंबर तक अपलोड करवा दिए गए है उन किसानों के कृषि यंत्रों का जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को प्रातः 11 बजे अनाज मंडी रेवाड़ी में सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार 14 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे अनाज मंडी रेवाड़ी में रीपर बाइंडर व क्रॉप रीपर मशीन का जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों को आह्वान किया कि उक्त कार्यक्रमानुसार निर्धारित स्थान पर अपने कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे।

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रेवाड़ी, 11 दिसम्बर, अभीतक: जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिला के आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज सहित 100 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को बाल विवाह निषेध विभाग द्वारा बावल के सूरज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गुरुवार को बाल विवाह निषेध विभाग द्वारा बावल के सूरज स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई गई। बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय के प्रमोद कुमार ने बाल विवाह के खतरे, संबंधित कानूनों और रोकथाम के उपायों पर जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत लडकी की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लडके की 21 वर्ष होनी आवश्यक है। इससे कम उम्र में शादी कराना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए 2 वर्ष तक की कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है। झूठी शिकायत करने पर भी कार्रवाई होगी। बाल विवाह की सूचना 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), निकटतम पुलिस थाने, आंगनवाड़ी वर्कर या संबंधित अधिकारियों को दी जा सकती है। उन्होंने सभी स्कूल प्राचार्य से आह्वान किया कि वे 15 दिसंबर तक अपने-अपने स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाएं।
सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने रकम दांव पर लगाकर जुआ खेलते चार आरोपियों को किया काबू
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर रकम दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा रकम लगाकर जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के साथ लगती पार्किंग मे खड़ी एक प्राइवेट बस से काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लोकेंद्र, सूरज, मोहित निवासी फरीदाबाद और राजू निवासी गुड्डा के तौर पर की गई। जिनसे ताश के पत्ते और 7070 रुप की नगदी बरामद हुई।पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में जुआ अधिनियम के तहत अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर ठगों पर झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
थाना साइबर क्राइम झज्जर ने 5.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने बहादुरगढ़ निवासी बीटेक के एक छात्र के साथ 5.5 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो बहादुरगढ़ का रहने वाला और बीटेक का छात्र है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2023 को उसकी फोन के माध्यम से एक व्यक्ति से पहचान हुई। उस व्यक्ति ने स्वयं को स्टॉक ट्रेडिंग का जानकार बताते हुए छात्र से अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने छात्र को विभिन्न प्रकार के स्टॉक और ट्रेडिंग योजनाओं का लालच दिया तथा बाद में उसे दो अन्य व्यक्तियों से भी फोन पर बातचीत करवाई।इन तीनों आरोपियों ने मिले-जुले षड्यंत्र के तहत पीड़ित को भरोसे में लिया और धीरे-धीरे निवेश के नाम पर उससे 5,50,000 रुपये हड़प लिए। पैसे जमा करवाने के बाद सभी आरोपी संपर्क से गायब हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान ठाकुर विक्रम पुत्र ईश्वर, निवासी ग्राम नालू, तहसील खरालु, जिला महेसाणा (गुजरात) के रूप में की। पुलिस टीम ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर झज्जर लाया और उसे अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे विस्तृत पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी में शामिल अन्य सहयोगियों, बैंक खातों, ऐप्स और धन के लेन-देन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जाएगी। झज्जर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लाभ, निवेश या ट्रेडिंग संबंधी प्रलोभन में आकर अनजान व्यक्तियों को पैसे न भेजें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएँ। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने नगदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल निर्देशन में सीआईए-2 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने नमकीन सप्लाई करने वाले टेंपो चालक से नगदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित विकास, जो मूल रूप से बीकानेर निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-9 बहादुरगढ़ में किराये पर रहता है, नमकीन सप्लाई का कार्य करता है। जुलाई 2025 में वह अपने टेंपो से आसौदा की तरफ बाईपास सर्विस रोड होते हुए सेक्टर 16-17 की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उसके पास आए और उससे लगभग 11,000 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-2 की टीम ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अजय (निवासी सुनारिया), हर्षित (निवासी ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़) और विजय (निवासी सुनारिया) के रूप में की। तीनों आरोपी पहले से ही अन्य अपराधिक मामलों में जेल में बंद थे। पुलिस टीम ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर वारदात स्थान की पुष्टि भी कराई।पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक विनोद कुमार ने गांव कलोई में सड़क सुरक्षा व सड़क हादसों को रोकने के प्रति जागरूक किया
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस मुख्यालय उपायुक्त जसलीन कौर के दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा गांव कलोई में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया और हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रबंधक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक चोटें सिर पर लगने के कारण मौते होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। सड़कों पर चलने वाले प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक और उसके पीछे बैठने वाले व्यक्ति को प्रमाणित और सही तरीके से फिट होने वाला हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।इस अभियान के दौरान थाना प्रबंधक ने लोगों को यह भी बताया कि अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग छोडी दूरी पर जाने के लिए हेलमेट नहीं पहनते, जबकि दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। इसलिए दूरी चाहे कितनी भी कम हो, दोपहिया वाहन चलाते ही हेलमेट पहनना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे स्टंट या तेज गति में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। थाना प्रबंधक लोगों ने लोगों से बातचीत करते हुए कानूनी परिणामों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य दंड देना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी दुर्घटना असावधानी के कारण न हो।

आरईडी स्कूल के विद्यार्थियों ने थाना सदर झज्जर का भ्रमण करके पुलिस की कार्य शैली के बारे में जाना
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस लगातार जहां अपराधियों की धर पकड़ करके उन्हें सलाहों के पीछे पहुंचाने का कार्य कर रही है वहीं बच्चों से लेकर बडो तक को साइबर क्राइम यातायात, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रही है और लगातार उनसे संपर्क करके एक दोस्ताना व्यवहार स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में वीरवार को थाना सदर झज्जर में आरईडी स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर थाना प्रबंधक विनोद कुमार ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कानून व्यवस्था, पुलिस की भूमिका तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में समझ विकसित कराना था, ताकि वे समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना योगदान दे सकें।थाना प्रबंधक विनोद कुमार ने सबसे पहले बच्चों को थाना परिसर का परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस का प्राथमिक कार्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित करना तथा आम नागरिक की सुरक्षा करना है। उन्होंने बच्चों को विभिन्न शाखाओं जैसे कम्प्यूटर सेक्शन, रोजनामचा शाखा, मालखाना, महिला सहायता कक्ष, और शिकायत प्रकोष्ठ के संचालन की जानकारी दी। बच्चों ने प्रत्येक सेक्शन को बड़ी उत्सुकता से देखा और उससे जुड़े कार्यों के बारे में प्रश्न भी पूछे। थाना प्रबंधक ने बच्चों को बताया कि पुलिस किसी भी घटना या शिकायत पर सबसे पहले मौके पर पहुंचती है, प्रमाण जुटाती है और फिर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने थ्प्त् दर्ज होने की प्रक्रिया, सबूतों के महत्व और जांच अधिकारी की भूमिका को सरल भाषा में समझाया। बच्चों को यह भी बताया गया कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने का काम ही नहीं करती, बल्कि विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, ट्रैफिक जागरूकता अभियानों और आपदा के समय लोगों की सहायता में भी अग्रणी भूमिका निभाती है।उन्हें साइबर सुरक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहना जरूरी है और किसी अजनबी की भेजी हुई लिंक, संदेश या कॉल पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया पर निजता की सुरक्षा, पासवर्ड की गोपनीयता और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय भी समझाए।इस मौके पर बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन का महत्व भी बताया गया। थाना प्रबंधक ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे हमेशा हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए अपने माता-पिता व आसपास के बड़े लोगों को भी प्रेरित करें।भ्रमण के दौरान बच्चों बताया गया कि हथियार केवल प्रशिक्षित पुलिसकर्मी ही उपयोग कर सकते हैं और उनका उद्देश्य जनता की सुरक्षा करना है। बच्चों ने पुलिस वाहन, वायरलेस सेट, हिरासत कक्ष तथा सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष को भी देखा और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना।इस दौरान बच्चों ने थाना परिसर में बिताए समय को बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें पुलिस के कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिला और उनके मन में पुलिस को लेकर नई सकारात्मक छवि विकसित हुई है।
झज्जर पुलिस ने निभाया अपना वादा एक 14 वर्षीय नाबालिक बच्चों को ढूंढकर 24 घंटे के अंदर किया उनके परिजनों के हवाले
झज्जर, 11 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की टीम ने एक बार फिर अपना वादा निभाते हुए गुमशुदा 14 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर झज्जर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका बच्चा घर से अचानक लापता हो गया है। परिजनों को बच्चे के साथ किसी अनहोनी की आशंका थी, जिस पर झज्जर पुलिस ने उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाया कि बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढकर सुरक्षित वापिस लाया जाएगा और उन्होंने कहा कि कल का खाना आपका बच्चा आपके साथ ही करेगा।इस आश्वासन को पूरा करने के लिए झज्जर पुलिस की क्राइम यूनिट एवं थाना झज्जर की टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और लगातार प्रयास किए गए। जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने बच्चे को रोहतक से सुरक्षित बरामद किया और उसे सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।झज्जर पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चों के परिजनों ने हृदय की गहराइयों से झज्जर पुलिस का धन्यवाद किया।
भिवानी की एक कॉलोनी ऐसी भी जहां पर मूलभूत सुविधाओं की भरी कमी।
शासन प्रशासन के पास सीवरेज ओवरफ्लो का नहीं समाधान।
भिवानी की जागृति कॉलोनी में बनी हुई सीवरेज ऑफरफ्लो समस्या, क्षेत्रवासियों ने जताया रोष।
6 साल से पीने के पानी की समस्या और 6 महा से सीवरेज ऑफरफ्लो की समस्या बनी हुई।
जिला उपयुक्त के निर्देश का नहीं पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों पर असर।
रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता हैं गंदे पानी से होकर।
सीवरेज ओवरफ्लो के कारण पनप रहे मच्छर और मक्खी।
नगर परिषद सीवरेज खुलवाने की बजाए विकास का खेल खेल रही।
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को दी रोड जाम करने की दी चेतावनी।

विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बयान गुरुवार को दिल्ली दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनके पास एक भी योजना ऐसी नहीं है, जो भ्रष्टाचार के दल-दल में न फंसी हो। योजना धरातल पर नहीं उतरती थी। कांग्रेस अपना विजन देश के सामने रखे, विकास की बात करे। आप वोट चोरी की बात करते हैं तो लोग इन पर हंसते हैं। लोग इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ है। गरीब व्यक्ति को आज कोई आस जगी है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जगी है। आज लोग सोचते हैं कि आजादी के बाद यदि किसी व्यक्ति ने गरीब की सुध ली है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है। कांग्रेस ने कभी आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया। आम जनता का भला किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ष्मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देने आया था। हरियाणा में हमारे दो बड़े कार्यक्रम थे। पहला श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और दूसरा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव। दोनों कार्यक्रमों मे प्रधानमंत्री जी के पधारने से हरियाणा का गौरव बढ़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।
हरियाणा आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा पुलिस के नवनियुक्त 5,000 जवानों की पासिंग आउट परेड है, इसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री अमित शाह जी पहुंचेंगे।
परफाॅरमेंस, एक्स-ग्रेशिया अवार्ड के संबंध में हरियाणा सरकार के नए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को दिए जाने वाले परफाॅरमेंस या एक्स-ग्रेशिया पुरस्कार और इसी प्रकार के अन्य लाभों के संबंध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्च भी है, द्वारा सभी बोर्डों, निगमों, कम्पनियों, सहकारी संस्थाओं और स्वायत्त निकायों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। ये निर्देश पूर्व में 24 नवम्बर, 2011 को जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में जारी किए गए हैं। पत्र के अनुसार, सरकार के संज्ञान में आया है कि विभिन्न राज्य सार्वजनिक उपक्रम कई पिछले वर्षों के लिए इन लाभों की स्वीकृति या दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसलिए सभी राज्य सार्वजनिक उपक्रमों में एक समान नीति लागू करने के उद्देश्य से सरकार ने निर्णय लिया है कि “परफाॅरमेंसध्एक्स-ग्रेशिया अवार्ड तथा अन्य समान लाभ केवल मौजूदा वित्त वर्ष से पहले वाले वर्ष के लिए ही स्वीकृत किए जाएंगे। इसलिए राज्य सार्वजनिक उपक्रम केवल आगामी वित्त वर्ष से पहले के एक वर्ष के संबंध में ही इन लाभों का दावा कर सकेंगे। पिछले वर्षों से संबंधित किसी भी पुराने दावे पर विचार नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के सांसदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई बैठक
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहे मौजूद
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सांसदों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर बारीकी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने बैठक में सभी सांसदों से उनके क्षेत्र से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की और विकास कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बैठक का मकसद विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाना है ताकि आमजन को सरकारी परियोजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस मौके पर सांसदों ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के समक्ष भी अपनी मांगें रखी। इस बैठक मे लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस को वोट चोर्निया हो गया है क्योंकि कांग्रेस इन वोटर सूचियों पर ही चुनाव लड़ती और जीतती आई है: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री
कांग्रेस वालों कुछ मर्यादा दिखाइए और जितने भी आपके विधायक चुनाव लड़कर जीते हैं उन सबसे इस्तीफा कराइए: अनिल विज’
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही अनसीट हुई थी: विज’
पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई भी वोट न मिलने पर प्रधानमंत्री बना दिया गया: विज’
नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के अंदर की गहरी और छुपी बातें लोगों को बता दी कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैसे बनाते हैं: विज’
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ष्कांग्रेस को वोट चोर्निया हो गया है क्योंकि ये वही वोटर सूचियां हैं जिनके ऊपर कांग्रेस भी चुनाव लड़ती आई है और जीतते भी आई है तथा इनकी सरकारें भी बनी है। उन्होने कहा कि अगर कांग्रेस इस मामले पर ईमानदार है तो जहां जहां से कांग्रेस के विधायक बने है उनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के ये विधायक भी चोरी के वोटों से जीतें हैंष्। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ष्अगर यह मतदाता सूचियां गलत है तो कांग्रेस वालों कुछ मर्यादा दिखाइए और जितने भी आपके विधायक चुनाव लड़कर जीते हैं उन सबसे इस्तीफा कराइए। मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए श्री विज ने कहा कि अगर कांग्रेस कहती है कि वोट चोरी हुई है और ये ईमानदार है तो जहां जहां से इनके विधायक बने है उनको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के ये विधायक भी चोरी के वोटों से जीतें हैं क्योंकि सूचियां वहीं है और इनके ऊपर ही चुनाव हुआ है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही अनसीट हुई थी: विज’
कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को वोट से सम्बन्धित एक नोटिस भेजा गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी की कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी के कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी वोट चोरी के मामले में ही अनसीट हुई थी उस समय तत्कालीन जस्टिस जेएमएल सिन्हा ने उनके चुनाव को रद्द किया था जो ऑन रिकॉर्ड है। वहीं, दूसरी ओर सोनिया गांधी नागरिक बाद में बनी और वोट डालनी पहले शुरू कर दी।
पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई भी वोट न मिलने पर प्रधानमंत्री बना दिया गया: विज’
इसी प्रकार, साल 1946 में जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उस चुनाव में प्रदेश समितियां ने मत करना था और उस दौरान 17 प्रदेश समितियों में से 12 समितियों ने सरदार पटेल जी को चुना था तथा अन्य समितियां ने आचार्य कृपलानी व अन्य को वोट डाल दिया। जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू को कोई वोट नहीं मिली थी और उस समय शून्य वोट वाले को प्रधानमंत्री बना दिया गया। श्री विज ने कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है अगर कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है तो जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें जीती हुई है वहां से उन सरकारों स्टेप डाउन करो। ऐसे ही, बिहार में उन्हीं मतदाता सूचियां से चुनाव लड़ा गया है जिससे भाजपा लड़ी है और जिससे कांग्रेस भी लड़ी है और नीतीश कुमार भी लड़े हैं तथा इंडी गठबंधन भी लड़ा है।
मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के अंदर की परंपरा को पब्लिक कर दिया: विज’
कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री की कुर्सी के बारे में 500 करोड़ की डील बारे में दिए गए बयान के बाद नवजोत कौर सिद्धू को निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ष्मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के अंदर की परंपरा को पब्लिक करने और लोगों को गहरी और छुपी बातें बता दी कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैसे बनाते हैं। इसीलिए उन्हें (नवजोत कौर सिद्धू) पार्टी से निकाल दिया कि तुमने (नवजोत कौर सिद्धू) सच क्यों बोला और शायद इसीलिए वे (नवजोत कौर सिद्धू) राहुल गांधी को मिलने जा रहे हैं और बताने जा रहे हैं, परंतु फार्मूला तो यह पार्टी का ही है।
दिल्ली: संसद में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। कल अमित शाह ने लोकसभा के अंदर इस विषय के ऊपर बात को रखा है। कांग्रेस ने अपने जन्म से लेकर इस समय तक क्या-क्या क्रियाकलाप रहे, किस प्रकार से उन्होंने लोकतंत्र को दबाने का काम किया.., उसका पूरा क्छ। उन्होंने प्रस्तुत किया है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, …यदि आप पीएम मोदी का विरोध करते हैं तो उन मुद्दों को लेकर करें जिन योजनाओं को आपने अपने कार्यकाल में अच्छे से लागू किया लेकिन उनके पास एक भी योजना बताने के लिए नहीं है… आप विकास की बात करें और अपना विजन देश के सामने रखें… वोट चोरी के विषय को लेकर एक बुद्धिजीवी व्यक्ति से लेकर ग्रामीण पृष्ठभूमि तक का व्यक्ति उन पर हंस रहा है…।
सोनीपत -मुख्यमंत्री नायब सैनी का सोनीपत दौरा’
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन
सुभाष स्टेडियम में अंत्योदय मेले का आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम को किया संबोधित
प्रदेश समृद्धि की राह गति से पकड़ रहा है – मुख्यमंत्री
हमारी सरकार गरीब परिवारों को समान अवसर दे रही है – मुख्यमंत्री
सरकार गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव ला रही है – मुख्यमंत्री
अंत्योदय परिवारों को नई दिशा दे रही है सरकार – मुख्यमंत्री
अंत्योदय लाभार्थियों को तुरंत लाभ दिया जा रहा है – मुख्यमंत्री
अंत्योदय परिवारों के लिए पोर्टल भी बनाया गया – मुख्यमंत्री
पोर्टल में योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई – मुख्यमंत्री
हमने गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं चलाई – मुख्यमंत्री
सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है – मुख्यमंत्री
बहनों को ₹2100 वित्तीय सहायता मिल रही है – मुख्यमंत्री
बेटियों के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की – मुख्यमंत्री
हमारी सरकार ने लोगों के लिए काम किया – मुख्यमंत्री
पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है – मुख्यमंत्री
सरकार गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव ला रही है – मुख्यमंत्री
सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित अंत्योदय मेला में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत’
सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत हुआ इस मेले का आयोजन – मुख्यमंत्री
इस योजना के दूसरे चरण में आयोजित किए गए मेले का सोनीपत की ऐतिहासिक भूमि पर उद्घाटन करते हुए हो रही है गर्व की अनुभूति- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति का उत्थान हमारी सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का पहला चरण वर्ष 2021 में हुआ शुरू- मुख्यमंत्री
यह योजना गरीब परिवारों को सामान अवसर, कौशल विकास, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार लाने की एक समग्र पहल – मुख्यमंत्री
पहले चरण में कुल 166 स्थलों पर किया गया था मेलों का आयोजन- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार ने प्रदेश की बहनों के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना भी की शुरू- मुख्यमंत्री
लाडो लक्ष्मी योजना की दो किस्ते अब तक की जा चुकी है जारी- मुख्यमंत्री
सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसा हमारी सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री
आज 509 गरीब परिवारों को भी मकान देने का किया जाएगा काम- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार गरीबों के सशक्तिकरण और मजबूती के लिए तीव्र गति से कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस से जुड़े कार्यक्रम में की शिरकत’
गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
आज का दिन बहुत ही विशेष, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर उनको नमन
गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रस्तुत हुआ नाटक दिल को छूने वाला- मुख्यमंत्री
श्री गुरु तेग बहादुर मानव अधिकारों के प्रथम नायक
भारत के प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर का हरियाणा में स्वागत और अभिनंदन
श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित तप से त्याग तक नाटक के मंचन के लिए समस्त कलाकारों का धन्यवाद
श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और देश के लिए दिया महान बलिदान
श्री गुरु तेग बहादुर जी समस्त विश्व के लिए एक आदर्श- मुख्यमंत्री
हरियाणा की भूमि से भी श्री गुरु तेग बहादुर जी का रहा गहरा संबंध
प्रदेश में श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चार यात्राएं की गई शुरू
चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी अनुसंधान पीठ स्थापित की
25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शिरकत
श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से हरियाणा में वन, वन्य जीव एवं जीव वैद्यता संरक्षण ब्लॉक का किया गया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर सिक्का, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक किया जारी।
नायब सरकार की बड़ी राहत-किसानों को करोड़ों की मदद!
- 53,821 किसानों को ₹116़ करोड़ का बाढ़ मुआवजा जारी।
बाजरा: ₹35.29 करोड़
कपास: ₹27.43 करोड़
धान: ₹22.51 करोड़
ग्वार: ₹14.10 करोड़ - भावांतर भरपाई योजनारू 1.57 लाख बाजरा किसानों को ₹575ध्क्विंटल की दर से ₹358.62 करोड़ जारी।
- म्क्ब् फंड: भ्ैटच् और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, हिसार के मेट्रो विकास प्राधिकरणों को ₹1700 करोड़ जारी।
- एकमुश्त निपटान योजना: च्।ब्ै से ऋण लेने वाले किसान मूलधन जमा करें तो पूरा ब्याज माफ।
ब्याज माफीरू 6.81 लाख किसानोंध्मजदूरों का ₹2266 करोड़ ब्याज माफ।
2.25 लाख मृत किसानों के परिवारों को ₹900 करोड़ का लाभ।
राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चैधरी ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख मांगों और लंबित विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का जिक्र करते हुए बीजेपी सांसद किरण चैधरी ने कहा, ष्गृह मंत्री ने अपने भाषण में सच सामने रखा। कांग्रेस अपनी कमजोरियों पर ध्यान नहीं देती और जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाती।
उन्होंने कहा जनमत को स्वीकार न करना लोकतंत्र का अपमान है। बेहतर होता विपक्ष ैप्त् जैसे आवश्यक विषय पर राजनीति न करके, जनता से जुड़े कुछ मुद्दे सदन में उठाता तो एक बेहतर मिसाल पेश होती।
नाईड फूड स्ट्रीट मार्केट में देश के अलग-अलग शहरों से 16 आवेदकों ने दुकानें लेने के लिए दिखाई रूची: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
नाईट फूड स्ट्रीट में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसने के लिए 60 दुकानों का हो रहा निर्माण: अनिल विज’
लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से बन रही नाईट फूड स्ट्रीट का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में’
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाई जा रही नाईट फूड स्ट्रीट मार्केट में दुकानें लेने के लिए देश के अलग-अलग शहरों की फर्मों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। दुकानें अलॉट करने के लिए नगर परिषद द्वारा एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट के तहत आवेदन मांगे थे और अब तक 16 आवेदन नगर परिषद, अम्बाला सदर में प्राप्त हो चुके हैं। श्री विज ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में सभी दुकानें अलॉट करने के लिए नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्द यह दुकानें अलॉट होगी। उन्होंने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट में लजीज व्यंजन लोगों को खाने-पीने के लिए मिलेंगें और खान-पान का शौक रखने वाले लोग इन व्यजंनों को पूरा लुत्फ अंबाला छावनी में ही उठा सकेंगें। उन्होंने कहा कि यह मार्केट निर्माण के अंतिम चरणों में है जोकि जल्द तैयार होगी। नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं लोगों के बीच यह मार्केट खासकर खान-पान शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पूरी मार्केट वातानुकूलित होगी और यहां कुल 60 दुकानें बनाई गई है। नाइट फूड स्ट्रीट में लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस का भी निर्माण किया जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ पार्किंग सुविधा भी बनाई जा रही है। मार्केट की डेकोरेशन व ब्यूटीफिकेशन की जाएगी ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर का फ्लोर एवं अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। इसके अलावा, नाइट फूड स्ट्रीट में ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। दुकानों से निकलने वाले वेस्ट खाद्य पदार्थों एवं पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट करने के बाद इस पानी को नाले में फेंका जाएगा। इससे नाले में भी गंदगी नहीं डलेगी। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड के साथ नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में इसका निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है अब यहां दूसरे चरण का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
शिकायत के समाधान पर लोगों को बार-बार चक्कर ना काटने पड़े: एसडीएम
एसडीएम महेश कुमार ने डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं
भिवानी, 11 दिसम्बर, अभीतक:एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान करें, ताकि लोगों को बार-बार समाधान के लिए चक्कर ना लगाने पड़े। एसडीएम महेश कुमार वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। एसडीएम के समक्ष समाधान शिविर में गांव गैंडावास निवासी कमला ने लडकी को अगवा किए जाने के पर पुलिस कार्यवाही करवाने, बुसान निवासी राजेश ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने, फरटिया निवासी राकेश ने खेत का रास्ता दिलवाने, प्रेमनगर निवासी सत्यवान ने वाटर टैंक की सप्लाई नाले पर बने शौचालय को हटवाने, नांगल निवासी रोशनी ने गली से गंदे पानी की निकासी करवाने करवाने की शिकायत रखी। इसी प्रकार से अरुण ने लाडली योजना का पैसा दिलवाने, चित्रपाल ने सोलर पैनल लगवाने, कंचन ने सोलर पैनल की सब्सिडी दिलवाने, राजेश ने घर के आगे से बिजली का पोल हटवाने, घनश्याम ने खेत का रास्ता दिलवाने, रोहताश ने बडेसरा माईनर में सफाई करवाने तथा प्रीति, संगीता, पवन, सुमिता व मनोज ने पीपीपी को दुरूस्त करवाने से संबंधित समस्या रखी। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन शिकायतों का त्वरित समाधान करने का हरसंभव प्रयास करें। समाधान शिविर में टीएम भरतपाल परमार, उप शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, ईओ नगर परिषद राजाराम, वीएस डॉ.राजेश ग्रेवाल सहित विभिन्न विभागें के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य राम किशन हालुवासिया व सुनील वर्मा, केके ग्रोवर, नरेन्द्र ग्रेवाल मौजूद थे।
हरियाणा में वीआईपी नंबर HR88B8888 की दोबारा नीलामी में यह नंबर सिर्फ 26.71 लाख रुपए में बिक गया, जबकि पिछली बार 1.17 करोड़ की बोली लगाने वाला बोलीदाता रकम न भर पाने और मंत्री अनिल विज की कार्रवाई की चेतावनी के बाद बाहर हो गया। इस बार कैथल की सुषमा ने नंबर खरीदा, वहीं गुरुग्राम का HR26FY0001– 22.80 लाख और फरीदाबाद का HR51CU0001, 19.17 लाख रुपए में नीलाम हुआ।
गुरुग्राम के चुनाव तहसीलदार रोहित सिहाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सस्पेंशन ऑर्डर जारी कर दिए हैं। चुनाव विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मंजूरी दी है। इस चुनाव तहसीलदार 13 नवंबर को गुरुग्राम में एक ठेकेदार से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम ने पकड़ा था। रोहित सिहाग विधानसभा चुनाव में लगी गाड़ियों के पेमेंट के लिए एनओसी जारी करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ऑफिस को एक ट्रांसपोर्टर ने शिकायत दी थी। शिकायत में ट्रांसपोर्टर ने बताया था कि साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उपायुक्त गुरुग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां चुनावी कार्यों में लगाई गई थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। काफी महीनों से ठेकेदार लगा रहा था कार्यालय के चक्कररू भुगतान बिल उपायुक्त गुरुग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग गुरुग्राम से बिलों की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय जिला गुरुग्राम से छव्ब् प्राप्त करना होता है। इसी के लिए ठेकेदार पिछले काफी महीनों से अधिकारी के कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। भुगतान के लिए जरूरी एनओसी जारी करने के बदले तहसीलदार रोहित सुहाग और उसके सहायक ने 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कई बार निवेदन करने पर उन्होंने रकम घटाकर 2 लाख रुपए करने की बात कही।
नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को पेश न्यायालय में कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल
भिवानी़, 11 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार द्वारा जिले में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी व सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालन में थाना लोहारू पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखबीर उर्फ सुखा पुत्र जिले सिंह निवासी हरदोई के रूप में हुई है। थाना लोहारू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जो मामले से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत है। लोहारू निवासी शिकायतकर्ता अशोक ने थाना लोहारू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी सुखबीर व उसके साथी शौकीन ने नेशनल हेल्थ मिशन में एंबुलेंस ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। झांसे में लेकर आरोपियों ने विभिन्न तिथियों पर शिकायतकर्ता से कुल 10 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। नौकरी पक्की दिखाने के लिए शिकायतकर्ता को फर्जी जॉइनिंग लेटर व अन्य नकली दस्तावेज भी प्रदान किए गए थे। शिकायत पर थाना लोहारू में उचित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सुखबीर से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा मामले में अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है।
जिला पुलिस की अपील
जिला पुलिस भिवानी की आम नागरिकों व युवाओं से अपील है की
नौकरी लगवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। किसी भी विभाग या संस्था में भर्ती की प्रक्रिया केवल निर्धारित आधिकारिक माध्यमों से ही होती है। यदि किसी के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आश्वस्त करती है कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।