Haryana Abhitak News 17/12/25

झज्जर स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
जिला लोक संपर्क एवं परिवे

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों के सर्वांगीण विकास को मिलेगी गति: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा

झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक एवं भौतिक अवसंरचना को मजबूत कर गांवों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। डीसी बुधवार को अधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा कर रहे थे। इस बीच जिला परिषद के सीईओ मनीष कुमार फौगाट ने योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण नियमानुसार जिला के दस गांव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल किए गए हैं। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने ग्राम स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष बल दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत चयनित गांवों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीएमएजीवाई के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक शीघ्र पहुंच सके। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार एलडीएम विजय सिंह,जनस्वास्थ्य विभाग से एक्सईएन अश्वनी सांगवान, सहित पंचायती राज व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

श्री श्याम सिंह राणा,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार।

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 29 दिसम्बर को
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता

झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 29 दिसम्बर को लघु सचिवालय के संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि प्रत्येक प्रकरण पर आवश्यक विचार-विमर्श कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने बताया कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करती हैं।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

ड्रेनों में केमिकल युक्त और सीवरेज का पानी छोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में दिए कड़े निर्देश

झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: जिला से गुजरने वाली ड्रेनों में किसी प्रकार का कैमिकल युक्त और सीवरेज का पानी ना छोड़ा जाए इसके लिए संबंधित अधिकारी मांटिरिंग करें और लापरवाही मिलने पर सम्बंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि यमुना के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने यह निर्देश बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंकर के माध्यम से भी गंदा पानी नालों और ड्रेन में छोड़ा जाता है। इनके खिलाफ भी कार्यवाही के आदेश डीसी ने दिए। उन्होंने कहा कि जिला की सीमा से गुजरने वाली मुंगेशपुर ड्रेन नंबर आठ और केसीबी ड्रेन में कैमिकल युक्त दूषित पानी छोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। दूषित पानी के लिए सीटीपी ना लगाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की जाए। ड्रेनों के जरिये यह पानी यमुना में जाता है जिससे पानी प्रदूषित होने की संभावना बनी रहती है। इसमें अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक बढ़ रही है। ड्रेनों में गंदे पानी की निकासी ना हो इसके लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीईओ जिप मनीष फोगाट,सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग के एसई अमित श्योकद,कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसंबर तक करवाएं अपनी फसल का बीमा: डीसी
किसान रबी 2025-26 सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ व सूरजमुखी फसल का करवाएं पंजीकरण

झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे पीएमएफबीवाई का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवा लें। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान द्वारा रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा तथा शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर देय होगा। इस योजना के तहत किसी गांव में फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव के सभी बीमित किसानों को दिया जाएगा। फसल कटाई के 14 दिनों के अंदर (फसल सूखने के लिए रखी गई हो) नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की फसल के लिए बीमित राशि 32523.80 रुपए और किसान द्वारा दी जाने वाली प्रीमियम राशि 487.86 रुपए, चना के लिए बीमित राशि 15986.31 रुपए और प्रीमियम राशि 239.79 रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह जौ के लिए बीमित राशि 20727.21 रुपए और प्रीमियम राशि 310.91 रुपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21829.57 रुपए और प्रीमियम राशि 327.44 रुपए तथा सूरजमुखी फसल के लिए बीमित राशि 22050.13 और किसान द्वारा दिए जाने वाली प्रीमियम राशि 330.75 रुपए निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड या जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जनसेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं।

गोरिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल के-2 प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने सांसद से की मुलाकात
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: आज गोरिया गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर गोरिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल के-2 प्लांट का कड़ा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्लांट के लगने से पर्यावरण, जल स्रोतों और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया कि यह मामला संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उपायुक्त झज्जर को फोन कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी तथा विधायक श्रीमती गीता भुक्कल से भी बातचीत कर इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का अनुरोध किया। सांसद द्वारा त्वरित कार्रवाई और सकारात्मक रुख से ग्रामीणों में आशा का संचार हुआ। इस अवसर पर गोरिया गांव से उमेश गोरिया (पूर्व छात्र नेता) सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की कि गांव और आसपास के क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए इस एथेनॉल प्लांट को किसी भी स्थिति में स्थापित न किया जाए।

स्वर्गीय पंडित रमेश चंद्र राजपुरोहित

पंडित रमेश चंद्र राजपुरोहित के निधन पर शोक
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: प्राचीन रामलीला कमेटी से जुड़े विद्वान पंडित रमेश चंद्र राजपुरोहित बुधवार 17 दिसंबर को अपनी सांसारिक जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। सूबे सिंह हरित ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार बहादुरगढ़ रोड स्थित स्वर्ग आश्रम नजदीक शहीदी पार्क में 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा। स्वर्गीय रमेश चंद्र के निधन पर सामाजिक, राजनीतिक, समाजसेवियों, पत्रकार, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के प्रधान केशव सिंघल, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल, सूबे सिंह हरित, लालचंद गर्ग, वेदप्रकाश दुहन, विजय गर्ग, जय गोबिंद भार्गव, सुरेन्द्र हरित, सुनील जाखड़, वीरेंद्र कौशिक, प्रदीप शर्मा, हेमंत शर्मा, भूपेश गहलावत अमित हरित, जयभगवान मित्तल, रामलीला कमेटी के प्रधान अंकुश दुहन ने शोक व्यक्त किया और कहा कि दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने चरणों में स्थान दें।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

जिला मुख्यालय के साथ ही उपमंडल स्तर पर में आज (18 दिसंबर को) लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आज (18 दिसंबर वीरवार को) आयोजित किए जाएंगे। सुबह दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे शिविरों का आयोजन होगा, जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लगेगा जहां डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल स्वयं नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता और बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं और आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है।

संस्कारम स्कूल के 7 सितारों ने CLAT में चमकाया नाम
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के 7 विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित लॉ प्रवेश परीक्षा (CLAT) को सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। स्कूल के इन होनहारों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस गौरवशाली सूची में झज्जर निवासी कुलदीप की सुपुत्री यशिका, बेरी से दिपेंदर की सुपुत्री अश्मिता कादियान, और झज्जर से ही घनश्याम की सुपुत्री नीतू के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही मारौत निवासी विनोद कुमार की सुपुत्री तनिषा जाखड़, महराणा से अनिल कुमार की सुपुत्री कोमल, गुरुग्राम से हरीश की सुपुत्री दीक्षा और महराणा निवासी विजय सिंह के सुपुत्र विनय सिंह ने भी इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, वहां के अनुशासन और अपने समर्पित अध्यापकों को दिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन, विशेष डाउट सेशन्स और स्कूल के प्रेरणादायक वातावरण ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, जिससे वे इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल हो सके। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। डॉ. महिपाल ने विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्कारम परिसर में विद्यार्थियों को ब्स्।ज् के साथ-साथ छम्म्ज्, प्प्ज्-श्रम्म्, ब्।, ब्ै और छक्। जैसी सभी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की गहन तैयारी स्कूल में ही कराई जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन कोचिंग और शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है ताकि उन्हें तैयारी के लिए बड़े शहरों में भटकना न पड़े। चेयरमैन ने आगे कहा कि विद्यार्थियों के अटूट समर्पण और अनुभवी शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन के कारण ही आज हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और अभिभावकों ने भी इन उपलब्धियों के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की है।

51 बीपीएल परिवारों की बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान वितरित किया
बहादुरगढ़, 17 दिसम्बर, अभीतक: आज टांडाहेडी गाँव में स्थित विश्वकर्मा गैस एजेंसी ने 51 बीपीएल परिवारों की बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर चूल्हा व अन्य सामान वितरित किया। वहां पहुंचने पर एजेंसी मालिक अजीत जांगड़ा, बीजेपी नेता राजपाल जांगडा, दिनेश कौशिक व अन्य साथियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मुंबई में फिर छाये हरियाणा के कवि-कलाकार जगबीर राठी
बहादुरगढ़, 17 दिसम्बर, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हरियाणा के जाने-माने कवि-कलाकार जगबीर राठी को इसी रविवार मुंबई में आयोजित छठे बॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म बैंगन में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। जगबीर राठी ने अपना यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित किया है जिन्हें वे अपना आदर्श मानते हैं। जगबीर राठी ने बॉलीवुड और हरियाणवी फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी पिछली फिल्मों में आमिर खान के साथ दंगल, सितारे जमीन पर प्रमुख हैं। फिल्म बैंगन में राठी ने एक ऐसे मध्यमवर्गीय व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपने पैसे को वापस पाने के लिए एक खतरनाक गुंडे से भिड़ जाता है। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से सराहा। कलमवीर विचार मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी और उनसे जुड़े बहादुरगढ़ के रंगकर्मियों विरेन्द्र कौशिक, राकेश वत्स, रमेश सुखीजा, गुरमीत सिंह और लोकगायिका राजबाला आदि ने श्री राठी की इस ताजा उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे समस्त हरियाणावासियों के लिए शीघ्र विदा होने जा रहे वर्ष 2025 का हर्षवर्धक उपहार बताया है।

लावारिस शव का पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के सहयोग से किया अंतिम संस्कार
रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: धारूहेड़ा थाना पुलिस को एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला था, उसकी उम्र करीब 30 वर्ष होगी, धारूहेड़ा थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए, रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवगृह मे रखवा दिया था। आज दिनांक 17-12-25 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार, नेक वे पूर्ण के कार्य में सब इंस्पेक्टर राकेश, चिराग, रोहन, मुकेश, और मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।

झज्जर पुलिस द्वारा समाजसेवियों के सहयोग से जरूरतमंदों को किए गए कंबल वितरण
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत झज्जर पुलिस लगातार समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमें समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से आमजन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। बुधवार को महिला थाना झज्जर प्रबंधक उप निरीक्षक किरण के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल में समाजसेवी सतपाल पहलवान, जयपाल सिंह डागर, संजीत तथा यश गहलोत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कंबल वितरण के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक किरण ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाना झज्जर पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने झज्जर पुलिस तथा समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। समाजसेवियों ने भी भविष्य में इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

झज्जर पुलिस की रेड डॉट टीम ने दीपचंद पब्लिक स्कूल गुड्डा के विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस के बारे में दी जानकारी
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेड डॉट टीम द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सेल्फ डिफेंस टीम में तैनात मुख्य सिपाही टीना द्वारा दीपचंद पब्लिक स्कूल, गुढा में विद्यार्थियों के लिए आत्मरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य सिपाही टीना ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, विशेषकर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा के गुर जीवन में आत्मविश्वास और साहस प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली सरल लेकिन प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी तथा खतरे की स्थिति में सतर्क रहने के उपाय बताए। इसके साथ ही उन्होंने डायल 112 की उपयोगिता और महत्व पर भी प्रकाश डाला। मुख्य सिपाही टीना ने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत कॉल कर पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सहायता करती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। इस दौरान बच्चों को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के उपयोग के बारे में पम्पलेंट भी बांटे गए। मुख्य सिपाही टीना ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सुरक्षा, विश्वास एवं जागरूकता का संदेश फैलाने का प्रयास जारी रहेगा।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बहादुरगढ़ जोन के थाना-चैकी प्रभारियों की बैठक ली
बैठक में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, नशा विरोधी कार्रवाई, यातायात सुधार तथा फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए

बहादुरगढ़, 17 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में बहादुरगढ़ जोन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त, बहादुरगढ़ जोन, श्री मयंक मिश्रा द्वारा जोन के सभी थाना एवं चैकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में अपराध की रोकथाम, नागरिकों की सुरक्षा तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाना रहा। इस बैठक के दौरान डीसीपी मयंक मिश्रा ने साइबर अपराधों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि साइबर क्राइम मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच की जाए तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में समय पर कार्रवाई पीड़ित को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला विरुद्ध अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीसीपी ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पीड़ित महिलाओं को पुलिस थानों में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, तनाव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत नजर रखी जाए तथा समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं। नशाखोरी एवं नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए डीसीपी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाएं और ऐसे तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।वही उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात जाम के कारण आम नागरिक परेशान होता है, ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए।इसके अतिरिक्त डीसीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादी पहले से ही किसी न किसी समस्या से पीड़ित होता है, ऐसे में पुलिस का सहयोगात्मक और संवेदनशील रवैया उसे न्याय दिलाने की दिशा में पहला कदम होता है। सभी शिकायतों पर कानूनी दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ित को इंसाफ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। मीटिंग के अंत में डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि जिले में अपराध मुक्त, सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखना पुलिस की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जन-सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है।
षड्यंत्र के तहत पीछा करके हत्या करने की कोशिश करने के मामले में मुख्य आरोपी रामवीर गिरफ्तार
शातिर अपराधी के खिलाफ विभिन्न राज्य समेत झज्जर में भी हैं कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

1.’आरोपी के खिलाफ राजस्थान में धोखाधड़ी व चोरी के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।’
2.’जिला झज्जर में आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूटपाट, धोखाधड़ी, चोरी तथा लड़ाईदृझगड़े से संबंधित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।’
3.’देहरादून में आरोपी के खिलाफ लगभग 100 से अधिक एटीएम क्लोन तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।’

आरोपी की निशानदेही पर चार पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद
झज्जर, 17 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने षड्यंत्र के तहत एक व्यक्ति का पीछा करने तथा उसे जान माल की हानि पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया ने बताया कि रोहित निवासी छप्पार द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी कि उसकी गाड़ी में अवैध रूप से जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिसकी जानकारी उसे 28 अगस्त 2025 को हुई। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसका पीछा किया जा रहा है तथा उसकी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले की जांच सीआईए झज्जर को सौंपी गई। सीआईए टीम ने अपने खुफिया तंत्र और साइबर सेल की सहायता से गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि यह पूरी साजिश पुरानी व्यावसायिक रंजिश के चलते रची गई थी। प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पहले 7 सितंबर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से तीन जीपीएस डिवाइस, एक पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने संगठित अपराध में संलिप्त मुख्य आरोपी रामवीर निवासी बरहाना को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चार पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी रामवीर एक शातिर अपराधी है। ’पुलिस हिरासत रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को आज अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’

सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए झज्जर पुलिस ने चलाया रिफ्लेक्टर अभियान
चालान काटना नहीं लोगों की जान बचाना भी पुलिस की जिम्मेदारी – डॉ राजश्री सिंह

बहादुरगढ़, 17 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत शहर में संचालित विभिन्न प्रकार के वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रिफ्लेक्टर टेप लगने से रात अथवा कम रोशनी की स्थिति में वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।यातायात प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छोटे-से सुरक्षा उपाय जैसे रिफ्लेक्टर टेप, हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन, बड़े हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है। पुलिस प्रशासन भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं सुरक्षा अभियानों को निरंतर जारी रखेगा।स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

एड्स कंट्रोल सोसायटी (नाको) द्वारा मीडिया वर्कशॉप का हुआ सफल आयोजन’
झज्जऱ, 17 दिसम्बर, अभीतक: बुधवार को जिला झज्जर में एड्स कंट्रोल सोसायटी (नाको) के तत्वावधान में एक दिवसीय मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप माननीय सिविल सर्जन, झज्जर के मार्गदर्शन में एवं उप सिविल सर्जन (एड्स) डॉ. निधि मोमिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग हॉल, पुराना सिविल सर्जन कार्यालय, झज्जर में किया गया। वर्कशॉप की अध्यक्षता जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (क्प्च्त्व्) द्वारा की गई, जबकि डीडीपीओ सुश्री निशा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. कृतिका (भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिले के अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। वर्कशॉप में मीडिया कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, वॉलंटियर्स एवं अन्य सहभागियों को एचआईवीध्एड्स, टीबी एवं नशा मुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही एचआईवीध्एड्स से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने, अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने, नशे से बचाव, उपचार एवं परामर्श सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वर्कशॉप के दौरान झज्जर जिले में संचालित सभी एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों जैसे आईसीटीसी सेंटर, ओएसटी सेंटर, एसटीआई क्लिनिक, एआरटी सेंटर एवं एलएसी सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही एचआईवीध्एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम अधिनियम 2017 तथा राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, श्रम विभाग, बैंक, एनजीओ, पंचायत स्तर, रेड रिबन क्लब आदि द्वारा संचालित विशेष जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। जनहित में सही, संवेदनशील एवं तथ्यपरक सूचना के प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी संवाद किया गया। वर्कशॉप का संचालन जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा किया गया। जिन्होंने स्वास्थ्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सहभागियों को जागरूक किया। प्रशिक्षण सत्र में एड्स कंट्रोल सोसायटी की एड्स काउंसलर सुश्री अंजू सुहाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से विषयों को सरल एवं संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया गया। अंत में उप सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहभागियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
उप सिविल सर्जन (एड्स) डॉ. निधि मोमिया का संदेश
उप सिविल सर्जन (एड्स) डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि एड्स कंट्रोल सोसायटी (नाको) के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों का उद्देश्य एचआईवीध्एड्स की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं परामर्श सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। मीडिया के माध्यम से सही, संवेदनशील एवं तथ्यपरक जानकारी पहुँचाकर एचआईवी, एड्स से जुड़े भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि डीडीपीओ सुश्री निशा का वक्तव्य’
डीडीपीओ सुश्री निशा ने कहा कि एचआईवीध्एड्स, टीबी एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर जागरूकता आज की आवश्यकता है। पंचायत स्तर एवं जनसहभागिता से ही इन सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव है। मीडिया की सकारात्मक भूमिका समाज में व्यवहार परिवर्तन लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अध्यक्षता कर रहे डीआईपीआरओ श्री सतीश कुमार का संदेश
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) सतीश कुमार ने कहा कि मीडिया जनहित से जुड़ी योजनाओं की सबसे मजबूत कड़ी है।’ एचआईवीध्एड्स जैसे संवेदनशील विषयों पर तथ्यपरक, संतुलित एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में जागरूकता बढ़ती है और गलत धारणाओं का निराकरण होता है।
डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. कृतिका (भारत सरकार) का संदेश
डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. कृतिका ने कहा कि एचआईवीध्एड्स की रोकथाम के लिए सही जानकारी, समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। मीडिया की जिम्मेदार और संवेदनशील भूमिका से समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है तथा एचआईवीध्एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। जिला स्तरीय वर्कशाप में स्टैटिकल असिस्टेंट अशोक रोहिला, डीपीसी शमशेर सांगवान पीपीएम, मीनाक्षी, आईसीटीसी काउंसलर, राजेंद्र काउंसलर, देव काउंसलर, कृष्णा डाटा मैनेजर, राजीव काउंसलर, कोमल क्लर्क, भगवान डाटा एंट्री ऑपरेटर, अजीत इत्यादि मौजूद रहे।

कार्यस्थलों में वाई ब्रेक के दौरान योग करते कर्मचारीगण।

पांच मिनट का वाई-ब्रेक (योगा ब्रेक) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
वाई ब्रेक से तनाव मुक्त होकर कार्य करने की बढ़ेगी क्षमता : डीसी

रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय लिया गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक में प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच मिनट योगा करवाकर उन्हें तनावरहित किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकारियों- कर्मचारियों को अब कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक में पांच मिनट शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करना है। डीसी ने बताया कि वाई ब्रेक से अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। है। वाई-ब्रेक के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा ऑनलाइन पांच मिनट की क्रियाएं करवाने के लिए https://yoga.ayush.gov.in/pm&gallery&other/y&break लिंक भी उपलब्ध करवाया गया है जिससे अन्य वीडियो व सामग्री का उपयोग करके भी क्रियाएं की जा सकती है। डीसी ने बताया कि आयुष विभाग की यह पहल 5 मिनट का योग ब्रेक लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यवहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है।

डीसी रेवाड़ी, अभिषेक मीणा।

रबी फसलों का 31 दिसंबर तक बीमा अवश्य कराएं किसान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है किसानों के लिए वरदान : डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) योजना का लाभ लेने के लिए रबी फसलों का बीमा अवश्य करवाने का आह्वान किया है। पीएमएफबीवाई के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान द्वारा रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा तथा शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर देय होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसी गांव में फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव के सभी बीमित किसानों को दिया जाएगा। फसल कटाई के 14 दिनों के अंदर (फसल सूखने के लिए रखी गई हो)नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। डीसी ने बताया बताया कि प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की फसल के लिए बीमित राशि 32523.80 रुपए और किसान द्वारा दी जाने वाली प्रीमियम राशि 487.86 रुपए, चना के लिए बीमित राशि 15986.31 रुपए और प्रीमियम राशि 239.79, जौ के लिए बीमित राशि 20727.21 रुपए और प्रीमियम राशि 310.91 रुपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21829.57 रुपए और प्रीमियम राशि 327.44 रुपए तथा सूरजमुखी फसल के लिए बीमित राशि 22050.13 और किसान द्वारा दिए जाने वाली प्रीमियम राशि 330.75 रुपए निर्धारित की गई हैं। जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्डध्जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, उप निदेशक कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा, उपमंडल कृषि अधिकारी एवं खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 22 से 24 दिसंबर तक लगाए जाएंगे जांच शिविर
रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 22 से 24 दिसंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक स्टेडियम कोसली और बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 23 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल और बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना तथा 24 दिसंबर को कम्युनिटी हॉल मॉडल टाउन रेवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए।

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बावल और रेवाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ी वर्कर्स को किया जागरूक

रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा व प्रमोद कुमार ने बुधवार को रेवाड़ी बाल भवन में ग्रामीण क्षेत्र रेवाड़ी और बावल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त भारत बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाते हुए बाल विवाह और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों, उसके दुष्परिणामों और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि कानून के मुताबिक लड़की की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 वर्ष तक की कैद और 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वहीं झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यदि बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसे 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), नजदीकी पुलिस थाने या आंगनबाड़ी वर्कर को तुरंत सूचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा 100 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल और कॉलेज में जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम, आस्था कुंज, सेफ हाऊस व जिला जेल का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रेवाड़ी, 17 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा द्वारा बुधवार को वृद्ध आश्रम, आस्था कुंज, सेफ हाऊस व जिला जेल रेवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। सचिव अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की तथा उनको और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिए ताकि वे बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखें। इससे वृद्धजनों का अकेलापन भी दूर होगा तथा उनमें एक नई चेतना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सत्कार व उनकी संभाल करनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में परिवार का सहारा मिल सके। यदि किसी कारणवश वृद्धाश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा वे किसी भी कानूनी सहायता के लिए एडीआर केंद्र रेवाड़ी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बूढ़े मां-बाप का सम्मान और आदर करें, उनकी सेवा करें तथा उनकी कानूनी या अन्य सहायता लेने में मदद करे, ताकि वो उनको मिलने वाली मदद से वंचित न रहे। आस्था कुंज के निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत की तथा उनके बारे में उनके खानपान के बारे में तथा पढ़ाई के बारे में जाना। उन्होंने आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। इस निरीक्षण में सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। डीएलएसए सचिव अमित वर्मा ने सेफ हाउस का औचक निरीक्षण कर वहां रहने वाले जोड़ों से मुलाकात क। निरीक्षण के दौरान एक जोड़ा उपस्थित था। अमित वर्मा ने सेफ हाउस में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा वहां रहने वाले जोड़ों के खानपान के बारे में जाना।


जिला जेल में किया लोक अदालत का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम ने जेल में आयोजित लोक अदालत में मौके पर ही जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। सीजेएम ने इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है।
कैंप के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जा रहा जागरूक
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले भर में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे की लत से छुटकारा दिलाना है, जिसमें व्यक्ति के शारीरिक मानसिक और सामाजिक जीवन को ठीक करने के लिए परामर्श और पुनर्वास के बारे में बताया जाता है। ताकि व्यक्ति स्वस्थ अनुशासित और समाज के मुख्य धारा में लौट सके इससे नशे पर खर्च होने वाला पैसा बचता है जिससे आर्थिक हालात सुधारते हैं और नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति के परिवार का विश्वास धीरे-धीरे वापस मिलता है तथा समाज में उसका सम्मान बढ़ता है। अमित वर्मा ने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया।

7वीं नेशनल योगा चैंपियनशिप में हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम किया रोशन
रोहतक, 17 दिसम्बर, अभीतक: अमृतसर (पंजाब) स्थित बीबीके कॉलेज ऑफ वूमेन में 13 व 14 दिसंबर 2025 को सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 7वीं नेशनल योगा चैंपियनशिप में हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रेम नगर, रोहतक स्थित जनक राज योगा स्टूडियो के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और योग कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया। योग विशेषज्ञ डॉ. जनक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में दियाक्षा (अंडर-8 गर्ल्स वर्ग) ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल तथा आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आरव सिंह (अंडर-10 बॉयज वर्ग) ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया। इसी क्रम में आदर्श (अंडर-14 बॉयज वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योग इवेंट में गोल्ड मेडल एवं आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त राज नंदन (अंडर-16 बॉयज वर्ग) ने ट्रेडिशनल योग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर पर इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में जनक राज योगा स्टूडियो, प्रेम नगर रोहतक में पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) सेवानिवृत्त अनिल हुड्डा ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) रणबीर हुड्डा (एथलेटिक्स कोच) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में और अधिक परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता उनके कठोर अभ्यास, माता-पिता के सहयोग और कोच डॉ. जनक राज के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विशेष अतिथि रणबीर हुड्डा ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि योग जैसे अनुशासित खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं
डॉ. जनक राज ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रेम नगर स्थित जनक राज योगा स्टूडियो में नियमित रूप से योग खेल का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां सुबह-शाम कठोर अभ्यास के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक एवं तकनीकी कौशल को निरंतर निखारा जा रहा है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि हरियाणा में योग खेल के उज्ज्वल भविष्य की भी सशक्त झलक प्रस्तुत करती है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता!
एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने हेतु राज्य सरकार पराली प्रबंधन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और औद्योगिक अनुपालन जैसे ठोस कदम उठा रही है। शहरों में धूल नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

रोहतक में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार!
आज पीडियाट्रिक विभाग में 28 बेड के नए नियोनेटल आईसीयू की शुरुआत हुई।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह यूनिट गंभीर नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज में मददगार साबित होगी – आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री

दिल्ली- एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर लगेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
दिल्ली-एनसीआर में ठै-3 और उससे नीचे के म्व्स् वाहनों पर सख्ती बढ़ गई है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इन वाहनों को लेकर सुरक्षा खत्म कर दी है। अब इन वाहनों के चलने पर रोक लग सकती है, जिससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। यह फैसला दिल्ली में वायु गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

गुरुग्राम – कष्ट निवारण समिति की बैठक खत्म’
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक
सिविल लाइन स्थित जॉन हाल में हुई बैठक
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान’
बैठक में 16 परिवादों में से 12 का हुआ समाधान – मुख्यमंत्री
4 परिवादों को रखा गया पेंडिंग- मुख्यमंत्री
सीवरेज से समस्या को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश- मुख्यमंत्री
हफ्ते में 2 दिन क्ब् लगाएंगे जनता दरबार- मुख्यमंत्री
’मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना’
कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है – मुख्यमंत्री
कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है – मुख्यमंत्री

वोट चोरी कांग्रेस के समय में होती थी – मुख्यमंत्री

बादली: रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से बादली में चल रहा फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम’
बादली की मिघांन पाना चैपाल में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से लड़के और लड़कियों को फ्री कंप्यूटर कोर्स की सुविधा शुरू की गई’
डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा’
क्लास का समय सुबह 10 से 1 बजे और 2 बजे से 6 बजे तक’
बच्चा कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है’
उम्र 18 से 35 तक होनी चाहिए’
कोर्स पूरा होने के बाद बच्चे को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और कंपनी में नौकरी भी दिलाई जाएगी’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता
मुख्यमंत्री ने बैठक के एजेंडे में रखे गए 16 में से 12 मामलों का किया समाधान, 4 मामलों में अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हुए अगली बैठक तक रखा लंबित
मुख्यमंत्री ने जटौली मंडी में यूरिया वितरण में लापरवाही के आरोप पर पैक्स के मैनेजर का किया तबादला, ैक्ड पटौदी को मामले की जांच कर डीसी ऑफिस में रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
गुरुग्राम शहर में सीवरेज की नहीं होनी चाहिए ब्लॉकेज, नगर निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला चैधरी, तेजपाल तंवर और मुकेश शर्मा भी रहे मौजूद

परिवहन मंत्री अनिल विज की अम्बाला छावनी को सौगात रू बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बीच राह होगी आसान, बनेगा आधुनिक अंडरपास’
नेशनल हाईवे ने योजना तैयार की, एनओसी का प्रस्ताव रेलवे व हरियाणा रोडवेज को भेजा – मंत्री अनिल विज’
सुरक्षित आवागमन: जीटी रोड को पार किए बिना यात्री सीधे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगे दृ अनिल विज’
परिवहन मंत्री अनिल विज की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट को दी थी हरी झंडी’
अंडरपास लगभग 60 मीटर लंबा होगा जो बस स्टैंड के श्आउट गेटश् से लेकर रेलवे स्टेशन के श्एस्केलेटरश् तक बनेगा’

चंडीगढ़, 17 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में आमने-सामने स्थित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के मध्य पैदल आने-जाने की राह अब पहले से सुगम व आसान होगी। जीटी रोड के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा जिससे लाखों यात्रियों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। श्री विज ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। चूंकि अंडरपास रेलवे और हरियाणा रोडवेज की सीमा में भी बनना है इसलिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा दोनों विभागों से एनओसी ली जा रही है। इसके मिलते ही जल्द अंडरपास निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट को दी थी हरी झंडी’
गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समक्ष यात्रियों को हो रही असुविधा से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए उनसे यहां अंडरपास निर्माण की मांग करी थी। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मामले में योजना तैयार कर अंडरपास निर्माण करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।
सुरक्षित आवागमन रू जीटी रोड को पार किए बिना यात्री सीधे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगे: अनिल विज’
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंडरपास का निर्माण होना यात्री सुविधा में एक बड़ा कदम होगा। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्त्तर भारत का व्यस्तम रेलवे स्टेशन है जहां प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों से आवागमन रहता हैं। इसी प्रकार, स्टेशन के ठीक सामने जीटी रोड पर अम्बाला छावनी बस स्टैंड जहां सैकड़ों बसों से हजारों यात्री आते-जाते हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड दोनों महत्वपूर्ण जंक्शन होने की वजह से रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। दोनों के बीच व्यस्तम नेशनल हाईवे रोड है जहां ट्रेफिक का भारी दबाव रहता है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और इसी वजह से अंडरपास उनकी इस समस्या को हल करेगा। अंडरपास बनने से लोग नेशनल हाइवे रोड पर जाए बिना अंडरपास से सीधा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आ-जा सकेंगे।
अंडरपास पर लाइटें व पानी निकासी के लिए पम्प सेट भी लगेंगे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की तरफ आउट गेट के पास बनेगा जोकि जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे एस्केलेटर के पास तक होगा। इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर होगी। अंडरपास में लाइट व अन्य सुविधाएं होगी, साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए यहां वॉटर डिस्पोजल के लिए पंप भी लगाएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता
मुख्यमंत्री ने बैठक के एजेंडे में रखे गए 16 में से 12 मामलों का किया समाधान, 4 मामलों में अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हुए अगली बैठक तक रखा लंबित
मुख्यमंत्री ने जटौली मंडी में यूरिया वितरण में लापरवाही के आरोप पर पैक्स के मैनेजर का किया तबादला, एसडीएम पटौदी को मामले की जांच कर डीसी ऑफिस में रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
गुरुग्राम शहर में सीवरेज की नहीं होनी चाहिए ब्लॉकेज, नगर निगम के अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला चैधरी, तेजपाल तंवर और मुकेश शर्मा भी रहे मौजूद

हरियाणा विधान सभा में वर्तमान सत्र के लिए बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक
उपस्थित माननीय सदस्य
श्री नायब सिंह, मुख्यमंत्री
श्री अनिल विज, ऊर्जा मंत्री
विधान स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण
श्री महिपाल ढांडा, संसदीय कार्य मंत्री
श्री कृष्णन कुमार, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री
विशेष आमंत्रित:
डॉ. कृष्ण लाल मिद्धा, उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर)
श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक
साथ ही नेता प्रतिपक्ष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *