Haryana Abhitak News 18/12/25

पीएनबी आरसेटी झज्जर में महिला विकास निगम हरियाणा की योजनाओं पर जागरूकता सत्र
झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), झज्जर में चल रहे कंप्यूटर अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को महिला विकास निगम, हरियाणा द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला विकास निगम झज्जर के प्रभारी राज कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को निगम द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं, जैसे कि स्वरोजगार ऋण योजनाएं, ब्याज अनुदान, प्रशिक्षण एवं सहायता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। महिलाओ के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता, व्यक्तिगत ऋण, विधवा महिलाओं के लिए ऋण योजना आदि के बारे में बताया। राज कुमार ने प्रतिभागियों को योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया, पात्रता शर्तें एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी तथा उन्हें अपने कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए। निदेशक उमेश भूकर ने हरियाणा महिला विकास निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर संस्थान से सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, कुसुम, अंशी भटनागर और शशी कुमार मोजूद रहे। झज्जर में नए वर्ष के आरम्भ में ब्यूटी पार्लर और जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरु किया जा रहा है, स्वरोजगार हेतु आरसेटी पुरानी तहसील में पंजीकरण करवाए।

उद्योगपति धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस पर आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किया शुभांरभ
झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: रिलायंस मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप (एम.ई.टी) एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नामी उद्योगपति श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त, जिला झज्जर श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आगामी 28 दिसंबर को श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस के अवसर पर खेला जाएगा। इस अवसर पर रिलायंस की ओर से इंफ्रा प्रमुख श्री राकेश सिन्हा तथा सीएसआर विभाग प्रमुख कर्नल रोमेल राज्याण ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। रिलायंस के श्री लोकेश कापसे ने उपायुक्त महोदय को क्रिकेट टूर्नामेंट की रूपरेखा तथा सीएसआर के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। यह दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट एम.ई.टी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-5 में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला झज्जर के विभिन्न गांवों एवं कंपनियों की कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं। शुभारंभ कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल, आईएएस ने रिलायंस एम.ई.टी सेक्टर-5 कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने रिलायंस द्वारा आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट के पहले दिन उद्घाटन मैच अमादलपुर एवं खेडीजट्ट गांव की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कप्तान सन्नी एवं अजयवीर के समक्ष टॉस करवाया। टॉस जीतकर अमादलपुर टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में खेडीजट्ट की टीम ने 8 विकेट खोकर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमादलपुर टीम की ओर से कप्तान सन्नी ने शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। मैच में अमादलपुर टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच बादली एवं कलोई गांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बादली टीम विजयी रही तथा संजू गुलिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच बाढ़सा एवं जहांगीरपुर गांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बाढ़सा टीम ने जीत दर्ज की तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब संजू को मिला। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका में मनीष एवं नकुल उपस्थित रहे, जबकि स्कोरर के रूप में राजकुमार पंघाल, संजय गुलाटी एवं अक्षय धनखड़ ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर रिलायंस की ओर से सोमबीर सुखाला, मनीष राघव, नीलम सिंह, शिवकुमार सिंह, प्रेम शेखावत, निशांत, अशोक चांगल, रणधीर मलिक, हनी मलिक, मधु, गोविंद, चंचल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गांव दुजाना व डीघल में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
गांव दुजाना स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
गांव दुजाना व डीघल में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करे स्वास्थ्य विभाग: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दुजाना पीएचसी व पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ -साथ सीएचसी डीघल का किया निरीक्षण

झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गुरुवार को सर्वप्रथम दुजाना गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएचसी का निरीक्षण करते हुए डीसी ने आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, वहीं स्कूल विजिट के दौरान प्राचार्य से साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्कूल भवन सहित सुविधाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के लिए निर्देशित किया। लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीएचसी निरीक्षण के दौरान डीसी ने डॉ बरखा वत्स से दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाओं तथा स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके उपरांत डीसी ने पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक व बुनियादी सुविधाओं, कक्षा-कक्षों, पेयजल, शौचालय व्यवस्था तथा मिड-डे मील आदि की जानकारी ली। डीसी ने अधिकारियों व विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ व अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाए। इसके उपरांत उपायुक्त गांव डीघल पहुचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े सभी संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएचसी में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान की जाए।

गांव डीघल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी: डीसी
पाठ्यक्रम के साथ -साथ विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान दें शिक्षक: बोले -डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव डीघल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह अहलावत कम्प्यूटर लैब एवं स्टेज कवर शेड का किया उद्घाटन

बेरी, 18 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा है कि वर्तमान समय का कंप्यूटर का है और डिजिटल साक्षरता आज के समय में बेहद जरूरी है। आधुनिक शिक्षा ग्रहण करके ही बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों को कुशल बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया जाए। डीसी गुरुवार को गांव डीघल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह अहलावत कम्प्यूटर लैब एवं स्टेज कवर टीन शेड के उद्घाटन उपरांत अपना संबोधन दे रहे थे। इससे पहले स्कूल परिसर पहुँचने पर एसडीएम रेणुका नांदल ने डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल का स्वागत किया। इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में करियर बनाएं, हमेशा समर्पण की भावना से मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान दिया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से स्कूलों में लैब स्थापित की जा रही हैं जिससे कि बच्चे अपने सामने प्रयोग होता हुआ देख सकें। डीसी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कंप्यूटर लैब में बच्चों से कंप्यूटर की तकनीकी प्रणाली के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएं। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें। डीसी ने विद्यालय में नवनिर्मित लैब और स्टेज कवर टीन शेड के लिए बीबीआर ट्रस्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक अनुकूल बनेगा। कार्यक्रम के दौरान डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने छात्राओं से संवाद भी किया और उन्हें मेहनत व अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रांगण में स्थापित की गई लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत सिंह अहलावत कंप्यूटर लैब की स्थापना से छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी और वे कंप्यूटर आधारित ज्ञान एवं कौशल प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच सतीश कुमार, बीईओ बेरी सुंदर लाल कौशिक, बीईओ साल्हावास जयपाल सिंह के स्कूल प्रिंसिपल भारती वर्मा,बीबीआर ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह अहलावत, उपाध्यक्ष शकुंतला अहलावत, सचिव सुदेश रानी, कर्नल भूप सिंह अहलावत, सतपाल सिंह अहलावत, एसएस गुलिया, रविन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दादरी तोय में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय लेते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

खेलों से मिलता भाईचारे की भावना को बढ़ावा: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव दादरी तोय स्थित रिलायंस ग्राउंड में धीरूभाई अंबानी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

बादली, 18 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को दादरी तोय स्थित रिलायंस ग्राउंड में दस दिवसीय धीरूभाई अंबानी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कर्नल रुमिल राजन,राकेश राजन,लोकेश कापसे,मनीष राघव सहित आयोजन समिति पदाधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया। इस बीच डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने पौधारोपण किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए भाईचारे की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि युवा वर्ग को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करने का आह्वान किया। डीसी ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस बीच लोकेश कापसे ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट की रूपरेखा तथा सीएसआर के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संस्थान से सोमबीर सुखाला, मनीष राघव, नीलम सिंह, शिवकुमार सिंह, प्रेम शेखावत, निशांत, अशोक चांगल, रणधीर मलिक, हनी मलिक, मधु, गोविंद, चंचल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का प्रभावी माध्यम: डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश
समाधान शिविर में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज

झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। समाधान शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डीसी ने कहा कि ये शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं, जहां आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के प्रति सरकार अत्यंत संवेदनशील है, अतः प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण किया जाए। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी एक ही शिकायत की पुनरावृत्ति होती है, तो संबंधित विभाग के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण ही नहीं, बल्कि नागरिकों को संतोषजनक एवं स्थायी समाधान प्रदान करना है। समाधान शिविर के दौरान पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सड़कों, परिवार पहचान पत्र, आवास तथा अन्य विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, एसीपी अनिल कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता प्रतिभा मुदगिल,डीएफओ प्रवीण यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

सरल केंद्र में नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का किया निरीक्षण

झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरल केंद्र में आने वाले आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुविधा स्तर की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ डीआईओ अमित बंसल भी थे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र पर आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के, निर्धारित समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीसी ने पेपर लैस रजिस्ट्रेशन,टोकन व्यवस्था, जमाबंदी,प्रतीक्षा कक्ष, बैठने की सुविधा, स्टॉल टेस्ट,साफ-सफाई, संबंधित काउंटर पर सूचना पट्ट लगाने तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाए। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसकी कार्यप्रणाली जितनी प्रभावी होगी, उतना ही आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। डीसी ने कहा कि सरल केंद्र में आमजन को निर्बाध रूप से योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए बिजली बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 29 दिसंबर को
झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किए जाने को लेकर पंचायत समिति के सदन की बैठक 29 दिसम्बर को बहादुरगढ़ में होगी। यह बैठक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 123 तथा हरियाणा पंचायती राज नियम, 1995 के नियम 10 के तहत आयोजित की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने बताया कि पंचायत समिति बहादुरगढ़ के 20 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत सदन की बैठक 29 दिसंबर को प्रातः 10 बजे, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, बहादुरगढ़ के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी, जिसमें चेयरमैन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक के संबंध में सभी संबंधित सदस्यों व अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है।

झज्जर पुलिस का वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान लगातार जारी
बेरी, 18 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आज निरीक्षक सतीश कुमार और उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने रोड एक्सीडेंट की घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए दुजाना मोड़ बेरी में विशेष अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रालियों का अधिक उपयोग होता है, लेकिन इनमें अक्सर रिफ्लेक्टर या पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होती, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को उन्हें देखने में परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुजाना मोड़ पर रोक-रोककर ट्रैक्टर-ट्रालियों की जांच की गई और जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, उन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी का सहयोग जरूरी है और छोटे-छोटे उपाय बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बहादुरगढ़ में जिम में युवक की हत्या के मामले में, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 18 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में सीआईए-2 बहादुरगढ़ एवं थाना लाइनपार की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाइनपार क्षेत्र स्थित जोवल हेल्थ क्लब जिम में हुए युवक कर्मवीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम प्रदीप नैन ने बताया कि नीरज निवासी जाखोदा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भाई कर्मवीर 24 नवंबर 2025 को रोजाना की तरह जिम करने के लिए गया था। यह जिम सुनील द्वारा अपने मकान शंकर गार्डन, लाइनपार बहादुरगढ़ में संचालित किया जा रहा था। उस दिन भी हर रोज की तरह उसका भाई जिम करने के लिए गया हुआ था। नीरज ने बताया कि जब काफी देर तक उसका भाई घर नहीं लौटा तो उसने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे तुरंत जोवल हेल्थ क्लब जिम पहुंचने को कहा। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका भाई कर्मजीत खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था।सूचना मिलते ही सीआईए बहादुरगढ़ और थाना लाइनपार पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पुलिस ने जिम संचालक सुनील निवासी शंकर गार्डन, लाइनपार बहादुरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी आपसी कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने कर्मवीर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की कार्रवाई भी की जा रही है।आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एसआईआर को लेकर झूठ और भ्रम फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश: लोकेश शर्मा
चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का कांग्रेस का प्रयास
फर्जी वोट और अवैध घुसपैठियों की पहचान से घबराई कांग्रेस: लोकेश शर्मा
लोकतंत्र को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध

रोहतक, 18 दिसम्बर, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी के सह जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से कांग्रेस सुनियोजित षड्यंत्र के तहत एसआईआर को लेकर झूठी राजनीति कर रही है। कांग्रेस जानबूझकर देश की जनता के बीच भ्रम, भय और असत्य फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की साख पर प्रश्नचिह्न लगाना है। लोकेश शर्मा ने कहा कि संसद में एसआईआर पर हुई विस्तृत चर्चा के दौरान कांग्रेस की झूठी बयानबाजी पूरी तरह उजागर हो गई है। कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची के सत्यापन का अधिकार नहीं है, न केवल असंवैधानिक है बल्कि संविधान की भावना का खुला अपमान भी है। संविधान के अनुच्छेद 327 के तहत चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने, उसमें संशोधन करने और उसकी शुद्धता सुनिश्चित करने का पूर्ण अधिकार प्राप्त है, लेकिन कांग्रेस को न संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की मजबूती की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक पीड़ा यह है कि अब देश में फर्जी वोटों, डुप्लीकेट नामों और अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। एसआईआर का उद्देश्य पूरी तरह स्पष्ट और जनहितकारी है, जिसमें मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाना, एक ही व्यक्ति के दो स्थानों पर दर्ज नामों को समाप्त करना, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करना तथा अवैध घुसपैठियों को चिह्नित कर सूची से बाहर करना शामिल है। लोकेश शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा की नीति घुसपैठियों के प्रति पूरी तरह स्पष्ट है, डिलीट, डिलीट और डिपोर्ट। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नीति अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देकर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की रही है। यही कारण है कि कांग्रेस एसआईआर जैसे पारदर्शी और संवैधानिक प्रयासों का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता अब कांग्रेस के झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार को भली-भांति समझ चुकी है। जनता जान चुकी है कि कांग्रेस केवल सत्ता की राजनीति करती है, जबकि भाजपा लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कारण कांग्रेस लगातार जनता का विश्वास खो रही है और बार-बार सत्ता से बाहर हो रही है। अंत में लोकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर निराधार आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।

सहकारिता हमारे जीवन का मूल संस्कार है: संजय पंचपोर
पानीपत, 18 दिसम्बर, अभीतक: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पानीपत में आयोजित सहकार भारती की प्रांतीय बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पंचपोर ने सहकारिता को भारतीय जीवन पद्धति का मूल संस्कार बताते हुए कहा कि सहकारिता हमारे जीवन के मूल में समाहित है, आवश्यकता केवल इसे समझने और व्यवहार में उतारने की है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का प्रत्येक कार्य प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से एक-दूसरे के सहयोग से और एक-दूसरे के लिए ही होता है। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रान्त सह संगठन प्रमुख अनुपम कुमार ने किया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों का स्वागत पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने पुष्प गुच्छे, स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल उढ़ाकर किया। कार्यकताओं को संबोधित करते हुए संजय पंचपोर ने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि परिवार सहकारिता का सबसे शाश्वत और सशक्त स्वरूप है। परिवार में सभी निर्णय और व्यवस्थाएं परस्पर हितों को ध्यान में रखकर की जाती हैं, जहाँ सहयोग, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित होती है। यही सहकारिता की वास्तविक आत्मा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारिता के लिए संस्कार नींव का कार्य करते हैं। जब समाज में सहयोग और सेवा के संस्कार मजबूत होते हैं, तभी सहकारिता दीर्घकाल तक प्रभावी रह सकती है। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर दीनानाथ ने कहा कि समाज में सहकारिता को मजबूत करने के लिए सहयोगी और समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों की पहचान कर प्रयास शुरू करने होंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता का आधार ही समावेशी है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित होती है और यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रांतीय अध्यक्ष राजवीर गोदारा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सहकारिता के लिए अर्थ नहीं, बल्कि कर्म प्रधान है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल लाभ की अवधारणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, विश्वास और सामूहिक उत्थान का माध्यम है। बैठक में प्रांत प्रमुख (मीडिया) विष्णु चैहान ने राष्ट्रीय अधिकारियों को अवगत कराया कि प्रदेश के 20 जिलों में जिला मीडिया प्रमुख की नियुक्ति हो चुकी है और जिला मीडिया प्रमुख अपने कर्तव्य का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्भय कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव डॉ. सौरव भीष्म ने कहा कि हमारे देहवाक्यों में ही सहकारिता का सार निहित है। वसुधैव कुटुम्बकम् जैसे विचार भारतीय समाज को सहयोग और सामूहिकता की दिशा में प्रेरित करते हैं। बैठक में वक्ताओं ने सहकारिता को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सहयोग, समर्पण और संस्कारों के आधार पर ही एक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर प्रांत महिला प्रमुख शीला लाकड़ा, प्रांत सह महिला प्रमुख तृप्ति शेओरान, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, प्रांत उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख नीलम कश्यप, प्रांत हाउसिंग प्रकोष्ठ प्रमुख ब्रह्म प्रकाश, सह प्रचार प्रमुख कपिल मदान, स्वयं सहायता ग्रुप प्रमुख डॉ परविंदर सिंह, प्रांत मंत्री मोहित पाठक सहित सभी जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा का शिकार हरियाणा: विक्रम कादयान
झज्जर, 18 दिसम्बर, अभीतक: खेल और खिलाड़ियों की उर्वर भूमि हरियाणा आज खेलों की उपेक्षा का केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश के खेल स्टेडियमों की दयनीय स्थिति अब जानलेवा साबित हो रही है। हाल ही में स्टेडियमों में अभ्यास के दौरान दो युवा खिलाड़ियों की मौत ने सरकार की खेल नीति और बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं झज्जर जिले की 66 खेल नर्सरियों से जुड़े लगभग 1400 खिलाड़ियों को पिछले सात महीनों से खेल भत्ता नहीं मिला है। इससे हरियाणा सरकार की खेलों और खिलाड़ियों के प्रति बेरुखी पूरी तरह उजागर हो गई है। यह बातें हरियाणा को खेल हब बनाने के सरकारी दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 3500 करोड़ रुपये के खेल बजट में से हरियाणा को मात्र 80 करोड़ रुपये आवंटित करना यहां के खिलाड़ियों के साथ क्रूर मजाक है। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी से हरियाणा को दूर रखा जाना भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत की खेल राजधानी कहे जाने वाले हरियाणा को इस बड़े आयोजन से वंचित कर दिया गया, जबकि देश की कुल आबादी में केवल 3 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला यह प्रदेश खेल पदकों में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है। विक्रम कादयान ने कहा कि हरियाणा का खेल ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है। स्टेडियम अब खिलाड़ियों को तराशने की जगह उनकी जान के लिए खतरा बन गए हैं। लाखन माजरा के हार्दिक राठी और बहादुरगढ़ के अमन की स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हुई मौतें सरकार की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण हैं। कांग्रेस शासनकाल में जहां खिलाड़ियों का स्टेडियमों की ओर रुझान बढ़ा था, वहीं आज खिलाड़ी स्टेडियम जाने से कतराने लगे हैं। प्रदेश के खेल स्टेडियमों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने बताया कि माजरा दूबलधन का खेल स्टेडियम पिछले 11 वर्षों से जलभराव के कारण तालाब बना हुआ है, जबकि इसी मिट्टी से सत्यव्रत, सत्यवान और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पहलवान निकले हैं। दर्शन कुमार, हितेश कुमार और पवन कुमार जैसे प्रो-कबड्डी खिलाड़ी भी इसी क्षेत्र की देन हैं। इस क्षेत्र की मिट्टी में खेलकर सैकड़ों सैन्य अधिकारी और हजारों सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। बेरी, दूबलधन छारा, मातन, सफीपुर बहराना, दुलहेड़ा धांधलान, छोछी, छुड़ानी सहित अनेक गांवों के खेल स्टेडियमों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। विक्रम कादयान ने कहा कि झज्जर जिला राष्ट्रीय स्तर पर देश का नेतृत्व करता रहा है। इस जिले ने देवी सिंह बिसाहन, मनु भाकर, अमन सहरावत, बजरंग पुनिया, कनिष्क चैहान, वीरेंद्र सहवाग, खुशीराम झामरी, सुनील डबास, जगरूप राठी, नेहा राठी और दीपक पूनिया जैसे महान खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने हरियाणा को राष्ट्रमंडल खेलों का सह-मेजबान बनाने की पुरजोर मांग की और लोकसभा में खेलों तथा हरियाणा से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार व्यक्त किया।

समाजसेवक और रक्तदाता प्यारेलाल सांगवान का 71 वर्ष की आयु में निधन
भिवानी, 18 दिसम्बर, अभीतक: भिवानी जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व रक्तदाता प्यारेलाल सांगवान का कल 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।आपको बता दें कि भिवानी और आस-पास के क्षेत्र में रक्तदान की मुहिम चलाने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए मास्टर प्यारेलाल सांगवान ने अमूल्य योगदान दिया।पेशे से शिक्षक रहे प्यारेलाल सांगवान का जन्म भिवानी के दमकौरा गांव में जगत सिंह सांगवान के घर 22 अगस्त 1954 को हुआ।उनकी तीन संताने डॉ विश्वन्द्र सांगवान, डॉ विवेक सांगवान और बेटी विनीता श्योराण है। रक्तदाता प्यारेलाल सांगवान को मुख्याग्नि उनके जेष्ठ पुत्र डॉ विश्वन्द्र सांगवान ने दी। रक्तदान के क्षेत्र में भिवानी जिले में ही नहीं बल्कि हरियाणा में प्यारेलाल सांगवान का नाम फक्र से लिया जाता है। वर्ष 1984 में अपनी 30 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया तथा खुशी का एहसास हुआ। उसी दौरान उनको बताया गया कि फरटिया केहर की सरबती देवी को खून नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई है। उस दिन उन्होंने प्रण लिया कि जब तक उनकी सांस चलेगी वे किसी को रक्त के कारण नहीं मरने देंगे। रक्तदाता के नाम से ही प्रसिद्ध हो चुके प्यारेलाल सांगवान शिक्षा विभाग में विज्ञान अध्यापक के तौर पर भर्ती हुए। वे बताते हैं कि एक टीम रोहतक मैडिकल कालेज से वर्ष 1984 में लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आई थी तथा उन्होंने कहा था कि हर विभाग से दो-दो रक्तदाता खून देने रोहतक आएंगे। पहली बार 5 मई 1984 को रक्तदान किया। उसी साल स्वैच्छिक रक्तदाताओं का एक समूह बनाया जिसमें 350 सदस्य हैं। 31 मार्च 2015 को सेहर स्कूल से मुख्याध्यापक के पद से सेवानिवृति पर भी उन्होंने रक्तदान शिविर लगाकर सम्मान समारोह करवाया था। प्यारेलाल सांगवान 106बार रक्तदान कर चुके है। रक्तदान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर पहली बार वर्ष 1997 में हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल महावीर प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया था। वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चैधरी ओमप्रकाश चैटाला द्वारा चंडीगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया था। इसके अलावा वर्ष 2003 में राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया उन्हें यह पुरस्कार तत्कालीन राज्यपाल बाबू परमानंद ने प्रदान किया था। इसके अलावा प्यारेलाल सांगवान वर्ष 2006 में शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने पर तत्कालीन राज्यपाल एआर किदवई तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा सम्मानित हो चुके थे। इसके इलावा राज्य्पाल बंगारु लक्मण शतकवीर रक्तदाता स्टेट अवार्ड 15 जून 2022 दिया भिवानी के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक मंच भिवानी गौरव अवार्डदिया गया।
भिवानी परिवार मैत्री संघ दवारा सेवा सम्मान मिला
रक्तदाता प्यारेलाल सांगवान से प्रभावित होकर उनकी टीम के सदस्य लोहारू एसडीएम मनोज दलाल, शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा व प्रवक्ता श्यामसुंदर सांगवान भी रक्तदान की मुहिम चलाने हुए हैं। इन्होंने कोरोना काल में मिलकर भिवानी व आसपास के क्षेत्र में किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में नहीं मरने दिया। रक्तदाता प्यारेलाल सांगवान के अंतिम संस्कार मे एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, प्रवक्ता श्यामसुंदर सांगवान, शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा,डॉ राजीव वत्स, मदनलाल श्योरान, कँवरभान दहिया, सतीश मेचू, अजय सांगवान, जयवीर मान, दयानन्द दामकोरा, उमराव सिंह, करनसिंह जैनवास, एडवोकेट सतीश श्योरान आदि मौजूद रहे।

बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो घंटे में टला बड़ा हादसा
व्यापारियों ने जताया भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला और बिजली विभाग का आभार
सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूरी तरह है समर्पित: तौला

भिवानी, 18 दिसम्बर, अभीतक: स्थानीय भगगनपुरी मार्केट में गुरुवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली के पोल पर लगे मीटर और बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बड़े हादसे का डर पैदा हो गया था। हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता और जन कल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला की सक्रियता और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तत्परता से मात्र दो घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार अलसुबह किसी अज्ञात वाहन ने भगगनपुरी मार्केट में स्थित बिजली के पोल को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर से पोल पर लगे लगभग 8-10 बिजली के मीटर और उनके सुरक्षा बॉक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त (डैमेज) हो गए थे। खुले तारों और टूटे बॉक्स के कारण मार्केट के व्यापारियों में करंट लगने या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का भय बना हुआ था। व्यापारियों ने इस गंभीर समस्या के बारे में जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला को लिखित में सूचित किया और उनसे जल्द हस्तक्षेप की मांग की। मामले की गंभीरता और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए दीपक अग्रवाल तौला ने तुरंत बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। उनके आह्वान पर विभाग के अधिकारी और तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए डैमेज मीटरों और बॉक्सों को बदलने का काम शुरू किया तथा महज दो घंटों के अंतराल में विभाग ने सभी क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलकर बिजली आपूर्ति सुरक्षित रूप से सुचारू कर दी। इस सफल समाधान के बाद व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और दीपक अग्रवाल तौला का विशेष धन्यवाद किया। इस अवसर पर तौला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। व्यापारियों को प्रदेश में कोई भी समस्या हो, उनके लिए सीएम हाउस के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के स्पष्ट निर्देश हैं कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निवारण होना चाहिए। इस दौरान दीपक अग्रवाल ने इस दौरान प्रदेशवासियों से श्विकसित भारत संकल्प यात्राश् में बढ़-चढकर भाग लेने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य मामनचंद अग्रवाल, भारत अग्रवाल, शिव सोनी, प्रदीप, संजय कुमार, श्यामलाल गोटे वाला, राजकुमार, सतीश बंसल, संदीप व गणमान्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

रेवाड़ी लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

शिक्षण संस्थान हो पूर्णतरू पशु मुक्त: डीसी
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल व स्टेडियम में भी नियमों की हो पालना
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
नेशनल हाईवे सहित अन्य रोड भी कैटल फ्री होना करें सुनिश्चित

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्टेडियम व शिक्षण संस्थानों को कुत्तों और खुले घूम रहे पशुओं से मुक्त करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जगहों को पूर्णतरू कुत्तों और खुले घूम रहे पशुओं से मुक्त बनाया जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला के सभी रोड भी कैटल फ्री बनाने को लेकर निर्देश दिए गए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित समस्त शिक्षण संस्थान परिसर में सर्वे करवाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कुत्ते नहीं होने चाहिएं। यदि कुत्ते पाए जाते हैं तो संबंधित नगर निकाय या पंचायत विभाग को सूचना दें। इनके द्वारा गठित की गई टीम उक्त स्थान पर जाकर कुत्ते को पकडकर शैल्टर होम में छुड़वाएगी। वहीं नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रमाण पत्र देकर यह सुनिश्चित करें की उनका संस्थान आवारा कुत्ते व बेसहारा मुक्त हो चुका है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था में यदि चार दीवारी या गेट क्षतिग्रस्त हैं, तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए ताकि कोई कुत्ता या पशु परिसर में नहीं आए। इसी तरह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और शहर और गांवों में बनाए गए खेल स्टेडियम में भी नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए पूर्णत खुले घूम रहे कुत्ते और पशु मुक्त सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित अन्य रोड भी कैटल फ्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इसमें लापरवाही न बरते और इसकी रिपोर्ट अपने-अपने विभाग सहित जिला प्रशासन को देना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश और डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइटिंग योजना के तहत व्यापक स्तर पर लगाई जाएगी लाइट: एडीसी
पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर योजना को किया जाएगा क्रियान्वित

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: एडीसी रेवाड़ी राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एसपीवी (सोलर फोटोवोल्टिक) स्ट्रीट लाइटिंग योजना को संशोधित दिशा-निर्देशों के साथ लागू किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक विद्युत पर निर्भरता को कम करना, ऊर्जा की बचत करना तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देना है। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि यह योजना मांग आधारित है और इसे ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर क्रियान्वित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों, ब्लॉक समितियों सहित अन्य पात्र ग्रामीण संस्थाओं से सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मांग आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश स्तर पर 15,500 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव है। सभी सोलर स्ट्रीट लाइट रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम(आरएमएस) से युक्त होंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता, रख-रखाव एवं निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही, इन लाइट पर दीर्घकालीन वारंटी 7 साल की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति सोलर स्ट्रीट लाइट 13,000 रुपए उपभोक्ता अंश निर्धारित किया गया है, जो कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी से अतिरिक्त होगा। शेष लागत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उपभोक्ता अंश जमा होने के पश्चात ही कार्य आदेश जारी किए जाएंगे। एडीसी ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायतों से मांग का शीघ्र आंकलन करें और पात्र पंचायतों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि योजना सीमित संख्या एवं मांग आधारित है, अतरू समय पर मांग प्रस्तुत न करने की स्थिति में पंचायत योजना के लाभ से वंचित रह सकती है। उन्होंने ग्रामीण प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे गांवों में आवश्यकतानुसार सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर जिला प्रशासन को भेजें, ताकि जिले को अधिकतम आवंटन प्राप्त हो सके और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, रोशनी तथा सुविधा में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग कमरा नंबर 205 से संपर्क कर सकते हैं।

सेंड ऑफ आर्ट।

छोटे वीर साहिबजादों की याद में सैंड ऑफ आर्ट कार्यक्रम कल
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री राकवमा विद्यालय रेवाड़ी में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: वीर बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य एवं छोटे वीर साहिबजादों की शहीदी की याद में सैंड ऑफ आर्ट शॉ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 20 दिसंबर को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में किया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किए जाने वाले सैंड ऑफ आर्ट शॉ के माध्यम से वीर साहिबजादों की जीवन गौरव गाथा दिखाई जाएगी। इसके अलावा साहिबजादों की वीरगाथा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सैंड ऑफ आर्ट शॉ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शॉ के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के श्री गुरु गोबिंद सिंह के 4 साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत, मुगलों के जुल्म और साहिबजादों की वीरगाथा को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा जाएगा। साहिबजादों की वीरता, त्याग और बलिदान को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए साहिबजादों की वीरगाथा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा

रेवाड़ी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एडीसी राहुल मोदी।

नागरिकों की समस्याओं के निपटारे में कारगर सिद्ध हो रहे समाधान शिविर: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशन और डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए समस्याओं के निवारण का सुगम और बेहतरीन माध्यम बन गए हैं। एडीसी राहुल मोदी ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी शिकायतों को समाधान शिविर में जिला प्रशासन के समक्ष रखें, उनकी शिकायतों का त्वरिता के साथ उचित समाधान किया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। गांव बेरली कलां में फिरनी व अन्य स्थानों पर कूड़ा कर्कट और ईंधन डालने संबंधित शिकायत पर डीडीपीओ को कार्रवाई करते हुए हटवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। रेवाड़ी के सेक्टर-4 कॉम्प्लेक्स के नजदीक रेहड़ी व खोखा संचालकों द्वारा किए अवैध कब्जे की शिकायत पर एचएसवीपी के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं रामसिंहपुरा की गली नंबर-13 में बिजली के पोल लगवाने संबंधी शिकायत पर जांच कर आवश्यकता अनुसार पोल लगवाने के बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और पुलिस संबंधित शिकायतों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से नागरिकों का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। समाधान शिविर में सभी विभागीय से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतों का निवारण करते हैं। इस मौके पर नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी जोगिंद्र शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अंसल टाउनशिप सेक्टर 19 के लिए आमजन दें सकते हैं सुझाव या आपत्ति
सुझाव या आपत्ति के लिए 19 दिसंबर है अंतिम तिथि

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: वर्ष 2025-2026 के कलेक्टर रेट सूची में अंसल टाउनशिप रेवाड़ी(पीवरा) सेक्टर 19 रेवाड़ी के व्यवसायिक इन्टीटूसनल रेट 14025 प्रति वर्ग मीटर करने के बारे में आमजन से सुझाव या आपत्ति के लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्तमूंतपण्हवअण्पदध् पर अपलोड किए गए हैं। यह जानकारी जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल ने दी। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि आमजन उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 114 व कार्यालय की ईमेल आईडी कमतूत/ीतलण्दपबण्पद तथा रंउंइंदकपण्दपबण्पद पर अपने सुझाव या आपत्ति दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुझाव या आपत्ति के लिए 19 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

रेवाड़ी लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी अभिषेक मीणा।

इंतकाल व जमाबंदी के मामलों को न रखा जाए लंबित : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने इंतकाल व जमाबंदी के लंबित मामलों का जल्द निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं समाधान शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को लंबित न रखते हुए प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिकों को पारदर्शी, सुगम और परेशानी रहित राजस्व सेवाएं दी जाएं। यदि किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है तो उसके तुरंत बाद ऑनलाइन इंतकाल करना सुनिश्चित करें ताकि भूमि रिकॉर्ड निर्धारित समय में अपडेट हो सके। उन्होंने कहा कि इंतकाल और जमाबंदी के मामलों के निपटान में देरी नहीं बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में सरल, निश्चित और प्रभावी प्रक्रियाएं की जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीसी ने कहा कि रजिस्ट्री सेवाएं पूर्णतय पेपरलेस की जाए। रजिस्ट्री कार्यालयों में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री, इंतकाल व जमाबंदी की पूरी प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने ऑनलाइन जमाबंदी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली। डीसी ने बैठक में राजस्व न्यायालय के मामलों को लेकर भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि नियमित रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते रहे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निपटान में लापरवाही नहीं बरती जाए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार और डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा में रेवाड़ी के विभिन्न विद्यालयों के भ्वन निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।

विद्यालयों के भवन निर्माण व मरम्मत कराने की विधानसभा में विधायक लक्ष्मण सिंह ने उठाई मांग
शिक्षा मंत्री ने कोताही बरतने वाले ठेकेदार पर जुर्माना लगाने सहित लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने का दिलाया भरोसा

रेवाड़ी, 18 दिसम्बर, अभीतक: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीरवार को विधानसभा सत्र में सेक्टर 4 स्थित भवन में कन्या विद्यालय को शिफ्ट किए जाने, उसकी मरम्मत करवाने सहित अनेक विद्यालयों के भवन के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की आवाज जोरदार ढंग से उठाई। विधायक की मांग पर शिक्षा मंत्री ने कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान सेक्टर 4 स्थित भवन में राजकीय कन्या विद्यालय को स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि इस भवन में सरकार की ओर से अनेक संस्थाएं चल चुकी है। इस भवन में कॉलेज, सैनिक स्कूल के साथ-साथ सुपर 100 की कक्षाएं भी संचालित की जा रही है। देखरेख के अभाव में करीब पांच एकड़ में बना यह भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। उनकी मांग पर सरकार की ओर से इसकी रिपेयरिंग के लिए 45 लाख रुपए मंजूर किए जाने की बात कही गई थी, किंतु अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भवन चाहे किसी भी संस्थान के उपयोग में दिया जाए, लेकिन इसकी रिपेयरिंग जल्द से जल्द कराई जाए। विधायक ने कहा कि गांव काकोडिया स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से 1.64 करोड़ की राशि तो मंजूर कर दी गई है, लेकिन निर्माण नहीं होने के कारण विद्यार्थी खुले में बैठकर पढने को मजबूर है। इस भवन का कार्य कब तक शुरू हो पाएगा, यह स्पष्ट किया जाए। इसी प्रकार ततारपुर इस्तमुरार स्कूल के भवन का कार्य 40 फीसदी पूरा हुआ है जबकि इसका टेंडर 2022 में हुआ था। इतना लंबा समय पूरा होने के बावजूद यह कार्य अभी तक लंबित है। इसका टेंडर लेने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी क्या कार्यवाही अमल में लाई गई। इसके अलावा राजकीय उच्च विद्यालय जाट सायरवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पिछले 4 साल से अधूरे पड़े भवन निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाएं। साथ ही रेवाड़ी-पटौदी रोड को चैड़ा करने व पुनरू निर्माण संबंधी सवाल भी उठाए। विधायक की मांगों पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि ततारपुर इस्तमुरार स्कूल निर्माण को लेकर राशि आवंटित कर दी गई थी। बीच में ठेकेदार ने किसी कारणवश काम रोक दिया। नई निविदाएं आमंत्रित कर ली गई है। जाट सायरवास गांव में भी रुके कार्य के लिए भी जनवरी 2026 तक निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएगी। हासांका स्कूल का कार्य 31 दिसंबर तक कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया है।

विधानसभा में बावल क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए विधायक डा. कृष्ण कुमार।

बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने विधानसभा में उठाए बावल क्षेत्र के विकास के मुद्दे
स्वतंत्रता सेनानी शहीद राव तुलाराम के नाम पर प्रदेशभर में हो स्टेडियम, चैक, स्कूल या विश्वविद्यालय

बावल, 18 दिसम्बर, अभीतक: बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार ने वीरवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान उठाया। विधायक ने देश और प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त भी किया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में स्वतंत्रता सेनानी शहीद राव तुलाराम के नाम से स्टेडियम, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से बनवाया जाए। वहीं स्वतंत्रता सेनानी के नाम से चैक का निर्माण भी करवाया जाए। इसके साथ-साथ विधायक ने बावल में पॉलिटेक्निकल कॉलेज, आईटीआई, 32 केवी सब स्टेशन बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा बावल म्युनिसिपल कमेटी के विस्तार, बावल मार्किट कमेटी बनाने, सब यार्ड से प्रिंसिपल यार्ड बनाने, बनीपुर चैक से बावल बाईपास बनाने और खोल क्षेत्र में महाविद्यालय बनाने की मांग भी विधानसभा में रखी। विधायक ने ड्योढ़ी और करनावास सहित अन्य गांवों में जलभराव वाले गांवों की परेशानी दूर करने की मांग को भी प्रमुखता के साथ उठाया। विधायक ने कहा कि बावल क्षेत्र के विकास के लिए वह संकल्पित हैं और लगातार विकास कार्य करवाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा को विपक्ष का नेता बनने पर दी मुबारकबाद’
विज ने कहा – हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है

चण्डीगढ, 18 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा में शुरू हुए शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के नेता श्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा को विपक्ष के नेता बनने पर मुबारकबाद दी और कहा कि हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है। श्री विज ने विपक्ष के नेता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आपकी (विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा) जिद जीत गई, मगर एसआर हार गई, मैं आपको (विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा) मुबारकबाद देना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दी जानकारी
पर्याप्त पेयजल देना सरकार की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री’
रोहतक में जल आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: मुख्यमंत्री’
रोहतक शहर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर दिया जवाब’
जलाशय के निर्माण के संबंध में नगर निगम, रोहतक की 16 एकड़ भूमि है, जिसको संबंधित विभाग को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव- मुख्यमंत्री’
इसके अलावा, सोनीपत सड़क पर एक पम्प खराब है, उसकी क्षमता बढ़ाने और दुरुस्त कराने का हो रहा है कार्य- मुख्यमंत्री’

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
शीतकालीन सत्र की पहले दिन की कार्रवाई जारी
तीन दिन तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
मुख्यमंत्री, भूपेंद्र हुड्डा ने सदन में पढ़ा शोक प्रस्ताव
विधायक आदित्य चैटाला ने पढ़ा शोक प्रस्ताव
’सदन में प्रश्न काल की कार्रवाई जारी’
सदन में खराब उठा खराब सड़कों का मुद्दा
गुहला चीका विधायक ने सदन में उठाया मुद्दा
देवेंद्र हंसते सदन में बाईपास का मुद्दा उठाया
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया जवाब जल्द ही बाईपास का काम पूरा होगा – रणबीर गंगवा
मई 2026 तक फोरलेन का काम भी पूरा होगा – रणबीर गंगवा
प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया’
पानीपत शहरी विधायक ने उठाया मुद्दा प्रमोद विज
प्रमोद विज ने सदन में स्वास्थ्य मुद्दा उठाया
सदन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल किया
स्वास्थ्य मंत्री आरती राम ने दिया जवाब’
अस्पताल में सभी सुविधाएं पुरी की जाएगी – आरती राव
रेवाड़ी विधायक ने जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा उठाया’
’विधायक लक्ष्मण यादव का सदन में सवाल’
बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर है- लक्ष्मण यादव
सीनियर सेकेंडरी बिल्डिंग को लेकर सवाल किया
’शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दिया जवाब’
80 फीसदी कम पूरा हो गया है – महिपाल ढांडा
जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी – शिक्षा मंत्री
विधायक बीबी बतरा का सदन में सवाल’
रोहतक शहर में पानी की समस्या- बीबी बत्रा
शहर के लोगों को गंदा पानी मिलता है – बीबी बत्रा
बत्रा ने पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग की
लोगों को स्वच्छ पानी मिलना चाहिए- बत्रा
रोहतक में लोगों को कम पानी मिल रहा है – बत्रा
नहरों में सिर्फ 24 दिन पानी आता है- बत्रा
बीवी बत्रा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया धन्यवाद’
भूपेंद्र हुड्डा ने पानी और पॉल्यूशन का मुद्दा उठाया’
भूपेंद्र हुड्डा ने बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की
’हुड्डा के सवालों का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया जवाब’
रोहतक में पानी की कमी नहीं आने देंगे -मुख्यमंत्री
रोहतक में न्स्ठ की जमीन लेने की प्रक्रिया जारी – मुख्यमंत्री
14 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया जारी – मुख्यमंत्री
शाहाबाद विधायक ने उठाया मुआवजे का मुद्दा’
मंत्री कृष्ण बेदी ने सदन में दिया जवाब
किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है कृष्ण बेदी
बाढ़ के समय में हर गांव में गया – मुख्यमंत्री’
किसानों के नुकसान की भरपाई कर रहे हैं – मुख्यमंत्री’
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने किया सवाल
किसानों को रेट उठाने की अनुमति मिले – अशोक अरोड़ा
मुलाना विधायक ने स्कूलों का मुद्दा उठाया’
विधायक पूजा चैधरी का सदन में सवाल
स्कूलों में खेल के मैदान नहीं है – पूजा चैधरी
शौचालय की सफाई नहीं होती है – पूजा चैधरी
स्कूलों में पीने के पानी की समस्या – पूजा चैधरी
सरकारी स्कूलों का ऑडिट होना चाहिए – पूजा चैधरी
स्कूलों में सुविधाओं की कमी है – पूजा चैधरी
पूजा चैधरी के सवालों का शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब’
कमियां दुरुस्त करेंगे – शिक्षा मंत्री
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर प्रस्ताव’
नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने किया प्रस्ताव का समर्थन
विपक्ष ने कार्यक्रमों का न्योता ना मिलने पर नाराजगी जताई
श्री गुरु तेग बहादुर जी एक महान संत – अशोक अरोड़ा
उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया – अशोक अरोड़ा
इन विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए – अशोक अरोड़ा
शहीदी दिवस मनाया गया खुशी की बात – अर्जुन चैटाला’
शहीदी दिवस पर सरकार की तरफ से कोई नेता नहीं आया – अर्जुन ’हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी का आभार’
करनाल में हिंद की चादर मैराथन का आयोजन हुआ
पीएम ने शहीदी दिवस के विशाल समागम में शिरकत की
’प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद’

हरियाणा में ढांचागत परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार!’
कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना अब पूर्णता की ओर है। वायाडक्ट, ट्रैक, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। एलिवेटेड प्लेटफॉर्म भी अंतिम चरण में है।’

भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नीतिन नबीन से भेंट कर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नवीन दायित्व एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आपका संगठनात्मक कौशल भारतीय जनता पार्टी को जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा सत्र के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वें शहीदी दिवस के सरकारी प्रस्ताव पर संबोधन’
अगस्त 2025 में इसी महान सदन में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें बलिदान दिवस को मनाने का सर्व समिति से लिया गया संकल्प
श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और बलिदान भारतीय सभ्यता की उस आत्मा का प्रतीक देश में सत्ता धर्म के लिए स्वयं को न्योछावर किया, लेकिन कभी अन्याय या अधर्म के आगे कभी झुके नहीं
सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिलकर समूचे प्रदेश में आयोजित किए अनेक कार्यक्रम- मुख्यमंत्री
3 नवंबर को चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक बुलाकर गुरु जी का शहीदी दिवस मनाने के संबंध में ली गई आम राय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को विशाल समागम में पहुंचकर गुरुजी को नमन किया
उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचकर महाभारत थीम पर आधारित अनुभव केंद्र और भगवान श्रीकृष्ण जी के पवित्र शंख के नाम पर पंचजन्य स्मारक का भी लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में भी अनुभव केंद्र की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्का डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक की जारी
प्रदेश में 350 रक्त दान शिविर और स्कूलों में निबंध और कहानी प्रतियोगिताएं की गई आयोजित
इन रक्तदान शिविर में 23 हजार से अधिक यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया
चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन और कार्यों पर चेयर स्थापित करने का लिया गया निर्णय
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया
करनाल में आयोजित हिन्द की चादर मैराथन में लगभग 80, हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया
बड़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया जी के बलिदान स्थल पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उस वीर नायक को नमन किया गया
उन्होंने गुरुजी के शीश को श्री आनंदपुर साहिब पहुँचाने के लिए अपने शीश का बलिदान दिया
इसी तरह विभिन्न कार्यक्रमों में भाई जैता जी, भाई दयाला जी,भाई सती दास जी और भाई मति दास जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई
यमुनानगर जिला के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन विकसित करने का निर्णय किया
यमुनानगर के किशनपुरा में गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की भी की गई घोषणा
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लेने के लिए सभी हरियाणावासियों, सामाजिक संगठनों, सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद
पौने तीन करोड़ हरियाणावासियों की तरफ से और इस महान सदन की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार
मुख्यमंत्री ने सदन के सम्मुख प्रदेश के लोगों की ओर से इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने का किया अनुरोध
सदन में सर्वसम्मति से पास किया गया सरकारी प्रस्ताव

चंडीगढ़ – हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र की कार्रवाई जारी’
कल अविश्वास मत प्रस्ताव पर होगी चर्चा
कल दूसरी सिटिंग में अविश्वास मत प्रस्ताव पर होगी चर्चा
स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सदन में दी जानकारी

चंडीगढ़ – विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्रवाई जारी’
हिसार विधायक विनोद भ्याना ने सरकार का आभार जताया
हांसी को 23वां जिला बनने पर आभार – विनोद भ्याना
बीजेपी सरकार जन भावनाओं को समझने वाली सरकार है – विनोद भ्याना
अब हांसी में रोजगार बढ़ेगा – विनोद भ्याना
हांसी को जिला बनना एक स्वर्णिम अध्याय है – विनोद भ्याना
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बहुत आभार – विनोद भ्याना
लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ेगा – विनोद भ्याना
कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने सरकार का आभार जताया’ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मांग पूरी की – जस्सी पेटवाड़
इसको नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाए – जस्सी पेटवाड़
विधायक रामकुमार गौतम ने आभार जताया’
जनता को इससे काफी लाभ मिलेगा – रामकुमार गौतम
सरकार ने हमारी मांगे पूरी की- रामकुमार गौतम
सरकार ने अपना वादा पूरा किया- रामकुमार गौतम
सहकारिता साल मनाने के लिए सरकार का आभार – रामकुमार गौतम
इनैलो विधायक आदित्य देवीलाल ने की मांग’
प्राइवेट बस संचालकों पर हो कार्रवाई – आदित्य देवीलाल
बसों को सरकारी परमिट दिया जाए- आदित्य देवीलाल
चैटाला गांव का बस स्टैंड ठीक किया जाए – आदित्य देवीलाल
मेरे गांव में पानी की काफी समस्या है – आदित्य देवीलाल
पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने जताया आभार’
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आभार सतपाल जाम्बा
विधायक बलराम सिंह दांगी ने जल-भराव का मुद्दा उठाया’
सरकार ने पानी के निकासी की भी कोशिश की – बलराम दांगी
एक अच्छे ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाए – बलराम दांगी
हल्के में पाइप लाइन बिछाई जाए – बलराम दांगी
विधायक जगमोहन आनंद सरकार का आभार जताया’
करनाल के विकास में कोई कमी नहीं – जगमोहन आनंद
विकास के लिए भरपूर बजट दिया- जगमोहन आनंद
करनाल में मल्टीपर्पज बिल्डिंग के निर्माण की मांग – जगमोहन आनंद
कल्पना चावला कॉलेज में कई पद खाली है – जगमोहन आनंद
खाली पदों को जल्द भर जाए – जगमोहन आनंद
गोकुल सेतिया ने उठाई माइनर की मांग’
कमेटी गठित कर किसानों को मनाया जाए – गोकुल सेतिया

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस का सरकारी प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पारित।’
शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर को विशाल समागम में पहुँचकर गुरुजी को नमन किया। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्का, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक जारी की। अंबाला पॉलिटेक्निक का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर किया गया। सीडीएलयू सिरसा में गुरु साहिब के जीवन दर्शन पर चेयर स्थापित करने का निर्णय लिया। यमुनानगर के कलेसर में गुरु साहिब के नाम पर वन और किशनपुरा में गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई। – श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
हरियाणावासियों और इस महान सदन की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार। बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए हरियाणावासियों, सामाजिक संस्थाओं और सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद। गुरु जी का जीवन भारतीय सभ्यता की उस आत्मा का प्रतीक है, जिसने धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, पर अन्याय के आगे कभी शीश नहीं झुकाया। – सीएम
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र के दौरान संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीम राव अंबेडकर और संविधान को नमन कर विधानसभा परिसर में प्रवेश किया।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर गुरु की गोलक (दान पात्र) के दुरुपयोग का आरोप, प्रधान झींडा तुरंत दें इस्तीफा: कमेटी सदस्य
धर्म प्रचार, शिक्षा और गुरुद्वारा प्रबंधन में विफलता के आरोप, 350 साला शताब्दी और बाढ़ राहत फंड को लेकर गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 18 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर खुला टकराव सामने आ गया है। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर गुरु की गोलक (दान पात्र) के फंडों के दुरुपयोग, गुरुद्वारों के प्रबंध को चैपट करने और धर्म प्रचार व शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधान झींडा से तुरंत इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल (चेयरमैन, धर्म प्रचार समिति), गुरमीत सिंह रामसर (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), गुरबीर सिंह तलाकौर (जूनियर वाइस प्रेसिडेंट), जगतार सिंह मान (अन्तरिम सदस्य), तजिंदरपाल सिंह नारनौल (अन्तरिम सदस्य), सीनियर सदस्य दीदार सिंह नलवी, राजिंदर सिंह बराड़ा (सदस्य), गुरतेज सिंह अंबाला (सदस्य), मेयर भूपिंदर सिंह पानीपत (सदस्य), स्वर्ण सिंह बुंगा टिब्बी (सदस्य), सरपंच भूपिंदर सिंह लाडी सौंकड़ा (सदस्य प्रतिनिधि दृ बीबी कपूर कौर सौंकड़ा), भूपिंदर सिंह सैनी (सदस्य प्रतिनिधि), कैप्टन दिलबाग सिंह सैनी तथा सुखविंदर सिंह मंडेबर (पूर्व जनरल सेक्रेटरी) उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि प्रधान बनते समय जगदीश सिंह झींडा द्वारा की गई कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई। यूनिवर्सिटी स्कूल खोलने, सिरोपा न देने, गुरुद्वारा गाड़ियों के निजी उपयोग, कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और वीआईपी संस्कृति खत्म करने जैसे वादे खोखले साबित हुए। आरोप है कि आज स्थिति उलट है, पतित लोगों को केसरिया सिरोपा बांटा जा रहा है, कमेटी की गाड़ियां व कर्मचारी निजी इस्तेमाल में हैं, काला दिवस और बाढ़ राहत के नाम पर गोलक व फंडों का दुरुपयोग हुआ और 350 साला समारोह में भारी वित्तीय अनियमितताएं की गईं। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईमानदारी से काम करने वाले, लेकिन पसंद न आने वाले कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। निजी रंजिश के चलते तबादले किए जा रहे हैं और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फंडों का दुरुपयोग हो रहा है। शिक्षा क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज और तिलोकेवाला स्कूल में मनमाने तबादलों से पूरा तंत्र चरमरा गया है। कमेटी सदस्यों ने आरोप लगाया कि जगदीश सिंह झींडा तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। अब तक 2 जनरल हाउस और 3 एग्जीक्यूटिव मीटिंगें विफल रहीं और वह ऐसे पहले प्रधान हैं जिन्होंने अपना ही बजट फेल करवाया। पूर्व सहयोगी भूपिंदर सिंह लाडी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर भी आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सदस्यों ने कहा कि गुरुद्वारा चुनाव और ज्यूडिशियल कमीशन निष्प्रभावी साबित हो रहे हैं। झींडा का चुनाव गुरुद्वारा एक्ट 2014 के खिलाफ बताते हुए इसे चुनाव आयुक्त के समक्ष चुनौती दी गई, लेकिन आठ माह बाद भी न्याय नहीं मिला। ज्यूडिशियल कमिश्नर के तबादलों पर रोक और मासिक हिसाब देने के आदेशों की अवहेलना की गई, जबकि फंड उपयोग की कथित गैरकानूनी अनुमति से कमीशन प्रधान की मिलीभगत उजागर होती है। सदस्यों ने सरकार से मांग की कि दोनों कमिश्नरों को तुरंत हटाकर न्यायप्रिय और निष्पक्ष कमिश्नरों की नियुक्ति की जाए।

शून्यकाल में सदन में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चैटाला ने अपनी विधानसभा की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया
सरकार यह पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करे कि जिला बनाने के लिए कौन से पैरामीटर किए जाते हैं लागू: अदित्य देवीलाल
डबवाली को जिला न बना कर सरकार ने डबवाली के लोगों के साथ किया है अन्याय
नशा कैंसर से भी माड़ी चीज है जो एक बार फैलना शुरू करती है तो ये इंसान को कर देती है तबाह: अर्जुन चैटाला
अगर चार साल की बच्ची को न्याय नहीं दिलवा पाए तो यह सरकार के लिए बेहद शर्म की बात होगी
प्रदेश में विद्यालयोंध्प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षित शिक्षकों तथा अनुदेशकों की भारी कमी से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोले अर्जुन चैटाला और अदित्य देवीलाल
अच्छी वोकेशनल शिक्षा के बिना उद्योग जगत को प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिल पाएंगे: अर्जुन चैटाला
यदि शिक्षण संस्थानों में पद खाली हैं तो बच्चों को अच्छी कौशल शिक्षा कैसे मिलेगी: अदित्य देवीलाल

चंडीगढ़, 18 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चैधरी ओम प्रकाश चैटाला जी की 20 दिसंबर को प्रथम पुण्यतिथि है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला के निवास स्थान डबवाली स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु स्वर्गीय चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। अभय सिंह चैटाला ने पूरे देश और प्रदेश के लोगों को स्वर्गीय चैधरी ओम प्रकाश चैटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निमंत्रण दिया है। श्रद्धांजलि और सर्वधर्म सभा का समय 12 से 1 बजे तक रखा गया है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर सदन में अपनी बात रखते हुए इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला ने कहा कि बलिदान दिवस को मनाने के लिए न तो सरकार और न ही प्रशासन की तरफ से कोई न्योता दिया गया। गुरु तेग बहादुर ने हिन्दुओं की रक्षा करने के लिए बलिदान दिए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन जिन रास्तों से दसों गुरू गुजरे थे उन सभी गांवों और कस्बों को स्पेशल ग्रांट जारी करके धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किए जाएं। शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए सदन में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने डबवाली हलके के गांव मिठड़ी, किंगरे, बनवाला और नौरंग को कालांवाली से डबवाली में स्थानांतरित करने पर धन्यवाद किया। साथ ही चोरमार गांव को भी डबवाली में स्थानांतरित करने की मांग भी रखी। उन्होंने डबवाली को भी जिला बनाने की पूरजोर वकालत की और कहा कि डबवाली को जिला न बना कर सरकार ने डबवाली के लोगों के साथ अन्याय किया है। डबवाली जिला बनने के सभी पैरामीटर पूरा करता है। सरकार यह पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करे कि जिला बनाने के लिए कौन से पैरामीटर लागू किए जाते हैं। डबवाली शहर से लोहगढ़ जूता वाली के लिए कोई सरकारी बस सेवा नहीं है और प्राइवेट बस वाले मनमानी करते हैं और महिलाओं, बच्चों और बुर्जुगों से टिकट का पैसा लेते हैं जबकि सरकार ने इनके लिए फ्री किया हुआ है। चैटाला गांव के बस स्टैंड की बहुत खस्ता हालत है उसको दुरूस्त किया जाए और सभी सरकारी और प्राइवेट बसों को चैटाला गांव के बस स्टैंड से जानी चाहिए। बिजली सुधार के लिए विधायक को कोटे से राशि जारी करने की अनुमति दी जाए। रत्ताखेड़ा से कालुआना और सालमखेड़ा से मटदादू खरीफ चैनल है और इन इलाकों में पानी की बहुत दिक्कत है इसलिए उसकी एक्सटेंशन की जाए। नुइयांवाली ओडां के राजमार्ग पर सुभाष जांघू दिव्यांग है जिसकी जमीन पर मार्केटिंग बोर्ड ने धक्के से कब्जा किया हुआ था अब वो जमीन उसके हक में होने से रास्ता बंद हो गया है। जनहित के लिए दोनों रास्ते खोले जाएं। अबूबशहर किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट में सुधार किया जाए और उसमें और मशीनें लगा कर किसानों को राहत दी जाए। मार्केटिंग बोर्ड खरीद केंद्रों की लीज डीड की जाए। आयुष्मान कार्ड को प्राइवेट अस्पतालों में स्वीकार करने की हिदायत दी जाए। शून्यकाल में इनेलो के विधायक अर्जुन चैटाला ने प्रदेश में बेतहाशा बढ़ते नशे जैसे बेहद गंभीर विषय पर बोलते हुए कहा कि जब भी हमने नशा को लेकर अपनी बात सरकार के सामने रखी तो सरकार ने हमेशा आश्वासन दिया कि इसका समाधान करेंगे। लेकिन हैरानी की बात है कि बजाय नशे का समाधान करने के सरकार मैराथन कर रही है, पोस्टर लगवा रही है और साइकिल यात्रा निकाल रही है और फिर कहते हैं कि देखो हमने प्रदेश से नशा खत्म कर दिया। गांव गांव पर पुलिस के द्वारा पंचायतों पर दबाव डलवाया गया कि लिख कर दो कि हमारा गांव नशा मुक्त है। सबसे बड़े दुख की बात है कि जिस रामपुरा बिश्रोइया गांव को पुलिस ने पंचायत पर दबाव डाल कर नशा मुक्त घोषित करवाया उसी गांव की एक चार साल की बच्ची को दो नशेडियों ने अगवा कर उसका कत्ल कर दिया। इसके लिए 15 गांव धरने पर बैठे हैं लेकिन उस बच्ची के परिवार को कोई न्याय नहीं मिला है। आज लोग इस तरह की घटना को देख कर एक ही बात कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं। नशा कैंसर से भी माड़ी चीज है जो एक बार फैलना शुरू करती है तो ये इंसान को तबाह कर देती है। जो आरोपी हैं उनको तो सजा हो साथ ही वो जिससे नशा लेकर आए और बच्ची को टॉफी में डाल कर दिया उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर हम चार साल की बच्ची को न्याय नहीं दिलवा पाए तो यह सरकार के लिए बेहद शर्म की बात होगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
प्रदेश में विद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षित शिक्षकों तथा अनुदेशकों की भारी कमी से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोलते हुए अर्जुन चैटाला ने कहा कि सरकार द्वारा कौशल रोजगार को बढ़ावा देने के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं परंतु धरातल पर हालात बेहद खराब हैं और वोकेशनल शिक्षा के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में प्रशिक्षित शिक्षकों की भारी कमी है। केवल गेस्ट ट्रेनर के सहारे की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। चालू शिक्षा सत्र में 1349 स्कूलों में 2 लाख से अधिक छात्रों ने वोकेशनल शिक्षा के लिए पंजीकरण करवाया है। लेकिन प्रशिक्षित ट्रेनर न होने से उनके साथ खिलवाड़ हो रहा है। अध्यापकों की कमी के चलते शिक्षा की गुणवत्ता का असर पड़ रहा है। सरकार वोकेशनल शिक्षा को लेकर कतई गंभीर नहीं है। अच्छी वोकेशनल शिक्षा के बिना उद्योग जगत को प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिल पाएंगे। सरकार का यह कदम किसी भी सूरत में प्रदेश के हित में नहीं है जो बड़ी चिंता का विषय है। विधायक आदित्य ने कहा कि यदि शिक्षण संस्थानों में पद खाली हैं तो बच्चों को अच्छी कौशल शिक्षा कैसे मिलेगी। स्थाई टीचर और टेंपरेरी शिक्षक को वेतन में काफी अंतर है। सरकार रोजगार निगम के बजाए सीधी भर्ती करें। आज खेलों में हरियाणा आगे बढ़ता जा रहा है। लेकिन तकनीकी शिक्षा में पिछड़ता जा रहा है। आज हरियाणा के हालात ऐसे हैं कि युवा विदेश में जाना चाहते हैं। क्योंकि हरियाणा में काम नहीं मिल रहा। सरकार को वोकेशनल शिक्षा में विदेशी भाषा कोर्स भी शुरू करने चाहिए ताकि विदेशों में जाकर भी युवा अच्छी नौकरी हासिल कर सकें।

भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
हिसार, 18 दिसम्बर, अभीतक: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। तेजी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश और कहीं तेजी से गिरता तापमान देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली एनसीआर का मौसम अब कड़ाके की ठंड के संकेत दे रहा है। आधा दिसंबर गुजर चुका है, लेकिन अब तक तेज ठंड का असर महसूस नहीं हुआ था। हालांकि, सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ते प्रदूषण ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने वाली है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर और कई उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहेगा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है, हालांकि इन हवाओं से वायु गुणवत्ता में थोड़ी सुधार की उम्मीद है। दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। शहादरा में एक्यूआई 442 दर्ज किया गया, जबकि अन्य इलाकों का औसत एक्यूआई 358 से 370 के बीच रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में 21 और 22 दिसंबर के आसपास यही मौसम बने रहने की संभावना है। राजस्थान के कुछ जिलों जैसे जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा
चंडीगढ, 18 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा वन विभाग में कार्यरत 72 वन रक्षकों को दरोगा (फॉरेस्ट गार्ड से फॉरेस्ट दरोगा) पद पर पदोन्नत किया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह आदेश वन संरक्षक (उत्तरी सर्कल), अंबाला की ओर से जारी किए गए हैं। हालांकि पदोन्नति सूची में शामिल 23 वन रक्षकों की पदोन्नति फिलहाल रोक दी गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन कर्मचारियों की पदोन्नति रोकी गई है, उनमें से कुछ अपात्र पाए गए हैं, जबकि कई के खिलाफ अनुशासनात्मक या आपराधिक कार्रवाई लंबित है। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा कुछ कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (।ब्त्), सेवा सत्यापन अथवा प्रशिक्षण से जुड़ा मूल्यांकन पूरा नहीं हो सका। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग में वर्तमान में लगभग 1500 वन रक्षकों के पद स्वीकृत हैं। हालिया पदोन्नति के बाद प्रदेश में करीब 300 के आसपास ही वन रक्षक शेष रह गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में वनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं भी सामने आ रही हैं। वहीं विभाग में वन दरोगा के लगभग 450 पद स्वीकृत हैं, जो अब लगभग भर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनुशासनात्मक या आपराधिक मामलों के कारण जिन वन रक्षकों की पदोन्नति रोकी गई है, उनमें मोहम्मद यूनुस (नूंह), भीम सिंह (सिरसा), मुकेश कुमार (करनाल), कपिल कुमार व मनजीत (हिमार), मोहम्मद मुफीद (पलवल), विनय कुमार (भिवानी), सचिन कुमार (झज्जर), राहुल (फरीदाबाद) और राजेश यादव (करनाल) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इसी बीच, हरियाणा वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक और निर्णय लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्थ्ै अधिकारी सुनील कुमार को प्रशिक्षण केंद्र पिंजौर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी सुनील कुमार वर्तमान में वन विभाग मुख्यालय पंचकूला में तैनात हैं।

गांव के सरपंच पर बड़े घोटाले का आरोप
नूहं, 18 दिसम्बर, अभीतक: पुन्हाना ब्लॉक के गांव तुसैनी में रेनिवेल परियोजना के तहत बने वाटर टैंक पर फर्जी तरीके से कर्मचारियों को दिखाकर सरकारी धन के गबन के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सदर थाना पुन्हाना पुलिस ने सरपंच, जेई समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सरपंच आरिफा, जूनियर इंजीनियर मुफीद भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण साबिर ने 8 मार्च 2022 को अदालत में इस्तगासा दाखिल की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि वर्ष-2009 में बने वाटर टैंक को कभी चालू नहीं किया गया, लेकिन सरपंच आरिफा, उसके पति हाजर खां और श्रम् मुफीद ने मिलीभगत से फर्जी कर्मचारियों को पंप ऑपरेटर के रूप में दिखाया और जनवरी 2016 से जनवरी 2019 तक वेतन लिया और आपस में बांट लिया। उसने बताया कि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजरखां, तालिम, अखलाक, आजम, नंद किशोर, इल्यास, साबिर पुत्र आस मोहम्मद, अलीशेर समेत 8 लोगों को फर्जी तौर पर कर्मचारी दिखाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रामप्रसाद, सुहेल, महेंद्र, असफाक और मोहम्मद इकबाल ने भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता साबिर ने जन स्वास्थ्य विभाग और ब्लॉक विकास अधिकारी से आरटीआई के जरिए बैंक स्टेटमेंट और कर्मचारी डिटेल मांगी। जिसमें पुन्हाना नगर पालिका के खाते में गलत तरीके से राशि ट्रांसफर करने का खुलासा हुआ। आरोप है कि गांव में केवल एक वाटर टैंक होने के बावजूद कई फर्जी ऑपरेटर दिखाए गए। साबिर ने उपमंडल अभियंता, सीएम विंडो और एसडीओ को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। पुन्हाना की अदालत के आदेश पर पुलिस ने 16 दिसंबर को सरपंच, जेई समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *