Haryana Abhitak News 19/12/25

गोरिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल के-2 प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त झज्जर को ज्ञापन दिया
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: आज गोरिया गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त झज्जर को एक ज्ञापन सौंपकर गोरिया गांव में प्रस्तावित एथेनॉल के 2 प्लांट का कड़ा विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्लांट के लगने से पर्यावरण, जल स्रोतों और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसमें रेस्पिरेटरी डिजीज, आग लगने का खतरा, कैंसर का खतरा, भूजल रिक्तिकरण आदि। जैसा की ग्रामीणों ने बताया कि सांसद दीपेंदर सिंह हूड्डा ने भूपेंदर यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री को भी इस विषय में अवगत कराया है। उन्होंने जल्द ही कार्यवाही के लिए बोला है। ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त झज्जर ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया कि जल्द ही सेंट्रल ग्राउंड वाटर, निदेशक सीएलयू, एनजीटी से भी इसको जांच करवाने के लिए बोला है। इस अवसर पर गोरिया गांव से एक्स सरपंच छाजू राम, एक्स सरपंच राजू, विकास, भूप, रामबीर, हवासिंह, सुनील, संदीप, रणबीर, रामहेर, दाता राम यादव व अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के गौरवान्वित अभिषेक सहरावत का विद्यालय आगमन, छात्रों को किया प्रेरित
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एच.डी. स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर रहा जब विद्यालय के होनहार पूर्व छात्र अभिषेक सहरावत अपने मिड ब्रेक के दौरान विद्यालय पहुंचे। अभिषेक सहरावत, सुपुत्र श्री जय सिंह सहरावत गाँव बिरोहड़, वर्तमान में पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका विद्यालय आगमन विशेष रूप से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से मिलने तथा उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित करने के उद्देश्य से हुआ। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक सहरावत ने अपने संघर्ष, मेहनत और अनुशासन के बल पर एनडीए जैसी प्रतिष्ठित संस्था तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहकर निरंतर परिश्रम करें तो कोई भी मुकाम असंभव नहीं है। उन्होंने अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने मेहनती एवं मार्गदर्शन अध्यापकों तथा एच.डी. स्कूल की प्रबंधन समिति को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त संस्कार, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही आज उनकी इस उपलब्धि का मजबूत आधार बना है। विद्यालय परिसर में अभिषेक के आगमन पर एच.डी. स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका भव्य एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा एच.डी. स्कूल की बैंड कंपनी द्वारा मधुर धुनों के साथ उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर गर्व और उत्साह से भर उठा। विद्यालय प्रबंधन समीति बलराज फौगाट, बलजीत नेहरा, सुरेन्द्र फौगाट एवं रमेश गुलिया ने अभिषेक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभिषेक अपनी कक्षा का एक होनहार छात्र रहा है जो कि शिक्षकों द्वारा बताई हुई प्रत्येक बात को ध्यान से सुनता था एवं अपनी पढ़ाई केंद्रित दिमाग से करता था। प्राचार्या नमिता दास एवं उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं समस्त स्टाफ ने उनके आगमन पर धन्यवाद किया व उज्जवल भविष्य की कामना की।

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए की 36 नंबर फैक्ट्री में लगी आग।
फैक्ट्री के भवन को भी पहुंचा भारी नुकसान।
एस.एस.आर.ए इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में लगी आग।
करीब 2 घंटे पहले लगी आग पर अब तक नहीं पाया जा सका है काबू।
बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत और दिल्ली से भी मंगवाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां।
फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर।
फैक्ट्री के अंदर अत्यंत ज्वलनशील केमिकल, प्लास्टिक दाना और रबड़ होने के कारण ज्यादा भड़क रही आग।
आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका है पता।

नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान के दौरान गांव सेहलंगा व चढ़वाना में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
ग्रामीणों को जिंदगी को हां, नशे को ना” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया
नशा गतिविधियों की सूचना ड।छ।ै हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें’
टीम ने यातायात नियमों व साइबर अपराधों के बारे भी किया जागरूक तथा साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व की जानकारी भी की साँझा

झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव सेहलंगा व चढ़वाना में सर्वे कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहाकृनशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे व्ज्च्, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गईं शिकायत पर ठगो के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।

दुर्गा शक्ति की टीम ने डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को बताएं आत्मरक्षा के गुर
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: शुक्रवार को क्।ट पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में दुर्गा शक्ति टीम द्वारा विद्यालय की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, निडर एवं जागरूक बनाना था। दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए तथा उन्हें वास्तविक जीवन में उपयोग करने के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज वालिया ने दुर्गा शक्ति टीम का स्वागत किया और छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रत्येक छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। दुर्गा शक्ति टीम ने समाज में अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें सतर्क रहने के उपाय बताए। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा।

गुभाना में ग्रामीणों ने शहीद क्रांतिकारियों को किया नमन
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में सामाजिक संस्था लोकहित समिति के सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा शहिद महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र सिंह लाहिड़ी, और ठाकुर रोशन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को उनके जीवन के बारे में बताया गया कि राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को हुआ था जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे। जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी। वह मैनपुरी षड्यंत्र व काकोरी कांड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे तथा हिंदुस्तान रिपब्लिक संगठन के सदस्य भी थे। रामप्रसाद बिस्मिल एक कवि साहित्यकार इतिहासकार भी थे। उन्होंने वर्ष 1916 में 19 वर्ष की आयु में क्रांतिकारी मार्ग में कदम रखा था। 11 वर्ष के क्रांतिकारी जीवन में उन्होंने कई पुस्तक लिखी और स्वयं ही उन्हें प्रकाशित किया उन पुस्तकों को बेचकर जो पैसा मिला उनसे उन्होंने हथियार खरीद में और उन हथियारों का प्रयोग ब्रिटिश राज का विरोध करने के लिए किया। 11 पुस्तक के उनके जीवन में प्रकाशित हुई जिनमें से अधिकतर सरकार द्वारा जप्त कर ली गई बिस्मिल को तत्कालीन संयुक्त प्रांत आगरा में अवध की लखनऊ की सेंट्रल जेल की 11 नंबर बैंक में रखा गया था। इसी जेल में उनके दल के अन्य साथियों को एक साथ रखकर ब्रिटिश कल में मुकदमा चलाया गया। अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को गति देने के लिए क्रांतिकारियों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया था। इस मामले में राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खां राजेंद्र सिंह लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई थी। बिस्मिल अशफाक और रोशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई लेकिन वह भी अलग-अलग जगह पर 19 दिसंबर को देश में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक और देश प्रेम के रूप में बहुत महत्व है। इस अवसर पर जसवंत सिंह संजय हरि ओम सचिन फूल कुमार अमन समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

बहादुरगढ़ में मोबाइल छीनकर गूगल पे से पैसे निकालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करके पूछताछ जारी’

बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: मोबाइल फोन छीनकर गूगल पे का पासवर्ड पता कर पैसे निकालने के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के प्रबंधक निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि पीड़ित मंजेश, निवासी उत्तर प्रदेश, वर्तमान में साखौंल में किराए पर रहता है और रोहद स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। मंजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर 2025 की शाम वह बाजार से फोन पर बात करते हुए अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने जबरन उसका पासवर्ड पता कर लिया और बाद में उसके गूगल पे खाते से पैसे निकाल लिए।पीड़ित ने इस संबंध में 17 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन निवासी मकडौली जिला रोहतक और आरिफ निवासी दोदवा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में बहादुरगढ़ में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बैल्ट पेंन से पैसे लगाकर सट्टा खाई वाली करने के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर बैल्ट और पेन से दाव लगाकर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि सट्टा खाई वाली करने वालों कि धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 930 रुपए नगदी, पेन और वैल्ट बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: थाना शहर बहादुरगढ़ कि पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को थाना के क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1100 रुपए की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अवैध रूप से चला रहा ठेका संचालक मौके से हुआ फरार, सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम ने गिरफ्तार करके भेजो जेल
बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध रूप से चल रहे शराब ठेके के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में की गई है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सीआईए बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 2 अगस्त 2025 को सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निलोठी स्थित यस बैंक के सामने अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेके पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम को देखकर मौके पर अवैध शराब बेच रहा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी, जिसमें करीब 91 बोतल अंग्रेजी शराब, 60 बीयर की बोतलें और 107 बोतल देसी शराब शामिल थीं। बरामद शराब में पव्वे, अध्धे और पूरी बोतलें शामिल थीं।इस संबंध में थाना आसौदा में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टीम लगातार प्रयास कर रही थी। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील निवासी रामनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा: मुख्यमंत्री
11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सड़क नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत: नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉन-स्टॉप विश्वास कर रहे हैं। पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, उससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों द्वारा हर बार पोस्टर लेकर आना, अखबार दिखाना, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, इसी से तो इन्हें दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि झज्जर-छुछकवास तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निकल रहा है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने सरकार का शुक्रिया तक नहीं किया। कम से कम इन्हें सड़कों के सुधारीकरण के लिए शुक्रिया तो अदा करना चाहिए।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

अवैध कालोनियों में प्लाट ना खरीदें नागरिक: डीसी
अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा प्रशासन
बादली क्षेत्र के गांव दरियापुर में खसरा नंबर चिन्हित

बादली, 19 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न लेने का आह्वान किया है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने पर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ न करें। डीसी ने बताया कि बादली खंड के अंतर्गत आने वाले गांव दरियापुर में अवैध कॉलोनी काटी जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने एसडीएम बादली, जिला राजस्व अधिकारी झज्जर व तहसीलदार बादली को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिन्हित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इन्तकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि बादली उपमंडल के गांव दरियापुर गांव के खसरा नंबर 17ध्ध्2ध्1 को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा प्लाटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है।

अभिनव सिवाच, एसडीएम बहादुरगढ़।

आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच ने संभाला बहादुरगढ़ एसडीएम का पदभार
शासन-प्रशासन की नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ दिया जाएगा

बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ के एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने उपरांत आईएएस अभिनव सिवाच ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की लोक हितैषी नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ मिले, यह उनका प्रयास रहेगा। उल्लेखनीय है कि अभिनव सिवाच इससे पहले कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी तबादला सूची में आईएएस अभिनव सिवाच को पिहोवा से एसडीएम बहादुरगढ़ स्थान्तरित किया गया है। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि बहादुरगढ़ देश की राजधानी से सटा हुआ बडा शहर है। इसे गेट वे ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है। प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर है और देश का सबसे बड़ा फुटवीयर पार्क स्थापित है। उन्होनें कहा कि उपमंडल प्रशासन शहर की गरिमा के अनुसार और बेहतर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हे पूरी उम्मीद है कि उपमंडल में तैनात अधिकारी जन सेवा की भावना से कार्य करेंगे और अच्छे परिणाम देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए सरकार और जिला प्रशासन और सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

अतिदेय ऋण माफी योजना का लाभ उठाएं ऋणी किसान
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अतिदेय ऋणी किसानों को ऋण मुक्त करने के लिए एक मुश्त ऋण योजना 2025 चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अतिदेय ऋणी किसानों द्वारा अपना पूरा मूलधन भरने पर अतिदेय ब्याज की आधी माफी व पूरे जुर्माना ब्याज की माफी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन अतिदेय ऋणी किसानों की मृत्यु हो चुकी है तथा वो महिला ऋणी जो विधवा हो गयी है, उन अतिदेय ऋणी किसानों का पूरा मूलधन भरने पर अतिदेय ब्याज की पूरी माफी व पुरे जुर्माना ब्याज की माफी दी गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह यादव ने इस योजना की प्रगति बारे शाखा प्रबंधकों, भूमि मुल्यांकन अधिकारियों व अन्य स्टाफ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत ऋण माफी के लिए किसानों से संपर्क करें ताकि ज्यादा-ज्यादा किसान इस ओटीएस योजना का लाभ उठा सके। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिले के ऋणी किसानों को ऋण मुक्त होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने जिला के सभी अतिदेय ऋणी किसानों का आह्वान किया है कि वे बैंक आकर इस योजना का लाभ उठा सकते है।

विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद की हुई बैठक
रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: जिला परिषद की शुक्रवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में जिला परिषद के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरकार की विभिन्न स्कीमों 15वें केन्द्र वित्त आयोग से वर्ष 2025-26 मे टाइड, अनटाइड व एस.एफ.सी. में लगभग 4 करोड़ की राशि के 69 विकास कार्यो को सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। बैठक में पी.डब्ल्यू.डी व एच.एस.एम.बी. विभाग को सडकों पर तुरंत प्रभाव से सफेद पट्टी लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं अन्य विभाग के अधिकारियों को भी जिला पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की हिदायतों अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप प्रधान जिला परिषद नीलम, एडीसी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राहुल मोदी, जिला पार्षद, डीडीपीओ एचपी बंसल, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज नरेंद्र गुलिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हॉस्टल के लिए चयनित जगह का निरीक्षण करती महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक, साथ में डीसी अभिषेक मीणा।

कामकाजी महिलाओं के लिए करवाया जा रहा महिला हॉस्टल का निर्माण
महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक ने किया निरीक्षण
डीसी अभिषेक मीणा ने हॉस्टल के निर्माण को लेकर दी जानकारी

रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: जिला में कार्यरत कामकाजी महिलाओं के लिए रेवाड़ी शहर के सेक्टर 16 में हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें करीब 150 महिलाएं रह सकेंगी। हॉस्टल के निर्माण को लेकर महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक ने शुक्रवार को रेवाड़ी में प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रबंध निदेशक को हॉस्टल निर्माण को लेकर प्रशासन की तरफ की जा रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा सखी निवास योजना उन कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा या किसी कारणवश अपने परिवार से अलग रहकर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, विवाहित महिलाएं जिनके पति या परिजन उसी शहर में नहीं रहते, वे भी इस हॉस्टल में रहने के लिए योग्य होंगी। इस योजना में समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांग महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का भी विशेष प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को महिला हॉस्टल के निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इसका जल्द निर्माण करवाया जाए, ताकि कामकाजी महिलाओं को लाभ मिल सके। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसवीपी द्वारा रेवाड़ी के सेक्टर 16 में करीब एक एकड़ में आधुनिक स्तर के हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा। महिला हॉस्टल के निर्माण को लेकर लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सुविधाओं से युक्त हॉस्टल में कामकाजी महिलाएं सुरक्षित तरीके से रह सकेंगी। हॉस्टल का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी लघु सचिवालय में प्रशासन गांव की ओर अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी राहुल मोदी।

सुशासन सप्ताह: गुड गवर्नेंस वीक-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का हुआ शुभारंभ
अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: भारत सरकार द्वारा नागरिकों की शिकायतों का समाधान करने, प्रशासन को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए गुड गवर्नेंस वीक-प्रशासन गांव की ओर अभियान की शुरूआत की गई है। सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार करना है। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत एडीसी राहुल मोदी ने लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों को गांव से संबंधित योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नागरिक सेवाओं से संबंधित सभी सेवाओं के लिए कार्य योजना तैयार कर निराकरण किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के तहत गांवों में शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गुड गवर्नेंस के अंतर्गत किए गए कार्यों का संकलन, प्रचार-प्रसार तथा सार्वजनिक शिकायतों के समाधान बारे संबंधित विभागों द्वारा पोर्टल पर अपलोड भी की जाएगा।
लंबित शिकायतों का शीघ्र करें समाधान: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपलोड अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से स्थाई समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग की शिकायत लंबित है तो उसका शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

दिनेश कुमार, डीआईपीआरओ।

सैंड ऑफ आर्ट शॉ के माध्यम से दिखाई जाएगी वीर साहिबजादों की जीवन गौरव गाथा
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में आज होगा सैंड ऑफ आर्ट कार्यक्रम

रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: वीर बाल दिवस 2025 के उपलक्ष्य एवं छोटे वीर साहिबजादों की जीवन गौरव गाथा को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में सैंड ऑफ आर्ट शॉ का आयोजन किया जा रहा है। रेवाड़ी में यह कार्यक्रम शनिवार, 20 दिसंबर को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में आयोजित किया किया जाएगा। इसके अलावा साहिबजादों की वीरगाथा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सैंड ऑफ आर्ट शॉ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शॉ के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह के 4 साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह की शहादत, मुगलों के जुल्म और साहिबजादों की वीरगाथा को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा जाएगा। साहिबजादों की वीरता, त्याग और बलिदान को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए साहिबजादों की वीरगाथा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 22 से 24 दिसंबर तक लगाए जाएंगे जांच शिविर
रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 22 से 24 दिसंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडीआईपी योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक स्टेडियम कोसली और बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 23 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल और बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना तथा 24 दिसंबर को कम्युनिटी हॉल मॉडल टाउन रेवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पात्रों को ये सहायक उपकरण कराए जाएंगे उपलब्ध
जांच शिविरों में पात्र पाए गए लाभार्थियों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, घड़ी, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल स्पोर्ट, सरवाइकल कॉलर, फुट केयर किट इत्यादि सहायक यंत्र एवं उपकरण किए जाएंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांग जनों को बैटरी द्वारा चालित तिपहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, बैसाखी कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
ये है पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावोज
60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आय 15000 रुपये प्रतिमाह से अधिक न हो। वहीं दिव्यांगजन की आय 22500 रुपये प्रति माह से अधिक न हो। इसके अलावा आवेदनकर्ता फैमिली आईडी या पेंशन पासबुक, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार की फोटो जांच शिविर में साथ लेकर आएं।

सुषमा यादव।

रेवाड़ी की सुषमा यादव ने रचा इतिहास, इतिहास में हरियाणा का पहला पदक
60 साल की उम्र में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में सोने पर लगाया निशाना

रेवाड़ी, 19 दिसम्बर, अभीतक: किसी ने सच ही कहा है कि जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता। इस कथन को रेवाड़ी के सेक्टर-3 की निवासी सुषमा यादव धर्मपत्नी अनिल यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चरितार्थ कर दिखाया है। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 से 18 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा यादव ने 10 मीटर सीनियर महिला पिस्टल (सीनियर मास्टर्स वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि इस वर्ग में हरियाणा प्रदेश को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से रेवाड़ी जिला ही नहीं, पूरा हरियाणा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ सुषमा यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इससे पहले सुषमा यादव ने देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर क्वालीफाई किया था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने इसी वर्ग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक संतुलन को बनाए रखते हुए प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत उदाहरण दिया है। आज जब हरियाणा प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चल रहे हैं, ऐसे समय में सुषमा यादव जैसी महिलाएं यह संदेश देती हैं कि महिलाएं स्वयं आगे बढकर न केवल अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी विशेषकर बेटियों को भी आगे बढने की प्रेरणा दे सकती हैं। अपनी इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय सुषमा यादव ने अपने कोच रमन तथा अपने परिजनों को दिया है।

भाजपा बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सैनी ने टीम के साथ किया यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार का स्वागत
बहादुरगढ़, 19 दिसम्बर, अभीतक: भाजपा बहादुरगढ़ मंडल द्वारा बहादुरगढ़ में नव-नियुक्त यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार के कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी एवं मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी ने यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार को बहादुरगढ़ की यातायात व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर के बाजार क्षेत्रों में अवैध कब्जों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही कई चैराहों पर यातायात संकेतकों को दुरुस्त करने की भी आवश्यकता है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राठी ने शहर में हो रही अवैध वाहन पार्किंग की समस्या को विस्तार से उठाया और कहा कि इसके चलते आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा बहादुरगढ़ मंडल की पूरी टीम ने यातायात थाना प्रभारी से अपेक्षा जताई कि उनके कार्यकाल में शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सतीश कुमार एक मेहनती, संवेदनशील और ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। इसी विश्वास के साथ भाजपा बहादुरगढ़ मंडल ने उनसे अनुरोध किया कि वे बहादुरगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राठी, मंडल सदस्य आकाश सैनी सहित अन्य मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वार्ड 27 के निवासियों को मिली बड़ी राहत रूदूषित जल की समस्या का समाधान अब अंतिम चरण में
जल्द ही हर घर में पहुंचेंगा स्वच्छ पेयजल,जलजनित बीमारियों का खतरा टलेगा: दीपक अग्रवाल तौला

भिवानी, 19 दिसम्बर, अभीतक: स्थानीय वार्ड नंबर-27 में पिछले कई महीनों से चली आ रही गंदे और बदबूदार पानी की समस्या अब समाप्त होने वाली है। वरिष्ठ भाजपा नेता और जन कल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला के प्रयासों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। बीते रोज शुरू हुआ मरम्मत का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि वार्ड 27 क्षेत्र में सीवर का पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि स्थानीय लोग टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियों के साये में जीने को मजबूर थे। दीपक अग्रवाल तौला ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और इसे मानवीय हत्या के समान गंभीर बताया था। उन्होंने तुरंत जनस्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को बदलने और अवैध कनेक्शनों के कारण हो रही लीकेज को दुरुस्त करने की मांग उठाई थी। प्रशासन द्वारा कार्य शुरू किए जाने के बाद अब मरम्मत का काम पूरा होने के करीब है। जो प्रमुख लीकेज पिछले एक साल से समस्या बनी हुई थी, उसे ठीक कर लिया गया है। इस सुधार के बाद अब निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दूषित जल की समस्या विकराल रूप ले चुकी थी, लेकिन विभाग की तत्परता से अब कार्य लगभग संपन्न हो चुका है। जल्द ही हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुचेगा और जलजनित बीमारियों का खतरा टल जाएगा। समस्या का समाधान होते देख दिनोद गेट के व्यापारियों और वार्डवासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर तौला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नागरिकों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। नागरिकों को प्रदेश में कोई भी समस्या हो, उनके लिए सीएम हाउस के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का भी आभार जताया। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के स्थाई निवारण के लिए दीपक अग्रवाल तौला के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों व पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर वार्ड 27 पार्षद गोबिंद राम, भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य मामनचंद अग्रवाल, संजय जॉय, शिक्षाविद पुरूषोत्तम शर्मा, महेंद्र शर्मा, बबलू, महेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, पपवन, राजेंद्र, दिनेश कुमार, अनिल, अशोक कुमार, भानु शर्मा, हरिंद्र सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

वाल्मीकि चैक पर व्यापारियों द्वारा राहगीरों को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित करते समिति सदस्य

महर्षि वाल्मीकि चैक पर राहगीरों को वितरित किया कढ़ी-चावल का प्रसाद
झज्जर, 19 दिसम्बर, अभीतक: महर्षि वाल्मीकि चैक स्थित सीताराम गेट के व्यापारियों ने मिलकर राहगीरों के लिए कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में आसपास के लोगों और राहगीरों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। अमावस्या सेवा समिति के रमेश गुर्जर व शाम मिस्त्री ने बताया कि शहर के सामाजिक एवं धार्मिक लोगों व सीताराम गेट चैक के सभी दुकानदारों ने आपसी सहयोग से अमावस्या के अवसर पर भंडारा आयोजित किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता है कि हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का बड़ा महत्व होता है। पौष मास अमावस्या को बहुत शुभ माना जाता है। पौष मास अमावस्या पर दान करने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए पितृ कर्मों से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, पौष अमावस्या का शुक्रवार के दिन होना माता लक्ष्मी की कृपा से जुड़ा शुभ संयोग भी बना रहा है। मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को श्रद्धा भाव से किया गया दान और पुण्य कर्म लाभदायक होता है। अमावस्या पर लोगों को भोजन कराना पुण्य का काम होता हैं। अन्न दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। अमावस्या पितरों को प्रसन्न करने का विशेष दिन है।
पौष मास में कंबल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति
पौष का महीना कड़ाके की ठंड से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन गर्म कपड़े और कंबलों का दान करना भी बहुत पुण्य का काम माना गया है। किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को इन वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता आती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सदन में बयान
यह परंपरा के अनुरूप नहीं परंतु बात गंभीर है और इसे चर्चा की शुरुआत से पहले रखने का समुचित कारण- मुख्यमंत्री
कल भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विपक्ष के नेता के रूप में स्वागत किया गया
उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में हमसे यह अपेक्षा भी की थी कि हम विपक्ष की आवाज को नहीं दबाएंगे
हमने तुरंत इस बात की हामी भी भर दी थी – मुख्यमंत्री
इसी भावपूर्ण संवाद से हरियाणा की जनता के मन में इस महान सदन के रचनात्मक भविष्य को लेकर एक बड़ा सुखद संदेश गया
परंतु अफसोस अभी इस बात को 2 घंटे भी नहीं बीते थे कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ले कर आ गया
इस प्रस्ताव पर हुए हस्ताक्षरों को ध्यान से देखने पर पाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस पर हस्ताक्षर नहीं
या तो नेता विपक्ष को इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में पता नहीं था और या फिर पता होने के बावजूद उन्होंने इसे आने दिया- मुख्यमंत्री
माननीय अध्यक्ष महोदय ने इनके अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार किया
सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा: मुख्यमंत्री
11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सड़क नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत – नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉनकृस्टॉप विश्वास कर रहे हैं। पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, उससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों द्वारा हर बार पोस्टर लेकर आना, अखबार दिखाना, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, इसी से तो इन्हें दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि झज्जर-छुछकवास तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निकल रहा है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने सरकार का शुक्रिया तक नहीं किया। कम से कम इन्हें सड़कों के सुधारीकरण के लिए शुक्रिया तो अदा करना चाहिए।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वंदे मातरम पर हुई चर्चा पर जवाब
वंदे मातरम पर हुई चर्चा में विपक्ष के नेता और माननीय सदस्यों ने लिया भाग
वंदे मातरम एक ऐसा मंत्र जिसके जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन में एक नई ऊर्जा संचालित की
वंदे मातरम को याद करना इस सदन में वंदे मातरम को याद करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात
यह चर्चा सदन की प्रतिबद्धता को करती है प्रकट- मुख्यमंत्री
वंदे मातरम के 150 वर्ष के हम सब साक्षी, हमारे लिए गर्व की बात
वंदे मातरम् पर चर्चा करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित कर रहा हूं महसूस
हमारी स्वतंत्रता की तपस्वी यात्रा का स्मरण है ये मंत्र वंदे मातरम
करोड़ों भारतीयों के दिलों में बलिदान, त्याग और तपस्या की ज्वाला जलाई
वंदे मातरम का स्मरण इस विधानसभा में करना हम सबके लिए गौरव की बात
हमने अपने संविधान के 75 वर्ष गौरवपूर्ण पूरे किए
हमारी सरकार ने लगातार 1 महीने तक गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाया
वंदे मातरम के 150 वर्ष हमें यह याद दिलाते हैं भारत की आत्मा केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं बल्कि सांस्कृतिक संविधान से भी बनी
वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का बना प्रतीक
सन 1960 में कोलकाता में वंदे मातरम का अंग्रेजी अखबार हुआ शुरू
उस समय ब्रिटिश सरकार ने उसे सबसे खतरनाक राष्ट्रवादी तंत्र माना
वर्ष 1905 में वाराणसी अधिवेशन में महान कवियित्री सरला देवी चैधरी ने पूर्ण वंदे मातरम गाया
15 अगस्त 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आग्रह पर पंडित ओंकार नाथ ठाकुर जी ने आकाशवाणी से वंदे मातरम के गान से देश को किया भावुक
वर्ष 2015 में इमरजेंसी में पीड़ित हरियाणा सरकार ने इमरजेंसी में पीड़ित लोकतंत्र सेनानियों के लिए शुभ्रा ज्योत्सना पेंशन स्कीम शुरू की
यह शब्द भी वंदे मातरम से ही लिया गया
वंदे मातरम ने 1947 में भारत को स्वतंत्रता दिलाने में भावनात्मक नेतृत्व किया प्रदान
यदि वंदे मातरम की भावना ना होती तो आज हम जनप्रतिनिधि के रूप में इस सदन में नहीं बैठे होते
वंदे मातरम की रचना 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने की
यह केवल एक गीत नहीं यह एक सांस्कृतिक प्रतिकार था – मुख्यमंत्री
वंदे मातरम ने उस विचार को जीवंत किया जो हजारों वर्षों से भारत की रग रग में प्रवाहित था
वंदे मातरम् भारत माता के सम्मान, अस्मिता और गरिमा की रक्षा का एक संकल्प
अंग्रेजों की फूट डालो और शासन करो की नीति के सामने वंदे मातरम देश की एकता का प्रतीक
वंदे मातरम को लेकर हमारे देश के महानायकों ने दी बहुत कुर्बानियां – मुख्यमंत्री
यही इस मंत्र की शक्ति है जिसने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया
महिलाओं, बच्चों, युवाओं ने कोड़े खाए, जेल गए, फांसी के फंदे को चूमा लेकिन उनके होठों पर अंतिम शब्द वंदे मातरम ही रहा
1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत भी हरियाणा से हुई
हरियाणा प्रदेश के झज्जर, रोहतक और अंबाला के किसानों और सैनिकों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी
हरियाणा की मिट्टी केवल अन्न ही नहीं बल्कि वीरता भी पैदा करती है – मुख्यमंत्री
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम पूरे बंगाल में स्वदेशी आंदोलन की आत्मा बन चुका है ये महात्मा गांधी जी ने कहा
जो भी भारत के लिए जीता है उसके हृदय में वंदे मातरम गूंजता है
सन 1937 में जिन्ना द्वारा विरोध के उठाए गए स्वर
देश का दुर्भाग्य कि 26 अक्टूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम पर किया समझौता और वंदे मातरम के टुकड़े किए
तुष्टिकरण की राजनीति के दबाव में वंदे मातरम के भाव को तोड़ा गया
केंद्र और हरियाणा सरकार ने वंदे मातरम के गौरव गान को पूरे 1 वर्ष तक मनाने का लिया निर्णय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 7 नवंबर को इस अभियान का शुभारंभ किया
वंदे मातरम को केवल गीत के रूप में नहीं बल्कि जीवन के मंत्र के रूप में अपनाएं
महान सदन से आह्वान हम सब मिलकर वंदे मातरम गीत को करें स्वीकार और उसकी भावना को अपने आचरण में उतारें
मुझे इस ऐतिहासिक विषय पर अपने विचार रखने का अवसर दिया उसके लिए सदन का धन्यवाद- मुख्यमंत्री

हिसार में बदमाश कोर्ट परिसर से फरार!
हिसार, 19 दिसम्बर, अभीतक: हिसार में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बदमाश कोर्ट परिसर से फरार हो गया। चोरी के मामले में बरवाला थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने लाई थी, लेकिन पेशी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। जानकारी अनुसार आरोपी ने कोर्ट के मुख्य गेट से भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि करीब 12 फुट ऊंची दीवार फांदकर पार्किंग के रास्ते सेक्टर-15 की ओर फरार हो गया। आरोपी की यह हरकत उसकी शातिराना प्रवृत्ति को दर्शाती है। फरार आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है। उसे हाल ही में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई और पुलिस को अलर्ट जारी किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए वन की टीम को जांच सौंपी गई है। कोर्ट परिसर से आरोपी का इस तरह फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब न केवल आरोपी की तलाश में जुटी है, बल्कि यह भी जांच की जा रही है कि पेशी के दौरान सुरक्षा में कहां चूक हुई।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज
सोनीपत, 19 दिसम्बर, अभीतक: सोनीपत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा और प्रोपराइटर अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण और प्रचार के नाम पर बड़े स्तर पर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आयुष विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी में गंभीर खामियां उजागर हुईं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जानकारी अनुसार सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र में आयुष विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक क्षेत्र, बाबा कॉलोनी स्थित आयुर्वेद दवा फैक्ट्री ‘बी.के.बी. आयुर फार्मा’ पर छापा मारा। जांच के दौरान फैक्ट्री में उत्पादन कार्य पूरी तरह बंद मिला। जानकारी अनुसार छापेमारी के समय फैक्ट्री में मशीनें बंद पाई गईं। दवा निर्माण से जुड़ा सामान अस्त-व्यस्त हालत में था और आवश्यक रिकॉर्ड मौके से गायब मिले, जिससे अनियमितताओं की आशंका और गहरा गई। प्राथमिक जांच में फैक्ट्री में बनी दवाओं के नमूनों में प्रतिबंधित पदार्थों की मिलावट की आशंका जताई गई। टीम ने दवाओं के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए स्टेट ड्रग्स टेस्टिंग लेबोरेटरी भेज दिया है। जांच में सामने आया कि प्रोपराइटर अमित कुमार की पुरानी फर्म ‘बाबा जी की बूटी’ का लाइसेंस वर्ष 2023 में अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया था। आरोप है कि अमित कुमार ने तथ्यों को छिपाकर और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ‘बी.के.बी. आयुर फार्मा’ के नाम से नया लाइसेंस हासिल किया। मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। आरोप है कि हर्ष छिक्कारा सोशल मीडिया के जरिए इन घटिया और मानक विहीन दवाओं का बढ़ा-चढ़ाकर प्रचार कर रहे थे। प्रशासन का मानना है कि मामले में आम जनता के हेल्थ के साथ गंभीर खिलवाड़ किया गया है। साथ ही दवाओं के प्रचार और बिक्री के जरिए आर्थिक धोखाधड़ी भी की गई। पुलिस ने बाबा जी की बूटी से जुड़े प्रोपराइटर अमित कुमार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्ष छिक्कारा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। बताया गया है कि संबंधित आयुर्वेद दवा फैक्ट्री सेक्टर-23, ककरोई रोड के पास स्थित थी। पुलिस और आयुष विभाग की टीमें अब आगे की कानूनी कार्रवाई और रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

परिवहन विभाग की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम से मिलेगी बसों की जानकारी: परिवहन मंत्री अनिल विज
यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी: विज

चंडीगढ, 19 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए टैªकिंग सिस्टम तथा ।चच को भी विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता और सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है और प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है तथा यात्रियों को टिकटों को विधिवत पंच और रिकार्ड किया जाता हैं। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें। उन्होंने कहा कि बसों में आटोमैटिक टिकटिंग का सिस्टम लगाया हुआ है और इस सिस्टम को ओर अधिक एंडवास किया जा रहा हैं ताकि अब पेटिम कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकार्ड भी रह सकें। परिवहन मंत्री ने कहा कि जहां तक बस अडडों पर बसों के जाने की बात है तो प्रैक्टिकली इसको मॉनिटर करना काफी मुश्किल है, इसलिए उनके द्वारा बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं, जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है ताकि एयरपोर्ट पर जहाज की जानकारी के अनुरूप कौन सी बस किस समय पर कहां पर है, का पता चल सकें। इसके लिए बस अडडों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी और यात्रियों को अमुक बस के बारे में पता चल सकेगा। बसों की जानकारी के लिए ।चच की जानकारी देते हुए श्री विज ने कहा कि बसों की जानकारी के संबंध में एक ।चच भी विकसित की गई है, लेकिन कुछ कमी के चलते उस ।चच पर पुनः बनाने के लिए कहा गया है। इस ।चच के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि मेरी बस कितनी दूर है। इसके अलावा, हमारे द्वारा भी बस के रूट की जानकारी व बस की लोकेशन को देख पाएंगे कि अमुक बस सही रूट पर चल रही है या नहीं।

हरियाणा में 23 दिसंबर तक कैसा रहने वाला है मौसम
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर रात्रि से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *