






एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में आज तुलसी दिवस श्रद्धा भाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में आज तुलसी दिवस बड़े श्रद्धा भाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर तुलसी के धार्मिक, औषधीय तथा पर्यावरणीय महत्व को समझा और इसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक श्री बलराज फौगाट, प्राथमिक विभाग प्रभारी प्रीति पाहवा द्वारा तुलसी माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी अत्यंत लाभकारी हैं। तुलसी से अनेक रोगों से बचाव होता है और यह वातावरण को शुद्ध करने में भी सहायक है। तुलसी न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है। प्राचार्या नमिता दास ने बच्चों को तुलसी के पौधे की देखभाल, नियमित जल देने और उसके संरक्षण के बारे में जानकारी दी। छात्रों को अपने घर या आसपास तुलसी लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, प्रीति पाहवा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नशा समाज और देश के लिए घातक, नशे की समस्या से मिलकर लड़ेंगे- मनोज कुमार
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण झज्जर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव श्री विशाल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया, पुलिस विभाग, वैश्य आर्य शिक्षण महाविद्यालय, पंचायती राज विभाग और साध संस्था के सयुक्त तत्वाधान में आज सांखोल गांव की बड़ी चैपाल तथा परनाला गांव की छोटूराम चैपाल में नशे के दुष्प्रभावों और उससे निपटने को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। यह नुक्कड़ नाटक वैश्य आर्य शिक्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि अगर शुरुआत में ही नशा शुरू करने की अवस्था में उस पर चोट की जाए तो नशे की आदत को छुड़ाया जा सकता है। नशा करने वाले व्यक्ति से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए और लगातार बातचीत, काउंसलिंग और दवाई के माध्यम से उसका नशा छुड़वाया का सकता है। साध संस्था से छोटूराम ने कहा कि हमने बहुत सारे नशा करने वाले मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाया है और उनका इलाज करवाया है जिसमें से अधिकांश लोग अब सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हमारी पुलिस की टीम प्रतिदिन गांवों, मोहल्लों में जाकर नशा करने वाले व्यक्तियों को ट्रैक कर उन्हें उचित सहायता उपलब्ध कराती है। पैरा लीगल वालिंटियर नीता ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति कई मानसिक और शारीरिक बीमारियों का शिकार हो जाता है और कई बार तो इंजेक्शन का नशा करने वाले लोग एड्स से भी ग्रसित हो जाते हैं। सामान्य अस्पताल में जाकर तुरंत परामर्श और इलाज ले सकते हैं। कालेज प्राचार्य डाक्टर आशा शर्मा ने कहा कि आजकल नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। छोटे छोटे बच्चे नशा कर रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों को नुकसान पहुंचाता है। आज के इस कार्यक्रम में वैश्य आर्य शिक्षण महाविद्यालय से प्रार्चाया डाक्टर आशा शर्मा, डाक्टर अन्नू, दिव्या बंसल, सुनीता रानी, साध संस्था से प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर छोटू राम ,एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, पैरा लीगल वालिंटियर नीता रानी शामिल रहे।





विद्यार्थियों ने ली करियर सम्बन्धी जानकारी
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप के तीसरे दिन आज विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आज उच्च शिक्षा के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण किया। गंगा ग्रुप की संस्थाओं में आज विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उनके करियर संबंधी जानकारी विशेषज्ञ द्वारा दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए विशेषज्ञों के सामने प्रश्न भी रखे, जिनका उन्होंने समाधान किया। कैंप के आयोजन में आज प्राध्यापिका श्रीमती मोनिका, अनीता, प्रेरणा, रजनी, सुधीर कादयान, अजय मलिक, कुलदीप डागर, धर्मेंद्र, डॉ प्रवीण खुराना, डॉ. जय भगवान सहित अन्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झज्जर खंड के शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल के मार्गदर्शन में बीआरपी संजय कुमार और अकाउंट अस्सिटेंट नरेश बंसल के देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कुमार में आज ही आयोजन किया गया। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य निर्मल कुमार ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आये एक सौ से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, विज्ञान प्रदर्शनी सहित साथ अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अलग-अलग स्पर्धाओ में विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भी ऑफिस के स्टाफ सदस्य और विभिन्न विद्यालयों के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।






इंडो अमेरिकन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में 24 दिसंबर को क्रिसमस दिवस का भव्य आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना तथा क्रिसमस कैरल्स के मधुर स्वर से हुई। इसके बाद बच्चों ने सांता के रूप में मनमोहक प्रवेश किया और सभी विद्यार्थियों को टॉफियाँ बाँटकर खुशियाँ बाँटीं। छोटे-छोटे बच्चों ने क्रिसमस थीम पर आधारित विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध रह गए। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे, आकर्षक और अनोखे क्रिसमस ट्री बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से दीक्षा प्रथम, वाणी व रूद्र द्वितीय, अविष्का और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से सृष्टि प्रथम, मानवी व बृजेश द्वितीय, नयन, धानी और विवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से मयंक प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चैथी से काव्य, बसु प्रथम, प्रत्यूष व मानवी द्वितीय, माही ,निकुंज और प्रज्ञा ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी से गर्वित विशेष और आरव प्रथम, हार्दिक व सनाया द्वितीय, हितांश, यशिका और नितेश तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के साथ मिलकर क्रिसमस गीत गाने और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ। पूरे दिन विद्यालय में उत्सव का उल्लास और खुशियों का माहौल बना रहा।



एल. ए. स्कूल में क्रिसमस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल में क्रिसमस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर ने क्रिसमस दिवस महोत्सव के बारे में बच्चों को बताया। कक्षा नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने स्नोमैन, क्रिसमस ट्री, रेनडियर बनाए व सांता की ड्रैस को पहना व जिगंल बैल आदि बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी बच्चे उत्साहित रहेे। सभी बच्चों ने कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने बच्चों को अपनी हाथों से गिफ्ट भेंट कर क्रिसमस को यादगार बना दिया। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत के साथ सभी अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।

सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज (25 दिसंबर) को
हरियाणा के सहकारिता,कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविन्द कुमार शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में जिला झज्जर में गुरुवार (25 दिसंबर) को सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविन्द कुमार शर्मा मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला स्तरीय सुशासन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सुशासन पुरस्कारों के चयन हेतु जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त प्रविष्टियों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन करेगी। इस पहल से प्रशासनिक दक्षता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।






बाढ़ राहत कार्यों को लेकर जिला प्रशासन सजग: डीसी
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया जिला की सूखा राहत एवं बाढ नियंत्रण कार्यों का जायजा
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को जिले में बाढ़ राहत एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर विभिन्न ड्रेनों व पंप हाऊसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और 30 जून से पहले बाढ़ नियंत्रण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि हरियाणा सूखा राहत एवं बाढ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए,जिससे आबादी के साथ खेतों में जलभराव की समस्या ना रहे। इस बीच सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार जनावा ने जिला में बाढ़ नियंत्रण से जुड़े प्रोजेक्टों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाढ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को लेकर प्रभावी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को डीसी ने बिसान लिंक ड्रेन पर बनने वाले पंप हाउस की साइट विजिट करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दूबलधन लिंक ड्रेन, मातनहेल ड्रेन, मूंदसा, बीड़ छुछकवास, माजरा डी, बिरहड़, हुमायुपुर आदि गांवों में जल निकासी से जुड़े कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी बरसाती सीजन से पूर्व जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि बाढ़ या जलभराव से आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीसी ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। आगामी सीजन में फसलों को भी जलभराव से होने वाले नुकसान से बचाना है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता प्रतिभा मुदगिल,जेडब्लुएस के एक्सईएन पुनीत साहनी, एक्सईएन फीडर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम,उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा का सशक्त माध्यम: डीएफएससी
राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: जिला मुख्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी और सख्त प्रावधान किए गए हैं। यदि किसी उपभोक्ता के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होती है, तो अधिनियम के तहत वस्तु निर्माता अथवा सेवा प्रदाता की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि अब ई-कॉमर्स कंपनियों को भी अधिनियम के दायरे में लाया गया है तथा अनुचित व्यापार व्यवहार पर रोक लगाने की स्पष्ट व्यवस्था की गई है। डीएफएससी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बीमा पॉलिसी खरीदते समय उसकी शर्तों को भली-भांति पढ़ें और फार्म स्वयं भरें। सोने के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क की जांच अवश्य करें। पहचान पत्र की प्रति देते समय उस पर उद्देश्य व तिथि अंकित करें, ताकि दुरुपयोग से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर हमेशा तौल कर लें तथा गैस चूल्हा आईएसआई मार्क युक्त होना चाहिए। किसी भी वस्तु की खरीद पर पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें और एमआरपी से अधिक मूल्य न दें। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को बताया गया कि उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087, 1967 व 1800-180-2045 पर सभी कार्यदिवसों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह, सतबीर दहिया, सुरेंद्र, डॉ. सुनील यादव, रमेश सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित रहे।







डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मातनहेल तहसील, कॉलेज व स्कूल का किया निरीक्षण
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को मातनहेल तहसील का दौरा कर तहसील कार्यालय, राजकीय कॉलेज और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने आमजन से जुड़े कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, ऑनलाइन रजिस्ट्री, रिकॉर्ड प्रबंधन, साफ-सफाई तथा नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत उपायुक्त ने मातनहेल स्थित राजकीय कॉलेज और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई की स्थिति जानी और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और आवश्यक सुविधा प्रदान करना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण
बहादुरगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच ने ठंड के मौसम के मद्देनजर शहर में संचालित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रैन बसेरों में मौजूद व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया और वहां ठहरे जरूरतमंदों व राहगीरों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रशासन की ओर से शहर में राहगीरों को ठंड से राहत देने के लिए पंजाबी धर्मशाला, छोटूराम धर्मशाला, रेलवे रोड पर एमसी क्वाटर्स में रैन बसेरे बनाए गए हैं। एसडीएम ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, बिस्तर, कंबल, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों, बेसहारा व्यक्तियों और राहगीरों को राहत पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मानवीय सहायता के इस नेक कार्य में ड्यूटी पर तैनात किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा लापरवाही अथवा कोताही बरते जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि के समय भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में ठंड से परेशान न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



कन्या जन्मोत्सव एवं आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में किन्नर समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करें: एडीसी
बेटी के जन्म उत्सव में भागीदार बनें किन्नर
झज्जऱ, 24 दिसम्बर, अभीतक: एडीसी जगनिवास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किन्नर समुदाय की सामाजिक सहभागिता को सशक्त करने तथा कन्या सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने कहा कि कन्या सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए सभी विभागों एवं समुदायों को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में किन्नर समुदाय से आग्रह किया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर जिला झज्जर में अपने-अपने क्षेत्र अनुसार नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएं। एडीसी ने कहा कि जहां-जहां किन्नर समुदाय कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल हो, वहां ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना की जानकारी सांझा करते हुए योग्य लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कन्या जन्मोत्सव के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया। आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना तथा एल.आई.सी. सर्टिफिकेट योग्य लाभार्थियों की माताओं को प्राप्त कराने में हर संभव सहयोग करें। एडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लाभार्थी पर किसी प्रकार का वित्तीय अथवा सामाजिक दबाव न बनाया जाए। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डा यशपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका रानी, मुकेश, संगीता,सुपरवाइजर सुनीता, सोसायटी फॉर ऑल अराउंड ह्यूमन डेवलपमेंट, बहादुरगढ़ तथा ट्रांसजेंडर समुदाय से शालु उपस्थित रहीं।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें शिक्षक: एसडीएम
एसडीएम अभिनव सिवाच ने गांव आसौदा सिवान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बहादुरगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) ने बुधवार को बहादुरगढ़ खंड के गांव आसौदा सिवान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और विद्यार्थियों की उपस्थिति व अध्यापकों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा पर बल देने का आहवान किया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने प्रतिदिन बच्चों को दिए जाने वाले डाइट चार्ट और बच्चों के लिए बनाए गए भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन, विशेष रूप से मिड डे मील प्रभारी को प्रतिदिन सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रोटीन युक्त भोजन प्रदान करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, उनकी स्कूल में उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के लिए सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं का सही ढंग से संचालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्कूल के स्थानांतरण को लेकर भी संबंधित पक्षों को सुना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को क्रिसमस के पवित्र अवसर पर हरियाणा और पूरे देश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! प्रेम, आशा और सौहार्द का यह पर्व आपके घरों में शांति और आपके दिलों में खुशियां लाए।






केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाटूसाना हैफेड फ्लोर मिल का किया शुभारंभ
जाटूसाना हैफेड मिल के शुभारंभ समारोह में विधायक अनिल यादव की रही गरिमामय उपस्थिति
विधायक ने 15 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए जताया आभार
एसडीएम विजय कुमार यादव, हैफेड अधिकारियों सहित पंचायत समिति चेयरमैन और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कोसली, 24 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में वर्चुअल माध्यम से जाटूसाना की 6 एकड़ भूमि में 13 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई हैफेड अत्याधुनिक आटा मिल का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने 60 लाख 75 हजार रुपए की लागत से 6 गांवों में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। कोसली के विधायक अनिल यादव की जाटूसाना हैफेड मिल के उद्घाटन समारोह में गरिमामय उपस्थिति रही। उनके साथ एसडीएम विजय कुमार यादव, कोसली मार्केट कमेटी के चेयरमैन महेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीन कुमार, चेयरमैन कपिल, जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, जिला पार्षद शारदा यादव सहित हैफेड के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल यादव ने करीब 15 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जाटूसाना हैफेड आटा मिल के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह हरियाणा की सबसे बड़ी अत्याधुनिक आटा मिल है, जिसकी उत्पादन क्षमता 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन की है। विधायक अनिल यादव ने बताया कि 13.60 करोड़ रुपए की लागत से करीब 6 एकड़ भूमि में स्थापित की गई यह आटा मिल पीएलसी कंट्रोल के साथ पूरी तरह से स्वचालित है। इस मिल के अलावा आज 60.75 लाख की लागत से गांव मसीत, करावरा, जाटूसाना, कृष्ण नगर, कंवाली और बव्वा में नई लाइब्रेरी का भी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया है। इन लाइब्रेरियों में पढ़ कर हमारे बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। उद्घाटन के पश्चात विधायक अनिल यादव और एसडीएम विजय कुमार यादव ने हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक के साथ फ्लोर मिल का अवलोकन किया। इस मौके पर विधायक अनिल यादव के भाई अशोक यादव व राजीव यादव, कोसली मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, हैफेड अधिकारी नीरज त्यागी, ऑयल मिल मैनेजर रामकुमार, नरेश चैहान, डीएम प्रवीन भारद्वाज, डीएम पुनीत पंघाल, राजहंस व मंडल अध्यक्ष गोपी, अनूप, हरीश दायमा, सुरेंद्र जाटूसाना, सविता, मनिंद्र यादव, जगफूल यादव, विजय आजाद, सरपंच श्याम सिंह भाकली, सरपंच मा. रामकिशन जांगड़ा, राजकुमार सहित अनेक मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
मिल में स्टोरेज के लिए पांच हजार एमटी क्षमता का साइलो है: विकास मलिक
हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक ने बताया कि इस मिल में स्टोरेज के लिए पांच हजार एमटी क्षमता का साइलो है। उत्पादन की क्षमता के अनुसार पैकेजिंग के लिए एक स्वचालित पैकिंग सेक्शन बनाया गया है। इस प्लांट में बहु अनाज आटा बनाने की सुविधाएं प्रदान की गई है, जिससे आटे के फोर्टिफिकेशन में न्यूट्रिशन की मात्रा शामिल की जाएगी।
सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव सुशासन दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्यातिथि
रेवाड़ी, 24 दिसम्बर, अभीतक: सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार, 25 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगी। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस कार्यक्रम में जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत करवाए जाए रचनात्मक कार्य: डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 24 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किए गए गांवों में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विकास कार्य करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र व राजकीय विद्यालयों में जन सुविधाएं मुहैया करवाने व स्ट्रीट लाइट लगवाने जैसे कार्य किए जाने चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डीपी बंसल, परियोजना अधिकारी अर्जुन लाल गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चैहान आदि मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिस गांव में 40 प्रतिशत से अधिक आबादी अनुसूचित वर्ग की है, उस गांव को आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला के 32 गांवों का चयन किया गया है। फिलहाल जिला के 18 गांवों में एक करोड़ 6 लाख रुपए की राशि से इस योजना के तहत काम करवाया जा चुका है तथा अन्य कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चैहान को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत गांव माखरियां में घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। गांव मैलावास में स्ट्रीट लाइट व आंगनबाड़ी केंद्र को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाए। गांव नारायणपुर के राजकीय विद्यालय के शौचालय नए बनवाए जाएं।




सांसद खेल महोत्सव के तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज
27 से 29 दिसंबर तक रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
रेवाड़ी, 24 दिसम्बर, अभीतक: सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 से 29 दिसंबर 2025 तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी डीसी अभिषेक मीणा ने दी। डीसी ने कहा कि खेल महोत्सव में प्रतिभागिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि गुरुवार 25 दिसंबर 2025 है। उन्होंने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीसी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन ीजजचेरूध्ध्ीनकसम.पदध्चंहमेध्ेंदेंक-ाीमस-उंीवजेंअ-2025 लिंक पर गुरुवार 25 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एचपी से 10 एचपी के सोलर पम्प के लिए आवेदन आमंत्रित
29 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत हरियाणा के किसानों के लिए सोलर पंप लगवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसान 29 दिसंबर 2025 तक सोलर पम्प लगवाने के लिए हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल ींतमकं.हवअ.पदध् पर आवेदन कर सकते है। किसान 75 प्रतिशत अनुदान राशि पर 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी व 10 एचपी. सोलर पम्प के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि बिजली आधारित कनैक्शन (यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन) के आवेदकों को सौर ऊर्जा पम्प के कनैक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्तें उनको अपने मौजूदा बिजली कनैक्शन का समर्पण करना होगा। इस वर्ष के लक्षित लाभार्थीयों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। चयनित लाभार्थीे पीएम कुसुम पोर्टल ीजजचेरूध्ध्चउानेनउण्ींतमकंण्हवअण्पदध् पर जाकर सरकार द्वारा सूचीबद्ध कम्पनी का चयन करके लाभार्थी हिस्सा जमा करवा सकेंगे, जिसकी सूचना पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेत के साईज, पानी के लेवल और पानी की जरूरत के अनुसार टाईप और पंप का चयन करें। किसान को अपने खेत में केवल बोर करवा कर देना होगा बाकि पंप स्थापना का कार्य फर्म द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची में मौजूद पुराने सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि यदि वे अपने मौजूदा सोलर पम्प के प्रकार व क्षमता को बदलना चाहते हैं और नई उपलब्ध 12 श्रेणियों में से किसी सोलर पम्प को लेना चाहते हैं तो वे उसी फैमली आईडी का उपयोग करते हुए नया आवेदन जमा कर सकते है। आवेदक केवल अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध श्रेणी के सोलर पम्प के प्रकार और क्षमता का चयन करें तथा चयनित श्रेणी में नए सूचीबद्ध किए गए विक्रेताओं में से किसी एक विक्रेता का चयन करें। इन आवेदकों को उत्पन्न हुए चालान के अनुसार लाभार्थी हिस्से को जमा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका लाभार्थी हिस्सा पहले से ही विभाग के पास मौजूद है। यदि कोई आवेदक निर्धारित अवधि में नया आवेदन जमा नहीं करता है और किसी आवंटित रद्द किसान की जगह उसका आवंटन नहीं होता है तो उसके द्वारा जमा लाभार्थी हिस्सा वापिस कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान विभागीय वेबसाइट ूूू.ींतमकंण्हवअण्पद तथा रेवाड़ी लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 205 में सम्पर्क कर सकते है।

झज्जर:- झज्जर में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत।
झज्जर रेवाड़ी रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
पशुचारे से भरे ट्रक के नीचे दबी चलती कार।
कार में सवार थे पांच लोग, सभी की मौके पर मौत।
मृतकों की अभी नहीं हो पाई है पहचान।
झज्जर के सिलानी बाईपास पर हुआ है हादसा।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन।
मृतकों के शवों को निकाल कर भेजा जा रहा है नागरिक अस्पताल।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।
हादसे की वजह से काफी दूर तक लगी वाहनों की लंबी कतार।
टुडे से भरे ट्रक के पलटने से नीचे दबी सफेद रंग की मारुति आल्टो गाड़ी।
मरने वालों में बताया जा रहा झज्जर का एक और यूपी के 4.
जेसीबी की मशीन से हटवाई गयी तूड़ी।
सड़क पर बने जाम जैसे हालात।

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम झज्जर की बड़ी कार्रवाई, लाखों की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम थाना की दो अलग-अलग टीमों ने लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में ऑनलाइन शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट और टास्क आधारित एप के माध्यम से ठगी की गई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि पहला मामला बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह फार्मासिस्ट की पढ़ाई करवा रहा है और साथ ही शेयर मार्केट में निवेश भी करता है। इसी दौरान उसे फेसबुक के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया।ग्रुप में मौजूद लोगों द्वारा शिकायतकर्ता को अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए गए और एक विशेष ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। आरोपी के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन में वह ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद 10 अगस्त 2025 से लेकर करीब 20 दिनों के भीतर उसने लगभग 76 लाख रुपये अलग-अलग खातों में निवेश कर दिए। शुरुआत में उसे ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो कोई भी राशि वापस नहीं मिली।खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जिनकी पहचान रवि निवासी बठिंडा रोड जैलो, जिला फरीदकोट (पंजाब) और मनप्रीत निवासी बदनी गुलाब, जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं दूसरा मामला भी बहादुरगढ़ निवासी एक अन्य व्यक्ति से जुड़ा हुआ है, जिसे अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। शिकायतकर्ता को पहले भरोसे में लिया गया और फिर एक ऐप’ पर टास्क पूरा करने के बदले अधिक पैसे कमाने का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने टास्क पूरे करने के लिए अलग-अलग चरणों में लाखों रुपए की राशि निवेश कर दी, लेकिन अंत में उसे कोई लाभ नहीं मिला और उसकी पूरी राशि हड़प ली गई।इस मामले में भी थाना साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद खान और इरफान के रूप में हुई है, जो नागौर के निवासी हैं और वर्तमान में डीडवाना, राजस्थान में रह रहे थे।साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने साइबर क्राइम टीम की सराहना करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश, शेयर मार्केट या टास्क आधारित ऐप्स में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी और सत्यता की जांच जरूर करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सतीश निवासी दिल्ली गेट झज्जर ने थाना शहर झज्जर में शिकायत दी कि वह स्पेयर पार्ट की दुकान चलाता है। 21 दिसंबर 2025 को किसी काम से बाहर जाने के दौरान दुकान के गले में रखी नकदी कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की, जिसमें एक नाबालिग बच्चे की पहचान हुई। उसके कब्जे से ₹14,000 बरामद किए गए। नाबालिग को जुनाइल बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।



सट्टा खाई वाली के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ, 24 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा की गई। इस टीम में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान सट्टा खाईवाली करते हुए धर्मवीर निवासी उत्तर प्रदेश को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से ₹1420 की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की गई।वहीं दूसरे मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए रितिक निवासी बहादुरगढ़ को सट्टा खाईवाली के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹1100 की नगदी और सट्टे से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

झज्जर पुलिस की टीम ने बहादुरगढ़ स्थित सूर्या रोशनी प्रा. लिमिटेड में 320 साइकिलों व 85 अन्य वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई गई और वाहन चालकों को जागरूक किया गया
बहादुरगढ, 24 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रबंधक यातायात निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में आज सूर्या रोशनी प्रा. लिमिटेड कंपनी, बहादुरगढ़ परिसर में विशेष अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।इस अभियान के दौरान कंपनी परिसर में कार्यरत कर्मचारियों की 320 साइकिलों पर टेप व रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय या कम रोशनी में साइकिल सवारों की दृश्यता बढ़ाई जा सके। इसके अतिरिक्त 85 अन्य वाहनों पर भी रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई गई, जिससे सड़क पर चलते समय वाहनों की पहचान आसानी से हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।यातायात पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद सभी वाहन चालकों और कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि वे अपने सभी वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाएं। उन्हें बताया गया कि रिफ्लेक्टिव टेप रात के समय, कोहरे या खराब दृश्यता की स्थिति में बेहद उपयोगी होती है और यह सामने से आने वाले वाहन चालकों को समय रहते वाहन दिखाई देने में मदद करती है।निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान आर एस ओ सुधीर और पंकज भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।झज्जर यातायात पुलिस भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करती रहेगी।


सेल्फ डिफेंस की टीम ने विद्यार्थियों को यातायात के नियम और आत्मरक्षा के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ, 24 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शहीद शेरसिंह उच्च विद्यालय, बालोर में सेल्फ डिफेंस टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।इस कार्यक्रम के दौरान टीम ने विद्यार्थियों को यातायात के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और उन्हें समझाया कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे यह जानकारी अपने माता-पिता, परिवारजनों और अन्य रिश्तेदारों तक भी पहुंचाएं, ताकि समाज में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इसदौरान सेल्फ डिफेंस टीम ने धुंध के मौसम में विशेष सावधानी बरतने पर भी जोर दिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि धुंध के दौरान सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है, इसलिए वाहन चलाते समय और पैदल चलते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।इसके साथ ही छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी या गलत व्यवहार करने की कोशिश की जाए तो डरने की बजाय साहसपूर्वक उसका मुंहतोड़ जवाब दें। ऐसी किसी भी घटना की तुरंत जानकारी अपने माता-पिता और पुलिस को देने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मुख्य सिपाही टीना ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के आसान और प्रभावी टिप्स सिखाए, जिससे वे आपातकालीन स्थिति में स्वयं का बचाव कर सकें।




साइबर क्राइम की 305 शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए ₹60.85 लाख की रिकवरी कराई गई
दिसंबर माह (अब तक) साइबर अपराधों की 305 शिकायतें प्राप्त
₹60,85,378ध्- की राशि पीड़ितों को सुपरदारी के माध्यम से दिलाई गई
अंतरराज्यीय स्तर पर छापेमारी कर 11 साइबर आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं डीसीपी क्राइम अमित दहिया के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम द्वारा दिसंबर माह (अब तक) में साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जा सकी है।दिसंबर माह में अब तक साइबर अपराधों से संबंधित कुल 305 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पीड़ितों को उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई गई। साइबर अपराध मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से ₹34,52,891 की सुपरदारी कराई गई, वहीं लोक अदालत के माध्यम से ₹26,32,487 की सफल सुपरदारी कराई गई। इस प्रकार दिसंबर माह में अब तक कुल ₹60,85,378 (रुपये साठ लाख पचासी हजार तीन सौ अठहत्तर) की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है। यह उपलब्धि साइबर अपराध पीड़ितों को शीघ्र न्याय और राहत दिलाने की दिशा में झज्जर पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम है। साइबर अपराधों की गंभीरता को देखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा मामलों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान साइबर अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद अंतरराज्यीय स्तर पर सघन छापेमारी की गई। पुलिस टीमों ने मुजफ्फरनगर एवं मेरठ (उत्तर प्रदेश), मेहसाणा (गुजरात), बूंदी एवं डीडवाना (राजस्थान) तथा फिरोजपुर (पंजाब) में दबिश देकर कड़ी मेहनत एवं प्रयासों के बाद कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी लोगों को इन्वेस्टमेंट शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भयभीत कर, फर्जी ऐप, लिंक, कॉल और मैसेज के माध्यम से ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी खुद को सरकारी एजेंसी, पुलिस अधिकारी या निवेश सलाहकार बताकर लोगों का विश्वास जीतते और फिर उनकी बैंक डिटेल, व्ज्च् या न्च्प् पिन हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते थे। आमजन की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
झज्जर पुलिस क्ब्च् क्राइम अमित दहिया की नागरिकों से अपील
ऑनलाइन शेयर मार्केट, निवेश या क्रिप्टो करेंसी में तुरंत और अधिक मुनाफे के लालच में न आएं
सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम,व्हॉटसअप पर आए इस्तेहार से सावधान रहे।
डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई भी कानूनी प्रक्रिया नहीं होतीय पुलिस या कोई सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती।
किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ऐप या मैसेज पर विश्वास न करें।
व्ज्च्, बैंक खाता विवरण, ।ज्ड जानकारी या न्च्प् पिन किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या ूूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर शिकायत दर्ज करें।
झज्जर पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।




38 केआरपी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न
झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: निपुण हरियाणा मिशन के तहत झज्जर जिले में की-रिसोर्स पर्सन के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में किया गया, जिसमें चयनित केआरपी को ब्लॉक स्तर पर होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण हेतु तैयार किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ही निपुण हरियाणा मिशन के सच्चे प्रेरक हैं, जो विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम की संस्कृति स्थापित करेंगे। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रत्येक केआरपी ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण को केवल औपचारिकता न मानकर बच्चों के अधिगम स्तर में वास्तविक सुधार का माध्यम बनाये। जिला प्मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने अपने संदेश में कहा कि आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। उन्होंने केआरपी से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई रणनीतियों को अध्यापकों के साथ साँझा करते समय विशेषकर भाषा, गणित और गतिविधि-आधारित अधिगम पर अधिक ध्यान दें। जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि निपुण हरियाणा से जुड़ा प्रत्येक प्रशिक्षण डेटा-आधारित योजना और नियमित फीडबैक की मजबूत कड़ी है। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि झज्जर जिले के 31 और रेवाड़ी के 7 प्रतिभागियों ने तीन दिनों के दौरान केआरपी को निपुण लक्ष्यों, आकलन आधारित योजना, रेमेडियल टीचिंग, टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल के प्रभावी उपयोग तथा कक्षा- पर्यवेक्षण से जुड़े बिंदुओं पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य जोगेन्द्र धनखड़, एसपीआईयू सदस्य अभिषेक शर्मा तथा संपर्क फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने भी उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर श्रीमती मंजेश कुमारी एवं श्री वीरेंद्र रहे, जिन्होंने विभिन्न सत्रों के माध्यम से ज्ञत्च्े को सक्रिय सहभागिता, समूह कार्य, प्रेजेंटेशन और भूमिका-अभिनय जैसी गतिविधियों द्वारा प्रशिक्षित किया। समापन पर सभी केआरपीएस ने यह संकल्प लिया कि वे आगामी दिनों में शिक्षकों को प्रशिक्षित कर झज्जर जिले को निपुण हरियाणा मिशन का अग्रणी जिला बनाने में पूर्ण निष्ठा से योगदान देंगे।
निपुण हरियाणा की ओर बढ़ता झज्जर: मुख्य प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
झज्जर जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत मुख्य प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में किया गया। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र एवं मंजेश हैं। इस अवसर पर संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से दीपक कुमार तथा राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई के सदस्य अभिषेक शर्मा भी उपस्थित थे।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जरुरी : एसडीएम’
एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर खेल सुविधाओं का लिया जायजा’
बेरी, 24 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं को उन्नत करने के उद्देश्य से गांव बहराणा, डीघल, शेरिया, पलड़ा व दूबलधन स्थित खेल स्टेडियमों व विद्यालय के खेल मैदानों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध खेल संसाधनों का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर प्रशासन प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियमों में आधुनिक खेल उपकरण, हाई क्वालिटी ट्रैक, और खिलाडियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को खेल सुविधाओं के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने स्टेडियम परिसर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रोहतास दहिया, कोच नवीन कुमार, ललित सहित अन्य खेलों से जुड़े कोच व अधिकारीगण उपस्थित रहे।


झज्जर में मनाया गया राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: बुधवार को झज्जर में खाद्य एवं आपूर्ति निदेशालय चंडीगढ़ के दिशा निर्देश अनुसार राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक श्री आदित्य कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी प्रावधान किए गए हैं। यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी होती है तो अधिनियम के तहत वस्तु निर्माता एवं सेवा प्रदाता की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों को भी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिनियम में अनुचित व्यापार, व्यवहार पर रोक लगाने की स्पष्ट व्यवस्था है। जिला उपभोक्ता विवाद निवार्ण फॉर्म में 50 लख रुपए तक, राज्य आयोग में 50 लख रुपए से ज्यादा व 2 करोड रुपए तक के तथा राष्ट्रीय आयोग में 2 करोड़ से अधिक के मूल्य से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाती है। जिला नियंत्रक ने उपभोक्ताओं से अपील की कि बीमा पॉलिसी खरीदते समय उसकी शर्तों को भली भांति पढ़ें तथा फॉर्म फॉर्म स्वयं भरें। उन्होंने कहा कि सोने के आभूषण खरीदने समय हॉलमार्क की जांच आवश्यक करें। पहचान पत्र की प्रति प्रस्तुत करते समय उस पर उद्देश्य तथा तिथि अंकित करें, जिससे दुरुपयोग से बचा जा सके। श्री कौशिक ने कहा कि गैस सिलेंडर हमेशा तोल कर लें तथा गैस चुल्हा आईएसआई मार्का का युक्त होना चाहिए। किसी भी वस्तु की खरीद पर पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें। उपभोक्ताओं को एमआरपी से अधिक मूल्य नहीं देना चाहिए। फलों से बने उत्पाद जैसी जैम, जेली, पैक जूस और आचार खरीदते समय एफपीओ मार्क अवश्य देखें। मिठाई खरीदते समय डिब्बे का वजन मिठाई के वजन से में शामिल नहीं किया जाएगा। विद्युत उपकरण खरीदते समय आईएसआई मार्क े की जांच अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ता सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087, 1967, 1800-180-2045 पर सभी कार्य दिवसों में प्राप्त 9ः00 बजे से 5ः30 तक संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री सतवीर दहिया प्रधान गैस एजेंसी एसोसिएशन, सुरेंद्र सिंह प्रधान भट्ठा एसोसिएशन, डॉ सुनील यादव प्रोपराइटर शिवा इंडेन बादली, रमेश प्रोपराइटर रमेश गैस एजेंसी झज्जर, श्री अमरजीत सिंह सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी झज्जर, श्री सुमित निरीक्षक, अजय राठी निरीक्षक, रंजन यादव निरीक्षक, अजय उप निरीक्षक, गोरखनाथ उप निरीक्षक, श्रीमती रितु उप निरीक्षक, सहित खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारी कर्मचारी व काफी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।
आज राई, सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: पिछले एक दशक में हरियाणा ने अपने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व सुधार किया है और एक ेचवतजपदह चवूमतीवनेम बनकर उभरा है, जिसकी झलक हमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिलती है जब माटी के लाल देश और प्रदेश का मान सम्मान ऊंचा करते हैं। चाहे कुश्ती हो, मुक्केबाजी हो, हॉकी हो या एथलेटिक्स, हरियाणा के बेटे-बेटियों ने हर क्षेत्र में लगातार अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। हरियाणा सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को सभी सुविधाएँ देते हुए उन्हें रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। आज के इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलड़ियों एवं विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। आप सभी ऐसे ही खेलते रहिए और देश प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल।



स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय, सेक्टर 8, राम कृष्ण पुरम में आज निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया
इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर्स उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर, अभीतक: स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय, सेक्टर 8, राम कृष्ण पुरम में आज निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोर्टिस हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर्स उपस्थित रहे और उन्होंने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप का उद्घाटन अखिल भारतीय सह-संगठक श्री सतीश कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए कहा कि यह प्रयास आपकी सेवा हमारा कर्तव्य के आदर्श के अनुरूप है। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय नागरिकों को रक्तचाप, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक स्वास्थ्य सलाह जैसी सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की गईं। स्वदेशी जागरण मंच ने इस पहल के माध्यम से लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।




100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत दुबलधन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम’
बाल विवाह बच्चों से उनके जीवन साथी चुनने के अधिकार को छीनता है – स्वीटी’
झज्जर, 24 दिसम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी , शिक्षा विभाग, एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बेरी ब्लाक के दुबलधन गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यवाहक प्रधानचार्य अमोल ने कहा कि बाल विवाह के कारण लड़कियों की शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है जिससे उनका शारीरिक विकास मानसिक व भावनात्मक तथा आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर स्वीटी ने कहा कि बाल विवाह एवं बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या है जिसके कारण लड़कियों के सपने पुरे नहीं हो पाते तथा बाल विवाह के चलते बालक बालिकाओं को उनके अधिकार भी नहीं मिल पाते तथा बाल विवाह बच्चों से उनके जीवन साथी चुनने के अधिकार को भी छीनता है। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर नीरज ने कहा कि आज भी हमारे समाज में लैंगिक भेदभाव देखने को मिलता है जिससे कम उम्र में लड़कियों की शादी को बढ़ावा मिलता है ।ऐसे में हमें एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते अपनी भुमिका अदा करनी होगी तथा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी। एम डी डी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार यह केवल कानून व व्यवस्था का मसला नहीं है बल्कि यह एक गंभीर समस्या है ऐसे में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है तभी लड़कियां अपने बचपन को अपनी इच्छानुसार जी पाएंगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल मनीषा, सुनीता, वेदपाल, अमोल, एम डी डी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर नीरज, स्वीटी तथा विद्यार्थी शामिल रहे।

ख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत ब्याज पर होगी: मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा शामिल – नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में पैक्स के लिए 15 लाख रुपए की लिमिट जीरो प्रतिशत पर दी जाएगी। यह लोन सहकारी बैंकों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत का ब्याज राहत (प्दजतमेज ेनइअमदजपवद) उन पैक्सों की दी जाएगी, जो समय पर ऋण का भुगतान करेंगी। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भी उपस्थित थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्सहकार से समृद्धिश् के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए श्राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025श् लागू की गई है। इसमें करोड़ों किसान, दुग्ध उत्पादक, ग्रामीण महिलाएं, कमजोर वर्गों को केन्द्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को हरियाणा में लागू करने में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। राष्ट्रीय सहकारिता नीति-2025 को लागू करने में हरियाणा अग्रिम राज्यों में होगा। हमारी सरकार ने सहकारिता को एक नई दिशा, नई पहचान और ताकत देने का जो संकल्प लिया है वह आज भारत की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण का मजबूत आधार बन रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रदेश के लिए आज कई सौगातें देने पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2021 में देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया। यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं था, बल्कि सहकारी संस्थाओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सहकारिता कोई नई अवधारणा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। श्एकता में शक्तिश् का सिद्धांत हमारे गांवों ने सदियों से अपनाया है। सहकारिता आज कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देकर हम विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आज की इस कान्फ्रेंस का विषय भी श्कृषि के सतत विकास में सहकारिता की भूमिका को और अधिक मजबूत करने में कारगर साबित होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द शर्मा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी, सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी के अलावा कृभको के अध्यक्ष श्री वी सुधाकर चैधरी, प्रबंध निदेशक श्री एस एस यादव भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका पर सहकारी सम्मेलन को संबोधित किया
इतिहास, धर्म, अध्यात्म और परंपराओं से जुड़ा हरियाणा आज कृषि और सहकारिता के सहयोग से किसानों की समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर श्सहकार से समृद्धिश् का नया मंत्र दिया और रोजगार के साथ-साथ समृद्धि को भी सहकारिता से जोड़ा
कृषि, पशुपालन और सहकारिता इन तीनों को जोड़कर हो रहा है सहकार से समृद्धि का सृजन
कम पानी, प्राकृतिक खेती और कम रिस्क, यही आधुनिक कृषि के तीन स्तंभ हैं
मोदी जी ने नेतृत्व में कृषि, सब्सिडी निर्भरता की जगह सस्टेनेबल और मुनाफा कमाने की दिशा में आगे बढ़ रही है
सहकारिता पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ से होने वाला अधिकतम मुनाफा ड्राइवरों के पास जाएगा, उन्हें बीमा जैसी अनेक सुविधाएँ मिलेंगी
एमएसपी पर 24 फसलें खरीदने वाला पहला राज्य है हरियाणा, 48 घंटे के भीतर होता है खरीदी का भुगतान
11 वर्षों में मोदी जी ने कृषि बजट पांच गुना से अधिक और ग्रामीण विकास बजट दुगुना से अधिक बढ़ाया
गृह मंत्री जी ने मिल्क चिलिंग सेंटर, हैफड के आटा मिल, त्नच्ंल प्लेटिनम कार्ड, मॉडल पैक्स का पंजीकरण और सहकारिता वर्ष के पोर्टल का लोकार्पण भी किया
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के पंचकूला में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) द्वारा ‘सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका’ विषय पर आयोजित सहकारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, केन्द्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि इतिहास, धर्म, अध्यात्म और परंपराओं से जुड़ा हरियाणा आज धीरे-धीरे कृषि और सहकारिता के सहयोग से किसानों की समृद्धि के नए आयाम लिख रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर कृभको द्वारा आयोजित इस सेमिनार में मिल्क चिलिंग सेंटर, हैफड का आटा मिल, त्नच्ंल प्लेटिनम कार्ड, मॉडल पैक्स का पंजीकरण और सहकारिता वर्ष का पोर्टल, जो पूरे देश की सहकारिता से जुड़ी सूचनाएं सहकारिता से जुड़े सभी किसानों तक पहुंचाएगा, का लोकार्पण किया गया। श्री अमित शाह ने कहा कि देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी आबादी के एक बड़े हिस्से का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जीवन-यापन खेती, किसानी तथा पशुपालन पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम कृषि और पशुपालन को स्वतंत्र व्यवसाय के रूप में देखें, तो ये क्षेत्र बहुत सारे लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं। श्री शाह ने कहा कि देश में सबसे अधिक रोजगार यदि किन्हीं दो क्षेत्रों में सृजित होता है, तो वह कृषि और पशुपालन से ही होता है। लेकिन जब हम कृषि और पशुपालन को सहकारिता से जोड़ते हैं, तो यह करोड़ों लोगों को न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का काम करता है, बल्कि उन्हें समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात में आज अमूल 36 लाख महिला दुग्ध उत्पादकों को हर साल लगभग 90 हजार करोड़ रुपए वितरित करती है। यदि हम उतने ही दूध को बाजार मूल्य पर बेचें, तो वह मात्र 12 हजार करोड़ रुपए में बिकता। उन्होंने कहा कि इस 12 हजार करोड़ और 90 हजार करोड़ रुपए के बीच का जो अंतर है, वही सहकारिता की ताकत है। इसीलिए कहा जाता है कि पशुपालन, कृषि और सहकारिताकृइन तीनों को जोड़कर श्सहकार से समृद्धिश् का सृजन किया जा सकता है। श्री शाह ने कहा कि हमने हमेशा कृषि और पशुपालन को केवल रोजगार की दृष्टि से देखा है, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्र में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना करके श्सहकार से समृद्धिश् का एक नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अब रोजगार के साथ-साथ समृद्धि को भी जोड़ने का काम किया जा रहा है।
श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपनी सरकार आने के बाद कृषि के आधार को मजबूत किया और सहकारिता के माध्यम से मजबूत की गई कृषि को किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उपयोग किया। उन्होंने कहा कि कम पानी, कम केमिकल और कम जोखिम नई कृषि नीति की नींव है। इसमें वैज्ञानिक तरीके से सिंचाई करके कम पानी में ज्यादा फसल प्राप्त करना, प्राकृतिक खेती के माध्यम से उर्वरकों का उपयोग कम करना, तथा मिट्टी के परीक्षण से न्यूनतम जोखिम वाली फसलों का चयन करना शामिल है। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सेहत (ेवपस ीमंसजी), जल सुरक्षा (ूंजमत ेमबनतपजल), संस्थागत ऋण (पदेजपजनजपवदंस बतमकपज), बाजार पहुंच (उंतामज ंबबमेे), उत्पाद का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग, इन सभी माध्यमों से किसान की आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। साथ ही, धीरे-धीरे सब्सिडी पर निर्भर कृषि की जगह सस्टेनेबल फार्मिंग की दिशा में आगे बढ़ना होगा, जो सतत मुनाफा बढ़ाने वाली हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने जल और मिट्टी की सुरक्षा, उनका परीक्षण, ऑर्गेनिक फार्मिंग, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने वाली खेती, डिजिटल कृषि मिशन और सहकारिताकृइन सभी वर्टिकल्स को आगे बढ़ाने का काम किया है। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, तब देश का कृषि बजट 22 हजार करोड़ रुपए था, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया है। ग्रामीण विकास का बजट 80 हजार करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपए किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज कोई सरपंच ऐसा नहीं है, और हरियाणा में तो बिल्कुल भी नहीं, जिसे पिछले 10 साल में 10 करोड़, 20 करोड़ या 25 करोड़ रुपए गांव के विकास के लिए न मिले हों। यह विकास के दृष्टिकोण में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।श्री शाह ने कहा कि फसल बीमा को ज्यादा उपयोगी बनाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से हर किसान को हर साल 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 1 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। म-छ।ड के माध्यम से किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं। श्री अन्न मिशन, दलहन-तिलहन मिशन, डेयरी सेक्टर की चक्रीय व्यवस्था, इनके अलावा कई प्रकार के इनिशिएटिव्स लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1 लाख करोड़ रुपए (जो योजना पूर्ण होते-होते 93 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ की हो जाएगी) के माध्यम से पिछले 10 साल में 1 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचित करने का काम भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ढेर सारी पहल करके कृषि क्षेत्र को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की स्थापना इसलिए की गई ताकि कृषि और पशुपालन के माध्यम से किसान द्वारा पैदा की जाने वाली उपज का पूरा मुनाफा किसान तक पहुँच सके। श्री अमित शाह ने कहा कि हमने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (च्।ब्ै) के लिए मॉडल बायलॉज तैयार किए हैं, तथा मल्टीपर्पस च्।ब्ै के प्रमाण-पत्र किसानों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने उर्वरक वितरण, कीटनाशक वितरण, कृषि उत्पादों की सफाई, ग्रेडिंग, मार्केटिंग, दवाइयों की दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, पानी का वितरणकृइन सभी सेवाओं को च्।ब्ै के साथ जोड़ने का काम किया है। लगभग 30 अलग-अलग आयामों को च्।ब्ै के साथ जोड़कर हमने च्।ब्ै को मजबूत बनाया है। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तीन मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज बनाए गए हैं, जिनमें एक किसानों की उपज को एक्सपोर्ट करने के लिए (छंजपवदंस ब्ववचमतंजपअम म्गचवतजे स्पउपजमक – छब्म्स्), एक ऑर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग और प्रमाणीकरण के लिए (छंजपवदंस ब्ववचमतंजपअम व्तहंदपबे स्पउपजमक – छब्व्स्), और एक बीज के उत्पादन, प्रोक्योरमेंट और वितरण के लिए (ठींतंजपलं ठममर ैंीांतप ैंउपजप स्पउपजमक – ठठैैस्) है। उन्होंने कहा कि इन पहलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की मजबूत नींव डाली गई है। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जब अमूल की स्थापना हुई थी, तब वह रोजाना मात्र 2 हजार लीटर दूध इकट्ठा करता था। आज यह देशभर में कई करोड़ लीटर (लगभग 3 करोड़ लीटर प्रतिदिन) दूध इकट्ठा करता है और इसका टर्नओवर लगभग 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपए है। श्री शाह ने विश्वास जताया कि 15 साल बाद इस देश में अमूल जैसी कम से कम 20 संस्थाएं खड़ी होंगी, जो किसानों के लिए काम करने वाली मजबूत सहकारी संस्थाएं होंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों को सबसे अधिक दाम देने का काम किया है और नायब सिंह सैनी सरकार ने हरियाणा के किसानों को खुशहाल बना दिया है, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है। श्री अमित शाह ने कहा कि देश में कई कंपनियां टैक्सी परिचालन का काम करती हैं, लेकिन उनमें मुनाफा ड्राइवर के पास नहीं, बल्कि मालिक के पास जाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय की पहलों के तहत हम एक-दो महीने में ही श्भारतश् टैक्सी लॉन्च करेंगे, जिसका एक-एक आना मुनाफा हमारे ड्राइवर भाइयों के पास जाएगा।इससे हमारे ड्राइवर भाइयों के लिए रोजगार की कई नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्हें बीमा की व्यवस्था मिलेगी, उनकी टैक्सी पर एडवर्टाइजमेंट की व्यवस्था होगी और सारा मुनाफा अंततः उनके पास ही जाएगा। इससे ग्राहक की सुविधा भी बढ़ेगी और टैक्सी ड्राइवर भी समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि श्भारतश् सहकारिता टैक्सी जल्द ही लॉन्च होने वाली है। श्री शाह ने विश्वास जताया कि देखते-देखते यह भारत की नंबर 1 टैक्सी परिचालन कंपनी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में सहकारिता आंदोलन लगभग 125 साल पुराना है, लेकिन मोदी जी ने जो इनिशिएटिव लिया है, उससे यह आंदोलन नई बुलंदियों पर पहुँचेगा, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह समृद्धि का प्रमुख कारण बनेगा। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा देश की खाद्य सुरक्षा, दूध उत्पादन और खेलों के मैदान में देश के लिए पदकों की झड़ी लगाने का काम किया है। मोर्चा या मैदान कोई भी हो, हरियाणा के किसानों, जवानों और खिलाड़ियों ने हर मोर्चे पर हमारे तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि आज भी हम उस कालखंड को भूल नहीं सकते, जब हमारी आबादी बहुत कम होने के बावजूद खाने के लिए हमें अमेरिका से लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा और पंजाब की ही भूमि है जिसने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाकर दुनिया में सम्मान दिलाया है। श्री शाह ने कहा कि छोटा सा प्रदेश होने के बावजूद केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और तीनों सेनाओं में आबादी के अनुपात में सबसे अधिक जवान हरियाणा के हैं और उनकी बहादुरी के कारण ही भारत की सेनाएं और सशस्त्र बल बहुत सारे आक्रमण विफल कर सके हैं। उन्होंने कहा कि धाकड़ हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी हर खेल में देश को मेडल तालिका में शीर्ष पर ले जाने का काम करते हैं।

पंचकूला में हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड सम्पन्न
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में 5061 जवान पुलिस बल में शामिल
5,061 जवानों के साथ यह बैच अब तक का सबसे बड़ा पुलिस दीक्षांत समारोह है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सुरक्षा, सुशासन और संवेदनशीलता अब हरियाणा की नई पुलिसिंग संस्कृति है – सीएम नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में सेक्टर-03 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस के रिक्रूट बेसिक कोर्स (आरबीसी) बैच-93 की भव्य एवं ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर 5,061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबलों ने अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की शपथ लेकर औपचारिक रूप से हरियाणा पुलिस में प्रवेश किया। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सुसंगठित परेड, ड्रिल और अनुशासन ने समारोह को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया। सामूहिक रूप से शपथ लेने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा बैच माना जा सकता है।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के मुख्य अतिथि अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, ने भव्य पासिंग आउट परेड की सलामी ली। उनकी प्रेरक उपस्थिति ने समारोह को विशिष्ट राष्ट्रीय पहचान प्रदान की तथा नव-प्रशिक्षित जवानों के उत्साह, आत्मविश्वास और सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और महत्त्व और अधिक बढ़ गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को परेड का निरीक्षण करवाते हुए उन्हें बैच के प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर जवानों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक अरशिन्दर सिंह चावला द्वारा संपन्न करवाई गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में पधारे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया है और इससे जवानों को राष्ट्रसेवा के लिए नई प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों का उत्सव है। यह अवसर न केवल नव-प्रशिक्षित जवानों के लिए, बल्कि उनके माता-पिता और प्रदेशवासियों के लिए भी गर्व का क्षण है। 5,061 जवानों के साथ यह देश का अब तक का सबसे बड़ा पुलिस दीक्षांत समारोह है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुदृढ़ आंतरिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक नीति, नक्सलवाद पर करारा प्रहार और सीमाओं की सशक्त सुरक्षा- ये सभी मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं।
सुरक्षा, सुशासन और संवेदनशीलता -नई पुलिसिंग संस्कृति
उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सुशासन और संवेदनशीलता अब केवल नारा नहीं, बल्कि प्रशासनिक संस्कृति बन चुकी है। तकनीक, आधुनिक प्रशिक्षण और मानवीय दृष्टिकोण के समन्वय ने देश की कानून-व्यवस्था को नया मानक दिया है। अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और नागरिकों के प्रति सम्मान हरियाणा पुलिस की पहचान बन रही है।
नए आपराधिक कानूनों और साइबर प्रशिक्षण पर विशेष बल
मुख्यमंत्री ने बताया कि नव-प्रशिक्षित जवानों को तीनों नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध अनुसंधान और साइबर सुरक्षा में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि इन नए कानूनों को अल्प समय में लागू करने में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।नशा-मुक्त हरियाणा अभियान में जवानों की भूमिका मुख्यमंत्री ने नशे के विरुद्ध चल रहे राज्यव्यापी अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज दीक्षांत लेने वाले 5,061 जवान नशे के खिलाफ इस अभियान के “ब्रांड एम्बेसडर” बनकर समाज में सकारात्मक संदेश देंगे।
वीरता की परंपरा और हरियाणा पुलिस की उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरता और कर्तव्यपरायणता की परंपरा से समृद्ध है। यही कारण है कि हरियाणा पुलिस आज देश के अग्रणी पुलिस बलों में गिनी जाती है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्मरण कराया कि 14 फरवरी 2023 को करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर’ से सम्मानित किया गया- जो बल की उत्कृष्ट सेवाओं का प्रतीक है।
महिला सशक्तिकरण और सेवा-भावना का सशक्त संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही हरियाणा पुलिस के इन अनुशासित और समर्पित जवानों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर अटल जनसेवा को समर्पित मैराथन दौड़ में सहभागिता कर सेवा, समर्पण और राष्ट्रभावना का प्रेरणादायी संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में सरकार के गठन के समय हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी मात्र 3 प्रतिशत थी, जो निरंतर प्रयासों और सशक्त नीतिगत निर्णयों के परिणामस्वरूप वर्ष 2024 तक बढ़कर 15 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित संकल्प-पत्र में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए इस अनुपात को और बढ़ाने का वादा किया गया था। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार शीघ्र ही 6,000 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है, जिनमें लगभग 1,500 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह कदम हरियाणा पुलिस को और अधिक समावेशी, सशक्त एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
नव-प्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं’
अपने संबोधन के समापन पर मुख्यमंत्री ने नव-प्रशिक्षित जवानों को उज्ज्वल भविष्य, अटूट साहस और निष्कलंक सेवा-भाव की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, प्रशिक्षण देने वाले सभी अधिकारियों और प्रशिक्षकों को उनके समर्पण के लिए बधाई दी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
बेटियों की सशक्त भागीदारी और उत्कृष्ट उपलब्धि
इस बैच में महिला प्रशिक्षुओं ने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई है। निशु (जींद) ने ओवरऑल टॉपर बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोहित (गुरुग्राम) ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मंजीत चहल (हिसार) ने तृतीय स्थान के साथ बेस्ट आउटडोर ट्रॉफी अपने नाम कर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की। यह उपलब्धियां हरियाणा पुलिस में महिलाओं की सशक्त भागीदारी, समान अवसर और नेतृत्व क्षमता को प्रभावशाली रूप से दर्शाती हैं। चैथे स्थान पर सोनीपत की रूबल रही जबकि पांचवा स्थान कुरूक्षेत्र के अमित कुमार ने प्राप्त किया।
बैच-93: अनुशासन, आधुनिक प्रशिक्षण और जनसेवा का ऐतिहासिक प्रतीक
रिक्रूट बेसिक कोर्स बैच संख्या-93 हरियाणा पुलिस की क्षमता, अनुशासन और जनसेवा-भावना का सशक्त प्रतीक है। 5,061 प्रशिक्षित जवानों वाला यह बैच भारतीय पुलिस के इतिहास में सामूहिक रूप से शपथ लेने वाला अब तक का सबसे बड़ा बैच है। 39 सप्ताह के गहन प्रशिक्षण के दौरान जवानों को नई न्याय संहिता के अनुरूप कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, फॉरेंसिक, मानवाधिकार, कम्युनिटी पुलिसिंग तथा नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस युवा एवं शिक्षित बैच ने प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए 9 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में 1,356 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल भी कायम की, जो हरियाणा पुलिस के मानवीय और सेवा-समर्पित चरित्र को सुदृढ़ करती है।
ये रहे उपस्थित’
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग सुमिता मिश्रा, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, हरियाणा पुलिस अकादमी के डायरेक्टर अरशिन्दर सिंह चावला सहित कई कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा पुलिस के नवजवानों ने दिखाया अनुशासन और एकता का संकल्प
गृह मंत्री अमित शाह दिलवाएंगे पुलिस के सबसे बड़े पासिंग-आउट बैच को शपथ -मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर जवानों का बढ़ाया मनोबल
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हरियाणा पुलिस के बैच संख्या-93 के जवानों द्वारा आयोजित अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की स्मृति में आयोजित यह दौड़ एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रेरणास्पद प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज सांय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय पुलिस के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस पासिंग-आउट बैच को सामूहिक शपथ दिलवाएंगे। इस ऐतिहासिक बैच में कुल 5,061 जवान शामिल हैं, जिनमें 4,191 पुरुष एवं 870 महिला जवान हैं। इस प्रकार, इस बैच में 20.75 प्रतिशत महिला भागीदारी सुनिश्चित हुई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 25 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी मात्र 3 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 10 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। राज्य सरकार ने इसे आगामी वर्षों में 25 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान में हरियाणा पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। नव प्रशिक्षित जवान इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ 39 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रमाण है तथा पुलिसिंग और कर्मयोगी पाठ्यक्रम के उन मूल्यों को व्यवहार में उतारने की शुरुआत है, जिन्हें जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान आत्मसात किया है। इस दौड़ में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए 4,252 जवान तथा शहरी पृष्ठभूमि के 809 जवान एक साथ कदमताल कर रहे हैं, जो पूरे हरियाणा की सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैच की एक और उल्लेखनीय विशेषता यह है कि लगभग 85 प्रतिशत जवान स्नातक एवं स्नातकोत्तर हैं। इनमें से 2,390 जवान (50 प्रतिशत से अधिक) 26 वर्ष से कम आयु के हैं, जो हरियाणा पुलिस में नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और कार्यकुशलता का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि योग, पी.टी. एवं आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विकसित आत्मबल और अनुशासन का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि इन जवानों ने 9 अप्रैल 2025 को उत्साहपूर्वक 1,356 यूनिट रक्तदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ अरशिंदर सिंह चावला, उपयुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, बंतो कटारिया, ओम प्रकाश देवीनगर, दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
हरियाणा पुलिस के नवजवानों ने दिखाया अनुशासन और एकता का संकल्प
गृह मंत्री अमित शाह दिलवाएंगे पुलिस के सबसे बड़े पासिंग-आउट बैच को शपथ -मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर जवानों का बढ़ाया मनोबल
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हरियाणा पुलिस के बैच संख्या-93 के जवानों द्वारा आयोजित अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की स्मृति में आयोजित यह दौड़ एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रेरणास्पद प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज सांय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय पुलिस के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस पासिंग-आउट बैच को सामूहिक शपथ दिलवाएंगे। इस ऐतिहासिक बैच में कुल 5,061 जवान शामिल हैं, जिनमें 4,191 पुरुष एवं 870 महिला जवान हैं। इस प्रकार, इस बैच में 20.75 प्रतिशत महिला भागीदारी सुनिश्चित हुई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 25 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी मात्र 3 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 10 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। राज्य सरकार ने इसे आगामी वर्षों में 25 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान में हरियाणा पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। नव प्रशिक्षित जवान इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ 39 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रमाण है तथा पुलिसिंग और कर्मयोगी पाठ्यक्रम के उन मूल्यों को व्यवहार में उतारने की शुरुआत है, जिन्हें जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान आत्मसात किया है। इस दौड़ में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए 4,252 जवान तथा शहरी पृष्ठभूमि के 809 जवान एक साथ कदमताल कर रहे हैं, जो पूरे हरियाणा की सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैच की एक और उल्लेखनीय विशेषता यह है कि लगभग 85 प्रतिशत जवान स्नातक एवं स्नातकोत्तर हैं। इनमें से 2,390 जवान (50 प्रतिशत से अधिक) 26 वर्ष से कम आयु के हैं, जो हरियाणा पुलिस में नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और कार्यकुशलता का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि योग, पी.टी. एवं आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विकसित आत्मबल और अनुशासन का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि इन जवानों ने 9 अप्रैल 2025 को उत्साहपूर्वक 1,356 यूनिट रक्तदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ अरशिंदर सिंह चावला, उपयुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, बंतो कटारिया, ओम प्रकाश देवीनगर, दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
सुशासन दिवस पर नवाचार से जुड़ी टीमों को मिलेगा सुशासन पुरस्कार’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित’
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा में सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को सेक्टर-1, पंचकूला स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस मौके पर उत्कृष्ट जन सेवा, प्रशासनिक नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित सुधारों के लिए विभिन्न विभागों की टीमों को ’हरियाणा सुशासन पुरस्कार-2025’ देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले विभागों और उनकी महत्वपूर्ण पहलों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची जारी की गई है।
परिवर्तनकारी पहलों के लिए चार फ्लैगशिप अवार्ड्स’
चार फ्लैगशिप अवार्ड्स उन परियोजनाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिनके कारण शासन प्रणाली में व्यापक और प्रभावी बदलाव आया है। राजस्व विभाग को स्मार्ट, सहज और पेपरलेस-‘दि फ्यूचर ऑफ डीड रजिस्ट्रेशन’ पहल के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस पहल के लिए महाप्रबंधक (आईटी) संदीप सिंह, राज्य मुख्य स्टाम्प अधिकारी शिशन सिंह तथा सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स नितेश कुमार और रवि प्रकाश सिंह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। सेवा विभाग को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से यह पुरस्कार कंसल्टेंट श्रुति शर्मा द्वारा ग्रहण किया जाएगा। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग को ‘लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्लॉट एवं फ्लैट आवंटन की नीति’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह पहल समावेशी और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना की टीम में अतिरिक्त निदेशक रुचि सिंह बेदी, सहायक नगर योजनाकार अमन गोदारा, शहरी आर्थिक विशेषज्ञ महेंद्र सिंह तथा राज्य वित्त विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह शामिल हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन हारट्रॉन को ‘भविष्योन्मुखी तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास का रूपांतरण’ परियोजना के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाली टीम में समन्वयक मुकेश कुमार, कंसल्टेंट पुलिन सिंह, प्रोग्रामर प्रेरणा सुनेजा तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर कपिल कुमार शामिल हैं।
उत्कृष्ट परियोजनाओं के लिए पाँच राज्य स्तरीय पुरस्कार’
राज्य स्तरीय पुरस्कार उन पांच अभिनव परियोजनाओं को प्रदान किए जाएंगे, जिनसे शासन दक्षता और जनकल्याण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मौलिक शिक्षा विभाग की ‘पढ़े रोहतक, लिखे रोहतक’ पहल को सम्मानित किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह तथा जिला एफएलएन समन्वयक रुपांशी हुड्डा, डीईओ, रोहतक मंजीत सिंह तथा डीआईईटी मदीना के प्रिंसीपल वीरेन्द्र कुमार मलिक पुरस्कार ग्रहण करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की पहल ‘कुशल बिजनेस चैलेंज’ को भी राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुस्कार संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मयंक वर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक अनु शर्मा, एसोसिएट कंसल्टेंट देवेश गुप्ता और समन्वयक अमरीश शर्मा की टीम ग्रहण करेगी। इसी क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधीन हारट्रॉन को ‘समस्या से समाधान तक-हरियाणा में ई-वेस्ट गवर्नेंस का ब्लूप्रिंट’ परियोजना के लिए राज्य पुरस्कार मिलेगा। इस पहल के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, एजीएम कपिल देव, हार्डवेयर असिस्टेंट सुरेन्द्र और डीईओ मीनाक्षी को सम्मानित किया जाएगा। राजस्व विभाग की ’हर घर छत’ आवासीय पहल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीओ (पीआर) राजेश कुमार शर्मा और एएसडीओ (पीआर) नरेश कुमार रोहिल्ला की टीम को राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में ’ई-कुबेर भुगतान प्रणाली’ के सफल क्रियान्वयन के लिए खजाना एवं लेखा विभाग को भी राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार पाने वाली टीम में संयुक्त निदेशक मिथिलेश कुमार गुप्ता, अनुभाग अधिकारी लखविंदर सिंह, सहायक खजाना अधिकारी अश्वनी कुमार और डीईओ पिंकी शर्मा शामिल।
गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साहसिक निर्णयों और किसान-हितैषी शासन की जमकर सराहना की
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसान को मुस्कुराने का कारण दिया है और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है- अमित शाह’
सहकार से समृद्धि” के मंत्र पर चलते हुए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में और मजबूत स्थान दिलाएंगे – केंद्रीय सहकारिता मंत्री’
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पंचकूला में आयोजित श्सहकार से समृद्धिश् कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा आज देश में किसान कल्याण, पारदर्शी शासन और तेज निर्णय क्षमता का आदर्श बन चुका है। श्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वह कर दिखाया है, जिसकी हिम्मत बहुत कम सरकारें कर पाती हैं। चुनावी घोषणा पत्र के दौरान जब 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव सामने आया, तो उन्होंने रात को फोन करके इस घोषणा को पुनः कन्फर्म किया तो मुख्यमंत्री श्री सैनी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आप घोषणा करिए, खरीद की जिम्मेदारी मेरी है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहाँ 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केवल खरीद ही नहीं, बल्कि 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में फसलों का भुगतान करके हरियाणा सरकार ने एक नई प्रशासनिक क्रांति भी की है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक मूल्य देने का काम भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किया है, जिससे पूरे देश की सरकारों पर सकारात्मक दबाव बना है। श्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार की जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की भी विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि “पर ड्रॉप – मोर क्रॉप” योजना के अंतर्गत 85 प्रतिशत सब्सिडी, दशकों से वंचित क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुँचाना और 2088 अमृत सरोवरों का निर्माण, ये सभी कदम दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का छोटा राज्य होते हुए भी कृषि, दुग्ध उत्पादन, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में सबसे बड़ा योगदान देता रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह परंपरा और भी सशक्त हुई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा का उद्योग, जीएसटी और आयकर में बड़ा योगदान है, लेकिन किसी भी सरकार की असली पहचान यह होती है कि उसका किसान खुश है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसान को मुस्कुराने का कारण दिया है और यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के मंत्र पर चलते हुए, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में और मजबूत स्थान दिलाएंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात’
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पंचकुला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। श्री शाह आज यहां सहकारी सम्मेलन में पहुंचे थे। इस अवसर पर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री अमित शाह ने जिला भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट, जिला रेवाड़ी के हैफेड आटा मिल जाटूसाना तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार आईवाईसी के पोर्टल का पंचकुला से रिमोट द्वारा ई -लोकार्पण किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने इसी अवसर पर हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के 5 लाभार्थियों को रुपे -प्लैटिनम डेबिट कार्ड तथा हरियाणा में कृभको द्वारा बनाए गए 2 एम-पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र का वितरण किया। उन्होंने कृभको द्वारा तैयार आईवाईसी के समारोहों पर आधारित वर्ष पुस्तिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व कृभको कॉर्पोरेट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, सहकारिता मंत्री अरविन्द शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी, खेल मंत्री गौरव गौतम, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के अलावा कृभको के अध्यक्ष श्री वी सुधाकर चैधरी, प्रबंध निदेशक श्री एस एस यादव भी उपस्थित थे।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जमींदारों के हक में फैसला दिया
फैसले में कहा है कि आवेदन तिथि की दर पर ही मिलेगा प्लॉट, बढ़ी कीमत अवैध, एचएसवीपी का रवैया मनमाना और कानून के खिलाफ, सरकारी निष्क्रियता का खामियाजा जनता क्यों भुगते?
चंडीगढ़, 24 दिसम्बर, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्राधिकरण ने मनमाने ढंग से काम किया और स्थापित कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन किया। अदालत ने यह टिप्पणी उस मामले में की, जिसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जमीन विस्थापितों को वर्षों तक भूखंड आवंटन से वंचित रखा और बाद में अचानक बढ़े हुए आरक्षित मूल्य पर भुगतान की मांग कर दी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी सरकारी संस्था अपनी ही निष्क्रियता का फायदा नहीं उठा सकती। यदि किसी प्राधिकरण ने समय पर निर्णय नहीं लिया, तो उसकी सजा आम नागरिकों को नहीं दी जा सकती। अदालत ने माना कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का यह रवैया न केवल अनुचित है। 58 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए अदालत ने विवादित मूल्य निर्धारण से जुड़े प्रावधानों को रद्द कर दिया और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर ₹3 लाख का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि स्पष्ट कानूनी स्थिति के बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने नागरिकों को अनावश्यक मुकदमेबाजी में धकेला, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में यह अहम सिद्धांत स्थापित किया कि यदि भूखंड आवंटन में देरी पूरी तरह से विकास प्राधिकरण की गलती के कारण हुई है, तो विस्थापित व्यक्ति आवेदन की तिथि पर प्रचलित मूल्य का ही हकदार होगा, न कि वर्षों बाद लागू हुई बढ़ी हुई दर का। अदालत ने कहा कि प्रशासनिक देरी को मौद्रिक रूप से नागरिकों पर नहीं थोपा जा सकता। अदालत के समक्ष यह तथ्य सामने आया कि याचिकाकर्ता वे जमीन मालिक थे, जिनकी जमीन विभिन्न शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए अधिग्रहित की गई थी। पुनर्वास योजना के तहत वे विस्थापित हो गए थे। 2018 में जारी सार्वजनिक सूचनाओं के अनुसार, उन्होंने भूखंड आवंटन के लिए आवेदन किया और आवश्यक अग्रिम राशि भी जमा की। इसके बावजूद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब 6 से 7 वर्षों तक कोई आवंटन पत्र जारी नहीं किया। जब इस वर्ष अंततः आवंटन किए गए, तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 2025-26 के मौजूदा आरक्षित मूल्य पर भुगतान की मांग की, जो आवेदन के समय की दरों से कई गुना अधिक था। इतना ही नहीं, कठोर भुगतान अनुसूची और ब्याज भी लगाया गया। अदालत ने इसे विस्थापितों के साथ खुला अन्याय करार दिया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अदालत में दलील दी कि 2018 के विज्ञापन में कीमत का उल्लेख नहीं था, इसलिए मौजूदा दरें वसूलने का उसे अधिकार है। इस दलील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि जानबूझकर कीमत छिपाना बाद में अधिक दरें लगाने का बहाना नहीं हो सकता।