Haryana Abhitak News 26/12/25

Sh Vivek Kalia HCS, OSD to CM and Additional Director, Public Relations Haryana, awarded Good Governance Award 🥇 today

वीर बाल दिवस एवं शहीद उधम सिंह जयंती पर विद्यालय में श्रद्धा एवं प्रेरणा का संदेश
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: विद्यालय प्रांगण में आज वीर बाल दिवस एवं शहीद उधम सिंह जयंती के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग, साहस तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ करना था। निदेशक बलराज फौगाट, प्राचार्या नमिता दास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल, समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने शहीदों के समक्ष पुष्प अर्पण कर नमन किया। विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने वीर साहिबजादों, गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों, की अद्भुत वीरता, बलिदान और धर्मरक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कम आयु में भी साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय सत्य और धर्म के मार्ग को अपनाया, जो आज की युवा पीढी के लिए महान प्रेरणा है। निदेशक बलराज फौगाट ने शहीद उधम सिंह के जीवन संघर्ष और उनके अमर बलिदान को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनें जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए उधम सिंह द्वारा किए गए साहसिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और राष्ट्रसम्मान के लिए समर्पण का प्रतीक है। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता पाठ एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से वीरता और बलिदान का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस पर रिलायंस एमईटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस पर मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप एवं रिलायंस फांउण्डेशन ने रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से रिलायंस आफिस दादरीतोए सेक्टर 5 के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सी.एस.आर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्याण उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने स्व श्री धीरूभाई अंबानी के प्रेरणादायी विचारों को दोहराया तथा सभी से निवदेन किया कि हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए तथा उनके विचारों पर अमल करने का प्रयास करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के वरिष्ठ अधिकारी डॉं पर्व एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एम ई टी क्षेत्र में आने वाले गांवों के युवाओं, इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों तथा रिलायंस के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सिक्यूरिटी गार्डस ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में कुल 128 ब्लड यूनिट रेडक्रास सोसायटी को प्राप्त हुए। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने आए सभी को रेडक्रास सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र तथा रिलायंस की ओर से स्मृति चिन्ह भी वितरित किए गए। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से डॉं. स्नेहलता, राधा, रवि, विक्की, अरुण कुमार, शेर सिंह, चेतन मिश्रा, रतन थापा, राजकुमार एवं दीपक का भी सहयोग रहा। रिलायंस एमईटी की ओर से नीलम सिंह, चंचल, लोकेश कापसे, अक्षय धनखड़, राजकुमार, संजय गुलाटी, मनीष राघव, मधुवेन्द्र, गोविंद, सत्यपाल सिंह, हनीमलिक तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीसी
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा आयोजित, डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दिए निर्देश
शिकायतों का त्वरित समाधान और एटीआर रिपोर्ट समय पर भेजने के निर्देश

झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागों के अनुसार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान उपरांत एटीआर शीघ्र भेजी जाए । डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस,सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल से मुलाकात करते मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल।
झज्जर स्थित सरल केंद्र का अवलोकन करते सीएमजीजीए प्रतिनिधिमंडल।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने किया झज्जर का दौरा
जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा, सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को जाना
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम सरकार की एक दूरदर्शी पहल: डीसी

झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल ने झज्जर जिले का दौरा कर प्रशासन के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को समझा तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने सुशासन सहयोगी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान जिला से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सारगर्भित चर्चा हुई। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम राज्य सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। जिला प्रशासन शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा भाव के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सुशासन सहयोगियों को हरियाणा और झज्जर जिले के विकास से जुड़ी जानकारी देते हुए राज्य के सुदृढ़ सडक नेटवर्क, शहरीकरण, औद्योगिक विकास और सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के दौरान जिले में किए जा रहे प्रगतिशील कार्यों की भी जानकारी दी गई। डीसी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलोंकृजैसे जनसंवाद पोर्टल, सीएम पोर्टल, ग्राम पोर्टल सहित अन्यकृके बारे में जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने समाधान शिविरों की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि किस प्रकार सप्ताह में दो दिन सभी जिला अधिकारी एकत्र होकर आमजन की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। इसके उपरांत सुशासन सहयोगियों नेे पुलिस उपायुक्त कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, अंत्तोदय सरल केंद्र, सिविल अस्पताल, राजकीस प्राथमिक पाठशाला झज्जर में निपुण वाटिका का अवलोकन किया। उन्होंने झज्जर पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठड्ढ माध्यमिक विद्यालय में मास्टर टे्रनर के लिए आयोजित निपुण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच आईएएस, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 29 दिसंबर को
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: जिला के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 29 दिसंबर (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर कार्यालय में संपन्न होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पंचकूला उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन द्वारा की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल से संबंधित सभी शिकायतें मौके पर ही सुनी जाएंगी और यथासंभव वहीं समाधान किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समाधानात्मक प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

बहादुरगढ में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लेते एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस।

बाढ़ नियंत्रण कार्यों को लेकर शासन प्रशासन सजग: एसडीएम
एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ लिया मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा
बहादुरगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने शुक्रवार को बाढ़ नियंत्रण उपायों के चलते सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मुंगेशपुर ड्रेन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से संभावित जलभराव क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि पिछले बरसाती सीजन में जल भराव की स्थिति बन गई थी। भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो , इसके लिए अभी योजना बद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। सरकार और जिला प्रशासन ने इसके लिए सूखा राहत एवं बाढ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में ऐसे जल निकासी कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। जिससे आबादी के साथ खेतों में जलभराव की समस्या ना रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ या जलभराव से आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उपमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रिहायशी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। एसडीएम ने मौके पर जाकर सिंचाई विभाग की भविष्य की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर किया नमन
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेनें के लिए जर्नल डायर को लंदन में जाकर मारने वाले शहिद सरदार ऊधम को श्रद्धांजलि दी गई। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने इस मौके पर युवाओं से शहीद ऊधम सिंह के दिखाये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उधम सिंह भारतीय इतिहास में ऐसा नाम है, जिसका जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए याद किया जाता है।

पीएम श्री स्कूलों के 190 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों ने लिए नवाचार व उद्यमिता के टिप्स
बूटकैंप में वित्तीय साक्षरता, बिजनेस मॉडल विकास, स्टार्टअप्स पर गहन मंथन

गुरुग्राम, 26 दिसम्बर, अभीतक: पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय फेजदृ2 इनोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप का आयोजन एसजीटी कैंपस में किया गया। इसमें देशभर से 190 से अधिक प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। बूटकैंप स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एइईसीटीई) तथा शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। आयोजन वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जो उद्यमिता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतिष्ठित संस्था है। बूटकैंप के दौरान नवाचार, डिजाइन थिंकिंग और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गहन कार्य सत्र, इंटरैक्टिव समूह गतिविधियां एवं व्यावहारिक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। कैंप के पहले एवं दूसरे दिन नवाचार की मूल अवधारणाओं, डिजाइन थिंकिंग, उद्यमी समस्या पहचान, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण एवं मूल्य सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया। ये सत्र डॉ. एम. चित्रा एवं सुश्री मौमिता आचार्य द्वारा संचालित किए गए। प्रतिभागियों ने संरचित समूह गतिविधियों, केस-आधारित चर्चाओं एवं अनुभवात्मक शिक्षण मॉड्यूल्स में सक्रिय सहभागिता की, जिससे नवाचार-आधारित शिक्षण पद्धतियों को मजबूती मिली। प्रतिभागियों को वास्तविक उद्यमी अनुभवों से परिचित कराने के उद्देश्य से इन्सपायर टू स्टार्ट विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें अंकित, संस्थापक, हर्बचिक एवं डॉ. सौरभ त्रिवेदी, संस्थापक, वेंचरबोल्ट ने स्टार्टअप आइडिएशन, क्रियान्वयन की चुनौतियों तथा नवाचार-आधारित समस्या समाधान पर अपने अनुभव साझा किए। बूटकैंप के तीसरे दिन का फोकस निष्पादन, वित्तीय समझ एवं उद्यमिता की स्थिरता पर रहा। ये सत्र डॉ. एम. चित्रा एवं डॉ. अजीता श्रीवास्तव द्वारा संचालित किए गए। प्रमुख विषयों में प्रोटोटाइपिंग, वित्तीय साक्षरता, बिजनेस मॉडल विकास, छात्र स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग एवं अनुदान के अवसर, तथा संरचित पिचिंग अभ्यास शामिल रहे। अनुदान एवं फंडिंग अवसरों पर एक विशेष सत्र श्री सुमित महाजन द्वारा लिया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों ने कोबोटिक्स लैब, एसीइईसी एसजीटीयू इनक्यूबेशन सेंटर, ईवी लैब, एप्पल लैब एवं यूनिवर्सिटी एक्सीलेंस सेंटर का भ्रमण किया, जहां उन्हें जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार सुविधाओं एवं छात्र-नेतृत्व वाले उद्यमों से परिचित कराया गया। समापन सत्र में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया, प्रमुख सीखों पर चर्चा की गई तथा बूटकैंप को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में एसजीटी विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ऋषि शर्मा, सीईओ, एसीआईसी एसजीटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन टिप्पणी के साथ हुआ, जिसमें स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल, वाधवानी फाउंडेशन एवं एसजीटी विश्वविद्यालय की ओर से देशभर के विद्यालय शिक्षकों में नवाचार, डिजाइन थिंकिंग एवं उद्यमी मानसिकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

यातायात पुलिस झज्जर एवं नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, झज्जर के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव यातायात के नियम और शिक्षा के महत्व के बारे में किया जागरूक
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस झज्जर एवं नशा मुक्ति टीम झज्जर द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, झज्जर में एक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देना, नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा शिक्षा के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।नशा मुक्ति टीम ने छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। टीम ने छात्राओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई और जागरूकता संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कुशन पॉलिटेक कंपनी सेक्टर-17 बहादुरगढ़ मे सेल्फ डिफेंस की टीम ने महिला कर्मचारियों को डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग, सेल्फ डिफेंस के बारे में जागरूक किया
बहादुरगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कुशन पॉलिटेक कंपनी, सेक्टर-17 बहादुरगढ़ में कार्यरत महिला कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झज्जर पुलिस की मुख्य सिपाही टीना ने महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा डायल 112 और आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सिपाही टीना ने बताया कि डायल 112 एक आपातकालीन सेवा है, जिसके माध्यम से किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में समझाते हुए कहा कि यह सुविधा खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यदि कोई महिला देर रात या अकेले यात्रा कर रही है, तो वह इस सेवा के माध्यम से अपनी यात्रा की जानकारी पुलिस को दे सकती है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके।इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ से काम लेना चाहिए तथा अपनी सुरक्षा के लिए बुनियादी सेल्फ डिफेंस तकनीकों का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। इस पहल से महिला कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा।

योजना बंद तरीके से पत्नी की हत्या कर शव जलाने के मामले में पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार’
वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और दंड बरामद’

झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस ने एक जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी की योजना बंद तरीके से हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने के मामले में मुख्य आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना माछरौली पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई।थाना माछरौली प्रबंधक निरीक्षक परमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका आशा की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी बेटी आशा की शादी 30 अप्रैल 2025 को गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी जतिन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी पति द्वारा आशा की हत्या किए जाने का संदेह जताया गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 18ध्19 दिसंबर 2025 की रात को आरोपी जतिन ने अपनी पत्नी आशा की हत्या कर दी और वारदात को छिपाने के इरादे से उसी रात उसके शव को जला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए।मुख्य आरोपी जतिन को गिरफ्तार कर अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। आगे की जांच में आरोपी के पिता देवेंद्र और ताऊ योगेश की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में देवेंद्र की अहम भूमिका थी, जिसकी निशानदेही पर वह डंडा बरामद किया गया जिससे शव को पूरा जलाने में उपयोग किया गया था। वहीं, शव को जलाने की प्रक्रिया में ताऊ योगेश की भूमिका पाई गई।मुख्य आरोपी जतिन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि देवेंद्र और योगेश को पूछताछ के लिए पुलिस तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।

रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने किया सम्मानित
बहादुरगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिंह के आदेश अनुसार व पुलिस एडीजीपी यातायात एवं हाईवे करनाल श्री हरदीप सिंह दुन के दिशा निर्देशानुसार एवं पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बहादुरगढ़ स्थित आईडीटीआर सेंटर में रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन हुआ। जिलेभर के स्कूलों के करिब 350 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता चार टीमों ने स्टेट के लिए क्वालीफाई कर लिया।प्रतियोगिता में डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। लेवल-1 यानी तीसरी से पांचवीं कक्षा में एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास की टीम ने पहला, मदर इंडिया स्कूल मारौत ने दूसरा व आकाश इंटरनेशनल स्कूल बहादुरगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेवल-2 में नव ज्योति स्कूल लकड़िया पहले, एचडी साल्हावास की टीम दूसरे तथा सेंथ थॉमस बहादुरगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। लेवल-3 में मान सिंह हाई स्कूल बहादुरगढ़ की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर एचडी साल्हावास तथा तीसरे पर जीएसएसएस साल्हावास की टीम रही। लेवल-4 में पीडीएम कॉलेज की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर आईटीआई बहादुरगढ़ और तीसरे स्थान पर वैश्य बीएड कॉलेज की टीम रही। इस अवसर पर एसीपी प्रदीप कुमार, एसएचओ ट्रैफिक सतीश कुमार, एसआई सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे। रोड सेफ्टी प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यातायात नियमों की समझ विकसित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक बनाना है। चारों लेवल में पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस दौरान शिक्षा विभाग के डीईओ रतिन्द्, आर एस ओ सुधीर भारद्वाज, रविंद्र सैनी, आईडीटीआर सेंटर से अवतार सिंह और प्रदीप जांगड़ा की मुख्य मौजूदगी भूमिका रही।

लड़ाई झगड़ा और मार पिटाई करने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग ऑटो, डंडा व हथियार बरामद
बहादुरगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: चैकी 16-17 क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला धर्मराज नामक व्यक्ति से जुड़ा है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तबरेज आलम, मोहम्मद अशफाक (निवासी बिहार), अजहरुद्दीन, अकरम अंसारी, सोनू, सरवर आलम, इनायत अंसारी और तालीम अंसारी (निवासी झारखंड, वर्तमान में बहादुरगढ़ में किराएदार) के रूप में हुई है।पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित धर्मराज ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 की दोपहर वह अपनी गाड़ी लेकर कंपनी से सामान लोड कराने जा रहा था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने अचानक उसकी गाड़ी के आगे ऑटो लगा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर कंपनी परिसर से ऑटो चालक के 9-10 साथी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से धर्मराज के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडे, ऑटो और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

दुकान में घुसकर मार पिटाई करने के मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: गांव सांखोल में दुकान में घुसकर एक युवक पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक को गंभीर चोट आई। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता के बयान पर सेक्टर 6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रबंधक ने बताया कि सांखोल के निवासी सुनील ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने गांव में रोहतक-दिल्ली रोड पर बिजली के सामान संबंधित दुकान कर रखी है। बुधवार को बेटा दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कई युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। अधमरी हालत में छोड़कर वे हमलावर भाग गए। इसके बाद मैं नागरिक अस्पताल में गया तो वहां बेटा भर्ती था। जिस मामले में कार्रवाई करते हुए विक्की निवासी खेडका गुर्जर और दीपक निवासी दुल्हेड़ा को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग डंडा और गाड़ी बरामद कि गए।

प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: जिला झज्जर में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने आज बहादुरगढ़ एवं झज्जर खंडों के सभी प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 29 व 30 दिसंबर को आयोजित होने वाली कक्षा 2 व 3 के विद्यार्थियों की सेंसस असेसमेंट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेना था, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की स्तर आधारित जाँच की जाएगी। बहादुरगढ़ खंड की बैठक सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़ में तथा झज्जर खंड की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में आयोजित की गई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने की और सभी विद्यालय प्रमुखों तथा प्राथमिक अध्यापकों को निष्पक्ष, ईमानदार व पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि वास्तविक अधिगम स्तर सामने आ सके और अंतरालों को पाटने हेतु प्रभावी शैक्षिक रणनीतियाँ तैयार की जा सकें। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वच्छ व सुरक्षित विद्यालय परिवेश विद्यार्थियों को बेहतर सीखने के लिए प्रेरित करता है। बैठक में जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने विभाग द्वारा सुझाए गए शीतकालीन अवकाश के गृहकार्य को विद्यार्थियों तक सार्थक रूप से पहुँचाने पर जोर दिया, जो अनुभवात्मक अधिगम पर आधारित है और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों की भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को सुदृढ़ करने में सहायक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आगामी राष्ट्रीय स्तर के फाउंडेशनल लिटरसी अध्ययन हेतु विद्यार्थियों को व्यवस्थित रूप से तैयार करने की अपील की, जो देश‑व्यापी आधारभूत अधिगम स्तर के मानकीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आकलन है। खंड शिक्षा अधिकारी रूपिंदर नांदल ने आश्वस्त किया कि टीम झज्जर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है और सेंसस असेसमेंट सहित सभी आधारभूत आकलनों में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शिक्षक नियमित रूप से बच्चों के अधिगम अंतर की पहचान कर लक्ष्यित अध्यापन के माध्यम से सुधारात्मक कार्यवाही कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जोगेन्दर धनखड़ ने जिला स्तरीय नेतृत्व, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी विद्यालय प्रधानों व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि समन्वित प्रयासों से जिले के सभी छात्र निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता स्तर प्राप्त करेंगे।

बुनियाद परीक्षा का आयोजन निदेशालय शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया गया
जिसमें जिले भर से 2107 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया तथा जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए

झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की अनूठी योजना बुनियाद कार्यक्रम के उपलक्ष्य में खंड स्तर पर बुनियाद परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में निदेशालय शिक्षा विभाग के तत्वाधान में किया गया। जिसमें जिले भर से 2107 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था तथा संपूर्ण जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बहादुरगढ़ खंड में दो परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुबांहेडी को उपरोक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया के जिले के उपरोक्त सभी परीक्षा केन्द्रो पर 1560 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 547 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतेंद्र सिंह एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक के नेतृत्व में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पर्यवेक्षक टीम का गठन किया गया, जिसमें उपरोक्त कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जसबीर दलाल, जिला समन्वयक डाॅ सुदर्शन पूनिया एवं जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी उपरोक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपने-अपने खंड के परीक्षा केन्द्रो पर उपस्थिति दर्ज की. जिला शिक्षा अधिकारी रतेंद्र सिंह ने उपरोक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों परीक्षा केंद्र के प्राचार्य को बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंधविश्वासों से दूर रहने को किया प्रेरित
नहरों का जल रखें स्वच्छ – जसमेर हुडा
घर की रसोई का खाना सबसे बेहतर- फोगाट

झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए जहां हमें अच्छा और साफ खाना चाहिए वहीं जल का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में एनएसएस कैंप के पांचवें दिन आज वक्ताओं ने यह संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में और कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में चल रहे इस कैंप में आज बच्चों को खान-पान तथा स्वस्थ जीवन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा रूबरू कराया गया। मधुमक्खी पालन करने के विशेषज्ञ जगपाल फोगाट ने आज विद्यार्थियों को रसोई घर में उनके स्वास्थ्य की कुंजी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बाहरी और खुले खाने से बचने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अंधविश्वासों के जरिए नहरों को गंदा करने वाले और अन्य संसाधनों को खराब करने वाले लोगों से बचने की अपील डॉक्टर जसमेर हुड्डा ने की। जाट संस्थान में सहायक प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत डॉक्टर जैसमेर हुड्डा ने बताया कि वह तथा उनके सहयोगी नहरों में पूजा पाठ के बाद डाली जाने वाली सामग्री तथा अन्य सामग्री डालने से रोकने के लिए एक विशेष अभियान पिछले 4 साल से चलाए हुए हैं, ताकि लोगों को पीने का स्वच्छ जल मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को अंधविश्वास से दूर रहने तथा अंधविश्वासों के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई। इसी कड़ी में उनके सहयोगी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत ईश्वर सिंह दलाल में भी नहरों से घर तक पहुंचने वाले जल की कहानी से अवगत कराया। जबकि बिजली विभाग से सेवा निवृत्ति के रणवीर मलिक ने अपने स्वास्थ्य को कैसे फिट रखें इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वेटरन खेलो सहित अभी तक 700 से ज्यादा मेडल जीतने वाले रणबीर मलिक ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन व खेलों का महत्व बताया। प्रातः कालीन उठने के लाभ भी बताएं। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और एनएसएस के विद्यार्थी इस क्षेत्र में विशेष ध्यान रखेंगे ऐसी अपेक्षा है। कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल ने भी बच्चों को संबोधित किया और उन्हें आज के विशेषज्ञ द्वारा दी गई राय को आत्मसात करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक सुनील कुमार डॉक्टर प्रवीण खुराना, विक्रम सिंह, सुधीर कादयान सहित अन्य अन्य शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया।

महान क्रान्तिकारी उधम सिंह जी की जयंती पर विशाल रेखाचित्र बनाकर दी श्रद्धांजलि
झज्जऱ, 26 दिसम्बर, अभीतक: गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर महान क्रान्तिकारी उधम सिंह जी की जयंती पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाकर श्रद्धांजलि प्रदान की। मुकेश शर्मा ने बताया कि उधम सिंह जी का जन्म 26 दिसंबर 1899 में पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम में हुआ था, और उनको उस समय लोग शेर सिंह के नाम से जाना करते थे। उनके पिता सरदार तेहाल सिंह जम्मू उपली गांव के रेलवे क्रॉसिंग में वॉचमैन का काम किया करते थे। उनकी माता नारायण कौर उर्फ नरेन कौर एक गृहणी थी। जो अपने दोनों बच्चों उधम सिंह और मुक्ता सिंह की देखभाल भी किया करती थी। परंतु दुर्भाग्यवश दोनों भाइयों के सिर से माता पिता का साया शीघ्र ही हट गया था। उनके पिताजी की मृत्यु 1901 में और पिता की मृत्यु के 6 वर्ष बाद इनकी माता की भी मृत्यु हो गई। ऐसी दुखद परिस्थिति में दोनों भाइयों को अमृतसर के खालसा अनाथालय में आगे का जीवन व्यतीत करने के लिए और शिक्षा दीक्षा लेने के लिए इस अनाथालय में उनको शरण लेनी पड़ी थी। परंतु दुर्भाग्यवश उधम सिंह के भाई का भी साथ ज्यादा समय तक नहीं रहा उनकी भाई की मृत्यु 1917 में ही हो गई थी। अब उधम सिंह पंजाब में तीव्र राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच अकेले रह गए थे। उधम सिंह हो रही इन सभी गतिविधियों से अच्छी तरह से रूबरू थे। उधम सिंह ने 1918 में अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 1919 में खालसा अनाथालय को छोड़ दिया। उन्होनें जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए इंग्लैंड में जाकर जरनल डायर को भरी एसेंबली में मारा था। इसके लिए 31 जुलाई, 1940 को इंग्लैंड के कानून ने उनकों फाँसी की सजा दी थी। हमें भारतमाता के वीर सपूत के इस बलिदान पर गर्व है। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, नशीब कौशिक, रमेश कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उनकों अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमारी संस्कृति और नैतिकता भारत को बनाएगी विश्वगुरु : विपुल गोयल
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने विरासत-2.0 कार्यक्रम में की शिरकत

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को रेवाड़ी के माउंट हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में विरासत 2.0 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डा सुधा यादव मौजूद रहे। स्कूल में पहुंचने पर संस्था के चेयरमैन प्रवीन गोयल ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिवादन किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 को पूरा करेगी। यह युवा ही सही मायने में देश के वॉरियर्स है। उन्होंने कहा कि आज विश्व ने भी भारतीय संस्कृति और नैतिकता को मान लिया है। देश को हमारी संस्कृति और नैतिकता ही फिर से विश्व गुरु बनाएगी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजकर अपनी जिम्मेदारी न खत्म करे, बल्कि घर में ही अपने संस्कार, संस्कृति और विरासत के बारे में शिक्षा दें, ताकि उनमे हमारी संस्कृति समायोजित हो सके। इन्हीं संस्कृति की बदौलत हम अपने सपनों को अपने बच्चों के माध्यम से पूरा होता हुआ देख सकेंगे। उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित विरासत 2.0 कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चैहान, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, रत्नेश बंसल, डा. पवन गोयल, प्रदीप गोयल, गुंजन गोयल आदि मौजूद रहे।

अधिकारी स्वयं पहले जांच कर लें जन शिकायतों की, आवश्यकता अनुसार प्रभावी कार्यवाही करें: विपुल गोयल
राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने परिवादों की सुनवाई की
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई बाल भवन सभागार में

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में शिकायत आने से पहले अधिकारी उसकी अपने स्तर पर जांच करें और उस पर प्रभावी कार्यवाही कर लें तो काफी समस्याओं का निवारण प्राथमिक चरण में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बुलाने का एक ही मकसद है कि जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निवारण करवाया जाए। अतएव जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी सतर्क रहें और कहीं से कोई शिकायत आती है तो उसका तत्परता से समाधान करने का प्रयास करें। बाल भवन सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव सहित अनेक अधिकारी तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में रखे गए सभी परिवादों का मौके पर निवारण किया गया। शहर की सनसिटी सोसायटी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। परिवादी दारा सिंह द्वारा नगर परिषद की जमीनों को कब्जे में लिए जाने से संबंधित रखी गई शिकायत में राजस्व मंत्री ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार को आठ एकड़ कृषि भूमि की तारबंदी, गेट तथा सरकारी जमीन का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। अधिवक्ता गोकुल चंद ने अपने प्लाट का नक्शा पास न होने से संबंधित रखी गई शिकायत में अध्यक्ष मंत्री विपुल गोयल ने जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश को एनओसी जारी कर वर्ष 2003 के अनुसार नक्शा बहाल करने के निर्देश दिए। गांव बालधन खुर्द निवासी रिछपाल की अवैध खनन और रास्ते पर मिट्टी डलवाए जाने की रखी गई शिकायत के मामले में राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि कोसली विधायक अनिल यादव मौके का मुआयना कर जो निर्देश देंगे, अधिकारी उसका पालन करें। गांव करनावास के रामप्रसाद ने गांव के तीन करम रास्ते पर अवैध कब्जे होने की शिकायत दी। मंत्री विपुल गोयल ने बीडीपीओ डहीना को निर्देश दिए कि दो दिन में इन कब्जाधारियों को रास्ते से हटाया जाए। गांव भाडावास निवासी प्रीतम सिंह ने शिकायत रखी कि गांव के सरकारी स्कूल में केमिस्ट्री प्रवक्ता नहीं आने से बच्चों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि वहां अनुपस्थित चल रहे उक्त विषय के संबंधित प्रवक्ता ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है और एक अन्य टीचर को भी नियुक्त कर दिया गया है। अब अतिरिक्त कक्षाएं लगवा कर पाठ्यक्रम को पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार, बावल के एसडीएम मनोज कुमार, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डा. रविंद्र सिंह, सुरेंद्र श्योराण व समाजसेवी रत्नेश बंसल, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, प्रवीण शर्मा, उदयभान डागर, अनिल भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
रेवाड़ी में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई करते हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल।

धार्मिक कार्यक्रम देते हैं संस्कारों की सीख: मंत्री विपुल गोयल
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने श्रीमद् भागवत कथा में पहुंच लिया आशीर्वाद
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी की पूजा अर्चना

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: रेवाड़ी अग्रवाल भवन में विश्व सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी उपस्थित रहे। शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण बहुत सौभाग्य की बात होती है। श्रीमद् भागवत कथा से भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात स्वरूप का ज्ञान होता है और एक नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों, साधु-संतों, महंतों ने सनातन संस्कृति को दुनिया में आगे बढ़ाते हुए अपना जीवन जनमानस के लिए समर्पित किया है। युवा पीढ़ी कथा के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से नवीन भुराड़िया, अजय सागर अत्री, लोकेश भुराड़िया, हिमांशु कौशिक व नवीन महेश्वरी ने अतिथिगण का अभिनंदन किया।

वीर बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, संस्कार और देशभक्ति
आस्था कुंज में वीर बाल दिवस पर हुआ कार्यक्रम

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: वीर बाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा रेवाड़ी के आस्था कुंज में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में शौर्य, संस्कार और राष्ट्र प्रेम के मूल्यों का स्मरण करते हुए बच्चों को प्रेरित किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वीर साहिबजादों की वीरता, अद्म्य साहस और त्याग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जीवन में आगे बढकर देश और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को निडर, आत्मनिर्भर एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने बाल बच्चों के लिए 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की, साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। बच्चों को गर्म वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन श्रुति शर्मा, सदस्य बलजीत, एकता, कुसुम एवं नीतू चैधरी सहित जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, डीसीपीयू इकाई से डीसीपीओ दीपिका यादव, सरस्वती, सोनू, रेखा, आस्था कुंज के संरक्षक गोधारा, अधीक्षक मुग्धा, दीपक मंगला, संजय चैहान,जसवंत, संदीप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन
रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई मेरा भारत युवा द्वारा राजकीय कन्या आईटीआई रेवाड़ी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर युवाओं का हौंसला बढ़ाया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के मार्गदर्शन में किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने खिलाडियों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी स्मरण करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। विधायक द्वारा विजेताओं को ट्राफी, मेडल, स्पोट्र्स कीट व ट्रेकसूट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीआई के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो (बालिकाएं), कबड्डी (बालक), लंबी कूद (बालक व बालिकाएं) एवं 400 मीटर दौड़ (बालक व बालिकाएं) जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत रेवाड़ी से कार्यक्रम सहायक अजय कुमार, सहायक विनय राव, राजकीय आईटीआई से प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन, सोनिया, विकास, परवीन, राहुल, सुजाता, निशा, वीरपाल व गौरव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन यतिन चारण द्वारा किया गया।
प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 400 मीटर दौड़ (बालिकाएं) प्रतियोगिता में प्रथम नीतिका, द्वितीय प्रियंशी, तृतीय शिवांगी पटेल रही। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ (बालक) में प्रथम जगपाल, द्वितीय मोहित व तृतीय अंकुश, लंबी कूद (बालिकाएं) में प्रथम नीतिका, द्वितीय फूलवा, तृतीय कनिका, लंबी कूद (बालक) में प्रथम जगपाल, द्वितीय मोहित, तृतीय अनिल, कबड्डी (बालक) में प्रथम बावल टीम, खो-खो (बालिकाएं) प्रथम गरुड़ा टीम रही।

रेवाड़ी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सुनी जनसमस्याएं
मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर करवाया शिकायतों का निवारण

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर शिकायतों का निवारण करवाया। विधायक ने अधिकारियों को प्राथमिकता से लोगों की शिकायतों का समाधान करवाने के निर्देश दिए। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सरकार अन्तोदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव और पूरी पारदर्शिता से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रशासन के अधिकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करें। यह सुनिश्चित करें कि आमजन को जन सुविधाओं का पूरा लाभ मिले। विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया। उन्होंने आमजन से कहा कि सरकार द्वारा जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों का एक जगह पर ही शिकायतों का निवारण हो सके और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार।

आमजन की शिकायतों का तत्परता से निवारण करें अधिकारी: विधायक
बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सुनीं जन समस्याएं

बावल, 26 दिसम्बर, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते हुए समाधान करवाया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुए प्राथमिकता के साथ निवारण करवाना सुनिश्चित करें। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सरकार अन्तोदय की भावना से बिना भेदभाव के तेजी से विकास कार्य करवा रही है और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बावल के चहुंमुखी विकास में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले और समस्याओं को लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। आमजन इन शिविरों के माध्यम से भी समस्याओं का निवारण करवा सकते है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

सांसद खेल महोत्सव-2025 : सांसद खेल महोत्सव के तहत खेलों का आयोजन गुरुग्राम में आज से
28 व 29 दिसंबर को रेवाड़ी में कबड्डी और फुटबॉल की होंगी प्रतियोगिताएं

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार, 27 दिसंबर 2025 से खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को जिला में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे। सांसद खेल महोत्सव के तहत जिला रेवाड़ी में 28 व 29 दिसंबर को राव तुलाराम खेल स्टेडियम में कबड्डी (एनएस) और फुटबॉल तथा अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे खेल महोत्सव के तहत आयोजित खेल गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार नोडल अधिकारी होंगे। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा व यातायात प्रबंध, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालयों और बिजली आदि प्रबंधों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होंगी। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला खेल अधिकारी ममता, कोच चरण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा सहित सीसीटीवी कैमरे, साफ सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से चेक किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगिशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चैबंद रहे और सीसीटीवी कैमरे निरंतर एक्टिव मोड में रहें। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी गहनता से जांच की। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, चुनाव कानूनगो संदीप, राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों में भाजपा से प्रतिनिधि सतपाल धूपिया व आम आदमी पार्टी के मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा करते डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर के माध्यम से हो रहा है जन समस्याओं का निदान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविरों में आई शिकायतों की समीक्षा

रेवाड़ी, 26 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की सभी शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान प्रकोष्ठ पर आई शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी मीणा ने कहा कि लंबित शिकायतों का तत्परता से समाधान करते हुए शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाने में विभागीय अधिकारी सजगता दिखाएं। समाधान शिविर में जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उनका डाटा पोर्टल पर साथ-साथ अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी विभाग की 60 दिन से पुरानी शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करे और इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

हिसार राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन
राखीगढ़ी महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सैनी की शिरकत
मंत्री रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्बोधित
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राखीगढ़ी महोत्सव की बधाई दी
यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं – मुख्यमंत्री
गौरवशाली इतिहास का जीवंत उत्सव है – मुख्यमंत्री
यह महोत्सव तीन दिन तक चलेगा – मुख्यमंत्री
यहाँ हड़प्पा सभ्यता फली और फूली – मुख्यमंत्री
भारत की जड़ें गहरी और समृद्ध रही- मुख्यमंत्री
लोगों को इस स्थल के महत्व से अवगत कराना है – मुख्यमंत्री
युवा पीढ़ी को अतीत से जोड़ना है – मुख्यमंत्री
हरियाणा की बेटियों ने हर क्षेत्र में परचम लहराया – मुख्यमंत्री
यहां हुए शोध से रोजगार बढ़ेगा – मुख्यमंत्री
इस स्थल को ऐतिहासिक जोहड़ के रूप में पहचान दी गई – मुख्यमंत्री
राखीगढ़ी में अत्यधिक संग्रहालय बनाया जा रहा है – मुख्यमंत्री
विरासत को संजोकर आधुनिक हरियाणा का निर्माण- मुख्यमंत्री

सिरसा – वीर बाल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम’
चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेश जी लाल कार्यक्रम में शामिल
थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

सोनीपत – बाल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली’ सोनीपत के मेयर राजीव जैन भी कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में सोनीपत और गोहाना के जिलाध्यक्ष भी मौजूद
जिला संयोजक सुमित्रा चैहान भी कार्यक्रम में मौजूद

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा जी ने आज वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर धर्म, सत्य और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम से निर्मित द्वार का भव्य उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से यह पावन द्वार देश का पहला श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वार बनने का गौरव प्राप्त कर रहा है।
यह द्वार केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि उस अमर परंपरा का जीवंत प्रतीक है जिसने हमें सिखाया कि धर्म की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और मानवता की गरिमा सर्वोपरि है।
गुरु तेग बहादुर जी का महान बलिदान और साहिबजादों का अद्वितीय शौर्य राष्ट्र की आत्मा में सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
इस पावन अवसर पर गुरु साहिब के चरणों में नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र और समाज सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे।

गीता का ज्ञान, अब पूरी दुनिया की पहचान!
कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी योजना साझा की है।
आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 को विदेश मंत्रालय के सहयोग से और अधिक दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि महोत्सव के जरिए गीता के सार को न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी आमजन तक पहुँचाया जाए। – सीएम

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने आज राखीगढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव-2025 का शुभारंभ कर आए हुए सभी परिवारजनों का स्वागत किया। यह सभी हरियाणावासियों के लिए गर्व का विषय है कि विश्व की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओं में से एक का महत्वपूर्ण केंद्र हरियाणा की पावन धरा पर स्थित है। राखीगढ़ी को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही यहाँ विश्वस्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, शोध संस्थान, पर्यटन सुविधाओं और आधुनिक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास का जीवंत उत्सव है, जो युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर टीम हरियाणा के मंत्री डॉ अरविंद शर्मा जी, मंत्री रणबीर गंगवा जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया जी, हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी जी, हांसी विधायक विनोद भयाना जी, नलवा विधायक रणधीर पनिहार जी, पूर्व मंत्री अनूप धानक जी, पूर्व विधायक डीपी वत्स जी, हिसार मेयर प्रवीण पोपली जी लगायत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन
आज के दिन साहिबजादों ने समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया बलिदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का लिया निर्णय
सिरसा की ऐतिहासिक भूमि पर वीर बाल दिवस पर आने का मिला मौका मेरे लिए गौरव की बात
श्री गुरु तेग बहादुर जी के पूरे परिवार ने धर्म और समाज के लिए दिया महान बलिदान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीर बाल दिवस के अवसर पर पंचकूला में साहिबजादों को किया नमन
वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में 6 लाख से अधिक बच्चों ने लिया भाग
इस इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार है प्रयासरत
पूरे देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पूरी गहन श्रद्धा से मनाया जाता है- मुख्यमंत्री
प्रदेश में 1 नवंबर से 24 नवंबर में श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में कार्यक्रम किए गए आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से डाक टिकट, सिक्के और कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
1984 के दंगों में पीड़ित 121 परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का किया काम
वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को भी आज किया गया सम्मानित।

वीर बाल दिवस पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज – साहिबजादों का बलिदान हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के अदम्य साहक को नमन किया व लंगर सेवा की

चंडीगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादों के अदम्य साहस को नमन किया और कहा कि चारों साहिबजादों का बलिदान आज भी साहस, स्वाभिमान और धार्मिक दृढ़ता का अमर संदेश और हर पीढ़ी को प्रेरणा देता है। श्री विज ने कहा कि चारों साहिबजादों ने कम उम्र में धर्म और सत्य की रक्षा के लिए जुल्म के आगे झुकने के बजाय सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें छोटे साहिबजादों को दीवार में चुनवाया गया और बड़े साहिबजादे युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। मंत्री अनिल विज ने आज वीर बाल दिवस के अवसर परअंबाला में जगाधरी रोड पर रामपुर सरसेहड़ी मोड के निकट भाजपा पार्षद जसबीर सिंह व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर में सेवा की। इससे पहले उन्होंने साहिबजादों को नमन किया। ऊर्जा मंत्री ने श्रद्धापूर्वक जगाधरी रोड पर लगाए गए लंगर के दौरान श्रद्धालुओं को लंगर बांटा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता जसबीर जस्सी के अलावा सुदर्शन सिंह सहगल, वरिंद्र सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, फकीरचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दुकान में आगजनी के मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए, बोले मैं यहां गुंडागर्दी नहीं होने दूंगाष्’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना व कार्रवाई के निर्देश दिए’

चंडीगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के महेशनगर में व्यक्ति की दुकान पर आग लगाने व उसे मारने की धमकी देने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने महेशनगर थाना पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित जब आरोपियों के नाम बता रही है तो मामले में क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही, मैं यहां पर गुंडागर्दी नहीं होने दूंगा। श्री विज आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। ऊर्जा मंत्री के समक्ष महेशनगर निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी महेशनगर में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है, दुकान को उन्होंने कुछ ही दिनों में खाली करनी थी, मगर इसी बीच कुछ लोगों ने उसके पति को धमकाया जिसके बाद दुकान पर आग लगा दी। महिला की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार, चंद्रपुरी निवासी महिला ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उसकी दो बच्चियां है, उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकियां देता है। मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद पड़ाव थाना प्रभारी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
सेना में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों ने मंत्री अनिल विज से लगाई गुहार
वहीं, सेना में अनुबंध पर कार्यरत लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों ने अपनी शिकायत ऊर्जा मंत्री अनिल विज को देते हुए कहा कि वह बीते लगभग 15 वर्षों से अनुबंध पर स्टेशन हेडक्वार्टर पर विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि सेना द्वारा अब कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस मामले में मंत्री अनिल विज को शिकायत दी जिस पर मंत्री अनिल विज ने सैन्य अधिकारियों से मामले में बात करने का आश्वासन दिया।
जग्गी कालोनी में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी, मंत्री विज ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए

अम्बाला छावनी एकता विहार निवासी व्यक्ति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अम्बाला शहर जग्गी कालोनी फेस-3 में कुछ वर्ष पहले प्लाट लिया था। अब वह प्लाट पर निर्माण करने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें धमकियां देते हुए मारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन से संबंधित पूरे कागजात है तथा उन्हें प्लाट पर निर्माण करने नहीं दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में महेशनगर थाना एसएचओ को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार, मंत्री अनिल विज के समक्ष डिफेंस कालोनी में काम करने वाली महिला ने फर्म मालिक द्वारा उसे डेढ़ माह का वेतन नहीं देने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए, बब्याल निवासी व्यक्ति ने रामगढ़ माजरा में अपनी जमीन की पैमाइश नहीं होने, हरि नगर निवासी व्यक्ति ने घर में टॉवर लगाने पर कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध करने के अलावा अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गीता गोपाल सत्संग भवन में टेका मत्था व श्रीकृष्ण के चरणों में की लोक-कल्याण की कामना’
चंडीगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में आज दोपहर गीता गोपाल सत्संग भवन में भगवान श्री कृष्ण के पावन श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की 24वीं वर्षगांठ पर भगवान के समक्ष माथा टेका तथा लोक-कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसके उपरांत श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। इससे पहले मंत्री अनिल विज के यहां पहुंचने पर गीता गोपाल सत्संग भवन के पदाधिकारी राकेश मोहन, श्याम सुंदर, राजेश काकरान, पार्षद शिवा काकरान, योगराज शर्मा सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने श्रद्धालुओं को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए संस्था द्वारा समाज सेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने सत्संग भवन में संस्थापक राकेश मोहन उर्फ लक्की भैय्या जी से भी मुलाकात की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भिवानी – सांसद खेल महोत्सव में भिवानी का भीम स्टेडियम में हुआ समापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाडियों को दिए खेल संबंधी टिप्स
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा: सांसद ही नहीं, विभिन्न सक्षम व्यक्ति खेलों का आयोजन करवाते रहे ताकि युवाओं की फिटनेस बनी रहे
25 सितंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं के माध्यम से गांव, ब्लॉक व जिला स्तर पर हुई सांसद खेल प्रतियोगिताएं
खेल की भावना, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं को ऊर्जावान रहने व नशे से दूर रहने की खेलों के माध्यम से दी प्रेरणा
सांसद खेल महोत्सव के प्रतिभागी खिलाडियों ने कहा रू अपना खेल का प्रदर्शन करने का मिला बेहतरीन अवसर, खेल किट व मैदानों में खेलों की सुविधाएं बढ़ी

हिसार के मंडल आयुक्त अशोक गर्ग द्वारा हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी को अपने पद का घोर दुरुपयोग और गलत तरीके से अपने अधिकारों के प्रयोग करने की जांच रिपोर्ट पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला की प्रतिक्रिया
भ्रष्ट व्यक्ति को एचएयू के उपकुलपति पद से तुरंत बर्खास्त करे सरकाररू चैधरी अभय सिंह चैटाला
इस पूरे मामले की कोर्ट के सिटींग जज द्वारा उच्च स्तरीय जांच करवाए ताकि दोषी उपकुलपति को सजा मिल सके और एचएयू को बर्बाद होने से बचाया जा सके साथ ही पीड़ितों को न्याय मिल सके

चंडीगढ़, 26 दिसम्बर, अभीतक: हिसार के बेहद ईमानदार मंडल आयुक्त अशोक गर्ग द्वारा हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) के वाइस चांसलर को अपने पद का घोर दुरुपयोग और गलत तरीके से अपने अधिकारों के प्रयोग करने की जांच को सही पाए जाने की रिपोर्ट बाहर आने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच में उपकुलपति बलदेव राज कंबोज न केवल पद के दुरुपयोग के दोषी पाए गए बल्कि वीसी ने दो युवा महिला वैज्ञानिकों के उत्पीड़न का भी दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट से हुए खुलासे से पता चलता है कि एक गोल्ड मेडलिस्ट होनहार युवा महिला वैज्ञानिक के साथ तो इस वीसी ने प्रताडना की सारी हदें ही पार कर दी थी, उस युवा महिला वैज्ञानिक की पदोन्नति तक रोक दी थी, जिसके कारण उस युवा महिला वैज्ञानिक को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उपकुलपति बीआर कंबोज ने अपनी पत्नी को भी सारे नियमों को ताक पर रख कर गैर कानूनी तरीके से यूनिवर्सिटी के कैंपस स्कूल में पहले डेप्यूटेशन पर लगवाया उसके बाद उसी स्कूल का डायरेक्टर बनवा दिया था। उपकुलपति पर यूनिवर्सिटी में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने और फर्जी बिलों द्वारा पेंमट करने के घोटाले के भी गंभीर आरोप हैं। अपने हकों की जायज मांग कर रहे निर्दोष बच्चों पर लाठी चार्ज करवा कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ऐसे भ्रष्ट और दुराचारी व्यक्ति को एचएयू जैसी अति प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के उपकुलपति पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार एचएयू के उप-कुलपति को तुरंत बर्खास्त कर इस पूरे मामले की कोर्ट के सिटींग जज द्वारा उच्च स्तरीय जांच करवाए ताकि दोषी उप-कुलपति को सजा मिल सके और एचएयू को बर्बाद होने से बचाया जा सके साथ ही पीड़ितों को न्याय मिल सके।

पुलिस द्वारा गठित एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई गिरफ्तारियों के तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए
भिवानी, 26 दिसम्बर, अभीतक: अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी कमेटी ने बहल थाना में पोक्सो एक्ट के गिरफ्तारियों का संज्ञान लिया है। मिडिया रिपोर्टो के अनुसार पुलिस द्वारा गठित एस आई टी जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई गिरफ्तारियों के तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है ताकि पता लग सके कि जांच निष्पक्ष ढंग से हुई या नहीं। किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश, जिला सचिव मास्टर जगरोशन व जिला कोषाध्यक्ष मास्टर उमराव सिंह ने एक संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि एस आई टी जांच के तथ्यों की रिपोर्ट जनता व प्रभावित परिवारों के सामने रखे। न्याय का तकाजा है कि निर्दोष तो फंसे नहीं और दोषी पर कानूनी कार्यवाही हो। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है कि इस प्रकरण को कोई जातीय रंग देकर आपसी भाईचारे को बिगाड़ने वाली ताकतें सफल न हों। आशा की जानी चाहिए कि न्यायपालिका सभी पहलुओं पर गहन जांच पड़ताल करेगी।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पावर यूटिलिटी में सहायक अभियंताओं की भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। जानकारी अनुसार अदालत ने वर्ष 2020 में की गई 201 सहायक अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को केवल गेट परीक्षा की मेरिट के आधार पर नए सिरे से पूरा किया जाए। जानकारी अनुसार, यह फैसला जस्टिस हरप्रीत सिंह बरार ने सुनाया। कोर्ट ने कहा कि गेट मेरिट के बाद सोशियो-इकोनॉमिक क्राइटेरिया के तहत 20 अतिरिक्त अंक देना संविधान के अनुरूप नहीं है। इससे उन अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिला, जो मेरिट सूची में पीछे थे, जबकि उच्च मेरिट वाले उम्मीदवार चयन से वंचित रह गए। गौरतलब है कि हरियाणा पावर यूटिलिटी ने 4 दिसंबर 2020 को भ्टच्छ, भ्च्ळब्स्, न्भ्ठटछ और क्भ्ठटछ के लिए सहायक अभियंताओं की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें इलेक्ट्रिकल कैडर के 168, मैकेनिकल के 15 और सिविल कैडर के 18 पद शामिल थे। चयन के लिए गेट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया को सिरसा निवासी सुनील गोदारा ने वर्ष 2021 में भ्पही ब्वनतज में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता संचित पूनिया ने दलील दी कि उनके मुवक्किल ने गेट परीक्षा में 84.28 अंक प्राप्त किए थे, जो अंतिम चयनित उम्मीदवार के बराबर थे। जानकारी के मुताबिक, इसके बावजूद सोशियो-इकोनॉमिक आधार पर कम मेरिट वालों को अतिरिक्त 20 अंक देकर चयन सूची में ऊपर कर दिया गया, जो समानता के अधिकार का उल्लंघन है। जानकारी अनुसार हाईकार्ट ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और बिजली निगम को निर्देश दिए कि भर्ती केवल गेट मेरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से दोबारा की जाए। अदालत का आदेश संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *