





विद्यालय और अभिभावक यदि एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करें, तो विद्यार्थी निश्चित रूप से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करता है: बलराज फौगाट
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों हेतु अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का सफल एवं प्रभावी आयोजन किया गया जिसमें शतप्रतिशत अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच बच्चे के बारे जानकारी प्राप्त की। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना, शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक, मानसिक और नैतिक उन्नति के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना रहा। संगोष्ठी के दौरान सभी कक्षाओं के कक्षा अध्यापकों एवं विषय अध्यापकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, व्यवहार, अनुशासन, उपस्थिति एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय और अभिभावक यदि एक-दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करें, तो विद्यार्थी निश्चित रूप से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करता है। शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन कौशल का विकास भी उतना ही आवश्यक है। प्राचार्या नमिता दास ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद से बच्चों की कमजोरियों को समय रहते पहचाना जा सकता है और उन्हें दूर किया जा सकता है। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने अध्ययन के साथ-साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और डिजिटल संतुलन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षण वातावरण, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ड शैक्षणिक सुविधाएं, शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों पर दिए जा रहे व्यक्तिगत ध्यान की सराहना की तथा अपने सुझाव भी साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने सभी सुझावों को सकारात्मक रूप से ग्रहण करने का आश्वासन दिया और विद्यालय आए अभिभावकों का अभिवादन और धन्यवाद किया।

इसके बाद 30 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक घनी धुंध का येलो अलर्ट
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आज (29 दिसंबर, सोमवार) को
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आज (29 दिसंबर, सोमवार) को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सूचीबद्ध कुल 17 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक परिवाद पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने कहा कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करती हैं।




आज (29 दिसंबर सोमवार) को जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे समाधान शिविर
सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज (29 दिसंबर सोमवार) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल स्वयं करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता व बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध हो सके।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसंबर तक करवाएं अपनी फसल का बीमा: डीसी
किसान रबी 2025-26 सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ व सूरजमुखी फसल का करवाएं पंजीकरण
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे पीएमएफबीवाई का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवा लें। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान द्वारा रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा तथा शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर देय होगा। इस योजना के तहत किसी गांव में फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव के सभी बीमित किसानों को दिया जाएगा। फसल कटाई के 14 दिनों के अंदर (फसल सूखने के लिए रखी गई हो) नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की फसल के लिए बीमित राशि 32523.80 रुपए और किसान द्वारा दी जाने वाली प्रीमियम राशि 487.86 रुपए, चना के लिए बीमित राशि 15986.31 रुपए और प्रीमियम राशि 239.79 रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह जौ के लिए बीमित राशि 20727.21 रुपए और प्रीमियम राशि 310.91 रुपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21829.57 रुपए और प्रीमियम राशि 327.44 रुपए तथा सूरजमुखी फसल के लिए बीमित राशि 22050.13 और किसान द्वारा दिए जाने वाली प्रीमियम राशि 330.75 रुपए निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड या जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जनसेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं।




अतिदेय ऋणी किसानों को ऋण मुक्त करने का सुनहरा अवसर: डीसी
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अतिदेय ऋणी किसानों को ऋण मुक्त करने के उद्देश्य से एकमुश्त ऋण समाधान योजना (ओटीएस)दृ2025 लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अतिदेय ऋणी किसान द्वारा पूरा मूलधन जमा करने पर अतिदेय ब्याज में 50 प्रतिशत की माफी तथा सम्पूर्ण जुर्माना ब्याज की पूर्ण माफी का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन अतिदेय ऋणी किसानों की मृत्यु हो चुकी है अथवा जो महिला ऋणी विधवा हो चुकी हैं, उनके मामलों में पूरा मूलधन जमा करने पर अतिदेय ब्याज की 100 प्रतिशत माफी तथा पूरा जुर्माना ब्याज माफ किया जाएगा। डीसी ने बताया कि यह योजना किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त करने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित शाखा प्रबंधकों, भूमि मूल्यांकन अधिकारियों एवं बैंक स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव जाकर अतिदेय ऋणी किसानों से संपर्क करें, उन्हें योजना की शर्तों से अवगत कराएं और अधिक से अधिक किसानों को इस ओटीएस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिले के ऋणी किसानों को ऋण मुक्त होने का यह एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

हत्या की वारदात में शामिल एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने नेपाल मूल के युवक आदर्श की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी हुई हैं। थाना प्रबंधक जय भगवान ने बताया कि कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।पुलिस ने रविवार को मृतक आदर्श के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। यह वारदात शनिवार देर शाम की है, जब महावीर पार्क के निकट आदर्श और उसके दोस्त अफजल पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अफजल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को नहर के साथ स्थित मैदान में क्रिकेट खेल के दौरान गेंद लगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद की रंजिश में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।मृतक आदर्श मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ रणजीत कॉलोनी में रहता था। जिस संबंध में थाना सेक्टर-6 प्रबंधक उप निरीक्षक जयभगवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अब तक पुलिस टीम द्वारा राहुल निवासी बेनीपुर बावल रेवाड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





एनएसएस कैंप में झज्जर पुलिस ने विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
नशे और नशेड़ियों से दूर रहने की अपील
बच्चों के क्या अधिकार- बताया जुनाइल बोर्ड के सदस्य कुशविन्दर ने
कैम्प का आयोजन बच्चों के लिये होता है बड़ी सीख- प्राचार्य जोगेंद्र सिंह
अनुशासन से बच्चों ने कैम्प में विद्यार्थियों ने चलाई गतिविधियां-यशवीर नरवाल
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों को जिला जुनाइल बोर्ड के सदस्य कुशविन्दर ने बच्चों के उनके अधिकारों से अवगत कराया। झज्जर पुलिस की ओर से प्रतिनिधि संजीत कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से सड़क पर चलने और नशे तथा नशेड़ियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा कि कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो उनके जीवन भर काम आता है। कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल ने 7 दिन की कैंप की विद्यार्थियों की सक्रियता से अवगत कराया और कहा कि विद्यार्थियों ने बड़े अनुशासन से कैंप में हिस्सा लिया है। एनएसएस कैंप में विद्यार्थियों ने अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का भी परिचय दिया इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार सुधीर कादयान कुलदीप डागर, डॉ. प्रवीण खुराना सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया।

श्री धीरूभाई अंबानी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब दरियापुर ने जीता
झज्जऱ, 28 दिसम्बर, अभीतक: रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप एवं रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से श्री धीरूभाई अंबानी की 93वीं जयंती के अवसर पर 10 दिवसीय श्री धीरूभाई अंबानी क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन एमईटी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-5 में किया गया। इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट में 28 गांवों एवं कंपनियों की टीमों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दरियापुर एवं सिलानी गांव की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल मैच में टॉस जीतकर दरियापुर की टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलानी गांव की टीम ने 12 ओवर में 74 रन बनाकर लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दरियापुर गांव की टीम ने 2 विकेट शेष रहते हुए 75 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस मैच में दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सिलानी टीम को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि तीसरे स्थान पर निमाणा गांव की टीम रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रिलायंस एमईटी के सीएसआर एवं सुरक्षा प्रमुख कर्नल रोमेल राजन ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विजेता दरियापुर गांव की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 की नकद राशि प्रदान की गई। उपविजेता सिलानी क्रिकेट टीम को ₹31,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त निमाणा टीम को ₹11,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दरियापुर गांव के अभिलाष को प्रदान किया गया, जिन्हें ₹5,100 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका में मनीष एवं नकुल उपस्थित रहे, जबकि स्कोरर के रूप में राजकुमार पंघाल, संजय गुलाटी एवं अक्षय धनखड़ ने अपनी सेवाएं दीं। मैच के दौरान बिजेंद्र द्वारा की गई शानदार कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दरियापुर के सरपंच पवन पाल, ग्राम पंचायत सिलानी के सरपंच जयवीर, तथा रिलायंस की ओर से लोकेश कापसे, चंचल, बिरेंद्र सिंह, नीरज सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए रिलायंस क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।










स्वदेशी मेला में राष्ट्रपति से बेस्ट अवार्ड प्राप्त एवं प्रधानमंत्री से लगातार तीन बार प्रथम अवार्ड प्राप्त करने वाले डॉ प्रेम प्रकाश मित्तल रहे विशेष अतिथि
पंचकुला, 28 दिसम्बर, अभीतक: स्वदेशी जागरण मंच के स्वदेशी मेला में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से बेस्ट अवार्ड प्राप्त एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से लगातार तीन बार प्रथम अवार्ड प्राप्त डॉ प्रेम प्रकाश मित्तल विशेष अतिथि रहे। स्वदेशी उत्सव एवं सरस मेला मंच पश्चिम महानगर नगर संचालक श्री संजय अरोड़ा एवं अन्य पदाधिकारी, श्री पवन मलिक एचओडी जे सी बोस यूनिवर्सिटी, श्री राकेश गर्ग प्रधान अग्रवाल समाज, 15 बार लिम्का बुक का रिकॉर्ड्स में नाम श्री सतीश सिंगला, आरएसएस, पश्चिम महानगर संघ चालक श्री संजय अरोड़ा,’श्री पवन मलिक, श्री आत्म प्रकाश सेतिया, श्री शिवकुमार कटारिया सेवा भारती विभाग फरीदाबाद, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी शोभायमान मान रहे। भजन गायक श्री केशव ने अणुव्रत गीत एवं सुश्री प्राची जैन ने आचार संहिता वाचन किया। सरकारी स्कूल, एनआईटी के लगभग 200 बालिकाएं के देश भक्ति गीत, नाच, प्रकल्प प्रमुख सेवा भारती के भुवनेश शर्मा एवं उनकी शिक्षिकाओं, गायक केशव के मधुर संगीत ने एक शाम रंगारंग कार्यक्रम से पूर्व लगभग 1 घंटा मंच को बांध कर रखा।
अवैध रूप से 28 अंग्रेजी शराब की पेटियो के साथ एक व्यक्ति काबू
बहादुरगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस अवैध नशे की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए-2 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोलधा गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलधा गांव स्थित श्मशान घाट के पास फिरनी पर बने एक प्लांट में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब के साथ काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 28 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने के लिए वहां छिपाकर रखे हुए था। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नीरज निवासी सोलधा के तौर पर की गई।इस संबंध में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।






केएमपी थाना प्रबंधक ने केएमपी एक्सप्रेसवे टोल आसौदा पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व केएमपी यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत केएमपी एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा आसौदा पर वाहनों की सुरक्षा जांच की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।इस दौरान विशेष रूप से भारी वाहनों, ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। रिफ्लेक्टर टेप लगाने का उद्देश्य रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाना है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। कई वाहन चालक ऐसे पाए गए जिनके वाहनों पर पहले से रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी थी, उन्हें मौके पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराई गई।इसके साथ ही यातायात निरीक्षक नरेश कुमार एवं उनकी टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। चालकों को ओवरस्पीडिंग न करने, लेन अनुशासन बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग तथा वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखने के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और आम नागरिकों के सहयोग से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।



डोर टू डोर अभियान के तहत नशा मुक्ति की टीम लोगों को कर रही है जागरूक
बहादुरगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा वार्ड नं० 10 छोटू राम नगर, लाईन पार बहादुरगढ़ में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। अभियान के दौरान नशा मुक्ति की टीम और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस अभियान में बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। टीम ने लोगों को यह समझाया कि नशे की लत से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, पारिवारिक कलह बढ़ती है और अपराध जैसी सामाजिक समस्याएँ जन्म लेती हैं। विशेष रूप से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में अपना भविष्य बनाएं।




बैंक अधिकारी बनकर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
झज्जर, 28 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने ₹6 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक बेकरी दुकानदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। आरोपी ने मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजकर उसे ओके करने को कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने लिंक को ओके किया, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और इसके बाद उसके बैंक खाते से करीब ₹6 लाख से अधिक की राशि निकाल ली गई। शिकायत पर गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम में तैनात उप-निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी साकिर निवासी पीतल नगरी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपना ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाकर उसकी पूरी जानकारी ₹17,000 के कमीशन के लालच में किसी अन्य आरोपी को दे रखी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नए साल पर हुड़दंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस सख्ती से करेगी कार्रवाई’
जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम नए साल का स्वागत सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल तरीके से कर सकते है: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह’
झज्जर, 28 दिसम्बर, अभीतक: आगामी नववर्ष के अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह(एडीजीपी) द्वारा हुड़दंग करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्णय आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि नववर्ष का उत्सव सभी लोग सुरक्षित और आनंदपूर्वक मना सकें।नए साल के जश्न के दौरान अक्सर तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव, सड़क पर शोर-शराबा और कानून के उल्लंघन की घटनाएं सामने आती हैं। इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं का कारण भी बन सकती हैं। शराब के नशे में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है।इन्हीं कारणों से पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि नए साल की रात और उसके आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। प्रमुख चैराहों, सार्वजनिक स्थानों, होटल, क्लब और ढाबों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों, सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कमिश्नर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, शोर-शराबे और हुड़दंग से बचें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम नए साल का स्वागत सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल तरीके से कर सकते हैं।
मादक पदार्थ गांजा 1 74 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी दिनकर यादव ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश निवासी रमाशंकर को शक की बिनाह पर काबू किया। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 174 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस’ के 140 वें स्थापना दिवस (28 दिसम्बर 1885) की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा’




संस्कारम स्कूल में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब
10वें ऑल इंडिया ओलंपियाड में 8902 छात्रों ने आजमाया भाग्य ब्स्।ज्ए ब्।ए ब्ै विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान
संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में रविवार, 28 दिसंबर को 10वें ऑल इंडिया ओलंपियाडश् के सफल आयोजन के साथ प्रतिभाओं के सम्मान का एक भव्य उत्सव संपन्न हुआ। इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन संस्कारम पब्लिक स्कूल (खातीवास) और संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल (पटौदा) दोनों शाखाओं में एक साथ किया गया। जहाँ खातीवास मुख्य शाखा में रिकॉर्ड तोड़ 7239 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं पटौदा स्थित संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल में भी 1663 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों शाखाओं को मिलाकर कुल 8902 विद्यार्थियों ने इस वार्षिक ओलंपियाड में हिस्सा लिया। इस श्10वें ऑल इंडिया ओलंपियाडश् में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी तार्किक और वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और तार्किक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा इस भव्य ओलंपियाड का आयोजन प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक किया जाता है। यदि कक्षा-वार भागीदारी पर नजर डालें, तो प्रतियोगिता का सबसे कड़ा मुकाबला सीनियर विंग में देखने को मिला, जहाँ दसवीं कक्षा से सर्वाधिक 1394 और नौवीं कक्षा से 980 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए आठवीं कक्षा के 945, सातवीं के 775, छठी के 840 और पांचवीं कक्षा के 1015 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक विभाग में चैथी कक्षा से 570, तीसरी से 525, दूसरी से 640 और पहली कक्षा से 420 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिसमें यूकेजी के 365, एलकेजी के 335 और नर्सरी के 285 नन्हे सितारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को 10 लाख रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप प्रदान की। यह छात्रवृत्ति राशि उन हजारों छात्र-छात्राओं को वितरित की गई जिन्होंने गत 30 नवंबर, 2025 को आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। संस्थान के लिए गर्व का विषय यह भी रहा कि इसी मंच पर ब्स्।ज्ए ब्। और ब्ै जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कर्नल रघुविंदर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनमें देश सेवा का जज्बा भरा। उन्होंने युवाओं को एनडीए (छक्।) और रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और अनुशासन व कड़ी मेहनत के मंत्र दिए। अपने बच्चों को परीक्षा दिलवाने आए हजारों अभिभावकों ने स्कूल के इन प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि संस्कारम स्कूल न केवल बच्चों की शिक्षा, बल्कि उनके साथ आने वाले परिवारों की सुविधा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखता है। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कहा कि हमारा मुख्य ध्येय ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 10 लाख से अधिक की यह स्कॉलरशिप और ओलंपियाड जैसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। विद्यालय द्वारा प्रदान की गई निःशुल्क परिवहन सेवा के कारण दूर-दराज से आए परिवारों के लिए यह आयोजन बेहद सुगम और यादगार रहा।
माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा हुआ 32 यूनिट्स रक्त एकत्र
पंचकूला, 28 दिसम्बर, अभीतक: विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक होमी भाभा कैंसर इंस्टिट्यूट न्यू चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की देखरेख में 32 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। शिविर में 42 डोनर्स ने ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्टर करवाया, 10 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, प्रदूमन बरेजा, मदन नागपाल ब्लड बैंक का स्टाफ व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी
शहर में कूडे के निपटान के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से लगेगा प्लांट – मुख्यमंत्री
खरखौदा में विकसित किया जाएगा विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर – मुख्यमंत्री
नव वर्ष पर पुलिस व अन्य विभागों में युवाओं के लिए निकलेंगी नौकरियां
खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में अब तक 2 हजार 81 करोड़ रुपये के करवाए विकास कार्य
चंडीगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो सशक्त, समृद्ध तथा आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनना चाहता है, सरकार हर उस हरियाणवी के विकास के लिए सुशासन और पारदर्शिता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को खरखौदा में विकास रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सोनीपत के गांव सोहंटी और थाना कलां में 2 उप-स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास भी किया। इन दो विकास परियोजनाओं पर 1 करोड 10 लाख रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की झड़ी लगाई और खरखौदा के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। खरखौदा शहर में थाना चैक व दिल्ली चैक का सौंदर्यकरण किया जाएगा और मुख्य पार्क के लिए 8 करोड़ रुपए व स्टेडियम के जीर्णोद्वार के लिए 3.50 करोड रुपए देने की घोषणा की। शहर में कूडे के निपटान के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से प्लांट लगेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। शहर में पीने के पानी के लिए 26 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से परियोजना का कार्य चल रहा है जो दिसम्बर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। इसके अलावा भूमि उपलब्ध होने पर रेस्ट हाउस व मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। खरखोदा विधानसभा क्षेत्र में पीडब्लूडी की 45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों पर 28.30 करोड रूपए खर्च होंगें। इसी प्रकार 35 किलोमीटर लम्बाई की 6 सड़कों की मुरम्मत करवाई जाएगी। 175 किलोमीटर लम्बाई की 42 सड़के तथा मार्केटिंग बोर्ड की 31 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 465 लाख रुपए की लागत से 20 किलोमीटर लम्बाई की 7 सड़कों की रिपेयरिंग भी करवाई जा रही है और मुख्यमंत्री ने 25 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की भी घोषणा की। विकास रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र अनुसार जल्द ही 2 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी जिसमें से 34 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है। नव वर्ष पर पुलिस व अन्य विभागों में युवाओं के लिए नौकरियां निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान का सम्मान, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन, बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन और गरीब को उनका अधिकार देने के लिए वचनबद्ध है। इसी सोच के साथ सरकार ने पिछले 11 वर्षों में हरियाणा को एक नई दिशा दी है। हम खरखौदा में भी विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है और इसी को साकार करने के लिए कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल में खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार 81 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य करवाए हैं।. इनमें आई.एम.टी., खरखौदा में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 हजार 27 करोड़ रुपये की लागत के करवाए गए विकास कार्य शामिल हैं। खरखौदा में 9 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि खरखौदा में ही 6 करोड 56 लाख रुपये की लागत से न्यायिक परिसर का निर्माण, 4 करोड 54 लाख रुपये की लागत से 4.5 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवीनीकरण और 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से नई अनाज मंडी का विस्तार किया गया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जवानों व किसानों की यह भूमि अब एन.सी.आर क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बन चुकी है। यह क्षेत्र ऑटोमोबाइल, विनिर्माण, भंडारण और लॉजिस्टिक के विकास के व्यापक अवसर प्रदान कर रहा है। यह कारोबारियों और निवेशकों के लिए आकर्षण का भी केंद्र बन रहा है। इस दिशा में आई.एम.टी खरखौदा में मारुति सुजुकी द्वारा 18 हजार करोड रुपये के निवेश से एक अल्ट्रा मेगा ऑटो उद्योग परियोजना स्थापित की जा रही है। मेसर्स सुजुकी मोटरसाइकिल द्वारा 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश से उद्योग लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। जो कहा है, वो करेंगे। हमारी नीति, नीयत और नेतृत्व स्पष्ट हैं। भाजपा सरकार हर वायदे को निभाने के लिए कृतसंकल्प हैं। विधानसभा चुनावों के संकल्प-पत्र में 217 में से 54 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। इसके अलावा, 163 वादों पर काम प्रगति पर है। एक वर्ष में नॉन-स्टॉप विकास का संकल्प लिया, उसकी सिद्धि में विकास की तिगुणी गति से कार्य कर रही है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार तिगुणी गति से तीसरे कार्यकाल में प्रदेश के समुचित विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठा रही हैं। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। अब तक दो किस्तों में 7 लाख से अधिक बहन-बेटियों को 258 करोड रुपए दिये जा चुके है। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है। प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। सोनीपत से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का दूसरा चरण शुरू किया गया है। इसके माध्यम से गरीब से गरीब परिवार की वार्षिक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार रुपए करना लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार मकान बनाकर दिये गये हैं।. गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों को प्लॉट दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित की नीतियों को लेकर कार्य कर रही है। आज किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड रुपये सीधे खाते में डाले जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 25 लाख 39 हजार मरीजों का 4 हजार 126 करोड रुपये की लागत से मुफ्त इलाज किया गया है। किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की गई हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला द्वारा प्रकाशित व पंडित दधिचि ऋषि वत्स द्वारा रचित पुस्तक पंडित लख्मीचंद का ब्रह्म ज्ञान का विमोचन भी किया।
नायब सरकार जनता की सरकार, जिसमें हर वर्ग का पूरा अधिकार और सहभागिता – डाॅ. अरविन्द शर्मा
विकास रैली को सम्बोधित करते हुए हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने का श्रेय खरखौदा, गोहाना और आसपास के क्षेत्रों की जनता को जाता है, जिन्होंने केवल वोट ही नहीं दिया बल्कि सकारात्मक माहौल बनाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने नायब सरकार को जनता की सरकार बताते हुए कहा कि यह अपनी सरकार है, जिसमें हर वर्ग का पूरा अधिकार और सहभागिता है। उन्होंने गोहाना क्षेत्र के लिए 68 करोड़ रुपये की सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
संकल्प पत्र में शामिल वायदों को सरकार रिकाॅर्ड समय में करेगी पूरा – मोहन लाल कौशिक
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-जन के सुख दुख में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा बहुत कम समय में संकल्प पत्र में शामिल वायदों को पूरा कर दिखाया है, जिनमें बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रूपये की सहायता तथा 500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय शामिल हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जल्द ही शेष वायदों को भी पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
गरीब, किसान, युवा, महिला व श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर सरकार बना रही नीतियां – पवन खरखौदा
विकास रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए खरखौदा के विधायक श्री पवन खरखौदा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन व्यवस्था को मजबूती मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में नए संस्थान, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आधुनिक अस्पतालों की स्थापना से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं, सड़कों, पुलों और परिवहन व्यवस्था के विकास से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। फसल खरीद, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो रही है। युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बन रहा है। इस अवसर पर सोनीपत से विधायक निखिल मदान, गनौर से विधायक देवेंद्र कादियान, नगर निगम के मेयर राजीव जैन, भाजपा सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मोनिका दहिया सहित अन्य गणमान्य, अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक
नेगोशिएशन से लगभग 150 करोड़ों रुपये की हुई बचत
हरियाणा में अवसंरचना विकास को गति,कमेटी ने दी प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
चंडीगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्त्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा सेवाओं एवं कार्यों की खरीद से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 58 निविदाओं पर विचार किया गया, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 4216 करोड़ रुपये थी। इनमें से 2 निविदाओं को रिटेंडर करने का निर्णय लिया गया। शेष 56 निविदाओं, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग 4166 करोड़ रुपये थी, पर बोलीदाताओं के साथ विस्तृत नेगोशिएशन के उपरांत कुल कार्य मूल्य लगभग 4016 करोड़ रुपये पर सहमति बनी। इस प्रकार नेगोशिएशन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 150 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत सुनिश्चित की गई, जिससे राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता तथा संसाधनों के कुशल उपयोग को मजबूती मिली है। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी उपस्थित रहे। बैठक में बिजली वितरण क्षेत्र को सुदृढ़ करने हेतु नवीनीकृत सुधार आधारित एवं परिणाम से जुड़ी विद्युत वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण अवसंरचना विकास, लाइन लॉस में कमी, नए 33 केवी सब-स्टेशनों की स्थापना तथा मौजूदा सब-स्टेशनों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर चुकी फर्मोंध्एजेंसियों को कार्य आवंटित करने की मंजूरी दी गई। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत डबवाली, नरवाना, सोहना, सिरसा, गुरुग्राम-प्प्, फतेहाबाद, हिसार, नारनौल एवं रेवाड़ी क्षेत्रों में वितरण अवसंरचना विकास एवं सब-स्टेशन सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत पंचकूला, पिंजौर, बरवाला, रायपुर रानी, पानीपत, करनाल, समालखा तथा रोहतक जोन के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं सब-स्टेशन विस्तार से संबंधित कार्यों को मंजूरी दी गई। गुरुग्राम में एससीएडीए तथा डीएमएसध्ओएमएस प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित प्रस्ताव को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। एजेंडा में शामिल फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में आरडीएसएस योजना के तहत 66 केवी सब-स्टेशनों से जुड़े 11 केवी शहरी एवं औद्योगिक फीडरों की विद्युत वितरण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर को रिटेंडर करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कई अन्य महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें सोनीपत महानगरीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सेक्टर 5ध्6, 6ध्9 एवं 5ध्10 के बीच मास्टर रोड्स के शेष हिस्सों के चार लेन चैड़ीकरण एवं सुधार कार्य, पंचकूला में घग्गर नदी पर सेक्टर-3 एवं सेक्टर-21 को सेक्टर-23 एवं सेक्टर-25 से जोड़ने वाली सड़क पर पंचकूला गोल्फ क्लब के निकट मौजूदा पुल के समीप एक नए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (ईपीसी मोड पर), पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर से गुजरने वाली दो जल धाराओं के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवन तथा उनके आसपास के क्षेत्रों के वाणिज्यिक एवं मनोरंजन उपयोग से संबंधित परियोजनाएं, फरीदाबाद के सेक्टर-78 तथा गुरुग्राम के सेक्टर-9 में कार्यरत महिलाओं के लिए आधुनिक हॉस्टल भवनों का निर्माण, जिसमें सिविल, विद्युत, प्लंबिंग, फायर फाइटिंग, फायर अलार्म, सीसीटीवी, एचवीएसी, लिफ्ट, हॉर्टिकल्चर एवं अन्य सहायक कार्यों सहित निर्धारित अवधि तक रख-रखाव शामिल है। इसके अलावा भिवानी स्थित विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में कन्वेंशन सेंटर भवन के शेष कार्यों को पूर्ण करने से संबंधित प्रस्ताव को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं में न्यूनतम लागत पर अधिकतम गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा टिकाऊ, दीर्घकालिक और कम रख-रखाव वाली निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए। बैठक में हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रिंसिपल एडवाइजर श्री डी.एस. ढेसी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सोनीपत महानगरीय विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ए. मोना श्रीनिवास, आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक श्री पंकज, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने पिपली अनाज मंडी धर्मशाला में मन की बात कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को सुना
मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन अनुरूप और तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ता देखकर पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए विजन को एक नई उम्मीद और आशा के साथ देख रही है। विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां, नए-नए आविष्कारों से दुनियाभर के देश प्रभावित हैं। आज देश की युवा पीढ़ी में नया करने का जुनून स्पष्ट नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पिपली अनाज मंडी स्थित धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129 वें एपिसोड को सुन रहे थे। मन की बात कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें अधिकारियों के पास भेजकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के युवाओं द्वारा इनोवेशन, फिटनेश, स्टार्टअप व एग्रीकल्चर जैसी विषयों पर आइडिया शेयर किए जाएंगे, जो देश को विकसित बनाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को प्रेरणा देने के लिए देश के अलग-अलग कोने में समाजहित व देशहित में काम करने वाले लोगों की जानकारी सांझा करते हैं, जिससे अन्य नागरिक प्रेरणा पाते हैं और आगे बढ़ाने के प्रयास करते है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में काम करने का जज्बा पैदा करते हैं। अब तक हुए मन की बात कार्यक्रम से सैकड़ों युवाओं ने अपना कार्य शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्षभर में हुई उपलब्धियां से देशवासियों को अवगत करवाया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में बुद्ध स्तूप की आकृति मिलने पर आर्केलॉजी विभाग द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक कोने का समान रूप से विकास करवा रही है ताकि नागरिकों को सभी सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पानीपत खटीक बस्ती में हुई हत्या के मामले में हुआ पुलिस एनकाउंटर, चार आरोपी काबू’
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने विक्रम की हत्या के चार आरोपियों देर शाम मोहाली से बबैल रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया’
दो बदमाशों को लगी गोली’
उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया’
आरोपियों से 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा रौंद बरामद
आरोपियों ने सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, पुलिस ने बचाव में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा
आरोपी दीपक व अक्षय के पैर में लगी गोली।’
फिल्मी स्टाइल में की गई थी 38 वर्षीय युवक की हत्या हथौड़े, गंडासियो और तलवारों से ताबड़तोड़ किए गए वार’
जब तक युवक ने दम नहीं तोड़ा बदमाश करते रहे हमले। हमले का सीसीटीवी वीडियो आया सामने’
थोड़ी दूर जाकर फिर से किया हमला जब युवक की मौत हो गई तो उसे घसीट कर सड़क के बीच में फेंका गया और तलवार लहराई गई’

सीनियर सिटीजंस के हितों को लेकर लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान ने गति पकड़ी
रेवाड़ी की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में मंच के जनसंपर्क अभियान को मिला लोगों का जोरदार समर्थन
सीनियर सिटीजंस के लिए प्रत्येक जिले में रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, यात्री किरायों में 70 फीसदी छूट आदि ज्वलंत मांगो को लेकर जनहित में लगातार बुलंद की जा रही आवाज’
सीनियर सिटीजंस देश के अग्रणी नागरिक हैं जिनकी सभी ज्वलंत मांगें जल्द पूरी होनी चाहिए: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’
रेवाड़ी, 28 दिसम्बर, अभीतक: लोकहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने श्मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियानश् के तहत शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में बड़ी संख्या में लोगों से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की। लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों ने लोक हित में लगातार जारी मंच के जनसंपर्क अभियान का जोरदार समर्थन करते हुए उठाई गई सभी जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल स्थानीय मॉडल टाउन पहुंचे और कॉलोनीवासी अनेक लोगों, वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक महेश अग्रवाल ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खुलकर रायशुमारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों का वे भरपूर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट तत्काल प्रदान किए जाने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर तत्काल विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया। अपने विचार प्रकट करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज में सीनियर सिटीजन बुजुर्गों के मार्गदर्शन का बड़ा महत्व है। किंतु बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजंस की संवेदनशील देखरेख के अभाव, वयोवृद्ध अवस्था में जरूरी भावनात्मक सहारे और वांछित मेडिकल सुविधाओं की पेश आ रही भारी कमी सहित उनके हितों की ओर पूरा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। जबकि बच्चे और युवा पीढ़ी अपने सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों से ही संस्कार ग्रहण करते हैं। अपने सीनियर सिटीजन बुजुर्गों की अच्छी देखभाल और पूरा सम्मान प्रदान किए जाने के बलबूते ही देश-समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं को लम्बे समय तक अनुभवी एवं भरोसेमंद मार्गदर्शन मिल सकता हैं। इसलिए सीनियर सिटीजंस के बेहत्तर स्वास्थ्य, उचित देखभाल और मुंह बोलती खुशहाली सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता की ओर प्रत्येक नागरिक, सभी परिवारों, सम्पूर्ण समाज और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके जोरदार अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अपने सामाजिक लक्ष्य हासिल होने तक मंच का मेगा मिशन- 26 जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों के ऐसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे। इन मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों किशनलाल शर्मा, पूर्ण चंद गुप्ता, विनय बंसल आदि ने खुलकर अपने सुझाव और विचार सांझा किये।
नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां हुई तेज
चंडीगढ़, 28 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा में नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कडी में नगर निकाय विभाग ने 6 शहरी निकायों में वार्डबंदी का कार्य पूरा होने की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें से 3 निकायों में वार्डों को आरक्षित भी कर दिया गया है। यह कदम आगामी चुनावों की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद रेवाडी में 32 वार्ड निर्धारित किए गए हैं और उनकी सीमाएं स्पष्ट कर दी गई हैं। इसी तरह नगर निगम सोनीपत में 22 वार्ड और नगर निगम अम्बाला में कुल 20 वार्ड तय किए गए हैं। इन सभी निकायों में अब इन्हीं सीमाओं के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। विभागीय जानेारी अनुसार रेवाड़ी जिला की धारूहेड़ा, रोहतक जिले की सांपला नगरपालिका और हिसार की उकलाना नगरपालिका में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इससे यह साफ हो गया है कि चुनाव केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, नगर निगम पंचकुला में अभी वार्डबंदी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। लेकिन नगर निगम पंचकुला में भी वार्डबंदी प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। नगर निकाय चुनावों की आहट के साथ ही भाजपा ने अपनी सक्रियता बढा दी है।


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आर एस वर्मा बने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की समिति के सदस्य। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हिसार निवासी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आर॰एस॰ वर्मा को एक महत्वपूर्ण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे समाज में खुशी का माहौल बना हुआ हैं।




जननायक जनता पार्टी किसान सेल जिला भिवानी के नवनियुक्त जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई सुरेंद्र राठी, जिला प्रधान महासचिव सुभाष सरपंच, जिला संगठन सचिव अनुप लाम्बा व प्रचार सचिव संजय मील को जिम्मेवारी दी गई है।
जयवीर, सरपंच
जिला प्रधान
किसान सैल भिवानी