






इंडो अमेरिकन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नया साल महोत्सव
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में 31 दिसंबर को नया साल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खुशियों का माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध रह गए। इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे, आकर्षक और अनोखे ग्रीटिंग कार्ड बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से आदि प्रथम, प्रतीक द्वितीय, और भावी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से दिव्या, रमणीक और सिद्धीक्षा ने प्रथम, ध्रुव व अक्षिका ने द्वितीय, गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीसरी से कनक व दीप्ति ने प्रथम, परावीर और दिव्यांशी ने द्वितीय और देवान्शी व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चैथी से जिया व वासु प्रथम, प्रज्ञा व कुंज द्वितीय, मानवी और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी से प्रियांशी व वंशिका प्रथम, गोरी व छमुन द्वितीय, रुद्रा व राशि तृतीय स्थान पर रहे। छठी कक्षा से दिव्यांशी प्रथम, कनिष्का द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं विनीता प्रथम,वत्सल द्वितीय, पलक व परी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं से दीक्षा प्रथम, नेहा द्वितीय व सोनम तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देने के साथ हुआ। पूरे दिन विद्यालय में उत्सव का उल्लास और खुशियों का माहौल बना रहा।



एल. ए. स्कूल में नववर्ष 2026 का स्वागत महोत्सव मनाया गया
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़,सेक्टर-9,झज्जर में नववर्ष 2026 का स्वागत महोत्सव मनाया गया। सभी अध्यापकों मिलकर 2025 को विदा कर 2026 का स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को नववर्ष बधाई दी। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा कर सभी को बधाई दी। प्राचार्या निधि कादयान ने नववर्ष के लिए सभी बच्चों एक नियमवाली के साथ शिक्षा ग्रहण कर नववर्ष की एक अच्छी शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने पुराने साल की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताकर पिछले साल की प्रमुख यादों को बच्चों के साथ साझा किया। इस अवसर पर डीपीई अमित लोहचब, विशाल व संगीत प्राध्यापक जितेंद्र, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर रितिका एचऑडी रविंद्र लोहचब,पुष्पा यादव,पिंकी अहलावत आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।





झज्जर में नववर्ष के उपलक्ष्य अनूठे अंदाज में वलकेम किया गया
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, झज्जर में नववर्ष के उपलक्ष्य अनूठे अंदाज में वलकेम किया गया। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्ग दर्शन में फाइन आर्ट की प्राध्यापिका ज्योति सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नाचते हुए मोर की पेंटिंग बनाई। स्कूल का नाम चॉक से लिखा। रेड टाटपट्टी से वेलकम बनाया और रन बिरंगी पेंटिंग से 2026 लिखकर विद्यालय प्रांगण को मनमोहक बना दिया। इस अवसर पर अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।


सरकारी जमीन पर कब्जा करनों वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: एसडीएम
एसडीएम ने लिया शहर में सफाई व्यवस्था और सीवरेज लाइनों का जायजा
खुले में कूड़ा डंपिंग कर आग लगाने वालों पर केस दर्ज करने के निर्देश
बहादुरगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: उपमंडल अधिकारी (ना.) अभिनव सिवाच ने छोटू राम नगर लाइनपार क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की घटना और वार्ड नंबर 11 में सीवरेज व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एचएसआईआईडीसी, नगर परिषद सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने निरीक्षण उपरांत कहा कि कुछ औद्योगिक इकाइयों द्वारा अवैध तरीके से औद्योगिक वेस्ट (कचरा) डंप किया जा रहा है, जिसके कारण आगजनी की घटनाएं घटित हो रही हैं। खुले में आगजनी से वायु प्रदूषण के साथ साथ जानमाल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। एसडीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी उद्योगों, संस्थाओं, नागरिकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले चरण में दोषी इकाइयों को नोटिस जारी किए जाएंगे और यदि इसके बाद भी नियमों की अवहेलना जारी रहती है तो एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगजनी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, एसडीएम ने नागरिक अस्पताल से सटी सडक पर सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सीवरेज लाइन की सफाई, जलनिकासी की सुचारु व्यवस्था और सडक की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। एसडीएम ने विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि एचएसआईआईडीसी द्वारा अवैधध्अनधिकृत संरचनाओं एवं अवैध कनेक्शनों के संबंध में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई शुरू करें। एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने, अवैध वेस्ट डंपिंग पर त्वरित रोक लगाने तथा आपसी समन्वय के साथ प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।




चाइना मांझा व सिंथेटिक धागों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक
जिलाधीश ने जारी किए आदेश , तत्काल प्रभाव से लागू
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: मकर संक्रांति, लोहड़ी अथवा अन्य अवसरों पर पतंग उड़ाने के दौरान चाइना मांझा, नायलॉन अथवा किसी भी प्रकार के सिंथेटिक पदार्थ से बने एवं लेपित धागों के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं और मानव जीवन को संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल, ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झज्जर जिले की राजस्व सीमा में चाइना मांझा, नायलॉन तथा अन्य किसी भी प्रकार के सिंथेटिक कोटेड धागों के भंडारण, बिक्री, खरीद एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश ने कहा कि ऐसे खतरनाक धागों के कारण न केवल आमजन को गंभीर चोटें लगने की आशंका रहती है, बल्कि मानव जीवन को भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है और सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना बनी रहती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जनहित में यह आदेश आवश्यक पाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से एक मार्च 2026 तक (दो माह की अवधि) प्रभावी रहेगा।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं
नव वर्ष में झज्जर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा : डीसी
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। डीसी ने कहा कि नववर्ष नई शुरुआत, नए संकल्प और लक्ष्यों की प्राप्ति का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर झज्जर को विकास के नये शिखर तक ले जाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने वर्ष 2025 में जिला प्रशासन द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2026 में भी सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों तक सरकार की लोक हितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जन सहयोग के माध्यम से विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि नववर्ष जिला वासियों के जीवन में सफलता और उन्नति के नए अवसर लेकर आए।



झज्जर में आज (01 जनवरी को) उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा कार्यकारी अभियंता कार्यालय में आज (01 जनवरी को) बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से 01 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत, कष्ट निवारण फॉर्म की बैठक फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में झज्जर शहरी व ग्रामीण,माछरोली व बादली क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की सुनवाई की जाएगी।


बाढ़ नियंत्रण उपायों से संबंधित जिला के 33 नये प्रोजेक्ट मंजूर: डीसी
मंजूर किए गए नये प्रोजेक्ट पर लगभग 53 करोड़ की धनराशि खर्च होगी
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत उपायों से जुड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलाभर में बाढ़ राहत उपायों से संबंधित 33 प्रोजेक्ट बैठक में रखे गए। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने सभी प्रोजेक्ट मंजूर कर दिए। उपायुक्त ने बताया कि इन प्रोजेक्ट पर लगभग 53 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। डीसी ने वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा मंजूर किए गए प्रोजेक्ट को धरातल पर तय समय सीमा में पूरा करने की रूपरेखा तैयार करें ताकि आगामी बरसात के सीजन से पहले सभी प्रोजेक्ट पूर हो जाएं और आगामी बरसाती सीजन में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। उपायुक्त ने बताया कि पिछले अनुभव के आधार और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए नये प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डीसी ने बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग को सभी एसटीपी की क्षमता की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसटीपी द्वारा शुद्ध किए जल के उपयोगिता की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता,एसई सिंचाई विभाग सतीश कुमार जनावा, एसई पब्लिक हेल्थ अमित श्योकंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: यातायात पुलिस बहादुरगढ़ द्वारा आज शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो, दोपहिया और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई, ताकि रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही नववर्ष के अवसर पर आमजन को हंसी-खुशी और सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने के लिए जागरूक किया गया।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस दौरान निरीक्षक एवं यातायात प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।उन्होंने कहा कि नववर्ष की खुशियाँ तभी सार्थक हैं जब सभी सुरक्षित अपने घर पहुंचें। नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे होने वाली दुर्घटनाएँ परिवारों को जीवन भर का दर्द दे जाती हैं। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से भी अपील की कि वे निर्धारित सवारी क्षमता का पालन करें और वाहन पर रिफ्लेक्ट टेप अवश्य लगवाएं।अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही नियमों की जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया।

नववर्ष पर शांति व सुरक्षा बनाए रखने की अपील, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करेगी झज्जर पुलिस’
सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में लगाए गए 45 से ज्यादा ना के’
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस ने नववर्ष के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आम नागरिकों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए साल का स्वागत सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल तरीके से किया जाना चाहिए।पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नववर्ष के दौरान हुड़दंग मचाने, सार्वजनिक स्थानों पर शोर-शराबा करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले भर में लगभग 45 पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख चैराहों, सार्वजनिक स्थानों, होटल, क्लब और ढाबों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, अनावश्यक शोर-शराबे और हुड़दंग से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि झज्जर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।




श्री राम मंदिर स्थापना दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का पर्व: राजकुमार यादव
भिवानी, 31 दिसम्बर, अभीतक: श्री राम मंदिर, अयोध्या के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा और गौरव का वातावरण रहा। इस ऐतिहासिक दिन पर विश्व हिन्दू परिषद्, भिवानी विभाग मंत्री राज कुमार यादव ने विशेष रूप से सभी देशवासियों को बधाई देते हुए सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का संदेश दिया। राज कुमार यादव, जो संगठनात्मक नेतृत्व और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह दिवस हमें धर्म, सेवा और एकता के संकल्प को फिर से दोहराने का अवसर देता है। श्री यादव ने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, संतों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मंदिर राष्ट्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। राज कुमार यादव जैसे समर्पित कार्यकर्ता भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका नेतृत्व युवाओं को धर्म, सेवा और राष्ट्र गौरव की ओर प्रेरित करता है।

लावारिस शव का पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के सहयोग से किया अंतिम संस्कार
रेवाड़ी, 31 दिसम्बर, अभीतक: माडल टाउन थाना पुलिस को एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला था, उसकी उम्र करीब 45 वर्ष होगी। माडल टाउन थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए, रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवगृह मे रखवा दिया था। आज दिनांक 31-12-25 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर माडल टाउन थाना पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार। नेक व पुण्य के कार्य में एएसआई बिजेंदर सिंह, सिपाही राकेश और मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।

चंडीगढ़: प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी – आरती सिंह राव
उच्च जोखिम औद्योगिक सॉल्वेंट्स की बिक्री व लेबलिंग को लेकर जारी की सख्त एडवाइजरी
अगर किसी भी निर्माता ने उलंघन किया तो उसका लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।




पुरानी कहासुनी की रंजिश के चलते हैं, दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: गांव छारा में खेतों में घूमने गए दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला करने के मामले में सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राहुल निवासी छारा ने शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। बुधवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान कई गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। जिनमें गांव का ही अजय व उसके साथी थे। उनके हाथ में चाकू, तलवार, डंडे, रॉड आदि हथियार थे। वे घात लगाकर बैठे हुए थे, जैसे ही हम बचने के लिए भागे तो उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान एक ने तेजधार चाकू से मेरी गर्दन पर वार कर दिया जब मैंने अपना हाथ अड़ाकर बचाव करना चाहा तो मेरी अंगुलियां कट गईं। वहीं अजय ने तलवार से गौरव की गर्दन काटने की कोशिश की। गौरव पर दो बार वार किए गए। दूसरी बार जब गौरव ने बचाव में हाथ अड़ाया तो हाथ कटकर अलग हो गया, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद हमें घायल अवस्था में रोहतक ले जाया गया। जहां से गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर कर दिए गए। जिस पर कार्रवाई करते हुएसीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पकड़े गए। आरोपी की पहचान मुकुल निवासी छारा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



संस्कारम स्कूल में 10 दिनों तक चलेगा एनसीसी का कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप, अनुभवी सैन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर के 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का शानदार आगाज हुआ, जिसमें कैडेट्स को सैन्य जीवन के अनुशासन और कठोर प्रशिक्षण से रूबरू कराया जा रहा है। कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण करने के लिए 8 बटालियन रेवाड़ी, हरियाणा से कमांडिंग अफसर वीरेंद्र मोहन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस दल में शौर्य चक्र विजेता सूबेदार हनुमानाराम की उपस्थिति ने कैडेट्स में देशभक्ति का विशेष संचार किया, साथ ही सूबेदार राकेश, सूबेदार पंडित चैगुले और ट्रेनिंग एनसीओ हवलदार सदा सेवन व हवलदार किशन सिंह ने भी प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को परखा। स्कूल के एनसीसी कार्यवाहक मनीष योगी ने बताया कि यह शिविर जनवरी महीने की 1 तारीख से 10 तारीख तक चलेगा, जिसमें कैडेट्स को सुबह की पीटी, ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग और फायरिंग अभ्यास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए जा रहे हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स को ए और बी सर्टिफिकेट परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा के महत्व के बारे में भी शिक्षित किया जा रहा है। सैन्य अधिकारियों ने कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे कैंप न केवल उन्हें भविष्य में सेना में भर्ती होने के लिए तैयार करते हैं, बल्कि उनमें एकता, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स डॉ महिपाल ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अनिवार्य बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास करना भी संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूल में एनसीसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह कैंप युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।




पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिला वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की ओर से सभी जिला वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नया वर्ष आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। बीता वर्ष हमें बहुत कुछ सिखाकर गया है और आने वाला वर्ष नई आशाओं, नए संकल्पों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो, यही कामना है। डॉ. राजश्री सिंह नीति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है। नववर्ष मंगलमय हो।


टेलीग्राम पर लिंक भेज कर टास्क पूरा करने का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार झज्जर, 31 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने टेलीग्राम के माध्यम से लिंक भेज कर टास्क पूरा करने का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि झज्जर निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि टेलीग्राम पर लिक के माध्यम से धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि मेरे पास टेलीग्राम पर एक लिंक आया था और उन्होंने कहा कि अगर टास्क पूरा करते हो तो आपको मुनाफा दिया जाएगा। इस लालच में आकर मैंने उनके कहे अनुसार अलग-अलग ट्रांजैक्शन करके उनके खाते में 9 लाख रूपये से ज्यादा डालदिए। रुपए डालने के बाद मेरी समझ में आया कि मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा साइबर ठगी के मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए मुख्य सिपाही विकास कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी बाबरियों पिपलिया कला रायपुर जिला पाली हाल ब्यावर राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।







यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: यातायात पुलिस बहादुरगढ़ द्वारा आज शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो, दोपहिया और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई, ताकि रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही नववर्ष के अवसर पर आमजन को हंसी-खुशी और सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। इस दौरान निरीक्षक एवं यातायात प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि नववर्ष की खुशियाँ तभी सार्थक हैं जब सभी सुरक्षित अपने घर पहुंचें। नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे होने वाली दुर्घटनाएँ परिवारों को जीवन भर का दर्द दे जाती हैं। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से भी अपील की कि वे निर्धारित सवारी क्षमता का पालन करें और वाहन पर रिफ्लेक्ट टेप अवश्य लगवाएं।अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही नियमों की जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया।

दीपिका यादव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
रेवाडी, 31 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के दायित्व से नवाजा गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर दीपिका यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, श्री राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री वेणुगोपाल, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, कप्तान अजय सिंह यादव, चैधरी बीरेंद्र सिंह, बहन कुमारी शैलजा का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। दीपिका यादव ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए कांग्रेस को पूरे देश में मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगी। दीपिका यादव ने कहा है कि वे शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाती हैं कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगी तथा कांग्रेस पार्टी की सेवा, संगठन को सशक्त करने और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य के लिए सदैव दिन-रात तत्पर रहूँगी।




बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर डीसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
रेवाडी, 31 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित व जल भराव क्षेत्रों के लिए आवश्यक योजना तैयार करते हुए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं। जिले की सभी नहरों और ड्रेन (नालों) की सफाई का काम समय रहते पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में बाढ़ बचाव प्रबंधन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागाध्यक्ष समन्वय स्थापित करते हुए अभी से तैयारियों शुरू करें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंप सेटों की जांच परख कर ली जाए यदि कोई पंप सेट खराब स्थिति में हैं, उनकी समय रहते मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उनको प्रयोग में लाया जा सके। डीसी ने कहा कि जिला में जो भी परियोजनाएं चल रही है, उन्हें तय समय सीमा में करवाना सुनिश्चित करें और जो काम अभी तक शुरू नहीं हुए है, उन्हें तुरंत शुरू करवाया जाएं।

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
नववर्ष सभी के जीवन में लेकर आए नई खुशियां: डीसी
रेवाडी, 31 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने नव वर्ष पर जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जिला वासियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहें। उन्होंने जिले के विकास के लिए सबको कड़ी मेहनत, लगन के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष हम सभी के जीवन में नई खुशियां व उमंग लेकर आए। डीसी ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष 2026 जिले की प्रगति के लिए खास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना व क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रेम, सहानुभूति और मेलजोल से नववर्ष मनाएं और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नववर्ष पर नागरिकों को दी शुभकामनाएं
कहा, सहयोग, विश्वास और सहभागिता से रेवाड़ी में विकास कार्यों को मिली गति
रेवाडी, 31 दिसम्बर, अभीतक: नववर्ष के आगमन पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए मंगल जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि नववर्ष 2026 सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उन्नति लेकर आए और यह वर्ष विकास, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बने। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बीता वर्ष अनेक चुनौतियों के साथ-साथ उपलब्धियों का साक्षी रहा है। नागरिकों के सहयोग, विश्वास और सहभागिता से रेवाड़ी में विकास कार्यों को गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पेयजल, बिजली सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नववर्ष में इन विकास कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की देश और प्रदेश के लिए जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे नववर्ष में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर हम राष्ट्र विकास में अपना दें। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि यह वर्ष शांति, प्रगति और खुशहाली से परिपूर्ण होगा।

नववर्ष पर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी के लिए की मंगल कामना
कहा, नववर्ष में बावल में विकास की गति होगी और तेज
रेवाडी, 31 दिसम्बर, अभीतक: बावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने नववर्ष पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में नई उम्मीदें, सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के अवसर लाने की मंगल कामनाएं की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बावल के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य जा रहे हैं और नव वर्ष में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पेयजल और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा ताकि बावल विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करें तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और आपसी सहयोग ही किसी भी क्षेत्र की असली ताकत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग देने और एक बेहतर, मजबूत और खुशहाल बावल के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान भी किया।

आईएएस डॉ. राहुल नरवाल होेंगे हांसी जिले के पहले डीसी, अधिसूचना जारी
हांसी, 31 दिसम्बर, अभीतक: साल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल हांसी जिले के पहली डीसी होंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी हो गई है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में हांसी को हिसार जिले से अलग कर राज्य का 23वां जिला घोषित किया है। ब्रिटिश काल में हांसी को जिले का दर्जा प्राप्त था। नई जिले की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासनिक नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। साल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. राहुल नरवाल को हांसी जिले के पहले डिप्टी कमिश्नर (डीसी) होंगे। इसको लेकर अधिसूचना जारी हुई है। डॉ. राहुल नरवाल वर्तमान में हरियाणा सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे पहले पानीपत में नगर निगम कमिश्नर और बाद में फतेहाबाद और चरखी दादरी जैसे जिलों में डीसी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बीजेपी के श्रम मंत्री ने माना कि उनके विभाग में 13 जिलों में 1500 करोड़ का हुआ है घोटाला: अदित्य देवीलाल
मंत्री अनिल विज का स्वागत करते हैं कि उन्होंने श्रम विभाग का यह घोटाला सबके सामने उजागर किया
चंडीगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक आदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चैटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर साल के अंतिम दिन प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरा। इस दौरान इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी भी मौजूद रहे। अदित्य देवीलाल ने कहा कि इनेलो पार्टी लगातार लोगों की आवाज को उठा रही है और उनकी लड़ाई लड़ रही है। इनेलो बीजेपी के विकल्प के तौर पर खड़ी हो चुकी है। लोगों के हर मुद्दे को इनेलो ने सरकार और राज्यपाल के सामने रखा है। बीजेपी सरकार को एक साल और 2 महीने हो चुके हैं। बीजेपी के श्रम मंत्री ने कहा कि उनके विभाग में 13 जिलों में 1500 करोड़ का घोटाला हुआ है। पहले यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था। अगर अनिल विज कोई मुद्दा उठाते हैं तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दूसरे मंत्री भी कहते हैं कि अफसर सुनते नहीं है। हफ्ता लेते हैं। ये आप समझ सकते हैं कि अगर मंत्री खुद ये बात कह रहे हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। एक साल की सरकार में बुरा हाल है। अनिल विज ने जो मामला उठाया है उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सरकारी एजेंसी यह तय करती है कि काम कितने पैसे में होगा। टेंडर का आकलन सरकारी एजेंसी करती हैं। जबकी प्राइवेट एजेंसी उससे 30-40 प्रतिशत कम का आंकलन करती है। क्या सरकारी एजेंसी गलत आंकलन कर रही है। लोग हमें खुद बताते हैं कि सडक और गली बनी थी। वो टूट गई। कोई इमारत बनी उसमें क्रैक आ गए। सरकार सिर्फ कंपनी को ब्लैक लिस्ट तक देती है लेकिन किसी के खिलाफ आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। ब्लैक लिस्ट कॉन्ट्रैक्टर बैक डोर से फिर एंट्री कर लेता है। इन्होंने इतने पॉर्टल बना रखें हैं। लेकिन उसमें ही घोटाले हो रहे हैं। ये लोग जब सत्ता में आए तब ही इन्होंने घोटाले के रास्ते ढूंढ लिए थे। मैं मंत्री अनिल विज का स्वागत करता हूं कि उन्होंने ये घोटाला सबके सामने उजागर किया। उन्होंने तो यह भी कहा कि दूसरे विभागों में भी ऐसे घोटाले सामने आ सकते हैं। सरकार एचकेआरएन के जरिए पढ़े लिखे युवाओं को लॉलीपॉप दे रही है।? जो युवा आईएएस, आईपीएस बनना चाहते थे उन्हें मजबूरी में एचकेआरएन में अप्लाई करना पड़ रहा है। उनको भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर नौकरी से निकाला जा रहा है। अनेकों युवाओं ने नौकरी मिलने के बाद शादी तक कर ली। लेकिन अब उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है। कृषि विभाग में 12 इंस्पेक्टरों को एडीओ बनाया गया। वो लोग कृषि विषय के भी नहीं थे। मजबूरन बाकी बच्चों हाईकोर्ट जाना पड़ा। तब हाईकोर्ट ने विभाग के फैसले को बदल दिया। बहुत से गरीब बच्चे सरकारी यूनिवर्सिटीज में पढ़ते हैं। सरकार ने कहा कि हम यूनिवर्सिटीज को पैसा नहीं देंगे यूनिवर्सिटी को खुद अपना खर्चा निकालना होगा। जिससे उन्हें फीस बढ़ानी पड़ेगी। सरकार 11 नई यूनिवर्सिटी खोल रही है। लेकिन इससे कॉलेज कल्चर खत्म हो जाएगा। आज हरियाणा के जो है हालात हैं। हरियाणा की जनता त्राहिमाम कर रही है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा। डेंगू से लोगों की मौतें हुई हैं लेकिन सरकार ने आंकड़ा जारी नहीं किया। बहुत लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। भाजपा विधायक राम कुमार गौतम के जाटों के बयान पर कहा कि वो हमारे बड़े और सम्मानिय हैं। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। मैंने खुद उन्हें कई बार कहा है कि ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए। चैधरी देवीलाल ने हरियाणा में कभी जाति की राजनीति नहीं की। मैं दादा गौतम से कहता हूं कि वो हरियाणा के सौहार्द को खराब करने का काम न करें।
प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा फेल, खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं न्याय के लिए खा रही हैं लाठियां: अर्जुन चैटाला
मीडिया में यह जानकारी भी मिल रही है कि इस कॉलेज का साझीदार कांग्रेस से जुड़ा है, बीजेपी सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार न किया जाना दर्शाता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिले हुए हैं
चंडीगढ़, 31 दिसम्बर, अभीतक: अर्जुन चैटाला ने कहा कि जब हम देखते हैं कि हरियाणा का पिछले एक साल का सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहा। वह है कानून व्यवस्था। हर रोज 3 हत्याएं हो रही हैं। हर रोज अपहरण और अन्य अपराध सामने आ रहे हैं। हरियाणा के डीजीपी ने रिटायरमेंट पर एक लेटर जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस साल ड्रग्स और आर्म एक्ट को मामले सबसे ज्यादा सामने आए। जब हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो उन्होंने बंदूक उठानी शुरू कर दी। प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा फेल हो चुका है। बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा। खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं न्याय के लिए लाठी खा रही हैं। कॉलेज का संचालक लड़कियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया करता था। इस कॉलेज का चेयरमैन और संचालक भी आरोपी है। मीडिया में यह जानकारी भी मिल रही है कि इस कॉलेज का साझीदार कांग्रेस से जुड़ा है। बीजेपी सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार न किया जाना दर्शाता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिले हुए हैं। गांधी जी ने कहा था कि बुरा मत देखो बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो। लेकिन आज प्रदेश बुरा देख भी रहा है और सुन भी रहा है। अब मनरेगा को 40 प्रतिशत फंड प्रदेश देगा। हरियाणा पुलिस विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। हमारे प्रदेश पर 3.17 लाख करोड़ से ज्यादा कर्जा है। जो जल्द ही 3.51 लाख करोड़ हो जाएगा। सरकार ने लाडो लक्ष्मी में घपला किया। इसकी किश्तें हर 3 महिने में देगी सरकार। सरकार के पास इस योजना के करोड़ों रुपए पड़े हैं। उसके ब्याज का क्या होगा? क्या सरकार यह ब्याज उन महिलाओं को देगी? मुख्यमंत्री कहते हैं उन्होंने नशे के खिलाफ मैराथन कराई। मैं कहता हूं मुख्यमंत्री को हर रोज प्रदेश में दौड़ लगानी चाहिए तभी उन्हें लोगों को हालात पता चलेंगे। हमारी बहन बेटियां अकेली हैं लेकिन कुछ लोग कुत्तों की तरह उन्हें नोचने का मौके ढूंढ रहे हैं। चैधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन उम्र के आधार पर शुरू की थी लेकिन भाजपा ने इसे आय के साथ जोड़ दिया और बहुत से लोगों की पेंशन काट दी। आईएएस की आत्महत्या मामले पर कहा कि इस मामले में दूसरा परिवार कह रहा है कि जो उनसे वादे दिए गए लेकिन उन्हें मिला कुछ नहीं। इस मामले में बहुत कुछ छुपाया जा रहा है जो समय के साथ सामने आएगा। कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर लुकाछिपी का खेल खेल रही है। कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव क्यों लेकर आई जब उनके पास नंबर ही नहीं है। बल्कि वो तो भाजपा को मजबूत कर रहे हैं कि एक साल तक उनके खिलाफ कोई खड़ा न हो सके।

आईपीएस अजय सिंघल, हरियाणा को नया डीजीपी मिल गये हैं। संघ लोक सेवा आयोग की पैनल कमेटी ने डीजीपी पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिसमें से 1992 बैच के आईपीएस अजय सिंघल को हरियाणा पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गुरु-शिष्य परंपरा की एक अनुठी मिसाल आईआईटी कानपुर के कैंपस में देखने को मिली
2000 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने सिल्वर जुबली रीयूनियन के मौके पर संस्थान को 100 करोड़ रुपये दान देने का ऐतिहासिक फैसला लिया।यह पहली बार है जब किसी एक ही बैच ने एक साल में इतना बड़ा योगदान दिया है। इस राशि से Millennium School of Technology and Society की स्थापना की जाएगी, जो आने वाले समय में एडवांस टेक्नोलॉजी एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन के नए रास्ते खोलेगा। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने इसे पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच मजबूत रिश्ते का प्रमाण बताया। 2000 बैच की ओर से नवीन तिवारी ने कहा कि आईआईटी कानपुर ने हमें सिर्फ डिग्री नहीं, बड़े सपने देखने और सवाल करने का साहस दिया।यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य में निवेश है। गौरतलब है कि पिछले साल आईआईटी कानपुर को कुल 265 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला था,जबकि मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी स्कूल को अब तक करीब 500 करोड़ रुपये का सहयोग मिल चुका है। यह सिर्फ दान नहीं,बल्कि शिक्षा के प्रति आभार और जिम्मेदारी का संदेश है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ली म्हारी सड़क ऐप की समीक्षा बैठक*
मुख्यमंत्री ने बैठक में जनता द्वारा एप पर गढ्ढों की आ रही समस्याओं का किया रिव्यू
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर दिए एक्शन के निर्देश
शिकायतों के गलत निस्तारण करने पर मुख्यमंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान
शिकायतों का गलत निस्तारण करने पर जिला स्तर और उपमंडल स्तर के 2 दर्जन के करीब अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों पर समयबद्ध और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।