Haryana Abhitak News 05/01/26

दैनिक समाचारों का विश्वसनीय मंच हरियाणा अभीतक न्यूज पोर्टल अपना निरंतर विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में पोर्टल नए पत्रकार साथियों साथ जोड़ना जा रहा है. आप भी जुड़ें और पत्रकार बने।

प्रतिदिन के ताजा समाचारों का मंच
हरियाणा अभीतक (न्यूज पोर्टल)
सुबह का इंतजार नहीं, रात्रि में ही पढ़े दिनभर के सभी समाचार
निचे दिए लिंक पर क्लिक करें और पढं़े
आप भी अपनी खबरें, लेख, फोटो, वीडियो, कहानियाँ व विज्ञापन भेज सकते हैं।
मनमोहन खंडेलवाल
9350180916, 8168180916

manmohankhandelwal7@gmail.com

बहादुरगढ़ में स्कूल गेट के बाहर हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने मात्र 12 घंटे में सुलझा लिया
आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक और सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) के माध्यम से की गई
’यह मामला किसी भी गैंग या संगठित अपराध से संबंधित नहीं पाया गया है
घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे और गालियां देते हुए गोली चला रहे थे। उन्हें यह भी पता नहीं था कि किस स्कूल के सामने फायरिंग की है
गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सतेंद्र और उसका साथी दीपेंद्र को किया गिरफ्तार
प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी सतेंद्र की पत्नी के साथ कथित छेड़खानी को लेकर आपसी रंजिश थी

बहादुरगढ, 05 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बहादुरगढ़ स्कूल गेट के बाहर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले का खुलासा पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया।डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 औरंगाबाद निवासी योगेश ने थाना सेक्टर-6 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने बच्चों के साथ बरसाना धाम गया हुआ था। घर लौटने के बाद रात करीब 10ः30 बजे वह सो गया। अगली सुबह जब वह बाहर निकला तो पास स्थित स्कूल गेट के बाहर गोलियों के निशान दिखाई दिए,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में क्राइम यूनिट की पांच विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेंद्र और दीपेंद्र निवासी एमपी माजरा, बेरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी सतेंद्र है, जबकि दीपेंद्र उसका साथी है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सतेंद्र की पत्नी के साथ शिकायतकर्ता द्वारा कथित रूप से छेड़खानी की गई थी। इसी आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि यह घटना किसी भी गैंगवार या संगठित अपराध से संबंधित नहीं है, बल्कि पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में थे, जिसके कारण उन्हें यह तक पता नहीं था कि उन्होंने किस स्कूल के सामने फायरिंग की है। डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल बहादुरगढ़ माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा ताकि वारदात में प्रयोग गाड़ी और अवैध हथियार बरामद किया जा सके।तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

झज्जर में सोमवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में एग्रीस्टैक कार्यक्रम की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

किसानों को एग्रीस्टैक फार्मर आईडी से ही मिलेगा योजनाओं का लाभ: डीसी
गांवों में पहुंचकर किसानों की फार्मर आईडी बनवाएं अधिकारी रूडीसी
सीपीएलओ के साथ अंडर ट्रेङ्क्षनग पटवारी फार्मर आईडी कार्य में करेंगे सहयोग
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी कार्यक्रम की समीक्षा

झज्जर , 05 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए जरूरी है,इस आईडी के बनने के बाद ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा,इसके लिए अधिकारी गंावों में एग्रीस्टैक आईडी जनरेट कराएं,साथ ही किसान भी रूचि के साथ आईडी बनवाएं। साथ ही अधिकारी फार्मर आईडी कार्य की नियमित मानिटिरिंग करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी सोमवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डीडीए डा जितेंद्र अहलावत से जिला में चल रहे फार्मर आईडी कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि गांवों में सीपीएलओ के अलावा अब इस कार्य में प्रशिक्षणाधीन पटवारियों की सेवाएं ली जाएं। पटवारियों की आईडी बनाकर उन्हें गांवों में फार्मर आईडी बनाने के लिए तैयार किया जाए,ताकि फार्मर आईडी बनाने का कार्य समय रहते पूरा किया जा सके।
फामर्र आईडी से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य मकसद किसानों की पहचान को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी सेवाओं के लाभ तक पहुंच प्रदान करना है। प्रत्येक किसान की एग्री स्टैक फार्मर आईडी हो,इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, क्षतिपूर्ति, खाद व बीज के अलावा कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ आदि एग्री स्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से दी जाएगी।
किसान एग्री स्टैक आईडी के लिए इस तरह करें सेल्फ रजिस्ट्रेशन
एग्री स्टैक फार्मर आईडी जनरेट करने के लिए किसान को सबसे पहले हरियाणा फार्मर रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन करना होगा,जिसमें डेस बोर्ड पर किसान को अपना अकाउंट बनाना है,इसके उपरांत ई-केवाईसी सत्यापन की प्रक्रिया होगी। किसान को लॉगिन करके अपनी जमीन सम्बन्धी डिटेल अपलोड करनी है,जिसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा,ओटीपी वेरीफाई होने उपरांत किसान की आईडी बन जाएगी।
इन दस्तावेजों से बनेगी किसानों की फार्मर आईडी
डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाईल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से जुड़ी फर्द साथ लाना जरूरी है। एग्रीस्टैक आईडी के लिए किसान स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा सीएससी सेंटरों के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से किसान आईडी जनरेट करा सकते हैं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चोकसे,एसडीएम बहादुरगढ आईएएस अभिनव सिवाच,एसडीएम बादली डा रमन गुप्ता,डीआरओ मनबीर सिंह, डीआईओ अमित बंसल,कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ रोहित वत्स सहित राजस्व ,विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं
सुशासन की अवधारणा को मजबूत कर रहे समाधान शिविर : डीसी

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने और प्रशासन को जनता के और करीब लाने में समाधान शिविर अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं इस दौरान 7 नागरिकों ने समस्याएं दर्ज कराई। शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए डीसी ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायतें सुनने का मंच नहीं, बल्कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और त्वरित सेवा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर में बिजली, पानी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व मामलों, पेंशन, अवैध कब्जों, स्वच्छता, सडड्ढक संबंधी समस्याओं सहित कई विषयों से जुड़ी समस्याएं दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है,आमजन इन शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
बहादुरगढ, बादली और बेरी में समाधान शिविर आयोजित
उधर झज्जर के अलावा उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़, बेरी व बादली में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। बेरी में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर एसडीएम अंकित कुमार चैकसे आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसी प्रकार उपमंडल बादली में एसडीएम रमन गुप्ता द्वारा समाधान शिविर की अध्यक्षता की गई तथा बहादुरगढ़ में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अखिल कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, डीआरओ मनवीर सिंह सांगवान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, कष्ट निवारण कमेटी सदस्य सतेंद्र जाखड़ आदि उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति अभ्यर्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाने के लिए आवेदन 20 जनवरी तक
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक ने दी जानकारी

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के सदस्यों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक ने सोमवार को यहां दी। जिला प्रबंधक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आरएसई टीआई द्वारा इस वर्ग के अभ्यर्थियों को सहायक ब्यूटी थैरापिस्ट (पुरूष व महिला), सहायक हेयर ड्रैसर और स्टाईलिस्ट (पुरूष व महिला), ब्राईडल फैशन और पोर्टफोलियों मेकअप आर्टिस्ट (केवल महिला हेतू), स्व-कर्मचारी दर्जी (पुरूष व महिला), व सहायक फाल्स सिलिंग और ड्राईवॉल इन्सटॉलर (केवल पुरूष) कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह रहेंगी पात्रता की शर्ते
जिला प्रबंधक ने आगे बताया कि इच्छुक प्रशिक्षु व्यक्ति की आयु 18 से 42 वर्ष हो, व्यक्ति हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बिन्धित हो, परिवार पहचान पत्र में सत्यापित सालाना आय निर्धारित 3 लाख रू तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता जिसमें सहायक ब्यूटी थैरापिस्ट (पुरूष व महिला), सहायक हेयर ड्रेसर और स्टाईलिस्ट (पुरूष व महिला), स्व-कर्मचारी दर्जी (पुरूष व महिला), व सहायक फाल्स सिलिंग और ड्राईवॉल इन्सटॉलर (पुरूष) में कम से कम 8वीं पास व ब्राईडल फैशन और पोर्टफोलियों मेकअप आर्टिस्ट (महिला) में कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, 8वी, 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण-पत्र व 2 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, झज्जर (समीप पुराना बस अड्डा व डीपीडीओ कार्यालय) में जमा कराएं। दस्तावेज जमा करवाने की अन्तिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष -01251-256476 पर संपर्क किया जा सकता है।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज मंगलवार (6 जनवरी) को
झज्जर में लगेगी बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 6 जनवरी मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 11 से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन भी होगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

बहादुरगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज
बहादुरगढ़, 05 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा कार्यकारी अभियंता कार्यालय बहादुरगढ़ में ६ जनवरी मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह ११ बजे से २ बजे तक बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को बहादुरगढ़ कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।

हरियाणा में उच्चतर शिक्षा व शोध व्यवस्था चरमराई, सरकार पूरी तरह विफल: विक्रम कादयान
झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा में उच्चतर शिक्षा और शोध की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की भारी कमी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को लगभग पंगु बना दिया है। यह गंभीर आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने प्रदेश में रिक्त पदों को न भरने और बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी को लेकर व्यक्त किए। विक्रम कादयान ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। हालात यह हैं कि इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी स्थायी प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्थायी भर्तियों पर अघोषित रोक लगा रखी है, जिससे विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक साख पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एचपीएससी की चयन सूचियों में नेट और जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ उत्तीर्ण करने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा रहा है। यह न केवल युवाओं के साथ अन्याय है, बल्कि उच्चतर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण भी है। सत्ता में 11 वर्ष पूरे करने के बावजूद भाजपा सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोई ठोस सुधार नहीं कर सकी, जबकि मंचों से ‘विकसित हरियाणा’ और ‘विकसित भारत’ के खोखले दावे किए जा रहे हैं। विक्रम कादयान ने सरकारी महाविद्यालयों की दयनीय स्थिति पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने बताया कि नेहरू कॉलेज झज्जर और राजकीय महाविद्यालय मातनहेल के जर्जर भवनों का मुद्दा विधानसभा में उठ चुका है। राजकीय महाविद्यालय दुजाना का भवन पिछले दो वर्षों से खंडहर बना हुआ है, जहाँ विद्यार्थियों के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में ऑडिटोरियम, प्रयोगशालाओं और खेल सुविधाओं का अभाव है, जबकि उसमें मॉडल संस्कृति महाविद्यालय बनने की पूरी क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से विद्यार्थियों व शोधार्थियों का भरोसा उठता जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उच्च शिक्षा और शोध में नामांकन लगातार घट रहा है। सरकार को तत्काल उच्चतर शिक्षा की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए तथा ढाँचागत सुधार, नियमित भर्तियाँ और शोध-नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

झज्जर जिले में प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ
अध्यापक विषय को रूचिकर बनायेंगे तो बच्चो का अधिगम स्तर भी अवश्य बढेगा: रतिन्द्र सिंह

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: झज्जर जिले के दो खंडों बेरी और झज्जर में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षकों के लिए खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नवीन शैक्षिक पद्धतियों, रोचक गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा रीमेडियल टीचिंग) विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिंदर सिंह ने बेरी और झज्जर दोनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और प्रतिभागी शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षकगण को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण एक कला है और कौशलों का ऐसा समूह है, जिसे सतत व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के माध्यम से निखारा जाता हैय यह प्रशिक्षण भी शिक्षकों के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने प्रतिभागी शिक्षकों से अपील की कि वे सुधारात्मक शिक्षण पर विशेष ध्यान दें, ताकि कोई भी बच्चा लर्निंग पावर्टी की स्थिति में अगली कक्षा में प्रोन्नत न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और अपनी गति से सीखता हैय ऐसे में शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रत्येक बच्चे के स्तर, गति और आवश्यकता को समझते हुए शिक्षण की रूपरेखा तैयार करे। खंड शिक्षा अधिकारी बेरी सुन्दर लाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर रुपिंदर नांदल ने भी प्रशिक्षण स्थलों पर पहुंचकर शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशिक्षण को सकारात्मक दृष्टिकोण से ग्रहण करने, समयपालन और अनुशासन के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. सुनीता गौड़, भूप सिंह सैनी, खंड निपुण समन्वयक देवना एवं मीना सहित सभी केआरपी एवं अन्य शिक्षाविद भी उपस्थित रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में 1 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास (झज्जर) में 1 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (ब्।ज्ब्-157) के पांचवें दिन अनुशासन, एनसीसी ड्रिल और करियर मार्गदर्शन की धूम रही। इस विशेष अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और चारित्रिक निर्माण की एक जीवन पद्धति है। उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस मंच का उपयोग न केवल शारीरिक कौशल सीखने के लिए करें, बल्कि अपने भीतर नेतृत्व क्षमता और निस्वार्थ सेवा की भावना भी विकसित करें। कैंप कमांडेंट कर्नल वीरेंद्र मोहन ने भी अनुशासन पर जोर देते हुए फायरिंग अभ्यास को कैडेट्स के लिए अनिवार्य बताया। वर्तमान में इस शिविर में 40 संस्थानों के 474 कैडेट्स (110 छात्राएं, 364 छात्र) भाग ले रहे हैं, जिन्हें अल्फा, ब्रावो, चार्ली और डेल्टा कंपनियों में बांटकर सुबह 6ः50 से रात 9ः00 बजे तक कठोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान आज अल्फा कंपनी ने लिसाना फायरिंग रेंज पर अभ्यास किया, जबकि कर्नल ज्ञानचंद पांडे ने कैडेट्स को जीवन कौशल का व्यावहारिक ज्ञान दिया। एआरओ चरखी दादरी के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर मेजर मजुअल मोहम्मद ने सेना में भर्ती की प्रक्रिया साझा की और कैडेट्स की शंकाएं दूर कीं। दिन का समापन अंतर-कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर पीके मलिक, एएनओ मुकेश, वीरेंद्र सिंह, गौरव उपाध्याय, मनीष योगी सहित पीआई स्टाफ और सिविल कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने 20 दिन में बरामद किए करीब 6.30 लाख रुपये कीमत के 25 गुमशुदा मोबाइल फोन’
खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले, झज्जर पुलिस की खुले मन से की सराहना’
मोबाइल गुम होने पर तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं: पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया’

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: झज्जर जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 20 दिनों के भीतर करीब 6 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के 25 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। यह सफलता पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया के मार्गदर्शन में हासिल की गई। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल संपर्क का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इसमें व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज, बैंकिंग जानकारी, निजी फोटो व महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित रहता है। ऐसे में मोबाइल गुम होने पर आम नागरिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। झज्जर पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिला, बल्कि इसके संभावित दुरुपयोग पर भी समय रहते रोक लग सकी।पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर जल्द से जल्द ट्रेस किया जा सके। उन्होंने बताया कि साइबर सेल टीम शिकायतों की निरंतर निगरानी कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करती है। इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही, जबकि सिपाही कविंद्र का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस उपायुक्त क्राइम कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। जिनमे

  1. शिवानी घोष (निवासी बहादुरगढ़) ने कहारूमेरा मोबाइल 12 सितंबर 2025 को दूध लेने जाते समय गिर गया था। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और निजी यादें थीं। फोन वापस मिलने पर मुझे बहुत राहत मिली। मैं झज्जर पुलिस और साइबर सेल टीम का दिल से धन्यवाद करती हूँ।
  2. जयंत दुआ (निवासी बहादुरगढ़) ने कहारूमोटरसाइकिल से जाते समय मेरा मोबाइल गुम हो गया था। मोबाइल वापस मिलना मेरे लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। झज्जर पुलिस की त्वरित कार्रवाई काबिले-तारीफ है।
  3. करुणा (निवासी बहादुरगढ़) ने कहारूघूमने के दौरान मेरा मोबाइल खो गया था और मैं काफी परेशान थी। पुलिस की मदद से मोबाइल वापस मिला, इसके लिए मैं झज्जर पुलिस की आभारी हूँ।
  4. राकेश (निवासी निमली गांव) ने कहारूखेतों में जाते समय रास्ते में मेरा मोबाइल गिर गया था। उसमें जरूरी नंबर और डाटा था। मोबाइल वापस मिलने पर बहुत खुशी हुई। झज्जर पुलिस ने सराहनीय काम किया है।
  5. मोहम्मद सरूप (निवासी बिहार) ने कहारूपेट्रोल पंप जाते समय मेरा मोबाइल कहीं गिर गया था। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और यादगार तस्वीरें थीं। फोन वापस मिलने पर मैं पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह एवं झज्जर पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ।

यातायात पुलिस द्वारा एनएसएस कैंप में विद्यार्थियों को महिला अपराध व सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया
झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा महीना के अंतर्गत यातायात पुलिस की सड़क सुरक्षा शाखा की टीम द्वारा श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दादरी तोए, झज्जर में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान महिला अपराध एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की टीम ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। साथ ही डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181 और अन्य पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अपराध की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई।यातायात पुलिस का उद्देश्य ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा सुरक्षित, अपराधमुक्त और अनुशासित समाज की दिशा में सार्थक कदम उठाना है।

विद्यालयों में विद्यार्थियों को पार्षद और पंच-सरपंच करें जागरूक: रेणु भाटिया
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने जिला पार्षदों के साथ की बैठक
कहा, विद्यार्थियों को साइबर अपराध और अन्य कुरीतियों से बचने के बारे में जागरूक करने के लिए विद्यालयों में जाएं पार्षद और पंच सरपंच

रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा है कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सोमवार को चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में जिला पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि पार्षद, पंच और सरपंच अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चे कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें गलत संगत, नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए समय रहते सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। चेयरपर्सन ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसका उद्देश्य बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी होना चाहिए। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही विद्यार्थियों में राष्ट्र के विकास और सामाजिक सेवा की भावना भी विकसित करें। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि समय समय पर विद्यालयों में जाकर संवाद करें तो विद्यार्थियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी, बल्कि वे अपने भविष्य को लेकर अधिक सजग और सशक्त बन बनेंगे। उन्होंने अपने साथ सब इंस्पेक्टर और एडवोकेट को ले जाने का भी आह्वान किया, ताकि विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी भी दी जा सके। उन्होंने कहा कि महिला आयोग द्वारा महिला सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में पार्षद, पंच सरपंच भी आगे आकर अपना सहयोग दें। चेयरपर्सन ने मीटिंग में उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत की भी शपथ दिलवाई।
जिम का किया औचक निरीक्षण
चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रेवाड़ी शहर में संचालित की जा रही जिम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए जिम में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिम में महिला प्रशिक्षक होना अनिवार्य हो। ऐसा ने होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
चेयरपर्सन आज वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल व महिला थाना का करेंगी निरीक्षण
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया मंगलवार को 06 जनवरी को प्रातरू 11 बजे वन स्टॉप सेंटर कर दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। वहीं इसी दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जिला जेल तथा दोपहर 3 बजे महिला थाना रेवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल रायपुर, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एच.पी. बंसल, बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, महिला थाना प्रभारी एएसआई सरिता और अन्य अधिकारी सहित जिला पार्षद उपस्थित रहे

कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड :पहले बेल्ट से पत्नी का गला घोंटा, खुद तालाब में कूदकर जान दीय पुलिस मौके पर
करनाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम लाखों की साइबर ठगी :झूठी अश्लील फोटो के बहाने ब्लैकमेलिंग का आरोप,फेसबुक-व्हाट्सऐप पर दोस्ती, विदेशी कंपनी का झांसा
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आज भी शीतलहर का अलटर्रूखेतों में जमने लगा पालाय महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा
पानीपत के कबड्डी खिलाड़ी के खतरनाक स्टंट,टप्क्म्व्रू100 फीट ऊंची टंकी से पाइप के सहारे उल्टा उतरे, एक्टर विद्युत जामवाल हैरान हुएय बॉलीवुड में एंट्री
गुरुग्राम में ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन खाक,टप्क्म्व्रूडिवाइडर से टकरा कर पलटाय ड्राइवर-कंडक्टर को जिंदा जलने से बचाया
नूंह से 2 सगी बहनें लापतारूदोनों पशुओं का चारा लेने गई थी, तीन युवकों पर अपहरण का आरोप
इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या: अधजली डेडबॉडी नहर में फेंकी, पानीपत में नेत्ररोग अफसर, 8 दिन से लापता थे
इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्यारूअधजली डेडबॉडी नहर में फेंकी, पानीपत में नेत्ररोग अफसर, 8 दिन से लापता थे

चंडीगढ़ में 2 महिलाओं से स्नेचिंग: बदमाशों ने सोने की चेन और बालियां छीनी, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

फरीदाबाद में बुढ़िया नाले पर बनेगा नया फ्लाइओवररूग्रीनफील्ड-सेक्टर 45 के बीच सीधी कनेक्टिविटी, जलभराव की समस्या होगी खत्म

रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड: मां सविता के आरोप, कांग्रेस नेता करते थे परेशान, पीएम से लगाई न्याय की गुहार

करनाल में युवक के प्राइवेट पार्ट में भरी हवारूआंत फटने से हालत गंभीर, मारुति एजेंसी में दोस्त का मजाक

कैथल से एक माह में 39 महिलाएं-युवतियां लापतारूसूटकेस में महिला का शव मिलने का मामलाय 6 राज्यों की पुलिस को दी सूचना

पानीपत के इनेलो नेता के भाई की हत्या का मामलारूपुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश काबू, गोली लगीय शव जलाकर राख नहर में बहाई

हरियाणा के 3 मेयर पद रिजर्वेशन पर 22 को फैसला: पंचकूला, अंबाला, सोनीपत में खत्म हुआ कार्यकालय वार्डबंदी पर भी चल रही रार,

करनाल में युवक के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा: आंत फटने से हालत गंभीर, मारुति एजेंसी में दोस्त का मजाक

झज्जर में 8-9 को हरियाणा स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा होंगे मुख्य अतिथि, 1.51 लाख रुपए पहला इनाम

कैथल से एक माह में 39 महिलाएं-युवतियां लापता: सूटकेस में महिला का शव मिलने का मामलाय 6 राज्यों की पुलिस को दी सूचना

कुरुक्षेत्र में सिर कटे दिव्यांग की पहचान बनी चुनौती: कोई देखने तक नहीं आया, कृत्रिम टांग से भी नहीं लगा सुराग

नूंह से 2 सगी बहनें लापता: पशुओं को चारा लेने गई थी दोनों, तीन युवकों पर अपहरण का आरोप

फरीदाबाद में बुढिया नाले पर बनेगा नया फ्लाइओवर: ग्रीनफील्ड और सेक्टर 45 के बीच होगी सीधी कनेक्टिविटी, जलभराव की समस्या होगी खत्म

नूंह में आभूषणों की लूट मामले का खुलासा: गुरुग्राम से एक आरोपी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, 8 दिन पहले हुई थी करोड़ों की लूट

सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनते एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे।

जन समस्याओं का तत्परता से समाधान करना ही प्रशासन का दायित्व : एसडीएम’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे ने सुनी जनसमस्याएं
बेरी, 05 जनवरी, अभीतक: समाधान शिविर में आने वाली नागरिकों की शिकायतों का तत्परता के साथ समाधान करना ही प्रशासन का दायित्व है। शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। अब समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार को आयोजित शिविर में एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसीलदार शेखर, नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, उपाधीक्षक राजेश रानी,पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण अहलावत, परिवेदना समिति सदस्य बुध राम, मनीष शर्मा,हरीश व सचिन कुमार सहित अन्य संबंधितअधिकारी उपस्थित थे।

हरियाणवी लोकगायिका राजबाला के सम्मान में हुआ काव्योत्सव
बहादुरगढ़, 05 जनवरी, अभीतक: बीती शाम हरियाणा की प्रख्यात लोकगायिका राजबाला बहादुरगढ़ और उनके प्रशंसकों के लिए एक यादगार उत्सव बन गई। कलमवीर विचार मंच तथा वीर मूवीज के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 2 में आयोजित काव्य संध्या में उपस्थित कवियों-कलाकारों ने अपनी बहुरंगी प्रस्तुति से लोकगायिका के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। रात नौ बजे तक चले इस कार्यक्रम का संचालन दोनों संस्थाओं से जुड़े कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया। इस अवसर पर लोकगायिका को शॉल, स्मृति चिन्ह व साहित्य भेंटकर सम्मानित भी किया गया। राजबाला ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी सफलता के लिए अपने सभी शुभचिंतकों और इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीर मूवीज के संस्थापक रमेश सुखीजा और विरेन्द्र कौशिक का विशेष आभार जताया। श्रोताओं के अनुरोध पर उन्होंने जीवन की नश्वरता से संबंधित हरियाणवी लोकगीत भी सुनाया। मधुरकंठी कवि वेद भारती की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस काव्योत्सव में उपस्थित कवियों ने जहां देश और दुनिया में बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रही लोकगायिका राजबाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं वहीं अपनी हिंदी और हरियाणवी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। काव्य पाठ के दौरान शिव ओम शिव, सुरेश कौशिक और विरेन्द्र कौशिक ने अपनी हास्य कविताओं से हंसाया तो श्रीमती अर्चना झा ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्रस्तुति का आधार बनाया। लोक कवि जगबीर कौशिक ने अपनी हरियाणवी रचना को सस्वर प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वेद भारती ने सनातन संस्कृति के प्रसार का प्रेरक संदेश दिया तो अनिल भारतीय गुमनाम ने अपना लोकप्रिय गीत…ये दुनिया छैल-छबीली है, सुनाया। नवोदित कवि मुन्ना कुमार ने भी श्रंगार रस के मुक्तक और गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। रमेश सुखीजा ने विद्यार्थी का लिखा हरियाणवी गीत… एम एल ए का लड़ूं इलेक्शन इबके जी म्हं आई को नये अंदाज में सुनाकर हंसाया। मंच संचालन कर रहे विद्यार्थी ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार से जुड़े संस्मरण सुनाने के अलावा उनके लिए लिखा एक गीत भी सुनाया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि कवियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुवन सूर्योदय से जुड़े नित्यानंद नवीन व राजबाला के पति रनबीर सहित खुशबू, तस्वीर, शीतल, सानिया और गौरव आदि भी उपस्थित रहे।

एड्स जैसी बीमारी दूर रहा जा सकता है जन जागरण के माध्यम से: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
बहादुरगढ, 05 जनवरी, अभीतक: एड्स के खिलाफ जागरूकता का बिगुल लोक नाटक के माध्यम से सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के कुशल मार्गदर्शन एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा भेजी गई लोक मीडिया टीम के माध्यम से जिला झज्जर में एचआईवीध्एड्स के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोक नाटक के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों के मन में एचआईवीध्एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों, शंका एवं झिझक को दूर किया जाएगा। इस जन- जागरूकता अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन कार्यालय, झज्जर से किया गया, जहां सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान द्वारा लोक मीडिया टीम की वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने कहा कि एचआईवीध्एड्स कोई अभिशाप नहीं बल्कि एक नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। समय पर जांच और सही जानकारी से व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में फैले डर और भेदभाव को खत्म करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भेदभाव बीमारी से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। डॉ मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति को सम्मान, सहयोग और इलाज की आवश्यकता होती है, न कि उपेक्षा की। डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एचआईवी एवं टीबी की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही एचआईवी हेल्पलाइन नंबर 1097, एचआईवीध्एड्स प्रिवेंशन एक्ट 2017 की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव न किया जाए। आईसीटीसी विभाग द्वारा लोक मीडिया नाटक मंडली के साथ समन्वय स्थापित कर गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सडक के बीचों बीच खड़े खतरनाक बिजली के खंभों को हटाया जाएगा – विक्रम सिंह
रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बिजली निगम ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सडक के बीच में खड़े खतरनाक बिजली के खंभों और कम ऊंचाई पर लटक रही विद्युत लाइनों के संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। डीएचबीवीएन प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न सरकारी व स्थानीय एजेंसियों द्वारा सडक चैड़ीकरण या नई सडक निर्माण के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे मुख्य मार्गों के बीच आ गए हैं। सामान्यतरू ऐसे खंभों को संबंधित एजेंसियों द्वारा जमा लागत पर हटाया जाना चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर अब तक ये खंभे यथावत खड़े हैं, जिससे आमजन और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। विशेषकर रात्रि और कोहरे के मौसम में इनके कारण गंभीर दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। बार-बार सडक निर्माण कार्यों के कारण विद्युत लाइनों की ऊंचाई भी कम हो जाती है, जिससे विद्युत हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है।
उपमंडल अधिकारी मुख्य जिम्मेदार अधिकारी
जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि संबंधित ऑपरेशन क्षेत्र के एसडीओ ऐसे सभी खतरनाक स्थानों की समय-समय पर पहचान करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खंभों के स्थानांतरण तथा विद्युत लाइनों की ऊंचाई सुनिश्चित करेंगे। जहां भी खंभे हटाने या लाइन की ऊंचाई सुनिश्चित करने की जरूरत होगी, एसडीओ ऑपरेशन जमा लागत (डिपॉजिट एस्टीमेट) तैयार कर सक्षम अधिकारी से स्वीकृत करवाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, नगर निगम, मार्केटिंग बोर्ड, पंचायत आदि को 15 दिनों के भीतर लागत जमा कराने का नोटिस दिया जाएगा। यदि विभाग 15 दिन में राशि जमा नहीं करता तो 5 लाख रुपए तक के कार्य एसडीओ ऑपरेशन जनहित में कार्य को तुरंत करवाएंगे और खर्च की राशि संबंधित विभाग के बिजली बिल में जोडकर वसूल की जाएगी, 5 लाख रुपए से अधिक के कार्य को ऑपरेशन के कार्यकारी अभियंता नोडल अधिकारी के रूप में मामले को संबंधित विभागों के साथ बैठकों व रिमाइंडर के माध्यम से उठाएंगे। कार्य तभी किया जाएगा जब विभाग राशि जमा कर देगा।
दस्तावेजीकरण और निगरानी
कार्य से पहले और बाद की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के साथ तारीख, समय और जियो लोकेशन का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा। एसडीओ ऑपरेशन को संबंधित अवसंरचना का जीआईएस मैपिंग अपडेट सुनिश्चित करना होगा। अधीक्षण अभियंता और कार्यकारी अभियंता पखवाड़ा वार समीक्षा कर गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित मुख्य अभियंता ऑपरेशन को भेजेंगे, जहाँ इसे डब्ल्यूटीडी की तिमाही बैठक में समीक्षा हेतु रखा जाएगा। इन निर्देशों के साथ ही सेल्स सर्कुलर डी-11ध्2022 को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को इन दिशा-निर्देशों की सावधानीपूर्वक अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

छोटू राम नगर में अवैध प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग पर प्रशासन सख्त, तीन डंपिंग साइट सील और चार वाहन किए इंपाउंड’
एसडीएम अभिनव सिवाच ने विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर चलाया चेकिंग अभियान’

बहादुरगढ़, 05 जनवरी, अभीतक: शहर में अनाधिकृत स्थानों पर प्लास्टिक कचरे के डंपिंगध्लोडिंग पर रोक के चलते एसडीएम अभिनव सिवाच ने विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर सोमवार की शाम चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान टीम अवैध साइट को सील किया गया और चार वाहन इंपाउंड किए गए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि जिलाधीश ने शहर में अवैध प्लास्टिक के यातायात, डंपिंग और स्टोरेज पर पाबंदी लगाई हुई है। सोमवार की शाम पुलिस, आरटीए, नगरपरिषद की टीम के साथ शहर के छोटूराम नगर में प्रदूषण फैलाने वाली खाली प्लाटों में चल रही अवैध प्लास्टिक कचरे की यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि क्षेत्र के कुछ प्लॉटों में नियमों की अवहेलना करते हुए प्लास्टिक वेस्ट की अवैध डंपिंग की जा रही थी। एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तीन प्लॉटों को सील करने के निर्देश दिए तथा डंपिंग में प्रयुक्त चार वाहनों को इंपाउंड करवाया। एसडीएम ने बताया कि जिलाधीश स्वप्निल रविन्द्र पाटिल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं। जिसके चलते किसी भी स्थान पर अवैध रूप से प्लास्टिक कचरे का डंपिंगध्लोडिंग प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे को अनधिकृत स्थलों पर फेंकने से प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, जो आमजन की जीवन-गुणवत्ता व शांति के लिए गंभीर चुनौति बना हुआ है और सार्वजनिक हित में इसके विरुद्ध रोकथाम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में इस तरह की युनिटो को नही पनपने दिया जाएगा। कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओ के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने आह्वान किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़े और जन-जीवन को खतरा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीआई विवेक जैन, एसडीओ जोगिंदर सिंह, सुनील हुड्डा, ट्रेफिक एसएचओ सतीश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बहादुरगढ़ स्थित छोटूराम नगर में नगर परिषद की टीम के साथ प्लास्टिक यूनिटों का निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव सिवाच।

रेवाड़ी लघु सचिवालय सभागार में शिकायतों की सुनवाई करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया।

रेवाड़ी सहित प्रदेश के हर जिला में स्थापित होगी प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल: रेणु भाटिया
साइबर क्राइम का सहारा लेकर सोशल मीडिया के प्रति विद्यार्थियों को किया जा रहा है जागरूक
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने 14 मामलों की सुनवाई की

रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर रेवाड़ी जिला सहित प्रदेश भर के सभी जिलों में जल्द ही युवा पीढ़ी में वैवाहिक रिश्तों की समझ स्थापित करने के लिए प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल को स्थापित किया जाएगा। जिसमें शादी के बंधन में बंधने से पहले नौजवान युवक-युवतियों व उनके परिजनों को बुलाकर विवाह की पारंपरिक गरिमा, एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना, पवित्र रिश्ते को निभाने के विषय में विस्तार से समझाया जाएगा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया सोमवार को लघु सचिवालय परिसर के सभागार में आयोग को रेवाड़ी जिला से मिली शिकायतों की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के बाद स्थानीय मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा से विचार-विमर्श के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है कि देश के हर एक जिला में प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सैल की स्थापना की जाए। इसका कारण विवाह के बाद युवाओं में बढ़ते हुए तनाव के मामले हैं। उन्होंने कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है, जिसमें दोनों परिवारों के बीच एक मधुर रिश्ता स्थापित होता है। पति और पत्नी मिल कर एक नई गृहस्थी की शुरुआत करते हैं और दोनों के तालमेल से एक नए जीवन एवं मजबूत बंधन का रिश्ता आगे बढ़ता है। यह हमारे भारतीय समाज की समृद्ध परंपरा है, जिसकी पूरी दुनिया में मिसाल दी जाती है। वैवाहिक संस्कार युवाओं को सिखाया जाना आज के दिन एक आवश्यक पहल बन गया है। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि कुछ नौजवान सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते हुए किसी भी लडकी या लडके की आपत्तिजनक वीडियो या फोटो अपलोड कर देते हैं। ऐसे मामलों के कारण कुछ बच्चे तो सुसाइड तक कर लेते हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए महिला आयोग ने पुलिस की साइबर क्राइम सैल की सहायता से कॉलेज व स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने की पहल की है। जिससे कि कोई आदमी उनको ब्लैकमेल करने का प्रयास करे तो पीड़ित छात्र या छात्रा कानूनी कार्रवाई कर सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को हथियार बना कर कोई व्यक्ति धमकी देता है तो उससे डरने की बजाय साइबर सैल की मदद लेनी चाहिए। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के बीच बढ़ते जा रहे परिवादों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक अपनी लालसा, अहम और दुर्व्यवहार के कारण इस सम्मानित पद की महत्ता को गिरा रहे हैं। ऐसे में वे स्वयं शिक्षामंत्री से इस संदर्भ में बातचीत करेंगी।
डायल 112 पर मिली त्वरित कार्रवाई, चेयरपर्सन ने किया प्रोत्साहित
लघु सचिवालय सभागार में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने एक शिकायत के मामले में मौके पर पुलिस की डायल 112 हेल्पलाइन को बुलाया, जो कि सात मिनट में पहुंच गई। इस पर चेयरपर्सन ने 112 हेल्पलाइन के दोनों पुलिस कर्मचारियों को सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आमजन डायल 112 का सदुपयोग करें और अनावश्यक डायल 112 पर कॉल कर पुलिस की कार्यशैली को प्रभावित करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि डायल 112 जनसेवा के लिए है, ऐसे में जरूरी व आवश्यक परिस्थितियों में ही इसका उपयोग किया जाए। सोमवार को महिला आयोग के समक्ष रखे गए 14 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें तीन केस को उचित कार्रवाई होने पर वापिस ले लिया गया। तीन मामलों में समझौता हो गया और अन्य में आगामी तारीख दी गई।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी डा. रविंद्र सिंह, डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एच.पी.बंसल, महिला आयोग के अधिवक्ता भानु प्रताप, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। परिवादों की सुनवाई के उपरांत शाम को शहर के रेस्ट हाउस सभागार में जिला परिषद चेयरमैन व पार्षदों के साथ भी बैठक की और महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार अथवा उनके हकों को पूरी संजीदगी के साथ सुनते हुए उनका सहयोग करने की अपील जिला परिषद सदस्यों को की गई।

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी

रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिकध्अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रियाध्वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधानध्नवाचार या ईए कार्य के क्षेत्र में काम किया हो। डीसी ने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

रेवाड़ी में समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए एडीसी राहुल मोदी।

समाधान शिविर में शिकायतों का तत्परता से हो निवारण: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करवाया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी स्थित सभागार में आयोजित किए समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण किया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे मिलकर अपनी समस्या का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने आदर्श नगर कॉलोनी रामपुरा में कच्ची गली को पक्का करवाने के लिए डीडीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करते हुए गली पक्की करने के निर्देश दिए। गांव बास में अवैध कब्जा हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। गांव लाधूवास गुर्जर में फिरनी पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए एडीसी ने डीडीपीओ को निर्देश दिए। गांव खेड़ी मोतला में पेड़ उखाड़ने की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, प्रोपर्टी आईडी, पुलिस, बिजली सहित अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई जिनका एडीसी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करे शिक्षकगण: डीसी
डीसी ने ली निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

रेवाड़ी, 05 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि निपुण भारत के सपने को नई शिक्षा नीति के अनुरूप साकार करते हुए सभी बच्चों को पढना व गणना करना सीखना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों को खेल के साथ गुणात्मक शिक्षा देने की दिशा में सरकार के प्रभावी कदम उठा रही है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दे रहे थे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने व शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए राज्य में निपुण हरियाणा मिशन शुरू किया गया है। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की कमेटी भी बनाई गई है, जो प्रत्येक तीन माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत करने व बच्चे आगामी कक्षाओं में विशेष रूचि लेकर जहां शिक्षा ग्रहण कर सकें वहीं कक्षा का सत्र पूरा होने से पूर्व छोडने पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत कमेटी के सदस्य स्कूलों में बच्चों की स्किल पास बुक का अवलोकन करेंगे तथा बच्चों में हुए ज्ञानवर्धन को अंकित करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय समय में पूरे दिन स्कूल में रहकर अध्यापकों द्वारा करवाई जा रही शिक्षा की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग आउट पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस अध्यापक की प्रफोर्मेंस अच्छी नहीं होगी उनकी एसीआर में माइनस 10 मार्क्स जोड़े जाएंगे, जो उनकी ट्रांसफर पोलिसी में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों की भी सूची तैयार की जाए ताकि उन्हें सम्मानित किया जा सके और दूसरों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार के स्कूलों में एबीआसी व बीआरपी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार अपने ब्लॉक का एक्शन प्लान तैयार कर विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम्स को बेहतर बनाने का प्रयास करें। जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का प्रशिक्षण जिले के सभी प्राथमिक अध्यापकों को करवाया जा चुका है और सभी अध्यापक एफएलएन के दिशा-निर्देशानुसार अध्यापन करवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 7 जनवरी से जिले में रिमेडियेशन प्रशिक्षण भी सभी अध्यापकों को दिया जाएगा। आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण करते हुए शिक्षकों को प्रेरित भी किया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। निपुण हरियाणा मिशन को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने में शिक्षा विभाग की ओर से सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की सदस्या अंजलि व एफएलएन समन्वयक द्वारा पॉवर प्रेजेंटेशन के तहत विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी व कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।

सिक्योर इम्प्लाई पोर्टल को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों के बीच चर्चा का दौर जारी
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श
सांकेतिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का निर्णय
8 जनवरी को झज्जर में जिला स्तरीय सांकेतिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम

झज्जर, 05 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा अनुबंधित कर्मचारियों के लिए हाल ही में शुरू किए गए सिक्योर इम्प्लाई पोर्टल को लेकर सहकारी बैंक कर्मचारियों के बीच चर्चा का दौर जारी है। इसी संदर्भ में वित्तीय संस्थान (को-ऑपरेटिव बैंक) कर्मचारी संघ हरियाणा, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की शंकाओं और सुझावों को सरकार तक विधिवत रूप से पहुंचाने के लिए सांकेतिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के जिला संयोजक लोकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार, 8 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक झज्जर के दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, गुरुग्राम रोड स्थित लघु सचिवालय परिसर में जिला स्तरीय सांकेतिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर झज्जर जिले के सभी सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी बैंक के महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग हरियाणा को एक ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारी सिक्योर इम्प्लाई पोर्टल से संबंधित अपनी शंकाओं, सुझावों और अपेक्षाओं से प्रशासन को अवगत कराएंगे। लोकेश शर्मा ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम केवल झज्जर जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ इसी प्रकार के सांकेतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कर्मचारियों का उद्देश्य संवाद के माध्यम से समाधान निकालना और व्यवस्था को अधिक स्पष्ट व प्रभावी बनाना है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि वे सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सम्मान करते हुए चाहते हैं कि कर्मचारियों से जुड़े सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा हो, ताकि कार्य व्यवस्था और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जयदीप राठी हत्या मामले में पानीपत पुलिस ने बीती रात हत्या के और एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, आरोपी के पैर में लगी गोली, घायल आरोपी गुरूदर्शन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
मुठभेड़ के कुछ घंटे पहले एक आरोपी जसंवत उर्फ जस्सी को यमुनानगर के चाहरवाला गांव के पास से गिरफ्तार किया था’
इससे पहले मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है’
आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया’
अपहृत जयदीप राठी की हत्या के और एक आरोपी को सीआईए वन व सीआईए टू की संयुक्त टीम ने बीती रात रिफाइनरी रोड नहर पटड़ी पर मुठभेड़ के बाद काबू किया। अंबाला के धनौडा गांव निवासी आरोपी गुरूदर्शन उर्फ दर्शन के पैर में गोली लगी पुलिस ने जिसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रविवार देर शाम यमुनानगर के चाहरवाला गांव निवासी आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को गांव के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त अंबाला के धनौडा गांव निवासी गुरूदर्शन उर्फ दर्शन के साथ मिलकर जयदीप राठी की हत्या करना स्वीकारा था।’

चंडीगढ़: आगामी आम बजट में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाए: आरती सिंह राव
कहा: कोई भी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे
बजट तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
राज्य सरकार ने नूंह जिले के गांव टाईं में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की
इसी प्रकार, महेंद्रगढ़ जिले के गांव खातोदड़ा में भी एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अपराध शाखा गुरुग्राम पुलिस टीम ने एक कुख्यात व 1 लाख रुपयों के ईनामी अंतर्राज्यीय हथियारबंद अपराधी को मुठभेड़ के बाद काबू किया गुरुग्राम, 05 जनवरी, अभीतक: उप-निरीक्षक ललित कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने एक बड़ी व निर्णायक कार्यवाही करते हुए एक कुख्यात व नूंह पुलिस द्वारा 01 लाख रुपयों के ईनामी अंतर्राज्यीय हथियारबंद अपराधी को मुठभेड़ के बाद काबू करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध पर करारा प्रहार किया है। यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। घटना दिनांक 04-05 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को निरीक्षक ललित कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा, सैक्टर-40, गुरुग्राम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी यादराम, जो कि हरियाणा, राजस्थान उत्तर-प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है तथा जिस पर एक लाख रुपयों का ईनाम भी घोषित है, जो हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाईक सवार सोहना की तरफ दिखाई दिया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप-निरीक्षक ललित ने अपराध शाखा पुन्हाना, मेवात के इंचार्ज संदीप मोर से सम्पर्क करके उपरोक्त सूचना के बारे में अवगत कराया और ब्प्। सैक्टर-40 व सीआईए पुन्हाना की टीमों ने संयुक्त रूप से सोहना-गुरुग्राम रोड, महेन्द्रवाड़ा कच्चा रास्ता क्षेत्र में सुनियोजित नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुठभेड़ रात्रि लगभग 10ः15 बजे, एक बिना नंबर की होंडा लिवो बाईक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरा देख बाईक सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, आरोपी द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे पर, एक गोली गाड़ी के बोनट पर व एक गोली उप-निरीक्षक ललित की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आकर लगी।

ट्राईसिटी में पहली बार ॐ श्री पंचमूखी हनुमान जी का लंगर मंगलवार से प्रारम्भ
पंचकूला, 05 जनवरी, अभीतक: ॐ श्री पंचमूखी हनुमान जी का लंगर माघ मास के प्रथम मंगलवार दिनांक – 06 जनवरी से स्थानीय सेक्टर – 8 स्थित जिले के मुख्य डाक खाना के साथ वट वृक्ष के समक्ष समस्त भक्तजनों की कृपा से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है..! इस शुभ उपलक्ष्य में आपसभी ट्राईसिटी के भक्तगण एवं समस्त महानुभाव सादर आमंत्रित हैं..! इस शुभ विचार की जानकारी देते हुए उक्त प्रायोजित मंदिर के प्रमुख भक्त श्री लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ॐ श्री पंचमुखी हनुमान जी के परम भक्त एवं इस प्रायोजित मंदिर के संरक्षक ब्रह्मलीन पूर्व वरिष्ठ पत्रकार एवं पंचकूला प्रेस क्लब के अध्यक्ष, चेयरमैन व संयोजक सुरेन्द्र भाटिया एवं उनकी समर्पित टीम सहित समर्पित भक्तजनों के द्वारा अरसों से प्रत्येक मंगलवार को ॐ श्री पंचमुखी हनुमान जी के प्रति पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा – अर्पण इस पावन स्थल पर निरंतर प्रभु इच्छा तक चलता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *