Haryana Abhitak News 20/01/26

युवा नेतृत्व देगा भाजपा संगठन को नई गति: धनखड़
दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का युवा अध्यक्ष बनाना भाजपा का साहसिक निर्णय: धनखड़
धनखड़ ने पार्टी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कार्यभार संभालने पर दी सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: राष्ट्र सर्वोपरि, संगठन सर्वोच्च के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा ने पार्टी को युवा अध्यक्ष दिया है। निश्चित रूप से नितिन नवीन संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के बल पर पार्टी की विचारधारा और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व कार्यों को प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई गति देगें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनको सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि भाजपा संगठन को युवा नेतृत्व मिला है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा ही ऐसा साहसिक निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी एबीवीपी, भाजपा युवा मोर्चा, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निभाएं हैं। पार्टी को नितिन नवीन के रूप में युवा और उर्जावान नेतृत्व मिला है। निश्चित रूप से युवा नेतृत्व नए जोश और उत्साह के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। भाजपा में ज्यादातर युवा काम करते हैं, भारत युवाओं का देश है, उसी प्रकार बीजेपी ने पार्टी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिया है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाता है। दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है, कई पार्टियां तो ऐसी है कि एक ही परिवार सर्वेसर्वा रहेगा। भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। युवा नेतृत्व के साथ देश का युवा नये जोश और उत्साह के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेगा। धनखड़ ने कहा कि दृढ़ संगठन, सशक्त नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रही है। भाजपा का विजय रथ भी निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का कार्यकाल शानदार रहा।

https://youtu.be/bq9ML0-Oes4?si=ClIc4RBCqIjasuf8

https://youtu.be/bq9ML0-Oes4?si=6BkNL6mHYUnfQIBY

धूमधाम से निकाली भव्य खाटू श्याम जी की निशान यात्रा
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम… भजन पर झूमे श्याम भक्त

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे के जयघोष के साथ शहर में द्वितीय श्री श्याम रथ एवं निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस श्याम पेंटर के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर खाटू श्याम को विराजित कर आकर्षक रूप से सजाया और रथ में स्थापित कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली। यात्रा में भक्तों ने श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए जयकारे लगाते नजर आए। हारे के सहारे आजा…, किस्मत वालो को मिलता है श्याम तेरा दरबार, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम३ भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे, जिससे शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्याम पेंटर ने बताया कि मंगलवार को रथ पर सवार खाटू नरेश की प्रतिमा एवं निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। डॉ. आशा खदेर जिला अध्यक्ष हिसार, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता मनीष बंसल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समिति द्वारा बाबा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। रथयात्रा से पूर्व श्री खाटू श्याम बाबा के शीश का विधि विधान से श्रृंगार किया गया। शीश को रथ पर विराजमान किया गया। पंडित नरेंद्र ने विधिविधान से पूजन कराया। शोभा यात्रा में हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने मैथ ओलम्पियाड में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने मैथ ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा छठी से नौवीं के बच्चों ने एक्सीलेनस गोल्ड मैडल प्राप्त किए। बच्चों की इस सुनहरी सफलता पर स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफलता खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी कड़ी मेहनत कर मैथ ओलम्पियाड में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। मैथ टीचर पिंकी अहलावत, सीमा कोडान को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार कर सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

जिला में उद्यमी फैंडली माहौल बनाएं अधिकारी: डीसी
औद्योगिक मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तरीय एकल खिडकी प्रणाली पर हुई समीक्षा बैठक

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में उद्योगों से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एकल खिडकी प्रणाली के तहत संयुक्त बैठक लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक में मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं में सुधार, मूलभूत सुविधाओं में विस्तार, बिजली आपूर्ति, कानून व्यवस्था,विभागों द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी सहित अन्य मुद्ड्ढदों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों को बढावा देने हर संभव मदद को तत्पर है। बैठक को सफल बताते हुए उद्यमियों हर माह बैठक करने की मांग डी सी के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि हर माह बैठक आयोजित होगी। बीच में भी किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित विभाग, संबंधित एसडीएम और उनके संज्ञान में भी ला सकते हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित प्रणाली के माध्यम से उद्योगों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यक अनुमतियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, जिससे निवेशकों का विश्वास और बढ़ेगा तथा जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से विभागीय स्तर पर प्रक्रियाओं को उद्यमी फैंडली बनाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, बीसीसीआई उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा सहित जिला भर के प्रमुख उद्यमियों ने अपनी बात रखी। बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच आईएएस, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, जिला उद्योग केंद्र की जीएम संजीत कौर,नप कार्यकारी अधिकारी अरूण नांदल, एसीपी नरेंद्र कुमार सहित एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, लोक निर्माण विभाग, फायर, डीटीपी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने एकल खिडकी प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लें अधिकारी: डीसी
अवैध कॉलोनियों से योजनाबद्ध विकास बाधित, राजस्व को होता है नुकसान: डीसी
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देश

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी परिस्थिति में पनपने न दिया जाए। ऐसी कॉलोनियों की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लेते हुए अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने विभागों को सतत मॉनिटरिंग रखने और किसी भी ढिलाई पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों से न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है, बल्कि शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया भी गंभीर रूप से प्रभावित होती है। बैठक में डीटीपी अंजू जून ने आवश्यक जानकारियाँ प्रस्तुत की।
नागरिकों से अपील: अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्रॉपर्टी
प्रशासन ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान खरीदने से बचें, क्योंकि भविष्य में उन्हें कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रॉपर्टी की खरीद से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि संबंधित कॉलोनी सरकार द्वारा स्वीकृत है या नहीं। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच आईएएस, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, नप कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार व अनिल रोहिल्ला,एटीपी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डिजिटल दुनिया का प्रबंधन – साझा करने से पहले सोचें विषय पर जागरूकता अभियान 22 जनवरी से
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एमडीडी ऑफ इंडिया और पुलिस विभाग के सहयोग से डिजिटल दुनिया का प्रबंधन – सांझा करने से पहले सोचें विषय पर विशेष जागरूकता अभियान 22 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी। सीजेएम ने बताया कि यह जागरूकता अभियान गलत सूचना, फर्जी खबरों के प्रसार एवं डिजिटल लत के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बाल विवाह उन्मूलन 2025 की दिशा में आशा जागरूकता, सहायता एवं कार्रवाई की मानक संचालन प्रक्रिया पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत (पीएलवी) पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा 22 जनवरी से 28 फरवरी के बीच चिन्हित दिनों में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आमजन व विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को पैरा लीगल वालंटियर्स कर्मजीत के साथ सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास, 23 जनवरी को अब्लेज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारौत, 24 जनवरी को मदर इंडिया वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारौत, 29 जनवरी को लिटल एंजल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 30 जनवरी को न्यूटन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 2 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला, 3 फरवरी को रणबीर सिंह मॉडल स्कूल दरियापुर, 5 फरवरी को एमआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर, 6 फरवरी को एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरोहड़, 9 फरवरी को संस्कारम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खातीवास में जागरूकता कैम्पो का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि 7 फरवरी को पैरा लीगल वालंटियर्स अन्नू के साथ सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 14 फरवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 21 फरवरी को राजकीय वरिष्ठड्ढ माध्यमिक विद्यालय बादली, 27 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपूर, 28 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीरपूर में आयोजित शिविरों में विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे।

स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें नागरिक: डीसी
अवैध कॉलोनी काटने के मामले में परनाला गांव में जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
गांव परनाला में संबंधित विभाग ने जारी किए खसरा नंबर, जमीन की खरीद व बिक्री पर लगाई रोक

बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: उपा डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव परनाला में बगैर लाइसेंस व तय प्रक्रिया पूरी किए अवैध कॉलोनी काटे जाने के मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव परनाला के किला नंबर 57ध्ध्15, 58ध्ध्12,19,20,21ध्1 में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना लाइसेंस के प्लाट बिक्री की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त खसरा नंबरों से जुड़े किसी भी प्रकार के सेल-डीड, एग्रीमेंट टू सेल, पावर ऑफ अटॉर्नी या फुल पेमेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड करने पर रोक लगाई गई है। डीटीपी विभाग के अनुसार उक्त मामले में न तो विभाग से कोई लाइसेंस, सीएलयू और न ही एनओसी प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को उक्त अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी को उक्त साइट पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण या सड़क नेटवर्क विकसित न होने देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की है कि वे भू-माफियाओं से बचें। केवल सरकार द्वारा वैध एवं स्वीकृत कॉलोनियों में ही अपना मकान बनाने के लिए प्लाट खरीद सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।

दुल्हेड़ा में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव, डीसी ने किया जनसंवाद
आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें ग्रामीण: डीसी
जन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
विभागीय कैंपों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
ग्रामीण बोले – प्रशासन का रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम

बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार की ‘रात्रि ठहराव’ पहल के तहत सोमवार को दुल्हेड़ा गांव में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभागों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सरपंच ने ग्राम पंचायत दुल्हेड़ा की तरफ से और सरपंच छुड़ानी ने अपने गांव का मांग पत्र डीसी के समक्ष पढ़ा। उपायुक्त ने गांव के विकास व उन्नति के लिए समस्याओं को दूर करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि ग्रामीण बेझिझक होकर अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें। रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीण महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया। डीसी ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए तत्पर है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन खुद गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहा है। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा और प्रशासन आपके लिए है।
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं, जिनमें बिजली, सडक, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। डीसी ने कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था उनका किया गया है व अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का बेहतरीन कार्य
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुरु किया है जो एक काफी अच्छी पहल है जिससे ग्रामीणों को सीधे जिला प्रशासन से संवाद का बेहतरीन अवसर मिलता है। इस दौरान जो भी ग्रामीणों की समस्याएं दर्ज होती हैं उनका पूरी गंभीरता के साथ समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि ग्रामीणों की संतुष्टि हो। उन्होंने रात्रि ठहराव में मौजूद सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि ग्रामीण आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें, आधी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा और युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलेंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपनी फॉर्मर आईडी बनवाने का भी आह्वान किया।
युवा नशे से दूर रहें: मिश्रा
डीसीपी मंयक मिश्रा ने कहा कि युवा गांव के विकास में योगदान दें। युवा नशे से दूर रहें व अपने सर्वांगीण विकास पर फोकस करें। युवा खेलों से जुड़े। नशे के जो आदी हैं वह भी नशे को छोडकर अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में कोई भी ग्रामीण पुलिस को सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने नशा मुक्त माहौल बनाना है, किसी को सजा देना नहीं। हां, जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनकी सूचना पुलिस को दें ऐसे समाज विरोधी लोगों के साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रामीणों को साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूक किया।
विभागों के कैंपों का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
दुल्हेड़ा गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के सहयोग से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी जांच करवाई। इसके अलावा, रोडवेज, कृषि एवं किसान कल्याण, जनस्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, तथा यूएचबीवीएन सहित कई विभागों ने अपने कैंप लगाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। रात्रि ठहराव के दौरान डीसीपी मंयक मिश्रा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, सीईओ मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, सीएमओ डॉ मंजु, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, दुलेहड़ा बारह के प्रधान उमेद सिंह देशवाल, सरपंच दुल्हेड़ा अमित देशवाल, सरपंच छुड़ानी विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर: डीसी
सरकार योजना के तहत महिलाओं को उपलब्ध करवा रही 5 लाख रुपए तक का ऋण
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान

झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरू कर सकती है। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय पांच लाख रुपए से कम व हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्रध्अनुभव प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हो तथा सभी दस्तावेजों की दो- दो कॉपी होनी चाहिए। योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम झज्जर कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

25 जनवरी को वोटर डे पर दिलाई जाएगी मतदाता जागरूकता शपथ
झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मतदान केन्द्र से लेकर खण्ड, विधानसभा एवं जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि मतदाता दिवस का उद्देश्य आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी।

बहादुरगढ़ में अधिकारियों के साथ केएमपी एक्सप्रेसवे का जायजा लेते एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच।

केएमपी एक्सप्रेस-वे से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच ने लिया मौके का जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपमंडल प्रशासन बहादुरगढ़ द्वारा केएमपी एक्सप्रेस-वे पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई। यह संयुक्त अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता और पुलिस विभाग की टीमों द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान केएमपी एक्सप्रेस-वे के आसपास सड़क किनारे किए गए अस्थायी निर्माण, अवैध ढांचे और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रशासन का मानना है कि ऐसे अतिक्रमण न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी बड़ा कारण बनते हैं। इस मौके पर एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस) ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सड़क सुरक्षा नीति के तहत सभी प्रमुख मार्गों को एक्सीडेंट फ्री बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण जैसे की होटल, ढाबा, सहित अतिक्रमण की श्रेणी से जुड़े कार्य न करें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि अवैध अतिक्रमण पाया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की है तथा उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से सड़क हादसों में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

एग्री स्टैक फार्मर आईडी में बहादुरगढ़ के किसान बने प्रेरणा, 11 हजार से अधिक किसानों ने बनवाई आईडी
एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच ने फॉर्मर आईडी बना रही टीमों को किया प्रोत्साहित

बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: जिलाभर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम एग्री स्टैक फार्मर आईडी को लेकर किसानों में लगातार उत्साह देखने को मिल रहा है। उपमंडल बहादुरगढ़ के किसान न केवल स्वयं बढ़-चढ़कर अपनी फार्मर आईडी बनवा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों को भी इस अभियान से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब तक अकेले बहादुरगढ़ उपमंडल में 11 हजार से अधिक किसानों ने फार्मर आईडी जनरेट करवाई है, जिससे वे कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान और सेवाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे। यह उपलब्धि जिले के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बन रही है। एसडीएम बहादुरगढ़ आईएएस अभिनव सिवाच ने इस उल्लेखनीय प्रगति पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक फार्मर आईडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे कृषि योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभ समय पर किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं। बहादुरगढ़ प्रशासन द्वारा गांव-गांव जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को फार्मर आईडी के लाभ बताए जा रहे हैं। साथ ही, तकनीकी सहायता प्रदान कर मौके पर ही आईडी जनरेट की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के शत-प्रतिशत पात्र किसानों की फार्मर आईडी तैयार कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जाए।

सूर्य नमस्कार अभियान के तहत मंगलवार को बेरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगासन करते विद्यार्थी।’

सूर्य नमस्कार अभियानश् से गूंजा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में सैंकड़ों विद्यार्थियों ने एक साथ किया योगाभ्यास’
योग सहायकों द्वारा बताए जा रहे प्राणायाम और ध्यान के गुर

बेरी, 20 जनवरी, अभीतक: आयुष विभाग एवं हरियाणा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सूर्य नमस्कार अभियान का आयोजन किया निरंतर किया जा जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को बेरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। योगाचार्य गीता कादयान ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रमरी प्राणायाम और ध्यान सहित विभिन्न योगाभ्यास कराए। जिला योग समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले के प्रत्येक गांव, स्कूल, विश्वविद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक फैलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी आह्वान करते हुए कहा कि नियमित रूप से योग एवं सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व समृद्ध समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे और अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की।

नगर पालिका बेरी में एरिया सभाओं का गठन, 21 व 22 जनवरी को होंगी बैठकें
हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम के तहत नागरिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की पहल’
बेरी नगरपालिका सचिव पूजा साहू ने दी जानकारी’

बेरी, 20 जनवरी, अभीतक: हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के अंतर्गत प्रशासन एवं सेवा वितरण प्रणाली में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिका बेरी में एरिया सभाओं का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में नगरपालिका द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई हैं। नगरपालिका सचिव पूजा साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि एरिया सभाओं के गठन से संबंधित सूचना नगर पालिका बेरी की आधिकारिक वेबसाइट पर आमजन के लिए अपलोड कर दी गई है। साथ ही अधिनियम से संबंधित विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, ताकि नागरिक अपने अधिकारों एवं दायित्वों की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार एरिया सभाओं की बैठकें 21 जनवरी और 22 जनवरी को बेरी नगर पालिका कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। नपा सचिव ने कहा कि एरिया सभाओं के गठन से संबंधित शक्तियां, कार्य एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट उल्लेख हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 में किया गया है। यह अधिनियम नगर पालिका बेरी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे आमजन देख सकते हैं। उन्होंने सभी जनसाधारण से अपील की कि वे एरिया सभा की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लें और नगर के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

टेलीग्राम ग्रुप व टास्क के नाम पर 14 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी, झज्जर साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप में जोड़कर और टास्क पूरा करने पर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर झज्जर निवासी एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अप्रैल 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। बातचीत के बाद उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां टास्क पूरा करने पर अधिक प्रॉफिट कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए दो बार 500 रुपये और करीब 1000 रुपये का मुनाफा पीड़ित के खाते में ट्रांसफर किया।इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को बड़े निवेश पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और कुल मिलाकर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीन और जितेंद्र, निवासी शास्त्री नगर, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से आने वाले ज्यादा मुनाफे के लालच वाले संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

https://youtu.be/bq9ML0-Oes4?si=6BkNL6mHYUnfQIBY

विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, झज्जर पुलिस की बड़ी कार्रवाई’
झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: हलका बादली से विधायक को फोन पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में झज्जर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम झज्जर प्रदीप नैन ने स्पेशल स्टाफ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया।एसीपी प्रदीप नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशों तथा डीसीपी क्राइम अमित दहिया के मार्गदर्शन में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। तकनीकी संसाधनों और फील्ड इंटेलिजेंस के समन्वित उपयोग से आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचंद्र यादव निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व में संत रामपाल के सतलोक आश्रम से जुड़ा रहा है। पुलिस के अनुसार 12 जनवरी 2026 को विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना सदर, झज्जर में तुरंत मामला दर्ज किया गया।पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार उप निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी स्पेशल स्टाफ झज्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। स्पेशल स्टाफ झज्जर और थाना सदर की संयुक्त टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की पहचान की गई और कानपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। एसीपी प्रदीप नैन ने बताया कि आरोपी वर्ष 2014 में संत रामपाल महाराज का अनुयायी बना था, लेकिन बाद में संगठन से अलग होकर उसके विरोध में सक्रिय हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है,

झज्जर पुलिस ने टोल प्लाजा पर चलाया जागरूकता अभियान’
बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं दुर्घटना में घायलों की सहायता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान केएमपी एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा आसौदा पर आयोजित किया गया।इस दौरान पुलिस टीम ने गाड़ियों में लगी स्क्रीन के माध्यम से चलचित्र (वीडियो क्लिप) दिखाकर आमजन को महत्वपूर्ण संदेश दिए। वीडियो के जरिए बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 के माध्यम से तुरंत पुलिस व आपात सेवाओं को सूचना देना कितना आवश्यक है, ताकि समय पर घायलों को मदद मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है।

गांव दुल्हेड़ा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक, डीसीपी मयंक मिश्रा ने किया पौधारोपण’
बहादुरगढ़, 20 जनवरी, अभीतक: गांव दुल्हेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े अहम विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान झज्जर पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपायुक्त (डीसी) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मौके पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मयंक मिश्रा ने गांव के एक सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को देखते हुए पेड़-पौधों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए सुरक्षा कवच का कार्य भी करते हैं।डीसीपी मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि पौधारोपण को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सच्चा योगदान है।कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है। ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि नशा छोड़ने के लिए प्रशासन और पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी तथा हम सब मिलकर ही समाज को नशा मुक्त बना सकते हैं।

बाल विकास एवं आंगनबाड़ी वुमन वर्कर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती छोटा गहलावत की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पार्क में धरना प्रदर्शन किया झज्जर, 20 जनवरी, अभीतक: मंगलवार को हरियाणा बाल विकास एवं आंगनबाड़ी वुमन वर्कर यूनियन झज्जर संबंधित भारतीय मजदूर संघ, हरियाणा उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ व आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती छोटा गहलावत की अध्यक्षता में झज्जर उपायुक्त कार्यालय पार्क में धरना प्रदर्शन किया और अतिरिक्त उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस धरना प्रदर्शन में बीएमएस जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सुहाग, जिला मंत्री श्री धीरज जाखड़, सह जिलामंत्री सुरेंद्र भारद्वाज, आंगनबाड़ी व सह जिला मंत्री सरस्वती, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, सीपीएलओ संघ के जिला अध्यक्ष श्री पंकज गुलिया, पब्लिक हेल्थ से जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित राठी शामिल हुए। आज इस धरने को श्रीमती छोटा गहलावत, सुनीता बेरी, सुनीता झज्जर, राजेश साल्हावास, सरस्वती मातनहेल, प्रतिभा, सुनीता ने संबोधित किया। इस धरना प्रदर्शन में कई विभागों से और सैंकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर ने एडीसी झज्जर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर कर्मचारियों की मांग इस प्रकार हैं।

  1. आंगनबाड़ी वर्कों को 50 प्रतिशत प्रमोशन में बिना शर्त के सीधा पदोन्नति का लाभ दिया जाए
  2. सितंबर 2018 में आंगनवाड़ी वर्कर के लिए₹1500 और हेल्पर के लिए ₹750 की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी उसको लागू किया जाए
  3. 8 महीने से केंद्र सरकार द्वारा जो मानदेय दिया जाता वह नहीं मिला है, वह समय पर दिया जाए।
  4. पोषण ट्रैकर पर फेस कैपचरिंग वाले वर्जन को हटाया जाए।
  5. आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर को ग्रेजुएटी अधिनियम 1972 के अनुसार ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाए।
  6. जिन कर्मचारियों को हटाया गया उनको बहाल किया जाए।
  7. बीएलओ से ड्यूटी हटाई जाए।
  8. आंगनवाड़ी वर्कर को कुशल व अर्ध कुशल का लाभ दिया जाए।
  9. इस धरना प्रदर्शन में बेरी ब्लॉक से मातनहेल ब्लॉक से डीघल ब्लॉक
    साल्हावास ब्लॉक से व झज्जर जिले के अन्य ब्लॉक से संैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर ने भाग लिया। यह प्रदर्शन पूरे हरियाणा में भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में हरियाणा के सभी जिलों में किया गया। यदि सरकार जल्द ही समाधान नहीं करती हैं तो भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर बहुत ही जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को करेगा सुनिश्चित: डीसी
प्रदेश सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां
डीसी अभिषेक मीणा ने दी योजना बारे जानकारी

रेवाड़ी, 20 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) लागू है की हुई है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 रूपए से एक हजार रुपए प्रति एकड़ प्रीमियम लिया जाता है, जबकि नुकसान की स्थिति में सब्जियों व मसाला फसलों के लिए 30 हजार रुपए तथा फलों के लिए 40 हजार रुपए तक मुआवजा दिया जाता है।
डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जाइका (जे.आई.सी.ए.) सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट तथा पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और राज्य को कृषि नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे प्रतिभागी विद्यार्थी व इंचार्ज
रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली में भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम होंगे जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि
बावल में विधायक डा.कृष्ण कुमार व कोसली में विधायक अनिल यादव फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने रिहर्सल के दौरान संबंधित टीम इंचार्ज को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 20 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी में जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन में जिला स्तरीय 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में व एडीसी राहुल मोदी की देखरेख में मंगलवार को एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने पुलिस लाइन रेवाड़ी में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों की रिहर्सल को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे वहीं उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
मंगलवार को एसडीएम सुरेश कुमार ने पुलिस लाइन मैदान में चल रही समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित राष्ट्रीय भावना को अग्रणी मानते हुए प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर समारोह के सफल आयोजन के लिए जिम्मेवारी निर्धारित की गई हैं। सांस्कृतिक टीम के प्रतिभागी जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की देखरेख में समारोह में दी जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को अंतिम रूप देने में अपना दायित्व निभा रही हैं। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी। एसडीएम ने रिहर्सल के दौरान संबंधित टीम के इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष ध्यान दें ताकि मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारियां भी समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें।
इन विद्यालयों के प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की देंगे प्रस्तुति
पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मॉडल विद्यालय जलियावास से विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्म सुरक्षा की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राजस्थानी नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कश्मीरी नृत्य और आरपीएस स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांधेंगे। वहीं प्रथम इंटरनेशनल स्कूल छुरियावास की छात्राएं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगी। एसडीएम ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेने उपरांत गुरुकुल घासेड़ा द्वारा सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति भी दी जाएगी, वहीं विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन किया जाएगा।

रेवाड़ी आईटीआई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला 22 को
रेवाड़ी, 20 जनवरी, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में गुरुवार, 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी व मानेसर औद्योगिक क्षेत्रों से 40 औद्योगिक कंपनियां भाग लेंगी। राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में आयोजित होने वाले पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला में डीसी अभिषेक मीणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा के विजय रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाएंगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई व शुभकामनाएं
कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती कांग्रेस

नई दिल्ली, 20 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे ही नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास प्रशासनिक व संगठनात्मक दोनों अनुभव हैं। उन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। बिहार राज्य में 5 बार विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री बने। उनके इस प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।
1 लाख युवाओं को राजनीति में लाएंगे
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में अध्यक्ष चुना जाता है। अध्यक्ष सर्वोपरि होता है। उनके नेतृत्व में पार्टी काम करती है। जिस प्रकार के दिशा-निर्देश माननीय अध्यक्ष नितिन नबीन देंगे, पार्टी उस ओर तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम करेंगे।
भाजपा में साधारण व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण परिवार का व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। लेकिन कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं है, वहां परिवारवाद है। वहां तो पहले पिता, फिर पुत्र और फिर पोता आ जाएगा लेकिन भाजपा में साधारण कार्यकर्ता किसी भी पद पर जा सकता है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस तो गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं है। वहां तो छोटी-छोटी टोलियां हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी काम कर सकता है। उसके काम की गिनती होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। पहले दिन नामांकन हुए, जिसमें सिर्फ नितिन नबीन का नामांकन पहुंचा। इसके उपरांत उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

नितिन नबीन के हाथों में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान
नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ने कार्यालय में बांटी मिठाई
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हुआ नए जोश का संचार: शंकर धूपड़

भिवानी, 20 जनवरी, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक नए और युवा युग का सूत्रपात किया है। बिहार के ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। 45 वर्षीय नबीन पार्टी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और देशभर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़ ने स्थानीय कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं को मिठाई बांटकर नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। शंकर धूपड़ ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि भाजपा में वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। यहां एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत, क्षमता और काम के दम पर शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मात्र 45 वर्ष की आयु में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठन को सशक्त करेगी, बल्कि विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि नबीन के पास संगठन का लंबा अनुभव है, वे पांच बार विधायक रहे हैं और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई है। वे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे है। गौरतलब होगा कि नितिन नबीन ने अमित शाह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 49 साल की उम्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इस अवसर पर अधिवक्ता अविनाश सरदाना, चंद्रपाल सिंह चैहान, राजेश शर्मा, अजय वर्मा, अजय तंवर, अंकुश शर्मा, अमन सोनी, श्रीयांश सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

कांगे्रस शहरी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बलवीर सरोहा का अभिनंदन किया
भिवानी, 20 जनवरी, अभीतक: कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी द्वारा शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा बीते दिनों की थी। जिसमें बलवीर सरोहा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसी कड़ी में नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बलवीर सरोहा के सम्मान में मंगलवार को यहां सैक्टर 13 स्थित उनके निवास स्थान पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांगे्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कोषाध्यक्ष बलवीर सरोहा को फूल-मालाएं पहनाकर व लड्डूू खिलाकर बधाई दी। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष बलवीर सरोहा ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सीएलपी लीडर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा से अवगत करवाकर उन्हें पार्टी से जोडने का काम करेंगे। इस अवसर पर कांगे्रस एससी डिपार्टमेंट हरियाणा के सचिव शिवकुमार चांगिया, एडवोकेट सोमबीर सिंह शेषमा, डाॅ. अरूण रंगा, सुशील रंगा, जगत सिंह बहमानी, जयभगवान शर्मा, अमर पाल चहल, अजीत सिंह आर्य, विद्या चरण, सुमित्रा, नीलम, रेणू, तरूण युवा छात्र नेता मौजूद थे।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन, श्रम मंत्री श्री अनिल विज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए।

हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज’
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, परिवारों की सुविधा भी होगी शामिल: अनिल विज
कानून व्यवस्था पर सख्त हरियाणा सरकार, 5000 असामाजिक तत्व जेल मेंरू विज’
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पीएम मोदी ने चलाई ‘बुलेट ट्रेन जैसी राजनीति: विज
पश्चिम बंगाल से लेकर देशभर में भाजपा की जीत तय, कांग्रेस का अस्तित्व खत्म: विज

चंडीगढ़, 20 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही ग्रीन एनर्जी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों को लेने जा रही है और इस संबंध में आदेश दिए जा चुके है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बहुत बढ़िया चल रही है और हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है तथा कानून व्यवस्था पर भी नियंत्रित किया जा रहा है। वहीं, श्री विज ने कहा भाजपा के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है क्योंकि लोग विकास की राजनीति को पसंद कर रहे है। श्री विज आज पानीपत में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना: विज’
परिवहन विभाग में विकास और व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और इसके साथ-साथ प्रदूषण भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि ग्रीन एनर्जी से संबंधित वाहनों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना सरकार की है।
चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम तथा वॉशरूम जैसी सुविधाएं परिवार के सदस्यों को मिले: विज’
उन्होंने कहा कि अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी बढ़ रहा है और इसलिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए और इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हो जहां पर पारिवारिक सदस्यों को रुकने के लिए भी सुविधा होनी चाहिए। इन चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम तथा वॉशरूम जैसी सुविधाएं परिवार के सदस्यों को मिले क्योंकि गाड़ी को रिचार्ज करने में समय लगता है। इसके अलावा, पानीपत में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
लगभग 5000 असामाजिक तत्वों को पकड़कर जेल में डाला: विज
हरियाणा की कानून व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लगभग 5000 असामाजिक तत्वों को पकड़कर जेल में डाला गया है और कानून व्यवस्था को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा रहा है तथा सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई वारदात होती है तो वहां पर हमारी पुलिस कुछ ही मिनट में पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि जब मैं गृहमंत्री था उस समय पर डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया था और अब डायल 112 की गाड़ी सात आठ मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
लोग अब विकास चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया: विज
भारतीय जनता पार्टी को नवनिर्वाचित नए अध्यक्ष नितिन नवीन के मिलने के संबंध में पूछे के सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आजकल जेन-जी का जमाना है और नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बनाकर प्रधानमंत्री नई नरेंद्र मोदी ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है। उन्होंने कहा कि लोग अब विकास चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है यही कारण है कि आज हमारी ग्रोथ रेट दुनिया में तीसरे या चैथे नंबर पर आ गई है।
भाजपा ने अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद करवा दिए: विज
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव आ रहा है और शत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के चुनाव में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद करवा दिए हैं और अब इन पार्टियों को कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब टुकड़े-टुकड़े पार्टी है क्योंकि इसमें कई समूह बन चुके हैं। श्री विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक गाना है ष्बिक गया जो उसका कोई खरीदार नहीं होताष् अर्थात अब कांग्रेस का काम खत्म हो चुका है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी: विज
कांग्रेस की सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और अब हम महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव जीते हैं और इन् जगहों पर कांग्रेस हारी है और अब जहां-जहां भी चुनाव होंगे वहां बीजेपी जीतेगी क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है जबकि पहले झूठे नारे जैसे की गरीबी हटाओ की राजनीति की जाती थी। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ने काम और विकास करके दिखाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोग विश्वास करते हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना में अब 1100 रूपये नगद तथा अन्य राशि होगी जमा: विज’
विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लाडो लक्ष्मी योजना पर सवाल खड़े किए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा साहब अब काफी डिप्रेशन में है और लाडो लक्ष्मी योजना के संबंध में स्पष्ट करते हुए कहा कि लोगों की मांग पर हमने पारिवारिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए 1100 रूपये नगद तथा अन्य राशि बैंक में डालने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों का 1000 रूपये बचाने का कार्य करेगी और यह जमा राशि परिवार को आवश्यकता पड़ने पर मिल पाएगी।
अवैध कॉलोनी के बयान पर दीपेंद्र हुड्डा कराए एफआईआर, पता चलेगा कौन सच बोल रहा: विज
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान की भाजपा के नेता अवैध कालोनी काटने का काम कर रहे हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में हुड्डा अध्ययन करें और अध्ययन करके एफआईआर दर्ज कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा अर्थात कौन सच बोल रहा है कौन झूठ बोल रहा है पता चल जाएगा।
हमारी चाबी लोगों के हाथ में है हम तो लोगों के कहने पर चलते हैं: विज
पानीपत आने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि आज दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के पश्चात चुने जाने के बाद वापसी के दौरान कुछ मित्रों ने पानीपत में आमंत्रित किया था, इसलिए आज पानीपत में वे पहुंचे है क्योंकि हमारी चाबी लोगों के हाथ में है हम तो लोगों के कहने पर चलते हैं।

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..’
शेयर बाजार में कोहराम,सेंसेक्स 1066 अंक गिरकर 82180 पर बंद, ग्रीनलैंड पर ट्रम्प के कब्जे की जिद का असर, रियल्टी सेक्टर में 5 प्रतिशत की गिरावट, सोना में चमक बरकरार, चांदी में उबाल, अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़े
1 नए सेनापति ने भाजपा की कमान संभाली, पीएम की मौजूदगी में बोले नवीन- आलाकमान का आभार
2 पीएम मोदी ने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का ये संगठन पर्व देश के कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
3 पीएम मोदी ने कहा, श्हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और जनसेवा-राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है। हमने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है।
4 नितिन नवीन आज से मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता, ताजपोशी पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी
5 मनरेगा को खत्म करके सरकार वीबी-जी-राम-जी नाम से एक नया कानून लेकर आई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गाधी ने मोदी सरकार पर गरीबों के बजाय नौकरशाहों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। मनरेगा के विरोध में कांग्रेस देश भर में मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है।
6 कांग्रेस सांसद अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी रायबरेली द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वे मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ जनसभा को संबोधित करेंगे। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के कामों का भी उद्घाटन करेंगे।
7 गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में देशभर से लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को सम्मानित करना और जन भागीदारी बढ़ाना है।
8 तमिलनाडु गवर्नर का बिना स्पीच दिए विधानसभा से वॉकआउट, कहा- राष्ट्रगान का फिर अपमान हुआ, सीएम स्टालिन बोले- ये असेंबली की बेइज्जती
9 राष्ट्रगान का सम्मान किया जाना चाहिए, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि नाराज होकर विधानसभा से निकले बाहर
10 कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
11 दावा- बांग्लादेश हटा तो पाक भी टी-20 वर्ल्डकप नहीं खेलेगा, पीसीबी ने तैयारियां रोकीं, आईसीसी ने कहा था – बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा
12 राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, यूपी के 10 शहरों में घना कोहराय उत्तराखंड के औली में पारा माइनस 8°
13 डॉलर के मुकाबले 91 के पार पहुंचा रुपया, ट्रम्प टैरिफ और ग्लोबल टेंशन का असर, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे
14 ट्रम्प बोले- फ्रांस पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, मैक्रों ने गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने से इनकार किया था
15 ट्रम्प बोले- ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं, यह दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी, ताकत के जरिए ही शांति कायम होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *