Haryana Abhitak News 21/01/26

एल. ए. सी. सै. स्कूल के बच्चों ने साइंस ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन किया
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने साइंस ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा छठी से नौवीं के बच्चों ने एक्सीलेनस गोल्ड मैडल प्राप्त किए। बच्चों की इस सुनहरी सफलता पर स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफलता खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी कड़ी मेहनत कर साइंस ओलम्पियाड में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। साइंस टीचर हिना शर्मा व दिव्या को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार कर सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देश पर प्रशासन की ओवरलोडेड व्हीकल्स पर कड़ी कार्रवाई जारी।
एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस) की अगुवाई में सम्बंधित विभागों की टीम सड़कों पर नियमों की अवहेलना कर रहे वाहनों पर कर रही हैं कार्रवाई।
आज देर शाम शुरू हुई कार्रवाई के दौरान 15 ओवर लोडेड वाहनों के चार लाख रूपये से अधिक के किए गए चालान ।
आज सुबह उद्यमियों ने डीसी झज्जर से ओवरलोडेड वाहनों से पर्यावरण और सड़क मार्गों को होने रहे नुकसान की शिकायत की थी।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने रखी चार चैकों का किया शिलान्यास: डीसी
शहर की सुंदरता के प्रतीक बनेंगे नये चैक, एक करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च होगी- बोले डीसी

बहादुरगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को शहर के अलग अलग स्थानों पर प्रस्तावित चार चैकों का नारियल तोडकर शिलान्यास किया। नगरपरिषद क्षेत्र में सेक्टर-09 बाईपास, रेलवे रोड पर रेलवे जक्शन, झज्जर बादली चैक राव तुला राम पार्क, नाहरा-नाहरी रोड जंक्शन पर प्रस्तावित चार चैकों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी। बहादुरगढ़ पंहुचने पर एसडीएम अभिनव सिवाच ने डी सी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत किया। डीसी ने बताया कि चैकों के निर्माण होने से शहर की सुंदरता के प्रतीक होंगे। प्रत्येक चैक का निर्माण एक थीम के आधार होगा, जो शहर और उक्त क्षेत्र को नई पहचान देगा। चार महिने में इनका निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि इन चैकों के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस उपरांत डीसी ने उपमंडल लघु सचिवालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों से शहर की स्वच्छता, सडक मार्गों के निर्माण,अवैध अतिक्रमण पर रोक सहित अन्य विषयों पर रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। शिलान्यास कार्यक्रम में नगरपरिषद बहादुरगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक, नप चेयरपर्सन सरोज राठी, चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, मनीषा धनखड़, पवन रोहिल्ला, विनोद कुमार, हरिमोहन धाकरे, संजीव मलिक, सचिन दलाल, राजेश तंवर, अशोक शर्मा, राजेश मकड़ौली, अश्वनी शर्मा अनिल सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, नप कार्यकारी अरुण नांदल, नप कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर: झज्जर के पंकज एनकाउंटर मामले की शुरू हुई एसआईटी जांच
जांच के लिए झज्जर पहुंची सोनीपत की पुलिस कमीश्नर ममता सिंह
जांच टीम में शामिल झज्जर डीसीपी लोगेश कुमार व एसीपी क्राइम प्रदीप नैन
झज्जर के गलैक्सी होटल पहुंच कर खंगाला रिकार्ड, शुरू की छानबीन
सूचना के बाद झज्जर की पुलिस कमीश्नर डाॅ. राजश्री भी पहुंची मौके पर
कुछ ही पल रूकने के बाद मीडिया से बगैर बात किए होटल से की वापसी
फिलहाल मीडिया से बनाई जांच कमेटी ने दूरी, जहां दिखाई गई मुठभेड़ वहां मौके पर भी जाकर होगी जांच
पंकज एनकाउंटर को फर्जी बताकर डीघल गांव की पंचायत सीएम से मिली थी दिल्ली हरियाणा भवन
पंचायत की मांग पर सीएम ने ही तथ्यों की जांच करने और सच्चाई का पता लगाने के लिए की थी एसआईटी गठित
सहीं ढंग से हुई जांच तो पंकज एनकाउंटर से उठ सकता है रहस्य का पर्दा,पीड़ित परिवार लगा चुका है पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप
डीघल गांव में हुई 27 गांवों की पंचायत ने दे रखा है शासन और प्रशासन को सप्ताहभर का अल्टीमेटम
एसआईटी में शामिल अधिकारियों ने आधा घंटा होटल तो कुछ समय के लिए सुर्खपुर जाने वाले बाईपास पर जाकर की जांच
पुलिस ने दो स्थानों पर मुठभेड़ होने की कही थी बात, अच्छेज-पहाड़ीपुर भी जाकर मौके पर करेगी एसआईटी जांच

डीसी ने किया फुटवियर डेवलपमेंट संस्थान का दौरा
संस्थान में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की बेहतरीन सुविधाएं रू डीसी
कौशल विकास के साथ रोजगार की गारंटी का लाभ उठाएं बेरोजगार युवक- युवती

बहादुरगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: डी सी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को फुटवियर पार्क में स्थापित फुटवियर डेवलपमेंट संस्थान का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम अभिनव सिवाच, बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा,पदाधिकारी नरेंद्र छिकारा, विकास सोनी सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे। डीसी ने संस्थान में मौजूद प्रशिक्षण सुविधाओं, लैब सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। बीसीसीआई प्रधान सुभाष जग्गा ने डीसी को जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क में देश का लगभग 63 प्रतिशत नॉन लेदर फुटवियर का प्रोडक्शन होता है। केवल बहादुरगढ़ फुटवियर उद्योग ने लगभग साढ़े तीन लाख लोगों को रोजगार दिया हुआ है। प्रोडक्शन की गुणवत्ता बढ़ाने और कौशलयुक्त कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार के सहयोग से एफडीआई संस्थान खोला गया है। इसमें हर वर्ष 15 हजार युवाओं का कौशल विकास रोजगार की शत-प्रतिशत गारंटी के साथ किया जाता है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को यातायात और भोजन की निशुल्क सुविधा है। नरेंद्र छिकारा ने बताया कि लैब में देश भर से फुटवियर क्वालिटी चेक के लिए आते हैं। बीसीसीआई पदाधिकारियों ने बताया कि संस्थान में लैब टेकनिशियन, सिलाई ऑपरेटर, फुटवियर कटर,फुटवियर डिजाइनिंग, जूता निर्माण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, अंग्रेजी बोलचाल प्रशिक्षण,एकाउंटिंग व टैली प्रशिक्षण, वेबसाइट डिजाइनिंग प्रशिक्षण की सुविधा निःशुल्क है। प्रशिक्षण की अवधि दो से तीन महिने की है। प्रशिक्षण उपरांत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के दौरान भत्ता भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 18 से 45 वर्ष की आयु तक, प्रशिक्षण की अवधि दो से तीन माह की है। प्रशिक्षण के इच्छुक युवा को पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक की प्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना जरूरी है। उपायुक्त ने जिलाभर के बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया कि वे फुटवियर डेवलपमेंट संस्थान में अपना कौशल निखारकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं, क्योंकि प्रशिक्षण उपरांत शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को इस बारे में ग्राम स्तर पर जागरूक किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा सख्यां में बेरोजगार युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान जीएम डीआईसी संजीत कौर भी मोजूद रहीं।

77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर: डीसी
जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
जिला के साथ साथ उपमंडल स्तर पर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह जिला के साथ- साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, बेरी में दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान तथा उपमंडल बादली में जिला परिषद झज्जर के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि इस अवसर पर सभी विभागों के साथ साथ स्कूल व कॉलेजों में निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों अभ्यास किया जा रहा है। जिसको 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल में अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

जिला व उपमंडल स्तर पर आज आयोजित होंगे समाधान शिविर
सुबह 10 से 12 बजे तक आमजन की समस्याओं की होगी सुनवाई

झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से (वीरवार 22 जनवरी) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये समाधान शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल करेंगे। शिविर के दौरान उपायुक्त नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे। इसी प्रकार उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

रेणुका नांदल, एसडीएम बेरी।
गांव दूबलधन में एग्री स्टैक आईडी बनाती कृषि विभाग की टीम।

बेरी उपमंडल में एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान को मिली तेज रफ्तार
अब तक 7,792 किसानों ने कराई फार्मर आईडी जनरेट, डिजिटल पहल को मिल रहा व्यापक समर्थन

बेरी, 21 जनवरी, अभीतक: बेरी उपमंडल में एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाने को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में टीमें आईडी कार्य में लगी हुई हैं। एसडीएम बेरी रेणुका नांदल ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के तहत अब तक उपमंडल में 7 हजार 792 किसानों ने अपनी फार्मर आईडी जनरेट करवा ली है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि किसान आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए भविष्य की कृषि योजनाओं के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि आने वाले समय में कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही प्रदान किया जाएगा। ऐसे में सभी पात्र किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना बेहद आवश्यक है। फार्मर आईडी से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी, तेज और सुगम तरीके से सीधे किसानों तक पहुंच सकेगा। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को फार्मर आईडी के लाभों के बारे में जागरूक कर रही हैं। साथ ही विभाग द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर किसानों की फार्मर आईडी मौके पर ही बनाई जा रही है, ताकि किसी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि बीईओ डॉ अशोक रोहिल्ला के नेतृत्व में टीम आईडी कार्य की लगातार मोनिटरिंग कर रही हैं। एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि बेरी उपमंडल के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी तय समय में शत-प्रतिशत बनाई जाए। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे आगे आकर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं और सरकार की डिजिटल कृषि व्यवस्था का लाभ उठाएं।

झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से वीरवार, 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा राजीव गांधी विद्युत सदन रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें नागरिक: डीसी
अवैध कॉलोनी काटने के मामले में बहू गांव में जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
गांव बहू में संबंधित विभाग ने जारी किए खसरा नंबर, जमीन की खरीद व बिक्री पर लगाई रोक

झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि झज्जर क्षेत्र के गांव बहू में बगैर लाइसेंस व तय प्रक्रिया पूरी किए अवैध कॉलोनी काटे जाने के मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव बहू के किला नंबर 24ध्ध्11ध्1, 11ध्2 में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना लाइसेंस के प्लाट बिक्री की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त खसरा नंबरों से जुड़े किसी भी प्रकार के सेल-डीड, एग्रीमेंट टू सेल, पावर ऑफ अटॉर्नी या फुल पेमेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड करने पर रोक लगाई गई है। डीटीपी विभाग के अनुसार उक्त मामले में न तो विभाग से कोई लाइसेंस, सीएलयू और न ही एनओसी प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को उक्त अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी को उक्त साइट पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण या सड़क नेटवर्क विकसित न होने देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की है कि वे भू-माफियाओं से बचें। केवल सरकार द्वारा वैध एवं स्वीकृत कॉलोनियों में ही अपना मकान बनाने के लिए प्लाट खरीद सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने श्री गुरु तेग बहादुर के श्लोकों पर लिखी किताब का विमोचन किया
चंडीगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को लोक भवन में गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुना नगर के प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘श्री गुरु तेग बहादुर के श्लोक-अनंत वास्तविकता की प्राप्ति की ओर एक यात्रा‘ का विमोचन किया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पुस्तक की बौद्धिक और अकादमिक दृष्टिकोण से सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए, श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों पर आधारित यह किताब निःसंदेह उनके अद्वितीय दर्शन और उनके पवित्र छंदों के गहरे अर्थों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने यह भी कहा कि डॉ. भल्ला ने यह पुस्तक विद्वतापूर्ण समर्पण और गहरी समझ के साथ लिखी है। उन्होंने कहा कि लेखक ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्लोकों की समकालीन संदर्भों से जोड़ते हुए अच्छी तरह से व्याख्या की है, जिससे यह पुस्तक शिक्षाविदों और आम पाठकों दोनों के लिए समान रूप से मूल्यवान बन गई है। अपनी पुस्तक के बारे में बताते हुए, डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि इस काम का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के श्लोकों की दार्शनिक और बौद्धिक व्याख्या के माध्यम से मनुष्यों को आध्यात्मिक उत्थान, आंतरिक चेतना और अनंत की प्राप्ति की ओर मार्गदर्शन करना है।

एचआईवीध्एड्स एवं कुष्ठ रोग जागरूकता को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग, झज्जर द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी को संवाद भवन, मिनी सचिवालय झज्जर में क्षय रोग (छज्म्च्), एचआईवीध्एड्स एवं कुष्ठ रोग जागरूकता को लेकर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उप सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग उन्मूलन, एचआईवीध्एड्स एवं कुष्ठ रोग की रोकथाम, समय पर जांच व उपचार को लेकर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत TB & Free एवं AIDS & Free Workplace initiative के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले के 31 रेड रिबन क्लबों से 2 नोडल अध्यापक एवं 6 पीयर एजुकेटर भी भाग लेंगे।

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत बहादुरगढ़ में स्कूल बसों की सघन जांच
बहादुरगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के अंतर्गत बहादुरगढ़ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़, निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा हरदयाल पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ की स्कूल बसों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, चालक एवं परिचालक के वैध लाइसेंस, वर्दी और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। इसके अतिरिक्त बसों में फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन द्वार तथा “स्कूल बस” से संबंधित सभी अनिवार्य संकेतकों की भी समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने वाहन चालकों, परिचालकों एवं स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग न करने, बच्चों को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने-उतारने, बस चलते समय दरवाजे बंद रखने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षक सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत इस प्रकार के जांच व जागरूकता अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

महा-रक्तदान संकल्प महोत्सव!
देश के नायकों को नमन – मानवता का जीवन रक्षण’
आजाद हिन्द फौज के प्रणेता ष्नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पावन जयंती’
एवं विद्या व ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के उत्सव ष्बसंत पंचमी के पावन अवसर पर चलो आज नेताजी के रक्त के संकल्प को जीवन बचाने के धर्म से जोड़ें। आपका थोड़ा सा रक्त, किसी के घर का बुझता चिराग रोशन कर सकता है।
स्थान: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुजाना गाँव’
दिनांक: 23 जनवरी 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 09ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक’
आयोजक व निवेदक
सनातन कर्मपथ नवनिर्माण दुजाना 21 सेवा संगठन

अपहरण व मारपीट के मामले में दो नाबालिग सहित पांच आरोपी काबू’
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना पुलिस टीम ने एक व्यक्ति का अपहरण एवं उसके साथ मारपीट करने के मामले में दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना, निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दुजाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 11 जनवरी 2026 की रात उसका बेटा प्याज बेचकर अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। जब वह दुजाना चैक के नजदीक पहुंचा, तभी एक पिकअप गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। जिस शिकायत के आधार पर थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवीन, नीरज और सुनील निवासी खेड़ा रागड़ान, हांसी के रूप में हुई है, जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच जारी है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर लगी रोक
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। पुलिस की तरफ से जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर एतिहात के तौर पर जिले में किसी भी तरह का ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। सामाजिक शरारती एवं द्वारा ड्रोन ग्लाइडर व पैरामोटर के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। संशोधित ड्रोन एक्ट 2022 की धारा 24 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिले में 96 घंटे तक ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए पाबंदी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने बताया गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले में 23 जनवरी को सुबह 9रू00 बजे से (अगले 96 घंटे) तक ड्रोन, ग्लाइडर अथवा पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को देखते हुए जिले में सभी तरह के ड्रोन, ग्लाइडर व पैरामोटर इत्यादि उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।इसके संबंध में जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चैकी प्रभारियों व अपराध अन्वेषण टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जो पूरे जिले में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मुलाजिमों और अन्य सरकारी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित कामों के लिए जरूरी होने पर ड्रोन उड़ाने की शर्तों समेत इजाजत होगी। पुलिस मुलाजिम व अन्य सरकारी अधिकारी यदि उनकी कोई बर्दी है तो ड्रोन उड़ाने के मौके पर वर्दी जरूर पहनेंगे।

झज्जर के छात्रों को राष्ट्रीय खेलों में सफलता पर पुलिस कमिश्नर राजश्री ने किया सम्मानित’
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर लौटे इन प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज वालिया एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर प्रदान करता है।
पदक विजेता विद्यार्थी इस प्रकार रहे
स्वर्ण पदक विजेता: अभिनव (अंडर-19 मुक्केबाजी 75दृ81 किग्रा), दीपांशु (अंडर-17 कुश्ती 45 किग्रा), ऋतिक (अंडर-19 कुश्ती 57 किग्रा), अंकित (अंडर-14 कुश्ती 38 किग्रा) एवं वंश (अंडर-14 तैराकी 100 मीटर बटरफ्लाई)।
रजत पदक विजेता: तनुज (अंडर-19 भारोत्तोलन 81 किग्रा), वंश (अंडर-14 तैराकी 200 मीटर बटरफ्लाई) एवं जानवी (अंडर-17 कुश्ती 73 किग्रा)।
ताम्र पदक विजेता: पलक (अंडर-14 मुक्केबाजी 36 किग्रा)। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुरानी कहासुनी की रंजिश के चलते हैं, दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: गांव छारा में खेतों में घूमने गए दो युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर हमला करने के मामले में सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राहुल निवासी छारा ने शिकायत देते हुए बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। बुधवार दोपहर वह अपने चचेरे भाई साहिल और दोस्त गौरव के साथ खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान कई गाड़ियों व बाइक पर सवार होकर कुछ युवक आए। जिनमें गांव का ही अजय व उसके साथी थे। उनके हाथ में चाकू, तलवार, डंडे, रॉड आदि हथियार थे। वे घात लगाकर बैठे हुए थे, जैसे ही हम बचने के लिए भागे तो उन्होंने हमला कर दिया।इस दौरान एक ने तेजधार चाकू से मेरी गर्दन पर वार कर दिया जब मैंने अपना हाथ अड़ाकर बचाव करना चाहा तो मेरी अंगुलियां कट गईं। वहीं अजय ने तलवार से गौरव की गर्दन काटने की कोशिश की। गौरव पर दो बार वार किए गए। दूसरी बार जब गौरव ने बचाव में हाथ अड़ाया तो हाथ कटकर अलग हो गया, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद हमें घायल अवस्था में रोहतक ले जाया गया। जहां से गुरुग्राम के एक अस्पताल में रेफर कर दिए गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पकड़े गए। आरोपी की पहचान रोहित निवासी महराणा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में आज सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. कर्मवीर गुलिया की अध्यक्षता में एनसीसी क्रेडिट्स कोर्स एवं एनएसएस कैंप के दौरान आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति तथा भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत लागू नए कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।नए कानूनों की जानकारी देते हुए टीम ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा कानून के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे विद्यार्थियों में कानून के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रणदीप, डॉ. सरला, डॉ. सोमवीर एवं डॉ. सुमन सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली सीमा पर कड़ी सुरक्षा, 13 विशेष नाके लगाए जाएंगे’
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: आगामी गणतंत्र दिवस समारोह एवं उसकी रिहर्सल को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा दिल्ली से सटी जिला सीमा पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार झज्जर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर 13 विशेष नाके लगाकर प्रत्येक वाहन व संदिग्ध व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा दिल्ली सीमा पर विशेष नाकाबंदी कर चैकसी बढ़ा दी गई है तथा आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक तथा 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के समापन तक झज्जर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश न करने देते हुए वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली सीमा पर कानोन्दा कुलासी टी-पॉइंट, कुतुबगढ़: पंजाब खोड़ रोड, कानोन्दा: जोंती रोड, जरदकपुर: कैर मुंडेला, बादली: ढांसा बॉर्डर, बालोर मोड़: झाड़ोदा, परनाला: निजामपुर, गुभाना: बाकरगढ़, देवरखाना लोहटः गालिबपुर, बहादुरगढ़: नजफगढ़ रोड झाड़ोदा बॉर्डर तथा बहादुरगढ़: टिकरी बॉर्डर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। भारी वाहनों के लिए भी 22 जनवरी की शाम 3 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक तथा 25 जनवरी की शाम 3 बजे से 26 जनवरी को समारोह समाप्ति तक विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके तहत केएमपी फ्लाईओवर के नीचे रोहतक: दिल्ली रोड, जाखोड़ा मोड़ (किसान चैक) बाईपास बहादुरगढ़ एवं झज्जरः बहादुरगढ़ रोड बाईपास पर विशेष डायवर्जन नाके लगाए गए हैं। सांपला: रोहतक की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जाखोड़ा बाईपास से केएमपी की ओर मोड़ा जाएगा।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आमजन एवं भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें और स्थानीय पुलिस का सहयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद करें।
यातायात एडवाइजरी
शहर बहादुरगढ़ में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किसान चैक पर कार्य प्रगति पर है। इस दौरान यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करती है कि वे बहादुरगढ़ से रोहतक की ओर जाते समय किसान चैक पर जाने से बचें, क्योंकि वहां जाने पर आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अतः कृपया बहादुरगढ़ बाईपास मार्ग का प्रयोग करें। इससे कार्यस्थल पर अनावश्यक यातायात जाम से बचा जा सकेगा और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों में सहयोग करें।

उप निरीक्षक से निरीक्षक बने विजेंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई’
झज्जर, 21 जनवरी, अभीतक: हरियाणा पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और खेल उत्कृष्टता का अनूठा उदाहरण पेश करने वाले विजेंद्र कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने वाले निरीक्षक को विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विजेंद्र कुमार ने 17 अगस्त 1995 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद उन्होंने निरंतर मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लगभग तीन दशकों की सेवा में उन्होंने पुलिसिंग के साथ-साथ खेल जगत में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। कुश्ती के क्षेत्र में विजेंद्र कुमार की उपलब्धियां प्रेरणादायी रही हैं। वे अब तक चार बार नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 1999 में स्वीडन में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और हरियाणा पुलिस का गौरव बढ़ाया।जो अब तक आठ गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं।उनकी पदोन्नति को विभाग में मेहनत और प्रतिभा के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जो युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को दिया जाए अंतिम रूप: एसडीएम
एसडीएम सुरेश कुमार और सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समारोह स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रेवाड़ी, 21 जनवरी, अभीतक: एसडीएम सुरेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पुलिस लाइन रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। पुलिस लाइन में होने वाले समारोह को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए और समय रहते सभी व्यवस्थाएं होना सुनिश्चित कर लिया जाए। आयोजन स्थल पर पेयजल, बिजली और शौचालय साहित सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने यातायात और पार्किंग को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले आयोजन स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार ने भी जिला स्तरीय समारोह को लेकर किए गए प्रशासनिक प्रबंधन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियां समय पूर्व पूरी करें। इस अवसर पर डीएसपी पवन कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, नगर परिषद ईओ सुशील कुमार, कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ, एसआईएस सतपाल सिंह सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया
रेवाड़ी, 21 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मौके पर ही जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। अमित वर्मा ने इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।

रेवाड़ी पुलिस लाइन प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देती सांस्कृतिक टीम की नोडल अधिकारी डाॅ. ज्योत्स्ना यादव।
पुलिस लाइन प्रांगण में चल रही समारोह की तैयारियों का जायजा लेते डीईओ बिजेंद्र हुड्डा व डीईईओ प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारीगण।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह में दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास करते प्रतिभागी विद्यार्थी।

77वां गणतंत्र दिवस समारोह: जिला स्तरीय समारोह में दिखेगी राष्ट्रीय एकता की झलक
देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
रेवाड़ी सहित बावल व कोसली में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा समारोह
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यालयों के प्रतिभागी कर रहे पूर्वाभ्यास

रेवाड़ी, 21 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर सोमवार, 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत व गौरवमयी राष्ट्रीय एकता की झलक दिखलाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति होगी वहीं परेड, मार्च पास्ट, पीटी व डंबल शो के प्रतिभागी पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। पुलिस लाइन रेवाड़ी के प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बुधवार को भी डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित रिहर्सल में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह के लिए मंच संचालन का दायित्व प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया द्वारा निभाया जाएगा।
खेल मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। वहीं उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विभागीय झांकियां देंगी योजनाओं की जानकारी
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चों के शैक्षणिक विकास, महिला सशक्तिकरण, लिंगभेद, कन्या भू्रण हत्या, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने और सडक सुरक्षा आधारित थीम पर झांकियां निकलेंगी। प्रशासन की ओर से खेल विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग व बागवानी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए टीम सजग
पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मॉडल विद्यालय जलियावास से विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्मरक्षा की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राजस्थानी नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कश्मीरी नृत्य और आरपीएस स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधेंगे। वहीं प्रथम इंटरनेशनल स्कूल छुरियावास की छात्राएं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक टीम के साथ ही गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के प्राचार्य सत्यव्रत शास्त्री, योग शिक्षक आचार्य सुभाष आर्य और सहयोग शिक्षक आचार्य कपिल आर्य की देखरेख में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, मलखंभ व योग का पूर्वाभ्यास भी किया।
24 जनवरी को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व जिला स्तरीय समारोह को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से डीसी अभिषेक मीणा की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसमें डीसी अभिषेक मीणा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी फाइनल रिहर्सल डीसी के समक्ष होगी।
इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या मोनिका यादव, शिक्षा विभाग से एईओ भूपेंद्र सिंह व प्रवक्ता अनिल यादव सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

हरियाणा बजट 2026-27 के लिए 31 जनवरी तक नागरिक दें सकते हैं सुझाव: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, मिस्ड कॉल, एआई- सहायक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दें सुझाव
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं हितधारकों से अलग-अलग जिलों में कर रहे हैं संवाद

रेवाड़ी, 21 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। हरियाणा सरकार का मत है कि बजट जनहित, विकास प्राथमिकताओं और नागरिकों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो। इसी उद्देश्य से प्रदेश के नागरिकों को अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए नागरिकों द्वारा सुझाव देने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 31 जनवरी तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एआई- सहायक के माध्यम से thevo&ai.in/haryanabudget   लिंक पर संवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध है। विस्तृत सुझाव देने के लिए नागरिक http://bamsharyana.nic.in/Haryanasuggestion.aspx लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला आज
1000 युवाओं को विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि रोजगार देने के लिए लेंगे साक्षात्कार

रेवाड़ी, 21 जनवरी, अभीतक: राजकीय आईटीआई रेवाड़ी परिसर में गुरुवार,22 जनवरी को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में बावल, धारूहेड़ा, मानेसर और रेवाड़ी से अनेक प्रतिष्ठित कंपनी हिस्सा ले रही हैं। इन कंपनियों के माध्यम से लगभग 1000 बच्चो को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आईटीआई रेवाड़ी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिला के वे सभी युवा जिन्होंने आईटीआई, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा और स्नातकोत्तर किया हुआ है वो सभी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस रोजगार मेला में एक ही स्थान पर छात्र -छात्राओं को अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा। अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने बताया कि रोजगार मेला में आने वाले सभी युवा अपना रिज्यूम साथ लेकर आएं। रोजगार मेले की प्रक्रिया 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी व दिनभर जारी रहेगी। युवाओं के पास अपनी मनपसंद कंपनी चुनने का विकल्प रहेगा जिसमें वो अपनी योग्यता के अनुसार कार्य देख सकते हैं इसलिए आईटीआई रेवाड़ी की प्लेसमेंट ब्रांच की तरफ से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस रोजगार मेले में शामिल होकर लाभ उठाएं।

स्वतंत्रता सैनानी मंगलसिंह राजकीय सीनियर विद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी जोरों पर
जोधपुर, 21 जनवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणतंत दिवस को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी जोरों पर है। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि गणतंत्र दिवस को रंगारंग रूप में मनाने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक पीटी – परेड, पिरामिड, नाटक, कविता, भाषण, देशभक्ति गीत और नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां जोरों से चल रही है। जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर व्याख्याता किशोर कुमार, वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओम प्रकाश, रमेश बामनिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि मनीष एवं कंचन सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री रामभजन व लाला हरिकृष्ण की स्मृति में मुफ्त नेत्र व चिकित्सा शिविर, 135 मरीजों की जांच
32 मरीजों का होगा नेत्र आपरेशन, मिशन का दायरा बढ़ाएंगे: राजेश चेतन

भिवानी, 21 जनवरी, अभीतक: देश की सनातन संस्कृति एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा प्रमुख समाजसेवी एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री राम भजन अग्रवाल तथा सेवा मूर्ति लाला हरिकृष्ण अग्रवाल की पुण्य स्मृति में बुधवार, 21 जनवरी को आयोजित 35 वें निःशुल्क आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन (लैंस वाला) एवं मेडिकल कैम्प में कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बावजूद एक बार फिर भारी संख्या में मरीज उमड़े। शिविर व कैंप में 135 मरीजों की ओपीडी गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सकों ने की। गहन जांच व परीक्षण के बाद इनमें से 32 मरीजों का चयन नेत्र आपरेशन के लिए किया गया। आयोजन श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले माह भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के 34 वें निःशुल्क नेत्र व चिकित्सा कैंप में भी बड़ी संख्या में मरीजों ने जांच करवाई थी। बीपीएमएस के अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय ख्याति के कवि राजेश चेतन ने बताया कि आंखों की जांच इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गुरुग्राम के विख्यात चिकित्सकों ने की। राजेश चेतन ने बताया कि सबको ज्योति-सबको स्वास्थ्य मिशन को और व्यापक एवं विस्तारित किया जाएगा। इसके लिए चरखी दादरी में बड़े पैमाने पर संपर्क व जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। किसी भी समय वहां निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर की तिथि एवं शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है।
ज्ञातव्य है कि बीपीएमएस के 34 निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद से लेकर दिल्ली तक के हजारों गरीब व जरूरतमंद मरीज निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं ले चुके हैं। 35 वें कैंप में हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ पवन शर्मा ने जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने में बीपीएमएस जैसी सामाजिक संस्थाओं के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामभजन अग्रवाल के परिवार से मुख्य प्रायोजक अमित अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल व मीनू अग्रवाल उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर धामु व मुरलीधर शास्त्री भी शिविर कार्यक्रम में मौजूद थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी व उनके परिजनों से की मुलाकात, जाना हाल-चाल
भिवानी, 21 जनवरी, अभीतक: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन और संगठन मंथन का केंद्र बनी हुई है। ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित एक स्थानीय धर्मशाला में चल रहे 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दौरान उस समय उत्साह का ठिकाना नहीं रहा, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अचानक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के सरल और आत्मीय अंदाज ने न केवल हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि एक ऐसी तस्वीर पेश की जो आने वाले चुनावों में कांग्रेस के लिए श्संजीवनीश् का काम कर सकती है। शिविर का सबसे भावुक और चर्चा का विषय वह क्षण रहा जब राहुल गांधी ने भिवानी कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी और उनके परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात की। राहुल गांधी ने प्रदीप जोगी के परिवार के सदस्यों से उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ काफी समय बिताया। इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी एक बड़े नेता के बजाय परिवार के एक सदस्य की तरह नजर आए। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत संघर्षों पर भी चर्चा की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उत्साहित शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक है। राहुल गांधी का व्यक्तित्व बेहद सरल और प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल संगठन को लेकर मेरा मार्गदर्शन किया, बल्कि मेरे परिवार से भी इतनी आत्मीयता से मिले जैसे कोई अपना बड़ा भाई मिलता है। उनकी यही सादगी हमें उनके लिए और पार्टी के लिए जी-जान से काम करने की शक्ति देती है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। बता दे कि 13 जनवरी से शुरू हुए इस 10 दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य हरियाणा और उत्तराखंड में पार्टी के जमीनी नेतृत्व को तराशना है। जिसमें हरियाणा और उत्तराखंड के कुल 59 जिला एवं शहरी अध्यक्ष भाग ले रहे है। जिसका उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और कार्यकर्ताओं में अनुशासन का संचार करना है।

साजिश के तहत जानबूझकर फैमिली आईडी में गलत जानकारियां डाल कर गरीबों के राशन कार्ड काट रही बीजेपी सरकार: अभय सिंह चैटाला
पूरे प्रदेश में राशन कार्ड कटने वाले परिवारों की संख्या लाखों में है जिसके कारण सभी की राशन और पेंशन हो गई है बंद
सच्चाई यह है कि बीजेपी गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की पूरी तरह से विरोधी और सिर्फ बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है, इनको गरीबों का वोट लेने के अलावा उनसे कोई लेना देना नहीं है

चंडीगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: फैमिली आईडी में गलत जानकारी डालने के कारण गरीबों के काटे जा रहे राशन कार्ड पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि अब बीजेपी गरीबों के मुंह का निवाला भी उनसे छिन रही है। एक ओर जहां आज मिडिल क्लास के लोग भी रसोई के बजट का बोझ सहन करने में असमर्थ हैं वहीं गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग, जिनको राशन कार्ड के द्वारा राशन मिलता है, वो कैसे राशन न मिलने पर अपना और अपने बच्चों का पेट भर पाएंगे। बीजेपी ने जब सत्ता हासिल करनी थी तब पहले तो इन्हीं गरीब लोगों के वोट लेने के लिए बीपीएल कार्ड बना दिए, लेकिन अब पूरी तैयारी के साथ जानबूझकर फैमिली आईडी में नाम गलत लिख कर, आय ज्यादा दिखाने और अन्य गलत जानकारियां डाल के उन्हीं गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड काट रहे हैं। अब प्रदेश के इन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों की हालत यह है कि फैमिली आईडी में गलत जानकारियों को ठीक करवाने के लिए अपने अपने जिलों के सरल केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। बहुत सारे लोग तो ऐसे हैं जिनको यह भी नहीं पता चल रहा कि उनका राशन कार्ड क्यों काट दिया गया है। पूरे प्रदेश में राशन कार्ड कटने वाले परिवारों की संख्या लाखों में है जिसके कारण सभी की राशन और पेंशन बंद हो गई है। सच्चाई यह है कि बीजेपी गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की पूरी तरह से विरोधी पार्टी है। बीजेपी सिर्फ बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है और इनको सिवाय वोट लेने के गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।

एएसआई संदीप लाठर की पत्नी को पीजीटी मैथ के पद पर मिलेगी नियुक्ति
पंचायत में हुए वायदे पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र’
प्रदेश सरकार की तरफ से पंचायती रहे ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा को भी साधुवाद, लगातार इस मामले में हर कदम पर फाइल को फॉलो किया’
संतोष कुमारी को कैम्पस स्कूल, एमडीयू रोहतक में मिली ग्रुप बी की नौकरी
परिवार को करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी कराई’

गुरुग्राम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक’
स्टार्टअप्स, प्ज् व प्ज्म्ै उद्यमियों से मुख्यमंत्री कर रहे हैं प्री बजट कंसल्टेशन
पूरे प्रदेश के लिए संतुलित और समावेशी बजट बनाना है बैठक का उद्देश्य
बजट को रोजगारन्मुखी और उद्योगों के लिए सकारात्मक बनाने पर हो रहा है मंथन
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम व गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी बैठक में मौजूद.

भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता की।’

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से उनके निवास स्थान मुख्यमंत्री जनसेवा सदन दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली के साझा विकास, आपसी समन्वय और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।’

चंडीगढ़ – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान
भाजपा के नए अध्यक्ष को दिए बधाई
नितिन नवीन अनुभवी और प्रतिभाशाली हैं – रणबीर गंगवा
उनके अनुभव का बीजेपी को फायदा मिलेगा – रणबीर गंगवा
भाजपा को मिलेगी नई ऊंचाई- रणबीर गंगवा
बीजेपी में लोकतांत्रिक ढंग से होती है नियुक्ति – रणबीर गंगवा
रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर साधा निशाना’
परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही कांग्रेस – रणबीर गंगवा
कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहीन है – रणबीर गंगवा
प्रजातंत्र में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव होने चाहिए – रणबीर गंग
वा
हरियाणा में कांग्रेस गुटों में बैठी हुई है – रणबीर गंगवा
जनता का विश्वास हो चुकी है – कांग्रेस रणबीर गंगवा

गुरुग्राम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्टार्टअप संस्थापकों और उद्यमियों के साथ की प्री बजट संवाद बैठक’
गुरुग्राम में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
गत 16 जनवरी को देश में उत्सव के रूप में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया गया
स्टार्टअप इंडिया केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि रेनबो विजन जो अलग-अलग सेक्टरों को नई संभावनाओं से है जोड़ता
10 साल पहले देश में 500 से भी काम स्टार्टअप थे
आज यह संख्या बढ़कर 2 लाख से अधिक हुई- मुख्यमंत्री
इस क्रांति में हरियाणा विशेषकर गुरुग्राम और मानेसर का योगदान है अग्रणीय
हरियाणा में 9500 से अधिक स्टार्टअप्स है इसी के साथ हरियाणा स्टार्टअप्स की संख्या के मामले में देश के 7वें नंबर पर
आज इज ऑफ डूइंग बिजनेस, फंडिंग और तकनीकी सहयोग को लेकर जो सुझाव मिले उन्हें नोट किया गया
प्रदेश में गुरुग्राम और पंचकूला में एक-एक ।प् हब किया जाएगा स्थापित- मुख्यमंत्री
हमने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने हेतु 20 करोड रुपए के शुरुआती कोष से हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड स्थापित करने का लिया है निर्णय
हरियाणा में हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति 2022 की गई लागू
हमने 22 स्टार्टअप्स को एक करोड़ 14 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की प्रदान
हमने शैक्षणिक सत्र 2025 26 से हर जिले में उद्यमिता प्रतियोगिताएं आयोजित करने का लिया निर्णय
एचएसआईआईडीसी के सभी औद्योगिक स्टेट में इनक्यूबेशन सेंटर्स किए जाएंगे स्थापित
आईएमटी मानेसर को जीरो वॉटर वेस्टेज इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया- मुख्यमंत्री
आज हरियाणा के 50ः से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला डायरेक्टर है
हरियाणा सरकार भी महिला उद्यमियों को हर कदम पर सहयोग देने के लिए है प्रतिबद्ध.

राहुल गांधी की विशेषज्ञता देश जानता है कि कितने चुनाव इन्होंने हरवाए, अब वही ज्ञान बांटने आए हैं: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
भाजपा में प्रजातांत्रिक चुनाव, विपक्ष में श्एजेंसीश् सिस्टम, नीचे से ऊपर बनाम ऊपर से नीचे: मंत्री अनिल विज ने समझाया भाजपा और खानदानी पार्टियों के चुनाव का बड़ा अंतर’
दिग्विजय के डराने वाले बयान पर अनिल विज का प्रहार: बोले नींद में बोलते हैं दिग्विजय, आरएसएस ने सिखाया राष्ट्रवाद
मंत्री अनिल विज का तंज, सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं आता

चंडीगढ़, 21 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की विशेषज्ञता सारा देश जनता है कि कितने चुनाव ये अपनी पार्टी को हरवा चुके है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ष्जो ज्ञान राहुल गांधी के पास है वो अपने नीचे वाले कार्यकर्ताओं को देने आए हैष् । विज ने कहा कि ये कांग्रेस का अपना मामला है इससे हमें कोई लेना देना नहीं है। श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा में प्रजातांत्रिक चुनाव, विपक्ष में एजेंसी सिस्टम, नीचे से ऊपर बनाम ऊपर से नीचे मंत्री अनिल विज ने समझाया भाजपा और खानदानी पार्टियों के चुनाव का बड़ा अंतर
भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे हिंदुस्तान में जितने भी राजनीतिक दल है उनमें से केवल भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है। सबसे पहले बूथ कमेटी बनती है, उसके बाद वार्ड बनता है, फिर जिला, फिर प्रदेश और आखिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होते है। मंत्री अनिल विज ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने दूसरी खानदानी, पारिवारिक पार्टियों की तरह नहीं जिसमें पहले से प्रधान तय होते है। हमारा चुनाव नीचे से ऊपर जाता है जबकि विपक्षियों का ऊपर से नीचे आता है। उनमें प्रधान तय होते है, वो ही प्रदेशों के प्रमुख तय कर देते हैं, प्रदेशों के प्रमुख जिलो के प्रमुख तय कर देते हैं। जैसे एजेंसियां बांटी जाती है जिनमें कंपनी मालिक नीचे प्रदेशों के डिस्ट्रीब्यूटरशिप बनाता है, फिर जिलों के बाकि पार्टियां भी इसी तरह हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि मेरा मानना है कि जिस पार्टी के अंदर प्रजातंत्र व लोकतंत्र नहीं वो पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों के प्रजातंत्र की रक्षा नहीं कर सकती।
दिग्विजय के डराने वाले बयान पर अनिल विज का प्रहार: बोले नींद में बोलते हैं दिग्विजय, आरएसएस ने सिखाया राष्ट्रवाद
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि आरएसएस हिंदुओं और ओवैसी मुसलमान को डराते हैं, जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिग्विजय सिंह सो-सो कर जागते है और नींद में ही कुछ न कुछ बोलते रहते है। हिंदुओं को मजबूत करने के लिए आरएसएस ने हमेशा काम किया है। राष्ट्र और देश भक्ति ये सिर्फ आरएसएस ने ही अपने कैडर को सिखाई है। इसीलिए कहीं पर भी देश में कोई आपदा आती है तो हमारे स्वयं सेवक सबसे पहले वहां जाकर सेवा देने के लिए खड़े होते हैं।
मंत्री अनिल विज का तंज, सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं आता
वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट किया की भाजपा सरकार हरियाणा के बीपीएल परिवारों के लिए सजा बन गई है, जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी का भी जायज हक छीना नहीं जा सकता। बीपीएल परिवार 1.80 लाख रुपए तक की आय वालों को ही मिलता है, वो अच्छी तरह जानते हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि सुरजेवाला को सिर्फ राजनीति करनी आती है लोगों का हित देखना नहीं।

तोशाम में मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने क्रेटा गाड़ी समेत दो तस्कर दबोचे, 9.66 ग्राम हेरोइन बरामद

तोशाम, 21 जनवरी, अभीतक: जिला पुलिस भिवानी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.66 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उनकी क्रेटा गाड़ी को भी पुलिस कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के इंचार्ज उप निरीक्षक कपिल देव अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी पर थाना तोशाम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दो व्यक्ति क्रेटा गाड़ी में सवार होकर तोशाम से खानक की ओर जा रहे हैं और उनके पास हेरोइन मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध क्रेटा गाड़ी को रोककर चेक किया। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 9.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र रमेश, निवासी खानक अतुल पुत्र राजपाल, निवासी बैराण, जिला भिवानी प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीला पदार्थ अजय उर्फ जंगी निवासी खानक से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तोशाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। जिला पुलिस भिवानी ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पानीपत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों से बजट पूर्व परामर्श बैठक’
पानीपत में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
बुनकरों की नगरी और ऐतिहासिक भूमि पानीपत में आकर हो रहा है हर्ष- मुख्यमंत्री
पानीपत का कपड़ा उद्योग हरियाणा के साथ दुनिया भर में भारत का कर रहा है नाम रोशन
फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पूरे प्रदेश में किसानों और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु का कर रही है कार्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 5एफ का दिया है मंत्र
फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन टू फौरन के विजन को हरियाणा में साकार करने के लिए है प्रतिबद्ध
हरियाणा आत्मनिर्भर टेक्सटाइल पॉलिसी की अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ा कर 18 दिसंबर 2026 तक कर दिया – मुख्यमंत्री
इस पॉलिसी के तहत 354 आवेदन हुए हैं प्राप्त जिनके लिए 367 करोड रुपए की ग्रांट की जा चुकी है स्वीकृत
हमें मेडिकल टेक्सटाइल और टेक्निकल टैक्सटाइल जैसे नए क्षेत्रों में करनी होगी रिसर्च- मुख्यमंत्री
इसके लिए हम हरियाणा में नेशनल टेक्निकल टैक्सटाइल मिशन के साथ मिलकर नई मशीनरी और ट्रेनिंग के लिए दे रहे हैं सब्सिडी
हमारा लक्ष्य है कि पानीपत गुरुग्राम और फरीदाबाद मिलकर हरियाणा को ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाएं
हरियाणा में 28000 से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट कार्यरत
फूड प्रोसेसिंग व्यवसाय को पूंजी निवेश सब्सिडी प्रदान करने के लिए 12 जून 2019 को चार प्रमुख बुनियादी ढांचा योजनाएं की गई अधिसूचित
पहली योजना में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना, विस्तार व विविधीकरण के लिए सब्सिडी की की गई व्यवस्था
दूसरी योजना बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज योजना है इसके तहत परियोजना लागत पर 50ः की पूंजी निवेश सब्सिडी की जाती है प्रदान
तीसरी योजना में एकीकृत कोल्ड चैन एवं वैल्यू एडिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर दी जाती है सब्सिडी
चैथी योजना एकीकृत मिनी फूड पार्क योजना है जिसके तहत परियोजना लागत पर 50 प्रतिशत की दर से पूंजी निवेश सब्सिडी की जाती है प्रदान
आपके कारखाने की मशीनों की आवाज में, आपके दफ्तरों की ऊर्जा में और आपके श्रमिकों के पसीने में विकसित भारत की है झलक- मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *