Haryana Abhitak News 22/01/26

https://www.facebook.com/share/v/1DedY4MB4Q

झज्जर: झज्जर के पंकज अहलावत के साथ पुलिस मुठभेड़ का मामला
पुलिस कमीश्नर ममता सिंह को पंचायत ने मौके के पुख्ता सबूतोें का सौंपा पैनड्राइव
झज्जर लघु सचिवालय में ममता सिंह के बुलावे पर पहुंची थी डीघल पंचायत में गठित कमेटी
कमेटी के साथ मौजूद रहे पंकज के पिता आनन्द और भाई प्रदीप अहलावत
बंद कमरे में करीब दो दर्जन लोगों से पुलिस कमीश्नर ममता सिंह ने लिया पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा
एसआईटी इंचार्ज ममता सिंह के मिलने के बाद पंचायत के लोग हुए मीडिया से रूबरू
सीएम द्वारा गठित एसआईटी पर जताया संतोष,कहारू उम्मीद यहीं कि हर हाल में मिलेगा न्याय
अहलावत खाप प्रधान जय सिंह ने जताई संतुष्टि, कहा: हमारा मायना के लोगोें से भी भाईचारा
एसआईटी में शामिल सदस्यों की बजाय,एसआईटी इंचार्ज ममता सिंह पर जताया पूरा भरोसा
पंकज के भाई और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत ने एक बार फिर उठाए पुलिस की कायैशली पर सवाल
कहा: मौके व अन्य लोगों से मिले सबूत कह रहे है पुलिस की फर्जी मुठभेड़ की कहानी
प्रदीप अहलावत बोले, मुठभेड़ के दौरान बगैर वर्दी और प्राईवेट गाड़ी ब्यां कर रहे है मौके के हालात
हमें शासन और एसआईटी इंचार्ज ममता सिंह पर पूरा भरोसा, जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद
मौके पर एसआईटी इंचार्ज के साथ मौजूद रहे डीसीपी लोगेश

एल. ए. स्कूल में वसंत पंचमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में वसंत पंचमी महोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा प्री-नर्सरी से पांचवीं के सभी बच्चे पीतांबर वस्त्र पहनकर इस कार्यक्रम में पहुँचे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने ललित कलाओं की देवी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद कक्षा फोर्थ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में बच्चों ने पारम्परिक गीतों पर मनोहरम प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत व पुष्पा यादव ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें भेंट की।

https://www.facebook.com/share/v/1DedY4MB4Q

इंडो अमेरिकन स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल, दिल्ली गेट में 22 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय द्वारा हेल्दी फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। नर्सरी कक्षा में प्रथम स्थान कनिष्का, द्वितीय आयुषी तथा तृतीय स्थान अनीता और गुंजन ने प्राप्त किया। यूकेजी में प्रथम जियांशी, द्वितीय तेजस व नितेश तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा पहली में प्रथम रिद्धि व प्रतीक, द्वितीय अविष्का व मानव तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी में प्रथम अक्षित, द्वितीय तामसी व मानवी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में प्रथम रोहन, द्वितीय दिव्यांशी व रक्षित तथा तृतीय स्थान पर उदय राज, दिव्यांश रहे। कक्षा चैथी में प्रथम खुशी व मेधावी, द्वितीय संयम व साक्षी तथा तृतीय स्थान पर खुशी व काव्या ने सफलता हासिल की। कक्षा पाँचवीं में प्रथम आरव व राशि, द्वितीय गरिमा तथा तृतीय स्थान पर रियांश व परिधि रहे। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया और सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, ऊर्जा और नवचेतना का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, रंगों और प्रसन्नता से सराबोर दिखाई दिया। शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने औचक निरीक्षण किया
झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्राम अम्बोली में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज निदेशक उमेश भूकर गोरिया द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उमेश भूकर ने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत कर उनके अनुभव जाने। निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने एवं सीखे गए कौशल को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को ऋण योजनाओ से सम्बंधित जानकारी दी और बैंक में खाता खुलवाने और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना से जुडी हुई जानकारी भी दी। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति रजिस्टर, सिलाई मशीनें एवं अन्य संसाधनों की जांच की गई। जिस पर निदेशक ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही प्रशिक्षण स्टाफ को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण पूरी निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर संकाय सतपाल सिंह और प्रशिक्षिका प्रिया भी उपस्थित रहे।

एनएसएस कैंप के सातवें और अंतिम दिन योग, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: वीरवार को राजकीय महाविद्यालय दुबलधन झज्जर में एनएसएस कैंप के सातवें और अंतिम दिन की शुरुआत प्रातः काल योगाभ्यास, एनएसएस गीत, एनएसएस तालियों के साथ की गई। इस अवसर पर, डॉ मयंक, असिस्टेंट प्रोफेसर फिजिकल एजुकेशन ने योग और उसके महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को योग के फायदों के बारे में बताया और उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद, श्री नवीन कुमार नर्सिंग ऑफिसर और श्रीमती अनु नर्सिंग ऑफिसर ब्भ्ब् दूबलधन ने थ्पतेज ।पकए ब्च्त् और छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए प्रेरित किया। सायं कालीन सत्र में, स्वयंसेवकों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नृत्य, कविता पाठ आदि शामिल थे। इस अवसर पर, विद्यार्थियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट पढ़ी गई। इस कैंप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने के आधार पर दो बेस्ट एनएसएस वालंटियर रोहित बी. ए. तृतीय वर्ष और रश्मि बी.ए. तृतीय वर्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त क्विज कंपटीशन और खेल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया और कुछ स्वयंसेवकों को बेहतर कार्य करने पर सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर रणदीप और डॉक्टर सरला ने इस आयोजन के लिए सभी का, विशेष रूप से डॉक्टर सुमन, श्रीमती मनीषा और श्रीमती अंजू का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि स्वयंसेवक एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के लिए काम करते रहेंगे। प्राचार्य डॉ कर्मवीर गुलिया ने एनएसएस कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी और स्वयंसेवकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

गांव गोच्छी में गुरुवार को आयोजित कैम्प में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरुक करती अधिकारी।

फार्मर आईडी से ही मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ : डीसी
सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किसान जरूर बनवाएं एग्रीस्टैक फार्मर आईडी
फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में जा रही है विभागीय टीमें

झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य है। इस आईडी के बनने के बाद ही किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में विभागीय टीमें जा रही हैं, जहां किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है। डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाएं और इस कार्य में टीमों का सहयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें ताकि प्रत्येक किसान की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बन सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद-बीज तथा विभिन्न कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।
फार्मर आईडी के लिए ये दस्तावेज जरूरी
डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से संबंधित फर्द साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत करवाए गए सेन्सस आकलन के दूसरे चरण के परिणामों पर चर्चा करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया
झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा करवाए गए सेन्सस आकलन के दूसरे चरण के परिणामों पर चर्चा करने के लिए तथा विद्यालयों के लिए आगे की रणनीति तैयार करने के लिए आज खंड मातनहेल में कक्षा दूसरी तथा तीसरी के शिक्षकों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेशपाल द्वारा किया गया। उन्होंने सबसे पहले सभी शिक्षकों को आकलन के पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और अगले आकलन में और अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। बीआरपी मोनिका ने सभी के साथ आकलन के परिणाम साझा करते हुए बताया कि खंड के बीस विद्यालय ‘ए’ श्रेणी में, तेरह ‘बी’ श्रेणी में तथा दस विद्यालय ‘सी’ श्रेणी में आए हैं। सभी शिक्षकों के साथ विद्यालयवार तथा कक्षावार आंकड़े साझा किए गए तथा उनके अनुसार आगे की रेमेडियल योजना बनाने को कहा गया जिसका प्रशिक्षण सभी शिक्षकों को पहले ही दिया जा चुका है। सभी मैंटर्स को अपने-अपने संकुल के अध्यापकों को उचित सहयोग तथा मागदर्शन देने के लिए अधिक से अधिक विजिट करने को कहा गया। विद्यार्थियों को आगामी 45 दिनों में सुनियोजित कार्यनीति के तहत पढ़ाया जाएगा और उन दक्षताओं पर अधिक कार्य किया जाएगा जिनमें बच्चे किसी कारणवश पिछड़ रहे हैं। सभी शिक्षकों से आकलन के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी बात की गई तथा उनके द्वारा बताए गए सुझावों को नोट कर लिया गया है जिसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण के लिए सभी शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि उनके सभी बच्चे कक्षावार दक्षता प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस मीटिंग में खंड के सभी बीआरपी, एबीआरसी तथा अकाउंटेंट प्रीत सिंह उपस्थित थे।

साइबर फ्रॉड व बाल विवाह और नालसा योजना बारे लगा शिविर’ झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास मे साईबर फ्रॉड बाल विवाह और नालसा योजना (2015) पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जागरुकता शिविर मे पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की जानकारी दी गई। और बताया पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है और बताया कि बाल विवाह के कानूनी प्रावधान इसके दुष्परिणाम और रोकथाम उपाय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा नालसा योजना (2015) के अंतर्गत मानव तस्करी,और यौन शोषण के पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता और पुनर्वास की जानकारी दी।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गाँव सिवाना में शहीद सचिन स्वामी की प्रतिमा का किया अनावरण
सरकार शहीद के परिवारजनों को पूरा सम्मान दे, यह भी सुनिश्चित करे कि किसी भी शहीद के परिजन अभाव में जीवन व्यतीत न करें: दीपेन्द्र हुड्डा
शहीद सचिन की शहादत हरियाणा के युवाओं को देश के सुरक्षाबलों में भर्ती होकर देशसेवा करने की प्रेरणा देगी: दीपेन्द्र हुड्डा
हरियाणा की मिट्टी में देश के लिए मर-मिटने की परंपरा रही है: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज झज्जर में आयोजित अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने बेरी के गांव सिवाना में सीमा सुरक्षा बल की 60 बटालियन के सिपाही शहीद सचिन की प्रतिमा का अनावरण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद सचिन स्वामी प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि समारोह में शामिल दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश ने अपना बहादुर जवान खोया है। शहीद सचिन की कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है और उनकी शहादत हरियाणा के युवाओं को देश की रक्षा करने वाले बलों में भर्ती होकर सही मायनों में देशसेवा करने के लिए हमेशा प्रेरणा देने का काम करेगी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शहीदों और शहीद के परिवार का मान-सम्मान सबसे ऊपर है। सरकार न केवल शहीद के परिवारजनों को पूरा सम्मान दे अपितु यह सुनिश्चित करे कि किसी भी शहीद के परिजन अभाव में अपना जीवन व्यतीत न करें। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद सचिन स्वामी के परिवार जनों से मुलाकात की और कहा कि पूरा देश अपने शहीद के परिवार के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की मिट्टी में देश के लिए मर-मिटने की परंपरा रही है। हरियाणा का शायद ही ऐसा कोई गाँव होगा जहां कोई न कोई सैनिक, पूर्व सैनिक या शहीद के परिजन न हों। जब तक अग्निपथ योजना लागू नहीं हुई थी, देश की 2ः आबादी वाले हरियाणा से 10ः सैनिक देश सेवा के लिए सेना में जाते थे। लेकिन अब अग्निपथ योजना आने के बाद से इसमें भारी गिरावट आई है। पहले प्रदेश की सड़कों की पटरियों पर, मैदानों में अनेक युवा दौड़, कसरत करते दिखाई देते थे, अब ऐसा दृश्य मुश्किल ही दिखाई देता है।

वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर जिलावासियों के लिए हो रहे लाभकारी साबित: डीसी
सुशासन नीति को सशक्त करने में समाधान शिविर मजबूत कड़ी

झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की पहल पर आयोजित समाधान शिविर नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर की पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है। शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे न केवल लोगों की समस्याओं को सुनने का अवसर मिलता है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को भी अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकता है। यह शिविर शासन की सुशासन नीति को सशक्त करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। समाधान शिविर में नौ समस्याएं रखी गई। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, सीटीएम नमिता कुमारी, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अनिल कुमार, सीएम विंडों एमीनेंट पर्सन सज्जन गुर्जर व कष्ट निवारण कमेटी के मेंबर गौरव सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में लगी आग 2 की मौत, एक घायल
बहादुरगढ, 22 जनवरी, अभीतक: बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-ए, प्लॉट नंबर 817 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार अल सुबह करीब 4ः30 बजे भीषण आश्ग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश के 6 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खराब मौसम के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक डे को लेकर बड़ी तैयारी चल रही हैं. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवांस्ड एआई चश्मा को अनवील किया है। परेड के दौरान कई पुलिस कर्मी ये चश्मा लगाए हुए दिखाई देंगे। एआई चश्मे की बदौलत वह वॉन्टेड बदमाश और आतंकवादी की पहचान कर सकेंगे और उस पर एक्शन ले सकेंगे। साथ ही अगर कोई प्रतिबंधित आइटम लेकर आता है तो उसको डिटेक्ट किया जा सकेगा।

पलवल पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर किए गए कडे प्रहार की बड़ी उपलब्धि
पलवल, 22 जनवरी, अभीतक: पलवल पुलिस का वर्ष 2022 में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर किए गए कडे प्रहार में हथियारों की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा। आरोपियों से 35 पिस्टल, 6 देसी कट्टा सहित कुल 41 अवैध हथियार तथा 11 मैगजीन भी अलग से हुई थी बरामद। पलवल पुलिस द्वारा आरोपियों की बड़वानी (मध्यप्रदेश) स्थित अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भी किया गया था भंडाफोड़, हथियार बनाने के बड़े पैमाने पर औजार किए गए थे बरामद। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवल पुलिस निरंतर अपराधियों के खिलाफ दर्ज अभियोग में प्रभावी साक्ष्य जुटाकर एवं दमदार पैरवी कर आरोपियों को उनके किए की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। इसी मुहीम मे पलवल पुलिस द्वारा जुटाए गए प्रभावी साक्ष्यों एवं दमदार पैरवी के आधार पर वर्ष 2022 में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर किए गए कडे प्रहार में हथियारों की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के मामले में माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ तैय्यब हुसैन की अदालत पलवल ने मामले की सुनवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) अंतर्गत बड़वानी (मध्यप्रदेश) के सेंधवा निवासी किलोर सिंह पुत्र कोत सिंह और जाम सिंह दोषियों को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषियों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दुग्गल के कुशल निर्देशन में 10 जुलाई 2022 को तत्कालीन सीआईए सेल होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह और उप निरीक्षक हनीश खान ने टीम के साथ विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर डबचिक मोड पर नाकाबंदी कर पंजाब,राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड और उसके एक साथी को धर दबोच हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। आरोपियों से 35 पिस्टल, 6 देसी कट्टा सहित कुल 41 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इनके साथ ही 11 मैगजीन भी अलग से बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान जिला बड़वानी (मध्यप्रदेश) के सेंधवा निवासी किलोर सिंह पुत्र कोत सिंह और जाम सिंह के रूप में हुई। पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी उपलब्धि का खुलासा स्वयं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा किया गया था।
कई राज्यों में करते थे सप्लाई, हथियार बनाने की चलाते थे फैक्ट्री, किया था भंडाफोड
आरोपी इन हथियारों को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में सप्लाई करते थे। इस कार्य में वह कई वर्षों से लगे हुए थे। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई थी जिसका भी भंडाफोड़ करते हुए पलवल पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने की औजार बरामद किए थे ।

बहादुरगढ़ में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग।
दो कर्मचारियों की जिंदा जलाने से मौत, एक गम्भीर रूप से घायल।
घायल आरिफ को इलाज के लिए भेजा गया जेजे हॉस्पिटल।
आरिफ हरदोई जिले के असमदा गांव का है रहने वाला।
मरने वालों के नाम अब्दुल अतवारिस और अमीरुद्दीन उर्फ बड़े भैया बताए जा रहे।
मृतकों के करीबी रिश्तेदार मोसिन खान ने बताया कि दोनों मृतक थे चचरे भाई।
दोनों ही दो दिन पहले आये थे घर से वापस।
दोनों उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के पाली कस्बे के थे रहने वाले।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी संख्या 817 का मामला।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भिजवाया नागरिक अस्पताल।
फैक्टरी के अंदर ही सोते थे कर्मचारी।
सुबह के समय करीब 5 बजे लगी थी आग।

फायर बिग्रेड के आग बुझाने के बाद फैक्ट्री के अंदर पड़े मिले दो कर्मचारियों के शव।
आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका है पता।

हरियाणा में सात शहरी निकायों के लिए मेयर व अध्यक्ष पदों का ड्रॉ पूरा
चंडीगढ़, 22 जनवरी, अभीतक: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सात शहरी निकायों में आगामी चुनावों को लेकर मेयर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण का ड्रॉ पूरा कर लिया है। यह प्रक्रिया पंचकूला स्थित विभागीय मुख्यालय में दोपहर बाद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ड्रॉ के माध्यम से प्रदेश की तीन नगर निगम पंचकूला, सोनीपत और अंबाला के लिए मेयर पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया। वहीं नगर परिषद रेवाड़ी, धारूहेड़ा नगर पालिका (रेवाड़ी जिला), उकलाना नगर पालिका (हिसार जिला) तथा सांपला नगर पालिका (रोहतक जिला) के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण तय कर दिया गया है।
ड्रॉ के अनुसार विभिन्न निकायों में आरक्षित श्रेणियां इस प्रकार हैं
पंचकूला नगर निगम: जरनल
सोनीपत नगर निगम: जरनल
अंबाला नगर निगम: बीसी-बी (महिला)
नगर परिषद रेवाड़ी: अनुसूचित जाति (महिला)
धारूहेड़ा नगर पालिका: जरनल
उकलाना नगर पालिका: महिला (जरनल)
सांपला नगर पालिका: सामान्य
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार ड्रॉ प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। आरक्षण की घोषणा से संभावित प्रत्याशियों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विभिन्न दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने ओर जी राम जी योजना पर खोरी मंडल भाजपा की बैठक
खोल, 22 जनवरी, अभीतक: खोरी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज खोरी मंडल अध्यक्ष सरपंच नरेश यादव नरू की अध्यक्षता में आयोजित हुई ओर मंडल प्रभारी वीरेंद्र छिल्लर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर,अरुण धारण,उपाध्यक्ष सचिन यादव हरजीपुर,सरपंच हेमंत नंगली गोधा ओर मोनू पीथडावास मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा जी राम जी योजना, 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ओर खोरी मंडल भाजपा का एक वर्ष का कार्यकाल ओर मंडल द्वारा पार्टी के प्रति किए गए कार्य शामिल रहे। इस मौके पर प्रभारी वीरेंद्र छिल्लर ने कहा कि विकसित भारत रोजगार ओर आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) कानून 2025 भ्रष्टाचार मुक्त ग्रामीण रोजगार की गारंटी प्रदान करने के साथ साथ पूरी तरह से पारदर्शी है। मंडल अध्यक्ष सरपंच नरेश यादव नरू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 जनवरी के मन की बात कार्यक्रम को अपने अपने बूथों पर सुने। बैठक में मंडल का एक वर्ष सफल कार्यकाल पूरा होने पर मिठाई वितरित की गई। महामंत्री प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर ने सभी का आभार जताया।

जागरूकता से ही जागरूक होकर घातक बीमारियों से पा सकते हैं छुटकारा: सीएमओ डॉ मंजू कादयान
झज्जर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी झज्जर द्वारा संवाद भवन, मिनी सचिवालय झज्जर में एड्स, क्षय रोग एवं स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन झज्जर डॉ मंजू कादयान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की भूमिका समाज को आगे बढ़ाने में अहम है और सही जानकारी ही अज्ञानता को समाप्त कर सकती है। एड्स न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और जीवन को भी प्रभावित करता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रेड रिबन क्लब एवं पीयर एजुकेटर समाज को सकारात्मक संदेश देने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। साथ ही नशा और नशे के व्यापार को समाज से बाहर करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ज्ठ-थ्तमम एवं ।प्क्ै-थ्तमम ॅवताचसंबम प्दपजपंजपअम के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों व कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर कुल 62 एचआईवी टेस्ट किए गए तथा 60 प्रतिभागियों की शुगर व हीमोग्लोबिन जांच की गई। जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी के नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ निधि मोमिया ने बताया कि राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार यह जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 31 रेड रिबन क्लबों से 2 नोडल टीचर एवं 6 पीयर एजुकेटर ने भाग लिया। वर्कशॉप में रैंप वॉक, रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले एवं भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ज्ञैज्ञ) के जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा किया गया। इस दौरान नोडल टीचर्स एवं पीयर एजुकेटर्स को किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मित्रता क्लीनिक की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई तथा काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया। वर्कशॉप से पहले पहुंचे रेड रिबन क्लब के सदस्यों का एचआईवी टेस्ट 62, एक्स-रे जांच 106, हीमोग्लोबिन 82 एवं 82 सदस्यों का ब्लड शुगर चेक किया गया। सलीम एवं कुलदीप पार्टी की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स जागरूकता संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को प्रभावी ढंग से जागरूक किया गया। इस अवसर पर एड्स काउंसलर अंजू सुहाग, देव कुमार, एसटीआई काउंसलर मीनाक्षी भट्टी, काउंसलर ममता एवं शशि, कार्यक्रम अकाउंटेंट राजीव, एएनएम स्टाफ सहित जिले भर से लगभग 200 से अधिक पीयर एजुकेटर एवं रेड रिबन क्लब इंचार्ज उपस्थित रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें अधिकारी-कर्मचारी: डीसी
कार्यालय में कंडम समान को कंडमनेशन बोर्ड से कंडम घोषित करवाएं अधिकारी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने लघु सचिवालय परिसर का किया निरीक्षण

झज्जर, 22 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार की सुबह लघु सचिवालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि कार्यालय में जो भी पुराना रिकार्ड है,उसका नियमानुसार निस्तारण किया जाए,जिससे कार्यालय में खाली स्पेस बनेगा। इसके अलावा मौजूदा रिकार्ड को सुव्यवस्थित तरीके से रखा जाए। वही जिस कार्यालय में कंडम समान है उसे कंडमनेशन बोर्ड से कंडम घोषित करवाएं और विभाग से अनुमति लेकर डिस्पोज आफ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर आएं और नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता से और समयबद्ध तरीके से निपटाएं। उन्होंने कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे फाइलों और दस्तावेजों के रखरखाव में भी सफाई और अनुशासन का ध्यान रखें ताकि जनता को बेहतर और सुगम सेवाएं मिल सकें। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर अपने कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य शुरू करें। कार्यालयों में लेट लतीफी सहन नहीं होगी। कर्मचारी का नियमानुसार दायित्व बनता है कि अपना स्टेशन मेंटेन करें और निर्धारित किए गए समय पर कार्यालय पहुंचे। डीसी ने कहा कि सफाई कार्य प्रतिदिन करने से ही लघु सचिवालय परिसर साफ सुथरा रहेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार’
आरोपियों पर पहले भी चोरी के अपराधिक मामले हैं दर्ज

बहादुरगढ, 22 जनवरी, अभीतक: बहादुरगढ में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। इसी कड़ी में थाना लाइन पार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित निवासी उत्तर प्रदेश और गौरव निवासी पटेल नगर, बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के प्रबंधक उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि गौरव निवासी पटेल नगर बहादुरगढ़ ने थाने में शिकायत दी थी कि वह किसी काम से सेक्टर-6 बहादुरगढ़ गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। जिस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-6 में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अंकित के खिलाफ पहले भी थाना सेक्टर-6 में चोरी के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी गौरव पर भी दो मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गणतंत्र दिवस को लेकर बहादुरगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण हटाओ व सुरक्षा अभियान’
बहादुरगढ, 22 जनवरी, अभीतक: 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अतिक्रमण हटाओ एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान बहादुरगढ़: दिल्ली मुख्य मार्ग, मेट्रो स्टेशन के आसपास तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। यह अभियान झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण, अस्थायी दुकानों, ठेलों तथा यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे अवरोधों को हटवाया, जिससे सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 135 वाहन चालकों के चालान काटे गए।गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर बहादुरगढ़ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, होटलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त झज्जरदृदिल्ली बॉर्डर पर पुलिस नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक वाहन को चेकिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नो-पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें तथा पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।

सीआईए-2 बहादुरगढ़ की कार्रवाई, अवैध हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ, 22 जनवरी, अभीतक: सीआईए-2 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हर्षित नामक युवक को शक के आधार पर काबू किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनती एसडीएम रेणुका नांदल।

समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम: एसडीएम’
एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को दिये समयबद्ध समाधान के निर्देश’

बेरी, 22 जनवरी, अभीतक: एसडीएम रेणुका नांदल ने वीरवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ने समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों के प्रति सरकार बेहद गंभीर है व शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिविर में एक ही शिकायत बार-बार आती है, तो उक्त मामले में सम्बन्धित विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। समाधान शिविर में पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सडक, परिवार पहचान पत्र, आवास और अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर मार्किट कमेटी बेरी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा,नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी से कनिष्ठ अभियंता अभिषेक मुदगिल, राजस्व विभाग से मंजीत सिंह, परिवेदना समिति सदस्य रविंद्र कौशिक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

रेवाड़ी में पुलिस लाइन प्रांगण में चल रही समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते एडीसी राहुल मोदी।
पुलिस लाइन प्रांगण में चल रही समारोह की तैयारियों का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी व अन्य अधिकारीगण।

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को
एडीसी राहुल मोदी की उपस्थिति में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

रेवाड़ी, 22 जनवरी, अभीतक: हर वर्ष की भांति इस बार भी रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। रेवाड़ी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन रेवाड़ी में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने एडीसी राहुल मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में परेड, मार्च पास्ट, पीटी व डंबल शो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। गुरुवार को एडीसी राहुल मोदी ने प्रतिभागियों द्वारा किए गए पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए टीम इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिसकी बानगी अब पूर्वाभ्यास में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन गरिमामयी ढंग से होगा। गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार, 24 जनवरी को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे। एडीसी ने बताया कि इस बार रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। वहीं उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। पुलिस लाइन रेवाड़ी के प्रांगण में आयोजित रिहर्सल में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की देखरेख में प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों का अभ्यास किया जा रहा है। समारोह के लिए मंच संचालन का दायित्व प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया द्वारा निभाया जाएगा।

स्किल डेवलपमेंट के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल: डीसी
सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक

रेवाड़ी, 22 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा यह एक नई पहल की गई है, जिसके माध्यम से आम नागरिक आईटीआई की वर्कशॉप और उसमें जितने भी इक्विपमेंट और टूल है उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ-साथ वहां की लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है।
स्किल डेवलपमेंट को मिलेगी नई दिशा
डीसी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एडवांस बुकिंग के तहत किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इसका लाभ उठाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए यह पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ लेने के लिए ीजजचेरूध्ध्पजपींतलंदंण्हवअण्पदध् पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जाएगा 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस : डीसी
25 जनवरी को वोटर डे पर दिलाई जाएगी मतदाता जागरूकता शपथ

रेवाड़ी, 22 जनवरी, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खंड, उपमंडल और जिला स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस का उद्देश्य आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह दिन लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी का उत्सव है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

रेवाड़ी में समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम सुरेश कुमार।

समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी नागरिकों की शिकायतें
मुरलीपुर निवासी विष्णु कुमार मिश्रा की मौके पर बनाई दिव्यांग पेंशन

रेवाड़ी, 22 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम बन रहे है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को एसडीएम ने समाधान शिविर में मुरलीपुर निवासी विष्णु कुमार मिश्रा की मौके पर ही दिव्यांग पेंशन बनवाकर उन्हें राहत पहुंचाई। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम सुरेश कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आए नागरिकों ने एसडीएम के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा जिसमें रामगढ़ रोड स्थित बुध विहार रेवाड़ी में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज लाइन की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। गांव रामपुरी में सार्वजनिक रास्ता पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की शिकायत पर एसडीएम ने डीडीपीओ को उचित कार्यवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में जल आपूर्ति, पहचान पत्र में नाम दर्ज, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं सामने आई। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके।

प्रॉपर्टी, संपत्ति का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स 31 मार्च तक कराएं जमा
रेवाड़ी, 22 जनवरी, अभीतक: नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने आमजन से अपील की है कि नगर परिषद रेवाड़ी क्षेत्र में स्थित सभी प्रॉपर्टी धारक अपनी-अपनी प्रॉपर्टी, संपत्ति का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स 31 मार्च 2026 से पहले नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी में आकर जमा करवाएं या हरियाणा सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्चतवचमतजलण्नसइींतलंदंण्हवअण्पदध् के माध्मय से भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय द्वारा बकाया धारकों को नोटिस भी जारी किए गए थे लेकिन नोटिस प्राप्त होने उपरांत भी बकाया हाउस टैक्स धारकों द्वारा अपने सम्पत्तिकर हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स धारकों द्वारा अदायगी नहीं की गई है, उन हाउस टैक्स धारकों पर जल्द ही नगर परिषद कार्यालय द्वारा नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिसके हर्जे-खर्चे के वह स्वयं जिम्मेदार होगें। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने आमजन अपील की है कि नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी में प्रातरू 9 बजे से सायं 5 बजे तक कमरा नंबर 101 में हाउस टैक्स जमा करवा सकते है और हरियाणा सरकार द्वारा जारी ऑनलाइन वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्चतवचमतजलण्नसइींतलंदंण्हवअण्पदध् के माध्यम से भी जमा करवा सकते है।

गिलाकोर विद्यालय में भामाशाहों द्वारा म्युजिक सिस्टम भेंट
जोधपुर, 22 जनवरी, अभीतक: चामू ब्लॉक की स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिलाकोर में श्री बगतेश दादोसा कबड्डी क्लब के आयोजक मंडल द्वारा विद्यालय में म्युजिक सिस्टम भेंट किया गया। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से म्यूजिक सिस्टम की कमी को देखते हुए युवाओं को प्रेरित किया गया, जिसके फलस्वरूप श्री दादोसा बगतेश कबड्डी क्लब गिलाकोर के आयोजक मंडल के महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, नखत सिंह, प्रयाग सिंह, अशोक ईशरवाल सहित अन्य सदस्यों द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए विद्यालय में स्मार्ट वाई- फाई एंड एडवांस टेक्नोलॉजी वाला म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने भामाशाहों की नवाचारी पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यालय विकास में आगे भी ग्रामीणों एवं अभिभावकों से सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर भेंटकर्ता नरेंद्र सिंह और त्रिलोक सिंह ने कहा कि आगे भी विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ सहयोग जारी रहेगा। म्यूजिक सिस्टम को प्राप्त करने पर समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने भेंटकर्ता भामाशाहों का हार्दिक आभार जताते हुए अनुकरणीय पहल बताया। प्रधानाचार्य मीणा एवं बिश्नोई ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से विद्यालय का विकास होगा और छात्रों को भी विभिन्न प्रकार की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर व्याख्याता किशोर कुमार, ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, ओम प्रकाश, रमेश बामनिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि श्रवण एवं भानु कंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर विशेष: आज प्रार्थना सभा में तथा कक्षाओं में नेताजी पर उद्बोधन
नेताजी के व्यक्तित्व की वर्तमान प्रासंगिकता’
प्रस्तावना: कालजयी महानायक

इतिहास के आकाश में कुछ नक्षत्र ऐसे होते हैं जिनकी चमक समय की धूल से धुंधली नहीं होती, बल्कि युग बीतने के साथ और अधिक देदीप्यमान हो उठती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे ही ध्रुवतारा हैं। उनका जीवन केवल एक क्रांतिकारी की गाथा नहीं है, बल्कि वह संकल्प, त्याग और उस साधना का नाम है, जिसने भारत की सोई हुई चेतना को झकझोर कर रख दिया। कल, आज और कलष् के परिप्रेक्ष्य में जब हम नेताजी को देखते हैं, तो पाते हैं कि वे केवल एक ऐतिहासिक चरित्र नहीं, बल्कि एक शाश्वत विचार हैं।
विद्रोही का प्रादुर्भाव
अन्याय से समझौता करना सबसे बड़ा अपराध है। नेताजी के जीवन की यात्रा 23 जनवरी, 1897 को कटक (ओडिशा) की पावन धरा पर आरंभ हुई। रायबहादुर जानकीनाथ बोस और प्रभावती देवी के संस्कारों ने उन्हें बचपन से ही अनुशासित और वैचारिक रूप से प्रखर बनाया। कटक के मिशनरी स्कूल से लेकर कलकत्ता विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के सम्मानजनक अध्ययन तक, सुभाष ने हर जगह अपनी बौद्धिक श्रेष्ठता सिद्ध की।
ICS का त्याग: राष्ट्रवाद का पहला शंखनाद 1921 में जब उन्होंने कैम्ब्रिज में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की, तो उनके सामने ऐश्वर्य और सत्ता का मार्ग खुला था। किंतु, अपनी अंतरात्मा की पुकार पर उन्होंने वह किया जो अकल्पनीय था। उन्होंने यह कहते हुए त्यागपत्र दे दिया कि कोई भी भारतीय ब्रिटिश राज की सेवा अपनी अंतरात्मा को साफ रखते हुए नहीं कर सकता। यह उनके जीवन का वह मोड़ था जहाँ से एक ब्यूरोक्रेट का अंत और एक क्रांतिकारी का जन्म हुआ।
वैचारिक वास्तुकला और कर्म का सिद्धांत
विवेकानंद और अरबिंदो का प्रभाव नेताजी का व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक तेज और महर्षि अरबिंदो के उग्र राष्ट्रवाद के समन्वय से बना था। विवेकानंद से उन्होंने दृष्टिकोण की व्यापकताष् और भारतीय संस्कृति पर गर्व करना सीखा। उनका मानना था कि भारत का एक विशेष मिशन है, जिसे पूरा करने के लिए श्पूर्ण संप्रभुता अनिवार्य है। अहिंसा बनाम प्रत्यक्ष कार्रवाई यद्यपि वे महात्मा गांधी के प्रति अगाध सम्मान रखते थे, किंतु वे पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत से सहमत नहीं थे। उनके लिए स्वतंत्रता भीख में मिलने वाली वस्तु नहीं, बल्कि छीन कर लेने वाला अधिकार था। उन्होंने अनुशासन और क्रियाशीलता को अमूर्त सिद्धांतों से ऊपर रखा। उनके आर्थिक विचार भी अत्यंत आधुनिक थेकृवे वैज्ञानिक औद्योगिकीकरण और एक सशक्त समाजवादी ढांचे के पक्षधर थे, ताकि स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत हो सके।
वैश्विक सेनानायक
1941 में ब्रिटिश नजरबंदी से उनका ऐतिहासिक पलायन किसी रोमांचक फिल्म की पटकथा से कम नहीं था। पेशावर से काबुल और जर्मनी से जापान तक की उनकी यात्रा उनके अदम्य साहस का प्रमाण थी। आजाद हिंद फौज और जय हिंद का उद्घोष विदेशी धरती पर उन्होंने भारतीय युद्धबंदियों और प्रवासियों को संगठित कर आजाद हिंद फौज का गठन किया। उन्होंने ब्रिटिश सत्ता की उस रीढ़ को तोड़ा जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा नाज था: भारतीय सैनिक की वफादारी। दिल्ली चलोष् और जय हिंद के नारों ने सात समंदर पार बैठे भारतीयों के लहू में उबाल ला दिया। अगस्त 1945 की वह दुर्घटना भले ही उन्हें हमसे शारीरिक रूप से दूर ले गई, किंतु उनका आजाद हिंद का स्वप्न अमर हो गया।
वर्तमान में प्रासंगिकता
आज का युवा जब सूचना और प्रतिस्पर्धा के महासागर में गोते लगा रहा है, तो नेताजी की शिक्षाएं एक लाइटहाउस (स्पहीजीवनेम) का कार्य करती हैं।
वैचारिक अखंडता: आज के दौर में जहाँ सफलता के लिए शॉर्टकट और समझौतों का बोलबाला है, नेताजी का प्ब्ै छोड़ना यह सिखाता है कि मूल्यों से समझौता कर मिली सफलता शून्य है।
वैश्विक दृष्टिकोण: नेताजी एक कॉस्मोपॉलिटन पैट्रियट थे। उन्होंने सिखाया कि अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को समझना कितना आवश्यक है।
कर्म-प्रधान नेतृत्व: सपनों और हकीकत के बीच का सेतु क्रिया है। नेताजी ने केवल योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारा।
उपसंहार: कल का भारत और नेताजी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल कल के नायक नहीं थे, वे आज की प्रेरणा हैं और कल के भारत का आधार स्तंभ भी। उनका जीवन एक संदेश है कि जब व्यक्ति स्वयं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए जीता है, तो वह कालजयी हो जाता है।
देशभक्तों के देशभक्त के रूप में उनका नाम सदैव गूंजता रहेगा
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा
यह नारा आज के संदर्भ में बदल गया है। तुम मुझे अपना पसीना और संकल्प दो, मैं तुम्हें एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत दूंगा।
शुभेच्छु: मनोज कुमार वशिष्ठ (शिक्षाविद एवं साहित्यसाधक) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी हरियाणा
बसंत: जड़ता से चेतना का मार्ग
जड़ता से प्रज्ञा की ओर…
ज्ञान वह आदि-नाद है जो जड़ पत्थर में भी धड़कन पैदा कर दे। बसंत केवल खेतों का पीलापन नहीं, बल्कि हमारी पुरानी सोच के पतझड़ और नए विवेक की कोपलों का उत्सव है।
मनोज कुमार वशिष्ठ, शिक्षाविद एवं साहित्यसाधक

   काव्य-संवेदना : चेतना का बसंत
शीत-जड़ता का हुआ अंत, कंचन किरणें आईं,
सुप्त धरा को चेतना की, पावन भेंट चढ़ाईं।
वीणा के झंकार से, गूँजा अणु-परमाणु,
नवल सृजन की शक्ति का, बहता दिव्य कीटाणु।
दोहा
नूतन पल्लव-ज्ञान के, धारण करे मनुष्य,
जड़ता तज कर प्राप्त कर, प्रज्ञा-पुंज भविष्य।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को दो वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर वीरवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा स्थानीय हालु बाजार चैक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने चैक को पूरी तरह से गुब्बारों से सजाया गया तथा सामूहिक रूप से गुलाब जामुन का प्रसाद वितरित कर अपनी खुशी साझा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हॉकी एस्ट्रो टरफ खेल मैदान का किया उद्घाटन’
खेलो इंडिया योजना के तहत तैयार किया गया है मैदान
सरकार की तरफ से करीब 5.5 करोड़ रुपए का बजट करवाया गया उपलब्ध
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में करीब 8 करोड़ की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल परियोजना का भी किया शिलान्यास

हरियाणा में तीन नगर निगमों में होंगे चुनाव’
एक नगर परिषद तीन नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे
तीन निगमों के मेयर चुनाव के ड्रा की प्रक्रिया पूरी
अंबाला में महिला ठब्.ठ के लिए आरक्षित
हरियाणा में तीन नगर निगम होंगे चुनाव
एक नगर, परिषद तीन पालिकाओं में चुनाव होंगे
पंचकूला और सोनीपत में ओपन कैटिगरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल जगत के युवाओं, कौशल उद्यमियों और कंटेंट निर्माताओं से की प्री बजट कंसल्टेशन बैठक’
कुरुक्षेत्र में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
प्रदेश के युवा जॉब लेने वाले नहीं जॉब देने वाले बने इसको लेकर सरकार कर रही है निरंतर कार्य
बजट के लिए सरकार हर वर्ग से कर रही है प्री बजट कंसल्टेशन बैठक- मुख्यमंत्री
हरियाणा प्रदेश के जन-जन का सुझाव लेने के लिए शुरू की गई बजट पूर्व परामर्श बैठकें
मुख्यमंत्री ने ऊर्जावान युवा साथियों और खेल जगत से जुड़े खिलाडियों का किया स्वागत और अभिनंदन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी नीतियों की वजह से देश गति से बढ़ा है आगे- मुख्यमंत्री
हमारी सरकार ने वोकल फॉर लोकल नीति को दिया बढ़ावा- मुख्यमंत्री
हरियाणा को देश-विदेश में पहचान दिलाने में आप युवाओं और खिलाड़ियों का है महत्वपूर्ण योगदान
हमारी सरकार ने प्रदेश में नशे के विरुद्ध छेड़ रखी है मुहिम- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति को और अधिक सशक्त और सक्षम बनाने के लिए हमारी सरकार कर रही है कार्य
हर मंच पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया है श्रेष्ठ प्रदर्शन- मुख्यमंत्री
कंटेंट निर्माताओं के रील और विचार करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं, इसलिए उनके कंधों पर है प्रदेश की उन्नति का दायित्व – मुख्यमंत्री
पिछले वर्ष युवा उद्यमियों से मिले 73 सुझावों में से 32 सुझावों को किया गया बजट में शामिल
खिलाडियों को 683 करोड़ रूपये नगद पुरस्कार के रूप में देने का किया काम
प्रदेश के 231 पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का किया काम- मुख्यमंत्री
प्रदेश में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम से एक नए विभाग का किया गया गठन – मुख्यमंत्री
गुरुग्राम और पंचकूला में स्थापित किए जाएंगे एआई हब
यह बजट सरकार का बजट नहीं बल्कि प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख लोगों का बजट.

सोनीपत: सोनीपत जिला के मुरथल स्थित नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन’
समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागे बाबा मंदिर पहुंचे
मुख्यमंत्री योगीनाथ ने बाबा स्थल पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की और समारोह को संबोधित किया’
हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत एवं अभिनंदन’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि सिद्ध योगेश्वरों ने इस स्थान को अपनी तपस्थली बनाया और समाज का उत्थान करने का काम किया’
समारोह में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, तिजारा से विधायक एवं महंत बाबा बालक नाथ, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, देवेंद्र कादियान सहित साधु, संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *