



कैंब्रिज का छात्र शौर्य खोखर एयर फोर्स में बना लेफ्टिनेंट
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: दिल्ली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदाना झज्जर के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र शौर्य खोखर सुपुत्र राजेंद्र खोखर कब लाना निवासी का एनडीए परीक्षा के माध्यम से भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) की फ्लाइंग ब्रांच में चयन होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शौर्य खोखर को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। शौर्य ने भी अपनी इस उपलब्धि की खुशी में अपने सभी शिक्षकों को मिठाई खिलाई। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर शौर्य का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय में प्रारंभ से ही बच्चों को फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से तैयार किया जाता है, जिससे उनकी बुनियाद मजबूत होती है। यह फाउंडेशन कोर्स आगे चलकर एनडीए, आईआईटी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण शौर्य खोखर की यह सफलता है। शौर्य खोखर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने समस्त विद्यालय स्टाफ सदस्यों, निदेशक महोदय धर्मेंद्र जून तथा अपने अभिभावकों को दिया। उन्होंने कहा कि निदेशक महोदय द्वारा समय-समय पर बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित किया जाता है, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए एक और बड़ी सफलता है। कैंब्रिज इंटरनेशनल विद्यालय से प्रतिवर्ष आईआईटी, नीट, एनडीए सहित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाता है। ग्रामीण परिवेश में स्थित यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा देने वाला एक सशक्त शिक्षण संस्थान बनकर उभर रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र जून ने शौर्य खोखर, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



एल. ए. स्कूल की पूर्व छात्रा कीर्ति कादयान ने मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, सेक्टर-9, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़ की पूर्व छात्रा कीर्ति कादयान ने मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। जिसके आधार पर छात्रा कीर्ति कादयान का सलेक्शन पश्चिमी बंगाल के बिनागुड़ी केंट में हुआ। एल.ए. स्कूल की छात्रा कीर्ति कादयान की यह सफलता पर सभी बच्चों के अंदर एक खुशी लेकर आई। कीर्ति सुपुत्री संदीप कादयान का आर्मी बैक गिराउंड रहा है, उनके दादा जी भीम सिँह कादयान भी आर्मी ऑफिसर रहे हैं। छात्रा कीर्ति कादयान का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कीर्ति कि माँ सीमा कादयान इसलिए स्वागत समारोह का हिस्सा बनी। कीर्ति कादयान की इस सुनहरी सफलता पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य गुलिया ने छात्रा कीर्ति को अपनी शुभकामनायें भेंट की । स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने कहा कीर्ति कि यह सफलता आने वाले समय अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेगी। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने कीर्ति कादयान को इंटेलिजेंट छात्रा के रूप में याद किया। इस उपलब्धि पर स्कूल मैंजमेंट ने बेटी कीर्ति को कैश प्राइज व मूमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया।






शहीद जितेन्द्र कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खातीवास में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: शहीद जितेन्द्र कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खातीवास में 26 जनवरी को भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजन, अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहीद जितेन्द्र कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती मुकेश द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्री मनमोहन खंडेलवाल, ग्राम सरपंच पति श्री दिनेश कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री कृष्ण, श्री लक्ष्मण यादव, श्री सुरेन्द्र यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमोंकृदेशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणकृने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों की अभिभावकों एवं अतिथियों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका श्रीमती दुर्गेश द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रसाद का वितरण ग्राम सरपंच पति श्री रमेश के सौजन्य से किया गया। मंच व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व श्री रंजीत, श्री सत्येन्द्र एवं श्रीमती सरिता निरंकारी द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया। रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था श्री भूपेन्द्र एवं श्री यशवीर द्वारा की गई, जबकि पुरस्कार वितरण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सफल संचालन प्राध्यापक श्री हवा सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्री मनमोहन खंडेलवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोजगार का सृजन अत्यंत आवश्यक है, और यह तभी संभव है जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अधिकाधिक अपनाएं। उन्होंने स्वदेशी एवं विदेशी वस्तुओं की जानकारी देते हुए स्वदेशी पत्र का भी विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्राध्यापक श्री हवा सिंह, संस्कृत अध्यापक श्री रंजीत, श्री राजकुमार एवं श्रीमती शीलवती को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष अतिथियों श्री लक्ष्मण, श्री सुरेन्द्र एवं श्री राजेन्द्र द्वारा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिजेन्द्र कुमार को उनके कुशल नेतृत्व एवं विद्यालय विकास में योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त गांव के उन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिजेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं देशभक्ति को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। साथ ही ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में करवाएं। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


एसडीएम ने किया विभागीय अधिकारियों के साथ अंबेडकर स्टेडियम का दौरा
अंबेडकर स्टेडियम से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया- बोले एसडीएम
उपमंडल में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी – बोले एसडीएम
बहादुरगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) के नेतृत्व में बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेलों के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया। यह कार्रवाई पूर्व में जारी किए गए नोटिसों के क्रम में अमल में लाई गई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेडियम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया था। अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर पुलिस बल की मौजूदगी में सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद जिला खेल अधिकारी को एसडीएम ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर मिट्टी डलवाकर समतलीकरण किया जाए, ताकि यहां खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा सकें। एसडीएम अभिनव सिवाच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने मौके पर मौजूद जिला खेल अधिकारी सतेंद्र नांदल को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम में आज अतिक्रमण से मुक्त हुई जमीन पर खेल सुविधाएं शुरू करें। उन्होंने कहा कि डीसी साहब के दिशा निर्देश में खेल स्टेडियमों में सुधार के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग को एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं। इस कार्य के लिए सीएसआर फंड और उद्यमियों से भी मदद ली जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को सभी ढांचागत और मूलभूत सुविधाएं मिलें।


डीसी ने किया प्रारंभ और केंद्रीय विद्यालय झज्जर का दौरा
शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं व अकादमिक गतिविधियों का लिया विस्तृत जायजा
प्रारंभ स्कूल की बिल्डिंग की रिपेयर एस्टीमेट तैयार करने के लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन, झज्जर का दौरा कर संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत ढांचा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, कक्षाओं, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। डीसी ने अधिकारियों व संस्थान प्रबंधन से संवाद करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण भविष्य की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। डीसी ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षुओं को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार आधारित शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग, साफ-सफाई, अनुशासन तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान में शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी बल दिया। डीसी ने कहा कि शिक्षण संस्थान का माहौल स्वच्छ और सुंदर होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भवन के रिपेयर की जरूरत है। मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार को रिपेयर एस्टीमेट तैयार के निर्देश डीसी ने दिए। डीसी ने इस उपरांत केंद्रीय विद्यालय झज्जर का दौरा करते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करें। छात्रों को तनाव रहित परीक्षा के लिए तैयार करें। परीक्षा से पहले छात्रों की कक्षा में परीक्षा का अभ्यास करवाएं ताकि छात्रों पर परीक्षा का अनावश्यक दबाव न बनें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल जैसी गतिविधियां निरंतर होते रहनी चाहिए। केंद्रीय स्कूल प्रबंधन को भी स्कूल की रिपेयर के लिए एस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। इस अवसर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार सहित संस्थान के अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष केशव सिंगला ने प्रदीप गुप्ता को बहादुरगढ़ शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: व्यापारी संगठन को मजबूत करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल जिला झज्जर जिला अध्यक्ष केशव सिंगला ने प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता से विचार-विमर्श करके तथा व्यापारियों के साथ बैठक करके प्रदीप गुप्ता को बहादुरगढ़ शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया। हर मिलाप गोयल, नरेंद्र जांगड़ा, संजय अग्रवाल को उपाध्यक्ष संजय बंसल को कोषाध्यक्ष ऋषि भारद्वाज को महासचिव उमाशंकर शर्मा, सचिन मित्तल संदीप अरोड़ा को सचिव, पंकज गर्ग को संरक्षक, बिजेंदर जहाजगढ़ वाले,विजेंद्र गोयल,रामू को सलाहकार सदस्य नियुक्त किया गया है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल ने कहां की किसी भी व्यापारी भाई को कोई दिक्कत का सामना ना करने पड़े इसलिए व्यापारिक संगठन की मजबूती बहुत जरूरी और बहादुरगढ़ का ये संगठन बहुत नायब तरीके से काम करके अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल जिला झज्जर के संरक्षक राजपाल जांगड़ा, झज्जर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी और कहा की प्रदीप गुप्ता प्रमुख व्यापारियों को अपने मंडल में शामिल करके मजबूती से व्यापारियों की आवाज को बुलंद करेंगे।


लघु भारत उमड़ा बीपीएमएस के वनभोज-12 में कला, संस्कृति, अध्यात्म, राष्ट्रभक्ति के साथ एंटरटेनमेंट का भी आनंद लिया हजारों ने संघ की शिक्षा व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे : राजेश चेतन
नई दिल्ली, 27 जनवरी, अभीतक: छोटी काशी भिवानी का परचम पूरे देश में फहराने वाली सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ के वनभोज-12 कार्यक्रम ने फिर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामाजिक ताने-बाने की नई मिसाल पेश की। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों जनों-परिजनों ने कला, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, देशभक्ति के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए लघु भारत का स्वरूप (मिनिएचर) प्रस्तुत किया। हवन-आहूति, गायत्री यज्ञ, गोपूजन, तिरंगा रोहण, मिलिट्री बैंड प्रस्तुति, युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि, यजमानों का अभिनंदन, मेगा मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर, संस्कार भारती के 26 चित्रकारों द्वारा देशप्रेम के रंग में रंगी पेंटिंग प्रदर्शनी, नए दौर के युवाओं (जेनजेड) द्वारा आगंतुकों के हाथों, चेहरों पर बनाए गए तिरंगे के टैटू और हर इवेंट में उपस्थित लोगों की भारी संख्या में भागीदारी ने इस आयोजन को राष्ट्रभक्ति के एक बड़े उत्सव में बदल दिया। करनाल बाइपास पर स्थित गोपीनाथ सावित्री देवी फार्म हाउस में आयोजित वनभोज-12 की थीम रही- संघ की यात्रा के सौ वर्ष। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर गोयल ने की और झंडारोहण सीए नरेंद्र सिंघानिया ने किया। सनातन मूल्यों से जुड़ी भिवानी परिवार मैत्री संघ ने हिंदुत्व को पूर्णतः समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नीतियों, संदेशों, राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वयं को न्योछावर करने की भावना के प्रचार-प्रसार का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम के दौरान बीपीएमएस अध्यक्ष राजेश चेतन ने उपस्थित जनों को संघ की सदस्यता ग्रहण करने का निमंत्रण दिया। सदस्यता फॉर्म के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष स्टाल लगाई गई थी। राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी के साथ-साथ दिल्ली में संघ की सदस्यता का व्यापक अभियान चलाया जाएगा और संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर की शिक्षा, सिद्धांतों को जन-जन पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विख्यात कवि, साहित्यकार मनोज मुंतशिर द्वारा प्रस्तुत एक डॉक्यूमेंट्री में आरएसएस को लेकर उठाई जा रही अनेक भ्रांतियों को ठोस प्रमाण सहित खारिज किया गया। भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन की ओज, तेज से भरी प्रभावशाली एंकरिंग ने उपस्थित लोगों को घंटों बांधे रखा। बीपीएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद शर्मा की एंकरिंग में विविध रंग दिखे। कभी वह गायक लगे, कभी शायर, कभी प्रोफेसर, कभी इवेंट मैनेजर तो कभी चिंतक, विदूषक। अपनी बहुआयामी प्रतिभा के दम पर उन्होंने भी शाम पांच बजे तक लोगों को जोड़े रखा। तंबोला, लक्की ड्रा, क्विज, अंताक्षरी, बच्चों के खेल में मिली रुचि दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान हंसी ठिठोली ने भी उपस्थित लोगों को दिनभर उल्लासित रखा।
ये रहे विशिष्ट अतिथि व यजमान
रमेश अग्रवाल, हंसराज रल्हन, सीए के एल गर्ग, राजेश खेतान, जयकुमार गोयल, जगदीश प्रसाद बगड़िया, सतीश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राजीव गोयल तोशामवाल,, विजय जिंदल, अनिल अग्रवाल,संदीप अग्रवाल,सांवर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,सन्नी जैन व हरदयाल राजपाल।


डिजिटल लाइब्रेरी से बेहतर बनेगा शैक्षणिक माहौल – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने धारूहेड़ा में किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
रेवाड़ी, 27 जनवरी, अभीतक: डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष अभिषेक मीणा ने मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर पार्क, धारूहेड़ा में बच्चों को आधुनिक शिक्षा एवं डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर व इंटरनेट का विशेष प्रबंध किया गया है ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर सारी जानकारी मुहैया कराई जा सके। अब यहां के युवाओं को आधुनिक तकनीक की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, किंडल के साथ हाई स्पीड इंटरनेट, पूर्णत वातानुकूलित, पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों को ई-बुक्स, शैक्षणिक वीडियो, सामान्य ज्ञान, अखबार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी। डीसी ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर व इंटरनेट पढ़ाई का अहम हिस्सा बन गए हैं, इसलिए बच्चों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की विशेष आवश्यकता होती है, जिसमें बच्चे अच्छी तरह से शांत वातावरण में पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के आलावास रेवाड़ी, बावल व कोसली में स्थापित बाल भवन में भी डिजिटल लाइब्रेरी के अलावा सिलाई, ब्यूटिक, फैशन डिजाइनिंग व अन्य कोर्स की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और पाठ्य सामग्री की किट भी प्रदान की। जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि कोसली व बावल में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जा चुका है। डिजिटल लाइब्रेरी का बच्चे भरपूर उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी, बावल व कोसली की लाइब्रेरी में 350 बच्चे फायदा उठा रहे हैं। धारूहेड़ा की लाइब्रेरी का समय सुबह 8 बजे शाम 6 बजे तक तथा रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके अलावा शनिवार को लाइब्रेरी बंद रहेगी।
बाल भवन की सुविधाओं की जानकारी के लिए पोर्टल लॉन्च
जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन एडमिशन और फीस मैनेजमेंट पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा व लाइब्रेरी जैसी दी जा रही सुविधाओं की जानकारी घर बैठे ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से रेवाड़ी, कोसली, बावल व धारूहेड़ा में उपलब्ध करवाए जा रहे विभिन्न कोर्स, सीट संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
डीसी अभिषेक मीणा ने नशा की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसका उद्देश्य नशा मुक्ति के बारे में आमजन को जागरूक करना है। जागरूकता रैली द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार का नशा समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति के परिवार का विश्वास धीरे-धीरे वापस मिलता है और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है। इस रैली द्वारा आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की गई। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए।
हरियाणा बजट 2026-27 के लिए 31 तक नागरिक दें सकते हैं सुझाव – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, मिस्ड कॉल, एआई-सहायक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दें सुझाव
रेवाड़ी, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। हरियाणा सरकार का मत है कि बजट जनहित, विकास प्राथमिकताओं और नागरिकों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो। इसी उद्देश्य से प्रदेश के नागरिकों को अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए नागरिकों द्वारा सुझाव देने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 31 जनवरी तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एआई-सहायक के माध्यम से thevoxai.in/haryanabudget लिंक पर संवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध है। विस्तृत सुझाव देने के लिए नागरिक bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।



उषा रुस्तगी उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित
खेल मंत्री गौतम गौरव ने समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रेवाड़ी, 27 जनवरी, अभीतक: जुविनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्या उषा रुस्तगी को आज दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित 77वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि व खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उषा रुस्तगी को यह सम्मान उनके बाल, महिलाओं के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि उषा रुस्तगी जुविनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्या के अलावा, केएलपी कॉलेज की कोषाध्यक्ष, पतंजलि योग सेवा समिति की जिला संयोजक व हरियाणा वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई की जिला उपाध्यक्ष भी है। वह 7 वर्षों तक जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य व लॉयनेस क्लब की प्रधान भी रह चुकी है।

संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य शपथ ग्रहण समारोह : डॉ. महिपाल ने भावी नर्सों को दिया सेवा का मंत्र
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए एक गरिमामय लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सफेद वर्दी में सुसज्जित भावी नर्सिंग पेशेवरों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर चिकित्सा जगत की आदर्श फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ ली और मानवता की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कहा कि नर्सिंग केवल एक आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे पवित्र मार्ग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक कुशल नर्स अपनी तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अपने स्नेहपूर्ण व्यवहार और करुणा से रोगी की आधी पीड़ा दूर कर सकती है। डॉ. महिपाल ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने पेशेवर जीवन में अनुशासन और नैतिकता को सर्वोपरि रखें ताकि संस्कारम संस्थान का नाम चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके। इस दौरान कॉलेज का वातावरण सेवा भाव और नए संकल्पों की ऊर्जा से सराबोर नजर आया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ महिपाल ने सभी छात्रो को भविष्य में पेशेवर नर्स बनने की शुभकामनाएँ प्रदान की।
गाँव भदाना में गणतंत्र के अवसर पर सरपंच पवन कुमार की अध्यक्षता में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: गाँव भदाना में 77वें गणतंत्र के अवसर पर ग्राम पंचायत भदाना के सरपंच पवन कुमार व समुची पंचायत की दिशा -निर्देश में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में गाँव के बड़े बुजुर्ग,युवा शक्ति, बाल वर्ग व नारी शक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्य अथिति के तौर पर रिटायर्ड डीएसपी हरेंद्र कुमार, रिटायर्ड योजना अधिकारी जयदेव शर्मा,हरीश कुमार, गंगादत शर्मा रहे। सभी विजेताओ को ग्राम पंचायत के सदस्यों ने अपने हाथों से सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए प्राइमरी स्कूल अध्यापक कुकुमल, श्याम सुंदर, अमित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर नीरज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजय गिरदावर, सूबेदार सुभाष शर्मा,बालकिशन शर्मा, डॉ ओमप्रकाश, बालकिशन कताला, कृष्ण वत्स मुंडका, मोहित (मोनू) भदानी ने बच्चों का हौंसला बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने निभाई।



77वें राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल प्रो अशीम कुमार घोष द्वारा विश्वास फाउंडेशन को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
पंचकूला, 27 जनवरी, अभीतक: समाजसेवा और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निरंतर योगदान देने वाली धार्मिक व सामाजिक संस्था विश्वास फाउंडेशन को गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास के आशीर्वाद से 26 जनवरी को पंचकूला सेक्टर 5 के परेड ग्राउन्ड में जिला प्रशासन, पंचकूला द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय महामहिम राज्यपाल हरियाणा प्रोव अशीम कुमार घोष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास व मंजूषा ढींगरा ने माननीय महामहिम राज्यपाल हरियाणा से मिलकर प्राप्त किया। यह प्रशस्ति पत्र विश्वास फाउंडेशन को जिला प्रशासन, पंचकूला द्वारा ट्राईसिटी में निरंतर वर्ष 2004 से रक्तदान शिविर, वर्ष 2022 से मोबाईल ओपीडी वेन में मरीजों का चेकअप व मौके पर ही दवाईयां देना, वर्ष 2022 से टीबी के रोगियों को डाईट प्रदान करना, प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण, कंबल वितरण, भंडारा वितरण व अन्य सेवायों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर दिया गया।


भिवानी:- भिवानी के भीम स्टेडियम में सेना भर्ती कल 28 जनवरी से शुरू
सेना के कॉमन एंट्रेस एग्जाम को पास करने वाले चार जिलों के 8800 युवा लेंगे भाग
28 जनवरी से 12 फरवरी तक 16 दिन चलेगी भर्ती, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवाओं की है भर्ती
भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी , अग्निवीर कलर्क, स्टोर कीपर टैक्रीकल, अग्निवीर टैक्रीकल और अग्निवीर ट्रेडसमैन युवाओं की है भर्ती
भर्ती का संचालन सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के. संदीप द्वारा किया जा रहा
दस्तावेज जांच के बाद शारीरिक मेजरमैंट होगा, इसके बाद होगी शारीरिक क्षमता परखने की परीक्षा
लंबे समय से था युवाओं को भर्ती का इंतजार, हरियाणा सरकार ने भी 10 प्रतिशत आरक्षण अग्निवीर को दिया राज्य की भर्ती में दिया
जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की जा रही है एसवाईएल पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक: अभय सिंह चैटाला
यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य एसवाईएल पर बैठक भी नहीं करते: अभय सिंह चैटाला
प्री बजट की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टाइम पास करने के लिए शुरू की थी, उनके पास काम करने के लिए कुछ होता नहीं था, वर्तमान मुख्यमंत्री भी इस लाइन पर चल रहे हैं
शाह कमीशन के आधार पर चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है, किसी ने इससे छेड़छाड़ की तो ईंट से ईंट बजा देंगे
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक का मकसद पंजाब चुनाव तक सतलुज जमुना लिंक नहर के निर्माण को टालना है। अगर अधिकारियों के जरिए ही इस समस्या का समाधान निकलता तो दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक करने की क्या जरूरत थी। यह सारी कार्यवाही जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की जा रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई है। पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि हरियाणा को एक बूंद भी पानी नहीं देंगे। अब कहते हैं कि किसी का हक मरना नहीं चाहिए। अगर भगवंत मान ऐसा मानते हैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू करें। लेकिन वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार चुप हो जाती है। पंजाब और हरियाणा के बीच में सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पहले भी कई बैठकें के हो चुकी हैं। यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य इस मसले पर बैठक भी नहीं करते। एसवाईएल नहर नहीं बनने के लिए जितनी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है उतनी ही हरियाणा की भाजपा सरकार भी जिम्मेदार है। अभय सिंह चैटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को डमी बताते हुए कहा कि वह खुद कोई फैसला लेने में सक्षम नहीं है। ऊपर से जो निर्देश आते हैं वह उन्हें ही लागू करवाने का प्रयास करते हैं। जब तक कांग्रेस और भाजपा सत्ता में रहेगी एसवाईएल नहर का समाधान नहीं हो सकता। इंडियन नेशनल लोकदल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इसका समाधान करेगी और हरियाणा को पानी भी दिलवाएगी। बीजेपी सरकार सतलुज यमुना लिंक नहर के मसले पर हरियाणा के पक्ष को कमजोर कर रही है। ऐसा ही हाल हरियाणा में कांग्रेस का भी है। जब भी लिंक नहर का मसला उठता है तो कांग्रेस चुप हो जाती है। यह लोग कभी भी राज्यपाल के पास नहीं गए। विधानसभा में यह मसला उठाते हैं लेकिन वॉक आउट करके भाग जाते हैं। कांग्रेस ने कभी भी सडकों पर एसवाईएल की लड़ाई नहीं लड़ी। इंडियन नेशनल लोकदल ने अतीत में भी नहर निर्माण की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्री बजट बैठक को अभय सिंह चैटाला ने बताया समय की बर्बादी। प्री बजट की परंपरा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू की थी। उनके पास काम करने के लिए कुछ होता नहीं था। इसलिए टाइम पास करने के लिए वह प्री बजट बैठक करते थे। वर्तमान मुख्यमंत्री भी इस लाइन पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास करने के लिए बहुत कुछ होता है। लेकिन मुख्यमंत्री जिलों में जाकर बजट बैठक कर बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहे हैं। चंडीगढ़ पर हरियाणा के हक को लेकर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है कि चंडीगढ़ पर उनका कोई हक नहीं है। लेकिन शाह कमीशन के आधार पर चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है। किसी ने इससे छेड़छाड़ की तो ईंट से ईंट बजा देंगे। चंडीगढ़ में हमारी 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार अगर चंडीगढ़ को अलग से केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो वह और जगह तलाशे। हम चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनने देंगे।
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष ने साधा ग्रामीणों से संवाद
भाजपा सरकार मजदूरों के हकों पर डाल रही है डाका : प्रदीप जोगी
भिवानी, 27 जनवरी, अभीतक: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने मंगलवार को गांव फूलपुरा और कलिंगा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और मनरेगा मजदूरों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी करार दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदीप जोगी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान शुरू की गई मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब इस योजना का नाम बदलकर जी राम जी योजना करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। मनरेगा का नाम बदलना असल में मजदूरों के कानूनी अधिकार को छीनने का एक बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके आराध्य हैं, लेकिन उनके नाम की आड़ में गरीबों के पेट पर लात मारना और उनके रोजगार को खत्म करना कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। संवाद के दौरान प्रदीप जोगी ने मनरेगा योजना की बारीकियों और ग्रामीणों के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है ताकि यह योजना खुद-ब-खुद दम तोड़ दे, ऑनलाइन हाजिरी और जटिल नियमों के नाम पर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गांवों में काम नहीं मिला, तो मजदूरों को शहरों की ओर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। प्रदीप जोगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सडक से संसद तक मनरेगा को बचाने की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। भाजपा इसे कमजोर करके कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाना चाहती है। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री कलिंगा, बलबीर सरोहा, संजय गांधी, शिवकुमार धानक, अमित पंघाल भी साथ रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झज्जर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित’
झज्जर, 27 जनवरी, अभीतक: झज्जर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंत्री राजेश नागर ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने सम्मानित कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का आचरण ही जनता के विश्वास की नींव होता है और इसी विश्वास को बनाए रखना सभी का दायित्व है।सम्मानित किए गए पुलिस कर्मचारियों में निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजीव, महिला सहायक उप निरीक्षक सुदेश तथा मुख्य सिपाही तिलक राज शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
झज्जर में टैक्सी में जा रहे श्रद्धालुओं के साथ लूट
कार सवार युवकों ने पहले हवाई फायरिंग करके फैलाई दहशत
बाद में लूट की वारदात को दिया अंजाम
टैक्सी में सवार होकर भिवानी का एक परिवार जा रहा था गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर
झज्जर पुलिस ने टैक्सी चालक पवन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की शुरू
छात्र संगठन इनसो ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाए
भिवानी, 27 जनवरी, अभीतक: बंसीलाल विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के घेरे में है। छात्र संगठन इनसो ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अनैतिक गतिविधियों के गंभीर आरोप लगाते हुए हरियाणा के महामहिम राज्यपाल को एक कड़ा पत्र लिखा है। इनसो का आरोप है कि विश्वविद्यालय अब शिक्षा का मंदिर न रहकर शिक्षा की मंडी बन चुका है, जहां डिग्रियां और पास होने के प्रमाण पत्र बेचे जा रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परीक्षा प्रणाली की शुचिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक छात्रा ने अनुचित तरीके से (रिश्वत देकर) परीक्षा उत्तीर्ण की। जब मामला तूल पकडने लगा, तो प्रशासन ने कथित तौर पर बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए चार कच्चे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इसके विरोध में मंगलवार को इनसो छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया तथा कुलसचिव के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर इनसो छात्र नेता जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र अपने रिजल्ट और डीएमसी के लिए महीनों भटकते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। दूसरी ओर पैसों के दम पर बैकडोर एंट्री और रिजल्ट सुधरवाने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। प्रशासन ने छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर अपनी खाल बचाने की कोशिश की है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि पर्दे के पीछे बैठे असली मगरमच्छ पकड़े जाएं। केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर गाज गिराने की नीति बंद हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई, तो इनसो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगा। छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित नहीं होते, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में प्रशासन की तेजी यह दर्शाती है कि यहाँ व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इस अवसर पर जयदीप ग्रेवाल, मोहित घणघस, शिव, नित्या चैधरी, महक मदान, ज्योति, हर्ष, नितिश, कमल, रवि सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
जन सेवा के उद्देश्य से घर द्वार पहुंच आमजन को राहत दे रहा प्रशासन : डीसी
गांव बाम्बड़ में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से किया संवाद
रेवाड़ी, 27 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिला के गांव बाम्बड़ में मंगलवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा व एसडीएम सुरेश कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और जन समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही लोगों को राहत पहुंचाई। डीसी ने गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। गांव में पहुंचने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम का सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों के घर द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के बीच सीधा पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहा है। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाम्बड़ गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जा, खेल का मैदान बनवाने, सीवरेज लाइन डलवाने, रोडवेज बस के फेरे ज्यादा करने और बिजली आदि से संबंधित मामले रखे जिसकी सुनवाई डीसी ने की। डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारीगण ने आंगनबाड़ी और विद्यालय का लिया जायजा
गांव बाम्बड़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दौरा कर जायजा लिया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव बाम्बड़ में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल , बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार रमन कुंडू और सरपंच मनीषा सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।


पंचकूला: कुछ देर में शुरू होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण शुरू’
भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में हो रही इस बैठक में संगठनात्मक विषयों चर्चा जारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, डा. सुधा यादव बैठक में पहुंचे’
विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल’
रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने की होगी कोशिश- ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
आंधी-बारिश से उखड़े बिजली के खंभे, फीडर व ट्रांसफार्मर को किया जा रहा है ठीक – अनिल विज’
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखड़े हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है। श्री विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। आंधी व बारिश से सैकड़ो खंभे टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए थे। उनके नुकसान का बिजली निगम आकलन कर रहा है। उपभोक्ताओं के सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की संस्कृति को और मजबूत करने का काम कर रही है। जनता के हित में काम किये जा रहे हैं।
हरियाणा में 5 आईएएस, 1 आईआरपीएस अधिकारी का तबादला’
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस और एक आईआरपीएस अधिकारी के स्थानांतरण एव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। श्री सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे, को गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इसके अलावा, उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। श्री अरुण कुमार गुप्ता, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के तौर पर कार्यरत थे, को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव तथा वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री साकेत कुमार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा नगर निगम आयुक्त, पंचकूला श्री राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। आईआरपीएस अधिकारी श्री विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव तथा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, को नगर निगम, पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी लगाया गया है।



एसवाईएल पर हुई हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी’
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
दोनों राज्यों में बनी सहमति, एसवाईएल के विषय पर अधिकारी स्तर पर होगी बातचीत’
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत, का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों राज्यों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि एसवाईएल से जुड़े मुद्दे पर आगे विस्तृत चर्चा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि व्यावहारिक और स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और आज की बैठक भी उसी दिशा में आयोजित की गई। पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठक हो चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बैठक बड़े ही अच्छे माहौल में हुई है और इस बात पर सहमति बनी है कि पहले दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर बैठक करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पंजाब के मुख्य सचिव श्री के पी सिन्हा, हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल भी मौजूद रहे।
बजट से हरियाणा के हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आएगी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
आगामी राज्य बजट आंकड़ों का नहीं बल्कि जन आकांक्षाओं का दस्तावेज होगा’
मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन 2047 कार्य योजना पर मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बजट पूर्व किया परामर्श’
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक हजार एकड़ भूमि पर स्थापित करेगी स्मार्ट जोन’
बजट तैयार करने में आईटी और एआई की रहेगी अहम भूमिका’
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता और विधायकों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ऐसा बजट तैयार करेंगे जिससे हरियाणा के हर नागरिक के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि 2026-27 के बजट तैयार करने में आईटी और एआई की अहम भूमिका रहेगी। 6 जनवरी से आंरभ की गई एआई आधारित ऐप पर बजट पूर्व परामर्श के माध्यम से 9 हजार से अधिक सुझाव अब तक प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से अच्छे सुझावों को बजट में पिछले वर्ष की तरह शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा विजन 2047 कार्य योजना पर मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ बजट पूर्व परामर्श कर रहे थे। बैठक में राज्यसभा, लोकसभा सांसदों, विधायकों एवं मंत्रियों ने बजट को लेकर विस्तार से सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी नागरिक आगामी 31 जनवरी तक पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव सरकार को भेज सकते हैं। उन पर अवश्य ही अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व परामर्श की ये बैठकें 6 जनवरी, 2026 को गुरुग्राम में शुरू की गई थी, जिसका अंतिम चरण आज संपूर्ण हो गया है। अभी तक कुल 12 बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें लगभग 1597 हितधारकों से विचार विमर्श हुआ, जिसमें कुल 1513 सुझाव प्राप्त हुए। यह बैठकें उद्योग क्षेत्र, शिक्षा वर्ग, महिला वर्ग, स्वास्थ क्षेत्र, किसान, सरंपच व पार्षद, युवा व विभिन्न संगठनों के साथ की गई। उन्होंने कहा कि यह बजट सरकार का नहीं हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता का होगा और यह बजट आंकड़ों का नहीं, आकांक्षाओं का दस्तावेज होगा। यह वर्तमान की जरूरतों और भविष्य के सपनों के बीच एक मजबूत सेतू का काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में जन-प्रतिनिधियों के सहयोग और जनता के विश्वास के साथ, हम निश्चित रूप से विकसित भारत-विकसित हरियाणा-2047 के संकल्प को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में ई-गवर्नेस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और टेक्नोलॉजी- आधारित निगरानी के माध्यम से शासन को और अधिक पारदर्शी बनाया है, लेकिन जब विपक्ष के नेता हरियाणा की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाते हैं, तो लगता है कि वे आंकड़ों से नहीं, बल्कि आशंकाओं और राजनीतिक हताशा से संवाद कर रहे हैं। प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट पूर्व परामर्श बैठक में सभी विधायकों और सांसदों को निमंत्रण भेजा गया था। परंतु इसमें विपक्ष के नेता नहीं आए। यदि वे इस बैठक में भाग लेते तो कोई बेहतर सुझाव हरियाणा के विकास के लिए देते। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बजट पूर्व परामर्श बैठकों के दौरान 1592 सुझाव आए थे, जिनमें से 706 सुझावों को बजट में शामिल किया गया था। इनमें से विधायक एवं सांसदों ने 651 सुझाव दिए, 254 सुझावों को बजट में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आगामी बजट से हरियाणा के हर किसान की आय बढ़े, खेती लाभ का व्यवसाय बने, जल संरक्षण हो और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिले। इसके अलावा कृषि आधारित उद्योगों के नए अवसर पैदा हों। प्रदेश में ऐसा वातावरण बने, जिससे बजट हर युवा के सपनों के अनूकूल हो और उन्हें रोजगार के अवसर सुलभ हों। महिलाओं का सशक्तिकरण शासन की दैनिक सोच होनी चाहिए। इसके अलावा, यह भी प्रयास रहेगा कि गरीब, वंचित, पिछड़े और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के विराट संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का संदेश है कि आने वाले 25 वर्ष भारत के अमृतकाल के हैं। ऐसा काल जिसमें हर नागरिक का जीवन बेहतर होगा, हर क्षेत्र में अवसर बढेंगे और शासन की हर नीति का केंद्र जन-कल्याण होगा। प्रधानमंत्री के इस राष्ट्रीय संकल्प की एक सशक्त कड़ी हरियाणा बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब राज्यों के बजट भी विकसित भारत के विजन के अनुरूप बनेंगे। सरकार का दायित्व है कि हम उनके विजन को धरातल पर उतारें और उनकी इसी प्रेरणा के अनुरूप हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया गया है। एक सुझाव के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करवाने के लिए प्रदेश के 23 जिलों में सभी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल तैयार कर रही है। इन अस्पतालों में एमआरआई, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स रे, प्राईवेट वार्ड जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। अब तक 10 जिलों में इस तरह के अस्पताल तैयार किए जाने से 48 प्रतिशत आयुष्मान भारत की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक हजार एकड़ भूमि पर स्मार्ट जोन स्थापित करेगी। इस जोन में बिना खाद व कीटनाशक दवाओं के प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये के बजट का अलग से प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत लाभ लेने वाले लोगों को अब पूरी राशि देने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में परिवहन मंत्री श्री अनिल विज, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद और विधायकों ने भी मूल्यवान सुझाव दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


एमडीयू के दृश्य कला विभाग ने रचा इतिहास, 500 वर्ग फीट की विशाल भारत माता पेंटिंग का निर्माण
रोहतक, 27 जनवरी, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कला के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 500 वर्ग फीट आकार की विशाल भारत माता की पेंटिंग का निर्माण किया गया, जो अपने भव्य आकार, कलात्मक प्रस्तुति और भावनात्मक प्रभाव के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह विशाल कलाकृति कैनवास पर तैयार की गई है, जिसे अब तक निर्मित भारत माता की पेंटिंग्स में दुर्लभ और विशिष्ट माना जा रहा है। पेंटिंग में भारतीय पारंपरिक रंगों के साथ-साथ यूरोपीय रंग शैली का सुंदर और संतुलित समन्वय देखने को मिलता है, जो इस कृति को राष्ट्रीय भावना के साथ वैश्विक कला दृष्टिकोण से भी जोड़ता है। विद्यार्थियों ने भारत माता के स्वरूप को सशक्त, गरिमामय और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया है। रचना में रंगों का संयोजन, संरचना की सुदृढ़ता और भावों की अभिव्यक्ति दर्शकों को गहराई से प्रभावित करती है। यह पेंटिंग विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, समर्पण और कलात्मक समझ का उत्कृष्ट उदाहरण है। 26 जनवरी को इस विशाल भारत माता पेंटिंग को एमडीयू के टैगोर सभागार के बाहर प्रदर्शित किया गया, जहां विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा आगंतुकों ने इसे अत्यंत सराहा। अनेक दर्शकों ने इसे देशप्रेम, कला और सांस्कृतिक गौरव का प्रभावशाली प्रतीक बताया। दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने इस पेंटिंग बारे जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि दृश्य कला विभाग द्वारा किया गया यह प्रयास युवा प्रतिभा, रचनात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना का सुंदर संगम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनमें देश के प्रति गौरव, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। कुलपति ने विद्यार्थियों और विभाग के शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय पुनर्वास परिषद की पूर्व चेयरमैन डॉ. शरणजीत कौर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. सी. मलिक, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दृश्य कला विभाग द्वारा किया गया यह सराहनीय प्रयास विद्यार्थियों की मेहनत, सामूहिक सहयोग और समकालीन कला दृष्टि को उजागर करता है। यह उपलब्धि न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में ऐसे और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।
स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल करेंगे इसका शुभारंभ
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासन में पारदर्शिता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल 28 जनवरी को स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शी, तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करते हैं और सरकार का दायित्व है कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं उनके काम को आसान बनाएं, न कि उनका समय और ऊर्जा नष्ट करें। आरती सिंह राव ने बताया कि यह पोर्टल चरणबद्ध और समावेशी तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 28 जनवरी 2026 से यह पोर्टल मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी, आयुष और होम्योपैथी से जुड़े पेशेवरों के लिए उपलब्ध होगा। अगले चरण में इसे नर्सिंग और फिजियोथेरेपी पेशेवरों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा के सभी स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह पेपरलेस प्रणाली लागू की जा रही है। भारतीय चिकित्सा स्नातकों को अब दस्तावेज डाक द्वारा भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे डाक में देरी, दस्तावेज खोने का खतरा, बार-बार फॉलोअप और अनावश्यक कार्यालय दौरों से राहत मिलेगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से युवा डॉक्टरों के लिए लाभकारी होगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्), गुड स्टैंडिंग सर्टिफिकेट और पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे नियामक दस्तावेज अब डिजिटल रूप से जारी किए जाएंगे। ये प्रमाण पत्र आवेदक के पंजीकृत ई-मेल पर सीधे भेजे जाएंगे और तुरंत डाउनलोड किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पोर्टल से जारी सभी प्रमाण पत्रों को डिजीलॉकर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सुरक्षित डिजिटल भंडारण, प्रमाणिकता और विभिन्न संस्थानों में आसान उपयोग संभव होगा तथा बार-बार दस्तावेज अपलोड करने या भौतिक प्रतियों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में इस पोर्टल का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवर कभी भी और कहीं से भी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस पोर्टल को एआई-सक्षम प्रणाली के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। इसके अंतर्गत एआई आधारित चैटबॉट के माध्यम से सामान्य समस्याओं का समाधान और त्वरित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। आरती सिंह राव ने कहा कि यह पहल पेपरलेस, पारदर्शी, सुरक्षित, कुशल और डॉक्टर-केंद्रित शासन का एक आधुनिक मॉडल है, जो डिजिटल इंडिया और ईज ऑफ डूइंग प्रोफेशनल वर्क की सोच के अनुरूप है। उन्होंने प्रदेश के डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों को आश्वस्त किया कि यह प्लेटफॉर्म उनकी सुविधा और हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और उनके सुझावों के आधार पर इसमें निरंतर सुधार किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल हरियाणा में स्वास्थ्य प्रशासन के एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां तकनीक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी और शासन अधिक उत्तरदायी होगा।
सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी व डी०एल०एड० की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक ध् मुक्त विद्यालय) एवं डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से संचालित होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमितध् मुक्त विद्यालय, रि-अपीयर,सी.टी.पी. ध्म्.प्.व्.च्.ध् अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक संचालित होगी। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक नियमितध्मुक्त विद्यालय, सी.टी.पी., कम्पार्टमैंट, रि-अपीयर, अंक सुधार व अतिरिक्त विषय) की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरम्भ होकर 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त डी०एल०एड० (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 25 फरवरी से आरम्भ होकर 20 मार्च, 2026 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.30 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर विजिट करें।
02 फरवरी से संचालित होंगी सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी की प्रायोगिक परीक्षाएं
भिवानी, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश शाहपुर एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा भा.प्र.से ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 02 फरवरी से 16 फरवरी, 2026 प्रातरू 09ः30 बजे से सांय 02ः30 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं सम्बन्धित विद्यालयों में सम्बन्धित विषय के नियुक्त प्रवक्ताओं द्वारा ही करवाई जानी है, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं सम्बन्धित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों द्वारा ही उनके विषय से सम्बन्धित प्रायोगिक परीक्षा करवाई जानी है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्तियाँ की जाएगीं। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एस०एम०एस० के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सम्बन्धित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, आवश्यक निर्देश पत्र प्राप्त करने तथा परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करने हेतु निर्धारित तिथियों में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से विजिट करें।
चंडीगढ़: सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच बैठक हुई
बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी और पंजाब के सिंचाई मंत्री वरिंदर गोयल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की
अगली बैठक में दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारी बैठक करके सार्थक समाधान की तरफ पहुंचेंगे
इसके बाद आखिर में दोनों मुख्यमंत्री बैठकर निकलेंगे समाधान
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज की बैठक एक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है
पंजाब गुरुओं की धरती है, उनकी शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन है
गुरु नानक देव ने पवन को गुरु, पानी को पिता, और धरती को माता कहा था
गुरुओं की वाणी आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है
बहुत ही अच्छे माहौल में बातचीत हुई है – सीएम नायब सैनी
जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है तब सार्थक परिणाम आते हैं — सीएम नायब सैनी
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर यह बैठक हुई है
पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठकर हो चुकी है – सीएम नायब सैनी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बातचीत अच्छे माहौल में हुई’
यह मुद्दा पुराना है बल्कि लटक रहा है
गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है
हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है वह भाई है
आज पानी पूरी दुनिया का मसाला बनता जा रहा है
जल संरक्षण के उपाय भी करने होंगे दोनों पक्ष सार्थक समाधान के पक्ष में है
दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर जरूरत के आधार पर बैठकर करेंगे
जिस तरीके से पुराने बुजुर्ग आपस में बैठकर समाधान करते थे, हम भी वैसा ही करेंगे
हालांकि यह झगड़ा हमारे बुजुर्गों की ही देन है लेकिन अब सत्ता में नई नहीं पीढ़ी आ गई है सार्थक समाधान की उम्मीद कर सकते हैं
हम चाहते हैं कि किसी का भी हक ना कोई ना मारे – पंजाब सीएम
सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा नहर बनाने का क्या फायदा जब पानी ही नहीं है
बेहतर होगा की नहर निर्माण से पहले जल बंटवारा समझौता हो जाए
भिवानी:- बैंक कर्मचारियों ने आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल’
यूनाईटेड फौरम ऑफ बैंक एम्पलाई, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज सहित 9 बैंकिंग यूनियनों ने की सामूहिक हड़ताल
हड़ताल के चलते बैंक का कामकाज रहा प्रभावित, बैंक कर्मचारियों ने बैंकों के बाहर दरी बिछाकर किया प्रदर्शन, बैंक में रही तालाबंदी
अकेले भिवानी जिले में 200 से 300 करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित – बैंक कर्मचारी नेता
बैंक कर्मचारियों की मांग रू 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह किया जाए, बैंकों में नियमित भर्ती तथा पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की जाए
मांगें नहीं मानी गई तो 12 फरवरी को फिर होगी राष्ट्रव्यापी बैंकिंग हड़ताल
हड़ताल अनिश्चितकाल तक भी बढ़ सकती है: बैंक कर्मचारी नेता शक्ति सिंह कौशिक
चंडीगढ़रू ैल्स् मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ष्बातचीत अच्छे माहौल में हुई है। ये मुद्दा बहुत देर से लटक रहा है। गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है। हम बाल कन्हैया जी के वारिस हैं जिन्होंने युद्ध में दुश्मनों को भी पानी पिलाया था हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं है ये भाई है। पानी का मसला पूरी दुनिया का मसला बनने वाला है… हम कहीं भी मिले तो इसी मुद्दे पर बात होती है। हमने फैसला लिया है कि अधिकारी लगातार मिलेंगे… इसमें किसी का हक नहीं मरना चाहिए, मुद्दा सुलझ जाए तो अच्छा है।ष्’
पंचकूला – प्री बजट को लेकर बैठक जारी’
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हो रही है बैठक
तमाम मंत्री, विधायक बैठक में मौजूद
विपक्ष ने प्री बजट बैठक से बनाई दूरी
विपक्ष को प्री बजट बैठक के लिए आमंत्रित किया गया था
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्री बजट बैठक शुरू’
प्रदेश के सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ चर्चा कर रहे हैं मुख्यमंत्री’
बैठक में समावेशी और विकसित हरियाणा की नींव रखने वाले बजट पर हो रहा है मंथन’
लगातार हर सेक्टर के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर लगातार बजट बनाने पर हो रही है चर्चा।’
पंचकूला: कुछ देर में शुरू होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में हो रही इस बैठक में संगठनात्मक विषयों को लेकर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठक में होंगे शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, डा. सुधा यादव भाजपा कार्यालय पंचकमल पहुंचे’
विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारी बैठक में होंगे शामिल’
प्री-बजट कंसलटेशन बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अहम सुझाव-सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और ई-वाहनों को बढ़ावा’
लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल, बजट से पहले सभी हितधारकों से सुझाव- अनिल विज’
हाइवे पर आधुनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का दिया सुझाव- ऊर्जा मंत्री’
‘हम इस मिट्टी की पार्टी हैं, कांग्रेस अपने अंतिम दौर में’- विज’
चंडीगढ़, 27 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट से पूर्व सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने की परंपरा एक सशक्त और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिचायक है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट में समाज के हर वर्ग के हितों का समुचित ध्यान रखा जा सके। इस दिशा में आज श्री विज द्वारा राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाने का बजटीय प्रावधान तथा इलैक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव दिया गया है। श्री अनिल विज आज पंचकूला में आयोजित प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक में सांसदों एवं विधायकों ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सुझावों में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, जिसमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम सहित निजी स्कूल, कॉलेज एवं गौशालाएं शामिल हैं, की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए विशेष बजटीय प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा है। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी कमी आएगी और हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर होगा। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रियायत देने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन का रुझान पर्यावरण अनुकूल ई-वाहनों की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के किनारे आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने चाहिए, जहां वाहन चार्जिंग के साथ-साथ यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट, स्वच्छ शौचालय और आराम की समुचित व्यवस्था हो, जिससे परिवारों को यात्रा के दौरान सुविधा मिले। श्री विज ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेशभर में लोगों से संवाद कर बजट संबंधी सुझाव ले रहे हैं और इसी कड़ी में सभी सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बैठक में विपक्ष के सांसदों एवं विधायकों को भी आमंत्रण दिया गया था, किंतु विपक्ष का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभवतः विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं था, जबकि पहले ऐसी बैठकों में विपक्ष भाग लेता रहा है। कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान न मिलने से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है और उसका राजनीतिक अस्तित्व कमजोर होता जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि अंग्रेज और मुगल इसलिए चले गए क्योंकि वे विदेशी थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी इस देश की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है और इसी धरती पर जन्मी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्कृति, राष्ट्रभाव और विचारधारा को आगे लेकर चल रही है। कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में एक विदेशी अधिकारी ए.ओ. ह्यूम द्वारा अंग्रेजों के साथ तालमेल के लिए की गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विदेशी दलों के जाने की बात है तो कांग्रेस जाएगी, भाजपा नहीं, क्योंकि भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और आगे बढ़ती रहेगी।
चंडीगढ़: स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता – आरती सिंह राव
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल करेंगे इसका शुभारंभ
यह पोर्टल पारदर्शी, तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित होगा
यह पोर्टल चरणबद्ध और समावेशी तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 28 जनवरी 2026 से यह पोर्टल मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी, आयुष और होम्योपैथी से जुड़े पेशेवरों के लिए उपलब्ध होगा। अगले चरण में इसे नर्सिंग और फिजियोथेरेपी पेशेवरों तक विस्तारित किया जाएगा।
सोशल मीडिया न्यूज
बर्फ में दबे मालिक के शव की रखवाली करता रहा डॉगी, चार दिन बाद दोनों भाइयों के डेड बॉडी मिली
चंबा ़, 27 जनवरी, अभीतक: पहाड़ों की सफेद चादर के बीच जहां हर आवाज बर्फ में दब जाती है, वहां एक बेजुबान कई फीट बर्फ के बीच बिना कुछ खाए चार दिनों तक अपने मालिक के शव के पास ही खड़ा रहा और उसकी रखवाली करता रहा। दरअसल 23 जनवरी को बर्फबारी के बीच चंबा जिले के भरमौर में 19 वर्षीय विकसित राणा और उसका 13 वर्षीय ममेरा भाई पीयूष भरमाणी माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ पीयूष का एक कुत्ता भी था। भरमाणी माता मंदिर में दर्शन के बाद दोनों वीडियो शूट करने के लिए आगे की ओर अधिक ऊंचाई पर निकल गए। अपने साथ टैंट और स्लीपिंग बैग भी लेकर गए थे विकसित को ट्रैकिंग के साथ कैंपिंग का शौक था। वो अकसर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रैकिंग के वीडियो डालता था। 23 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्र में वीडियो बनाते समय अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ते बर्फ से ढक गए और दोनों किशोर रास्ता भटक गए। दोनों शून्य से नीचे के तापमान में फंस गए। शुक्रवार दोपहर बाद तक विकसित राणा से मोबाइल फोन पर परिवार का संपर्क हो रहा था। इस दौरान उसने फोन पर परिजनों से डफ्फर का गोठ नाम की जगह पर पहुंचने की जानकारी दी थी। विकसित ने परिजनों को बताया कि मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली है. इसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था. दोनों के घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की थी। दोनों को संभावित रास्तों, पहाड़ियों और पगडंडियों पर तलाश था, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला सका। गौरतलब है कि लापता युवकों की खोज के लिए पहले दिन पर्वतारोहियों के विशेष दल, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया था। दूसरे दिन सर्च अभियान को और तेज करते हुए ड्रोन के माध्यम से ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर सर्च किया गया। लगातार बर्फबारी, दुर्गम रास्तों और खराब मौसम के बावजूद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया। घने कोहरे, खराब मौसम, कम विजिविल्टी के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी हुई। हालांकि सर्च के दौरान टीम को उनका टैंट और स्लीपिंग बैग भी मिल था, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था। तीसरे दिन वायुसेना के हेलिकॉप्टर्स ने दोनों को खोजने के लिए उड़ाने भरी। इस दौरान सेना ने भरमाणी माता, कुकड़ू कंडा और सिमरा धार जैसे दुर्गम इलाकों में करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. मौसम साफ होने पर भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर सर्च ऑपरेशन में लगाए गए. सोमवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया, जिसमें पहले 13 साल के पीयूष का शव कुकड़ू कंडा पहाड़ी पर एक पेड़ के पास मिला. उसके शव के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था। कुत्ता शव के पास बैठा हुआ था, जैसे ही रेस्क्यू टीम आगे बढ़ी कुत्ते ने उनपर भौंकना शुरू कर दिया और किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया. इसके बाद किसी तरह से कुत्ते पर नियंत्रण पाया गया और शव के साथ कुत्ते को भी हेलिकॉप्टर के साथ रेस्क्यू किया गया और भरमौर हेलीपैड पर पहुंचाया गया। कुत्ता बिना कुछ खाए चार दिन तक बर्फ के बीच अपने मालिक के शव के साथ डटा रहा और किसी को पास नहीं आने दिया. वहीं, आज दोपहर बाद पास के एक नाले से दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। विधायक ने दोनों युवकों की मौत पर दुख प्रकट किया है।