Haryana Abhitak News 28/01/26

एस.ओ.एफ. के जीके ओलंपियाड में छाए इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी
झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. (ैबपमदबम व्सलउचपंक थ्वनदकंजपवद) द्वारा आयोजित इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इंडो अमेरिकन स्कूल के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से कई विद्यार्थियों ने मेडल प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, वहीं अनेक विद्यार्थियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कक्षा दूसरी से तामसी, कक्षा चैथी से हिमांश यादव, समक्ष, खुशी, कक्षा सातवीं से पियूष, वत्सल,वंश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा पांचवी से विदुर, आरव, खरीद, कक्षा आठवीं से नक्ष चाहर, दीक्षा यादव, नेहा, कक्षा छठी से विप्लव व क्षितिज, कक्षा तीसरी से अखिलेंद्र ने पार्टिसिपेंट सर्टिफिकेट लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा ग्यारहवीं के कॉमर्स के विद्यार्थियों में अक्षरा, हर्ष और साक्षी गोयल ने सफलता प्राप्त की है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रबल करती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा की जा रही है। इंडो अमेरिकन स्कूल निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा रहेगी उपलब्ध – सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: नागरिक अस्पताल झज्जर में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (छभ्ड) के तहत निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जा रही है। नागरिक अस्पताल झज्जर से डॉ. संजय सचदेवा की सेवा-निवृत्ति के पश्चात वर्तमान में व्च्क् में आने वाली गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत नागरिक अस्पताल झज्जर द्वारा दो प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटरों के साथ अनुबंध किया गया है, जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए, नागरिक अस्पताल झज्जर में कार्यरत गाइनेकोलॉजिस्ट द्वारा रेफर किए जाने पर झज्जर स्थित सन इमेजिंग डायग्नोस्टिक सेंटर एवं संतोष अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार द्वारा नागरिक अस्पताल झज्जर में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो जाती। विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद नागरिक अस्पताल परिसर में ही पुनः अल्ट्रासाउंड सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। सिविल सर्जन ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपनी आवश्यकता अनुसार नागरिक अस्पताल झज्जर से रेफरल अवश्य प्राप्त करें, ताकि वे इस निःशुल्क योजना के पात्र बन सकें ताकि नागरिक अस्पताल झज्जर में आने वाली गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह परेशानी का सामना ना करना पड़े ।

झज्जर: अपाचे बाइक पर सवार युवकों ने मारी फोटोग्राफर को गोली
झज्जर के गांव माछरौली की घटना, घटना के बाद आरोपी फरार
हमलावरों द्वारा चलाई गोली से जगत सिंह हुआ जख्मी
प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय चिकित्सकों ने घायल युवक को किया पीजीआई रेफर
घायल जगत सिंह ने कुछ माह पूर्व किया था प्रेम विवाह, ससुराल के लोगों पर जताया शक
कहा: पहले भी उसके साथ उसके ससुराल वाले कर चुके है मारपीट, हुई थी पुलिस कार्यवाहीं
घायल जगत सिंह के होठ से गोली छूकर निकली,पुलिस कर रही है मामले की जांच
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ फॉर्मर आईडी से मिलेगा – डीसी
डीसी ने डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

जिलाभर में अब तक 49 हजार 881 किसानों की बन चुकी फार्मर आईडी
झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और फील्ड में कार्यरत टीमों को कार्य में और अधिक तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एग्री स्टैक आईडी अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। डीसी ने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बनना बेहद जरूरी है, क्योंकि भविष्य में किसानों को मिलने वाली सभी कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का आधार यही आईडी होगी। बिना फार्मर आईडी के किसान योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं, इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 49 हजार 881 किसानों की डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। ब्लॉकवार प्रगति की जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि बहादुरगढ़ ब्लॉक में 12 हजार 258, झज्जर ब्लॉक में 10 हजार 992, बेरी में 8 हजार 659, मातनहेल में 8 हजार 440, बादली में 5 हजार 641 तथा साल्हावास ब्लॉक में 3 हजार 891 किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। डीसी पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर विशेष कैंप लगाकर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए और मौके पर ही आईडी जनरेट की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि कार्य की गति प्रभावित न हो।

एसडीएम सिवाच ने किया लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण
बिना अनुमति के बैठे टाइपिस्ट को अनुमति लेने के दिए निर्देश
नॉन पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान करने के दिए आदेश

बहादुरगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को उपमंडल लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमंडल परिसर में बैठने वालों टाइपिस्टों के अनुमति पत्र चेक किए। कुछ के अनुमति पत्र मिले किंतु उनका नवीनीकरण नहीं पाया गया। एसडीएम ने कहा अपना अनुमति पत्र जल्द से जल्द नवीनीकरण करवाए अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस उपरांत एसडीएम ने यातायात पुलिस प्रभारी को बुलाया और परिसर के नॉन पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों का चालान करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक इंस्पैक्टर सतीश कुमार की टीम ने तीस वाहनों के चालान किए। एसडीएम ने कहा कि यातायात पुलिस आगे भी चेक करती रहेगी ताकि आमजन को आने-जाने को दिक्कत न हो। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, मौजूद रहे।

झज्जर एजूकेशन सोसायटी की 14 फरवरी को होने वाली बैठक स्थगित
नई तिथि रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी करेंगे घोषित

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: झज्जर एजूकेशन सोसाइटी के एडहाक कमेटी के कार्यकारी सचिव ने बताया कि 14 फरवरी को चुनाव से संबंधित बुलाई जाने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उक्त बैठक के स्थान पर अब सोसायटी के चुनाव से संबंधित बैठक की तिथि पुन निर्धारित की जाएगी। कार्यकारी सचिव ने बताया कि जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी झज्जर द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी द्वारा एचआरआरएस -12 के नियमों के अनुसार औपचारिकता पूरी करते हुए पुनरू चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने सोसायटी के सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया वे पुन निर्धारित की जाने वाली तिथि के अनुसार चुनाव से संबंधित होने वाली बैठक में सहभागी बनें।

लघु सचिवालय में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ।

दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना से जुड़ेंगी पैक्स: डीसी
केंद्रीय सहकारिता विभाग ने शुरू की दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लघु सचिवालय में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पैक्स का सीधा किसानों से जुड़ाव है। पैक्स किसानों के लिए लोन, बीज, खाद आदि की व्यवस्था करती है ताकि अन्न उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार ने पैक्स के दायरे को बढ़ाते हुए किसानों के हित में अन्न भंडारण की चैन से जोड़ने का निर्णय लिया है। संयोजक सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जिला झज्जर बीरेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि जिला में 25 एमपैक्स हैं। एनसीडी पोर्टल पर इनका रिकॉर्ड निरंतर अपडेट किया जा रहा है। जिला में इसके अतिरिक्त 640 समितियां पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिला की 15 पैक्स ने राष्ट्रीय स्तर की समितियों की सदस्यता के लिए आवेदन किया हुआ है। डीसी ने कहा कि सभी पैक्स को दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण की योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि झज्जर जिला दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा सके। बैठक में संयोजक ने बताया कि अभी तक आठ पैक्स ने अन्न भंडारण योजना से जुड़ने की इच्छा प्रकट की है। सरकार के निर्देशानुसार इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी ने कहा कि एफसीआई से फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुमोदित करवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकरण के पास भेजें ताकि तय समय के अनुसार डीपीआर की कार्यवाही शुरू की जा सके। डीसी ने कहा कि पैक्स से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में निरंतर किसानों को जागरूक करने की जरूरत है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और लाभकारी योजनाओं में किसानों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रही है। सहकारिता के कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाना चाहिए। बैठक में डीडीपीओ निशा तंवर, डॉ मनीष डबास उपनिदेशक पशुपालन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण, नेफेड, हेफेड, एफसीआई, केंद्रीय वेयरहाउसिंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक कल (30 जनवरी, शुक्रवार) को: सीटीएम
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक कल (30 जनवरी,शुक्रवार) को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातरू दस बजे आरंभ होगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे। सीटीएम नमिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक परिवाद पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने कहा कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

सूर्य नमस्कार केवल एक योग अभ्यास नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्म-अनुशासन का संपूर्ण माध्यम : एसडीएम
बेरी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

बेरी, 28 जनवरी, अभीतक: आयुष विभाग तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एसडीएम रेणुका नांदल के मार्गदर्शन में योगाचार्य गीता कादयान ने बेरी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से 12 फरवरी (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक एक माह का सूर्य नमस्कार अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य योग, विशेषकर सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक, शारीरिक और मानसिक लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। वहीं योगाचार्य गीता कादयान ने स्कूली बच्चों को योग का अभ्यास कराते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार केवल एक योग अभ्यास नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्म-अनुशासन का संपूर्ण माध्यम है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और तनाव कम करने में सहायक है।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

जिला व उपमंडल स्तर पर आज आयोजित होंगे समाधान शिविर
सुबह 10 से 12 बजे तक आमजन की समस्याओं की होगी सुनवाई

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से (वीरवार 29 जनवरी) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये समाधान शिविर प्रातरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल करेंगे। शिविर के दौरान उपायुक्त नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे। इसी प्रकार उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय चार लाख रुपये से अधिक न हो। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट 222.ह्यड्डह्म्ड्डद्यद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधूरे अथवा अपूर्ण दस्तावेजों वाले आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे। अतरू ऐसे आवेदक अपने आवेदन पत्रों को शीघ्र पूर्ण कागजात सहित पोर्टल पर अपडेट करें। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी, झज्जर के कार्यालय से दूरभाष नंबर 01251-254779 पर संपर्क किया जा सकता है।

गांव रणखंडा में जिला स्तरीय किसान जागरूकता कैम्प 30 को
कैंप में किसानों से सीधा संवाद करेंगे प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: बागवानी विभाग द्वारा 30 जनवरी को गांव रणखंडा में जिला स्तरीय किसान जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य किसानों को बागवानी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, ताकि किसान इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। यह जानकारी जिला बागवानी अधिकारी डा राजेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कैम्प में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सुझाव देंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बागवानी विभाग के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं, अनुदान, तकनीकी सहायता एवं नवीन तकनीकों की जानकारी किसानों को विस्तार पूर्वक दी जाएगी। उन्होंने जिला के किसानों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जागरूकता कैम्प में पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं।

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चलाएगा जागरूकता अभियान: विशाल
साइबर अपराध, बाल श्रम,नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता व बाल विवाह पर रोक को लेकर 29 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा जागरूकता अभियान

झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एमडीडी ऑफ इंडिया एनजीओ, झज्जर के सहयोग से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति अभियान तथा बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान की शुरुआत 29 जनवरी से झज्जर स्थित लघु सचिवालय से की जाएगी। इस अभियान के तहत 12 फरवरी तक जिला के चिंहित गांवों में जागरूकता शिविरों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशे के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, संवाद एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से लोगों को सजग एवं सतर्क रहने का संदेश दिया जाएगा। सीजेएम ने बताया कि 29 जनवरी को झज्जर लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय, सीजेएम कार्यालय, सीडब्लुसी, डीसीडब्लूओ, डीसीपीयू, मंदिरों व एमसी कार्यालय से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। 29 जनवरी को गांव बीड़ सुनारवाला में सार्वजनिक स्थानों जैसे कि मंदिर, ग्राम सचिवालय, बस स्टैंड, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, चैपाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 30 जनवरी को गांव बरहाना गुगनान, बहराना मिलवान, गांव भापडौदा, आसंडा, खरहर, लुहारी, 31 जनवरी को गांव फोर्टपुरा, तामसपुरा, बीड़ छुछकवास, छुछकवास, मातनहेल को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि एक फरवरी को गांव रूडियावास, नौगांवा, सासरौली, सुंदरहेटी, अमादलशाहपुर, 2 फरवरी को गांव बंबूलिया, कोयलपुर, खापड़वास, कन्हवा, कुंजैया, 3 फरवरी को गांव जमालपुर, ढाणा, बिठला, भूरावास, 4 फरवरी को गांव फतेहपुर, याकूबपुर, निमाणा, सौंधी, कुकडौला, मुनीमपुर, पेलपा गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को गांव मूंदसा, बिरहड़, लडायण, हमामपुर, अकेहड़ी मदनपुर, 6 फरवरी को गांव मांडोठी, रोहद, दहकोरा, कसार और जाखौदा,7 फरवरी को गांव कुलाना, पाटौदा, माछरौली और झज्जर में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 8 फरवरी को गांव जसौर खेड़ी, खेड़ी जसौर, आसौदा सिवान और आसौदा टोडरान और बहादुरगढ़ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को गांव सिद्धिपुर, इस्सर खेड़ी और बहादुरगढ़, 10 फरवरी को गांव डाबोधा कलां, टांडाहेड़ी, सराय औरंगाबाद और बहादुरगढ़ में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 11 फरवरी को गांव मुंडाहेड़ा, बीर बरकताबाद सैनियान,बीर बरकताबाद जाटयान और बादली और 12 फरवरी को झज्जर व बादली में प्राधिकरण द्वारा चिन्हित स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के अभियान समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने एवं सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैें। उन्होंने सरकारी विभागों व विभिन्न संस्थाओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का आहवान किया है।

रावमा संगवाड़ी ने जिला स्तरीय मॉक युवा संसद में पाया तीसरा स्थान
शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों की मेहनत से चमक रहा विद्यालय का नाम: डॉ. ज्योत्स्ना यादव

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन और शिक्षा विभाग के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय मॉक युवा संसद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा आयोजित करवाई गई। इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को डाइट प्राचार्य प्रदीप दहिया और जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्स्ना यादव ने इस उपलब्धि पर समस्त विद्यार्थियों, पूरी टीम एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई दी तथा इसे बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इस सफलता पर गांव के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अनीता, सतीश, सरिता, गजेंद्र, अरुण, नरेंद्र, जगदीप, संजुक्ता, ओमवती, मीरू, ममता, मीनू, मोनिका तथा नरेश (संगवाड़ी) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

सीजेएम अमित वर्मा ने आस्था कुंज का किया निरीक्षण
विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जा रही कानूनी सहायता और सेवाओं के बारे में किया जागरूक

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा द्वारा बुधवार को आस्था कुंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव अमित वर्मा ने बच्चों से बातचीत की तथा उनके खानपान तथा पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। सीजेएम अमित वर्मा ने कहा कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।

जन सेवा के उद्देश्य से घर द्वार पहुंच आमजन को राहत दे रहा प्रशासन: डीसी
गांव बाम्बड़ में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से किया संवाद

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिला के गांव बाम्बड़ में मंगलवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा व एसडीएम सुरेश कुमार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और जन समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही लोगों को राहत पहुंचाई। डीसी ने गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। गांव में पहुंचने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम का सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों के घर द्वार पर जाकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के बीच सीधा पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर रहा है। इसी उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का निवारण स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बनते हुए ऐसी समस्याओं का स्वयं निपटान करवाकर भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाम्बड़ गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सडक, जल निकासी, अवैध कब्जा, खेल का मैदान बनवाने, सीवरेज लाइन डलवाने, रोडवेज बस के फेरे ज्यादा करने और बिजली आदि से संबंधित मामले रखे जिसकी सुनवाई डीसी ने की। डीसी ने मौके पर आई शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
प्रशासनिक अधिकारीगण ने आंगनबाड़ी और विद्यालय का लिया जायजा
गांव बाम्बड़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दौरा कर जायजा लिया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विभागीय योजनाओं की स्टॉल लगाकर दी जानकारी
रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम में गांव बाम्बड़ में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार रमन कुंडू और सरपंच मनीषा सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

डीसी अभिषेक मीणा

पीएमएफएमई योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान: डीसी
सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पीएमएफएमई योजना काफी कारगार
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत विशेष पहल की गई है। इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थी अपने नए अथवा मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम की स्थापना, विस्तार एवं उन्नयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में पीएमएफएमई योजना कारगर साबित हो रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण पूंजी पर 35 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित है। योजना का लाभ नए व मौजूदा निजी तथा समूह आधारित सूक्ष्म उद्यमों को दिया जा रहा है। योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक पात्र हैं। व्यक्तिगत उद्यमी, गैर-सरकारी संगठन, सरकारी समितियां, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में भी आवेदन किया जा सकता है। अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। डीसी ने जिला के इच्छुक उद्यमियों से आह्वान किया कि वे पीएमएफएमई योजना का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा दें तथा स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त बनाएं।
योजना की यह है पात्रता
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पीएमएफएमआई योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर की आयु का भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा व्यक्तिगत, गैर सरकारी संगठन, सरकारी समिति, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, एस.एच.जी., एफ.पी.ओ. तथा एकल इकाई के तौर पर व्यक्तिगत, एस.एच.जी., एफ.पी.ओ., प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

सीजेएम अमित वर्मा।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले-सीजेएम

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।

रेवाड़ी में 1 से 22 फरवरी तक होंगें भव्य हिंदू सम्मेलन
जिलेभर में कुल 86 हिंदू सम्मेलनों का होगा आयोजन

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी जिले में 1 फरवरी से 22 फरवरी तक हिन्दू समाज द्वारा भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 सम्मेलन होने की योजना बनाई गई है। इस दौरान जिले की विभिन्न बस्तियों और स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों ने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी हिंदू समुदाय के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये सम्मेलन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगें, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि ये आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके। रेवाड़ी नगर की 22 बस्तियों में 22 सम्मेलन होंगे, जबकि धारूहेड़ा नगर में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर सम्मेलन होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 86 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। राजकुमार यादव ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन की श्रंखला में 30 जनवरी को मीपुर खण्ड के मीरपुर गांव में आर्य समाज मंदिर दोपहर 2 बजे होगा, 1 फरवरी को जाटूसाना के खेल ग्राउंड आईटीबीपी कैम्प के पास प्रातः 10 बजे से आयोजिय होगा, 1 फरवरी को रेवाडी शहर के हंस नगर में सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में प्रातः 10ः15 से होगा। इस प्रेस वार्ता में हिन्दू सम्मेलन जिला संचालन समिति के सदस्य अजय मित्तल, डॉ राम बाबू यादव, राजकुमार यादव एवं योगेश उपस्थित रहे।

समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर: डॉ राजेश भाटिया
31 जनवरी को अखिल भारतीय किन्नर समाज निकालेगा कलश यात्रा

फरीदाबाद, 28 जनवरी, अभीतक: अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा दशहरा ग्राउंड एनआईटी से सुबह 12 बजे आरंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरती हुई एनआईटी मार्किट नंबर एक स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है। फरीदाबाद की गुरु मां मनीषा व राखी मां एवं आवी दीक्षित ने बताया कि कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने के उपरांत किन्नर समाज द्वारा मंदिर में चांदी का मुकुट व घण्टा भेंट किया जाएगा। डॉ भाटिया ने कहा कि किन्नर हमारे समाज का अभिन्न अंग है, खुशियों में इनके आने से खुशियां दुगुनी हो जाती है और इनके आर्शीवाद से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते है। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा का मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज द्वारा निकाली जा रही इस कलश यात्रा से समाज में सुख-समृद्धि का आगमन होगा इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा इस कलश यात्रा में पहुंचकर किन्नर समाज से आर्शीवाद प्राप्त करके इस आयोजन में अपनी भागेदारी निभाए।

लाला लाजपत राय हमारे गवर्नमेंट बॉयज स्कूल रेवाड़ी की शैक्षिक विरासत: मनोज वशिष्ठ’
रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में आज श्शेर-ए-पंजाबश् लाला लाजपत राय की जयंती अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य विनोद यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस जयंती श्रृंखला में वरिष्ठतम व्याख्याता डॉ नम्रता सचदेवा ने कहा कि लालाजी ने भारतीय राजनीति को याचिका के दौर से निकालकर अधिकार के दौर में पहुँचाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रेवाड़ी से लाहौर तक के उनके शैक्षिक सफर ने उन्हें लाल-बाल-पाल की अजेय त्रिमूर्ति का हिस्सा बनाया। पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना से लेकर साइमन कमीशन के विरोध तक, उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने लाला लाजपत राय के जीवन और रेवाड़ी के ऐतिहासिक संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी की शैक्षिक विरासत लालाजी के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला रही है। 1880 के दशक में लालाजी के पिता मुंशी राधाकृष्णन इसी विद्यालय (तत्कालीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में उर्दू शिक्षक थे और लालाजी ने अपनी कक्षा छठी की शिक्षा यहीं से प्राप्त की थी। वक्ताओं राजपाल यादव, राजेश कुमारी, शालू, जितेन्द्र यादव ने बताया कि लालाजी के भीतर नैतिकता, साहित्य प्रेम और स्वाभिमान का बीजारोपण इसी विद्यालय की चारदीवारी में हुआ था। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी लालाजी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना, स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व और शिक्षा के प्रसार में उनके योगदान को याद किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके प्रसिद्ध उद्घोष: मेरे शरीर पर पड़ी हर लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी, के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई गई। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि जिस विद्यालय प्रांगण में आज हम खड़े हैं, वहां कभी लाला लाजपत राय जैसे युगपुरुष ने शिक्षा प्राप्त की थी। इस विरासत को सहेजना और उनके आदर्शों पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सामुदायिक पुलिसिंग शाखा झज्जर ने लांसर शूज कंपनी के कर्मचारियों को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: सामुदायिक पुलिसिंग शाखा झज्जर द्वारा बहादुरगढ़ स्थित लांसर शूज कंपनी, सेक्टर-17 में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों तथा नए आपराधिक कानूनों से आम नागरिकों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के विषय में जागरूक किया। उपनिरीक्षक ने नशा मुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नशाखोरी न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा नशा विरोधी अभियानों में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इन कानूनों से आम नागरिकों को त्वरित न्याय, पीड़ितों को बेहतर संरक्षण और शिकायत प्रक्रिया में पारदर्शिता का लाभ मिल रहा है। ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और समयबद्ध जांच जैसे प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया।

गांव खातीवास में डोर-टू-डोर नशामुक्ति अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
साल्हावास, 28 जनवरी, अभीतक: गांव खातीवास में डोर-टू-डोर नशामुक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, नए आपराधिक कानूनों के फायदे, आपातकालीन सेवाओं और साइबर अपराध से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी।सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार व उनकी टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी घातक है। नशाखोरी से अपराधों में वृद्धि होती है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें।नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इनसे आम नागरिकों को त्वरित न्याय, शिकायत प्रक्रिया में पारदर्शिता और पीड़ितों को बेहतर संरक्षण मिला है। ई-एफआईआर और जीरो एफआईआर जैसी व्यवस्थाओं से आमजन को काफी राहत मिली है।इसके साथ ही आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत सहायता लेने, साइबर अपराध होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने तथा मानसिक तनाव या नशे से संबंधित सहायता के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।

लाला लाजपतराय ने देशवासियों में आत्मसम्मान और स्वदेशी भावना को जागृत किया: अशोक बुवानीवाला
फरीदाबाद, 28 जनवरी, अभीतक: लाला लाजपतराय न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाज सुधारक, शिक्षाविद् और प्रखर वक्ता भी थे। ये उद्गार लाला लाजपतराय जयंती के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने फरीदाबाद में आयोजित लाला लाजपतराय जयंती समारोह के दौरान कही। समाज की फरीदाबाद इकाई के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अशोक बुवानीवाला ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर लाला लाजपतराय को स्मरण करते हुए उन्हांेने कहा कि लाला लाजपत राय ने देशवासियों में आत्मसम्मान और स्वदेशी भावना को जागृत किया। उन्होंने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी को अपनाने का आह्वान कर जन-जन को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। उनका मानना था कि जब तक समाज शिक्षित और संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं बन सकता। साइमन कमीशन के विरोध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने जिस साहस के साथ अंग्रेजी हुकूमत का सामना किया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके बलिदान ने देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा प्रदान की और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया। उन्हांेने कहा कि लाला लाजपत राय केवल राजनीतिक नेता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक कुरीतियों के विरोधी और शिक्षा के प्रबल समर्थक भी थे। उन्होंने राष्ट्रहित में अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। वर्तमान समय में लाला लाजपत राय के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। जब समाज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, तब उनके सिद्धांत हमें एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज को यह सिखाया कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक किसी भी प्रकार के अन्याय का मुकाबला नहीं कर सकते। आज के समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। जयंती समारोह ने यह संदेश दिया कि महान विभूतियों के विचारों को जीवित रखना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस मौके पर बुवानीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की आम सभा की बैठक आगामी 7 मार्च को वृंदावन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक के दौरान समाज के द्विवार्षिक चुनाव भी करवाएं जाएंगे। उन्हांेने बताया कि प्रदेश के कोने-कोने से वैश्य बंधु इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और अपनी एकता का परिचय देंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, एसजीएम नगर व्यापार मंडल के प्रधान मुरारी लाल गर्ग, रामनिवास गर्ग, सुनील गर्ग, बड़खल विधानसभा अध्यक्ष महेश अग्रवाल, एसजीएम नगर अग्रवाल सभा के प्रधान मूलचंद गर्ग, जय शिव गर्ग, रामकुमार गर्ग, मनीष गर्ग, सागर गर्ग, भगवत स्वरूप गोयल, हुकम चंद बंसल, विष्णु बिंदल आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।

नए आपराधिक कानूनों से आमजन को मिला त्वरित न्याय का लाभ, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
झज्जर, 28 जनवरी, अभीतक: देश में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों से आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिलने लगा है। इन कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को सरल व समयबद्ध बनाना है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में आमजन को नए कानूनों की जानकारी देने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सालावास में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगबीर द्वारा गांव सालावास में ग्रामीणों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक जगबीर सिंह ने ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों में किए गए प्रमुख बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल हो गई है। जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर और ऑनलाइन शिकायत की सुविधा से पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल रही है।उन्होंने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है तथा साइबर अपराध और नशाखोरी पर कड़े प्रावधान किए गए हैं।

चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने स्कूल खाली करवाए
मेल पर भेजा गया था मैसेज, पुलिस ने स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया

चंडीगढ, 28 जनवरी, अभीतक: चंडीगढ़ के 5 प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। धमकी मिलने वाले स्कूलों में सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल शामिल हैं। सूचना मिलते ही सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा लिया गया। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु बरामद होने की सूचना नहीं है।

विजयनगर के सीनियर सिटीजंस ने दिया लोक सेवा मंच के मेगा जनसंपर्क अभियान में विजयी होने का आशीर्वाद’
पूर्व सैनिकों,सीनियर सिटीजंस ने बैठक में मंच के जनहितकारी मुद्दों पर लगाई समर्थन की मोहर’
सीनियर सिटीजंस के जायज हकों की सभी ज्वलंत मांगें जल्द पूरी होनी चाहिए : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’

रेवाड़ी, 28 जनवरी, अभीतक: स्थानीय कोनसीवास रोङ स्थित ऐतिहासिक कॉलोनी विजयनगर में सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस, पूर्व सैनिकों से मिलकर ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की। सीनियर सिटीजंस, सेवानिवृत्त सैनिकों ने लोक हित में लगातार जारी मंच के जनसंपर्क अभियान का जोरदार समर्थन करते हुए बुलंद की जा रही जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार ,प्रशासन से जल्द विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, मुकेश कुमार, राकेश जांगड़ा व मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार आदि कॉलोनी के सीनियर सिटीजंस, पूर्व सैनिकों से मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिक एवं वरिष्ठ नागरिक कैप्टन सुरेंद्र यादव ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खुलकर रायशुमारी के दौरान उपस्थित अनेक सीनियर सिटीजंस सेवानिवृत्त सैनिकों ने कहा कि लोकहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों, मुद्दों का वे जोरदार समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में हर समय सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट ,कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल व्यवस्था लागू किए जाने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। उन्होंने राज्य व केंद्र की सरकारों से इन मांगों पर तत्काल विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि परिवारों, राष्ट्र एवं समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए युवा पीढी को सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के अनुभवी मार्गदर्शन की बहुत आवश्यकता है। मगर इन दिनों सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। ऐसे में सभी नागरिकों व देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके जोरदार अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक मंच का श्मेगा मिशन जनसंपर्क अभियानश् जारी रहेगा। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे। मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। इस अवसर पर भागीरथ यादव, अनूप सिंह,दयाराम आर्य आदि सहित अनेक सीनियर सिटीजंस उपस्थित थे।’

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के एचकेआरएनएल कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा अधिनियम में शामिल करने की मांग को लेकर वाइस चांसलर व जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
रेवाडी, 28 जनवरी, अभीतक: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर सहित हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत एचकेआरएनएल के तहत अनुबंधित कर्मचारियों ने हरियाणा संविदा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियमदृ2024 के दायरे में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कुलाधिपति के नाम कुलसचिव के माध्यम से व जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं और संस्थानों की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने का निर्णय सराहनीय है, लेकिन विश्वविद्यालयों के एचकेआरएनएल कर्मचारियों को इससे बाहर रखना अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी एचकेआरएनएल कर्मचारियों चाहे उनकी सेवा अवधि 0 से 5 वर्ष हो या उससे अधिक को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत शामिल किया जाए तथा संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों के सेवा अनुभव गलत दर्ज होने का मुद्दा उठाते हुए अनुभव सत्यापन कर वास्तविक ज्वाइनिंग तिथि के अनुसार सुधार की मांग की गई है, ताकि उन्हें अनुभव के आधार पर वेतन लाभ मिल सके। कर्मचारियों ने म्ैप् कटने वाले कर्मचारियों को चिरायु कार्ड जारी करने, विश्वविद्यालयों में डिस्पेंसरी खोलकर मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने तथा एचकेआरएनएल पोर्टल से हटे कर्मचारियों के नाम पुनः जोड़कर तीन माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग भी रखी है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

एसजीटीयू के दीक्षांत समारोह में जोश, जज्बे के साथ दिखा विकसित भारत का संकल्प
टेक्नोलॉजी की उन्नति के साथ टेंपल को भी याद रखना होगा
भारत के तेज आर्थिक विकास पर भी गहन मंथन

गुरुग्राम, 28 जनवरी, अभीतक: छात्र-छात्राओं के चेहरे पर डिग्री पाने की चमक, मन में भविष्य के सपने, बड़ा लक्ष्य पाने का दृढ़ विश्वास, अभिभावकों की आंखों में खुशी की नमी, टीचर्स के मनोभावों में संतोष, हजारों भावी कर्णधारों की उम्मीदों, उमंगों का लहराता समंदर। यह जीवंत नजारा था गुरुग्राम स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी के 12 वें दीक्षांत समारोह का। उल्लास इतना था कि संभाले नहीं संभल रहा था। भव्य कार्यक्रम में 19 स्ट्रीमों के विद्यार्थियों ने डिग्री, डिप्लोमा, टॉपर मेडल लेकर वहां मौजूद अध्यापकों के साथ माता-पिता से भी आशीर्वाद लिया। छात्र-छात्राओं की संख्या इतनी ज्यादा थी कि तीन घंटे तक तो डिग्री व पुरस्कार वितरण ही चलता रहा। इस अवसर पर विशेष सोविनियर का विमोचन किया गया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के वाइस चांसलर प्रो.(डॉ) सत प्रकाश बंसल ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक उद्धरणों से की। उन्होंने कहा कि छात्रों को लक्ष्य तय करके अपने सपनों को साकार रूप देना है। युवा शक्ति के दम पर ही भारत का विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य पूरा होगा। छात्रों को अपने समाज व आमजन के लिए भी कुछ खास करना है। उन्होंने एसजीटी यूनिवर्सिटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संस्थान ने एकेडमिया और रिसर्च, दोनों में विशेष उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि भारत में विद्यार्थियों की संख्या 25 करोड़ है जो विश्व में सर्वाधिक है। इसके अलावा 60 करोड़ युवा आबादी है। आनुपातिक औसत युवा आबादी के मामले में हम जापान और जर्मनी से भी आगे हैं। उन्होंने बताया कि देश में 58 प्रतिशत कार्यशील आबादी है जो अगले कुछ वर्षों में सौ करोड़ तक पहुंच जाएगी। नई शिक्षा नीति (2020) की प्रशंसा करते प्रो. बंसल ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। कौशल की कमी दूर करके विद्यार्थियों को नई दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि विकास करो पर अपनी जड़ों को मत भूलो। टेक्नोलॉजी की उन्नति के साथ टेंपल को भी याद रखना होगा। इस मौके पर प्रो.(डॉ) आलोक कुमार राय, डायरेक्टर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शुरुआत से सफलता के प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के विभिन्न सोपानों का उल्लेख किया। उन्होंने महात्मा गांधी, राजाराममोहन राय, वेद, उपनिषद व कई अन्य उदाहरण देते हुए संघर्ष और सफलता की व्याख्या की। उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को विश्व के संदर्भ में तुलनात्मक रूप से समझाया। उनके अनुसार आर्थिक मोर्चे पर भारत के तेज विकास का एक बिंदु संसाधनों का कुशल प्रबंधन भी है। कन्वोकेशन में एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ) हेमंत वर्मा ने वेलकम एड्रेस किया और वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। एसजीटीयू के कुलाधिपति पद्मश्री एवं पद्मभूषण राम बहादुर राय, दशमेश एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला, चेयरपर्सन मधु प्रीत कौर चावला, प्रो वीसी प्रो. (डॉ) नासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मनरेगा बचाओ संग्राम: गांव हलुवास में गरजे कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी
भिवानी, 28 जनवरी, अभीतक: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत बुधवार को शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने गांव हलुवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। जोगी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां पूरी तरह से मजदूर और गरीब विरोधी हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदीप जोगी ने कहा कि मनरेगा वह योजना है जिसने ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को आधार दिया और मंदी के समय में गरीबों के चूल्हे जलने दिए। लेकिन आज भाजपा सरकार बजट में कटौती कर और जटिल नियम थोपकर इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रच रही है। आज मजदूरों को समय पर दिहाड़ी नहीं मिल रही और काम मांगने पर उन्हें टरकाया जा रहा है। जोगी ने कहा कि सरकार ने मनरेगा के बजट में भारी कटौती की है, जिससे गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और मजदूरों को पर्याप्त दिन का रोजगार नहीं मिल पा रहा। उन्होंने ऑनलाइन हाजिरी और तकनीकी पेचीदगियों को मजदूरों के लिए बड़ी बाधा बताया, जिससे कई अनपढ़ और गरीब मजदूर अपने हक से वंचित रह जाते हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ रोजगार घट रहा है और दूसरी तरफ कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। संवाद के दौरान हलुवास के ग्रामीणों ने प्रदीप जोगी को बताया कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और न ही नियमानुसार 100 दिन का काम सुनिश्चित किया जा रहा है। मजदूरों ने शिकायत की कि उन्हें औजारों और अन्य सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं। प्रदीप जोगी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सडक से लेकर सदन तक उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार को जगाना और गरीब के हक को बहाल करवाना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता इन जनविरोधी नीतियों का जवाब वोट की चोट से देगी। इस अवसर पर शिवकुमार चांगिया, संजय गांधी, देवेंद्र हालूवास, मास्टर बलवंत घणघस,ख्बलबीर सरोहा, वीरेंद्र बापोड़ा, शिवकुमार धानक, अमित पंघाल, नंद किशोर, तिलक, पवन कुमार, मनीष, सूबे सिंह, प्रदीप, धर्मबीर, बजरंग, जयसिंह, सक्ति, जगदीश, सत्यम सिंह, पंकज, प्रवीन, निखिल, कपिल, प्रिंस, जगविंद्र, प्रवीण पवार सहित अन्य मौजूद रहे।

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती सिरसा के काठ मंडी में 31 जनवरी को मनाई जाएगी
सिरसा, 28 जनवरी, अभीतक: आखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा सिरसा के द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती सिरसा के काठ मंडी में 31 जनवरी 2026 समय सुबह 10ः15 बजे विश्वकर्मा मंदिर में मनाई जाएगी। सभी समाज बंधुओं से विनती है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की कृपा करें। इस मौके पर मौजूदा राजनीतिक पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य अतिथि
प्रदीप मांडन, मार्केट कमेटी चेयरमेन, भट्टू कलां
महेंद्र बरडुआ (आल इंडिया यूनाईटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)
कृष्ण जांगड़ा खारिया (बॉक्सर अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त मनदीप जांगड़ा के पिता)
’सुरेंद्र सिंह रामगढ़िया चेयरमैन बाबा विश्वकर्मा ट्रस्ट मंडी डबवाली
निवेदक
प्रधान: राकेश सुथार रामगढ़
महिला जिलाध्यक्ष: समेशता सुथार (प्रिंसिपल एसवीएव गोरीवाला)
युवा जिलाध्यक्ष: संजय माकड़ डुकडा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: रणवीर जालवाल नीमला
कार्यकारी अध्यक्ष: पवन जांगड़ा सुल्तानपुरीया
कोषाध्यक्ष: बंसी छाबड़ा गुड़िया खेड़ा
सचिव: कृष्ण जांगड़ा रोहलीवाल
ब्लॉक प्रधान’
डबवाली: ओमप्रकाश चूइल चैटाला
रानिया: महेंद्र राजोतिया सुल्तानपुरिया
ऐलनाबाद: मनोज जांगड़ा
बड़ागुढ़ा: कृष्ण धामू नंबरदार छतरिया
सिरसा: कृष्ण जांगड़ा लम्बरदार कुसुंभी
चोपटा (नाथुसरी चोपटा): लीलूराम सिलग
ओढ़ां: हरजिंदर माक्कड़ जंडवाला जटान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी महत्वपूर्ण बैठक
प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चैथी परियोजना के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत कार्यों की लागत लगभग 127.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई। मंजूर की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर में नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रणाली प्रदान करने के लिए निविदा और अंबाला शहर नगर निगम में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई का काम शामिल है, जिसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और शहरी स्वच्छता में सुधार करना है। इसके अलावा, बैठक में गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित शेष कार्यों को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने और सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव और आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय डॉ. साकेत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा महाकुंभ: कृष्ण लाल पंवार’
प्रदेश सरकार 31 जनवरी को उमरी में राज्य स्तरीय जयंती कार्यक्रम का करेगी आयोजन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे कार्यक्रम में शिरकत’
संत-महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रही सरकार’
प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचेंगे सभी समाज के लोग’
उमरी में 124 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन व म्यूजियम’

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर महाकुंभ होगा। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे। इस समारोह में प्रदेशभर से भारी संख्या में नागरिकों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों से प्रमुख संत समाज व बुद्धिजीवी भी समारोह में हिस्सा लेंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में समारोह स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके साथ – साथ प्रदेश भर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इस समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि गुरु रविदास के विचारों और संदेशों को व्यापक स्तर पर जन – जन तक पहुंचाया जा सके। श्री पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों और वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और जातिगत असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई। गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समानता का संदेश देने के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत – महापुरुषों की शिक्षाओं और आदर्शों को जन – जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘संत – महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत निरंतर उनकी जयंती और स्मृति समारोह आयोजित करती आ रही है। मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उमरी में 124 करोड़ रुपए की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन व म्यूजियम को बनाया जाएगा। जो संत रविदास के जीवन, शिक्षाओं और भक्ति आंदोलन को समर्पित होगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया चली हुई है, इसके बाद इसे हाई पावर परचेज कमेटी से पास करवाकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। भवन में सबसे ऊपर गुरु रविदास की 38 मीटर की मूर्ति लगाई जाएगी, जो नेशनल हाईवे से आने-जाने वालों को स्पष्ट नजर आएगी। पांच एकड़ जगह में 124 करोड़ रुपए की लागत से गुरु रविदास भवन व म्यूजियम का निर्माण करवाया जाए। इस परियोजना का करीब 90 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चली हुई है।

ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं: मुख्यमंत्री
हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरणष् की चैथी बैठक की अध्यक्षता की

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी ऑर्गेनिक फसलों की उपज के प्रमाणीकरण हेतु लैब स्थापित करने की दिशा में कदम उठाएं ताकि प्रमाणीकरण के बाद किसानों को उपज की अच्छी कीमत मिल सके। मुख्यमंत्री आज ष्हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरणष् की चैथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी, खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा भी उपस्थित थे। बैठक के बाद, मुख्यमंत्री द्वारा मत्स्य पालन विभाग की पुस्तिका त्मचवतज व िॅवतापदह हतवनच वद थ्पेीमतपमे क्मअमसवचउमदज पद भ्ंतलंदं का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें, इसके लिए सबसे पहले पायलट योजना के तहत करीब 5 हजार एकड़ में ष्स्मार्ट एग्रीकल्चर जोनष् तैयार करें। इस जोन के किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक करें कि उनको खेती में घाटा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस उपज की किसानों को बेहतरीन कीमत मिलेगी, फिर भी आमदनी में नुकसान हुआ तो राज्य सरकार इसकी भरपाई करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती की उपज के प्रमाणीकरण के लिए जल्द से जल्द एक लैब स्थापित करें ताकि प्रमाणित फसल के अच्छे दाम मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को उक्त स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन में जल प्रबंधन करके सूक्ष्म सिंचाई की प्रणाली को अपनाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को फसलों के उत्तम किस्म के बीज तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों के बीच ज्ञान और नीतिगत पहलुओं के प्रसार के लिए ब्लॉक स्तर तक किसान गोष्ठियों , कार्यशालाओं , सेमिनारों , प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों का कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के दौरान किसानों को रासायनिक दवाओं एवं खाद के प्रयोग से होने वाले नुकसान तथा प्राकृतिक खेती के फायदों के लिए भी जागरूक करें। श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण द्वारा पायलट सहकारी खेती के कलस्टर, जल निकासी तकनीक के उपयोग, पीएम कुसुम योजना के तहत फीडरों के सोलराइजेशन, फसल विविधीकरण, सांझी डेयरी परियोजना, झींगा मछली पालन, बकरी एवं भेड़ पालन को बढ़ावा देने, खरीफ फसल तिलहन और दालों को बढ़ावा देने जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक योजनाएं महिला -केंद्रित बनाएं। इस अवसर पर बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री साकेत कुमार, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, हरियाणा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, पशु पालन विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया ,उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दुनिया के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर मजबूत दस्तक देगा सूरजकुंड शिल्प महोत्सव: डॉ. अरविंद शर्मा
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहेंगे मौजूद
पार्टनर नेशन इजिप्ट, थीम स्टेट उत्तर प्रदेशदृमेघालय समेत 50 से अधिक देशों की भागीदारी से सजेगा महोत्सव
बुनकरों, हस्तशिल्पियों और कलाकारों को स्थानीय से वैश्विक मंच देगा सूरजकुंड मेला

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव दुनिया के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर मजबूत दस्तक देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के उद्देश्य के साथ यह शिल्प महोत्सव राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करेगा तथा वैचारिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगा। इसके लिए मूल मंत्र “लोकल से ग्लोबल: आत्मनिर्भर भारत” की पहचान होगा। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा निदेशक पर्यटन श्री पार्थ गुप्ता के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन फरीदाबाद के सूरजकुंड में शिल्प महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 दिन तक चलने वाले शिल्प महोत्सव का समापन 15 फरवरी को होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव केवल एक आयोजन भर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का उत्सव, शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता के विचार की आत्मा साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हरियाणा प्रदेश की विरासत के संरक्षण, होनहार कारीगरों व हस्तशिल्पियों की स्थायी आजीविका तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक गठजोड़ की प्रतिबद्धता पर खरा उतरेगा। उन्होंने बताया कि पार्टनर नेशन के तौर पर इजिप्ट चैथी बार शिल्प महोत्सव में अपनी प्राचीन कला एवं संस्कृति के साथ पर्यटकों को आकर्षित करेगा, जबकि थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन मेला परिसर में किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि गत वर्ष 44 देशों के 635 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जबकि इस वर्ष 50 से अधिक देशों के लगभग 800 प्रतिभागी शामिल होंगे। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि शिल्प महोत्सव में 1200 से अधिक स्टॉल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बुनकरों, शिल्पकारों तथा पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पद्मश्री कैलाश खेर, पंजाबी गायक गुरदास मान, पद्मश्री महाबीर गुड्डू सहित कई प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला की पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए प्रादेशिक कलाकार विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति देंगे, जिनमें इकतारा, सारंगी और ढेरू जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में हर वर्ष बढ़ते पर्यटकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए लगभग पौने पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च कर ढांचागत विकास किया गया है। इसमें मेला परिसर का सौंदर्यीकरण, मार्गों का चैड़ीकरण, 127 नए हटों का निर्माण, पुरानी हटों की मरम्मत तथा झूला क्षेत्र का विस्तार शामिल है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के क्रैश लैंडिंग में असामयिक निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला आयोजन है। इस मेले में देश के कोने-कोने से कारीगर भाग लेते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी व्यापक भागीदारी रहती है। उन्होंने बताया कि मेले में शिल्प उत्पादों की निरंतर मांग और विविधता देखने को मिलती है। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूरजकुंड मेला किसी व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शिल्पकारों और उनकी शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। यह आयोजन आत्मनिर्भरता को सशक्त करता है, निर्यात क्षमता को बढ़ाता है और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करते हुए “लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंजूरी
बैठक में लगभग 8.77 करोड़ रुपये की हुई बचत
मुख्यमंत्री ने शहरी अवसंरचना परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, प्रदेशभर में प्रमुख शहरी अवसंरचना और विकास परियोजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में कुल लगभग 136.64 करोड़ रुपये की 3 निविदाओं पर विचार किया गया, जबकि चैथी परियोजना के लिए पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इन तीनों निविदाओं में बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के उपरांत कार्यों की लागत लगभग 127.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गई, जिससे इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 8.77 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई। मंजूर की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर में नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रणाली प्रदान करने के लिए निविदा और अंबाला शहर नगर निगम में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई का काम शामिल है, जिसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और शहरी स्वच्छता में सुधार करना है। इसके अलावा, बैठक में गुरुग्राम में श्री माता शीतला देवी मंदिर परिसर के पुनर्विकास के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी और अग्निशमन प्रणालियों से संबंधित शेष कार्यों को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने और सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव और आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय डॉ. साकेत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने आगामी बजट को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से दिसंबर महीने तक खर्च हुए बजट की ली पूरी जानकारी
विभाग के बचे शेष बजट का सही और प्रभावी तरीके से किया जाए उपयोग
नए बजट के लिए पहले से ही योजना की जाए तैयार

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने अगामी बजट को लेकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों, बजट के उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती श्रुति चैधरी ने अधिकारियों से दिसंबर महीने तक खर्च हुए बजट की पूरी जानकारी ली और यह भी समीक्षा की कि अभी जो बजट शेष बचा है, उसका सही और प्रभावी तरीके से कैसे उपयोग किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य यह है कि हर रुपये का उपयोग जनता के हित में हो और कोई भी राशि छूट न जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जो नया बजट आने वाला है, उसका नियोजन पहले से ही ठीक तरह से किया जाए, ताकि सिंचाई परियोजनाओं, नहरों की मरम्मत, जल संरक्षण और किसानों से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। सभी योजनाएं जमीन पर दिखाई देनी चाहिए, सिर्फ कागजों में सीमित नहीं रहनी चाहिए। श्रीमती श्रुति चैधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कार्य करें। यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभाग किसानों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो, सिंचाई सुविधाएं मजबूत हों और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने, फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति देखने और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर विभाग के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव दुनिया के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर मजबूत दस्तक देगा: डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव दुनिया के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मानचित्र पर मजबूत दस्तक देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के उद्देश्य के साथ यह शिल्प महोत्सव राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करेगा तथा वैचारिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देगा। इसके लिए मूल मंत्र “लोकल से ग्लोबल दृ आत्मनिर्भर भारत” की पहचान होगा। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल तथा निदेशक पर्यटन श्री पार्थ गुप्ता के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन फरीदाबाद के सूरजकुंड में शिल्प महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 दिन तक चलने वाले शिल्प महोत्सव का समापन 15 फरवरी को होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव केवल एक आयोजन भर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का उत्सव, शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता के विचार की आत्मा साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हरियाणा प्रदेश की विरासत के संरक्षण, होनहार कारीगरों व हस्तशिल्पियों की स्थायी आजीविका तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक गठजोड़ की प्रतिबद्धता पर खरा उतरेगा। उन्होंने बताया कि पार्टनर नेशन के तौर पर इजिप्ट चैथी बार शिल्प महोत्सव में अपनी प्राचीन कला एवं संस्कृति के साथ पर्यटकों को आकर्षित करेगा, जबकि थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन मेला परिसर में किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि गत वर्ष 44 देशों के 635 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जबकि इस वर्ष 50 से अधिक देशों के लगभग 800 प्रतिभागी शामिल होंगे। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि शिल्प महोत्सव में 1200 से अधिक स्टॉल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बुनकरों, शिल्पकारों तथा पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पद्मश्री कैलाश खेर, पंजाबी गायक गुरदास मान, पद्मश्री महाबीर गुड्डू सहित कई प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला की पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने के लिए प्रादेशिक कलाकार विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति देंगे, जिनमें इकतारा, सारंगी और ढेरू जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में हर वर्ष बढ़ते पर्यटकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए लगभग पौने पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च कर ढांचागत विकास किया गया है। इसमें मेला परिसर का सौंदर्यीकरण, मार्गों का चैड़ीकरण, 127 नए हटों का निर्माण, पुरानी हटों की मरम्मत तथा झूला क्षेत्र का विस्तार शामिल है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के क्रैश लैंडिंग में असामयिक निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला आयोजन है। इस मेले में देश के कोने-कोने से कारीगर भाग लेते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी व्यापक भागीदारी रहती है। उन्होंने बताया कि मेले में शिल्प उत्पादों की निरंतर मांग और विविधता देखने को मिलती है। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूरजकुंड मेला किसी व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि शिल्पकारों और उनकी शिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। यह आयोजन आत्मनिर्भरता को सशक्त करता है, निर्यात क्षमता को बढ़ाता है और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करते हुए “लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करता है।

जीटी रोड पर ढाबों में जल संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण नियमों का कड़ाई से पालन जरूरी: राव नरबीर सिंह
मुरथल के ढाबा संचालकों के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री की अहम बैठक

चंडीगढ़, 28 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने जीटी रोड, विशेषकर मुरथल क्षेत्र के ढाबा संचालकों से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (ब्च्ब्ठ) एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (छळज्) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पानी के संरक्षण एवं पुनः उपयोग (री-यूज) को सुनिश्चित करने के लिए सभी ढाबों में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं सीटीपी (कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना अनिवार्य है। श्री राव नरबीर सिंह आज विधायक श्री देवेंद्र कादियान के नेतृत्व में आए मुरथल के ढाबा मालिकों के साथ बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जो ढाबा संचालक बिना सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के ढाबा चला रहे हैं, उन्हें नगर निगम से संबंधित टैक्स एवं अन्य वैधानिक शुल्क से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करने होंगे। वहीं, जिन ढाबों के पास सीएलयू स्वीकृत है, उन्हें भी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों की सुरक्षा और कानून के तहत सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव श्री योगेश कुमार को निर्देश दिए कि इस विषय में बोर्ड के चेयरमैन से शीघ्र बातचीत कर समग्र समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएँ। बैठक के दौरान मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि एनजीटी एवं अन्य संबंधित संस्थानों द्वारा निरीक्षण के दौरान जब किसी ढाबे के विरुद्ध क्लोजर आदेश जारी किया जाता है, तो ढाबे के निर्माण की तिथि से लेकर निरीक्षण की तिथि तक की अवधि के आधार पर जुर्माने की गणना की जाती है। इस पर मंत्री ने कहा कि सभी संचालक समय रहते नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने ढाबा संचालकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से पर्यावरण हितैषी उपाय अपनाएं और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मुरथल क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *