Haryana Abhitak News 31/01/26

अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़, बहादुरगढ़ ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार’
तीनों गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के डकैत, जिन पर दिल्ली, हरियाणा व मध्य प्रदेश में चोरी व डकैती के 6 आपराधिक मामले दर्ज’
सीसीटीवी, एआई तकनीक एवं साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर की गई गिरफ्तारी’
पूर्व में भी इसी मामले में एक आरोपी को किया जा चुका है गिरफ्तार’
नीले रंग की वेगनार गाड़ी का किया था प्रयोग, सबूत मिटाने को यमुना किनारे जलाई गाड़ी, तीन आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

बहादुरगढ, 31 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलरी शोरूम चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया ने बताया कि यह सफलता अपराध शाखा झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मिली है। टीम ने कड़ी मेहनत, तकनीकी साक्ष्यों, एआई, सीसीटीवी फुटेज एवं खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि उमेश, निवासी सेक्टर-6, बहादुरगढ़ द्वारा थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कबाड़ी मार्केट स्थित उसकी ‘कोमल ज्वेलर्स’ नामक सोने-चांदी की दुकान है। दिनांक 8 अक्टूबर 2025 की सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि दुकान से सोने-चांदी के आभूषण तथा नकद राशि चोरी हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में तुरंत मामला दर्ज किया गया तथा उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपराध शाखा झज्जर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, एआई आधारित तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल एवं गुप्तचर तंत्र की सहायता से गहन जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर लगातार दबिश (रेड) दी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत एवं जसविंद्र निवासी झंगोला, दिल्ली तथा राम सिंह निवासी नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी जसविंद्र के विरुद्ध पूर्व में चोरी के छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि परमजीत व राम सिंह के विरुद्ध भी दिल्ली, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में चोरी व डकैती से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने आगे बताया कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने वारदात के दौरान चोरी की गई गाड़ी का प्रयोग किया था, जिसे सबूत मिटाने के उद्देश्य से बाद में यमुना नदी के किनारे दिल्ली में आग लगाकर जला दिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से डकैती में चुराये गये आभूषणों की बरामदगी तथा अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, उपायुक्त, झज्जर।

पीएम किसान योजना सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी से ही मिलेगा: डीसी
डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान में तेजी लाने के निर्देश

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड में कार्यरत टीमों को कार्य में और अधिक तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बनना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित किसानों को मिलने वाली सभी कृषि संबंधी सरकारी योजनाओं, अनुदान, सब्सिडी एवं सेवाओं का लाभ इसी आईडी के माध्यम से दिया जाएगा। फार्मर आईडी के अभाव में किसान विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं, इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। डीसी पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर विशेष कैंपों का आयोजन कर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए तथा मौके पर ही आईडी जनरेट की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि अभियान की गति प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

नगर परिषद चैयरमेन जिले सिंह सैनी शनिवार को विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण
झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: झज्जर नगर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने और नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से लोगों को राहत देने के प्रयास में जुटे नगर परिषद चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी शनिवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। हरियाणा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कैशव सिंघल के साथ नगर परिषद चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी ने अग्रसेन पार्क, पोस्ट ऑफिस मेंबने शौचालय, पोस्ट ऑफिस मार्केट की नव निर्माण नालियों, घंटाघर में बने शौचालय का निरीक्षण किया। चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी ने जल्दी शौचालय के निर्माण आदेश दिए हुए। नगर परिषद चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी ने व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंघल व घंटाघर के नजदीक दुकानदारों के निवेदन पर कहा कि नगर परिषद द्वारा घंटाघर में बने शौचालय को सोमवार से व्यापारियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, जिला महासचिव सुनील यादव, सीए प्रशांत, जगदीश गैरा, विनीत पोपली, हैप्पी, महेश टुटेजा, विशाल बिंद्रा, पार्षद बिट्टू छावड़ा, पार्षद जयपाल उर्फ पप्पू, गुलशन शर्मा आदि व्यापारी में साथी उपस्थित रहे।

शहर और बाजारों को जाम फ्री बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी: एसडीएम
प्रशासन ने रेलवे रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त , दुकानदारों से सहयोग का आह्वान
अतिक्रमण करने वालों के 42 हजार रुपए के और नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के किए चालान
जाम फ्री होने से वायु प्रदूषण कम होगा और आवागमन सुगम होगा रू बोले एसडीएम

बहादुरगढ़, 31 जनवरी, अभीतक: शहर और बाजारों को जाम फ्री रखने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसमें सभी दुकानदार सहयोगी बनें। मार्केट जाम फ्री रहेगी तो ग्राहक भी सुगमता से खरीदारी करेंगे। इसमें राहगीरों के साथ साथ दुकानदारों का भी फायदा है। शहर के लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते एसडीएम के आदेश पर शनिवार को नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान किए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने मौके का जायजा लेते हुए बताया कि अतिक्रमणकारियों के 42 हजार रुपए के चालान किए गए है और नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के भी चालान किए। नियमों की अनदेखी करने पर कई वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। रेलवे रोड से लेकर विश्वकर्मा धर्मशाला तक प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रही। अतिक्रमण हटाओ अभियान उपरांत रेलवे रोड खुला खुला नजर आया। लोगों को जाम से राहत मिली और शहर के नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन की कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की। राहगीरों ने कहा कि रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर काफी दूर तक सामान रख दिया जाता है। इसके अलावा रेहड़ी-पटरी और बेतरतीब ढंग से की गई पार्किंग से हालात और बिगड़ जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि यहां आए दिन जाम लगता है और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिनव सिवाच ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ढाई हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक के चालान किए गए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेलवे रोड लगभग 60 फुट चैड़ा मार्ग है, राहगीरों के लिए 60 फुट चैड़ा रोड रहना चाहिए। इस पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण मार्ग है जो शहर को रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। उन्होंने दुकानदारों से अतिक्रमण ना करने और नागरिकों से अवैध पार्किंग ना करने का आह्वान किया। प्रशासन का सहयोग करें। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, जनहित में आगे भी शहर में लगातार इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और जल्द ही अन्य सड़कों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। बाजारों में अतिक्रमण को निरंतर प्रशासन के पास शिकायत आ रही हैं। अपने शहर और बाजारों को जाम फ्री रखने में सहयोगी बनें। इससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। एसएचओ ट्रैफिक सतीश कुमार, सिटी थाना से एसआई धर्मेंद्र सहित नगर परिषद के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की।

अम्बेडकर चैक स्थित पेट्रोल पम्प के सामने श्री रविदास मंदिर में भव्य प्रतिमा

संत शिरोमणि रविदास जी भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत थे
संत रविदास जयंती आज मनाई जाएगी
संत रविदास जी ने सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: हमारा देश साधु संतों और ऋषि मुनियों की धरती है। यहां अनेक महान संतों ने जन्म लेकर भारतभूमि को धन्य किया है। इन्हीं में से एक नाम महान संत रविदास जी का है। संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन ही रविदास जयंती मनाई जाती है। मध्यकालीन कवि, समाज सुधारक संत रविदास जी का जन्म यूपी के वाराणसी में हुआ था। उनकी जयंती माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है। उन्होंने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। जिस दिन रविदास जी का जन्म हुआ उस दिन रविवार था इस कारण उन्हें रविदास कहा गया तथा कबीर साहेब जी के परम भक्त होने के नाते सतभक्ति भी करते थे। संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। गुरु रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था। इनका जन्मस्थान अब श्री गुरु रविदास जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। ये गुरु रविदास जी के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थान है। मन चंगा तो कठौती में गंगा, यह वाक्य तो आपने सुना ही होगा। इस वाक्य को संत शिरोमणि रविदास जी के द्वारा कहा गया था। मन चंगा तो कठौती में गंगा हिंदी अर्थ दृ अगर आपका मन पवित्र है तो साक्षात ईश्वर आपके हृदय में निवास करते है।
संत रविदास जी बहुत धार्मिक स्वभाव के थे
संत रविवास जी बहुत ही धार्मिक स्वभाव के थे। पैतृक कार्य करते हुए इन्होंने अपना जीवन भगवान की भक्ति में समर्पित कर दिया, साथ ही सामाजिक और पारिवारिक कर्त्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। संत रविदास जी ने समाज की बुराइयों के खिलाफ भी बहुत कुछ लिखा। उनके विचार और दोहे आज भी समाज को सही रास्ता दिखाते हैं। संत रविदास जयंती उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो उनकी विचार धारा में विश्वास रखते हैं। अधिकतर लोग गुरु रविदास को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं। इस दिन उनकी याद में शहर के विभिन्न संस्थाओं जाटव धर्मशाला, अम्बेडकर चैक स्थित श्री रविदास मंदिर में सत्संग कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन गुरु रविदास सभा झज्जर द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी गुरु रविदास सभा के प्रधान श्याम लाल ने दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी जटेला धाम में आज
पूर्णिमा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी आज (रविवार 01 फरवरी) को गांव माजरा दूबलधन स्थित जटेला धाम में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में दोपहर 1ः00 बजे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री बेदी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

कृषि मंत्री राणा ने किया बागवानी अनुसंधान केंद्र रईया का दौरा
बागवानी विशेषज्ञों को क्षेत्र की मांग के अनुसार नई सब्जियों और फलों की किस्म तैयार करने के दिए निर्देश
बागवानी से किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी रू बोले कृषि मंत्री

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के अंतर्गत रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र का दौरा किया और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति निरंतर किसानों की आय बढ़ाने की रही है। पूर्व कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने मोदी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र को बागवानी केंद्र रईया और मुनीमपुर में बीज एवं फूल उत्कृष्टता केंद्र खोलकर क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात दी थी। पीढी दर पीढी जोत घटती जा रही है, ऐसे में परंपरागत खेती की बजाय किसानों को बागवानी की खेती कर अपनी आय बढ़ानी होगी। ये केंद्र किसानों के लिए बड़े लाभकारी सिद्ध होंगे। डॉ. धर्मपाल चैधरी, निदेशक अनुसंधान ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा के नेतृत्व में केंद्र में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में जीरा, अजवायन, सौंफ जैसी बीज मसाला फसलें और अंजीर, कमलम जैसे नए फलों और मसालों की खेती शुरू की गई है, जो इस क्षेत्र के लिए नई हैं। कृषि मंत्री ने भिवानी का उदाहरण देते कहा कि इस क्षेत्र में खजूर की खेती शुरू की जाए, जिससे किसानों को लाभ हो सके। रईया केंद्र में पहुंचने पर ग्राम पंचायत ने सरपंच की अगुवाई में कृषि मंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। डॉ. सत्यपाल यादव, प्रभारी बागवानी अनुसंधान केंद्र रईया ने मंत्री का स्वागत किया और आश्वासन दिया कि यह केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा और भविष्य में किसानों को सभी पौध सामग्री प्रदान करेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप हसनपुर, विनोद बाढसा सहित गणमान्य लोग और जागरूक किसान मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी 6 से 8 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में
झज्जर के पशुपालकों के लिए बसों की विशेष व्यवस्था

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेला ग्राउंड में दिनांक 06 फरवरी से 08 फरवरी, 2026 तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश भर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। यह जानकारी पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से संपर्क कर आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट सकें। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को समय रहते उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डॉ. मनीष डबास ने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्राह भैंस, देशी नस्ल की गायें जैसे हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, राठी व बेलाही, क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल, हिसार डेल नस्ल), बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे। प्रदर्शनी के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु मालिकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसिल चैक तथा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उपनिदेशक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग झज्जर द्वारा जिला के पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक ले जाने एवं वापस लाने के लिए प्रतिदिन 10 बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला के सभी पशुपालकों से इस राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

हर समय पोर्टल पर अब डाउनलोड कर सकेंगे पांच एफआईआर: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह
झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: हरियाणा पुलिस ने नागरिक सेवाओं को और अधिक डिजिटल व पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर समय पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से एक समय में पांच एफआईआर डाउनलोड कर सकेंगे।झज्जर के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने बताया कि पहले पोर्टल पर केवल दो एफआईआर डाउनलोड करने की ही अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है और इसका लाभ आम नागरिक घर बैठे उठा सकते हैं।उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग में पारदर्शिता लाना, नागरिकों का समय बचाना और थानों में अनावश्यक भीड़ को कम करना है। अब लोगों को एफआईआर की प्रतिलिपि के लिए थानों में नहीं जाना पड़ेंगे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हर समय पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर की स्थिति जानने और अन्य पुलिस सेवाओं का लाभ भी आसानी से लिया जा सकता है। डिजिटल माध्यम अपनाने से संसाधनों की बचत के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। इसलिए झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें और तकनीक आधारित इस पहल को सफल बनाएं।

सोमानी टायल कंपनी में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा व नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया
बहादुरगढ, 31 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की टीम द्वारा सोमानी टायल कंपनी, बहादुरगढ़ में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराना तथा नए यातायात कानूनों की जानकारी देना था।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की अवस्था में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर हादसों और कानूनी दंड के बारे में भी बताया गया। नए कानूनों की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और नागरिकों को नशा न करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुरक्षित, जिम्मेदार व नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जिला झज्जर में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान
भ्रम दूर करने और समय पर इलाज पर दिया गया जोर: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’

झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग, जिला झज्जर द्वारा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले भर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, समय पर रोग की पहचान सुनिश्चित करना तथा समाज से कलंक की भावना को समाप्त करना है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (च्भ्ब्े), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों (ैनइ ब्मदजतमे) एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कुष्ठ रोग जागरूकता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन द्वारा जिलेवासियों से कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई। डॉ. मंजू कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है तथा यह न तो छूने से और न ही साथ बैठकर भोजन करने से फैलता है। उन्होंने बताया कि शरीर पर हल्के लाल या सफेद धब्बे, हाथ-पैरों में सुन्नपन, नसों का मोटा होना, कानों या शरीर पर गांठें तथा त्वचा में संवेदना कम होना कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग का पूर्ण इलाज संभव है और इसकी दवाइयाँ सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. निधि ने बताया कि समय पर जांच एवं नियमित उपचार से कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता को रोका जा सकता है। वर्तमान में जिले में 19 कुष्ठ रोगियों का नियमित उपचार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्रीमती निशा तंवर द्वारा भी कुष्ठ रोग के संबंध में जनजागरूकता संदेश दिया गया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन से अपील की कि कुष्ठ रोग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ और किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान के दौरान गांवों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता सत्र, शपथ कार्यक्रम तथा प्म्ब् गतिविधियाँ आयोजित कर रही हैं। विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति में कुष्ठ रोग से संबंधित संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

नागरिक अस्पताल झज्जर में सीवर मैन राज कपूर को सम्मानपूर्वक विदाई’
झज्जर, 31 जनवरी, अभीतक: नागरिक अस्पताल झज्जर में कार्यरत सीवर मैन श्री राज कपूर के सेवानिवृत्त होने पर आज उन्हें सम्मानपूर्वक एवं भावभीनी विदाई दी गई। श्री राज कपूर ने वर्ष 2011 में नागरिक अस्पताल झज्जर में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं और लगभग 15 वर्षों तक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा-भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने श्री राज कपूर की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज कपूर जैसे कर्मचारी संस्थान की रीढ़ होते हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। वहीं नागरिक अस्पताल झज्जर के इंचार्ज सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय सिंगला ने कहा कि राज कपूर ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से श्री राज कपूर को फूल मालाओं से सम्मानित कर ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान सहयोगियों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति समर्पण को याद किया। विदाई समारोह में जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, सुरेंद्र भारद्वाज (जिला अध्यक्ष, अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ), कंवरपाल (जिला उपाध्यक्ष), एलटी मोहिता सैनी, फार्मासिस्ट सुमन शर्मा, फार्मासिस्ट शालू सैनी, सुरेश, सतीश, सचिन, सुमित, राजोरा, गणेश, रवि कुमार, राजबीर सिंह, विजय कुमार, सोमबीर सहित नागरिक अस्पताल झज्जर से एचकेआरएन के साथी कर्मचारी एवं श्री राज कपूर के परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से दो दिन पहले सामूहिक रूप से श्री राज कपूर को विदाई दी जा चुकी थी। सभी उपस्थितजनों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य की कामना की।

किन्नर समाज की कलश यात्रा से शहर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन: राजेश भाटिया
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर द्वारा कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, किन्नर समाज ने चांदी का मुकुट व घण्टा किया भेंट

फरीदाबाद, 31 जनवरी, अभीतक: अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा शनिवार को एन आई टी के दशहरा ग्राउंड से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, यह कलश यात्रा ढोल नगाड़ों व गाजे-बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें न केवल फरीदाबाद बल्कि दूरदराज से आए किन्नर समाज के गणमान्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ, उसके उपरांत यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह इस कलश यात्रा को लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और किन्नर समाज के गणमान्य सदस्यों से आर्शीवाद लिया। यात्रा परिक्रमा करते हुए एन आई टी एक नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंची, जहां संस्था के प्रधान डा. राजेश भाटिया के नेतृत्व में इस कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। तथा थिया भाटिया द्वारा संस्था के द्वार पर रिबन कटवाने की रीत करवाई गई और पुष्प-वर्षा की गई और किन्नर समाज के लोगों का भव्य अभिनंदन हुआ। उसके उपरांत किन्नर समाज के सदस्यों ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा शांति-हवन किया और चांदी का मुकुट और घण्टा मंदिर को भेंट किया। इस मौके पर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि, किन्नर समाज हमें सिखाता है कि असली पहचान शरीर से नहीं, आत्मबल, आत्मसम्मान और इंसानियत से बनती है। यदि समाज उन्हें सम्मान, अवसर और समान अधिकार दे, तो वे देश के विकास में और भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। किन्नर समाज न केवल प्रेरणा है, बल्कि यह हमें सहिष्णुता, समानता और मानवीय मूल्यों का सच्चा अर्थ समझाता है। और खुशियों में इनके आने से खुशियां दुगुनी हो जाती है और इनके आर्शीवाद से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते है। उन्होंने कहा कि आज इनकी भव्य कलश यात्रा मंदिर में पहुंची और उन्होंने पूजा अर्चना की, इससे समाज में सुख-समृद्धि आएगी और सब मंगल होगा। डॉ. भाटिया सहित मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने किन्नर समाज के वरिष्ठ सदस्यों से आर्शीवाद लिया और उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर फरीदाबाद की गुरु मां मनीषा, राखी मां एवं आवी दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा शहर में निकाली जाती है और इसका उद्देश्य समाज में सुख समृद्धि और वैभव का आगमन हो। उन्होंने बताया कि आज निकाली गई कलश यात्रा यादगार रही और शहर के लोगों ने इसमें अपनी भागेदारी निभाई, जिसके लिए वह सभी का आभार जताते है। इस अवसर पर प्रधान डॉ. राजेश भाटिया के साथ उनकी धर्म-पत्नी जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया, उचिका भाटिया, शैला कपूर, जान्हवी भाटिया, अर्चना नरूला, बिंदु भाटिया, ज्योति भाटिया, मंजू भाटिया, कृष्णा भाटिया, लाज अरोड़ा, संतोष नागपाल, रोहित भाटिया, मंदिर कमेटी के सदस्यों में बंसी लाल कुकरेजा, अमर बजाज, रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, अमित नरूला, रंजय भाटिया, पंकज भाटिया, इंदर चावला, प्रेम बब्बर, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, सरदार कुलदीप सिंह भाटिया, खेम बजाज, संदीप भाटिया, भरत कपूर, रविंदर गुलाटी, अरविन्द शर्मा, पंकज अरोड़ा, हिमांशु बांगा व् स्कूल अध्यापकों में निशि अदलखा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चैहान, रेखा जौहरा, नीतू भाटिया, नीलम सचदेवा, सीमा भाटिया, रेखा वाधवा, सुनीता गग्गर, नीतू रहेजा, मोनिका मुद्गल, मान्या रतड़ा, संदीप कौर, कुमारी हर्षिता, कुमारी प्रियंका, चाहत नेगी, रजनी खस, इंदु देसवाल, शोभा शर्मा, रुबीना खातून, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व् अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

डीसी अभिषेक मीणा

कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें: डीसी
13 फरवरी तक चलाया जाएगा ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, कहा- सरकार का हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य

रेवाड़ी, 31 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें तथा उनकी गरिमा सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ वर्ष 2017 से हर साल राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। हर साल, केंद्र सरकार इस अभियान के लिए एक खास थीम तय करती है। वर्ष 2026 की थीम ‘भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें’ है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग के बारे में सही जानकारी की कमी के कारण, समाज में इस बीमारी के बारे में कई गलतफहमियां अभी भी मौजूद हैं। इन गलतफहमियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ 13 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकना है। डीसी ने बताया कि कुष्ठ रोग एक आम बीमारी है। यह बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम) के कारण होती है जो मुख्य रूप से त्वचा और नसों को प्रभावित करती है। यह सबसे कम संक्रामक बीमारियों में से एक है। यह आम सर्दी और खांसी से भी कम संक्रामक है। यह किसी भी उम्र के पुरुष या महिला को प्रभावित कर सकती है। इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है और दिव्यांगता का कारण बन सकती है। हालांकि, अगर इलाज समय पर शुरू हो जाए, तो संक्रमण के फैलने को रोका जा सकता है। डीसी ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य जीवन जी सकता है। अगर शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो मल्टी-ड्रग थेरेपी से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। यह बीमारी 6 से 12 महीने के इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाती है। हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसका मुफ्त इलाज उपलब्ध है। इस बीमारी से ग्रस्त जिन लोगों ने इलाज पूरा कर लिया है वे अपने परिवारों के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का आने वाले सालों में हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य है। डीसी ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें। इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव खत्म करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके साथ सम्मान से पेश आया जाए।

डीसी अभिषेक मीणा

6 से 8 फरवरी तक राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का कुरुक्षेत्र में किया जाएगा आयोजन
सर्वश्रेष्ठ पशुओं के पशुपालकों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित

रेवाड़ी, 31 जनवरी, अभीतक: हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में 06 फरवरी से 08 फरवरी, 2026 तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेशभर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना तथा दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने विभाग के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से आग्रह करें कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें। डीसी ने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्रा भैंस, देसी नस्ल की गाय (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, साही, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल), हिसार डेल नस्ल, बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं के पशुपालकों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पशुपालकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फसल चेक तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे।

मुख्याध्यापक सुरेन्द्र सिंह हुए सेवानिवृत्त
रेवाड़ी, 31 जनवरी, अभीतक: राजकीय उच्च विद्यालय मोहदीनपुर में मुख्याध्यापक सुरेन्द्र सिंह के सम्मान में विद्यालय परिवार व गांव की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यापक आनन्द पाल ने अपने संबोधन में बताया कि सुरेन्द्र सिंह ने 28 नवंबर 1995 में बतोर जे बी टी अध्यापक शिक्षा विभाग में पदभार ग्रहण किया था। इस लम्बी यात्रा में उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहडाई, घासेडा, गाजी गोपालपुर व अन्तिम पडाव में अपने स्वयं के गांव के विधालय में उत्कृष्ट सेवाएं दी। उन्होंने मुख्याध्यापक रहते विधालय का चहुंमुखी विकास करवाया व परिसर को भव्यता प्रदान की। समारोह में गांव की सरदारी व विधालय परिवार ने उनका गौरव की प्रतीक पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया। मुख्याध्यापक ने भी अपने संबोधन में समस्त स्टाफ का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच विजयपाल, जयकिशन यादव निदेशक सनराइज स्कूल टहना, कैप्टन ओ पी यादव, पूर्व सरपंच राजबहादुर, स्वामी यशदेव, औम मुनि, बाबु ओमप्रकाश, अध्यापिका छमा यादव, सरोज सुमित्रा सुनीता अध्यापक विजय सिंह भरत सिंह अजय यादव पवन कुमार राजेंद्र व नरेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश यादव ने किया।

नेशनल मास्टर्स गेम बास्केटबॉल चैंपियनशिप पुणे महाराष्ट्र में 50़ आयु वर्ग में हरियाणा टीम ने जीता सिल्वर मैडल फाइनल मुकाबले में 48ध्52 के अन्तर से तमिलनाडु से हार गई टीम हरियाणा। टीम कप्तान हरियाणा नरेश कुमार संधू के नेतृत्व में जीता सिल्वर मैडल

केन्द्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आगामी आम बजट (2026-27) को लेकर व्यापारिक जगत ने अपनी उम्मीदें और सुझाव साझा किए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कर प्रणाली में आमूलचूल बदलाव और सरलीकरण की वकालत की है।
जीएसटी एमनेस्टी स्कीम की जरूरत : जटिलताओं का हो समाधान
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने सरकार द्वारा जीएसटी के सरलीकरण और दो स्लैब की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना की, लेकिन अनुपालन (ब्वउचसपंदबम) में आ रही व्यावहारिक बाधाओं पर चिंता भी जताई। संगठन ने निम्नलिखित प्रमुख सुझाव दिए हैं
एमनेस्टी स्कीम: पुराने वर्षों के लंबित ब्याज और पेनल्टी के निपटारे के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम’ लाई जाए।
ब्याज दरों में कटौती: जीएसटी में देरी पर लगने वाली ब्याज दर को 18ः से घटाकर 6 प्रतिशत किया जाए।
ITC और ई-वे बिल: GSTR-2B आधारित प्ज्ब् रोकने की समस्या का स्थायी समाधान हो। साथ ही, ई-वे बिल की वर्तमान सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाए।
पेनल्टी और राइट-ऑफ: आईटी-04 की भारी पेनल्टियों में छूट मिले और एक लाख रुपये तक की वार्षिक टैक्स डिमांड को राइट-ऑफ (माफ) किया जाए।
सुधार की समय-सीमा: ई-इनवॉइस की गलती सुधारने की अवधि को बढ़ाकर एक माह किया जाए।
आयकर में राहत: मध्यम वर्ग और फर्म्स के लिए विशेष मांग
परिचर्चा के दौरान आयकर कानून के नियमों में भी बड़े सुधारों की मांग की गई, ताकि करदाताओं की क्रय शक्ति बढ़ सके।
टैक्स स्लैब: 30 प्रतिशत की अधिकतम टैक्स स्लैब को 36 से 40 लाख रुपये की आय वालों पर ही लागू किया जाए।
होम लोन व स्टैंडर्ड डिडक्शन: गृह ऋण के ब्याज पर छूट की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये किया जाए। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को महंगाई के अनुपात में बढ़ाकर 1 लाख रुपये से अधिक किया जाए।
स्वास्थ्य बीमाः सेक्शन-डी के तहत स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम की लिमिट को बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये करने का सुझाव दिया गया है।
पार्टनरशिप फर्म्स: व्यापार सुधारों के तहत पार्टनरशिप फर्म्स पर लगने वाले टैक्स को कॉर्पोरेट टैक्स की तर्ज पर घटाकर 25 प्रतिशत के दायरे में लाया जाए।
5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी का मार्ग
भानु प्रकाश ने विश्वास जताया कि यदि सरकार इन सुझावों पर अमल करती है, तो यह देश में व्यापार अनुकूल माहौल तैयार करेगा और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने में कारगर सिद्ध हो।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को किया नमन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी हैं अजर – अमर: मुख्यमंत्री
प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना के अंतर्गत ऐसी महान विभूतियों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं
प्रदेश में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का किया गया गठन- मुख्यमंत्री
डॉ भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा के अनुसार 8 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की दी जाती है छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों को 71 हजार रुपये शगुन राशि देने का किया गया काम
प्रदेश में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की भी की गई शुरुआत- मुख्यमंत्री
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी ने 5 एकड़ भूमि गुरु रविदास धाम बनाने के लिए दी
इस धाम के निर्माण में 90 करोड रुपए का आएगा खर्चा

भारतीय मिट्टी की खुशबू को बिखेरता है खो-खो खेल: नायब सिंह सैनी’
मुख्यमंत्री ने खो-खो एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा’

वर्ष 2036 के ओलंपिक तक देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रधानमंत्री का संकल्प’
कुरुक्षेत्र, 31 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खो-खो केवल एक खेल नहीं है, यह हमारी मिट्टी की खुशबू है। यह ऐसा खेल है जो हमें सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इसमें न तो महंगे उपकरणों और न ही बड़े मैदानों की आवश्यकता होती है। इसमें फुर्ती, रणनीति, टीम वर्क, अनुशासन और तीव्र निर्णय क्षमता की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को केशव पार्क में 35वीं सब जूनियर नैशनल खो-खो चैम्पियनशिप (लडके, लड़कियां) के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से खेलों के शुभारंभ की घोषणा की तथा एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की और खिलाडियों से मिलकर परिचय भी लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और राज्यसभा के सासंद सुभाष बराला ने भी खिलाडियों को सम्बोधित किया तथा आयोजकों को बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में खेलों के लिए एक स्पष्ट और दूरदर्शी विजन तैयार किया। इसका उद्देश्य था हर बच्चे को खेल से जोड़ना, हर गांव में खेल का मैदान विकसित करना और हर उस युवा को अवसर देना, जिसमें खेल के प्रति जुनून और क्षमता है। इसी उद्देश्य से हम प्रदेश में वर्षभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए तैयार करने और देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का सपना देखा है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियान इसी सोच का परिणाम हैं। हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है, जहां से निकले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष और गौरव का अनुभव हो रहा है, यह वही धरती है जहां युगों पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म, कर्तव्य और अनुशासन का अमर संदेश दिया था। इसी धरती से खो-खो जैसे भारतीय पारंपरिक खेल के माध्यम से अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और राष्ट्र एकता का संदेश पूरे देश में गूंज रहा है। यह केवल एक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं है, बल्कि भारत की खेल संस्कृति, युवा शक्ति और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में इस स्तर की प्रतियोगिता हरियाणा में आयोजित हुई थी और आज लगभग 12-13 वर्षों के बाद हम पुनरू इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं। भारत के सभी राज्यों एवं अन्य खेल इकाइयों की 34 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, जो यह दर्शाता है कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल के प्रति देशभर में कितना उत्साह है। यह प्रतियोगिता 5 दिवसीय है और इसका समापन आगामी 4 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक, लगभग 1080 बालक एवं बालिका खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने आए हैं। इन खिलाडियों के साथ-साथ 210 समर्पित कोच भी यहां मौजूद हैं, जिन्होंने इन बच्चों को तैयार करने में वर्षों की मेहनत लगाई है। आज यहां भले ही भाषाएं अलग हों, वेशभूषाएं अलग हों और संस्कृतियां अलग हों, लेकिन आप सभी की भावना एक है और वह खेल भावना है। यही खेलों की सबसे बड़ी ताकत है कि वे भेदभाव की दीवारों को तोडकर हमें एक सूत्र में बांधते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज जब विश्व के कई देश हमारे पारंपरिक खेलों को अपनाने और उनसे सीखने की ओर अग्रसर हैं, तब यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी इस अनमोल विरासत को संरक्षित भी करें और वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित भी करें। हमारे प्रदेश के खिलाडियों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया है।
पहले दिन खो-खो के खेले गए कुल 40 मैच – जवाहर यादव’
हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी और इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से टीमें आई है। पहले दिन प्रतियोगिता में कुल 40 मैच खेले जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं और सरकार की खेल नीतियों का लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा कि खो-खो मिट्टी में खेला जाता था,लेकिन अब मिट्टी से लेकर अब यह खेल मैट पर खेला जाता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान सुधांशु मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को बचाने के लिए गो सेवा का प्रण लिया था भाजपा सरकार इसे आगे बढ़ने का कर रही है कार्य: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
भाजपा सरकार गौभक्त सरकार, सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
जेपी दलाल बोले,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्त है वे दुनिया में किसी भी देश के आगे झुकता नहीं
बीजेपी जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करती है इसलिए केंद्र और राज्य में चैथी बार भाजपा की सरकार बनेगी: जेपी दलाल
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने लोहारू की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित
भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार किसान, मजदूर सहित हर वर्ग की भलाई के लिए कर रही है काय: विधायक कंवर सिंह यादव
भाजपा सभी क्षेत्रों में करवा रही है समान विकास कार्य: विधायक कंवर सिंह यादव
विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं को अगले सप्ताह एक करोड़ 38 लाख रुपए की राशि प्रदान जाएगी और लोहारू की गौशाला को 26.50 लाख की राशि प्रदान की जाएगी: विधायक कंवर सिंह यादव

लोहारू, 31 जनवरी, अभीतक: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि हमारे पूर्वजों ने भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को बचाने के लिए गो सेवा का प्रण लिया था भाजपा सरकार इसे आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।भाजपा सरकार गौभक्त सरकार है। सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए सरकार ने पूरे प्रदेश की गऊशालाओं के लिए बजट में कई गुणा न केवल वृद्धि की बल्कि वृद्धि की गई राशि भी लगातार गऊशालाओं तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्त है वे दुनिया में किसी भी देश के आगे झुकता नहीं, भारत की साख को विश्व में आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करती है इसलिए केंद्र और राज्य में चैथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल व महेंद्रगढ के विधायक कंवर सिंह यादव शनिवार को लोहारू की गऊशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोहारू के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भक्त हैं,किसी से झुकता नहीं है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। सरकार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। गरीबों के 55 करोड़ से अधिक बैंकों में खाते खुलवाए हैं।घर-घर शौचालय का निर्माण करवाया है। 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। कश्मीर की समस्या का हल उन्होंने निकला है। धारा 370 को निष्प्रभावी किया है। राम मंदिर का निर्माण करवाया है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के घुटने टिकवाए हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सर्वाधिक तेज गति से आगे बढ़ रही है। यह बढ़ते भारत की निशानी है और प्रधानमंत्री का मिशन है कि 2047 में भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाना है। इसलिए हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। हम काम करके खाने वाले लोग हैं। सरकार की योजनाओं का फायदा घर बैठे दिया जा रहा है। सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। पूर्व कृषि मंत्री ने लोहारू की गौशाला में चारे के लिए अपने निजी खर्चे से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नीति बनाकर हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गऊ की सेवा एक पुण्य का कार्य है।चाहे वह पहले मनोहर लाल सरकार हो या फिर अब नायब सरकार दोनो में नीतियां बना कर जो-जो कार्य किए जा रहे हैं उनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने गौशालाओ में गोवंश को गुड़ खिलाया और गौशालाओं का निरीक्षण किया। महेंद्रगढ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूर सहित हर वर्ग की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पार्दर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का समान विकास करवाया जा रहा है।लोगों को घर बैठे सरकार की योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब जेपी दलाल कृषि व पशुपालन मंत्री थे तब गऊशालाओं के बजट को 40 करोड़ रुपए से बढा कर 4 सौ करोड़ रुपए किया था। जो 10 गुणा बढौतरी एक दम की गई। उसका लाभ आज भी प्रदेश की गऊशाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिना खर्ची व पर्ची से योग्यता के आधार पर युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरी दी जा रही है। सभी क्षेत्रों का समान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 5 वर्षों के दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवा कर किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि 11 साल का भाजपा से पहले का कार्यकाल और 11 साल का भाजपा का कार्यकाल स्पष्ट रूप से अलग ही दिख रहा है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं। देश और प्रदेश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं को एक करोड़ 38 लाख रुपए की राशि प्रदान जाएगी और लोहारू की गौशाला को भी 26.50 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को मार्केट कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट संजय नेहरा तथा चैधरी देवीलाल विचार मंच के प्रधान विजय गोठड़ा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एक पुण्य का कार्य है। जहर मुक्त खेती करने के लिए गौशालाओं का बहुत महत्व है। इस मौके पर उनके साथ नगरपालिका चेयरमेन प्रदीप तायल, मंडल अध्यक्ष रोहतास चैहान, प्रधान सुंदरलाल शर्मा, उप प्रधान राकेश घरढानिया, रिंकू बजाज, सचिव करण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन दौलतराम सोलंकी, महेश गांधी, विजय शेखावत, प्रधान धनपत सैनी, सुभाष सैनी, लीला, पुरूषोतम शर्मा, निरंजन तायल, लीलाधर डालमिया, राधेश्याम स्वामी, पूर्व सरपंच सुभाष गोयल,गजानंद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, विजय बंसल, रोहताश चैहान, विजय शेखावत, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, संजय नेहरा, कमलेश भोडूका, श्यामसुंदर बंसल, बलवंत गोठड़ा, रामकुमार सिंघानी, रोहताश लाम्बा, रामकिशन टिकेवाला सहित गऊशाला के सभी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *