




नर्सिंग छात्रों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया कैंसर जागरूकता का संदेश
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो झज्जर के भगत सिंह चैक से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल झज्जर तक पहुंची। इस जागरूकता रैली में कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य तथा बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में जागरूकता पोस्टर और बैनर लेकर कैंसर से संबंधित विभिन्न संदेश दिए। छात्रों द्वारा लगाए गए नारों के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि समय पर जांच, सही जीवनशैली और जागरूकता से कैंसर जैसी बीमारी से बचाव संभव है। रैली के दौरान छात्रों ने आमजन को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, कारणों, रोकथाम के उपायों एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने धूम्रपान, तंबाकू सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। राह चलते लोगों ने भी इस रैली में रुचि दिखाई और जागरूकता संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष एवं जी.एन.एम. के छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर पहचान और सही उपचार से इसे हराया जा सकता है। नाटक ने लोगों को भावनात्मक रूप से झकझोरते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त छात्रा मानसी द्वारा प्रस्तुत की गई भावनात्मक कविता ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया। कविता के माध्यम से कैंसर पीड़ितों के संघर्ष, साहस और समाज की जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस जागरूकता अभियान में सिविल अस्पताल झज्जर के स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नर्सिंग छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी शिक्षकों, छात्रों एवं उपस्थित लोगों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को रोगमुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन ने भी यह संदेश दिया कि भविष्य में इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

अवैध प्लास्टिक परिवहन पर कड़ा प्रहार: आरटीए की बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन इंपाउंड
नियमों की अवहेलना करने वालों पर सात लाख पच्चास हजार रुपये का लगाया जुर्माना
बहादुरगढ़, 04 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त द्वारा जारीआदेशों की अनुपालना में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) टीम ने अवैध रूप से प्लास्टिक लोड कर परिवहन कर रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 14 वाहनों को पकड़कर इंपाउंड किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ये वाहन निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए प्लास्टिक सामग्री की अवैध लोडिंग कर रहे थे। ऐसे सभी वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग द्वारा इन वाहनों पर कुल सात लाख पच्चास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण एवं एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। प्रशासन ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि वे परिवहन से जुड़े सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अवहेलना करने पर भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




जल सेवा आंकलन के लिए ग्राम सभा अहम: स्वप्निल पाटिल
ग्रामीण जीवन की बदली तस्वीर: डीसी झज्जर
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: ग्रामीण पेयजल उपभोक्ताओं को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दी जा रही पेयजल सुविधाओं को केंद्र सरकार गहनता से मॉनिटर कर रही है। यह बात जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल कुमार पाटिल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बुधवार को झज्जर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक के दौरान डीसी स्वप्निल पाटिल ने कहा कि जिले जल सेवा आंकलन को एक माध्यम के रूप में लिया जा रहा है। जल सेवा आंकलन के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व पंचायती राज विभाग संयुक्त रूप जिले के सभी गांव में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों की रायसुमारी लें। इसके लिए जल्द से जल्द ग्राम सभा का आयोजन कर उक्त कार्य को मूर्त रूप दें। उन्होंने पंचायती राज विभाग के खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम सचिवों को इसके लिए तुरंत दिशा निर्देश जारी कर ग्राम सभा आयोजित कर जल सेवा आंकलन के विभिन्न बिंदुओं को ग्राम सभा की बैठक में रखें और प्रस्ताव आम सहमति से पारित करवाएं। साथ ही जल्द से जल्द लंबित ग्राम सभाओं के जल सेवा आंकलन को ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराएं। इसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल संरक्षण एवं स्वच्छता सहायक संगठन के कर्मचारियों का यथा सहयोग ले सकते है। वहीं इस बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जल सेवा आंकलन की प्रगति रिपोर्ट ली। जिस पर विभाग के कार्यकारी अभियंता व नॉडल ऑफिसर अश्वनी सांगवान ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज तक जिले की 250 ग्राम पंचायतों में से 161 ग्राम पंचायतों के जल सेवा आंकलन को ई-स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है जबकि 6 ग्राम पंचायतों के आंकलन को अपडेट करने का कार्य प्रोसेस में है जबकि 28 ग्राम पंचायतों का जल सेवा आंकलन रिकॉर्ड विभाग के पास पोर्टल पर अपलोड करने के लिए आ चुका है। 52 ग्राम पंचायत में जल सेवा आंकलन के लिए ग्राम सभा लंबित है। कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट को लेकर संतोष जाहिर करते हुए उपायुक्त ने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कार्य पूर्ण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डी.आई.पी.आर.ओ सतीश कुमार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने ली उद्यमियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक
एसडीएम के औद्योगिक संगठनों की समस्याओं पर तत्पर कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई व सीवरेज व्यवस्था सुधार पर हुआ विचार
बहादुरगढ़, 04 फरवरी, अभीतक:एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) की अध्यक्षता में उपमंडल सचिवालय में औद्योगिक संगठन बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कनफेडरेशन बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई और कोबी) के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद, जिला उद्योग केंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम अभिनव सिवाच ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की पूर्व में हुई बैठक में रखी गई समस्याओं के समाधान को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। एसडीएम ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई व्यवस्था, सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त करने सहित बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की नियमित बैठकें आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर की जा रही प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा सके और औद्योगिक विकास को सुचारु बनाया जा सके। बैठक में नप कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल, जीएम डीआईसी संजीत कौर सहित बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन, कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, रवि सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल उद्यमी व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर फोकस करें चिकित्सक: उपायुक्त
मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना हमारा दायित्व: बोले डीसी
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा अस्पतालों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उपायुक्त पाटिल ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता समान रूप से बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए उच्च जोखिम वाले मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाए, ताकि नागरिक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकतम लाभ उठा सकें। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डाटा अपडेट रखने और रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह, एक्सईएन अश्वनी सांगवान सहित अनेक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए ट्रायल 5 व 6 फरवरी को
कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हैंडबाल सहित विभिन्न खेलों में होगा चयन
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन वरिष्ठ वर्ग के लडके व लड़कियों के लिए 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक जिला गुरुग्राम व पलवल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबॉल तथा बास्केटबॉल खेल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला झज्जर के खिलाडयिों का चयन निर्धारित तिथियों पर ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी जिला का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर संबंधित ट्रायल स्थल पर पहुंचें। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि हैंडबाल के लिए 5 फरवरी 2026, दोपहर तीन बजे राजीव गांधी खेल परिसर, बरहाना व वालीवाल लड़कियां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, खो-खो, कबड्डी के लिए प्रातरू दस बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम, झज्जर व बास्केटबॉल के लिए छरू फरवरी को प्रातरू दस बजे राजीव गांधी खेल परिसर, छारा, वॉलीबॉल लडको के लिए छरू फरवरी को प्रातरू 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम, झज्जर व फुटबॉल के लिए छः फरवरी को दोपहर तीन बजे राजीव गांधी खेल परिसर, दुल्हेड़ा में ट्रायल लिया जाएगा।




खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी ने खेल स्टेडियमों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विभागीय बजट के अतिरिक्त डी-प्लान व सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत होगा खेल सुविधाओं का विस्तार
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित खेल स्टेडियमों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। बैठक में विभागीय बजट लगभग तीन करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
उपायुक्त ने बैठक में स्टेडियमों की मौजूदा स्थिति, रखरखाव, उपलब्ध खेल उपकरणों तथा निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्टेडियम की अलग-अलग विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें आवश्यक खेल सामग्री, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, मरम्मत कार्यों तथा संभावित विकास कार्यों का स्पष्ट उल्लेख हो। साथ ही जहां जरूरत हो, वहां तुरंत एस्टीमेट तैयार कर कार्यवाही शुरू की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियमों में सुविधाओं के विस्तार हेतु डी-प्लान और सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) प्रोजेक्ट के तहत भी संभावनाएं तलाशते हुए सर्वे किया जाए, ताकि अतिरिक्त संसाधनों के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी सहित जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 17 खेल स्टेडियमों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। कई स्थानों पर मरम्मत कार्यों की आवश्यकता चिन्हित की गई है, जिन पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। डीसी पाटिल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्टेडियमों में मरम्मत की जरूरत है, वहां कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत निर्माणाधीन खेल स्टेडियमों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने कहा कि खेल स्टेडियम युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए खेल उपकरणों का रखरखाव, मैदानों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे (आईएएस), एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस), एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम रेणुका नांनदल जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला, जेई सतीश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर फोकस करें चिकित्सक: उपायुक्त
मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना हमारा दायित्व: बोले डीसी
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा अस्पतालों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उपायुक्त पाटिल ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता समान रूप से बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने पर भी बल दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए उच्च जोखिम वाले मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाए, ताकि नागरिक विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकतम लाभ उठा सकें। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डाटा अपडेट रखने और रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सिविल सर्जन डॉ मंजीत कालिया, जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह, एक्सईएन अश्वनी सांगवान सहित अनेक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।




रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाएं: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल
जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाना जिला रेडक्रॉस की सर्वोच्च प्राथमिकता
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, राहत कार्यों तथा सामाजिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम है और जरूरतमंद, दिव्यांग, बुजुर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक लाभ सुनिश्चित किया जाए। बैठक में रक्तदान शिविरों के आयोजन, आपदा के समय राहत व्यवस्था, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को और गति देने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाकर रेडक्रॉस की गतिविधियों को जन आंदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से संचालित सहायता कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि जरूरतमंदों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही, समाज के सक्षम लोगों को भी सेवा कार्यों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं, जिससे मानव सेवा की यह परंपरा और मजबूत हो। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे (आईएएस), एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस), एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, एसडीएम रेणुका नांदल, जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल रोहिल्ला, जेई सतिश सहित रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे लंबित मामलों का त्वरित निपटारा: सीजेएम विशाल
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: जिला झज्जर न्यायालय परिसर में शनिवार, 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र समाधान तक पहुंचाना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके तथा न्याय प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विभाग से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिल तथा राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की है कि वे 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराकर न्यायिक प्रक्रिया को सरल व प्रभावी बनाने में सहयोग करें।

मारपीट करने के मामले में थाना बेरी की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बेरी की पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुनील निवासी गांव ढराणा ने शिकायत दी कि वह 7 सितंबर 2025 की रात मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। गांव में अपनी बैठक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर जब वह घर की ओर जा रहा था, तभी अनिल ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब की कांच की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया।शिकायत के अनुसार, इस दौरान कुछ अन्य व्यक्तियों ने भी मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बेरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अनिल निवासी ढराणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-2 बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार’
वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, लाइसेंसी पिस्तौल सहित 3.40 लाख रुपये बरामद, सीआईए-2 बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाई
बादली, 04 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने लूट के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह मामला थाना बादली क्षेत्र से संबंधित है। शिकायतकर्ता भूपेंद्र निवासी दुल्हेड़ा ने शिकायत दी थी कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को वह अपने चाचा व उनके लड़के के साथ कार में रोहतक से दुल्हेड़ा लौट रहा था। रास्ते में गांव छुडानी से लगभग 1 किलोमीटर पहले विदरौ के पास अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर लगभग 10,000 रुपये नकद व सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बादली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशानुसार सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर गहन जांच करते हुए कार्रवाई की। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप निवासी खेड़ी जट्ट, अमन निवासी गांधरा, रविंद्र निवासी माजरा डी तथा राहुल निवासी छोछी के रूप में हुई है।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से निम्नलिखित बरामदगी की गइ। आरोपी राहुल से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी तथा 1,80,000 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी रविंद्र से 1,10,000 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद किया गया। आरोपी संदीप से लाइसेंसी पिस्टल, 12 कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन तथा 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू, चोरी शुदा आभूषण बरामद
बहादुरगढ़, 04 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि सुधीर निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश हाल दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि में पिकअप गाड़ी चलाता हूं। दिनांक 2 फरवरी 2026 को अपनी पिकअप गाड़ी लेकर सेक्टर 16-17 में चला गया था और मेरी पत्नी स्कूल से बच्चे लेने के लिए चली गई। वापीस आकर देखा तो घर का ताला खुला हुआ मिला और कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति आभूषण चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्णा निवासी विकास नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी शुदा सामान बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




घने कोहरे व यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, बार-बार नियमों की अवहेलना करने वालों के लाइसेंस निरस्तीकरण के निर्देश’
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला झज्जर के समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में स्थापित किए जाने वाले यातायात नाकों की संख्या में आवश्यक वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात नियमों की प्रभावी अनुपालना करवाई जा सके। वर्तमान मौसम में घने कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख मार्गों तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।बैठक के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए तीसरी बार चालान होने की स्थिति में संबंधित वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जाए। पुलिस कमिश्नर द्वारा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं सोशल मीडिया माध्यमों से नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने पर बल दिया गया।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राजकीय महिला महाविद्यालय, कुलाना में विस्तार व्याख्यान का आयोजन
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: राजकीय महिला महाविद्यालय, कुलाना (झज्झर) में प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार के निर्देशन तथा श्रीमती ज्योति, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) के संयोजन में एक विस्तार व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय जागरूकता एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रथम सत्र में राजकीय नेहरु महाविद्यालय, झज्जर से संसाधन व्यक्ति के तौर पर डॉ. प्रियंका, सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य) ने वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बजट निर्माण, बचत, निवेश तथा वित्तीय निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि छात्रों में आत्मनिर्भरता सेल्फ कॉन्फिडेंट और संरक्षण की भावना विकसित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को धन प्रबंधन के तरीकों के बारे में उसे अवगत करवाया और निवेश की तकनीक जैसे की फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, पब्लिक प्रोविडेंट फंड सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लानिंग आदि के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया। द्वितीय सत्र में राजकीय नेहरू कॉलेज, झज्जर से श्री दीपक ने उद्यमिता मानसिकता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्राओं को नवाचार, आत्मविश्वास, जोखिम उठाने की क्षमता तथा उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही तथा उन्होंने व्याख्यान को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा तथा कार्यक्रम का समापन श्रीमती पुनीता मलिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।




समाधान शिविरों के माध्यम से आज सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं : डीसी
सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में होगा आयोजन
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगे, जहां नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। शिविर के दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। इसी क्रम में उपमंडल स्तर पर संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में ये शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से वीरवार, 05 फरवरी को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा राजीव गांधी विद्युत सदन रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

श्री विजय चोपड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट ने गिलाकोर विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी भेंट की
जोधपुर, 04 फरवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिलाकोर में श्री विजय चैरिटेबल ट्रस्ट जिनजिनयाला, जोधपुर के बैनर तले ट्रस्ट अध्यक्ष पीएम चोपड़ा द्वारा प्राथमिक कक्षा स्तर के समस्त बच्चों हेतु स्टेशनरी, स्कूल बैग्स इत्यादि सामग्री प्रदान की गई। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया की ट्रस्ट पिछले 11 वर्षों से सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों, संस्थाओं एवं राजकीय विद्यालयों को विभिन्न तरीके से सहायता प्रदान कर मानवीय पहल कर रहा है। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने चोपड़ा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और ट्रस्ट अध्यक्ष से आगे भी इस प्रकार की सहायता देते रहने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार ने परमार्थ पहल को अनुकरणीय बताते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष पीएम चोपड़ा, सचिव गुलाब चोपड़ा सहित समस्त सदस्यों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार जताया, साथ ही व्याख्याता बिश्नोई द्वारा विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ प्रेरक रूपी प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर व्याख्याता ओमप्रकाश, किशोर कुमार, वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह राठौड़, ओम प्रकाश, रमेश बामणिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।






राजकीय व. मा.विद्यालय कानोंदा की छात्रा जिया ने कि इसरो की यात्रा
बहादुरगढ, 04 फरवरी, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानोंदा की कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी जिया को इसरो भ्रमण से वापस आने के बाद स्कूल प्राचार्य श्रीमती सरोज देवी, लेक्चर श्रीमती मीनाक्षी हुड्डा विज्ञान संकाय एवं श्री सुरेश कुमार वर्मा, लेक्चर इंग्लिश, जगबीर मेहरा समाजसेवी एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने सम्मानित किया इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य श्रीमती सरोज देवी ने बताया कि इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्रों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह यात्रा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए हैं और कक्षा दसवीं के अलावा 11वीं 12वीं में विज्ञान संकाय के छात्र रहे हैं चयनित विद्यार्थियों के साथ स्कूलों के अध्यापक भी इसरो यात्रा में शामिल रहे इसमें खास बात यह है कि पहली बार हरियाणा से हर जिले से तीन विद्यार्थी चयन किए गए। इस शैक्षणिक यात्रा से बच्चों को वैज्ञानिक अवधारणा को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ विद्यार्थियों ने इसरो में रॉकेट टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट सिस्टम, चंद्रयान मिशन और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में गहराई से जानकारी हासिल की। इस पूरे भ्रमण का खर्चा हरियाणा सरकार की तरफ से वहन किया गया है। इस अवसर कुमारी जिया ने इसरो में मिली महत्वपूर्ण जानकारी को बाकी बच्चों को बारीकी से बताई।

किसी दुर्घटना को देखकर पीछे न हटें, त्वरित सहायता को बढ़ाएं हाथ: डीसी
सडक दुर्घटना के समय ‘गोल्डन ऑवर’ में पीडित की मदद करने वाले को पूरा कानूनी संरक्षण
राह-वीर योजना’ के तहत दुर्घटना पीडित की मदद करने वाले को दिया जाता है पुरस्कार व प्रशंसा पत्र
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक: सडक दुर्घटना के समय घायल को गोल्डन ऑवर के भीतर चिकित्सा सहायता दिलाने में मदद करने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने ‘राह-वीर योजना’ शुरू की है। योजना के तहत जो व्यक्ति दुर्घटना पीडित की मदद करता है, उसे 25,000 रुपए का पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाता है। एक वर्ष में अधिकतम पांच बार तक यह सम्मान मिल सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राह-वीर केवल एक योजना नहीं, बल्कि मानवता, साहस और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। किसी दुर्घटना को देखकर पीछे न हटें। आपकी तत्परता की गई सहायता से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सडक दुर्घटना के समय ‘गोल्डन ऑवर’ में दी गई त्वरित सहायता किसी की जान बचा सकती है और ऐसे में आगे आने वाले राह-वीरों को किसी भी प्रकार के डर या कानूनी झंझट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134ए के तहत अधिसूचित गुड समैरिटन नियमों के अनुसार दुर्घटना पीडित की मदद करने वाले व्यक्ति को न तो हिरासत में लिया जा सकता है, न उससे जबरन व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा सकती है और न ही उसे अनावश्यक कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाया जा सकता है। डीसी ने बताया कि सडक दुर्घटना में घायल की सहायता करने पर किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होती है। कानून के तहत राह-वीर को गुमनाम रहने का पूरा अधिकार है, उससे व्यक्तिगत विवरण साझा करने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानून राह-वीरों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करती है, ताकि लोग बिना डर के आगे आकर अनमोल जीवन बचा सके। राह-वीर बनने के लिए किसी चिकित्सकीय प्रशिक्षण या विशेष उपकरण की जरूरत नहीं होती है। कभी-कभी केवल मदद करने की इच्छाशक्ति ही सबसे बड़ा योगदान होती है।
खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन
ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए खोल जाएंगी नर्सरियां
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक: खेल विभाग हरियाणा सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 15 फरवरी 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ममता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा खेल नर्सरी योजना 2026-27 के खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए है। खेल नर्सरी के लिए केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए ही नर्सरियां खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान 15 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट haryanasports.gov.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन किए आमंत्रित: डीसी
किसान 16 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए आरकेवीवाई स्कीम के स्मैम (एसएमएएम) मद के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 एवं खरीफ 2025 में पंजीकृत है, वो ही इस स्कीम में आवेदन के लिए पात्र होंगे। एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुसूचित जाति, लघु एवं सीमांत, महिला किसानों को 50 प्रतिशत व अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। लघु एवं सीमांत श्रेणी का लाभ किसानों को उनके मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जमीन के आधार पर दिया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता, इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरीध्इलेक्ट्रिकध्सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर, राइड ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार, सेल्फ प्रोपेल्ड हाईक्लीयरंश बूम स्प्रेयर, हाई कैपेसिटी चाफकटर लोडर के साथ (5 टन से 10 टनध्घंटा, 10 टन प्रति घंटे से अधिक एवं चाफ कटर मोटर ऑपरेटिड), ट्रैक्टर ऑपरेटिड साइलेज पैकिंग मशीनध्बेलर (1400-1500 के.जी., ऑवर), बैटरी ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब सॉयलर, मल्टीक्रोप बेड प्लांटरध्रेज्ड बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर (4 लाइन), विनोविंग फैन, मिलेट मशीनध्मिलेट मील, मेज थ्रेशर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड)ध्मैज सलैसर, न्यूमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, शुगर केन थ्रेस कटर 75 इंच साइज, मोबाइलध्कॉटन श्रेडर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड), काऊ डंग ब्रिकेट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटिड पावर वीडर, आलू बोने की मशीन इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी (परिवार के किसी सदस्य के नाम जो परिवार पहचान पत्र में हो), बैंक खाता, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यदि कोई किसान अनुसूचित जाति से संबंध रखता है तो उसे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे, पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ड्राध्ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें व योजना का लाभ उठाएं। किसान अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट पर, सहायक कृषि अभियंता, रेवाड़ी या अपने संबंधित खंड कृषि अधिकारीध्कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्र निर्माताओं की मशीनध्कृषि यंत्र, भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्टिंग सेंटरों से टेस्ट की हुई है और वो कृषि विभाग, हरियाणा की सब्सिडी स्कीमों के तहत अपनी मशीनध्कृषि यंत्र देना चाहते है। वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला की वेबसाइइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।
मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण 5 और 6 फरवरी को
जिला की तीनों विधानसभाओं में निर्धारित समय में दिया जाएगा प्रशिक्षण
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के संबंध में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (प्रथम व द्वितीय) सुपरवाईजर व बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बारे में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला रेवाड़ी के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 72-बावल (अजा), 73-कोसली तथा 74-रेवाड़ी के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (प्रथम व द्वितीय), सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ को 5 और 6 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 72-बावल (अजा) विधानसभा के लिए पीएम श्री राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, 73-कोसली विधानसभा के लिए लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल कोसली तथा 74-रेवाड़ी विधानसभा के लिए बाल भवन मीटिंग हॉल रेवाड़ी में 5 और 6 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आह्वान किया कि अधीन कार्यरत सभी सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (प्रथम व द्वितीय), सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करें तथा प्रशिक्षण में निर्देशानुसार समय पर आगामी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता’
केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर करता है पेश- मुख्यमंत्री
इस बजट में विकसित भारत के स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसानों को रखा गया है केंद्र में
देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को लगभग 12 लाख 20 हजार करोड रुपए तक बढ़ाया
युवा कौशल विकास व शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों के लिए 10 हजार करोड रुपए का विशेष फंड रखा गया
इसका सीधा लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को मिलेगा
स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए भी 7500 करोड रुपए के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम होगा और मजबूत
महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8000 करोड रुपए का किया गया प्रावधान
बायोफार्मा शक्ति पल के अंतर्गत 10 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
स्वास्थ्य और संरचना के लिए 20 हजार करोड रुपए वह मेडिकल टूरिज्म के लिए 5000 करोड रुपए का समर्थन दिया गया
इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल जैसे क्षेत्रों में फार्मा क्लस्टर मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को मिलेगी नई गति
कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 1 लाख 62 हजार करोड रुपए का किया गया प्रावधान
बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से हमारे दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्र में किसानों के लिए खुलेंगी नई संभावनाएं
सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक, कॉम्पोनेंट और बायो फार्मा को बढ़ावा देने की योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नई निवेश परियोजनाएं आएंगी
200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन का निर्णय पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे पारंपरिक औद्योगिक शहरों को देगा नई ऊर्जा
हाई स्पीड रेल, शहरी आर्थिक क्षेत्रों और टियर 2 व टियर 3 शहरों पर ध्यान देने से रोहतक, हिसार, करनाल, सिरसा और रेवाड़ी जैसे शहरों में रोजगार आधारित शहरीकरण को मिलेगा बढ़ावा
बजट में ग्रीन एनर्जी और बैट्री स्टोरेज पर जोर देने से हरियाणा में सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं का होगा विस्तार
टैक्स प्रक्रिया में सरलता, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दावों पर शुल्क में छूट और शिक्षा का इलाज पर खर्च कम होने से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3566 करोड़ रूपये किए गए आवंटित
हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है आधुनिक
यह रेलवे पुश हरियाणा को एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में करेगा स्थापित
वर्ष 2026 27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20 हजार 772 करोड रुपए होंगे प्राप्त
यह राशि पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से करीब 5547 करोड रुपए है अधिक
16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को और तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाने में करेंगे मदद
यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा साबित।
सिख समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं
राहुल गांधी के सिख समाज के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शंकर धूपड़ का करारा हमला
आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए शहादत देने वाले सरदार शहीद बेअंत सिंह के पुत्र को गद्दार करना समस्त सिख समाज का है अपमान : शंकर धूपड़
भिवानी, 04 फरवरी, अभीतक: भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सरदार शहीद बेअंत सिंह के पुत्र सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है। धूपड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने ना केवल शहीद बेअंत सिंह के परिवार का अनादर किया है, बल्कि अपने बयानों से समस्त सिख समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। प्रैस को जारी ब्यान में शंकर धूपड़ ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके वंशज को गद्दार कहना कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। धूपड़ ने कहा कि सरदार शहीद बेअंत सिंह ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपनी शहादत दी। उनके सुपुत्र और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहना उन तमाम शहीदों का अपमान है, जिन्होंने देश के लिए लहू बहाया है। सिखों का नरसंहार करने का इतिहास रखने वाले लोग आज एक शहीद परिवार को गद्दार बता रहे हैं, यह विडंबना नहीं तो और क्या है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिख समाज को अपमानित करने का कांग्रेस का पुराना रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत पवित्र स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में फौज भेजना और धार्मिक भावनाओं को आहत करना, निर्दोष सिखों का नरसंहार और दोषियों को संरक्षण देना, सिख कार्यकर्ताओं और समाज के गौरव को नीचा दिखाने की कोशिश करना कांग्रेस की सिख समाज के प्रति संकीर्ण मानसिकता व द्वेषभाव को दर्शाता है। धूपड़ ने स्पष्ट किया कि देश का सिख समाज और भाजपा कार्यकर्ता इस अपमान को चुपचाप सहन नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांगें। शंकर धूपड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी अपनी ओछी राजनीति और अपमानजनक टिप्पणियों से बाज नहीं आते, तो भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि सिख समाज देश की शान है और उनके स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी नेता को जनता माफ नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला है केंद्रीय बजट: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल बोलेरूहर वर्ग की भलाई के मद्देनजर बनाया गया है संतुलित बजट
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति से दुनिया के 27 विकसित देशों से हुई ट्रेड डील: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
अमेरिका ने टैरिफ घटाकर किया 18 प्रतिशत, इससे भारतीय व्यापार में होगी वृद्धि: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक व अन्य भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के साथ केंद्र बजट को लेकर की प्रैसवार्ता
भिवानी, 04 फरवरी, अभीतक: प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया 2026-27 का केंद्रीय बजट हर वर्ग की भलाई के लिए है। यह बजट किसानों, युवा, महिला और गरीब वर्ग के उत्थान में परिवर्तनकारी सिद्घ होगा। यह बड़ा ही संतुलित बजट है, इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित करने का विजन है। पूर्व कृषि मंत्री श्री दलाल बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक प्रावधानों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि किसानों के भविष्य, युवाओं के अवसरों और भारत के ग्रामीण अंचल की आत्मनिर्भरता का स्पष्ट रोडमैप भी है। उन्होंने कहा बजट में किए गए प्रावधानों से हर क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। श्री दलाल ने कहा कि केंद्र व हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश व प्रदेश में नए-नए नेशनल हाई-वे, हवाई अड्डों व जलमार्गों का विस्तार हुआ है, जिससे कनेक्टीविटी बढ़ी है, जो व्यापार और उद्योग जगत का आधार है। बजट में नए हाई-स्पीड कॉरिडोर तथा विभिन्न उपकरणों में लगने वाली चिप को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। श्री मोदी की कूटनीति के फलस्वरूप 27 यूरोपीय देशों से भारतीय ट्रेड की डील हुई है और अमेरिका द्वारा भारत का टेरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना देश की अर्थव्यवस्था में उन्नति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगर नीतियों की बदौलत देश में महंगाई दर कम हुई है। भारत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी निवेश में भी वृद्धि हुई है। रोजगार में नए अवसर पैदा हुए हैं। युवाओं का भविष्य उज्जवल हुआ है। देश एक नई ताकत के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डिजिटल पर पूरा ध्यान दिया है। वर्ष 2014 से पहले के मुकाबले देश में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, आईआईएम, आईआईटी, एम्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पूर्व कृृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए बजट में कृषि पर विशेष ध्यान दिया गया है। हरियाणा में सेमग्रस्त भूमि के सुधार की योजना को शामिल किया गया है, जिससे किसानों की चिंता दूर हुई है। इससे निश्चित तौर पर जिला भिवानी के सेमग्रस्त भूमि में प्रभावित किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में वीबी जीराम जी योजना में सवा लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो ग्रामीण विकास व जरूरतमंदों को रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वीबी जीराम जी में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्व कृषि मंत्री श्री दलाल ने कैंसर रोगियों को राहत देने के लिए 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट और सात दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए प्रयुक्त दवा एवं अन्य सामान पर आयात शुल्क में छूट के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के मामले में आने वाले समय में देश में अव्वल होगा। अब भी हरियाणा में कार, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टरों का निर्माण हो रहा है। लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए नए-नए कॉलेजों का निर्माण करवाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय बनाए जा रहे हैं। किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। फसल की कीमत सीधे किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। मंडियों में किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, भाजपा नेता एडवोकेट शंकर धूपड़, महिला नेत्री मीना परमार, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जांगड़ा, सुनील शर्मा, प्रदीप प्रजापति, प्रवक्ता विनोद चावला, नवीन गुप्ता, सुनील डावर, सूर्यप्रताप, अंकित पालुवास, अभिषेक भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, रोहताश चैहान, सुनील सांगवान सिरसी व डॉ. महेंद्र चैहान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की 29 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की
चंडीगढ़, 04 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की कुल 29 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचित सेवाओं में श्रमिकों के बच्चों के लिए पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक स्कूल की वर्दी, किताबों एवं कॉपियों हेतु वित्तीय सहायता, छात्रवृत्ति, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा की कोचिंग, यूपीएससी तथा एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु वित्तीय सहायता शामिल है। इसके अतिरिक्त, खेल प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए श्रमिकों के बच्चों को वित्तीय सहायता भी अधिसूचित की गई है। महिला श्रमिकों तथा श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु कन्यादान सहायता, पुरुष श्रमिकों तथा उनके पुत्रों के विवाह हेतु शगुन सहायता, महिला श्रमिकों एवं पुरुष श्रमिकों की पत्नियों के प्रसूति हेतु वित्तीय सहायता को भी सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाया गया है। इसके साथ ही, श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को दांतों के उपचार, चश्मा, साइकिल, महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन, एलटीसी, निःशक्तता, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्रध्श्रवण सहायक उपकरण, तिपहिया साइकिल तथा श्रमिकों के दृष्टिबाधित, शारीरिक या मनोबाधित निःशक्त बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सेवाएं भी अधिसूचित की गई हैं। इन सभी सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा तय की गई है। अधिसूचना में मृतक श्रमिकों के आश्रितों को वित्तीय सहायता, मृतक श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना तथा मृतक श्रमिकों के आश्रितों को दाह संस्कार हेतु वित्तीय सहायता को भी शामिल किया गया है। इन सेवाओं के लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति के अंतर्गत आने वाली सेवाओं को भी हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। इनमें सिलिकोसिस से प्रभावित श्रमिकों के लिए पुनर्वास सहायता, सिलिकोसिस पुनर्वास पेंशन, पारिवारिक पेंशन, बच्चों की शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, तथा लड़कियों और लड़कों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता शामिल है। इन सेवाओं के लिए 60 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। मृत्यु उपरांत सहायता तथा अंतिम संस्कार सहायता के लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की अधिकांश सेवाओं के लिए श्रम कल्याण अधिकारी को पदानामित अधिकारी, उप श्रम आयुक्त (कल्याण) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा कल्याण आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है। वहीं हरियाणा सिलिकोसिस पुनर्वास नीति से जुड़ी सेवाओं के मामलों में सहायक निदेशकध्उप निदेशक को पदनामित अधिकारी, संबंधित संयुक्त निदेशक को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा श्रम आयुक्त को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी अधिसूचित किया गया है।