Haryana Abhitak News 06/02/26

झज्जर व दिल्ली संयुक्त पीएनडीटी टीम द्वारा अवैध लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार: डॉ मंजू कादयान
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने टीम को दी बधाई’

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली के संतगढ़, तिलक नगर स्थित “ज्ीम स्ववा ैचं” में रोमा नामक महिला द्वारा स्पा की आड़ में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का अवैध रूप से लिंग निर्धारण कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसीदृपीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा, श्री विनोद कुमार, श्री जयबीर एवं श्री प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल श्रीमती रीना, कांस्टेबल कुमारी सोनू, कांस्टेबल भगत सिंह तथा च्ैप् सतबीर भी इस अभियान में शामिल रहे। योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा सुरेंद्र नामक व्यक्ति को नकली पति के रूप में प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। सुरेंद्र ने रोमा (टाउट) से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर लिंग जांच की डील तय की, जिसमें कुल 1,50,000 रुपये की मांग की गई, 1,00,000 रुपये अग्रिम और शेष 50,000 रुपये जांच के बाद देने की बात कही गई। 5 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9 बजे झज्जर टीम प्रलोभन ग्राहक को लेकर दिल्ली पहुंची, जहां वेस्ट दिल्ली पीसी-पीएनडीटी टीम ने उन्हें जॉइन किया। इस टीम में नोडल अधिकारी डॉ. लीना राउत तथा तहसीलदार श्री आर्येन्दु अंबेश शामिल थे। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रलोभन ग्राहक को 1,00,000 रुपये की नंबरयुक्त करेंसी उपलब्ध करवाई गई। लगभग 9ः30 बजे प्रलोभन ग्राहक ज्ीम स्ववा ैचं में पहुंचे, जहां रोमा ने नगद राशि प्राप्त की। कुछ समय बाद कुलदीप नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से स्पा पर पहुंचा और अंदर जाकर अल्ट्रासोनिक फिटल डॉपलर मशीन की सहायता से गर्भ की जांच की। जांच के उपरांत कुलदीप ने रिपोर्ट सामान्य बताते हुए गर्भपात न कराने की सलाह दी, जबकि उसकी सहयोगी राखी ने लड़का होने की पुष्टि की। जांच के बाद कुलदीप मशीन को टी-शर्ट में छिपाकर बाहर निकलने लगा, तभी पीएनडीटी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से डॉपलर मशीन बरामद कर ली। इसके बाद दोनों टीमों ने कुलदीप और रोमा से विस्तृत पूछताछ की। तलाशी के दौरान रोमा के कब्जे से प्रलोभन ग्राहक द्वारा दिए गए 1,00,000 रुपये भी बरामद किए गए। छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना तिलक नगर पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियोंकृरोमा एवं कुलदीपकृको आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध च्ब्-च्छक्ज् ।बज, ठछै तथा छडब् ।बज की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
डीसी एवं सिविल सर्जन ने दी टीम को बधाई
जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान का जनता के नाम संदेश
उन्होंने बताया कि झज्जर में गत वर्ष 1,000 लड़कों की तुलना में मात्र 915 लड़कियों ने जन्म लिया। लड़के की चाह में हम न केवल सामाजिक संतुलन बिगाड़ रहे हैं, बल्कि कई बार गर्भ में लड़की होने पर अवैध गर्भपात कराने वाले गिरोह गर्भवती महिलाओं की जान से भी खिलवाड़ करते हैं। इस कारण कई महिलाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। बिना लड़कियों के भविष्य के समाज की कल्पना संभव नहीं है। हमें इस रूढ़िवादी सोच से आगे बढ़कर लड़का और लड़की को समान दृष्टि से देखना होगा तथा लिंग जांच जैसे घिनौने अपराध से दूर रहना होगा।
आम जनता से अपील
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लिंग जांच जैसे अपराध में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन झज्जर या पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप दलाल (8700886095) को दें। लिंग जांच करना और करवाना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में लाइव इंटरैक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के सीधा प्रसारण का विद्यार्थियों ने लाइव देखकर भरपूर लाभ उठाया
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के संस्कार’ सभागार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार लाइव इंटरैक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा’ के सीधा प्रसारण का विद्यार्थियों ने लाइव देखकर भरपूर लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापकों व 450 बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने माननीय प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ये विशेष बातें अपने जीवन में उतार लेनी चाहिएं। उनके अनुसार परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहना चाहिए आत्मविश्वास से भरा रहना चाहिए, कठिन विषयों को बार-बार पढ़ना चाहिए और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने प्रातः उठकर पढ़ने को सही बताते हुए कहा कि उस समय वातावरण शांत रहता है, हमारा मानसिक स्तर उच्च होता है और हमें पढ़ा हुआ अधिक समय तक याद रहता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करें कठिन विषयों को अधिक समय दें और आसान विषयों को कम समय दे परंतु किसी भी विषय से दूर रहना आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। परीक्षा के दिनों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अच्छी नींद ले, समय पर पौष्टिक भोजन करें और खेलकूद को भी स्थान दें। कई घंटे लगातार पढ़ने की बजाए बीच-बीच में छोटे-छोटे अंतराल के साथ पढ़ाई करना मस्तिष्क व शरीर को आराम देता है। इससे मस्तिष्क को थकावट नहीं होती और वह तरोताजा रहता है। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों की अनावश्यक प्रशंसा सबके सामने न करें। प्राचार्या नमिता दास व उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने बताया कि परीक्षा से डरे नहीं बल्कि आत्मविश्वास के साथ उसका सामना करें यदि आप अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा देंगे और आपने कठिन परिश्रम किया है तो उसका परिणाम अवश्य ही अच्छा आएगा। हमारा उदेश्य भारतवर्ष के शैक्षिक कौशल को उच्चतर बनाना है।

प्रशासन ने नेशनल हाईवे से हटवाया अतिक्रमण
एक्सीडेंट फ्री यातायात के लिए अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई : बोले एसडीएम

बहादुरगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच की देखरेख में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराई गई। एनएचएआई के अधिकारियों एवं प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के अलावा नेशनल हाईवे क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान नेशनल हाईवे की सीमा में अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी एवं स्थायी ढांचों को हटाया गया। जिन स्थानों पर अभी अतिक्रमण मौजूद है, वहां संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने स्पष्ट किया गया कि नोटिस में निर्धारित समय अवधि के भीतर यदि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया तो समय सीमा समाप्त होने के पश्चात उक्त अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा स्थायी रूप से हटाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि सरकारी भूमि, विशेषकर नेशनल हाईवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें एक्सीडेंट फ्री यातायात के लिए प्रशासन का सहयोग करें। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हित एवं यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

डीटीपी विभाग की मासिक बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

अवैध रूप से अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के विरूद्ध मिशन मोड में कार्रवाई करें विभाग: डीसी
डी सी ने पुलिस विभाग को दर्ज एफआईआर पर त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में सभी विभाग मिशन मोड में कार्रवाई करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी न हो। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और सूचना मिलते ही निर्माण कार्य ध्वस्त किया जाए। आरोपियों पर केस दर्ज करें। डीसी ने डीटीपी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में पुलिस विभाग को पहले दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। डीटीपी अंजू ने बैठक में बताया कि जनवरी माह में पांच अभियान चलाए गए। इनमें 100 एकड़ से अधिक में हुई प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीसी ने कहा कि डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) के साथ सभी संबंधित विभाग राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगर निकाय मिलकर कार्य करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण की कार्रवाई के लिए समय पर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशासनिक टीमें बिना किसी बाधा के मौके पर कार्रवाई कर सकें। डीसी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के कारण शहर का योजनाबद्ध विकास बाधित होता है और सरकार को भारी राजस्व नुकसान झेलना पड़ता है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, डीटीपी अंजु, एसीपी अखिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविरों अभी तक कुल शिकायतें 5559 प्राप्त केवल 123 पेंडिंग
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों सहित विभिन्न मंचों के माध्यम से जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने झज्जर जिले से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5559 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 123 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उपायुक्त ने वीसी उपरांत जिलाभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता व गंभीरता से करें। नागरिकों की बातों को ध्यान से सुनें और उनको बताएं कि आपकी समस्या का समाधान तय समय सीमा में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अगली बैठक में अपने विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का अद्यतन एवं संपूर्ण डाटा साथ लेकर पहुंचे, ताकि लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा संभव हो सके। डीसी ने इस दौरान जिला के सभी सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली समस्याओं के समाधान में आपकी भूमिका अहम है। ऐसे में आप शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद हस्ताक्षर करें तथा जिला के नागरिकों की शिकायतों के निवारण हेतु प्रशासन का सहयोग करें। समीक्षा बैठक में एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी प्रदीप खत्री, इओ एचएसवीपी विजय राठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्लास्टिकध्कचरा जलाने व अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर सख्ती, डीएम ने जारी किए आदेश
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लगाई रोक

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल, ने जिले में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांवों परनाला, निजामपुर रोड, बामनोली, कानोंदा, खैरपुर, लडरावन, सिद्दीपुर, लोवा कलां, लोवा खुर्द सहित अन्य क्षेत्रों में आवासीय एवं कृषि क्षेत्रों के भीतर प्लास्टिक व कचरा जलाने जैसी गतिविधियों के साथ-साथ अवैध औद्योगिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही बिजली कनेक्शनों का उपयोग भी बिना अनुमति औद्योगिक गतिविधियों के लिए किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और जनशांति बाधित होने की आशंका है। जिलाधीश ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से उत्पन्न प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर डालता है। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए व्यापक जनहित में तत्काल निवारक कदम उठाना आवश्यक है। जारी आदेशों के तहत झज्जर जिले के उपरोक्त क्षेत्रों में आवासीय एवं कृषि भूमि पर प्लास्टिकध्कचरा जलाने सहित सभी प्रकार की अवैध औद्योगिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की पूर्व अनुमति के बिना औद्योगिक कार्यों के लिए विद्युत कनेक्शन के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 3 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीसीपी (मुख्यालय) झज्जर, डीसीपी बहादुरगढ़, जिला नगर आयुक्त झज्जर, यूएचबीवीएनएल, जिला नगर योजनाकार (डीटीपी), बीडीपीओ बहादुरगढ़, क्षेत्रीय अधिकारी एचएसपीसीबी बहादुरगढ़ तथा कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू
रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए 16 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एसएमएएम योजना के तहत किसानों को 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट एग्री हरियाणा.जीओवी.आईएन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी के तहत रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन, ट्रैक्टर संचालित पावर वीडर, बैटरीध्इलेक्ट्रिकध्सौर संचालित पावर वीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार, स्व-चालित उच्च क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर, लोडरध्भूसा कटर के साथ उच्च क्षमता वाला चारा काटने वाला यंत्र, ट्रैक्टर चालित सिलेज पैकिंग मशीनध्सिलेज बेलर (1400-1500 किग्राध्घंटा), बैटरी चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर संचालित हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर, सब-सोइलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लान्टरध्रेज्ड बेड प्लान्टर, विनोइंग फैन, मक्का थ्रेशरध्मक्का शेलर, गाय के गोबर से ब्रिकेटिंग मशीन, गोबर निर्जलीकरण मशीन, धान मोबाइल ड्रायर तथा लेजर लैंड लेवलर सहित कुल 24 कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की संख्या निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने की स्थिति में कृषि यंत्रों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसान अनुदान पर प्राप्त कृषि यंत्र को पांच वर्षों तक बेच नहीं सकेगा। उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत आवेदन करने वाले किसान ने आवेदित कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 व 2024-25) में अनुदान न लिया हो। साथ ही किसान का रबी सीजन 2024 व खरीफ सीजन 2025 का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। वहीं सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल ने बताया कि आवेदन के दौरान किसान को स्वयं घोषणा पत्र, किसान के नाम भूमि संबंधी दस्तावेज व पटवारी रिपोर्ट (केवल लघु एवं सीमांत किसानों के लिए), अनुसूचित जाति के किसानों हेतु जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड तथा स्वयं या परिवार पहचान पत्र में दर्ज किसी सदस्य के नाम राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी अपलोड करनी होगी। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति में चयन के बाद किसानों को सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसान को अनुदान का लाभ केवल एक ही कृषि यंत्र पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता, झज्जर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

गांव मातनहेल में विद्यार्थियों को रोजगारपरक जानकारी देते रोजगार अधिकारी।

व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दी रोजगारपरक जानकारी
रोजगार कार्यालय द्वारा सरकारी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गत 2 फरवरी से 6 फरवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को रोजगारपरक जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि जिला रोजगार अधिकारी डा. नीलम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास व माछरोली में छात्रों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मातनहेल तथा छुछकवास में सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता कुमारी व मयंक अग्रवाल द्वारा छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने छात्रों को न केवल करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि किसी भी क्षेत्र में निपुण बनने के तरीकों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को रोजगार कार्यालय में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने बारे व जॉब फेयर, रोजगार विभाग की स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार व कैरियर, केंद्र सरकार की नई एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया,ताकि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

बकाया वेतन व अनुबंध बढ़ाने को लघु सचिवालय पहुंचे एचकेआरएनएल कर्मी
डीसी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिडेट के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी अनुबंध रिन्यू कराने व चार माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय परिसर में उपस्थित कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें न तो पिछले चार माह से वेतन मिला है और न ही उनका अनुबंध बढ़ाया गया है। कई कर्मचारियों के नाम भी पोर्टल से गायब हैं। इसी मांग को लेकर वे आज लघु सचिवालय पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासनिक अधिकारी को डीसी के नाम भेजा गया ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रीतम, कृष्णा, रूकेश, सावन, नरेंद्र, प्रदीप, नरेश, मीना देवी आदि सहित उपस्थित रहे। ज्ञापन में लिखा है कि वे पचास से अधिक कर्मचारी कोरोना समय से हेल्थ विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति रिन्यू नहीं है फिर भी वे अपना कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में कठिनाई आ रही है। वे इस संबंध में अपनी समस्या को पिछले माह समाधान शिविर में रख चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देने के लिए जोनल स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रोहतक, 06 फरवरी, अभीतक: शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देने के लिए जोनल स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड, रोहतक में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजेएम व सचिव डीएलएसए रोहतक डा. तरन्नुम खान रहीं। वहीं डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलबाग सिंह, डाइट प्राचार्य बलबीर मलिक, डीपीसी सुमन हुड्डा, डिप्टी डीईओ सुनीता चहल विशेष अतिथि रहे। जिला कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुदर्शन पुनिया ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पांच जिलों के जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें रोहतक, भिवानी, सोनीपत, झज्जर और चरखी दादरी के विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण, कानूनी मुद्दों पर कविता, वाद-विवाद, कविता पाठ, पोस्टर, पावर पॉइंट प्रस्तुति आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहींद्य डॉ पुनिया ने बताया कि जिला झज्जर का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। जिले के विद्यार्थियों ने चार स्पर्धाओं में प्रथम चार में द्वितीय एवं एक स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कुल 9 स्थान प्राप्त किये।
जिला झज्जर का प्रदर्शन
प्रथम स्थान
स्किट – एचडी स्कूल साल्हावास
क्विज: पी एम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला
कविता पाठ: स्कॉलर ग्लोबल स्कूल, बहादुरगढ़
वाद विवाद: एस आर सेंचुरी स्कूल, बहादुरगढ़
द्वितीय स्थान
स्लोगन: एचडी स्कूल साल्हावास
क्विज: एचडी स्कूल साल्हावास
भाषण: एचडी स्कूल साल्हावास
वाद विवाद: बाल भारती स्कूल, बहादुरगढ़
तृतीय स्थान
डाक्यूमेंट्री: पी एम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला
श्री विशाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मालिक और प्राचार्य डाइट अनिल श्योराण ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो 8 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने संस्कार, शिक्षा और सफलता के मंत्र के साथ संस्कारम की वैश्विक उपलब्धियों को सराहा
एक दशक, हजारों सपने और अटूट संस्कार डॉ. महिपाल के श्शिक्षा मिशनश् के मुरीद हुए उपराष्ट्रपति

झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने शिक्षा जगत के प्रकाशपुंज संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. महिपाल को उनके असाधारण विजन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए आशीर्वाद दिया। बजट सत्र की इस विशेष मुलाकात के दौरान डॉ. महिपाल को उपराष्ट्रपति के साथ विचार-विमर्श करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहाँ उन्होंने उपराष्ट्रपति को संस्कारम यूनिवर्सिटी पधारने का सप्रेम निमंत्रण भी दिया। इस भावपूर्ण मुलाकात में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने डॉ. महिपाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में मात्र 250 बच्चों के साथ शुरू हुआ संस्कारम का यह सफर आज 15,000 से भी अधिक विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान और पंख दे रहा है, जो कि डॉ. महिपाल की अटूट तपस्या और उनके विजनरी नेतृत्व का ही सुखद परिणाम है। उपराष्ट्रपति ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि डॉ. महिपाल ने इतने कम समय में संस्थान को उस ऊँचाई पर पहुँचा दिया है जहाँ से आज विद्यार्थी एनईईटी जैसी कठिन परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा एनडीए, कानून के क्षेत्र में सीएलएटी और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सीए जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने संस्थान के मूल मंत्र श्संस्कार, शिक्षा और सफलताश् की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. महिपाल ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आधुनिक तकनीक और शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का समावेश ही वास्तविक सफलता का आधार है। उन्होंने विशेष रूप से संस्कारम यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह संस्थान केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ न केवल देश के कोने-कोने से बल्कि संपूर्ण विश्व से विद्यार्थी आकर अपने सपनों और विजन को नई दिशा दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने डॉ. महिपाल की कार्यक्षमता पर हर्ष जताते हुए उन्हें एक ऐसा श्क्रांतिकारी शिक्षाविदश् बताया जिसने ग्रामीण परिवेश की सीमाओं को तोड़कर बच्चों के सपनों को पंख दिए और उन्हें राष्ट्रपति भवन जैसे वैश्विक मंचों तक अपनी प्रतिभा दिखाने के काबिल बनाया। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत चेयरमैन डॉ. महिपाल ने माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए सैकड़ों शिक्षकों और विद्यार्थियों के संघर्ष एवं विश्वास की जीत है जिन्होंने श्संस्कारमश् के ध्येय वाक्य को अपनी जीवनशैली बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्कारम यूनिवर्सिटी आज एक ऐसा वैश्विक हब बन चुकी है जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध और नवाचार आधारित शिक्षा दी जा रही है, और वे भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ शिक्षा के माध्यम से विश्व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में विज्ञान अध्यापकों के लिए कार्यशाला का सफल आयोजन किया
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में विज्ञान अध्यापकों के लिए कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखने के उपरांत इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक एवं डाइट प्राचार्य अनिल श्योराण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि इस कार्यशाला में कुल 54 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला संपर्क फाउंडेशन द्वारा संचालित की गई, जिसने जिले की 54 विद्यालयों को संपर्क उपकरण प्रदान किए हैं। यह कार्यशाला इन्हीं विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है। संपर्क फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर अमित कुमार एवं सुमित सांगवान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। श्रीमती मलिक ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षा को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे संपर्क उपकरणों का उपयोग कर छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। उन्होंने जोर देकर कहा, ष्आज का शिक्षक कल का राष्ट्र-निर्माता है। ये उपकरण न केवल शिक्षण को रोचक बनाएंगे, बल्कि छात्रों की जिज्ञासा को भी प्रज्वलित करेंगे। डाइट प्राचार्य अनिल श्योराण ने अपने संदेश में कहा कि संपर्क फाउंडेशन का यह प्रयास जिले की विज्ञान शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में संपर्क उपकरणों के माध्यम से इंटरैक्टिव शिक्षण विधियों, प्रयोगात्मक गतिविधियों एवं डिजिटल कंटेंट के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। श्री श्योराण ने कहा, ष्विज्ञान शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल आधारित विषय है द्य ये उपकरण शिक्षकों को सशक्त बनाएंगें, जिससे छात्रों में स्टेम (साइंस टेक्नोलॉजी इंजिनियरिंग एंड मैथ) के प्रति रुचि बढ़ेगी। डाइट के माध्यम से ऐसे और अधिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।ष् उन्होंने भाग लेने वाले शिक्षकों को बधाई दी और निरंतर सीखने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर सुनील कुमार, मनोज मालिक एव विनोद कुमारी भी उपस्थित रहें। कार्यशाला से जिले के सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

वॉर्ड 7 में नशामुक्ति टीम का जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में नशामुक्ति टीम में तैनात मुख्य सिपाही सपना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वॉर्ड संख्या 7 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वॉर्ड वासियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशे से जुड़ी अपराध प्रवृत्तियों और सामाजिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।इसके साथ ही डायल 112 की जानकारी देते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास कोई मादक पदार्थ की खरीद फिरोख्त करता है तो उसकी जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर दे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मादक पदार्थ स्मैक, हेरोइन 1.4 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमन निवासी बॉम्बे वाली गली झीमर वाला मोहल्ला बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अभी नशीला पदार्थ लिए हुए झीमरो वाला मोहल्ला बहादुरगढ़ के एरिया में खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटीनाकोटिक्स सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैकध्हेरोइन बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1.4 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूछताछ के बाद उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार ने ड्राइवर को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़, निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा टाटा ऐस यूनियन सै० 9, बहादुरगढ़ में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर निरीक्षक सतीश कुमार ने ड्राइवरों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। इसके साथ ही मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और गलत तरीके से ओवरटेक करना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।निरीक्षक ने ट्रैफिक लेन ड्राइविंग और पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने के नियमों की भी जानकारी दी।

चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी एमआईई मैं तैनात मुख्य सिपाही योगेश कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू पुत्र बिजना जिला झांसी उत्तर प्रदेश दिल्ली से स्कूटी चोरी करके जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं है और वह उसे बेचने के लिए फिलहाल ऑस्कर हॉस्पिटल के सामने एमआईई पार्ट बी बहादुरगढ़ के सामने किसी साथी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर स्कूटी के साथ एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर स्कूटी स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्कूटी सहित नौजवान लड़के को काबू कर लिया। पकड़े गए लड़के से अपना नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू निवासी बिजना जिला झांसी उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस टीम ने स्कूटी के कागजात मांगने पर वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। और स्कूटी के आगे पीछे भी कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पता किया तो यह स्कूटी चोरी का मुकदमा मुंडका दिल्ली मैं दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानलेवा हमला व लड़ाई झगड़ा में चोटें मारने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला झज्जर जिले के गांव रेढूवास का है, जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर, बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गया और उसे कोई गोली नहीं लगी।इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतवीर निवासी रेढुवास जिला झज्जर व जयवीर निवासी कासनी जिला झज्जर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी सतबीर से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार जयवीर को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और सतबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ज्वेलरी शोरूम डकैती मामला: रिमांड के दौरान बड़ी कामयाबी, चोरी का माल खरीदने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
19.50 लाख की नगदी व सौ ग्राम चांदी बरामद

बहादुरगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले में झज्जर पुलिस को लगातार अहम सफलताएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में पहले से गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ के आधार पर चोरी किए गए आभूषण खरीदने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट (एवीटी) प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने कुलदीप निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप ने बहादुरगढ़ स्थित कोमल ज्वेलर्स में हुई डकैती के दौरान चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण खरीदे थे। आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की गई है, जिससे मामले में पुलिस के साक्ष्य और अधिक मजबूत हुए हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप सुनार की दुकान चलाता है। उसने डकैती के बाद आरोपियों से चोरी के आभूषण खरीदे और उन्हें आगे बेच दिया बदले में मिली रकम वह आरोपियों को देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया।इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन मुख्य आरोपी परमजीत और जसविंदर निवासी झंगोला, दिल्ली तथा राज सिंह निवासी नांगलोई, दिल्ली को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी परमजीत से दो लाख रुपए, जसविंदर से एक लाख रुपए, राज सिंह से एक लाख रुपए,सोनू जो पहले ही जेल भेज दिया गया है से पचास हजार रुपए व सौ ग्राम चांदी तथा कुलदीप से 15 लाख रुपए बरामद किए।रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद चारों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार कुलदीप व परमजीत को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया तथा जसविंदर व राज सिंह को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पाल्हावास में एचआईवी एवं एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजन
विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और रैली निकालकर किया जागरूक

रेवाड़ी, 06 फरवरी, अभीतक: डायट हुसैनपुर रेवाड़ी द्वारा क्लस्टर पाल्हावास में शुक्रवार को एचआईवी एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा और डायट प्राचार्य एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया रहे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की प्राचार्य शोभा भारद्वाज ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशन में कलस्टर स्तर पर एडोलिसेंस एजुकेशन प्रोग्राम के तहत एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में डायट से सीनियर लेक्चरर डॉ. सरोज यादव और डॉ. मंजू यादव के मार्गदर्शन में रंगोली, डिबेट, स्किट, कविता और पोस्टर बनाओ जागरूकता प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें सीआरसी पाल्हावास के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास, सर्व हिंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, विद्यास्थली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अपेक्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास और जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल पाल्हावास सहित अन्य विद्यालयों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एचआईवी एड्स पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी एड्स से सावधानी बरतने संबंधी नारे लगाते हुए आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ सदस्य और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन सुमन यादव द्वारा किया गया।

रेवाड़ी लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक करते डीसी अभिषेक मीणा

आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें निवारण: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर में आई शिकायतों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर

रेवाड़ी, 06 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए निवारण कराना विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें। वहीं समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर भी अपडेट करें। इससे पहले आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव आशिमा बराड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश सभी जिलों के डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ समाधान प्रकोष्ठ में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आईं शिकायतें लंबित न रखते हुए प्राथमिकता से निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों के अधिकारी आमजन की शिकायतों की तत्परता से कार्रवाई करते हुए समाधान करवाकर उन्हें राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के संचालित किए जा रहे विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। डीसी ने बताया कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर प्रत्येक शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की जाती है। समाधान प्रकोष्ठ पर समाधान शिविर में आई शिकायतों के निवारण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करने में सक्रियता बरतें। डीसी ने आमजन से भी जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार – डीसी
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी

रेवाड़ी, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और खुशहाल बनाएं। डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, टपरीवास जाति के लाभार्थियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 71,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 41,000 अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने कहा सभी वर्गों की विधवाध्तलाकशुदाध्निराश्रितध्अनाथ एवं निराश्रित बच्चे (जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) की शादी के लिए 51,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ इस योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं, तो उन्हें 51,000 अनुदान राशि दी जाएगी। अगर केवल एक वर या वधू दिव्यांग है, तो 41,000 की अनुदान राशि दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। खिलाड़ी महिला (कोई भी जाति जिसकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) उन्हें 41,000 की अनुदान राशि दी जाएगी। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपनी बेटी के विवाह के बाद 6 माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। आवेदक ीजजचेरूध्ध्ेींकपण्ींतलंदंण्हवअण्पदध् पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में मंडल रोजगार मेला 10 फरवरी को
मेगा रोजगार मेला में 30 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के बेरोजगार प्रार्थी रोजगार मेला का उठाएं लाभ

रेवाड़ी, 06 फरवरी, अभीतक: मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ द्वारा हरियाणा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे मंडल स्तर के मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में 30 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वी, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि तथा स्नातकोत्तर (एमए, एमकॉम, एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एम फार्मा आदि) व डिप्लोमा पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक प्रार्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (पंजीकरण कार्ड), योग्यता के दस्तावेज व रिज्यूम के साथ इस रोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सहायक जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला के जिन प्रार्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है वह भी रोजगार विभाग के पोर्टल ूूूण्ीतमगण्हवअण्पद पर पंजीकरण करने उपरांत इस रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण का कार्य जिला रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है।

विद्यांतरिक्ष स्कूल भिवानी 07 व 08 फरवरी 2026 को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक पांचवें भिवानी चिल्ड्रेन्स लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस फेस्टिवल में भाग लेने प्रसिद्ध खाद्य और कृषि निति विश्लेषक डॉ देविंदर शर्मा, 11 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जानवी जिंदल, साहित्य और शिक्षा के लिए पदमश्री से सम्मानित हरियाणा के पहले शिक्षाविद संत राम देशवाल, मोटिवेशनल स्पीकर नवीन गुलिया, साइकिल अम्बैस्डर ऑफ हरियाणा अरुण मलिक, सेरेब्रल पाल्सी ग्रस्त लेखिका नंदिनी बजाज, एंटरप्रेन्योर सत्यवान सांगवान, जम्मू के रंगमंचकर्मी लकी गुप्ता, पत्रकार, लेखक, कहानीकार धर्मेंद्र कंवारी, हरयाणवी कवियत्री सुनीता करोथवाल, उर्दू कवि पंकज ओम, आस्था स्पेशल स्कूल के संस्थापक विजय शर्मा आदि आ रहे हैं। फेस्टिवल में एक्सपर्ट्स से विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ-साथ कहानी और नाटक पर भी सेशन होंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार और फोटोग्राफर साथियों से अनुरोध है कि समय निकालकर पहुंचें।
तारीख: 07 और 08 फरवरी 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: विद्यांतरिक्ष स्कूल, गुजरनी रोड, भिवानी

झज्जर: अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में छाया झज्जर का खिलाड़ी कनिष्क चैहान।
आईसीसी अंडर 19 मेंस वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दिया इंग्लैंड को 412 रन का लक्ष्य।
कनिष्क चैहान ने 20 बॉल में मारे 37 रन।
कनिष्क ने मारे 3 चैके और 1 छक्का।
टीम इंडिया ने खड़ा किया 411 रन का स्कोर।
कनिष्क ने इंडिया टीम की बैटिंग की आखिरी बॉल पर मारा छक्का।
आखिर में धीमें पड़ रहे स्कोर बोर्ड को पहुंचाया 411 पर।
कनिष्क चैहान के पैतृक गांव कुलाना में जश्न का माहौल।
हर कोई कर रहा टीम इंडिया की जीत की कामना।
माता पिता को बेटे पर है गर्व।
कनिष्क चैहान का पूरा परिवार टीवी स्क्रीन पर देख रहा मैच।

आज हुड्डा साहब ने हरियाणा भवन, दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में आगामी बजट सत्र की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी इस सत्र में जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को पूरी मजबूती और जोर-शोर से सदन में उठाएगी।

आयुष्मान भारत अभियान के तहत झज्जर जिले में दो दिनों में 23 सफल निःशुल्क सर्जरी* सीएमओ डॉ मंजू कादयान
झज्जर, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष सर्जिकल आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत जिले में पात्र मरीजों को लगातार निःशुल्क सर्जिकल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह अभियान जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के दिशा-निर्देशानुसार तथा कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। 05 फरवरी 2026 को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 11 सफल ऑपरेशन किए गए। नागरिक अस्पताल झज्जर में दो सामान्य सर्जरी तथा पांच मोतियाबिंद (आंख) के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। वहीं अन्य संस्थानों में मोतियाबिंद का एक ऑपरेशन, लेबिया मेजोरा लिपोमा रेसक्शन का एक ऑपरेशन तथा दंत विभाग में फंसे हुए दांत निकालने (वर्टिकल इम्पैक्शन) के दो ऑपरेशन शामिल रहे।
06 फरवरी 2026 को जिले में कुल 12 सफल सर्जरी संपन्न हुईं। नागरिक अस्पताल झज्जर में छह मोतियाबिंद (आंख) के ऑपरेशन तथा घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) का एक सफल ऑपरेशन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में इंग्वाइनल हर्निया का ऑपरेशन, पैर में कॉर्न के दो ऑपरेशन, सीज़ेरियन डिलीवरी के साथ स्थायी नसबंदी, एक आपातकालीन सीज़ेरियन डिलीवरी, स्थायी नसबंदी (द्विपक्षीय ट्यूबेक्टॉमी) के दो मामले, मिस्ड एबॉर्शन में सक्शन एवं इवैक्यूएशन तथा दंत सर्जरी शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीज विभिन्न बीमारियों का मुफ्त ऑपरेशन करवा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। जिला स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मरीज आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित न रहे और सभी को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।

आने वाला समय भाजपा का, पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब बनेगा देश का अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा मॉडल से पंजाब को मिलेगा विकास का नया रास्ता, भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है
आम आदमी पार्टी की सरकार करे श्वेत पत्र जारी

नई दिल्ली, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही पंजाब में विकास की रफ्तार तेज होगी और केंद्र की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं जमीन पर प्रभावी रूप से लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के गांव पंजौला में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक सतपाल पुनिया द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं सिरोपा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
हरियाणा बना किसान-हितैषी राज्य, 24 फसलों पर डैच् और 48 घंटे में भुगतान
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। किसानों की फसल मंडी में पहुंचते ही 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा भी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे किसान आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर रहा है।
भाजपा ने संकल्प पत्र के वायदों को जमीन पर उतारा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने जो वायदे किए, उन्हें केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा। संकल्प पत्र के 217 वायदों में से पहले चरण में 60 वायदे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष संकल्पों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का खून का रिश्ता है, संस्कृति और संस्कार एक जैसे हैं, इसलिए विकास का मॉडल भी सांझा होना चाहिए।
लाडो लक्ष्मी योजना से हरियाणा की महिलाएं हुई सशक्त, पंजाब में आप के वायदे अधूरे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं, जिसके लिए बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं पंजाब में महिलाओं को 1100 रुपये देने की घोषणा आज तक पूरी नहीं हो पाई है। यह भाजपा और अन्य दलों के काम करने के तरीके का बड़ा अंतर दर्शाता है।
आवास, प्लॉट और मालिकाना हककृ हरियाणा सरकार के ठोस फैसलेमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 1.50 लाख लोगों को मकान उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 27 हजार पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट और 14 शहरों में पहले चरण में 15 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लॉट दिए गए हैं। पंचायती भूमि पर 20 वर्षों से कब्जाधारी लोगों को मालिकाना हक भी दिया गया है।
स्वास्थ्य सुरक्षा में हरियाणा अग्रणी, आयुष्मान-चिरायु योजना से मिला 25 लाख लोगों को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आयुष्मान एवं चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। अब तक करीब 25 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और इस पर 4000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। इसके विपरीत पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक केवल दिखावा साबित हुए हैं, जहां न तो पर्याप्त इलाज है और न ही दवाइयां उपलब्ध हैं।
आम आदमी पार्टी की सरकार करे श्वेत पत्र जारी
आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को चुनाव से पहले किए गए वायदों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है और ईमानदारी की बात करने वाले खुद जेल तक गए हैं।
हरियाणा में बुजुर्गों को सम्मान, युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है, जिससे 34.50 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। यह राशि हर माह की 1 से 10 तारीख के बीच सीधे खातों में ट्रांसफर की जाती है। इसके अलावा हैप्पी कार्ड योजना के तहत एक लाख से कम आय वाले परिवारों को 1000 किलोमीटर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची और पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रही हैं। पिछले 11 वर्षों में 2 लाख युवाओं को रोजगार मिला है, जबकि केवल पिछले एक वर्ष में ही 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
पीएम मोदी का पंजाब को विशेष सम्मान, औद्योगिक हब बनेगा राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखकर करोड़ों अनुयायियों को सम्मान दिया है। उन्होंने जालंधर, लुधियाना और अमृतसर को औद्योगिक हब बनाने की भी घोषणा की है, जिसे भाजपा सरकार बनते ही मजबूती से लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में मिलकर सहयोग करें ताकि पंजाब में भी विकास को गति मिले और अग्रणी राज्य बन पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन भावनाएं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त कर रही हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद महारानी परनीत कौर, विधायक अश्विनी शर्मा, जिला प्रधान सरदार जसपाल सिंह गंगौली, पंजौला के सरपंच सरदार जरनैल सिंह, कार्यक्रम आयोजक सतपाल पुनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
जिला रोजगार कार्यालय ने व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का किया आयोजन

रेवाड़ी, 06 फरवरी, अभीतक: जिला रोजगार कार्यालय द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया गया। मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को विज्ञापित रिक्तियों, स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा उनकी ओर से राजकीय आईटीआई रेवाड़ी, राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर, राजकीय आईटीआई सहारनवास, राजकीय आईटीआई कुंड में विद्यार्थियों का व्यवसायिक मार्गदर्शन किया गया। सहायक रोजगार अधिकारी कोसली द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय आईटीआई कोसली तथा राजकीय महाविद्यालय कोसली में विद्यार्थियों को उनके व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारण के बारे व उनके कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन किया गया। जिला में आयोजित किए गए व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत लगभग 950 विद्यार्थियों को विज्ञापित रिक्तियों, स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण व अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

गिलाकोर राजकीय विद्यालय में गूंजी विदाई की सुरीली धुन
जोधपुर, 06 फरवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि शिक्षा, संस्कार और स्नेह के इस त्रिवेणी संगम में विद्यालय परिवार ने अपने अनुशासित विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईसीआईसीआई आरसेटी डिस्ट्रिक मैनेजर होशियार सिंह शेखावत एवं प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया एवं विदा हो रहे छात्र-छात्राओं को माला, दुपट्टा पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य मीणा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा और उनके अनुशासित व्यवहार की सराहना की और भावुक होते हुए कहा, विद्यालय से प्राप्त संस्कार ही आपके जीवन की असली पूंजी हैं। मुख्य अतिथि शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और आत्मविश्वास के साथ दुनिया जीतने के लिए आगे बढ़ें। व्याख्याता ओमप्रकाश एवं बिश्नोई ने बताया कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता ही आपको सफलता के शिखर तक ले जाएगी। बोर्ड परीक्षा प्रभारी किशोर कुमार ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करते हुए धैर्य और ईमानदारी के साथ जीवन के नए पड़ाव पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। विदाई की इस बेला में जूनियर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समां बांध दिया। जहाँ एक ओर लोक नृत्यों ने उत्साह भरा, वहीं दूसरी ओर श्विदाई गीतोंश् की सुरीली धुनों ने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। अपने सीनियर साथियों को विदा करते हुए कनिष्ठ विद्यार्थियों की आँखों में स्नेह और अपनापन साफ झलक रहा था। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह राठौड़, ओम प्रकाश, रमेश बामणिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा
कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के बाद मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
कैथल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कर विद्यार्थियों की शंकाओं और प्रश्नों का देते हैं उत्तर- मुख्यमंत्री
परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों स्वागत और अभिनंदन
परीक्षा पर चर्चा आपके मन, आत्मविश्वास और सपनों की चर्चा- मुख्यमंत्री
विकसित भारत 2047 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विद्यार्थियों से मंथन
विकसित भारत के हर पैमाने पर खरा उतरने की हम सबको आवश्यकता- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षाओं की भी दी शुभकामनाएं.
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने हिसार के गाँव मय्यड़ में नागरिकों से संवाद करते हुए ग्रामीण आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई वीबी – जी राम जी योजना पर विस्तार से चर्चा की।
यह योजना मनरेगा की तुलना में अधिक सशक्त व प्रभावी है। योजना के तहत ग्रामीणों को 125 दिन तक सुनिश्चित रोजगार, साप्ताहिक मजदूरी भुगतान, बेरोजगारी भत्ता प्रावधान और ग्रामीण अवसंरचना विकास पर जोर रहेगा: श्री रणबीर गंगवा

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
गुरूग्राम, 06 फरवरी, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा 9 फरवरी को गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसी अवसर पर सीएम कप – 2025 का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय खेलों में 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खेलों में भाग लेने वाले कुल 689 खिलाड़ी एवं कोचों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। – श्री गौरव गौतम, खेल राज्य मंत्री

भिवानी: हरियाणा प्रदेश के बड़े ड्रग डीलर की लिस्ट बनाकर हरियाणा पुलिस कर रही कार्रवाई, छोटे ड्रग डीलर पर शिंकजे की तैयारी: पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज सिमरदीप सिंह
भिवानी में पहुंचे आईजी सिमरदीप सिंह ने भिवानी पुलिस की कार्रवाई की की जांच-परख, गुड एटीकेट से जनता से पेश आने के दिए निर्देश
आईजी ने कहा रू पुलिस अधिकारी थानों में जनता की बात करे तथा उस पर कार्रवाई करे तो बढ़ेगा पुलिस पर विश्वास
विदेशों में बैठकर धमकी देकर पैसा इकट्ठा करने वाले अपराध में आई है कमी: पुलिस महानिरीक्षक
आईजी सिमरदीप सिंह बोले: 2023-24 में विदेशों से कॉल कर धमकी देकर पैसे मांगने के पीक में आई कमी, अपराधियों को विदेशों में जाकर पुलिस ने शिकंजा कर किया डिपोर्ट, मिली सफलता
साईबर क्राईम को लेकर कहा: लिंक भेजकर पैसा उड़ाने वालों के लिए हर जिले में खोले गए साईबर थाने, अतिरिक्त पुलिस टीमों को लगाया साईबर क्राईम सुधार पर

सरकारी नौकरी में 60 साल से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार: अभय सिंह चैटाला
भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है, आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार से बेहद दुखी हैं
चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया दिव्यांग विरोधी फरमान जारी किया गया है जिसमें दिव्यांगजनों को 58 साल के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार को खत्म कर दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल भाजपा सरकार के इस दिव्यांग विरोधी फैसले की कड़ी निंदा करता है। भाजपा सरकार यह दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले। होना तो यह चाहिए था कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और सुविधाएं प्रदान करती। लेकिन बजाय दिव्यांगजनों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के जो उनका हक है वही छिन रही है। ऐसे ही जानबूझकर आय को जोड़ कर बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटी जा रही है। बुजुर्गों को चैधरी देवीलाल ने आय देखकर पेंशन शुरू नहीं की थी बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए पेंशन शुरू की थी। विभिन्न विभागों में एक लाख से ऊपर स्वीकृत नियमित पद खाली पड़े हैं। बजाय उन पदों को नियमित रूप से भरने के हरियाणा के योग्य युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा है। हरियाणा के मेधावी युवाओं को साजिश के तहत नियमित सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही है और बाहर के प्रदेशों के संघ से जुड़े लोगों को बड़े सरकारी पदों पर नियमित भर्ती कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी भाजपा सरकार से दुखी हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता 2029 में सत्ता से बेदखल कर देगी। वहीं 2029 में इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा के सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास किया जाएगा।

हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने एफआईआर रद्द कराने के बदले व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फंसाने का डर दिखाकर एक लाख रुपए मंथली मांगने लगी। जींद की रहने वाली एक महिला ने क्ळच् को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर रचना देवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ही रचना देवी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रचना देवी फिलहाल फतेहाबाद में समन ब्रांच में कार्यरत थी।

भिवानी के गांव मित्ताथल में फौजी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर रात को घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करके फरार हो गए। जब फौजी का पिता उठा तो उसे इस चोरी का पता लगा। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह इस वर्ष होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और ब्च्प् (ड) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे या तृणमूल कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार का सीट-शेयरिंग समझौता नहीं करेगी।

संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज च्ड की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास कर दिया गया। लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ था।

यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत के नाम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत सीएम के निर्देश पर खुद हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कराई है। पुलिस का कहना है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी एक खास जाति और समुदाय, खासकर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाती है। इससे लोगों में नाराजगी फैल सकती है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। इधर, मायावती ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताया। केंद्र सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की। इससे पहले, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। कहा- फिल्म का टाइटल समाज को ‘घूसखोर’ दिखा रहा है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। प्रयागराज के संतों ने भी फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने कहा कि बॉलीवुड का रवैया दोहरा है। एक खास वर्ग को बार-बार टारगेट कर ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं, जिससे समाज को बांटने का काम होता है। वहीं, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने कहा कि घूसखोर पंडत जैसी फिल्में सनातन परंपरा और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने फिल्म को तत्काल बैन करने की मांग की है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय ने ऑफिशियल बयान जारी किया। कहा- फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है। हम उन भावनाओं को समझते हैं। इसलिए हमने फिलहाल सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया है।

प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की और मांग को खारिज कर दिया है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी मांग को सुप्रीम कोर्ट ने मानने से मना कर दिया है। कोर्ट ने जनसुराज पार्टी को पहले हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जनता ने आपको नकार दिया तो कोर्ट का इस्तेमाल लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रहे हैं। इसके बाद जनसुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली।

दिल्ली में निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। ये गड्ढा दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गुरुवार रात ये हादसा हुआ। पीड़ित के परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार को शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि गड्ढा क्श्रठ की कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदा गया था और उसे बैरिकेड भी किया गया था।

हिसार जिले के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उम्मीद विहार कॉलोनी के विजय के रूप में हुई है, जो जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जानकारी के अनुसार, विजय पिछले पांच-छह दिनों से होटल में रुका हुआ था। शुक्रवार को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल के सफाई कर्मी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

करनाल में फैमिली आईडी की एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों ने एक मृत महिला के नाम पर हरियाणा के कई जिलों में 90 वाहन चढ़ा दिए। जबकि परिजनों का कहना है कि महिला के नाम उन्होंने कभी एक भी वाहन नहीं खरीदा। गड़बड़ी का खुलासा उस दौरान, जब समाज कल्याण विभाग ने उनके पति की बुढ़ापा पेंशन काट दी। इसके बाद बुजुर्ग ने पेंशन कटने की जांच कराने के लिए फैमिली प्क् निकलवाई। इसमें उनकी पत्नी को करोड़पति भी बताया गया है। पति रविंद्र का कहना है कि उनकी पत्नी की करीब 6 साल पहले ही मौत हो चुकी है। उस समय फैमिली आईडी की व्यवस्था लागू नहीं थी। इसके बाद भी पता नहीं अधिकारियों ने कैसे पत्नी के नाम इतनी संपत्ति दर्ज कर दी।

पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन का चुनाव एक बार फिर टल गया है। दरअसल, 16 सदस्यों में से 11 के पहुंचने पर ही कोरम पूरा होना था। लेकिन 11 पार्षद भी आज के चुनाव में नहीं पहुंचे। इनमें से पहले 9 पहुंचे थे। फिर दो और बीच में चले गए। निर्धारित समय तक भी इंतजार करने के बाद कोरम पूरा न होने पर अधिकारियों द्वारा चुनाव को टाले जाने की घोषणा की गई। बता दें कि पिछला बार चुनाव अधिकारी ।क्ब् डॉ. पंकज यादव बीमार हो गए थे, जिस कारण चुनाव टल गया था। अब अगली तारीख का इंतजार रहेगा। गौरतलब है कि ठश्रच् ने सुदेश रानी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि दूसरे छौर से अन्नू मलिक भी मैदान में थी। लेकिन गुटबाजी में क्रॉस वोटिंग के आसार बने हुए थे।

15 तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास स्थान पर लंच पर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। हर साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा वरिष्ठ नेता, हरियाणा कांग्रेस के सांसद, विधायकों एवं पत्रकारों को देते है लंच। पहली बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस लंच में शामिल हुए।

लाखों की स्कॉलरशिप पाकर एसजीटीयू छात्रों के खिले चेहरे
हर छात्र को श्टेक्नो सेवीश् बनना होगा : दीप्ति धर्माणी

गुरूग्राम, 06 फरवरी, अभीतक: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू), गुरुग्राम के परिसर में आज आयोजित मेधा सम्मान समारोह में सैकड़ों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी, उल्लास और भविष्य के सपने साकार करने का जुनून दिखाई दिया। एसजीटीयू की ओर से उन्हें लाखों रुपये की स्कॉलरशिप वितरित की गई। चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति और कार्यक्रम की चीफ गेस्ट प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी, एसजीटीयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) हेमंत वर्मा,
सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जानी-मानी एजुकेटर व श्गेस्ट ऑफ ऑनरश् सौम्या सिंह की उपस्थिति में स्कॉलरशिप राशि के चेक हाथ में लेकर फोटो खिंचवाते छात्रों ने कामयाबी का लक्ष्य पाने की प्रतिबद्धता दिखाई। मुख्य अतिथि चै. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। इस दौर में यदि अपने ज्ञान, संज्ञान, विवेक व शिक्षा में समयानुकूल बदलाव नहीं किया तो हम पीछे रह जाएंगे और फिर लक्ष्य दूर होता जाएगा। हर छात्र को श्टेक्नो सावीश् होना होगा। नालेज को लगातार अपडेट रखना होगा। प्रोफेसर धर्माणी ने कहा कि हार-जीत से बिना प्रभावित हुए आगे बढ़ना है। हार ही जीत की पहली सीढ़ी है। जीवन में चुनौतियां बहुत हैं। ऐसे में शरीर, प्राणवायु, बुद्धि, मन और सेंसिज का संतुलन बनाते हुए अपने प्रति, समाज के प्रति, परिवार के प्रति सकारात्मक व आशावादी आचरण व संकल्प दिखाना होगा। एसजीटीयू की प्रशंसा करते हुए प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने कहा कि इस संस्थान ने अनुसंधान, नवाचार पर सर्वाधिक ध्यान देने के साथ छात्रों को भी श्रेय, प्रोत्साहन व पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि तेज बदलाव के दौर में शिक्षा और विद्या का अंतर नहीं भूलना चाहिए। छात्र-छात्राओं को अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सकारात्मक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धन अर्जन जीवन का अल्टीमेटम गोल नहीं, जिंदगी में खुशियां, जीवंतता का भी बड़ा महत्व है। इस अवसर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, एजुकेटर एवं करियर पर विशेष टिप्स से युवा वर्ग में लोकप्रिय सौम्या सिंह ने अपने तेज तर्रार संबोधन से सभागार को उत्साह व जोश से भर दिया। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि सफलता पाने के लिए छात्रों को कम्युनिकेशन स्किल में परफेक्ट बनना पड़ेगा। उन्हें आर्ट ऑफ डिजिटल राइटिंग आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लिंक्डइन छात्रों के लिए भविष्य के नए द्वार खोल सकता है।

चरखी दादरी में माय भारत बजट क्यूज कार्यक्रम जागरूकता
चयनित युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर: भारद्वाज

चरखी दादरी, 06 फरवरी, अभीतक: खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार की पहल मेरा युवा भारत (माय भारत) के तहत गांव रावलधी स्थित आईटीआई परिसर में माय भारत बजट क्यूज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया और देश के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं और भारत के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि वे राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और सामाजिक उत्थान के लिए आगे आएंगे। अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि माय भारत बजट क्यूज में भाग लेने वाले युवाओं से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए युवाओं को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, जिससे वे अपने विचार, सुझाव और अनुभव साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी, मेरा युवा भारत केंद्र भिवानी व चरखी दादरी से जुड़े प्रवीण गोलागढ़ एवं प्रधानाचार्य आईटीआई रावलधी श्री जीतपाल ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को नेतृत्व, संवाद और राष्ट्र सेवा का मंच प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर माय युवा भारत से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण गोलागढ़, युवा शाखा चरखी दादरी के इंचार्ज श्री राजेन्द्र सिंह दहिया, अनूप कुमार, मुकेश यदुवंशी, अजीत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल की सराहना की।

हरियाणा में प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता 3.67 लाख करोड़ रुपये, नाबार्ड स्टेट फोकस पेपर किया जारी
कृषि को लाभकारी बनाए बिना ग्रामीण समृद्धि संभव नहीं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नवाचार, तकनीक और वित्तीय सहयोग से बदलेगी हरियाणा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था
सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने की दिशा में हरियाणा अग्रसर

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बदलते समय के साथ कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सामने कई नई चुनौतियां भी आई है, जिनमें गिरता भूजल स्तर, मिट्टी की सेहत में गिरावट, छोटी जोत आकार, जलवायु परिवर्तन और उत्पादन लागत में वृद्धि प्रमुख हैं। इन चुनौतियों का समाधान परंपरागत तरीकों से नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीक और संस्थागत वित्तीय सहयोग से ही संभव है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नाबार्ड द्वारा तैयार किया गया वर्ष 2026-27 का स्टेट फोकस पेपर भी रिलीज किया, जिसमें हरियाणा की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता 3 लाख 67 हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनेक समितियां को बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाए बिना ग्रामीण समृद्धि संभव नहीं है। इसलिए हमें कम भूमि में अधिक उत्पादन और च्मत क्तवच-डवतम ब्तवच के मंत्र को व्यवहार में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए बुनियादी ढांचा भी उतना ही आवश्यक है, जितना की ऋण की सुविधा। इसके साथकृसाथ सिंचाई, भंडारण, वेयरहाउसिंग, ग्रामीण सड़कें, बिजली, डिजिटल कनेक्टिविटी, ये सभी विकास की नींव हैं। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में स्मार्ट एग्रीकल्चर जोन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए अलग से क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। किन्नू , अमरूद, स्ट्रॉबेरी, लीची आदि के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं ताकि किसान परंपरागत खेती को छोड़कर नई आधुनिक खेती को अपनाए। किसान गन्ना की खेती अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि मिटटी से मशीन और खेत से बाजार को पुख्ता बनाया जाये ताकि किसान द्वारा उगाई गई फसल को बेहतर बाजार मिल सके और साथ ही बेहतर भाव भी मिल सके। मुख्यमंत्री ने बैंकों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक पात्र किसान तक समयबद्ध, सरल और पारदर्शी तरीके से ऋण सुविधाएं पहुंचाएं ताकि, हमारे अन्नदाता बिचैलियों के चंगुल से मुक्त होकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्य में नाबार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नाबार्ड द्वारा कृषि एवं ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में लगातार सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एम.एस.एम.ई., स्वयं सहायता समूह, महिला उद्यमिता और सहकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हरियाणा में 710 पैक्स कार्यरत हैं। इसके अलावा, सहकारी बैंकों को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैक्स पर किसान को पूरा विश्वास है लेकिन पिछले कुछ समय में पैक्स की कार्यप्रणाली को लेकर किसानों में चिंता है। हमें किसानों के इस विश्वास को पुनः बहाल करना है क्यूंकि ग्रामीण विकास में पैक्स का महत्वपूर्ण रोल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के श्सहकार से समृद्धिश् के विजन को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों द्वारा की जा रही खेती की जानकारी अपलोड करवाई गई। किसानों को मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। खाद की कालीबाजारी रुकी और लगभग 700 करोड़ रुपये की सब्सिडी की भी बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी ने मिलकर विकसित भारतकृ 2047 के संकल्प को साकार करना है। इस कार्य में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी बैंक सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध करवाएं, ताकि हमारा किसान आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि श्विकसित भारतश् का मार्ग श्विकसित हरियाणाश् से होकर गुजरेगा। इसमें नाबार्ड, बैंक, राज्य सरकार और सभी हितधारकों के साझे प्रयासों से हम एक ऐसे हरियाणा का निर्माण करेंगे, जहां समृद्धि अंतिम पंक्ति तक पहुंच पाए। इस अवसर पर नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक निवेदिता तिवारी ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विस्तार से नाबार्ड की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा हरियाणा में वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (च्तपवतपजल ैमबजवत स्मदकपदह) के अंतर्गत 3.67 लाख करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का आकलन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए 1.32 लाख करोड़ रुपये तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (डैडम्) क्षेत्र के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की ऋण संभावनाएं निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों, उद्यमियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के साथ समन्वित प्रयास कर रही है, ताकि ‘विकसित हरियाणा – विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास के लिए ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (त्प्क्थ्) के अंतर्गत अब तक 18,393 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें से 14,066 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इन निधियों का उपयोग सड़कों, सिंचाई, नवीकरणीय ऊर्जा, अनाज भंडारण, पेयजल, स्वच्छता एवं विद्युत जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट फोकस पेपर 2026-27 में फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, माइक्रो इरिगेशन, बागवानी, वैल्यू एडिशन, जलवायु अनुकूल कृषि, किसान उत्पादक संगठनों (थ्च्व्े) को सुदृढ़ करना, ग्रामीण एमएसएमई को बढ़ावा देना, नवीकरणीय ऊर्जा और सामाजिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है ताकि सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इस अवसर पर एसीएस अनुराग अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव सी जी रजनीकांथन, कृष्ण शर्मा सहित बैंक प्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

मनरेगा की तुलना में अधिक सशक्त एवं प्रभावी है वीबीजीरामजी योजना: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
हिसार के गाँव मय्यड़ में नागरिकों से वीबी-जी राम जी योजना पर की चर्चा

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार के गाँव मय्यड़ में नागरिकों से संवाद करते हुए ग्रामीण आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई वीबी – जी राम जी योजना पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने योजना के प्रमुख उद्देश्यों जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन, साप्ताहिक मजदूरी भुगतान की व्यवस्था, रोजगार के साथ – साथ ग्रामीण अवसंरचना का विकास तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), पूर्व की मनरेगा योजना की तुलना में अधिक सशक्त एवं प्रभावी अधिनियम है। इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों को 125 दिन तक सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, गांवों में आधारभूत ढांचे का विकास करना और युवाओं को गांव में ही सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे पलायन पर रोक लगेगी और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

2047 तक किसानों की आय चार गुणा बढ़ाने का लक्ष्य: श्याम सिंह राणा
करनाल के गांव गोंदर में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि 2047 तक किसानों की आय चार गुणा करने और 20 प्रतिशत जमीन पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार खेती को मुनाफे का सौदा बनाना चाहती है। इसलिए खाद, बीज, कृषि उपकरणों, पराली प्रबंधन आदि पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने किसानों से आय बढ़ाने के लिए बागवानी, पशुपालन, मछली पालन जैसे व्यवसाय अपनाने की भी अपील की। श्री राणा आज करनाल के गांव गोंदर में स्थित एक फार्म पर एकीकृत बागवानी मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उनका पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की है। सरकार तब तक किसानों की आमदनी चार गुणा बढ़ाना चाहती है। श्री राणा ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी के कारण जमीन की जोत भी छोटी होती जा रही है। कृषि लागत भी बढ़ रही है। आज लंबवत खेती की तकनीकों के सहारे पैदावार को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसानों को उपज का दाम सीधे नहीं मिलता था, आढ़तियों के खाते में पैसा जाता था। हिसाब-किताब करने के बाद किसान के पल्ले कुछ नहीं बचता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। फसल बिकने के 48 घंटे के भीतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाती है। कैबिनेट मंत्री श्री राणा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में बहुत अवसर हैं। सरकार भी इसे लाभकारी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण, पराली प्रबंधन आदि पर सब्सिडी मुहैया कराई जा रही है।
सेमिनार में विषय ज्ञाताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कृषि, बागवानी, मत्स्य विभाग के साथ-साथ प्रगतिशील किसानों और बागवानी क्षेत्र की मशीनरी कंपनी एनएचआरडीएफ सलारू द्वारा स्टाल लगाए गए जिनमें किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पंफलेट, फोल्डर, पत्रिका आदि के माध्यम से दी गई। साथ ही शहद, हल्दी, नेट हाउस और किसान उत्पादक संगठन द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कृषि मंत्री ने इन स्टाल्स का भी अवलोकन किया।

फरवरी 7 को आयोजित होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर दाखिलें के लिए जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनकी परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को प्रातः 11रू00 बजे आयोजित होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिन बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, उनके एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा 7 फरवरी, 2026 शनिवार को जिला पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय मौली परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी श्रीमती मनजीत कौर मोबाइल नंबर 8219381145 और श्री गुरबीर सिंह 9671060928 से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और आधार कार्ड लेकर प्रातः 10ः00 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा 11ः00 बजे से 1ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

नूंह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 11 परिवादों का मौके पर निवारण
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आज नूंह स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंडे में शामिल 15 परिवादों में से 11 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष चार परिवादों को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं और जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला नूंह में जंगल सफारी विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके साथ ही हम नए बजट में यह प्रयास कर रही है कि जिला नूंह में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों। बैठक में मंत्री राव नरबीर सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बंधित, राशन वितरण, विकास एवं पंचायत, पानी की सप्लाई, प्रदूषण, आम जन की रोजमर्रा के जीवन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 फरवरी को करेंगे सम्मानित, सीएम कप का भी करेंगे शुभारंभ-खेल मंत्री गौरव गौतम
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा समारोह
हरियाणा की खेल नीति है देश में श्रेष्ठ-श्री गौरव गौतम

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे श्रेष्ठ है और प्रदेश खेलों में सबसे प्रगतिशील है। हरियाणा सरकार खेल नीति के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से लेकर ओलंपिक पदक तक की उपलब्धियों पर खिलाड़ियों को 51,000 से लेकर 6 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिससे खिलाड़ी आर्थिक रूप से मजबूत भी हो रहे हैं। खिलाड़ियों के हितों का ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा 9 फरवरी को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और सीएम कप-2025 का भी शुभारंभ किया जाएगा। खेल मंत्री आज यहां हरियाणा निवास पर पत्रकारवार्ता कर रहे थे। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सम्मान समारोह में राष्ट्रीय खेलों के 48 स्वर्ण, 47 रजत और 58 कांस्य पदक विजेताओं के साथ-साथ खेलों में भागीदारी करने वाले कुल 689 खिलाड़ियों, कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय हाकी में उत्कृष्ट योगदान देने व हाल ही में पदमश्री अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी सविता पूनिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 709 करोड़ रुपये की राशि 16970 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जा चुकी है। वर्ष 2025-2026 के दौरान 662 खिलाड़ियों को 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है, ताकि खिलाड़ियों का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सच्ची हितैषी है। प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जिनमें 37 हजार से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसके अलावा, 500 और खेल नर्सरियों के खोलने के लिए खेल विभाग ने आवेदन मांगे हैं। नर्सरियों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल विभाग का मिशन ओलंपिक 2036 है। इसमें हरियाणा का 36 पदक जीतने का लक्ष्य है। इसी दिशा में काम भी किया जा रहा है। आगामी बजट में इसी मिशन को ध्यान में रखकर राशि तय करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में केंद्र का ऐतिहासिक बजट रखा गया है, जिसमें खेलों के लिए 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि 114 करोड़ की राशि से प्रदेश के खेल स्टेडियमों के कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें से 70 प्रतिशत काम हो चुका है। इस अवसर पर खेल विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक मौजूद रहे।

राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का केंद्र बिंदु है किसान कल्याण: कृष्ण कुमार बेदी’
कैबिनेट मंत्री ने नरवाना में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर विचार साझा किए’

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं का केंद्र बिंदु किसान कल्याण है। सरकार यह भली – भांति समझती है कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और किसानों की समृद्धि के बिना प्रदेश की तरक्की संभव नहीं है। इसी सोच के साथ केंद्र व राज्य सरकार मिलकर कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है, जिनका सीधा लाभ किसानों के साथ-साथ खेत मजदूरों को भी मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी वीरवार को नरवाना में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले सरकार की योजनाएं केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित रहती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने कृषि के दायरे को व्यापक बनाया है। अब खेती को केवल गेहूं और धान तक सीमित न रखते हुए फल, फूल, सब्जियां, मत्स्य पालन, पटसन, काजू, गरम मसाले जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों और गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत खुले हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने बताया कि इन फसलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार द्वारा सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने का सराहनीय प्रावधान किया गया है। किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने के लिए केवाईसी के माध्यम से आसान ऋण सुविधा दी जा रही है। इस ऋण का भुगतान किसान अपनी फसल बेचने के बाद कर सकते हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता और वे बिना चिंता के खेती कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसान को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कर आत्मनिर्भर बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि मौजूदा सरकार ने किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और बाजार में उन्हें किसी तरह के शोषण का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि फसल की बिक्री के 48 घंटे के भीतर ही पूरी भुगतान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नूंह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 11 परिवादों का मौके पर निवारण’
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए’

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आज नूंह स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंडे में शामिल 15 परिवादों में से 11 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष चार परिवादों को लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं और जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला नूंह में जंगल सफारी विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके साथ ही हम नए बजट में यह प्रयास कर रही है कि जिला नूंह में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों। बैठक में मंत्री राव नरबीर सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बंधित, राशन वितरण, विकास एवं पंचायत, पानी की सप्लाई, प्रदूषण, आम जन की रोजमर्रा के जीवन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेल वार्डरो के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा
मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं रू अब जेल वार्डर को 18 वर्ष की सेवा अवधि में हेड वार्डर के पद पर मिलेगी पदोन्नति
सुधारात्मक सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक वर्ष के सेवा-विस्तार का मिलेगा लाभ,
जेल वार्डर व हेड वार्डर को भी पुलिस कांस्टेबल के समान मिलेगा भत्ता,
राशन भत्ते को आगामी वित्त वर्ष से अढ़ाई गुणा बढ़ाकर 1500 रुपये किया,
कन्वेयन्स भत्ता 50 रुपये से बढ़ाकर 720 रुपये किया,
वर्दी भत्ते को बढ़ाकर 7500 रुपये किया

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेल वार्डरो के लिए खुले दिल से घोषणाओं का पिटारा खोला और जेल वार्डर की पदोन्नति, सेवा विस्तार और भत्तों में विसंगतियों को दूर किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब जेल वार्डर को 18 वर्ष की सेवा अवधि में हेड वार्डर के पद पर पदोन्नति मिलेगी, सुधारात्मक सेवा पदक विजेता वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को एक वर्ष के सेवा-विस्तार का लाभ मिलेगा, जेल वार्डर व हेड वार्डर को भी पुलिस कांस्टेबल के समान भत्ता मिलेगा, राशन भत्ते में भी आगामी वित्त वर्ष से अढ़ाई गुणा की बढ़ोतरी करते हुए 1500 रुपये किया गया, कन्वेयन्स भत्ता को 50 रुपये से बढ़ाकर 720 रुपये किया गया तथा वर्दी भत्ते को बढ़ाकर 7500 रुपये किया। इन घोषणाओं से जेल विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को जेल प्रशिक्षण अकादमी, करनाल में दीक्षांत परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज करनाल की यह पावन धरती देशसेवा, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत दृश्य की साक्षी बन रही है। यह क्षण उन माता-पिताओं के लिए भी गर्व का है, जिनकी आंखों में आज अपने बच्चों को वर्दी में देखकर संतोष और आत्मविश्वास झलक रहा है। उन्होंने कहा कि इस नव-निर्मित जेल प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षुओं की पहली दीक्षांत परेड का हिस्सा बनकर मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर अनुशासन, सेवा, समर्पण और कर्तव्य बोध की आपकी उस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे आप सभी नव-प्रशिक्षित कर्मियों ने कठोर परिश्रम, संयम और आत्मनिष्ठा के साथ पूर्ण किया है। यह दिन आपके जीवन का स्मरणीय अध्याय है, जो आपको व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ समाज और राज्य के प्रति एक महान दायित्व से भी जोड़ता है। इस बैच के सभी 116 सहायक अधीक्षक व वार्डरों को हार्दिक बधाई देता हूं। गर्व की बात है कि इस बैच में एक महिला सहायक अधीक्षक व 8 महिला वार्डर भी शामिल हैं। यह महिलाओं की सहभागिता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत परेड किसी भी वर्दीधारी सेवा में केवल प्रशिक्षण की समाप्ति का प्रतीक नहीं होती, बल्कि यह उस मानसिक, शारीरिक और नैतिक रूपांतरण की घोषणा होती है, जिसके बाद एक प्रशिक्षु पूर्ण रूप से जिम्मेदार अधिकारी के रूप में समाज की सेवा हेतु तैयार होता है। उन्होंने कहा कि कारागार व्यवस्था किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्तंभ होती है। जेल केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास और मानवीय परिवर्तन की प्रयोगशाला होती है। हरियाणा सरकार इस विचारधारा में पूर्ण विश्वास रखती है कि अपराधी को दंड के साथ-साथ सुधार का अवसर देना समाज के दीर्घकालिक हित में है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार जेल सुधारों, बंदी कल्याण और आधुनिक कारागार प्रबंधन को निरंतर सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि जेल वार्डर को जेल प्रशिक्षण अकादमी, करनाल द्वारा आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, मानवाधिकारों, मनोवैज्ञानिक समझ, कानून की बारीकियों, शारीरिक दक्षता और नैतिक मूल्यों से सुसज्जित किया गया है। यह प्रशिक्षण आपको केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, विवेकशील और उत्तरदायी अधिकारी बनने की दिशा में अग्रसर करता है। वर्दी आपके अधिकार का नहीं, बल्कि आपकी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज के समय में कारागार कर्मियों की भूमिका पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई है। बदलते सामाजिक परिवेश, तकनीकी विकास और अपराध के नए स्वरूपों के बीच आपको न केवल सजग रहना है, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण को भी बनाए रखना है। जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखते हुए बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार, उनके पुनर्वास और समाज में पुनरू सम्मानजनक जीवन की दिशा में मार्गदर्शन देना आपका प्रमुख दायित्व है। उन्होंने कहा कि आपकी इसी भूमिका को देखते हुए सरकार ने इस जेल में ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना की है। मुझे 21 मई, 2025 का वह दिन याद आ रहा है, जब इस अकादमी का उद्घाटन मेरे द्वारा किया गया था। इसमें जेल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। सरकार ने जेल विभाग में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, डिजिटलाइजेशन, ई-जेल प्रणाली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कौशल विकास कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारा उद्देश्य है कि कारागार व्यवस्था केवल सुरक्षित ही नहीं, बल्कि सुधारोन्मुख, पारदर्शी और मानवीय बने। इस लक्ष्य की प्राप्ति में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जेलों में बंदियों के प्रवेश से लेकर रिहाई तक तथा उनके रहन-सहन, खान पान, उनकी मुलाकातें. चिकित्सा सुविधाएं, कोर्ट-पेशी व केंटीन व्यवस्था पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत हैं। बंदियों को शिक्षा प्रदान करने हेतु जेलों में स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज चलाये जा रहे हैं। यही नहीं, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि कैदी जेल से बाहर आने पर सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सके और समाज की मुख्यधारा में जुड़ सके। इसी दिशा में, पांच जेलों में आई.टी.आई. के डिप्लोमा कोर्स व पॉलिटेक्निक कोर्सों की शुरुआत की गई है। ये कौशल प्राप्त करने वाले कैदियों को सजा की अवधि समाप्त होने पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार देने के लिए निगम से एम.ओ.यू. भी किया गया है। कैदियों के रोजगार के लिए सरकार ने प्रदेश की 8 जेलों में पेट्रोल पंप खोले हैं। इसके अलावा अगले महीने तक चार और जेलों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जेल अंबाला, केंद्रीय जेल 1 हिसार तथा जिला जेल, फरीदाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, करनाल, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में जेल रेडियो स्टेशन चलाए जा रहे हैं। राज्य की जेलों में 335 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इनके द्वारा बंदियों की विभिन्न माननीय न्यायालयों में ऑनलाइन पेशी करवाई जाती है। सभी जेलों में लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, जहां पर अच्छी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध हैं। कठोर एवं गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के लिए रोहतक में एक अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकों से युक्त उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि आप अपने कार्यकाल में सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्तव्य को सर्वोपरि रखें। किसी भी परिस्थिति में प्रलोभन, दबाव या भय के आगे न झुकें। कानून का पालन करते हुए संवेदनशीलता और करुणा को अपने व्यवहार का आधार बनाएं। आपकी एक सकारात्मक पहल किसी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकती है। यह भी आवश्यक है कि आप निरंतर सीखते रहें। प्रशिक्षण कभी समाप्त नहीं होता। अनुभव, अध्ययन और आत्ममंथन से आप स्वयं को और अधिक सक्षम बना सकते हैं। तकनीक का उपयोग, नियमों की जानकारी और मानवीय मूल्यों की समझ आपको एक उत्कृष्ट कारागार अधिकारी बनाएगी। सरकार आपकी क्षमता संवर्धन के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जेल प्रशिक्षण अकादमी के प्रधानाचार्य, प्रशिक्षकों और समस्त स्टाफ को बधाई दी। जिन्होंने सीमित समय में आपको उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया। उनकी मेहनत आज आपकी परेड, अनुशासन और आत्मविश्वास में स्पष्ट दिखाई देती है। यह अकादमी हरियाणा की कारागार व्यवस्था की रीढ़ है और इसके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आप जहां भी तैनात हों, अपने कार्य से विभाग, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करें। अपने परिवारजनों के विश्वास पर खरे उतरे और समाज में न्याय, सुरक्षा और मानवता की स्थापना में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह दीक्षांत समारोह आपके जीवन की नई शुरुआत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस और संवेदनशीलता के साथ करेंगे तथा हरियाणा को एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और मानवीय राज्य बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा ने दीक्षांत परेड समारोह में बोलते हुए प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग के पास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से धन की कोई कमी नही है। जेलों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा जा रहा है। जेल केवल दंड देने का स्थान नही बल्कि वे सुधार, पुनर्वास और पुन निर्माण का अहम केंद्र है। एक जेल अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका केवल प्रहरी की नहीं, बल्कि मार्गदर्शन, अनुशासक और कभी-कभी एक शिक्षक की भी होती है। हम एक ऐसे युग में कार्य कर रहे हैं जहां अपराध के स्वरूप बदल रहे हैं, सामाजिक चुनौतियां जटिल होती जा रही हैं और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।ऐसे में जेल प्रशासन की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें सख्ती और संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। कानून का पालन करते हुए भी मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना ही एक उत्कृष्ट जेल अधिकारी की पहचान है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि जब कोई बंदी जेल से बाहर निकले, तो वह एक बेहतर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़े। विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर हरियाणा कारागार विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दानवीर कर्ण की भूमि करनाल में नव-निर्मित जेल अकादमी से प्रशिक्षुओं की पहली दीक्षांत परेड न केवल एक प्रशिक्षण सत्र की पूर्णता है बल्कि यह विभाग के आधुनिकीकरण एवं व्यावसायिक दक्षता की दिशा में एक अहम कदम हैं। हरियाणा सरकार द्वारा कारागार प्रणाली को आधुनिक व सुधारात्मक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा की जेल सुधार की दृष्टि से देश में बेस्ट रहेगी। उन्होंने कहा कि जेलों से किसी अपराधिक गतिविधियों का संचालन न हो, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मोबाईल फोन के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 6 जेलों में 10 वी-कवच सिस्टम स्थापित किए जा रहे है तथा सेंट्रल जेल अंबाला में टी-एचसीबीएस सिस्टम कार्यशील है। जेलों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु एनएयजेडी, डीएसएमडी, एचएचएमडी, डीएमएमडी, बैगेज स्कैनर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। सभी जेलों में लगभग 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिनके माध्यम से जेलों की 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। विभाग में नवीन न्यायिक संहिता के कारागार संबंधी प्रावधानों को पूर्णतरू लागू किया जा रहा है। जेलों में 453 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम कार्यशील है। वर्तमान में 82 प्रतिशत बंदियों की पेशी वीसी के माध्यम से करवाई जा रही है। जिसे अगले दो माह में 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। जेलों में मेडिकल जांच की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर जेल प्रशिक्षण अकादमी के प्रधानाचार्य नरेश गोयल ने दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव
तमिलनाडु के शिल्पकार की 12 लाख रुपये की तंजौर पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: फरीदाबाद की सुरम्य अरावली पहाड़ियों में आयोजित 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला कला प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मेले में देश-विदेश की विविध संस्कृतियों के बीच दक्षिण भारत की पारंपरिक चित्रकला अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। तमिलनाडु से आए शिल्पकार केशव की तंजौर पेंटिंग पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शिल्पकार केशव के स्टॉल पर 12 हजार रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक की बेशकीमती पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। तिरुपति बालाजी की 12 लाख रुपए की कीमत वाली पेंटिंग अपनी सूक्ष्म कारीगरी, शुद्ध सोने की पन्नी के काम और कीमती रत्नों के जुड़ाव के कारण मेले की सबसे महंगी और भव्य कलाकृतियों में से एक है, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बनी है।
बीन, नगाड़ा, कच्ची घोड़ी पार्टी व लंबू कर रहे आगंतुकों का जोरदार स्वागत
युवक युवतियां ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी जमकर झूमते आए नजर

15 फरवरी तक चलने वाले सूरजकुंड मेले में रोजाना हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। लोकल टू ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले में स्वदेशी, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेले में हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी लोक शैली से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में परंपरागत वाद्य यंत्र बजाकर दर्शकों का स्वागत किया जा रहा है। इन कलाकारों के वाद्य यंत्रों की ध्वनि इतनी सुरीली है कि पर्यटक खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं। मेले में डेरु, बैगपाइपर व ढोल की थाप पर युवक युवतियां ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेले को लेकर युवा पीढ़ी में जोश है। मेला परिसर में जगह-जगह पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित ऐसी सांस्कृतिक टोलियां लोगों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। मेला परिसर में स्वदेशी उत्पादों की सुगंध, लोक संगीत की गूंज और प्राचीन संस्कृति की झलक आगंतुकों को आकर्षित कर रही है, वहीं इस मेले में हरियाणा की लोक संस्कृति से बीन, नगाड़ा पार्टी कलाकार पर्यटकों का जोरदार स्वागत कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में मिस्र की शीशल कला का अद्भुत प्रदर्शन
शीशल से बने उत्पादों ने मोहा पर्यटकों का मन

अरावली की सुंदर वादियों में आयोजित इस मेले में इस वर्ष पार्टनर नेशन के रूप में मिस्र अपनी अद्भुत कलाकृतियों के साथ मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां मेला परिसर में पार्टनर नेशन मिस्र अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पर्यटकों पर अमिट छाप छोड़ रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में मिस्र के शिल्पकारों द्वारा प्रदर्शित हस्तशिल्प न केवल विदेशी संस्कृति की झलक दिखा रहे हैं, जो भारतीय पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। मिस्र के स्टॉल पर शीशल से बने उत्पाद सबसे अधिक चर्चा बटोर रहे हैं। यहां विशेष रूप से तैयार किए गए ज्वेलरी बॉक्स पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त, शीशल से निर्मित बर्नर जो घर में खुशबू फैलाने के काम आते हैं, फूड टोकरी, तथा हाथ और गले के लिए आकर्षक ब्रेसलेट्स और नेकलेस उपलब्ध है। इसके साथ ही स्टॉल पर सिरेमिक से बने सुंदर टी-सेट और बाउल भी सजाए गए हैं, जो अपनी महीन कारीगरी के लिए सराहे जा रहे हैं। मिस्र के शिल्पकार गोहारी ने बताया कि वे अपने इस पुश्तैनी काम को कई पीढियों से संजोए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे मिस्र के मिनिस्ट्री ऑफ सोशल सॉलिडेरिटी और भारत सरकार के विशेष सहयोग से इस मेले में अपनी स्टॉल लगा पाए हैं। उन्होंने मेले की शानदार व्यवस्थाओं और आतिथ्य सत्कार के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड का यह मंच विश्व भर के शिल्पकारों को एक साथ अपनी कला की प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन जरिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला का आदान-प्रदान होता है।
कश्मीर की पेपरमेशी कला के मुरीद हुए लोग
अखरोट की लकड़ी से बनाए खिलौने व लैंप आ रहे पसंद

सूरजकुंड मेले में कश्मीर की पेपरमेशी कला को देखकर पर्यटक शिल्पकारों के मुरीद हो रहे हैं। यह कश्मीर की 15वीं शताब्दी की पारंपरिक कला है जिसमें कागज की लुगदी, कपड़े व भूसे को सांचे में मिलाकर बक्से, गुलदस्ते व अन्य वस्तुएं बनाई जाती हैं और जटिल पेंटिंग से तैयार किया जाता है। गुलाम मोही-उद-दीन डार ने बताया कि कश्मीरी पेपर मैशी प्राचीन शिल्पकला को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। सूरजकुंड मेला में भी उनके द्वारा तैयार किए फ्रेम, लैंप सहित अन्य सजावटी सामान पर्यटकों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा, अखरोट की लकड़ी से बच्चों के खिलौने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

हरियाणा में एचसीएस अधिकारी दीपक कुमार का तबादला
चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। श्री दीपक कुमार, जो वर्तमान में हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण, पंचकूला में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एचएआईडीपी), हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) और अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (हारट्रॉन) में संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एचएआईडीपी), हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) और अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहेंगे।

कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, निवेश, नवाचार और कौशल विकास पर हुई सार्थक चर्चा
हरियाणा-कनाडा संबंधों को मिली नई मजबूती, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति

चंडीगढ़, 06 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से बुधवार देर सांय चंडीगढ़ स्थित उनके आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की स्वदेशी संबंध मंत्री राजन साहनी के नेतृत्व में आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच निवेश, नवाचार, शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा वैश्विक सहयोगों के लिए हमेशा तैयार है, जिससे प्रदेश में कौशल वृद्धि, नवाचार और आर्थिक विकास को गति मिले। उन्होंने बताया कि हरियाणा के बड़ी संख्या में छात्र कनाडा में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिससे शैक्षणिक सहयोग दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार द्विपक्षीय सहयोग, शैक्षणिक आदान-प्रदान और आर्थिक साझेदारी को बढ़ावा देने वाले सभी विषयों को अपना पूरा समर्थन प्रदान करेगी। हरियाणा का विदेश सहयोग विभाग अंतरराष्ट्रीय संबंधों, नवाचार और विदेशी निवेश जैसे क्षेत्रों पर लगातार कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा में कनाडा विश्वविद्यालय के परिसर बनाने पर विचारकृविमर्श किया गया। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत की स्वदेशी संबंध मंत्री राजन साहनी ने हरियाणा के औद्योगिक विकास, नवाचार और मानव संसाधन विकास से जुड़ी नीतियों की सराहना की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्बर्टा के उन्नत कौशल विकास तंत्र और शिक्षा एवं रोजगार के संबंध में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से कौशल प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा और उद्योग आधारित कार्यक्रमों में साझेदारी पर भी मंथन हुआ ताकि हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके। इसके साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा, फूड प्रोसेसिंग, कृषि, लॉजिस्टिक्स और मुक्त व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार सांझा किए। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि आधारित उद्योगों और आपूर्ति श्रृंखला अवसंरचना में बढ़ती क्षमताओं के मद्देनजर तकनीकी आदान-प्रदान, निवेश जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चैधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *