Haryana Abhitak News 07/02/26

एल. ए. सी. सै. स्कूल में बाहरवीं कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का किया गया आयोजन
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में बाहरवीं कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा ग्याहरवी के बच्चों ने अपने सीनियर बाहरवीं कक्षा के बच्चों के लिए सम्मान स्वरूप फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। फेयरवेल पार्टी में ग्याहरवी के बच्चों ने अपने सीनियर के लिए टाइटल सोंग लगाए व उनसे एक्टिविटी टास्क दिया गया। बच्चों के सराहनीय कार्य के लिए उनकों प्वाइंट्स दिए गए। इस फेयरवेल पार्टी में बाहरवीं आर्ट्स से निशांत को मिस्टर फेयरवेल व बाहरवीं साइंस से निकिता व कॉमर्स से निकिता को संयुक्त रूप से मिस फेयरवेल चुना गया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर व प्राचार्या निधि कादयान के नेतृत्व में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने अपने हाथों से बच्चों को सम्मानित किया। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व प्रियंका यादव ने किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव अजय जाखड़, म्यूजिक टीचर जितेंद्र, आर्ट टीचर रितिका ने पूरी फेयरवेल पार्टी के संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल

मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर: डीसी
सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मातृशक्ति उद्यमिता योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे वे अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से इस योजना को लागू किया गया है। इसके अंतर्गत डेयरी सहित उद्योग विभाग की नकारात्मक सूची तथा केवीआईबी से संबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाएं योजना के तहत यातायात सेवाओं में ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, थ्री-व्हीलर, छोटे मालवाहक वाहन व टैक्सी संचालन जैसे कार्य शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा क्षेत्रों में सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट दुकान, पापड़ व अचार निर्माण, फूड स्टॉल, टिफिन सर्विस, आइसक्रीम व बिस्कुट यूनिट तथा मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे व्यवसाय भी स्थापित किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला का हरियाणा का स्थायी निवासी होना तथा वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख रुपए से कम होना आवश्यक है। आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह किसी भी वित्तीय संस्थान की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत समय पर ऋण की किस्तें चुकाने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण या अनुभव प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के नजदीकी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, रासायनिक-मुक्त कृषि को मिल रहा बढ़ावा: उपायुक्त
प्राकृतिक खेती योजना के तहत सभी गांवों में चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान
गाय खरीद पर 30 हजार रुपये व ड्रम के लिए तीन हजार रुपये की दी जा रही सब्सिडी

झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत रासायनिक-मुक्त कृषि को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिला झज्जर के सभी गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करना, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं होती। किसान गाय के गोबर एवं गौमूत्र से तैयार जैविक खाद का उपयोग कर शून्य लागत खेती की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विभाग द्वारा किसानों को खाद तैयार करने हेतु ड्रम खरीदने के लिए तीन हजार रुपये तथा गाय खरीद पर 30 हजार रुपये प्रति किसान अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्राकृतिक खेती अपनाने के इच्छुक किसानों को हमेटी, जींद तथा गुरुकुल, कुरुक्षेत्र के माध्यम से निरूशुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि प्राकृतिक खेती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए वे अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी अथवा उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। इसके अतिरिक्त किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इननेचुरलफार्मिंग पर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

रीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की शुचिता का पुख्ता प्रबंध ही हमारी प्राथमिकता: प्राचार्य विनोद यादव
रेवाडी, 07 फरवरी, अभीतक: जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा संचालित कक्षा नवीं की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिला रेवाड़ी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। इसी कड़ी में स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा का सफल आयोजन हुआ।
कुशल प्रबंधन रहा
परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के कुशल नेतृत्व में परीक्षा कार्य पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य ने बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी कक्षों में पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के स्टाफ और प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए नवोदय विद्यालय एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।
बिजेंद्र हुड्डा (क्म्व्): नवोदय विद्यालय की शिक्षा पद्धति बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। हमें खुशी है कि रेवाड़ी के छात्र इतनी बड़ी संख्या में इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं।
राजेश वर्मा (ठम्व्): परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन और अनुशासन यह सुनिश्चित करता है कि छात्र शांत मन से अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सकें।
उपस्थिति के आंकड़े
शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र पर परीक्षा के लिए कुल 360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 262 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस कार्य में केंद्र पर्यवेक्षक देशराज यादव, उपाधीक्षक जितेन्द्र यादव , कार्यालय लिपिक अशोक एवं समस्त स्टाफ का अति सराहनीय योगदान रहा। परीक्षार्थी सचिन सिंह के अनुसार, परीक्षा का स्तर संतुलित था। प्रश्न पत्र में नवीं कक्षा के पाठ्यक्रम के अनुरूप तार्किक और वैचारिक प्रश्न पूछे गए थे, जिन्होंने उनकी तैयारी को परखने का अच्छा अवसर दिया। परीक्षार्थी जीशान ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा हॉल में शांत वातावरण और शिक्षकों का सहयोगात्मक व्यवहार था, जिससे उन्हें बिना किसी तनाव के पेपर हल करने में मदद मिली।

मातनहेल कॉलेज में छात्राओं को महिला थाना प्रबंधक किरण ने महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूकता’
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला थाना प्रबंधक किरण के मार्गदर्शन में मातनहेल कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112, ट्रिप मॉनिटरिंग, ट्रैफिक नियमों और साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रबंधक किरण ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि यह सुविधा महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर चर्चा करते हुए छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवाल पूछे।

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए झज्जर पुलिस सख्त, ढाबों के पास अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
ढाबा संचालक, चाय की दुकान व टायर पंचर के मालिकों को 168 बीएनएस के तहत नोटिस दिए गए

झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी दिशा में हाईवे और मुख्य सड़कों पर स्थित ढाबों के पास की जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई ढाबों के बाहर भारी वाहन और अन्य गाड़ियां सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी की जा रही थीं, जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए झज्जर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 69 ढाबा संचालकों, चाय की दुकान व टायर पंचर की दुकान के मालिकों को 168 बीएस के तहत नोटिस जारी किए। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा झज्जर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ढाबा संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास अवैध पार्किंग न होने दें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डकैती और अपहरण के मामले में तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग दो गाड़ी बरामद
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने डकैती और अपहरण के गंभीर मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र निवासी सतीश अपनी गाड़ी में धान की फसल लेने के लिए झज्जर मंडी आया हुआ था। जब वह झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दो गाड़ियों में आए लगभग छह युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित सतीश के साथ मारपीट की, वाहन के शीशे तोड़ दिए तथा गाड़ी में रखे लगभग 11 लाख रुपये और उसका पर्स छीन लिया। इसके उपरांत पीड़ित को आरोपियों के अन्य साथियों को सौंप दिया गया, जो उसे जबरन हिमाचल प्रदेश ले गए और वहां उसके साथ मार पिटाई की घटना की शिकायत मिलते ही थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के आदेशानुसार इस मामले की जांच सीआईए झज्जर को सौंपी गई। उप-निरीक्षक आजाद कुमार के नेतृत्व में काम कर रही टीम ने गहनता से जांच करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश निवासी नारकंडा शिमला हिमाचल प्रदेश, पंकज शिलारू शिमला हिमाचल प्रदेश व रामलाल निवासी काछीकोट शिमला हिमाचल प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की सख्त कार्रवाई, माच्छरौली व साल्हावास थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण, तुड़े से भरे दो वाहन इंपाउंड’
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा रात्रि के समय थाना माच्छरौली एवं थाना साल्हावास क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने थाना परिसरों, रिकॉर्ड संधारण, रात्रि गश्त व्यवस्था एवं स्टाफ की तैनाती का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान दो ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनमें भारी मात्रा में तुड़ा भरा हुआ था। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से इंपाउंड किया गया। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध परिवहन एवं नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) को भी चैक किया गया। ईआरवी की स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा उसमें तैनात स्टाफ को सतर्क रहते हुए त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनसुरक्षा है और इसके लिए निरंतर निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सीनियर सिटीजंस के हकों को लेकर आगामी बैठक 8 को
सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की कोर कमेटी के अनेक अग्रणी सदस्यों सहित अशोक प्रधान लोक सेवा मंच भी बैठक में उपस्थित होंगे

रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनहित में सक्रिय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की आगामी बैठक 8 फरवरी को स्थानीय पटौदी रोङ स्थित ऐतिहासिक श्रीहनुमान मंदिर के समीप होगी। बैठक में सीनियर सिटीजंस की ज्वलंत समस्याओं पर विचार किया जाएगा जिसमें ठठेरा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी सहित शहर के पटौदी रोड पर बसी अन्य अनेक कॉलोनियों के पुरुष- महिला नागरिकगण एवं सीनियर सिटीजंस भाग लेंगे। लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि बैठक को लेकर मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद आदि की देखरेख में जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान बैठक में मुख्य वक्ता होंगे। मंच की कोर कमेटी के सदस्यगण बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रंजीत मित्तल, दयाराम यादव आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा के करनाल जिले में धान खरीद और भंडारण से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। देर रात हुई इस कार्रवाई से मंडी अफसरों में हड़कंप मचा है। इनमें इंद्री के हरियाणा वेयर हाउसिंग से जुड़े तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, इंद्री फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, तरावड़ी से फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, असंध में हैफेड मैनेजर प्रमोद कुमार और निसिंग में हैफेड मैनेजर दर्शन सिंह शामिल है। पुलिस के मुताबिक, एसआईटी की जांच में सामने आया कि सरकारी विभागों में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आपसी मिलीभगत से घोटाले को अंजाम दिया। रिकॉर्ड, दस्तावेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इन अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।’

खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन
ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए खोल जाएंगी नर्सरियां

रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक: खेल विभाग हरियाणा सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 15 फरवरी 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ममता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा खेल नर्सरी योजना 2026-27 के खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए है। खेल नर्सरी के लिए केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए ही नर्सरियां खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान 15 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट ींतलंदंेचवतजेण्हवअण्पद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
हरियाणा में सबके घर का सपना होगा पूरा, फ्लैट की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू: डीसी
योजना के तहत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में होगी बुकिंग

रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए है, ऐसे आवेदकों की फ्लैटों के लिए बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने बताया कि पात्र आवेदकों और उपलब्ध फ्लैट की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट ूूूण्ींिण्ींतलंदंण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए हाउसिंग फॉर आल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते है।

किसानों की प्रगति और ग्रामीण विकास का बजट: धनखड़’
राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के गांव कराला और अलीपुर में किसान संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित’
कृषि बजट 1.30 लाख करोड़ और 1.70 लाख करोड़ रुपए से अधिक उर्वरक सब्सिडी, किसानों की लागत में राहत
कृषि बजट में उल्लेखनीय वृद्धि, अनुसंधान और सस्ती खाद पर विशेष जोर’
हमारे किसान मेहनती, उत्पादन में अग्रणी, अपनी फसल का पूरा लाभ लेने के लिए मार्केटिंग करना और सीख लें’
क्षेत्र की सरदारी, किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और किसान नेता औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हमेशा किसानों की जोरदार पैरवी की है – बोले दिल्ली के किसान

दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट में किसान कल्याण, कृषि सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। यह बजट आधुनिक कृषि, तकनीक, सिंचाई, भंडारण एवं बाजार तक सीधी पहुँच के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि को नई दिशा देगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली के गांव अलीपुर और कराला में किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। किसान बंधु धनखड़ ने कहा कि यह बजट किसान को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र को समृद्ध करने का यह प्रयास विकसित भारत के लक्ष्य को और गति प्रदान करेगा।

बीजेपी की रितु तावड़े होंगी ठडब् की मेयर, शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद। बीएमसी चुनाव में जीत के बाद मुंबई के मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा की रितु तावड़े मुंबई की मेयर होंगी, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी के नाम का एलान डिप्टी मेयर के लिए किया है।

ट्रेडिंग कंपनी में लूट करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटररू’ फतेहाबाद सीआईए पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली, दोनों बॉक्सर गैंग के गुर्गे

जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चैटाला ने कहा कि जब जनता ने देवीलाल चैटाला को घर बैठा दिया था, तो हम चीज ही क्या हैं।

बरेली में मस्जिद पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर एक्शन, पुलिस फोर्स बुलाकर ढहाए गए अवैध निर्माण

हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने थ्प्त् रद्द कराने के बदले व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फंसाने का डर दिखाकर एक लाख की मंथली भी मांगी।

राजस्थान: पहले बीड़ी-पी, फिर पैर काटकर ले गया सोने-चांदी की ज्वेलरीरू’ पड़ोसी ही निकला बुजुर्ग महिला का हत्याराय बेटे से ढाई लाख का कर्ज लिया था

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरारू’ 8 लोग घायल, झूले पर 18 लोग बैठे थेय मेला ग्राउंड खाली कराया गया

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ! च्वज्ञ को माना भारत का हिस्सा
भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने आधिकारिक बयान भी साझा किए हैं। इस बीच पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है, जिसमें पीओके भी शामिल है।

भिवानी:- कृत्रिम खादों की बजाए हरियाणा प्रदेश एक लाख एकड़ भूमि में करेगा प्राकृतिक खेती: भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह
सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी के पंचायत भवन में 72 लाख के 24 ट्रैक्टर ग्राम पंचायतों को किए वितरित
गांव में स्वच्छता सफाई में अहम भूमिका निभाएंगे ट्रैक्टर, एकत्रित कूड़े को बदला जाएगा खाद में रू सांसद
मार्च के अंतिम सप्ताह तक भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में 200 ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर, ट्रॉली व टैंकर किए जाएंगे वितरित रू सांसद
जिन गांवों में वॉटर लॉगिंग की समस्या तथा भूमिगत जल व नहरी पानी का अभाव, उन गांवों में रीहैबलीटेशन कार्य होगा शुरू: सांसद
यूरोपीयन ट्रेड डील को लेकर बोले: अब दुनिया मानने लगी भारत एक वैश्विक ताकत है, हालांकि ट्रेड डील को लेकर अभी अंतिम खाका नहीं हुआ है तैयार
हरियाणा प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा मजबूत, मध्य प्रदेश का दौरा कर उनके स्वयं स्वयं सहायता समूह मॉडल को अपनाया जाएगा: सांसद
संसद में हंगामे को लेकर धर्मबीर सिंह ने कहा: यह दुर्भाग्यपूर्ण
देश भर से चुने लोगों के बीच आपसी कहासुनी पर बोले: संसद से बेहतर भाईचारा ग्राम पंचायतों में

योग्य युवाओं को बाहर करने की साजिश? – अशोक बुवानीवाला
भिवानी, 07 फरवरी, अभीतक: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में जारी च्ळज् कंप्यूटर साइंस भर्ती के परिणामों ने प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ये बात प्रदेश कांग्रेस उद्योग सैल के चेयरमैन एव सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार अशोक बुवानीवाला ने कहीं। कांग्रेस नेता ने कहॉ की इस परिणाम ने सिस्टम की उस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है, जिसे अब तक विज्ञापनों के पीछे छुपाया जा रहा था। बुवानीवाला ने इस परिणाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ष्यह चयन प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से बाहर रखने की एक सोची-समझी नीति है।
प्रमुख बिंदु जो सिस्टम की विफलता दर्शाते हैं
पदों की संख्या बनाम चयन: कुल 1711 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन चयन मात्र 39 उम्मीदवारों का हुआ है। यह आंकड़ा अपने आप में चैंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है।
मेरिट या षड्यंत्र?
क्या हरियाणा के हजारों एनईटी, जीएटीई, व एचटीईटी पास युवाओं में इतनी भी योग्यता नहीं कि वे 1700 पदों को भर सकें? मात्र 2ः पदों को भरना यह दर्शाता है कि प्रश्न पत्र का स्तर या मूल्यांकन प्रक्रिया जानबूझकर इतनी कठिन रखी गई ताकि पद खाली रह जाएं।
युवाओं के साथ खिलवाड़:
सालों तक तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को आज निराशा हाथ लगी है। सरकार और आयोग की यह श्छंटनी नीतिश् प्रदेश के तकनीकी शिक्षा ढांचे को कमजोर कर रही है। अशोक बुवानीवाला ने मांग की है कि इस भर्ती प्रक्रिया और मूल्यांकन पद्धति की समीक्षा की जाए। उन्होंने सवाल किया कि यदि योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे, तो क्या यह हमारी शिक्षा प्रणाली की विफलता है या फिर चयन मानकों को जानबूझकर अव्यावहारिक बनाया गया है? हम चुप नहीं बैठेंगे। यह मेरिट के नाम पर युवाओं के हक पर डाका है। अगर 1711 पदों में से 1650 से ज्यादा पद खाली रह जाते हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में शिवरात्रि महोत्सव की श्रृंखला चलाई जा रही
भिवानी, 07 फरवरी, अभीतक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य भवन, रूद्रा कॉलोनी, भिवानी की ओर से आने वाले शिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में शिवरात्रि महोत्सव की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर पहुंचकर परमात्म संदेश देकर आत्माओं को जागृत करने का शुभ कार्य किया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज राजानपाना से लेकर बर्तन बाजार होते हुए पुरानी बस स्टैंड तक शिव की बारात निकाली गई। इसके साथ ही बीके रजनी दीदी जी ने शिव की बारात के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि शिव की बारात में दिखाया गया है कि देवता भी थे तो दानव भी थे, भूत प्रेत चुड़ैल भी थे तो पशु पक्षी व शिव के गण भी शामिल थे। यह सब उस समय को दर्शाता है जब पुरानी सृष्टि परिवर्तन हो नई सृष्टि बनती है (जोकि अभी चल रहा है) तो उससे पूर्व जब आत्माएं अपने घर परमधाम वापस आते हैं। उस समय कुछ आत्माएं दैवी गुणों से परिपूर्ण होकर परमपिता परमात्मा शिवबाबा के साथ वापस जाते हैं तो कुछ ऐसे भी आत्माओं को परमपिता परमात्मा पतित से पवन बनाकर अपने साथ ले जाते हैं जो आसुरी गुणों वाले थे। वास्तव में ये भूत प्रेत और राक्षस इत्यादि और कुछ नहीं बल्कि मनुष्य के अंदर छिपे हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष ही है और परमात्म याद से ये सब बुराईयां स्वतरू समाप्त हो जाती है। तभी जब वापस आत्माओं के घर जाने का समय होता है तो उस समय हर आत्मा परमपिता परमात्मा के साथ में अपने पवित्र स्वरूप में जब जाती है तो उसी का यादगार शिव की बारात के रूप में यह दिखाया गया है। साथ ही शिवरात्रि पर शिव ध्वजारोहण कर परमपिता परमात्मा को अपनी बुराइयां अर्पण कर अपने में दैवी गुण धारण करने का आह्वान किया और नशा छोड़ने के लिए प्रतिज्ञा भी कराई गई। मुख्य अतिथि डॉ आर.बी. गोयल ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बीके सुभाष गोयल, बीके कृष्णा, बीके सज्जन, बीके संदीप, बीके मोहित, बीके कमल, बीके मंजू, बीके अंजू सहित अनेकों बीके भाई-बहन मौजूद रहे।

थाना साईबर क्राईम पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹ 80,000 ट्रांसफर करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
भिवानी, 07 फरवरी, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार द्वारा जिले में आम नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस को दिए गए थे। उक्त निर्देशों की अनुपालना में थाना साइबर क्राइम भिवानी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। मदनलाल निवासी बवानी खेड़ा द्वारा थाना साईबर क्राईम भिवानी में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 28.05.2025 को वह अपने मोबाइल फोन पर भजन सुन रहे थे, इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कुछ समय के लिए हैक हो गया। इसके पश्चात अगले दिन जब वह बैंक से पैसे निकालने गए तो खाता जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उनके बैंक खाते से ₹ 80,000 की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर हो चुकी है। शिकायत के आधार पर थाना साईबर क्राईम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना साईबर क्राइम भिवानी के एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा मामले में गहनता से अनुसंधान करते हुए ₹ 80,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी के इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र छामन, निवासी वार्ड नंबर-2, बवानी खेड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन शिकायतकर्ता का जान-पहचान वाला है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक कर स्कैनर के माध्यम से ₹ 80,000 की राशि आरोपी अक्षय के खाते में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी अक्षय द्वारा अपना हिस्सा रखने के बाद शेष राशि अभियोग में शामिल आरोपी ऋतिक के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके पश्चात तीनों आरोपियों ने आपस में पैसों का बंटवारा कर लिया। पुलिस टीम द्वारा इस अभियोग में पहले ही आरोपी अक्षय व ऋतिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अब मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर क्राइम थाना को दें। वही साईबर अपराध की सूचना 1930 पर कॉल करके दर्ज करवाएं।

देवदूत बनकर आए युवा, आपात स्थिति में रक्तदान कर बचाई दो जिंदगियां
आपातकालीन स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना किसी पुण्य से कम नहीं: राजेश डुडेजा

भिवानी, 07 फरवरी, अभीतक: शहर में मानवता और इंसानियत की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक गर्भवती महिला और एक मासूम बच्चे को जीवन और मौत के बीच जूझते देख क्षेत्र के जागरूक युवा मदद के लिए आगे आए। निजी अस्पताल में रक्त की सख्त जरूरत होने पर इन युवाओं ने न केवल समय पर रक्तदान किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। जानकारी के अनुसार भिवानी के एक स्थानीय निजी अस्पताल में उपचाराधीन एक गर्भवती महिला और एक छोटे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने तत्काल एबी पॉजिटिव और बी पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की मांग की थी। जैसे ही यह सूचना शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा और रक्तदाताओं तक पहुंची, युवाओं की टोली तुरंत अस्पताल पहुंच गई। रक्तदान करने वाले नायकों में डा. नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ऋषिपाल, सतीश कुमार, मंदीप सिंह व बंटी रहे। इन युवाओं ने बिना समय गंवाए रक्तदान किया, जिससे समय रहते दोनों मरीजों को नया जीवन मिल सका। इन युवाओं के जज्बे को सलाम करते हुए शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना किसी पुण्य से कम नहीं है। डुडेजा ने कहा कि आज इन युवाओं ने जो तत्परता दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। जब किसी परिवार पर मुसीबत आती है और उन्हें रक्त के लिए भटकना पड़ता है, तब ऐसे जागरूक युवा ही समाज के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं। एक तरफ गर्भवती माता और दूसरी तरफ एक मासूम बच्चाकृदोनों को रक्त की आवश्यकता थी। इन युवाओं ने साबित कर दिया कि भिवानी की धरा पर परोपकार की भावना आज भी जीवित है। उन्होंने कहा कि वे हर स्वस्थ युवा से अपील करते है कि आप नियमित अंतराल पर रक्तदान करें, क्योंकि आपका थोड़ा सा प्रयास किसी का उजड़ता हुआ संसार बसा सकता है। राजेश डुडेजा ने आगे कहा कि रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है जो सेहत के लिए भी अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *