


https://www.facebook.com/share/v/1BJd7brdoa
https://www.facebook.com/share/v/1BNP4BfxL4





हिन्दू शक्ति को संगठित करना वर्तमान व भविष्य की आवश्यकता: अजेन्द्र
पंच परिवर्तन से होगा समाज परिवर्तन: अजेन्द्र
हिन्दू सम्मेलन में श्रीमहंत सुभ्रामदास जी महाराज मुख्यतिथि रहे, अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान रमेश आर्य ने की
छुछकवास में हुए हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्रीमान अजेन्द्र जिला बौद्धिक प्रमुख रहे
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: रविवार को छुछकवास गांव में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यवक्ता श्रीमान अजेन्द्र, जिला बौद्धिक प्रमुख रहे। जबकि श्रीमहंत सुभ्रामदास जी महाराज मुख्यतिथि रहे और अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमान रमेश आर्य ने की। मुख्यतिथि श्रीमहंत सुभ्रामदास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज के बिखराव का कारण ही हिन्दूओं की कमजोरी का कारण बना है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दूओं को जाति-पाति से बाहर निकलकर संगठित होना होगा। यह समय की आवश्यकता है। मुख्यवक्ता श्री अजेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के मूल मंत्र से समाज परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग ही समाज के लिए कार्य करें यहीं संघ की मूल धारणा है। श्री अजेन्द्र ने कहा कि संघ समाज को साथ लेकर ही समाज के लिए काम करता है और शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य व कुटुंब प्रबोधन कोे मूल मंत्र के रूप में अपनाते हुए समाज के लिए काम कर रहा है। उन्होंने ने पंच परिवर्तन के महत्व और समाज में उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में अब किसी प्रकार का भेदभाव जाति व धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए और समाज को हर प्रकार के भेदभाव को मिटाते हुए सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने और युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को स्वीकारने पर बल दिया और कहा कि स्वदेशी के जरिए ही न केवल स्वयं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज परिवारों विघटन व टूट की स्थिति बन रही है, जिसे मजबूत करने के लिए हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकाल कर परिवार को देना होगा और परिवार को संस्कार व संस्कृति को अपनाना होगा। श्री अजेन्द्र ने कहा कि हम अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन जोे कर्तव्य समाज व राष्ट्र के प्रति हमारे हैं उन्हें भी हम अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने बढ़ती पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें न केवल पौधारोपण अधिक से अधिक करना होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक छोटे-छोटे कार्य हम कर सकते हैं। जिससे पूरे वातावरण को हम स्वच्छ बना सकते हैं और आने वाली पीढियां को शुद्ध सांसे दे सकते हैं। छुछकवास मंडल के हिन्दू सम्मेलन में 6 गांवों के सैंकडों की संख्या में लोग शामिल रहे, जिसमें काफी संख में महिलाएं भी शामिल रही।



इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में किया गया
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: झज्जर के दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, यादों और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे विद्यालय निदेशक श्री विजेंद्र का ध्यान एवं अन्य अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारंभ दिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए इस समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह के दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का चयन रहा। चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे और अनुशासन, मेहनत व नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी। समापन अवसर पर सभी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विदाई समारोह न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि भावनात्मक यादों को भी संजोने वाला एक अविस्मरणीय पल बन गया।





मैगा स्कॉलरशिप का भव्य आयोजन किया गया
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 में आज स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें पूरे झज्जर जिले से आए बच्चों ने भाग लिया। इस स्कॉलर टेस्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय प्रतिभावान बच्चों को हमेशा से आर्थिक सहयोग करता आया। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी बच्चों व अभिभावकों ने इस टेस्ट में भाग लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर ने सभी बच्चों का व उनके अभिभावकों का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने प्रतिभावान बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।












एचडी स्कूल की पूर्व छात्रा रमिता सनवाल आइआइएम उल्लास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बन पहुंची अपने पुराने स्कूल
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य वार्षिक उत्सव “उल्लास” अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया जिसका मुख्य आकर्षण रही तीन से साढे तीन वर्ष के बच्चों की बोद्धिक एवं शारीरिक विकास प्रतियोगिता ‘‘ग्रांड बेबी शो’’ जिसके तहत बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, बौद्धिक प्रतिक्रिया के आधार पर उनको माताओं के साथ मंच पर पुरस्कृत किया गया। समारोह का आरंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, इट हैपन्स ओनली इन इंडिया, सारे जहाँ से अच्छा, पापा कहते हैं, थोड़ा उठ के चलें, हरियाणवी नृत्य ‘मैं दीवानी, दिल की रानी’ डिस्को दीवाने, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, मोबाइल थीम, आई एम ए डिस्को डांसर, ‘हवन कुंड, मस्तों का झुंड’, खाइके पान बना रस वाला, डोला रे डोला, निम्बूड़ा, भांगड़ा आदि रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मंच पर बच्चों की मासूम मुस्कान और उनकी प्रतिभा ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का समन्वय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा रमिता सनवाल आइआइएम की उपस्थिति विशेष प्रेरणा स्रोत रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में एचडी शिक्षण संस्था साल्हावास के निदेशक विशाल नेहरा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास के कुशल निर्देशन में संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित हुआ। अपने संबोधन में निदेशक बलराज फौगाट ने मंच को केवल भाषण का स्थान न मानते हुए उसे संवाद का मंच बताया, जहाँ शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मिलकर शिक्षा की नई दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के अभिभावक केवल परिणाम नहीं, बल्कि अपने बच्चों में संस्कार, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास देखना चाहते हैं, और विद्यालय इस अपेक्षा पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता और विश्वास की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि नये सत्र से खेल कोचिंग, लैबस और स्पोकन कक्षाओं पर विशेष योजना बनाई है, जिससे बच्चों को लाभ मिल सके। मुख्य अतिथि रमिता सनवाल आइआइएम ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों और अभिभावकों को यह संदेश दिया कि मजबूत नींव ही भविष्य की ऊँची इमारत बनाती है। आप बच्चों को स्वयं करने का अवसर दें, उन पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत करने की सीख दें। विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे भी मेरा बचपन याद आ गया मैनें भी एचडी फंक्शन में खुब धमाल मचाया था। नन्ही-नन्ही बेटियों का हरियाणवी गीत बेटियों ने खूब पढाईयों रै की खुब प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि विशाल नेहरा ने एचडी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान 1 फरवरी 2026 को आयोजित मेघा स्कॉलरशिप टेस्ट के विजेता विद्यार्थियों को रुपये 3100, 2100, 1500, 1100, 500 आदि के अनेकों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मेहनत के प्रति उत्साह बढ़ा और विद्यार्थी नये सत्र में एचडी विद्यालय में दाखिला लेने के लिए तत्पर दिखाई दिए। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को सशक्त नागरिक बनाना है। “उल्लास” वार्षिक उत्सव में पधारे अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि एचडी स्कूल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल, कार्डिनेटर प्रदीप श्योराण, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी प्रिति पाहवा एवं समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।





3rd DDR Dwarka Half Marathon का भव्य आयोजन, झज्जर की टीम ने की शानदार भागीदारी
बहादुरगढ़, 08 फरवरी, अभीतक: नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 8 फरवरी को आयोजित 3rd DDR Dwarka Half Marathon का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक नामी रनिंग व फिटनेस ग्रुप्स ने भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान की।
इस आयोजन में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप Running Partner के रूप में शामिल रहा, जिसके अंतर्गत झज्जर जिले की टीम ने भी सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी निभाई। झज्जर के धावकों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ विभिन्न कैटेगरी में दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन श्री नरेंद्र कुमार, जो कि दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, के निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रेरणादायक नेतृत्व के कारण यह फिटनेस अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनकी सकारात्मक सोच और मोटिवेशन से जुड़े सैकड़ों युवा आज नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं। इस मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलो मीटर, 5 किलोमीटर व 3 किलोमीटर की विभिन्न दौड़ श्रेणियों में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 21 किमी (हाफ मैराथन) कैटेगरी में सुनील धनखड़ एवं हरीश कुमार ने दौड़ पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। 10 किमी कैटेगरी में नरेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, सुनील धनखड़, माखन सिंह, सुशील अत्री, आयुष अत्री, सुखविंदर, जगबीर सिंह एवं पश्चिम कुमार शामिल रहे। वहीं 5 किमी कैटेगरी में सतीश देशवाल, सुरेंद्र गनंगस, मास्टर विनोद, यस बैंक मैनेजर देवेंद्र रंगा, प्रमोद शर्मा, संदीप मेहरा, हर्ष कुमार, विजय, सोनू दहिया, विजेंद्र मलिक, दीपक शर्मा, उमेश छिक्कारा, राकेश कुमार, नरेश कुमार, करण, मुबीन, यश दहिया, रियाज खान, दीक्षांत दहिया, अंकित नांदल, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा सहित अनेक धावकों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। इसके अतिरिक्त 3 किमी कैटेगरी में मोंटी ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में ठंींकनतहंती त्नददमते ळतवनच सहित अनेक रनिंग क्लब्स की भागीदारी रही, जिससे यह मैराथन और भी यादगार बन गई। टीम सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। 3तक क्क्त् क्ूंतां भ्ंस िडंतंजीवद में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के माध्यम से झज्जर की टीम की यह सहभागिता निश्चित रूप से जिले के लिए गर्व का विषय रही।



प्रतिभाओं का महाकुंभ: संस्कारम के मंच पर गूंजी सफलता की गूंज, डीसी पाटिल ने स्कूल मैनेजमेंट की कार्यकुशलता को सराहा
संस्कारम का ऐतिहासिक श्आरोहणश् उत्सव: ऑल इंडिया ओलंपियाड के टॉप 40 रैंकर्स और सीबीएसई टॉपर्स का हुआ भव्य सम्मान
संस्कारम के आरोहण में मेधा का महासंगम: ओलंपियाड के टॉप-40 रैंकर्स और सीबीएसई टॉपर्स पर हुई पुरस्कारों की बौछार
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: शिक्षा, संस्कार और नवाचार के संगम संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास के प्रांगण में आज द डिकेड ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता के दस वर्ष) के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव आरोहण – 2026 का आयोजन किसी ऐतिहासिक महापर्व की भांति किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के डिप्टी कमिश्नर श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल, गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती मोहिनी स्वप्निल पाटिल, विशिष्ट अतिथि डिप्टी डीईओ श्री रुपिंदर नांदल और संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समारोह की शुरुआत में संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने विद्यालय प्रांगण में पधारे सभी मुख्य अतिथियों, गेस्ट ऑफ ऑनर और विशिष्ट मेहमानों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर भव्य अभिनंदन व सम्मान (थ्मसपबपजंजम) किया। डॉ. महिपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। इस गरिमामयी समारोह की भव्यता का प्रमाण तब देखने को मिला, जब विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके हजारों अभिभावक विशेष निमंत्रण पर विद्यालय परिसर पहुंचे और अपनी भारी उपस्थिति से विद्यालय प्रबंधन का उत्साहवर्धन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण 28 दिसंबर को आयोजित हुए 10वें ऑल इंडिया ओलंपियाड के वे मेधावी छात्र रहे, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस ओलंपियाड की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने नर्सरी स्तर के पाठ्यक्रम से लेकर दसवीं कक्षा तक अपनी मेधा का लोहा मनवाया और आज वे सभी यहाँ ससम्मान पुरस्कार ग्रहण करने पहुंचे। विद्यालय द्वारा नर्सरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के उन सभी विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में 1 से लेकर 40वीं पोजीशन हासिल की है। पुरस्कार स्वरूप मेधावियों को स्कूटी, लैपटॉप, किंडल, साइकिल, एडुकेशनल किट और स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं। इतनी बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों का एक साथ सम्मानित होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय रहा। इस गरिमामयी समारोह में हजारों की संख्या में अभिभावक साक्षी बने, जब विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल का नाम रोशन करने वाले इन छात्रों की उपलब्धि को मुख्य अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान मंच से सभी विशिष्ट अतिथियों ने संस्कारम स्कूल के प्रबंधन (मैनेजमेंट) की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्री स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मैनेजमेंट को सराहते हुए कहा, संस्कारम स्कूल का प्रबंधन वाकई बेमिसाल हैय जिस अनुशासन और विजन के साथ यहाँ बच्चों को न केवल शिक्षा बल्कि एनडीए जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है, वह पूरे शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरणा है।ष् वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती मोहिनी स्वप्निल पाटिल और डिप्टी क्म्व् श्री रुपिंदर नांदल ने भी स्कूल मैनेजमेंट की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ बच्चों को भविष्य के नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार किया जा रहा है। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने विभिन्न जिलों से आए हजारों अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए में चयन और ओलंपियाड में बच्चों की सफलता हमारे उत्कृष्ट मैनेजमेंट और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।




पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर आईडी जरूरी: डीसी
डिजिटल एग्री स्टैक अभियान में तेजी लाने के निर्देश, शत-प्रतिशत लक्ष्य तय
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाएगा, इसलिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एग्री स्टैक अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी बनना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आईडी भविष्य में मिलने वाली सब्सिडी, सरकारी योजनाओं, अनुदानों और अन्य सेवाओं का आधार बनेगी। बिना आईडी के किसान लाभ से वंचित रह सकते हैं, इसलिए अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल 53 हजार 777 किसानों की डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। ब्लॉकवार प्रगति के अनुसार बादली में 6 हजार 223, बहादुरगढ़ में 12 हजार 564, बेरी में 9 हजार 400, झज्जर में 12 हजार 248 तथा साल्हावास में 4 हजार 161 किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। डीसी पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए और मौके पर ही आईडी जनरेट की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि अभियान की गति प्रभावित न हो और अधिक से अधिक किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

समाधान शिविरों से जनता को त्वरित राहत, आज जिला व उपमंडल स्तर पर होगा सीधा संवाद
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (सोमवार 08 फरवरी) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान के निर्देश देंगे, ताकि नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा।
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध हो सके।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उपायुक्त, झज्जर।




पाटौदा गाँव के लिए गौरव का क्षण, बेटी चहक व हिमांशु यादव ने खेलों में लिखा स्वर्णीम इतिहास
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: गाँव पाटौदा के लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि सुनील खोला की सुपुत्री चहक ने एशियन गेम्स शूटिंग प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए गोल्ड मेडल और स्वयं के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश, प्रदेश और अपने गाँव का नाम रोशन किया है। चहक, पूर्व सरपंच प्रहलाद के भाई सुबे सिंह की सुपौत्री है और वर्तमान में 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि सचमुच प्रेरणादायक है। दिल्ली स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में चहक ने अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में व्यक्तिगत रजत पदक और भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 20 एशियाई देशों के करीबन 300 खिलाड़ी अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसमें कजाकिस्तान की टीम को रजत व मालदीव की टीम को कांस्य पदक मिला।
होनहार खिलाड़ी हिमांशु यादव का गुजरात जायंट्स टीम प्रो कबड्डी में हुआ चयन
गाँव पाटोदा के ही होनहार खिलाड़ी हिमांशु यादव (सुपुत्र सुनील यादव, सुपौत्र बलराम उर्फ बल्लू खेड़ा, पाटोदा का चयन गुजरात जायंट्स टीम प्रो कबड्डी में हुआ है।
हिमांशु की प्रमुख उपलब्धियाँ
कबड्डी चैंपियंस लीग में स्वर्ण पदक
जूनियर नेशनल में कांस्य पदक
खेलो इंडिया में कांस्य पदक
दोनों बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा से पूरे गाँव का मान बढ़ाया है। गाँव की ओर से दोनों खिलाड़ियों का भव्य सम्मान 9 फरवरी को सायं 3 बजे किया जाएगा। कुलाना चैक से बाबा पंजाबी आश्रम, पाटोदा तक सम्मानपूर्वक लाया जाएगा।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक के भाजपा कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 फरवरी मंगलवार को
पूर्व विधायक नरेश कौशिक के जन्मदिवस पर आयोजित होगा यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
बहादुरगढ़, 08 फरवरी, अभीतक: शहर के झज्जर रोड स्थित पूर्व विधायक नरेश कौशिक के भाजपा कार्यालय पर मंगलवार 10 फरवरी को निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट व एक्शन कैंसर अस्पताल के विशेष डॉक्टर टीम शिविर में आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें उचित परामर्श भी देगी। यह जानकारी पूर्व विधायक कौशिक के कार्यालय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर पूर्व विधायक नरेश कौशिक के जन्मदिवस अवसर पर मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक यह शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव को लेकर भी उचित परामर्श दिया जाएगा। साथ ही कई विशेष जांच की सुविधा भी मिलेगी। शिविर में स्त्री रोग विभाग, जनरल फिजिशयन की ओर से जांच करते हुए उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में रेंडम ब्लड शुगर जांच, सीबीसी जांच, छाती व घुटनों के एक्सरे की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।




आज नई दिल्ली मंगोलपुरी में एनसीआर के सबसे बड़े माता सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले भवन की जनरल बॉडी की मीटिंग में बहादुरगढ़ से ट्रस्टी रामकवार सैनी ने अपने विचार रखें और मौजूदा कमेटी को ऐसा भवन बनाने के लिए धन्यवाद किया। कार्यकारिणी को सर्व समिति से चुनने का आह्वान किया। इस भवन का 22 फरवरी को हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री उद्घाटन करके समाज को समर्पित करेंगे।
जीएवी इंटरनेशनल स्कूल में द्वितीय वार्षिक समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
गुरुग्राम, 08 फरवरी, अभीतक: जीएवी इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ फेज-3 में द्वितीय वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से तीन बार के सांसद, प्रख्यात भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार एवं सुप्रसिद्ध गायक श्री मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री मनोज तिवारी ने विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रदीप काशिक के साथ शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीएवी इंटरनेशनल स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कारों को भी मजबूती से स्थापित कर रहे हैं। इस गरिमामय समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। प्रमुख रूप से श्री अनिल अंगीरा (एसपी प्रिजन रेवाड़ी एवं रोहतक), श्री ललित मेहरा, आईएएस अधिकारी, श्री गिरिराज ढींढड़ा, जाने-माने उद्योगपति, गुरुग्राम, श्री बोधराज सीकरी, प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट एवं उद्योगपति (फार्मास्यूटिकल्स के किंग), श्री ओम प्रकाश कथूरिया, ओम स्वीट्स के संस्थापक, श्री ए.के. धीर, आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज) तथा लीलू सरपंच, नाथूपुर, प्रमोद सलूजा, आँठवा वचन मूवी के प्रोडूसर राम निवास शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में दूसरे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.के. खंडेलवाल, (प्।ै त्ण्) जो पिछले 35 सालों से जीएवी परिवार से जुड़े है, वर्तमान में भारत स्काउट्स एंड गाइडेस के चीफ नेशनल कमिश्नर भी है, उनकी गरिमामयी उपस्थिति रही, संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनीषा कौशिक, असिस्टेंट डायरेक्टर आशा बत्रा, असिस्टेंट डायरेक्टर बबीता वशिष्ठ एवं जीएवी ग्रुप के सभी उन्नीस विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

झज्जर पुलिस ने एक गुमशुदा बच्ची को सहकुशल किया उनके परिजनों के हवाले
बहादुरगढ़, 08 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गुमशुदा बच्ची को उनके परिजनों से मिलाकर पुलिस समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ पुलिस ने मार्च 2025 गुमशुदा करीब 5 वर्षीय मासूम को भरसक प्रयास करके उसके अपनों से मिलाया। बच्चा मिलने पर परिजनों ने भी पुलिस का धन्यवाद किया। दरअसल, मार्च 2025 में बच्ची के परिजनों ने थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक सीमा की पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करती रही और उसे परिजनों से मिलवाने की कोशिशें शुरू कीं और आसपास के क्षेत्र में जाकर बच्चों के परिजनों की खोज आरम्भ कर दी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की पहचान करवाने के प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने गहनत से जांच शुरू रखी और बाल विकास कंझावला दिल्ली से जानकारी का मिलान होने के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। मासूम को पाकर परिजनों की आंखों में राहत के आंसू थे। उन्होंने पुलिस का सहयोग के लिए आभार जताया।



ज्वेलरी शोरूम डकैती मामलारू पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, एक और आरोपी गिरफ्तार, ₹1 लाख की नगदी बरामद’
बहादुरगढ़, 08 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले में झज्जर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और एक के बाद एक आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जा रहा है। इसी क्रम में मामले की गहन जांच और पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो सुनार का कार्य करता है और जिसने चोरी किए गए आभूषणों में से कुछ आभूषण खरीदे थे।इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट (एवीटी) प्रभारी एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दोश मोहम्मद उर्फ फिरोज निवासी शालीमार गार्डन, 80 फुटा रोड, सीतापुर के रूप में हुई है। आरोपी सुनार का काम करता है और उसने ज्वेलरी शोरूम डकैती के बाद आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण खरीदे थे।पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी दोश मोहम्मद उर्फ फिरोज के कब्जे से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की नगद राशि बरामद की गई है, जो चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त से संबंधित है। बरामदगी से मामले में पुलिस के साक्ष्य और अधिक मजबूत हुए हैं।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे डकैती में शामिल अन्य आरोपियों, आभूषणों की खरीद-फरोख्त तथा नेटवर्क से जुड़े और भी अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले में आगे भी जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया जा सकता।
यमुनानगर में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी
यमुनानगर, 08 फरवरी, अभीतक: यमुनानगर में शनिवार देर रात शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रंगदारी के लिए शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे सबसे पहले रेलवे रोड स्थित मल्टी-स्पेशलिटी वरयाम अस्पताल में बाइक सवार हमलावर घुसे और रिसेप्शन के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ 13 से 14 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां दीवारों और सोफों पर लगीं।



गंदगी की शिकायत मिलते ही तुरंत सफाई करवा कर भेजे जा रहे हैं स्वच्छता के फोटो
नगर परिषद् द्वारा जारी 8053609453 और 8053609445 नंबरों पर डाल सकते हैं गंदगी की समस्या का फोटो
नगर परिषद द्वारा गंदगी उठवा कर संबंधित व्यक्ति के पास भेजा जाएगा सफाई का फोटो
भिवानी, 08 फरवरी, अभीतक: यदि कहीं पर गंदगी से संबंधित कोई समस्या है तो नागरिक नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी 8053609453 और 8053609445 पर जगह दर्शा कर गंदगी का फोटो भेज सकते हैं। नगर परिषद् द्वारा अभी तक दो शिकायत गंदगी की फोटो मिली हैं, जहां पर सफाई करवाकर फोटो सहित वापिस संबंधिक व्यक्ति को सूचना भी दे दी गई है। वहीं नगर परिषद ने नगर शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सडकों पर, खाली प्लाटों या गलियों में इधर-उधर कूड़ा-कचरा ना डालें। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सरकुलर रोड़ के अलावा अन्य स्थानों से भी कचरा प्वाइंट समाप्त किए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि वे जगह-जगह पर कचरा न डालें, इससे शहर में गंदगी का माहौल बनता है और वातावरण प्रदूषित होता है। शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने में आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि आमजन शहर में कहीं पर भी कचरे से संबंधित उठान व सफाई ना हो होने से संबंधित समस्या जारी किए गए नंबरों पर जगह दर्शा कर फोटो भेजे। नगर परिषद द्वारा 24 घंटे के अंदर सफाई करवाते हुए वापस शिकायतकर्ता के पास सफाई की हुई फोटो भेजी जाएगी। सफाई विकास देशवाल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा जारी किए गए नंबरों पर आदर्श नगर के पास ग्रीन बेल्ट के नजदीक और सर्कुलर रोड पर सिटी मॉल के पास कचरा पड़ा होने की शिकायत मिली। शिकायत मिलते ही सफाई कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। उन्होंने बताया कि सफाई करवा कर इस स्थान के फोटो भी संबंधित व्यक्ति के पास भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को चैधरी बंसीलाल पार्क के पास में सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। जहां-जहां भी नगर परिषद को गंदगी से संबंधित शिकायत मिलती है, वहां पर सफाई कर्मचारी इस समय पहुंचते हैं और सफाई करवाई जाती है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, आपसी समझौते से होंगे लंबित मामलों के त्वरित निपटारे: सीजेएम विशाल
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: जिला झज्जर न्यायालय परिसर में शनिवार, 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र समाधान तक पहुंचाना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके तथा न्याय प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विभाग से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिल तथा राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की है कि वे 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराकर न्यायिक प्रक्रिया को सरल व प्रभावी बनाने में सहयोग करें।





खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडियों को मोनू भदानी ने ट्रेकसूट भेंट किए किया सम्मानित
झज्जर, 08 फरवरी, अभीतक: गाँव भदाना में 77वें गणतंत्र के शुभवसर पर ग्राम पंचायत भदाना के सरपंच पवन कुमार व समुची पंचायत की दिशा -निर्देश में जो खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था, उनके विजेता खिलाडियों को आज मोनू भदानी ने अपनी ओर से ट्रेकसूट भेंट किए। इन प्रतियोगिताओं में गाँव के बड़े बुजुर्ग,युवा शक्ति, बाल वर्ग व नारी शक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। इन सभी विजेताओ को ग्राम पंचायत के सदस्यों ने व मोनू भदानी ने अपने हाथों से सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में प्रोफेसर नीरज शर्मा ने घोषणा कि अगले पंचायती खेलों के विजेताओं को वह अपनी नेक कमाई में से दो -दो किलो देसी घी प्रदान करेंगे। गाँव के सरपंच पवन कुमार ने व मोहित (मोनू) भदानी ने बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए घोषणा कि अगर गाँव भदाना को कोई भी बच्चा अगर नेशनल लेवल पर गोल्ड मैडल लेकर आता है तो वह उस खिलाडी का 21000 रूपये प्रदान करके सम्मान करेंगे। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने निभाई।


हरियाणा सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की निर्वाह भत्ता योजना: डीसी
एन.सी.आर. क्षेत्र में वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए है योजना
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 08 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा एन.सी.आर. क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्माण कार्य बंद रहने तक हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा 434 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता (निर्वाह भत्ता) प्रदान की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में प्रभावित श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सभी श्रमिकों के लिए एक उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए निर्वाह भत्ता योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई है। योजना के तहत निर्माण गतिविधियों से जुड़े श्रमिक जिनका वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों के बंद होने से रोजगार प्रभावित हुआ है के लिए है। उन्होंने बताया कि प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hrylabour.gov.in पर या नजदीकी हेल्पडैस्क पर आवेदन करा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए श्रमिक सहायता सेवा हेल्पलाइन नंबर रू 1800-180-2129 पर संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिला में रहने वाले ऐसे श्रमिक पंजीकरण के लिए 329-एल, ऊर्जा पार्क के सामने, गुरु चैक, मॉडल टाउन, रेवाड़ी में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, हरियाणा द्वारा निर्वाह भत्ता प्रभावित श्रमिकों के आधार से जुड़े बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से वितरित किया जाएगा।




सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पीएमएफएमई योजना काफी कारगार: डीसी
पीएमएफएमई योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 08 फरवरी, अभीतक: केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत विशेष पहल की गई है। इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थी अपने नए अथवा मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम की स्थापना, विस्तार एवं उन्नयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में पीएमएफएमई योजना कारगर साबित हो रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण पूंजी पर 35 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित है। योजना का लाभ नए व मौजूदा निजी तथा समूह आधारित सूक्ष्म उद्यमों को दिया जा रहा है। योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक पात्र हैं। व्यक्तिगत उद्यमी, गैर-सरकारी संगठन, सरकारी समितियां, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में भी आवेदन किया जा सकता है। अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पीएमएफएमआई योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर की आयु का भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा व्यक्तिगत, गैर सरकारी संगठन, सरकारी समिति, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, एस.एच.जी.ध्एफ.पी.ओ. तथा एकल इकाई के तौर पर व्यक्तिगत, एस.एच.जी.ध्एफ.पी.ओ.ध्प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने जिला के इच्छुक उद्यमियों से आह्वान किया कि वे पीएमएफएमई योजना का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा दें तथा स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त बनाएं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में मंडल रोजगार मेला 10 को
मेगा रोजगार मेला में 30 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के बेरोजगार प्रार्थी रोजगार मेला का उठाएं लाभ
रेवाड़ी, 08 फरवरी, अभीतक: मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम और केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ द्वारा हरियाणा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग राज्यमंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे मंडल स्तर के मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में 30 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वी, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि तथा स्नातकोत्तर (एमए, एमकॉम, एमएससी, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एम फार्मा आदि) व डिप्लोमा पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक प्रार्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (पंजीकरण कार्ड), योग्यता के दस्तावेज व रिज्यूम के साथ इस रोजगार मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सहायक जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला के जिन प्रार्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है वह भी रोजगार विभाग के पोर्टल ीतमÛ.हवअ.पद पर पंजीकरण करने उपरांत इस रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण का कार्य जिला रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है।

सभी सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने की उठी जोरदार मांग’
हर सीनियर सिटीजन को श्पेंशन पाने का मौलिक अधिकारश् के लिए संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास होने चाहिए रू अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’
लोक सेवा मंच के जनसंपर्क अभियान को शहर के पटौदी रोड एरिया में मिला लोगों का जोरदार समर्थन’
देश- प्रदेश के हर जिला में डेडीकेटेड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, यात्री किरायों में 70 फीसदी छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तुरंत लागू करने सहित सभी सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने आदि ज्वलंत मांगो को लेकर मंच की ओर से जनहित में लगातार बुलंद की जा रही आवाज’
रेवाड़ी, 08 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के ऐतिहासिक पटौदी रोड स्थित अनेक कॉलोनियों के लोगों से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की। इस सिलसिले में आयोजित बैठक में जनहित में मंच की ओर से सीनियर सिटीजंस के जायज हकों को लेकर लगातार बुलंद की जा रही अनेक जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का प्रस्ताव भी जोरदार ध्वनिमत से पारित किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रंजीत मित्तल, डॉ. सुरेश कुमार, प्रकाश चंद क्षत्रिय तथा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार आदि शहर के ऐतिहासिक पटौदी रोड एरिया में पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों, वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान गणमान्य नागरिकों ओम प्रकाश शर्मा, नंदलाल यादव ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खुलकर रायशुमारी के दौरान लोगों ने कहा कि इन दिनों अनेक वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिल पाने के कारण भारी सदमा पहुंचने के गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। बुढ़ापे में सभी सीनियर सिटीजंस को श्आर्थिक सुरक्षा कवचश् के तौर पर न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार प्रदान किया जाना व्यापक जनहित में अत्यन्त लाजमी है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन सीनियर सिटीजंस को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से सीनियर सिटीजन पेंशन दी जानी शुरू करनी चाहिए। लोगों ने एकसुर में कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों का वे भरपूर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजन रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने, सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर जनमानस, परिवारों, समाज और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके मेगा जनसंपर्क अभियान शुरू किया जो लक्ष्य हासिल होने तक जारी रहेगा । इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मंच के मेगा जनसंपर्क अभियान से लोगों, खासकर सीनियर सिटीजंस में उम्मीदों की नई आस जगी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों सहित दयाराम यादव, नवीन रोहिल्ला, ओमप्रकाश पंडित, डॉ. राकेश कुमार, सत्यवीर सिंह, सोहनलाल,ओपी सिंह, अश्वनी गिरि महाराज, जगदेव सिंह, कृष्ण कुमार, भगवत प्रसाद मीणा आदि ने भी अपने सुझाव रखे।