Haryana Abhitak News 09/02/26

https://www.facebook.com/share/v/1Fu2An4AiD

होनहार विद्यार्थी किसी एक विशेष विद्यालय का नहीं होता बल्कि वह समस्त समाज का चमकता सितारा होता है: बलराज फौगाट
एचडी बिरोहड़ के द्वारा होनहार छात्रों का किया सम्मान

झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: एच.डी. विद्यालय बिरोहड़ के द्वारा 1 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा स्काॅलरशिप परीक्षा में विजेता विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को स्कूल बुलाकर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। युकेजी कक्षा से इकांशा, प्रथम कक्षा से मिताशी, वाणी, मोक्षिका, द्वितीय कक्षा से सावी, माही, प्रिंस, तृतीय कक्षा से लक्षिका, हर्ष, कुंज, चतुर्थ कक्षा से नक्श, श्रष्ठि, दक्षित, पांचवी कक्षा से कृष्ठि, अनुभव, मोहीत, छठी कक्षा से हर्ष, तनिषा, अमन, सातवीं कक्षा से चेतना, सान्वी, खुशी, आठवीं कक्षा से विवेक, हर्ष, जयदीप, नौवीं कक्षा से दिव्या, तुषार, प्रेरणा, एवं दसवीं कक्षा से अंकिता, नैना, निखिल आदि ने अपने-अपने अनुभाग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस परीक्षा में एचडी द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे 47 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से एचडी बिरोहड़ के निदेशक श्री बलराज फौगाट ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि होनहार विद्यार्थी किसी एक विशेष विद्यालय का नहीं होता बल्कि वह समस्त समाज का चमकता सितारा होता है और ऐसे होनहार विद्यार्थियों के लिए एचडी विद्यालय के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान एचडी की पूर्व छात्रा रमिता सनसनवाल एमबीए, आइआइएमए बौद्ध गया ने विद्यालय की इस अच्छी पहल के लिए स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि एचडी विद्यालय इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से हमेशा से होनहार छात्रों को सम्मानित करता रहता है। प्राचार्या नमिता दास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं समस्त स्टाफ ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य कनिष्क पहुंचे झज्जर
पैतृक गांव कुलाना में हुआ भव्य स्वागत
स्वागत में ग्रामीणों ने बिछाई पलक पांवड़े
बदली विधायक कुलदीप वत्स, आदित्य धनखड़ भी पहुंचे
दोनों नेताओं ने दी परिजनों को बधाई
अपनी मां से मिलकर भावुक हुए कनिष्क चौहान

युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

हमें अपने प्रतिभाशाली खिलाडियों की उपलब्धि पर नाज: आदित्य
कनिष्क चैहान ने क्रिकेट, हिमांशु यादव ने कबड्डी और चहक ने शूटिंग में किया देश नाम रोशन
खिलाडियों के सम्मान में आयोजित समारोहों में पंहुचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़
प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमारे असली हीरो रू धनखड़

झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: अंडर 19 क्रिकेट विश्व विजेता भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी कनिष्क चैहान का उनके पैतृक गांव कुलाना में पंहुचने पर क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया, वहीं कबड्ड्ढडी खिलाड़ी हिमांशु यादव और एशियन शूटिंग प्रतियोगिता की गोल्ड मेडल विजेता चहक का पाटौदा में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने कुलाना में आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में विश्व विजेता क्रिकेटर कनिष्क चैहान को गदा भेंट कर सम्मानित किया। आदित्य ने कहा कि छोटे भाई कनिष्क का सम्मान करते हुए गौरव की अनुभूति हो रही है। कनिष्क ने अपने परिवार, गांव, बादली हलके, जिला झज्जर, हरियाणा और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। कनिष्क को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आदित्य ने कहा कि आने वाले दिनों में कनिष्क ऐसे ही क्षेत्र और देश का नाम रोशन करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि विश्व कप जीतने के उपरांत आईसीसी ने कनिष्क चैहान को अंडर -19 में विश्व के 12 सर्वश्रेष्ठड्ढ क्रिकेट खिलाडियों में शामिल किया है। उधर पाटौदा में आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में कबड्ड्ढडी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिमांशु यादव को क्षेत्रवासियों ने सम्मानित किया । हिमांशु ने कबड्ड्ढडी चैंपियनशिप में गोल्ड, जूनियर नैशनल में कास्य, खेलो इंडिया में कास्य पदक जीता और प्रो कबड्ड्ढडी में गुजराज ज्वाइंटस में चयनित हुए हैं। पाटौदा गांव की बेटी चहक ने शूटिंग एशियन गेम्स में टीम के लिए गोल्ड और स्वयं के लिए सिल्वर मेडल जीतकर गांव, बादली हलके, झज्जर, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने दोनों खिलाडियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा क्षेत्र खिलाडियों के स्वागत में उमड़ता है तो खिलाड़ी को और आगे बढने की उर्जा मिलती है , वहीं उभरते युवा खिलाडियों को प्रेरणा। आज सभी समाज के लोग मिलकर खिलाडियों के सम्मान में पूरे भाई चारे के साथ एकत्रित हुए हैं। ऐसा अनूठा और अदभूत नजारा हमारे क्षेत्र में ही देखने को मिलता है। लोग अपने क्षेत्र में खिलाडियों को ही असली हीरो मानते हैं। विदेश में मेडल जीतकर आने पर ढोल नगाड़ों के साथ अपने हीरो के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर ही पंहुच जाते हैं। आदित्य ने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में नई पहचान स्थापित की है। ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ या अन्य प्रतियोगिताएं हों। अपने क्षेत्र के खिलाड़ी पदक जीतकर जरूर लाते हैं। कुश्ती और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में हमारी पहचान पहले से ही है, अब फुटबाल, क्रिकेट, शूटिंग जैसे खेलों में भी अपने खिलाड़ी पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे है। अपने क्षेत्र के दुष्यंत चैहान रोइंग में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खिलाडियों के सम्मान समारोह में क्षेत्र की सरदारी सहित भारी संख्या में खिलाड़ी, कोच और ग्रामीण मौजूद रहे।

सरेआम बुढ़ापा पेंशन काट रहे हैं और मुख्यमंत्री बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं कि कोई पेंशन नहीं काट रहे: अभय सिंह चैटाला
चैधरी देवीलाल ने बिना कोई शर्त लगाए बुजुर्गों के सम्मान के लिए 100 रुपए बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी जो आज के 15 हजार रुपए के बराबर हैं
कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते कुछ शर्तें लगाकर पेंशन काटने की कौशिश की थी, लेकिन इनेलो पार्टी ने उस समय भी बुजुर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ी थी
भाजपा द्वारा पेंशन काटे जाने पर 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय बड़ा प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल को देंगे ज्ञापन

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले लेकर हरियाणा प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली है। आज प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मची है। भाजपा ने किसान विरोधी फैसले लेकर किसानों को बर्बाद किया। युवा विरोधी फैसले लेकर युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए तरसा दिया। दिव्यांग विरोधी फैसले लेकर उनकी रिटायरमेंट की उम्र को 60 साल से घटाकर 58 साल कर दिया। भाजपा सरकार अब बुजुर्गों को भी नहीं बख्श रही और बुजुर्गों के सम्मान के लिए दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन को आय से जोड़ने के साथ साथ अन्य कई शर्तें लगाकर काट रही है। अभय चैटाला ने कहा कि यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है कि पिछले ग्यारह साल से जनविरोधी भाजपा प्रदेश में राज कर रही है। अब तक पूरे प्रदेश के 75 हजार से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन काटी जा चुकी है और मुख्यमंत्री बेशर्मी से कह रहे हैं कि कोई पेंशन नहीं काटी गई। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चैधरी देवीलाल ने बिना कोई शर्त लगाए बुजुर्गों के सम्मान के लिए 100 रुपए बुढ़ापा पेंशन शुरू की थी जो आज के 15 हजार रुपए के बराबर हैं। कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते कुछ शर्तें लगाकर पेंशन काटने की कौशिश की थी। लेकिन इनेलो पार्टी ने उस समय भी बुजुर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ी थी। आज भाजपा द्वारा पेंशन काटे जाने पर इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय बड़ा प्रदर्शन करेंगे और महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुजुर्ग शामिल होंगे जिनकी पेंशन काटी गई हैं।

कैंसर पीडितों की मदद को उमड़ा जनसैलाब, गांव ढ़ाणी में आयोजित शिविर में 81 ने किया रक्तदान ग्रामीण रक्तदान के लिए आगे आये और रक्त की पूर्ति करंे: राजेश डुडेजा
समाज में सेवा और परोपकार की एक नई अलख जगाते है रक्तदान शिविर जैसे कदम: बिजेंद्र सिंह

तोशाम, 09 फरवरी, अभीतक: मानवता की सेवा और कैंसर से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन देने के संकल्प के साथ सोमवार को गांव ढाणीमाहु में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीराधा कृष्ण गौशाला परिसर में आयोजित इस दूसरे विशाल शिविर में रक्तदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान 81ने रक्तदान किया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक रविंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार का शिविर विशेष रूप से कैंसर पीडितों की रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित किया गया है। रक्त एकत्रित करने के लिए एम्स बाढ़सा से डा. अवन्ना की देखरेख में विशेषज्ञों और चिकित्सकों की एक विशेष टीम पहुंची। आधुनिक तकनीकों और पूरी सावधानी के साथ टीम ने रक्त संकलित किया। वही शिविर अध्यक्षता शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है, खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में रक्त की उपलब्धता समय पर होना अनिवार्य है। गौशाला के प्रधान बिजेंद्र सिंह व सरपंच रणबीर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की। उनके इस कदम से उपस्थित युवाओं में भारी जोश देखा गया और देखते ही देखते पंजीकरण डेस्क पर लंबी कतारें लग गईं। इस मौके पर शिविर के आयोजक रविन्द्र सिंह और भूपेंद्र सिंह कुलड़िया ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य उन मरीजों की सहायता करना है जो कैंसर से लड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जागरूकता यह दर्शाती है कि समाज आज भी दूसरों के दुःख-दर्द को अपना समझता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे कदम समाज में सेवा और परोपकार की एक नई अलख जगाते है। हम उन सभी रक्तदाताओं के आभारी हैं जिन्होंने आज यहां पहुंचकर इस मुहिम को सफल बनाया।इस अवसर पर रविंदर उर्फ बबलू, भान सिंह, बाली साधुराम सज्जन मास्टर, गोलू शास्त्री, प्रमोद शर्मा, शिटू, समेर सिंह,डॉ बुलीचंद प्रवेश शर्मा,राकेश, प्रदीप, हरीश, संजय राजबीर, महेश, राहुल गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ 473 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने नशीले मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना आसौदा के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोनू निवासी जसौरखेड़ी जिला झज्जर मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह नशीला पदार्थ गांजा लिए उसे बेचने की फिराक में केएमपी टोल आसौदा के पास खड़ा हुआ है। इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन बहादुरगढ़ मेघनाथ सहायक उप निरीक्षक मनजीत की पुलिस टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसको संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 473 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं व नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान, गांव दादरी तोए में पुलिस की पहल’
झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना सदर झज्जर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा गांव दादरीतौए में आमजन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम ने गांव के लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक सदर झज्जर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और नियमों की अनदेखी है, जिसे सभी के सहयोग से रोका जा सकता है।इसके साथ ही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार का नशा तस्करी या अवैध गतिविधि की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, 9050891508 पर या नजदीकी पुलिस थाना चैकी में दे सकते है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

बोर्ड रिजल्ट सुधार एवं सेन्सस मूल्यांकन पर चर्चा
झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह की अध्यक्षता में बहादुएगढ़ खंड के सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परिणामों में सुधार तथा जनगणना मूल्यांकन 3.0 की तैयारी पर चर्चा करना था। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। राज्य स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंधू ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए परीक्षा देने के तरीके पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देना सफलता की कुंजी है। डॉ सुदर्शन पूनिया जिला निपुण संयोजक ने बताया कि पिछले सेंसस मूल्यांकन का अध्ययन करके पिछड़ने वाले बच्चों के लिए निदानात्मक शिक्षण करवाएं । उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी विषय अध्यापक बच्चों को पेपर करने का सही तरीका उदाहरण सहित जरूर बताएं। जयपाल दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी सल्हावास ने मेगा मॉनिटरिंग का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने छात्रों का वर्गीकरण कर उनके अनुसार कार्य करने तथा प्रधानाचार्य के रूप में बोर्ड परिणाम सुधारने के उपाय बताए। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों की क्षमता के अनुरूप रणनीति बनानी चाहिए। डीपीसी झज्जर अनिल शर्मा ने सुझाव दिया कि वरिष्ठ माध्यमिक के साथ-साथ प्रधानाचार्यों को माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए सभी स्तरों पर निगरानी आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने अंतिम समय की पुनरावृत्ति व्यवस्थित रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रातःकालीन सभा का व्याख्यान सबसे महत्वपूर्ण है। छात्रों पर परीक्षा का बोझ न डालें, अब अभ्यास करवाने पर अधिक ध्यान दें। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र डिजाइन की भी पूर्ण होनी चाहिए। बैठक में स्कूल प्रमुखों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा बोर्ड परिणाम सुधारने के संकल्प लिए। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने कहा कि खंड बहादुरगढ़ बोर्ड परीक्षाओं तथा जनगणना मूल्यांकन 3.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है।अंत में प्राचार्य संजय मलिक ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर विद्यालय प्राचार्या पूनम मक्कड़, ऋषि सहरावत, कर्मवीर तहलान, राजकुमार, शमशेर सिंह, आदि ने भी अपने विचार रखें।

बहादुरगढ़ ज्वेलरी शोरूम डकैती का बड़ा खुलासा
अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार’
22.50 लाख नकद, 92 ग्राम चांदी व 15 किलो घोटा चांदी बरामद

बहादुरगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलरी शोरूम डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 22.50 लाख रुपए नकद, 92 ग्राम चांदी और 15 किलो घोटा चांदी की बड़ी बरामदगी की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट (क्राइम ब्रांच) प्रभारी च्ध्ैप् जितेंद्र कुमार ने बताया कि 7ध्8 अक्टूबर 2025 को उमेश निवासी सेक्टर-6, बहादुरगढ़ ने थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि कबाड़ी मार्केट स्थित उसकी ज्वेलरी दुकान “कोमल ज्वेलर्स” का शटर तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।अपराध शाखा झज्जर, एंटी व्हीकल थैफ्ट (।टज्), साइबर सेल व गुप्तचर तंत्र की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, एआई तकनीक, तकनीकी विश्लेषण एवं खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश में लगातार दबिश दी गई। जिसमें पुलिस को कामयाबी मिली और उनसे बरामदगी की गई

  1. सोनू, निवासी सरदार मोहल्ला, तुगलकाबाद, दिल्ली से 50,000 नकद, 92 ग्राम चांदी
  2. जसविंदर, निवासी झंगोला, दिल्ली से 1,00,000 नकद और सहयोगी राजेंद्र के घर से 15 किलो घोटा चांदी
  3. परमजीत, निवासी झंगोला, दिल्ली से 2,00,000 नकद
  4. राज सिंह, निवासी नांगलोई, दिल्ली से 3,00,000 नकद
  5. कुलदीप, निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश (सुनार) से चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी 15,00,000 नकद
  6. दोष मोहम्मद, निवासी शालीमार गार्डन, 80 फुटा रोड, सीतापुर से 1,00,000 नकद बरामद किए गए
    जांच में सामने आया है कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध दिल्ली, हरियाणा व मध्य प्रदेश में चोरी व डकैती के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की वेगनार कार को सबूत मिटाने के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी के किनारे जला दिया गया था।सभी आरोपियों को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया है। अदालत के आदेशानुसार पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। तथा मामले में अन्य आरोपियों व आपराधिक कड़ियों की तलाश अभी जारी है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी सेक्टर-9 बहादुरगढ़ की टीम ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी सेक्टर-9 सहायक उप निरीक्षक रणदीप ने बताया कि अनिल, निवासी अशोक विहार लाइनपार, बहादुरगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह वीरेंद्र गैस एजेंसी में कमर्शियल गैस सिलेंडर डिलीवरी का कार्य करता है। दिनांक 20 जनवरी 2026 को उसे मोबाइल फोन के माध्यम से शिव मंदिर, सेनीपुरा मोहल्ला, बहादुरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए कॉल आई थी।शिकायतकर्ता निर्धारित स्थान पर सिलेंडर पहुंचा और कॉल करने वाले व्यक्ति के कहने पर सिलेंडर उतार दिए। आरोपी ने ऑनलाइन भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में कोई भुगतान नहीं किया गया। जब शिकायतकर्ता ने दोबारा संपर्क किया तो आरोपी का मोबाइल फोन बंद मिला। इस प्रकार शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की गई। जिस पर चैकी की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोहनदीप निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी से एक कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत गांव याकूबपुर में स्वास्थ्य कैंप आयोजित’
झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के सहयोग से गांव याकूबपुर स्थित डी.डी. हाई स्कूल में एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग सहित विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में कुष्ठ रोग, टीबी, एड्स, एनसीडी (गैर-संचारी रोग) तथा आंखों की जांच की गई। इस दौरान कुल 71 एक्स-रे, 42 बलगम के सैंपल, 130 खून की जांच, 50 त्वचा जांच, 81 आंखों की जांच तथा 52 एचआईवी जांच की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. निधि ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की शपथ भी दिलाई। जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों के बीच कुष्ठ रोग विषय पर स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डत. श्रंे ज्ञंसतं, च्तमेपकमदज दृ ज्ीम म्ंतजी ैंअपवनते थ्वनदकंजपवद तथा डॉ. निधि द्वारा ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और इसके लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होगी और रोगों के प्रति डर एवं भेदभाव समाप्त करने में मदद मिलेगी।
झज्जर: 4 सर्जरी, 2 आर्थो, 3 नेत्र ऑपरेशन
ब्ेरी: 1 गायनी, 1 डेंटल ऑपरेशन सहित कुल 11 ऑपरेशन

उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित औद्योगिक संगठनों व विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम अभिनव सिवाच।

बहादुरगढ़ के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना प्रशासन का उद्देश्य: एसडीएम
एसडीएम अभिनव सिवाच की अध्यक्षता में हुई औद्योगिक संगठनों व विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक

बहादुरगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: शहर के औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसडीएम अभिनव सिवाच की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक उपमंडल लघु सचिवालय में हुई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि बहादुरगढ़ के विकास को तेज गति प्रदान करने के लिए प्रशासन हर स्तर पर प्रयासरत है। बैठक में मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं में सुधार, मूलभूत सुविधाओं में विस्तार, बिजली आपूर्ति, कानून व्यवस्था, विभागों द्वारा जारी की जाने वाली एनओसी सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों पर हुई प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक के दौरान उद्यमियों ने प्रॉपर्टी टैक्स, सफाई व्यवस्था और सीवरेज प्रणाली आदि से जुड़े अनेक मुद्दो पर प्रशासन को अवगत कराया। एसडीएम ने की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की नियमित बैठकें आयोजित होने से न केवल समस्याओं का जल्द निपटारा होता है, बल्कि शहर के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में भी सुधार आता है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रणाली के माध्यम से उद्योगों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यक अनुमतियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, जिससे निवेशकों का विश्वास और बढ़ेगा तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बैठक में औद्योगिक संगठन बीसीसीआई और कोबी के पदाधिकारी, नगर परिषद, एच.एस.आई.आई.डी.सी, जिला उद्योग केंद्र, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत का यथाशीघ्र करें उचित निपटारा: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित हर शिकायत के तुरंत निपटारे के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर

झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में हर विभाग से संबंधित हर शिकायत का एक छत के नीचे तुरंत निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में आठ शिकायतें दर्ज की गई। डीसी ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीटीएम नमिता कुमारी, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी प्रणय कुमार, सीएम विंडों एमिनेंट पर्सन सज्जन गुर्जर व कष्ट निवारण कमेटी के मेंबर गौरव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें। अधिकारी नागरिक को शिकायत निपटारे के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें, ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो सके।

लघु सचिवालय में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

डीसी ने की अन्न भंडारण से जुड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा
योजना के क्रियान्वयन के लिए डीसी ने दिए कमेटी गठित करने के निर्देश

झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को लघु सचिवालय में सरकार द्वारा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स)की भागीदारी के साथ अन्न भंडारण की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति की समीक्षा की । दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गोदामों का निर्माण होना है। गोदाम के निर्माण में झज्जर जिला अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्न भंडारण की सुविधा स्थानीय किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी। डी सी ने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग और गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों की कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय में प्राथमिक कृषि समितियों की बैठक में अन्न भंडारण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर (मीटिंग संयोजक), महाप्रबंधक सहकारी बैंक झज्जर सहित खाद्य आपूर्ति विभाग, केंद्रीय भंडारण निगम, राज्य भंडारण निगम, नाबार्ड तथा भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में योजना के तहत जिले में प्रस्तावित गोदामों के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त एवं समिति अध्यक्ष ने सभी संबंधित हितधारकों से फीडबैक लिया और कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए एक निरीक्षण समिति का भी गठन करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य यह है कि कम समय में गोदामों का निर्माण कार्य पूरा कराकर इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारा जाए, ताकि भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल सहकारी से समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने जिले में भंडारण क्षमता बढ़ाने, किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने को लेकर अपने-अपने सुझाव भी रखे।

हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 पंचायतों व नगर निकायों को मिलेगा खेल सामान, 31 मार्च तक भेजें मांग
झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर निकायों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 आरंभ की गई है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने देते हुए बताया कि योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा एवं वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार खेल सामग्री ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतें एवं नगर निकाय अपनी आवश्यकता के अनुसार चिन्हित खेलों की सामग्री की मांग निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 31 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय, झज्जर में प्रस्तुत करें। खेल सामग्री की मांग से संबंधित प्रोफार्मा किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, झज्जर से प्राप्त किया जा सकता है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वही ग्राम पंचायतें एवं नगर निकाय पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्षों में संबंधित खेल सामग्री प्राप्त नहीं की हो। सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक खेल के लिए पात्र खेल सामग्री निर्धारित की गई है। इसके तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6-6 बॉल तथा आवश्यक नेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। बॉक्सिंग के लिए 6 पंचिंग बैग एवं 12 जोड़ी दस्ताने, कुश्ती व जूडो के लिए निर्धारित आकार के कवर सहित 18-18 पीस मैट प्रदान किए जाएंगे। क्रिकेट के लिए एक किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें दो बैट, स्टंप सहित दो विकेट सेट, 6 बॉल, दो जोड़ी बैटिंग पैड व दस्ताने तथा एक जोड़ी विकेटकीपिंग पैड व दस्ताने शामिल होंगे। इसके अलावा योगा के लिए निर्धारित आकार के मैट तथा वेटलिफ्टिंग के लिए बारबेल (20 किलोग्राम) के साथ 2.5, 5, 10, 15 व 20 किलोग्राम की एक-एक जोड़ी प्लेट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में किया गया
झज्जर, 09 फरवरी, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भावनात्मक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, यादों और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे विद्यालय निदेशक श्री विजेंद्र का ध्यान एवं अन्य अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारंभ दिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए इस समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने नृत्य, गीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह के दौरान 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल का चयन रहा। चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे और अनुशासन, मेहनत व नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख दी। समापन अवसर पर सभी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विदाई समारोह न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि भावनात्मक यादों को भी संजोने वाला एक अविस्मरणीय पल बन गया।

गिलाकोर के राजकीय विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए
जूते पाकर खिले बच्चों के चेहरे – बिश्नोई

जोधपुर, 09 फरवरी, अभीतक: चामु क्षेत्र की गिलाकोर ग्राम पंचायत स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्री विजय चैरिटेबल ट्रस्ट जिनजिनयाला, जोधपुर ट्रस्ट अध्यक्ष पीएम चोपड़ा द्वारा जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए गए। व्यख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया की ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद व्यक्तियों, संस्थाओं एवं राजकीय विद्यालयों को सहायता प्रदान कर मानवीय पहल की जा रही है। इसी के तहत स्थानीय विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को निरूशुल्क जूते वितरित किए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने चोपड़ा ट्रस्ट के सौजन्य से किए जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना की एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष से आगे भी इस प्रकार की सहायता देते रहने का आग्रह किया। स्कूल स्टाफ ने ट्रस्ट अध्यक्ष पीएम चोपड़ा सहित ट्रस्ट स्टाफ का आभार जताया और व्याख्याता बिश्नोई द्वारा प्रेरक रूपी प्रयासों से विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के हितार्थ अनूठे सहयोग की सराहना की। इस मौके पर व्याख्याता ओमप्रकाश, किशोर कुमार, वरिष्ठ अध्यापक बाबू सिंह राजपुरोहित, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवान सिंह राठौड़, ओम प्रकाश, रमेश बामणिया, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर, पपु राम सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संत किसी एक जाति या धर्म के नहीं, पूरे समाज के होते हैं: कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के शमशाबाद में गुरु रविदास जयंती पर बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का अनावरण किया
श्री गुर्जर ने गुरु रविदास भवन का भी किया विधिवत उद्घाटन

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि संत किसी एक जाति अथवा धर्म के नहीं होते, बल्कि वे पूरे समाज के होते हैं। संत समाज को प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के सूत्र में बांधकर एक साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। श्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को पलवल के शमशाबाद स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क में बाबू जगजीवन राम दलित उत्थान ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरु रविदास ने समाज सुधार की दिशा बदली: कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देकर कहा कि भारत की भूमि युगों से संत-महापुरुषों की रही है। संत गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज सुधार की धारा को नई दिशा दी। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध कथन मन चंगा तो कठौती में गंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मन और कर्म पवित्र हों, तो किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाता है।
गुरु रविदास के विचारों पर चल रही है मोदी सरकार
इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी जाति या वर्ग भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाएं गुरु रविदास जी के विचारों का ही प्रतिरूप हैं।
गुरु रविदास भवन के लिए धन की नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
केंद्रीय राज्यमंत्री ने आयोजकों द्वारा रखी गई मांगों को पूर्ण करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन पूरे समाज के लिए उपयोगी होते हैं।
परंपरागत स्वागत एवं जन्मदिन समारोह
इस अवसर पर समाज की ओर से केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री गुर्जर का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हरियाणा सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के लिए हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना के लिए व्यापक निर्देश जारी किए
फाइनेंशियल कमिश्नर, रेवेन्यू और आपदा प्रबंधन विभाग और जनगणना 2027 के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिसूचना जारी की

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के संबंध में हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना के दौरान डेटा इकट्ठा करने के दायरे और प्रक्रिया को बताते हुए एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना फाइनेंशियल कमिश्नर, रेवेन्यू और आपदा प्रबंधन विभाग और जनगणना 2027 के लिए राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8 की उप-धारा (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जारी किया है। जनगणना 2027 दो चरणों में की जाएगी, पहला चरण यानी हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना और दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना। उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण के लिए मोबाइल ऐप, जनगणना प्रबंधन और निगरानी पोर्टल और सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल विकसित किए गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना अधिनियम के तहत नियुक्त सभी जनगणना अधिकारियों को अपने-अपने स्थानीय अधिकार क्षेत्र में, हाउस लिस्टिंग चरण के दौरान निर्धारित जनगणना शेड्यूल के माध्यम से सभी व्यक्तियों से विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने का अधिकार है। यह हाउस लिस्टिंग और आवास जनगणना, जनगणना 2027 के हिस्से के रूप में की जाने वाली जनसंख्या गणना के लिए आधार का काम करेगी। एकत्रित किए जाने वाले डेटा में पहचान की जानकारी शामिल होगी जैसे कि नगर निगम या स्थानीय अधिकारियों द्वारा दिया गया भवन नंबर या जनगणना नंबर, जनगणना घर नंबर और परिवार नंबर। जनगणना घर के फर्श, दीवारों और छत के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मुख्य सामग्री, घर का मुख्य उपयोग, उसकी भौतिक स्थिति और स्वामित्व की स्थिति के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी। जनगणना अधिकारी परिवार के विशेष कब्जे वाले रहने वाले कमरों की संख्या भी रिकॉर्ड करेंगे। परिवार की संरचना से संबंधित विवरण में परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम और लिंग, क्या मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य श्रेणियों से संबंधित है, और परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या शामिल होगी। हाउस लिस्टिंग अभ्यास में बुनियादी सुविधाओं और रहने की स्थितियों के बारे में भी व्यापक जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसमें पीने के पानी का मुख्य स्रोत और उपलब्धता, रोशनी का स्रोत, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच और शौचालय का प्रकार, गंदे पानी के निपटान की व्यवस्था, और नहाने और रसोई की सुविधाओं की उपलब्धता शामिल होगी। एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्य ईंधन के बारे में भी जानकारी रिकॉर्ड की जाएगी। बदलते लाइफस्टाइल और बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल को देखते हुए, नोटिफिकेशन में घरों की संपत्ति और कनेक्टिविटी के बारे में डेटा इकट्ठा करने का प्रावधान है। इसमें रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप या कंप्यूटर, और टेलीफोन, मोबाइल फोन या स्मार्टफोन का मालिकाना हक या इस्तेमाल शामिल है। साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड और कार, जीप या वैन जैसे ट्रांसपोर्ट के साधनों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसके अलावा, घर में खाए जाने वाले मुख्य अनाज के बारे में भी जानकारी रिकॉर्ड की जाएगी।

पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य: नायब सिंह सैनी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण
कृषि विभाग की गांव अण्टेहडी की 53 एकड़ भूमि पर की जा रही है प्राकृतिक खेती
10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत पर 25 प्रतिशत की दी जा रही है सब्सिडी
2.20 लाख पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा किए गए हैं स्वीकृत
26 हजार पशुपालकों को 106 करोड़ रुपये की राशि बीमा क्लेम के रूप में दी गई
गायों व भैंसों से ब्रूसैला रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किया गया है विशेष अभियान
अब तक प्रदेश में खोली जा चुकी हैं 287 महिला किसान डेयरी

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। दुग्ध उत्पादन, मूल्य संवर्धन, निर्यात संभावनाएं और स्टार्ट-अप संस्कृति में अपार अवसर हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है। इसी कड़ी में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं, उन्नत नस्ल संवर्धन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दुग्ध संग्रहण और विपणन की मजबूत व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रशिक्षण और ऋण सुविधाओं का भी विस्तार भी किया जा रहा है। सरकार का पशुपालकों की आय को बढ़ाना, जोखिम घाटे को कम करना और बाजार तक सीधी पहुंच बनाना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में आयोजित 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी समारोह के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सांसद श्री नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने देशी गाय को गुड़ खिलाकर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर पशुओं की विभिन्न नस्लों को देखा और पशुपालकों से बातचीत की। मेले में बनाए कैटवॉक पर अच्छी नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन देखा। इस दौरान ऊंट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न कैटेगरी में अव्वल आने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी हमारी ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते हमारे संकल्प का जीवंत प्रतीक है। धर्म-कुरुक्षेत्र की यह पावन धरा, जो कर्म, कर्तव्य और संतुलन का संदेश देती है, आज पशुपालन और ग्रामीण समृद्धि के संकल्प की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में इस प्रदर्शनी ने पशुपालकों, किसानों, युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया। यहां उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं की प्रदर्शनी, कैटल शो, आधुनिक तकनीकों की झलक, पशु स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण सत्र और नवाचार आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी ने यह सिद्ध किया कि हरियाणा का पशुपालन क्षेत्र परंपरा और प्रगति का सुंदर संगम है। प्रदेश के प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता 1 हजार 128 ग्राम है। इसका श्रेय पशुपालक भाई-बहनों को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन केवल आय का साधन नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हरियाणा की पहचान इसके समर्पित पशुपालकों, उन्नत नस्लों और वैज्ञानिक सोच से बनी है। दूध व दूध से बने उत्पाद, जैव-ऊर्जा, जैविक खाद और ग्रामीण रोजगार का आधार पशुपालन है। स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान और सशक्त गांव, यही विकसित भारत- विकसित हरियाणा का रास्ता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी देना, गुणवत्ता का सम्मान करना और नवाचार को बढ़ावा देना है। यहां कैटल शो के माध्यम से श्रेष्ठ नस्लों को पहचान मिली, पशुपालकों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को पशुपालन को सम्मानजनक एवं लाभकारी व्यवसाय के रूप में देखने की नई प्रेरणा मिली है। आधुनिक पशु आहार, टीकाकरण, रोग नियंत्रण, प्रजनन तकनीक और डिजिटल सेवाओं की जानकारी से आप पशुपालक और अधिक सशक्त बनेंगे।
कृषि विभाग की गांव अण्टेहडी की 53 एकड़ भूमि पर कर रहा प्राकृतिक खेती
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जमीन, जल और वायु को प्रदूषित होने की सभी समस्याओं का हल प्राकृतिक खेती है। इसमें अधिकतर कार्य प्रकृति द्वारा स्वयं ही किया जाता है। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना शुरू की थी। प्राकृतिक खेती के शुरू किए गए पोर्टल भी पर किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान 1 लाख एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की 53 एकड़ 4 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती करने का निर्णय लिया है। यह जमीन जिला कैथल के गांव अण्टेहडी में है। इसे पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र बनाने का किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यहां कुरुक्षेत्र में ही गुरुकुल, जींद के हमेटी, सिरसा के मंगियाना और करनाल के घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। गुरुकुल, कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्र में प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सलाहकार की भी नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 180 एकड़ भूमि में फैला प्राकृतिक कृषि फार्म हरियाणा में प्राकृतिक खेती को पुनः जीवंत बनाने का एक अनूठा उदाहरण है। इस फार्म में न कोई कीटनाशक और न ही कोई रासायनिक खाद प्रयोग किया जाता है। केवल गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार जीवामृत और घनामृत व बीजामृत का ही प्रयोग किया जाता है। खेती की यह पद्धति अल्प बजट पर आधारित है। एक देसी गाय से 30 एकड़ में प्राकृतिक खेती की जा सकती है। इस केन्द्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में हर तरह का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्हें इस केन्द्र में जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि बनाने की जानकारी दी जा रही है। ये प्राकृतिक खाद और कीटनाशक प्राकृतिक खेती के आधार स्तम्भ हैं।
2.20 लाख पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा किए गए स्वीकृत
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा अपनी मुर्रा नस्ल की भैंसों के लिए विख्यात है। इसके संरक्षण एवं विकास की दिशा में हम उच्च गुणवत्ता एवं अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंसों के मालिकों को 40 हजार रुपये तक का नकद प्रोत्साहन देते हैं। उन्होंने कहा कि पशु खरीदने के लिए तथा उनके पालन के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक 2.20 लाख पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। बैंकों द्वारा राज्य के पशुपालकों को 3 हजार 449 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।
10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 35 हजार से अधिक पशुधन इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारी दूध उत्पादकों को 70 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसी प्रकार छोटे किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए हाई टेक व मिनी डेयरी स्कीम चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 14,168 डेयरियां स्थापित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत 10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की स्कीम के तहत दो या तीन पशुओं की डेयरी खोलने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा 20 या इससे अधिक दुधारू पशुओं की हाई टेक डेयरी स्थापित करने के लिए ऋण पर 5 वर्षों तक ब्याज में छूट दी जाती है।
26 हजार पशुपालकों को 106 करोड़ रुपये की राशि बीमा क्लेम के रूप में दी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पशुपालन में जोखिम को देखते हुए सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत 15.33 लाख पशुओं का बीमा किया है। इस योजना के तहत कोई भी पशुपालक केवल 100 से 300 रुपये में बड़े पशु व 25 रुपये में छोटे पशु का बीमा करवा सकता है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के पशुपालकों के पशुओं का बीमा निरूशुल्क किया जाता है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 26 हजार पशुपालकों को 106 करोड़ रुपये की राशि क्लेम के रूप में दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने सभी पशुपालकों से अपील करता हूं कि आप अपने पशुओं का बीमा अवश्य करवाएं।
गायों व भैंसों से ब्रूसैला रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किया विशेष अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए घर द्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां कार्यरत हैं। प्रदेश में 2966 पशु चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से 71.26 लाख पशुओं को पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। पशुपालकों के लिए टोल फ्री नंबर 1962 का कॉल सेंटर हिसार में खोला गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा गाय व भैंसों को मुंह खुर व गलघोटू रोगों से मुक्त बनाने के लिए संयुक्त वैक्सीन का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य है। हमने वर्ष 2030 तक राज्य में गायों व भैंसों से ब्रूसैला रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।
अब तक प्रदेश में खोली जा चुकी है 287 महिला किसान डेयरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने राज्य में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के क्षेत्र में कारगर कदम उठाए हैं। इस उद्देश्य से राज्य में गौ सेवा आयोग बनाया है। हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम-2015 के तहत गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक कारावास व एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि देशी गायों की नस्ल सुधार के लिए राज्य में करनाल के उचानी और महेन्द्रगढ़ में हरियाणा पशु विज्ञान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला कैथल के क्योडक में ऐसा ही केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला किसान डेयरी योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके तहत अब तक 287 महिला किसान डेयरी खोली जा चुकी है।
कृषि, पशुपालन, बागवानी और मछली पालन की बनाई गई कई नई योजनाएं : श्याम सिंह राणा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विश्व के अंदर कुरुक्षेत्र का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार चार तरह से काम कर रही है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग और मछली पालन के क्षेत्र की कई नई योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में सीधे पेमेंट दी जा रही है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसान, पशुपालकों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू किया गया है।
किसानों व पशुपालकों के लिए जल्द ही एक कंपनी के सहयोग से करेंगे पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: नवीन जिंदल
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि किसानों व पशुपालकों के लिए जल्द ही एक कंपनी के सहयोग से पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में किट के माध्यम से पशुओं की बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालक कृषि की अर्थव्यवस्था का स्तंभ बना हुआ है। हमारे ग्रामीण लोग पशुपालन पर निर्भर है, इससे हमारे गांव का विकास हो रहा है। हमारा प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डेयरी के क्षेत्र में नए आयाम को छू रहा है। पशुधन मेला भारत की नई तस्वीर दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नई नई नस्ल के पशु पर काम करना होगा। हमारी घीर नस्ल की गाय को ग्रिलैंडों नस्ल में तब्दील करके 40 से 50 किलो दूध तक लेकर जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, प्रधान सचिव विजय दहिया, महानिदेशक डा. प्रेम सिंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हुए हादसे पर लिया संज्ञान
घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी सरकार

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जायेगा और इसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की तैनाती पलवल के थाना चांदहट में थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सुप्रीम अस्पताल में भर्ती 8 घायलों में से 4 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि शेष 4 का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इसके अतिरिक्त बीके सिविल अस्पताल में भर्ती 4 घायलों को भी उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कार
298 विजेताओं को सरकार की तरफ से दी गई 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की इनाम राशि

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: 41वीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अलग-अलग नस्ल मेल व फीमेल चैम्पियनशिप में 8 पशुपालकों को कुल 20 लाख रुपए की इनाम राशि दी है। इन पशुपालकों को अपने-अपने वर्ग के लिए 2.50 -2.50 लाख रुपए का चेक दिया गया है। अहम पहलू यह है कि राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में कुल 53 वर्गों में 298 विजेताओं को कुल 50 लाख 20 हजार 600 रुपए की राशि वितरित की गई है। हरियाणा के पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. प्रेम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुर्रा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव बूरसम निवासी नरेंद्र सिंह, मुर्रा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में हिसार के गांव सिंघवा खास निवासी ईश्वर सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस को चैम्पियन पुरस्कार दिया गया। इन दोनों पशुपालकों को इनाम के रूप में 2.50- 2.50 लाख रुपए की राशि का चेक दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा नस्ल मेल चैम्पियनशिप में पानीपत के गांव डिडवानी निवासी नरेंद्र की हरियाणा नस्ल के सांड ने चैम्पियन पुरस्कार हासिल किया है। इस पशुपालक को इनाम के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया है। इसी तरह हरियाणा नस्ल फीमेल चैम्पियनशिप में झज्जर के गांव गवालीसन निवासी अनूप की हरियाणा नस्ल गाय चैम्पियन रही, साहीवाल नस्ल मेल चैम्पियनशिप में करनाल के तरावड़ी निवासी अनुज का साहीवाल बैल चैम्पियन रहा। इसी प्रतियोगिता के फीमेल वर्ग में करनाल के दादूपुर रोडान निवासी राजबीर की साहीवाल नस्ल की गाय चैम्पियन रही। उन्होंने कहा कि एक्सोटिक क्रॉस ब्रीड मेल चैम्पियनशिप में गांव सगा निवासी पवन का पशु चैम्पियन रहा। इसी तरह करनाल के गांव गालिबखेडी का अक्षदीप की फीमेल पशु चैम्पियन रही। इन पशुपालकों को 2 लाख 50 हजार रुपए इनाम का चैक दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोहतक निवासी सन्नी के पशु को मुर्रा युवा बुल प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, महेंद्रगढ़ के झौक निवासी इंद्रजीत के पशु को मुर्रा बफेलो ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, रोहतक के भगवतीपुर निवासी रामनिवास के पशु को मुर्रा बफेलो हेल्फर प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, जींद के गांव अलेवा निवासी मोनू के पशु को मुर्रा मेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए, झज्जर के गांव वजीरपुर निवासी प्रदीप कुमार के पशु को मुर्रा बफेलो फीमेल काफ प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 21 हजार रुपए, यमुनानगर के अलहर निवासी गोपाल कृष्ण की गाय को हरियाणा गाय इन मिल्क श्रेणी प्रतियोगिता में प्रथम आने 51 हजार रुपए, कैथल के खरक पांडवा निवासी विक्रम की गाय को हरियाणा गाय ड्राई प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 51 हजार रुपए, भिवानी के गांव भवानी खेड़ा निवासी आशीष के पशु को हरियाणा पेयर बुललॉकस की श्रेणी वाली प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार के तौर पर 51 हजार रुपऐ की राशि इनाम के तौर पर दी गई है।

लक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने जीती बुलेट
चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. अनिल बनवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में रोजाना पंजीकरण करवाने वाले पशुपालकों और किसानों के लिए विभाग की तरफ से लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार देने की योजना तैयार की गई थी, जिसमें करनाल के गांव खेडा निवासी धर्म सिंह ने बुलेट जीती है। उन्होंने कहा कि करनाल के गांव जानी निवासी रामपाल, कुरुक्षेत्र के गांव ढूढा निवासी रणदीप सिंह व पाला राम की ड्रा में मिल्किंग मशीन निकली है। कुरुक्षेत्र के गांव बरोट निवासी कृष्ण कुमार, करनाल के गांव डिंगर माजरा निवासी देवी सिंह, कुरुक्षेत्र निवासी वृंदा शर्मा, प्रदीप रावल, पंकज, जींद के गांव पलवा निवासी कृष्ण का लक्की ड्रा निकला है। इन विजेताओं को महानिदेशक डा. प्रेम सिंह ने मौके पर ही सम्मानित किया गया है।

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में दिखाई दे रहा मिनी दुनिया का नजारा
अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में बिखरा भूटान के कारीगरों की कुशलता का जादू
हस्तनिर्मित बैग और पारंपरिक थालियां बन रही आकर्षण का केंद्र
39वां अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला – 2026

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में श्मिनी दुनियाश् का मनोरम नजारा देखने को मिल रहा है। मेले के अंतरराष्ट्रीय पवेलियन में पड़ोसी देशों के शिल्पकारों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें भूटान के स्टॉल दर्शकों और खरीदारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस स्टॉल पर भूटान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वहां के कारीगरों की कुशलता देखी जा रही है। इस स्टॉल पर उपलब्ध हाथ के बुने हुए बैग अपनी बारीक कारीगरी और चटकीले रंगों के कारण महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। ये बैग न केवल टिकाऊ हैं, बल्कि भूटानी परंपरा को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ते हैं। इसके साथ ही लकड़ी और बांस की नक्काशी से तैयार पारंपरिक प्लेट और बर्तन अपनी अनूठी बनावट के लिए कला प्रेमियों को खूब लुभा रहे हैं। स्टॉल पर घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हाथ से तैयार किए गए शो – पीस और वॉल हैंगिंग उपलब्ध हैं, जो भूटानी वास्तुकला की एक खूबसूरत बानगी प्रस्तुत करते हैं। स्टॉल की एक और खासियत वहां मिलने वाली हस्तनिर्मित सुगंधित अगरबत्तियां हैं। प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार इन अगरबत्तियों की भीनी – भीनी खुशबू पूरे पवेलियन को महका रही है।
पर्यटकों का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
भूटानी स्टॉल की संचालक थिनले कोडन ने बताया कि मेले में पर्यटकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पयर्टक स्टॉल पर आकर भूटान की संस्कृति और हस्तशिल्प की बारीकियों को जानने में भी गहरी रुचि दिखा रहे हैं और उनके उत्पादों को खरीद रहे हैं।

शिक्षा के सशक्त आधार से ही बनेगा विकसित भारत : राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प पथ पर शिक्षा एक अहम कड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तनकारी प्रयास कर रही है, ताकि मजबूत शैक्षिक आधार के साथ देश की प्रगति और अधिक सुदृढ़ हो सके। कैबिनेट मंत्री रविवार को गुरुग्राम के डीपीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘सारंग’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत भी मौजूद रहे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ, तब गुरुग्राम और विशेषकर दक्षिण हरियाणा को विकास की दृष्टि से पिछड़ा माना जाता था। समय के साथ औद्योगिकीकरण और रियल एस्टेट में हुए निवेश ने गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाई है। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की आवश्यकता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2014 से अब तक कई निर्णायक कदम उठाए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय उन्हीं दूरदर्शी प्रयासों का साकार रूप है, जो क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा प्रदान कर रहा है। सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अवसंरचना और उद्योग-शिक्षा समन्वय के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है, ताकि विकसित हरियाणा के साथ विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

कम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है प्राकृतिक खेती – राज्यपाल आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों को रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
प्राकृतिक खेती को प्रत्येक किसान व खेत तक पहुंचाने के लिए खरखौदा स्थित भरत वाटिका में किया गया प्राकृतिक खेती समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: प्राकृतिक खेती की अवधारणा को प्रदेश के किसानों और खेत – खलिहानों तक पहुँचाने के लिए आज सोनीपत के खरखौदा स्थित भरत वाटिका में श्प्राकृतिक खेती समृद्ध किसान सम्मेलनश् का आयोजन किया गया। प्राकृतिक खेती पर आधारित इस किसान सम्मेलन में गुजरात एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती पूरी तरह प्रकृति के नियमों पर आधारित, कम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है। इसका मूल आधार देसी गाय है। उन्होंने वैज्ञानिक तथ्यों के साथ बताया कि देसी गाय के गोबर और गोमूत्र में करोड़ों की संख्या में लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जो मिट्टी को पुनःरू जीवंत कर देते हैं। राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती में सबसे उपयोगी जीवामृत की विधि समझाते हुए बताया कि देसी गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़, दाल के बेसन और खेत की मिट्टी से तैयार जीवामृत खेत में डालने से सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या तेजी से बढ़ती है। ये सूक्ष्म जीवाणु पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व तैयार करते हैं, केंचुओं की संख्या बढ़ाते हैं और मिट्टी की जलधारण क्षमता में सुधार करते हैं। इससे भूमि दोबारा उपजाऊ बनती है, पैदावार बढ़ती है और खेती टिकाऊ बनती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेतों में केंचुए, मित्र कीट और सूक्ष्म जीवाणु वापस आते हैं, जिससे मिट्टी नरम होती है, वर्षा का जल धरती में समाता है और भूजल स्तर को भी संरक्षण मिलता है। यह पद्धति न केवल किसान की आय बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाया है और हरियाणा सरकार द्वारा भी प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से किसानों को निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रासायनिक खेती के दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिसका सीधा संबंध जहरीले रसायनों से उगाए गए भोजन से है। किसान सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्राकृतिक खेती पद्धति न केवल किसान की आय बढ़ाएगी, बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि किसान समर्थ होगा तो देश भी समर्थ होगा, क्योंकि भारत की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ खेती है।

मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में: हरविंदर कल्याण
करनाल के गांव फुरलक और बसताड़ा में सम्मेलन में बोले विधानसभा अध्यक्ष

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र के विजन के लिए जरूरी है कि राष्ट्र का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि धरातल पर गांवों को मजबूत करना जरूरी है। गांव देश की तरक्की का अद्धर हैं। श्री हरविंदर कल्याण आज करनाल के घरौंडा हलके के गांव फुरलक और बसताड़ा के आरपीआईआईटी कॉलेज में आयोजित जी राम जी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मानना है कि राष्ट्र की तरक्की के लिए आवश्यक है, मजदूरों के हाथों में काम हो और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की स्थिति मजबूत बने। इसी कड़ी में मनरेगा में बदलाव करके किसानों एवं मजदूरों के हक में इसे वीबी-जी राम जी किया गया है। श्री कल्याण ने इस मौके पर हलके में पिछले 11 सालों में कराए गए मुख्य विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हरियाणा में सरकारी नौकरियां केवल सिफारिश पर मिलती थी। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा की गई व्यवस्था परिवर्तन के परिणाम स्वरूप आज मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव करने पड़ते हैं। पता चलने पर कमियों को भी दूर किया जा रहा है। श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, मजदूरों व गरीबों का दर्द समझते हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और आम जन उपस्थित थे।

शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
कैबिनेट मंत्री ने गांव गंगवा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक समारोह में शिरकत की
चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री गंगवा आज हिसार के गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल – मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनता है, जिससे उनमें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार होता है। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने विद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण और कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूल से संबंधित जो भी कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। वार्षिक समारोह के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने विद्यालय परिसर में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़: राव नरबीर सिंह
पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत 5 नए शहर होंगे विकसित, एनसीआर को मिलेगी नई दिशा

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विजन को साकार करने में दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका अहम है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। इसी अनुरूप हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचएसआईआईडीसी का दायित्व केवल आय अर्जन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उद्योगपतियों को सुविधाजनक सेवाएं, त्वरित प्रक्रियाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना निगम का मूल उद्देश्य होना चाहिए। श्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को और तेज करने के लिए 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 आईएमटी को स्वीकृति मिल चुकी है और उन्हें विकसित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और आगामी बजट में इस वृद्धि को और आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश का औद्योगिक विस्तार निरंतर बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 10 में से 3 आईएमटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनकी धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा। इसके साथ ही विकसित किए जाने वाले 5 नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली में बढ़ते जनसंख्या दबाव को भी कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा कृषि प्रधान हरियाणा, गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर पहले ही बेंगलुरु और हैदराबाद जैसी वैश्विक पहचान वाले शहरों को चुनौती दे चुका है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।

चहुंमुखी विकास राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही बेहतर मूलभूत सुविधाएं
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की अतिरिक्त नई बिल्डिंग का किया शिलान्यास

चंडीगढ़, 09 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की घोषित विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर नरवाना विकसित क्षेत्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र ने विकास की नई उड़ान भर ली है। निकट भविष्य में प्रगति की इस रफतार को और गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगाा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस की अतिरिक्त नई बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने 9 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली रैस्ट हाऊस की अतिरिक्त तीन मंजिला इमारत की नींव रखी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसकी दो मंजिलों पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहराव के लिए कमरे व ऑफिस बनाए जाएंगे। इस भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल के नये भवनों के निर्माण की शुरुआत भी की जाएगी। नरवाना शिक्षित, सुरक्षित और विकसित क्षेत्रों की अग्रणी पंक्ति में शुमार हो, यह उनका सपना है और इसे साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को बरसाती सीजन में जल भराव से मुक्त करने तथा बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाईन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क तथा नहरी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के चहूंमुखी विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं से नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी बराबर फायदा मिलने लगा है। उन्होंने बाबा गैबी साहिब मंदिर में चल रही श्री भागवत कथा में शिरकत करते हुए कहा कि भारत सनातन संस्कृति और वैदिक पद्धति के संस्कारों की भूमि और उन्हीं का अनुसरण करते हुए बाबा गैबी साहिब मंदिर क्षेत्र में एक उल्लेखनीय अध्यात्म प्रेरणा को प्रकाशित कर रहा है। क्षेत्र के लोगों की बाबा गैबी साहिब के प्रति अटूट आस्था है, जिसका लोगों को सुखद एवं मंगलमय जीवन के रूप में उपहार मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने गैबी साहिब मंदिर में आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।

शहीदों की शहादत में करनल डिलन की 20वीं पुण्यतिथि पर निकली
शवपुरी, 09 फरवरी, अभीतक: मध्य प्रदेश के शिवपुरी पैदल मसाला यात्रा शिवपुरी जैसा की विधि तय की प्रतिवर्ष की इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था बीपीएम जय हिंद मिशन एवं संत रविदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त प्रधान में जिला मुख्यालय स्थित तात्या टोपे स्मारक पर नमन करते हुए पैदल मिसाल यात्रा निकाली गई जिसके मुख्य अतिथि कलेक्टर रविंद्र चैधरी पूर्व विधायक प्रहलाद भारती आध्यात्मिक गुरु रघुवीर सिंह कॉलेज आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी कालूराम मीणा डिप्टी कमांडेड भूपेंद्र सिंह गोसाई स्टेट ऑफिस संजय चतुर्वेदी सीपीसी स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर सुनील तिवारी रहे कैथल से प्रमुख समाजसेवी लाजपत राय सिंगला को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया मैं 1998 से लेकर लगातार सामाजिक कार्य कर रह हैं 68 बार दान दे चुके हैं कोई भी सामाजिक कार्य हो उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं कलेक्टर रविंद्र चैधरी ने सामाजिक कार्यों की फोटो देखी और सामाजिक कार्यों की सराहना की ऐसे ही आप सामाजिक कार्य करते रहिए इस मौके पर सामाजिक संस्थाएं समाजसेवी व पत्रकार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गयाइस अवसर पर पर बीपीएम जय हिंद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर जेल अधीक्षक वीएस मौर्य सचिव श्रीमती माया मोर्य संत रविदास लोक कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कपिल मौर्य सहित संस्था के राम लखन धाकड़ जैक एंड जय स्कूल संचालक जवाहर सिंह रावत मीडिया साथी रायसेन खान गुड्डू राजूयादव मणिकांत शर्मा भूपेंद्र शर्मा विकल हरियाणा के इस पैदल मसाज यात्रा को जिला मुख्यालय से ग्राम हातोद तक के लिए रवाना करने हेतु कलेक्टर रविंदर चैधरी पूर्व विधायक प्रहलाद भारती आध्यात्मिकगुरु रघुवीर सिंह कॉलेज आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी कालू राम मीणा डिप्टी कमांडेड भूपेंद्र सिंह गोसाई स्टेटऑफिस संजय चतुर्वेदी सीपीसी स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं आइटीबीपी का बल मौजूद रहा जो देशभक्ति गीतों के साथ पूरे समय रैली में शामिल रहे इस रैली का जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा करते हुए एवं वह पदार्थ के द्वारा स्वागत किया गया गणेश का के द्वारा 11 तोपों की सलामी दी गई इस अवसर पर दूर-दूर से आए देश भगत स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *