






विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाणा योगा कमिशन द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत योगा क्लास आयोजित की गई
असेंबली समय में 6 दिन तक लगातार सूर्य नमस्कार आदि योग क्रियाएं करने का सभी बच्चों ने संकल्प लिया
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: वीरवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाणा योगा कमिशन के द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान 2026 के अंतर्गत योगा क्लास आयोजित की गई तथा असेंबली समय में 6 दिन तक लगातार सूर्य नमस्कार आदि योग क्रियाएं करने का सभी बच्चों ने संकल्प लिया। आयुष योग शिक्षक श्री राजेंद्र सिंह ने स्कूल के सभी बच्चों व अध्यापकों सहित सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया व उसके लाभ की विस्तृत जानकारी दी। अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने योग प्रशिक्षक श्री राजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को बताया किनियमित सूर्य नमस्कार करने से बच्चों में शारीरिक बल की वृद्धि होती है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मानसिक स्थिति ठीक होती है और मन आत्मा बुद्धि का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। सूर्य नमस्कार हमारी तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को ऊर्जावान बनाता है। इसका नियमित अभ्यास पूरे शरीर में शुद्ध रक्त का संतुलित संचार और सभी प्रणालियों में पूर्ण समन्वय प्रदान करता है। इस प्रकार यह साधक को संपूर्ण मानसिक और शारीरिक पुष्टता प्रदान करता है। अंत में सभी बच्चों व अध्यापकों को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार व नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।
https://www.facebook.com/share/v/17sXirtdGk
https://www.facebook.com/share/v/1Asmm9WA2z
https://www.facebook.com/share/v/14YYXPSoheP



एल. ए. सी. सै. स्कूल में आयुष मंत्रालय व हरियाणा योग आयोग की तरफ से सूर्य नमस्कार करवाया गया
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में आयुष मंत्रालय व हरियाणा योग आयोग की तरफ से सूर्य नमस्कार करवाया गया। योग स्पेस्लिस्ट बलदेव, योग सहायक गौतम व प्रवीण के नेतृत्व में बच्चों ने योग क्रिया करवाई। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि आयुष विभाग झज्जर व हरियाणा योग आयोग की तरफ से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सूर्य नमस्कार क्रियाएं करवाई जा रही हैं। इसी के अंतर्गत आज एल.ए.स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि हमें इस तनावग्रस्त समय में बच्चों के लिए इस तरह के योग कार्यक्रम आयोजित करवाते रहने चाहिए। आज के इस मेडिटेशन कार्यक्रम में 600 से अधिक बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। स्कूल संचालक संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार व यौगिक क्रियाएँ हमेशा मानव जीवन के लिए बेहतर होती हैं। मैनेजमेंट सदस्यों ने मिलकर आयुष डिपार्टमेंट कि तरफ से योग स्पेस्लिस्ट बलदेव,योग सहायक गौतम व प्रवीण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल कुमार व एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव आदि मौजूद रहे। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया।





महिलाओ को स्वरोजगार शुरु करने के लिए जागरूकता अभियान
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर ने गाँव समसपुर माजरा में उधमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें आरसेटी के द्वारा दी जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्थान से संकाय सतपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह समाज की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक है। जब महिलाएँ अपनी पूरी क्षमता को पहचानती हैं और उसे साकार करती हैं, तो यह न केवल उनके जीवन को सुधारता है, बल्कि पूरे समाज को भी लाभ पहुँचता है। महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी साधन है। महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। जब महिलाएँ शिक्षित होती हैं, तो वे अपने परिवार और समाज को बेहतर दिशा में मार्गदर्शन कर सकती हैं। इस कार्यक्रम में महिलाओं को ऋण योजनाओ से सम्बंधित जानकारी दी और बैंक में खाता खुलवाने और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना से जुडी हुई जानकारी भी दी। आज के दौर में एकल परिवार है और महंगाई का दौर है एक घर में अकेले पुरुष की कमाई से घर चलाना मुश्किल है तो महिलाओ को भी आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि घर और बच्चो की शिक्षा अच्छी तरह चल सकेद्य संस्थान द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 60 तरह के अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जा रहे है और सभी प्रशिक्षण निशुल्क है इसके साथ ही कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडो के अनुसार ऋण देने में सहयोग प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोगो को दिया जाता है इस कार्यक्रम में गाँव के सरपंच सतपाल और स्वच्छ भारत मिशन से ब्लाक कोऑर्डिनेटर मीनू ने विशेष योगदान दियाद्यसंस्थान में जल्द ही सिलाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम च्छठ आरसेटी, पुरानी तहसील झज्जर में शुरू किया जा रहा है।


बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित
मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करने की दी जानकारी
बहादुरगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) अभिनव सिवाच के निर्देशन में निर्वाचन कानूनगो मनीष द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) सुनील कौशिक, सुरेंद्र खत्री (बीडीपीओ), जूनियर प्रोग्रामर अरुण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्वाचन कानूनगो मनीष ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने सभी बीएलओ से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर सत्यापन का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न करें। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत का समयबद्ध व संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
एक छत के नीचे सभी विभागों की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान करना है, जिससे सुशासन की अवधारणा को और अधिक मजबूती मिले। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में उपायुक्त नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित सात शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य स्थापित करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराएं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि शिकायतों का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित होगा और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अनिल कुमार, सतेंद्र मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

55 हजार 248 किसानों की बनी फार्मर आईडी,
डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य रू उपायुक्त
डिजिटल एग्री स्टैक अभियान मिशन मोड में, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी पहल को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाएगा, इसलिए कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी भविष्य की कृषि व्यवस्था की मजबूत डिजिटल पहचान बनेगी। इसी आईडी के आधार पर किसानों को सब्सिडी, सरकारी योजनाओं, अनुदानों, फसल बीमा, ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। बिना फार्मर आईडी के किसान इन लाभों से वंचित हो सकते हैं, इसलिए अधिकारी सुनिश्चित करें कि एक भी पात्र किसान छूटने न पाए। उपायुक्त पाटिल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से लाभार्थियों की पहचान अधिक सटीक होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल 55 हजार 248 किसानों की डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। ब्लॉकवार प्रगति के अनुसार बादली में छरू हजार 364, बहादुरगढ़ में 12 हजार 764, बेरी में नौ हजार 726, झज्जर में 12 हजार 733, मातनहेल में नौ हजार 387 तथा सालावास में चार हजार 274 किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव विशेष कैंप आयोजित कर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए और मौके पर ही आईडी जनरेट की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान की गति प्रभावित न हो और अधिक से अधिक किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।



बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण : हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकुला द्वारा बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 21 दिवसीय चालक एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बहादुरगढ़ (झज्जर) तथा रोहतक स्थित मारुति साजुकी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा। निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण केवल हरियाणा की स्थायी निवासी बीपीएल महिलाओंध्लड़कियों के लिए है। पात्रता के अनुसार आवेदिका की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली आवेदिकाओं को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदिका की दृष्टि अच्छी होनी चाहिए (रंग दृष्टिहीनता न हो) और उसके पास वैध लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली या परिवार पहचान पत्र के अनुसार जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को 1000 रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा। निगम ने कैथल, झज्जर, रोहतक और जींद जिलों की इच्छुक एवं पात्र महिलाओंध्लड़कियों से 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सभी कॉलम सही प्रकार से भरकर तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित ई-मेल 1982ीूकब/हउंपसण्बवउ, पंजीकृत डाक या संबंधित जिला कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करवाए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र में दूरभाष नंबर, ई-मेल एड्रेस तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित प्रपत्र संबंधित जिला प्रबंधक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। झज्जर के लिए जिला प्रबंधक, हरियाणा महिला विकास निगम का कार्यालय 612, वार्ड नंबर-15, पुराने बस स्टैंड के पास स्थित है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01251-299560 या ई-मेल रींररंतीूकब/हउंपसण्बवउ पर संपर्क किया जा सकता है।
झज्जर में बिजली उपभोक्ता अदालत आज शुक्रवार (13 फरवरी) को
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निवारण
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 13 फरवरी शुक्रवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।




डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों को यातायात नियम व नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया गया
बहादुरगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार तथा थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की टीम ने डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे हम अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। उन्होंने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने पर जोर दिया। साथ ही वाहन को निर्धारित लेन में चलाने, तेज आवाज में संगीत न बजाने, सड़क संकेतों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सलाह दी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि नशा एक घातक बुराई है, जो शरीर, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की शिकायत मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 9050 8915 08, 1933 या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
शिवरात्रि पर गांव बिरधाना में विशाल कुश्ती दंगल 15 को
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को गांव बिरधाना में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती दंगल में पहला ईनाम एक लाख रुपये, द्वितीय ईनाम 51 हजार रुपये व तृतीय ईनाम 31 हजार रुपये दिया जाएगा। इस बार कुश्ती दंगल में पहली तीनों बड़ी कुश्ती आर-पार की होगी। इसके अलावा कुश्ती दंगल में अनेक छोटी ईनामी कुश्तियां भी करवाई जाएंगी।

जिला परिषद चैयरमेन कप्तान बिरधाना ने गांव नौगांवा में फैले वायरस के कारण हुई पशुओं की मृत्यु को लेकर उपायुक्त रविंद्र स्वप्निल पाटिल चर्चा की
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: जिला परिषद चैयरमेन एवं भाजपा नेता कप्तान बिरधाना ने कहा है कि गांव नौगांवा में फैले वायरस के कारण हुई भयानक त्रासदी से बड़ी संख्या में पशुओं की मृत्यु पर आज उपायुक्त श्री रविंद्र स्वप्निल पाटिल एवं पशुपालन विभाग के उपनिदेशक श्री मनीष डबास के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चैयरमेन कप्तान सिंह ने कहा है कि बैठक में प्रभावित गांव की स्थिति, पशुओं की मृत्यु के कारणों तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, इस आपदा से प्रभावित गरीब पशुपालकों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा दिलाने के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा है कि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी तथा गांव में आवश्यक चिकित्सकीय एवं रोकथाम संबंधी कदम तत्काल प्रभाव से उठाए जाएंगे।
झज्जर शहर की व्यवस्था को लेकर बोली विधायक गीता भुक्कल
क्हा: जिला परिषद और नगर परिषद बना भ्रष्टाचार का अड्डा
पहले कमिशन देने पर हो रहे टेंडर और काम होने के बाद फिर कमिशन
शहर व गांव में हो रहे कार्यों की विधानसभा में रखेंगे विजिलेंस जांच की मांग
जिला परिषद चेयरमैन की तरफ से नौगांवों में दो दो लाख के चेक देने पर गीता भुक्कल का बयान
कहाः हमने नौगांव पहुंचकर पशुपालकों से की बात, सरकार के संज्ञान में लाया गया मामला
कप्तान बिरधाना सरकार का हिस्सा, उनको भी मजबूती से उठाना चाहिए मुद्दा
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर बोली विधायक गीता भुक्कल
कहा: लोकसभा में विपक्ष में बोलने का नहीं दिया जा रहा मौका, इसलिए विपक्ष ला रहा अविश्वास प्रस्ताव
हरियाणा बजट को लेकर बोली गीता भुक्कल
कहा: बजट को लेकर विपक्ष की तैयारियां पूरी
आर्थिक व कानून व्यवस्था के हिसाब से बजट होना चाहिए अच्छा, हर वर्ष भूपेंद्र हुड्डा लोहड़ी व मकर संक्रांति पर देते हैं लंच
इस बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आने का मिला
बुजुर्गों की पेंशन काटने बहुत बड़ा मुद्दा




भठ्ठे पर बच्चे बाल श्रम करते पाए गए, भठ्ठे मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही शुरू
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (क्स्ै।) की संयुक्त जिला टीम ने विक्रम सिंह पैनल अधिवक्ता के नेतृत्व में बादली रोड पर जहांगीरपुर गाँव के एक भठ्ठे पर बाल श्रम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भठ्ठे पर बच्चे बाल श्रम करते पाए गए, जिस पर भठ्ठे मालिक के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई। टीम ने बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 की धारा 3 एवं 14 के तहत कार्रवाई आरंभ की। बच्चे श्रमिकों को मुक्त कर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया।
मरीजों के साथ नागरिक अस्पताल में दुर्व्यवहार व मारपीट जैसी घटनाएं
हुई आम बात, उपायुक्त को की गई शिकायत
झज्जर, 12 फरवरी, अभीतक: झज्जर के नागरिक अस्पताल में मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट जैसी घटनाएं हर रोज की बात हो गई है और यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को लज्जित होना पड़ता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज व उनके साथ आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी तक नहीं दे रहे हैं। खास बात यह है कि सिफारसी चिट्ठी पर कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कई कर्मचारियों का व्यवहार तो लोगों के लिए बार-बार अपमान का कारण बन रहा है और यह कर्मचारी ने केवल मरीज व उसके साथ आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं बल्कि धमकी भी देते हैं कि जो उनसे उनसे कुछ हो सकता है तो वह कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मनमानी और उनका दुर्व्यवहार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसी ही घटना राजकीय प्राथमिक विद्यालय झज्जर के शिक्षक अशोक कुमार के साथ घटित हुई है। अशोक कुमार की बेटी को मिर्गी का दौरा पडा और वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंच गया। बेटी की स्थिति ज्यादा गंभीर थी, इसलिए उसने स्कूटी को गेट के पास तक ले जाने का प्रयास किया और इसी बात पर गार्डाें द्वारा अशोक कुमार व उसके साथ आई बेटी से दुर्व्यवहार किया गया बल्कि मारपीट तक की गई। अब यह मामला उपाय स्वप्नील रविंद्र पाटील के दरबार में भी पहुंच गया है लेकिन देखना यह है कि अपने आप को थानेदार समझने वाले ग्रुप डी के कच्चे कर्मचारी यानि गार्ड पर दुर्व्यवहार करने की स्थिति में कोई कार्रवाई होती है या नहीं अशोक कुमार सहित अनेक लोगों का कहना है किऐसे कर्मचारियों को एक या दो शिकायत आने पर नौकरी से हटा देना चाहिए। वीरवार को हडताली कर्मचारियों के धरने के दौरान भी यह मुद्दा उठा। कहा गया कि अपनी स्कूटी को तत्परता से मैडिकल के अंदर कुछ ही दूरी पर ले गए। ताकि शीघ्र ही बेटी को वहां उपचार उपलब्ध करवा सके। लेकिन वहां पर उपस्थित ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ नौक-झौक ने गंभीर रूप अख्तियार कर लिया। साथी शिक्षक के साथ मार-पीट की गई। 112 नम्बर पर कॉल किए जाने के पश्चात् पुलिस कर्मियों ने इन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विडियो रिकॉर्डिंग करने पर इनकी धर्मपत्नी व इनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इनका मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आज रैली स्थल पर इन्होंने अपने साथ किए गए कुकृत्य की वहां हृदयविदारक घटना सुनाई। राजकीय विद्यालय अध्यापक संघ व कुछ अन्य संगठन जिला उपायुक्त के पास गए। जिला उपायुक्त झज्जर ने सम्पूर्ण घटना वृतांत को ध्यानपूर्वक सुनकर मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संज्ञान लिया।




शिक्षा बोर्ड के निवर्तमान चेयरमैन पवन शर्मा का चैंका देने वाला कारनामा
भिवानी, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा के पद का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को पूरा हो चुका है। उन्होने चेयरमैन का पद भी छोड़ दिया है। पर चेयरमैन पद की सुविधाओं का मोह नहीं छूट पा रहा है। पद छोड़ने के 12 दिन बाद भी ये पूर्व चेयरमैन पवन शर्मा सरकारी गाड़ी और गनमैन लिए घूम रहे हैं। गनमैन को साथ लेकर सरकारी गाड़ी में चंडीगढ के चक्कर लगा रहे हैं अपना कार्यकाल बढ़वाने के लिए। कहा जा रहा है कि इनके कारनामों के बारे में सीएम सर को अवगत करवा दिया गया है। समझा जाता है कि इनके कार्यकाल में हुए कामों की जांच करवाई जायेगी?

गिलाकोर विद्यालय में फ्रांसीसी सैलानी दल का शैक्षिक भ्रमण कल
विद्यालय को भेंट करेंगे कप्यूटर और प्रिंटर
जोधपुर, 12 फरवरी, अभीतक: चामु क्षेत्र की गिलाकोर ग्राम पंचायत स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में फ्रांसीसी सैलानियों का दल शैक्षिक भ्रमण पर आएगा। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि थार ओएसिस रिजॉर्ट एवं कैंप गुमानपुरा के सौजन्य से फ्रांस देश से ईजीरेडियूसेज ग्रुप संयोजक फिलिप एवं चीफ टूर गाइड अरुण सिन्हा के नेतृत्व में 38 विदेशी पर्यटकों का दल शुक्रवार को विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण करेगा। इस अवसर पर राजस्थानी फ्रांसीसी संस्कृति को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैत्री खेल गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें कबड्डी एवं रस्साकस्सी खेल शामिल हैं। सैलानी छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और फ्रांसीसी भाषा, संस्कृति और इतिहास के बारे में बताएंगे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा फ्रांसीसी सैलानियों की टीम का राजस्थानी परंपरा अनुसार ढोल – नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। बिश्नोई ने बताया की पर्यटक भ्रमण के दौरान विद्यालय में 11 कंप्यूटर सेट एवं प्रिंटर भेंट करेंगे, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा के लिए और अधिक संसाधन मिलेंगे। चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा उद्यमी जसवंत सिंह देवड़ा एवं प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने बताया कि यह भ्रमण विद्यालय के छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।





सहकारिता से ही संभव है युवाओं का उत्थान और महिला सशक्तिकरण: प्राचार्य विनोद यादव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
रेवाड़ी, 12 फरवरी, अभीतक: आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के सभागार में हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लि० (हरकोफैड), पंचकूला के तत्वावधान में जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 40 प्रतिभागियों ने युवा उत्थान में सहकारिताओं की भूमिका तथा महिला सशक्तिकरण सहकारिताओं द्वारा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी लेखनी के माध्यम से विचार साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने की। सहकारिता विभाग की ओर से शिक्षा अनुदेशक पूनम यादव ने विशेष रूप से शिरकत की। मंच का कुशल संचालन शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
प्रथम स्थान: कुंजन (रावमावि, सुलखा) – ₹2100 नकद
द्वितीय स्थान: ईश्वर (रावमावि, रेवाड़ी) – ₹1500 नकद
तृतीय स्थान: प्रिया (पीएमश्री रावमावि, पाल्हावास) – ₹1100 नकद
सांत्वना पुरस्कार: योगेश (रावमावि, सहारनवास) एवं चंचल (राआदर्श संस्कृति वमावि, बीकानेर) – ₹700 नकद
प्रमुख व्यक्तित्वों के विचार: राजेश वर्मा (खण्ड शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी)
सहकारिता का सिद्धांत एक सबके लिए और सब एक के लिए आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। निबंध लेखन जैसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल वैचारिक स्पष्टता लाते हैं, बल्कि उन्हें समाज की आर्थिक संरचनाओं को समझने में भी मदद करते हैं। युवाओं को सहकारिता के मॉडल को अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने चाहिए।
विनोद यादव (प्राचार्य, रावमावि रेवाड़ी): विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना है। आज के निबंधों के विषयकृयुवा और महिलाएं-समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। सहकारिता के माध्यम से इन दोनों वर्गों का सशक्तिकरण देश की प्रगति की गारंटी है। हमें खुशी है कि हमारे विद्यालय को इस सार्थक आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला।
मनोज कुमार वशिष्ठ ( शिक्षाविद ): अभिव्यक्ति की कला किसी भी विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास का अहम हिस्सा है। आज प्रतिभागियों ने जिस गहराई के साथ सहकारिता और सामाजिक बदलाव के अंतर्संबंधों को कागज पर उतारा है, वह सराहनीय है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट वितरित की गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


औद्योगिक विकास से ही देश बनेगा पूर्ण विकसित : उद्योग एवं वन, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह
रेवाड़ी बार एसोसिएशन ने किया कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का अभिनंदन
रेवाड़ी, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के वाणिज्य उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि औद्योगिक विकास से ही कोई राष्ट्र उन्नति की राह पर आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है कि देश में नए उद्योग लगें और भारत के कुल उत्पादन में वृद्धि हो। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह गुरुवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन की ओर से कोर्ट परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। बार एसोसिएशन की मांग पर उन्होंने बार को 25 लाख रुपए का अनुदान और नियमानुसार सीएसआर के तहत संगठन को अनुदान दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्योग मंत्री होने के नाते उनका लगातार प्रयास है कि हरियाणा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नए औद्योगिक सेक्टर विकसित हों। इसी उद्देश्य से उन्होंने रेवाड़ी जिला में एक आईएमटी को मंजूरी दिलवाई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का भी प्रयास है कि प्रदेश का समुचित औद्योगिक विकास होना चाहिए। मंत्री राव नरबीर ङ्क्षसह ने कहा कि एचएसआईडीसी के एमडी जल्दी ही प्रस्तावित आईएमटी की भूमि के लिए किसानों के साथ एक मीटिंग करेंगे, जिससे कि पर्याप्त जमीन इस परियोजना के लिए मिल सके। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के कार्य में सरकार का सहयोग करें। केवल सरकार के प्रयास से प्रदूषण को काबू नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम नागरिकों को भी पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना चाहिए। इस मौसम में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जिससे कि हमारा वातावरण जीवन के अनुकूल रहे। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने यह विश्वास दिलाया कि सभी अधिवक्ता प्रदूषण नियंत्रण में अपना सहयोग देंगे और फरवरी से अगस्त माह के बीच तीन हजार से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में बावल व कोसली बार ने भी उद्योग एवं पर्यावरण, वन मंत्री का अभिनंदन किया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी.एस. वधवा, एसीजेएम जोगेंद्री सहित अनेक न्यायिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत यादव, सचिव ब्रह्म यादव, हरिंद्र यादव, जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, महेश फौजी, भवनीश यादव, पार्षद रोहन आदि मौजूद रहे।
एचएसवीपी सेक्टर में सैनिक विश्रामगृह व कैंटीन बनवाने के लिए जमीन ली गई
उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए रेवाड़ी शहर के एचएसवीपी सेक्टर में सैनिक विश्रामगृह व कैंटीन बनवाने के लिए जमीन ली गई है। इस भवन के बनने से पूर्व सैनिकों तथा अर्धसैनिक परिवारों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी।




समाधान शिविर में एसडीएम व सीटीएम ने सुनी आम जनता की शिकायतें
सभी किसान शीघ्र अपनी एग्रीस्टैक आईडी बनवाना सुनिश्चित करें : एसडीएम सुरेश कुमार
रेवाड़ी, 12 फरवरी, अभीतक: गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किए गए समाधान शिविर में एसडीएम सुरेश कुमार व नगराधीश जितेंद्र कुमार ने आम जनता की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनका निपटारा करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव खरखड़ा निवासी बीर सिंह ने बताया कि शिकायत रखी कि उसकी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि अभी तक नहीं मिली है, जिस पर एसडीएम ने कहा कि जिन किसानों की एग्रीस्टैक आईडी बन चुकी है, उन्हीं को यह सम्मान निधि की राशि मिलेगी। इसलिए सभी किसान एग्री स्टैक आईडी को जल्दी से जल्दी बनवा लें। गांव रामपुरा के सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि जगमग फिरनी स्कीम के तहत लगाई गई लाइटें खराब होने के कारण यहां रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। एसडीएम ने पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को लाइटें ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। समाधान शिविर में नई आबादी मोहल्ला के निवासी फूल सिंह ने बताया कि गली में अवैध कब्जे होने के कारण आम रास्ता संकीर्ण हो गया है। एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से शिविर में आई शिकायतों पर प्रभावी करें, जिससे कि आम जन को समाधान शिविर का यथोचित लाभ मिल सके।


सूर्य नमस्कार अभियान-2026 का समापन
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन करें सूर्य नमस्कार
रेवाड़ी, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा योग आयोग पंचकूला के निर्देशानुसार आयुष विभाग, रेवाड़ी द्वारा चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार अभियान-2026 का गुरुवार को केएलपी कॉलेज में सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अंतिम दिन योग एवं प्राकृतिक विशेषज्ञ राकेश छिल्लर, योग सहायक कमलेश आर्य व संगीता यादव द्वारा केएलपी कॉलेज प्रांगण में कॉलेज के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं अन्य प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस वर्ष 2026 में रेवाड़ी जिले में लक्ष्य को पार करते हुए 2,57,803 सूर्य नमस्कार के रजिस्ट्रेशन करवाये गए है। राकेश छिल्लर ने योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास विशेषकर सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। यह जीवनशैली को संतुलित बनाता है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह जरूरी है कि वे नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। इस अवसर पर रिपुदमन गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, अरविंद गुप्ता, उषा रूस्तगी, डा. नरेश दुग्गल, डा. मंजू गर्ग, विवेक कुमार, शिक्षा, डा. संजय शर्मा, महेन्द्र संभारिया, डा. मोनिका, डा. विजेन्द्र, संदीप यादव, दिनेश यादव, संस्कार व डा. ए. निवेदिता आदि मौजूद रहे।

हरियाणा बिजली निगमों के बढ़ते घाटे पर आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान’
पंजाब के 90% से अधिक घरों का बिजली बिल आया जीरो, फिर भी मुनाफे में पंजाब के बिजली निगम: अनुराग ढांडा’
हरियाणा के लोगों से महंगे बिजली बिल वसूले जा रहे फिर भी हरियाणा में बिजली विभाग ₹27,915 करोड़ के घाटे में: अनुराग ढांडा’
अगर पंजाब में मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा संभव है, तो हरियाणा में महंगे बिलों के बाद भी घाटा क्यों बढ़ा ? अनुराग ढांडा’
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दस साल की सरकार ने बिजली क्षेत्र को कर्ज और घाटे में डुबो दिया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के बिजली वितरण निगमों पर ₹27,915 करोड़ का संचित घाटा है और कुल उधारी ₹20,311 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह स्थिति बताती है कि सरकार न तो वित्तीय सुधार कर पाई और न ही उपभोक्ताओं को राहत दे पाई। आज हरियाणा का आम परिवार महंगे टैरिफ, भारी फिक्स्ड चार्ज और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार की विफल नीतियों का परिणाम है कि बिजली निगमों की हालत लगातार बिगड़ती गई। घाटा कम करने के बजाय उधारी बढ़ती गई और उसका बोझ सीधे जनता पर डाला गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ₹27,915 करोड़ का संचित घाटा किसकी जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों पर यह बोझ क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने इसके विपरीत पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹2600 करोड़ का लाभ कमाया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी है। राष्ट्रीय रैंकिंग में पीएसपीसीएल ने ग्रेड के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह दिखाता है कि सही नीयत और पारदर्शी प्रशासन से बिजली क्षेत्र को लाभ में लाया जा सकता है। अनुराग ढांडा ने कहा कि “रोशन पंजाब मिशन” के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का फैसला आम आदमी पार्टी सरकार की जनहितकारी सोच का प्रमाण है। पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को शून्य बिल का लाभ मिला है और लाखों परिवारों को सीधी राहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब में जनता को फ्री बिजली और बेहतर सेवाएं मिल रही हैं, वहीं हरियाणा में भाजपा सरकार जनता से महंगे बिल वसूल कर भी घाटा कम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को हरियाणा की जनता को बताना चाहिए कि दस वर्षों में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए। अगर पंजाब में मुफ्त बिजली देकर भी निगम लाभ में आ सकता है, तो हरियाणा में कर्ज और घाटा क्यों बढ़ता गया। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि हरियाणा सरकार बिजली निगमों की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे और स्पष्ट करे कि इस भारी घाटे और उधारी की जवाबदेही कौन लेगा। अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब मॉडल ने साबित कर दिया है कि ईमानदार नेतृत्व और स्पष्ट नीति से जनता को राहत भी दी जा सकती है और सरकारी संस्थानों को मजबूत भी बनाया जा सकता है। अब हरियाणा की जनता तुलना कर रही है और जवाब मांग रही है।
बजट घोषणा हुई पूरी, हरियाणा के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर हुए शुरू
मुख्यमंत्री ने 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल किया उद्घाटन
डे-केयर कैंसर सेंटर सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम हैं: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर (क्ब्ब्ब्) का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस प्रकार के सेंटर पहले ही पांच जिलों में लॉन्च किए जा चुके है, और आज से राज्य के 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर चालू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में यह घोषणा की थी जिसे आज पूर्ण कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री द्वारा 17 जिलों में शुरू किये डे-केयर कैंसर सेंटर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्देश्य कैंसर रोगियों को सुलभ, किफायती और उनके घर के नजदीक उपचार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरा है। इसका ईलाज काफी महंगा है, ऐसे में आमजन को ध्यान में रखते हुए कैंसर रोगियों के लिए सेंटर खोले गए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यापक सेवाएं प्रदान कर रहा है। 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुख,स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को कीमोथेरेपी, फॉलो-अप उपचार व देखभाल जैसी सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी। यहां कैंसर ओपीडी, पेन एवं पेलिएटिव केयर ओपीडी और उपचार के बाद व्यवस्थित फॉलो-अप की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। ये केंद्र ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर कार्य करेंगे। पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (छब्प्) झज्जर, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद और अटल कैंसर केयर सेंटर, अंबाला छावनी हब के रूप में जिला अस्पतालों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर पहले से ही कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी और पेलिएटिव केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दे रहा है। वर्ष 2025 में यहां हजारों मरीजों को उपचार दिया गया, जिनमें बड़ी संख्या में कीमोथेरेपी सत्र, मैमोग्राफी, ब्रैकीथेरेपी और कैंसर सर्जरी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सेवाएं मिलने से मरीजों के यात्रा, ठहरने और अन्य खर्चों में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सहयोग भी सुनिश्चित कर रही है। हरियाणा रोडवेज की बसों में कैंसर मरीज और एक सहायक को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के माध्यम से स्टैज 3 और 4 के कैंसर मरीजों, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम है, को 3 हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डे-केयर कैंसर सेंटरों की स्थापना से मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने डे-केयर कैंसर सेंटर को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कैंसर केयर सेवाओं को बढ़ाने और कैंसर का जल्दी पता लगाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि हर मरीज को मदद के साथकृसाथ बेहतर इलाज मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री आर.एस. ढिल्लों, डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय समिति बैठक में पानीपत के बहोली की विकास योजना को मिली मंजूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एसएलसी की बैठक
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की राज्य स्तरीय समिति (ैस्ब्) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पानीपत के अंतर्गत आने वाले बहोली के विकास नियोजन (डेवलपमेंट प्लान) पर विचार-विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, श्री राजा शेखर वुंडरू, श्री ए.के.सिंह, श्री अनुराग अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त पानीपत एवं करनाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा यह विकास योजना विभाग की नवीनतम नीतियों को सम्मिलित करते हुए, क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों एवं अन्य योजना मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना को पानीपत ऑयल रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य में होने वाली सहायक गतिविधियों को विनियमित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक, परिवहन एवं संचार, सार्वजनिक उपयोगिता तथा खुला क्षेत्र जैसे सहायक भूमि उपयोग प्रस्तावित किए गए हैं, ताकि वर्ष 2031 तक अनुमानित 65 हजार की जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। अब आम जनता से इस संबंध में आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर सुझाव अथवा आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है। इसके बाद अंतिम विकास योजना प्रकाशित की जाएगी। जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नियोजित विकास को नियंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
तलवंडी राणा को हिसार से जोड़ने के लिए बनेगा सुरक्षित व सुगम मार्ग: मंत्री रणबीर गंगवा
हिसार एयरपोर्ट विस्तार और भूमि उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए संयुक्त कमेटी गठन करने एवं समयबद्ध योजना तैयार करने के दिए निर्देश
ग्रामीणों को उनकी मांग के अनुरूप बेहतर, सुरक्षित और स्थायी सड़क विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा : कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: प्रदेश के जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार जिले के तलवंडी राणा गांव के ग्रामीणों को हिसार शहर तक शीघ्र, सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में तलवंडी राणा के गणमान्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
बैठक में सरकार की अब तक की परियोजनाओं, हिसार एयरपोर्ट के निर्माण के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में आए बदलावों और तलवंडी राणा के ग्रामीणों के समक्ष आ रही परेशानियों बारे चर्चा हुई।ग्रामीणों ने बैठक में हिसार तक सुगम और सीधा रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तलवंडी राणा के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रख रही है। बैठक के दौरान हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट के समीप संभावित मार्गों के विकल्पों की जानकारी दी और हिसार एयरपोर्ट के भविष्य के विस्तारीकरण की योजना से भी अवगत कराया। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी और व्यवहारिक विकल्पों पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान तलवंडी राणा के समीप उपलब्ध सरकारी भूमि, वन विभाग की जमीन, एयरपोर्ट की जमीन, धांसू रोड, रजवाहे के पास की जमीन सहित अन्य संभावित रूटों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, ताकि ऐसा मार्ग चुना जा सके जो सुरक्षित, टिकाऊ और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करे। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया जाए, जो सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट दें। यह कमेटी भूमि उपलब्धता, तकनीकी व्यवहार्यता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवहारिक और स्थायी विकल्प तलाशेगी। इस कमेटी में ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ राजस्व विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे, ताकि निर्णय प्रक्रिया पारदर्शी और सर्वसम्मत हो। सड़क निर्माण को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह केवल एक मार्ग का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर सड़क सुविधा से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध योजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। श्री रणबीर गंगवा ने दोहराया कि सरकार समाधान तक अवश्य पहुंचेगी और तलवंडी राणा के ग्रामीणों को उनकी मांग के अनुरूप बेहतर, सुरक्षित और स्थायी सड़क विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। विकास और जनसुविधा के बीच संतुलन बनाते हुए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में कार्य करेगी। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, नागरिक उड्डयन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती पी अमनीत कुमार, पूर्व चैयरमैन श्री रणधीर सिंह धीरू, तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति से एडवोकेट ओ.पी. कोहली सहित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
लोकायुक्त हरियाणा ने पंचकूला में लोकायुक्त भवन का किया शिलान्यास
लोकायुक्त भवन बनेगा जनता के भरोसे और संस्थागत ईमानदारी का प्रतीक-न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा ने आज पंचकूला के सेक्टर -1 में लोकायुक्त भवन का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण लगभग 35.25 करोड़ रुपये की राशि से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई 1.09 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा ने कहा कि यह दिन राज्य में लोकायुक्त संस्था के संस्थागत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर न्यायमूर्ति हरि पाल वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज वर्मा भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त कार्यालय सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी के मूल्यों को बनाए रखने में लोकतांत्रिक ढांचे के अंतर्गत अहम भूमिका निभाता है। एक समर्पित लोकायुक्त भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी और इसका निर्माण संस्था को और सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक चार मंजिला लोकायुक्त भवन में बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसे संस्था की कार्यगत आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिल सकेगा। न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 35.25 करोड़ रुपये का बजट स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भवन निर्माण कार्य अप्रैल 2026 में प्रारंभ किया जाएगा तथा यह भवन 18 माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने पर यह केवल एक प्रशासनिक संरचना नहीं होगा, बल्कि जनता के विश्वास और संस्था की ईमानदारी का प्रतीक बनेगा। इससे लोकायुक्त कार्यालय अपने वैधानिक दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेगा, शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित होगा और नागरिकों का भरोसा और मजबूत होगा। न्यायमूर्ति वर्मा ने कहा कि लोकायुक्त संस्था भ्रष्टाचार की जांच करने और नागरिकों की शिकायतों के निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस संस्था को सुदृढ़ कर सरकार यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि वह ईमानदारी से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। लोकायुक्त एक स्वतंत्र, राज्य-स्तरीय वैधानिक प्राधिकरण है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक अनियमितताओं और सरकारी अधिकारियों द्वारा अधिकारों के दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों का समाधान करना है। अपने स्वागत भाषण में लोकायुक्त, हरियाणा के रजिस्ट्रार-प्प् (न्यायिक) श्री वेद प्रकाश सिरोही ने कहा कि लोकायुक्त भवन की आधारशिला संस्था की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने इसे बेहतर अधोसंरचना, सुगम पहुंच और नागरिक-केंद्रित प्रणाली के साझा दृष्टिकोण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन निष्पक्ष जांच और सुशासन व्यवस्था में जनता के विश्वास को और सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा लोकायुक्त की सचिव श्रीमती रितु ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोकायुक्त कार्यालय की रजिस्ट्रार-प् (न्यायिक) श्रीमती बिमलेश तंवर, हरियाणा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) टी.पी.एस. मान, हरियाणा रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण के चेयरमैन श्री परनीत सचदेवा, न्यायिक अधिकारी, कालका व पंचकूला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेगा परियोजनाओं की प्रगति की सख्त निगरानी कर समयबद्ध पूरा करें कार्य: मुख्यमंत्री
स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा की
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट प्रगति डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रही मेगा परियोजनाओं की प्रगति की कड़ी निगरानी की जाए और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली सभी प्रमुख परियोजनाओं को स्टेट प्रगति डैशबोर्ड पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, जिससे विभिन्न स्तरों पर उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए लगातार निगरानी की जाए। श्री सैनी ने परियोजनाओं में देरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन एंजेसियों को निर्माण कार्य अलॉट किए गए है उन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों की वजह से निर्माण कार्यों में विलंब हो रहा है, उनके विरुद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित आठ मेगा परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा, श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, आयुक्त एवं सचिव वित्त श्री मोहम्मद शायन, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी श्री चंदर शेखर खरे, विशेष सचिव (मॉनिटरिंग एवं समन्वय) डॉ. प्रियंका सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्रामीण हरियाणा की आर्थिक रीढ बनेंगी पैक्स: डॉ अरविंद शर्मा
विकसित भारत संकल्प के लिए मिलकर महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करेंगे
मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर संस्थाओं को बढावा देने पर रहेगा जोर
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को संगठित करते हुए सशक्त बनाया जाएगा और इसके लिए सहकारिता क्षेत्र में अपार संभावनाओं के द्वार खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हम ग्रामीण हरियाणा को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए पैक्सों को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आज जींद के गांव डिडवाडा में दि डिडवाडा बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड का उद्घाटन करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और इसकी कमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपे जाने के बाद सहकारिता व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पैक्स ऋण वितरण और खाद बिक्री केंद्र के तौर पर सीमित हो गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार में आज इन संस्थाओं को बहु-उद्देश्यीय और आत्मनिर्भर संस्थाओं के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से सहकार से समृद्धि के विजन को जमीनी स्तर पर गांव, किसान, युवाओं और महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैक्सों के डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटरीकरण के माध्यम से पारदर्शिता, भरोसा और कार्यक्षमता बढ़ रही है। आज इन केंद्रों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार का बडा माध्यम बनाया जा रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज सीएम पैक्सों के माध्यम से गांवों में पैट्रोल पंप, जनऔषधि केंद्र, सीएससी सेंटर, अनाज भंडारण गोदाम, बीज-खाद उत्पादन जैसी गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री
ड्रॉप आउट खत्म कर स्कूली बच्चों को मुख्यधारा में लाया जाए
स्वास्थ्य सेवाओं में बढौतरी कर राज्य को टीबी मुक्त करने पर किया जाए फोकस
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में बढती हुई आबादी व क्षेत्र के मध्येनजर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूल खोलने हेतू सर्वे किया जाए ताकि शहरों में बच्चों को लम्बी दूरी तय करके स्कूल न जाना पड़े। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिन्दल सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिला के अधिकारी भी ऑनलाईन जुडे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष स्कूल छोड़ चुके 34 हजार बच्चों में से 18796 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनमें से 15386 बच्चों को मुख्यधारा में लाया गया। इसके अलावा सैक्टर 37 फरीदाबाद में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए हर जिले में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर ग्रहणी योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अलावा विशेषकर ढाणियों में रहने वाले नागरिकों के लिए बिजली सुलभ करवाने के लिए लोगों को सोलर सब्सिडी स्कीमों के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त और ऐनीमिया मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान में राज्य ने 98 प्रतिशत कवर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में नेच्यूरोपेथी सुविधाएं बढाई जाए ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले। जनऔषधी केन्द्र खोलने पर बल दिया जाए ताकि नागरिकों को उचित मूल्य पर दवाईयां सुलभ हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 98726 मकान बनाने के लक्ष्य अनुसार 652 करोड़ रुपए की राशि से 76275 मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनमें से 41491 पूरे हो चुके हैं तथा शेष निर्माणाधीन है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना में 67649 मकान बनाए जाएगें। इसमें से 703 करोड़ रुपए की लागत से 33690 मकान बनाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि डा. बी आर अम्बेडकर आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के लिए अनुसूचित जाति के परिवारों की आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि पात्र लोगों को अगले माह राशि मुहैया करवाई जा सके। इसके अलावा युवाओं के लिए अम्बाला में स्टेट सैंट्रल लाईब्रेरी एवं नारनौल में जिला लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर बॉडी बनाने के लिए योजना बनाई जाए ताकि आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग किया जा सके। इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जाए। उन्होंने कहा कि हिसार ड्रेन व भिवानी ड्रेन को गहरा कर विस्तारीकरण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। अमृत योजना-2 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 27 जल एवं 9 सिवरेज परियोजनाएं चल रही हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 59 बडे गांवों में महाग्राम योजना के तहत सिवरेज तथा नई नगरपालिकाओं में भी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 66 हजार शौचालयों का निर्माण किया गया और साथ ही शहरों एवं गांवों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा 257 खेल स्टेडियम के नवीनीकरण पर 314 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1025 व्यायामशालाएं एवं इंडोर जिम बनाए गए है। व्यायामशालाओं में ट्रैक निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सैर के लिए बेहतर स्थान सुलभ हो सके। बैठक में अन्य विभागों की भी विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंदरू, विनित गर्ग, जी अनुपमा, अनुराग अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2.39 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने 2.39 करोड़ रुपये के सूक्ष्म चिकित्सा उपकरण खरीदने को मंजूरी दे दी है, जिसमें 25 स्लिट लैंप, 140 रेडिएंट वार्मर, 60 एलईडी फोटोथेरेपी यूनिट और 1,575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट शामिल हैं। इससे राज्यभर में मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। ये उपकरण नागरिक अस्पतालों तथा नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (नियोनेटल केयर यूनिट) में सप्लाई किए जाएंगे, जिससे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निदान, उपचार और भण्डारण की सुविधा अधिक होगी। यह निर्णय हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष स्थायी क्रय समिति (हायर) की बैठक में लिया गया। यह खरीद दो वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत की जाएगी, जिसमें उपकरणों के निर्बाध संचालन हेतु काम करने के लिए मेंटेनेंस सपोर्ट भी शामिल है। डॉ. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 74 लाख रुपये की लागत 25 स्लिट लैंप खरीदे जाएंगे, जो सिविल अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग में स्थापित किए जाएंगे ताकि इन उपकरणों के माध्यम से नेत्र संबंधी रोगों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए लगभग 82 लाख रुपये की लागत से 140 रेडिएंट वार्मर खरीदे जाएंगे, जो जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्चों के शरीर का सही तापमान बनाए रखने में सहायक होंगे तथा जटिलताओं के जोखिम को कम करेंगे। इसके अलावा, 32 लाख रुपये की कीमत वाली 60 ऐलईडी फोटोथेरेपी यूनिट्स का इस्तेमाल नवजात पीलिया (नियोनेटल जॉन्डिस) के इलाज के लिए किया जाएगा, जो नवजात बच्चों में एक सामान्य, लेकिन गंभीर बीमारी हो सकती है। लॉजिस्टिक्स एवं भण्डारण क्षमता को बेहतर बनाने के लिए, 51 लाख रुपये की कीमत वाले 1,575 प्लास्टिक मोल्डेड पैलेट एचएमएससीएल वेयरहाउस को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री के सुरक्षित भण्डारण तथा इन्वेंट्री प्रबंधन में सुधार होगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह पहल हरियाणा के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने की दिषा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों, विशेषरूप से नवजात बच्चों और नेत्र रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ होगा।
एनएबीएल मान्यता से बढ़ती है परीक्षण परिणामों की सटीकता: राजीव अरोड़ा
पंचकूला में एनएबीएल मान्यता पर क्यूएए की एक दिवसीय संगोष्ठी
प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता और तकनीकी विश्वसनीयता बढ़ाने पर जोर
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए) के चेयरपर्सन श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी और नियामकीय परिवेश में एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता, निष्पक्षता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की औपचारिक पुष्टि करती है, जिससे परीक्षण परिणामों की विश्वसनीयता और सटीकता सुनिश्चित होती है। क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए), हरियाणा ने राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) के सहयोग से पंचकूला में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में क्यूएए और एनएबीएल के बीच हुए समझौता ज्ञापन का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्यूएए के चेयरपर्सन श्री राजीव अरोड़ा ने की, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी प्रतिनिधि शामिल हुए।
मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं गुणवत्ता प्रबंधन में निभाती हैं अहम भूमिका
श्री राजीव अरोड़ा ने कहा कि मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं अंशांकन की शुद्धता, मापन अनिश्चितता के नियंत्रण, विधि सत्यापन, उपकरणों के नियमित परीक्षण, आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे परीक्षण त्रुटियों में कमी आती है, रिपोर्टों की विश्वसनीयता बढ़ती है और सार्वजनिक अवसंरचना परियोजनाओं में तकनीकी रूप से सुदृढ़ निर्णय संभव होते हैं।
हरियाणा में एनएबीएल प्लस श्रेणी की प्रयोगशालाओं के विकास पर जोर
चेयरपर्सन ने बताया कि क्यूएए, एनएबीएल के सहयोग से हरियाणा में एनएबीएल प्लस श्रेणी की प्रयोगशालाओं के विकास को बढ़ावा देगा, ताकि राज्य में गुणवत्ता आश्वासन तंत्र और सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क व भवन निर्माण, पुल, जलापूर्ति, सीवरेज, विद्युत ढांचा, कृषि परीक्षण, चिकित्सा सेवाएं तथा पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं का मजबूत नेटवर्क विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमेंट, स्टील, कंक्रीट, मिट्टी, बिटुमेन, जल गुणवत्ता, अपशिष्ट जल, विद्युत उपकरणों और वायु गुणवत्ता जैसे मानकों का सटीक परीक्षण सार्वजनिक अवसंरचना की सुरक्षा और टिकाऊपन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं परीक्षण प्रक्रियाओं का तकनीकी प्रमाणीकरण सुनिश्चित कर परियोजना विलंब, लागत वृद्धि और गुणवत्ता संबंधी विवादों के जोखिम को कम करती हैं। कार्यक्रम के दौरान एनएबीएल अधिकारियों ने तकनीकी प्रस्तुति के माध्यम से मान्यता की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, दस्तावेजीकरण आवश्यकताएं, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, मापन अनिश्चितता, अंतर-प्रयोगशाला तुलना और दक्षता परीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। बताया गया कि एनएबीएल मान्यता चार वर्ष के लिए प्रदान की जाती है, जिसमें वार्षिक निगरानी ऑडिट, दो वर्ष बाद पुनर्मूल्यांकन और अवधि पूर्ण होने पर पुनः प्रत्यायन शामिल होता है। साथ ही यह भी बताया गया कि एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की परीक्षण एवं अंशांकन रिपोर्टें अंतरराष्ट्रीय पारस्परिक मान्यता व्यवस्थाओं के तहत 80 से अधिक देशों में स्वीकार की जाती हैं। प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए संस्थागत तंत्र उपलब्ध है तथा देशभर में बड़ी संख्या में प्रयोगशालाएं इस प्रणाली के अंतर्गत कार्य कर रही हैं।
कला, संस्कृति और परंपरा का संगम बनकर उभर रहा शिल्प महोत्सव
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में पर्यटकों का मन मोह रही बहुसांस्कृतिक छटा
चंडीगढ़, 12 फरवरी, अभीतक: 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 मेले में उमड़े देश-विदेश के पर्यटक यहां की बहुसांस्कृतिक विरासत और जीवंत माहौल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। मेले में आए लोगों के चेहरे पर उत्साह, जिज्ञासा और खुशी साफ झलक दिखाई दे रही है, जिसे कैंडिड फोटोग्राफ्स के माध्यम से खूबसूरती से कैद किया गया है। आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव में विभिन्न राज्यों एवं देशों की पारंपरिक कलाएं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। कहीं मिट्टी, लकड़ी, धातु और कपड़े से बनी कलाकृतियां लोगों को लुभा रही हैं तो कहीं कलाकार अपनी जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह रहे हैं।
मेले में महिलाओं को लुभा रही उत्तर प्रदेश की हस्तनिर्मित रेडीमेड ड्रेस
मेला इस वर्ष भी देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मेले में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और परिधानों की शानदार झलक देखने को मिल रही है। वर्ष 2026 के मेले में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के स्टॉल विशेष रूप से चर्चा में हैं, जहां पारंपरिक शिल्प और आधुनिक फैशन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेले में पहुंच रहे पर्यटकों और खरीदारों का कहना है कि यहां उपलब्ध परिधानों में उत्कृष्ट कपड़ा, बेहतरीन सिलाई, आकर्षक रंग संयोजन और किफायती कीमत का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। कई खरीदारों ने बताया कि वे इन रेडीमेड सूट और कुर्ती को दैनिक पहनावे के साथ-साथ त्योहारों तथा विशेष अवसरों के लिए भी खरीद रहे हैं। मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा और हस्तकला को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य की भागीदारी इस मेले को और अधिक समृद्ध और रंगीन बना रही है। यहां प्रस्तुत हस्तनिर्मित परिधान न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को दर्शा रहे हैं, बल्कि भारतीय कारीगरों की मेहनत, कला और रचनात्मकता का भी शानदार उदाहरण हैं।
बीन-बाजे की धुन और थाप से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हरियाणवी लोक कलाकार
मेले में हरियाणवी लोक कलाकार अपनी बीन और बाजे की मधुर धुन और थाप से देश-विदेश से आए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। मेला परिसर में गूंजती बीन की सुमधुर धुन और ढोलक-नगाड़ों की ताल ने मेला परिसर के वातावरण को जीवंत और उल्लासपूर्ण बना दिया है। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश कर रहे हैं। मेले में आने वाले महिलाएं, बच्चे और युवा बीन की लहराती धुन सुनते ही थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ कलाकार पर्यटकों को भी अपने साथ नृत्य करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जिससे पूरा मेला परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर हुआ है। महोत्सव में हरियाणवी रागनियों, घूमर, फाग और अन्य पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कलाकारों का कहना है कि सूरजकुंड मेला उन्हें अपनी कला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान करता है। वहीं, पर्यटक भी हरियाणा की लोक संस्कृति से रूबरू होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
गरवी गुरजारी परिसर में सिल्क और मिरर वर्क कर रहा आकर्षित
गुजरात के शिल्पकारों के सूती पोशाक सामग्री, साड़ी, स्टोल, कुर्ते, घर की सजावट और फोल्डेबल चटाई उत्कृष्ट उत्पाद पर्यटकों को आ रहे पसंद
इस वर्ष भी गुजरात के शिल्पकार अपने पारंपरिक सिल्क और मिरर वर्क शिल्प के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव के गरवी गुरजारी परिसर में सजे रंग-बिरंगे स्टॉल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यहां प्रदर्शित सूती पोशाक सामग्री, साडियां, स्टोल, कुर्ते, घर की सजावट की वस्तुएं तथा फोल्डेबल चटाइयां उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक कारीगरी का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही हैं। गुजरात से आए शिल्पकारों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों में महीन कढ़ाई, चमकदार शीशों की जड़ाई और जीवंत रंगों का प्रयोग किया है। सिल्क और मिरर वर्क की यह कला न केवल परंपरा की पहचान है, बल्कि ग्रामीण कारीगरों की आजीविका का प्रमुख साधन भी है। महोत्सव में आने वाले देश-विदेश के पर्यटक इन उत्पादों को विशेष रुचि से खरीद रहे हैं। गरवी गुरजारी परिसर में उपलब्ध सूती साडियां और कुर्ते आरामदायक होने के साथ-साथ आधुनिक फैशन के अनुरूप भी हैं, जबकि स्टोल और डेकोरेटिव आइटम घर की सजावट में पारंपरिक स्पर्श जोड़ रहे हैं। फोल्डेबल चटाइयां अपनी उपयोगिता और आकर्षक डिजाइनों के कारण विशेष रूप से पसंद की जा रही हैं।
राजस्थान का स्पेशल अचार और नमकीन बने पर्यटकों की पसंद
अनारदाना, जीरा गोली और इमली लड्डू के मुरीद हुए लोग
मेले में देश-विदेश से आए हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों के बीच इस बार राजस्थान के विशेष अचार और नमकीनों ने पर्यटकों का खास ध्यान आकर्षित किया है। रंग-बिरंगे स्टॉलों पर सजे पारंपरिक स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। खासतौर पर अनारदाना गोली, जीरा गोली और इमली लड्डू की खट्टी-मीठी चटकारेदार स्वाद ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मुरीद बना दिया है। अनारदाना और जीरा गोली पाचन के लिए लाभकारी मानी जाती है, वहीं इमली लड्डू का खट्टा-मीठा स्वाद हर आयु वर्ग को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा आम, नींबू और मिर्च के आचार और पारंपरिक पापड़ की भी अच्छी खासी मांग है। राजस्थान के अचार और नमकीनों की बढ़ती लोकप्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय पारंपरिक स्वाद की बात ही कुछ और है। महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के स्वाद एक ही स्थान पर मिलना एक अनोखा अनुभव है। कई पर्यटकों ने बताया कि वे हर वर्ष यहां आते हैं और राजस्थान के स्टॉल से विशेष रूप से खरीदारी करते हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर रक्तदान का महाकुंभ
सहारा चैरिटेबल द्वारा 15वां रक्तदान शिविर आयोजित, 74ने किया रक्तदान
महर्षि दयानंद के आदर्शों को जीवंत रखने का एक प्रयास था रक्तदान शिविर: जगदीश मिताथल
भिवानी, 12 फरवरी, अभीतक: समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर वीरवार को स्थानीय दिनोद रोड स्थित सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढकर भागीदारी की और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। इस दौरान 74 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एम्स बाढ़सा के वरिष्ठ चिकित्सक डा. सौरभ की अगुवाई में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं की जांच की और सुरक्षित रक्तदान सुनिश्चित किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने बताया कि यह शिविर न केवल एक स्वास्थ्य अभियान है, बल्कि महर्षि दयानंद के आदर्शों को जीवंत रखने का एक प्रयास भी है। इस शिविर की सबसे खास बात यह रही कि इसका प्रबंधन शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश मिताथल ने स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद आर्य समाज के संस्थापक होने के साथ-साथ एक महान चिंतक, समाज-सुधारक और प्रखर देशभक्त थे। उन्होंने समाज से कुरीतियों को मिटाने का मार्ग दिखाया। आज के युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा व रक्तवीर मनीष वर्मा ने रक्तदान शिविर के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में सहयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाना उनकी विचारधारा व आदर्श को आगे बढ़ाने के समान है। इस अवसर पर नरेन्द्र तंवर, भूपेंद्र, हरिओम, नवीन कुमार, साहिल, विक्रम शिखा, रणवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूजद रहे। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
हरियाणा के हिसार के होटल में व्यापारी का शव मिला है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक दिन पहले यहां आया था। दोनों होटल के कमरा नंबर 203 में ठहरे थे। कुछ घंटों बाद जब होटल कर्मी कुछ पूछने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाता है तो कोई आवाज नहीं आती। जैसे ही कमरा खोलकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में बेड पर पड़ा मिला, जबकि गर्लफ्रेंड गायब थी।
रेवाड़ी जिला नगर परिषद के जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार भुक्कल पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। निबंलन के आदेश चंडीगढ़ से दो दिन पहले जारी हुए थे। ईओ और अकाउंटेंट पर जेई को छुट्टियों के दौरान का वेतन देने का आरोप है।
रेवाड़ी की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर बंधक बनाने और रेप करने के मामले में यूपी निवासी दंपती और बेटे को 20-20 साल कैद और 77 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए
नई दिल्ली, 12 फरवरी, अभीतक: दिल्ली के अरुण जेलटी स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए हैं। नामीबिया को अब निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का विशाल स्कोर बनाना है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन ने आते ही 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। वे 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला जिन्होंने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। वे 61 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए वहीं, सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। नामीबिया ने आखिरी दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और भारत के एक के बाद एक विकेट लिए जिससे भारतीय टीम 209 रनों पर ही रुक गई। भारत पिछला मैच अमेरिका से जीतकर आया है, लेकिन मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच में भारतीय बल्लेबाज लड़खड़ाते हुए नजर आए थे। दिल्ली के अरुण जेलटी स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए हैं। नामीबिया को अब निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का विशाल स्कोर बनाना है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन ने आते ही 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। वे 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला जिन्होंने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। वे 61 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए वहीं, सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। नामीबिया ने आखिरी दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और भारत के एक के बाद एक विकेट लिए जिससे भारतीय टीम 209 रनों पर ही रुक गई। दिल्ली के अरुण जेलटी स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे विश्व कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए हैं। नामीबिया को अब निर्धारित 20 ओवरों में 210 रनों का विशाल स्कोर बनाना है।
हार्दिक पांड्या ने ठोकी फिफ्टी
हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। वे अभी- अभी 28 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने 15 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए।
भारत की रन गति तेज, लेकिन खोए चार विकेट
भारत ने 13 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 134 रन बनाए ,जहां वर्तमान रन रेट 10.31 का चला । टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का नामीबिया का फैसला कुछ हद तक सही साबित हुआ, जहां उनके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 2 विकेट लेकर भारतीय मध्यक्रम पर दबाव बनाया है। भारत की ओर से ईशान किशन ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन तिलक वर्मा (25) बनाए।
भारत 100 के पार, ईशान किशन आउट
इससे पूर्व भारतीय टीम ने 7 ओवर की समाप्ति पर 104 रन बना लिए थे। ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रन बनाए।
ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम आग उगल रही है। ईशान किशन छक्कों की बारिश कर रहे हैं। किशन ने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में बना दिया है। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 86 रन एक विकेट के नुकसान पर था। किशन और तिलक तीन ओवर की समाप्ति पर भारत ने 37 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। ईशान किशन अच्छी लय में दिख रहे थे और उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा मैदान पर थे। संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआती की, लेकिन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वे आउट हो गए। संजू ने 8 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 2 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पप 28 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह। नामीबिया की प्लेइंग इलेवन- लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान),