


https://www.facebook.com/share/v/1bim91riKn
https://www.facebook.com/share/v/183ee7foXy
https://www.facebook.com/share/v/1DXXgS1ChK

जानलेवा हमला व लड़ाई झगड़ा में चोटें मारने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला झज्जर जिले के गांव रेढूवास का है, जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया।सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री नगर, बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को अपनी नानी को लेने के लिए गांव रेढूवास गया था। इसी दौरान गांव में पहले से चली आ रही जमीन विवाद की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गया और उसे कोई गोली नहीं लगी।इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नसीब निवासी रेढुवास जिला झज्जर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बादली, 14 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बादली क्षेत्र से दो आरोपियों को एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के निर्देशों की पालना करते हुए एवीटी स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ थाना बादली क्षेत्र में गश्त पर थे, गश्त के दौरान गांव बादली बाईपास के पास सड़क किनारे एक सैंट्रो कार में दो युवक बैठे दिखाई दिए। शक के आधार पर चेकिंग करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण पुत्र अंतर सिंह व सक्षम पुत्र सुखपाली निवासी गांव बादली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बादली में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ, 14 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए हुए रुपए में से 4 हजार रूपए बरामद किए।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि विजय निवासी खांडा, जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-13 में गाड़ी सेल-परचेज का कार्य करता है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को उसने अपनी वेन्यू गाड़ी दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ समय के लिए वह कार्यालय से बाहर गया हुआ था। जब वापस लौटा तो उसकी गाड़ी मौके से गायब थी, जिसमें नगदी भी रखी हुई थी।शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच के निर्देश दिए गए थे।इन निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर में तैनात मुख्य सिपाही सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल निवासी खरैटी जिला रोहतक के तौर पर की गई।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से ₹4000 बरामद किए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शौभायात्रा
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का है विशेष महत्व: सुनील दत शास्त्री
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेरी गेट शिव मंदिर से जय भोले की जयकारों के साथ भव्य शौभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शौभा यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शौभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शौभायात्रा से पूर्व मन्दिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। बेरी गेट शिव मन्दिर के देवाचार्य सुनील दत शास्त्री के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। नगर में निकाली गई यात्रा शिव मन्दिर से शुरू होकर बेरी गेट, अम्बेडकर चैक, पुराना बस स्टैंड से होते हुई पुनः मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। शौभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण किया। शौभायात्रा में भगवान की मूर्ति को विशेष रूप से सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों की मधुर धुनो पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मन्दिर के देवाचार्य सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि शिव परिवार की पुनः पुर्नस्थापना के उपलक्ष्य में बेरी गेट क्षेत्र वासियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाशिवरात्रि और शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते है। बेरी गेट शिव मंदिर के प्रति लोगों की आस्था जुड़ी है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यहा पर दूर दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते है और जलाभिषेक करते है। यहा पर शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा विशेष आयोजन किया जाता हैं। इस दौरान कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते है। महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा और उपवास व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति लेकर आता है। यह पर्व भक्ति, विश्वास और आत्मिक जागरण का अनोखा संगम है। इस मौके पर पूर्व पार्षद महाबीर गुर्जर, शेर सिंह सैनी, वेद पाल गुर्जर, गुलजारी सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शौभा यात्रा में शामिल रहे।






महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शौभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु
सी आर स्कूल माजरा का स्वर्णिम वार्षिक समारोह
वार्षिकोत्सव विद्यालय की उपलब्धियों का आईना होते है – राज कादयान
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: शिक्षण संस्थानों में वार्षिकोत्सव समाज के लिए बड़े प्रेरणादाई और शिक्षाप्रद होते हैं, परंतु सी आर स्कूल माजरा का वार्षिकोत्सव अबकी बार आम परंपरा से कहीं अलग है क्योंकि यहां के तरासे हुए विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस स्कूल की छात्रा करीना ने सीएसआईआर की परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यालय दीनबंधु चैधरी छोटूराम और कप्तान सरदार सिंह के सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। ये उद्गार वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राज कादयान ने व्यक्त किए। ले. जनरल राज कादयान ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता, पारिवारिक माहौल, स्कूल और सामाजिक परिवेश की मुख्य भूमिका होती है। अगर ये सारे के सारे पायदान बच्चों को ठीक मिल जाते हैं तो उस बच्चों को अपने लक्ष्य भेदने में कोई नहीं रोक सकता। सीआर स्कूल बच्चों को शैक्षणिक माहौल देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इसके लिए मैं प्राचार्या सुनीता, स्टाफ और अभिभावकों को बधाई देता हूं। उन्होंने अपने विद्यालय काल के संस्मरण छात्रों के साथ सांझा किए। उन्होंने स्कूल के होनहार छात्रा हितैषी विज्ञान सीनियर सैंकेंडरी कक्षा टोपर,हिमांशी, तानिया रोमा,ईशा मैट्रिक टोपर, प्रीति, हिमांशी, हर्ष, रितिका, हर्ष, दीक्षा, रूचिका, अंकिता, तनवी, परिधि, चंचल आदि को कप्तान सरदार सिंह मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया गया, जबकि प्रदेश टॉपरों का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।समारोह की अध्यक्षता नसीब सिंह वयोवृद्ध शिक्षाविद ने की। बच्चों की सैन्य-परंपरा,वीर रस,सांस्कृतिक तथा देशभक्त की प्रस्तुतियो ने समारोह में चार चांद लगा दिए। रामप्रताप शर्मा ने विद्यालय की स्वर्णिम उपलब्धियों को भजन के रूप में प्रस्तुत किया जिसका श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।सी आर संस्था के निदेशक जयभगवान कादयान ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं को सरदार मेमोरियल पुरस्कारों से नवाजा गया तथा आगे भी यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में इस इलाके की सेवा करती रहेगी। अधिकांश वक्ताओं ने नशे व मोबाइल से दूर रखते हुए शिक्षा से भावी पीढी को सुसज्जित करने का आह्वान किया। समारोह में हरियाणा टॉपर तानिया, रोमा, ईशा, हितैषी जैसी शिक्षा प्रतिभाओं के साथ-साथ सैंकङों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा रामप्रताप शर्मा व अन्य भजनगायकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती स्तुति से हुई। प्राचार्या सुनीता कादयान ने स्कूल की स्वर्णिम वार्षिक उपलब्धि रिपोर्ट पेश की। मंच संचालन विनोद सर व विद्यालय की छात्राओं ने किया। जोगिंदर जोगी समाजसेवी, अजीत राठी बैंक अधिकारी, पूर्व डीईओ कपिल पूनिया, पूर्व डीईओ ओमप्रकाश कादयान, अशोक कादयान, बीईओ रोहतास दहिया, नसीब सिंह वयोवृद्ध शिक्षाविद, सुखचंद कादयान, प्रोफेसर अजय कादयान, चांद कादयान, ओमप्रकाश साहब, सूरजभान शिक्षाविद, वीरेंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, रामप्रताप शर्मा, सुखबीर मलिक, बिजेंद्र धनखङ तथा समाज के गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

सीबीएसई परीक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू, आदेश जारी
शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाओं के दृष्टिगत धारा 163 लागू
17 फरवरी से 11 अप्रैल तक आयोजित होंगी परीक्षाएं
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने 17 फरवरी से आयोजित हो रही सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की है। जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, हथियार जैसे विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू तथा अन्य हथियार आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 17 फरवरी 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2रू30 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत दंडित किया जाएगा।




विश्व रेडियो दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के कुशल दिशा निर्देशों और सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए विशाल के मार्गदर्शन में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य डिजिटल युग की चुनौतियां, साइबर सुरक्षा, तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर आमजन को जागरूक करना रहा। सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 2 महीने तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान डिजिटल दुनिया का प्रबंध साझा करने से पहले सोचे का अभियान चलाया जा रहा है सीजेएम एवं सचिव विशाल के नेतृत्व में इस अभियान को जिला स्तर पर रेडियो प्रसारण, सोशल मीडिया पोस्ट और प्रिंट मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचा जा रहा है।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें नागरिक: डीसी
पौष्टिक भोजन लें तथा सुबह शाम योगा एवं ध्यान करें नागरिक
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर देखा जा रहा है, जिससे लोग अक्सर लापरवाही बरत लेते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि आमजन पौष्टिक भोजन करें और सुबह शाम नियमित योगा एवं ध्यान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले परामर्श की भी अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बुखार, खांसी,जुकाम, एलर्जी, जोड़ों में दर्द आदि कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में स्वास्थ्य जांच करवाएं। डीसी ने बताया कि तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हल्के और मौसम के अनुसार कपड़े पहनना, पर्याप्त पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्कता रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और खुद से दवा लेने से बचें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ आदतों को अपनाकर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।




24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू
रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए 16 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एसएमएएम योजना के तहत किसानों को 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट एग्री हरियाणा.जीओवी.आईएन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी के तहत रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन, ट्रैक्टर संचालित पावर वीडर, बैटरी, इलेक्ट्रिक, सौर संचालित पावर वीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार, स्व-चालित उच्च क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर, लोडरध्भूसा कटर के साथ उच्च क्षमता वाला चारा काटने वाला यंत्र, ट्रैक्टर चालित सिलेज पैकिंग मशीनध्सिलेज बेलर (1400-1500 किग्रा, घंटा), बैटरी चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर संचालित हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर, सब-सोइलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लान्टरध्रेज्ड बेड प्लान्टर, विनोइंग फैन, मक्का थ्रेशरध्मक्का शेलर, गाय के गोबर से ब्रिकेटिंग मशीन, गोबर निर्जलीकरण मशीन, धान मोबाइल ड्रायर तथा लेजर लैंड लेवलर सहित कुल 24 कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की संख्या निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने की स्थिति में कृषि यंत्रों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसान अनुदान पर प्राप्त कृषि यंत्र को पांच वर्षों तक बेच नहीं सकेगा। उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत आवेदन करने वाले किसान ने आवेदित कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 व 2024-25) में अनुदान न लिया हो। साथ ही किसान का रबी सीजन 2024 व खरीफ सीजन 2025 का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। वहीं सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल ने बताया कि आवेदन के दौरान किसान को स्वयं घोषणा पत्र, किसान के नाम भूमि संबंधी दस्तावेज व पटवारी रिपोर्ट (केवल लघु एवं सीमांत किसानों के लिए), अनुसूचित जाति के किसानों हेतु जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड तथा स्वयं या परिवार पहचान पत्र में दर्ज किसी सदस्य के नाम राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी अपलोड करनी होगी। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति में चयन के बाद किसानों को सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसान को अनुदान का लाभ केवल एक ही कृषि यंत्र पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता, झज्जर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आज करेंगे माजरी गांव का दौरा
सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
बादली, 14 फरवरी, अभीतक: सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री भारत सरकार श्री रामदास अठावले आज (15 फरवरी रविवार) को बादली खंड के गांव माजरी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले दोपहर साढ़े 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डालेंगे।



महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शिव शंकर का रंगोली रेखाचित्र बनकर भगवान शिव को किया नमन
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: त्रयोदशी के मौके पर गाँव भदाना,झज्जर की चैपाल से भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भगवान शिव शंकर का एक रंगोली रेखाचित्र बनकर भगवान शिव को नमन किया। मुकेश शर्मा ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को है। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, देवी सती का पार्वती के रूप में पुनर्जन्म हुआ था। मां पार्वती ने आरम्भ में अपने सौंदर्य से भगवान शिव को रिझाना चाहा लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद त्रियुगी नारायण से पांच किलोमीटर दूर गौरीकुंड में कठिन ध्यान और साधना से उन्होंने शिवजी का मन जीत लिया। इसी दिन भगवान शिव और आदिशक्ति मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। भगवान शिव का तांडव और माता भगवती के लास्यनृत्य के समन्वय से ही सृष्टि में संतुलन बना हुआ है। शिवजी को प्रसन्न करने और व्रत रखने कई महत्वपूर्ण नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। इन नियमों का पालन करने से महाशिवरात्रि व्रत का पूरा फल मिलता है और भगवान शिव की कृपा भी बनी रहती है। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रमेश कौशिक, नशीब कौशिक, अमीर सिंह, वेदपाल शर्मा, सतीश कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने मौजूद रहकर भगवान शिव को अपना शत-शत नमन किया।


खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि
ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ में शामिल खेलों के लिए होंगी ये नर्सरियां
रेवाड़ी, 14 फरवरी, अभीतक: हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी योजना 2026-27 के तहत सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान रविवार, 15 फरवरी, 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी के लिए केवल ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए ही नर्सरियां खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक संस्थान 15 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट https://haryanasports.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए रेवाड़ी राव तुलाराम स्टेडियम में स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।





कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी : डीसी
अनुसुचित जाति,लघु एवं सीमांत, महिला किसानो को 50 प्रतिशत व अन्य किसानो को 40 प्रतिशत तक दिया जाएगा अनुदान
रेवाड़ी, 14 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरकेवीवाई स्कीम के स्मैम (एसएमएएम) मद के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 एवं खरीफ 2025 में पंजीकृत है, वो ही इस स्कीम में आवेदन के लिए पात्र होंगे। एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुसूचित जातिध्लघु एवं सीमांतध्महिला किसानों को 50 प्रतिशत व अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। लघु एवं सीमांत श्रेणी का लाभ किसानों को उनके मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जमीन के आधार पर दिया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता, इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरीध्इलेक्ट्रिकध्सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर, राइड ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार, सेल्फ प्रोपेल्ड हाईक्लीयरंश बूम स्प्रेयर, हाई कैपेसिटी चाफकटर लोडर के साथ (5 टन से 10 टनध्घंटा, 10 टन प्रति घंटे से अधिक एवं चाफ कटर मोटर ऑपरेटिड), ट्रैक्टर ऑपरेटिड साइलेज पैकिंग मशीनध्बेलर (1400-1500 के.जी.ध्ऑवर), बैटरी ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब सॉयलर, मल्टीक्रोप बेड प्लांटरध्रेज्ड बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर (4 लाइन), विनोविंग फैन, मिलेट मशीनध्मिलेट मील, मेज थ्रेशर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड)ध्मैज सलैसर, न्यूमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, शुगर केन थ्रेस कटर 75 इंच साइज, मोबाइलध्कॉटन श्रेडर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड), काऊ डंग ब्रिकेट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटिड पावर वीडर, आलू बोने की मशीन इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी (परिवार के किसी सदस्य के नाम जो परिवार पहचान पत्र में हो), बैंक खाता, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यदि कोई किसान अनुसूचित जाति से संबंध रखता है तो उसे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे, पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ड्राध्ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें व योजना का लाभ उठाएं। किसान अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट पर, सहायक कृषि अभियंता, रेवाड़ी या अपने संबंधित खंड कृषि अधिकारीध्कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्र निर्माताओं की मशीनध्कृषि यंत्र, भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्टिंग सेंटरों से टेस्ट की हुई है और वो कृषि विभाग, हरियाणा की सब्सिडी स्कीमों के तहत अपनी मशीनध्कृषि यंत्र देना चाहते है। वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला की वेबसाइइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
चांदीराम कादियान बने जिला प्रधान
भिवानी, 14 फरवरी, अभीतक: को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजिस्टर नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक जिला भिवानी का चुनाव चिडियाघर रोड़ स्थित जिला यूनियन कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा व राज्य उप प्रधान बलवान सिंह कालीरामण कि अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से जिला प्रधान चांदीराम कादियान, जिला सचिव कमलजीत जांगड़ा, जिला कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह राणा को चुना गया। यह जानकारी देते हुए प्रैस प्रवक्ता अमित जांगड़ा ने बताया कि चुनाव में विशेष रूप से राज्य के महासचिव सदंल सिंह राणा, राज्य के कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत, राज्य के मुख्य सलाहकार सज्जन कुमार भारद्वाज, राज्य के ऑडिटर जय भगवान पांचाल, राज्य के प्रचार सचिव अनिल बल्हारा, राज्य के प्रचार सचिव सरजीत खेड़ा, राज्य के कार्यालय सचिव राजकुमार सेन, राज्य के संगठन सचिव हरिकेश शर्मा, राज्य के सह सचिव दलबीर श्योराण ने विषेश रूप से भाग लिया व भिवानी जिले में कार्यरत जिले की सभी ब्रांचों के डेलिगेटस, प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने चुनाव में भाग लिया। राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा ने चुने गए नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने उपस्थितजनों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूति और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तैयार रहेंगे। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



पुलवामा के शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि
शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा कैंसर पीडितों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित, 101 ने किया रक्तदान
विज्ञान आज भी प्रयोगशाला में रक्त का विकल्प नहीं कर पाया तैयार, इसीलिए रक्तदान जरूरी: डुडेजा
भिवानी, 14 फरवरी, अभीतक: मानवता की सेवा और देशभक्ति के जज्बे को एक साथ पिरोते हुए जिला के गांव कुंगड़ पीड़ित गउशाला उपचार केंद्र में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित है। यह रक्तदान शिविर डॉ हिमांशी तंवर एम्स बाड़सा की अगुवाई मे किया गया!शिविर का मुख्य उद्देश्य एकत्रित रक्त के माध्यम से कैंसर रोगियों के जीवन को बचाना है। शिविर के आयोजक सुरेंद्र कुंगड़ व डा. कुलवंत कुंगड़ रहे।रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा थे. मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर नवीन सरपंच तथा रोहित सरपंच छोटा पाना रहे। वही शिविर का आयोजन शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा की देखरेख में किया गया। इस दौरान 101 युवाओं ने रक्तदान किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा बैज लगाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि विज्ञान आज भी प्रयोगशाला में रक्त का विकल्प तैयार नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। विशेष रूप से कैंसर जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त और प्लेटलेट्स की उपलब्धता जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होती है। आयोजक सुरेंद्र कुंगड़ व डा. कुलवंत कुंगड़ ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से युवा ना केवल शहीदों को नमन कर रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वही सरपंच नवीन व रोहित न कहा कि आपका रक्त किसी के लिए नया जीवन और किसी परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे समय-समय पर रक्तदान करते रहे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मुहैया करवाकर उनका जीवन बचाया जा सकें। शिविर के आयोजन में रोहताश सैक्ट्री, संजय परमार गोसेवक नरेंद्र गोयत, सोनू सोनी, मंगत राम, दीपक सिहाग, मा. प्रवीण शर्मा, मनदीप गोयत, सोमवीर वर्मा, डा. मनीष गोयत, प्रदीप सिहाग, सोनू माहला, डा. विकास जांगड़ा, कुलदीप सिंह, सुभाष वर्मा, शोकी गोयत, सोमबीर का भी विशेष योगदान रहा।
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम खत्म होने के 5 दिन के अंदर विभाग को लौटाने टैबलेट
भिवानी, 14 फरवरी, अभीतक: स्कूली बच्चों को शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम खत्म होने के 5 दिन के अंदर टैबलेट लौटाने के आदेश दिए हंै। ई- अधिगम योजना के तहत यह आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा के लिए टैबलेट और सिम कार्ड दिए गए थे। शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर कोई स्टूडेंट जान बूझकर टैबलेट जमा नहीं करता तो उसका बोर्ड रिजल्ट रोक दिया जाएगा। टैबलेट जमा करवाने के बाद ही एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाण पत्र मिलेगा। सभी स्कूलों के कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा करने के साथ- साथ स्टूडेंट्स का डाटा आॅनलाईन रिकॉर्ड करने की भी सलाह दी गई है।




नियमित ध्यान, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से अनेक रोगों से बचाव संभव’
पंचकूला, 14 फरवरी, अभीतक: स्वास्थ्य और अध्यात्म के संगम का भव्य आयोजन विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व जीना सीखो के सहयोग से बीकेएम विश्वास स्कूल, सेक्टर-9 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की गाइडिड मैडिटेशन से हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व जीना सीखो के संस्थापक आचार्य मनीष जी उपस्थित रहे। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने मैडिटेशन के बारे में बताया की ध्यान हमारे जीवन को शारीरिक मानसिक व नैतिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों को निवेदन किया की बच्चों को 15 मिनट का ध्यान रोजाना करवाएं और आज के समय में बच्चों और युवाओं के दिनचर्या में असंतुलन एवं जंक फूड का खानपान ये शरीर को मानसिक रूप से तनाव में लाता है। नियमित ध्यान, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच से अनेक रोगों से बचाव संभव है। आचार्य मनीष ने अपने संबोधन में आयुर्वेद और मैडिटेशन के माध्यम से रोगों के स्थायी समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यक्ति यदि अपनी दिनचर्या, आहार-विहार और मानसिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन कर ले तो गंभीर से गंभीर बीमारियों को भी पराजित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी समझाया कि सही डाइट, प्राकृतिक जीवनशैली और आत्म-अनुशासन अपनाकर अनेक रोगों को रिवर्स करना संभव है। अमरटेक्स के सीएमडी अरुण ग्रोवर ने साध्वी नीलिमा विश्वास व आचार्य मनीष का धन्यवाद किया की इस तरह के कार्यक्रम हम सबके जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत लाभदायक है। इससे हम स्वस्थ व आध्यात्मिक दोनों हो सकते हैं। सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व अपने सेहत और बिमारियों से संबंधित सभी प्रश्नो के उत्तर पाकर अपनी जिज्ञासा शांत की। उपस्थित गणो ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रशादम के साथ किया गया।
एक दिवसीय हर्बल रंग निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न
कुरुक्षेत्र , 14 फरवरी, अभीतक: स्वावलंबी भारत अभियान, भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा दर्शनशास्त्र एवं नीति शास्त्र केंद्र तथा दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रांत कार्यालय सदाचार स्थल स्थित भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा स्मारक में एक दिवसीय हर्बल रंग निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र की दो शिक्षिकाओं सहित लगभग 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुआ
प्रथम सत्र
प्रथम सत्र में श्री ताराचंद द्वारा छात्राओं को गुलजारीलाल नंदा के जीवन पर आधारित संग्रहालय का अवलोकन कराया गया। उन्होंने नंदा जी के आदर्श जीवन, सादगी, राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी छात्राओं एवं उपस्थित जनों ने नंदा जी की समाधि पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री विजय अग्रवाल ने छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा जी के प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराया। उद्यमिता का महत्व विषय पर स्वावलंबी भारत अभियान के कार्यकर्ता डॉ. जसविंदर सिद्धू जी ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित किया। केंद्र की निदेशक डॉ. सुचिस्मिता ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य श्री अशोक रोशा, स्वावलंबी भारत अभियान के विभाग पूर्णकालिक श्री ताराचंद, जिला संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा, महिला सह-समन्वयक श्रीमती अर्चना शर्मा, जिला महिला प्रमुख डॉ. सीमा, श्री प्रवीण, श्री प्रदीप, श्री आर्यन एवं श्री सौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. कुलदीप आर्य द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र में श्री प्रेम अनेजा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षिका श्रीमती गीता द्वारा छात्राओं को फूलों से रसायन-मुक्त (केमिकल रहित) हर्बल रंग बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्राकृतिक संसाधनों से स्वदेशी उत्पाद निर्माण की विधि सीखी।
विकसित भारत में रहेगी हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
मुख्यमंत्री बोले- निवेशकों की पहली पसंद बना हरियाणा, तेजी से हो रहा औद्योगित इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास’
नई दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत’
नई दिल्ली, 14 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। नई-नई योजनाएं बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। हरियाणा सरकार ने पिछले बजट में 10 नई आईएमटी बनाने की घोषणा की थी। इनमें से 6 आईएमटी पर तेजी से काम चल रहा है बाकि 4 आईएमटी का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। जीएसटी में प्रदेश पहले स्थान पर है। हरियाणा में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर इतना बेहतर है कि साढ़े से चार घंटे में एक कौने से दूसरे कौने में जाया जा सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट, चंडीगढ़ एयरपोर्ट और हिसार एयरपोर्ट की सीधे कनेक्टिविटी है। इन सभी को ध्यान में रखकर निवेशक निरंतर हरियाणा में आ रहे हैं, इससे विकसित भारत में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
हरियाणा ने हर क्षेत्र में बनाई पहचान
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1966 में जब हरियाणा- पंजाब से अलग होकर एक नया प्रदेश बना तो हर किसी को प्रदेश की तरक्की पर शक था लेकिन हरियाणा ने तेजी से तरक्की की और अपनी अलग पहचान बनाई। आज भारत की सेना में हर दूसरा जवान हरियाणा से है। खेलों में यदि भारत के मेडल आते है तो उसमें सबसे ज्यादा योगदान हरियाणा के खिलाड़ियों का होता है। फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 250 हरियाणा में काम कर रही हैं। आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चिरिंग में हरियाणा देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश सरकार जल्द ही नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाने वाली है। इससे और निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित होंगे।
प्लॉनिंग से स्थापित किया जा रहा इडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐसी प्लॉनिंग के साथ स्थापित किया जा रहा है कि आने वाले 50 सालों तक कोई दिक्कत न आए। गन्नौर में फ्रूट मंडी बनकर लगभग तैयार है। वहीं खारी बावली की ड्राई फ्रूट मार्किट, मार्बल मार्किंग और अमृतसर की मजीद मार्किंट को भी हरियाणा में स्थापित करने की योजना है। वहां के व्यापारियों ने हरियाणा में स्थापित होने वाली मंडी में आने के लिए रूचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अब प्राकृतिक खेती में भी पहचान बनाएगा। वहीं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए उन्होंने किसानों से पराली न जलाने का आह्वान किया। इसके बाद 95 प्रतिशत तक पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई। बेहतर पराली प्रबंधन के लिए माननीय न्यायालय ने प्रदेश का उदाहरण दिया है।
प्रधानमंत्री ने देश को बदलने का काम किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 55 साल देश पर शासन किया जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 साल के शासन में देश की तस्वीर बदलने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 5 गुणा कम समय मिला लेकिन उन्होंने भारत को विकसित भारत की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा रहा। प्रधानमंत्री ने भारत को 5वीं आर्थिक शक्ति बनाने का लक्ष्य रखा था, उन्होंने यह कर दिखाया। उनके नेतृत्व में सरकार हर पैमाने पर खरा उतरी है।
भारत-ईयू समझौते से होगा लाभ
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा भारत और यूरोपियन संघ के साथ हुए भारत-यूरोपियन मुक्त व्यापार समझौते के बाद उन्होंने हरियाणा यूरोपियन व्यापार संघ की बैठक की। इसमें उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए, जिन्हें हरियाणा के आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। गुरूग्राम के निचले इलाकों के लिए एक ड्रेन की प्लॉनिंग की गई है। वहीं पीने के पानी की समस्या के लिए ऐसी योजना तैयार की गई है कि गुरुग्राम को आने वाले 50 वर्षों तक कोई समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक श्री यश गर्ग, एचएसआईआईडीसी के सीसीआई सुनील शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलवामा के अमर शहीदों की याद में 7वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया
झज्जर, 14 फरवरी, अभीतक: शनिवार को पुलवामा के अमर शहीदों की याद में 7वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर देश के वीर सपूतों को नमन किया तथा उनकी शहादत को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखें और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें। इस मौके पर राजबीर राहड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

डॉ अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’
पत्रकारिता में योगदान के लिए सीजेआई ने किया सम्मानित
रोहतक, 14 फरवरी, अभीतक: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को शनिवार को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए दिया गया। डॉ आर्य कई न्यूज चैनल में संपादक रहने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं। डॉ अमित आर्य को हरियाणा गौरव सम्मान बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान दिया गया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्य कांत ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। विदित रहे कि डॉ अमित आर्य मीडिया जगत का बड़ा चेहरा रहे हैं। साल 1994 में पत्रकारिता शुरू करने वाले डॉ आर्य का इस क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक का योगदान है। डीएलसीसुपवा के कुलगुरु बनने से पहले वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार रहे हैं। उससे पहले उनके नाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सबसे लंबे समय तक मीडिया सलाहकार रहने का रिकॉर्ड है। बतौर पत्रकार डॉ आर्य ने कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय चैनल खड़े करने व उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर पत्रकारों व सरकार के बीच सेतु का सराहनीय कार्य किया। पत्रकारों की पेंशन शुरू करवाने, उनकी मान्यता का सरलीकरण, पत्रकारों के इंश्योरेंस की राशि में इजाफा कराने के साथ ही सैकड़ों ऐसे कल्याण के कार्यों के लिए उन्हें जाना जाता है।
बांग्लादेश चुनाव में तीन हिंदू भी जीतकर बने सांसद
बांग्लादेश आम चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है। इनमें गायेश्वर चंद्र रॉय (ढाका-3), निताई रॉय चैधरी (मगुरा-2) और एडवोकेट दीपेन दीवान (रंगमती) शामिल हैं।
चंडीगढ़ में आज से दौड़ेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें
हर रूट पर 10 मिनट में उपलब्ध होंगी, पीएम मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज. एक्वा लाइन विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दी है। यह 11.6 किमी लंबा कॉरिडोर बोटैनिकल गार्डन को नोएडा सेक्टर-142 से जोड़ेगा, जिसमें आठ नए स्टेशन होंगे। 2,254 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना चार साल में पूरी होगी।
बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, 19 केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2135 करोड़ रुपये मंजूर
केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 2135.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे बिहार में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 35 हो जाएगी।
नोएडा: कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव, वैलेंटाइन डे के दिन हुआ लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
नोएडा के सेक्टर-39 में दादरी रोड पर एक कार के अंदर युवक और युवती के गोली लगे शव मिले हैं। पुलिस को प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका है। मृतकों की पहचान दिल्ली के सुमित और नोएडा के सलारपुर की रेखा देवी के रूप में हुई है।
8 लोगों का कातिल निकला तांत्रिक कमरुद्दीन
दिल्ली के तिहरे हत्याकांड के आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन ने जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण किया और आठ लोगों की हत्या की बात कबूल की है। उसने धनवर्षा के नाम पर लोगों को बुलाया और सल्फास मिले लड्डू खिलाकर पीड़ितों को मारा।
देश राज्यों से बड़ी खबरें’
1 पीएम मोदी असम में- भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया, पीएम का प्लेन मोरन हाईवे पर उतराय यहां से चाइना बॉर्डर 300 किलोमीटर दूर
2 सुखोई-30 से राफेल तकरू असम हाईवे एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का पराक्रम, चीनी सीमा के पास भारतीय वीरों ने दिखाया दम
3 कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने 18,509 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल मंत्रालय की तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से 389 किमी रेल नेटवर्क बढ़ेगा, कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
4 तीनों परियोजनाएं दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को कवर करेंगी और भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की वृद्धि करेंगी। इनसे करीब 3,902 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिनकी कुल आबादी लगभग 97 लाख है।
5 सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से कई प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, हम्पी (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल), बल्लारी किला, तुंगभद्रा बांध और अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों तक पहुंच बेहतर होगी।
6 देश में पहली बार बनने जा रही ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल, घंटों के सफर में लगेंगे चंद मिनट, असम में ब्रह्मापुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच रेल एंव सड़क टनल बनाने की मोदी कैबिनेट ने दी हरी झंडी
7 इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया? राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का तीखा पलटवार
8 अमेरिका और भारत के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर देशभर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। केंद्र सरकार इसे भारत की बड़ी जीत के तौर पर सामने रख रहा है। वहीं विपक्ष इसे भारत की हार और अमेरिका की जीत के तौर पर बता रहा है।
9 गोयल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अर्थव्यवस्था को समझे बिना गलत बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह नहीं समझ पा रही है कि जिस आदमी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है, उनके पास झूठ, धोखा और ट्वीट करने वाले बयानों के अलावा कुछ भी नहीं है, वह सच से हजारों मील दूर है।
10 आगे कुआं, पीछे खाई जैसी स्थिति…, ट्रेड डील और कपास किसानों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
11 सीजेआई बोले- जज अपनी सीमाएं पहचानें, गलतियों से सीखें, सीजेई की बैठक में कहा- दिखावे से ज्यूडिशियल लीडरशिप को नुकसान, जज में विनम्रता जरूरी
12 मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मुंबई के मुलुंड में हुआ है। जहां भरभराकर मेट्रो का स्लैब गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग जख्मी हुए हैं
13 मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए राउत ने कहा कि एनसीपी गुटों का विलय अनिश्चित है। इस मामले में अमित शाह की भूमिका पर अधिक होगी। राउत ने कहा, ष्मुझे नहीं लगता कि दोनों एनसीपी गुटों का विलय होगा, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो मुझे खुशी होगी। प्रफुल पटेल वही कह रहे हैं जो अमित शाह कह रहे हैं।
14 गोहाना के भावड़ गांव में जहां कुछ ही देर पहले डीजे की धुनों पर खुशियां झूम रही थीं, वहीं अचानक आई एक मनहूस खबर ने पूरे माहौल को सन्नाटे में बदल दिया। दो बेटियों की शादी का जश्न चल रहा था, एक की विदाई हो चुकी थी और दूसरी की बरात का इंतजार था। तभी सड़क हादसे में रोहतक के पांच जिगरी दोस्तों की मौत की सूचना पहुंची और देखते ही देखते शहनाइयों की आवाज चीखों में बदल गई।
15 भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते, 4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला, अब तक नहीं बना 200़ का स्कोर
16 टी-20 वर्ल्डकप, आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया, इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, टकर ने नाबाद 94 रन बनाए
17 ट्रम्प बोले- वेनेजुएला में सीक्रेट हथियार का इस्तेमाल किया, रूस-चीन के डिफेंस सिस्टम फेल हो गए। कहा- एक दिन सब पता चलेगा
18 जर्मन चांसलर मर्ज बोले- यूरोप की आजादी की गारंटी नहीं, अमेरिका से रिश्तों में गहरी दरार, नियमों से चलने वाली दुनिया खत्म
19 जयपुर में 16 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, विक्रेताओं ने किया हड़ताल का ऐलान
20 हरियाणा में नए रेल ट्रैक को मंजूरीरू’ 194 किलोमीटर लंबा, ₹5,983 करोड़ बजट, 5 जिलों से होकर निकलेगा, जमीन अधिग्रहण नहीं होगा
लंबी फ्लाइट के बाद नींद से नहीं टूटेगा बदन, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला थकान मिटाने का नया फॉर्मूला’
21 लंबी हवाई यात्रा के बाद होने वाली थकान या अलग-अलग शिफ्ट में काम करने की वजह से बिगड़ी हुई नींद अब बीते दिनों की बात हो सकती है। जापान के वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी दवा मिक 628 की खोज की है, जो शरीर की इंटरनल क्लॉक को तेजी से आगे खिसकाने में मदद करती है।
22 क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? 17 को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण’
23 हरियाणा विज्ञान मंच के अनुसार, 17 फरवरी को पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में अदृश्य रहेगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, 3 मार्च को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा।