Haryana Abhitak News 15/02/26

https://www.facebook.com/share/v/1Cc3s2kKRX

https://www.facebook.com/share/v/17FUry3Hew

https://www.facebook.com/share/v/16tBgoya3n

https://www.facebook.com/share/v/17vTXooG4T

https://www.facebook.com/share/v/1CJ77mEV7j

धर्म, संस्कृति, संस्कारों को जीवन में धारण करें और हिंदू समाज को जातियों के बंधन तोड़कर एकता के सूत्र में बांधने आवश्यकता: राकेश कुमार
झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: मंगलवार को झज्जर में मंगल पांडे शाखा द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें धर्म, संस्कृति, संस्कारों को जीवन में धारण करते हुए हिंदू समाज को जातियों के बंधन तोड़कर एकता के सूत्र में बांधने का संदेश दिया गया। हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह श्रीमान राकेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता श्री महाराज मृत्युंजय गिरि जी महाराज द्वारा की गई जबकि श्री चरण दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में ें शामिल हुए। धर्म जागरण जिला संयोजक आचार्य उपेंद्र ने सुंदर भजनों के जरिए सनातन का संदेश दिया और मंच संचालन नगर कार्यवाह करण ने किया। हिंदू सम्मेलन से पूर्व नगर में सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें संैकड़ांे की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। डीजे के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में महिलाएं नाचती गाती मढी देवी मंदिर से दिल्ली गेट चैपटा बाजार होते हुए हिंदू सम्मेलन स्थल परसा वाली चक्की पहुंची। मुख्य वक्ता श्रीमान राकेश कुमार ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने हिंदू शक्ति को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि पूर्व में हिंदू ही हिंदू का विरोधी रहा है। जिसका लाभ विद्रोहियों ने उठाया और भारत जैसे समृद्ध व शक्तिशाली देश पर हिंदुओं की आपसी फुट के कारण लंबे समय तक राज किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जाति का भेदभाव बुलाकर एकता के सूत्र में बंधने की आवश्यकता है और अपने बच्चों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। श्रीमान राकेश कुमार ने कहा कि धर्म व संस्कृति हमारा जीवन का आधार है तो संस्कार हमारी जीवन पद्धति है, इसलिए बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करें। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा पूरे देश भर में हिंदू शक्ति को संगठित करने के लिए इस तरह के सम्मेलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता व पर्यावरण जैसे विषयों को लेकर समाज में परिवर्तन की दिशा में काम कर रहा है। जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता है। महाराज मृत्युंजय गिरि ने कहा कि मातृ शक्ति एक संकल्प करके जाए कि अपने बच्चों को मोबाइल जैसी बीमारी से दूर रखेंगी और दुराचारी शक्तियों से देश व अपने समाज को बचाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि श्री चरण दास महाराज ने कहा कि बच्चों में धर्म व संस्कृति के संस्कार पैदा हों, इसके लिए बच्चों को धार्मिक पुस्तक पढ़ाएं और मंदिरों में भी भेजें। उन्होंने कहा कि अब एक-एक बच्चा पैदा करने से राष्ट्र की रक्षा नहीं हो सकती और न ही हिंदू समाज को बचाया जा सकता है इसलिए महिलाएं ज्यादा बच्चा पैदा करें और बाजार के जहरीले खानपान से बच्चों को दूर रखें। घर का बना पौष्टिक भोजन ही दें।

अंजू देवी के सिर सजा सेक्टर 6 की आरडब्ल्यूए की प्रधानी का ताज
महासचिव अंजना देवी व जगदीश बने कौषाध्यक्ष, सुदेश जाखड़ 143 मत हासिल कर रहे विजेता
आरडब्ल्यूए की पहली महिला प्रधान अंजू देवी डेंसो हरियाणा में एचआर के पद पर है कार्यरत

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: रविवार के झज्जर के सेक्टर 6 की आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के पदाधिकारी का चुनाव हुआ। जिसके लिए प्रातः काल 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 3 बजे तक मतदान चला। कुल 287 सदस्यों वाली आरडब्ल्यूए के 274 सदस्यों ने मतदान किया। सीनियर सिटीजन क्लब भवन में मतदान केंद्र बनाया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। अंजू देवी व मनजीत सिंह के पैनलों के बीच कड़ा व कांटे का मुकाबला रहा। 274 में से दो मत रद्द हुए और 152 मत हासिल कर अंजू देवी विजेता रही। आरडब्ल्यूए की पहली महिला प्रधान अंजू देवी डेंसो हरियाणा में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। अंजू देवी के प्रतिद्वंद्वी मनजीत सिंह को 120 मत मिले। उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सुदेश जाखड़ 143 मत हासिल कर विजेता रहे जबकि मंजू देवी को 129 मत मिले। महासचिव पद के लिए अंजना देवी ने 155 मत हासिल कर अपनी प्रतिद्वंद्वी स्नेह लता को पराजित किया। स्नेह लता को 116 मत हासिल हुए। संगठन सचिव के तौर पर सचिन कुमार 150 मत हासिल कर विजेता रहे जबकि अनिल को 121 मत मिले। कोषाध्यक्ष जगदीश विजेता रहे, जगदीश को 149 मत मिले। जबकि जगबीर को 121 मत हासिल हुए। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का भी मतदान के जरिए चुनाव हुआ और नागेंद्र कुमार, विनय, संदीप, पिंकी, जुगल किशोर विजेता रहे। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न करने के लिए कोऑपरेटिव सोसाइटी रजिस्टार की ओर से श्री राधेश्याम शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। जबकि सहायक चुनाव अधिकारी डॉ जगदीश राहड प्रोफेसर को नियुक्त किया गया था। पुलिस सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में प्रातः काल दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झडप भी हुई लेकिन बाद में चुनाव शांितप्रिय माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव संपन्न करने वाली टीम में श्री एसएन कौशिक सहित दर्जन भर अन्य लोग शामिल रहे। चुनाव जीतने के बाद प्रधान बनी अंजू देवी ने कहा है कि सेक्टर-6 का विकास करना, यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना, लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए भी विशेष प्रयास करेंगी।

महाशिवरात्रि पर संस्कारम स्कॉलरशिप टेस्ट का भव्य आयोजन, छारा व बादली केंद्रों पर 301 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित श्संस्कारम स्कॉलरशिप यूनिवर्स 3.0श् परीक्षा में शिक्षा और भक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ छारा और बादली केंद्रों पर क्षेत्र के कुल 301 नन्हें मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिवरात्रि का पावन अवसर और त्यौहार का उत्साह होने के बावजूद छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर भारी जिज्ञासा और जोश दिखाई दिया, जिसके चलते सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का तांता लगा रहा। इस दौरान छारा केंद्र पर 167 व बादली केंद्र पर 134 विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण के रूप में, परीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें तुरंत श्ऑन-द-स्पॉटश् पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पूरे गरिमामयी आयोजन में अभिभावकों का भी विशेष योगदान और सक्रिय सहयोग रहा, जिन्होंने शिवरात्रि के दिन स्कूल प्रबंधन की इस पारदर्शी व दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया। अंत में डॉ. महिपाल ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की और अभिभावकों के अटूट विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा मूल ध्येय ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें उच्च स्तरीय शिक्षा व सफलता के हर संभव मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि महाशिवरात्रि जैसे शुभ और सकारात्मक दिन पर बच्चों की यह सक्रिय भागीदारी उनके संकल्प और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी। चेयरमैन ने आगे बताया कि ₹6 लाख तक की छात्रवृत्ति और 100ः स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं हर उस मेधावी छात्र के सपनों को हकीकत में बदलेंगी जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं।

जनभावनाओं को चुराकर बनाई गई भाजपा सरकार जन भावनाओं को रौंदते हुए कदम बढ़ा रही: दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी जनभावना से चुनाव नहीं जीती, बल्कि काले धन के इंतजाम, मैनेजमेंट से चुनाव मैनेज किया: दीपेन्द्र हुड्डा
दोबारा कदम बढ़ाएंगे और 2029 में सच्चाई व अच्छाई की जीत होगी: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज झज्जर में आयोजित कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान वे गाँव सुबाना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रूपेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जनभावनाओं को चुराकर बनाई गई भाजपा सरकार जन भावनाओं को रौंदते हुए कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा का हर आदमी कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर चुका था लेकिन बीजेपी ने बेईमानी, वोट चोरी, धनबल का उपयोग करके सत्ता पर काबिज हुई है। हरियाणा की छत्तीस बिरादरी ने लड़ाई लड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी, लेकिन हो सकता है कि हमारी ही तपस्या में कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसीलिए दोबारा कदम बढ़ाएंगे 2029 में हरियाणा की राम रूपी जनता की और सच्चाई व अच्छाई की जीत होगी। उन्होंने का कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छल षड्यन्त्र के सहारे रात को रात के अंधेरे में उनको हरवाया गया। लेकिन 2024 के चुनाव में लोगों ने देश की 545 लोकसभा सीटों में विपक्ष की दूसरी बड़ी जीत के साथ आशीर्वाद देकर दिल्ली भेजा। लोगों ने दिल्ली जाकर चुप रहने के लिए नहीं भेजा है, बल्कि हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ने के लिए भेजा है। उन्होंने बादली हलके के गाँव खुडन में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने अरबों रुपए काला धन एकत्रित कर इसका दुरूपयोग किया और चुनाव को मैनेज किया। बीजेपी जनभावना से चुनाव नहीं जीती, बल्कि काले धन के इंतजाम, मैनेजमेंट से चुनाव मैनेज किया और जब जन भावनाओं से सरकार नहीं बनती, वो सरकार जन भावनाओं को दरकिनार करके चलती है। चुनाव का नतीजा आते ही बीजेपी ने पहला वायदा जो किसान से किया था कि धान का भाव इकत्तीस सौ मिलेगा, उस किसान को एमएसपी भी नहीं मिली। धान, नरमा, बाजरे की खरीद भी एमएसपी पर नहीं हुई। बीजेपी ने वायदा किया था कि हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपए मिलेंगे। लेकिन चुनाव के बाद उसमें तरह तरह की शर्तें लगा दी। युवा को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन एचपीएससी, एचएसएससी में एक के बाद एक लिस्ट निकली, जिसमें ज्यादातर बाहर के प्रदेशों के बच्चे लगे या तो पोस्ट ही खाली छोड़ दी गई। प्रदेश में जब ज्यादा बारिश से जलभराव हुआ, किसान की फसल का नुकसान हुआ तो किसानों को कोई मुआवजा तक नहीं मिला। बीजेपी सरकार ने चुनाव से पहले लाखों बीपीएल कार्ड बनवाए और चुनाव के बाद बारह लाख बीपीएल कार्ड कटवा दिये। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार न भूले, जन भावना विपक्ष के साथ है। लोकसभा में भी जन भावना हमारे साथ थी। देश के 28 प्रदेशों में सबसे ज्यादा मत प्रतिशत 47.6 प्रतिशत हरियाणा में मिला। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों को लगभग 40 प्रतिशत वोट मिले। हरियाणा के इतिहास में आज तक आ सबसे बड़ा विधायक दल और सबसे मजबूत विपक्ष है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज पूरे देश को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सच्चाई पता चल गई कि बीजेपी सरकार ने किस तरह अमेरिका के आगे घुटने टेक कर हिंदुस्तान के हितों को बेच दिया। अमेरिका के साथ हुए समझौते में भारत के अधिकारों को दरकिनार किया गया, किसानों के अधिकारों को कुचला गया। देश के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। इसी तरह एपस्टीन फाइल की भी सच्चाई लोगों को पता चल गई। एप्सटीन फाइल्स में जिन-जिन देशों के नेताओं के नाम आए हैं, उनमें से अब तक 7 देशों की सरकार में बैठे नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। बड़े दुरूख की बात है कि हिंदुस्तान से भी कुछ नेताओं के नाम आए हैं, लेकिन तानाशाही सरकार ने कोई जवाब तक नहीं दिया। यह बेहद चिंताजनक है। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक कुलदीप वत्स, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत अनेक स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

माजरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास अठावले।

सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार: अठावले
जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी-बोले केंद्रीय – राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली भी मौजूद रहे। गांव माजरी में पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजक प्रदीप बाल्यान व सरपंच धर्मवीर सहित ग्रामीणों ने फूल मालाओं से मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक समानता -समरसता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम-दक्ष, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं। मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी और हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी जो कि अब चैथे स्थान पर आ चुकी है, तथा जल्द की भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। मंत्री अठावले ने कहा केंद्र व राज्य सरकारें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इस उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा का नाम बदलने का मुद्दा नहीं है, पहले भी नाम बदले जाते रहे हैं। विपक्ष को देखना चाहिए कि योजना के तहत े 100 दिनों की बजाय 125 दिन का मानदेय तय किया है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवांर के विमान हादसे की अभी जांच चल रही है, जो भी कारण रहे हैं सभी सामने आ जाएंगे। यूएस के साथ हुई व्यापारिक डील को विपक्ष अच्छी तरह समझे । ऐसे डील नहीं होंगे तो फिर रोजगार कैसा मिलेगा, किसानों के हित सुरक्षित रखे गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा गांव में बाबा साहब अंबेडकर जी के नाम पर एक बड़ा भवन बनाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी साहब से बात करके इस कार्य को करवाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा सामाजिक समरसता और समान अवसरों की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर विनोद गुलिया प्रधान लोकराम प्रधान, सरपंच रामवीर, साहिल, हरिसिंह, सागर बाल्याण, मंगत राम रवि पहलवान फरीदाबाद व प्रशासन की तरफ से एसीपी प्रणय कुमार, तहसीलदार बादली श्रीनिवास, बीडीपीओ बादली सुमित बेनीवाल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डीसी झज्जर स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आज
झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज(16 फरवरी सोमवार )को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।

प्रशासन का रायपुर गांव में 20 फरवरी को रात्रि ठहराव कार्यक्रम: सीटीएम
विभागीय स्टॉल और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन 20 फरवरी को खंड माछरौली के गांव रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना है। सीटीएम नमिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अधिकारियों को गांव की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलता है। इससे शासन और जनता के बीच संवाद और अधिक सुदृढ़ होता है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं, सुझाव व मांगे प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि गांव के सर्वांगीण विकास को और गति मिल सके।

गाँव ग्वालिसन में महाशिवरात्रि पर पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: गाँव ग्वालिसन में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा पीढ़ी को खेल के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सरपंच प्रीति देवी, पूर्व सरपंच व धनखड़ खाप प्रधान युद्धवीर, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र, प्रधान कृष्ण, श्री धर्मवीर, श्री अशोक, कमेटी सदस्य व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

झज्जर के वॉर्ड नंबर 5 में नशामुक्ति टीम ने महिलाओ को किया जागरूकता झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: झज्जर के वॉर्ड नंबर 5 में नशामुक्ति टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। टीम के प्रतिनिधि ने लोगों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर उन्हें डायल 112 सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है। साथ ही बाल विवाह को एक गंभीर अपराध बताते हुए इसके कानूनी परिणामों पर प्रकाश डाला गया और लोगों से इस कुप्रथा को रोकने में सहयोग करने की अपील की गई। साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी समझाए गए।इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाना रहा।

मादक पदार्थ स्मैक, हेरोइन 1.90 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 15 फरवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र निवासी नेहरू पार्क बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अभी नशीला पदार्थ लिए हुए ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया नियर जलघर बहादुरगढ़झी के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनजीत कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1.90 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , बहादुरगढ़
हिंदू सम्मलेन : हिंदू जागेगा तो देश बढ़ेगा

बहादुरगढ, 15 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बहादुरगढ़ में दो स्थानों पर हिंदू सम्मलेन कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर 09 में ध्वज यात्रा निकाली, जिसमें करीब 158 मातृशक्ति ने भाग लिया। जबकि कार्यक्रम और भंडारे में 1200 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती अर्चना, मुख्य अतिथि रामदास जी महाराज सैम्पला धाम एवं सह जिला कार्यवाह राकेश की उपस्थिति रही। इसी क्रम में लाइन पार सुभाष नगर के बगीची वाली मंदिर में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गानके साथ हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह श्रीमान भास्कर एवं दीपक, मुख्य अतिथि महामण्डेश्वर गणेश जी महाराज बाला जी मंदिर बहादुरगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद राणा ने की। इस कार्यक्रम में कहा गया कि कुटुंबव्यवस्था हमारी सामाजिक रीढ़ है, किंतु आज टूटते परिवार चिंता का विषय हैं। इसके समाधान के लिए पारिवारिक संवाद, सप्ताह में कम सेकम एक दिन परिवारके साथ समय बितानेऔर बच्चों को आचरण सेसंस्कार देने पर बलदिया। सामाजिक समरसता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर विभाजन विदेशीशक्तियों का षड्यंत्र है।हमें सभी भारतीयों के साथ आत्मीय व्यवहार कर सामाजिक सद्भावको सुदृढ़ करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृतिकी मूल चेतना बतातेहुए उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्लास्टिक केन्यूनतम उपयोग का आह्वान किया। स्व का बोध के अंतर्गत उन्होंने अपने राष्ट्र, भाषा, प्रांत और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने की आवश्यकता बताई। नागरिक कर्तव्य पर उन्होंने कहाकि कोई भी राष्ट्रकेवल कानून से नहीं, बल्कि जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों से चलता है। संविधान एवं कानून का पालन तथा स्वच्छता को जीवन का अंग बनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। दोनों कार्यक्रमों में भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन, सुंदरकाण्ड, कलश यात्रा एवं हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाज के हिंदू परिवारों की सहभागिता रही।

सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र का लाभ उठाएं: छिल्लर
झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में एक सामुदायिक मध्यसथा केंद्र ग्राम सचिवालय छुछकवास में खुला हुआ है उपरोक्त सामुदायिक मध्यसथा केंद्र में ग्रामीण अंचल के होने वाले छोटे विवादों का आपसी मनमुटाव दूर करके समझा कर विवादों का समाधान समझौता आपसी सहमति से कराया जाता है इस समझौता सदन में जो भी समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होगा उसका लिखित विवरण किया जाएगा तथा इस लिखित फैसले के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपील नहीं की जा सकती। शिकायतकर्ता, प्रार्थी उपरोक्त समझौता सदन में स्वयं प्रार्थना पत्र पेश कर अपने मामले की सुनवाई करा सकता है इस प्रकार प्रार्थी पुलिस थाने व न्यायालय के चक्कर लगाने से बच सकता है उपरोक्त समझौता सदन में अब तक 21 दरखास्त प्राप्त हुई जिनमें 17 दरखास्तों पर आपसी सहमति से समझौता कराया गया। उपरोक्त समझौता सदन में नियुक्त प्रशिक्षित मध्यस्थ कर्मजीत छिल्लर ने लोगों से अपील की है कि अपने छोटे विवादों का अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता केंद्र के समक्ष रखकर लाभ उठाएं और अपने कीमती समय में पैसे की बचत करें।

जिला स्तरीय किसान मेले में योजनाओं की मिलेगी जानकारी
आज 16 फरवरी को कोयलपुर में होगा मेले का आयोजन

झज्जर, 15 फरवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर द्वारा आज (16 फरवरी सोमवार)को प्रातः 11 बजे गांव कोयलपुर में जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इस किसान मेले में कोयलपुर, खेतावास तथा आसपास के सभी गांवों के किसानों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें और उनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अधिकारी ने बताया कि किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त झज्जर तथा अतिरिक्त उपायुक्त झज्जर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। मेले में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी, प्राकृतिक खेती, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरा पानी मेरी विरासत, फसल विविधीकरण, माइक्रो सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा फसल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले के दौरान किसानों को नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों से परिचित कराने के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा डेमोंस्ट्रेशन स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञों द्वारा मौके पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कृषि विभाग ने कोयलपुर, खेतावास व आसपास के गांवों के सभी किसानों से अपील की है कि वे योजनाओं में पंजीकरण व आवश्यक जांच करवाने के लिए अपने जरूरी दस्तावेजों सहित समय पर मेले में पहुंचें और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।

रेवाड़ी की चहक यादव ने प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीता रजत पदक
नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में हासिल की उपलब्धि

रेवाड़ी, 15 फरवरी, अभीतक: डाॅ. करनी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रेवाड़ी जिले के पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की बारहवीं कक्षा की छात्रा चहक यादव ने 10 मीटर ऐयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में 600 में से 574 अंक हांसिल कर रजत पदक और भारतीय टीम की प्रतिभागी के रूप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से चहक यादव ने ना केवल अपने जिला रेवाड़ी अपितु हरियाणा व देश का नाम रोशन किया है। चहक यादव हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत सुनील कुमार की पुत्री है। डाॅ. करनी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में एशिया महाद्वीप के 20 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी चहक यादव के कोच रमन राव ने दी। उन्होंने बताया कि चहक यादव बारह वर्ष की आयु से उनकी शूटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। रमन राव ने बताया कि उनकी अकेडमी के खिलाड़ी प्रियांशु यादव ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था और 62 वर्षीय गृहणी सुषमा यादव ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। चहक यादव ने भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच रमन राव, अपने पिता सुनील कुमार व अपनी अकैडमी के साथी खिलाड़ियों को दिया है। उनके कोच रमन राव, साथी खिलाड़ियों, पिता सुनील कुमार, सुषमा यादव और उनके विद्यालय के अध्यापकों ने इस उपलब्धि पर चहक को बधाइयां दी और उनके उज्व्वल भविष्य की कामना की।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज: डीसी
अनुसुचित जाति,लघु एवं सीमांत, महिला किसानो को 50 प्रतिशत व अन्य किसानो को 40 प्रतिशत तक दिया जाएगा अनुदान

रेवाड़ी, 15 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरकेवीवाई स्कीम के स्मैम (एसएमएएम) मद के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट ूूू.ंहतपींतलंदं.हवअ.पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 एवं खरीफ 2025 में पंजीकृत है, वो ही इस स्कीम में आवेदन के लिए पात्र होंगे। एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुसूचित जातिध्लघु एवं सीमांतध्महिला किसानों को 50 प्रतिशत व अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। लघु एवं सीमांत श्रेणी का लाभ किसानों को उनके मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जमीन के आधार पर दिया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता, इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरीध्इलेक्ट्रिकध्सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर, राइड ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार, सेल्फ प्रोपेल्ड हाईक्लीयरंश बूम स्प्रेयर, हाई कैपेसिटी चाफकटर लोडर के साथ (5 टन से 10 टनध्घंटा, 10 टन प्रति घंटे से अधिक एवं चाफ कटर मोटर ऑपरेटिड), ट्रैक्टर ऑपरेटिड साइलेज पैकिंग मशीनध्बेलर (1400-1500 के.जी.ध्ऑवर), बैटरी ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब सॉयलर, मल्टीक्रोप बेड प्लांटरध्रेज्ड बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर (4 लाइन), विनोविंग फैन, मिलेट मशीनध्मिलेट मील, मेज थ्रेशर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड)ध्मैज सलैसर, न्यूमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, शुगर केन थ्रेस कटर 75 इंच साइज, मोबाइलध्कॉटन श्रेडर ( ट्रैक्टर ऑपरेटिड), काऊ डंग ब्रिकेट मशीन, काऊ डंग डीवाटरिंग मशीन, पैडी मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटिड पावर वीडर, आलू बोने की मशीन इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट ूूू.ंहतपींतलंदं.हवअ.पद पर 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी (परिवार के किसी सदस्य के नाम जो परिवार पहचान पत्र में हो), बैंक खाता, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यदि कोई किसान अनुसूचित जाति से संबंध रखता है तो उसे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे, पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ड्राध्ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें व योजना का लाभ उठाएं। किसान अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट पर, सहायक कृषि अभियंता, रेवाड़ी या अपने संबंधित खंड कृषि अधिकारीध्कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्र निर्माताओं की मशीनध्कृषि यंत्र, भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्टिंग सेंटरों से टेस्ट की हुई है और वो कृषि विभाग, हरियाणा की सब्सिडी स्कीमों के तहत अपनी मशीनध्कृषि यंत्र देना चाहते है। वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला की वेबसाइइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।

शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित
सेक्टर चार राव शूटिंग एकेडमी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

रेवाड़ी, 15 फरवरी, अभीतक: शहर के सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग एकेडमी में प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सह विभाग संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. रामावतार लांबा, समाजसेवी एवं पार्षद प्रतिनिधि जैनाबाद भूपेंद्र खोला, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमएस यादव, डॉ. रवि यादव तथा डॉ. रविंद्र यादव मौजूद रहे। अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच रमन राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में एशियाई सिल्वर व गोल्ड मेडलिस्ट चहक यादव, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुषमा यादव तथा नेशनल गोल्ड व सिल्वर मेडलिस्ट सिध्या सिंह को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और सरकार भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है। प्रदेशभर में खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं और खिलाड़ियों की हर प्रकार से मदद की जा रही है। सरकार की खेल नीतियों के कारण ही हरियाणा खेलों में अग्रणी राज्यों में शामिल है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के लिए उन्होंने कोच रमन राव को भी बधाई दी। इस अवसर पर मास्टर चिरंजी लाल, हेडमास्टर समय सिंह, योगा इंटरनेशनल कोच डॉ. युद्धवीर यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. प्रीति यादव, एडवोकेट हरीश यादव, लेक्चरर परमजीत यादव, कैप्टन वेद प्रकाश, एसडीओ विनोद यादव, गो क्रांति गौशाला के संचालक प्रदीप डागर, सरपंच सतबीर, प्रवीण यादव, योगेंद्र यादव, रविंद्र यादव, उत्तम सिंह, एनके यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव, मंजू यादव व संयोगिता यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टीट में श्याम भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर का विधायक ने किया शुभारंभ
रेवाड़ी, 15 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 11 पर गांव टीट में राव उमराव सिंह फार्म पर श्री श्याम भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर का शुभारंभ बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट और शिविर आयोजक समाजसेवी अजीत सिंह टोनी भी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचने पर विधायक का आयोजक ओर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया। पूजा अर्चना उपरांत विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि श्री श्याम सबके पालनहार है। कलियुग में श्री श्याम की भक्ति और उनका आशीर्वाद हर इंसान को मिलता है। उन्होंने कहा कि महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक की वीरता ओर भक्ति से प्रसन्न होकर उनको वरदान दिया कि वह कलयुग में श्याम के नाम से पूजे जाएंगे ओर सच्चे मन से उनका नाम लेने वाले की मनोकामना पूरी होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भगवान शिव की अराधना से होते है मनुष्य के सभी दुःख-दर्द दूर: डाॅ. राजेश भाटिया
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि
मंदिर प्रांगण भगवान शिव की बारात का हुआ भव्य स्वागत

फरीदाबाद, 15 फरवरी, अभीतक: हर वर्ष की भांति इस बार भी सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के प्रधान डाॅ. राजेश भाटिया ने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए के लिए लम्बी-लम्बी कतारें लग गई और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की तादाद भी बढ़ती गई। इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा लोगों के लिए भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान जगदीश भाटिया की अध्यक्षता में महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर, तिकोना पार्क से ढोल नगाड़ों व डीजे के द्वारा भगवान शिव की बारात रवाना हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और नाचते-गाते हुए यह शोभा-यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नं 1 पहुंची, जहां इस बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शिव व पार्वती के स्वरूप में साक्षात भगवान के दर्शन होरहे थे, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भगवान शिव व पार्वती जी की जयमाला हुई और सारा माहौल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजामय हो गया। तथा तिलक आहूजा की अध्यक्षता में नीलकंठ महादेव मंदिर, 1 जी ब्लाक द्वारा भगवान शिव की बारात का भी भव्य स्वागत किया गयाद्य प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर कई दिनों से मंदिर में तैयारियां चल रही थी और यह आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ, जिसके लिए वह मंदिर प्रबंधन कमेटी व् सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अराधना करने से मनुष्य के सभी दुख दर्द दूर हो जाते है क्योंकि भगवान शिव अपने भक्तों के हृदय में रहते है और उनकी किसी न किसी रुप में रक्षा करते रहते है। इस शुभावसर पर बंसीलाल कुकरेजा, सोमनाथ ग्रोवर, रोहित भाटिया, अनिल चावला, प्रेम बब्बर, राकेश खन्ना, तिलक भाटिया, नेत राम गाँधी, बलजीत भाटिया, सुरेंदर गेरा, नीरज मिगलानी, धीरज पुंजानी, धीरज बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, रविंदर गुलाटी, भरत कपूर, सत्यम अरोड़ा, दिनेश भाटिया, खेम बजाज, अजय शर्मा, सौरभ रतड़ा, मुकुल कपूर, वंश कपूर, आशीष अरोड़ा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, गगन भाटिया, बसंत कुमार बिला, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन फिर से भी लागू 20.05 लाख बुजुर्ग ले रहे हैं पेंशन, 1044069 पुरुष ओर 961298 महिला बुजुर्ग है पात्र
चंडीगढ़, 15 फरवरी, अभीतक: हरियाणा में 70 हजार बुजुर्गों की होल्ड की गई पेंशन बहाल कर दी गई है। इसको लेकर इंडियन को पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की मौजूदा सरकार पर जमकर दबाव डाला।
इसको देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार शाम तक इन बुजुर्गों के खाते में जनवरी की पेंशन राशि (3 हजार) पहुंच गई। नवंबर व दिसंबर की पेंशन आज (शनिवार) जारी की जाएगी। इनमें से ज्यादातर बुजुर्गों की नवंबर और दिसंबर 2025 की पेंशन होल्ड थी। सरकार इन्हें एरियर भी देगी। पेंशन जारी करने के निर्देश के साथ सरकार ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में पेंशन भुगतान नहीं रोका जाएगा। कोई मामला संदिग्ध भी हो, तब तक पेंशन जारी रहेगी जब तक यह पूरी तरह साबित न हो जाए कि लाभार्थी अपात्र है। समाज कल्याण विभाग ने आयकर विभाग और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त अपडेट डेटा के आधार पर पेंशन होल्ड की थी। पेंशन रुकने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इसके बाद सरकार ने विभाग और परिवार पहचान पत्र (च्च्च्) अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की समीक्षा की।
पेंशन रोकने से पहले सीएम की मंजूरी जरूरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना किसी भी बुजुर्ग की पेंशन न रोकी जाए। यदि किसी लाभार्थी की पात्रता संदिग्ध लगे तो उसे संदेश भेजकर कारण बताया जाए और पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। यदि दस्तावेज अधूरे हों तो जमा कराने के निर्देश दें। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी स्वयं बुजुर्ग के घर जाएं पर भुगतान जारी रखा।
बड़ा सवाल..क्या पात्रता के लिए आय सीमा बढ़ाएगी सरकार
अभी हरियाणा में 60 साल से अधिक के वो बुजुर्ग पेंशन के हकदार होते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपए वार्षिक से अधिक नहीं है। विपक्ष इस आय सीमा को लेकर भी मुद्दा बना रहा है। उनका कहना है कि यह सामाजिक सम्मान भत्ता है। ये पेंशन बुजुर्गों के सम्मान व सामाजिक सुरक्षा के लिए है। यदि परिवार की आय अधिक है तो भी बुजुर्गों को यह पेंशन मिलनी चाहिए। ऐसे में सियासी हलकों में चर्चा है कि बजट सेशन में सरकार आय की सीमा को बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

भारत के AI शिखर सम्मेलन में हरियाणा के युवा उद्यमी मोहित यादव को वैश्विक मंच पर आमंत्रण’
नई दिल्ली, 15 फरवरी, अभीतक: भारत में आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित India AI Impact Summit 2026 में हरियाणा के युवा टेक उद्यमी मोहित यादव को Guest Delegate के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह बहुप्रतीक्षित वैश्विक सम्मेलन 16-20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप सहित विश्वभर के शीर्ष नीति-निर्माता, उद्योगपति और तकनीकी नेता भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 50़ मंत्री और वैश्विक कंपनियों के शीर्ष CEO शामिल होंगे। विश्व के प्रमुख तकनीकी नेताओं जैसे Sundar Pichai, Sam Altman, Jensen Huang, Demis Hassabis, Brad Smith, Cristiano Amon & Bill Gates के उपस्थित रहने की संभावना है, जिससे यह आयोजन वैश्विक AI नीति और तकनीकी सहयोग का प्रमुख मंच बन गया है।
उभरते भारतीय टेक लीडर के रूप में पहचान’
मोहित यादव, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र और MK App Creatives Pvt. Ltd. के संस्थापक-सीईओ, भारत के तेजी से उभरते AI उद्यमियों में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी ने दिसंबर 2025 तक लगभग ₹280 करोड़ का मूल्य हासिल किया और 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान कीं। MK App Creatives Pvt. Ltd. ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेल्फ-ड्राइवरलेस कार और उससे जुड़े उन्नत ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी का लक्ष्य भारत में सुरक्षित, स्मार्ट और पूरी तरह AI संचालित मोबिलिटी समाधान तैयार करना है, जिससे भविष्य की परिवहन प्रणाली को नई दिशा मिल सके। कंपनी के संस्थापक-सीईओ मोहित यादव के नेतृत्व में इंजीनियरों और AI विशेषज्ञों की टीम ऐसे सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है जो वाहन को स्वचालित नेविगेशन, दुर्घटना-रोकथाम, स्मार्ट सेंसर एनालिसिस और रियल-टाइम निर्णय क्षमता प्रदान करता है।
क्या खास है इस ।प् ड्राइवरलेस तकनीक में’
ऽ उन्नत AI एल्गोरिद्म से वाहन का स्वतः संचालन
ऽ स्मार्ट सेंसर और कैमरा-आधारित 360° रोड मॉनिटरिंग
ऽ संभावित दुर्घटना से पहले चेतावनी और ऑटो-ब्रेकिंग
ऽ ट्रैफिक और सड़क स्थितियों का रियल-टाइम विश्लेषण
ऽ डेटा-ड्रिवन सुरक्षित ड्राइविंग सिस्टम
मोहित यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा’
इस परिवर्तनकारी वैश्विक संवाद का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मंच विकसित भारत के विजन को साझा करने और विश्वभर के नेताओं के साथ सहयोग का अवसर देता है।
मोहित यादव को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2025”
  2. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा भारत के युवा टेकप्रेन्योर 2023
  3. इकोनॉमिक टाइम्स समूह द्वारा उभरता हुआ स्टार्टअप ऑफ द ईयर 2023
  4. रोड और ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इनोवेटिव स्टार्टअप ऑफ द ईयर 2023
  5. पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा गौरव पुरस्कार 2023
  6. स्टार्टअप इंडिया द्वारा टेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर 2022
  7. बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान द्वारा ष्एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020
  8. बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी द्वारा एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2021
  9. बॉलीवुड अभिनेत्री मलाईका अरोड़ा द्वारा एक्सीलेंस इन टेक्नोलॉजी इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस 2021
  10. आईआईटी रुड़की और आईआईटी इंदौर में दो बार ज्म्क्ग् स्पीकर
  11. एक साल में सबसे अधिक पेटेंट दाखिल करने के लिए भारत सरकार का पुरस्कार
  12. टाटा मोटर्स समूह से ₹50 करोड़ और फ्यूचर राइवेल्स मोटर्स कॉर्पोरेशन से ₹1 करोड़ का निवेस
    भारत को वैश्विक AI हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम’
    प्दकपं ।प् प्उचंबज ैनउउपज को विशेषज्ञ भारत को वैश्विक AI केंद्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम मान रहे हैं। सम्मेलन में मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था और भविष्य की तकनीकों पर उच्चस्तरीय चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *