


https://www.facebook.com/share/v/1C4zNWS9a4
https://www.facebook.com/share/v/18HCtpW1aj
https://www.facebook.com/share/v/1FZajD3K3j
https://www.facebook.com/share/v/178evewmKE
https://www.facebook.com/share/v/181ykeTrfG
हमारी आज की खबरों के फेसबुक पेज पर जारी वीडियों के लिंक उपर दिए गए हैं


एल. ए. स्कूल में हुआ भव्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन’
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 में आज स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें पूरे झज्जर जिले से आए बच्चों ने भाग लिया। इस स्कॉलर टेस्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया गया। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय आभारी है उन अभिभावकों का जिन्होंने आज सकॉलरशिप टेस्ट को सफल बनाया, हमारा विद्यालय प्रतिभावान बच्चों को हमेशा सहयोग करता आया है। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी बच्चों व अभिभावकों ने इस टेस्ट में भाग लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने सभी बच्चों का व उनके अभिभावकों का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने प्रतिभावान बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।



एक राष्ट्र, एक चुनाव और मीडिया पर भिवानी में संगोष्ठी
लोकतांत्रिक सुधार, नीति स्थिरता और जिम्मेदार पत्रकारिता पर वक्ताओं ने रखे विचार
2047 तक बनेगा पूर्ण विकसित भारत: धनखड़
एक राष्ट्र एक चुनाव होने से व्यर्थ होने वाला पैसे और समय से भारत भारत में होगा विकास
भिवानी। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी (रजि.) द्वारा रविवार को पंचायत भवन, कोर्ट रोड स्थित सभागार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव और मीडिया’ विषय पर एक विस्तृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य देश में एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा, उसके लाभ-चुनौतियों और इस संदर्भ में मीडिया की भूमिका पर सार्थक एवं तथ्यपूर्ण चर्चा करना रहा। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” व्यवस्था से देश में बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाला खर्च कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में लगातार चुनावी प्रक्रिया चलने से प्रशासनिक मशीनरी और संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न हों तो शासन व्यवस्था में निरंतरता बनी रहेगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण कई बार विकास कार्य प्रभावित होते हैं, जिससे आमजन को असुविधा होती है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह इस विषय पर संतुलित और जागरूकता बढ़ाने वाली भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारतीय विकसित भारत होगा और आज वर्तमान में भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया में चैथे स्थान पर है उनका कि जब एक राष्ट्र और एक चुनाव होगा तो लाखों करोड़ों व्यर्थ होने वाला पैसा देश के विकास में लगेगा और देश में विकास की गति तेजी से बढ़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चैथे स्तंभ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नीति या सुधार की सफलता नागरिकों की समझ और भागीदारी पर निर्भर करती है। विश्वविद्यालयों और मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को तथ्यपरक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। अति विशिष्ट अतिथि एवं एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रदेश संयोजक श्री विजय पाल ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से नीति निर्माण में स्थिरता आएगी और सरकारें दीर्घकालिक योजनाओं पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगी। उन्होंने इसे समय की मांग बताते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा और विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जर्नलिस्ट क्लब भिवानी को बधाई दी। विशिष्ट वक्ता श्री शंकर धूपड़, सदस्य राष्ट्रीय परिषद, भाजपा ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी केवल समाचार प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वस्थ संवाद, खुली बहस और पारदर्शिता अनिवार्य हैं। मीडिया को निष्पक्षता बनाए रखते हुए जनता तक सटीक जानकारी पहुंचानी चाहिए। स्वागत अध्यक्ष डॉ. विनोद अंचल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट क्लब समय-समय पर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए मंच प्रदान करता रहा है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक ईश्वर धामू ने किया, जबकि सह-संयोजक प्रदीप चैहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया,पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर धुपड, संयोजक ईश्वर धामु, सह संयोजक प्रदीप चैहान, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, अनिल शर्मा तोशाम, चंदा गुप्ता, बीजेपी नेत्री सोनिया अत्री, एडवोकेट राजेश जांगड़ा बजीना, डॉ मनोज दादरवाल, डॉ राजेश, डॉ अमित डागर, प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, विनोद छपारिया, चिनार से मीनू अग्रवाल, सोनू सैनी, डॉ कर्ण पुनिया, समाजसेविका सीमा बंसल, गोवर्धन आचार्य, व्यापारी नेता दीपक तौला, कर्ण मिर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रदीप चैहान, सुखबीर, मीना शर्मा, जितेंद्र नाथ, कोच दर्शन मिड्ढा, नरेश आहूजा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित है।






लोहारी में हिंदू एकता सम्मेलन का भवय कार्यक्रम संपन्न हुआ
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: रविवार को हिंदू एकता सम्मेलन के निमित्त झज्जर जिले के पाटोदा खंड के कुलाना मंडल में उपस्थित आठ गांवों के संत- समाज, नारी शक्ति, कार्यक्रम के संयोजक कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्राम -लोहारी में हिंदू एकता सम्मेलन का भवय कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में चहक यादव (एशियन गेम में एयर पिस्टल के क्षेत्र में स्वर्ण विजेता), मुख्य अतिथि श्री दुष्यंत (आर्मी में कार्यकरत नाविक पदक विजेता), पावन सानिध्य श्री स्वामी नित्यानंद सरस्वती (उप मंत्री सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा), अंत में श्रीमान कुलदीप पुनिया प्रचारक ( प्रांत संगठक, स्वदेशी जागरण मंच, हरियाणा) के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को संपन्न बनाने में कार्यक्रम के संयोजक समिति के सदस्य बलदेव, होशियार, अरुण रामपाल व समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों का सहयोग तथा गुरदास (सह जिला कार्यवाह), विनोद (सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख), मनोज (सह खंड कार्यवाह), प्रमोद (मंडल प्रमुख), योगेंद्र( खंड प्रचार प्रमुख) आदि का भी सहयोग रहा।




कार्यक्रम के दौरान मंचासीन राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा व अन्य पदाधिकारीगण।
पंडित भगवत दयाल शर्मा का जीवन समाज सेवा, ईमानदारी की मिसाल: कार्तिकेय शर्मा
बेरी में प्रथम मुख्यमंत्री स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 22 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बेरी स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। मुख्यतिथि एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा के समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान का स्मरण किया। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल व पंडित भगवत दयाल शर्मा ट्रस्ट की अध्यक्ष आशा शर्मा ने स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा को नमन करते हुए युवा पीढ़ी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी। उनका जीवन समाज सेवा, ईमानदारी और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि स्व.पंडित भगवत दयाल शर्मा हमेशा गरीब, किसान, मजदूरों सहित 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे। उनका हमेशा ही लक्ष्य सबका साथ- सबका विकास व गरीबों के उत्थान का मूल मंत्र रहा है। इसी मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार सबका साथ -सबका विकास के प्रतिबद्ध है। श्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा का मूल आधार यह था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों, सिद्धांतों और त्याग की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा प्रदेश और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंडित जी के परिवार जन आशा शर्मा द्वारा उनके कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है,यह एक सराहनीय कदम हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बनाए जाने वाले हॉल के भी उन्होंने हर संभव मदद करने की घोषणा के साथ ही कहा कि यहां हॉल में जरूरतमंद बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास भी शुरू करें ताकि गरीब बच्चों को शिक्षा का अवसर मिले। उन्होंने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्मृति स्थल के जीर्णोद्धार के लिए ट्रस्ट प्रतिनिधियो को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने बेरी उपमंडल में बाल विवाह मुक्त अभियान रथ पर हस्ताक्षर कर लोगों को बाल विवाह रोकने तथा समाज को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश गौतम, नपा चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान, मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, बेरी ब्राह्मण महासभा के प्रधान सुभाष शर्मा, गौसेवा आयोग के पूर्व सदस्य संत सुरहेती, अशोक तंवर, ट्रस्ट के पदाधिकारी मयंक शर्मा, रेणुका शर्मा, दिनेश शर्मा,नीलम अहलावत, पार्षद तवीन, रविंद्र कौशिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
आज बेरी में पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33 वीं पुण्यतिथि पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का पंडित भगवत दयाल शर्मा की समाधि स्थल पहुंचने पर परिवार के सदस्यों के साथ स्वागत करते हुए गौ सेवा आयोग के मेंबर झज्जर ब्राह्मण महासचिव संत शर्मा सुरहेती , मनीष शर्मा नंबरदार पूर्व चेयरमैन दुजाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ,नीलम अहलावत नगर पालिका चेयरमैन बिल्लू कादयान, 17 ब्राह्मण महासभा प्रधान सत्यनारायण शर्मा प्रोफेसर गौतम राम शर्मा रामावतार भारद्वाज




संस्कारम विश्वविद्यालय के दादा लालचंद ऑडिटोरियम में नव आगंतुक छात्रों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी नवाध्याय 2026 का आयोजन किया गया
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय पाटोदा के दादा लालचंद ऑडिटोरियम में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम के नव आगंतुक छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी ’’नवाध्याय 2026’’ का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक स्वागत समारोह नहीं बल्कि नए छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में पहला कदम साबित हुआ। फ्रेशर पार्टी में यूनिवर्सिटी कुलपति डॉक्टर महिपाल यादव, वाइस चांसलर डॉक्टर गुरदयाल सिंह, वेटरनरी अध्यक्ष डॉ गुलाटी सर, प्रिंसिपल रविंदर व्यास, यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट जसप्रीत, वाइस प्रेसिडेंट श्री भानु बतोर अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित करके और मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ, जिसमें पूरे माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया यूनिवर्सिटी कुलपति डॉक्टर महिपाल यादव ने अपने संबोधन में नए छात्रों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रेरक विचारों से छात्रों में नया जोश भरा उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके जरिए जीवन की हर चुनौती पर विजय पाई जा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में छात्रों ने नृत्य गायन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। यूनिवर्सिटी कुलपति की अध्यक्षता में नर्सिंग छात्र संघ का गठन किया गया। फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर नितिन, मिस फ्रेशर मृदुला, मिस्टर पर्सनालिटी हर्ष, मिस व मिस्टर एडरेबल प्रियांशी व तरुण, मिस ब्यूटीफुल प्रिया, मिस्टर हैंडसम तुषार, डे आफ परफॉर्मर नितिन व साक्षी रहे। नर्सिंग की पूरी टीम द्वारा आयोजित यह सफल कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा और हर्षोल्लास का संगम रहा जिसने उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्य के प्रति, अधिक जागरूक और उत्साहित बनाया।





हिंदुत्व केवल धर्म नहीं, राष्ट्र की आत्मा है:शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ’
धारूहेड़ा की दयानंद बस्ती (कापड़ीवास) में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में गूँजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
संघ के 100 वर्ष: तप, त्याग और राष्ट्र-पुनरुत्थान की गौरवगाथा पर हुआ शताब्दी उद्घोष
रेवाडी, 22 फरवरी, अभीतक: रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज धारूहेड़ा नगर की दयानंद बस्ती स्थित राजकीय स्कूल, कापड़ीवास के प्रांगण में श्विराट हिंदू सम्मेलनश् का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रखर विचारक एवं शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने श्शताब्दी उद्घोष राष्ट्र साधना के 100 वर्ष विषय पर अपना ओजस्वी वक्तव्य दिया।
हिंदुत्व केवल धर्म नहीं, राष्ट्र की आत्मा है
मुख्य वक्ता मनोज वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा नागपुर में रोपा गया संघ का बीज आज एक विराट वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा, 1925 से 2025-26 की यह यात्रा केवल 100 वर्षों का कालखंड नहीं, बल्कि भारत को आत्म-विस्मृति के अंधकार से निकालकर आत्म-गौरव के प्रकाश की ओर ले जाने वाली गाथा है। हिंदुत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुत्व कोई संकुचित उपासना पद्धति नहीं, बल्कि इस राष्ट्र की सांस्कृतिक और सामूहिक पहचान है। उन्होंने जोर दिया कि हिंदू समाज का शक्तिशाली और संगठित होना ही विश्व शांति की गारंटी है।
पंच परिवर्तन से होगा राष्ट्र का कायाकल्प
वशिष्ठ जी ने शताब्दी वर्ष के संकल्पों को दोहराते हुए श्पंच परिवर्तनश् पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक अनुशासन को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और काशी-मथुरा का पुनर्जागरण हमारी 100 वर्षों की साधना का प्रतिफल है।
अन्य अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जल सिंह मास्टर, अजीत मास्टर और संत रामोतार योगी ने भी अपने विचार रखे। संतों ने हिंदू समाज को एकजुट होकर राष्ट्र की आंतरिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन समिति की भूमिका
कार्यक्रम का सफल संयोजन जितेंद्र यादव जोनियावास ने किया, जबकि सह-संयोजक के रूप में सुभद्र पाल मास्टर जी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में संयोजक जितेंद्र यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थिति
इस विराट सम्मेलन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से मुकेश कापड़ीवास, खजान सरपंच, मालखान सरपंच, नवीन, मुकेश कुमार, सरिता जी, शादी राम और धर्मपाल जी सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और युवा शक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन श्भारत माता की जयश् और श्वंदे मातरमश् के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।





समाजोत्थान के लिए संजीवनी है पंच प्रण: अनूप सिंह
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: माजरा स्थित श्याम बाबा मंदिर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनूप सिंह, हरज्ञान तथा रमेश आर्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का शुभारंभ आचार्य राजवीर द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ, भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर तथा आरती के साथ किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनूप सिंह ग्रामप्रमुख हरियाणा ने कहा कि “पंच प्रण” समाजोत्थान के लिए संजीवनी के समान हैं। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण,स्व का बोध, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य तथा सांस्कृतिक जागरूकता जैसे पंच संकल्पों को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि पंच प्रणोंकी श्रेष्ठता के कारण ही भारत विश्व गुरु था।यह ज्ञान धन और वैभव के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा था। समाज की प्रारंभिक इकाई व्यक्ति है। व्यक्ति की श्रेष्ठता से परिवार सुदृढ़ होता है। परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र की श्रेष्ठता निर्धारित होती है। अतः प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक भारत की गौरवमय अनुभूति का तथ्यबध्द खाका प्रस्तुत किया, जिसका स्रोताओं ने मंत्र-मुग्ध होकर आनंद लिया। हरज्ञान ने पर्यावरण संरक्षण की विस्तार से व्याख्या करते हुए उनके व्यावहारिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे इन संकल्पों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। रमेश आर्य ने कहा कि समाज व राष्ट्र को सुधारने में मातृ शक्ति की सबसे बड़ी भूमिका है। माताओं ने नहीं भगत सिंह, बंदा बहादुर, महाराणा प्रताप, तथा सुभाष चंद्र बोस वीर हकीकतराय जैसे योद्धाओं को जन्म देकर देशसेवा हेतु तैयार किया था। अतः भारत के मान को बढ़ाने में मातृ शक्ति का सबसे बड़ा योगदान है। अतः यह सृष्टि की सृजनकर्ता के साथ पालनहार भी है। उन्होंने मातृ शक्ति को केंद्र बनाकर पंच प्रणों का खाका पेश किया। नितानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं तमन्ना व टीना ने देशभक्ति व प्रेरणादाई विचारों की प्रस्तुति देकर समारोह को हिंदूमय बना दिया। इस अवसर पर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने वाले हवा सिंह, बलबीर सिंह, नौरंग सिंह, राजबीर सिंह,अजीत सिंह, राजकुमार, सतपाल सिंह, जयभगवान पुजारी, श्री भगवान सिवाना, मंदरूप चिमनी, संदीप ढराणा, कुलदीप पलङा आदि अग्रणी समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन समिति में वीरेन्द्र सिंह, अनिल, प्रमोद सरपंच, जयकरण, आसाराम एडवोकेट,सतेंद्र सिंह, राजपाल प्रधान कादयान खाप, प्रोफेसर समंदर कौशिक, नीरज सरपंच, विनोद सरपंच, नीरज समाजसेवी, सूरजमल बीडीसी, सुरेंद्र सिंह कमांडो अनिल, रवींद्र कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन करीना के प्रेरणादायी भजन के साथ हुआ। मंच का संचालन आसाराम एडवोकेट ने किया। आयोजन समिति की तरफ से सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज लगेंगे जिला व उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर: जगनिवास
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: जनता की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (सोमवार 23 फरवरी) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, जहां नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। इसी प्रकार उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर आयोजित होंगे, जहां प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों की संयुक्त उपस्थिति से लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाता है।


हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग सोमवार को करेंगे झज्जर का दौरा
हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग सोमवार को गांव खरमाण स्थित गोकुल फार्म का दौरा करेंगे, जहां वे गौवंश के नस्ल सुधार से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय झज्जर में दोपहर 02ः30 बजे गौशालाओं की व्यवस्थाओं एवं बेसहारा गौवंश पुनर्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला उपायुक्त झज्जर, जिला उपनिदेशक, उपमंडल अधिकारीगण, पशुपालन विभाग के संबंधित पशु चिकित्सक, पुलिस विभाग के जिला नोडल अधिकारीध्पुलिस उप-अधीक्षक, पूर्व सदस्य हरियाणा गौ सेवा आयोग तथा जिले की सभी गौशालाओं व नंदी शालाओं के प्रबंधक उपस्थित रहेंगे।

स्पेशल स्टॉप झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को दो अवैध हथियार व 6 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
आरोपी पर पहले भी चोरी, लूटपाट के आपराधिक मामले दर्ज हैं झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बेरी क्षेत्र से एक आरोपी को दो अवैध हथियार व 6 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिला में अवैध असला रखने वाले तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली विजेंद्र निवासी दूबलधन जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए दुबलधन से बेरी रोड पर खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो देशी पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले भी चोरी, लूटपाट के आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक किरासत में भेज दिया गया।




स्टोर से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से काजू व बादाम के 6 प्लास्टिक कट्टे बरामद
बहादुरगढ़, 22 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने स्टोर से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि रविंद्र निवासी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि स्मार्ट बाजार में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। दिनांक 13 फरवरी 2026 को करीब रात के 11 बजे स्टोर को बंद करके चला गया था। अगले दिन जाकर सामान को चेक किया तो कुछ पैकेट बादाम, काजू, चॉकलेट व घी को कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक जलवीर की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनजीत निवासी कवाली जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी किए गए सामान में से काजू व बादाम के कुल 6 प्लास्टिक कट्टे बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।


झज्जर में नशे के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी, डॉग स्क्वॉड के साथ ढाबों-वेयरहाउस की जांच’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में कार्रवाई, कर्मचारियों के वेरिफिकेशन पर दिया जोर’
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष सर्च अभियान लगातार जारी है। जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वॉड के साथ विभिन्न ढाबों, वेयरहाउस और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच की।इस अभियान का नेतृत्व एसीपी सुरेंद्र कुमार ने किया। उनकी अगुवाई में थाना सदर झज्जर के अंतर्गत आने वाले दुलीना पुलिस चैकी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने हर स्थान पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा मानकों की जांच की। अभियान के दौरान वेयरहाउस और अन्य संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का सत्यापन कराने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलती है।पुलिस ने संस्थानों के संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन करवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।




राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को सीजेएम
झज्जर, 22 फरवरी, अभीतक: परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।

पीएमएफएमई योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तक दिया जा रहा अनुदान: डीसी
सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए पीएमएफएमई योजना काफी कारगार
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 22 फरवरी, अभीतक: केंद्र सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत विशेष पहल की गई है। इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थी अपने नए अथवा मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम की स्थापना, विस्तार एवं उन्नयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने में पीएमएफएमई योजना कारगर साबित हो रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण पूंजी पर 35 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये निर्धारित है। योजना का लाभ नए व मौजूदा निजी तथा समूह आधारित सूक्ष्म उद्यमों को दिया जा रहा है। योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक पात्र हैं। व्यक्तिगत उद्यमी, गैर-सरकारी संगठन, सरकारी समितियां, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) तथा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में भी आवेदन किया जा सकता है। अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। डीसी ने जिला के इच्छुक उद्यमियों से आह्वान किया कि वे पीएमएफएमई योजना का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा दें तथा स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सशक्त बनाएं।
योजना की यह है पात्रता
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पीएमएफएमआई योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर की आयु का भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा व्यक्तिगत, गैर सरकारी संगठन, सरकारी समिति, प्रोपराइटरशिप फर्म, साझेदारी फर्म, एस.एच.जी.ध्एफ.पी.ओ. तथा एकल इकाई के तौर पर व्यक्तिगत, एस.एच.जी., एफ.पी.ओ., प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।




पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक
योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ी वर्ग व विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाएगी छात्रवृति
रेवाड़ी, 22 फरवरी, अभीतक: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,पात्र विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण अवश्य करें ताकि वे आर्थिक वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए, छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो और छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक न हो। वह पात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक ूूूण्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा।


