


https://www.facebook.com/share/v/18JApMGCAt
https://www.facebook.com/share/v/1H5A5wY2zK
https://www.facebook.com/share/v/1AHD32pd4B
https://www.facebook.com/share/v/1DjMN2csWy
हमारी आज की खबरों के फेसबुक पेज पर जारी वीडियों के लिंक उपर दिए गए हैं


प्रशासन ने नूना माजरा और सराय औरंगाबाद से हटवाया अवैध अतिक्रमण
एसडीम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने लिया मौके का जायजा
बहादुरगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: सोमवार को डीटीपी विभाग द्वारा बहादुरगढ़ बेरी रोड पर व नूना माजरा में अवैध कालोनियों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया, जिसमें नूना माजरा गांव के राजस्व क्षेत्र में लगभग 250 वर्ग मीटर की चारदीवारी और कमरों सहित एक अनाधिकृत निर्माणाधीन संरचना को ध्वस्त कर दिया गया और एक संरचना को सील कर दिया गया, साथ ही सराय औरंगाबाद के राजस्व क्षेत्र में 30 मीटर प्रतिबंधित हरित पट्टी में एक अनाधिकृत निर्माण को हटाया गया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि बहादुरगढ़, नूना माजरा व बेरी रोड पर अवैध कालोनियों पर डीटीपी विभाग द्वारा तोड़फोड़ की गई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अवैध कालोनियों में अपना पैसा निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे खसरों के नंबरों की समय समय पर जानकारी दी जा रही है, जो अवैध है।


एल. ए. स्कूल में पीरियोडिक टेस्ट -4, परिणाम को लेकर पीटीएम का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, सेक्टर -9, झज्जर में पीरियोडिक टेस्ट -4, परिणाम को लेकर कक्षा प्री – नर्सरी से कक्षा 11वीं के बच्चों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या ने बताया कि बच्चों के लिए परियोडीक टेस्ट -4 कि परीक्षा को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की गईं। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों को पेश किया गया। बच्चों के सर्वागींण विकास को लेकर अभिभावकों को अध्यापकों ने अभी सुझाव दिए व उनके सुझावों को नोट किया गया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने सभी अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस पीटीएम की सार्थकता के बारे में बताया। स्कूल डायरेक्टर जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी अभिभावकों को स्कूल प्रांगण में पहुँचनें पर आभार व्यक्त किया। इस पीटीएम को सफल बनाने में एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, डीपीई अमित लोहचब, विशाल,म्यूजिक टीचर जितेंद्र व आर्ट टीचर रितिका का विशेष योगदान रहा।






एचडी स्कूल बिरोहड़ में विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड फेज-2 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड फेज-2 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक कौशल तथा विषय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्राप्त हुआ। विद्यालय के निदेशक श्री बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या श्रीमती नमिता दास ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ओलंपियाड फेज-2 के सफल आयोजन में समस्त अध्यापक वर्ग एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया और परीक्षा संचालन में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखी। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को आगामी परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।


पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: गाँव कलोई स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यालय परिसर में रिलायंस फाउंडेशन और मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड के सौजन्य से नवनिर्मित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रोमेल राज्यान (रिटायर्ड), प्रमुख सीएसआर विभाग द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर उनके साथ रिलायंस की ब्ैत् टीम से लोकेश कापसे (डिप्टी जनरल मैनेजर) और राजकंवर पंघाल (सीनियर एग्जीक्यूटिव) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजेश गुप्ता और उप-प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्राचार्य राजेश गुप्ता ने रिलायंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोर्ट के बनने से ग्रामीण परिवेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा। उद्घाटन के तुरंत बाद विद्यार्थियों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। नई सुविधाओं को पाकर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। रिलायंस की टीम ने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विद्यालय को अपना सहयोग देते रहेंगे।


सुरेहती गांव में 1 मार्च 2026 को होने वाले वार्षिकोत्सव में आप सादर आमंत्रित हैं। कृपया इस 47वें कुश्ती महाकुंभ में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।



गौशालाओं को नस्ल सुधार का केंद्र बनाने में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी: श्रवण कुमार गर्ग
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने ली अधिकारियों की बैठक
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि गौशालाओं को नस्ल सुधार का केंद्र बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। सरकार इस दिशा में हर संभव मदद के लिए पूरी तरह तैयार है। वे सोमवार को झज्जर स्थित सभागार में अधिकारियों, गौशाला प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एडीसी जगनिवास ने आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जिला में चल रही गौशालाओं की जानकारी दी। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में गौ नस्ल और फसल को बचाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना होगा, जिससे न केवल खेती की लागत कम होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों और गौशाला संचालकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने गांव खरमाण स्थित गोकुल फार्म का दौरा कर नस्ल सुधार संबंधी गतिविधियों का निरीक्षण किया।
गौशालाओं की समस्याओं का होगा समन्वय से समाधान
उन्होंने कहा कि गौशालाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और सहयोग से किया जाएगा। बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान के लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने गौशाला संचालकों से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे गौवंश के आश्रय और देखभाल के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। झज्जर जिला को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने के लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
पंजीकृत गौशाला में प्रति एक हजार गाय पर उपलब्ध होगी ई-रिक्शा
बैठक में चेयरमैन ने गौशालाओं को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक पंजीकृत गौशाला को प्रति एक हजार गाय पर एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिन गौशालाओं में एक हजार से अधिक गायें हैं, उन्हें दो ई-रिक्शा प्रदान किए जाएंगे। इससे गौशालाओं में चारा, गोबर और अन्य आवश्यक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत गौशालाओं को दो रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया प्रदान की जा रही है। साथ ही जी राम जी योजना के माध्यम से गौशालाओं में नियमानुसार शैड, मिटटी भरत इत्यादि कार्य कराए जा सकते हैं।
प्रशासन और समाज से सहयोग की अपील
उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदार बनना होगा। प्रशासन, गौशाला संचालक, किसान और आमजन मिलकर ही गौवंश संरक्षण और नस्ल सुधार के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए गोवंश सेवा में भागीदारी की अपील की। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि गौसेवा से बढकर कोई सेवा नहीं है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूर्ण यादव, सदस्य प्रमोद बंसल, एसीपी प्रदीप कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास, गौशाला प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग।

समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं, जनसेवा का माध्यम है : एसडीएम
हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी
बेरी, 23 फरवरी, अभीतक: बेरी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें दोबारा खुली हैं, उनके कारणों की जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए समाधान करवाएं, ताकि वही शिकायत दोबारा न खुले। उन्होंने कहा कि आमजन प्रशासन पर विश्वास करके अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर को केवल औपचारिकता न मानते हुए जनसेवा का माध्यम समझें और हर शिकायत का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित दिन पर समाधान शिविर में पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जेई अभिषेक मुदगिल, जनस्वास्थ्य विभाग से जेई अरुण मलिक व विकास मलिक,पटवारी पवन कुमार व मंजीत,प्रवीण जांगड़ा सहित अनेक अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र करें निपटान: एडीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी लोगों की शिकायतें
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान करें। एडीसी जगनिवास के समक्ष नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम दुरूस्त करवाना, नई पाइप लाईन बिछवाने, परिवार की आय दुरूस्त करवाने, बीपीएल कार्ड, अवैध कब्जे हटवाने बारे एवं विभिन्न सामाजिक पेंशन बनवाने से संबंधित शिकायतें रखी। उन्होंने सभी शिकायतों को गौर से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविरों से न केवल लोगों को एक स्थान पर प्रशासनिक सेवा मिलती है, बल्कि शिकायतों का समाधान भी तत्परता से हो पाता है। इससे जनता का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है और सुशासन को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अखिल कुमार, एक्सईन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राजपाल सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी और बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए राहत पहुंचाई गई।



झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 24 फरवरी मंगलवार को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक एवं बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की (बिजली चोरी संबंधी शिकायतों को छोडकर) अन्य शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र झज्जर ग्रामीण व शहरी, माछरौली, बादली के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।
अग्निपथ योजना व रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन आवेदन पहली अप्रैल तक
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने दी जानकारी
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जो 01 अप्रैल तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आधिकारिक पोर्टल ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीईई) तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है तथा 1 अप्रैल के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के ऐसे युवा, जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और जिन्होंने 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है तथा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अधिकतम दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर एंट्री के तहत सैनिक नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आवेदन करने से पूर्व नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और भर्ती प्रक्रिया को भली-भांति समझ लें। आवेदन करते समय अपना निजी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज कर सबमिट अवश्य करें, ताकि भविष्य की सूचना समय पर प्राप्त हो सके।





समाधान शिविर: जनता की शिकायतों के निवारण का सशक्त केंद्र बन रहे समाधान शिविर – डीसी
शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता
डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी आमजन की शिकायतें
प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर
रेवाड़ी, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव आनंदपुर में रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ का जांच करते हुए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव कोनसीवास में जोहड़ की पैमाइश करवाकर उसकी सफाई करवाने के लिए डीडीपीओ को निर्देश दिए। अजय नगर में मेन सीवर लाइन बंद होने की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। गांव बुढ़पुर में निजी स्कूल द्वारा बच्चे की टीसी न देने पर डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत का समाधान करवाते हुए बच्चे की टीसी दिलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से फैमिली आईडी में इनकम में त्रुटि तथा सदस्य जोड़ने से संबंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, सीवरेज से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। वहीं शेष बची शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित किए जा रहे सामधान शिविरों में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में आमजन की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है। समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधीश ने लगाई धारा 163
परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकानें रहेंगी बंद
रेवाड़ी, 23 फरवरी, अभीतक: जिलाधीश हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा को पारदर्शिता व नकल रहित संचालन के लिए प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 163 लागू की है। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से एक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जिलाधीश अभिषेक मीणा ने जारी आदेशों में कहा कि परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परिधि के अंदर यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूमता मिलता है या नकल करवाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। परीक्षा समय के दौरान केंद्रों के पास स्थित 200 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट, जीरोक्स की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति परीक्षा की गोपनीयता भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल व अन्य कर्मचारी और दिव्यांगजनों के लाठी के प्रयोग पर लागू नहीं होंगे।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए इस बार शुचिता बनाए रखने एवं नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। बोर्ड द्वारा नकल की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। डीसी ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का दूसरा मौका देने की राहत दी है, जिनका एक या दो पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाता है। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के 15 दिन के अंदर अधिकतम दो विषयों में अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर सभी पर्यवेक्षकों और सहायक स्टाफ के लिए बोर्ड द्वारा जारी पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र के भीतर केवल केंद्र अधीक्षक को ही फोन रखने की अनुमति होगी। अन्य सभी स्टाफ के लिए स्मार्टफोन का उपयोग पूर्णतरू वर्जित है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से परीक्षा के नकल रहित व सुचारू रूप से संचालन में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से बोर्ड कार्यालय से सीधे लाइव मॉनिटरिंग भी की जाएगी।




जिला में 9 मार्च तक चलाया जाएगा एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान
रेवाड़ी, 23 फरवरी, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी द्वारा हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में जिला में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया के नेतृत्व में उप-सिविल सर्जन डॉ जोगेन्द्र सिंह तंवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। उप-सिविल सर्जन डॉ जोगेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस अभियान के साथ-साथ टी बी स्क्रीनिंग और एक्स-रे की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 09 मार्च के तहत इस अभियान के तहत पूरा जिला में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान में लोक कलाकारों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टाउन पार्क धारूहेड़ा, ट्रक यूनियन करनावास सहित अन्य स्थानों पर 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ जोगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना और एचआईवी ग्रस्त लोगों के साथ भेदभाव को समाप्त करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले और अपनी जांच अवश्य कराएं। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. संदीप, डा. आशीष सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: पुलिस पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़ में पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कि है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के निर्देश पर एवीटी स्टाफ झज्जर की टीम गश्त पर थी। पुराना बस स्टैंड के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए बुला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया, जिसने अपना नाम रविंद्र निवासी जाखौदा बताया। तलाशी में उसके पास से 10,140 रुपये नकद और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन 2.22 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जरकी पुलिस टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिवम निवासी बराही रोड लाइनपार बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अभी नशीला पदार्थ लिए हुए गुजी वाला ग्राउंड,बराही रोड बहादुरगढ़ एरिया के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 2.22 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।





महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में छात्राओ को दी करियर संबंधी जानकारी
झज्जर, 23 फरवरी, अभीतक: अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सोमवार को कैरियर काउंसलिंग के आयोजित सत्र में सर्वप्रथम भारतीय सेना के ब्रिगेडियर डॉ. अशोक पाठक, ध्रुव भट्नाकर और प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग ने मां सरस्वती के चरणों में नमन किया। ब्रिगेडियर डॉ. अशोक पाठक जी ने ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए छात्राओं को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में उच्च परिशुद्धता वाले हथियारों का प्रयोग किया गया था तथा इसी के साथ इन्होंने बताया कि मानव निर्मित उपग्रहों का उपयोग संचार, मौसम के पूर्वानुमान, जासूसी और नेविगेशन के लिए किया जाता है, जिससे हमें विभिन्न संबंधित विषयों की नई-नई जानकारियां प्राप्त होती है। इसी तरह सीखना, पुरानी जानकारी को भूलना और फिर से सीखना व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास का एक निरंतर चक्र हैं। शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को उनके व्यक्तित्व क्षमता और रुचियों के आधार पर सही करियर पथ, उच्च शिक्षा और नौकरी के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान छात्राओं को स्वयं को और कार्यक्षेत्र को जानने-समझने में मदद की ताकि वे अपने करियर, शिक्षा और जीवन से संबंधित निर्णय ले सके। इन्होंने छात्राओं में आत्म-जागरूकता, निर्णय लेने की क्षमता, योजना बनाने की क्षमता, व्यक्तित्व विकास आदि विकसित करके उनकी खूबियों और कमियों को पहचानने में मदद की। तत्पश्चात ध्रुव भटनाकर जी ने बताया कि शिक्षा में डिजिटल साक्षरता क्या है? यह पढ़ने, लिखने, तकनीकी कौशल और आलोचनात्मक सोच का उपयोग करके हमारी डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने की क्षमता को बढ़ाता है। इसी के साथ मार सक्षम ठाकुर ने छात्राओं से नौकरी के अनुबंध संबंधी फॉर्म भरवाएं। डॉ चित्रलेखा बंसल ने सम्मानीय मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. नीलम गर्ग ने इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए ब्रिगेडियर डॉ. अशोक पाठक व उनकी टीम की सराहना की और छात्राओं के सुखमय भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम करियर काउंसलिंग के इंचार्ज डॉक्टर अनु बरवड़ (कला संकाय) डॉ. चित्रलेखा बंसल (कॉमर्स संकाय) तथा डॉ. अनुपमा (विज्ञान संकाय) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
एमडीयू में इंटर यूनिवर्सिटी महिला रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन, टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत विजेता
रोहतक, 23 फरवरी, अभीतक: महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी के खेल परिसर में अंतर महाविद्यालय महिला रग्बी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद टीका राम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एमकेजेके, रोहतक की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय, महम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।


राज्य में 803 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां, 794 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां थी, जिनमें से 33 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां लाभ में चल रही हैं: सहकारिता मंत्री
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि वर्तमान में, हरियाणा राज्य में 803 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां हैं, 31 मार्च, 2025 तक 794 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां थी, जिनमें से 33 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां लाभ में चल रही हैं। सहकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इन बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों में जैसे कि सीएससी सेंटर, माइक्रो एटीएम, सोलर पम्प इंस्टालेशन, जन औषधि केन्द्र, गैस स्टेशन, पैट्रो पम्प, किसान समृद्धि केन्द्र, फेयर प्राइज शॉप्स इत्यादि 25 तरह की नई गतिविधियां शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियां अधिक लाभान्वित होंगी।
सरकार ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को बिना विलंब के दे रही है पुरस्कार राशि-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए 31 दिसंबर 2022 तक की नकद पुरस्कार राशि हरियाणा के पात्र खिलाड़ियों को वितरित की जा चुकी है। साथ ही, वर्ष 2023, 2024 और 2025 के ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और राष्ट्रीय खेलों जैसी प्रतियोगिताओं की नकद पुरस्कार राशि भी बिना किसी देरी के वितरित कर दी गई है। वर्ष 2023, 2024 और 2025 की शेष नकद पुरस्कार राशि भी पात्र खिलाड़ियों को शीघ्र ही वितरित की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षक अवार्ड हेतु कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 31 पात्र प्रशिक्षकों को कुल 3.56 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के पात्र छात्र खिलाड़ियों को संबंधित शैक्षणिक सत्र की समाप्ति पर छात्रवृत्ति दी जाती है। सरकार ने सत्र 2023-24 तक छात्रवृत्ति जारी कर दी है और सत्र 2024-25 के लिए जांच अंतिम चरण में है और इसे भी जल्द ही जारी किया जाएगा। वर्ष 2019 से 2023-2024 तक 14306 खिलाड़ियों को 44.74 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त 1 जुलाई 2024 से सरकार ने पात्र खिलाड़ियों को समय पर नकद पुरस्कार राशि का सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पात्र खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार मासिक आधार पर नहीं बल्कि वार्षिक आधार पर देती है। वर्ष 2019 से अब तक 8234 खिलाड़ियों को 491.22 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई है।
जनौली गांव में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) वर्ष 2015 से कार्यान्वित है: शिक्षा मंत्री
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पलवल जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र के जनौली गांव में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) वर्ष 2015 से कार्यान्वित है। वर्तमान में डाइट जनौली, जिला पलवल में 11 कर्मचारी कार्यरत हैं। डाइट जनौली में शिक्षकों के लिए नियमित रूप से सेवाकालीन प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2025-26 के दौरान यहां लगभग 1505 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों के रख-रखाव के प्रति सरकार गंभीर: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश की सभी प्रमुख सड़कों के रख-रखाव के प्रति सरकार गंभीर है और निरंतर सभी 23 जिलों की सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। मंत्री श्री रणबीर गंगवा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा झज्जर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के बारे पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 10 सड़कों में से तीन रसालवाला चैक से भडाना भदानी वाया गाँव खेड़ी आसरा, मारोत से सूरजगढ़ सड़क तक, गाँव तमासपुरा-फोर्टपुरा की पहुँच-मार्ग का विशेष मरम्मत का कार्य प्रगति पर है और यह कार्य वर्ष 2026 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मातनहेल से खापड़वास तक दो सड़कें जिनमें से एक मातनहेल से जेएलएन तक जो हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की है तथा जेएलएन से खापड़वास तक जो लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग की है। इनका विशेष मरम्मत का कार्य प्रगति पर है और यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सांपला रोड से जुपिटर होटल तक नाले के साथ की सड़क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आती है और एनएच-334-बी का हिस्सा है। इसके साथ ही, गांव खोरड़ा से मकडानी सड़क की लंबाई 4.180 किलोमीटर है। जिसमें से 600 मीटर लंबाई की ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका कार्य इस सड़क की विशेष मरम्मत का कार्य वित्तीय वर्ष 2026-2027 में प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जमालपुर से भूरावास, जमालपुर से झांसवा के सड़कों के मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मार्च 2026 तक कार्य आरंभ हो जाएगा। कोयलपुर से खातीवास गाँव सड़क की स्थिति संतोषजनक है। श्री गंगवा ने सदन को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जो पिछले बजट में घोषणा की थी वर्ष 2025 – 26 में 6500 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इनमें से 6150 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और 31 मार्च तक 6500 किलोमीटर की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा भी 3500 किलोमीटर सड़क जो 12 फुट की है उसे 18 फुट चैड़ा किया जाएगा और 2027 तक लोक निर्माण विभाग की कोई भी सड़क 18 फुट चैड़ाई से कम नहीं रहेगी।



करनाल में लोक निर्माण विभाग के एक नए विश्राम गृह का निर्माण है सरकार के विचाराधीन
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि करनाल में लोक निर्माण विभाग के एक नए विश्राम गृह का निर्माण के लिए सरकार के विचाराधीन है। इसके लिए अनुमानित लागत 6485.54 लाख रुपये का अनुमान तैयार किए गए है। इस विश्राम गृह का निर्माण कार्य आगामी 36 माह में पूरा किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री आज हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
नगर परिषद जगाधरी की 22 कॉलोनियों में स्थित भवनों का नियमितीकरण हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 203 ए के तहत किया गया: विपुल गोयल
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि नगर परिषद जगाधरी की 22 कॉलोनियों में स्थित भवनों का नियमितीकरण हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 203 ए के तहत किया गया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआईएस पोर्टल में कॉलोनी के स्थान पर भवनों को दर्शाया गया। जिसके बावजूद भी सरकार ने 858 कालोनियों की अनुमति प्रदान कर सभी सुविधाएं देने का काम किया गया। इसमें ज्यादातर नगर पालिका के पास इन अधिसूचनाओं से संबंधित कुल क्षेत्रफल, संबंधित खसरा नंबर व स्पष्ट सीमाओं समेत अंतिम नक्शा योजनाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण साथ ही कुछ अधिसूचनाओं में भवनों के नियमितीकरण का उल्लेख किया गया था जिससे इन नक्शों में स्थित रिक्त भूखंडों की विधिक स्थिति अस्पष्ट रह गई। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भू-स्थानिक सूचना प्रणाली आधारित संपति अभिलेखों से संबंधित ऑनलाइन एनडीसी पोर्टल लागू किया गया। इस डिजिटल पोर्टल में किसी भी स्वीकृत क्षेत्र को सम्मिलित करने हेतु भू-संदर्भित सीमाओं का होना अनिवार्य है। ऐसे में प्रामाणिक एवं स्पष्ट नक्शा योजनाओं तथा खसरा नंबरों के अभाव में वर्ष 2014 से पूर्व नियमित की गई इन कॉलोनियों की वास्तविक सीमाओं को भू-स्थानिक पोर्टल पर डिजिटल रूप से अंकित नहीं किया जा सका। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उक्त तकनीकी समस्या के समाधान के लिए यह विषय राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। नगर पालिकाओं द्वारा वास्तविक आधार पर सीमांकन किए जाने के उपरांत संबंधित आंकड़े एनडीसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे जिससे संपति लेनदेन की प्रक्रिया सुगम होगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
सोनीपत के जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और एमआरआई स्कैन सेवाएं शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएंगी: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सोनीपत के जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और एमआरआई स्कैन सेवाएं शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएंगी। सोनीपत जिले में कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब (कैथ लैब) स्थापित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि फिलहाल सोनीपत में 200 बिस्तरीय जिला सिविल अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) के पास स्थापित है। यह अस्पताल लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर बना है, जिसमें से भवन लगभग 6 एकड़ भूमि पर निर्मित है। इसके अलावा, 138 करोड़ रूपए की लागत से 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु देखभाल (एमसीएच) ब्लाक निर्माणाधीन है। इससे सोनीपत के जिला सिविल अस्पताल की बिस्तर क्षमता मौजूदा 200 बिस्तरों से बढ़कर 300 हो जाएगी। मौजूदा अस्पताल भवन की विशेष मरम्मत के लिए 5.33 करोड़ रूपए भी स्वीकृत किए गए है। सोनीपत के जिला सिविल अस्पताल में चिकित्सा, छाती रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, बाल रोग, पैथोलॉजी, त्वचा रोग, एनेस्थीसिया आदि विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध है। सीटी स्कैन व डायलिसिस सेवाएं पीपीपी मोड पर प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अल्ट्रासाउंड मशीन, सी- आर्म मशीन, इलेक्ट्रिक काटरी, एनेस्थीसिया मशीन और आईसीयू बेड जैसे उन्नत चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए है।



सरकार राज्य में नशे के दुरुपयोग की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है: कृष्णकुमार बेदी
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि सरकार राज्य में नशे के दुरुपयोग की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इन गतिविधियों को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय भी कर रही है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री बेदी ने सदन को अवगत करवाया कि कलायत विधानसभा क्षेत्र में 2023, 2024 और 2025 के दौरान एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामलों की वर्षवार संख्या क्रमशः 15, 14 और 16 है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सरकार द्वारा कुल 85 गिरफ्तारियां भी की हैं। इसी प्रकार, कलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एचएसएनसीबी तथा स्थानीय पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को हर स्तर पर तोड़ने हेतु सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं, चाहे वह अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई हो, आदतन अपराधियों के विरुद्ध कदम हों, जागरूकता कार्यक्रम हों। इसके अलावा नशा पीड़ितों का पुनर्वास भी किया जा रहा है। सभी मामलों में मूल आपूर्तिकर्ता एवं वितरक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार द्वारा उनके बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है तथा उनकी संपत्ति भी कुर्क की जा रही है। अपराधियों का पता लगाने हेतु प्रशिक्षित नारकोटिक्स स्निफर डॉग्स की टीम का भी उपयोग किया जा रहा है। श्री बेदी ने बताया कि चूंकि यह अंतर्राज्यीय एवं सीमावर्ती अपराध भी है, इसलिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए अंतर्राज्यीय मार्गों पर नाके भी लगाए जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए कैथल जिले में एक समर्पित एंटी-नारकोटिक सेल (एएनसी) बनाया गया है। राज्यभर में मादक पदार्थों की आपूर्ति नेटवर्क को बाधित करने हेतु एचएसएनसीबी की टीमों द्वारा नियमित निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि कैथल में और अधिक ड्रग डी -एडिक्शन केन्द्र खोले जा रहे हैं तथा उनमें बैड संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 85 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उन्हें सजा भी दिवलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा तस्करों, नशे की सप्लाई करने वालों, नशा बेचने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
शहरों में जिन अस्पतालों को सरकार द्वारा रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है: कृष्ण कुमार बेदी
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि शहरों में जिन अस्पतालों को सरकार द्वारा रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है उनको कुल आउटडोर मरीजों में से 20 प्रतिशत को ‘‘पहले आओ,पहले पाओ’’ के आधार पर मुफ्त सेवा देने का प्रावधान है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री बेदी ने बताया कि गरीब लोगों या मरीजों को मुफ्त इलाज के लिए रियायती दरों पर हॉस्पिटल साइट्स का अलॉटमेंट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पॉलिसी की गाइडलाइन के तहत किया गया है। इसके मुताबिक, हरियाणा के किसी भी अर्बन एस्टेट में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में अलॉट किए गए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अलावा सभी हॉस्पिटल, उनके यहां आने वाले कुल आउटडोर मरीजों में से 20 प्रतिशत को ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर मुफ्त सर्विस देंगे और इनडोर मरीजों के लिए ऐसे सभी हॉस्पिटल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कुल बेड का 10 प्रतिशत मुफ्त इलाज के लिए रिजर्व रखेंगे। उन्होंने बताया कि गरीब मरीजों के इलाज के संबंध में नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए 8 दिसंबर, 2022 को पॉलिसी में बदलाव किया गया था, जिसमें पोर्टल का प्रावधान है। अभी प्राधिकरण ने गुरुग्राम जिले में रियायती दरों पर 4 हॉस्पिटल और फरीदाबाद जिले में 7 हॉस्पिटल के लिए जमीन अलॉट की गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पोर्टल के अनुसार, 8086 मरीजों को पॉलिसी के अनुसार इलाज दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयुक्तों का मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित होगा
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग 24 फरवरी 2026 मंगलवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगा। यह सम्मेलन 27 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व ऐसा सम्मेलन वर्ष 1999 में आयोजित किया गया था। गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार करेंगे। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे। सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी एवं तकनीकी विशेषज्ञों सहित सम्मेलन में भाग लेंगे। सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी सम्मेलन में भाग रहेंगे। इस गोलमेज सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं के संदर्भ में निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यों में समन्वय स्थापित करना है, ताकि वे अपने-अपने कानूनी ढांचे के अंतर्गत बेहतर तालमेल से कार्य कर सकें। विचार-विमर्श से रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने तथा निर्वाचन प्रबंधन में सहकारी संघीयता की भावना को सुदृढ़ करना है। एक दिवसीय सम्मेलन में ईवीएम, मतदाता सूची के विषयों सहित निर्वाचन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और प्रौद्योगिकी के साझा उपयोग पर चर्चा की जाएगी। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में प्रारंभ किए गए ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म सहित प्रमुख तकनीकी एवं कार्यान्वित पहलों पर प्रस्तुतियां देंगे तथा इसके माध्यम से निर्वाचन सेवाओं को सुव्यवस्थित करने की बदलावकारी संभावनाओं को रेखांकित करेंगे। प्रस्तुतियों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की मजबूती, पारदर्शिता एवं सुरक्षा उपायों को भी उजागर किया जाएगा। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी जाने वाली तुलनात्मक प्रस्तुति जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के संदर्भ में चुनावी मतदाता सूची मतदाताओं की पात्रता की तैयारी से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर सार्थक चर्चा के लिए दी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोगों का गठन संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधनों के प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित राज्यों के कानूनों द्वारा किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 243 के एवं 243 ए के तहत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदाता सूचियों की तैयारी तथा चुनावों के संचालन, निर्देशन एवं नियंत्रण का दायित्व राज्य निर्वाचन आयोगों को सौंपा गया है।
सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं व मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकार कर रही है निरंतर प्रयास: आरती सिंह राव
कहा, अब तक 22,74,802 महिलाओं की स्क्रीनिंग की
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं व मृत्यु दर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर वर्ष विश्व कैंसर दिवस और राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के जोखिम कारकों, लक्षणों, शुरुआती पहचान और बचाव के बारे में जागरूक किया जाता है तथा विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इसके अलावा, मेडिकल अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, सीएचओ और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे स्क्रीनिंग की गुणवत्ता, समय पर पहचान, परामर्श और फॉलो-अप देखभाल में सुधार हो सके। आरती सिंह राव ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में शुरू होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का लंबे समय तक संक्रमण होता है। विशेष रूप से एचपीवी -16 और एचपीवी-18 प्रकार अधिक खतरनाक माने जाते हैं। धूम्रपान, कम उम्र में यौन संबंध, एक से अधिक यौन साथी, असुरक्षित यौन व्यवहार, कम उम्र में विवाह और गर्भधारण, बार-बार प्रसव और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे कारक इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। सर्वाइकल कैंसर के सामान्य लक्षणों में पीरियड्स के बीच रक्तस्राव, अत्यधिक या लंबे समय तक मासिक धर्म, रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव, यौन संबंध के बाद रक्तस्राव, दुर्गंधयुक्त योनि स्राव, निचले पेट में दर्द, अचानक वजन घटना और पेशाब के दौरान दर्द शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो इसका इलाज काफी हद तक संभव है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा द्वारा इस दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। राज्य के सभी 22 जिलों में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सामान्य कैंसरकृमुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच शामिल है। महिलाओं की जांच के लिए विजुअल इंस्पेक्शन विद एसेटिक एसिड (टप्।) नामक सरल टेस्ट का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी सुविधा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-जिला अस्पताल और जिला नागरिक अस्पतालों में उपलब्ध है। संदिग्ध मामलों को आगे की जांच के लिए उच्च केंद्रों पर भेजा जाता है। राज्य में अंबाला, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, सिरसा और सोनीपत के जिला नागरिक अस्पतालों में कोलपोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, च्।च् स्मीयर, थ्छ।ब्, बायोप्सी, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाएं भी विभिन्न जिला अस्पतालों में उपलब्ध हैं। गंभीर मामलों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों में उच्च स्तरीय उपचार की व्यवस्था की गई है। नेशनल एनसीडी पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार अब तक 22,74,802 महिलाओं की सरवाइल कैंसर की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, इनमें 1,153 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि हुई है और जिनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला को समय पर जांच और उचित उपचार मिले, ताकि सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके।
विश्वास फाउंडेशन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु स्टार कैंप ऑर्गनाइजर 2025
पुरस्कार से किया गया सम्मानित’
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: सामाजिक सेवा और मानवता के क्षेत्र में अग्रणी संस्था विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला को गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। संस्था को उनके द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविरों और समाज में रक्त की कमी को दूर करने के प्रयासों के लिए स्टार कैंप ऑर्गनाइजर 2025 का खिताब और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विश्वास फाउंडेशन की और से वरीन्द्र कुमार गांधी, श्याम सुंदर साहनी व सविता साहनी ने प्राप्त किया। उन्होंने पुनरू बताया कि रक्तदान श्महादानश् है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं को दिया जो फाउंडेशन के आह्वान पर नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। विश्वास फाउंडेशन न केवल रक्तदान, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता, गरीबों को कंबल वितरण के माध्यम से आध्यात्मिक शांति (ध्यान) के प्रसार में भी सक्रिय है। इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्यातिथि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी, रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर के अध्यक्ष आर.के. साबू, निर्देशक डॉक्टर मनीष राय व अन्य कई अतिथि मौजूद रहे।
विभाग का पैसा निजी बैंक में कैसे जमा हुआ, भाजपा सरकार से नीरज शर्मा ने मांगा जवाब तलब
590 करोड़ डूबने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की राजनीति में नया विवाद सामने आया है। एनआईटी फरीदाबाद से पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया है कि आईडीएफसी बैंक में हरियाणा के एक विभाग के लगभग 590 करोड़ रुपये फंस गए और समाप्त हो गए। उन्होंने इसे जनता की गाढ़ी कमाई बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि यह धन हरियाणा की जनता के कर से एकत्रित किया गया था। इसे निजी बैंक में जमा कर जोखिम में डालना गंभीर प्रशासनिक चूक है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्वार्थों के कारण नियमों की अनदेखी की गई। नीरज शर्मा ने वर्ष 2012-13 की कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय निजी बैंकों में जमा राशि के जोखिम को समझते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इन व्यवस्थाओं में बदलाव किसके निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि निजी बैंकों में जमा की अनुमति तो दी गई, लेकिन यह शर्त थी कि एक विभाग एक बैंक में निर्धारित सीमा से अधिक धन जमा नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सीमा की अनदेखी कर एक ही बैंक की एक ही शाखा में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। पूर्व विधायक ने आशंका जताई कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने पूछा कि क्या किसी मंत्री या अधिकारी के परिजनों को निजी बैंक में नौकरी या अन्य लाभ दिए गए? उन्होंने मांग की कि संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को जांच पूरी होने तक पद से हटाया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के नाम से भेजे फर्जी आदेश, साईबर पुलिस बल्लभगढ़ ने की कार्रवाई
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी 2026 में एक व्यक्ति को डिजीटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2,13,16,000 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साईबर पुलिस बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज सुहास कांटे महाराष्ट्र, सौरभ देव कुल्ले महाराष्ट्र) और अजय दामोदर भगत महाराष्ट्र के रूप में हुई है। सेक्टर-64 सी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 13 जनवरी को उसकी पत्नी को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ज्मसमबवउ क्मचंतजउमदज का अधिकारी बताया और कहा कि आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में 20 लाख रुपये की मनी लाॅडंरिंग एंट्री हुई है। इसके बाद कॉल को कथित तौर पर मुम्बई क्राईम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार को लगातार विडीओ काॅल पर रखा गया। उन्हें घर से बाहर जाने से रोका गया और हर दो घंटे में गतिविधियों की निगरानी की गई। 15 जनवरी को पीड़ित को Directorate of Enforcement के नाम से Freezing Funds Control Order और Arrest Order भेजा गया। 16 जनवरी को सुप्रिम कोर्ट के नाम से एक फर्जी पत्र भेजा गया, जिसमें खातों की राशि सत्यापन के लिए निर्दिष्ट खातों में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। ठगों ने 48-72 घंटे में राशि वापस करने का आश्वासन दिया। गिरफ्तारी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2.13 करोड़ रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए।
इंडियन नेशनल लोकदल के सदन में विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्रकाल में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला की अनुशंसा पर संयुक्त पंजाब विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य श्रीमान सही राम बिश्नोई जिनकी आज आयु 105 साल की हो गई है उनको विधानसभा के नियमानुसार विशेष आयोजन के तहत उचित मान सम्मान देने के लिए एक पत्र विधानसभा स्पीकर को सौंपा
चंडीगढ़, विधानसभा में इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शून्यकाल के दौरान कहा कि जो नहरें पक्की बन चुकी है उनके (मोघे) आउटलेट को छेड़ा जा रहा है। नहर विभाग द्वारा कभी उनको ऊंचा और कभी नीचा किया जाता है। ऐसे में टेल के किसान पानी पूरा न मिलने पर धरने पर बैठते हैं। फिर सरकार आगे वाले किसानों के मोघों को छोटा करवा देती है जिससे किसान आपस में लड़ते हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। नहर पक्की किए जाने के समय ही उनका साइज फिक्स क्यों नहीं किया जाता? सरकार यह सुनिश्चित करें कि नहरे पक्की करने के बाद उनसे छेड़छाड़ न की जाए। आदित्य चैटाला ने दूसरी समस्या रखते हुए कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन समेत सभी योजनाएं पोर्टल के माध्यम से लागू कर दी हैं। लोगों को पोर्टल पर जाकर सभी दस्तावेज अपलोड करने पड़ते हैं। उन पोर्टलों की कमियों और खामियों के कारण लोगों को गलत जानकारियां दूर करने के लिए भटकना पड़ता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। डबवाली के कालुआना गांव के अजय भादू का उदाहरण देते हुए कहा कि इनकी फैमिली आईडी में चेतराम शर्मा नाम से उनका मुखिया बताया गया है। जबकि उनके पिता जो उनके घर का मुखिया है उनका नाम बलराम है। अपनी फैमिली आईडी को ठीक करवाने के लिए अजय भादू ने सभी अधिकारियों के सामने गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का किसी ने समाधान नहीं किया। सीएससी सेंटर में फीस जो 20-30 रुपए की है उनसे 200-300 रुपए चार्ज की गई। तीसरा मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि चैटाला गांव के बस स्टेंड में सरकारी और प्राइवेट बस जिनको परमिट मिला हुआ है वो नहीं जाती है। इस सरकार से पहले पूर्व की सरकारों में सभी बसें वहां जाती थी। डबवाली के सरकारी बस स्टैंड ही नहीं बल्कि सभी सरकारी बस स्टैंड पर सरकारी और प्राइवेट बसें जानी चाहिएं ताकि आम जनों को कोई दिक्कत न हो। आदित्य चैटाला ने कहा सरकार सबका साथ सबका विश्वास की बात करती है लेकिन सिरसा जिले के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। पिछले तीन साल से नरमे और कपास की फसल पूरी तरह से खराब हो रही है। 2002 के बाद कॉटन की कोई नई किस्म नही आई हैं। अमेरिका में बीटी 6 आ चुका है। हमारे यहां भी नया बीज लाया जाए ताकि किसानों को लाभ मिल सके। हमारे यहां सीड टेस्टिंग की दो लैब हैं। एक लैब पंचकुला में है जिसकी कैपेसिटी 5000 सैंपल प्रति वर्ष की है, दूसरी लैब रोहतक में है जिसकी कैपेसिटी 10000 है। दोनो लैब की कैपेसिटी 15000 सैंपल की है लेकिन पिछले कई सालों में सैंपल जो टेस्ट हो रहे हैं उनकी संख्या 2016-17 में 27000, 2017-18 में 27000, 2018-19 में 25000, 2019-20 में 28000, 2020-21 में 26000 हैं। इसका मतलब सीडस की लैब टेस्टिंग सही नहीं हो रही हैं। अदित्य देवीलाल ने संयुक्त पंजाब विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध सदस्य श्रीमान सही राम बिश्नोई जिनकी आज आयु 105 साल की हो गई है उनको इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला की अनुशंसा पर विधानसभा के नियमानुसार विशेष आयोजन के तहत उचित मान सम्मान देने के लिए एक पत्र विधानसभा स्पीकर को सौंपा। उन्होंने बताया कि पूरे भारत देश में इतनी उम्र के वो केवल एकमात्र जिंदा पूर्व विधायक हैं। पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई ने लाहौर से लॉ की शिक्षा प्राप्त की और 1947 में आजादी के आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।
होली है सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि होली व दुल्हेंडी पर्व को आपसी भाईचारा का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर लोगों का उमंग व उल्लास देखते ही बनता है। होली सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व है। मंत्री आज होली और फाग के उपलक्ष्य में पलवल के गांव कोंडल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश देता है। इस त्यौहार को हम सब आपकी प्रेम और सौहार्द से मनाते हैं। रंगों का यह त्यौहार सभी को सद्भाव के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बृज की होली बहुत प्रसिद्ध है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बृजवासी होली के त्यौहार को कई दिनों तक मनाते हैं। इसी कारण से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हुए रंग-गुलाल लगाकर खुशी मनाते हैं।
आप भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे- नायब सिंह सैनी
पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है
हमें मिलकर पंजाब को नंबर वन स्टेट बनाना है- मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदे किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर पदाधिकारियों ने भव्य अभिन्नदन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को बाहर करने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कट्टर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में निरूशुल्क डायलिसिस भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान, चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का निरूशुल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कल्चर है उसे सख्ती से खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए। रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा – विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सरकार द्वारा भविष्य में प्रदेश में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा। इस प्लान में उन सभी स्कूलों में नए भवन बनवाए जाएंगे जहां जरूरत होगी। आगामी दो साल में जहां भी जमीन उपलब्ध होगी वहां महिलाओं के लिए चैपाल बनवाई जाएंगी। श्री कल्याण आज करनाल के अमृतपुर कलां गांव में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस केंद्र का निर्माण कार्य 15 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में घरौंडा हलके में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। कई गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनवाए गए हैं। अमृतपुर कलां गांव सहित करीब 17 गांवों के स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी बनवाया गया। श्री कल्याण ने कहा कि अब पढ़ने वाले बच्चों को मेरिट पर नौकरी मिल रही है। कोशिश है कि हर युवा पैरों पर खड़ा हो, ऐसा होने से परिवार, समाज व देश प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। उन्हें मेहनत के लिए प्रेरित करें, उन्हें ठीक-गलत का ज्ञान दें। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के लिए घरौंडा में प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी बनाई जा रही है। यमुना बेल्ट में दूसरी आईटीआई बनवाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना और ग्रामीणों से सूर्य घर मुफ्त योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश – डॉ अरविंद शर्मा
शहीद लांसनायक हवा सिंह के शहीद स्थल व आदमकद प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वीर जवानों के बलिदान और सीमाओं पर मुस्तैद हमारे जवानों की बदौलत हमारा देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार निरन्तर जवानों के उत्साहवर्धन एवं उनके प्रति सम्मान को बढाने की दिशा में काम कर रही है। डॉ अरविंद शर्मा ने आज गोहाना विधानसभा में वर्ष 1965 जंग के शहीद लांसनायक हवा सिंह के शहीद स्थल व उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प ले चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश मे केंद्र, प्रदेश सरकारों द्वारा सैनिकों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दशकों पुरानी वन रैंक – वन पेंशन की मांग को मजबूत इच्छा-शक्ति के साथ पूरा किया गया। हरियाणा वीरों की धरती है, जहां हर दसवां जवान सेना में है। युद्ध व आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान के परिवार को अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया गया है। शहीद परिवार के आश्रित सदस्यों को वर्ष 2014 के बाद 418 नौकरी दी गई हैं।
महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन का किया उद्घाटन
महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी किया अनावरण
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन में स्थापित की गई महात्मा बुद्ध, महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्री बाई फुले, महाराज शूर सैन की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उन्होंने सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट को 51 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्री बाई फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया। उन्होंने कहा कि यह समारोह उन विचारों, मूल्यों और आदर्शों का उद्घोष है, जिन्होंने भारतीय समाज को दिशा दी, नई चेतना पैदा की और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा समानता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। यह गर्व का क्षण है कि मंगोलपुरी में हमारे महापुरुषों की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। यह उस चेतना को नमन करने का अवसर है, जिसने अंधकार में दीप जलाने का काम किया।
विचारों से दीप जलाया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले केवल दो नाम नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति के दो स्तंभ हैं जिन्होंने बराबरी व शिक्षा की मजबूत नींव रखने का काम किया। जब समाज में बेटियों को पढ़ाना अपराध माना जाता था तब सावित्रीबाई फुले ने ज्ञान को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने जाति, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध कलम को तलवार बनाया और अपने विचारों के माध्यम से क्रांति का दीप जलाया।
शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मूर्तियां हमें याद दिलाती रहेगी कि शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है, समानता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानवता से बड़ा कोई राष्ट्र धर्म नहीं है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाएं और भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। इसके साथ-साथ मिलकर शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान श्रीपाल सैनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया और अपनी मांगे रखी। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह, उत्तर प्रदेश में मंत्री जसवंत सैनी, रणवीर सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार में मील गेट पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के कोने-कोने में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उन अनदेखे नायकों को पहचान दिलाने का सशक्त मंच है, जो चुपचाप राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचार स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाते हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह प्रयास देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है और नागरिकों को राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।
23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026
श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा महोत्सव
सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: पारंपरिक लोकनाट्य विधा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 23 से 27 फरवरी,2026 तक पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकार सांगों की प्रस्तुति देंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में इस भव्य ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद, नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। ‘सांग महोत्सव’ में हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘सांग’ की प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। पांच दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 24 सांग प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं लोककथाओं पर आधारित कथानक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सांग महोत्सव के अंतर्गत 23 फरवरी को ‘वीर विक्रमजीत’, ‘हीर-रांझा’, ‘राजा नल दमयंती’ और ‘पिंगला भरथरी’ जैसे सांग मंचित होंगे। 24 फरवरी को ‘हीरामल्ल जमाल’, ‘जानी चोर’, ‘बणदेवी’, ‘गोपी चंद’ और ‘चंद्र प्रभा मदनपाल’ की प्रस्तुतियां होंगी। 25 फरवरी को ‘लीलो चमन’, ‘बणदेवी’, ‘पिंगला भरथरी’, ‘शाही लकड़हारा’ और ‘दुष्यंत शकुंतला’ जैसे सांग दर्शकों को आकर्षित करेंगे। 26 फरवरी को ‘बणदेवी ’, ‘राजा नल दमयंती’, ‘हीरा मल्ल जमाल’, ‘गोपी चंद’ और ‘सेठ ताराचंद’ का मंचन किया जाएगा। समापन दिवस पर 27 फरवरी को ‘धर्म की जीत’, ‘बणदेवी ’, ‘राजा उत्तानपाद ध्रुव का जन्म’ और ‘विराट पर्व’ जैसे सांग प्रस्तुत किए जाएंगे।
सनातन धर्म की परंपराओं में बसती है भारतीय संस्कृति की आत्मा – कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
पर्यावरण शुद्धि एवं सनातन जागरण के लिए जींद में 108 कुंडीय महायज्ञ का हो रहा भव्य आयोजन
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराएं केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। पर्यावरण शुद्धि तथा आमजन को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से 108 कुंडीय महायज्ञ जैसे भव्य आयोजन समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री कृष्ण कुमार बेदी गत देर सायं जींद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में जगतगुरु पीठाधीश चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में किये जा रहे 103वें महायज्ञ की महा आरती में शामिल होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत की भूमि सदियों से संतों, ऋषि-मुनियों और महापुरुषों की तपोभूमि रही है। भारतीय संस्कृति का मूल आधार अध्यात्म, नैतिकता और मानवता के उच्च आदर्शों पर टिका हुआ है। हमारे संत-महापुरुषों ने अपने उपदेशों, तप और त्याग से समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया है। प्राचीन काल से ही भारत में ज्ञान की परंपरा रही है। वेद, उपनिषद, पुराण और महाकाव्य जैसे ग्रंथों ने मानव जीवन को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जहां रामायण हमें मर्यादा, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश देती है, वहीं महाभारत धर्म और अधर्म के संघर्ष के माध्यम से सत्य की विजय का संदेश देती है। इसी प्रकार भगवद्गीता जीवन के प्रत्येक संकट में कर्तव्य पालन, कर्मयोग और आत्मबल की प्रेरणा प्रदान करती है।
हरियाणा में ग्रुप-डी पदों के सीईटी के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने सीईटी कराने का निर्णय लिया है और अगले सप्ताह तक आवेदन पोर्टल खुल जाएगा। प्रदेश सरकार ने चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों के लिए सीईटी कराने का निर्णय ले लिया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते ही अगले सप्ताह तक आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप डी की भर्तियों के नियमों में संशोधन किया जा चुका है। अब सरकार की तरफ से आयोग को अमेंडमेंट नोटिफिकेशन भी दे दी गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने खुद इंटरनेट मीडिया अकाउंट फेसबुक पर यह जानकारी साझा करते हुए युवाओं को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने आह्वान किया है। हरियाणा में 15 लाख से अधिक युवा चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी के लिए इंतजार में हैं। प्रदेश सरकार ने हर साल सीईटी कराने की घोषणा की हुई है, लेकिन पिछले चार वर्षों में केवल दो बार सीईटी हो सका है। ग्रुप डी के लिए आखिरी बार सीईटी वर्ष 2023 में हुआ था, जबकि तृतीय श्रेणी पदों के लिए सीईटी पिछले साल आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम भी दिसंबर में घोषित किया जा चुका है। तभी से युवा बेसब्री से चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी का इंतजार कर रहे हैं। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा कि विगत काफी दिनों से अभ्यर्थियों द्वारा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर लगातार अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। उन सभी अभ्यर्थियों को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि उनका इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने जा रहा है। आयोग सीईटी ग्रुप डी का आवेदन पोर्टल खोलने हेतु अमेंडमेंट नोटिफिकेशन की प्रतीक्षा कर रहा था, जो कि अब आयोग को प्राप्त हो चुकी है। बहुत जल्द ही आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व अपने सभी आवश्यक सर्टिफिकेट्स, दस्तावेज तैयार रखें। चतुर्थ श्रेणी भर्तियां अब सीईटी अंकों के आधार पर होंगी। सामाजिक-आर्थिक आधार पर अतिरिक्त अंकों को खत्म कर दिया गया है। जिन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं से कम निर्धारित है, उन्हें छोड़कर अन्य सभी पदों पर चयन सीईटी में प्राप्त अंकों पर आधारित रहेगा। प्रदेश सरकार ने ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी तथा मेरिट आधारित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण संशोधन किया है। नई व्यवस्था के तहत सामान्य पात्रता परीक्षा का कुल स्कोर 100 प्रतिशत सीईटी अंकों पर आधारित होगा। सीईटी में 75 प्रतिशत सवाल सामान्य जागरुकता, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी तथा संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। बाकी 25 प्रतिशत सवाल हरियाणा के इतिहास, वर्तमान घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति से जुड़े होंगे। ग्रुप डी के लिए प्रश्न पत्र का लेवल मैट्रिक स्तर का होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न श्रेणियों में 12 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली हुई है। इसके अलावा जल्द ही दस हजार और पदों के लिए भर्ती शुरू होगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि तृतीय श्रेणी पदों के लिए 13.47 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 92 प्रतिशत ने परीक्षा दी। इनमें से 8.12 लाख युवा पास हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब सीईटी के रिजल्ट के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को किसी लिटिगेशन (कानूनी कार्रवाई) का सामना नहीं करना पड़ा। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
सरकार ने 858 कालोनियों की अनुमति प्रदान कर सभी सुविधाएं देने का काम किया गया: विपुल गोयल
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि नगर परिषद जगाधरी की 22 कॉलोनियों में स्थित भवनों का नियमितीकरण हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 203 ए के तहत किया गया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जीआईएस पोर्टल में कॉलोनी के स्थान पर भवनों को दर्शाया गया। जिसके बावजूद भी सरकार ने 858 कालोनियों की अनुमति प्रदान कर सभी सुविधाएं देने का काम किया गया। इसमें ज्यादातर नगर पालिका के पास इन अधिसूचनाओं से संबंधित कुल क्षेत्रफल, संबंधित खसरा नंबर व स्पष्ट सीमाओं समेत अंतिम नक्शा योजनाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण साथ ही कुछ अधिसूचनाओं में भवनों के नियमितीकरण का उल्लेख किया गया था जिससे इन नक्शों में स्थित रिक्त भूखंडों की विधिक स्थिति अस्पष्ट रह गई। स्थानीय शहरी निकाय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भू-स्थानिक सूचना प्रणाली आधारित संपति अभिलेखों से संबंधित ऑनलाइन एनडीसी पोर्टल लागू किया गया। इस डिजिटल पोर्टल में किसी भी स्वीकृत क्षेत्र को सम्मिलित करने हेतु भू-संदर्भित सीमाओं का होना अनिवार्य है। ऐसे में प्रामाणिक एवं स्पष्ट नक्शा योजनाओं तथा खसरा नंबरों के अभाव में वर्ष 2014 से पूर्व नियमित की गई इन कॉलोनियों की वास्तविक सीमाओं को भू-स्थानिक पोर्टल पर डिजिटल रूप से अंकित नहीं किया जा सका। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उक्त तकनीकी समस्या के समाधान के लिए यह विषय राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। नगर पालिकाओं द्वारा वास्तविक आधार पर सीमांकन किए जाने के उपरांत संबंधित आंकड़े एनडीसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे जिससे संपति लेनदेन की प्रक्रिया सुगम होगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
590 रूपये करोड़ का बैंक फ्रॉड पर आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान’
डबल इंजन नहीं, डबल लूट की सरकार बन चुकी है बीजेपी: अनुराग ढांडा’
फर्जी एफडी और संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर सरकार क्यों सोई रही?: अनुराग ढांडा’
बीजेपी सरकार की एजेंसियों पर भरोसा नहीं, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की निगरानी में जांच हो: अनुराग ढांडा’
बीजेपी नेताओं की सरपरस्ती के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं: अनुराग ढांडा’
चंडीगढ़, 23 फरवरी, अभीतक: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में सामने आए ₹590 करोड़ के बैंक फ्रॉड को भाजपा सरकार की गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक विफलता करार देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि यह घोटाला सिर्फ बैंकिंग अनियमितता नहीं, बल्कि सरकार की निगरानी व्यवस्था के पूरी तरह फेल होने का प्रमाण है। अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार के 18 विभागों से जुड़े खातों में करोड़ों रुपये का अंतर पाया गया, फर्जी एफडी और म्यूचुअल फंड में निवेश के आरोप सामने आए, और महीनों तक अनियमित ट्रांजेक्शन चलते रहे। लेकिन सरकार को भनक तक नहीं लगी। क्या मुख्यमंत्री और वित्त विभाग इतने बड़े लेन-देन पर नजर नहीं रख पा रहे थे? अगर सरकारी खजाना ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे भरोसा करे? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रोज पंजाब में आम आदमी पार्टी पर झूठे आरोप लगाते हैं, लेकिन अपने ही शासन में ₹590 करोड़ का फ्रॉड हो जाए और सरकार सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहे, यह दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है? जनता का टैक्स का पैसा, जो स्कूलों, अस्पतालों, किसानों की सहायता और युवाओं की नौकरियों में लगना चाहिए था, वह लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ गया। अनुराग ढांडा ने सवाल उठाया कि इतना बड़ा फ्रॉड महीनों तक कैसे नहीं पकड़ा गया? क्या विभागीय ऑडिट और मॉनिटरिंग सिर्फ कागजों तक सीमित है? क्या किसी उच्चस्तरीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी या फिर छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर मामला दबा दिया जाएगा? आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। सिर्फ एसीबी या विजिलेंस की जांच पर्याप्त नहीं होगी। सभी दोषी बैंक कर्मचारियों, संबंधित बाहरी व्यक्तियों और यदि कोई सरकारी अधिकारी शामिल पाया जाता है तो उसे भी सख्त से सख्त सजा दी जाए। जनता के हर रुपये की पूरी रिकवरी ब्याज सहित सुनिश्चित की जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता मेहनत करके टैक्स देती है। यह पैसा किसानों की कर्जमाफी, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए होता है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में जनता का पैसा सुरक्षित नहीं है। “डबल इंजन” सरकार अब “डबल लूट” का प्रतीक बन चुकी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। हम पारदर्शी और जवाबदेह शासन का मॉडल प्रस्तुत करेंगे, जहां हर रुपया जनता के हित में खर्च होगा और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त तंत्र स्थापित किया जाएगा। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सिर्फ आश्वासन न दें, बल्कि जवाबदेही तय करें। हरियाणा की जनता जवाब चाहती है और आम आदमी पार्टी उस जवाब की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।