Haryana Abhitak News 24/02/26

https://www.facebook.com/share/v/18d9bFAriK

https://www.facebook.com/share/v/18GG8cegEa

https://www.facebook.com/share/v/1ZqzVowbF9

https://www.facebook.com/share/v/18J2GnZTdw

https://www.facebook.com/share/v/1ZqzVowbF9

https://www.facebook.com/share/v/1FfiTLd3EK

हमारी आज की खबरों के फेसबुक पेज पर जारी वीडियों के लिंक उपर दिए गए हैं

साइबर क्राइम,महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर नेहरू कॉलेज में झज्जर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
पुलिस कमिश्नर ने आमजन से की सहयोग की अपील
नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए: कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह’

झज्जऱ, 24 फरवरी, अभीतक: नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में झज्जर पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नेहरू कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, गांव के सरपंच, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शिरकत की। उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे नशे और अपराध से दूर रहकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें,क्योंकि युवा ही देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम के दौरान एसीपी अनिरुद्ध चैहान ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक,मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई नशा बेचता है या नशे का सेवन करता है तो तुरंत 1933 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दें। झज्जर पुलिस द्वारा 655 लोगों को चिन्हित किया गया,जिनमें से 533 लोगों की काउंसलिंग करवाई गई और 327 लोगों का उपचार कराया गया। आज वे लोग नशा छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के साथ साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। फर्जी लिंक, कॉल या मैसेज के माध्यम से ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर डायल करके पुलिस को सूचित करें। डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर ने महिला सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से ‘दुर्गा शक्ति’ ऐप डाउनलोड करने की अपील की और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा झज्जर पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क जिसके लिए अलग-अलग टीम महिलाओं और छात्रों को आत्मरक्षा की गुर भी सीख रही है ताकि महिला स्वयं भी अपनी स्वयं सुरक्षा भी कर सके। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। थोड़ी सी सावधानी जीवन बचा सकती है क्योंकि देश में हर 3 मिनट में एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में जा रही है यह बहुत ही चिंता का विषय है। सभी नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें और सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए झज्जर पुलिस का सहयोग करें। कार्यक्रम में जिले के सरपंच, पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिलाभर में बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 1 अप्रैल तक 52 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं: एडीसी
नकल-रहित परीक्षाओं के संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सजग

झज्जऱ, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) एवं डी.एल.एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की बोर्ड परीक्षाएं आज से जिले में प्रारंभ हो गई हैं। ये परीक्षाएं फरवरीदृमार्च 2026 के दौरान जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी और सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाएं 1 अप्रैल तक चलेंगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने बताया कि परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सैकेण्डरी (नियमितध्रि-अपीयरध्मुक्त विद्यालय) परीक्षाएं 20 मार्च तक, सीनियर सैकेण्डरी (नियमितध्रि-अपीयरध्मुक्त विद्यालय) परीक्षाएं 1 अप्रैल तक, डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक तथा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर 12ः30 बजे से सायं 3ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है। एडीसी ने बताया कि जिले में बनाए गए 52 परीक्षा केंद्र बहादुरगढ़, बादली, बेरी तथा झज्जर उपमंडल के विद्यालयों में स्थित हैं। सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
साथ ही नकल-रहित परीक्षाओं के संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्त रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट, प्रिंटिंग और स्कैनिंग गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।
परीक्षाओं के चलते इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
एडीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल मुख्य अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक एवं बोर्ड पर्यवेक्षक को आधिकारिक कार्य हेतु मोबाइल रखने की अनुमति होगी। सभी केंद्रों पर अनिवार्य चेकिंग व औचक निरीक्षण किए जाएंगे। परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला स्तर, उपमंडल स्तर तथा शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से औचक निरीक्षण करेंगे। परीक्षा अवधि के दौरान जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा जिला राजस्व अधिकारी झज्जर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिले के सभी बीडीपीओ को ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ न लगने देने और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपमंडल अधिकारी (मुख्यालय) झज्जर को बोर्ड परीक्षाओं के संचालन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। एडीसी जगनिवास ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परीक्षाओं का संचालन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

एआई कौशल विकास कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर पंजीकरण कराएं युवा
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सतीश कुमार ने दी जानकारी

झज्जऱ, 24 फरवरी, अभीतक: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गूगलध्यूट्यूब के सहयोग से राष्ट्रव्यापी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पात्र उम्मीदवार सीधे पोर्टल https://aiskillhouse.iict.org/ के माध्यम से पंजीकरण कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, रचनाकारों, कंटेंट डेवलपर्स तथा मीडिया पेशेवरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण तक सुलभ पहुंच प्रदान करना है। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रीमियम पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति के रूप में निरूशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे युवाओं की रोजगार क्षमता, डिजिटल दक्षता और उद्योग के लिए तत्परता में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों, संबंधित विभागों तथा हितधारकों से कार्यक्रम की जानकारी छात्रों एवं संकाय सदस्यों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि जिला से अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सीधे पोर्टल https://aiskillhouse.iict.org/ के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू,281 ग्राम गांजा बरामद
झज्जऱ, 24 फरवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशु निवासी शिव कॉलोनी बेरी गेट झज्जर नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में शिव मंदिर के नजदीक खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 281 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मैं तैनात मुख्य सिपाही अरविंद की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि विनीत निवासी नयागांव अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह कहीं जाने की फिराक में नया गांव से बादली रोड पर खड़ा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को काबू करके तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

https://www.facebook.com/share/v/18d9bFAriK

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जऱ, 24 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही जोगेंद्र की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय निवासी मांगावास जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह मांगावास से पलड़ा रोड पर आएगा। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मांगावास से पलड़ा रोड चैक नजदीक मांगावास के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय के पश्चात एक युवक गांव मांगावास की तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम नेतृत्व से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को शक के बिना पर काबू करके तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

बादली में समाजसेवी स्व ईश्वर सिंह गुलिया की रस्म-तेरहवीं आज
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक जताया

बादली, 24 फरवरी, अभीतक: प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ईश्वर सिंह गुलिया के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। 87 वर्ष की आयु में 18 फरवरी को उनका निधन हो गया था। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुलिया और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग झज्जर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत धर्मबीर सिंह गुलिया के पिता थे। ईश्वर सिंह अपने पीछे वे तीन पुत्र, एक पुत्री, दो पोते और चार पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय ईश्वर सिंह गुलिया के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, पूर्व जिला पार्षद मामन ठेकेदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद बाढसा, जयभगवान बबलू लुकसर, हवासिंह मलिक, देवी प्रधान पेलपा, डायरेक्टर रणबीर सिंह माडल स्कूल श्री होशियार सिंह गुलिया तथा पूर्व गुलिया खाप प्रधान जयपाल गुलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। ओमप्रकाश धनखड़ एवं नरेश शर्मा ने उनके निवास स्थान बादली पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय चैधरी ईश्वर सिंह गुलिया का सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा तथा उन्होंने समाज व क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मास्टर सुनील गुलिया ने बताया कि स्वर्गीय चैधरी ईश्वर सिंह गुलिया की रस्म-तेरहवीं 26 फरवरी (गुरुवार) को गांव बादली में पाना लाख्याण, आदर्श जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर मास्टर सुनील गुलिया (पूर्व मंडल अध्यक्ष बादली व प्रभारी भाजपा झज्जर), धर्मवीर सिंह गुलिया (अधीक्षक), यशपाल गुलिया, दीपक गुलिया एवं महेश गुलिया सहित अन्य परिजन रस्म तेहरवीं पर स्व ईश्वर गुलिया को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

डीसी अभिषेक मीणा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देकर बनाया जा रहा सशक्त: डीसी
सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाई जा रही ऋण की सुविधा

रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बिल से राहत प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल के चलते सोलर रूफटॉप सिस्टम अब अत्यंत किफायती हो गया है। पात्र परिवारों को दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर सिस्टम लगवाना लगभग निरूशुल्क के समान हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के लिए प्रारंभिक निवेश करना संभव नहीं है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि दो किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पादन करता है, जिससे मासिक उत्पादन करीब 300 यूनिट तक पहुंच जाता है। यह एक मध्यमवर्गीय परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और इससे बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है। डीसी ने बताया कि सरकार ने आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके। योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक एवं वार्षिक खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए तथा हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपए कुल 1 लाख 10 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। तीन लाख रुपए तक वार्षिक आय एवं 2400 यूनिट वार्षिक खपत वाले परिवारों को 2 किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार रुपए और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपए, कुल 80 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा तीन लाख रुपए से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 60 हजार रूपए तथा 3 किलोवाट तक की क्षमता पर कुल अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढाएं। इच्छुक उपभोक्ता घर बैठे आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्चउेनतलंहींतण्हवअण्पदध् पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित उपभोक्ता अपने नजदीकी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
झज्जर, 24 फरवरी, अभीतक: आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने जिला जेल का निरीक्षण किया। राजकुमार यादव ने प्रत्येक बैरिक का निरीक्षण किया। वहाँ रह रहे प्रत्येक कैदी व बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। जेल सुप्रीडेंट को निर्देश दिए कि जेल में साफ सफाई व पीने का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे और कहा कि कोई भी कैदी या बन्दी ऐसा न हो जिसके पास वकील न हो। किसी कैदी या बन्दी की अपील पेंडिंग ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। आज जेल पर खानें में उड़द की दाल व आलू पत्ता गोभी की सब्जी रोटी बनाई गई थी। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक सत्यभान, संदीप दांगी, सेशन ऑफिस से सुप्रीडेंट ललित कुमार, क्लर्क भूपेंद्र कालरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर आदि मौजूद रहे।

नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए रिवाईजिंग अथोरिटी किए नियुक्त
दावों और आपत्तियों का करेंगे निपटान
27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन

रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 27 मार्च तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की पालना में नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने तथा दावें व आपत्तियों की सुनवाई के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी नियुक्त किए गए है ताकि आम चुनाव की यह प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरी हो सकें। डीसी ने बताया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम 1994 धारा-3 4( प् ) के तहत वार्ड वाइज संशोधित प्राधिकारी व सहायक प्राधिकारी नियुक्त किए है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी में वार्ड 1 से 6 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार, वार्ड 7 से 11 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. कोसली विजय कुमार यादव, वार्ड 12 से 17 के लिए उपमंडल अधिकारी ना. बावल मनोज कुमार, वार्ड 18 से 22 के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी दीपक घनगस, वार्ड 23 से 27 के लिए हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, वार्ड 28 से 32 के लिए जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पालिका धारूहेड़ा में वार्ड 1 से 9 के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नितिश कुमार सिंगला व वार्ड 10 से 18 के लिए नायब तहसीलदार धारूहेड़ा अजय मलिक को संशोधित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आगामी आम चुनाव के मद्देनजर वार्ड वाइज मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक ड्राफ्ट रोल तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन व दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 7 मार्च होगी और 12 मार्च तक उनका निपटारा किया जाएगा। जिला उपायुक्त के समक्ष अपील करने की आखिरी तारीख 16 मार्च है। इसके उपरांत 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले: सीजेएम

रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।

एमसीएलएफ का वार्षिक आम सभा सम्मेलन का आयोजन
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए किया गया प्रेरित

रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रेवाड़ी के मिशन डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राहुल मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व एलडीएफ के सहयोग से बावल खंड में नई सोच महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन का वार्षिक आम सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला की 325 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एलडीएम राजीव रंजन ने वार्षिक आम सभा सम्मेलन में पिछले वर्ष की प्रगति और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की। सीएलएफ के वित्तीय विवरण को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यो की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं द्वारा स्वरोजगार कर सरसों यूनिट, अचार, सीएससी, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, किराना स्टोर, तिला जूती, जूट बैग, डेयरी, सिलाई, कैंटीन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि रोजगार कर आजीविका बढ़ा रही है। एचएसआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद ने सीएलएफ की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं की तकदीर बदल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से उचित ब्याज दरों पर लोन दिलाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सदस्य जयमाला, रचना, पूनम, शकुंतला ने अपनी संघर्ष व सफलता की प्रेरक कहानियां साझा करते हुए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया, जिससे महिलाओं में नया आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बीपीएम लोकेश, सुनील, सुमित, बीसीसी सविता व प्रीति, दिलीप सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

सेफ हाउस का निरीक्षण करते डालसा सचिव अमित वर्मा।

डालसा सचिव अमित वर्मा ने किया सेफ हाउस का निरीक्षण
रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने मंगलवार को सेफ हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टाफ से वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सचिव अमित वर्मा ने सेफ हाउस इंचार्ज को निर्देश दिए कि जो भी वैवाहिक जोड़े वहां रुकने के लिए आए उनके कागजात सही रूप से चेक किए जाए तथा उनका रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निःशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निःशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

70 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजंस को ऑन कॉल घर पर डॉक्टर एवं मेडिकल सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की उठी जोरदार मांग’
वृद्धावस्था पेंशन को हर सीनियर सिटीजन के मौलिक अधिकार का दर्जा देने की तुरंत आवश्यकता
लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक गांव बोलनी व आसपास गांवों के वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात, बुजुर्गों ने दिया भरपूर समर्थन’
सीनियर सिटीजंस के हकों की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा मेगा जनसंपर्क अभियान: अशोक प्रधान

रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत जिला के ऐतिहासिक गांव बोलनी के बस स्टैंड पर अनेक गांवों के सीनियर सिटीजंस से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की। सीनियर सिटीजंस ने उनके जायज हकों को लेकर लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रही जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का भरपूर समर्थन किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, डॉ. सुरेश कुमार आदि जिला के बड़े गांव बोलनी के पब्लिक बस स्टैंड पर पहुंचे और अनेक वरिष्ठ नागरिकों, लोगों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। सीनियर सिटीजंस,लोगों ने मंच के पदाधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। रायशुमारी के दौरान लोगों ने कहा बुढ़ापे में सभी सीनियर सिटीजंस को श्आर्थिक सुरक्षा कवचश् के तौर पर न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार प्रदान किया जाना व्यापक जनहित में अत्यन्त लाजमी है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन सीनियर सिटीजंस को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से सीनियर सिटीजन पेंशन दी जानी शुरू करनी चाहिए। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर श्ऑन कॉल घर पर डॉक्टर व मेडिकल सुविधाएंश् तत्काल निरूशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था शुरू की जानी चाहिए। लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों का वे भरपूर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने ,सीनियर सिटीजंस को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने, प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। सीनियर सिटिजन होम की ओर से संयोजक आ.एन. महलावत के बुलावे पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने वरिष्ठ नागरिकों की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालातों एवं उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर समाज के सभी विचारवान लोगों, परिवारों, समाज और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान दिलाने के लिए लोक सेवा मंच की ओर से चलाया जा रहा मेगा जनसंपर्क अभियान मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने आवश्यकता जताई कि सीनियर सिटीजंस को लेकर जनहित में काम कर रही निजी व सरकारी क्षेत्र की ईमानदार संस्थाओं को हर प्रकार से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुलाकातों में लोगों ने कहा कि मेगा जनसंपर्क अभियान से सीनियर सिटीजंस में उम्मीदों की नई आस जगी है।

हांसी के आईएएस हिमांशु नागपाल और नोएडा की आईआरएस अफसर ऊर्जा जैन बंधेंगे शादी के बंधन में
रेवाड़ी, 24 फरवरी, अभीतक: हिमांशु नागपाल और ऊर्जा जैन की रोका रस्म हुई। पिता बोले- शादी जल्द हरियाणा के हांसी निवासी आईएएस अफसर हिमांशु नागपाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी उत्तरप्रदेश के नोएडा में तैनात आईआरएस अधिकारी ऊर्जा जैन से होगी। ऊर्जा इनकम टैक्स विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं और उनका यूपी कैडर है। हिमांशु अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। हांसी में हिंमाशु नागपाल के घर शादी के लिए रोका रस्म हुई। इसमें दोनों अधिकारियों के परिवार शामिल हुए। हिमांशु नागपाल के पिता पंकज नागपाल पेशे से पत्रकार हैं। अब हिमांशु नागपाल की शादी का जिम्मा भी उन्होंने खुद उठाया है। पंकज नागपाल ने बताया कि जल्द शादी की तारीख तय होगी। ऊर्जा मूलरूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मुंबई में पढ़ाई लिखाई की है। हिमांशु नागपाल 2019 बैच के टॉपर रहे हैं। हिमांशु ने ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल की थी। वहीं ऊर्जा जैन ने 2022 में 519वीं रैंक हासिल की थी।
एजुकेशनल टिप्स लेती थीं उर्जा
पंकज नागपाल ने बताया कि हिमांशु और ऊर्जा जैन दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ऊर्जा बेटे हिमांशु से एजुकेशनल टिप्स लेती रहती थी। इसके बाद हिमांशु ने उनको बताया कि उसे ऊर्जा जैन पसंद है। इसके बाद मैंने ऊर्जा के परिवार से बातचीत की। इसके बाद ऊर्जा का परिवार भी दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गया। पंकज नागपाल ने बताया कि शिवरात्रि वाले दिन दोनों परिवार हांसी में बैठे थे, जहां यह रिश्ता पक्का हुआ। हिमांशु नागपाल हांसी में पढ़े हिमांशु ने हांसी के श्री काली देवी विद्या मंदिर से बारहवीं में टॉप किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीकॉम की। उन्हें सीए की लेवल-टू की परीक्षा में भी देश भर में नौवीं रैंक मिली थी। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने आईएएस बनने का टारगेट फिक्स किया था। स्कूलिंग खत्म होते ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के एक सेंटर से कोचिंग भी ली। हिमांशु दिवाली और होली के त्योहार पर भी घर पर न आकर परीक्षा की तैयारी करते थे। ऊर्जा जैन ने मुंबई से पढ़ाई की, पिता मेयर रह चुके ऊर्जा जैन भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त की थी। ऊर्जा जैन का सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य 10वीं कक्षा में ही तय हो गया था। उन्होंने 12वीं कक्षा नाथ वैली स्कूल से पूरी की। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से बीए (इकोनॉमिक्स) में ग्रेजुएशन किया। वे औरंगाबाद के एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं। उनके पिता विकास जैन मेयर रह चुके हैं। मां अल्पा जैन पार्षद रही हैं। ऊर्जा जैन ने 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। वे स्टार्टिंग के 2 अटेम्प्ट में सफल नहीं हो पाईं। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।
उर्जा जैन के साथ हिमांशु नागपाल।

इक्कीसवें सुंदरकांड का सफल आयोजन
झज्जर, 24 फरवरी, अभीतक: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष कि सप्तमी (मंगलवार) को गाँव भदाना में सुंदरकांड का पाठ किया गया। यह पाठ पंडित रामवतार जी के मकान में स्वर्गीय पंडित रामवतार जी कि आत्मा कि शांति व गाँव कि सुख -समृद्धि के लिए किया गया। यह पाठ गाँव भदाना कि सुंदरकांड मंडली ने किया। इस मंडली में अमित शर्मा, आचार्य धर्मेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मदास शर्मा, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया। पंडित रामवतार के परिवार के साथ उनके सुपुत्र ओमप्रकाश व रमेश का सभी ने ह्रदय कि गहराइयों से आभार किया जिन्होंने ये शुभ कार्य आयोजित करवाया। इस अवसर स्वर्गीय रामवतार के परिवार के साथ गाँव के बड़े बुजुर्ग महिला -पुरुष व युवाओं वर्ग मौजूद रहा।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।
हरियाणा शुगर मिल्स के मुख्य रसायनविद 2,50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र श्री राम आज्ञा प्रसाद निवासी जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार, मुख्य रसायनविद, दी हरियाणा शुगर मिल्स, भाली आनन्दपुर, जिला रोहतक को 2,50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सुनारिया रोड, रोहतक से गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी द्वारा उसकी फर्म के बिल की भुगतान प्रक्रिया करवाने, तैयार की गई चीनी की गुणवत्ता को अनुकूल दर्शाने तथा फर्म के प्रदर्शन को बेहतर दिखाने की एवज में 2,50,000 रुपये की मांग की गई थी। इस संबंध में अभियोग संख्या 06 दिनांक 23.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 व धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 2,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
जिला अंबाला निवासी शिकायतकर्ता सुभाष चन्द की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी मीनू, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी, जिला अम्बाला को आंगनबाड़ी केन्द्र तेपला से 2,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता की पत्नी श्रीमती उषा रानी, आंगनबाड़ी हेल्पर का केवाईसी न होने के कारण आई.डी.बी.आई. बैंक, मुलाना में खाता बंद हो गया था तथा तीन माह का वेतन लंबित था। नया बैंक खाता खुलवाने हेतु विभागीय मोहर व हस्ताक्षर करने तथा बकाया वेतन नए खाते में डलवाने की एवज में आरोपी द्वारा 4,000 रुपये की मांग की गई थी। दिनांक 21.02.2026 को 2,000 रुपये प्राप्त कर लिए गए थे तथा शेष 2,000 रुपये आज लेते समय उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियोग संख्या 02 दिनांक 23.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उसकी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत मांगने की सूचना तुरंत ब्यूरो को दें, ताकि पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की स्थापना सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सदन में बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बुजुर्गों का करती है सम्मान- मुख्यमंत्री
हमारे बुजुर्ग हमारे पिता के समान है, उनकी पेंशन काटने का सवाल ही नहीं उठता- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से बड़ी उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया
पेंशन पर विपक्ष ने झूठ फैलाकर पाप किया, विपक्ष पेंशन के विषय में बात करते हुए अपने समय को भी ध्यान रखें
विपक्ष के समय में 6-6 महीने तक पेंशन नहीं मिलती थी और 5 किलोमीटर तक उनको पेंशन के लिए भटकना पड़ता था
हमारी सरकार के समय में मोबाइल में पेंशन का मैसेज आ जाता है

एसजीटी विवि में आज से विचारों का महाकुंभ, जुटेंगे 7 देशों व भारत के 22 राज्यों के चिंतक
गुरुग्राम, 24 फरवरी, अभीतक: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी का मानविकी, सामाजिक विज्ञान एवं लिबरल आर्ट्स संकाय भारतीय विश्व मामलों की परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के प्रायोजन में 25 एवं 26 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। सम्मेलन का विषय रहेगा- भारत की नैरेटिव कूटनीति की बदलती गतिशीलता। भू-राजनीतिक परिवर्तनों, डिजिटल क्रांति, जलवायु चिंताओं और बहु, रुवीय वैश्विक व्यवस्था के दौर में कूटनीति अब कथाओं, प्रतीकों, सांस्कृतिक स्मृतियों और डिजिटल संचार से संचालित हो रही हैं। सम्मेलन में इस बात पर विमर्श होगा कि भारत किस प्रकार ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’, ग्लोबल साउथ एकजुटता, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रवासी भारतीय सहभागिता, योग, आयुर्वेद, बौद्ध विरासत, समुद्री संपर्क, खाद्य कूटनीति और सिनेमा जैसे सॉफ्ट पावर के माध्यमों के जरिए अपनी वैश्विक छवि का निर्माण और प्रस्तुतिकरण करता है। अंतरराष्ट्रीय संबंध, सांस्कृतिक अध्ययन, मीडिया व सामरिक अध्ययन और डिजिटल मानविकी के अंतःविषयक संगम पर आयोजित इस सम्मेलन में प्लेनरी सत्र, मुख्य वक्तव्य, पैनल चर्चा और 10 विषयगत तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में 7 देशों, 18 भारतीय राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से 150 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे, जो 75 से अधिक विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और नीति-निर्माण निकायों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन अकादमिक जगत और नीति-निर्माण के बीच सेतु का कार्य करते हुए भारत की विकसित होती नैरेटिव रणनीतियों पर गहन समझ को सुदृढ़ करेगा और वैश्विक कूटनीतिक विमर्श में भारत के बौद्धिक योगदान को मजबूती प्रदान करेगा।

योजना: नगर परिषद द्वारा शहर की सुंदरता को चार-चांद लगाने की कवायद
शहर में मुख्य चैराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर लगेंगे म्यूजिक सिस्टम
डिजीटल प्रचार-प्रसार के लिए सडकों पर डिवाईडर में नगर परिषद के पोल पर लगेंगी एलईडी स्क्रीन

भिवानी, 24 फरवरी, अभीतक: सब कुछ सही रहता है तो आने वाले समय में भिवानी शहर का स्वरूप बदला-बदला सा नजर आएगा। नगर परिषद ने छोटी काशी भिवानी शहर की सुंदरता को चार-चांद लगाने के लिए विशेष योजना तैयार की है। योजना के तहत शहर में मुख्य चैराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे, जिनकी मुधर-मुधर धुन के साथ नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की जाएगी, वहीं नगर परिषद द्वारा नागरिकों के हित में विशेष कल्याणकारी योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी जाएगी। डिजीटल प्रचार-प्रसार के लिए शहर में सडकों के डिवाईडर में नगर परिषद के पोल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। नगर परिषद प्रशासन द्वारा योजना को परिषद की हाउस में रखा जाएगा। हाऊस की मुहर लगते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इस योजना के सिरे चढने से स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग के सुधार में भी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें शहर में 12 कचरा प्वाइंट को समाप्त कर उन जगहों को नया स्वरूप देना भी शामिल है। इसी प्रकार से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है और घरों से कचरा लेने के साथ-साथ ऑटो टिपर द्वारा लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने व जगह-जगह कूड़ा ना फेंकने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने शहर को भव्य बनाने के लिए एक नई कवायद शुरू की है। यहां यह बताना जरूरी है कि शहर में रोहतक गेट पर महाराजा अग्रसेन चैक, महाराणा प्रताप चैक हांसी गेट, पंडित नेकीराम शर्मा चैक घंटाघर, लाला लाजपत राय चैक वैश्य कॉलेज, सर छोटूराम चैक, महर्षि वाल्मीकि चैक, भगवान परशुराम चैक, शहीद भगत सिंह चैक, चंद्रशेखर आजाद चैक सहित विभिन्न चैराहे हैं। नगर परिषद द्वारा मुख्य चैराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने की योजना है। इन म्यूजिक सिस्टम पर मधुर धुन के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से अपील सुनाई देगी। इसी प्रकार से नगर परिषद द्वारा लोगों से जरूरी कार्यों को लेकर जागरूकता की अपील भी जाएंगी।
डिवाइडर में पोल पर एलईडी लगाने की योजना
योजना के अनुसार शहर में शहर में सरकुलर रोडु, हांसी रोड, रोहतक रोड़ व अन्य मुख्य सडक के बीच लगे नगर परिषद के पोल पर एलईडी लगाने की योजना है। इन एलईडी को प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाया जाएगा, जिससे यहां पर अक्सर लगने वाले होर्डिंग व फ्लेक्स से निजात मिलेगी। इसके साथ ही शहर में बस क्यू शैल्टर के आसपास भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर नगर परिषद के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सकेगी। इससे शहर की सुंदरता के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी।
हांसी रोड़ और रोहतक रोड़ भव्य स्वागत द्वार करेंगे बाहर से आने वालों का स्वागत
नगर परिषद द्वारा रोहतक रोड़ और हांसी रोड़ पर स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे, जो बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत करेंगे। स्वागत द्वार को पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा कंक्रीट से बनाए जाने की योजना थी, लेकिन निर्माण में अधिक समय लगने की आशंका के चलते इसे लोहे का बनवाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द पूरा हो सके। इन स्वागत द्वार में शानदार लाइट लगाई जाएंगी, जिनसे स्वागत द्वार व आसपास का क्षेत्र रोशन होगा।
शहर की भव्यता के लिए नगर परिषद की विशेष योजना तैयार
शहर की भव्यता के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति और प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप सिंह से विचार-विमर्श कर यह विशेष योजना तैयार की गई है। कार्य योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इसे नगर परिषद के हाउस में रखा जाएगा। हाऊस द्वारा योजना पर स्वीकृति की मुहर लगाते ही कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरु की जाएगी। योजना में शहर के मुख्य चैराहों पर म्यूजिक सिस्टम और डिवाइडर व बस क्यू शैल्टर पर एलईडी स्क्रीन लगाना शामिल है। यह योजना स्वच्छ सर्वेक्षण में भी बहुत सहायक सिद्ध होगी।
गुलजार मलिक, जिला नगर आयुक्त, भिवानी।

इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चैटाला ने शुन्यकाल में सडकों के किनारे खड़े पेड़ों से गाड़ी टकराने के कारण हो रही मौत का मुद्दा उठाया और प्रश्नकाल में सरकारी स्कूलों में विभिन्न श्रेणी के खाली पड़े पदों पर प्रश्न पूछा
सडकों के किनारे पेड़ों की जगह ग्रीन बेल्ट और हेजिंग बनाई जाए: अर्जुन चैटाला
पर्यावरण और पीडब्ल्यूडी मंत्री मिलकर ऐसी योजना तैयार करे कि सडकों के किनारे जो पेड़ लगे हैं उन्हें कैसे काटा जा सके
दिल्ली सरकार यमुना में, पंजाब सरकार घग्गर में और राजस्थान सरकार मसानी बैराज में गंदा पानी छोड़ती है, हरियाणा कोई प्रदेश है या डस्टबिन

चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: बजट सत्र के तीसरे दिन इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चैटाला ने शुन्यकाल में सडकों के किनारे खड़े पेड़ों से गाड़ी टकराने के कारण होने वाले एक्सीडेंट से हो रही मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आए दिन रोड पर चलते हुए पेड़ से टकरा जाने के कारण यह हादसे होते हैं। समय पर पेड़ों की कटाई और छटाई नहीं की जाती। कुछ दिन पहले ही रोहतक के घुसकानी गांव के पांच नौजवान गाड़ी के पेड़ से टकराने के कारण मारे गए। इन में से चार युवा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। हम विकसित भारत की तो बात करते हैं लेकिन जितने भी विकसित देश हैं वहां सडकों के किनारे पेड़ नहीं लगाए जाते और जहां पेड़ होते हैं वहां प्रयाप्त बैरियर लगाए जाते हैं। हमारे यहा बैरियर लगाना संभव नहीं हैं लेकिन सरकार सडक किनारे लगे पेड़ों को काट कर उनसे जो आमदनी होगी उसकी आधी किसान को दी जाए और आधी सरकार सडकों के दोनो तरफ ग्रीन बेल्ट और हेजिंग करने पर खर्च करे। हेजिंग लगाने का फायदा यह है कि अगर कोई ऐसी दुर्घटना होती है तो किसी की जान नहीं जाएगी। पर्यावरण और पीडब्ल्यूडी मंत्री मिलकर ऐसी योजना तैयार करे कि सडकों के किनारे जो पेड़ लगे हैं उन्हें कैसे काटा जा सके। अर्जुन चैटाला ने दूसरा मुद्दा उठाते हुए कहा कि धारूहेड़ा और रेवाड़ी के बीच नेशनल हाईवे के ऊपर मसानी बैराज है। इस बैराज में राजस्थान और रेवाड़ी की सभी उद्योगों का खराब वेस्ट डाला जाता है। पहले ये खराब पानी सहाबी नदी में जाता था। लेकिन अब यह सारा प्रदूषित पानी मसानी बैराज में इकऋा हो रहा है। इसकी वजह से उपजाऊ जमीन खराब हो गई है। दूसरा कारण प्रदूषित पानी ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार यमुना में, पंजाब सरकार घग्गर में और राजस्थान सरकार मसानी बैराज में गंदा पानी छोड़ती है। हरियाणा कोई प्रदेश है या डस्टबिन है। राजस्थान और दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। सरकार जोर क्यों नहीं लगती?। अर्जुन चैटाला ने कहा कि हम 25 करोड़ क्यों दे सारी गंदगी राजस्थान ने फैलाई है। राजस्थान सरकार के ऊपर और उनके उद्योगों पर जुर्माना लगाना चाहिए। किसान जब पराली जलता ,है तो उस पर बैन लगाया जाता है। वह मंडी में फसल नहीं बेच सकता। एक बार यदि जमीन प्रदूषित हो जाए तो उसे साफ होने में कई दिन लग जाते हैं। प्रश्नकाल के दौरान अर्जुन चैटाला ने शिक्षा मंत्री से प्रदेश के प्राथमिक, माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों में विभिन्न श्रेणी के खाली पदों का जिलेवार और श्रेणीवार ब्यौरा मांगा। साथ ही पूछा कि उक्त खाली पदों को भरने की सरकार की क्या योजना है तथा जब तक उक्त पदों की नियमित भर्ती नहीं हो जाती तो बच्चों को पढ़ाने की क्या व्यवस्था की गई है?। शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए जवाब से विधायक अर्जुन चैटाला ने असंतुष्टि जताते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ने जो आंकड़े दिए हैं वो भ्रमित करने वाले हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि जो जवाब आया है उसके पहले पेज पर स्कूलों में प्रिंसिपल के 574 पद खाली बताए गए हैं वहीं दूसरे पेज पर यह बताया गया है कि पीजीटी अध्यापकों को प्रमोट करके प्रिंसिपल के पद भरे गए हैं।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा कम्पोजिट मटीरियल निर्माण व शोध को लेकर दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 28 फरवरी से 1 मार्च तक
दो दिवसीय ग्लोबल टेक-टैक्टायल कॉनक्लेव में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सहित 6 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
टैक्नीकल इंस्टीटयूट ऑफ टैक्सटायल एंड साइंसेज संस्थान भिवानी में होगा शिखर सम्मेलन, संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर बी के बेहरा दी जानकारी
केन्द्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के नेशनल टैक्नीकल टैक्सटायल मिशन के लक्ष्यों को पूरा करना कार्यक्रम का उद्देश्य
कम्पोजिट मटीरियल से बना कपड़ा बिल्डिंग निर्माण, एयर क्राफ्ट, विंड टरबाइन व बुलेट ट्रेन के निर्माण में होता है प्रयोग
टैक्सटाइल हब को एक साथ लाकर टेक्सटाइल शोध का माहौल तैयार करना शिखर सम्मेलन के मुख्य उद्देश्यों में शामिल
जापान, जर्मनी, चैकरिब्लिक, यूक्रेन, ग्रीस शाहिद 6 देश के प्रतिनिधियों के अलावा भारत के 50 कपड़ा उद्योग से जुड़े वैज्ञानिक भी रहेंगे मौजूद

मानव रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं – राजेश डुडेजा
जरूरत मंदो के लिए चार युवाओं ने किया रक्तदान

भिवानी, 24 फरवरी, अभीतक: मानव के रक्त का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान कर अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यह बात हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव मनोज बल्लु बामला ने स्थानीय ब्लैड बैंक में युवाओं को रक्त दान करवाते हुए हुए कहे। मनोज बल्लु बामला ने कहा कि मानव शरीर का रक्त ही दूसरों में खून की कमी को पूरा कर किसी का जीवन बचा सकता है। इसीलिए रक्तदान से बढकर जीवन में कोई दूसरा मानव धर्म नहीं कहा जाता। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। निर्धारित अवधि के अंतराल पर रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसलिए हमें स्वयं रक्तदान करने के साथ दुसरो को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करना होगा। आज एक तरफ मौसमी बुखार ज्यादा चल रहा है , इसी के चलते आज दो अलग -अलग मरीजो के लिए दो यूनिट ओ नेगटिव फ्रेश ब्लड की जरूरत पड़ी तो अनिल कुमार बिजली बोर्ड से व गौरव शर्मा ने ब्लड बैंक में पहुच कर रक्तदान किया। दूसरे केस मे गुलशन व जोगिंदर ने रक्तदान किया, इस अवसर पर लेब टेक्नीशियन मोहित, केशव व अक्षय उपस्थित रहे।

हरियाणा में समय पर पूरी होंगी बड़ी परियोजनाएं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे हर महीने समीक्षा
100 प्रमुख परियोजनाओं की होगी उच्चस्तरीय निगरानी
सतत निगरानी को बनेगी वरिष्ठ अधिकारियों की टास्क फोर्स

बुजुर्ग हमारे लिए बहुत आदरणीयए सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है: मुख्यमंत्री
कांग्रेस के समय में बुजुर्गों को कई-कई महीने पेंशन के लिए करना पड़ता था इंतजार
विपक्ष बुजुर्गों की पेंशन काटने की अफवाहें फैलाकर पाप कर रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे सम्मानीय हैं और उनकी सुरक्षा और सम्मान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पेंशन काटने के संबंध में एक सवाल के संबंध में बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संकल्प पत्र में यह स्पष्ट किया है कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग यदि किसी बीमारी से पीड़ित होते हैंए तो उनके परिवार को ईलाज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके ईलाज की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार ने व्यवस्था करते हुए 5 लाख रुपये तक राशि सुनिश्चित कर रखी है। उन्होंने पेंशन को लेकर विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा पेंशन बंद किए जाने को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। यह अफवाहें फैलाकर पाप कर रहे है कि बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बीच ऐसा भ्रम फैलाना पूरी तरह गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन काटी नहीं हैए बल्कि उसमें बढ़ोतरी कर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में आज बुजुर्गों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलती है कि उनकी पेंशन बैंक खाते में जमा हो गई है। वे आसानी से बैंक से राशि निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के समय की तुलना करते हुए कहा कि पहले बुजुर्गों को कई महीनों तक पेंशन नहीं मिलती थी। उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। गर्मी और दूरी में परेशानियां होती थींए और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि पेंशन के संबंध में यदि कोई शिकायत आती है तो उसे सत्यापित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान पेंशन को होल्ड कर दिया जाता हैए लेकिन सत्यापन पूरा होते ही राशि जारी कर दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों के लिए पारदर्शीए सम्मानजनक और सुविधाजनक व्यवस्था बनाई है।

सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के खेल अवसंरचना उपलब्ध करवा रही है: खेल राज्य मंत्री
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के खेल अवसंरचना उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसरए 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियमए 25 उप.मण्डलीय स्टेडियम तथा 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरए 245 मिनीध्ग्रामीण स्टेडियमए 10 तैराकी तालाबए 9 बहुद्देशीय हालए 11 सिंथेटिक एथलैटिक्स ट्रैकए 14 हॉकी एस्ट्रोट्रफ और 2 फुटबाल स्टेंथेटिक सर्फेस उपलब्ध हैं।
खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज हरियाणा विधान सभा में बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला कुरुक्षेत्र में एक द्रोणाचार्य जिला स्तरीय स्टेडियमए 2 उप मंडलीय खेल स्टेडियम शाहबाद और गांव धनरौजटान में उपलब्ध है। इसी अलावा गांव अमीनए सुधपुरए बीड़कालवांए बाखली और खैरा में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाये गए हैं। इसी प्रकारएगांव बेहौलीए बोडलाए चमुकलांए चन्द्र भनपुरए गुधाए खानपुर रोड़ानए बाकली व उमरी में मिनी ग्रामीण स्टेडियम हैं। मंत्री ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में दो रिहायशी अकादमी और 59 खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में 33 प्रशिक्षक और कनिष्ठ प्रशिक्षक हैंए जो विभिन्न खेलों में खिलाडियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्टेडियम आमतौर पर 10 एकड़ और उससे अधिक भूमि में बनाए जाते हैं। उप.मंडल स्तरीय स्टेडियम आमतौर पर 6ण्5 एकड़ और उससे अधिक भूमि में बनाए जाते हैं।

बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 112.56 करोड़ रुपये की लागत से 44 योजनाएं तैयार की गई: सिंचाई मंत्री
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने कहा कि महम विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 112.56 करोड़ रुपये की लागत से 44 योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। हरियाणा की सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने कहा कि इसके प्रथम चरण में 30.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 योजनाओं को दिनांक 31.12.2025 को आयोजित ण्चण्सए व एफसीबी की 57वीं बैठक में आवश्यक बजट प्रावधान सहित स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। वर्तमान में इन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हजारों एकड़ क्षेत्र और अनेक गांवों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

पेंशन के लाभार्थियों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि पेंशन के लाभार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 31 जनवरीए 2026 तक 2,75441 पेंशन लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि मृत्युए आयु के कारण अयोग्यताए आय अयोग्यताए राज्य से बाहर चले जाने तथा पुनर्विवाह इत्यादि जैसी विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों के दस्तावेजों को सत्यापित करने के कारण 1,11,120 की पेंशन रोकी गई।

चंदाना माइनर के पुनर्वास एवं मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने कहा कि पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में चंदाना माइनर बुर्जी संख्या 0 से 28160 तथा थरोटा माइनर बुर्जी संख्या 0 से 48600 के पुनर्वास एवं मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। हरियाणा की सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के लिए क्रमशः 752.69 लाख रुपये तथा 999.57 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है और विस्तृत अनुमान तैयार किया जा रहा है। सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद कार्य 01 अप्रैल 2026 तक शुरू होने की संभावना है। इन कार्यों को 30 जून 2027 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को बेहतर एवं सुचारु सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

गांव मुनक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुनक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 24 जून 2019 को मुनक स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करने की घोषणा की थी और तदनुसार इसे 20 दिसंबर 2019 को अपग्रेड किया गया। इसके बादए पीएचसी भवन के निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग को 2 एकड़ भूमि पट्टे पर दी गई और भवन के निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 जनवरी 2021 को 03.09 करोड़ रुपये का कार्य संविदा एजेंसी को आवंटित भी कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अधिक भुगतान किए जाने पर जांच की तो एजेंसी ने 20 प्रतिशत कार्य करने के बाद वर्ष 2022 में काम रोक दिया था और उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी। एजेंसी द्वारा इस भवन की केवल चारदीवारी का निर्माण किया गया है। इस कार्य पर कुल व्यय 67.12 लाख रुपये हुआ है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा एजेंसी का वर्तमान अनुबंध 20 जून 2024 को समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण के लिए अनुमानित बजट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आरती सिंह राव ने बताया कि आवश्यक स्वीकृतियाँ प्राप्त होने के उपरांत पीएचसी भवन के निर्माण का कार्य लगभग 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक.एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री
अब हरियाणा में शासन की कार्यप्रणाली पूरी तरह बदल चुकी हैए भ्रष्टाचार की फाइलें दबाने का समय अब खत्म हो गया है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सदन में मुख्यमंत्री ने कहा: सरकार जीरो टॉलरेंस टू करप्शन की नीति के साथ काम कर रही है
डबल इंजन की सरकार यह सुनिश्चित करती है कि कोई पैसा गलत तरीके से खर्च न हो: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मामले पर सदन के समक्ष बताया कि इस प्रकरण में शामिल हरियाणा सरकार के विभाग व बोर्ड कॉरपोरेशन सहित संपूर्ण राशि का शत.प्रतिशत भुगतान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा विभिन्न विभागों के खातों में वापस जमा कर दिया गया है। बैंक द्वारा कुल 556 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैंए जिसमें लगभग 22 करोड़ रुपये ब्याज भी शामिल हैं। 24 घंटे से भी कम समय में सरकार द्वारा बैंक के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पूरा पैसा रिकवर कर लिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत चैकीदार हैए जिनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब रख रही है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की मेहनत का पैसा है और इसे उनके कल्याण पर ही खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई हाई लेवल कमेटी कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करेगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में शासन की कार्यप्रणाली पूरी तरह बदल चुकी है। भ्रष्टाचार की फाइलें दबाने का समय खत्म हो गया है। डबल इंजन की सरकार हर पाई का हिसाब रखती है और यह सुनिश्चित करती है कि कोई पैसा गलत तरीके से खर्च न हो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मेंए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीरो टॉलरेंस टू करप्शन की नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक ने बताया कि यह प्रकरण मुख्य रूप से चंडीगढ़ की शाखा का थाए और मिडिल तथा लोअर लेवल के कर्मचारियों की मिली.भगत से हुआ। श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार बैंक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रकरण में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या बैंक कर्मचारी, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी को इस मामले में माफ नहीं किया जाएगा।

सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरब्रिज आरयूबी के निर्माण पर विचार किया जा रहा: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण भवन एवं सड़कें मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि उकलाना क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरब्रिज आरयूबी के निर्माण पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि सूरेवाला चैक से उकलाना मंडी होते हुए फतेहाबाद तक जाने वाले स्टेट हाईवे-2 को चारमार्गी बनाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगाए ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम बन सके। श्री गंगवा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक श्री नरेश सेलवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि उकलाना शहर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। साथ हीए शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भाखड़ा का पानी लाने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश के प्रत्येक हल्के में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएं। इसी नीति के तहत उकलाना में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सीवरेज नेटवर्क विस्तारए पेयजल आपूर्तिए आरओबी.आरयूबी निर्माण तथा सूरेवाला चैक से फतेहाबाद तक सड़क को चारमार्गी बनाने जैसे प्रस्तावों पर कार्य किया जा रहा है।

सर्वे में चिन्हित कॉलोनियों, क्षेत्रों को नियमित करने की प्रक्रिया जारी: गोयल
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: वर्ष 2022-23 और 2024 के सर्वे में चिन्हित कॉलोनियों, क्षेत्रों को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है यह आगामी तीन महीने में पूरी होने की संभावना है। श्री गोयल आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि तत्कालीन नगर निगमए अंबाला की कुल 94 कॉलोनियों को 19 फरवरी 2014 की अधिसूचना के माध्यम से अपूर्ण नागरिक सुख.सुविधाएं तथा अवसंरचना क्षेत्र घोषित किया गया था। तत्पश्चात 26 जुलाई 2019 की अधिसूचना द्वारा नगर निगम अंबाला के पुनर्गठन के उपरांत उक्त 94 कॉलोनियों में से 31 कॉलोनियों को नगर निगम अंबाला की सीमा में तथा शेष 63 कॉलोनियों को नगर परिषद अंबाला सदर की सीमा में सम्मिलित कर दिया गया था। इन सभी कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्थाए पेयजल आपूर्तिए सड़कों एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाएँ संबंधित नगर निकार्यों द्वारा समय.समय पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि उक्त 94 कॉलोनियों से संबंधित स्वीकृत खसरा नंबर एनडीसी, जीआईएस पोर्टल पर स्वीकृत श्रेणी में प्रदर्शित किया जा रहा है। श्री गोयल ने जानकारी दी कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में किए गए सर्वेक्षण में नगर निगम अंबाला की 24 कॉलोनियों तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वर्ष 2024 में चिन्हित 111 बहुभुज छूटे हुए क्षेत्रों को एनडीसी, जीआईएस पोर्टल पर अनाधिकृत दिखाया जा रहा है। हालाँकि, इन्हें अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाएं तथा अवसंरचना वाले क्षेत्र घोषित करने के लिए नीतिगत मापदंडो के आधार पर नगर निगम अम्बाला में मूल्यांकन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया तीन महीने में पूरी होने की संभावना है।

इग्नू से रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी में पीजी डिप्लोमा करने का अवसर: डॉ धर्म पाल
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यइग्नूद्ध के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की जुलाई 2026 सेशन के लिए रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है। इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के जरिये https://ignoupgdrpc.samarth.edu.in/ जुलाई 2026 के लिए एंट्रेंस टेस्ट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज यैव्ैैद्ध के साइकोलॉजी डिसिप्लिन द्वारा ऑफर किया जाने वाला यह इनोवेटिव प्रोग्रामए रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी में थ्योरेटिकल नॉलेज और प्रैक्टिकल एक्सपर्टीज से लैस स्किल्ड प्रोफेशनल्स को डेवलप करने का लक्ष्य रखता है यह एक जरूरी फील्ड है जो जीवन के अलग.अलग स्टेज में विकलांग लोगों के लिए असेसमेंटए इंटरवेंशन और सपोर्ट से जुड़ा है। पीजीडीआरपीसी को डिसेबिलिटी असेसमेंटए साइकोसोशल इशूए रिहैबिलिटेशन काउंसलिंग और कम्युनिटी.बेस्ड प्रैक्टिस में पूरी ट्रेनिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डिसेबिलिटी और रिहैबिलिटेशनए डिसेबिलिटी में साइको सोशल मुद्दे, रिहैबिलिटेशन असेसमेंट और काउंसलिंग,कम्युनिटी-बेस्ड रिहैबिलिटेशन, पहचान, असेसमेंट और इंटरवेंशन टेक्नीक में प्रैक्टिकल लैब वर्क शामिल हैं। यह प्रोग्राम रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के नॉर्म्स और गाइडलाइंस को पूरा करता है, जिससे क्लिनिकलए कम्युनिटी या इंस्टीट्यूशनल रिहैबिलिटेशन सर्विस में करियर बनाने वाले लर्नर्स के लिए एकेडमिक और प्रोफेशनल रेलिवेंस पक्का होता है। कैंडिडेट के पास नीचे दी गई क्वालिफिकेशन में से कोई एक होनी चाहिए तीनों सालों में जनरल साइकोलॉजी एक सब्जेक्ट के तौर पर लेकर बैचलर डिग्री यरेगुलर मोडद्धय या साइकोलॉजी की किसी भी ब्रांच में मास्टर डिग्रीए चाहे रेगुलर हो या डिस्टेंस मोड में’य या काउंसलिंग साइकोलॉजी में मास्टर डिग्रीए रेगुलर या डिस्टेंस मोड मेंए कम से कम मार्क्स की जरूरतरू जनरल कैटेगरी के लिए कुल मिलाकर 55 प्रतिशत मार्क्स, SC/ST/OBC-NCl कैंडिडेट्स के लिए कुल मिलाकर 50 प्रतिशत मार्क्सए एंट्री क्वालिफिकेशन न्ळब् से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन लिंक https://ignoupgdrpc.samarth.edu.in/index.php पर जाकर रेजिस्ट्रशन करवा सकते है जिसकी अंतिम तिथि 05.03.2026 है

25 फरवरी से आरंभ होंगी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं
परीक्षा के सफल संचालन हेतु 320 प्रभावशाली उडनदस्तों का गठन

चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी शैक्षिक, मुक्त विद्यालय, एवं डी०एल०एड० की परीक्षा फरवरी, मार्च.2026 के सफल संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में कल पहले दिन 25 फरवरी को सीनियर सैकेण्डरी, शैक्षिक, मुक्त विद्यालयद्ध की अंग्रेजी एवं डी०एल०एड० द्वितीय वर्ष की रि.अपीयर परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी यशैक्षिक, मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होगेंए जिसमें 2,96,593 लडके व 2,69, 818 लड़कियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त डी.एल.एड., रि.अपीयर की परीक्षाओं का संचालन भी 25 फरवरी से करवाया जा रहा हैं। इस परीक्षा में 5,356 छात्र, अध्यापक परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय दोपहर 12ः30 बजे से 3ः30 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश.पत्र पर दिए गए दिशा.निर्देंशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रवेश.पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लैमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को प्रवेश.पत्र जारी कर दिए गए हैं। बिना प्रवेश-पत्र के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 320 उडनदस्तों का गठन किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रश्र पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोडए क्यू आर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थीए पर्यवेक्षकए कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्र पत्र की फोटो लेता है तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्र पत्र किस परीक्षार्थी का है एवं कहां से आउट हुआ हैए जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षा केन्द्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता हैए तो उस केन्द्र के अधीक्षकए पर्यवेक्षक व नकल में संलिप्त परीक्षार्थी के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकतर परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में रहेंगे। यह कदम पेपर लीक की संभावना को समाप्त करने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए बहुत
चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: सरकार ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान किया है और उनकी सुरक्षा और सम्मान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री सैनी ने हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पेंशन काटने के संबंध में एक सवाल के संबंध में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संकल्प पत्र में यह स्पष्ट किया है कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग यदि किसी बीमारी से पीड़ित होते हैंए तो उनके परिवार को ईलाज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उनके ईलाज की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार ने व्यवस्था करते हुए 5 लाख रुपये तक राशि सुनिश्चित कर रखी है। उन्होंने पेंशन को लेकर विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा पेंशन बंद किए जाने को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। यह अफवाहें फैलाकर पाप कर रहे है कि बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के बीच ऐसा भ्रम फैलाना पूरी तरह गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन काटी नहीं हैए बल्कि उसमें बढ़ोतरी कर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में आज बुजुर्गों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलती है कि उनकी पेंशन बैंक खाते में जमा हो गई है। वे आसानी से बैंक से राशि निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के समय की तुलना करते हुए कहा कि पहले बुजुर्गों को कई महीनों तक पेंशन नहीं मिलती थी। उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। गर्मी और दूरी में परेशानियां होती थींए और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि पेंशन के संबंध में यदि कोई शिकायत आती है तो उसे सत्यापित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान पेंशन को होल्ड कर दिया जाता हैए लेकिन सत्यापन पूरा होते ही राशि जारी कर दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों के लिए पारदर्शीए सम्मानजनक और सुविधाजनक व्यवस्था बनाई है।

राज्य में जल्द ही नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी: आरती सिंह राव
कहा, प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी

चंडीगढ़, 24 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में नए 450 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी ए भविष्य में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा डॉक्टरों की कमी से संबंधित उठाए गए मुद्दे पर जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र एक वर्ष में 1400 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की है जबकि वर्ष 2014 से पहले शायद एक साल में इतने ज्यादा डॉक्टर कभी भी नहीं लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जहां .जहां आवश्यकता होगीए वहां .वहां डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एनएचएम के माध्यम से 150 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की गई है और पीजी डिग्री करके आये नए 150 डॉक्टरों की भर्ती भी जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी डॉक्टर एवं स्पेशलिस्ट की भर्ती की जाती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया है। हरियाणा में भी राज्य सरकार योग को महत्व देकर प्रत्येक गांव में योग सहायक की नियुक्ति कर रही है ताकि प्रदेश की जनता स्वस्थ रह सके।

विज्ञान ज्योति पहल के अंतर्गत छात्राओं ने सीएमबीटी की विजिट की
रोहतक, 24 फरवरी, अभीतक: महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रतिष्ठित विज्ञान ज्योति पहल के अंतर्गत 50 वरिष्ठ माध्यमिक विज्ञान छात्राओं ने शैक्षणिक विजिट की। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को विज्ञानए प्रौद्योगिकीए अभियंत्रण एवं गणित के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और अनुसंधान हेतु प्रेरित करना तथा उन्नत वैज्ञानिक शिक्षा में लैंगिक असंतुलन को दूर करना है। केंद्रीय विद्यालय संगठनए रोहतक की 27 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतक की 23 छात्राओं ने अपने अध्यापकों डॉ ओ एस शेखर सिंह, अनुपमा सेठ और लक्ष्मी राय के साथ केंद्र का भ्रमण किया। सीएमबीटी निदेशक डॉ हरि मोहन ने छात्राओं के इस दल का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवावस्था में वैज्ञानिक जिज्ञासा को दिशा देना राष्ट्र के भविष्य को सशक्त बनाने की आधारशिला है। उन्होंने अनुवादात्मक अनुसंधानए ज्ञान.विस्तार और शैक्षणिक.संशोधन सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विशिष्ट प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। डॉण् अमिता सुनेजा डंग के मार्गदर्शन में छात्राओं ने निदान एवं जैव रासायनिक परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कियाए जहाँ रोग पहचानए जैवरासायनिक परीक्षण विधियों तथा आधुनिक विश्लेषण उपकरणों की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विषाणु अनुसंधान प्रयोगशाला में डॉण् हरि मोहन ने विषाणु जनित रोगों की संरचनाए आणविक पहचान प्रणालीए प्रतिरक्षण विकास तथा नैनो प्रौद्योगिकी और जैव संवेदक आधारित परीक्षण प्रणालियों की जानकारी दी। कोशिका संवर्धन प्रयोगशाला में डॉण् रश्मि भारद्वाज ने स्तनधारी कोशिकाओं के संवर्धनए संरक्षण और जैव चिकित्सा अनुसंधान में उनके अनुप्रयोगों को सरल शब्दों में समझाया। आनुवंशिकी एवं पर्यावरणीय महामारी विज्ञान प्रयोगशाला में डॉ अनिल कुमार ने जीन संरचनाए जीन अभिव्यक्ति अध्ययन तथा पर्यावरणीय जैव अनुश्रवण की मूल अवधारणाओं से छात्राओं को परिचित कराया और मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण में इनके महत्व को रेखांकित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्राओं को अत्याधुनिक अनुसंधान संरचनाए वैज्ञानिक पद्धति और बहुविषयक दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *