


https://www.facebook.com/share/v/1CbyUY13fQ
झज्जर : झज्जर के नामी-गिरामी हॉस्पीटल में इन्कम टैक्स की रेड़
सुबह पांच बजे ही पहुंच गई थी इन्कम टैक्स की चार सदस्यीय टीम
स्टॉफ के अलावा वहां पर मौजूद मरीजों के भी मोबाईल फोन एक तरफ रखवाएं
फिल्मी अंदाज की घटनाओं से चैकन्ना लोकल पुलिस ने चैक किए टीम के आईकार्ड
गुप्तचर व सिक्योरिटी पुलिस को भी रिकार्ड की जांच करने के दौरान रखा गया दूर
हॉस्पीटल में न किसी को आने दिया और न ही बाहर जाने दिया
रेड़ करने वाली इन्कम टैकस की टीम को अगले दो रोज तक यहीं पर रहने की सूचना
हॉस्पीटल में रेड़ की सूचना के बाद शहर के अन्य निजी हॉस्पीटल के संचालकों में भी पूरा दिन मची रहीं अफरा-तफरी
रेड़ के दौरान किस मामले की हो रही है जांच,यह नही लग पाया किसी को भी पता
कम्पयूटर व बैंक खातों के अलावा खंगाला जा रहा है अन्य रिकार्ड
झज्जर के सिलानी गेट क्षेत्र में राव तुलाराम की प्रतिमा के आस-पास है यह नामी- गिरामी हॉस्पीटल
वर्तमान समय में जिले के शहर बहादुरगढ़ में रहने वाले एक एमबीबीएस द्वारा संचालित है यह हॉस्पीटल
https://www.facebook.com/share/v/1J5btDMK9k
https://www.facebook.com/share/v/1CbyUY13fQ
https://www.facebook.com/share/v/14YvYaM3mBy


बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : एडीसी
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार से प्रारंभ होकर एक अप्रैल तक 12वीं कक्षा तथा 20 मार्च तक दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन किया जा रह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन को पारदर्शी तरीके से नकल रहित परीक्षा संचालन कराने के जरूरी निर्देश दिए। एडीसी जगनिवास ने जिला झज्जर में परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान डीसीपी लोगेश कुमार पी उपस्थित रहे। वीसी उपरांत एडीसी जगनिवास ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए तत्परता से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बोर्ड परीक्षा नकल रहित, शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम, डीईओ, बीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में परीक्षाओं के लिए उडनदस्तों का गठन भी किया गया है। ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी व सुपरवाईजर सभी हिदायतों का विशेष ध्यान रखें।
जिला में 55 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
एडीसी ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा के अंतर्गत जिला में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकल रहित करवाने के लिए प्रशासन ने संवेदनशील केन्द्रों पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया है। इसके अतिरिक्त बचे हुए परीक्षा केन्द्रों पर भी क्लस्टर बनाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड स्तर, एसडीएम स्तर तथा खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर फ्लाईंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी संवदेनशीलता के साथ निष्पक्ष रहकर अलर्ट रूप से कार्य करें। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन व डिजिटल वॉच पर पाबंदी रहेगी।
सभी केन्द्रों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
उन्होंने बताया कि बोर्ड से प्राप्त पत्र के आधार पर जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के माध्यम से कड़ी सुरक्षा की गई है। केन्द्रों पर नियमानुसार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के एसएचओ व चैकी इंजार्च पीसीआर व ईआरवी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। एडीसी जगनिवास ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर क्षेत्र के संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे।
परीक्षार्थियों को लिए भी होंगी सभी व्यवस्थाएं
एडीसी जगनिवास ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरन्तर निरीक्षण करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
अफवाह व फेक न्यूज पर होगी कार्रवाई
उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। किसी भी रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने व फेक न्यूज पर प्रशासन की पैनी नजर है और व्यर्थ की आधारहीन जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन को सचेत किया कि आधारहीन खबरों व अन्य भ्रामक जानकारी से बचें और कोई भी इस प्रकार की तथ्यहीन जानकारी सांझा न करें। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, डीईओ रतिंद्र सिंह,डा सुदर्शन पूनिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





एडीसी और डीसीपी ने विभिन्न स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,
परीक्षा केंद्रों में हो सुरक्षा के सभी इंतजाम, बाहरी व्यक्ति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: एडीसी जगनिवास और डीसीपी लोगेश कुमार ने बुधवार को जिला में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं, हरियाणा ओपन स्कूल और जेबीटी (कम्पार्टमेंट) परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करवाने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, महराणा, भदानी,डावला गांवों के स्कूल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिलाभर में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक तरीके से आयोजित हों इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की सख्ती से अनुपालना की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीसीपी लोगेश कुमार पी भी मौजूद रहे। एडीसी जगनिवास ने निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करें। उनके पास किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए। बाहर से नकल के लिए मिलने वाली मदद की सभी संभावनाओं से संबंधित पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे हों तथा निगरानी कर रहे अध्यापक नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पूरी तरह से सजग हों। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षाओं के लिए कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिन पर शांतिपूर्ण परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से कार्य किए जा रहे हैं।
पंचायत उपचुनाव-2026 के चलते जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: राज्य निर्वाचन आयोग, द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जगनिवास ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव-2026 के लिए मतदाता सूचियां तैयार करवाने हेतु हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला झज्जर के विभिन्न खण्डों के लिए जिला निर्वाचक (इलेक्टोरल) अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेशअनुसार खण्ड झज्जर के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त, बहादुरगढ़ खण्ड के लिए उप-मण्डल अधिकारी (ना0) बहादुरगढ़, बादली खण्ड के लिए उप-मण्डल अधिकारी (ना0) बादली, बेरी खण्ड के लिए उप-मण्डल अधिकारी (ना0) बेरी, मातनहेल खण्ड के लिए जिला राजस्व अधिकारी झज्जर तथा साल्हावास खण्ड के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग झज्जर को जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जगनिवास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूचियों की तैयारी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि पंचायत उपचुनाव-2026 की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।





राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. पूनम बिश्नोई द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग), जन्मजात विकारों की पहचान, विकासात्मक देरी, रोग एवं पोषण संबंधी कमियों की समय पर पहचान तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में बच्चों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। डीआईईसी मैनेजर अंजू द्वारा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने मित्रता क्लीनिक सेवाओं, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन तथा राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोर-किशोरियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श निःशुल्क एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एविडेंस ग्रुप पंचकूला से रीजनल कोऑर्डिनेटर राहुल चैधरी ने एनीमिया की रोकथाम, आयरन युक्त आहार एवं नियमित आयरन गोली सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला। आयुष्मान भारत योजना के बारे में उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। बैठक में कार्यक्रम अधिकारीध्नोडल ऑफिसर डॉ. शिखा, उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपेन्द्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सीडीपीओ प्रियंका, एपासका एनजीओ प्रमुख सुदेश कुमार, आयुष्मान भारत के जिला मैनेजर विकास कुमार, आईएपी के जिला प्रधान डॉ. आर.पी. आर्य, डीडीपीओ कार्यालय के सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूनम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा या किशोर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। स्वस्थ बालक – सशक्त राष्ट्र एवं सक्षम किशोर- सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।

मोनिका अहलावत ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में हासिल की 22वीं रैंक, किया जिले व गांव का नाम रोशन
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: झज्जर जिले के नवाबी गांव दुजाना की बहू मोनिका अहलावत ने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा में जेआरएफ की परीक्षा पास करते हुए 22वीं रैंक प्राप्त की है। मोनिका ने रसायन विज्ञान के विषय में जेआरएफ की परीक्षा पास की है। हाल ही में यूजीसी की तरफ से सीएसआईआर का परिणाम घोषित किए जाने के बाद जेआरएफ की परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों की रैंक जारी की गई। इसमें ऐतिहासिक गांव दुजाना की मोनिका ने शानदार परिणाम दिखाया। मोनिका के 22वीं रैंक प्राप्त करने पर पूरे गांव व परिवार में खुशी का माहौल है। मोनिका पिछले करीब एक वर्ष से रसायन विज्ञान के विषय पर सीएसआईआर यूजीसी नेट के परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मोनिका का पहली बार में सीएसआईआर यूजीसी नेट का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसके बाद मोनिका ने कड़ी मेहनत करते हुए दूसरी बार में सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा पास की है। मोनिका मूल रूप से रोहतक जिले के गांव बखेता की बेटी है। वर्ष 2022 में मोनिका का शादी गांव दुजाना में हुृई थी। शादी के बाद मोनिका ने पहले एमएससी की पढ़ाई पूरी की तथा इसके बाद उन्होंने सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा पास की।




नशा उन्मूलन जागरूकता संगोष्ठी
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: बुधवार को महाराजा अग्रसेन कॉलेज फॉर वुमेन, झज्जर में क्तनह ।ूंतमदमेे ब्मसस एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा उन्मूलन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का संचालन एवं संयोजन डॉ. नीतू जैन, प्रभारी दृ ड्रग अवेयरनेस सेल एवं मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी संकायों की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। अपने वक्तव्य में डॉ. नीतू जैन ने नशे के मनोवैज्ञानिक कारणों जैसे तनाव, साथियों का दबाव (च्ममत च्तमेेनतम), जिज्ञासा एवं भावनात्मक असंतुलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के व्यक्तित्व, पारिवारिक संबंधों एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण, समय प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या क्त. छममसंउ ळंतह ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है, विशेषकर युवाओं के बीच। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने डॉ. नीतू जैन के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह संगोष्ठी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।
https://www.facebook.com/share/v/14YvYaM3mBy
कोर्ट की दहलीज पहुँचा मेंटल आतंकी बंदर का मामला
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: झज्जर में एक मेंटल आतंकी बंदर का मामला कोर्ट की दहलीज पहुँच गया है। एडवोकेट जगबीर चाहार व एक अन्य व्यक्ति द्वारा प्रमानेंट लोक अदालत में केस डाला गया है। यह आतंकी बंदर झज्जर शहर में 100 से ज्यादा लोगों को काट चुका है। इस बंदर का 2 महीने से खौफ इस कदर है कि लोग ठीकरी पैहरा देने को मजबूर हैं। इसे पकड़ने के लिए नगरपरिषद कई बार प्रयास कर चुकी है। 6 टीमें पकड़ने में फेल हो चुकी हैं। यहां तक ड्रोन, लंगूर, हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य अनेक प्रयास कर चुके हैं। लेकिन पक डमें नहीं आया है। अब इस आतंकी का शिकार बना एडवोकेट जगबीर चाहर के माध्यम से मामला अदालत की चैखट पर पहुंच गया है। अब देखना है क्या आतंकी बंदर के खौफ से मुक्ति मिल पायेगी।
हरियाणा सरकार के साथ 590 करोड रुपए की धोखाधड़ी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश।
पंचकूला कोर्ट में आरोपियों को किया गया पेश।
एसीबी की टीम आरोपियों रिभव ऋषि, अभय, स्वाती और अभिषेक को लेकर कोर्ट पहुंची।
हिसार के जाने-माने चिकित्सक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास और उनसे जुड़े अस्पतालों पर जीएसटी विभाग की रेड’
हिसार के जाने-माने चिकित्सक डॉ. उमेश कालड़ा के आवास और उनसे जुड़े अस्पतालों पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। सुबह तड़के जीएसटी की टीमें अचानक सेक्टर 13 स्थित उनके घर, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल में एक साथ पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि डॉक्टर जल्द ही करोड़ों रुपये के बड़े लेन-देन की प्रक्रिया में थे। जीएसटी अधिकारी काफी समय से उनके वित्तीय खातों पर नजर रखे हुए थे। चर्चा है कि सर्वोदय अस्पताल की बिक्री को लेकर रजिस्ट्री की तैयारी चल रही थी, हालांकि एनओसी न मिलने से प्रक्रिया में देरी हो रही थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में भी निवेश किया था, जिसके चलते वे विभाग की रडार पर थे। फिलहाल जीएसटी टीम की जांच कार्रवाई सुबह से जारी है और परिसर में मौजूद किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।



झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 26 फरवरी को
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा कार्यकारी अभियंता कार्यालय में गुरुवार (26 फरवरी को) बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। बैठक फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में झज्जर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की सुनवाई की जाएगी।

नकल रहित परीक्षाओं का संचालन प्रशासन की प्राथमिकता: एसडीएम रेणुका नांदल’
एसडीएम रेणुका नांदल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ व बेरी में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण’
बेरी, 25 फरवरी, अभीतक: उपमंडल के चिन्हित स्कूलों में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल रहित संचालन को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ व बेरी स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओ की पवित्रता बनाए रखने और नकल रहित परीक्षाओं के संचालन के लिए उपमंडल प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। एसडीएम नांदल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नकल से पास की गई परीक्षा स्वयं विद्यार्थी के लिए ही खतरनाक है। नकल रहित परीक्षा से ही भविष्य संवर सकता है। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाना प्रशासन का प्रथम उद्देश्य है। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए विभिन्न फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वायड भी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण कर रही है।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में बाहरी हस्तक्षेप की स्थिति पैदा ना होने पाएं, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रहे।


यातायात पुलिस द्वारा हैवी वाहन ट्रेनिंग पर आए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व नशा के दुष्परिणाम की दी गई जानकारी’
बहादुरगढ़, 25 फरवरी, अभीतक: आईडीटीआर बहादुरगढ़ में हैवी वाहन की ट्रेनिंग पर आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व नशा के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस बहादुरगढ़ के निरीक्षक सतीश कुमार ने आईडीटीआर बहादुरगढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हैवी वाहनो की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों और नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके अलावा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करना और वाहन को निर्धारित लेन में चलाना अनिवार्य है।उन्होंने हैवी वाहन की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को विशेष सावधानियों के बारे में भी बताया। हैवी वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वजन के कारण वाहन को रोकने में समय लगता है। ओवरटेक करते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और जल्दबाजी न करें। यात्रा से पूर्व वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट और इंडिकेटर की जांच अवश्य करें। आगे बताते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे शरीर को नहीं हमारे परिवार को भी अंधकार की ओर ले जाता है। जो लोग नशा करते हैं यह हमारे आसपास करते हैं उन्हें नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएं। तभी हम नशा मुक्त समाज बना सकते हैं।




अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 25 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध असला रखने वाले आरोपियों को पकड़ने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने की संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर की दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एवीटी स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही राजीव कुमार की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम गस्त के दौरान गांव सोलधा एक्सिस बैंक के पास पहुंची तो एक नौजवान लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज कदमों से बादली की तरफ चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शक की बिना पर युवक को काबू करके तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज निवासी गांव सोलधा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
झज्जर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कड़ी सुरक्षा, करीब 600 पुलिस कर्मी तैनात डीसीपी मयंक मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण’
बहादुरगढ़, 25 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला झज्जर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बहादुरगढ़ जोन में लगाई गई परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या (अनुचित फायदा) बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ को केंद्र में प्रवेश से पहले अच्छी तरह जांच की जाए, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि सभी के साथ सम्मानजनक और विनम्र व्यवहार किया जाए, जिससे परीक्षा का माहौल सकारात्मक और शांतिपूर्ण बना रहे।पुलिस अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं को सुरक्षित, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न कराना है, ताकि विद्यार्थियों को एक स्वच्छ और भरोसेमंद परीक्षा वातावरण मिल सके।

जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आज: एडीसी
सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी सुनेंगे नागरिकों की शिकायतें
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: आमजन की समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से गुरुवार,26 फरवरी को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाधान शिविर प्रातःरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे, ताकि नागरिकों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध हो सके। जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय, झज्जर स्थित प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता एडीसी जगनिवास करेंगे। शिविर के दौरान एडीसी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर बहुविभागीय सेवाएं और समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं।



झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की रोहतक में आज होगी सुनवाई
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से गुरुवार, 26 फरवरी को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा राजीव गांधी विद्युत सदन रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।


हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित ड्यूटी का करें गंभीरता से पालन: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रेवाड़ी, 25 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक अप्रैल तक आयोजित होने वाली 10वीं, 12वीं व डीएड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी का गंभीरता से पालन करें। परीक्षा नकल रहित, शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी उपरांत डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से की जाएगी। डीसी ने कहा कि एसडीएम, डीईओ, बीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में परीक्षाओं के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की हिदायत अनुसार शांति पूरक परीक्षा दें। ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी व सुपरवाईजर सभी हिदायतों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। किसी भी रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने व फेक न्यूज पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन को सचेत किया कि आधारहीन खबरों व अन्य भ्रामक जानकारी से बचें और कोई भी इस प्रकार की तथ्यहीन जानकारी साझा न करें।
परीक्षा केंद्रों पर रहे व्यापक व्यवस्था
डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने नकल रहित परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नकल रहित परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला में गठित की गई उड़नदस्ता की टीमें भी सतर्क रही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीसी ने जिला के सरपंचों से भी आह्वान किया है कि वे अपने-अपने गांवों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दें।
जिला में 54 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा के अंतर्गत जिला रेवाड़ी में 54 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसके तहत 10वीं में 8502, 12वीं में 8476 तथा डीएड में 376 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा नकल रहित करवाने के लिए बोर्ड स्तर, एसडीएम स्तर तथा खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर फ्लाईंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसके तहत परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की जाएगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी ईमानदारी, निष्पक्षता और अलर्ट मोड में कार्य करें। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन व डिजिटल वॉच पर पाबंदी रहेगी। डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की एंट्री के दौरान सही से जांच हो।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी रविंद्र, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा प्रदीप कुमार दहिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लिए 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
अनुसूचित जाति, पिछड़ी वर्ग व विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ
पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाएगी छात्रवृत्ति
रेवाड़ी, 25 फरवरी, अभीतक: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृति प्रदान की जाती है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण 28 फरवरी तक करवा सकते है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक पंजीकरण अवश्य करें ताकि वे आर्थिक वजह से उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के लिए छात्र को पीएमएस-एससी के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी और पीएम-यशस्वी घटक-2 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग या विमुक्त जनजाति से संबंधित श्रेणी से होना चाहिए, छात्र हरियाणा राज्य का निवासी हो और छात्र की वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक न हो। वह पात्र शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 28 फरवरी तक ूूूण्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा।

नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केसों को निपटाया जाए: सीजेएम अमित वर्मा
रेवाड़ी, 25 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने अमित वर्मा विभिन्न बीमा कंपनी के पैनल एडवोकेट के साथ मीटिंग बैठक की, जिसमें आगामी नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मोटर एक्सीडेंटल क्लेम के केस निपटाए जाने बारे निर्देश दिए। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया की जिला एडीआर सेंटर में परमानेंट लोक अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा तथा पूरे जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने केस नेशनल लोक अदालत के द्वारा सुलझाएं। डालसा सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 पर भी आम जन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




हरियाणा प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा आगे: डॉ. कृष्ण कुमार
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने विधानसभा सत्र में प्रदेश में हो रही चहुंमुखी विकास पर की चर्चा
रेवाड़ी, 25 फरवरी, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय की भावना को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। विधायक ने विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार द्वारा समान रूप से बिना भेदभाव के करवाए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बावल में भी विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी नीतियां अपनाई हैं। अन्नदाता के सम्मान से प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 9 हजार 885 मशीनें सब्सिडी पर दी गई हैं। ‘भावांतर भरपाई योजना’ के तहत 157.16 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। हाल ही में, मधुमक्खी पालकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के जोखिम से बचाने के लिए शहद को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ‘अमृत सरोवर योजना’ के तहत ग्रामीण तालाबों का जीर्णोद्धार करके ग्रामीण जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार नारी शक्ति को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है और उनके सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में सांझा बाजार और बस स्टैंडों पर विशेष दुकानें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति सुरक्षा की प्रतिबद्धता से वर्ष 2025 में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। साइबर क्राइम के खिलाफ अपराध की रोकथाम में हरियाणा देश में सबसे आगे हैं। नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ, सरकार कार्य योजना-2029 के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है। युवा शक्ति नवाचार के माध्यम से ‘विकसित भारत- विकसित हरियाणा’ के विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। हरियाणा सरकार ने भी युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता दी है। वैश्विक और स्थानीय चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा ने देश में अपनी तरह का पहला ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’ बनाया है। यह पहल वर्ष 2047 तक ‘विकसित हरियाणा’ के विजन को पूरा करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के सफल प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सरकार ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मूल मंत्र को फलीभूत करते हुए निवेशकों के लिए आदर्श संरचना स्थापित की है। जैसे-जैसे ग्लोबल सप्लाई चेन विकसित हो रही है, एनसीआर क्षेत्र लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास को तरजीह देते हुए हमारी सरकार ग्रामीण स्तर पर शहरी सुविधाएं देने के लिए कई परियोजनाएं चला रही है। सरकार ने गांवों में अटल लाइब्रेरी, इंडोर जिम व महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए हैं। हरियाणा सरकार की कुशल विकास योजनाओं से प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा और इसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलेगा।


बाल विवाह मुक्ति रथ को सीजेएम अमित वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीजेएम अमित वर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत की दिलवाई शपथ
बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आमजन को करेगा जागरूक
रेवाड़ी, 25 फरवरी, अभीतक: जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अमित वर्मा ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को एडीआर केंद्र से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई। सीजेएम अमित वर्मा ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 18 से कम उम्र में लड़कियों व 21 वर्ष से कम उम्र के लडकों की शादी बाल अपराध हैं। इस अपराध से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी हैं ताकि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने में मददगार बन सकें। इसी उद्देश्य से आमजन को जागरूक करने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिला समन्वयक जगदीप सिंह रावत ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के एक वर्ष पूर्ण होने पर 8 मार्च तक पूरे देश में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के इसी अभियान का समर्थन करते हुए एमडीडी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सहयोगी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआर सी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों सहित देशभर में बाल विवाह मुक्ति रथ संचालित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में यह रथ दो दिन तक चलेगा, जिसके तहत जिले के 50 गांवों के साथ शहरी क्षेत्र में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को गति देने का काम करेगा। इस अभियान के तहत जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, न्यायिक परिसर, स्कूलों, ग्राम पंचायत, पुलिस थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य बाजारों सहित प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर बाल विवाह के विरुद्ध आम लोगों, छात्रों, यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करेगा। इस रथ के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश का प्रसारण करने के साथ साथ जागरूकता प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी। इस अवसर पर बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा, जेआरसी के संस्थापक भुवन रिभु, एमडीडीडी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मान भी मौजूद रहे।
शर्टलेस प्रदर्शन: बेहद शर्मनाक व निन्दनीय
बीते दिनों हुए इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टॉपलेस होकर प्री प्लानिंग के तहत प्रदर्शन करके भारत देश की छवि धूमिल करने का जो प्रयास किया गया उसके चलते हांसी गेट चैक पर बीजेपी महिला विंग व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के मुखिया व राजकुमार राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया व भारी रोष प्रदर्शन किया गया।



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर की बैठक
प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त व एसपी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
शांतिपूर्ण ढंग से नकल रहित परीक्षा का आयोजन किया जाए सुनिश्चित- मुख्यमंत्री
सभी परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंध सुनिश्चित हो और पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए, प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे करें- मुख्यमंत्री
परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्थानीय सरपंच, ग्राम सभा के लोगों से भी लिया जाए सहयोग- मुख्यमंत्री
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी साथ में रहे मौजूद
आप सभी सम्मानित रक्तदाताओं को सूचित किया जाता है भिवानी के संस्थापक महाराजा नीमपाल सिंह जी की 651 वी वर्षगांठ पर सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट व सांस्कृतिक मंच भिवानी द्वारा 26 फरवरी 2026 को ’चैधरी बंसीलाल सिविल अस्पताल ब्लड बैंक’ मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका समय सुबह 9 बजे से 11बजे तक है, सम्पर्क करे, प्लीज सभी रक्तदाता नाश्ता करके अवश्य आये
आपके रक्त का अंश बचाए किसी परिवार का वंश
रोहतक के ब्लॉक सांपला में एक युवक की सिर में गैस का छोटा सिलेंडर मारकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।
हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए चंडीगढ़ कूच करने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घर से उठा लिया है। सुबह 5 बजे से लगातार पुलिस की टीमें कांग्रेस नेताओं के घर दबिश दे रही है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां जब्त कर ली और ड्राइवरों तक को थाने में बैठा लिया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घर और थानों में नजरबंद कर दिया है। अब तक मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने हिसार, सिरसा अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, फरीदाबाद में यह कार्रवाई की है। इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा है कि तानाशाही का आलम यह है कि श्रीमान नायब सैनी ने लगभग सब जिलों में पुलिस भेज कर कांग्रेस के साथियों को हाउस अरेस्ट कर रखा है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज 25 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिसार से कांग्रेस नेताओं को शामिल होना था।
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज (25 फरवरी) चैथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो चुकी है। रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हरियाणा में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारी सुरक्षा पर सवाल है सरकार को इस पर जवाब देना होगा। इस पर स्पीकर हरविंद्रर कल्याण ने कहा कि ये यूटी प्रशासन का फैसला है। ये विधानसभा परिसर में नहीं हुआ। इसलिए वो यहां का विषय नहीं है। इस पर हुड्डा ने कहा कि सरकार जवाब नहीं देगी तो हम विधानसभा से मुख्यमंत्री को बाहर नहीं निकलने देंगे। कांग्रेस विधायकों ने सदन में हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं की फोटो लहराई। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हो सकता है सिक्योरिटी गार्ड खड़े कर फोटो खिंचवाई गई हो। इसकी जांच होनी चाहिए।
मामन खान बोले- सरकार बूचड़खाने खुलवा रही
विधायक मामन खान ने कहा कि उन्होंने मंत्री राव नरबीर से पूछा है कि क्या बूचड़खानों के सैंपल की मॉनिटरिंग होती है। 2 किलोमीटर के दायरे में 8 बूचड़खाने हैं, जिन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। कई बूचड़खानों की रिपोर्ट फेल आई है, और सैंपल फेल होने से कई बीमारियां फैलती हैं। सरकार इस पर गंभीर नहीं है।
कांग्रेस ऑफिस के बाहर धारा 163 लागू
चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय के नजदीक बीएनएस की धारा 163 लगाई। कांग्रेस ऑफिस के बाहर नोटिस चिपकाया गया। उधर, कांग्रेस ने हरियाणा पुलिस पर नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि हर जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सदन में उठाया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक बुधवार सुबह संसद में भाषण दिया। साल की शुरुआत में संसद में प्रेसिडेंट के भाषण को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ स्पीच कहा जाता है। ट्रम्प ने 1 घंटा 50 मिनट के भाषण में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। ट्रम्प यह बात 100 से ज्यादा बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के हवाले से कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु जंग में 3.5 करोड़ लोगों के मारे जाने की आशंका थी। हालांकि, भारत इस दावे को हमेशा खारिज करता आया है। अपने भाषण में ट्रम्प ने इजराइल-हमास के बीच गाजा सीजफायर को अपनी उपलब्धि कहा। वहीं वेनेजुएला पर कब्जे के करीब डेढ़ महीने बाद वहां तेल उत्पादन में बढ़ोतरी का दावा करते हुए उसे अमेरिका का नया दोस्त करार दिया। ट्रम्प ने ईरान को लेकर दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जुलाई में हमला कर उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर दिया था। साथ ही 28 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप भी लगाया।
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 फरवरी को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। सोने में ये लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त है। तीन दिनों में ये 5,000 बढ़ चुका है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 6,455 रुपए बढ़कर 2,69,367 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी।
परीक्षा के दौरान सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित महिला विद्यार्थियों को मंगलसूत्र की अनुमति
जिलाधीश ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने जारी किए निर्देश
भिवानी, 25 फरवरी, अभीतक: माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों के अनुपालना में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा फिलहाल संचालित परीक्षा के दौरान सिख विद्यार्थियों को कृपाण और विवाहित महिला विद्यार्थियों को मंगलसूत्र की अनुमति दी है। जिलाधीश ने पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, जिला नगर आयुक्त, नगराधीश, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और समस्त परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार अनुसार माननीय न्यायालय के निर्देशों की पालना में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि हरियाणा के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बैठने वाले सिख छात्रोंध्उम्मीदवारों को 9 इंच (22.86 सेमी) से अधिक लंबाई और 6 इंच (15.24 सेमी) से अधिक ब्लेड लंबाई वाले कृपाण धारण करने और ले जाने की अनुमति दी जाए। ऐसे सिख विद्यार्थियों,उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके अलावा मंगलसूत्र पहनने वाली विवाहित छात्राओंध्उम्मीदवारों को भी परीक्षा कक्ष में मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसी छात्राओं, उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पुलिस विभाग के साथ-साथ जिला के सभी एसडीएम, पंचायत अधिकारी, डीएमसी, नगराधीश और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।
देशवासी अपनी मूल जड़ों को न भूले: दीपक अग्रवाल तौला
सभ्यता,संस्कृति व लोक परंपराएं ही देश की है असली पहचान: दीपक अग्रवाल
अन्य देश भी अब तो फॉलो करने लगे है हमारी सभ्यता संस्कृति व त्योहारों को: तौला
स्कूलों में भी बच्चों को तीज त्योहारों से पहले दी जाए बेसिक जानकारी ताकि अपनी मूल जड़ों को पहचान सके: दीपक अग्रवाल
भिवानी, 25 फरवरी, अभीतक: सामाजिक संस्था जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि भारत व भारतवासियों की असल पहचान है उसकी सभ्यता,संस्कृति व लोक परंपराएं। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि हमें अपनी सभ्यता,संस्कृति व परम्पराओं के साथ साथ तीज त्योहारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। होलिका दहन के समय गाय के पवित्र गोबर से बनने वाले बड़कुल्लो को निज निवास स्थान पर बनाते समय कहा कि गाय के गोबर का हमारी संस्कृति में बहुत अधिक महत्व है,पहले के जमाने में अक्सर लोग गाय के गोबर से अपने घर को लिप्ते थे ताकि शुद्धता व ठंडक का एहसास बना रह सके। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि होलिका दहन पर सबसे जरूरी चीज यदि कुछ है तो वह गाय के गोबर से बने बड़कुल्ले। होलिका दहन पर बड़कुल्ले जलाने से जहां नकारात्मकता दूर होती है वहीं वातावरण भी शुद्ध हो जाता है व उसके धुएं से अनेकों बीमारियों से भी राहत मिलती है। होली पर गाय के गोबर से उपले (बड़कुल्लेध्गुलरी) बनाने की सदियों पुरानी परंपरा है,जो धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से पवित्र मानी जाती है। महिलाएं होली से कई दिन पहले ही गोबर के छोटे गोले, माला और आकृतियां (चंद्रमा, सूरज, नारियल) बनाती हैं, जिन्हें सुखाकर होलिका दहन में जलाया जाता है। जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों के साथ बैठकर हर तीज त्यौहार के बारे में विस्तृत जानकारी देनी चाहिए व हर त्यौहार की विशेषता भी बतानी चाहिए ताकि उनका शिक्षा के साथ साथ मानसिक व शारीरिक तौर पर भी विकास हो सके। तौला ने कहा कि आज के ग्लोबलाइजेशन व तेजी से बढ़ते हुए युग में हम सब अपने तीज त्योहारों, सभ्यता, संस्कृति, लोक परंपराओं आदि से दूर होते जा रहे है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि हमें अपनी व देश की मूल जड़ों को नहीं भूलना चाहिए।पहले के जमाने में संयुक्त परिवार होते थे,उनमें दादा दादी या घर के बड़े सभी मिलजुलकर सभी तीज त्योहारों को प्रेमपूर्वक मनाते थे व तीज त्योहारों के बारे में जानकारी भी सांझा करते थे लेकिन अब छोटे छोटे परिवार होने से तीज त्योहारों में पहले जैसा आनंद नहीं रहा। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि होली की इस परंपरा को लेकर यह माना जाता है कि होलिका दहन में इन उपलों को जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति आती है। तौला ने कहा कि अब तो अन्य देश भी हमारी सभ्यता संस्कृति लोक परंपराओं को फॉलो करने लगे है,उनको आखिकार एहसास हो गया है कि समस्त देशों की जननी भारत देश व सनातन धर्म ही है। दीपक अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता संस्कृति लोक परंपराओं व तीज त्योहारों के बारे में देश के सभी स्कूलों में भी बच्चों को बेसिक जानकारी दी जानी चाहिए ताकि उनका शिक्षा के साथ साथ मानसिक व शारीरिक विकास हो सके।
शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में होगी इनेलो की राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक
कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में फेल, इनेलो के दोनों विधायकों की सीट को फ्रंट में लगाया जाए हम निभाएंगे विपक्ष की असली भूमिकारू अदित्य देवीलाल
स्पीकर ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा
सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्नकाल में 9 साल से अधूरे पड़े खेल स्टेडियम पर पूछे प्रश्न
बाहर के प्रदेशों के लोगों को सरकारी नौकरियां देकर हरियाणा के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी सरकार: अदित्य देवीलाल
राज्यपाल अभिभाषण का सार यह है कि जो चाहिए देंगे पर कब देंगे पता नहीं, सब होगा लेकिन कब होगा पता नहीं: अर्जुन चैटाला
बड़े ही शर्म की बात है कि बाढ़ से जिन गरीबों के घर ढह गए थे उनसे सरकार ने सर्वे करवाने के नाम पर 100-100 रूपए लिए और बात करते हैं ह्यूमन डेवलपमेंट की
चंडीगढ़, 25 फरवरी, अभीतक: 27 फरवरी, शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित जाट भवन में इनेलो की राष्ट्रीयध्राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में जनरल बॉडी के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रकोष्ठों के प्रदेश और जिला संयोजक, जनरल बॉडी के जिला एवं हलका प्रधान भाग लेंगे। इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। बजट सत्र के चैथे दिन सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारी विधानसभा की कार्रवाई को करोड़ों लोग टकटकी लगा कर सत्ता और विपक्ष द्वारा रखी गई बातों को देखते हैं। आज हरियाणा की भाजपा सरकार से कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं है। लोग सिर्फ कागजों का बोझ ढो रहे हैं। वहीं मुख्य विपक्ष कांग्रेस भी विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से फेल रही है। जैसे ही कोई जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा आता है तो ये सदन को छोड़ कर बाहर चले जाते हैं। अदित्य देवीलाल ने स्पीकर से मांग की कि इनेलो के दोनों विधायकों की सीट फ्रंट में लगाई जाए ताकि हम मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा सकें। स्पीकर ने भी अदित्य देवीलाल की मांग मानते हुए कहा कि इसपर विचार किया जाएगा। प्रश्नकाल में अदित्य देवीलाल ने पूछा कि 9 साल हो गए मसीतां गांव का खेल स्टेडियम अधूरा पड़ा है। उसपर खर्च की गई 18 लाख 96 हजार रुपए की आज तक कोई जांच नहीं की गई और न ही यह बताया गया है कि निर्माण कार्य में इतनी ढिलाई क्यों की गई है। मसीतां के साथ साथ मौजगढ़, अलीका, राजपूरा और लखुआना गांव के युवा भी इसी स्टेडियम के भरोसे हैं। वहीं डबवाली में गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम का भी न तो कोई काम हो रहा है और न ही कोई जांच की जा रही है। सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए कहा कि गौरीवाला, रामपुरा बिश्नोईयां में मुख्यमंत्री ने ढाई-ढाई करोड़ की लागत के बड़े स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी लेकिन इनकी केवल दीवार खींच कर काम रोक दिया गया है। खेल मंत्री से पूछा कि यह काम कब तक पूरा होगा?
काम रोको प्रस्ताव पर अदित्य देवीलाल
एचपीएससी और एसएससी द्वारा सरकारी नौकरियों पर लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर इनेलो विधायक अदित्य देवीलाल ने कहा कि यह युवा से जुड़ा हुआ बेहद गंभीर विषय है। हमारे प्रदेश के बच्चे अपना भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस चर्चा को भी हमारे युवा बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। आज स्कलू, कॉलेज, अस्पताल, एचसीएस, एडीओ, पीजीटी,पोलिटिक्ल साइंस और कंप्यूटर साइंस में बहुत ज्यादा वेकेंसिज हैं और बहुत बड़ा क्राइसेस है। बीजेपी और कांग्रेस दोनो सरकारों ने इस क्राइसेस को डील करने की कोई रणनीति नहीं बनाई। बीजेपी के राज में एचपीएससी के दफ्तर में सरकारी नौकरी देने के एवज में करोड़ों रुपए पकड़े गए। आज तक किसी की कोई जवाबदेही तय नहीं की गई। केवल युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट द्वारा जांच के आदेश आने पर कितने नौजवानों को फिंगर प्रिंट के लिए अंगूठे कटवाने पड़े। अगर आंखों की जांच आती तो कितने युवाओं को अपनी गर्दन कटवानी पड़ती। एचपीएससी के चेयरमैन कहते हैं कि हरियाणा के बच्चे काबिल नहीं हैं अगर काबिल नहीं हैं तो आज यहां उनके लिए चर्चा कयों कर रहे हैं? हरियाणा के युवाओं को नौकरी न देकर राजस्थान, बिहार, यूपी, उतराखंड, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के बच्चों को नौकरियां दी जा रही हैं। राजस्थान जैसे सभी राज्य 1 प्रतिशत से भी कम बाहर के प्रदेशों के लोगों को नौकरी देती है। चैटाला साहब की सरकार में सभी वर्गों के बच्चों को बिना कोई पैसे लिए और बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियां दी गई। हमारे प्रदेश के बच्चों का सपना था कि वो डॉक्टर और पायलट बने लेकिन बीजेपी सरकार ने उनको रोजगार निगम तक सिमित कर दिया। बीजेपी सरकार ने एचपीएससी का चेयरमैन बिहार का लगाया हुआ है ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ।
राज्यपाल अभिभाषण पर बोले विधायक अर्जुन चैटाला
राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला ने बीजेपी सरकार की पोल खोल के रख दी। उन्होंने कहा कि इस अभिभाषण में बड़ी बड़ी डींगे हांकी गई है। सार यह है कि जो चाहिए देंगे पर कब देंगे पता नहीं, कहा गया सब होगा लेकिन कब होगा पता नहीं। कहा गया कि हरियाणा को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाया जाएगा। पर क्या सरकार को यह पता है कि 1 ट्रिलियन डॉलर का मतलब 90 लाख करोड़ रूपए बनता है और हरियाणा का बजट ही 3 लाख करोड़ तक नहीं पहुंचा है। विजन डॉक्यूमेंट में कहा गया कि एआई इनोवेशन को लेकर बात कही गई लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे यहां एआई कहीं सिखाया ही नहीं जा रहा। जब सिखाया नहीं जा रहा तो इनोवेशन कहां से लाएंगे। शिक्षा को रिइमेजिन, रिडिजाईन और रिइनवेस्ट करने की बात कही गई जबकि इसका मतलब होता है कि पूराने सिस्टम को खत्म करके नया सिस्टम बनाना। आज के दिन सरकार में ऐसी क्षमता दिखाई ही नहीं देती ये सब मात्र मार्केटिंग स्टंट है। हम पढ़े लिखे हैं हमें तथ्य चाहिए इन हवाई बातों से कुछ नहीं होगा। ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स की बात की गई। लेकिन सच्चाई बिल्कुल उलट है। आज हमारे सबसे पिछड़े वर्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हरियाणा में जब बाढ़ आई थी तो किसानों की फसल और गरीबों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए थे। बड़े ही शर्म की बात है कि जिन गरीबों के घर ढह गए थे उनसे सरकार ने सर्वे करवाने के नाम पर 100-100 रूपए लिए। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है जिस गरीब के पास अपने बच्चों के लिए छत नहीं बची उनसे भी पैसे लिए गए। अब उन गरीबों की वोट नहीं सरकार को बददुआ मिलेगी। गुरु शिष्य योजना की बात की गई। उसकी भी सच्चाई यह है कि अब तक 219 गुरु और 270 शिष्य ही तैयार किए जा सके हैं। एक गुरु के साथ कम से कम 15 बच्चे होने चाहिए थे। सुपर 100 की भी बात की गई लेकिन 2018 से लेकर अब तक सिर्फ 450 बच्चों का ही दाखिला आईआईटी और मेडिकल में हुआ है जो साल का औसतन 100 बच्चे भी नहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। जहां पुलिस कर्मचारियों की कमी की वजह से होमगार्ड के कर्मचारियों को लगा रखा है। यही होमगार्ड के कर्मचारियों से 12 घंटे काम लिया जाता है और तनख्वाह आधी भी नहीं दी जाती। न ही इनको पुलिस की ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन उम्मीद इनसे पुलिस कर्मचारी के बराबर काम करने की करते हैं। महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है जिसके तहत ड्रोन दीदी तैयार करने पर सरकार इतना खुश हो रही है। लेकिन हकीकत यह है कि 2021 से अब तक 5 सालों में मात्र 33 ड्रोन दीदी ही तैयार हो सकी हैं। बताया गया कि यमुना के पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं। जबकि यमुना का पानी दिल्ली से गंदा होके आता है तो ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली को लगाना चाहिए। हम कब तक पंजाब और दिल्ली के जहरीले कैमिक्ल को हरियाणा में आने देंगे जिससे हमारे लोग कैंसर जैसी भयंकर बिमारी से ग्रस्ति हो रहे हैं।
युवती ने कारोबारी को होटल के कमरे में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया
15 लाख के गहने ठगने वाले गिरोह की आरोपी एक युवती गिरफतार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते वक्त पानीपत के होटल में दिया था वारदात को अंजाम
पानीपत, 25 फरवरी, अभीतक: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने होटल के कमरे में कारोबारी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 15 लाख के गहने व 50 हजार की नकदी ठगने वाले गिरोह की एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान रोहतक निवासी कनिष्का के रूप में हुई है। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने आरोपी युवती को सोमवार को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवती ने रोहतक निवासी अपनी एक सहेली के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया उसकी सहेली ने इंस्टाग्राम पर मुस्कान चैधरी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सोनू नाम के एक युवक दोस्ती की थी। सहेली ने बताया था सोनू अच्छे परिवार से है और सोने की अंगूठी व गले में चेन पहनता है। सहेली ने उसको सोनू से नाम बदलकर मिलवाया। उन दोनों ने सोनू के गहनों को देखकर उसे ठगने की योजना बनाई और उसे हरिद्वार घूमने के बहाने साथ चलने के लिए राजी किया। 22 दिसंबर 2025 की शाम वह दोनों सोनू के साथ उसकी कार में रोहतक से हरिद्वार के लिए निकल लिए। धुंध ज्यादा होने के कारण पानीपत में संजय चैक के पास एक होटल में कमरा लेकर रूक गए। पहले से तय साजिश के तहत उसने सोनू को बातों में उलझा लिया और सहेली ने रेडबुल में नशीली दवाई मिला दी। उन दोनों ने शराब पी और सोनू ने रेडबुल पी। कुछ देर बाद सोनू सो गया तो वे दोनों सोने की 4 अंगूठी, 1 अगूठे का छल्ला, गले से सोने की चेन व जेब से 50 हजार रूपए कैश निकालकर होटल से फरार हो गई थी। आरोपी ने बताया ठगे गए जेवरात को बेचने के बाद उसकी सहेली ने उसे हिस्से के तौर के 6 लाख 20 हजार रूपए दिए थे। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवती को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ करने के साथ नकदी बरामद करने और फरार उसकी सहेली आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। थाना चांदनी बाग में रोहतक निवासी एक कारोबारी ने 23 दिसंबर 2025 को शिकायत देकर बताया था कि उसका टाइल्स का होलसेल का कारोबार है। करीब 10 दिन से उसकी इंस्टाग्राम पर मुस्कान चैधरी नाम की आईडी पर बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे युवती ने अपनी मीठी मीठी बातों में उसे उलझा लिया। युवती ने उससे कहा आपकी रिल्स देखी है, आपका डांस बहुत अच्छा है। बातचीत करते हुए युवती ने पूछा आप जो गोल्ड पहनते हो क्या वह असली है। उसने हां में जवाब में दिया तो युवती ने कहा क्या हम अच्छे दोस्त बन सकते है। इसके बाद युवती ने मिलने के लिए कहा। युवती उससे मिलने के लिए होटल मन्नत हवेली रोहतक में पहुंची। जहा दोनों ने 10 मिनट तक हरियाणवी सिंगर केडी का लाइव शो देखा। इसके बाद वह युवती अपने घर चली गई और वह अपने घर आ गया। इसके बाद युवती ने उसको अपनी बातों में उलझाकर बाहर घूमने चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। बाद में युवती अपनी एक गरीमा नाम की सहेली के साथ मिलने के लिए आई और बोली आपके साथ बाहर घूमने जाना चाहती है। काफी रिक्वेस्ट की तो वह उनकी बातों मे आ गया। 22 दिसंबर 2025 को रात करीब 8 बजे वह अपनी गाड़ी में दोनों युवतियों को लेकर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले। धुंध ज्यादा होने के कारण पानीपत में संजय चैक के पास स्थित थार इन होटल में एक रूम बुक करवा रूक गए। वहा तीनों ने रेड बुल और शराब पी। नशा हो गया तो वह सो गया। 23 दिसंबर को सुबह होटल कर्मियों ने उसे चेक आउट के लिए उठाया तो देखा उसके गले में सोने की चेन, चार अंगूठी, अंगूठे का एक छल्ला और 50 हजार रूपए कैश गायब थे। होटल वालो से पूछने पर उन्होंने बताया दोनों युवतियां रात करीब 3 बजे होटल से चली गई। दोनों युवतियों मिलकर अपनी बातों में उलझाकर उससे सोने के गहने व नकदी ठगी कर ले गई। थाना चांदनी बाग में कारोबारी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव
झज्जर, 25 फरवरी, अभीतक: जिला झज्जर एवं बहादुरगढ़ परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन राजकुमार यादव ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजरों व पैनल अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग करके सामंजस्य स्थापित करके लोक अदालत को सफल बनाया जाए। ताकि लोगों को लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।
बहादुरगढ़ मार्केट कमेटी की बैठक आयोजित हुई
बहादुरगढ, 25 फरवरी, अभीतक: आज बहादुरगढ़ मार्केट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मार्केट कमेटी के अधिकारी एवं सभी मेंबर उपस्थित रहे। बैठक में बहादुरगढ़ से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, वाईस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, बहादुरगढ़ मण्डल अध्यक्ष संजय सैनी, मार्किट कमेटी सभी मेंबर, सेक्रेटरी अंजू बाला और सभी अधिकारी मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय साझेदारी व राष्ट्रीय मनोबल को सुदृढ़ करने के लिए स्पष्ट व सुसंगत नैरेटिव जरूरी
एसजीटीयू में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
कई राज्यों व देशों के विचारकों ने ज्वलंत मुद्दों पर डाला प्रकाश
गुरुग्राम, 25 फरवरी, अभीतक: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) में श्चेंजिंग डाइनैमिक्स ऑफ इंडियाज नैरेटिवश् विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन कई देशों व भारत के कई राज्यों से आए चिंतकों ने बदलते विश्व परिदृश्य में भारत की रीति-नीति, अवधारणा, फॉरेन पॉलिसी, फॉरेन प्रिंसिपल्स के स्टेटस व अपेक्षाओं पर गहन मंथन किया। फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड लिबरल आर्ट्स द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के सहयोग तथा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के प्रायोजन में आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत नैरेटिव डिप्लोमेसी: थ्योरी एंड प्रैक्सिस विषय पर पैनल चर्चा से हुई, जिसने आगामी विमर्शों के लिए मजबूत वैचारिक आधार प्रस्तुत किया। डॉ. नंदिनी बसिष्ठ द्वारा संचालित इस सत्र में 21वीं सदी की कूटनीति में कथानक, धारणा-निर्माण और रणनीतिक संप्रेषण की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से विचार किया गया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि आज राष्ट्र केवल पारंपरिक शक्ति-राजनीति से नहीं, बल्कि डिजिटल और विमर्शीय मंचों पर वैधता की प्रतिस्पर्धा के माध्यम से भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कहानियां, प्रतीक और सांस्कृतिक स्मृति वैश्विक जनमत को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। सत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म, शैक्षणिक संस्थान, प्रवासी भारतीय नेटवर्क और मानवाधिकार विमर्श को वैश्विक धारणा-निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। यह भी कहा गया कि भारत की प्राचीन सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक पूंजी उसे विशिष्ट कथानकात्मक बढ़त प्रदान करती है, किंतु प्रभावी अभिव्यक्ति के लिए अनुकूलनशीलता, विश्वसनीयता और नैतिक आधार अनिवार्य हैं। चर्चा ने सिद्धांत और व्यवहार के बीच सफल सेतु स्थापित करते हुए स्पष्ट किया कि नैरेटिव कूटनीति केवल बौद्धिक अवधारणा नहीं, बल्कि समकालीन रणनीतिक आवश्यकता भी है। उद्घाटन सत्र ने औपचारिक गरिमा और गंभीर चिंतन के साथ सम्मेलन की दिशा निर्धारित की। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति और दीप प्रज्वलन से हुआ, जो एकता और ज्ञान के प्रतीक हैं। विशिष्ट वक्ताओं डॉ विजय चैथाईवाले, डॉ. अन्वेषा घोष और डॉ अरविंद कुमार ने अपने संबोधनों में विश्वसनीय कथानक, मीडिया नैतिकता और सभ्यतागत आत्मविश्वास को भारत की वैश्विक छवि के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि भू-राजनीतिक परिवर्तन और डिजिटल तीव्रता के इस दौर में स्पष्ट और सुसंगत नैरेटिव अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और राष्ट्रीय मनोबल को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर संपादित पुस्तक स्टोरीज, सोफ्ट पावर एंड स्ट्रेटेजी इंडियाज नैरेटिव डिप्लोमेसी इन द 21 सेंचुरी का लोकार्पण भी किया गया, जिसने कूटनीति के अध्ययन को अंतर्विषयी दृष्टिकोण से समृद्ध करने की अकादमिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। द पावर ऑफ परसेप्शनरू नैरेटिव डिप्लोमेसी एंड ऑपरेशन सिंदूर विषयक विशेष सत्र ने चर्चा को व्यावहारिक आयाम प्रदान किया। इस सत्र में वडोदरा से भाजपा सांसद हेमांग जोशी और प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा के मध्य संवाद के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि आज की रणनीतिक कार्रवाइयां सैन्य और डिजिटल, दोनों क्षेत्रों में समानांतर रूप से संचालित होती हैं। ऑपरेशन सिंदूर को एक सुरक्षा पहल के साथ-साथ प्रतीकात्मक रूप से प्रभावशाली घटना के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने यह दर्शाया कि नामकरण, फ्रेमिंग और संप्रेषण किस प्रकार जनधारणा को प्रभावित करते हैं। यह सत्र ऑडियंस के सवालों के लिए भी खुला रखा गया था। सत्र में नैरेटिव संप्रभुता की अवधारणा पर बल देते हुए कहा गया कि किसी भी राष्ट्र के लिए अपनी दृष्टि को सक्रिय रूप से प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही, राजनीतिक नेतृत्व, मीडिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की यह जिम्मेदारी बताई गई कि वे पारदर्शिता और रणनीतिक संप्रेषण के बीच संतुलन बनाए रखें। इसके उपरांत संबंधित विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। विशेष सत्र में एसीटी के कुलाधिपति पद्मश्री व पद्मभूषण राम बहादुर राय ने नैरेटिव व सॉफ्ट पावर शब्दों की सटीक व्याख्या व भावार्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि जैसा हम सोचते हैं, वैसा ही बोल दें, ऐसा करने की आजादी 2014 के बाद भारत में है। उन्होंने कहा कि कि अब सरकार हर कार्य से पहले कड़ा होमवर्क करती है, इसीलिए दुनिया हमारी ओर देखती है। राम बहादुर राय ने महात्मा गांधी, सीआईए, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, चाउ एन लाइ, तिब्बत मामला, पूर्व पीएम चंद्रशेखर व योग आदि का अलग-अलग संदर्भों में जिक्र करते हुए विषयों की प्रासंगिकता, जवाबदेही प्रकाश डाला। समग्र रूप से, सम्मेलन के पहले दिन की कार्यवाही ने यह स्थापित किया कि समकालीन कूटनीति में धारणा-निर्माण शक्ति का एक निर्णायक साधन बन चुका है।