


https://www.facebook.com/share/v/1JoHL8pND8
https://www.facebook.com/share/v/1aCydc4hS2
https://www.facebook.com/share/v/1CERbUhb36
https://www.facebook.com/share/v/1GFHP3tKbQ
https://www.facebook.com/share/v/1C7eBveNQV
https://www.facebook.com/share/v/1AhwG2Z3g4


नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से निकाली प्रभातफेरी
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: शहर के सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी जी महाराज के 53 वें विराट संत सम्मेलन एवं भंडारे के उपलक्ष्य में महंत परमानंद गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली जा रही हैं। जिसको लेकर मंदिर परिसर की तरफ से तैयारियां की जा रही है। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित नरेंद्र ने बताया कि मृत्युंजय महाराज के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी राम नाम संकीर्तन के साथ नगर परिक्रमा करते हुए शहर की विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए प्रसाद गिरी मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने बाबा प्रसाद गिरी महाराज के जयकारे लगाएं। रजनीश हरित, नरेंद्र शर्मा, कथा वाचक उपेंद्र कृष्ण ने श्री राम जय राम जय जय राम ..संकीर्तन एवं भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान मृत्युंजय गिरी जी महाराज ने बताया कि सभी धार्मिक कार्यक्रम बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के परमाध्यक्ष एवं हरियाणा झज्जर मंडल के महंत परमानंद गिरी ठाकुर द्वारा प्रसाद गिरी निष्काम सेवा आश्रम सुर्खपुर रोड़ झज्जर की अध्यक्षता में विराट संत सम्मेलन होगा। इस मौके पर उपेंद्र कृष्ण कथा वाचक, मृत्युंजय गिरी महाराज, पंडित नरेंद्र, रजनीश हरित, शेखू जांगड़ा, आनंद रोहिल्ला सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

समाधान शिविर की हर शिकायत का समयबद्ध निपटान करें अधिकारी: डीसी
एक छत के नीचे सभी विभागों की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान करना है, जिससे सुशासन की अवधारणा को और अधिक मजबूती मिले। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। उपायुक्त ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य स्थापित करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत कराएं। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि शिकायतों का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित होगा और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। इस अवसर पर एसडीएम अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसीपी बादली, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




केवल लाइसेंसशुदा कॉलोनियों में ही प्लाट खरीद करें नागरिक: डीसी
गांव इसरहेड़ी में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई
बिना लाइसेंस अवैध कॉलोनी की जमीन की खरीद व बिक्री पर रोक
बहादुरगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि गांव इसरहेड़ी में बगैर लाइसेंस व तय प्रक्रिया पूरी किए अवैध कॉलोनी काटे जाने के मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गांव इसरहेड़ी के मुसतिल ध्किला नंबर 120ध्2,121,122,123,124, 271,280,468,471,470,476,477,1261,1262,1267,696, 697,698,699 में सडक बनाकर और नक्शा दिखाकर उक्त खसरा नंबरों से जुड़े किसी भी प्रकार के सेल-डीड, एग्रीमेंट टू सेल, पावर ऑफ अटॉर्नी या फुल पेमेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्डध्एग्जीक्यूट करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीटीपी कार्यालय के अनुसार उक्त मामले में न तो विभाग से कोई लाइसेंस, सीएलयू और न ही एनओसी प्राप्त की गई है। डीटीपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को उक्त अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी को उक्त साइट पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण या सडक नेटवर्क विकसित न होने देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की है कि वे केवल सरकार द्वारा वैध एवं स्वीकृत कॉलोनियों में ही अपना मकान बनाने के लिए प्लाट खरीद सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें नागरिक: डीसी
पौष्टिक भोजन लें तथा सुबह शाम योगा एवं ध्यान करें नागरिक
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर देखा जा रहा है, जिससे लोग अक्सर लापरवाही बरत लेते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि आमजन पौष्टिक भोजन करें और सुबह शाम नियमित योगा एवं ध्यान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले परामर्श की भी अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बुखार, खांसी,जुकाम, एलर्जी, जोड़ों में दर्द आदि कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में स्वास्थ्य जांच करवाएं। डीसी ने बताया कि तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हल्के और मौसम के अनुसार कपड़े पहनना, पर्याप्त पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्कता रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और खुद से दवा लेने से बचें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वस्थ आदतों को अपनाकर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।




जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 27 फरवरी को: सीटीएम
उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल करेंगे बैठक की अध्यक्षता
झज्जर, 26 फरवरी। जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आज (27 फरवरी शुक्रवार) को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर बाद तीन आरंभ होगी, जिसकी अध्यक्षता डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। सीटीएम नमिता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक परिवाद पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने कहा कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
बेरी में बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
बेरी, 26 फरवरी, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 27 फरवरी, शुक्रवार को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।

नकल रहित परीक्षाएं संचालित करवाना प्रशासन का दायित्व: एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल व एसीपी अनिल कुमार ने जहाजगढ़ व दूबलधन स्कूलों में परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बेरी, 26 फरवरी, अभीतक: उपमंडल के चिन्हित स्कूलों में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए उपमंडल प्रशासन डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशन में मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के चलते गुरुवार को एसडीएम रेणुका नांदल व एसीपी बेरी अनिल कुमार ने जहाजगढ़ व दूबलधन में चल रही परीक्षाओं के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम रेणुका नांदल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम करें। अगर कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो स्टाफ स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। नकल रहित परीक्षा का संचालन कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करें। साथ ही नकल करने, कराने और मदद करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच एसीपी बेरी अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास करे तो उसे तुरंत राउंडअप करें। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में झुंड बनाकर खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करें।



पंचायत उपचुनावों के लिए मतदाता सूची अपडेट करने की अधिसूचना जारी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी( पंचायत) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 163 तथा हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम, 1994 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला झज्जर में चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं उपचुनाव वाले क्षेत्रों के लिए वार्डवार मतदाता सूचियां तैयारध्अपडेट करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न खंडों के गांवों में सरपंच, पंच तथा पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव प्रस्तावित हैं। उपचुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अद्यतन (अपडेट) किया जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा अन्य संबंधित पदों के लिए वार्डवार मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाएगा। मतदाता सूची तैयार करने का आधार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की मौजूदा मतदाता सूची का डाटा रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 मार्च तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद की वार्डवार प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन तथा दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी, जबकि 9 मार्च दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।वहीं 12 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 16 मार्च तक उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि रहेगी।19 मार्च को अपीलीय प्राधिकरण द्वारा अपीलों का निस्तारण। इसके उपरांत 27 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करें तथा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद अपने नाम, विवरण आदि की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि अंतिम सूची में सही एवं अपडेट विवरण शामिल हो सके।


राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ की एन.एस.एस. इकाई प्रथम व द्वितीय के सातवें दिन योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ की एन.एस.एस. इकाई प्रथम व द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिवस का आयोजन प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ किया गया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवानी एवं डॉ. सवीन के निर्देशन में किया गया। सातवें दिन का शुभारम्भ प्रार्थना, योगासन व यौगिक क्रियाओं के साथ शुरू हुआ। पवन कुमार के द्वारा योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों व स्वयं सेविकाओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया गया। इसके उपरान्त स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा शिविर स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। द्वितीय सत्र में समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० शिवानी एवं डॉ० सवीन ने सात दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, महिला स्वास्थ्य, खेलकूद गतिविधियाँ, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, वृक्षारोपण तथा सामाजिक जागरूकता रैलियों का सफल आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.एस. का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह गान, देशभक्ति गीत एवं लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। यह सात दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं जीवनोपयोगी अनुभव सिद्ध हुआ। शिविर के दौरान अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सक्रिय भागीदारी एवं सेवा भावना के आधार पर श्रेष्ठ कैंपर का चयन किया गया। इकाई दृ1 से निशु एवं तन्नु को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता, जिम्मेदारी और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान प्रदान किया गया। इकाई-2 से दिव्या कृष्ण (बी.ए. तृतीय वर्ष) को उनकी समर्पित सेवा, नेतृत्व क्षमता एवं शिविर की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर राजेश कुमार, ओमबीर, मंजु कुमारी, डॉ० सीटू, प्रियंका, नितिन, मन्जीत, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, आदि स्टाफ सदस्य का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।




सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित’
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: जिला उपायुक्त, श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील की अध्यक्षता में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु प्रारंभ किए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिला उपायुक्त ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर एवं जानलेवा रोग है, जिसकी रोकथाम टीकाकरण के माध्यम से संभव है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए तथा अधिकतम पात्र किशोरियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री जी 28 फरवरी को अजमेर, राजस्थान से राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। झज्जर जिला में इस कार्यक्रम का वन-वे वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके उपरांत जिला स्तरीय लॉन्च कार्यक्रम सिविल अस्पताल झज्जर तथा बहादुरगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष की उन किशोरियों को (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन शेष है) एचपीवी की क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन गार्डासिल निःशुल्क लगाई जाएगी। यह वैक्सीन एचपीवी टाइप 16, 18, 6 एवं 11 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। जिला उपायुक्त ने निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्रों की पूर्व तैयारी, माइक्रो-प्लानिंग, लाभार्थियों की सूची तैयार करना तथा अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। सिविल सर्जन झज्जर, डॉ. मंजु कादयान ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान तीन माह तक संचालित किया जाएगा तथा च्भ्ब्ध्न्च्भ्ब् एवं उच्चतर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर टीके निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करें तथा पात्र किशोरियों को टीकाकरण हेतु अवश्य भेजें।

समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी: एसडीएम’
बेरी में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने जन समस्याओं का किया निदान’
प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लग रहे हैं बेरी उपमण्डल में समाधान शिविर’
बेरी, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन रहे हैं। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर उपमंडल में सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वीरवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमण्डल स्तर के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों के निपटान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चल रही इस सार्थक पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यालय पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित’
एसडीएम ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद’
इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा,बीडीपीओ राजाराम, पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र सिंह,पीडब्ल्यूडी जेई अभिषेक मुदगिल, बिजली निगम योगेश कुमार,मंजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायत सुनते हुए समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।




कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: वीरवार को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी झज्जर के नेतृत्व में तमाम विभाग यूनियन के कर्मचारी लघु सचिवालय में इकट्ठे हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रामबीर की जबकि संचालन जिला सचिव नरेश कुमार ने किया वहां से प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय पर पहुंचे वहां पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रामबीर ने दस सूत्री मांगपात्र के बारे में बताया आज पूरे देश में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, अनुबंध, पार्ट, वन पार्ट 2 गेस्ट टीचर आउटसोर्स दैनिक वेतन भोगी, कर्मचारी की रोजगार व्यवस्था को समाप्त करने के विरोध में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्णय अनुसार पक्का कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर, पीएफआरडीए बिल अधिनियम को निरस्त करने, नई एजुकेशन पॉलिसी न्यू एजुकेशन पॉलिसी को रद्द करने आठवें वेतन आयोग को , कैशलेस उपचार सुविधा चिराग योजना 2010 से पहले के शिक्षकों पर डेट की अनिवार्यता राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वापस लिया जाए संविधान के अनुच्छेद संविधान के अनुच्छेद 310 311 टू एबीसी को निरस्त किया जाए जनसंख्या के अनुपात में पद सरजीत किए जाएं सांप्रदायिकता के विरुद्ध कठोर कदम उठाया जाए भारत अमेरिका कृषि ट्रेड डील को रद्द रद्द करने, निजीकरण पर रोक लगाई जाए आदि मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा गया इस अवसर पर पी डब्लू डी वर्कर्स यूनियन राज्य के अध्यक्ष जयपाल गुड्डा उप प्रधान अफलातून जाखड़ जिला प्रधान नवीन जिला सेक्रेटरी देवेंद्र सहरावत बिजली के नेता बंसीलाल, रविंदर, बिजेन्दर सैनी, भूपेंदर यादव रामदर्शन कुलदीप रिटायर्ड कर्मचारी संघ से प्रधान दिलबाग दलाल विष्णु जांगड़ा रमेश जाखर और विभागों से कर्मचारि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे के दुष्प्रभाव बारे किया गया जागरूक
बहादुरगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में डीएस आर्य हाई स्कूल बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों को एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ व थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों तथा नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। झज्जर पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी व उनका पालन करने तथा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार व थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक जय भगवान की संयुक्त पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना ही नशे में वाहन चलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पढ़ाई का कितना महत्व है पढ़ लिखकर आप अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन कर सकते हो। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत ही महत्व है इसलिए खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग ले। नशे और शरारती तत्वों से दूर रहे। पढ़ाई खेलकूद के साथ अपने माता-पिता के साथ भी टाइम बिताएं, अपने पूरे दिन की दिनचरियां अपने माता-पिता को बताएं और उनकी बातों पर पूरा अमल करें। आपके माता-पिता ही हैं जो कभी भी आपका बुरा नहीं चाहेंगे। आगे बताते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे जीवन को ही नहीं हमारे परिवार और समाज पर भी बहुत गहरा असर छोड़ता है। इसलिए हमें नशा नहीं करना है। अगर हमारे आसपास कोई नशा की खरीद फिरोख्त करता है तो उसकी जानकारी मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।




अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी एमआईई की पुलिस टीम ने चैकी क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चैकी एमआईई प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध असला रखने वाले तथा वांछित आरोपियों की धर पकड़ करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि कुनाल निवासी खैरपुर जिला झज्जर अवैध असला लिए हुए गंदा नाला रोड महिला थाना के पास खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उपरोक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध हथियार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


झज्जर पुलिस का जागरूकता अभियान, लिटिल एंजेल स्कूल में बच्चों को किया जागरूक
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज झज्जर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत एसीपी ट्रैफिक झज्जर, ट्रैफिक यूनिट झज्जर तथा नशा मुक्ति टीम झज्जर की संयुक्त टीम ने लिटिल एंजेल स्कूल झज्जर में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान एसीपी अखिल कुमार ने बच्चों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे दूर रहना ही समझदारी है। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में उदाहरण सहित समझाया गया और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही ट्रैफिक यूनिट द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के बारे में जागरूक किया गया। इसी दौरान एसीपी अखिल कुमार ने साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी साझा न करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

सीजेएम विशाल के आदेश पर बाल श्रम करवाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार बाल श्रम के विरूद्ध एक अभियान चलाया गया है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल द्वारा एक टीम गठित की गई है जो समय समय पर बाल श्रम कर रहे बच्चों की चेकिंग करते हैं इस कड़ी में आज टीम द्वारा शहर बहादुरगढ़ के एरिया में चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान एक किरयाना स्टोर पर एक बच्चा बाल श्रम करता हुआ रेस्क्यू किया गया। बच्चे की उम्र लगभग 15 वर्ष है बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और दो बच्चे रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। दोनों बच्चों की उम्र 14 वर्ष है दोनों बच्चे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं सीजेएम श्री विशाल के आदेश पर किरयाना स्टोर के मालिक देवेंद्र व रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के मालिक मनोज के खिलाफ श्रश्र ंबज की धारा 75, 79 व चाइल्ड लेबर एक्ट की धारा 3 व 14 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई।




मारवाड़ी मनवार ने छात्रा करिश्मा को दी आर्थिक सहायता
चैक पाकर जरुरतमंद परिवार में छाई खुशियाँ
जोधपुर, 26 फरवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोड़ता हरिदासोता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में मारवाड़ी मनवार, जोधपुर द्वारा जरुरतमंद परिवार की छात्रा करिश्मा को पांच हजार एक सौ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में करिश्मा और उसकी माता को आर्थिक सहायता के रूप में पांच हजार एक सौ रुपए का चैक भेंट किया जिसे पाकर परिवार में खुशियाँ छा गई। विद्यार्थी करिश्मा के पिता का कुछ वर्षों पहले एक हादसे में निधन हो गया था। तब से उनकी पत्नी सोमारी देवी विद्यालय में कुक कम हेल्पर पद पर सेवाएं दे रही है और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रही है इसी परिस्थिति को देखते हुए परिवार को संबलन एवं सहयोग प्रदान करवाने के लिए शैताना राम बिश्नोई ने विभिन्न संस्थाओं से सम्पर्क स्थापित किया जिसमें खास राजस्थानी व्यंजन, स्वादिष्ट पापड़, अचार, और खिचिया का अनूठा स्वाद प्रदान करने वाली मारवाड़ी मनवार कम्पनी की संस्थापक निर्मला शेखावत ने आगे आकर अनुकरणीय कार्य किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई के प्रेरक रूपी प्रयासों से मारवाड़ी मनवार पिछले 3 वर्षों से करिश्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। बिश्नोई ने कहा कि करिश्मा वर्तमान में ग्याहरवीं में अध्ययनरत है और इससे पहले भी नवमीँ और दशवीं कक्षा में इकयावन सौ – इक्यावन सौ रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुकी है। बिश्नोई एवं विद्यालय परिवार ने मारवाड़ी मनवार की संस्थापक निर्मला शेखावत और लक सिंह पवार की अनूठी मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार जताया और आगे भी जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अध्यापक सीताराम, राजेश कुमार, विरमा राम, छात्राध्यापिका सरिता, कोमल, छात्र -छात्रा प्रतिनिधि पिंटू एवं भावना सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में पोस्को प्राइवेट लिमिटेड (बावल) के प्रतिनिधियों का भव्य स्वागतय विद्यालय को मिला 5 किलोवॉट सोलर सिस्टम का उपहार
रेवाडी, 26 फरवरी, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्को प्राइवेट लिमिटेड, बावल (कोरियन कंपनी) के उच्चाधिकारियों का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह दौरा विद्यालय में कंपनी की श्कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटीश् पहल के तहत स्थापित किए गए 5 किलोवॉट के सोलर पावर सिस्टम के उपलक्ष्य में आयोजित था।
अतिथियों का स्वागत
विद्यालय प्राचार्य श्री विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने कंपनी के प्रबंध निदेशक मिस्टर क्वांग हो हा, निदेशक मैडम नमुक हांग, विभागाध्यक्ष मिस्टर दीपक यादव और मानव संसाधन प्रबंधक मिस्टर संजय भारद्वाज का फूलमालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य अभिनंदन किया।
प्रमुख विचार एवं दृष्टिकोण: कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर चर्चा करते हुए गणमान्य व्यक्तियों ने विचार साझा किए
प्राचार्य विनोद कुमार यादव: हम पोस्को प्राइवेट लिमिटेड के इस सराहनीय कदम का हृदय से स्वागत करते हैं। यह 5 किलोवॉट का सोलर सिस्टम हमारे विद्यालय के लिए केवल एक तकनीकी सहायता नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य के लिए एक बड़ा उपहार है। इससे विद्यालय को निर्बाध बिजली मिलेगी और आधुनिक संसाधनों के उपयोग में सुगमता आएगी।
मिस्टर क्वांग हो हा (प्रबंध निदेशक, पोस्को): शिक्षा और पर्यावरण हमारी प्राथमिकता हैं। हमें खुशी है कि हम इस विद्यालय का हिस्सा बन सके। यह सोलर सिस्टम छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और अक्षय ऊर्जा (त्मदमूंइसम म्दमतहल) के व्यावहारिक महत्व को समझने के लिए प्रेरित करेगा।
मैडम नमुक हांग (निदेशक, पोस्को): विद्यालय स्टाफ और छात्रों से मिला सम्मान अभिभूत करने वाला है। हमारा उद्देश्य है कि यह योगदान विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो और एक हरित भविष्य की नींव रखे।
वरिष्ठतम व्याख्याता नम्रता सचदेवा: पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पोस्को कंपनी का यह सहयोग हमारे छात्रों के लिए ऊर्जा के नए विकल्पों को सीखने और अपनाने का एक प्रेरक माध्यम बनेगा।
शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ: यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में कॉर्पोरेट जगत की भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह छात्रों को न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रोत्साहित करेगी।
उपस्थिति
इस अवसर पर नम्रता सचदेवा, मनोज वशिष्ठ, सुनीता देवी, ममता, सुनीता कुमारी, जितेंद्र यादव, नीलम, मंजूलता, राजेश कुमारी, बबीता, सरोज यादव, सविता, अशोक लिपिक एवं विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में, विद्यालय प्रशासन ने पोस्को प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



एक राज्यसभा सीट पर जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को मांगपत्र सौंप कर मांग की गई
झज्जर, 26 फरवरी, अभीतक: जांगिड़ ब्राह्मण प्रादेशिक सभा जिला झज्जर के पदाधिकारीयों द्वारा हरियाणा राज्य की रिक्त दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को एक सीट देने की मांग की है। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के साथ उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हरियाणा राज्य में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर दक्षिण हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट पर जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को भाजपा कार्यालय झज्जर में ज्ञापन जांगड़ा विश्वकर्मा समाज की प्रतिनिधिमंडल ने सौंप कर मांग की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर आरके जांगड़ा विश्वकर्मा सह संयोजक स्वच्छता प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली को बताया जांगड़ा समाज ने देश और प्रदेश के विकास में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है इसलिए अब समाज को राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च मंच पर भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों ने सर्वसम्मति से दक्षिण हरियाणा से जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर ज्ञापन के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, बीजेपी हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बडोली और सीएम नायब सिंह सैनी से मांग की गई। हरियाणा की दो राज्यसभा सांसद सीटों में से एक जांगिड़ विश्वकर्मा समाज यह मांग करता है कि दक्षिण हरियाणा से जांगड़ा विश्वकर्मा सभा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीयों के पदों को सुशोभित कर चुके शिक्षित,योग्य,कर्मठ एवं राष्ट्र सेवाओं को को समर्पित कार्यकर्ताओं को नामित करने का शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रवीण जांगड़ा ने कहा जांगड़ा विश्वकर्मा समाज 95 प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करता आया है। यह समाज पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकासशील नीतियों में विश्वास करता है। विधानसभा चुनावों में 2014 में एक सीट गोहाना से रामचंद्र जांगड़ा कों प्रत्याशी बनाया गया 2019 एक भी टिकट नहीं दी गई और 2024 में सिरसा से टिकट दी गई लेकिन अंतिम समय भी वापस ले ली गई। हरियाणा राज्य में जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के लगभग 18 लाख मतदाता है। यह समाज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास करता है। जोगेंद्र जांगड़ा ने कहा जांगड़ा विश्वकर्मा समाज के आराध्य भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा दक्षिण हरियाणा के जांगड़ा विश्वकर्मा समाज कों हमेशा राजनीतिक भागीदारी में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया जाता है। कर्मवीर जांगड़ा ने कहा दक्षिण हरियाणा का जांगड़ा विश्वकर्मा समाज ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में भाजपा भाजपा के पक्ष में मतदान कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। हरियाणा राज्य में जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को संख्या बल के आधार पर पांच विधानसभा सीटों, लोकसभा की एक और एक राज्यसभा की एक सीट पर दावेदारी हरियाणा राज्य में बनती है। यह समाज राज्य के आयोगों, बोर्डो और निगमों के संवैधानिक पदों पर इस समाज को प्रतिनिधित्व देने बारे भी मांग करता है। यह जांगड़ा विश्वकर्मा समाज पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों में विश्वास करता है। देश की आजादी के संघर्ष में बलिदान दिया तथा वर्तमान में राष्ट्र के तकनीकी, औद्योगिक एवं विकासात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। किंतु विडंबना यह है कि राजनीतिक रूप उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व समाज को नहीं दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा राज्यसभा की एक सीट जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को आवंटन करने से इस समाज में सकारात्मक संदेश जायेंगा। यह समाज भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वोट बैंक है। राष्ट्र के विकास में टेक्निकल साइंस के आविष्कारक भगवान विश्वकर्मा के वंशज जांगड़ा विश्वकर्मा समाज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के 2047 के सपनों को साकार करने में यह समाज महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जांगड़ा विश्वकर्मा समाज का इतिहास सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा रहा है। इस समाज के लोगों ने व्यापार, शिक्षा, प्रशासन,समाज सेवा और अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। जांगड़ा विश्वकर्मा समाज का शिक्षित और युवा प्रतिनिधि राज्यसभा पहुंचेगा तो प्रदेश के युवाओं,व्यापारियों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकेगा। उन्होंने कहा जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में उसकी भागीदारी सुनिश्चित होगी तो इस समाज में सकारात्मक संदेश भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जायेंगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा की एक सीट जांगड़ा विश्वकर्मा समाज की हिस्सेदारी सुनिश्चित करती है तो एक ऐतिहासिक निर्णय होगा जिसे इस समाज में पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सोनी के प्रति सम्मान और विश्वास की भावना और मजबूत होगी। यह समाज हमेशा सामाजिक समरसता राष्ट्र हित और विकास की सोच के साथ आगे बढ़ता रहा है। जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलता है तो इस नए केवल समाज का गौरव बढ़ेगा बल्कि हरियाणा में समग्र विकास को भी नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा पूर्व की सरकारों में पंडित रामजीलाल जांगिड़ को चैधरी भजनलाल पूर्व मुख्यमंत्री ने दो बार राज्यसभा का सदस्य, डॉ. राम प्रकाश (कुरुक्षेत्र) को चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री ने दो बार राज्यसभा का सदस्य बनाया एवं वर्तमान में रामचंद्र जांगरा को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में राज्यसभा का सदस्य बनाया इसलिए एक सीट पर जांगड़ा विश्वकर्मा समाज की दावेदारी सशक्त बनती है। इस अवसर पर प्रवीण जांगड़ा जिला अध्यक्ष, सीताराम जांगड़ा, जोगेंद्र जांगड़ा कर्मवीर जांगड़ा, देवेंद्र जांगड, शिव प्रकाश जांगड़ा, राजेश जांगड़ा, मुकेश जांगड़ा, संदीप जांगड़ा, प्रताप सिंह जांगड़ा, राधेश्याम जांगड़ा, सुरेंद्र जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, चंद्र प्रकाश जांगड़ा, प्रकाश जांगड़ा, अरुण जांगड़ा, प्रमोद जांगड़ा, अमन जांगड़ा, भूपेंद्र सिंह जांगड़ा, प्रदीप सिंह, कौशल जांगड़ा, विनोद जांगड़ा, सूबेदार ताराचंद जांगड़ा आदि जांगिड़ समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।
जांगिड़ विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारीयों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को राज्यसभा की एक सीट जांगड़ा विश्वकर्मा समाज को आवंटित करने हेतु भाजपा कार्यालय झज्जर में ज्ञापन सौंप कर मांग की गई
सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम व आस्था कुंज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा द्वारा गुरुवार को वृद्ध आश्रम व आस्था कुंज बाल गृह रेवाड़ी का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्ध जनों की जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्ध जनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की तथा उनको और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने वृद्ध महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ सफाई पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि वृद्ध व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से तो कमजोर होता ही है तथा उसकी सबसे बड़ी पीड़ा उसका अकेलापन होता है। इसलिए वृद्धजनों को समाज से अलग थलग न करें बल्कि उनको समाज का हिस्सा माने तथा उनको अहसास दिलाए की हम सब उनके साथ है वो अकेले नहीं हैं। उन्होंने सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों को उचित दिशा निर्देश दिए ताकि वे बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखें। इससे वृद्धजनों का अकेलापन भी दूर होगा तथा उनमें एक नई चेतना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि बहुत सारी योजनाएं है जो वरिष्ठ नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही हैं तथा वे किसी भी कानूनी सहायता के लिए एडीआर केंद्र रेवाड़ी आ सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने बूढ़े मां-बाप का सम्मान और आदर करें, उनकी सेवा करें तथा उनकी कानूनी या अन्य सहायता लेने में मदद करें। ताकि वो उनको मिलने वाली मदद से वंचित न रहे। सीजेएम अमित वर्मा ने आस्था कुंज बाल गृह का निरीक्षण कर वहां उपस्थित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बातचीत में बच्चों के खान-पान तथा पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। अमित वर्मा ने आस्था कुंज के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। सचिव अमित वर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। साथ ही नालसा हेल्पलाइन 15100 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।



आमजन की शिकायत का तत्परता से निदान करना समाधान शिविर का उद्देश्य: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
समाधान शिविर में तुरंत पेंशन बनाने पर कैलाश देवी ने हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का जताया आभार
रेवाड़ी, 26 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में गांव कोलाना निवासी कैलाश देवी की दिव्यांग पेंशन बनाने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पेंशन बनवाकर पीडित को राहत पहुंचाई। जिस पर कैलाश देवी ने हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। समाधान शिविर के दौरान सरस्वती विहार में सीवरेज जाम होने के कारण गली में पानी जमा होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव सुनारिया निवासी हंसराज का मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में कारगर और सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनकर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाते हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को समाधान शिविरों का पूरा लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निराकरण करवाना चाहिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायते सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
डीसी की अपील – केमिकल रहित रंगों से खेले होली
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं द्वारा निर्मित आर्गेनिक गुलाल को डीसी अभिषेक मीणा ने किया लॉन्च
रेवाड़ी, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होली पर्व को केमिकल रहित रंग से खेलने के लिए आर्गेनिक गुलाल बनाया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए आर्गेनिक गुलाल को लॉन्च किया। डीसी अभिषेक मीणा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि रंगों के पर्व होली को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अनोखी पहल की है। यह पहल न केवल प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा देगी, बल्कि महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम भी बन रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया कि वे केमिकल रहित रंगों से ही होली खेले, जिससे किसी को त्वचा संबंधी रोग न हो। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक रंग स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाते है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा ऑर्गेनिक गुलाल बनाने के लिए सराहना की। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डीपीएम आफताब अहमद ने बताया कि सीईओ जिला परिषद एवं एडीसी राहुल मोदी के मार्गदर्शन में चलाएं जा रहे स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाएं गए आर्गेनिक गुलाल पूर्णत कैमिकल मुक्त पदार्थो से तैयार किए गए है। उन्होंने बताया कि इस आर्गेनिक रंग में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्व का उपयोग नहीं किया जा रहा है और यह त्वचा और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित भी है। उन्होंने बताया कि यह आर्गेनिक गुलाल बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी, बीडीपीओ कार्यालय बावल व राजीव चैक पर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन पर उपलब्ध है। इस अवसर पर बीपीएम लोकेश, सुमित, बीसीसी सविता, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, राजबाला, हेमलता, सरिता, चांदनी, किरण व अन्नु आदि मौजूद रहे।
स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए आर्गेनिक गुलाल को लॉन्च करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।


परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 26 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आयोजित की जा रही 10वीं, 12वीं व डीएड की वार्षिक परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जा रही है। जिला में आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं केलिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ गुरुवार को जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही परीक्षा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न हो। निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करें। उनके पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री नहीं होनी चाहिए। बाहर से नकल के लिए मिलने वाली मदद की सभी संभावनाओं से संबंधित पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे हों तथा निगरानी कर रहे अध्यापक नकल विहीन परीक्षा आयोजित करवाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नकल रहित परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला में गठित की गई उड़नदस्ता की टीमें भी सतर्क रही।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा।
पात्र आवेदकों को अविलंब उपलब्ध कराएं ऋण -एडीसी
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना का स्ट्रीट वेंडर का दिया जाए लाभ
एडीसी राहुल मोदी ने बैंक पदाधिकारियों के साथ की जिला स्तरीय समीक्षा व परामर्श समिति की बैठक
रेवाड़ी, 26 फरवरी, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही ऋण योजनाओं के तहत आवेदकों को अविलंब आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर सामाजिक उत्थान में अपना योगदान दें। विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी ऋण आवेदन लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान कर पात्र को लाभ देना सुनिश्चित करें। एडीसी राहुल मोदी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में बैंक पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा व परामर्श समिति(डीएलसीसी व डीसीसी) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है जिनके तहत जरूरतमंद लोग बैंक से लोन लेकर अपना काम-धंधा शुरू कर सकते हैं। लेकिन यह देखने में आया है कि इन जरूरतमंद नागरिकों को बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बावजूद उनकी फाइल को मंजूरी नहीं मिलती। बैंक अधिकारी अपना रूख बदलें और अधिक से अधिक आर्थिक सहायता समाज के कमजोर लोगों को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत आवेदन करने वाले स्ट्रीट वेंडरों को लोन सुगमता से उपलब्ध करवाएं। एडीसी ने बैंकों में जमा राशि, लोन दी हुई अग्रिम राशि, सीडी अनुपात और संवितरण स्थिति में बैंकों के प्रदर्शन तथा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराएं। एडीसी ने बैठक में आवेदनों के समय पर निपटारे के महत्व और विभागों और बैंक के प्रमुखों को समन्वय में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 मेें विभिन्न बैंक द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी ली और वार्षिक ऋण योजना के तहत किए गए कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बैंक द्वारा पीएमजेडीवाई व पीएमएसबीवाई खातों, पीएम विश्वकर्मा योजना, कृषि संबंधी योजनाएं आदि की रिपोर्ट ली। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान के तहत दिए गए ऋण व लंबित केसों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किए गए कार्यो की समीक्षा की। एडीसी ने सभी बैंक प्रबंधकों को वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के आदेश दिए। एलडीएम राजीव रंजन ने एडीसी राहुल मोदी को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, आरबीआई से क्षेत्रीय अधिकारी गुरेंद्र सिंह, नाबार्ड के जिला प्रबंधक विनय त्रिपाठी सहित बैंकों के प्रतिनिधि व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रेवाड़ी में जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते हुए एडीसी राहुल मोदी।
शुन्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने रखा अपना पक्ष
अभिभाषण में जमीनी सच्चाई नहीं थी हरियाणा की जनता जिन असली मुद्दों से जूझ रही हैं उन पर गंभीरता और स्पष्टता दोनों की रही भारी कमी : अदित्य देवीलाल
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार बार बार किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी देने का झूठा गुणगान करती है। किसानों को एमएसपी देना तो दूर की बात है मंडी में जब किसान अपनी फसल लेकर जाता है तो किसान को प्रताड़ित किया जाता है। फसल की गुणवत्ता खराब बता कर उसकी फसलों के दाम कम दिए जाते हैं। भाजपा सरकार भावांतर योजना के तहत भी फसलों की भरपाई नहीं कर रही और किसानों को मुर्ख बनाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीति है फूट डालो और राज करो उसी पर चलते हुए आढ़तियों और किसानों को आपस में लड़वाने का भी काम कर रही है। पैडी, ज्वार, बाजरा, रागी, मूंग, तुर, उड़द, मुंगफली, सुरजमुखी, सोयाबीन, सिसमन, कॉटन, गेहूं और जौ फसलों की एमएसपी अगर किसानों को दी है तो सरकार किसी भी एक मंडी का ब्यौरा सदन में रखे।
राज्यपाल अभिभाषण पर विधायक अदित्य देवीलाल
सदन में राज्यपाल अभिभाषण पर बोलते हुए अदित्य देवीलाल ने कहा कि अभिभाषण में जमीनी सच्चाई नहीं थी अपितु बड़ी बड़ी ढींगे हांकी गई। हरियाणा की जनता जिन असली मुद्दों से जूझ रही हैं उन पर गंभीरता और स्पष्टता दोनों की भारी कमी रही। हरियाणा किसान प्रधान प्रदेश है और चैधरी देवीलाल और चैधरी ओम प्रकाश चैटाला ने हमेशा किसानों को मजबूत करने का काम किया। लेकिन आज बीजेपी के राज में किसान कर्जे में डूबा हुआ है और फसल के सही दाम नहीं मिल रहे। 2023 से 2025 तक बीमा कंपनियों द्वारा किसानों से लगभग 2875 करोड़ रुपए प्रीमियम लिया गया लेकिन खराब फसल का मुआवजा केवल 800 करोड़ रुपए दिया गया। बीमा कंपनियां किसानों का 2000 करोड़ रूपए खा गई। एक तरफ किसान यूरिया और डीएपी के लिए लाइनों में खड़ा था वहीं सरकार ने किसानों की मदद करने के बजाय 716 करोड़ रुपए बचा लिए। बीजेपी जो डबल और ट्रिपल इंजन की बात करती है उनकी पोल इसी बात से खुल जाती है कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की सरकारें हैं और पानीपत के गन्ना किसानों के रुपए जो पिछले पांच सालों से उनकी शुगर मील में फंसे पड़े हैं वो नहीं निकलवा पाई है। कृषि संयंत्रों पर सब्सिडी वाली बात पर भी सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत किसानों पर खर्च नहीं किया जा रहा जिसके कारण पैसा लैप्स हो रहा है। टेल वाले किसानों के पास पानी नहीं पहुंच रहा। बीजेपी ने चुनाव से पहले वोट लेने के लिए जो बीपीएल कार्ड बनाए थे, अब उनके वोट लेने के बाद 7 लाख से ऊपर बीपीएल कार्ड काट दिए हैं।
ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था जेई, एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
पेमेंट पास करने के बदले मांगी थी 1 लाख रिश्वत
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: धारूहेड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी की टीम ने नगर पालिका धारूहेड़ा के जूनियर इंजीनियर हरीश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने एक ठेकेदार की पेमेंट फाइल पास करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार राजबीर सिंह ने नगर पालिका धारूहेड़ा में विकास कार्यों का टेंडर लिया हुआ था। विकास कार्य पूरे होने के बाद उनकी पेमेंट की फाइल लंबे समय से जेई हरीश के पास लंबित पड़ी थी। जानकारी अनुसार जेई लगातार फाइल को टालमटोल कर रहा था। बाद में बिल पास करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई। काफी बातचीत के बाद 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रिश्वत की मांग से परेशान होकर ठेकेदार राजबीर सिंह ने मामले की शिकायत एसीबी को की। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने ट्रैप लगाने की योजना बनाई। वीरवार को तय योजना के तहत राजबीर सिंह को 90 हजार रुपये दिए गए। जैसे ही ठेकेदार ने जेई को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैनात ।ब्ठ ज्मंउ ने मौके पर ही जेई हरीश को पकड़ लिया। बताया जाता है जेई हरीश की रिटायरमेंट में करीब पांच महीने का समय शेष था। ऐसे में गिरफ्तारी की खबर से नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्यालय परिसर में कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां सक्रिय हैं। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी की शिकायतों पर अब तेजी से कार्रवाई की जा रही है। विकास कार्यों की पेमेंट में देरी और अवैध मांगों से परेशान ठेकेदारों के लिए यह एक बड़ा संकेत है कि वे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
हरियाणा में राज्यसभा के दो पदों के लिए द्विदृवार्षिक निर्वाचन की अधिसूचना जारी
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्यसभा के द्विदृवार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सदस्य श्रीमती किरण चैधरी और श्री रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 को पूरा हो रहा हैं। इनके रिक्त होने वाले स्थानों को भरने के लिए द्विदृवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इस निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, इन दोनों पदों के लिए नॉमिनेशन 5 मार्च 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 6 मार्च को की जाएगी, और आवेदक 9 मार्च तक अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूप में होगा। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि आवेदन दस्तावेज कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय में एआरओ श्री गौरव गोयल को सौंपे जा सकते हैं।
22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर मनाया जाएगा पांच दिवसीय रंगोत्सव: डाॅ अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय में लांच किया पोस्टर, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
सूरजकुंड मेला, दिवाली मेला, मैंगो मेले के बाद होली पर आयोजन की हुई पहल
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: प्रदेश में पहली बार पर्यटन विभाग के टूरिस्ट काम्प्लेक्स होली के रंगों में सराबोर होंगे और आमजन, परिवार, कॉरपोरेट, आरडब्ल्यूए, एसोसिएशन इसका आनंद उठा सकेंगे। विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 28 फरवरी से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय रंगोत्सव 2026 को लांच करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग निरंतर आमजन को जोड़ने के लिए नई पहलें कर रहा है। वीरवार दोपहर विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता व महाप्रबंधक ममता शर्मा की मौजूदगी में रंगोत्सव 2026 के पोस्टर को लांच किया। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से 4 मार्च तक हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश में 22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर होली कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और पंचकूला जोन के टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में आयोजन की तैयारी कर ली गई हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव 2026 में प्रतिदिन डीजे, हरियाणवी कलाकारों की प्रस्तुति, रेन डांस जोन, आर्गेनिक कलर जोन, किड्स प्ले जोन, पारंपरिक होली पर लोक कला अनुसार फाग व रागनी का भी आयोजन होगा। पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा सूरजकुंड में अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव, दीवाली मेला, पिंजौर में मैंगो मेला और बैसाखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार होली पर कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है, ताकि आमजन इन आयोजनों में संगीत, नृत्य और खान-पान का लुत्फ उठा सकें। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडखल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बारबेट टूरिस्ट काम्प्लेक्स सोहना, सरस टूरिस्ट काम्प्लेक्स दमदमा, डबचिक टूरिस्ट काम्प्लेक्स होडल, गौरैया टूरिस्ट काम्प्लेक्स बहादुरगढ़, जँगल बाबलर टूरिस्ट काम्प्लेक्स धारूहेड़ा, सैंडपाइपर टूरिस्ट काम्प्लेक्स रेवाड़ी, यादवेंद्र गार्डन पिंजौर, मोरनी टूरिस्ट काम्प्लेक्स मोरनी, किंगफिशर टूरिस्ट रिजॉर्ट अंबाला, पैराकीट टूरिस्ट काम्प्लेक्स पीपली, कर्ण लेक टूरिस्ट काम्प्लेक्स व ओएसिस फास्ट फूड करनाल, एथनिक इंडिया राई, तिलियार टूरिस्ट रिजॉर्ट रोहतक, बया टूरिस्ट रिजॉर्ट भिवानी में आयोजन होंगे।
कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज करनाल (केसीजीएमसी) में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज करनाल (केसीजीएमसी) में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा , पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कुटैल में कैंसर विज्ञान विभाग स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि करनाल के केसीजीएमसी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी सुविधा सहित सुपर स्पेशियलिटी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की सेवाएं शुरू की जाएंगी, इसके लिए निविदा आमंत्रण करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित करने के लिए संयुक्त आरएफपी ( रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) किया है। सभी सिविल अस्पतालों में कैंसर डे-केयर सेंटर बना दिए गए हैं। इसके अलावा, राज्य में तीन इंस्टिट्यूटस, पीजीआईएमएस रोहतक, अटल कैंसर अस्पताल अम्बाला तथा एम्स बाढ़सा में भी कैंसर के रोगियों का ईलाज किया जाता है।
हरियाणा में विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित, लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर जुर्माना
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि जो भी एजेंसी या ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है, उस पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है और जुर्माना लगाया जाता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री देवेन्द्र हंस द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कैथल जिले के सीवन गांव में सीवरेज परियोजना के लिए 30.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे और वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्य में हुई देरी के कारण विभाग ने अनुबंध की धारा 2 एवं धारा 3 (सी) के तहत संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। शेष कार्य अब उसी एजेंसी के जोखिम एवं लागत पर किसी अन्य एजेंसी को आवंटित किया गया है। परियोजना 30 जून, 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। विधायक द्वारा उठाए गए एक अन्य सवाल के जवाब में, जिसमें सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को पुनर्निर्माण करते समय सड़क धंसने के कारण रिहायशी मकानों को होने वाली संभावित क्षति का मुद्दा था, श्री गंगवा ने कहा कि 23 फरवरी, 2026 को संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि विभाग सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर रहा है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
हर घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में हरियाणा सरकार कर रही लगातार पहल: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संकल्प है कि हर घर नल से जल पहुँचे। इस दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है और नई नियमित कॉलोनियों में भी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा वीरवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि हाल ही में झज्जर में की गई 25 नियमित कॉलोनियों में जलापूर्ति की योजनाएं तैयार की जा चुकी हैं और उनके लिए अनुमान भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि झज्जर निर्वाचन क्षेत्र के गाँव कालियावास, खानपुर कलां, मुंडसा, खोर्रा, बहु, नोगांवा, साल्हावास, मातनहेल, धाना धानीरवास तथा झज्जर शहर में नहर आधारित पेयजल आपूर्ति योजनाओं के माध्यम से मानक अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है। मंत्री ने आगे कहा कि इन सभी नहर आधारित जल घरों में जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई और रखरखाव किया जाता है। साथ ही, पेयजल पाइप लाइन में रिसाव की रोकथाम और मरम्मत के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। ग्रीष्म एवं बरसात के मौसम में पाइप लाइनों की विशेष निगरानी रखी जाती है। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्रोत के जल के नमूनों का एन. ए. बी. एल. से मान्यता प्राप्त विभागीय प्रयोगशालाओं में प्रतिवर्ष रासायनिक परीक्षण कराया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के हैंडपंप स्थापित नहीं किए गए हैं और झज्जर विधानसभा क्षेत्र में अब तक किसी गांव या शहर में पैकेटबंद पेयजल की आपूर्ति की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि विभाग के सतत प्रयासों से प्रदेश के हर घर तक सुरक्षित और शुद्ध जल पहुँचाने का काम निरंतर जारी रहेगा।
आयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़: आरती सिंह राव
योजना के तहत 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शल्य चिकित्सा, डे केयर उपचार, दवाइयों एवं जाँच की लागत सहित लगभग 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश में कुल सक्रिय कार्डों की संख्या 1,38,47,905 है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के तहत जनवरी 2024, अक्टूबर 2024 और जनवरी 2026 के दौरान कुल 2694 उपचार-पैकेज उपलब्ध रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उपयुक्त उपचार पैकेजों में शामिल न होने वाले उपचार-पैकेजों को सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा अनिर्दिष्ट (नदेचमबपपिमक) श्रेणी के तहत बुक किया जाता है तथा तदनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि नवंबर 2022 से 17 फरवरी 2026 तक राज्य में आयुष्मान योजना सहित कुल उपचारों की संख्या (भुगतान किए गए दावों के अनुसार) 14,28,872 थी जिनकी एवज में अस्पतालों को 2010 करोड़ रुपये 33 लाख 66 हजार 180 रुपये की राशि वितरित की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने छात्राओं को करवाया विधानसभा भ्रमण
छात्राओं ने देखा लोकतंत्र का मंदिर, सदन की कार्यवाही का किया प्रत्यक्ष अनुभव
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर महेंद्रगढ़ जिला के राजकीय महिला कॉलेज उन्हानी और राजकीय कॉलेज नारनौल की छात्राओं को लोकतंत्र के मंदिर हरियाणा विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव भी उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर पहुंचते ही छात्राओं में विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। उन्होंने सदन में बैठकर विधानसभा की लाइव कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा प्रश्नकाल, विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों पर होने वाली चर्चा को नजदीक से समझा। छात्राओं ने विधायी कार्यप्रणाली, चर्चा प्रणाली और निर्णय लेने की संवैधानिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और विधायक ओमप्रकाश यादव ने स्वयं छात्राओं का स्वागत किया तथा उन्हें सदन की गरिमा, परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “आज की बेटियां ही कल की नीति-निर्माता हैं। राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे शासन व्यवस्था को समझने के लिए प्रेरित होती हैं। वहीं विधायक श्री ओमप्रकाश यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के अनुभव भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति भी जागरूक रहें। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने छात्राओं से संवाद करते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त किया। इस पहल को छात्राओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़: आरती सिंह राव
योजना के तहत 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ष्आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाष् के तहत सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शल्य चिकित्सा, डे केयर उपचार, दवाइयों एवं जाँच की लागत सहित लगभग 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश में कुल सक्रिय कार्डों की संख्या 1,38,47,905 है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के तहत जनवरी 2024, अक्टूबर 2024 और जनवरी 2026 के दौरान कुल 2694 उपचार-पैकेज उपलब्ध रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उपयुक्त उपचार पैकेजों में शामिल न होने वाले उपचार-पैकेजों को सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा अनिर्दिष्ट (नदेचमबपपिमक) श्रेणी के तहत बुक किया जाता है तथा तदनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि नवंबर 2022 से 17 फरवरी 2026 तक राज्य में आयुष्मान योजना सहित कुल उपचारों की संख्या (भुगतान किए गए दावों के अनुसार) 14,28,872 थी जिनकी एवज में अस्पतालों को 2010 करोड़ रुपये 33 लाख 66 हजार 180 रुपये की राशि वितरित की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना
नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने देश का किया अपमान, यह निंदनीय- मुख्यमंत्री
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग, गुरुग्राम और पंचकूला में बनाए जाएंगे दो एआई हब: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 26 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ए आई समिट में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार का नंगा नाच किया और भारत देश को दुनियाभर में अपमानित करने का काम किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि सरकार गुरुग्राम तथा पंचकूला में दो ए.आई हब बनाएगी। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वैश्विक स्तर की ए आई समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में पूरी दुनिया से लोगों ने भागीदारी की, लेकिन कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने वहां नंगा नाच करके इस देश को दुनिया में अपमानित किया।