


https://www.facebook.com/share/v/1FjGmiCJ2w
https://www.facebook.com/share/v/14TvoeNXwm1
https://www.facebook.com/share/v/1AuSYWdcLd
https://www.facebook.com/share/v/1EHBbPKXMs
https://www.facebook.com/share/v/1Ci7pTuXSA
https://www.facebook.com/share/v/1GmgZn8iPF


तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन महोत्सव दुलहैंडी मेला चार मार्च को’
फाल्गुन महोत्सव दुलहैंडी मेला तपोभूमि जटेला धाम में उमड़ेंगे हजारों श्रृद्धालु: महंत राजेंद्र दास महाराज
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: प्रति वर्ष की भांति तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन महोत्सव दुलहैंडी मेला चार मार्च को होगा जिसमें देश भर से हजारों श्रृद्धालु उमड़ेंगे यह जानकारी जटेला धाम के पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम में 03 मार्च को प्रातः 10ः00 बजे स्वामी नितानंद महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। 04 मार्च को प्रातः 09ः00 बजे से सत्संग और भंडारे का संचालन होगा। महाराज नितानंद सेवा समिति द्वारा फाल्गुन महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।महंत श्री राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि तपोभूमि जटेला धाम आश्रम देश भर के कई राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की श्रृद्धा का केन्द्र है। आज के समय में स्वामी नितानंद महाराज की अमृतवाणी बहुत प्रासंगिक है। आश्रम द्वारा देश भर में अध्यात्म,योग,आयुर्वेद के साथ निर्धारित समयावधि में एक लाख आठ हजार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई जा रही है।

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की होली पर हरित संदेश की अनूठी पहल
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल झज्जर के विद्यार्थियों ने होली के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यालय की छात्रा नव्या (कक्षा 6), भूमिका (कक्षा 9), ऊर्जस्वी (कक्षा 9) तथा छात्र पावन (कक्षा 11) एवं शुभम (कक्षा 11) मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, विशाल को होली की शुभकामनाएँ देने पहुँचे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल का स्वागत पौधा भेंट कर किया तथा टेसू (पलाश) के सूखे प्राकृतिक फूल प्रदान किए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमें रासायनिक रंगों के स्थान पर जैविक (ऑर्गेनिक) रंगों को बढ़ावा क्यों देना चाहिए, ताकि पर्यावरण एवं स्वास्थ्य दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अपने संबोधन में सचिव एवं सीजेएम विशाल ने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी सुअवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग, जल संरक्षण तथा अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बताया कि यहां हर वर्ष की तरह है इस बार भी रासायनिक रंगों का पूर्णतया बहिष्कार किया गया। स्टाफ सदस्यों के साथ पूरी तरह से हर्बल और प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूखी होली खेलने की परम्परा को आगे बढ़ाया गया।




नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बेरी में नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 19 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा मेला
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मंगलवार को धर्मनगरी बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीसी ने बैठक में 19 मार्च से 2 अप्रैल तक लगने वाले चैत्र नवरात्र मेला के दौरान धर्मनगरी बेरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने डीसी को मेला की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य मेला 24 मार्च से 26 मार्च को होगा। डीसी ने कहा कि बेरी मेला में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेला के पिछले अनुभवों के आधार पर श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए मेला परिसर में सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डी सी ने मेला के संवेदनशील दिवसों की पहचान को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की उमडने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि धर्मनगरी बेरी के मेले में पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने व आवागमन में को कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने पशु मेला को लेकर भी बीडीपीओ और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेला के दौरान लगने वाले भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंधी रहेगी। इसके लिए प्लास्टिक के स्थान पर स्टील बर्तन का उपयोग किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंदिर परिसर में नवरात्र से ही मेडिकल यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण सुविधा पहले दिन से शुरू करने की बात कही।
बैठक में इन अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति’
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसीपी सुरेंद्र सिंह तहसीलदार शेखर, बीडीपीओ राजाराम,नपा सचिव पूजा साहू, नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, एसएमओ डॉ सुभाष चन्द्र, देवी मंदिर से पंडित कुलदीप वशिष्ठ, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन दिनेश कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



दिव्यांगों की सुविधा में मददगार साबित होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र
दिव्यांग जनों की सेवा के लिए प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र एक अनुकरणीय पहल
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने एपीसीपीएल व एलिम्को के सहयोग से रेडक्रॉस भवन में एपीसीपीएल के सीएसआर सहयोग से प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का किया उद्घाटन
कार्यक्रम में 89 दिव्यांग जनों को 53.30 लाख रुपये की राशि के उपकरण वितरित
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मंगलवार को रेडक्रॉस भवन परिसर में एपीसीपीएल के सीईओ दलीप कईबोर्ता और एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांगों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी ने 89 दिव्यांग जनों को 53.30 लाख रुपये की राशि के कृत्रिम उपकरण वितरित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यह केंद्र देश का ऐसा पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र है जिसे कॉर्पोरेट इकाई एपीसीपीएल द्वारा सीएसआर के तहत अडॉप्ट किया गया है। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों को पहले कृत्रिम अंगों के लिए सहायता शिविरों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र के माध्यम से स्थाई तौर पर ऑन-साइट जांच और उपकरणों की उपलब्धता एक ही स्थान पर सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि एपीसीपीएल और एलिम्को के बीच झज्जर जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए इस केंद्र के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु 2 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया गया है। डीसी ने कहा कि रेड क्रॉस भवन में इस केंद्र की स्थापना से जिले के जरूरतमंदों को एक ही छत के नीचे त्वरित सहायता मिल सकेगी, जोकि दिव्यांग जनों की सेवा के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह केंद्र भारत सरकार की श्एडिपश् और श्राष्ट्रीय वयोश्री योजनाश् के तहत संचालित होगा। केंद्र के उदघाटन अवसर पर 89 दिव्यांग जनों को लगभग 53.30 लाख रुपये की लागत के बैटरी चलित तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। उन्होंने इस प्रभावी व्यवस्था के लिए दोनों संस्थानों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। एपीसीपीएल के सीईओ दलीप कईबोर्ता ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि एलमिको के सहयोग से प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र झज्जर में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक तक सुविधाएं समान रूप से पहुंचे, इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के फीडबैक के आधार पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कृत्रिम उपकरणों को और अधिक उन्नत बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने संस्थान की विकासात्मक गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा कि विशेषकर दिव्यांग जनों को स्वावलंबन और गतिशीलता प्रदान करना एलमिको की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांग जनों को विश्वास दिलाया कि इस केंद्र के माध्यम से कोई भी पात्र लाभार्थी सहायता से वंचित नहीं रहेगा और एलिम्को भविष्य में और भी कृत्रिम अंग जरूरत अनुरूप उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस बीच एलमिको के महाप्रबंधक अजय चैधरी ने डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों और सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव पवन शर्मा, एपीसीपीएल से उमेश कुमार, स्मृति रानी, प्रवक्ता कंचन थरेजा सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




रबी फसलों के अवशेष जलाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: जिलाधीश
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला की राजस्व सीमा में रबी फसलों, विशेषकर गेहूं व सरसों के अवशेषोंध्पराली को खेतों में जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि कटाई के उपरांत खेतों में गेहूं व सरसों के अवशेषों को जलाने से भीषण आग लगने की संभावना बनी रहती है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है तथा जन सुरक्षा एवं शांति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः किसान कंबाइन मशीन से कटाई के बाद अथवा हाथ से फसल काटने के पश्चात खेत में बचे ठूंठों में आग लगा देते हैं, जिससे व्यापक आर्थिक, पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव सामने आते हैं। फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी में मौजूद आवश्यक कार्बन तत्व, सूक्ष्म पोषक तत्व एवं लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता में कमी आती है। इसके अतिरिक्त धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा फेफड़ों, हृदय एवं श्वसन संबंधी रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी, घुटन तथा ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन का स्तर घटने तथा समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को क्षति पहुंचने का भी खतरा रहता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 03 मई तक की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला की 14 पंजीकृत गौशालाओं को 2.55 करोड़ रुपये से अधिक का चारा अनुदान
गौशाला संचालकों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: जिला की 14 पंजीकृत गौशालाओं को मंगलवार को बड़ी राहत मिली जब सोनीपत के भटगांव में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चारा अनुदान के रूप में 2 करोड़ 55 लाख 32 हजार 325 रुपये की राशि प्रदान की। यह अनुदान राशि गौशालाओं को तिमाही आधार पर चारे की व्यवस्था के लिए दी जाएगी, जिससे गौवंश के बेहतर पालन-पोषण में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के बाद जिला के गौशाला संचालकों और गो सेवकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को गौ संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग से गौशालाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है और बेसहारा गौवंश की देखभाल सुचारू रूप से की जा रही है। गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं झज्जर गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गौ सेवा के प्रति गंभीर है और यह अनुदान राशि गौशालाओं के संचालन में बड़ी सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि चारे की बढ़ती लागत के बीच यह सहयोग गौशालाओं के लिए संजीवनी के समान है। श्री कृष्ण गौशाला खेड़का गुर्जर के प्रधान सतपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से गौशालाओं को स्थायित्व मिलेगा और गौवंश की बेहतर देखभाल संभव हो पाएगी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से जुड़े सभी लोग इस सहयोग के लिए प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञ हैं। इसके अलावा गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पंडित संत सुरहेती सहित विभिन्न गौशाला संचालकों ने भी मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल गौ संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा देगी। जिला की सभी 14 पंजीकृत गौशालाओं को मिली इस अनुदान राशि से चारे की व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गौशालाओं में रह रहे गौवंश को पर्याप्त पोषण मिल सकेगा। गौ सेवकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे गौ संरक्षण का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।




हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने राज्य के लोगों को होली की बधाई दी
रंगों का त्योहार अनेकता में एकता की भावना के साथ मनाएं- राज्यपाल प्रोफेसर घोष चंडीगढ़, 03 मार्च, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने होली के खुशी के मौके पर हरियाणा और देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल प्रोफेसर घोष ने कहा कि रंगों का त्योहार होली, खुशी, मेलजोल, रिश्तों के नए सिरे से बनने और नकारात्मक पर अच्छी भावना की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाता है और अलग-अलग प्रांत के लोगों के बीच भाईचारे और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करता है। प्रोफेसर घोष ने नागरिकों से अनेकता में एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया, जो देश के लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की नींव है। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार मतभेदों से ऊपर उठने और सामाजिक मेलजोल और राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक एकता को मजबूत करने का मौका देते हैं। माननीय राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि वे होली को जिम्मेदारी से मनाएं, जिसमें दया, सबको साथ लेकर चलने और दूसरों का सम्मान करना शामिल हो, साथ ही त्योहारों के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पक्की हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शानदार त्योहार हर घर में खुशहाली, अच्छी सेहत और खुशियां लाएगा, और हरियाणा और पूरे देश में एकता की भावना को और मजबूत करेगा।
होली व दुल्हनडी पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी स्वास्थ्य संस्थानों को जारी हुए निर्देश: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: होली एवं दुल्हनडी के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि त्योहारों के दौरान रंग, पानी, आतिशबाजी, सड़क दुर्घटनाओं एवं खान-पान में लापरवाही के कारण चोट, एलर्जी, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं तथा अन्य आपात स्थितियां बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित रहें। आवश्यक दवाइयों, आई ड्रॉप, बर्न क्रीम एवं प्राथमिक उपचार सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए।
एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड पर रहें
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर सेवाएं सुनिश्चित करेंगे।
सिविल सर्जन का आमजन के नाम संदेश
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और सावधानी के साथ मनाएं। उन्होंने कहा केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न करें, प्राकृतिक, हर्बल रंगों को प्राथमिकता दें। आंखों, मुंह और खुले घावों पर रंग लगाने से बचें। शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी नागरिक सुरक्षित एवं स्वस्थ तरीके से त्योहार मनाएं।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तिलक एवं फूलों से मनाई गई सुरक्षित होली’
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: नागरिक अस्पताल झज्जर में सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरों एवं आमजन को सुरक्षित होली मनाने का संदेश देने के उद्देश्य से तिलक एवं फूलों के साथ होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा अस्पताल में आने वाले किशोरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत कर होली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि किशोर भारी एवं केमिकलयुक्त रंगों से दूर रहें, ताकि त्वचा रोग, एलर्जी एवं आंखों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का त्योहार है, जिसे सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाया जाना चाहिए। बधाई देने के लिए फूलों एवं तिलक का प्रयोग एक बेहतर और स्वास्थ्यकर विकल्प है।
इस मौके पर नागरिक अस्पताल झज्जर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिद्धू ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम किशोरों को सकारात्मक संदेश देते हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों को भी होली की शुभकामनाएं दी गईं।



सट्टा खाई वाली के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ, 03 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंहके दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए टू बहादुरगढ़ झज्जर की टीम द्वारा की गई। सीआईए टू बहादुरगढ़ टीम में तैनात उप निरीक्षक नरेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन निवासी जटिया मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपी के कब्जे से 2510 रुपए की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए हिमांशु निवासी बराही रोड बहादुरगढ़ को सट्टा खाईवाली के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 500 रुपए की नगदी और सट्टे से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। वहीं तीसरे मामले में थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनू निवासी लोवा खुर्द के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपों से 1570 रुपए की नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 03 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक नरेश ने बताया कि सिद्धांत निवासी लड़रावण ने शिकायत देते हुए बताया कि मैंने अपनी मोटरसाइकिल को घर के आगे खड़ी किया था। जब मैंने सुबह देखा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने अपराधिक गतिविधियों तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही रविंद्र पाल की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप निवासी कंझावला दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



देसी शराब की 14 बोतलों के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 03 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में थाना आसौदा की पुलिस टीम ने एक आरोपी को देशी शराब की 14बोतलो के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना आसौदा निरीक्षक अमित ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा नशीले पदार्थो एवं शराब के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों पर अंकुश लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना आसौदा में तैनात मुख्य सिपाही सुनील की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को जसौर खेडी बाबा भट्ठा पर किरायाणा की दुकान के पास से अवैध शराब के साथ काबू करने में सफलता हासिल कि। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान दलबीर निवासी सरखंड खेड़ा मथुरा हाल जसौर खेडी बाबा भट्ठाके तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से देशी शराब की 14 बोतल बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना आसौदा में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार संजय भाटिया होंगे
यमुनानगर जिले में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने के मामले में पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है। उधर परिजनों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर इंसाफ की मांग को लेकर हंगामा किया।
चंडीगढ़ में एक बार फिर बम ब्लास्ट की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस बार चंडीगढ़ के पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे संबंधित ईमेल पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस की ईमेल पर प्राप्त हुई। ईमेल में 12 जहरीले बम धमाकों की बात कही गई है। सोमवार दोपहर जब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने सभी दफ्तरों को खाली करवा दिया। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन में बम व डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। इस दौरान दफ्तरों में लोगों की आवाजाही बंद रही। करीब डेढ़ घंटे चली सर्चिंग के बाद कामकाज बहाल किया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस दौरान कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस अलर्ट पर है।
रोहतक में अखिल भारतीय किसान सभा ने गांव मायना में मीटिंग करते हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सिंचाई के लिए न मिलने पर रोष जतायाा। साथ ही ठेकेदार पर आरोप लगाया कि खेतों में लाइन को दबाया नहीं गया। इसके कारण किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया। किसान सभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा गांव के खेतों में बनाए गए 3 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी, जो 2 साल पहले गांव के लगभग 1600 एकड़ में सिंचाई के लिए पहुंचना था, वह अब तक मात्र 200 एकड़ के लगभग ही पहुंच पाया है। ठेकेदार द्वारा डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह से फटी हुई है और बहुत से खेतों में अभी तक दबाई भी नहीं गई।



हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये बजट नहीं, बल्कि कोरी भाषणबाजी है। जिसमें कुछ भी हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को 5.56 लाख करोड़ के कर्जे तले दबा दिया है। क्योंकि 2026-27 के बजट के अनुसार आंतरिक ऋण 3,91,435 करोड़ रुपए है। छोटी बचतें अनुमानित 50,000 करोड़ रुपए हैं, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम 68,995 करोड़ (2025-26 के अनुसार), और अतिरिक्त देनदारियां (बिजली बिलों का बकाया और सब्सिडी) 46,193 करोड़ हैं। यानी कुल राज्य पर कुल ऋण लगभग 5,56,623 करोड़ रुपए पहुंच चुका है, जो भारी वित्तीय दबाव और अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत को दिखाता है।
एमडीयू में बड़ा प्रशासनिक निर्णयरू वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल का निलंबन रद्द
कुलपति की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से सेवाओं में बहाली, शिक्षकों और कर्मियों में खुशी की लहर
रोहतक, 03 मार्च, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल का निलंबन निरस्त कर दिया है। कुलपति की स्वीकृति के उपरांत रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों में डॉ. गिल को तत्काल प्रभाव से पुनः अपनी सेवाएं संभालने की अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को जारी निलंबन आदेश को प्रारंभ से ही निरस्त (ंइ पदपजपव) माना गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नियमानुसार विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और अब डॉ. गिल बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से एमडीयू के शिक्षकों और कर्मियों में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों में गिने जाते हैं और उनके पुनः कार्यभार संभालने से विभागीय कार्यों में निरंतरता और मजबूती आएगी। उनके निर्देशन में अनेक शोधार्थियों के शोध कार्य को पेटेंट मिल चुका है।




सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक
स्किल डेवलपमेंट के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल: डीसी
रेवाड़ी, 03 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आम नागरिक को आईटीआई की वर्कशॉप और उसमें जितने भी इक्विपमेंट और टूल है उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ-साथ वहां की लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है।
स्किल डेवलपमेंट को मिलेगी नई दिशा
डीसी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एडवांस बुकिंग के तहत किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इसका लाभ उठाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए यह पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ लेने के लिए ीजजचेरूध्ध्पजपींतलंदंण्हवअण्पदध् पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत गांव पंचायत, नगर निकाय को दिया जाएगा खेलों का सामान
इच्छुक गांव पंचायत व नगर निकाय 31 मार्च तक दे डिमांड
रेवाड़ी, 03 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत पंचायतोंध्नगर निकायों में खिलाडियों की रुचि के अनुसार वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा व वेटलिफ्टिंग खेलों का सामान दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ममता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के गांवध्नगर निकाय योजना के तहत खेलों का सामान लेने के लिए इच्छुक हों, वे निर्धारित आवेदन पत्र में अपनी मांग 31 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में किसी भी कार्य दिवस में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इन खेलों के लिए निर्धारित खेल मैदानध्हॉल व सामान रखने के लिए स्टोर उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायतध्नगर निकाय आवेदन के साथ खेल मैदानध्हॉल की जी.पी.एस. (लोकेशन सहित) फोटोग्राफ भी आवेदन के साथ लगाकर जमा करवाएंगें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतोंध्नगर निकायों को पिछले 02 वर्ष में जो सामान दिया गया है, वह सामान पुनः नहीं दिया जाएगा।




राजकीय बहुतकनीकी लिसाना का हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकियों की श्रेणी में द्वितीय स्थान
रेवाड़ी, 03 मार्च, अभीतक: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राजकीय बहुतकनीकी लिसाना (रेवाड़ी) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य के सर्वश्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 2 मार्च को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि रेवाड़ी जिला का नाम भी राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
भव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विशिष्ट अतिथि खेल युवा मंत्री गौरव गौतम रहे, जिनके द्वारा संस्था को पुरस्कार प्रमाण-पत्र के साथ-साथ 25 लाख रुपये की राशि का चैक भी प्रदान किया। सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। यह पुरस्कार राजकीय बहुतकनीकी लिसाना (रेवाड़ी) के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार तथा तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव ने ग्रहण किया। बहुतकनीकी लिसाना के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के तत्कालीन प्रधानाचार्य सुखवीर यादव के तत्वाधान में समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संस्थान तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अभिभावकों एवं छात्रों से आह्वान किया कि वे तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझे और आधुनिक तकनीकी ज्ञान अर्जित कर प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी को तकनीकी युग के नाम से भी जाना जाता है, ऐसे में कुशल तकनीकी मानव संसाधन का निर्माण समय की आवश्यकता है। यह उपलब्धि न केवल राजकीय बहुतकनीकी, लिसाना के लिए, बल्कि पूरे रेवाड़ी जिले के लिए गर्व का विषय है और संस्थान की सशक्त पहचान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उसके बढ़ते हुए मानक को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।


पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के उप चुनाव की वार्डवार मतदाता सूचियों का प्रकाशन
नागरिक 9 मार्च तक दावे या आपत्ति करवा सकते हैं दर्ज
रेवाड़ी, 03 मार्च, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अनुबंधों के अनुसार पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के आगामी उप चुनाव हेतु जिला के सभी खंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने उपरांत प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि वार्डवार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन खंडवार नियुक्त किए जिला निर्वाचक अधिकारियों द्वारा किया गया है। जिसमें जिला के खंड नाहड़ की ग्राम पंचायत भाकली-2, नेहरूगढ़ व कोहारड़, खंड रेवाड़ी की ग्राम पंचायत नयागांव, हांसाका, ढालियावास, खंड धारूहेड़ा की ग्राम पंचायत डवाना, खंड डहीना की ग्राम पंचायत डहीना, ढाणी जरावत, फतेहपुरी टप्पा डहीना व कहाड़ी, खंड खोल की ग्राम पंचायत हरजीपुर, खंड जाटूसाना की ग्राम पंचायत बेरली खुर्द, बेरली कलां, मालियाकी व नांगलिया रणमोख तथा खंड बावल की समस्त ग्राम पंचायतें शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि उपचुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए कार्यालय उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी, संबंधित जिला निर्वाचक अधिकारी कार्यालय, संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अलावा जिला प्रशासन रेवाड़ी की वेबसाइट तमूंतप.हवअ.पद पर भी ड्राफ्ट मतदाता सूचियां देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रविशिष्ट को संशोधित करने के लिए 9 मार्च सायं 4 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में दावेध्आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवा सकते है, निश्चित तिथि व समय के पश्चात किए गए दावे व आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक दर्ज दावेध्आपत्ति का निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत जिला उपायुक्त के समक्ष 16 मार्च तक अपील की जा सकती है और 19 मार्च तक उपायुक्त द्वारा अपीलों का निपटारा किया जाएगा तथा 27 मार्च को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।