Haryana Abhitak News 11/03/26

https://www.facebook.com/share/v/177J2744Ek

https://www.facebook.com/share/v/1CLnNQb542

https://www.facebook.com/share/v/1Fkhe3rPoQ

https://www.facebook.com/share/v/17Q1xNgtg7

गांव लड़ायन में शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़।
शहीद मोहित जाखड़ की माता जी का सम्मान करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

शहीद मोहित की प्रतिमा से युवाओं को मिलेगी देश भक्ति की प्रेरणा: धनखड़
भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने लड़ायन में किया शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव लड़ायन में शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण कर भावपूर्ण माहौल में पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। धनखड़ ने शहीद मोहित जाखड़ के पिता जी धर्मवीर व माता श्रीमती शकुंतला देवी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मोहित ने मां भारती के सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर क्षेत्र की गौरशाली परम्परा को आगे बढ़ाया है। हम सभी को पूरे देश के साथ मोहित की शहादत पर गर्व रहेगा। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हरि की धरा है, यहां वीरों के सीने शौर्य चक्रों से सजते हैं और खिलाडियों के सीने ओलंपिक मेडल से। हर गांव में वीर योद्धाओं की प्रतिमाएं युवाओं में देश भक्ति का नया जोश पैदा करती हैं। धनखड़ ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। शहीद मोहित जाखड़ का बलिदान सदैव युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। धनखड़ ने कहा कि मोहित के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गांव में स्थापित की गई शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को मां भारती की समर्पण भाव से सेवा करने और साहस की प्रेरणा देती रहेगी। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के लिए शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को सम्मान में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित किया है। सैनिकों- पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि झज्जर वीरों की भूमि है। सबसे ज्यादा जवान इसी क्षेत्र से हैं। मां भारती के लिए शहादत देने में भी हमारे बहादुर सैनिक आगे हैं। उल्लेखनीय है कि मोहित जाखड़ वर्ष 2018 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। आठ अप्रैल 2023 को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। मोहित अपने पीछे माता पिता सहित एक बहन मोनिका को छोड़ गए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार, सैनिक बोर्ड से एक्स कैप्टन सत्यपाल, लीलाराम, कर्नल प्रेमसिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, सतबीर सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विनोद बाढशा, संदीप हसनपुर, सरपंच प्रतिनिधि बिरसिंह, एक्स सरपंच राजरूप जाखड़, राकेश जाखड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

पहली कुश्ती के लिए पहलवान रजत हिन्द केसरी सोनू अखाडा मांडोठी व पहलवान मोहित लीलू अखाडा लाडपुर के बीच हाथ मिलवाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़।

वीर सैनिकों और पहलवानों से हमारी पहचान – धनखड़
कुश्ती दंगल में अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों के मिलवाए हाथ

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा अनावरण उपरांत बुद्धों माता मेले में पहुंचे। मेले में पहुंचने पर क्षेत्र की सरदारी ने उनका किया जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने मेले के दौरान चल रहे कुश्ती दंगल में अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाए। उन्हें खेल भावना के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बुद्धों माता मंदिर कमेटी को 51 हजार रूपए का अनुदान भी दिया। कार्यक्रम में पहुंचने में क्षेत्र की सरदारी मुख्य अतिथि औम प्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि मेले और कुश्ती दंगल हमारी पुरानी परंपरा है। ऐसे सामूहिक तौर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भाईचारे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी युवा पीढ़ी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने अच्छा अवसर मिलता है। आज यहां अच्छे पहलवान आएं हैं। मैं कामना करता हूं कि ये सभी पहलवान आगे बढ़ें। इनका भविष्य उज्ज्वल हो। कुश्ती के क्षेत्र में नाम रोशन करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार, सैनिक बोर्ड से एक्स कैप्टन सत्यपाल, लीलाराम, कर्नल प्रेमसिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, सतबीर सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विनोद बाढसा, संदीप हसनपुर, सरपंच प्रतिनिधि बिरसिंह, एक्स सरपंच राजरूप जाखड़, राकेश जाखड़, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

झज्जर पुलिस की तत्परता से बिछड़े दो मासूम सुरक्षित मिले, माता-पिता की आंखों में आए खुशी के आंसू’
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बीती रात थाना शहर झज्जर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटे बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़कर लापता हो गए हैं। बच्चों के माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और झज्जर में कामकाज करते हैं। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और घबराहट का माहौल बन गया।यह सूचना मिलते ही थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बच्चों की खोजबीन की और लगातार प्रयास जारी रखे। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय में दोनों मासूम बच्चों को सकुशल ढूंढ लिया गया।जब पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता के हवाले किया तो माता-पिता की आंखों में राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने झज्जर पुलिस का दिल से धन्यवाद किया और पुलिस की सराहना की।झज्जर पुलिस, पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

दुर्गा शक्ति की टीम ने विद्यार्थियों को डायल 112 और ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के फायदे के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ़, 11 मार्च, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए दुर्गा शक्ति टीम द्वारा आज गवर्नमेंट पब्लिक स्कूल, परनाला बहादुरगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक सरला व दुर्गा शक्ति टीम के सदस्यों ने बच्चों को डायल 112 आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी, दुर्घटना, झगड़ा या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से सहायता ले सकते हैं। बच्चों को यह भी बताया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहती है और ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत सूचना देनी चाहिए।इसके साथ ही विद्यार्थियों को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में भी सरल भाषा में जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि यह सेवा यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती है और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को लोकेशन भेजकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। बच्चों को सुरक्षित यात्रा करने, अजनबियों से सावधान रहने, स्कूल आते-जाते समय सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देने के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को स्व-सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए तथा सभी विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी वाले पम्पलेट वितरित किए, ताकि वे इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचा सकें।

https://www.facebook.com/share/v/1CLnNQb542

गाजियाबाद संयुक्त पीएनडीटी टीम द्वारा अवैध लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार’ जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल एवं सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने पीएनडीटी टीम को दी बधाई
पीएनडीटी टीम झज्जर ने आदतन अपराधी बलवान सिंह व उनके गिरोह को फिर से अवैध लिंग जांच करते गाजियाबाद से पकड़ा
आदतन अपराधी बलवान सिंह को नहीं है कानून का डर, जमानत मिलते ही फिर से अवैध लिंग जांच में संलिप्त

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाजियाबाद उतर प्रदेश प्रताप नगर में अश्वनी नामक व्यक्ति पैसों के लालच में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करवाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसीदृपीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा त्यागी, श्री विनोद कुमार, श्री रजनेश एवं श्री प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से कांस्टेबल रीतू, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल धीरज भी इस अभियान में शामिल रहे। योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई ओर वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की। थोड़ी देर बाद अश्वनी उनके पास आया, 35 हजार रुपये लिए ओर गर्भवती महिला को लेकर वह एल ब्लॉक, प्रताप विहार स्थित एक निजी मकान में लेकर गया, टीम ने उनका पीछा किया। गाजियाबाद टीम से नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने झज्झर टीम को ज्वाइन कर लिया था। थोड़ी देर बाद वहां वसीम ओर बलवान सिंह नामक दो व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आए, मशीन वसीम की थी और बलवान सिंह ने महिला की पोर्टेबल मशीन से अवैध लिंग जांच की व अश्वनी ने महिला के पति को फोन पे बताया कि गर्भ में लड़का है। इसके बाद बलवान ओर वसीम घर से निकल कर अपनी कार की ओर जाने लगे इसी बीच सयुंक पीएनडीटी टीम झज्जर व गाजियाबाद के सदस्यों ने दोनों को पकड़ लिया। वसीम से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व बलवान सिंह से 16000 रुपए की बरामदगी की। एजेंट अश्वनी कुमार टीम को चकमा देकर 19000 रुपए के साथ फरार हो गया। इसके बाद टीम ने दोनों से पूछताछ की ओर दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई तो पता लगा कि बलवान सिंह पर पहले से ही पीसी पीएनडीटी एक्ट एवं अन्य धाराओं की अवहेलना करने पर चार पांच मुकदमे दर्ज हैं, वह जमानत पर बाहर है और सभी मामले अलग अलग जगह माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिसमें से एक मुकदमा बादली थाना झज्जर हरियाणा में दर्ज है जिसकी सुनवाई बहादुरगढ़ कोर्ट में चल रही है। छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना विजय नगर गाजियाबाद पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों वसीम एवं बलवान सिंह को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध च्ब्.च्छक्ज् ।बजए ठछै तथा छडब् ।बज की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने आम जनता से पुनः अपील की है यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लिंग जांच जैसे अपराध में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन झज्जर या पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप (8700886095) को दें। लिंग जांच करना और करवाना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं जिसमें 3 से 5 साल तक की सजा का प्रावधान है। सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

शीतला अष्टमी का त्योहार श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया
झज्जर बुद्धों माता मंदिर का मेला आस्था का हैं प्रतीक रू लक्ष्य शास्त्री

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: शीतला अष्टमी का त्योहार श्रद्धा से मनाया गया। बुधवार को शहर में श्रद्धा और परंपरा के साथ शीतला माता की पूजा अर्चना की गई। शंकराचार्य चैक के निकट प्राचीन बुद्धों माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता शीतला को मीठे व्यंजन और अन्य पकवानों का भोग लगाया। माता को भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शीतला माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली और बच्चों के स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। कई स्थानों पर भक्तों ने सामूहिक रूप से माता का पूजन किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में नत्मस्तक होकर सुख समृद्धि की कामना की और माता का आशीर्वाद लिया। मंगलवार रात्रि रजनीश हरित ने अपने साथियों व अन्य कलाकारों ने सत्संग कार्यक्रम में मंगल भवन अमंगल हारी… चैपाइयां प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। सुबह से ही शहर में धार्मिक वातावरण का माहौल रहा। बुद्धों माता मंदिर के आसपास क्षेत्र में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के साथ खरीदारी की। बुद्धों माता मेले में शहर व आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवादार मौजूद रहे। बुद्धों माता मंदिर के पुजारी लक्ष्य शास्त्री ने बताया कि बुद्धों माता मंदिर का मेला आस्था का प्रतीक है। बुद्धों माता की आराधना की यह परंपरा वर्षो से हो रही है। मान्यता है कि बासौड़ा का त्योहार माता शीतला को समर्पित हैं, जिन्हें स्वास्थ्य और कल्याण की देवी माना जाता हैं। शीतला माता की पूजा करने से जीवन में शीतलता आती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्माजी ने सृष्टि को रोगमुक्त रखने का दायित्व देवी शीतला को सौंपा था। इसी कारण प्राचीन काल से ही इस तिथि पर देवी शीतला की पूजा-अर्चना की जाती रही है। उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। उनकी आराधना से चेचक, कुष्ठ, फोड़े-फुंसियों, चर्म रोग और अन्य संक्रामक रोगों के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलने की मान्यता है। यही कारण है कि लोग गर्मी के आरंभ में रोगों से रक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धापूर्वक माता की पूजा करते हैं।
देवी शीतला की पौराणिक महिमा
ब्रह्माजी ने संसार को रोगों से मुक्त रखने का कार्य देवी शीतला को सौंपा था। तभी से उन्हें रोगों का नाश करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि देवी की कृपा से शरीर के दैहिक ताप शांत होते हैं और मनुष्य को रोगों से मुक्ति मिलती है। इसी कारण चैत्र कृष्ण अष्टमी को देवी की विशेष पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। यह समय बसंत ऋतु की विदाई और गर्मी के आगमन का होता है। इसलिए यह पर्व हमें सावधान करता है कि अब आगे के दिनों में बासी भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम में इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि नगर वासियों के सहयोग से माता की कृपा से मेले का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पंचायती बुधो माता सेवा समिति के मेहर सिंह, जितेंद्र लोहचब, बलवान सिंह, संजय शर्मा, बाल किशन, ओम प्रकाश, भूपेश अहलावत, शिशुपाल, नफे सिंह, सुभाष सैनी, महेश, बलविंद्र, सुभाष गुर्जर, गजराज, देवेंद्र, मुकेश, रामावतार, राजेंद्र भारद्वाज, बलवान, पवन, प्रवीण सहित अन्य भक्तजनो ने सेवा की।

डीसी ने दिए राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश विभागवार प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: जिलाभर में राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं को लेकर बुधवार को मासिक राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले के सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा माहवार प्रगति, लंबित कार्यों त्वरित निवारण तथा राजस्व सेवाओं की स्थिति प्रस्तुत की गई। डीआरओ मनबीर सांगवान ने राजस्व संबंधी सेवाओं की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश दिए कि नामांतरण, ई जमाबंदी, एग्री स्टैक, भू नक्शा,ई रजिस्ट्रेशन, रेवेन्यू कोर्ट केसों सहित सभी राजस्व सेवाओं का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुविधाजनक व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में फील्ड स्तर पर लंबित मामलों, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गति लाई जाए एवं सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डाॅ रमन गुप्ता, डीआरओ मनवीर सिंह सांगवान, डीआईओ अमित बंसल सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

समाधान शिविरों में सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं, मौके पर होगा निपटान
जिला व उपमंडल स्तर पर आज लगाए जाएंगे समाधान शिविर: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार 12 मार्च को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित होंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।

लीगल सर्विस कैंप का आयोजन गांव तुम्बाहेडी में किया गया: सीजेएम विशाल
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेश अनुसार गांव तुंबाहेडी मे लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस कैंप में का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को कानूनी जानकारी घर घर तक पहुंचाना। और सरकारी योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले। इस कैंप में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पानी, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, राशन कार्ड,वन स्टॉप सेंटर, जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया। लोगों ने अपनी समस्याओं को सीजेएम के सामने रखा। सीजेएम विशाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। तथा कुछ समस्याओं को संबंधित विभाग में भेजा गया। लोगो ने इस कैंप में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। और लोगों ने आग्रह किया कि यह कैंप तो समय समय पर लगने चाहिए। इस मौके ।ब्च् अखिल, बीडीओ राहुल, एसएचओ परमजीत, ग्राम सचिव सुक्रमपाल, सरपंच प्रतिनिधि वेद प्रकाश, स्कूल प्रिंसिपल संजीव खत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से अंकित, कर्मजीत छिल्लर, शिवधन, प्रकाश चंद्र और विभागों के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान तथा एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: बुधवार को राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में नशा मुक्ति अभियान तथा एड्स जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह के निर्देशन में तथा यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ० नरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया और सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ० नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और एड्स जागरूकता दोनों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ० सवीन, डॉ० अजय कुमार, ओमबीर, डॉ० राजपाल, जितेंद्र शामिल रहे। जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सहायक प्रोफेसर शिवानी, निशा, सुनीता, मंजू, सीटू मंजू तथा रीना शामिल रहीं। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में पूजा (बी.ए. फाइनल) ने प्रथम, निकिता (बी.ए. फाइनल) ने द्वितीय तथा भारती (एम.ए. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निकिता (एम.ए. फाइनल) ने प्रथम, मीनाक्षी (बी.ए. फाइनल) ने द्वितीय तथा नितिन (बी.एससी. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता से संबंधित रजिस्टर भी वितरित किए गए। नशा मुक्ति अभियान तथा यूथ रेड क्रॉस के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर स्टाफ के अन्य सदस्य सहायक प्रोफेसर पवन कुमार, डॉ० वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, अजय सिंह, डॉ० पवित्रा देवी तथा अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति और एड्स जागरूकता के प्रति समान रूप से जागरूकता बढ़ाना था।

एसई अमित श्योकन्द को स्मृति चिन्ह व बुक्के भेंट करते कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान।
उपस्थित प्लम्बर व पम्प ऑपरेटर को सम्बोधित करते एस.ई अमित श्योकन्द

वर्ल्ड प्लबिंग डे दुनियां भर के पेशेवर लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन: अमित श्योकन्द
वर्ल्ड प्लबिंग डे की जिले भर के प्लंबर को शुभकामनायें: एसई अमित श्योकन्द

झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: वर्ल्ड प्लबिंग डे दुनियां भर के पेशेवर लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है स यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एस.ई अमित श्योकन्द ने झज्जर परिमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित वर्ल्ड प्लम्बर डे के अवसर पर जिले भर से आये प्लम्बर को सम्बोधित करते हुए कहीं स उन्होंने कहा कि वर्ल्ड प्लंबिंग डे 2026 की थीम प्लंबिंग कनेक्ट्स द वर्ल्ड है। यह थीम इस बात पर प्रकाश डालती है कि प्लंबिंग कैसे कुशल पेशेवरों, पाइपों और मानकों का एक वैश्विक नेटवर्क बनाता है जो हर जगह लोगों को स्वास्थ्य, अवसर और एक दूसरे से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि यह हर साल 11 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्लंबिंग उद्योग की आवश्यक भूमिका और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य व सुरक्षा में इसके योगदान को पहचानना है स श्री श्योकन्द ने कहा कि इस बार की थीम का महत्व यह उजागर करना है कि स्वच्छ पानी और सुरक्षित स्वच्छता प्रणालियाँ दुनिया भर के समुदायों को कैसे जोड़ती हैं। वर्ल्ड प्लंबिंग काउंसिल इस दिन का जश्न मनाती है और इसके लिए डिजिटल टूल्स, पोस्टर और लोगो जारी करती है। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान ने उपस्थित प्लम्बर, फिटर व पम्प चालक को विभाग की रीड की हड्डी करार देते हुए कहा कि जो इमेज मेकिंग 100 करोड़ रुपया पब्लिसिटी पर खर्च करने की पर भी हासिल नहीं की जा सकती उससे ज्यादा आप लोगों द्वारा जनता के बीच रहकर अच्छा कार्य करके की जा सकती है स इस अवसर पर जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने सम्बोधित करते हुए जल संरक्षण, जल प्रबंधन व पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने में प्लम्बर व पम्प ऑपरेटर अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हँ स इसको लेकर सबको जागरूक होने के साथ साथ अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाह करना होगा स इस अवसर पर बीआरसी प्रमिला व विक्रम के अलावा अनेक प्लम्बर व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

झज्जर पुलिस की टीम ने जुआ खेलते चार आरोपियों को किया काबू, आरोपियों से 8200 बरामद
बहादुरगढ़, 11 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की पटेल नगर के एरिया में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक विजयपाल की पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील व महिपाल दोनों निवासी निजामपुर कंझावला दिल्ली, महिपाल निवासी साराय औरंगाबाद और राहुल निवासी सिरसी खुर्द उत्तर प्रदेश हाल पटेल नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से 8200 रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल लाई गई।

मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू, 138 ग्राम गांजा बरामद
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक आरोपी को झज्जर शहर क्षेत्र से मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद निवासी कच्चा बेरी रोड शिव कॉलोनी झज्जर नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में शिव कॉलोनी की गली के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 138 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

मादक पदार्थ स्मैक 14.00 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 11 मार्च, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सूरज निवासी महाराणा हाल बसंत विहार बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो आज निजामपुर की ओर से बहादुरगढ़ की तरफ आएगा।जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार की पुलिस टीम निजामपुर रोड बहादुरगढ़ के पास पहुंची तो निजामपुर की तरफ से एक स्कूटी बहादुरगढ़ की तरफ आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को स्कूटी सहित काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 14.00 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की हुई जांच

रेवाड़ी, 11 मार्च, अभीतक: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में बुधवार को प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार के मार्गदर्शन में मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में मेदांता फांऊडेशन के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, एक्स-रे के माध्यम से से स्वास्थ्य संबंधी जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या पाई गई, उन्हें चिकित्सा द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने छात्रों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। स्वास्थ्य जांच शिविर में संस्थान के टीपीओ एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

सीजेएम अमित वर्मा।

14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले: सीजेएम अमित वर्मा

रेवाड़ी, 11 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। डालसा सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।

डीसी अभिषेक मीणा

हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के हित में चलाई बीमा योजनाएं: डीसी
मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना का लाभ उठाएं पंजीकृत व्यापारी
योजनाओं के तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च

रेवाड़ी, 11 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना और मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना के तहत व्यापारी के जानमाल के नुकसान एवं स्थायी निशक्त होने पर सरकार द्वारा पांच लाख रुपए बीमा तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना के लिए मात्र 50 रुपए में पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आगजनी या प्राकृतिक आपदा के कारण माल के स्टॉक की हानि होने पर राज्य के पंजीकृत व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए करदाता के वार्षिक टर्नओवर के अनुसार 5 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक बीमा कवरेज सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि 100 रुपए वार्षिक पंजीकरण शुल्क से जीरो से 20 लाख रुपए टर्नओवर श्रेणी में बीमा राशि 5 लाख रुपए तक, 500 रुपए वार्षिक पंजीकरण शुल्क से 20 से 50 लाख रुपए टर्नओवर श्रेणी में बीमा राशि 10 लाख रुपए, 1500 रुपए वार्षिक पंजीकरण शुल्क से 50 लाख से एक करोड़ रुपए टर्नओवर श्रेणी में 15 लाख रुपए तथा 2500 रुपए वार्षिक पंजीकरण शुल्क से एक करोड़ से डेढ़ करोड़ टर्नओवर श्रेणी में 20 लाख रुपए तक बीमा सहायता राशि प्रदान की जाएगी। डीसी ने बताया कि सरकार नीति और निर्णयों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को लगातार मजबूत कर रही है। एमएसएमई केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर ग्लोबल सप्लाई और वैल्यू चेन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जिला के व्यापारियों से आह्वान करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल ीजूइीतलण्पद पर 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

डीसी अभिषेक मीणा

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार: डीसी
योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदान की जा सहायता राशि

रेवाड़ी, 11 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है। डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति ध् टपरीवास जाति के लाभार्थियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 71,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 41,000 अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने कहा सभी वर्गों की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, अनाथ एवं निराश्रित बच्चे (जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) की शादी के लिए 51,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ इस योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं, तो उन्हें 51,000 अनुदान राशि दी जाएगी। अगर केवल एक वर या वधू दिव्यांग है, तो 41,000 की अनुदान राशि दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। खिलाड़ी महिला (कोई भी जाति जिसकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) उन्हें 41,000ध्- की अनुदान राशि दी जाएगी। डीसी ने सभी पात्र परिवारों से आह्वान किया है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपनी बेटी के विवाह के बाद 6 माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। आवेदक ीजजचेरूध्ध्ेींकपण्ींतलंदंण्हवअण्पदध् पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला चालक प्लेटफॉर्म शुरू, 13 मार्च तक करें आवेदन
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा चयन

रेवाड़ी, 11 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार महिलाओं को मोबिलिटी क्षेत्र में और अधिक अवसर प्रदान को लेकर कार्य कर रही है। इसी के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग, कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला चालक प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। जिसके लिए इच्छुक महिलाएं 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकती है। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए महिला के पास वैलिड टू व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, जिस पर कोई सस्पेंशनध्डिसक्वालिफिकेशन न हो, एक से दो साल का राइडिंग अनुभव, जिला रेवाड़ी का रिहायशी पता, महिला की आयु 18 से 50 वर्ष, मोबाइल एप्लीकेशन व नेविगेशन का इस्तेमाल करना और बेसिक सेफ्टी इंस्ट्रक्शन की काबिलियत हो वह इच्छुक महिला आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि एससीध्बीसी कटेगरी की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं जो निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करती हो वह 13 मार्च 2026 तक अपना आवेदन पत्र जिला कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी नजदीक अम्बेडकर चैक, रैडक्रॉस भवन, रेवाड़ी में जमा करवा सकती हैं तथा अन्य जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01274-221758 पर संपर्क करें।

चैधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में यूजी एवं पीजी कोर्सेज के यूएमसी केसों की सुनवाई 20 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से प्रेमनगर स्थित नए कैंपस में की जायेगी’
भिवानी, 11 मार्च, अभीतक: चैधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में यूजी एवं पीजी कोर्सेज के यूएमसी केसों की सुनवाई 20 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10ः00 बजे से प्रेमनगर स्थित नए कैंपस में की जायेगी, यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डा. पवन गुप्ता द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में यूजी एवं पीजी कोर्सेज जिनकी परीक्षा दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी उन सभी यूजी एवं पीजी कोर्सेज के यूएमसी केसों की सुनवाई की जायेगी।
जिन विद्यार्थियों का उपरोक्त परीक्षाओं के दौरान यूंएमसी केस बना है वे सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 20 मार्च को प्रातः 10 विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित नए कैंपस में सुनवाई में उपस्थित हो अपना पक्ष रख सकते हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा में गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय हो गया है। किसानों को पिछले साल से इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। रबी-2026 सीजन में गेहूं के लिए सरकार ने एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पिछली बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी था। गेहूं खरीद की तैयारियों व लक्ष्य आदि मामलों को लेकर शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर की उपस्थिति में बैठक होगी। आगामी निर्णय इसी में लिए जाएंगे।

बाल सेवा आश्रम में खेल सुविधाओं का उद्घाटन, खिलाड़ियों व खेल प्रोत्साहकों का सम्मान
125 वर्ष पुरानी सेवा परंपरा के साथ शीघ्र प्रारंभ होगा लाला लाजपत राय वैदिक कन्या गुरुकुल

भिवानी, 11 मार्च, अभीतक: समाज सेवा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बाल सेवा आश्रम (अनाथालय), भिवानी, जिसकी स्थापना राष्ट्रभक्त पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रेरणा से वर्ष 1899 में हुई थी, में बच्चों के शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से निर्मित दो बैडमिंटन कोर्ट, एक वॉलीबॉल कोर्ट तथा टेबल टेनिस हॉल का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री नरेंद्र चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल सेवा आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत वैदिक वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और संस्कारमय बना दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री नरेश चैधरी ने पारंपरिक विधि से श्रीफल (नारियल) फोड़कर खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल जगत और खेल प्रोत्साहन से जुड़े विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इनमें श्री ईश्वर सिंह (फाइबर के झूले एवं जिम उपकरण निर्माता), श्री जोगेंद्र घणघस (क्रिकेट कोच), श्री गौरव सेठ (राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं अंतर जिला महाविद्यालय चैंपियन) तथा जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह तंवर शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत आश्रम के सचिव श्री सुभाष छाबड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान श्री वेद प्रिय आर्य, एडवोकेट, श्रीमती प्रभावती शास्त्री, हलवासिया विद्या विहार के प्रधानाचार्य एवं आश्रम कार्यकारिणी के सदस्य श्री विमलेश आर्य तथा वैश्य कॉलेज भिवानी की एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. रीना सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के जीवन में खेलों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। खेल गतिविधियां न केवल बच्चों के शारीरिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करती हैं। उन्होंने बाल सेवा आश्रम द्वारा बच्चों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल की सराहना की। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान श्री वेद प्रिय आर्य, एडवोकेट ने बताया कि बाल सेवा आश्रम पिछले लगभग 125 वर्षों से अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की सेवा में समर्पित है। आश्रम द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन, वस्त्र तथा संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आश्रम परिसर में शीघ्र ही “लाला लाजपत राय वैदिक कन्या गुरुकुल” प्रारंभ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को वैदिक संस्कारों, आधुनिक शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में आश्रम परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

सीएचसी छारा में सिजेरियन ऑपरेशन की हुई सफल शुरुआत जच्चा-बच्चा स्वस्थ’
झज्जर, 11 मार्च, अभीतक: कुछ दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छारा में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन डॉ. मंजू कादयान, सिविल सर्जन झज्जर द्वारा किया गया था तथा निर्देश दिए गए थे कि जल्द ही यहां गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन (सी-सेक्शन) की सुविधा भी शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रसव सेवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। सिविल सर्जन डॉक्टर मंजू कादयान ने सीएससी प्रशासन एवं स्टाफ को बधाई देते हुए कहा क्षेत्र के लोगों को इस नई शुरुआत से काफी फायदा मिलेगा और अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सिविल सर्जन के आदेशों की पालना करते हुए आज सीएचसी छारा में सिजेरियन ऑपरेशन की सफल शुरुआत की गई। ऑपरेशन सफल रहा तथा जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्रसव के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ा और स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छारा के इंचार्ज डॉ. नरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी यहीं उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय पर उपचार मिलना आसान होगा। ऑपरेशन टीम में नागरिक अस्पताल झज्जर से महिला विशेषज्ञ डॉक्टर उषा पूनिया,डॉ मोहित राठी, बाल विशेषज्ञ डॉ महिपाल,नर्सिंग ऑफिसर मंजू रोहिल्ला की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी और उनकी देखरेख में ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया एवं ऑपरेशन थिएटर का शुरू करवाने में एनएचएम कार्यक्रम उप सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र डोगरा का मुख्य सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ सुखदेव, डॉ शिफाली राणा, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति गौतम एवं पंकज (ओटीए) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी छारा में सिजेरियन सुविधा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *