Haryana Abhitak News 26/03/26

https://www.facebook.com/share/v/175YXUW7Qu

https://www.facebook.com/share/v/1GrqBxQSeS

https://www.facebook.com/share/r/1HppmrEGmL

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मन्दिर के साथ लगते बाबा बुधपुरी पार्क में चल रहे तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में गुरुवार को भाग लेते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। साथ में हैं पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह।

विश्व शांति व शुद्ध वातावरण के लिए महायज्ञ जरूरी: मोहन लाल बड़ौली’
वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साकार करने की दिशा में महायज्ञ महत्वपूर्ण प्रयास – बोले मोहन लाल बड़ौली’
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रगे विश्व शांति महायज्ञ 2026 में बढ़चढ़ कर आहुति डाल रहे श्रद्धालु’

झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रहे तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ 2026 के दूसरे दिन माता के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं ने हवन में बढ़चढ़ कर आहुति डाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने महायज्ञ में भाग लेकर आहुति डाली। कार्यक्रम की आयोजक डॉ जैकलीन जिंदल ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी सांझा की। इससे पहले उन्होंने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम के आयोजन पर डॉ जैकलीन जिंदल और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंनेकहा कि इस प्रकार महा यज्ञ के दौरान वैश्विक शांति, वातावरण को शुद्ध करने, नकारात्मकता को दूर करने और मानवता के कल्याण की कामना के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने देवी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं व बेरी निवासियो से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र यज्ञ में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जाएगा। पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने कहा कि यह एक सार्थक प्रयास है। विश्व शांति महा यज्ञ 2026 के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों को लोक सेवा के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कहा कि समाज में सच्ची शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है। वहीं कार्यक्रम की आयोजक डॉ जैकलीन जिंदल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है, बल्कि समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण भी मजबूत होता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, बेरी नगरपालिका चेयरमेंन देवेंद्र कादियान, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पवन जिंदल, सीए नितिन बंसल, गौशाला के पूर्व प्रधान राजीव मित्तल,समाजसेवी दिनेश शर्मा उर्फ बिट्टू, तवीन पार्षद, सुरेश अग्रवाल, एसीपी अनिल कुमार, अनिरुद्ध चैहान, एसएचओ विकास कादियान, हेमंत शर्मा, पूर्व चेयरमेंन मनीष शर्मा दुजाना, परजीत कुमार, संदीप कादियान, वीरेंद्र कुमार, सुरेश अग्रवाल, सुनील कादियान, रविन्द्र कौशिक दूबलधन, पंचायत समिति के सदस्य सूरजमल कौशिक माजरा,संजय कादयान, सुदेश कुमार कोच सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एच.डी. स्कूल में राम नवमी पर्व पर इन्द्र शूटिंग रेंज का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ
झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एच.डी. स्कूल में राम नवमी के पावन पर्व पर इन्द्र शूटिंग रेंज का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, सासरौली की प्रसिद्ध निशानेबाज गोल्डन गर्ल सुरुचि इन्द्र फौगाट के कर कमलों द्वारा किया गया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट एवं प्राचार्या नमिता दास ने सुरुचि इन्द्र फौगाट, पिता इन्द्र फौगाट माता सुदेश देवी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुरुचि फौगाट ने शूटिंग रेंज की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी लगन और मेहनत के साथ अभ्यास करें तो वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। अपने संबोधन में सुरुचि फौगाट ने स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और समग्र वातावरण की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एच.डी. स्कूल का सकारात्मक माहौल, अनुशासित विद्यार्थी और समर्पित शिक्षक निश्चित रूप से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि उनको एच.डी. स्कूल में पहुंचने व इस उपलब्धि को हासिल करने में उनके माता-पिता का अद्वितीय योगदान है और कहा कि मैं आज जो कुछ हूँ अपने माता-पिता की वजह से हूँ। उन्होनें स्कूल एक्टिविटी हॉल, खेल मैदान, वातावरण, स्वीमींगपुल, प्रयोगशालाओं, प्राथमिक विभाग एवं समस्त स्कूल वातावरण का भ्रमण किया और मुक्त कंठ से प्रशंसा की। एच.डी. परिवार की तरफ से निदेशक बलराज फौगाट ने सुरुचि परिवार को सम्मान सूचक मोमेंटो एवं 21 हजार रुपये की राशि भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट बनाना है। उन्होंने बताया कि शूटिंग रेंज की स्थापना से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और वे भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हो सकेंगे व राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकेगे। प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। अंत में एच.डी. परिवार की तरफ से उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल द्वारा धन्यवाद किया गया और सभी ने इस नई उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। इस भव्य आयोजन ने विद्यालय के इतिहास में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है और आने वाले समय में यह शूटिंग रेंज विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे बिजेंद्र: मोहन लाल बड़ौली’
समाजसेवी पंडित बिजेंद्र कौशिक के निधन पर शोक जताने बेरी पंहुचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली’

झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रविवार देर सायं धर्मनगरी बेरी, झज्जर पहुंचे और समाजसेवी पंडित बिजेंद्र कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पंडित बिजेंद्र कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। गौरतलब है कि बेरी पाना बैठान निवासी पंडित बिजेंद्र कौशिक (58) सुपुत्र स्वर्गीय रघुनाथ शर्मा का गत 16 मार्च को निधन हो गया था। वे पिछले कई दिनों से हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में हार्ट अटैक के चलते उपचाराधीन थे। 16 मार्च को दोपहर हिसार से रोहतक पीजीआई लाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे धर्मपत्नी पूनम रानी, एक पुत्र गौरव कौशिक और दो बेटियों शीतल व राखी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंडित बिजेंद्र कौशिक एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगरपालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र कादियान, मार्किट कमेटी बेरी के चेयरमेंन राजेन्द्र शर्मा बाघपुर, सीए नितिन बंसल, पूर्व चेयरमेंन मनीष शर्मा दुजाना, मार्किट कमेटी के पूर्व सचिव शिव चरण कौशिक, कैलाश कौशिक, समाजसेवी रविन्द्र कौशिक दूबलधन, पंचायत समिति के सदस्य सूरजमल कौशिक माजरा, रवि कादयान, नरेश कौशिक, मोहित कौशिक सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत बिजेन्दर कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेले का सीसीटीवी के जरिए जायजा लेते सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल।

बेरी में दुर्गा अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
उपमंडल प्रशासन ने मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा,पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आदि इंतजामों से सुचारू बनी रही देवी मेले में व्यवस्था

बेरी, 26 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मुख्य मेले में अष्टम नवरात्र पर लाखों श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन कर पूजा अर्चना की। बुधवार रात से ही बाहर वाले मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी और सुबह होते-होते माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए आए श्रद्घालुओं ने अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन की सराहना भी की। विदित है कि गत 19 मार्च से बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की शुरुआत हुई थी। नवरात्र मेला को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से बेहतर एवं पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा से लेकर पेयजल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित अन्य प्रबंधों पर इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। वीरवार की अलसुबह से ही माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, बीडीपीओ राजा राम, नपा सचिव पूजा साहू देवी मन्दिर परिसर में मौजूद रहे और लगातार मेले की मॉनिटरिंग की। सप्तमी की रात से ही बाहर वाले मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी और सुबह तक तो माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। इस बार नवरात्र मेले में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की बात की जाए तो निश्चित तौर पर बेरी उपमंडल प्रशासन बधाई का पात्र है। सुरक्षा के लिए लगभग सात सौ पुलिसकर्मियों के अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी नजर रखी गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित खोया पाया केंद्र पर कर्मियों ने सराहनीय कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पीएलवी नवीन कुमारी, सरोज देवी से श्रद्धालुओं ने विभिन्न योजनाओं और अन्य कानूनी जानकारी हासिल की। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बाद भी प्रशासन की व्यवस्थाएं अच्छी रही और श्रद्धालुओं ने बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन की सराहना भी की।

बेरी में बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
बेरी, 26 मार्च, अभीतक: बेरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 27 मार्च (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बेरी कार्यालय में संपन्न होगी। यह जानकारी एसडीओ सुनील कुमार ने दी। एसडीओ ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता निगम के कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल से संबंधित सभी शिकायतें मौके पर ही सुनी जाएंगी और यथासंभव वहीं समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्प्ष्ट किया कि यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता बेरी द्वारा किए गए निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष, अभियंता यूएचबीवीएन झज्जर के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस समाधानात्मक प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

एलपीजी आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य, जिला में पर्याप्त स्टॉक: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल का आह्वान, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता

झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिला में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार फील्ड में निगरानी रख रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग न करें। उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई इसमें संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न तेल कंपनियों के प्लांट से लगातार सप्लाई प्राप्त हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी। शादियों और अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी मांग के अनुसार कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन का मुख्य ध्येय उपभोक्ताओं को उनके घर द्वार पर ही समय पर गैस उपलब्ध करवाना है, जिसके लिए टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं।
खाद्य आपूर्ति विभाग निरन्तर कर रहा है गैस एजेंसियों की मॉनीटिरिंग’
दूसरी ओर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि सहायक खद्य एवं आपूर्ति अधिकारी झज्जर अमरजीत सिंह और सपना रानी अपनी टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को समझा रहे हैं कि विभाग होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, इसलिए वे पैनिक न हों। उन्होंने कहा कि गोदाम से डिलीवरी लेने पर उपभोक्ता केवल निर्धारित राशि 885 रुपये ही दें। उन्होंने एजेंसी संचालकों को हिदायत दी गई कि वे उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही गैस पहुंचाएं और केवल आपातकालीन स्थिति में ही गोदाम से डिलीवरी दें। साथ ही, सभी एजेंसियों को प्रतिदिन का रूट चार्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए ताकि ग्रामीणों को पता रहे कि उनके क्षेत्र में गाड़ी किस दिन आएगी।

गुरुवार को बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करती डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष स्वप्निल मोहिनी पाटिल। साथ में हैं एसडीएम रेणुका नांदल’

देवी दर्शन से मन को मिलती है शांति: स्वप्निल मोहिनी पाटिल
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की धर्मपत्नी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष स्वप्निल मोहिनी पाटिल ने किए माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन

झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष स्वप्निल मोहिनी पाटिल ने वीरवार की सुबह अष्टमी को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने मोहिनी पाटिल का स्वागत किया। जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष मोहिनी पाटिल ने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने स्वप्निल मोहिनी पाटिल को ऐतिहासिक कस्बा बेरी और माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। स्मरण रहे विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के अलावा प्रतिदिन दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के आते हैं और पूजा अर्चना के साथ मन्नतें मांगते हैं। जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष स्वप्निल मोहिनी पाटिल ने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर आकर मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान एएसआर राजेश खत्री, बीडीपीओ राजाराम, नपा सचिव पूजा साहू, जन स्वास्थ्य विभाग से अरुण मलिक, प्रवीण मलिक, जेई रोहित लोहचब सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्टाल पर योजनाओं की जानकारी देते पीएलवी।

बेरी मेले में कानूनी हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने में श्रद्धालुओं ने दिखाई रुचि
जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में स्थापित स्टाल एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ली योजनाओं की जानकारी

बेरी, 26 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में चल रहे माता भीमेश्वरी देवी नवरात्र मेले के दौरान एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता दर्शन उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित स्टाल पर कानूनी जानकारी ली। गौरतलब है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम विशाल के निर्देश अनुसार आमजन को कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से मेला परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लेने में रुचि दिखाई उन्होंने आगे बताया कि स्टाल पर विशेष रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत (परमानेंट लोक अदालत), सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क कानूनी सहायता और अन्य विधिक सेवाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और किसी भी कानूनी समस्या का समाधान सरल और सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर प्राधिकरण द्वारा पीएलवी की ड्यूटी लगाई गई हैजो स्टाल पर आने वाले लोगों को मार्गदर्शन देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर पीएलवी नवीन कुमारी, सरोज देवी,अमला व बबीता ने बताया कि इस पहल से लोगों मेंअच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में कानूनी साक्षरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

डीसी की अध्यक्षता में छुड़ानी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज
कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल व स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से मिलेगी योजनाओं की जानकारी
एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने दी जानकारी

बहादुरगढ़, 26 मार्च, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार 27 मार्च को खंड बहादुरगढ़ के गांव छुड़ानी स्थित बाबा हरिदास मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल करेंगे। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि उपायुक्त ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना है। एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से अधिकारियों को गांव की जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलता है। इससे शासन और जनता के बीच संवाद और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं, सुझाव व मांगें प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि गांव के सर्वांगीण विकास को और गति मिल सके।

एसडीएम अभिनव सिवाच ने रूहिल डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य विभिन्न वसीकाओं में 11 लाख 02 हजार ,67 रुपए की बकाया स्टाम्प राशि निर्धारित समय में जमा कराने के जारी किए आदेश
बहादुरगढ़, 26 मार्च, अभीतक: उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं कलेक्टर अभिनव सिवाच ने रुहिल डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य विभिन्न वसीकों (रजिस्ट्री मामलों) में कलेक्टर रेट से कम स्टाम्प ड्यूटी जमा कराने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि रुहिल डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य प्रकरणों में निर्धारित कलेक्टर दरों के अनुरूप स्टाम्प शुल्क का पूर्ण भुगतान नहीं किया गया, जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचा। मामले की विस्तृत समीक्षा के उपरांत एसडीएम एवं कलेक्टर ने कुल 11,02,067 (11 लाख,2 हजार 67 रुपए) की बकाया स्टाम्प ड्यूटी निर्धारित समयावधि में जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर राशि जमा नहीं कराई गई तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्टाम्प ड्यूटी संबंधी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी रजिस्ट्री मामलों में कलेक्टर रेट के अनुसार ही शुल्क की वसूली सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम एवं कलेक्टर ने आमजन एवं संपत्ति क्रय-विक्रय से जुड़े पक्षों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों एवं कलेक्टर दरों का पालन करें।

मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित
मंडी में गेट पास के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य

रेवाड़ी, 26 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है, जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार ने मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। साथ ही मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता, बारदाने की व्यवस्था सहित लिफ्टिंग कार्य भी सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

रेवाड़ी में घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य, किसी प्रकार की किल्लत नहीं
डीसी अभिषेक मीणा के दिशा-निर्देश पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी
विभिन्न प्रतिष्ठानों से 81 घरेलू सिलेंडर किए जब्त’

रेवाड़ी, 26 मार्च, अभीतक: जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने आमजन से आह्वान किया है कि घरेलू गैस को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नागरिक पैनिक न करें। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी नितिश कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध उपयोग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विभागीय टीमों द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग प्रतिष्ठानों से 81 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए है। आगे भी निरन्तर यह कार्यवाही जारी रहेगी। नितिश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में तेल विपणन कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। प्रमुख तेल कंपनियांकृइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पास पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर केवल अधिकृत एजेंसियों से ही प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना डॉ राजेश भाटिया श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया
दुर्गा अष्टमी पूजन मंदिर प्रांगण में कंचकों का पूजन कर वितरित किया गया प्रसाद

फरीदाबाद, 26 मार्च, अभीतक: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में आज दुर्गा अष्टमी पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंचकों का पूजन किया।

आपको व आपके परिवार को आमंत्रित किया जाता है की श्री श्याम प्रभु व सालासर बालाजी महाराज की असीम कृपा से हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सालासर बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश यात्रा दिनांक 2 अप्रैल 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सालासर बालाजी धाम,रेवाड़ी रोड, गोगा मेड़ी, झज्जर में होगी।

राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में एक गरिमामय एवं अकादमिक वातावरण में सम्पन्न हुआ
झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: डॉ. सुरेन्द्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा संपादित महत्त्वपूर्ण पुस्तक भारतीय ज्ञान परम्परा का लोकार्पण राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ के सभागार में एक गरिमामय एवं अकादमिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतवीर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रो. इंदर जीत (पूर्व विभागाध्यक्ष, एम.डी.यू. रोहतक) की सम्मानित उपस्थिति रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं शिक्षाविदों की उल्लेखनीय सहभागिता ने आयोजन को विशिष्ट बौद्धिक गरिमा प्रदान की। संपादक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रस्तुत पुस्तक 22 शोधपरक अध्यायों का सुविचारित संकलन है, जिसमें भारतीय ज्ञान परम्परा के दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं अनुप्रयुक्त आयामों का बहुआयामी विश्लेषण किया गया है। इसमें सूत्र-परम्परा की संरचना, वेदों की ज्ञानमीमांसीय भूमिका, गुरुकुल प्रणाली, बौद्ध एवं भक्ति परम्पराओं की मानवतावादी दृष्टि तथा स्त्री-विमर्श के माध्यम से ज्ञान की समावेशी प्रकृति को रेखांकित किया गया है। योग, आयुर्विज्ञान, वैदिक गणित और लोकज्ञान इसकी व्यावहारिकता को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही डॉ. अम्बेडकर के ज्ञानमीमांसीय पुनर्निर्माण, वैश्वीकरण में भारतीय ज्ञान प्रणाली की प्रासंगिकता, पारंपरिक जल प्रबंधन, सतत विकास, मौखिक परम्परा, लोक-संस्कृति तथा अनुष्ठानों की भूमिका पर गंभीर विमर्श प्रस्तुत करते हुए यह कृति प्रकृति-सामंजस्य एवं सामाजिक संतुलन को प्रतिपादित करती है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डॉ.) सतवीर सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा हमारे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की सुदृढ़ आधारशिला है, जो समग्र एवं संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने वाला सेतु बताया। मुख्य अतिथि प्रो. इंदरजीत ने अपने उद्बोधन में इस परम्परा को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यह मानव और प्रकृति के मध्य सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देती है तथा विश्व समुदाय को संतुलित एवं मानवीय दृष्टिकोण प्रदान करती है। समग्रतः, यह ग्रन्थ भारतीय ज्ञान परम्परा को एक जीवंत, गतिशील एवं सार्वभौमिक प्रणाली के रूप में स्थापित करता है, जिसका मूल संदेश है कि यह परम्परा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्वानों ने इसे भारतीय ज्ञान परम्परा के अध्ययन में एक मील का पत्थर बताया।

शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए विश्व शांति महायज्ञ को किया गया आयोजन
झज्जर, 26 मार्च, अभीतक: शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए झज्जर पुलिस, डॉ. राजश्री सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में 25 से 27 मार्च 2026 तक श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर, बेरी (झज्जर) में ‘विश्व शांति महायज्ञ 2026’ का भव्य आयोजन कर रही है। इस महायज्ञ के माध्यम से डॉ. राजश्री सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को एक नई दिशा देते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को जनसेवा से जोड़ा है। उनके नेतृत्व में झज्जर पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित न रहकर सामाजिक विश्वास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को भी सशक्त कर रही है। उनका मानना है कि समाज में स्थायी शांति केवल बाहरी सुरक्षा से नहीं, बल्कि आंतरिक संतुलन और सामूहिक चेतना से आती है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने यज्ञ में आहुति डालकर माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ‘विश्व शांति महायज्ञ’ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु कई प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही और आगामी दिनों में भी उनका आगमन प्रस्तावित है, जिनमें नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर और डॉ. अरविंद कुमार शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना रही है। इस आयोजन की परिकल्पना एवं सफल संचालन में आयोजक डॉ. जैकलीन जिंदल की अहम भूमिका रही है। उनके अथक प्रयासों, आध्यात्मिक सोच और सामाजिक समर्पण के चलते यह महायज्ञ एक विशाल जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें प्रशासन, समाज और संत-समाज एक मंच पर एकत्रित हुए हैं। कार्यक्रम में कुलदीप वत्स (विधायक दृ बादली), राजेश जून (विधायक दृ बहादुरगढ़), राकेश जून (भ्स् सिटी), एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी अनिल कुमार, एसएचओ विकास कादियान, हेमंत शर्मा, परजीत कुमार, पवन जिंदल, संदीप कादियान (उपाध्यक्ष, डब्म्), राजीव मित्तल, वीरेंद्र कुमार (गुरु जी), तवीन कुमार, सुरेश अग्रवाल, सुनील कादियान, सुदेश कुमार एवं दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई और आयोजन की सराहना की। महायज्ञ को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने हेतु ज्योतिष आचार्य योगेश शास्त्री जी (बासल गौशाला, गुरुग्राम) द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान सम्पन्न कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
3 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ
51 वैदिक पंडितों द्वारा निरंतर अनुष्ठान
11,000 दीपों का प्रज्वलन
सामूहिक हवन एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना
शांति स्काई लैंटर्न (आकाश दीप)
27 मार्च को रात्रि 8ः00 से 10ः30 बजे तक ‘बेरी माता की चैकी’

यह आयोजन “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को साकार करते हुए समाज को एकजुट करने का संदेश देता है। झज्जर पुलिस की यह पहल प्रशासन और समाज के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आध्यात्मिकता, सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर विश्व शांति के इस अभियान का हिस्सा बनने का सादर आह्वान किया जाता है। आइए, हम सब मिलकर एक शांतिपूर्ण और समृद्ध विश्व के निर्माण का संकल्प लें।

पंचकूला के सिविल अस्पताल में दूसरी एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित होगी
सालाना लगभग 15,000 टेस्ट करेगी यह लैब

चंडीगढ़, 26 मार्च, अभीतक: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला के सिविल अस्पताल में एक एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, हरियाणा में यह दूसरी समर्पित सुविधा होगी ,इस प्रकार की लैब की सुविधा पहले रोहतक में स्थित है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस लैब को सालाना 1.65 करोड़ रुपये की लागत पर मंजूरी दी गई है, जो सालाना लगभग 15,000 एचआईवी वायरल लोड टेस्ट के अनुमानित कार्यभार पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस नई लैब को पंचकूला के सिविल अस्पताल में पहले से मौजूद ब्वअपक-19 मॉलिक्यूलर टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही, एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग के लिए जरूरी अतिरिक्त उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इस तरीके से यह सुनिश्चित होता है कि सुविधा को तेजी से चालू किया जा सके, और इसके लिए पूरी तरह से एक नया सेटअप बनाने की जरूरत न पड़े। यह प्रोजेक्ट हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (भ्ै।ब्ै) से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया था, जबकि इसका तकनीकी मूल्यांकन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (छ।ब्व्) द्वारा स्वतंत्र रूप से किया गया कृ जो देश में भ्प्टध्।प्क्ै से निपटने वाली सर्वोच्च संस्था है। राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप, प्रति एचआईवी वायरल लोड टेस्ट की लागत 1,100 रुपये तय की गई है।
पूरी लागत छ।ब्व् उठाएगा: राज्य के खजाने पर कोई बोझ नहीं
खास बात यह है कि इस टेस्टिंग सुविधा को स्थापित करने और चलाने का पूरा खर्च राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन उठाएगा, जिससे हरियाणा राज्य सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक ऐसा मॉडल है जिसे अन्य राज्य भी अपनाकर अपने बजट पर बिना कोई बोझ डाले अपनी एचआईवी जांच क्षमता का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी -पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए, नियमित वायरल लोड टेस्टिंग कोई वैकल्पिक चीज नहीं है बल्कि यह बेहद जरूरी है। ये टेस्ट डॉक्टरों को यह पता लगाने में मदद करते हैं कि क्या एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (।त्ज्) प्रभावी ढंग से काम कर रही है, इलाज में विफलता का जल्द पता लगाने में मदद करते हैं, और वायरस को दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बनने से रोकते हैं। वायरल लोड टेस्टिंग की समय पर सुविधा न मिलने पर, मरीजों को इलाज में देरी और सेहत से जुड़ी खराब स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, हरियाणा के सभी जिलों से सैंपल पीजीआईएमएस रोहतक भेजे जाते हैं। यह नई लैब टेस्टिंग में लगने वाले समय को काफी कम कर देगी, जिससे एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की बेहतर निगरानी हो सकेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस लैब के शुरू होने से एचआईवी की समय पर जाँच और निगरानी की सुविधा में काफी सुधार होगा। इससे उन मरीजों को फायदा होगा जिन्हें नियमित रूप से वायरल लोड टेस्टिंग की जरूरत होती है, और हरियाणा में एचआईवी, एड्स के खिलाफ चल रहे प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। पंचकूला की एचआईवी वायरल लोड लैब, हरियाणा सरकार की उस बड़ी पहल का हिस्सा है जिसका मकसद खास तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को विकेंद्रित करना और उन्हें उन लोगों तक पहुँचाना है जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का दोबारा इस्तेमाल करके, राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर काम करके, और राज्य पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़ने देकर, यह पहल एक कुशल और मरीज-केंद्रित शासन का बेहतरीन उदाहरण पेश करती है। डॉ मिश्रा ने कहा कि हर साल लगभग 15,000 टेस्ट किए जाने का अनुमान है। उम्मीद है कि यह लैब हरियाणा के एचआईवी देखभाल और इलाज नेटवर्क में एक अहम कड़ी साबित होगी, जिससे जाँच में होने वाली देरी कम होगी, इलाज की बेहतर निगरानी हो सकेगी, और अंततः लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

असली दौलत गुरु के चरणों में और श्नामश् की कमाई में है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में समागम के समापन समारोह को किया संबोधित
हरियाणा सरकार चला रही संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार एवं प्रसार योजना

चंडीगढ़, 26 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि असली दौलत गुरु के चरणों में और श्नामश् की कमाई में है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति गुरु के सानिध्य में ही मिलती है। मुख्यमंत्री वीरवार को पंजाब, लुधियाना के गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में आयोजित समागम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बाबा घाला सिंह जी, अनेक संत-महापुरुषगण और देश-विदेश से पधारी साध संगत उपस्थित थी। श्री नायब सिंह सैनी ने समागम में उपस्थित संगत को दुर्गाष्टमी और रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नानकसर साहिब वही पावन स्थान है, जिसकी नींव बाबा नंद सिंह जी महाराज ने अपने कठोर तप से रखी थी। उन्होंने भक्ति की उस जोत को जलाया, जिसकी लौ आज करोड़ों दिलों को रोशन कर रही है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए बाबा ईशर सिंह जी महाराज ने यहां सात वर्षों तक एकांतवास में सिमरन किया। उन्होंने कहा कि यह उन्हीं महापुरुषों की कमाई का फल है कि आज यहां कदम रखते ही मन को असीम शांति मिलती है। मुख्यमंत्री ने बाबा ईशर सिंह के प्रकाश उत्सव की भी बधाई दी और सबको मिल-जुलकर नफरत को मिटाने और प्रेम, सेवा व सिमरन के मार्ग पर चलने की गुरु चरणों में अरदास की। उन्होंने बाबा नारायण सिंह जी के चरणों में भी अपनी श्रद्धा अर्पित की और कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि श्सेवाश् और श्आदेशश् का पालन क्या होता है। बाबा ईशर सिंह जी के एक वचन पर उन्होंने सात वर्षों तक 24 किलोमीटर दूर से जल की सेवा की। बिना थके, बिना रुके, केवल गुरु की प्रसन्नता के लिए। उन्होंने साध संगत को बताया कि इस विशाल स्थान का कोई लिखित नक्शा नहीं था। यह तो बाबा नारायण सिंह के मुख से निकले दिव्य आदेश और कारीगरों की श्रद्धा थी, जिससे यह भव्य गुरुघर तैयार हुआ। यह सिद्ध करता है कि जब नीयत साफ हो और गुरु पर पूर्ण विश्वास हो, तो कुदरत खुद-ब-खुद रास्ता बनाती है। उन्होंने भव्य श्री नानकसर साहिब बनवाकर अपने गुरु के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। श्री सैनी ने इस पावन स्थान पर की जा रही भोजन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां कोई संस्थागत लंगर नहीं बनता, बल्कि संगत स्वयं अपने घरों से लंगर बनाकर लाती है। यह सच्चे अर्थों में श्सांझीवालताश् का प्रतीक है। यहां अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है और केवल श्संगतश् शेष रह जाती है। उन्होंने बाबा घाला सिंह जी की निष्ठा और नम्रता के साथ इस स्थान की सेवा करने के पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि गुरु साहिबान और अन्य संत-महात्माओं, और महापुरुषों ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा श्संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार एवं प्रसार योजनाश् चलाई जा रही है। इस योजना के तहत श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी सहित अनेक संतों व महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं। नवंबर, 2025 में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में गत 25 नवम्बर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजुरी में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनानगर जिला के कलेसर में जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन लगाने का निर्णय लिया गया है, वहीं श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में यादगारी गेट भी बनाया गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1984 में हुए दंगों में अनेक सिख परिवारों ने अपनों को खोया था। राज्य सरकार ने प्रदेश के ऐसे 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया है, जिनके किसी सदस्य की जान दंगे में चली गई थी। उन्होंने बताया कि पंचकुला में गत 24 दिसंबर को वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शामिल हुए और उन्होंने अपने हाथों से दंगा पीड़ित परिवारजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। श्री सैनी ने गुरुओं की याद में किये जा रहे कार्यों की आगे जानकारी देते हुए बताया कि सिरसा स्थित चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर शोध के लिए चेयर स्थापित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गत 11 नवम्बर को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर किया गया ,टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग रखा गया , यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम श्हिन्द की चादरश् श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखा है ,असंघ के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है। इनके अलावा, गत 27 अक्तूबर को ही लौहगढ़, यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है। श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से श्स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजनाश् शुरू की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम निरंतर कर रही है। इस अवसर पर सरदार बाबा जोगा सिंह, भाजपा के जिला प्रधान डॉ राजेंद्र शर्मा, बाबा हरविंदर सिंह नानकसर, बाबा अर्जुन सिंह पटियाला वाले, बाबा मेहर सिंह नानकसर, बाबा गुरचरण सिंह दिल्ली वाले समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक

चंडीगढ़, 26 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में रबी 2026-2027 सीजन के लिए भंडारण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 550 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद के दो एजेंडे थे, नेगोसिएशन करके 80 करोड़ रुपये बचाए गए। गेहूं के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए जूट बैगों तथा अन्य बैगों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। इस निर्णय से राज्य में अनाज भंडारण की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा किसानों से खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित रख-रखाव में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। यह खरीद प्रक्रिया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मंडियों में आने वाली फसल के प्रबंधन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया पन्ना-पवई, 26 मार्च, अभीतक: माध्यमिक शाला नारायणपुरा में जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना था। शिक्षक सतानंद पाठक ने जल संरक्षण के बारे में छात्र छात्राओं को बताया कि
वर्षा जल संचयन: वर्षा जल को संग्रहित करने से भूजल स्तर में वृद्धि होती है।
जल पुनर्चक्रण: पानी का पुनरुपयोग करके जल की बचत की जा सकती है।
जल प्रदूषण रोकनारू जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना आवश्यक है।
जल संरक्षण के लिए शिक्षारू लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना
इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *