


https://www.facebook.com/share/v/1C7Z2obS1t
https://www.facebook.com/share/v/18eiANKq6J
https://www.facebook.com/share/v/1EK2X9tYdS
https://www.facebook.com/share/v/1HMvasLthb
https://www.facebook.com/share/v/18AzTCEtdE


इंडो-अमेरिकन स्कूल में वार्षिक परीक्षाओं के सफल समापन के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं विशेष “फन डे पिकनिक का किया गया आयोजन
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर में वार्षिक परीक्षाओं के सफल समापन के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं विशेष “फन डे पिकनिक” का आयोजन किया गया, जिसने पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उनके मानसिक तनाव को दूर कर उन्हें नई ऊर्जा से भरने का एक सराहनीय प्रयास भी रहा। परीक्षा के अंतिम दिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुव्यवस्थित योजना के तहत विद्यार्थियों को एक आकर्षक, सुरक्षित एवं प्राकृतिक वातावरण से भरपूर स्थान पर ले जाया गया। सुबह से ही बच्चों में पिकनिक को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर से बसों के माध्यम से बच्चों को रवाना किया गया, जहाँ पूरे मार्ग में भी बच्चों का उत्साह गीत-संगीत और हंसी-खुशी के रूप में झलकता रहा। पिकनिक स्थल पर पहुँचने के बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की रोचक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया गया। इसमें रेस, टीम-बिल्डिंग गेम्स, क्विज प्रतियोगिताएं, टैलेंट शो, म्यूजिकल चेयर, डांस परफॉर्मेंस और फन एक्टिविटीज शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल आनंद उठाया, बल्कि अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने समूह में मिलकर खेलते हुए आपसी सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। विशेष रूप से डांस और म्यूजिक सेशन में विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला, जहाँ उन्होंने खुलकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। चारों ओर हंसी, उमंग और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी देखरेख में सभी गतिविधियाँ पूरी तरह सुरक्षित, अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुईं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए हर पहलू पर सावधानी बरती गई, जिससे अभिभावकों का भरोसा और भी मजबूत हुआ। विद्यालय के निदेशक श्री बिजेंद्र कादियान ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे सह-पाठयक्रम गतिविधियों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करते हैं और उन्हें नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इंडो-अमेरिकन स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारपूर्ण एवं आनंददायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



https://www.facebook.com/share/v/18AzTCEtdE
https://www.facebook.com/share/v/175YXUW7Qu
एल. ए. सी. सै. स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9, झज्जर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कक्षा प्रि-नर्सरी से ग्याहरवीं कक्षा के बच्चों व उनके अभिभावकों ने इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यअथिति के तौर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट व गोल्ड़न वैली ग्रुप ऑफ स्कूल के डारेक्टर जितेंद्र लाठर उपस्थित रहे। सबसे पहले ललित कलाओं की देवी माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अथिति जितेंद्र लाठर, एल. ए. स्कूल संस्था संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने धूप-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा छठी की छात्राओं ने माँ सरस्वती वंदना पेश कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कक्षा सातवीं की छात्रों ने नारी शक्ति शीर्षक पर एक संगीतमय प्रस्तुति पर सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यअतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को डिजिटल प्लेटफार्म व फोन से दूर रखने का आग्रह किया। उन्होंने एल. ए. स्कूल को शिक्षा में एक अग्रणीय स्कूल बताया। संगीत प्राध्यापक जितेंद्र ने अपनी कोरियोग्राफी से सभी को प्रभावित किया। आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यपिका रितिका के कार्य कि सभी ने प्रशंसा की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने स्कूल वार्षिक रिपोर्ट पेश कर सभो अभिभावकों को स्कूल उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होनें पॉजिशन होल्डरों को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद सभी बच्चों को उनके परिणामों के आधार पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व अध्यापिका प्रियंका यादव ने किया। अंत में सभी अभिभावकों को बच्चों का रिपोर्टकार्ड भेंट किया गया। संस्था प्रबन्धक के.एम.डागर ने सभी अभिभावकों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर ह्रदय से आभार प्रकट किया। समस्त कार्यक्रम की रुपरेखा एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व सपना अहलावत के नेतृत्व में रहा। इस अवसर पर डीपीई अमित लोहचब, विशाल कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।






छुड़ानी में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव, एडीसी ने किया जनसंवाद’
आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें ग्रामीण रू एडीसी’
जन समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता- बोले एडीसी जगनिवास’
विभागीय कैंपों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी’
ग्रामीण बोले – प्रशासन का रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम’
बहादुरगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार की ‘रात्रि ठहराव’ पहल के तहत शुक्रवार को छुड़ानी गांव में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। एडीसी जगनिवास और डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने गांव के बाबा हरिदास मंदिर में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभागों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम अभिनव सिवाच व ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच विनोद कुमार सहवाग ने एडीसी जगनिवास व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद एडीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सरपंच ने ग्राम पंचायत छुड़ानी की तरफ से गांव का मांग पत्र प्रस्तुत किया। एडीसी जगनिवास ने गांव के विकास व उन्नति के लिए समस्याओं को दूर करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बेझिझक होकर अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें। रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीण महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया। एडीसी ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए तत्पर है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन खुद गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा और प्रशासन आपके लिए है।
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान’
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने चार दर्जन से ज्यादा अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं एडीसी जगनिवास के समक्ष रखीं, जिनमें बिजली, सडक, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। एडीसी ने कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था उनका किया गया है व अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम: एडीसी
एडीसी जगनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुरु किया है जो एक काफी अच्छी पहल है जिससे ग्रामीणों को सीधे जिला प्रशासन से संवाद का बेहतरीन अवसर मिलता है। इस दौरान जो भी ग्रामीणों की समस्याएं दर्ज होती हैं उनका पूरी गंभीरता के साथ समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि ग्रामीणों की संतुष्टि हो। उन्होंने रात्रि ठहराव में मौजूद सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि ग्रामीण आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें, आधी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा और युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलेंगे। उन्होंने सभी किसानों से अपनी फॉर्मर आईडी बनवाने का भी आह्वान किया।
युवा नशे से दूर रहें: डीसीपी मयंक मिश्रा
डीसीपी मंयक मिश्रा ने कहा कि युवा गांव के विकास में योगदान दें। युवा नशे से दूर रहें व अपने सर्वांगीण विकास पर फोकस करें। युवा खेलों से जुड़े। नशे के जो आदी हैं वह भी नशे को छोडकर अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में कोई भी ग्रामीण पुलिस को सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने नशा मुक्त माहौल बनाना है, किसी को सजा देना नहीं। हां, जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनकी सूचना पुलिस को दें ऐसे समाज विरोधी लोगों के साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रामीणों को साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस से जुड़ी कोई भी समस्या दर्ज नहीं होने पर बादली पुलिस टीम बधाई की पात्र है।
स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
छुड़ानी गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के सहयोग से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा, रोडवेज, कृषि एवं किसान कल्याण, जनस्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, तथा यूएचबीवीएन सहित कई विभागों ने अपने कैंप लगाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, सरपंच छुड़ानी विनोद कुमार, समाजसेवी आनंद सागर,डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईओ रतिंद्र सिंह, एलडीएम विजय सिंह, बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, तहसीलदार सुदेश मेहरा, वीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।







झज्जर पुलिस ने निभाया सामाजिक दायित्व, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में महायज्ञ के जरिए विश्व शांति की कामना
तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ अंतिम चरण में, देर रात तक चलेगा अनुष्ठान
पुलिस और आमजन की साझी पहल बनी सामाजिक एकता का प्रतीक, शांति-सद्भाव का संदेश
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: झज्जर जिले के बेरी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शुक्रवार को महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। हालांकि आज महायज्ञ का अंतिम दिन है, लेकिन कार्यक्रम का विधिवत समापन मध्य रात्रि तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आहुति देंगे और विश्व शांति की कामना करेंगे।इस महायज्ञ का आयोजन वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है, ताकि मानवता के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा सके।आज अंतिम दिन 51 वैदिक पंडितों द्वारा निरंतर मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ की प्रक्रिया जारी है। मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ में भाग ले रहे हैं। आयोजन के अंतर्गत 11,000 दीपों का प्रज्वलन भी किया जायेगा, जो शांति और एकता का प्रतीक बनकर पूरे परिसर को दिव्यता से आलोकित करेगा।इस आयोजन में झज्जर पुलिस की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी की है। पुलिस और आमजन के इस संयुक्त प्रयास को लोगों ने सराहा और इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर जो तनावपूर्ण परिस्थितियां बन रही हैं, वे चिंता का विषय हैं। युद्ध और हिंसा कभी समाधान नहीं होते, बल्कि यह व्यापक विनाश का कारण बनते हैं। इसलिए आवश्यक है कि समाज में प्रेम, सहिष्णुता और इंसानियत को बढ़ावा दिया जाए।उन्होंने माता भीमेश्वरी देवी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे और विश्व में शांति एवं सद्भाव कायम रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महायज्ञ के माध्यम से दिया गया संदेश लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय, सामाजिक एकजुटता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी बनकर उभर रहा है। देर रात तक चलने वाले इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता लगातार बनी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।






नया गांव में श्री श्याम क्रिकेट एकेडमी का हुआ शुभारंभ
बहादुरगढ, 27 मार्च, अभीतक: आज नया गांव में श्री श्याम क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। एकेडमी के संचालक श्री अमित जून, अशोक दहिया ने बुक्का देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक मान, ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जून, विनोद जून व क्षेत्र के प्रसिद्ध क्रिकेटर रहे देवन राठी मौजूद रहे।

झज्जर:
कुश्ती खिलाड़ियों को नही मिल रहा कैश अवार्ड।
2019 से कैश अवार्ड के इंतजार में है पहलवान।
डीघल गांव में बैठक कर पहलवानो ने उठाई आवाज।
कुश्ती कोच और समाजसेवियों की सरकार से मांग
अविलंब खिलाड़ियों का कैश अवार्ड जारी कर सरकार।
खेल मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर भी लगाएंगे गुहार।
जरूरत पड़ी तो महापंचायत कर सरकार के सामने रखेंगे बात।
अंडर 17, जूनियर और सीनियर वर्ग के पहलवानों को नही मिला कैश अवार्ड।
नेशनल, वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपियन पहलवान भी कैश अवार्ड को तरसे।
सरकार की खेल नीति और उसकी अनुपालना पर उठाए सवाल।

लावारिस शव का मानव अधिकार मिशन के सहयोग से किया गया अंतिम संस्कार
रेवाडी, 27 मार्च, अभीतक: रोहडाई थाना पुलिस को एक व्यक्ति का लावारिस शव मिला था, उसकी उम्र करीब 50 व 55 वर्ष होगी, रोहडाई थाना पुलिस ने इस लावारिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर पहचान की अपील करते हुए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था, आज दिनांक 27-3-26 तक 72 घंटों से भी ज्यादा समय होने पर,रोहडाई थाना पुलिस ने मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक के सहयोग से इस लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार। नेक व पूर्ण के कार्य में एएसआई हरमेन्द् सिंह, दीपक, विरपाल, रोहन और मानव अधिकार मिशन के समाज सेवक विनोद सक्सेना मौजूद थे।

गैस आपूर्ति संकट से जूझ रहे बहादुरगढ़ के उद्योग, कोबी ने जताई गहरी चिंता
पीएनजीध्सीएनजी की कमी और एलपीजी संकट से उत्पादन ठप होने की कगार पर
हजारों श्रमिकों के रोजगार पर मंडराया खतरा, प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
बहादुरगढ़, 27 मार्च, अभीतक: झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पन्न गैस आपूर्ति संकट को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि प्राकृतिक गैस (पीएनजीध्सीएनजी) की अनियमित और अपर्याप्त आपूर्ति तथा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी के कारण उद्योग गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इससे औद्योगिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और कई इकाइयों को अपने संचालन में कटौती करनी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि 9 मार्च 2026 को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार उद्योगों को पिछले छह महीनों की औसत खपत का 80 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन वास्तविकता में एजेंसियां इन निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं। उद्योगों को निर्धारित सीमा से काफी कम गैस मिल रही है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो रही है। साथ ही गैस की कीमतों में अचानक वृद्धि और अधिक खपत पर भारी शुल्क ने उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।स्थिति उस समय और गंभीर हो जाती है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता भी लगभग समाप्त हो चुकी है। आपूर्तिकर्ता स्टॉक की कमी का हवाला दे रहे हैं, जिसके चलते उद्योग अपनी आवश्यकताओं के लिए भी सिलेंडर नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। कोबी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ के अनुसार, बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब 500 उद्योग कॉरुगेटेड बॉक्स निर्माण से जुड़े हैं, जिनमें से 400 से अधिक इकाइयां कमर्शियल एलपीजी पर निर्भर हैं। गैस की कमी के कारण इनका उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और कई इकाइयां बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। कोबी पदाधिकारियों ने बताया कि इस संकट के कारण उद्योगों को प्रतिदिन भारी उत्पादन हानि उठानी पड़ रही है। इससे न केवल उद्योगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है, बल्कि सरकार को भी जीएसटी व अन्य करों के रूप में राजस्व नुकसान हो रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित होने से अन्य संबंधित उद्योगों और बाजारों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि हजारों श्रमिकों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है। कई श्रमिक पहले ही बेरोजगार हो चुके हैं, जिससे सामाजिक और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा घरेलू गैस की कमी के चलते उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष विपिन बजाज, महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों और उद्योगपतियों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाई जाए और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।अंत में कोबी ने सुझाव दिया कि भविष्य में इस प्रकार के संकट से बचने के लिए देश में कम से कम 3 से 6 माह का गैस बैकअप स्टॉक तैयार किया जाना चाहिए, ताकि उद्योगों और आम जनता को ऐसी आपात परिस्थितियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और आर्थिक गतिविधियां निर्बाध रूप से चलती रहें।




डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट की जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट के तहत जिन भी पीड़ित की शिकायत दर्ज होती है तो उन्हें निर्धारित अवधि में कानून के तहत दी जाने वाली राहत राशि देना सुनिश्चित करें। इस कार्य को समयबद्ध करने के लिए संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट 1989) की जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि कोई भी राशि लंबित न रखी जाए और नियमों के अनुसार ही राशि प्रदान की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज होते ही तुरंत उसकी सूचना कल्याण विभाग को दें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग इस तरह के मामलों में पूरी गंभीरता से कार्य करें। जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने बताया कि 2025-26 में 22 पीड़ित को 35 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई हैं। जिला कल्याण विभाग द्वारा अत्याचार निवारण योजना के प्रचार प्रसार तथा आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर होर्डिग व बैनर भी लगवाए गए है। बैठक में एसीपी अनिरुद्ध चैहान, प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र पूनिया, नवीन देशवाल, अनिल कुमार, देवेंद्र गौड़, श्री ओम सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि शासन -प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागों के अनुसार समीक्षा की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान उपरांत एटीआर शीघ्र भेजी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में अब तक 5762 नागरिकों से समस्याएं दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से केवल 182 पेंडिंग हैं,जिनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निवारण करना है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए हर समस्या का समाधान जिम्मेदारी से करें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




अवैध रूप से प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें विभाग: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डीटीपी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में सभी विभाग मिशन मोड में कार्रवाई करें, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी न हो। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और सूचना मिलते ही निर्माण कार्य ध्वस्त किया जाए। डीसी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीटीपी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में पुलिस विभाग को पहले दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। डीसी ने कहा कि डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) के साथ सभी संबंधित विभाग राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगर निकाय मिलकर कार्य करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण की कार्रवाई के लिए समय पर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रशासनिक टीमें बिना किसी बाधा के मौके पर कार्रवाई कर सकें। डीसी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के कारण शहर का योजनाबद्ध विकास बाधित होता है और सरकार को भारी राजस्व नुकसान झेलना पड़ता है। इस अवसर पर डीटीपी अंजू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्न भंडारण से जुड़ी योजनाओं को गति प्रदान करें विभाग: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में अन्न भंडारण महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा की
गोदामों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारें अधिकारी-डीसी
झज्जर, 27 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में भारत सरकार द्वारा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स)की भागीदारी के साथ अन्न भंडारण की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति की समीक्षा की। दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत जिला में चिन्हित स्थानों पर गोदामों का निर्माण होना है। उन्होंने अधिकारियों को इस परियोजना को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्न भंडारण की सुविधा स्थानीय किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी। डीसी ने अन्न भंडारण से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और गति प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच एआरसीएस बिरेंद्र सिंह ने योजना के तहत जिले में प्रस्तावित गोदामों के निर्माण को लेकर जानकारी दी। उन्होंनें संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द डीपीआर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य यह है कि कम समय में गोदामों का निर्माण कार्य पूरा कराकर इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारा जाए, ताकि भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल सहकारी से समृद्धि को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ साहिती रेड्डी, डीडीपीओ निशा तंवर, तहसीलदार शेखर, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर बिरेंद्र सिंह, एआरसीएस बहादुरगढ़ जीत कुमार भुक्कल, मनोज कुमार के अलावा केंद्रीय भंडारण निगम, राज्य भंडारण निगम, हैफेड व भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी उपस्थित थे।




उद्योग विभाग के पोर्टल इन्वेस्ट हरियाणा पर लंबित ना रहे एक भी आवेदन- डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 27 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए कारगर योजनाएं लागू की हुई हैं। सरकार के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर किसी विभाग से संबंधित आवेदन 45 दिन से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में उद्योग विभाग की 42 वीं त्रैमासिक शिकायत निवारण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक मई, 2025 से अब तक हरियाणा उद्योग प्रोत्साहन केंद्र एचईपीसी के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त हुए 1317 आवेदन अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 321 मामलों को विभिन्न कारणों से मंजूरी नहीं मिली। कृभको इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के एक आवेदन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक मामला लंबित है। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ दीपक वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या बनी हुई है, जिसका जल्दी ही निवारण करवा दिया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने उद्योग विभाग के पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि विगत तीन माह में सात शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जल्दी से जल्दी इन शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु बाला, विस्तार अधिकारी हिमांशु राव, आयुष विभाग से डा. राहुल बतरा, नगर योजनाकार विभाग से अनिल कुमार, औषधि नियंत्रण विभाग से रजनीश धारीवाल आदि मौजूद रहे।
जिला परिवेदना समिति की बैठक 29 को बाल भवन में- डीसी
हरियाणा के शहरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल करेंगे अध्यक्षता
रेवाड़ी, 27 मार्च, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक रविवार, 29 मार्च को सायं 4 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 6 नए व 7 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।




शिकायतों का स्थाई समाधान करने उपरांत करे एटीआर अपलोड: सीटीएम
सीटीएम जितेंद्र कुमार ने की समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा
रेवाड़ी, 27 मार्च, अभीतक: नगराधीश जितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का स्थाई समाधान करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करना सुनिश्चित करें। नगराधीश जितेंद्र कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिविर में आई शिकायतों का समाधान उपायुक्त के निर्देशानुसार एक सप्ताह में होना चाहिए। समाधान पोर्टल पर हर विभाग की एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड होनी चाहिए। सभी अधिकारी जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनका शीघ्र व स्थाई समाधान सुनिश्चित करें। शिकायत पर की गई कार्रवाई से वादी पक्ष संतुष्ट होना चाहिए। जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर में आ रही शिकायतों मॉनिटरिंग करते है। बैठक में डीडीपीओ एचपी बंसल, एलडीएम राजीव रंजन, डिप्टी डीईओ राजेंद्र यादव, एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी दीपक, बागवानी विभाग के जेई कंवर सिंह, सिंचाई विभाग के एसडीओ योगेश, एईटीओ सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एससी, एसटी एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करे पुलिस विभाग: एसडीएम मनोज कुमार
बावल में आयोजित हुई उप-मंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक
बावल, 27 मार्च, अभीतक: बावल के एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अनुसूचित जातियां एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत उप-मंडल स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुए मामलों की समीक्षा की गई। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न होने का कोई मामला सामने आता है तो पुलिस विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का अनावश्यक दबाव ना डाला जाए। उन्होंने कहा कि जो मामले इस समय अदालतों में लंबित हैं, उनमें न्यायवादी पीड़ितों की सख्त पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलवाने का काम करें। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार किए जाने पर पीडित को राहत के तौर पर हरियाणा सरकार की ओर से 85 हजार रुपए से लेकर 8 लाख 25 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बैठक में बताया गया कि हत्या के एक केस में सवा आठ लाख रुपए पीड़ित परिवार को दिए जा चुके हैं। मार-पिटाई के एक अन्य मामले में पीड़ित पक्ष को आर्थिक सहायता के तौर पर 75 प्रतिशत राशि दी गई है, जो कि 75 हजार रुपए की है। इस अवसर पर बावल के डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, तहसील कल्याण अधिकारी एयर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजनारायण, मनोज कुमार, जलियावास की सरपंच मीना कुमारी, अलावलपुर के महीपाल आदि मौजूद रहे।




सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव अमित वर्मा ने किया सेफ हाउस का निरीक्षण
रेवाड़ी, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने शुक्रवार को सेफ हाउस का निरीक्षण किया। सचिव अमित वर्मा ने निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित स्टाफ से वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी। उन्होंने सेफ हाउस के इंचार्ज को निर्देश दिए कि जो भी वैवाहिक जोड़े वहां रुकने के लिए आए उनके कागजात सही रूप से चेक किए जाए तथा उनका रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निःशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी संपर्क कर आमजन कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जिला जेल रेवाड़ी में कैदियों के लिए चिकित्सा कैंप का आयोजन
रेवाड़ी, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला जेल रेवाड़ी में सभी कैदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कैदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जनरल चेकअप किया गया। इस अवसर पर डीएलएसए स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी की तरफ से डॉक्टर तथा उनकी टीम उपस्थित रहे।



आवश्यक सूचना
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28-03-2026 को प्रातः 07ः00 बजे से 10ः00 बजे तक (कुल 3 घंटे) 33 केवी सेक्टर-6, झज्जर पावर हाउस में मासिक रख-रखाव (डज्ब्) का कार्य किया जाएगा। इस अवधि के दौरान निम्नलिखित 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
जिसके कारण संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी
🔹 11 केवी भट्टी गेट (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी मिनी सचिवालय (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी नीलकंठ (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी सिटी नं. 1 (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी सेक्टर-6 (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी सिटी नं. 2 (न्त्) फीडर
🔹 11 केवी देव नगर (न्त्) फीडर
आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।
आदेशानुसार
उपमंडल अधिकारी (ओपी)
सिटी सब-डिवीजन, झज्जर
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (न्भ्ठटछ)’’
वैश्विक तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, जनता को मिली बड़ी राहत: शंकर धूपड़
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से महंगाई पर अंकुश लगने के साथ तेल कंपनियों पर कम होगा घाटे का दबाव: धूपड
भिवानी, 27 मार्च, अभीतक: दुनिया भर में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में बड़ी कटौती की घोषणा की है। इस फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 से घटाकर मात्र 3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर लगने वाली 10 की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। पिछले एक महीने में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $70 प्रति बैरल से उछलकर $122 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसके परिणामस्वरूप दुनिया के अधिकांश हिस्सों में ईंधन की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। ऐसे संकटपूर्ण समय में जहां विकसित देश भी बढ़ती कीमतों का बोझ जनता पर डाल रहे हैं, भारत सरकार ने अपने कर राजस्व का बलिदान देकर नागरिकों को राहत देने का रास्ता चुना है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़ ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंत्योदय और जन-कल्याण की सोच को दर्शाता है। धूपड़ ने कहा कि जब पूरी दुनिया ईंधन की कीमतों में लगी आग से झुलस रही है, तब मोदी सरकार ने एक ढाल बनकर आम आदमी की रक्षा की है। सरकार के पास दो रास्ते थे या तो चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहकर जनता पर बोझ पडने दिया जाए, या फिर खुद वित्तीय घाटा सहकर नागरिकों को सुरक्षित रखा जाए। हमारे नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से जनहित को चुना है। यही फर्क है निर्णायक नेतृत्व और सिर्फ बयानबाजी करने वालो में। जब कुछ लोग शोर और भ्रम फैलाने में लगे हैं तब सरकार जमीन पर समाधान लागू कर रही है।यही है नया भारत जहाँ संकट में जनता का साथ नहीं छूटता। धूपड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने के साथ-साथ डीजल पर 21.5 और एटीएफ (हवाई ईंधन) पर 29.5 प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगाना एक मास्टरस्ट्रोक है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि देश का संसाधन पहले देश के नागरिकों के काम आए और कोई भी अंतरराष्ट्रीय कीमतों के उतार-चढ़ाव का अनुचित लाभ न उठा सके। धूपड़ ने कहा कि सरकार के इस कदम से न केवल महंगाई पर लगाम लगेगी, बल्कि तेल कंपनियों पर पडने वाला घाटे का दबाव भी कम होगा। वही निर्यात शुल्क लगाने से घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति बनी रहेगी, जिससे आने वाले समय में किल्लत जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी। जनता को यह राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश प्रवक्ता शंकर धूपड़ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार किया। वही कांग्रेसी प्रोपगेंडा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए धूपड़ ने कहा कि पैट्रोल डीजल पर शोर मचाएंगे, परन्तु जहां कांग्रेस की सरकार सरकार है वहां दाम बढ़ाएंगे। क्योंकि कांग्रेस को आमजन के हितों व उनकी सुविधाओं की बजाए स्वयं हित व स्वयं की सुविधाओं की ज्यादा फिक्र रहती है।




नायब सैनी पंजाब में भी बीजेपी का नाश करेंगे: अभय सिंह चैटाला
भूपेंद्र हुड्डा 3 बजे यह सार्वजनिक कर देते कि 9 कांग्रेस विधायकों ने अपने वोट क्रॉस और कैंसिल किए हैं तो इनेलो के दोनो वोट कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को डालते: अभय सिंह चैटाला
किसानों की सहायता के लिए इनेलो पार्टी द्वारा जिलों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाए जाएंगे
निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और टीवी चैनल को कानूनी नोटिस भेजेंगे, या तो कादियान सबूत पेश करें वरना कोर्ट में मांगनी पड़ेगी माफी
लाइसेंस रिन्यू के मुद्दे को लेकर कल सुबह 11ः30 बजे महामहिम राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मंडियों में किसानों को पेश आ रही दिक्कतों, रसोई गैस की किल्लत, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग समेत कई मुद्दों पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चैधरी, विधायक अदित्य देवीलाल और पार्टी सेक्रेटरी नछत्तर सिंह मल्हान भी मौजूद रहे। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इनेलो के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने के मुद्दे को लेकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान हित में लाइसेंस रिन्यू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी करते हुए आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। शनिवार को सुबह 11ः30 बजे इस मुद्दे को लेकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी देंगे। सरकार को किसानों को एमएसपी न देना पड़े इसलिए लाइसेंस रिन्यू नहीं कर रही है। सरकार की नियत में खोट है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बड़े कदम का ऐलान भी करेंगे। अभय सिंह चैटाला ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी द्वारा जिलों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाए जाएंगे। पार्टी पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। हरियाणा की मंडियों की फसल को रखने की क्षमता कम है। ज्यादा धान आने पर अनाज सडकों पर बिखरा रहता है। फसल उठान में भी देरी होती है जिसके कारण किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध के चलते घरेलू गैस की आ रही किल्लत पर भी कहा कि बाजार में गैस का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। जिसके कारण लोगों को गैस के सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं और सरेआम कालाबाजारी कर गैस सिलेंडर को महंगे दामों में बेचा जा रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की भी किल्लत शुरू होगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान के अनर्गल बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देवेंद्र कादियान ने इनेलो की छवि खराब करने की गंदी मंशा से कहा था कि नामांकन के वक्त इनेलो के दो विधायक भी मौजूद थे। जबकि यह जग जाहिर है कि इनेलो का कोई विधायक नहीं गया। पार्टी इस बयान को लेकर निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान और टीवी चैनल को कानूनी नोटिस भेजेगी। या तो कादियान सबूत पेश करें, वरना कोर्ट में माफी मांगनी पड़ेगी। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अभय सिंह चैटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मतदान के दिन 3 बजे तक कुल 87 वोट डाले जा चुके थे जिसमें कांग्रेस के भी सभी विधायक वोट डाल चुके थे। उस समय तक विधानसभा स्पीकर और इनेलो के दो वोट समेत 3 वोट नहीं डाले गए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव में पोलिंग एजेंट थे। कांग्रेस के सभी विधायकों का वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देखा था। जब 3 बजे तक भूपेंद्र हुड्डा को पता चल गया था कि कांग्रेस के विधायकों ने अपने वोट क्रॉस और कैंसिल किए हैं तो फिर भूपेंद्र हुड्डा ने समय रहते उनके नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किए। इसके पीछे भी बहुत बड़ा राज है। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने में लगा था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के ही दलित उम्मीदवार को हराने की साजिश की थी। हमने किसी भी कीमत पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट नहीं देना था और अगर भूपेंद्र हुड्डा क्रॉस वोट की जानकारी दे देते तो हमारे दोनों वोट कांग्रेस के दलित उम्मीदवार को देते। कांग्रेस क्रॉस वोटिंग वालों के नाम तो बता रही है। लेकिन चार रद्द होने वाले विधायकों के नाम भी बताएं। क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द करने वाले सभी विधायक हुड्डा के चहेते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर भी पलटवार करते हुए अभय सिंह चैटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इनेलो को कांग्रेस की बी टीम बताया था। हमारे विधायकों के वोट का फैसला हमारी पार्टी करेगी। या तो मुख्यमंत्री अपनी बात को साबित करे नहीं तो उनको भी कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। जब भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात होगी तो उनसे जवाब मांगूंगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे पर अभय सिंह ने कहा कि नायब सैनी पंजाब में भी बीजेपी का नाश करेंगे। पंजाब में जाकर वो कहते हैं कि पंजाब की कानून व्यवस्था खराब है लेकिन हरियाणा में आज कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है वो उन्हें दिखाई नहीं देता। अब तो भाजपा नेताओं को भी फिरौती की धमकियां मिल रही है। कल ही एक बीजेपी के नेता को 10 करोड़ रूपए की रंगदारी की धमकी मिली है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ क्योंकि यह सब सरकार के संरक्षण में चल रहा है।
प्राइवेट बैंकों के जरिए सैकड़ों करोड़ों रुपए के सरकारी फंड के गबन करने के मामलों को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला बताया गंभीर मामला
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा में प्राइवेट बैंकों के जरिए सैकड़ों करोड़ों रुपए के सरकारी फंड के गबन करने के मामलों को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने इसे मल्टी स्टेट स्कैम करार देते हुए कहा कि इस बड़े घोटाले की जांच हर हाल में उच्च स्तरीय ही होनी चाहिए। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि हरियाणा की एक विजिलेंस ब्यूरो कई राज्यों के स्कैम को किसी हालात में मॉनिटर नहीं कर सकता है इसलिए इस महाघोटाले की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का शामिल होना जरूरी है। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने इस स्कैम की केंद्रीय जांच के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और यह मांग उठाई थी कि इस बड़ी गड़बड़ी की सीबीआई और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के फंड गड़बड़ी के तार भी इस घोटाले के साथ जुड़े नजर आए है और बैंकों की संख्या भी दो से बढ़कर तीन हो गई है। ऐसे में सरकार को इस घोटाले की गंभीरता को समझना चाहिए क्योंकि यह 590 करोड़, 700 करोड़ या फिर हजार करोड़ रुपए का ही घोटाला नहीं लग रहा है, जब पूरे भारत में इसकी जांच होगी तो यह बहुत बड़ा स्कैम निकलेगा। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि जेजेपी मांग करती है कि केंद्र सरकार को सार्वजनिक धनराशि से संबंधित इन गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की मॉनिटरिंग सीबीआई और एसएफआईओ से करवानी चाहिए। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण देश एवं प्रदेश में गैस और तेल की किल्लत की समस्या पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर तेल और गैस खरीदने के कारण जो हालात देश में पैदा हुए है, वे सबके सामने है। दुष्यंत ने कहा कि आज देश के अनेक राज्यों से तेल और गैस संकट की तस्वीरें सामने आ रही है, जो कि कोरोना से बड़े आपातकाल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में भी ऊर्जा जरूरतों की कमी नहीं रही थी, लेकिन आज घरों के चूल्हों और वाहनों के संचालन पर संकट मंडराया हुआ है। आज गैस की कमी के चलते गांव के लोग लकड़ी की आग से रोटी बनाने को मजबूर है। दुष्यंत ने कहा कि सरकार गैस की आपूर्ति पूरी करने की बजाय राशन डिपो पर केरोसिन तेल बांटने की बात कह रही है, जो कि साफ तौर पर गैस और तेल के संकट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसको गंभीरता से लेते हुए तेल-गैस के प्रबंधन को संभाले और कालाबाजारी पर लगाम लगाएं ताकि जनता पर भारी आर्थिक बोझ न पड़े।
बैंक घोटाले में एसीबी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
चंडीगढ, 27 मार्च, अभीतक: पंचकूला नगर निगम बैंक घोटाले में एसीबी ने जिस आरोपी रजत डागर को गिरफ्तार किया है उसके बैंक अकाउंट में निगम के पैसे से की गई हेराफेरी का 70 करोड़ रुपया ट्रांसफर हुआ था। जिसको रजत डागर ने आगे कई बिल्डर्स और प्राइवेट लोगों को ट्रांसफर किया। यह खुलासा जांच एजंसी ने कोर्ट में आरोपी रजत डागर का रिमांड हासिल करने की डिमांड के दौरान किया। जांच एजंसी ने रजत डागर के लिए कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने 6 दिन का रिमांड दिया। रजत डागर के वकील नीरज कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रजत डागर पर लगे आरोपों के क्योंकि डोकुमेंटली एविडेंस हैं लिहाजा कम से कम रखने की गुजारिश कोर्ट से की गई थी। नीरज डागर को जांच एजंसी ने बीती देर रात गिरफ्तार किया था। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। इस घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है जबकि इससे पहले रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था जो फिलहाल रिमांड पर है।
केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए-केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मनोहर लाल ने करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री ने बैठक में 11 विभागों की 23 महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी बैठक में आय- व्यय के डाटा प्रस्तुत करने के बजाए योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहतरीन प्लान से कार्य करे। अगर कोई समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए सुझाव दें। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीडीए को निर्देश दिए कि वे मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर शत प्रतिशत फसलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इसमें मिश्रित फसलों के अलावा खाली कृषि भूमि का भी ब्योरा भी किसानों से दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम से कम साल में एक-एक किसान मेला अवश्य लगाया जाए और किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकी तथा नए-नए बीजों के बारे में जानकारी दें तथा आयोजित किसान मेलों की फिडबेक ली जाए और अच्छे सुझावों को अपना कर किसानों को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाए। मंत्री ने कहा कि जिला में ज्यादा से ज्यादा वीटा बूथ स्थापित करवाये जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिले और लोगों के घर के नजदीक ही वीटा उत्पाद मिले, ऐसी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रशंसा प्रत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक श्री रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक श्री भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक श्री जगमोहन आनंद, असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा, महापौर श्रीमती रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेट्रोल और गैस के लेकर देश में परिस्थितियां हैं ठीक- मनोहर लाल
मंत्री मनोहर लाल ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और पेट्रोल व गैस को लेकर लम्बी लाईन के जवाब में मीडिया से कहा कि अभी देश में परिस्थितियां सब ठीक है और किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। कुछ देश युद्ध में फंसे हुए हैं अगर किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है तो भारत सरकार की पूरी तैयारी है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है।
कांग्रेस और आप पार्टी का गठजोड़ है: नायब सिंह सैनी
कहा, पंजाब की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का अंदरखाते गठजोड़ है लेकिन पंजाब की जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। श्री सैनी आज पंजाब के लुधियाना जिला में स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में समागम को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का परस्पर अंदरखाते गठजोड़ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय दोनों पार्टियों अंदर खाते एक हो जाती हैं लेकिन हर बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, इसमें पंजाब राज्य भी पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में इस प्रदेश के वीरों का अहम् योगदान रहा है। उन्होंने जिस देश एवं प्रदेश के सपने देखे थे उनको पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब विकास के मामले में पहले भी नंबर वन प्रदेश रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से इस प्रदेश में ऐसी राजनीति रही कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेल दिया गया। विकास के मामले में भी पंजाब पिछड़ गया। लेकिन, अब पंजाब की जनता कांग्रेस और आप पार्टी के अंदरूनी समझौते को समझ चुकी है, इसलिए इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा की नीतियों पर विश्वास करने का निर्णय ले लिया है। इसके बाद पंजाब भी फिर से मोदी जी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
पंचकूला के सिविल अस्पताल में दूसरी एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित होगी
सालाना लगभग 15,000 टेस्ट करेगी यह लैब
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला के सिविल अस्पताल में एक एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, हरियाणा में यह दूसरी समर्पित सुविधा होगी, इस प्रकार की लैब की सुविधा पहले रोहतक में स्थित है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस लैब को सालाना 1.65 करोड़ रुपये की लागत पर मंजूरी दी गई है, जो सालाना लगभग 15,000 एचआईवी वायरल लोड टेस्ट के अनुमानित कार्यभार पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस नई लैब को पंचकूला के सिविल अस्पताल में पहले से मौजूद ब्वअपक-19 मॉलिक्यूलर टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही, एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग के लिए जरूरी अतिरिक्त उपकरण भी खरीदे जाएंगे। इस तरीके से यह सुनिश्चित होता है कि सुविधा को तेजी से चालू किया जा सके, और इसके लिए पूरी तरह से एक नया सेटअप बनाने की जरूरत न पड़े। यह प्रोजेक्ट हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (भ्ै।ब्ै) से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया था, जबकि इसका तकनीकी मूल्यांकन राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (छ।ब्व्) द्वारा स्वतंत्र रूप से किया गया कृ जो देश में भ्प्टध्।प्क्ै से निपटने वाली सर्वोच्च संस्था है। राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप, प्रति एचआईवी वायरल लोड टेस्ट की लागत 1,100 रुपये तय की गई है।
पूरी लागत छ।ब्व् उठाएगा कृ राज्य के खजाने पर कोई बोझ नहीं
खास बात यह है कि इस टेस्टिंग सुविधा को स्थापित करने और चलाने का पूरा खर्च राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन उठाएगा, जिससे हरियाणा राज्य सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि यह एक ऐसा मॉडल है जिसे अन्य राज्य भी अपनाकर अपने बजट पर बिना कोई बोझ डाले अपनी एचआईवी जांच क्षमता का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी -पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए, नियमित वायरल लोड टेस्टिंग कोई वैकल्पिक चीज नहीं है बल्कि यह बेहद जरूरी है। ये टेस्ट डॉक्टरों को यह पता लगाने में मदद करते हैं कि क्या एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी प्रभावी ढंग से काम कर रही है, इलाज में विफलता का जल्द पता लगाने में मदद करते हैं, और वायरस को दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बनने से रोकते हैं। वायरल लोड टेस्टिंग की समय पर सुविधा न मिलने पर, मरीजों को इलाज में देरी और सेहत से जुड़ी खराब स्थितियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, हरियाणा के सभी जिलों से सैंपल पीजीआईएमएस रोहतक भेजे जाते हैं। यह नई लैब टेस्टिंग में लगने वाले समय को काफी कम कर देगी, जिससे एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की बेहतर निगरानी हो सकेगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस लैब के शुरू होने से एचआईवी की समय पर जाँच और निगरानी की सुविधा में काफी सुधार होगा। इससे उन मरीजों को फायदा होगा जिन्हें नियमित रूप से वायरल लोड टेस्टिंग की जरूरत होती है, और हरियाणा में एचआईवी, एड्स के खिलाफ चल रहे प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। पंचकूला की एचआईवी वायरल लोड लैब, हरियाणा सरकार की उस बड़ी पहल का हिस्सा है जिसका मकसद खास तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को विकेंद्रित करना और उन्हें उन लोगों तक पहुँचाना है जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का दोबारा इस्तेमाल करके, राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर काम करके, और राज्य पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़ने देकर, यह पहल एक कुशल और मरीज-केंद्रित शासन का बेहतरीन उदाहरण पेश करती है। डॉ मिश्रा ने कहा कि हर साल लगभग 15,000 टेस्ट किए जाने का अनुमान है। उम्मीद है कि यह लैब हरियाणा के एचआईवी देखभाल और इलाज नेटवर्क में एक अहम कड़ी साबित होगी, जिससे जाँच में होने वाली देरी कम होगी, इलाज की बेहतर निगरानी हो सकेगी, और अंततः लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में रबी 2026-2027 सीजन के लिए भंडारण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 550 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद के दो एजेंडे थे, नेगोसिएशन करके 80 करोड़ रुपये बचाए गए। गेहूं के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए जूट बैगों तथा अन्य बैगों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। इस निर्णय से राज्य में अनाज भंडारण की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा किसानों से खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित रख-रखाव में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। यह खरीद प्रक्रिया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मंडियों में आने वाली फसल के प्रबंधन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
असली दौलत गुरु के चरणों में और श्नामश् की कमाई में है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में समागम के समापन समारोह को किया संबोधित
हरियाणा सरकार चला रही संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार एवं प्रसार योजना
चंडीगढ़, 27 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि असली दौलत गुरु के चरणों में और नाम की कमाई में है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति गुरु के सानिध्य में ही मिलती है। मुख्यमंत्री वीरवार को पंजाब, लुधियाना के गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में आयोजित समागम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बाबा घाला सिंह जी, अनेक संत-महापुरुषगण और देश-विदेश से पधारी साध संगत उपस्थित थी। श्री नायब सिंह सैनी ने समागम में उपस्थित संगत को दुर्गाष्टमी और रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नानकसर साहिब वही पावन स्थान है, जिसकी नींव बाबा नंद सिंह जी महाराज ने अपने कठोर तप से रखी थी। उन्होंने भक्ति की उस जोत को जलाया, जिसकी लौ आज करोड़ों दिलों को रोशन कर रही है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए बाबा ईशर सिंह जी महाराज ने यहां सात वर्षों तक एकांतवास में सिमरन किया। उन्होंने कहा कि यह उन्हीं महापुरुषों की कमाई का फल है कि आज यहां कदम रखते ही मन को असीम शांति मिलती है। मुख्यमंत्री ने बाबा ईशर सिंह जी के प्रकाश उत्सव की भी बधाई दी और सबको मिल-जुलकर नफरत को मिटाने और प्रेम, सेवा व सिमरन के मार्ग पर चलने की गुरु चरणों में अरदास की। उन्होंने बाबा नारायण सिंह जी के चरणों में भी अपनी श्रद्धा अर्पित की और कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और आदेश का पालन क्या होता है। बाबा ईशर सिंह जी के एक वचन पर उन्होंने सात वर्षों तक 24 किलोमीटर दूर से जल की सेवा की। बिना थके, बिना रुके, केवल गुरु की प्रसन्नता के लिए। उन्होंने साध संगत को बताया कि इस विशाल स्थान का कोई लिखित नक्शा नहीं था। यह तो बाबा नारायण सिंह जी के मुख से निकले दिव्य आदेश और कारीगरों की श्रद्धा थी, जिससे यह भव्य गुरुघर तैयार हुआ। यह सिद्ध करता है कि जब नीयत साफ हो और गुरु पर पूर्ण विश्वास हो, तो कुदरत खुद-ब-खुद रास्ता बनाती है। उन्होंने भव्य श्री नानकसर साहिब बनवाकर अपने गुरु के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। श्री सैनी ने इस पावन स्थान पर की जा रही भोजन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां कोई संस्थागत लंगर नहीं बनता, बल्कि संगत स्वयं अपने घरों से लंगर बनाकर लाती है। यह सच्चे अर्थों में श्सांझीवालताश् का प्रतीक है। यहां अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है और केवल श्संगतश् शेष रह जाती है। उन्होंने बाबा घाला सिंह जी की निष्ठा और नम्रता के साथ इस स्थान की सेवा करने के पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि गुरु साहिबान और अन्य संत-महात्माओं, और महापुरुषों ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा श्संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रचार एवं प्रसार योजनाश् चलाई जा रही है। इस योजना के तहत श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी सहित अनेक संतों व महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जाती हैं। नवंबर, 2025 में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में गत 25 नवम्बर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजुरी में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनानगर जिला के कलेसर में जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन लगाने का निर्णय लिया गया है, वहीं श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में यादगारी गेट भी बनाया गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1984 में हुए दंगों में अनेक सिख परिवारों ने अपनों को खोया था। राज्य सरकार ने प्रदेश के ऐसे 121 परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया है, जिनके किसी सदस्य की जान दंगे में चली गई थी। उन्होंने बताया कि पंचकुला में गत 24 दिसंबर को वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शामिल हुए और उन्होंने अपने हाथों से दंगा पीड़ित परिवारजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। श्री सैनी ने गुरुओं की याद में किये जा रहे कार्यों की आगे जानकारी देते हुए बताया कि सिरसा स्थित चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी पर शोध के लिए चेयर स्थापित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि गत 11 नवम्बर को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर किया गया ,टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग रखा गया , यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम श्हिन्द की चादरश् श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर रखा है ,असंघ के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है। इनके अलावा, गत 27 अक्तूबर को ही लौहगढ़, यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है। श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से श्स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजनाश् शुरू की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के सिद्धांतों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम निरंतर कर रही है। इस अवसर पर सरदार बाबा जोगा सिंह, भाजपा के जिला प्रधान डॉ राजेंद्र शर्मा, बाबा हरविंदर सिंह नानकसर, बाबा अर्जुन सिंह पटियाला वाले, बाबा मेहर सिंह नानकसर, बाबा गुरचरण सिंह दिल्ली वाले समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।