Haryana Abhitak News 29/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1As6aLLkPt

https://www.facebook.com/share/v/1Kcv31A72w

https://www.facebook.com/share/v/14YPEstNeTy

इंडो अमेरिकन स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में अभिभावक-शिक्षक बैठक का किया गया भव्य आयोजन
सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सफल आयोजन की रही चर्चा

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडो अमेरिकन स्कूल, झज्जर में रविवार को नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणामों के उपलक्ष्य में अभिभावक-शिक्षक बैठक का भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अभिभावकों की भारी एवं उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसमें सुव्यवस्थित कक्षा आवंटन, सहायता डेस्क एवं मार्गदर्शन व्यवस्था प्रमुख रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास की दिशा में साझा प्रयासों को सुदृढ़ करना था। अभिभावकों ने अपने बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणामों का अवलोकन करते हुए संबंधित विषय अध्यापकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यवहार, अनुशासन, उपस्थिति एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। शिक्षकों ने प्रत्येक छात्र की प्रगति रिपोर्ट का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता थी, वहां अभिभावकों को स्पष्ट एवं व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, रुचियों एवं व्यवहारिक विकास को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दिया गया, जिससे उनकी भविष्य की प्रगति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। विद्यालय द्वारा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासोंकृजैसे स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा, खेलकूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षाकृपर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। अभिभावकों ने विद्यालय की इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के प्रभावी तरीके, समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति, विषय चयन एवं भविष्य के करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को यह भी सुझाव दिया कि वे घर पर बच्चों के लिए सकारात्मक एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से उनके अध्ययन में रुचि लें, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक एवं शिक्षक के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग ही विद्यार्थियों की सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अभिभावकों का सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई। यह अभिभावक-शिक्षक बैठक न केवल अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच आपसी समझ को मजबूत करने का माध्यम बनी, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुआ, जहां अभिभावकों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर, अनुशासन, आधुनिक सुविधाओं एवं समर्पित शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में प्राथमिक विभाग के वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया
झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: एचडी पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में प्राथमिक विभाग के वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री बलराज फौगाट एवं प्राचार्या श्रीमती नमिता दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी, पुस्तकें, स्कूल बैग और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर बच्चों ने डिग्री पोशाक पहनकर मंच पर पुरस्कार ग्रहण किए, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया। प्राथमिक विभाग प्रभारी प्रिति पाहवा ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चैथी और पांचवीं के अनेक विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती नमिता दास ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी समुचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, स्कूल निदेशक श्री बलराज फौगाट ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के पीछे अभिभावकों का सहयोग, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का उचित मार्गदर्शन अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले नए सत्र से विद्यालय में पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एचडी मैनेजमेंट पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि नई तकनीकों के प्रयोग से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। नए सत्र से विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के लिए इन्द्र शूटिंग रेंज का भी प्रबंधन किया है ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भविष्य की ओर बढ़ते कदम: संस्कारम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, अभिभावकों और शिक्षकों का हुआ महा-संगम’
झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में रविवार, 29 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर आयोजित पेरेंट-टीचर इंटरैक्शन में अभिभावकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस 5 घंटे के मैराथन सत्र में रिकॉर्ड संख्या में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर विद्यालय की शिक्षण पद्धति पर अपना भरोसा जताया। इस विशेष अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने उपस्थित अभिभावकों और छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. महिपाल ने कहा कि शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और कौशल विकास की एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा, ष्संस्कारम का लक्ष्य केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनाना नहीं, बल्कि समाज को एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक देना है।” डॉ. महिपाल ने अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए जोर दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और स्कूल का तालमेल अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों को सुझाव दिया कि वे बच्चों पर केवल पढ़ाई का दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचियों और मानसिक स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आज की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति कितने सजग हैं, और यही सजगता हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। सुबह 9 बजे से ही स्कूल परिसर अभिभावकों की भीड़ से गुलजार रहा। दोपहर 2 बजे तक चले इस संवाद सत्र के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक छात्र के रिपोर्ट कार्ड साझा किए और उनकी शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ व्यवहारिक सुधारों पर भी चर्चा की। रिकॉर्ड उपस्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की थी ताकि हर अभिभावक को शिक्षक के साथ बात करने का पर्याप्त समय मिल सके। अभिभावकों ने डॉ. महिपाल के दूरदर्शी नेतृत्व और स्कूल के अनुशासित वातावरण की जमकर सराहना की। इस सफल च्ज्ड के साथ ही स्कूल ने आगामी नए शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भविष्य की ओर बढ़ते कदम: संस्कारम पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, अभिभावकों और शिक्षकों का हुआ महा-संगम
रिपोर्ट कार्ड से आगे, संस्कारों की बात: संस्कारम पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का जमावड़ा

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: रविवार को संस्कारम पब्लिक स्कूल में सत्र के अंतिम दिन भव्य अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।अभिभावकों का उत्साह सैलाब देखते ही बन रहा था ।यहां सिर्फ रिजल्ट नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाई देने पर फोकस किया गया। अभिभावक -शिक्षक साझेदारी को एक नई उम्मीद और ऊंचाई देने के लिए अध्यापकों ने बताया कि रिजल्ट का निर्णय केवल अंकों के आधार पर नहीं बल्कि उनके संस्कारों, सर्वांगीण विकास को देखते हुए बनाया गया है। पूरा दिन विद्यालय परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां डिजिटल रिपोर्ट कार्ड और रचनात्मक प्रदर्शनियों ने सबका दिल जीत लिया। स्कूल के आधुनिक शैक्षिक नजरिए ने अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया, जहां शिक्षकों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों की रचनात्मकता और कौशलता पर विशेष रूप से चर्चा की। अभिभावकों ने स्कूल के अनुशासित और तकनीक युक्त वातावरण की जमकर प्रशंसा की। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ महिपाल जी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रशंसा करते हुए बताया कि किसी भी विद्यालय की सफलता के लिए उसके विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों का तालमेल बहुत जरूरी है। समय-समय पर अभिभावक गण को अपने बच्चों की सर्वांगीण विकास की रिपोर्ट लेते रहना चाहिए जिससे उनकी सफलता के लिए उचित कदम उचित समय पर उठाए जा सके। विद्यार्थियों के उत्सवर्धन के लिए महिपाल जी ने ऑन द स्पॉट विद्यार्थियों को इनाम भी दिए। बकौल महिपाल जी विद्यार्थियों को सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जो उनकी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने नए सत्र के लिए विद्यार्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी कि आने वाला साल खुशियों से और सफलताओं से भरा रहे।

भारतीय मूल्य समाजोध्दार के लिए संजीवनी- राकेश
झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: भारतीय सनातन व आध्यात्मिक परम परंपरायें समाज के लिए आदिकाल से ही उपयोगी रहे हैं। हमारा भारतीय समाज इन्हीं परंपराओं के सहारे विश्व के लिए अनुकरणीय रहा है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर चली जीवन शैली ने भारत को विश्व गुरु बनाया है। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र के ग्राम विकास प्रमुख श्रीमान राकेश ने माजरा स्थित जटेला धाम में साधनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। राकेश ने कहा कि भारतीय कुटुंब-प्रबोधन और जजमानी व्यवस्था ने समाज को इतना सुदृढ़ कर दिया था कि गौ-आधारित स्वदेसीखेती, धरतीमाता और पर्यावरण संरक्षण अपने आप हो जाते थे। भारत का कुटुंब अपने आप में सनातन मूल्य की प्रयोगशाला होता थाऔर रसोई घर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तौर पर कार्य करता था।परंतु विदेशी हुक्मरानों ने हमारी सनातन संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है।अब हमारे भारतीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का समय आ गया है। कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता तथा कर्तव्य बोध समाज व देश की सामूहिक जरूरत बन गए हैं। इसे अब हर भारतवासी ने अपनी जिंदगी का मूल मंत्र बनाना है। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख गुरुराज ने कहा कि भारत गांवो का देश है। गांव स्वावलंबी जीवन शैली के अनुपम नमूने रहे हैं। अतः हमने गांवों को स्वावलंबी स्वरूप को जीवंत करना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत राजेंद्र दास ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्वामी नितानंद ने भी भारतीय मूल्य और वेदांत परंपराओं का अपने सत्य सिद्धांत प्रकाश में सहज ढंग से प्रस्तुत करके मानवता का मार्गदर्शन किया है।अतः हमने भारतीय मूल्यों को अपनी जीवन शैली और समाज व्यवहार का आवश्यक अंग बनाना है।हरियाणा प्रांत के संघसंचालक श्रीमान प्रताप ने कहा कि ग्रामों के विकास के बिना भारत की समग्र तरक्की का सपना बेमानी है।इस मौके पर प्रभात फेरी, कन्या पूजन, गुरु पूजन ,गौ पूजन, वृक्षारोपण और वृक्ष पूजा करके अपनी पारंपरिक समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मौके पर गोविंद भारद्वाज तथा स्वामी नितानंद सेवा समिति, ग्राम पंचायत और हरियाणा के ग्राम विकास के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें सरूप राम साहब, मास्टर आशीष, जबर सिंह, सतवीर सिंह इंजीनियर, राजवीर डबास तथा सैकड़ो गांव प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन को भव्य बनाया। जटेला धाम में दो दिवसीय ग्राम विकास प्रमुखों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर भी बहुत गरिमा मयी तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें साध संगत तथा ग्राम विकास के प्रतिनिधियों ने आपस में संवाद और चर्चा करके भारत के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया, जिससे विकसित भारत का सपना साकार हो।

झज्जर स्थित अनाज मंडी परिसर में रबी फसलों की खरीद तैयारियों का जायजा लेते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

झज्जर में सरसों खरीद के साथ गेहूं खरीद की तैयारियां तेज : डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ झज्जर स्थित अनाज मंडी का किया दौरा

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने रविवार को झज्जर स्थित अनाज मंडी का दौरा कर सरसों की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया तथा आगामी गेहूं खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। डीसी ने बताया कि जिले में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो पांच निर्धारित खरीद केंद्रों पर सुचारू रूप से जारी है। वहीं 10 खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से प्रारंभ होगी, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच डीसी ने मंडी आढ़तियों की समस्याएं भी सुनी और समाधान के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि रबी फसलों की खरीद की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम जिले की सभी मंडियों में चल रही खरीद प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखेगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि रबी सीजन में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने मार्किट कमेटी कार्यालय ,किसान सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने जिला के किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही फसल मंडी में लेकर आएं और अधिक नमी वाला अनाज बिक्री के लिए न लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। डीसी ने अधिकारियों को मंडी में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा को समय पर उठान जरूरी है ताकि मंडी में व्यवस्था बनी रहे।
गेहूं 10 और सरसों खरीद के लिए 5 केंद्र पर होगी खरीद’
उपायुक्त ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, मातनहेल, माजरा दूबलधन, बहादुरगढ़, पाटोदा, आसौदा, बादली तथा ढाकला सहित कुल 10 मंडियां निर्धारित की गई हैं, जबकि सरसों की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, मातनहेल, पाटोदा, बादली एवं बहादुरगढ़ मंडियों में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डीआईपीआरओ सतीश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह, मार्किट कमेटी सचिव रामनिवास सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

जिला भर में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं: डीसी
जिला की गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी कर रही विभागीय टीमें
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुचारू सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। उपभोक्ता किसी प्रकार का पैनिक ना लें, सभी को नियमानुसार गैस वितरित की जा रही है। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की उपलब्धता पूरी तरह से सामान्य है। विभाग द्वारा सभी गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है और कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है। डीसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह वर्जित है। विभाग की टीमें होटलों और रेस्टोरेंटों में निरंतर जांच कर रही हैं। यदि कोई एजेंसी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी प्रकार का पैनिक न लें, प्रशासन द्वारा नियमानुसार गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियों से मिल रही सप्लाई: डीएफएससी’
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि जिलेभर में कुल 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। सभी एलपीजी कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति बनी हुई है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के निर्धारित समय के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों तथा बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि किसी भी आवश्यक सेवा में बाधा न आए।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित’
उन्होंने बताया कि गैस उपभोक्ताओं की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है,जिसका नंबर 01251-252516 है। कोई भी उपभोक्ता घरेलू गैस से संबंधित समस्या दर्ज करा सकते हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, उपायुक्त, झज्जर।

जन समस्याओं के समाधान के लिए आज लगेंगे समाधान शिविर
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर : डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (30 मार्च सोमवार को) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।

मादक पदार्थ 455 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 29 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को चरस के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त करने व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि जरनैल निवासी गांव झाड़ोदा नजफगढ़ दिल्ली मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह मादक पदार्थ बेचने की फिराक में सफेद रंग की गाड़ी में नया बस स्टैंड बहादुरगढ़ के पास सर्विस रोड पर खड़ा है।इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक पुनीत कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को गाड़ी सहित काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए गाड़ी सहित तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस और दो लाख पैंतीस हजार रूपए बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 455 ग्राम चरस बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नशा मुक्ति टीम ने दुबलधन के ग्रामीणों को डायल 112, साइबर क्राइम व नशा मुक्ति के बारे जागरूक किया
बहादुरगढ़, 29 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य सिपाही सपना के नेतृत्व में उनकी टीम ने दुबलधन के नागरिकों को साइबर क्राइम, डायल 112 एवं नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य सिपाही सपना ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी घातक सिद्ध होता है। नशा से हम तभी बच सकते हैं जब हम हमारे आसपास हमारे परिवार के लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में बताएंगे और नशा मुक्त समाज बनाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। आगे उन्होंने आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें।

सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र का लाभ उठाएं: कर्मजीत छिल्लर
झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में एक सामुदायिक मध्यसथा केंद्र ग्राम सचिवालय छुछकवास में खुला हुआ है उपरोक्त सामुदायिक मध्यस्था केंद्र में ग्रामीण अंचल के होने वाले छोटे विवादों का आपसी मनमुटाव दूर करके समझा कर विवादों का समाधान समझौता आपसी सहमति से कराया जाता है इस समझौता सदन में जो भी समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होगा उसका लिखित विवरण किया जाएगा तथा इस लिखित फैसले के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपील नहीं की जा सकती। शिकायतकर्ताध् प्रार्थी उपरोक्त समझौता सदन में स्वयं प्रार्थना पत्र पेश कर अपने मामले की सुनवाई करा सकता है इस प्रकार प्रार्थी पुलिस थाने व न्यायालय के चक्कर लगाने से बच सकता है उपरोक्त समझौता सदन में अब तक 27 दरखास्त प्राप्त हुई जिनमें 21 दरखास्तों पर आपसी सहमति से समझौता कराया गया । उपरोक्त समझौता सदन में नियुक्त प्रशिक्षित मध्यस्थ कर्मजीत छिल्लर ने लोगों से अपील की है कि अपने छोटे विवादों का अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता केंद्र के समक्ष रखकर लाभ उठाएं और अपने कीमती समय में पैसे की बचत करें।

झज्जर ब्रेकिंग

जिला उपायुक्त स्वॅपिंन पाटिल कि आमजन से अपील
रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचें
उपभोक्ताओं को निर्बाध तरीके से दी जा रही है सभी उत्पादों की सप्लाई
आमजन की समस्याओं के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, नंबर किया गया जारी
कोई भी परेशानी आने पर इन नंबरों से किया जा सकता है संपर्क
सप्ताह भर में हर दिन सुबह 9रू00 से 5रू00 बजे तक खुला रहता है कंट्रोल रूम
जिले के श्रमिकों से भी की अपील, पलायन से बचें
सभी की परेशानी का रखा जा रहा है पूरा-पूरा ध्यान
कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन पूरी तरह सजग

पुलिस-जन सहयोग से हुआ महायज्ञ सफल, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश
11,000 दीप प्रज्ज्वलन और हवन में 6 क्विंटल घी के उपयोग से बना दिव्य वातावरण’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा और सामाजिक समन्वय की मिसाल’

झज्जर, 29 मार्च, अभीतक: झज्जर जिले के बेरी कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पावन परिसर में पुलिस और आमजन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ का भव्य और श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, भाईचारा और मानवता का संदेश देना रहा। आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था,सामाजिक एकता और सहयोग की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। महायज्ञ में दूर-दराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली और विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। महायज्ञ के अंतर्गत 51 वैदिक पंडितों द्वारा निरंतर मंत्रोच्चारण और विधिवत अनुष्ठान किए गए,जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस भव्य आयोजन की विशेषता यह भी रही कि हवन यज्ञ और 11,000 दीप प्रज्ज्वलन के दौरान करीब 6 क्विंटल शुद्ध घी का उपयोग किया गया,जिससे वातावरण और अधिक दिव्य,सुगंधित और आध्यात्मिक बन गया। इस आयोजन में झज्जर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आमजन के साथ मिलकर इस महायज्ञ को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। महायज्ञ के पहले दिन हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से पहुंचे और हवन यज्ञ में आहुति डालकर विश्व में शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। दूसरे दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने भी महायज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित करते हुए विश्व शांति की कामना की। उन्होंने इस आयोजन को पुलिस और आमजन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए इसकी सराहना की स महायज्ञ के अंतिम दिन महंत बालक नाथ ने कार्यक्रम में पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति डाली और माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 11,000 दीप प्रज्वलित किए गए,जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आलोकित हो उठा। महंत बाबा बालक नाथ जी (अस्थल बोहर मठ,तिजारा से विधायक) ने इस सफल आयोजन के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह,पुलिस बल और आमजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा महायज्ञ में अनेक संत-महात्माओं और विद्वानों ने भी भाग लेकर अपनी आहुति दी और समाज को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। इनमें श्री श्री 1008 राघवेंद्र महाराज, कथावाचक श्री शंकरानंद महाराज, श्री श्री सूर्यनाथ (सोहटी धाम), महामंडलेश्वर करणपुरी महाराज (रोहतक), स्वामी विवेक मुनि (जैन संत, दिल्ली), अवधूत स्वामी नल स्वरूप (छुड़ानी धाम), संत अमर दास (खरक पुनिया), स्वामी कृपा सागर (टिटौली), राजू दास महाराज (बेरी), बाबा लखा सिंह (दिल्ली), स्वरूप नाथ, श्रीमहंत राजेंद्र दास जी महाराज (जटेला धाम), विजयपाल आचार्य (गुरुकुल), योगेश शास्त्री, कुलदीप भास्कर, तरुण शास्त्री, अरुण शास्त्री, धन सिंह शास्त्री और बाल ब्रह्मचारी (झज्जर) सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। इस महायज्ञ में कई सम्मानित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और टीम सदस्यों ने भी भाग लिया और अपना समर्थन दिया, जिनमें शामिल हैं जैकलिन जिंदल, कुलदीप वत्स (विधायक), राजेश जून (विधायक, बहादुरगढ़),राकेश जून (एचएल सिटी), एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी अनिल कुमार, एसएचओ विकास कादियान, हेमंत शर्मा, परजीत कुमार, पवन जिंदल, संदीप कादयान (अध्यक्ष, एमसीई), राजीव मित्तल, वीरेंद्र कुमार (गुरुकुल), तवीन कुमार, सुरेश अग्रवाल, सुनील कादयान, सुदेश कुमार और दिनेश शर्मा। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, प्रेम और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर तनावपूर्ण परिस्थितियां बनी हुई हैं और तीसरे विश्व युद्ध जैसी आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन लोगों को एकजुट कर शांति का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध हमेशा विनाशकारी होता है और इसमें किसी का भला नहीं होता। मिसाइल,हथियार और गोला-बारूद यह नहीं देखते कि कौन अपना है और कौन पराया,बल्कि यह सब कुछ नष्ट कर देते हैं। इसलिए आवश्यक है कि सभी देश और समाज शांति और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि माता भीमेश्वरी देवी की कृपा से यह महायज्ञ अपने उद्देश्य में सफल होगा और लोगों के भीतर इंसानियत की ज्योत प्रज्वलित करेगा,जिससे विश्व में शांति और सौहार्द कायम रहेगा।

जनता के परिवादों की सुनवाई की राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार एवं विधायक अनिल यादव रहे मौजूद

रेवाड़ी, 29 मार्च, अभीतक: हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि अधिकारी आम जनता के हित में कार्य करें। जन शिकायतों का समय पर निवारण हो जाए तो नागरिकों का समय खराब नहीं होगा। मंत्री श्री विपुल गोयल स्थानीय बाल भवन सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में शिकायत आने से पहले अधिकारी उसकी अपने स्तर पर जांच करें और उस पर प्रभावी कार्यवाही कर लें तो काफी समस्याओं का निवारण प्राथमिक चरण में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बुलाने का एक ही मकसद है कि जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निवारण करवाया जाए। अतएव जनसमस्याओं को लेकर अधिकारी सतर्क रहें और कहीं से कोई शिकायत आती है तो उसका तत्परता से समाधान करने का प्रयास करें। बैठक में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के साथ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल सहित अनेक अधिकारी तथा समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। गांव डालिया की तारा देवी ने शिकायत रखी कि पंचायती जमीन की सफाई नहीं हो रही है। कुछ लोग इस पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। बीडीपीओ ने बताया कि इस स्थान की सफाई करवा दी गई है। करीब 500 गज की यह जमीन शिकायतकर्ता के घर के सामने है। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कोसली के विधायक अनिल यादव को इस मामले का निपटारा करवाने के लिए कहा और जमीन पर टाइल बिछाने के निर्देश दिए। गांव रामपुरा के कुछ लोगों ने सीवरेज से संबंधित शिकायत की थी, जो कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा लाइन डलवा दी गई है। गांव खेड़ा आलमपुर के निवासी रामप्रसाद ने पंचायती जमीन में उसका हिस्सा होने की शिकायत की, जिसे मंत्री विपुल गोयल ने विधायक अनिल यादव की देखरेख में निपटाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी के निवासी मंजीत ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पर प्लॉट का कब्जा ना दिए जाने की शिकायत रखी। शहरी विकास मंत्री ने 15 दिन में इसकी रिपोर्ट डीसी को दिए जाने के स्टेट ऑफिसर दीपक घनघस को निर्देश दिए। गांव जीतपुरा के बाबूलाल ने 1.5 एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा होने की शिकायत रखी। कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर रहे मंत्री विपुल गोयल ने इस मामले में जमीन की तारबंदी करवाने के निर्देश दिए। बैठक में गांव संगवाड़ी निवासी जगराम ने संदेह जताया कि उसके बेटे की करीब बीस दिन पहले हत्या हुई है। उसे धमकियां दी जा रही हैं। राजस्व मंत्री ने यह मामला सीआईए को सौंप कर इसकी छानबीन करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार, बावल के एसडीएम मनोज कुमार, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, डीएसपी डा. रविंद्र सिंह, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता प्रदीप चैहान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण व समाजसेवी रत्नेश बंसल इत्यादि मौजूद रहे।

एलपीजी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करे संपर्क
जिला में घरेलू एल.पी.जी. गैस की निर्बाध आपूर्ति एवं पर्याप्त उपलब्धता : डीसी

रेवाड़ी, 29 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने आह्वान किया है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर कार्यदिवस पर प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में किसी भी प्रकार की कोई कमी या रुकावट नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित होम डिलिवरी उपभोक्ताओं को उनके बुक में क्रम के अनुसार सिलेंडरों की होम डिलीवरी सामान्य रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी बुकिंग को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। डीसी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि ये अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का भंडारण न करें। घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण न केवल नियमों के विरूद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत खतरनाक है। केवल जरूरत पड़ने पर ही सिलेंडर बुक करें ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
कालाबाजारी या सिलेंडरों का भंडारण करने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में विभाग कालाबाजारी या वितरण में अनियमितताओं के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है, जहां भी घरेलु एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण करता है उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट न्यायाधीश पंकज जैन ने जिला जेल परिसर का किया निरीक्षण
न्यायाधीश पंकज जैन ने जिला कारागार में लीगल एड क्लीनिक व वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम का किया उद्घाटन
न्यायाधीश ने जेल परिसर में किया पौधारोपण, बंदियों से की बातचीत

रेवाड़ी, 29 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज जैन ने रविवार को जिला जेल रेवाड़ी का निरीक्षण कर जेल में बंदियों व कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव अमित वर्मा, सीजेएम डा. रेनू सोलखे, एडीसी राहुल मोदी, डीएसपी पवन कुमार और जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल उपस्थित रहे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश पंकज जैन ने जिला जेल में कंट्रोल रूम में बनाए गए लीगल एड क्लीनिक व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने जेल में बंद बंदियों व कैदियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल परिसर के निरीक्षण के दौरान बंदियों को दिए जाने वाले भोजन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बंदियों व कैदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला कारागार के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। न्यायाधीश पंकज जैन ने जेल अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि जेल से रिहा होने के बाद वे समाज में पुनः एकीकृत हो सकें। साथ ही उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए सक्षम बनाया जाए। जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह दलाल ने बताया कि कैदियों के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार संतुलित व पौष्टिक भोजन तैयार किया जाता है और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। न्यायाधीश पंकज जैन ने निरीक्षण के उपरांत जेल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों व कैदियों को मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण कुमार बेदी
जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

रेवाड़ी, 29 मार्च, अभीतक: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाने को लेकर संकल्पित है। हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था की तरफ से संचालित रेवाड़ी शहर के जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय उत्कर्ष कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत का विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। आरएसएस के संघ संचालक प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान मोहित जैन ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश और प्रदेश में नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिकों को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी व निजी संस्थानों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा कि देश प्रदेश में हर नागरिक तक चिकित्सा की सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क ईलाज मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं 70 साल के अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड से चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे है। वहीं 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज का लाभ नागरिकों को मिलना शुरू भी हो गया है। इसी तर्ज पर उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब प्रदेश के किसी भी नागरिक को सुरक्षा की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा पुलिस प्रत्येक नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रही है। वहीं जनहितैषी योजनाएं लागू कर पात्र नागरिकों तक उनका लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से रखी गई मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री कृष्ण बेदी ने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र वितरित कर प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चैहान, प्रबंधन समिति की उप प्रधान सीमा जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन सहित काफी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

खरीद प्रक्रिया की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।
खरीद प्रक्रिया की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाए सभी आवश्यक सुविधाएं: डीसी
रबी फसल खरीद प्रबंधों को लेकर सीएम ने वीसी के माध्यम से ली जानकारी

रेवाड़ी, 29 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर सायं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों के साथ रबी फसल खरीद प्रक्रिया की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए प्रभावी कदम उठाए जाए। डीसी अभिषेक मीणा वीसी उपरांत लघु सचिवालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर खरीद प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि किसान की फसल खरीद के समय बायोमेट्रिक सत्यापन होना अनिवार्य है इसलिए यह निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि किसान स्वयं या उनके द्वारा नॉमिनेट व्यक्ति के द्वारा फसल बेच सकता है, जिसकी डिवाइस से बायोमेट्रिक सत्यापन की जाएगी। मंडी में प्रवेश द्वार पर फसल लाने वाले वाहन की फोटो ली जानी आवश्यक है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान गेट पास जारी करने, फसल तुलाई और भुगतान से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं तुरंत लागू की जाएं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल की निर्बाध खरीद और उन्हें समय पर भुगतान करना है। बैठक में अधिकारियों ने डीसी को अवगत करवाया कि मंडियों व खरीद केंद्रों पर भंडारण, बारदाना तथा अन्य आवश्यक संसाधनों के पर्याप्त प्रबंध कर लिए गए हैं। फसल खरीद, उठान और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए समन्वित कार्य योजना लागू की जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार सहित हैफेड, डीएफएससी, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, कृषि, कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम
ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर अधिकारियों को निपटान करने के दिए निर्देश

बावल, 29 मार्च, अभीतक: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रविवार को गांव टीट में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात’ के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात’ केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का एक प्रभावी और प्रेरणादायक माध्यम है। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाड़ी देशों द्वारा भारतीयों को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में सभी नागरिक एकजुट रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। बावल विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में और अधिक योजनाएं लागू की जाएंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, खोल पंचायत समिति के उप चेयरमैन पंकज यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन यादव, महेश, कार्यकारिणी सदस्य जयभगवान हरजीपुर, सतपाल सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गांव टीट में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार।

धीरे धीरे करके स्वर्ग सिधार रहे है घंटाघर चैक के दिवाने
नहीं रहा फुटपाथ का दिल बनकर धड़कने वाला मोची, राजेन्द्र रंगा

भिवानी, 29 मार्च, अभीतक: इसमें कोई दो राय नहीं है कि शहर के हर चैक चैराहे पर कुछ ऐसे दुकानदार रेहड़ी और फुटपाथ पर बैठकर रोजगार करने वाले लोग होते हैं जो आखिरी सांस तक उस चैक चैराहे की मुहब्बत में दिवाने होते हैं। कैसा ही मौसम हो,चाहे कैसी ही तबीयत हो,जब तक अपने कर्मक्षेत्र के चैक चैराहे पर आकर सुस्ता ना ले तब तक उनको कुछ भी अच्छा नहीं लगता। भिवानी का दिल कहा जाने वाले घंटा घर चैक के भी कुछ ऐसे गुमनाम फुठपाथिएं दुकानदार रहे हैं जिन्होंने मरते दम घंटाघर चैक से मुहब्बत की है। हम बात कर रहे घंटाघर चैक पर चैधरी बंसीलाल हस्पताल की चार दिवारी के पास बैठे कुछ ऐसे मोचियों और पुराने कपड़े बेचने वाले फुटपाथियों की। जिन्होंने पूरा जीवन इस चैक को समर्पित कर दिया। फुटपाथ की इस मोचीगिरी की कमाई से ये लोग न केवल अपने बच्चों को पाल गए बल्कि घंटाघर चैराहे का दिल बनकर धड़कते रहे है और हर मौसम में चैक की शान बने रहे, लेकिन वक्त के साथ साथ एक एक करके घंटाघर चैक के ये दिवाने भगवान को प्यारे होते जा रहे हैं। ऐसा ही एक दिवाना बीती रात खाडी मोहल्ला निवासी राजेंद्र रंगा नामक मोची सत्तर वर्ष की उम्र में स्वर्ग सिधार गया। जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले छह दशकों से मोची राजेन्द्र रंगा घंटाघर चैक का दिल बनकर धड़क रहा था। राजेन्द्र रंगा के पैंतीस वर्षीय बेटे सुमित रंगा ने बताया कि उनके बाऊजी घंटाघर चैक से इतना प्रेम करते थे कि बीमारी की हालत में भी रोजाना एक बार घंटाघर चैक पर आएं बिना नहीं मानते थे। उन्होंने बताया कि अक्सर ऐसा भी रहा है जब दो चार दिन वे घंटाघर चैक पर नहीं गए है तो उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी लेकिन ज्यों ही वो चैक पर आते तो आसपास का माहौल और नजारा देखकर मुस्कुरा देते थे और चमत्कारी तरीके से तबीयत ठीक हो जाती थी। विशेषकर फुटपाथ के सहारे दशकों तक परिवार पालने वाले घंटाघर चैक के दिवाने मोचियों का जब जिक्र चलता है तो शहर की आंखों के सामने स्व. रामसिंह मोची, ओमप्रकाश, खुशीराम मैहरा, निक्कुराम सिंगल, रमेश कुमार, सुरजभान, महाबीर सिंह, मदन सिंह, राजकुमार और राजेंद्र रंगा जैसे उन खास मोचियों का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है जिन्होंने पूरा जीवन घंटाघर चैक पर बिताया है और कई दशकों तक शहरवासियों के जूते पॉलिश और मरम्मत की है। नगर के प्रशासनिक अधिकारियों, उधोगपतियों के इलावा पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी बंसीलाल लाल तक के जूतें पॉलिश और रिपेयरिंग घंटा घर चैक के मोचियों ने की है। पिछले बीस बाइस वर्षों में धीरे धीरे करके उक्त तमाम मोची स्वर्ग सिधारते गए और गुमनामी के अंधेरों में खो गए। वर्तमान में फीडन, अनिल,राजेश और सुरेश सहित अनेक युवा मोची घंटाघर चैक के फुटपाथ की शान है। ग्राहकों की भीड़ के इलावा चैक के दुकानदारों और फुटपाथ पर बैठे इन मोचियों की मौजूदगी ने सदैव घंटाघर चैक को ऊर्जावान और शानदार माहौल में रखा है। तमाम सामाजिक संगठन, प्रशासन और सरकार द्वारा हमेशा समाज में पहचान बनाने वाले व्यक्ति विशेष लोगों को तो याद कर लिया जाता है लेकिन नगर के फुटपाथों पर बैठकर आजिविका कमाने वाले खासकर उन सेवादार मोचियों और रेहड़ी वालों को न तो कभी याद किया जाता है और न ही कभी संवेदनशीलता से भरी उनकी समीक्षा की जाती है कि आजीवन मजबूरी वश फुटपाथों पर बैठकर परिवार पालने वाले लोग जीवन में कितना खुद कामयाब हुए और कितना अपने बच्चों को कामयाब कर गए। सचमुच इस तबके को आज भी सरकार के कल्याणकारी स्नेही संरक्षण की जरूरत है।
डॉ वीएम बेचैन, पंडित लख्मीचंद सम्मान से विभूषित हरियाणवी कवि एवं चिंतक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *