Haryana Abhitak News 30/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1BqFsP6LzS

https://www.facebook.com/share/v/1DuTk81qBv

https://www.facebook.com/share/v/1Dp3h5dkTr

बिरोहड़ के एचडी स्कूल में अभिभावक- शिक्षक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया
झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में अभिभावक- शिक्षक मिलन समारोह (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी प्राप्त की तथा नए शैक्षणिक सत्र को लेकर शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया। समारोह के दौरान विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास और निदेशक बलराज फौगाट ने विभिन्न कक्षाओं के सभी अनुभागों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मेधावी छात्रों को पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग, स्टेशनरी एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की गई। प्राचार्या नमिता दास ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं, निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नए सत्र से विद्यालय में पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विद्यालय प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है। नए सत्र से इन्द्र शूटिंग रेंज का भी प्रबंधन किया है ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली एवं आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उनके बच्चों ने यह सफलता प्राप्त की है। समारोह में शत प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की सफलता स्पष्ट रूप से झलकी। अंत में प्राचार्या ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का विद्यालय पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्राह्मण महासभा प्रधान राज देवरखाना व महासचिव संत सुरेहती आदि सदस्यों ने गांवों में भगवान परशुराम भवन के आधारशिला के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया
झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: आज श्री ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवरखाना व महासचिव पंडित संत सुरेहती, पंडित जयपाल खुंगाई, पंडित राजेंद्र कोट आदि सभा के सदस्यों ने नौरंगपुर, ऊटलोधा, छबीली, अमादलपुर, पाटौदा, असदपर खेड़ा और अहरी गाँव में आने वाली 5 अप्रैल को सैक्टर-9, झज्जर में भगवान परशुराम भवन की आधारशिला के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। सभा महासचिव पंडित संत सुरेहती ने बताया की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविन्द शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली के द्वारा की जायेगी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा खेल राज्यमंत्री श्री गौरव गौतम, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, विधायक मुकेश पहलवान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद चंद शर्मा जी रहेंगे। श्री रामकेश जीवनपुरिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

खेड़ी जसोर के खेतों में दर्द नाक हादसा, युवा किसान की थ्रैशर में फंसने से मौत
बहादुरगढ, 30 मार्च, अभीतक: गांव खेड़ी जसोर में खेतों में काम करते समय एक दर्द नाक हादसा होने की खबर है। जानकारी अनुसार थ्रेशर मशीन में फंसने से 25 वर्षीय युवा किसान रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार रवि रविवार शाम खेत में थ्रेशर पर काम कर रहा था। इसी दौरान नट कसते समय वह मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसौदा चैकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सोमवार को परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसे फिलहाल हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था और करीब 7 महीने के बच्चे का पिता था। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

जिला में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस के लिए पर्याप्त स्टॉक: डीसी
उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल का आह्वान-अफवाहों पर ध्यान न दें आमजन
जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई, जरूरत के अनुसार ही लें ईंधन

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सप्लाई चैन सामान्य रूप से कार्य कर रही है। अनावश्यक रूप से स्टॉक करने की कोई आवश्यकता नहीं है। डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुरूप ही पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस लें तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी से बचें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक स्टॉक करना उचित नहीं है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए। यदि कहीं भी घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी ने कहा कि जिले में पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर उपलब्धता की नियमित निगरानी की जा रही है। राशन डिपो व लेबर कैंटीनों में खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन व श्रमिक वर्ग को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल व एलपीजी गैस की कालाबाजारी अथवा अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को विशेष निगरानी रखने व आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से ही व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकता है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें अधिक प्रयोग
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन जैसे बस व रेल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।
जिला में 26 गैस एजेंसी कार्यरत, पांच विशेष टीमों का गठन: डीएफएससी
डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर मांग के अनुसार समिति के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। जिला भर में 26 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जो नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। एलपीजी गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिले में 176 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जबकि लगभग 50 सीएनजी पंप भी कार्यरत हैं। एफएसओ अमरजीत सिंह को झज्जर व सपना रानी को बहादुरगढ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी नागरिक को पेट्रोल, डीजल अथवा एलपीजी गैस की आपूर्ति में कोई समस्या आती है, तो वे जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01251-254270 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में बाढ़ राहत उपायों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

मानसून सीजन से पहले हो सभी जल निकासी नालों और ड्रेनों की सफाई का कायर्रू डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की आपदा प्रबंधन और बाढ़ राहत उपायों की समीक्षा

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में बाढ़ राहत उपायों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। डीसी ने कहा कि मानसून सीजन से पहले नगर निकाय, सिंचाई, जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी व मार्केटिंग बोर्ड सहित सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले जल निकासी नालों एवं ड्रेनों की सफाई समय पर पूर्ण करें। साथ ही बाढ़ राहत से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी निर्धारित समय से पहले पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने जानकारी दी कि जिले में कुल 58 ड्रेन हैं, जिनमें 7 बड़ी ड्रेन हैं। सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य मानसून से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने निर्देश दिए कि पिछले अनुभवों के आधार पर संभावित स्थानों की पहचान करते हुए पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जहां बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है, वहां समय रहते कनेक्शन लिया जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी रिहायशी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। साथ ही फसलों को भी जलभराव से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक संसाधनों की सूची अपडेट रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, डीआरओ मनबीर सांगवान, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद, एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज, नगर परिषद बहादुरगढ़ से ईओ संजय रोहिल्ला, बेरी नपा सचिव पूजा साहू, बिजली विभाग से सुनील कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

सरकार द्वारा निर्धारित पैमानों पर हो सरसों व गेहूं की खरीद: डीसी
किसानों को गेहूं व सरसों की बिक्री में नहीं आनी चाहिए कोई परेशानी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने रबी सीजन फसलों की खरीद को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को गेहूं की खरीद को लेकर संबंधित विभागों व खरीद एजेंसियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की मंडियों में सरसों व गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसी ने फसल खरीद को सुचारू रूप से करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 28 मार्च से 6200 रूपए एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद चालू है। इसी प्रकार बुधवार एक अप्रैल से 2585 रूपए एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मंडियों के खरीद केंद्रों सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। किसानों के लिए पेयजल का प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार हो। किसानों को जागरूक करें कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि सरसों में आठ प्रतिशत से ज्यादा और गेहूं में 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। वहीं खरीदी गई उपज का नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गेहूं खरीद के 10 और सरसों खरीद के लिए 5 केंद्र निर्धारित
जिले में गेहूं की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, छारा, मातनहेल, माजरा दूबलधन, बहादुरगढ़, पाटोदा, आसौदा, बादली तथा ढाकला सहित कुल 10 मंडियां निर्धारित की गई हैं, जबकि सरसों की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, मातनहेल, ढाकला एवं बहादुरगढ़ मंडियों में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, डीएफओ साहिती रेड्डी, एसडीएम रेणुका नांदल, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल, डीडीपीओ निशा तंवर, डीएफएसओ आदित्य कौशिक, डीडीए डॉ जितेंद्र अहलावत, एक्सईएन सुमित कुमार, एएफएसओ अमरजीत सिंह संबंधित विभागों व खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिलाधीश झज्जर।

नहरों में नहाने व कूदने पर प्रतिबंध के आदेश जारी: जिलाधीश
जन सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत सख्त निर्देश लागू

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जिला से होकर गुजरने वाली विभिन्न नहरों में गर्मी के मौसम के दौरान युवाओं व अन्य व्यक्तियों द्वारा नहाने एवं कूदने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें तेज बहाव एवं अधिक गहराई के कारण डूबने से मृत्यु का गंभीर खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि बीते समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें नहरों में डूबने से लोगों की मृत्यु हुई है। कई मामलों में शव बरामद न होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर भी जटिल परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, जिससे कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई आती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला झज्जर की सभी नहरों में किसी भी व्यक्ति द्वारा कूदने, छलांग लगाने एवं नहाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी जिला नगर आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, संबंधित तहसीलदार, उप तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को सौंपी गई है। साथ ही सभी थाना प्रबंधकों को भी संबंधित नगर परिषद, नगरपालिका एवं ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा इन आदेशों का पूर्ण पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू, आरोपी से एक अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद
झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना शहर झज्जर के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने तथा जिला में अवैध असला रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दिशांत निवासी सिलाना जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए सिकंदरपुर मोड छोटा बाईपास झज्जर के पास अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमरजीत की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास एक अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पिकअप गाड़ी के ड्राइवर से नगदी छिनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर से नगदी छिनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि सोनू निवासी सुनारिया जिला सवाई माधवपुर राजस्थान ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को रात के समय अपने दोस्त के साथ गाड़ी में टमाटर की क्रेट भरकर सवाई माधोपुर से बहादुरगढ़ के लिए चला था। जब हम रोहतक रेवाड़ी झज्जर बाईपास सतगुरू ढाबा के पास पहुंचे तो पीछे से एक पिकअप गाड़ी आई और उसने हमारी गाड़ी के आगे अचानक रोक दी और उसमें से चार व्यक्ति उतरे और उन्होंने कहा कि गाड़ी की तलाशी लेनी है तो हमने गाड़ी पर लगा रास्ता तरपाल को उठाकर गाड़ी को चेक करवाने लगे तो उनमें से एक लड़के ने कनेक्टर साइड खिड़की खोलकर चेक करने लगा की गाड़ी के अंदर कुछ रखा तो नहीं है। उन्होंने मेरी जेब से ₹4000 और मेरा मोबाइल फोन छीन कर अपनी गाड़ी में बैठकर मौका से फरार हो गई। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयो के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्ष रवि कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष निवासी रायपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 30 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक जमील खान ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध असला रखने वाले तथा वांछित आरोपियों की धर पकड़ करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सोनू की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि विक्की निवासी गांव सुनवर्षा पोखरी बिहार हाल महावीर पार्क बहादुरगढ़ अवैध असला लिए हुए पीर बाबा मंदिर के सामने पुरानी कोर्ट के रास्ते पर किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उपरोक्त युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर की हर शिकायत का प्राथमिकता से निपटान करें अधिकारी: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में हर विभाग से संबंधित हर शिकायत का एक छत के नीचे तुरंत निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्या सुन रहे थे। समाधान शिविर में लगभग कुल 8 समस्याएं दर्ज की गई हैं। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निपटान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें। अधिकारी नागरिक को शिकायत निपटारे के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें, ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो सके। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसीपी अखिल कुमार, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नई दिल्ली: सोमवार को सीएलपी मीटिंग नई दिल्ली के हरियाणा भवन में श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा की अध्यक्षता’ में कांग्रेस विधानमंडल दल की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी भाग लिया।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

झज्जर में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं: डीसी
ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ने पर फोकस
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला में मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लो लाइन एरिया में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले में ऐसे क्षेत्र, जहां जलभराव की स्थिति बनी रहती है, वहां मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों का बेहतर उपयोग करते हुए किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में जिला मत्स्य अधिकारी अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में 1255 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य पालन किया जा रहा है तथा कुल 566 तालाब मौजूद हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान 13 हजार 913 टन मत्स्य उत्पादन हो चुका है। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति और संभावित क्षेत्रों की जानकारी भी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। डीसी ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि झज्जर जिला मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी स्थान रखता है। राजधानी के निकट होने के कारण यहां मछली पालन व्यवसाय को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए। गांव स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित कर किसानों को सब्सिडी, बीज, चारा, तालाब निर्माण, आधुनिक तकनीक और विपणन से संबंधित जानकारी दी जाए। डीसी ने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव पारित कर जलभराव वाली भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी कौशल, डीडीपीओ निशा तंवर, मत्स्य अधिकारी अंजू रानी, सभी खंडों के बीडीपीओ उपस्थित थे।

जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी मार्केट और प्लास्टिक कचरे की डंपिंग के खिलाफ धारा 163 लागू आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
बहादुरगढ़, 30 मार्च, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से प्लास्टिक कचरे की डंपिंग व अनलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जारी आदेशों के अनुसार बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी बाजार के चलते प्लास्टिक कचरा अनधिकृत रूप से सार्वजनिक स्थानों व भूमि पर डंपिंग करने से वायु और जल प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है और आमजन के जीवन की गुणवत्ता एवं शांति व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आदेश आमजन के हित में पारित किया गया है। यह आदेश 31 मार्च 2026 से 29 मई 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इन आदेशों के अनुपालन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग, आरटीए, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, नगर परिषद बहादुरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि आदेशों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

माजरा डी स्थित अनाज मंडी में गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लेती एसडीएम रेणुका नांदल।

रबी फसलों की खरीद की तैयारियां तेज: एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों के साथ माजरा डी स्थित अनाज मंडी का किया दौरा

बेरी, 30 मार्च, अभीतक:एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को माजरा डी स्थित अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि खरीद को लेकर उपमंडल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने माजरा खरीद केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि रबी सीजन में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हर्षोल्लास से मनाई भगवान महावीर जयंती
उनके विचार हमारा मार्ग दर्शन कर रहे है: जैन

झज्जर, 30 मार्च, अभीतक: महावीर जयंती का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेन बाजार स्थित शिब्बा पंसारी के पास भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा करने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाए। महामंत्र नवकार के जाप के साथ भंडारे की शुरुआत हुई। आयोजन समिति के संतोष जैन, दीपक जैन ने महावीर जयंती की शहर वासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महावीर जयंती अहिंसा का संदेश देती हैं। महावीर के सिद्धांत हमें हिंसा किसी भी रूप में नहीं करनी चाहिए। सदा सत्य बोलना चाहिए। संतोष जैन, दीपक जैन ने बताया जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जा रहा त्योहार जैन धर्म का प्रमुख त्यौहार है। महावीर स्वामी भगवान का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था। उन्होंने भगवान महावीर जैन के सिद्धांतों और संदेशों के बारे में बताया, अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है और जिओ और जीने दो का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी जीवन को सफल बनाने का रास्ता दिखाते हैं। संतोष जैन ने कहा भगवान महावीर ने लोगों को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने का ज्ञान दिया। जैन धर्म के साधु संत हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने के उपदेश देते हैं। उनके सिद्धांत बहुत प्रभावशाली है जो हमारे जीवन को सुगम बनाने की शक्ति रखते है। समिति के बिट्टू जैन ने बताया महावीर जयंती के दिन श्रद्धालु उपवास रखते है और जैन ग्रंथों का पाठ करते है। इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती हैं, धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता हैं। उनके विचार हमारा मार्ग दर्शन कर रहे है। उनकी जयंती प्रकृति की जयंती है क्योंकि उन्होंने प्रकृति से प्रेम करना सिखाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त जैन समाज का सहयोग रहा।

परंपराओं कीे नई दिशा: लड़की ने अपनी शादी के अवसर पर खुद घोड़ी चढ़कर घुड़चढ़ी निकाली
रोहतक, 30 मार्च, अभीतक: समाज में बदलती सोच और परंपराओं को नई दिशा देने का एक अनोखा उदाहरण डेयरी मोहल्ला में देखने को मिला, जहां एक लड़की ने अपनी शादी के अवसर पर खुद घोड़ी चढ़कर घुड़चढ़ी निकाली। आमतौर पर यह रस्म दूल्हे द्वारा निभाई जाती है, लेकिन इस पहल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ घोड़ी पर सवार होकर बारात की तरह अपनी घुड़चढ़ी निकाली। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों और संगीत के बीच निकली इस घुड़चढ़ी ने माहौल को खास बना दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समाज में बेटियों के प्रति बदलती सोच को दर्शाती है। जहां पहले कई परंपराएं केवल पुरुषों तक सीमित थीं, वहीं अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं। पिता अशोक चहल और मां सुनीता ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी परंपरा का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर अवसर पर बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। इस अनोखी पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।

बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना भी शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी: विपुल गोयल
राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जैन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था की तरफ से संचालित रेवाड़ी शहर के जैन पब्लिक स्कूल के 40वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली और समाजसेवी संजय जैन का संस्था के प्रधान मोहित जैन ने स्वागत एवं अभिवादन किया। राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाना भी शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कारवान बनाना भी उतना ही आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना होना चाहिए, जिसमें नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ भी शामिल हो। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस दिशा में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में जहां शिक्षक बच्चों को अनुशासन, ईमानदारी और सहानुभूति जैसे गुण सिखाते हैं, वहीं घर पर अभिभावक उनके व्यवहार और सोच को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलते सामाजिक परिवेश के बीच बच्चों को सही मार्गदर्शन देना और भी आवश्यक हो गया है। यदि बच्चों में प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार विकसित किए जाएं, तो वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। इस दिशा में भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने स्कूल पत्रिका जैन आलोक दर्पणम् और स्कूल सॉन्ग भी लॉन्च किया। वहीं संस्था द्वारा रखी गई मांगो को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भगवान महावीर विद्यापीठ संस्था के सदस्य, स्टाफ और विद्यार्थियों सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

आमजन की शिकायतों का निवारण करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें, मौके पर किया समाधान

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान डीसी ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के निदान का केंद्र बन रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पहुंच सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करवा रहे हैं। इन शिविरों में आने वाली शिकायतों के समाधान की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटरिंग भी करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्चाधिकारियों द्वारा भी हर सप्ताह वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के निवारण संबंधित समीक्षा की जाती है, इसलिए आमजन को इन समाधान शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव सुर्खपुर व बिहारीपुर में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से हो रहे निर्माण की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी को शिकायत पर जांच करते हुए कार्यवाही करें तथा इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेें। गांव गोठड़ा टप्पा डहीना में एससी चैपाल पर अवैध कब्जा किया हुआ है, इस शिकायत पर बीडीपीओ डहीना को निर्देश दिए कि मामले की जांच करते हुए संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इन शिकायतों के अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तय समय में समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातरू 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

नागरिक अस्पताल के लिए भेंट की गई एंबुलेंस को नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते डीसी अभिषेक मीणा।

नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में की एंबुलेंस भेंट
डीसी अभिषेक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य सेवा के लिए की समर्पित

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: सामाजिक कार्यों में सहभागिता से जीएलएस एलोपाक पा. लि. द्वारा नागरिक अस्पताल के लिए एक एंबुलेंस व मेडिकल से जुड़ा सामान भेंट किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी को उपलब्ध करवाई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित की। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि कंपनी द्वारा एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराकर जनहित के लिए सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को इस एंबुलेंस का विशेष रूप से लाभ मिलेगा, इससे गंभीर बीमारियों व आपात स्थितियों के इलाज के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा भेंट की गई इस एंबुलेंस से लोगों की जान बचाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समाज में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थाओं द्वारा सामाजिक कार्य कर निरंतर सहयोग दिया जाता है। यह सामाजिक कल्याण और समाज में भलाई के कार्यों के प्रति जीएलएस एलोपाक पा. लि. की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नागरिक अस्पताल भवन में मूलभूत सुविधाओं का डीसी ने किया निरीक्षण
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भवन का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नागरिक अस्पताल में बनाए गए नए भवन की रूपरेखा को देखा तथा उनमें जो भी मूलभूत आवश्यकताएं है उन्हें शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया, जीएलएस एलोपाक पा. लि. के निदेशक जीओरियन, सीईओ अतुल पेहवा, सीएफओ आशीष लाकोतिया, प्लांट हेड प्रभात चड्ढा, पूने पाक हेड प्रशांत सिंह, एचआर हेड नीरू यादव, डा. सुरेंद्र यादव, डा. इंद्रजीत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपमंडल कार्यालय बावल व तहसील कार्यालय बावल का निरीक्षण करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

डीसी ने एसडीएम कार्यालय व तहसील बावल का किया औचक निरीक्षण
कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर रखे विशेष ध्यान: डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय बावल व तहसील कार्यालय बावल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान की जा रही रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। डीसी ने कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखा जाए। कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण होना चाहिए, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर माहौल मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम बावल मनोज कुमार, नायब तहसीलदार बावल श्याम सुंदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सडकों पर न जमा हो पानी, ड्रेन की सफाई होना करें सुनिश्चित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने ली सडक सुरक्षा समिति की बैठक
कहा- स्कूलों में अभियान चलाकर की जाए वाहनों की जांच

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: जिला में सडकों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना हमारी सबसे जिम्मेदारी है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी वाहन चालकों के लिए सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध करवाने का दायित्व जिम्मेदारी के साथ उठाए। जिला में सडकों पर पानी जमा न हो इसके लिए ड्रेन की सफाई संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में सडक सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सभी सडकों को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय मार्गो मेन रोड सहित जिला की अन्य सडकों व चैराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाते हुए क्षतिग्रस्त सडकों की तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी सडकों के अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सडकों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साईन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अभियान चलाकर सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाए। इसमें सडक सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा स्कूलों में सडक सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक भी किया जाए। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने नार्को समन्वय कमेटी व अवैध खनन की रोकथाम को लेकर की बैठक

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला नार्को समन्वय कमेटी के अधिकारी जिला में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाएं ताकि युवा बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से बचे। इसके अलावा जिला में नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाई जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी व अवैध खनन की समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त है। सरकार की ओर से मादक पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कदम बढ़ाए जा रहे हैं जिसमें सभी विभाग प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए। डीसी ने युवाओं से आह्वान किया कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्यों में करें। नशे की समस्या समाज के लिए एक चिंतनीय समस्या है। आम नागरिक विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, इसलिए युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि बनाएं, ताकि वे नशे जैसी लत से दूर रहकर उज्जवल भविष्य बना सकें। डीसी अभिषेक मीणा ने खनन अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन न हो इसके लिए संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज जैन ने उपमंडल बावल में वकीलों के चेंबर्स का किया शिलान्यास
न्यायाधीश पंकज जैन ने रेवाड़ी, बावल व कोसली कोर्ट परिसर का किया अवलोकन

रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस पंकज जैन ने सोमवार को उपमंडल बावल में नए न्यायिक परिसर में वकीलों के चेंबर्स का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, डीसी अभिषेक मीणा, सीजेएम व डीएलएसए सचिव अमित वर्मा, सीजेएम डा. रेनू सोलखे, एसीजे सीनियर डिवीजन आलोक आनंद, एसडीएम बावल मनोज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जस्टिस पंकज जैन ने कहा कि लोग न्याय के लिए कोर्ट आते हैं और कोर्ट में आते समय उन्हें सुरक्षित महसूस होना चाहिए। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से पुख्ता होनी चाहिए। इसके अलावा न्यायाधीश पंकज जैन ने रेवाड़ी, बावल व कोसली न्यायिक परिसर का अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अवलोकन के दौरान अदालत परिसर की व्यवस्थाओं, न्यायिक कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए न्यायिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विदाई समारोह : भजन पार्टी सदस्य मदन लाल हुए सेवानिवृत
रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के भजन पार्टी सदस्य मदन लाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। विभाग के स्थानीय कार्यालय में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। जिले के गांव खोरी निवासी मदन लाल ने विभाग में जनवरी वर्ष 1992 से रेवाड़ी में अनुबंधित सदस्य भजन पार्टी से सेवा की शुरुआत की थी। जनवरी 1996 से रेगुलर के तौर पर उन्होंने भजन पार्टी के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि उनका कार्य हमेशा लोगों की भलाई और सेवा के लिए था। वे इस दौरान मिले सभी सहयोग और समर्थन के लिए आभारी हैं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत) एसके जोशी, अधीक्षक उषा रानी, एआईपीआरओ पवन कुमार, लेखाकार मनोज कुमार सहित कार्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में केंद्रीकृत साउंड सिस्टम व डिजिटल लर्निंग बोर्ड कार्यों का हुआ शुभारंभ
रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: सीएसआर गतिविधि के तहत जीएलएस एलोपाक पा. लि. गुरावड़ा के निदेशक जीरोन द्वारा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना रेवाड़ी में केंद्रीकृत सांऊड सिस्टम, डिजिटल लर्निंग बोर्ड आदि कार्यों का शुभारंभ किया। यह उद्घाटन जीएलएस एलोपाक के निदेशक जीरोन के कर कमलों द्वारा किया गया। जीएलएस एलोपाक के निदेशक जीरोन ने कहा कि कंपनी द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत संस्थान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपना योगदान देते रहेगे। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने कंपनी के पदाधिकारियों की संस्थान एवं विद्यार्थियों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा वर्ष 2024-25 में भी संस्थान में 3 डिजिटल बोर्ड, 4 एयर कंडीश्नर इत्यादि सहित एक बड़े हॉल का नवीनीकरण किया गया था। इस अवसर पर कम्पनी के सीईओ अतुल पाहवा, सी.एफ.ओ. आशीष लाखोटिया, एच.आर. हैड नीरू यादव, प्लांट हैड प्रभात चढ्ढा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी सन्नी तनेजा तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

जिला में गैस सिलेंडर आपूर्ति सुचारू रूप से जारी – डीसी
रेवाड़ी, 30 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जिला के नागरिक से आह्वान किया है कि गैस सिलेंडरों को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना दें। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक हैं और मांग से भी ज्यादा गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वर्तमान में जिला में 10 हजार से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध हैं। लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार निगरानी भी कर रहा है और हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों को लेकर कोई कालाबाजारी करता है तो उसकी तुरंत सूचना दें। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 भी जारी किया गया है।


28 वर्ष 4 माह की उत्कृष्ट सेवाओं के बाद रणबीर सिंह सांगवान सेवानिवृत्त
सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग मुख्यालय के अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) श्री रणबीर सिंह सांगवान 28 वर्ष 4 माह की संतोषजनक एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग द्वारा उनके सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद. पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खाँगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री सांगवान को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उनके अनुशासित कार्यशैली, समर्पण और सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए विभाग में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। श्री सांगवान मूल रूप से चरखी दादरी जिले के झोझू खुर्द गांव के निवासी हैं। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की और 21 नवंबर, 1997 को जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने विभाग की प्रेस शाखा से की, जिसके बाद उन्होंने सिरसा, जींद, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम एवं फतेहाबाद जैसे विभिन्न जिलों में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर उनकी मजबूत पकड़ तथा उनका मृदुभाषी व्यक्तित्व उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाता रहा। वर्ष 2012 में उन्हें उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा भवन, नई दिल्ली तथा एनसीआर में उपनिदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। अतिरिक्त निदेशक (फील्ड) के रूप में उन्होंने विभिन्न अतिविशिष्ट राजनेताओं एवं प्रमुख हस्तियों के कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और छवि को नई ऊंचाइयां मिलीं। विदाई समारोह में डॉ. कुलदीप सैनी, डॉ. साहिब राम गोदारा, श्री बी.एल. धीमान, संयुक्त निदेशक श्री नीरज टुटेजा, श्री राज सिंह कादियान सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सांगवान के परिवारजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस भावनात्मक पल को और भी यादगार बना दिया।

हिसार के आईएमसी प्रोजैक्ट में आई तेजी
देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की राह पर हरियाणा

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हिसार में विकसित किए जा रही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परियोजना के दम पर हरियाणा देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है। लगभग 2,988 एकड़ क्षेत्र में फैली यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से जुड़ी है तथा प्रस्तावित हिसार एविएशन हब के निकट स्थित है। आईएमसी को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (एकेआईसी) के तहत विकसित किया जा रहा है, जिससे हिसार को राष्ट्रीय औद्योगिक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हिसार आईएमसी परियोजना प्रदेश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मजबूत संस्थागत सहयोग, रणनीतिक योजना और प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर यह परियोजना निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के अनुसार लगभग 61 प्रतिशत भूमि औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए निर्धारित की गई है, जबकि शेष क्षेत्र हरित क्षेत्र, उपयोगिताओं और बुनियादी ढांचे के लिए रखा गया है। परियोजना में एयरोस्पेस एवं रक्षा, इंजीनियरिंग एवं फैब्रिकेशन, खाद्य प्रसंस्करण, परिधान उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे विविध और सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के लिए शत-प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है तथा नेशनल प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) से स्वीकृति समेत प्रमुख स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं। चरण-1 के लिए पर्यावरण स्वीकृति भी मिल चुकी है। कच्चे पानी के जलाशय का निर्माण, कैनाल री-एलायनमेंट तथा विद्युत आपूर्ति योजना जैसे महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। एक हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को हटाया जा चुका है और शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं, ताकि अवसंरचना विकास निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया और एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील सारवान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अजय कुमार को नूंह के उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के उपायुक्त और श्रीमाता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री अजय कुमार को नूंह के उपायुक्त तथा मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें यह कार्यभार श्री अखिल पिलानी के अवकाश के चलते सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश
दवा का रिकॉर्ड होगा रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड, डॉक्टर ने अगर बाहर की दवा लिखी तो कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री
अस्पतालों में दवा और सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सीएमओ की जवाबदेही तय होगी

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए है कि सरकारी अस्पतालों में दवा का रिकॉर्ड रियल टाइम सेंट्रलाइज्ड पोर्टल पर होगा। किस अस्पताल में कौन सी दवा उपलब्ध हैं, उस बारे में चिकित्सक को बताया जाएगा। ताकि बाहर की दवा लिखने की गुजाइंश न बचे, अगर फिर भी किसी डॉक्टर द्वारा बाहर से मिलने वाली दवा किसी मरीज की ओपीडी स्लीप पर लिखी जाती है, तो डॉक्टर उस बारे में अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने की बात लिखेंगे। इतना ही नहीं, इस कार्य के लिए सीएमओ की जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक एवं विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिओं को सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, ओपीडी प्रबंधन, डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती, दवा एवं उपकरणों की खरीद प्रक्रिया तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिशित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल आने वाले मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, उपकरणों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमीं की स्थिति किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में दवाओं के स्टॉक की रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि दवाओं की उपलब्धता पर निरंतर नजर रखी जा सके और आवश्यकतानुसार समय रहते आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवा की खरीद इत्यादि को लेकर 1 साल के लिए पैनल इत्यादि की व्यवस्था की जाएं। सीएमओ 4 दिन पहले ही पैनल संबंधित एजेंसियों को दवा उपलब्धता बारे बता दें, ताकि किसी अस्पताल में दवा की कमीं न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चिकित्सकों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां लिखने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखा जाए। इस संबंध में तय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएं, ताकि मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और उन्हें सरकारी अस्पतालों में ही समुचित उपचार मिल सके।
आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा मिले सभी अस्पतालों में
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पतालों में सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य उन्नत चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी ली और बताया गया कि 10 जिलों में आवश्यक अपडेट पूरे किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शेष 12 जिलों में इन सुविधाओं से संबंधित कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाओं के लिए अन्य जिलों में न जाना पड़े और उन्हें अपने ही जिले में बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाए। बैठक के दौरान अस्पतालों में मरीजों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार मिलना चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार स्टाफ की तैनाती, ड्यूटी रोस्टर और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की नियुक्ति बारे भी दिशा निर्देश दिए जा चुके है, जब तक फुल टाइम स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनातनी नहीं होती, तब तक कांट्रेक्ट पर चिकित्सों की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन यानि सीएमओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएं। यह भी निर्देश दिए कि जिलों में तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए और प्रदर्शन आधारित निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए।
प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया, पारदर्शिता और समयबद्धता को करें सुनिचित
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दवाओं, उपकरणों और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रोक्योरमेंट प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाओं और उपकरणों की खरीद में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। इसके साथ ही, गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और आवश्यकतानुसार बेहतर प्रथाओं को अपनाने पर भी जोर दिया गया।
सफाई व्यवस्था बेहतर मिले, हर सुविधा हो
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने फीडबैक तंत्र को भी मजबूत करने पर जोर दिया गया, ताकि मरीजों के अनुभव के आधार पर सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के मेडिकल कॉलेज की प्रगति, ईकृउपचार सेवा, आयुष्मान योजना के साथ साथ युद्ध के इस माहौल में दवा के स्टॉक, एबुलैंस में तेल की व्यवस्था और अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाले खाने इत्यादि की व्यवस्था के लिए एलपीजी उपलब्धता बारे भी चर्चा हुई। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस दिशा में ठोस कदम उठाये गए है, तथा किसी प्रकार की कहीं कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक श्री आरएस ढिल्लो, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेश डॉ. मनीष बंसल सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 01ध्2023 के तहत चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी के 13,246 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इन कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन राज्य के विभिन्न मंडलों में मंडल आयुक्तों तथा पंचकूला में उपायुक्त, पंचकूला के स्तर पर किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंबाला मंडल में 20 अप्रैल, 2026 को 1,451 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें 1,417 कर्मचारी विभिन्न विभागों में तैनात हैं जबकि 34 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। करनाल मंडल में 21 अप्रैल, 2026 को कुल 1,662 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। इनमें से 1,584 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि 78 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। रोहतक मंडल में 22 और 23 अप्रैल, 2026 को 3,750 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। इनमें से 3,389 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं तथा 361 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। हिसार मंडल में 24 और 27 अप्रैल, 2026 को 2,918 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें 2,585 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि 333 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। फरीदाबाद मंडल में 28 अप्रैल, 2026 को 960 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा, जिनमें 954 विभागों में कार्यरत हैं तथा 6 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। गुरुग्राम मंडल में 29 अप्रैल, 2026 को 1,841 अभ्यर्थियों का उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा, जिनमें 1,801 विभागों में कार्यरत हैं तथा 40 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। पंचकूला में 30 अप्रैल, 2026 को 664 अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला तथा विभिन्न विभागों एवं मंडल आयुक्त कार्यालयों से सम्बद्ध शेष अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बायोमीट्रिक सत्यापन के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक स्टाफ एवं संसाधन उपलब्ध करवाएं। साथ ही सत्यापन के उपरांत उपस्थित, अनुपस्थित तथा सत्यापित उम्मीदवारों की संख्या संबंधी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने को कहा गया है। सभी विभागाध्यक्षों से भी अनुरोध किया गया है कि वे विज्ञापन संख्या 01ध्2023 के तहत चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विभागवार एवं मंडलवार नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित तिथियों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

हरियाणा में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जगह तलाशी जाएं, सभी सरकारी विभागों में भी इन्हें चालू किया जाएं: मुख्यमंत्री
स्वीपिंग मशीनों की निगरानी के लिए अब कैमरे लगेंगे, हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की एक जैसी ड्रेस होगी लागू
मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भर में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं जाने के लिए स्थान ढूंढने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आती है, इसलिए इससे निपटने के लिए अभी से पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार को सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने बारिश से पहले होने वाली ड्रेन को सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जहां-जहां जल निकासी में दिक्कत है, उन स्थानों की पहचान कर वहां वैकल्पिक उपाय अपनाए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ऐसे स्थानों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के विकल्प तलाशे जाएं, ताकि वर्षा जल का संचयन हो सके और जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में वॉटर हार्वेस्टिंग से जुड़ा पूरा और अपडेटेड डेटा तैयार किया जाए। इसमें यह जानकारी शामिल हो कि कहां-कहां वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हुए हैं, उनमें से कितने सही तरीके से काम कर रहे हैं और किन स्थानों पर इन्हें लगाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में इन सिस्टम्स को सही तरीके से लागू किया जाए और जहां यह अभी तक नहीं लगे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर इन्हें स्थापित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में इसे विशेष रूप से लागू करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रदेश की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक, विशेष रूप से आरआईएफडी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ी है। इस दिशा में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वीपिंग मशीनों की निगरानी के लिए अब कैमरे लगेंगे
मुख्यमंत्री ने जीपीएस आधारित कचरा कलेक्शन सिस्टम की भी समीक्षा की और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रणाली में आरआईएफडी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जा रहा है। स्वीपिंग मशीनों की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए विभाग द्वारा उठाए गए कदमों का ब्यौरा देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन मशीनों पर चार कैमरे लगाए जाएंगे। एक आगे की ओर, एक ऊपर, एक नीचे और एक पीछे की ओर। उन्होंने कहा कि यदि सफाई के दौरान मशीन का नीचे लगा सेंसर बंद पाया जाता है, तो संबंधित एजेंसी को भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, अब एजेंसियों को हर महीने अपने बिल के साथ काम से संबंधित वीडियो फुटेज भी जमा करनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसकी जांच की जा सके। इसके साथ ही इस व्यवस्था में 1250 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से पेनल्टी का प्रावधान किया गया है, जिससे एजेंसियों की जवाबदेही तय होगी और काम में लापरवाही नहीं होगी।
सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी बात
मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी जोर देते हुए निर्देश दिए कि उन्हें ड्रेस, जूते और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि वे बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सकें। खास बात यह है कि पूरे हरियाणा में कार्यरत सेनेटरी वर्करों के लिए एक जैसी ड्रेस लागू करने को मुख्यमंत्री ने कहा है। बैठक में गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में सफाई व्यवस्था, जल निकासी और पानी की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन शहरी क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार सहित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

02 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य
मूल्यांकन की शुचिता बनी रहे इसको लेकर शिक्षा बोर्ड ने कसी कमर
मूल्यांकन में बच्चों के भविष्य के साथ कतई खिलवाड़ नहीं होगा-बोर्ड अध्यक्ष

भिवानी, 30 मार्च, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी(शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) फरवरीध्मार्च-2026 परीक्षाएं समापन की ओर है। सैकेण्डरी कक्षा की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 02 अप्रैल से आरंभ हो रहा है। शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य 22 जिलों में करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में सैकेण्डरी की परीक्षा के लिए 75 मूल्यांकन केन्द्र बनाए हैं। सैकेण्डरी कक्षा के अंकन कार्य हेतु लगभग 6969 अध्यापक नियुक्त किए गए हैं तथा मूल्यांकन का कार्य 24 अप्रैल तक करवाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) फरवरीध्मार्च-2026 परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 03 अप्रैल से आरंभ होकर 28 अप्रैल तक करवाया जाएगा। प्रदेशभर में सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा के लिए 52 मूल्यांकन केन्द्र बनाए हैं। सीनियर सैकेण्डरी की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 5009 प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी(शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) फरवरीध्मार्च-2026 की परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद सैकेण्डरी की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरंभ हुई थी। सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थी और ये परीक्षाएं 01 मार्च को संपन्न होने जा रही है तथा सैकेण्डरी की परीक्षाएं 26 फरवरी को शुरू होकर 20 मार्च को समाप्त हो चूकी है। इसके अतिरिक्त डीएलएड की परीक्षाओं के लिए भी 04 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन एक उप-परीक्षकध्एकल-परीक्षक द्वारा 15 उत्तरपुस्तिकाएं जांच की जानी है। इसके पश्चात प्रतिदिन 30 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जानी है। उप-परीक्षकों द्वारा जांच की गई कुल उत्तरपुस्तिकाओं में से रैण्डमली आधार पर 10 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच मुख्य परीक्षक द्वारा की जानी हैं। उन्होंने परीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण हो, मूल्यांकन में बच्चों के भविष्य के साथ कतई खिलवाड़ न हो। मूल्यांकन की शुचिता बनी रहे इसको लेकर शिक्षा विभाग व बोर्ड ने कमर कस रखी है। इस दिशा में उठाए गए ये कदम मूल्यांकन प्रणाली को और सुदृढ़ बनायेंगे।

कन्या जन्मोत्सव पर उत्सव : अमूमन बेटे के जन्म की खुशी में निभाई जाने वाली परंपरा को बेटी के जन्म पर निभाई,
महिलाओं ने गाए मंगल गीत

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: धारूहेड़ा स्थित, निवासी में एक परिवार ने अनूठी परंपरा की शुरुआत की है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। अमूमन बेटे के जन्म की खुशी में निभाई जाने वाली जन्मोत्सव की परंपरा को बेटी के जन्म पर निभाई। हर्षोल्लास से महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बैंड बाजे की धुनों पर परिवार की महिलाओं ने ताल से ताल मिलाई। धारूहेड़ा उ2ा स्थित शिकोहपुर, गुरुग्राम से स्थापित हुए आत्मा सिंह ने परिवार व रिश्तेदारों को बुला कराया भव्य भोज। बात हो रही है आत्मा सिंह और सरोज यादव की जिन्होंने पौती रिद्धि के जन्मोत्सव पर बहू मोनिका यादव को गाजे-बाजे के साथ पोती के जन्म पर जन्म महोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। नवजात कन्या रिद्धि जन्म महोत्सव में माता मोनिका यादव पिता अमित यादवऔर दादी सरोज यादव दादा आत्मा सिंह एवं रघु वीर यादव परिवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। नवजात कन्या रिद्धि के पिता अमित यादव ने बताया कि मेरे दादा स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह, पिता आत्मा सिंह, चाचा अजीत वीर यादव, प्रमुख समाजसेवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन,मीना यादव, प्रथम सेविका प्रयास स्पेशल स्कूल धारूहेड़ा, के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से प्रेरणा देते हुए यह निश्चय किया था कि जब भी घर में पुत्री का जन्म होगा उसका जन्म महोत्सव कार्यक्रम हर्ष उल्लास से मनाने का निर्णय लिया था। अमित यादव ने बताया कि मेरा पूरा परिवार सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाने का प्रयत्न प्रयास कर रहे हैं जिसमें कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य पाप के खिलाफ कन्या बचाओ संकल्प यात्रा और आठवां वचन एक प्रतिज्ञा फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में अपना योगदान दे रहे है। यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज हित में अपील की लोग बेटी जन्म महोत्सव जैसे कार्यक्रमों को अपनाएं और बेटे-बेटी के बीच फर्क करने वालों की सोच बदलने में जन जागरण मैं अपना योगदान दें। आज के दौर में पुत्र-पुत्री में कोई अंतर नहीं है। इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद धारूहेड़ा के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, इंद्रपाल मुकदम, संदीप बोहरा गुड़गांव के पूर्व जिला प्रमुख अभय सिंह यादव, यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष के प्रतिनिधि लोकेश यादव, पवन चैहान, लक्ष्मी शर्मा, देशराज तंवर, हवा सिंह धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी, गुरुग्राम के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के अलावा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गेहूं और सरसों की खरीद में किसानों को पेश आ रही दिक्कतों को जानने के लिए तमाम विधायक प्रदेशभर की मंडियों का दौरा करेंगे और किसानों की आवाज को उठाएंगे। बीजेपी हर बार घोटाला करने और किसानों को परेशान करने का नया तरीका ढूंढ़ लाती है। इस बार गेहूं खरीद के लिए ट्रैक्टर की नंबर-प्लेट की फोटो समेत किसानों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, 3-3 गारंटर जैसे मनमाने नियम बनाए गए हैं। मानो अनाज मंडी नहीं बल्कि कोई हाई सिक्युरिटी जेल हो, जहां किसानों को सजा दी जाएगी मंडियों में सरकारी खरीद पहले ही दिन ठप हो गई, क्योंकि सरकार के नये नियम और ई-खरीद पोर्टल दोनों फेल हो गए। किसान मंडियों में घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी फसल की खरीद नहीं हो सकी

किसानों और मजदूरों के लिए ऋण की ब्याज माफी के लिए घोषित की गई एकमुश्त निपटान योजना केवल घोषणा बन कर रह गई: रामपाल माजरा
योजना की आखिरी तारीख है 31 मार्च, लेकिन 30 मार्च तक बीजेपी सरकार की तरफ से योजना से संबंधित लेटर किसी भी पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) को नहीं मिला

चंडीगढ़, 30 मार्च, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बीजेपी सरकार पर किसानों और कमेरों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों से लिए गए लोन के ब्याज माफ करने के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की थी जो मात्र घोषणा बनकर ही रह गई है। एकमुश्त निपटान योजना के तहत ब्याज माफी के लिए मूल राशि को 31 मार्च तक जमा करवाना था जिसके कारण 6.81 लाख किसानों और मजदूरों को लाभ मिलता। इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है लेकिन 30 मार्च तक बीजेपी सरकार की तरफ से की गई घोषणा का कोई भी लेटर किसी भी पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) को नहीं मिला है। सरकार की तरफ से कोई निर्देश न मिलने के कारण पैक्स के अधिकारी ब्याज माफी के लिए अपनी मूल राशि जमा करवाने आ रहे किसानों और मजदूरों को एकमुश्त निपटान योजना का लाभ नहीं दे रहे। किसान और मजदूर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। दरअसल बीजेपी सरकार की किसानों और मजदूरों को राहत देने की कोई मंशा ही नहीं है सिर्फ दिखावे के लिए घोषणाएं करते हैं। रामपाल माजरा ने मंडियों में गेहूं खरीद का समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे को बढ़ा कर 24 घंटे करने और बायोमेट्रिक एवं ट्रैक्टर की नंबर प्लेट वाली शर्त को भी हटाने की बीजेपी सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बहुत सारे किसान अपनी फसल सरकार को एमएसपी पर बेचने से वंचित हो जाएंगे। रामपाल माजरा ने आगे कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए उसके लिए इनेलो पार्टी द्वारा सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले जाएंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला, राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा मंडियों में स्वयं जाकर दौरा करेंगे और किसानों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *