


https://www.facebook.com/share/v/1H1rU9KLKM
https://www.facebook.com/share/v/1C8YogfVYt
https://www.facebook.com/share/v/17g5zfgEtM



जे एस स्कूल भदानी में हवन एवं यज्ञ के साथ मनाया स्थापना दिवस
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: गांव भदानी स्थित जे एस से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का 30 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य विजयपाल ने मंत्रोच्चारण के द्वारा विद्यालय प्रांगण में हवन और यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी विद्यार्थी, स्टाफ मेंबर्स और अभिभावकों ने अपने कर कमलों द्वारा यज्ञ में आहुति डालकर इस दिवस को यादगार बनाया ।साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रसाद विपरीत किया गया। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल ने बताया कि यह संस्था पिछले 29 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में कठोर परिश्रम और मेहनत के बल पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत है। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और विद्यार्थियों में आपसी प्रेम और पवित्र विचारों की भावना पनपती है। समस्त कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थी स्टाफ मेंबर्स और अभिभावक उपस्थित रहे।


सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती की आराधना कर हवन यज्ञ में आहुतियां डाल कर नई ऊर्जा के साथ नए सत्र में काम करने का संकल्प लियाः बलराज फौगाट
हवन यज्ञ में हिस्सा लेने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: बलराज फौगाट
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ बड़े ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हवन यज्ञ के मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास एवं पंडित हरिओम शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। हवन यज्ञ में विद्यालय के अध्यापकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आहुतियां अर्पित कीं। बाबा रघुनाथ, बाबा जोतनाथ, बाबा हरिदास, माता सरस्वती एवं सभी देवी देवताओं को याद करते हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गई। इस पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का विशेष अनुभव हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखना तथा उन्हें भारतीय संस्कारों एवं परंपराओं से जोड़ना रहा। हवन यज्ञ के माध्यम से विद्यालय में सनातन परंपरा का पालन करते हुए भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने का सार्थक प्रयास किया। निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, शिक्षा और संस्कार किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें तथा उनमें नैतिक मूल्यों का समावेश करें। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका शैक्षणिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ज्ञान और नैतिकता का समन्वय ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। विद्यालयों को केवल शिक्षा देने तक सीमित न रहकर संस्कारों के केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। अंत में माता सरस्वती के समक्ष प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नए शिक्षा सत्र के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।





यज्ञ की आहुति के साथ संस्कारम में नए सत्र का श्रीगणेशय रोबोटिक्स और डॉक्टर-इंजीनियर बेटियों के लिए विशेष सौगातों का आगाज’
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में आज नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य श्हवन-पूजाश् में स्कूल के चेयरमैन डॉ महिपाल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति डाली। इस नए सत्र को और भी खास बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें शिक्षा को तकनीक और राष्ट्रसेवा से जोड़ने पर जोर दिया गया है। विद्यालय अब अपनी शिक्षा प्रणाली में रोबोटिक्स को मुख्य धारा से जोड़ने जा रहा है, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ ही, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए छब्ब्ए छैै और स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। सत्र के पहले ही दिन छात्रों के करियर को नई दिशा देने के लिए श्स्पेशल कोचिंग बैचश् की घोषणा की गई। इस दौरान बेटियों के लिए डॉक्टर और बेटों के लिए इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने हेतु विशेष मार्गदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता पर बल दिया गया। पंडितों के मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच शुरू हुआ यह सत्र न केवल शैक्षणिक सफलता, बल्कि संस्कारों और आधुनिक कौशल के संगम का प्रतीक बना। पूरा परिसर फूलों और रंगोली से महक उठा और अंत में प्रसाद वितरण के साथ सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर डॉ. महिपाल ने एक प्रभावशाली संदेश देते हुए कहा कि संस्कारम का आधार ही संस्कार और सक्षम शिक्षा का संगम है। हमारा प्रयास विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनके भीतर छिपी अद्वितीय प्रतिभा और ऊँचे व्यक्तित्व को आकार देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे नए सत्र में नई चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार की ओर कदम बढ़ाएं। चेयरमैन ने शिक्षकों को भी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू
अबकी बार परीक्षाओं में पिछले वर्षो के मुकाबले मात्र 387 नकल के मामले किए गए दर्ज, जबकि 2025 में 337, 2024 में 1105, 2023 में 2511 नकल के मामले किए गए थे दर्ज: बोर्ड चेयरमैन
10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 2 व 3 अप्रैल से शुरू: डा. पवन कुमार बोर्ड चेयरमैन
10वीं की उत्तररपुस्तिकाओं के जांच के लिए 75 अंकन केंद्र व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए 52 अंकन केंद्र 22 जिलों में बनाए गए, 24 अप्रैल तक अंकन कार्य हो जाएगा पूरा रू बोर्ड चेयरमैन
10वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए 6969 अध्यापक नियुक्त, 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए 5009 अध्यापक जांचेंगे परीक्षा
बोर्ड चेयरमैन बोले रू 15 मई तक हो जाएगी 12वीं का परिणाम घोषित, 10वीं का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में संभावित
नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को परीक्षा परिणामों के दबाव से मुक्त रखने के लिए 3 विषयों की परीक्षा परीक्षार्थी लगभग 20 अप्रैल को फिर से दे सकेंगे: बोर्ड चेयरमैन
रूटीन डेट शीट तथा लगभग 20 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में से जिसके अंक अधिक होंगे, उसके अंक जोडकर अंतिम परिणाम किया जाएगा घोषित: बोर्ड चेयरमैन


https://www.facebook.com/share/v/1H1rU9KLKM
इंडियन नेशनल लोकदल जिला इकाई झज्जर द्वारा स्थापित किसान कष्ट निवारण केंद्र पर सरकार द्वारा थोपी गई गलत नीतियों के समाधान के लिए जिला प्रधान सतपाल पहलवान की अध्यक्षता में दुकान नंबर 17 पर एक केंद्र स्थापित किया गया झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल जिला इकाई झज्जर द्वारा इंडियन नेशनल लोकदल जिला झज्जर द्वारा स्थापित किसान कष्ट निवारण केंद्र पर सरकार द्वारा थोपी गई गलत नीतियों के समाधान के लिए जिला प्रधान सतपाल पहलवान की अध्यक्षता में दुकान नंबर 17 पर एक केंद्र स्थापित किया गया है जिस भी किसान भाई को कोई समस्या है तो अपनी समस्या बताने का कष्ट करें इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सदैव किसानों के हक के लिए तैयार रहती है जब-जब भी किसने की अनदेखी किसी भी सरकार द्वारा की जाती है तो चैधरी अभय सिंह चैटाला द्वारा आगे बढ़कर उनके हितो के लिए लड़ाई लड़ी जाती है चाहे पानी की बात हो चाहे बुढ़ापा पेंशन की बात हो चाहे मण्डी में अनाज बिक्री की बात हो चैधरी अभय सिंह चैटाला हरियाणा में किसानों की आवाज बनकर इस मुहिम को चलाने का काम करते हैं जिस प्रकार सरकार ने मंडियों में किसानों का रजिस्ट्रेशन बायोमेट्रिक साइन और गेट पास मेरी फसल मेरा ब्योरा आदि गैर जरूरी थोपने का काम किया आज हरियाणा में खेती की ज्योत घटती जा रही है। ऐसे कई किसानों के पास जिनके पास खुद का ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं है जो दूसरों की जमीन बताई पर लेकर काम करते हैं किसानों पर जो थोपे गए गैर जरूरी कानून इनको इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी खारिज करती है। आज इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान के नेतृत्व में हलका प्रधान झज्जर देवेंद्र जाखड़, डॉ रविंद्र मलिक, पवन धनखड, महेंद्र सिंह, धर्मवीर जाखड़ साल्हावास, धर्मवीर दरोगा, संजय सुहाग, महावीर सुरेहती, अजीत उर्फ जीत जाखड़, खैरातीलाल अरोड़ा अदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।





पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार’
फरीदकोट से खरीदकर दिल्ली में बेचने की थी साजिश, ₹9.25 लाख में सौदा’
सोशल मीडिया के जरिए निसंतान दंपतियों को बनाते थे निशाना
बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन दिन का एक नवजात बच्चा भी सुरक्षित बरामद किया है।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह पांच सदस्यों का है और अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सलीम और आकिल के रूप में हुई है, जबकि महिला आरोपी की पहचान पंजाब के मुक्तसर के तौर पर हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नवजात बच्चे को पंजाब के फरीदकोट से लेकर आए थे और उसे दिल्ली में एक निसंतान दंपति को बेचने की तैयारी में थे। आरोपियों ने इस बच्चे को करीब सवा दो लाख रुपये में खरीदा था और इसका सौदा ₹9 लाख 25 हजार में तय किया गया था।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से निसंतान दंपतियों को टारगेट करते थे। यह गिरोह ऐसे लोगों की तलाश करता था जो संतान प्राप्ति में असमर्थ होते हैं और उन्हें अवैध तरीके से बच्चे उपलब्ध कराने का झांसा देता था।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा और संगठित है। यह गिरोह पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक सक्रिय रहा है और अब तक पांच वारदातों का खुलासा हो चुका है।इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एसीपी प्रदीप खत्री द्वारा निगरानी रखते हुए विशेष टीमें गठित की गई थीं। सेक्टर-9 मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जहां से आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियां और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जो इस नेटवर्क के और बड़े खुलासे कर सकते हैं।डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि गैरकानूनी तरीके से बच्चों को गोद दिलाना गंभीर अपराध है और इस तरह के गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों, सरगना और इस नेटवर्क से जुड़े खरीदारों तक पहुंच बनाई जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में बच्चों को खरीदने और बेचने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार सरगना की तलाश में लगातार दबिश दे रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है।पुलिस द्वारा बरामद किया गया नवजात बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।


थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ ने नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन को किया जागरूक
थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ ने नशा मुक्ति,साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ ने अग्रसेन धरमशाला बहादुरगढ़ के पास में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहरवासियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, साथ ही परिवार और समाज में भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं।साइबर क्राइम से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। लोगों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अपने पासवर्ड सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई।



चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अजय ने बताया कि रक्षित निवासी मेहंदीपुर डाबोदा ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को अपनी बहन के घर धर्म बिहार लाइनपार बहादुरगढ़ में गया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को मेरी बहन के घर के बाहर खड़ा किया था। जब मैंने बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही रवीन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रितेश निवासी विजय छपरा मुजफ्फरपुर बिहार हाल देव कॉलोनी गिझी रोड सापला के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने अन्य दो और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शहीद मुकेश कुमार की याद में कार्यक्रम, पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को दिया नशा और मोबाइल से दूर रहने का संदेश
अभिभावकों और शिक्षकों को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बेरी, 01 अप्रैल, अभीतक: शहीद अल एन मुकेश कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शिरकत करते हुए शहीद मुकेश कुमार की शहादत को नमन किया। स्कूल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहीद की याद में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, शहीद के परिजन तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और अधिक भावुक व श्रद्धामय हो गया। कार्यक्रम में जैकलिन जिंदल की भी विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि देश में शहीदों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और उनकी शहादत को सदियों तक याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल गेम्स की लत में फंसकर न केवल अपना भविष्य खराब कर रहे हैं, बल्कि कई बार आर्थिक नुकसान का कारण भी बन जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति मोबाइल गेम की लत के चलते लाखों रुपये के कर्ज में डूब गया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता का सहारा बनें और उनके सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें।पुलिस कमिश्नर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें बुरी संगत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकों से भी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा देने का आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी है, जो व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए सभी को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी।



थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ ने नशा मुक्ति, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के बारे में आमजन को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के तहत थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ ने अग्रसेन धरमशाला बहादुरगढ़ के पास में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शहरवासियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, साथ ही परिवार और समाज में भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं।साइबर क्राइम से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। लोगों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अपने पासवर्ड सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई।
चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया। बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अजय ने बताया कि रक्षित निवासी मेहंदीपुर डाबोदा ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को अपनी बहन के घर धर्म बिहार लाइनपार बहादुरगढ़ में गया था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को मेरी बहन के घर के बाहर खड़ा किया था। जब मैंने बाहर आकर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही रवीन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रितेश निवासी विजय छपरा मुजफ्फरपुर बिहार हाल देव कॉलोनी गिझी रोड सापला के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने अन्य दो और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





शहीद मुकेश कुमार की याद में कार्यक्रम, पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को दिया नशा और मोबाइल से दूर रहने का संदेश
अभिभावकों और शिक्षकों को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बेरी, 01 अप्रैल, अभीतक: शहीद अल एन मुकेश कुमार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने शिरकत करते हुए शहीद मुकेश कुमार की शहादत को नमन किया। स्कूल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहीद की याद में हवन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने आहुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, शहीद के परिजन तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और अधिक भावुक व श्रद्धामय हो गया। कार्यक्रम में जैकलिन जिंदल की भी विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि देश में शहीदों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और उनकी शहादत को सदियों तक याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल गेम्स की लत में फंसकर न केवल अपना भविष्य खराब कर रहे हैं, बल्कि कई बार आर्थिक नुकसान का कारण भी बन जाते हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति मोबाइल गेम की लत के चलते लाखों रुपये के कर्ज में डूब गया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता का सहारा बनें और उनके सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें।पुलिस कमिश्नर ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें बुरी संगत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकों से भी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा देने का आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर बीमारी है, जो व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए सभी को मिलकर इसके खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी।
ऑफिसर कालोनी के हनुमान मंदिर में भंडारा आज
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल को गुरुग्राम रोड स्थित आफिसर्ज कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी मन्दिर के सेवक अनिल कपूर ने दी। मंदिर के सेवक अनिल कपूर ने सभी भक्तजनों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस अवसर पर पहुंचकर भंडारा ले और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजे सुन्दरकांड, 8 बजे हवन, 11 बजे कन्या पूजन व ब्रह्मभोज व दोपहर 12 बजे भण्डारे का आयोजन होगा।




मान परिवार द्वारा भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों की धूम, देशव्यापी देशी घी के भंडारे का आयोजन 2 अप्रैल को होगा
लोवा कलां सिदिपुर में 2 अप्रैल को मनाया जाएगा 64 वां हनुमान जन्मोत्सव
लोवा 17 के प्रधान अशोक मान, दलबीर मान और सिकन्दर मान परिवार करता है आयोजन
स्व. माता वेदवती और स्व चैधरी श्रीचंद मान ने की थी शुरुआत
परिवार की परंपरा और श्रद्धा भाव की जीवंत परम्परा को आगे बढ़ा रहा मान परिवार
शुद्ध देशी घी से बनाया जाता है प्रसाद
देशव्यापी देशी घी के भंडारे के लिए हरियाणा के प्रसिद्ध हलवाई पहुंचे, राजनीतिक, फिल्मी सितारे और सामाजिक संगठनों से लाखों लोग करेंगे शिरकत
बहादुरगढ, 01 अप्रैल, अभीतक: बहादुरगढ़ में भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों की धूम मची हुई है। शहर में दर्जनों जगहों पर भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे लगाए जाएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा मान परिवार द्वारा आयोजित होने वाले लोवा कलां सिदिपुर के देशव्यापी देशी घी के भंडारे की चल रही है। इस बार 2 अप्रैल को 64 वां शुद्ध देशी घी का देशव्यापी भंडारा लगाया जाएगा। भंडारे की शुरुवात से पहले सुबह 8 बजे कन्या गुरुकुल की आचार्या और शिष्याएं हवन यज्ञ और मंत्रोचारण करेंगी। उसके बाद भंडारे की शुरुवात होगी और दिन भर सत्संग और सन्त महात्माओं के प्रवचन होंगे। भंडारे के लिए प्रसाद बनना शुरू हो गया है। हरियाणा के सबसे बेहतर और प्रसिद्ध हलवाई शुद्ध देशी घी का प्रसाद बनाने में जुट गए हैं। लड्डू प्रसाद लगातार बनाया जा रहा है। लोवा कलां सिदिपुर में भंडारे की शुरुवात 64 साल पहले स्व श्री हुकुमचंद मान, उनकी पुत्रवधु स्व माता वेदवती, स्व चैधरी श्रीचंद मान और उनके बड़े भाई स्व. सूरजमल मान और धर्मपत्नी स्व रामप्यारी ने की थी। अब उस परम्परा को उनके पुत्र अशोक मान, दलबीर मान ,सिकंदर मान और उनका परिवार आगे बढ़ा रहा है। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव में देश भर से खाप तपों के प्रतिनिधि, बड़ी राजीनीतिक हस्तियों के साथ फिल्मी सितारे, सामाजिक संगठन, किसान संगठनो के साथ हर वर्ग और सर्व समाज के लोग शिरकत करेंगे। मान परिवार ने देशभर के लोगों से हाथ जोड़कर भंडारा प्रसाद लेने के लिए निमंत्रण दिया है।

झज्जर: झज्जर पुलिस ने नवजात तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश
पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपी को किया गिरफ्तार,दो फरार
पुलिस ने तीन दिन का नवजात शिशु सुरक्षित बरामद
पंजाब से करीब 2 लाख में खरीदकर दिल्ली में 9 लाख 25 हजार बेचने की थी साजिश
सोशल मीडिया के जरिए निसंतान दंपतियों को बनाते थे निशाना
पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज,पूरे नेटवर्क की जांच जारी




रोहतक’ में हरे पेड़ों पर चल रहा है भ्ैटच् का पिला पंजा
कई एकड़ में फैले हरे भरे बाग को मशीनें उजाड़ रही
रोहतक, 01 अप्रैल, अभीतक: रोहतक में राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने कई एकड़ में हजारों पेड़ों से हरा भरा बाग था जिसे उजाड़ा जा रहा है। इस जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया और समाजसेवी नवीन जयहिंद ने भी अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किए। खूब बाजे बजाय लेकिन उनको वहां से दरबदर कर दिया गया। उनके तम्बू का अंतिम संस्कार होते हुए भी लोगों ने देखा। नवीन के प्रयास कामयाब नहीं हो सके और जो लोग मालिकाना हक का दावा कर रहे थे वे केस हार गए। केस हार जाना अलग बात है लेकिन इस तरह से हजारों हजार हरे भरे पेडों की बलि लेना कितना जायजा कहा जाएगा? इस जगह पर बाग को ही किसी महान विभूति के नाम से समर्पित करके एक पार्क भी तो विकसित हो सकता है। पर्यावरण के प्रहरियों को आगे आना चाहिए। भ्ैटच् को प्लाट ही बेचने हैं तो और बहुत सी साइट विकल्प हो सकती हैं। इस तरह से जीवनदाता पेड़ों की बलि लेना जायज नहीं होगा।

झज्जर: समस्याओं का हाल जानने झज्जर अनाज मंडी पहुंचे एसीएस शेखर विद्यार्थी
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आढ़तियों से जानी उनकी समस्याएं
गेट पास, लिफ्टिंग, बारदाने, जलभराव की समस्या मुख्य रूप से उभरी
आढ़ती बोले, गेट पास की समस्या जटिल कर सरकार ने किसान और आढ़तियों को किया आमने-सामने
कहा: पुरानी गेट पास की समस्या को किया जाए लागू, समय पर हो फसल का उठान
फसल ज्यादा आने की वजह से फसल के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराए जाने की रखी बात
क्हा: सरकार ने गेट पास की समस्या को बनाया जटिल,पुरानी व्यवस्था हो लागू
मंडी में पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए आढ़ती
आढ़ती बोले,समय पर हो गया उठान तो बच जाएगी उनकी मेहनत,खर्च भी आएगा कम
एसीएस ने सभी समस्याओं का समय रहते निदान करने के दिए आदेश, संतुष्ट नजर आए आढ़ती




झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ाने के लिए 1 अप्रैल को सभी 520 सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (मेगा पीटीएम) आयोजित की। इस बैठक में बालवाटिका से कक्षा बालवाटिका से 12 तक के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, ताकि उन्हें बच्चों की पढ़ाई, प्रगति से अवगत कराया जाए तथा स्कूलों से अधिक जुड़ाव के लिए प्रेरित किया जाए।
प्रगति रिपोर्ट साझा
मेगा पीटीएम के दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए तथा विद्यार्थियों की होलिस्टिक प्रगति रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से प्रस्तुत की गई, शिक्षकों को पूर्व निर्देशानुसार सभी रिकॉर्ड तैयार रखने के लिए कहा गया था। बैठक का उद्देश्य परीक्षा परिणामों के अलावा बच्चों के समग्र विकास, सीखने के स्तर एवं शिक्षा महत्व पर जागरूकता बढ़ाना था। स्वयं मूल्यांकन एवं सहपाठी मूल्यांकन पर भी बल दिया गया।
विशेष गतिविधियां एवं अधिकारी भ्रमण
कार्यक्रम में प्रवेश उत्सव, खेल आधारित गतिविधियां एवं परीक्षा परिणाम उत्सव आयोजित किए गए, जिससे स्कूल-समुदाय तालमेल मजबूत हुआ। अभिभावकों को प्रगति रिपोर्ट भरने में मार्गदर्शन एवं सामूहिक सत्रों द्वारा शिक्षा पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं मेंटॉर्स ने स्कूलों का भ्रमण कर अभिभावक-विद्यार्थियों से संवाद किया।
प्रमुख अधिकारियों का भ्रमण
डीईओ रतिंदर सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा, बीईओ बहादुरगढ़ शेर सिंह एवं जिला समन्वयक निपुण डॉ. सुदर्शन पुनिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल कसार, डीईईओ राजबाला मलिक, सीएमजीजीए खुशी ने माध्यमिक मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल खेडका गुज्जर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रुपिंदर नांदल ने राजकीय वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय दुजाना, उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने राजकीय उच्च विद्यालय खरमान, बीईओ झज्जर सुनीता देवी ने राजकीय वरिष्ठ एंड प्राथमिक विद्यालय डावला, बीईओ मातनहेल सुरेशपाल सुहाग ने राजकीय वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय झान्सवा, बीईओ साल्हावास जयपाल दहिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास, बीईओ बेरी रोहताश दहिया ने पीएमश्री कन्या वरिष्ठ एवं प्राथमिक विद्यालय बेरी का दौरा कर प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया, जिसमें नए विद्यार्थियों का फूलमाला एवं तिलक से स्वागत किया गया। सभी अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों, अध्यापकों एवं मेंटर ने मेगा पीटीएम के दौरान अभिभावकों को निपुण हरियाणा के लक्ष्यों और बच्चों की सीखने की दक्षताओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त सुपर 100, बुनियाद, ई अधिगम तथा अन्य गतिविधियों के बारें में विस्तार से चर्चा की।
नामांकन अभियान
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चला रहा है। बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाएं एवं व्यावसायिक शिक्षा से विद्यार्थियों को आकर्षित किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल नामांकन बढ़ेगा, बल्कि सरकारी स्कूलों की छवि मजबूत होगी एवं विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।






विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें अधिकारी: आयुक्त
अभिलेखागार,महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने अधिकारियों की बैठक में की विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा केे अभिलेखागार,महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने बुधवार को झज्जर में अधिकारियों की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल और डीसीपी लोगेश कुमार पी विशेष रूप से उपस्थित थे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आयुक्त एवं सचिव का स्वागत करते हुए जिला में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने बैठक के दौरान सर्वप्रथम गेहूं व सरसों खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित नियमों के अनुरूप खरीद कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत 25 करोड़ रुपये एवं उससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं सहित प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी आमजन के हितों को प्रभावित करती है, इसलिए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने जिला में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रदान की जा रही सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा,समाज कल्याण,कल्याण,आबकारी एवं कराधान विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में गुणवत्ता सुधार एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त टैक्स एवं जीएसटी से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच आईएएस, एसडीएम झज्जर रवि मीणा आईएएस, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीएमओ डॉ मंजू कादयान, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल, हैफेड के डीएम कृष्ण श्योराण, वेयर हाऊस कार्पोरेशन से डीएम रोहतास दहिया, एफसीआई से प्रबंधक अरुण मल्होत्रा, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआरओ मनबीर सांगवान, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार व अनिल रोहिल्ला, डीईओ रतिंद्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डीसी साहिल गुप्ता ने बुधवार को सरसों व गेहूं की खरीद को लेकर स्थानीय अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया
भिवानी, 01 अप्रैल, अभीतक: डीसी ने गेट पास, वाहनों की एंट्री और बायोमेट्रिक व्यवस्थाओं को चेक किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एक किसान से उनके द्वारा गेट पास कटवाने की प्रक्रिया के बारे में पूछा। वहीं डीसी ने मंडी में पांच की बजाय दस जगहों पर बॉयोमेट्रिक मशीने लगाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को फसल बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मंडी में जाने वाले सडक़ मार्ग को दुरूस्त करने और बिजली निगम को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार और डीएफएसी अपार तिवारी भी मौजूद रहे। अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढ़ुल को निर्देश दिए कि मंडी में बिक्री के लिए अनाज लेकर आने वाले ट्रैक्टरों के सामने उनके नंबर जरूर अंकित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप मंडी में सुबह छह बजे से शाम आठ तक ही गेट पास जारी किए जाएं। निर्धारित समय के अलावा अनाज मंडी में वाहनों के गेट पास जारी ना हों। उन्होंने कहा कि गेट पास मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पोर्टल पर दर्ज रिकार्ड को देखकर ही जारी किए जाएं।


अभिलेखागार व महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने झज्जर अनाज मंडी का किया दौरा
झज्जर स्थित अनाज मंडी में रबी फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर आढतियों व किसानों से की बातचीत
जिला की मंडियों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से जाना फसल खरीद का स्टेट्स
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: अभिलेखागार, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी व डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को रबी फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के तहत झज्जर अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों से रबी फसलों की खरीद, लिफ्टिंग और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। खरीद एजेंसियों ने फसल खरीद, लिफ्टिंग, किसानों को अनाज मंडियों में मूलभूत सुविधाएं और किसानों को भुगतान आदि विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से किसानों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को अधिकारियों की बैठक उपरांत प्रशासनिक सचिव शेखर विद्यार्थी व डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ झज्जर अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। गेहूं व सरसों की खरीद कर रही सभी एजेंसियों के अधिकारियों को किसानों को समय पर फसल का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, लाइट, साफ-सफाई, सुविधा केंद्र जैसी सुविधाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सीसीटीवी की रेगुलर मॉनिटरिंग तथा मोबाइल ऐप को अपडेट रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही, किसानों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क पर एक्सपर्ट कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और उनकी समस्याओं का समाधान हेल्प डेस्क पर ही हो जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 6200 रूपए एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद पहले से ही चालू है कि बुधवार एक अप्रैल से 2585 रूपए एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। वहीं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिले में गेहूं की खरीद के लिए झज्जर, बेरी,छारा, मातनहेल, माजरा दूबलधन, बहादुरगढ़, पाटोदा, आसौदा, बादली तथा ढाकला सहित कुल 10 मंडियां निर्धारित की गई हैं, जबकि सरसों की खरीद के लिए झज्जर, बेरी, मातनहेल, ढाकला एवं बहादुरगढ़ मंडियों में व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा आईएएस, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल, हैफेड के डीएम कृष्ण श्योराण, वेयर हाऊस कार्पोरेशन से डीएम रोहतास दहिया, एफसीआई से प्रबंधक अरूण मल्होत्रा सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: डीसी
आमजन घबराएं नहीं, मांग के अनुरूप जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल उपलब्ध
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि एलपीजी स्टाक की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। नागरिक किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 भी जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे कोई भी एलपीजी गैस उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा विभाग की टीमें भी निरंतर फील्ड में रहकर एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है और दैनिक आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में एलपीजी सिलेंडरो की दैनिक मांग 7500 है जबकि वर्तमान में इसके मुकाबले में लगभग 9 हजार सिलेंडरो का स्टॉक उपलब्ध है। डीसी ने आमजन से आह्वान किया है कि वे पैनिक न हो और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही अधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। एलपीजी गैस के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

गैस कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम
एसडीएम अभिनव सिवाच ने उपभोक्ताओं को तय समय व निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश
बहादुरगढ़, 01 अप्रैल, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रत्येक उपभोक्ता को निर्धारित समयावधि में घरेलू गैस आपूर्ति प्रदान करने के प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण से जुड़े सभी एजेंसी संचालकों को निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाए जाए, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर बिना किसी परेशानी के गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए नियमित चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करें। साथ ही आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य वसूली की जानकारी मिले तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग से एएफएसओ सपना देवी तथा नगर परिषद से ईओ संजय रोहिल्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना – 2027: स्व-गणना का विकल्प 16 से 30 अप्रैल तक होगा उपलब्ध: डीसी
पहली मई से 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी जानकारी
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नागरिक 16 अप्रैल, से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टलध्एप के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने आगे बताया कि जिला में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 मई से 30 मई तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा। यह कार्य जनगणना की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से प्रत्येक भवन, मकान एवं परिवार से संबंधित आधारभूत आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यक्रमों का निर्माण करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे तथा सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनगणना कर्मियों को क्षेत्र में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और कार्य निर्धारित समयावधि में सुचारू रूप से पूर्ण किया जाए। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से बचें, ताकि जिला झज्जर में यह महत्वपूर्ण कार्य प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।


शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाएं शिक्षक : एसडीएम
बेरी स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 01 अप्रैल, अभीतक: स्थानीय पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम रेणुका नांदल का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया और विद्यालय में वर्षभर चलने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यातिथि एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने अपने संबोधन में छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रेणुका नांदल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ रोहताश दहिया, प्रवक्ता प्रवीन कौशिक सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सतबीर सिंह बने प्रधान
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: झज्जर एजुकेशन सोसायटी के पदाधिकारियों के हुए चुनाव में सतबीर सिंह को प्रधान चुना गया है। रिटर्निंग ऑफिसर राधे श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदर सिंह को उपाध्यक्ष, सर्वजीत सिंह धनखड़ को सचिव, नरेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है।
झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से गुरुवार 2 अप्रैल को प्रातरू11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम रोहतक द्वारा चीफ इंजीनियर ओपी, प्रवर्तन परिमण्डल, राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों (बिजली चोरी को छोडकर) को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
अग्निपथ योजना व रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन आवेदन अब 10 अप्रैल तक
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने दी जानकारी
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा अग्निपथ योजना तथा रेगुलर एंट्री के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जो अब 10 अप्रैल तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आधिकारिक पोर्टल ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीईई) तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है तथा 10 अप्रैल के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के ऐसे युवा, जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ है और जिन्होंने 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी है तथा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अधिकतम दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर एंट्री के तहत सैनिक नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आवेदन करने से पूर्व नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और भर्ती प्रक्रिया को भली-भांति समझ लें। आवेदन करते समय अपना निजी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही दर्ज कर सबमिट अवश्य करें, ताकि भविष्य की सूचना समय पर प्राप्त हो सके।
जन समस्याओं के समाधान के लिए आज लगेंगे समाधान शिविर
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर: डीसी
झज्जर, 01 अप्रैल, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (02 अप्रैल गुरुवार को ) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातःरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ व बादली में लघु सचिवालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।



रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने की विकास परियोजनाओं तथा विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा
धारूहेड़ा औद्योगिक सेक्टर को विकसित बनाया जाए- आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा
रेवाड़ी मंडी का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव एवं जिला रेवाड़ी के लिए नियुक्त किए गए प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने डीसी अभिषेक मीणा एवं अन्य अधिकारियों के साथ जिला में चल रहे विकास कार्यों और विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। हरियाणा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने जिला में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की ओर से घोषित किए गए विकास कार्यों की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने रेवाड़ी के सेक्टर 12 में बनने वाले नए बस स्टैंड, मुख्य मार्गों के पुनर्निर्माण, रेवाड़ी-दादरी रोड, एम्स कनेक्टिविटी रोड, जाटूसाना में बनाए जा रहे राजकीय कन्या महाविद्यालय, बावल में बनने वाले कोर्ट कॉम्पलेक्स आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिला के प्रशासनिक सचिव ने निर्देश दिए कि विकास परियोजनाओं का काम तेजी से निपटाया जाए। विभागीय अधिकारी चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहें और कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास करे। इस काम में अधिकारी उपायुक्त अभिषेक मीणा की सहायता ले सकते हैं। जिला की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आयुक्त एवं सचिव ने कहा कि चेन स्नेचिंग, छोटी चोरियों के अपराधियों की धरपकड़ पर पुलिस विशेष ध्यान दे। यही अपराधी भविष्य में बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने जिला का नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए डीएसपी डा. रविंद्र सिंह को निर्देश दिए कि दवाइयों की दुकानों और स्कूल, कॉलेजों में बिक रहे नशीले पदार्थों पर निगरानी रखी जाए। जिला में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री व उत्पादन नहीं होना चाहिए। प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने धारूहेड़ा औद्योगिक सेक्टर को विकसित बनाने पर बल देते हुए कहा कि डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में एचएसआईडीसी व अन्य विभागों की मीटिंग बुलाकर इस विषय में नई कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग की नई परियोजनाओं व कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा को आश्वस्त किया कि उन्होंने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उनकी पूरी तरह से पालना की जाएगी। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, बावल के एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, आबकारी एवं कराधान विभाग की उप आयुक्त प्रीति चैधरी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण, जनसंपर्क विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार, ईटीओ परमजीत ङ्क्षसह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक – प्रशासनिक सचिव
रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव अशोक कुमार मीणा ने डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी राहुल मोदी सहित अन्य अधिकारियों के साथ रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचकर फसल खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासनिक सचिव ने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों के खातों में फसल का भुगतान निर्धारित समयावधि में करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए गए है, जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा।




खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने जिला की अनाज मंडियों का किया निरीक्षण
व्यापारियों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई, गेहूं खरीद के लिए दूसरी एजेंसी को भी जोड़ा
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अनाज मंडियों पर फसल की खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सम्बंधित अधिकारी पूरी संजीदगी बरतते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को जिले की कोसली, बावल व रेवाड़ी अनाज मंडियों में की गई व्यवस्थाओं, खरीद प्रक्रिया और सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री राजेश नागर ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पादन से लेकर खरीद प्रक्रिया तक हर सम्भव सहयोग कर रही है। वहीं उनकी फसलों की खरीद प्रक्रिया भी पारदर्शी ढंग से करने में सजग है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था पूर्ण प्रबंध किए गए है। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद प्रक्रिया में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार राज्य की सभी अनाज मंडियों में सरसों और गेहूं की खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, ताकि उनकी उपज का समय पर और सरल तरीके से उठान सुनिश्चित किया जा सके। मंत्री राजेश नागर ने निरीक्षण के दौरान मंत्री ने किसानों के लिए स्थापित हेल्प डेस्क पर दी जा रही सेवाओं, एंट्री गेट व मुख्य द्वार पर बनाए गए कक्ष, आढ़तियों के पास बारदाने की उपलब्धता तथा शिकायत रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने मंडी में आने वाले किसानों के लिए अटल कैंटीन में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली और इसे बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वर्तमान में संचालित ई-खरीद पोर्टल को अपग्रेड किया गया है, जिसमें कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान मंडियों और खरीद केंद्रों में किसान द्वारा बिक्री के लिए लाई जाने वाली गेहूं की आवक के समय, संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर सहित फोटो कैप्चर किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान कोसली में व्यापारियों व किसानों ने मंडी में फसल खरीद को लेकर आ रही परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया और एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बारदाना (बोरी) की कमी और गेहूं की खरीद एक ही एजेंसी द्वारा किए जाने से उत्पन्न दिक्कतों का उल्लेख किया गया। मंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसी से फोन पर बात की और गेहूं की खरीद के लिए दूसरी एजेंसी को भी शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके। गैस को लेकर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि एलपीजी गैस की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। कमर्शियल सिलेंडरों की भी आपूर्ति 70 प्रतिशत तक की जा रही है। इसके अलावा कालाबाजारी करने वालों और अनावश्यक स्टॉक करने वालों की सूचना मिलने पर विभाग की टीमों द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चैहान, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद, मार्केट कमेटी सचिव सत्य प्रकाश, विकास कपिल यादव चेयरमैन सोसाइटी, राजहंस मैनेजर हैफेड, मार्केट कमेटी सचिव विकास, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, धीरज यादव, प्रमोद गर्ग आदि मौजूद रहे।

एलपीजी गैस संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर करें संपर्क: डीसी
जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आमजन न हो पैनिक
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। जिलेभर की सभी एजेंसियों में नियमित रूप एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला वासियों से पैनिक न होने का आह्वान किया है। डीसी ने कहा कि यदि किसी नागरिक को एलपीजी गैस से संबंधित समस्या आती है तो जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर संपर्क कर सकता है, उनकी समस्या का तत्परता से निवारण करवाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में ऑनलाइन बुकिंग पर निर्धारित समय पर गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों की घरों में सामान्य रूप से सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा जिला में पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। टीमों द्वारा फील्ड में जाकर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अनावश्यक रूप से भंडारण करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के नागरिक जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इनका भंडारण न करें।
पीएनजी कनेक्शन का लाभ लें उपभोक्ता: डीसी
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी में आईजीएल द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। रेवाड़ी में करीब 20 हजार पीएनजी के कनेक्शन भी उपभोक्ताओं द्वारा लगवाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के जिस क्षेत्र में आईजीएल की पाइप लाइन उपलब्ध है वहां के घरों में रियायत के साथ पीएनजी कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं से पीएनजी कनेक्शन लगवाने का आह्वान किया है।
जिला में 16 अप्रैल से शुरू होगा स्वरूजनगणना कार्य: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रेसवार्ता में जनगणना-2027 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक भवन सूचीकरण जनगणना शुरू होगी, जिसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि तय की गई है, जिसमें नागरिक स्वयं अपने भवन सूचीकरण और आवास जनगणना के बारे में डिजिटल माध्यम से जानकारी भर सकेंगे। इससे नागरिक आसानी से जनगणना से संबंधित सवालों के जवाब भर सकेंगे। इससे जनगणना कार्य में पारदर्शिता आएगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा 1 मई से 30 मई तक एन्यूमरेशन द्वारा घर-घर जाकर जनगणना कार्य किया जाएगा। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए टीम सदस्य डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए अधिकारी व कर्मचारी ही घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारी लेंगे। इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप-निदेशक अमित पंवार सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।


बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने खोल क्षेत्र में बारिश से प्रभावित गांवों का किया दौरा
खेतों में पहुंच फसलों के हुए नुकसान का लिया जायजा
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बुधवार को जिला के खोल क्षेत्र में किसानों के खेतों में पहुंचकर हाल ही में हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला के गांव धारण, राजगढ़, टांकड़ी, आरामनगर, कनुका, बनीपुर, नचाना और सुलखा आदि गांवों के खेतों में पहुंचकर बरसात व ओलावृष्टि से हुई क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और फसल नुकसान का सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सर्वे पूरा करें और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजें, ताकि राहत कार्य में देरी न हो। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है और हर प्रभावित किसान तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
विधायक ने बावल अनाज मंडी में पहुंचकर फसल खरीद प्रक्रिया प्रबंधों की ली जानकारी
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बुधवार को अनाज मंडी बावल में पहुंच कर मंडी में शुरू हुई खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने इस अवसर पर किसानों और आढ़तियों से बातचीत करके सुविधाओं की बारीकी से हर पहलू पर जांच कर अधिकारियों और आढ़तियों को दिशा निर्देश भी दिए। एसडीएम बावल मनोज कुमार ने बताया कि अनाज मंडी बावल में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरे प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे, पीने के पानी व अन्य सभी सुविधाएं की गई है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बावल श्याम सुंदर, सचिव मार्केट कमेटी बावल, अनिल रायपुरिया, बिरेंद्र सिंह छिल्लर, मंडल अध्यक्ष रमेश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की स्मृति में आज होगा स्मृति वाटिका का लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी शिरकत
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत फ्लाईट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के प्रथम बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 09 बजे गांव माजरा में फ्लाईट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव स्मृति वाटिका का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार करेंगे।
अंचि देवी एवं चिरंजीलाल की स्मृति में खरखड़ी में निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर 2 अप्रैल को
भिवानी, 01 अप्रैल, अभीतक: भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा स्वर्गीय श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जी की पुण्य स्मृति में 38 वां निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर वीरवार 2 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह शिविर धर्मशाला, सरभू राम चिरंजीलाल बस अड्डा, वीपीओ खरखड़ी 52 वाली, तहसील लोहारू, भिवानी में लगाया जाएगा। शिविर में दिल्ली व गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जी का पूरे हरियाणा राज्य में आदर व मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कभी किसी जरूरतमंद को अपने घर से खाली हाथ नहीं जाने दिया। आज भी उनके नाम का उदाहरण देते हुए पूरे क्षेत्र में समाज सेवा की लौ प्रज्वलित है जो हर जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उम्मीद का उजियारा फैला रही है। राजेश चेतन ने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ को जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा श्रीमती अंचि देवी एवं श्री चिरंजीलाल जैसे परोपकारियों से ही मिली है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के प्रतिष्ठित इंडिया गांधी आई हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच व मोतियाबिंद का पूर्णतः निःशुल्क आपरेशन करेंगे। दिल्ली के विश्व प्रसिद्ध राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल एवं कैंसर जांच करेंगे।
हनुमान ढाणी चैक सर्कुलर मार्ग पर एक माह से बह रहा है पेयजल: भारद्वाज
बूंद-बूंद पानी बचाने का जल संरक्षण साक्षरता अभियान
संबंधित विभाग के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को दिया गया संज्ञान में: अशोक भारद्वाज
भिवानी, 01 अप्रैल, अभीतक: विश्व जल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति द्वारा शहर में जल संरक्षण को लेकर व्यापक जल साक्षरता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लीकेज पाइपलाइन, व्यर्थ बहते पानी और जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए संबंधित विभाग व उपभोक्ताओं को जल संरक्षण साक्षरता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। आज स्थानीय हनुमान ढाणी चैक सर्कुलर मार्ग पर हजारों लीटर पेयजल पाईप लाईन से व्यर्थ बह रहा है। उसके लिए संबंधित विभाग व उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। अभियान के सूत्रधार एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि “पानी की हर बूंद अनमोल है, इसे व्यर्थ बहने से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है, ऐसे में यदि अभी से पानी का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में पेयजल की गंभीर किल्लत हो सकती है। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइनों में हो रहे लीकेज पर चिंता जताते हुए कहा कि संबंधित विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। जहां भी पाइपलाइन टूटी हुई है या गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किया जाना चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों तक स्वच्छ जल पहुंच सके। उन्होंने कहा कि हनुमान ढाणी चैक सर्कुलर मार्ग पर एक माह से हजारों लीटर पेयजल खराब हो रहा, विभाग इस मामले जल्द संज्ञान लेते हुए पेयजल को व्यर्थ होने से बचाएं। अशोक भारद्वाज ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जितनी आवश्यकता हो, उतना ही पानी उपयोग में लें और जल का सदुपयोग करें। उन्होंने सुझाव दिया कि घरों और गलियों में लगे नलों पर टोटी अवश्य लगाई जाए, जिससे पानी का अनावश्यक बहाव रोका जा सके। साथ ही, जहां सीवरेज का पानी मिल रहा है, वहां संबंधित समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इस अभियान के माध्यम से संस्था का उद्देश्य लोगों में जल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को भिवानी के सांसद चैधरी धर्मवीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कनिष्ट व वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में दिया गया है। ताकि समय रहते हुए हजारों लिटर पेयजल को व्यर्थ होने से बचाया जा सके।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में प्रवेश उत्सव का भव्य आगाजय हवन-यज्ञ और परीक्षार्थियों के अभिनंदन से गूँजा परिसर
रेवाड़ी, 01 अप्रैल, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आज नवीन शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ प्रवेश उत्सव के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें संस्कृत व्याख्याता महेश शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच प्राचार्य विनोद कुमार यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा आहुतियाँ डालकर शिक्षा के इस नए सत्र की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। विशेष बात यह रही कि आज बोर्ड परीक्षाओं के समापन का दिन भी था। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने एक अनूठी परंपरा निभाते हुए परीक्षा देने आए विद्यार्थियों का मुख्य द्वार पर भव्य अभिनंदन किया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन पर पुष्प वर्षा की गई और तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रमुख व्यक्तित्वों के विचार
प्राचार्य विनोद कुमार यादव हवन-यज्ञ के माध्यम से हमने नए सत्र की शुरुआत संस्कारों के साथ की है। साथ ही, बोर्ड परीक्षार्थियों का सम्मान करना हमारे विद्यालय की उस संवेदनशीलता को दर्शाता है जो विद्यार्थियों की मेहनत की कद्र करती है।
व्याख्याता नम्रता सचदेवा: नया सत्र नई आशाएं लेकर आता है। आज प्रवेश उत्सव और विदाई (परीक्षा समापन) का यह संगम अत्यंत भावुक और उत्साहजनक रहा।
शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ
रू ष्ऐसी सकारात्मक पहल से विद्यार्थियों का विद्यालय के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। हवन की पवित्रता और परीक्षार्थियों का सम्मान, दोनों ही गौरवपूर्ण कार्य हैं।
स्टाफ की सक्रिय भागीदारी
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के स्टाफ सदस्य नीलम, राजपाल यादव, जितेन्द्र यादव, राजेश यादव तथा लिपिक अशोक बेरवाल की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। इनके साथ-साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी पूरी तन्मयता के साथ भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे यह उत्सव यादगार बन गया।