Haryana Abhitak News 05/04/26

https://www.facebook.com/share/v/17gXW8aQNS

https://www.facebook.com/share/v/1CUbuD8QTE

झज्जर स्थित सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।
सहकारिता मंत्री का स्वागत करते ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। समारोह को संबोधित करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।

भगवान परशुराम भवन की स्थापना से युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर: डॉ अरविंद शर्मा
सरकार की पारदर्शी नीतियों की बदौलत युवाओं को रोजगार के मिल रहे भरपूर अवसर- बोले सहकारिता मंत्री
ब्राह्मण 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला, सबका सम्मान हमारी जिम्मेदारी’
युवाओं को खेल, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम करे समाज
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने झज्जर सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन का किया शिलान्यास

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में स्थापित होने वाला भगवान परशुराम भवन इलाके में जरूरतमंदों की सेवा और युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चला है, जिसकी बदौलत समाजिक व्यवस्था मजबूत हुई है। परिवारों में मजबूती और खुशहाली लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सेक्टर 9, झज्जर में श्री ब्राह्मण महासभा के तहत निर्माण होने वाले श्री परशुराम भवन का शिलान्यास किया। श्री ब्राह्मण महासभा प्रधान पंडित राज देवरखाना, महासचिव सन्त सुरेहती, वरिष्ठ उपप्रधान पंडित कुलदीप, उपप्रधान रविन्द्र कौशिक, कोषाध्यक्ष बालकिशन भदाना, सहसचिव विजय कुमार द्वारा सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में ऐतिहासिक श्री परशुराम भवन बनेगा, जो ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को साथ लेकर आगे वढाने में बड़ा योगदान देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज उत्थान के लिए निरन्तर कदम उठा रहे हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 26 में चार एकड़ में भगवान परशुराम विरासत पार्क विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि समाज का मान-सम्मान और मजबूती निरन्तर बढ़ रही है, जिस प्रकार गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं, उसी प्रकार ब्राह्मण 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के प्रबुद्धजनों को चाहिए कि वो युवाओं को मजबूती और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें और एक-दूसरे को मजबूती देने का काम करें। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हमें पंडित भगवत दयाल शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा, पंडित नेकीराम शर्मा की भांति सभी पथप्रदर्शकों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शिता की बदौलत युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अभिभावकों की असली पूंजी है। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा, झज्जर के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वो श्री परशुराम भवन में डिजिटल लाइब्रेरी जरूर स्थापित करें, ताकि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ सकें। इससे परिवारों में खुशहाली व मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के शीघ्र चुनाव करवाए जाएंगे और वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय शर्मा ने किया।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर बादली विधायक डॉ कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीरेंद्र सिंह, प्रबंधक आनंद कुमार, पार्षद मिथुन शर्मा, ईश्वर शर्मा कोंधरावली, मुकुल कौशिक, पूर्व सरपंच दुल्हेड़ा संजय शर्मा, यादव महासभा से रामवतार यादव, रेणुका पंडित, मयंक शर्मा, पूर्व चेयरमेन मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा बेरी, दिनेश शर्मा बिट्टू, प्रवक्ता गौतम राम डीघल, रविंद्र कौशिक दूबलधन, आशा राम एडवोकेट, पंचायत समिति सदस्य सूरजमल कौशिक, बलवान कौशिक, अरुण दुजाना, तृभुवन कशयप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सामाजिक आयोजन में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण: धनखड
कोई भी व्यक्ति समाज और कानून से बड़ा नहीं हो सकता – बोले धनखड़
हिंसा के आरोपियों पर समाज और कानून कार्रवाई करे

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: सामाजिक आयोजन में हिंसा पर उतारू होना ठीक नहीं है। सभ्य समाज में पूरी तरह से यह अमान्य और अस्वीकार्य है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को झज्जर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा नेता संत सुरेहती के साथ हुई मारपीट की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों की ठीक से पहचान कर कानून को पूरी सख्ती से अपना कार्य चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी असामाजिक हरकत करने की हिम्मत न रहे। धनखड़ ने कहा कि सामाजिक कार्य सभी के साझा कार्यक्रम होते हैं, और सर्व समाज के हित के लिए आयोजित होते हैं। सामाजिक कार्यों की सफलता और असफलता भी सबकी साझा होती है। इसलिए समाज के प्रबुद्ध जनों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को सामाजिक रूप से कड़ा संदेश दें ताकि भविष्य में ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचें। क्योकि हिंसा करने वाले अहंकार में अपने आपको समाज से बड़ा समझते है। सामाजिक कार्य में हुई हिंसक घटना की सभी लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ता के सम्मान के लिए उसके साथ खडी है।

भगवान परशुराम भवन शिलान्यास समारोह: जमकर चले लात घुसे
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने झज्जर के सेक्टर 9 में भगवान परशुराम भवन की आधारशिला रखी। डॉ अरविंद शर्मा के कार्यक्रम के जाने के बाद मंच पर फिल्मी अंदाज में मारपिट व हंगामा हुआ, उसने ब्राह्मण समाज को आत्म चिंतन के लिए मजबूर कर दिया है। दोपहर 12ः56 मिनट तक शिलान्यास समारोह सामान्य रूप से चल रहा था और हर कोई सफल आयोजन की तारीफ कर रहा था। एक तरफ जहां प्रसाद का कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी तरफ मंच से अतिथियों का संबोधन व दानदाताओं को सम्मानित करने का क्रम चल रहा था। अरविंद शर्मा के कार्यक्रम से जाने के बाद बादली विधायक ने समारोह को संबोधित किया, उनके बाद बादली के पूर्व विधायक नरेश प्रधान संबोधित और पूरा विषय समाज के विषयों पर ही रहा था। नरेश प्रधान के उपरांत पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा गुरुग्राम समारोह को संबोधित कर रहे थे और गुरूग्राम से पूरा सहयोग दिलाने के लिए समाज के लोगों को गुरूग्राम आने का न्यौता दिया ही था कि मंच पर युवकों की एक टोली आई और इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता ब्राह्मण सभा के महासचिव संत सुरेहती के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग कुर्सियों से खड़े हो गए। मंच पर अराजकता का माहौल बन गया। लात घस्से चलने लगे। इसी बीच लोक मंच से नीचे उतरने के बाद संत सुरेहती व उनके बेटे के साथ फिर से युवकों ने मारपीट की। बहुत सारे लोगों ने इस पूरे घटना के वीडियो भी बनाया। पूरा घटनाक्रम फिल्मी स्टाइल में एक ड्रामा था। मारपीट में संत सुरेहती व उसके बेटे को चोटें आई हैं। जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से गहरी चोटों के चलते पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। संत सुरेहती ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बादली के विधायक कुलदीप वत्स के परिजनों और रिश्तेदारों ने रंजिशन जान लेवा हमला बोला। जिसमें उन्हें गहरी चोंटे आई हैं और पुलिस से उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर विधायक कुलदीप वत्स में खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कह कि इस पूरे घटनाक्रम में उनकी व उनके परिवार की कोई भूमिका किसी भी प्रकार से नहीं है और सभी आरोप झुठे हैं। संत सुरेहती ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री हैं और पूर्व में गौ सेवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। खास बात यह कि कुलदीप वत्स विधायक और संत सुरेहती एक ही गांव सुरेहती के हैं। फर्क केवल इतना है कि कुलदीप वत्स कांग्रेस से विधायक हैं और संत बीजेपी के नेता हैं। संत ओमप्रकाश धनखड़ के नजदीकी समर्थक हैं। संत सुरेहती व उनके समर्थकों का कहना है कि लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो में सब स्पष्ट दिख रहा है और हमला कर मारपीट करने के आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। उन्हें जान से मारने की साजिश थी लेकिन वे लोग इसमें सफल नहीं हो पाए। जिन लोगों ने ये कर्म किया है उन्हें किए के परिणाम भगतने पड़ेंग। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले से ही राजनैतिक कारणों से 36 का आंकड़ा है। शिलान्यास पट पर विधायक कुलदीप वत्स के नाम को ना लिखवाना भी इस झगड़े से जोड़कर कुछ लोग देख रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा जिला प्रधान राज सिंह देवरखाना की पूरे घटनाक्रम में रही भूमिका को भी झगड़ा की तह में एक कारण मान रहे है। यह तय है कि मारपीट की घटना के बाद संत सुरेहती को ब्राह्मण समाज के लोगों की काफी स्वानुभूति मिल रही है। पूर्व विधायक नरेश प्रधान तो उनके साथ खुलकर आए हैं और अस्पताल में उपचार के दौरान लोगों का उनसे मिलने के लिए तांता लग रहा। खास बात यह है कि मंच पर हुआ हंगामा एक बात साबित करता है कि ब्राह्मण समाज में राजनीतिक टसल के चलते संभवत गहरी फुट पड गई है और भगवान परशुराम भवन के शीलान्यास समारोह में दोनों पक्षों में भविष्य में फरसे चलने की नींव रख दी है। जो ब्राह्मण समाज के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। घटनाक्रम में जिस प्रकार से आपस में समाज में फुट पड़ी है और आपसी रंजिश बढ़ी है, उसमें विधायक कुलदीप वत्स और उसके परिजनों पर जिस प्रकार से आरोप लग रहे हैं। भविष्य में ऐसे आरोप विधायक की राजनीति को भी प्रभावित कर सकती है और समाज में नाराजगी बढ़ी तो आगामी चुनाव में इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अब देखना यह है कि ब्राह्मण समाज किस समझदारी व सुझबुझ से इस पूरे मामले को शांति व भाईचारे की राह पर आगे बढा़ता है या फिर कुछ युवकों द्वारा रखी गई आपसी रंजिश नींव कहीं बडे खूनी संघर्ष का कहीं कारण तो नहीं बन जाएगी!

अनाज मंडी में किसानों दोबारा अनाज ले जाने पर बायोमेट्रिक व ट्रैक्टर की फोटो अपलोड एकदम से सही नहीं
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: आज मातनहेल अनाज मण्डी में इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, हल्का अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, जिला पार्टी कार्यालय संचालक पवन धनखड़ जिला संयोजक डॉ रविंद्र, महेंद्र सैन , पवन धौड, संजय सुहाग व अन्य इनेलो जिला कार्यकर्ताओं द्वारा किसान कष्ट निवारण केन्द्र खोला गया है। जिसमें किसानों को सरकार की गलत नितिया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, टैक्टर रजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन व नेटवर्क की समस्या जो किसानों को आ रही है। सरकार की गलत नितियों के खिलाफ पार्टी किसानों की आवाज बनकर किसानों के साथ खड़ी है अगर सरकार ने इन निर्देशों को नहीं बदला तो इनेलो जिला पार्टी इकाई अपने समस्त कार्यकारिणी के साथ किसानों की आवाज बनकर सरकार द्वारा बनाई गई नितियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे।

डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस ने ग्रामीणों को किया नशा मुक्ति, डायल 112 व साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक’
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस की टीम ने गांव मारोत और जहाजगढ़ में डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया। यह अभियान का नशा मुक्ति टीम झज्जर के द्वारा किया गया।पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी मांगने, लिंक भेजकर ठगी करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई और आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें। आपके आसपास अगर कोई नशा की खरीद फिरोख्त करता है तो उसकी जानकारी मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नवजात बच्चा तस्करी मामले में बहादुरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार’
सभी अपराध शाखा और थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीमों ने मिलकर की सख्त कार्रवाई’
अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए जांच तेज, कई अहम खुलासों की संभावना’

बहादुरगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व तथा पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशन में नवजात बच्चा तस्करी गिरोह के खिलाफ चल रही जांच लगातार आगे बढ़ती हुई बहादुरगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में सभी अपराध शाखा और थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पवार निवासी भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद), रुद्रा प्रताप सिंह निवासी सेक्टर-27, रायपुर (छत्तीसगढ़), विजय निवासी पंचशील ग्रीन-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (उत्तर प्रदेश) तथा मोहन पांचाल उर्फ मोनू उर्फ मोना निवासी अशोक नगर, शाहदरा (दिल्ली), हाल निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पहले से गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के संपर्क में थे और नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। ये आरोपी सप्लाई चैन को मजबूत करने, संभावित ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने और सौदे को अंतिम रूप देने में सहयोग करते थे।संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। लगातार निगरानी और सटीक कार्रवाई के चलते इन्हें काबू किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, फरार सरगना और इस नेटवर्क से जुड़े खरीदारों तक पहुंच बनाई जा सके। मामले की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी है।पुलिस की टीम द्वारा देश भर के अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि नवजात बच्चों की तस्करी जैसे जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बहादुरगढ़ पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में और भी बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

मौसम का अलर्ट: हल्की बारिश, आंधी, अंधड़ और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी
हिसार, 05 अप्रैल, अभीतक:एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले 15-20 दिनों से लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है लगातार बादलों की आवाजाही हल्की बारिश आंधी अंधड़ और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार चढाव जारी है। किसान भाइयों को लगातार मौसम की चरम परिस्थितियों से रूबरू होना पड़ रहा है।इसी कड़ी में सोमवार दिनांक 6-4-2026 रात्रि को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में एक बार फिर से बदलाव की सम्भावना बन रही है। 6 अप्रेल शाम से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और रात को और 7-8 अप्रेल के दौरान तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी साथ ही गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को नकारा नहीं जा सकता। किसान भाई इस तरह की मौसम की चरम स्थितियां को मद्देनजर रखते हुए अपने कृषि कार्यों को अंजाम दे और अपने फसल उत्पादों को संरक्षित और सुरक्षित करें मंडियों में भी तिरपाल से ढके वेयरहाउस में सुरक्षित करें। धन्यवाद
प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन, नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल’

हर गांव -शहर में पर्याप्त संख्या में प्ले ग्राउंडस की व्यवस्था करने की उठी जोरदार मांग’
बच्चों और युवाओं के लिए चिल्ड्रन क्लब्स व यूथ क्लब्स परिसरो का निर्माण करके इनडोर-आउटडोर खेल सामग्री की व्यवस्था की जानी चाहिए’
जनकल्याणकारी राज्य में बच्चों -युवाओं की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दें सरकार: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’

रेवाड़ी, 05 अप्रैल, अभीतक: स्वस्थ मानसिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना बहुत आवश्यक है, मगर पर्याप्त संख्या में खेल ग्राउंड्स व इनडोर आउटडोर खेल सामग्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों और युवाओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इससे परेशान युवाओं और बच्चों ने सरकार से हर गांव -शहर में उचित संख्या में खेल ग्राउंड्स सहित उनमें इनडोर व आउटडोर खेलों के सामान की व्यवस्था करने व चिल्ड्रन क्लब्स व यूथ क्लब्स की बिल्डिंग्स स्थापित करने की जोरदार मांग की है । राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने व्यापक जनहित में देश प्रदेश-देश की सरकारों से बच्चों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का अनुरोध किया है। इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह को आमंत्रित करके बच्चों और युवाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। स्थानीय बीएमजी मॉल के सामने सेक्टर 5 में युवाओं और बच्चों ने एकत्रित होकर बताया कि उनके मोहल्लों में व आसपास खेल ग्राउंड्स की न तो कोई व्यवस्था है और न ही ऐसी सार्वजनिक बिल्डिंग्स हैं जिनमें वे शैक्षणिक गतिविधियां व सामूहिक तौर पर बर्थडे सेलिब्रेशन, त्योहारी कार्यक्रम, एंजवायमेंट मीट्स आदि आयोजित कर सकें। उन्हें मजबूरन गली -मोहल्लों में खेल गतिविधियां करने पर, लोगों की भारी टोकाटाकी और व्यवधानों का शिकार होना पड़ रहा है। ऊंची -नीची जगहों पर खेल गतिविधियां करते समय तथा गली मोहल्लों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई बार अनेक बच्चे और युवा चोटिल तक हो चुके हैं। गली मोहल्लों में आवारा घूमते पशु, कुत्ते, जानवर भी उनकी खेल गतिविधियों में बारम्बार व्यवधान पहुंचाते हैं। उन्होंने सरकार से नीतिगत निर्णय लेकर बच्चों और युवाओं के लिए पर्याप्त संख्या में जगह-जगह चिल्ड्रन क्लब्स, यूथ क्लब्स परिसरों का निर्माण सुनिश्चित करके उनमें इंडोर व आउटडोर खेलों के लिए प्लेग्राउंडस की जल्द व्यवस्था करने की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि स्वस्थ समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए बच्चों और युवाओं का फिजिकल एवं मेंटल डेवलपमेंट बहुत आवश्यक है। जनकल्याणकारी राज्य में सरकार को बच्चों और युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को दूर करने तथा जायज मांगों को पूरा करने की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। उन्होंने हर गांव-शहर में पर्याप्त संख्या में चिल्ड्रन क्लब्स ,यूथ क्लब्स की बिल्डिंगों का निर्माण करके उनके साथ लगते लगभग 2 से 5 एकड़ जमीन पर प्ले ग्राउंड्स और उनमें इंडोर- आउटडोर खेलों के सामान की भरपूर व्यवस्था अतिशीघ्र सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को सीजेएम
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: जिला झज्जर परिसर में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।

PNB Soldierathon का JLN satdium new delhi में शानदार प्रदर्शन, झज्जर की टीम ने बढ़ाया मान
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: देशभक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित PNB Soldierathon 2026 का आयोजन JLN satdium नई दिल्ली में बड़े ही उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन की थीम Run With Soldiers – Run For Soldier रही, जिसने प्रतिभागियों में देशभक्ति का विशेष जोश भर दिया। इस प्रतिष्ठित मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक रनिंग व फिटनेस ग्रुप्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “फिट इंडिया” का संदेश दिया। इस अवसर पर झज्जर जिले की टीम ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया। ’बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन श्री नरेंद्र कुमार’ जो कि दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, के निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रेरणादायक नेतृत्व से यह फिटनेस अभियान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी सकारात्मक सोच और मजबूत मोटिवेशन से सैकड़ों युवा नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित हो रहे हैं। विशेष रूप से, ’श्री नरेंद्र कुमार ने स्वयं भी इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 21 किलोमीटर दौड़ मात्र 1 घंटा 56 मिनट में पूरी की।’ नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस उम्र में उनका यह जज्बा, समर्पण और फिटनेस के प्रति जुनून वास्तव में काबिले तारीफ है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। इनके अलावा, हरीश कुमार स्वामी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 6 मिनट में पूरी की। उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और फिटनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं
पश्चिम कुमार (21 किमी), नरेंद्र कुमार (21 किमी), मारखन सिंह (21 किमी), सतीश कुमार (10 किमी), विजेन्द्र कुमार (10 किमी), दीपक शर्मा (10 किमी), राकेश कुमार (10 किमी), सुनील कुमार (21 किमी), अनुज शर्मा (21 किमी), विकास (21 किमी), अमित मालिक (5 किमी), सुनील गर्ग (10 किमी), विजय (10 किमी), सुरेंद्र कुमार (10 किमी), दविंदर कुमार (10 किमी), प्रमोद कुमार (5 किमी), हरीश कुमार (21 किमी), संदीप कुमार (10 किमी), विनोद कुमार (10 किमी), जैश (5 किमी), अनिल कुमार (5 किमी), जतिन शर्मा (5 किमी), सुशील (10 किमी), अनिल (5 किमी), राजबीर सिंह (10 किमी), सोनू कुमार (5 किमी), हर्ष (10 किमी), सुमित (5 किमी), अमित (5 किमी), मोलिक (5 किमी), जीतेंद्र (10 किमी), हर्ष कुमार (10 किमी), जगबीर सिंह (10 किमी), अजीत सिंह (10 किमी)। टीम के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है। च्छठ ैवसकपमतंजीवद 2026 में झज्जर की टीम की भागीदारी पूरे जिले के लिए गर्व का विषय रही।

मंडियों में बिक्री के लिए गेहूं व सरसों उपज को सुखाकर लाएं किसान: डीसी’
’जिला की मंडियों में अब तक 18 हजार 196 मीट्रिक टन गेहूं और 306 मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज’

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जिले में कुल तीन सौ छह मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं जिले में 18 हजार 196 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है। डीसी ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उपज का समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई उपज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।डीसी ने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। उन्होंने बताया कि सरसो उपज में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत और गेहूं उपज में 12 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं।
निर्धारित एमएसपी पर की जा रही फसल खरीद’
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

जिला में एलपीजी गैस व पेट्रो पदार्थों को लेकर आपूर्ति सामान्य: डीसी
आमजन घबराएं नहीं, मांग के अनुरूप जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल उपलब्ध
अधिकारियों को नियमित गैस एजेंसियों के स्टॉक चेक करने के दिए निर्देश

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर सहित पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि एलपीजी स्टाक की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। नागरिक किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला में एलपीजी सिलेंडरों की दैनिक मांग 7500 है जबकि वर्तमान में लगभग 10 हजार से ज्यादा सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 भी जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी एलपीजी गैस उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा विभाग की टीमें भी निरंतर फील्ड में रहकर एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिकों और स्लम बस्तियों में रहने वाले कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 5 किलोग्राम के सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सजगता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। डीसी ने आमजन से आह्वान किया है कि वे पैनिक न हो और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही अधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। एलपीजी गैस के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन हर रोज स्टॉक व ट्रांजिट की रिपोर्ट ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों, पेट्रोल व डीजल का अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

जिला की मंडियों में सरसों व गेहूं की खरीद जारी: डीसी
जिला की मंडियों में अब तक एक लाख 2 हजार 152 एमटी टन गेहूं और तीन सो छः मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला की मंडियों में रबी सीजन के तहत सरसों व गेहूं की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब तक जिले में कुल तीन सौ छह मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं जिले में 2 हजार 152 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है। डीसी ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उपज का समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक बाधित न हो। खरीद एजेंसियों द्वारा स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित किया जाए, जिससे खरीदी गई सरसों का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।डीसी ने किसानों से अपील की कि वे अपने अनाज को तय मानकों के अनुसार सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि उनकी उपज बिना किसी रुकावट के खरीदी जा सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। बाक्स
निर्धारित एमएसपी पर की जा रही फसल खरीद
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो और पूरी पारदर्शिता के साथ राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जाए। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

जन समस्याओं के समाधान के लिए आज लगेंगे समाधान शिविर
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर : डीसी

झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (06 अप्रैल सोमवार को ) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी,बहादुरगढ़ और बादल में स्थित लघु सचिवालय परिसरों में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।

अमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा: आरती सिंह राव
गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया अनावरण
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने शहीद को नमन करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का किया आह्वान

रेवाड़ी, 05 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा रविवार को गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों की पंचायतों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इससे दक्षिणी हरियाणा की वीरभूमि एक बार फिर अपने अमर शहीदों के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से ओतप्रोत नजर आई। गांव भांडोर में विकास कार्यों के लिए मंत्री आरती सिंह राव और विधायक डा कृष्ण कुमार ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि शहीद केवल किसी एक परिवार या गांव तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे पूरे देश की धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की पहचान ही अमर शहीदों से है, जहां हर घर से सैनिक और हर गांव से वीरों की गाथाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने शहीद कैलाश चंद की शहादत को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1993 में छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान माओवादियों से मुठभेड़ में उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी। उनकी यह शहादत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद की वीरांगना भतेरी देवी और उनके परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रागिनी के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। मंच पर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां उपस्थित जनसमूह ने शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि शहीद कैलाश चंद का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बावल विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
सामाजिक कार्यक्रमों में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव कुंड में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। मंत्री आरती सिंह राव ने गांव कुंड में बालाजी हॉस्पिटल डॉ. संजय के आवास और दीन दयाल हॉस्पिटल डॉ. अरविंद के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से शामिल हुई। सामाजिक कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और विधायक डा कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया।
माजरा एम्स में जल्द शुरू करवाई जाएगी ओपीडी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि जिला के गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स में एमबीबीएस की 50 सीटों को स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही एम्स में ओपीडी शुरू करवाई जाएगी। वह जल्द ही एम्स का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही है। रोहतक पीजीआई में निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किए गए हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, अनिल रायपुर, रामपुरा सरपंच नरेश यादव नूरु, सरपंच नरेश कुमार, सरपंच विकास, पूर्व जिला प्रमुख डा. शुभ्रा यादव, पूर्व जिला पार्षद डॉ अरविंद याद, पूर्व जिला पार्षद कुंड जीतू चेयरमैन, दिनेश यादव टीट, यशु चेयरमैन, सुभाष यादव, विकास बड़खोदा, मास्टर नरेंद्र न्यू इरा, चेयरमैन करणपाल खोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पानी मिला पेट्रोल भरने से 25 गाड़ियां हुई खराब, बाल्टी में मिलावटी पेट्रोल लिए पंप पहुंचे लोग
ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल भरने से करीब 25 गाड़ियां खराब हो गई हैं। गुस्साए लोग बाल्टी-बोतलों में मिलावटी पेट्रोल लेकर पंप पहुंचे और हंगामा किया जिसका वीडियो वायरल है। जांच में लीकेज से बारिश का पानी टैंक में जाने की बात सामने आई। वहीं, मैनेजर ने ग्राहकों को नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्च ेः भारत में 14 साल तक के 45 हजार भिखारी, राजस्थान 2 नंबर पर
भारत में 14 साल से कम उम्र के लगभग 45,296 बच्चे भिक्षावृत्ति में शामिल हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश 10,000 बच्चों के साथ पहले और राजस्थान 7,000 बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के अनुसार, भिक्षावृत्ति की समस्या देशभर में गंभीर बनी हुई है जिसके समाधान के लिए सरकार ने पुनर्वास योजनाएं शुरू की हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की क्या विशेषताएं हैं जिसका 14 अप्रैल को किया जाएगा उद्घाटन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 210 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग से दिल्ली-देहरादून के बीच यात्रा का समय 6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर बागपत, बरौत और शामली से होकर देहरादून जाता है। वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा 100 किमीध्घंटा है।

दिल्ली में 1 नवंबर से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम, बीएस-टप् और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
दिल्ली सरकार ने एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन ऐक्शन प्लान-2026 लागू किया है जिसके तहत 1 नवंबर से राजधानी में ट्रैफिक-वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली में ऐसे मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी जो बीएस-टप्, सीएनजी या इलेक्ट्रिक नहीं हैं। वहीं, जिन वाहनों के पास प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं होगा उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए गुड न्यूज, अब घर बैठे कराएं पानी की जांचय पोर्टल पर मिलेगी रिपोर्ट’
पिछले दिनों नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषित पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है, कि जो पानी हम पी रहे हैं सुरक्षित है भी या नहीं?ऋ

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! अप्रैल में 2.56 करोड़ टन कोयले की महा-नीलामी, कोल इंडिया तैयार
सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया सिंगल विंडो मोड एग्नोस्टिक के जरिए कोयले की नीलामी करेगी। मार्च में, कोल इंडिया ने ई-नीलामी के जरिए 32.532 मिलियन टन कोयला पेश किया, जो फरवरी के 20.5 मिलियन टन से ज्यादा था। आइए आपको भी बताते हैं कि कोयले की निलामी को लेकर किस तरह की खबर सामने आई है।

करनाल में काले शीशे वाली कार रोकने पर पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक बोनट पर घसीटा, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार’
करनाल के सेक्टर-6 चैक पर एक नाबालिग कार चालक ने काले शीशे और बिना नंबर वाली कार से पुलिसकर्मी कुलबीर को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी बोनट पर 50 मीटर तक घिसटता रहा। सीसीटीवी फुटेज से कार ट्रेस कर नाबालिग को पकड़ा गया।

भिवानी: पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चैटाला ने कहा रू यदि वैश्विक स्तर पर युद्ध समाप्त नहीं होता है तो दुनिया भर में बढ़ेंगे ईंधन के दाम, जिसके चलते रोजमर्रा के वस्तुओं के दामों में होगी बढ़ोत्तरी
भिवानी में पूर्व सांसद चै. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे रणजीत चैटाला, बोले चै. जंगबीर सिंह उनके 1972 के दौर के रहे साथी
रिफायनरी व ऑयल डिपो के स्टाक हो रहे खत्म, ईंधन ट्रांसपोर्ट पर इंश्योरेंस दामों में बढ़ोत्तरी से आमजनता पर पड़ेगा बोझ: रणजीत चैटाला
राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले विधायकों का आचरण रहा निदंनीय, इस प्रकार विधायक बिकने लगे तो राजनीतिक संस्थाएं होंगी कमजोर रू पूर्व बिजली मंत्री
राज्यसभा चुनाव पर बोले रणजीत चैटाला: रिश्वत लेना व देना दोनों पाप
अपने भविष्य के राजनीतिक कैरियर पर बोले रणजीत चैटाला: बंगाल चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव होने पर स्थिति होगी स्पष्ट, भारत में क्षेत्रीय दलों का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दलों का समय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *