Haryana Abhitak News 24/06/26

https://www.facebook.com/share/v/19wghp3bWT

संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास में सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व बच्चों ने मनाया मनोरंजन दिवस

झज्जर, 24 मई, अभीतक: मुख्य दादरी मार्ग पर स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास (झज्जर) में रविवार, 24 मई 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली अभिभावक- शिक्षक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय के इतिहास में अभिभावकों की अब तक की सबसे रिकॉर्ड तोड़ और अधिकतम भागीदारी देखने को मिली। सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में अपनी व्यस्त दिनचर्या और रविवार का अवकाश होने के बावजूद बड़ी संख्या में माता-पिता ने विद्यालय परिसर पहुँचकर बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इस विशेष और महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित अभिभावकों से मुलाकात की और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा उनके सर्वांगीण व बहुमुखी विकास को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। डॉ. प्रीति गोयल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बच्चे के सुनहरे भविष्य की नींव घर और विद्यालय के बीच के मजबूत तालमेल पर ही टिकी होती है। उन्होंने अभिभावकों द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझावों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि विद्यालय प्रबंधन हर छात्र को आधुनिक तकनीक और बेहतरीन माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान कक्षा अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों के शुरुआती शैक्षणिक प्रदर्शन, उनकी रचनात्मक प्रतिभा और कक्षा में उनकी भागीदारी से जुड़ा प्रगति पत्र साझा किया। विद्यालय में आधिकारिक तौर पर ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत की घोषणा के साथ ही, आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष श्आमोद-प्रमोद दिवसश् (मनोरंजन दिवस) का आयोजन किया गया। छुट्टियों पर जाने से पहले नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस दिन का भरपूर आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की किलकारियां और उत्साह गूंज रहा था। इस मनोरंजन उत्सव के दौरान बच्चों ने अपनी मनपसंद बाल गीतों की धुनों पर जमकर सामूहिक नृत्य किया और मस्ती की। इसके अलावा बच्चों के लिए कई प्रकार के मनोरंजक खेल और आंतरिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। तेज गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी प्यारे बच्चों के लिए ठंडे, स्वादिष्ट और स्फूर्तिदायक पेय पदार्थों का विशेष प्रबंध किया था। बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ एक-दूसरे के साथ पेय पदार्थ साझा करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया और इस शीतल-पार्टी का लुत्फ उठाया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों के समर्पण की सराहना की और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और ज्ञानवर्धक गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

एल. ए. स्कूल झज्जर में परियोडीक टेस्ट परिणाम को लेकर पीटीएम का आयोजन किया गया
झज्जर, 24 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, सेक्टर -9, झज्जर में पी.टी. 1 (परियोडीक टेस्ट) परिणाम को लेकर कक्षा प्री – नर्सरी से कक्षा बाहरवी के बच्चों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि बच्चों के लिए पीटी -1 परीक्षा को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की गईं। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों को पेश किया गया। बच्चों के सर्वागींण विकास को लेकर अभिभावकों को अध्यापकों ने अभी सुझाव दिए व उनके सुझावों को नोट किया गया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने सभी अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस पीटीएम की सार्थकता के बारे में बताया। स्कूल डायरेक्टर जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी अभिभावकों को स्कूल प्रांगण में पहुँचनें पर आभार व्यक्त किया। इस पीटीएम को सफल बनाने में एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव,सपना अहलावत, डीपीई अमित लोहचब, विशाल कुमार, जितेंद्र, रितिका व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

पत्रकार श्याम अहलावत को धर्मपत्नी शोक
झज्जर, 24 मई, अभीतक: झज्जर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम अहलावत की धर्मपत्नी 48 वर्षीय सुशीला देवी का रविवार को प्रातः काल 7 बजे स्वर्गवास हो गया। सायं 4 बजे पैतृक गांव गोच्छी में सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सैकड़ांे की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल रहे। श्याम अहलावत परिवार सहित झज्जर की जयहिन्द कालोनी रहता है। लेकिन बच्चों की पढाई के लिए श्याम अहलावत परिवार पिछले करीब डेढ़ महीने से बहादुरगढ़ के ओमेक्स में रह रहा है। बहादुरगढ में ही प्रातः काल करीब 7ः00 बजे सुशीला देवी को ब्रेन हेमरेज हुआ और गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाएगा। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान सुशीला देवी ने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे एक बेटी व दो बेटों को भी छोड़ गई हैं।

बहादुरगढ़ ग्लू फैक्ट्री हादसा: डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर इंसाफ का इंतजार करती रही अमृता
बहादुरगढ, 24 मई, अभीतक: बहादुरगढ़ शहर के एमआईई पार्ट-बी स्थित एक ग्लू फै्ट्री में शुक्रवार को हुए दर्दनाक बॉयलर ब्लास्ट ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी युवक शैलेश की पत्नी अमृता अपने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर नागरिक अस्पताल में पति के शव का इंतजार करती रही। अस्पताल के बाहर बैठी अमृता की आंखों में दर्द, बेबसी और भविष्य की चिंता साफ दिखाई दे रही थी। पति की अचानक मौत के बाद अब उसके सामने अपनी बच्ची का पालन-पोषण और इंसाफ की लड़ाई दोनों की जिम्मेदारी आ खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था। वहीं मजदूर संगठनों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। यह हादसा एक बार फिर उन प्रवासी मजदूरों की जिंदगी की हकीकत सामने लाता है, जो रोजी-रोटी की तलाश में अपने घरों से दूर आकर जोखिम भरे माहौल में काम करने को मजबूर हैं।

वर्षा खांगवाल,डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

जिला में 15 जून से शुरू होगा मतदाता सूचियों के सत्यापन का विशेष अभियान
एसआईआर के संबंध में जानकारी के लिए कॉल सेंटर 1950 पर करें फोन
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने एसआईआर के संदर्भ में चुनाव अमले की तय की आवश्यक जिम्मेदारियां
जिलाभर में नए मतदान केंद्र बनाने के लिए 82 प्रस्ताव तैयार

झज्जर, 24 मई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत हरियाणा में आगामी 15 जून से 22 सितंबर तक मतदाताओं के विवरणों का विशेष सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। डीसी वर्षा खांगवाल एसआईआर को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में 807 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) की तैनाती की जा चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि आगामी 5 जून से 14 जून के बीच जिले के सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल फाइनल कर लिया गया है। इसके अलावा, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) पर जिला प्रशासन बेहद गंभीरता से काम कर रहा है। जिले में ऐसे 194 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से 77 केंद्रों को समायोजित कर लिया गया है, जबकि 82 नए मतदान केंद्र बनाने का एक व्यापक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे आगामी 14 जुलाई तक चुनाव मुख्यालय, चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। इन नए प्रस्तावों में बेरी विधानसभा क्षेत्र से 16, झज्जर से 26, बादली से 17 और बहादुरगढ़ से 23 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों की भागीदारी को अहम बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर को लेकर अति शीघ्र सभी राजनीतिक दलों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला की जनता की सुविधा और जागरूकता के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिला कॉल सेंटर 1950 वर्तमान में सुबह 9ः00 से शाम 5ः00 बजे तक काम कर रहा है। इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जल्द ही सुबह 7ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक मल्टीपल लाइनों के साथ सक्रिय कर दिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, नगराधीश रितु बंसीवाल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, निर्वाचन तहसीलदार कुलदीप सिंह, सभी तहसीलदार, बीडीपीओ, सहित एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

वर्षा खांगवाल, उपायुक्त झज्जर।

हीट वेव से बचाव बेहद जरूरी, दोपहर में घर से बाहर निकलने से करें परहेज: डीसी वर्षा खांगवाल
गर्मी व लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें नागरिक: डीसी
जिला प्रशासन की आमजन से की अपील: हीट वेव के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी निर्देशों का करें पालन

झज्जर, 24 मई, अभीतक: उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने जिलेवासियों से बढ़ती गर्मी और हीट वेव के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। डीसी ने कहा कि नागरिक मौसम विभाग की चेतावनियों एवं स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी नियमित रूप से रेडियो, टीवी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त करते रहें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अत्यंत आवश्यक है, भले ही प्यास महसूस न हो। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ एवं अन्य घरेलू पेय पदार्थों का सेवन लाभकारी होता है। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा सिर को टोपी, छाता, पगड़ी या दुपट्टे से ढककर रखें। धूप में निकलते समय चश्मा, जूते अथवा चप्पल का प्रयोग अवश्य करें। यात्रा के दौरान अपने साथ पर्याप्त पानी रखें। यदि किसी व्यक्ति को बाहर कार्य करना आवश्यक हो तो वह सिर, गर्दन एवं चेहरे पर गीला कपड़ा रखे तथा समय-समय पर विश्राम अवश्य करे। उपायुक्त ने कहा कि हीट स्ट्रोक, हीट रैश एवं हीट क्रैम्प के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना अथवा बेहोशी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि पशुओं को छायादार स्थान पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाएं। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि घरों को ठंडा बनाए रखने के लिए दिन के समय पर्दों, शेड एवं खिड़कियों का उचित उपयोग करें तथा रात के समय खिड़कियां खोलकर हवा का आवागमन बनाए रखें। पंखों का प्रयोग करें और समय-समय पर ठंडे पानी से स्नान करें। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
कार्यस्थलों पर हो ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था
उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा श्रमिकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे सूर्य की रोशनी में कार्य करने से बचाया जाए। कठिन एवं श्रमसाध्य कार्य सुबह अथवा शाम के समय करवाए जाएं तथा विश्राम अवधि बढ़ाई जाए। गर्भवती महिलाओं एवं बीमार श्रमिकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बच्चों एवं पालतू पशुओं को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें। गहरे रंग, भारी एवं तंग कपड़ों से बचें तथा अत्यधिक गर्मी में कठिन शारीरिक गतिविधियां न करें। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वर्षा खांगवाल, डीसी, झज्जर।

जन समस्याओं के समाधान के लिए आज (25 मई) को लगेंगे समाधान शिविर: डीसी
जिला मुख्यालय सहित बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर

झज्जर, 24 मई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार 25 मई को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन झज्जर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। शिविर के दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निपटान के निर्देश देंगी, ताकि नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी स्थित लघु सचिवालय में एसडीएम रेणुका नांदल, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच तथा बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सरल एवं प्रभावी तरीके से मिल सके। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला मुख्यालय पर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित समाधान शिविर में पहुंचकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।

गाँव लडायन, झज्जर
आज दिनांक 24.05.26 को श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गाँव लडायन में श्री श्री 1008 इंटाली वाले महाराज जी के मंदिर के वार्षिक उत्सव (भंडारे) मे बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

गाँव धनीरवास, झज्जर
आज दिनांक 25.05.26 को श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री ने गाँव धनिरवास में शहीद सिपाही बलवान के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवारजनों से संवेदना प्रकट की।

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया: डॉ. राजेश भाटिया
फरीदाबाद, 24 मई, अभीतक: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, उसके उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात नारायणी (महिला) मंडल एनआईटी द्वारा कीर्तन किया गया। इसके बाद आरती और विशाल भंडारा किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया और इसे सफल भी बनाया। उन्होंने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में आगमन शुरु हो गया था और जैसे-जैसे दिन चढता गया, श्रद्धालु भी बढ़ते गए। इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और इस भक्तियमय कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंदिर का वार्षिकोत्सव विशेष रुप से मनाया जाता है और शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते है। इस अवसर पर आनंद कांत भाटिया, अधिवक्ता सुरेंदर गेरा, मोहन लाल अरोड़ा, परसोत लाल माटा, कालू बांगा, गुलशन बग्गा, अधिवक्ता तरुण भाटिया, सुशील भाटिया, हरीश भाटिया, वेद प्रकाश भाटिया, विशम्भर भाटिया, पवन माटोलिया एवं परिवार, अंजलि माटोलिया, मेघा माटोलिया, अर्जुन, प्रतीति, शुभम राज कुमार, मधु सूदन, कमल, पीयूष, पुष्पा, कविता, मोहित, अंजली संगीता माटोलिया, सोनू पंडित, राकेश चुघ, मनीष, मनीष भाटिया, मनोज अग्रवाल, राजीव चावला, अनुज वाधवा, सुनील वाधवा, मीनू चावला, सोनिका, सपना नोमी, ललित शर्मा, प्रभा, राधिका, चंदर, शालू भीमराजका, हरीश भाटिया, नितिन, राकेश भाटिया, लाला पंडित, प्रदीप भाटिया, रागिनी, डीपी सिंह, वैभव अरोड़ा, रजनीश, नवीन अरोड़ा, मोहितखत्री, राजन उप्पल, मदन, सोनी तिवारी, शिवांसी, हरिंदर भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, रविंदर गुलाटी, अमित नरूला, अमित कपूर, भरत कपूर, मुकुल कपूर, मोक्ष, कुनाल बब्बर, पंकज अरोड़ा, आशीष अरोड़ा, सौरभ रतड़ा, 3ई ब्लॉक निवासी, 3डी ब्लॉक निवासी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपनी मां पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला 5000 रूप का इनामी आरोपी गिरफ्तार
वारदात में प्रयोग कुल्हाड़ी और आरी बरामद

झज्जर, 24 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चैकी छुछकवास की टीम ने अपनी मां पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर झज्जर पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी सास प्लांट से घर वापस आई थी और गली में खड़ी थी। इसी दौरान उसका जेठ राजेश वहां पहुंचा, जिसके एक हाथ में कुल्हाड़ी तथा दूसरे हाथ में आरी थी। आरोपी ने अपनी मां से रुपए मांगे, लेकिन उसकी मां द्वारा रुपए देने से मना करने पर वह कहासुनी करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपनी मां पर कुल्हाड़ी और आरी से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिस शिकायत के आधार पर थाना बेरी में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा मामले के वांछित आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे।जिन दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी छुछकवास में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने लगातार कार्रवाई और खुफिया तंत्र की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश निवासी खेतावास, जिला झज्जर के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और आरी बरामद कर ली गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को दो अवैध हथियार के साथ किया काबू
झज्जर, 24 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने थाना शहर झज्जर के एरिया से एक आरोपी को दो अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि जिला में अवैध असला रखने वाले तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही कुलदीप की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की मोहिन निवासी खेड़ी महम जिला रोहतक अवैध हथियार लिए हुए झज्जर कोसली रोड नजदीकी रेलवे स्टेशन रोड झज्जर पर किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो देशी पिस्तौल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। अवैध हथियारो के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू,441 ग्राम गांजा बरामद
बादली, 24 मई, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को थाना बादली के एरिया से मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णा निवासी दुल्हेड़ा जिला झज्जर नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो आज नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में छुड़ानी मोड दुल्हेड़ा के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 441 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

गर्मी व लू से बचाव के लिए अत्याधिक सावधानी बरतें आमजन, जारी एडवाइजरी की करें पालना: डीसी
दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें
डीसी अभिषेक मीणा ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने का किया आह्वान

रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया कि गर्मियों के मौसम में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। प्रचंड गर्मी और लू के चलते लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आमजन अत्याधिक सावधानी बरतें और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों की पालना करें। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ये वर्ग गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को धूप में खेलने से रोकें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाते रहें। इसी प्रकार, बुजुर्गों को ठंडे और हवादार स्थान पर रखें तथा समय-समय पर उनकी सेहत की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि नागरिक दोपहर के समय, विशेषकर दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच, अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। इस समय सूर्य की किरणें सबसे अधिक तीव्र होती हैं, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना आवश्यक हो, तो सिर को ढक कर अवश्य रखें। इसके लिए टोपी, गमछा या छाते का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिल सके। डीसी ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना अत्यंत आवश्यक है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और फलों का रस जैसे तरल पदार्थों का सेवन लाभकारी होता है। अधिक तैलीय, मसालेदार और बासी भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं और पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाहर कार्य करने वाले मजदूरों और श्रमिकों के लिए विशेष सावधानी आवश्यक है। उनके लिए कार्यस्थल पर छाया, ठंडे पानी और आराम के लिए पर्याप्त समय की व्यवस्था की जानी चाहिए। नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रमिकों को अत्यधिक गर्मी में लगातार काम न करना पड़े। डीसी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे तेज बुखार, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना या बेहोशी दिखाई दें, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, उसके शरीर को ठंडा करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की गई सलाह का पालन करें। एक-दूसरे की मदद करें और जरूरतमंदों को पानी एवं छाया उपलब्ध कराने का प्रयास करें। गर्मी में पक्षियों और पशुओं के लिए भी दाना-पानी आदि की व्यवस्था अवश्य करें।

हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक कर सकते हैं आवेदन

रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से कम की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से जुड़े दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी केजण्ीपहीमतमकनीतलण्ंबण्पदध् पर देखी जा सकती है।

https://www.facebook.com/share/v/19wghp3bWT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *