



मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, ने झज्जर में शुरू की गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल और लिवर डिजीज की ओपीडी सेवाएं
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, ने आज झज्जर में गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल और लिवर डिजीज के लिए अपनी एक्सक्लूसिव ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह सेवाएं आशा किरण हॉस्पिटल और गौर ग्लोबल हॉस्पिटल, झज्जर, में शुरू की गई हैं। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एंडोस्कोपी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. लवकेश आनंद, उपस्थित रहे। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एंडोस्कोपी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. लवकेश आनंद, और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट, डॉ. हरीश गुप्ता, हर बुधवार को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक गौर ग्लोबल हॉस्पिटल और दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक आशा किरण हॉस्पिटल, झज्जर, में प्राथमिक कंसल्टेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस ओपीडी सेवा की शुरुआत से झज्जर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब अपने ही शहर में एक्सपर्ट डॉक्टरों से कंसल्टेशन का लाभ मिलेगा और उन्हें शुरुआती जांच या सलाह के लिए महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। लॉन्च के दौरान, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, द्वारका, के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी एवं एंडोस्कोपी विभाग के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड – डॉ. लवकेश आनंद, ने कहा, लिवर डिजीज जैसे कि लिवर फेलियर, सिरोसिस, लिवर कैंसर और फैटी लिवर के साथ-साथ गैस्ट्रिक अल्सर, गैस्ट्राइटिस, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोहन डिजीज और जीआई कैंसर जैसी बीमारियां आज के समय में आम हो रही हैं। अब इन सभी के लिए एडवांस्ड मेडिकल और सर्जिकल ट्रीटमेंट ऑप्शंस उपलब्ध हैं। क्लिनिकल एक्सपर्टीज और अत्याधुनिक तकनीक के संयोजन से हम बेहतर रोग परिणाम, उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं और समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन नई ओपीडी सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य मेडिकल टेक्नोलॉजी में प्रगति के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्पेशलाइज्ड केयर तक पहुंच को और मजबूत करना है। डॉ. लवकेश, ने आगे कहा, “लिवर, पैनक्रियाटिक और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इन्हें शुरुआती पहचान के जरिए रोका जा सकता है। ईआरसीपी, ईयूएस और पीओईएम जैसी एडवांस्ड एंडोस्कोपिक तकनीकें अब मिनिमली इनवेसिव, प्रभावी और तेज रिकवरी वाली उपचार सुविधाएं प्रदान करती हैं।”
झज्जर ब्रेकिंग
झज्जर नागरिक अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्थाओं का बोलबाला
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकते रहे मरीज और तीमारदार
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पाया अल्ट्रासाउंड
मरीज बोले पिछले कई दिनों से काट रहे हैं चक्कर, नहीं हो पा रहा अल्ट्रासाउंड
मरीज बोले, आर्थिक हालात खस्ता होने की वजह से ही आना पड़ रहा है सरकारी अस्पताल
प्राइवेट अल्ट्रासाउंड करने के लिए नहीं है घर के ठीक हालात
अल्ट्रासाउंड ऑपरेटर भी अपनी कुर्सी से दिखा नदारद
डॉक्टर के न आने पर मरीज बनाने लगे खाली कुर्सी की वीडियो, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई नोक झोंक






एच डी स्कूल बिरोहड़ में सामाजिक अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- एच डी स्कूल बिरोहड़ में संस्कार सभागार में सामाजिक अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अग्नि, अंबर, समीर, और वसुंधरा सदनों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, अग्नि सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंबर सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, और वसुंधरा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समीर सदन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक बलराज फौगाट ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक अध्ययन और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए। निदेशक बलराज फौगाट ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है जिसमें वे अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा।इस प्रतियोगिता में हरिओम शास्त्री, विवेक, बबीता श्योराण, वेद, जय वर्मा, शिवानी, सरिता आदि समीर सदन के सभी अध्यापक और छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ओमप्रकाश धनखड़ की पुस्तक ‘GIVE YOUR BEST, TAKE OTHER’S BEST’ का विमोचन — जीवन दर्शन और आत्म-खोज की प्रेरक यात्रा
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने अपनी नई पुस्तक ‘GIVE YOUR BEST, TAKE OTHER’S BEST’ का औपचारिक विमोचन किया। यह पुस्तक जीवन दर्शन, आत्म-खोज और व्यक्तिगत विकास पर आधारित एक प्रेरक रचना है, जिसे उन्होंने 12 वर्षों के लेखन और अनुभव के आधार पर तैयार किया है। बुक लॉन्च के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि “यह पुस्तक सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि नजरिया बदलने की यात्रा है। जब आप ‘Give Your Best’ के रास्ते पर चलना शुरू करते हैं, उसी दिन से आपका दृष्टिकोण अपने आप बदलने लगता है — सबसे पहले अपने प्रति और फिर दूसरों के प्रति। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल स्वयं के सर्वश्रेष्ठ की अभिव्यक्ति सिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि टीम वर्क के माध्यम से दूसरों के सर्वश्रेष्ठ को कैसे सामने लाया जाए। धनखड़ ने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर के सर्वश्रेष्ठ को पहचानने और सुधारने की दिशा में बढ़ता है, तो उसे निरंतर अपडेट रहना पड़ता है, जैसे तकनीक अपडेट होती है। bjp राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने आगे कहा, “यह पुस्तक आपको यह सोचने पर मजबूर करती है कि आपका उद्देश्य क्या है, आपका ‘धर्म’ क्या है — जैसा गीता में कहा गया है। जीवन में कोई न कोई लक्ष्य होना जरूरी है। सफलता तब ही सार्थक है जब वह स्वतंत्रता और सुख के साथ मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय दर्शन में ‘मुक्ति’ सबसे ऊंचा लक्ष्य है, और सच्ची सफलता वही है जो व्यक्ति को अधिक स्वतंत्रता और आत्मसंतोष दे। धनखड़ ने कहा कि यह पुस्तक व्यक्ति को अध्यात्म के मार्ग से जीवन का संतुलन सिखाती है — ऐसा अध्यात्म जो दूसरों को दोष देने से मुक्त करता है और परिस्थितियों को समझने की दृष्टि देता है। उन्होंने कहा, “अध्यात्म आपको यह समझने में मदद करता है कि हर परिस्थिति व्यक्तिगत नहीं होती, बल्कि जीवन की स्थितियों से उत्पन्न होती है। जब यह समझ आती है, तो व्यक्ति स्वाभाविक रूप से आनंदित और शांत रहता है।” उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘GIVE YOUR BEST, TAKE OTHER’S BEST’ एक ऐसी पुस्तक है जो न केवल एटीट्यूड बदलती है, बल्कि सफलता, आत्मसंतोष और आनंद की ओर एक नया रास्ता दिखाती है।

सरदार/150 यूनिटी युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जाग्रत करने का माध्यम: डीसी
डीसी ने जारी किया “सरदार/150 यूनिटी” का पोस्टर
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में “सरदार/150 यूनिटी” जिला स्तरीय पदयात्रा के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में सरदार/150 यूनिटी: जिला स्तरीय पदयात्रा” के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सरदार/150 यूनिटी” का पोस्टर भी जारी किया। इस बीच माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मानक संचालन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि झज्जर सहित देशभर में 31 अक्तूबर से आगामी 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें युवा, विद्यार्थी और नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। झज्जर जिले में पदयात्रा नवंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। पदयात्रा की रूपरेखा इस तरह तैयार की जाएगी कि जिला की चारों विधानसभाओं में पदयात्रा एकता एवं अखंडता का संदेश लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में एकता, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने का एक प्रेरणादायक अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार/150 यूनिटी मार्च भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माई भारत की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी आधारित राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है, जिसमें युवाओं को “एक भारत दृ आत्मनिर्भर भारत” के आदर्श अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकरण और आवश्यक जानकारी MY Bharat Portal https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि पदयात्रा का आयोजन सुचारु और भव्य रूप से संपन्न हो सके। बैठक में एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, सीईओ जिप मनीष फोगाट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेरी में उपमंडल स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन आज: एसडीएम’
रन फॉर यूनिटी को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना दिखाएंगे हरी झंडी’
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश’
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस’
बेरी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस (शुक्रवार 31 अक्टूबर) राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपमंडल बेरी में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को मीटिंग आयोजित करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना हरी झंडी दिखाते हुए रवाना करेंगे। रन फॉर यूनिटी शहर के मुख्य मार्ग शिव चैक, बस स्टैंड, जाट धर्मशाला से होती हुई हर्बल पार्क में संपन्न होगी। एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए क्षेत्रवासी मैराथन में दौड़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इसके अलावा स्कूली छात्र, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी व युवा भी मैराथन में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं। इस अवसर पर एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, बीडीपीओ राजाराम, बीईओ सुंदर लाल, एसडीई जन स्वास्थ्य विभाग वीरेंद्र सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार, नपा जेई रोहित लोहचब, पटवारी पवन कुमार व पुलिस विभाग से विकास कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में शिकायतों का हो रहा मौके पर समाधान, शिविर का फायदा उठाएं नागरिक – एसडीएम रेणुका नांदल’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को हुआ समाधान शिविर आयोजित’
बेरी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। शिविर में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व गुरुवार को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। गुरुवार को आयोजित हुए शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए।
इन विभागो के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, बीडीपीओ राजाराम, एसडीओ पशुपालन विभाग डॉ ऋषिपाल, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग वीरेंद्र सिंह, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बुधराम व सुनील कुमार, नपा जेई रोहित लोहचब, जेई पीडब्ल्यूडी प्रवीण अहलावत, पटवारी पवन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें
जन समस्याओं का त्वरित निवारण करें अधिकारी : सीटीएम
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीटीएम नमिता कुमारी ने की। उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में बिजली, पानी, सडक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, पंचायत भूमि, बीपीएल व राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा परिवार पहचान पत्र जैसी योजनाओं से जुड़ी आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निवारण करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतें सीधे सुनी जा रही हैं, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो जाता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वच्छ, संकल्प और एकजुट भारत के लिए दौड़ेंगे झज्जरवासी
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा लौह पुरुष qसरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस
जिला मुख्यालय के साथ साथ उपमंडल स्तर पर बादली, बेरी और बहादुरगढ़ में मनाई जाएगी लोह पुरुष की 150 वी जयंती
झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा,बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून,बादली में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़,बेरी में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस (शुक्रवार 31 अक्टूबर)को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 6ः30 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा हरी झंडी दिखाते हुए रवाना करेंगे। बादली में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बेरी में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। डीसी ने बताया कि एकता दिवस पर यह दौड़ झज्जर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस स्टेडियम में समापन संपन्न होगी। डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए जिलावासी मैराथन में दौड़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इसके अलावा स्कूली छात्र, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी व युवा भी मैराथन में हिस्सा लेंगे। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शुक्रवार 31 अक्टूबर को जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी दौड़ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने नागरिकों से आहवान किया कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रन फॉर यूनिटी दौड़ होगी, जो स्थानीय महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से सुबह 6ः30 बजे शुरू होकर शहर के पुरानी तहसील रोड, जलघर, बीकानेर चैक, अंबेडकर चैक, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापिस स्टेडियम में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जिला मुख्यालय के साथ साथ उपमंडल बादली, बहादुरगढ़ और बेरी में भी उपमंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी में जिले व उपमंडल के सभी आयु वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे, जिसके जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। दौड़ से पहले भागीदारों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। जिसमें जिले के विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। एसडीएम बेरी रेणूका नांदल, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार,एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर एसडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, मनीष फोगाट सीईओ जिप, डीईओ राजेश खन्ना, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भारत की एकता के साथ आज दौड़ेंगे बादली वासी
सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि
बादली, 30 अक्तूबर, अभीतक:- एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि रन फॉर यूनिटी की झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बादली में रन फॉर यूनिटी का यह रहेगा रूट
रन फॉर यूनिटी का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी श्री ताराचंद चैक से आरंभ होकर नवनिर्मित बस स्टैंड से होते हुए पेलपा मोड़ नजदीक एचडीएफसी बैंक तक किया जाएगा। बैठक में एसडीएम डॉ. गुप्ता ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर बीडीपीओ सुनील बेनीवाल, नायब तहसीलदार अरविंद चैधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बादली में गुरुवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की समीक्षा करते एसडीएम। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
रन फॉर यूनिटी में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून और भाजपा नेता दिनेश कौशिक संयुक्त रूप से दिखाएंगे हरी झंडी
बहादुरगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- एसडीएम नसीब कुमार ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए ताकि आयोजन भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हो। बैठक में बताया गया कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक के साथ रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रन फॉर यूनिटी का रूट
रन फॉर यूनिटी का आयोजन अम्बेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़ से आरंभ होकर बालौर रोड होते हुए लघु सचिवालय तक किया जाएगा। एसडीएम नसीब कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, जलपान एवं चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसीपी प्रदीप खत्री सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



बाल संरक्षण आयोग की टीम ने प्ले स्कूलों का किया निरीक्षण
संवाद भवन में अधिकारियों व स्कूल प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम गुरुवार को झज्जर पहुँची। आयोग के सदस्य गणेश कुमार व सुमन राणा ने अधिकारियों के साथ प्ले स्कूलों का निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान आयोग की टीम ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं एवं स्टाफ की योग्यता से संबंधित पहलुओं की गहन जांच की। निरीक्षण के उपरांत आयोग द्वारा संवाद भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्ले स्कूल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एनसीपीसीआर (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) के निर्देशों के अनुसार सभी प्ले स्कूलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। इस बीच प्ले स्कूल एसोसिएशन की ओर से स्कूलों से संबंधित समस्याएं रखी जिस पर आयोग के सदस्यों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा बच्चों की सुरक्षा पर बल दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका, जिला बाल संरक्षण अधिकारी विकास वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, डब्ल्यू सीडीपीओ राजबाला तथा सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के सदस्य उपस्थित रहे।

श्रमिक सुरक्षा अभियान : जिलाभर में चलेगा जागरूकता अभियान
श्रमिकों को कार्यस्थल पर अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे पीएलवी
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार श्रमिक सुरक्षा अभियान (मजदूर सुरक्षा और अधिकार) के अंतर्गत श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह तक विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने गुरुवार को यहां दी। सीजेएम ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश अनुसार यह अभियान 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जिले के विभिन्न नगरों में चलाया जाएगा। इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स मजदूरों के कार्यस्थलों पर जाकर उन्हें श्रम कानूनों, सुरक्षा उपायों, विधिक सहायता योजनाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। सीजेएम विशाल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ शहर में एक नवंबर से सात नवंबर तक नीता देवी एवं प्रेमवती, आठ नवंबर से 15 नवंबर तक पीएलवी शिवधन एवं अमला झज्जर सिटी, 16 नवंबर से 23 नवंबर तक पीएलवी सरोज देवी एवं नवीन कुमारी बेरी, दुजाना व डीघल में तथा 24 नवंबर से 30 नवंबर तक पीएलवी बबीता कुमारी एवं रोशनी गांव झाड़ली, छुछकवास, मातनहेल व साल्हावास में श्रमिकों को उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। सीजेएम विशाल ने सभी पैरा लीगल वालंटियर्स को निर्देश दिए कि वे ऐसे स्थानों पर जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें जहां श्रमिक वर्ग के कार्य स्थल हैं, ताकि अधिकाधिक श्रमिक इस अभियान का लाभ उठा सकें।
झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवर्तन परिमंडल कार्यालय झज्जर में शुक्रवार 31 अक्टूबर को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन होगा। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक झज्जर शहर, सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, बादली व माछरौली सब डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली एवं बिजली के बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोडकर) सुनी जाएंगी, जिसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरमैन कार्यकारी अभियंता झज्जर करेंगे तथा मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट न होने पर अपनी शिकायत को चेयरमैन बिजली उपभोक्ता फोरम के समक्ष रख सकते हैं।




गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण गौशाला में हुई गौवंश की पूजा
प्राचीन गौशाला में श्रद्धा से मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व
गोपाष्टमी पर भक्तों ने गौमाता की पूजा-अर्चना
श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा..
भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित गोपाष्टमी का त्योहार :प्रमोद बंसल
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- गोपाष्टमी का पावन पर्व गुरुवार को जिले की गौशालाओं में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने गौमाता का पूजन किया और आरती उतारी। वही भक्तों ने श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा….. स्तुति के साथ गऊ माता की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्रद्धालुओं ने गौमाता को वस्त्र, चुनरी अर्पित की और हरा चारा, गुड़, गेहूं, रोटी तथा खीर का भोग लगाया। वहीं, गौशालाओं में सुबह से ही मेले सा माहौल रहा। इस अवसर पर प्राचीन श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल एवं भक्तों ने गायों को माला पहनाकर, उनके पैर धोकर हरा चारा खिलाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। प्रमोद बंसल ने गोपाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व गायों की पूजा और गोसेवा को समर्पित है। इस दिन गाय और बछड़ों की विधिवत पूजा की जाती है और गोसेवा का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है, गाय पूजनीय है। मान्यता है कि गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित गोपाष्टमी त्योहार मनाने के लिए एकत्र हुए। इस दिन गाय की पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होता है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। इस मौके पर गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल, गौ भक्त एवं गौ प्रेमी उपस्थित रहे।
जब इंद्रदेव ने की अपनी हार स्वीकार
धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से लेकर सप्तमी तक भगवान श्री कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण किया था और आंठवे दिन इंद्र देव अपना क्रोध त्याग कर श्री कृष्ण के पास क्षमा मांगने आए थे। तभी से कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।
मोदी कैबिनेट ने गुरुग्राम से वाया फरीदाबाद, जेवर एयरपोर्ट तक रेपिड मेट्रो और बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 30 अक्तूबर, अभीतक:- केंद्र सरकार ने गुरुग्राम से फरीदाबाद और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रेपिड मेट्रो लाइन सहित बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेल विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट की इस मंजूरी की बाबत स्वयं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को यह जानकारी दी है। कृष्णपाल गुर्जर फिलहाल बिहार चुनाव में प्रचार पर पहुंचे हुए हैं। वह चार नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के फरीदाबाद व पलवल क्षेत्र को मोदी सरकार से मिली इस बड़ी उपलब्धि पर प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से कई बार विस्तृत चर्चा की और मनोहर लाल से ही इन योजनाओं को सिरे चढ़ाने की घोषणाएं भी कराई थीं। गुर्जर के पिछले 10 साल के कार्यकाल में फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में मेट्रो और दिल्ली- फरीदाबाद-नोएड़ा सहित दिल्ली आगरा की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा चुका है। दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट की सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी और बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो कनेक्टिविटी फरीदाबाद के चहुंमुखी विकास में चार चांद लगाएगा। मोदी कैबिनेट ने सराय काले खां से अलवर तक भी नमो भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है।




गिलाकोर विद्यालय में फ्रांसीसी सैलानी दल द्वारा शैक्षिक भ्रमण
जोधपुर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- चामू क्षेत्र की गिलाकोर ग्राम पंचायत स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में फ्रांसीसी सैलानियों का दल शैक्षिक भ्रमण पर आएगा। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि द थार ओएसिस रिजॉर्ट एवं कैंप गुमानपुरा के सौजन्य से हर वर्ष फ्रांस देश से ईजीरेडियूसेज ग्रुप संयोजक फिलिप एवं चीफ टूर गाइड अरुण सिन्हा के नेतृत्व में आने वाला 38 विदेशी पर्यटकों का दल शुक्रवार को विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण कर विद्यालय के छात्रों तथा शिक्षकों के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा, जिसमें विद्यालय परिवार फ्रांसीसी संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानेंगे। इस भ्रमण के दौरान राजस्थानी फ्रांसीसी संस्कृति को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और फ्रांसीसी सैलानियों व विद्यार्थियों के बीच मैत्री खेल गतिविधियों के रूप में कबड्डी एवं रस्साकस्सी खेलों का आयोजन होगा, साथ ही सैलानी छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें फ्रांसीसी भाषा, संस्कृति और इतिहास के बारे में बताएंगे। फ्रांसीसी सैलानियों की टीम का विद्यालय आगमन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा राजस्थानी परंपरा अनुसार ढोल – नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा उद्यमी जसवंत सिंह देवड़ा एवं प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने बताया कि यह भ्रमण विद्यालय के छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव होगा जो उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में मदद करेगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का विशाल रेखाचित्र बनाया
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का विशाल रेखाचित्र बनाया। इस रेखाचित्र का शीर्षक देश की अखंडता की रक्षा करेंगे, हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुकेश शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। सरदार पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था, जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। 31 अक्टूबर 1875 गुजरात के नाडियाद में सरदार पटेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उन के पिता का नाम झवेरभाई और माता का नाम लाडबा देवी था। सरदार पटेल अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे और चैथे नंबर पर थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की शिक्षा का प्रमुख स्त्रोत स्वाध्याय था। उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की और उसके बाद पुनरू भारत आकर अहमदाबाद में वकालत शुरू की। सरदार पटेल ने माहात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। सरदार पटेल द्वारा इस लड़ाई में अपना पहला योगदान खेड़ा संघर्ष में दिया गया, जब खेड़ा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और वहां के किसानों ने अंग्रेज सरकार से कर में छूट देने की मांग की। जब अंग्रेज सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया, तो सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिए प्ररित किया। अंत में सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को कर में राहत दे दी गई। सरदार पटेल को सरदार नाम, बारडोली सत्याग्रह के बाद मिला, जब बारडोली कस्बे में सशक्त सत्याग्रह करने के लिए उन्हें पह ले बारडोली का सरदार कहा गया। बाद में सरदार उनके नाम के साथ ही जुड़ गया। आजादी के बाद ज्यादातर प्रांतीय समितियां सरदार पटेल के पक्ष में थीं। गांधी जी की इच्छा थी, इसलिए सरदार पटेल ने खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से दूर रखा और जवाहर लाल नेहरू को समर्थन दिया। बाद में उन्हें उपप्रधानमंत्री और ग्रहमंत्री का पद सौंपा गया, जिसके बाद उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों तो भारत में शामिल करना था। इस कार्य को उन्होंने बगैर किसी बड़े लड़ाई झगड़े के बखूबी किया। परंतु हैदराबाद के ऑपरेशन पोलो के लिए सेना भेजनी पड़ी। चूंकि भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था, इसलिए उन्हें भारत का लौह पुरूष कहा गया। 15 दिसंबर 1950 को भारत का उनकी मृत्यु हो गई और यह लौह पुरूष दुनिया को अलविदा कह गए। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक,नवीन कौशिक,राधेश्याम कौशिक, मास्टर राजेश कौशिक, अनिल कौशिक, सतीश कौशिक, नन्दकिशोर शर्मा, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर उनको अपना शत-शत नमन किया।




होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती मनाई
पन्ना-पवई, 30 अक्तूबर, अभीतक:- शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि होमी जहांगीर भाभा जी की जयंती 30 अक्टूबर को मनाई जाती है। वह एक महान भारतीय भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की और 1930 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। भाभा जी ने अपने करियर की शुरुआत टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) में की, जहां उन्होंने कॉस्मिक किरणों और कण भौतिकी पर शोध किया। उन्होंने 1945 में टीआईएफआर के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला और 1955 में भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष बने। भाभा जी ने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के पहले परमाणु रिएक्टर, अप्सरा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की। होमी जहांगीर भाभा जी का निधन 24 जनवरी 1966 को एक विमान दुर्घटना में हुआ था। उनकी जयंती 30 अक्टूबर को मनाई जाती है और उन्हें भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक के रूप में याद किया जाता है।
जाने माने बच्चों के हीमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ पंकज अभरोल भिवानी में
भिवानी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- आज ’डॉ पंकज अभरोल, उत्तर भारत के जाने माने बच्चों के हीमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट (खून तथा कैंसर रोग विशेषज्ञ) भिवानी में आए हैं। ये आजकल गुरुग्राम के नारायणा हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आज उन्होंने भिवानी के डॉ राज एडवांस्ड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ में ओपीडी सेवाएं दी तथा थैलीसीमिया के रोगियों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि बच्चों में खून की ज्यादातर बीमारियां बुरी खुराक, जंक फूड के कारण हैं। आयरन, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड की कमी इसमें सबसे आम कारण हैं। इनके अलावा कुछ आनुवंशिक रोग जैसे थैलीसीमिया भी खानों की कमी कर सकता है। इसके अलावा बच्चों में होने वाले कैंसर भी बहुत से कारणों से बढ़ रहे हैं। फिर भी यदि समय से बीमारी ढूंढ ली जाए, तो उसका अच्छा और पक्का इलाज संभव है। ऐसे में समाज में जागरुकता फैलाना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर ’डॉ राज महता जी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की कि अब से सभी थैलीसीमिया रोगियों को उनके हॉस्पिटल डॉ राज एडवांस्ड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में फ्री खून चढ़ाने की सुविधा दी जाएगी।’
स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो, जल्द पूरा करें: आरती सिंह राव
निर्देश, अब सिविल सर्जन खुद देखेंगे निर्माण गतिविधियों को
वर्तमान नोडल अधिकारियों को हटा कर उनके स्थान पर सभी सिविल सर्जन को देख रेख करने का जिम्मा सौंपने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने -अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



ज्यादा से ज्यादा फसलों में सीधी बुआई की सम्भावनाओं को तलाशें – कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा
कहा: इससे सिंचाई के लिए पानी और जुताई पर आने वाले खर्च को बचाया जा सकेगा, इससे किसान की फसल को तैयार करने के लिए आने वाली लागत में भी कमी आएगी।
बजट -घोषणाओं तथा सरकार के संकल्प -पत्र के वायदों की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता की
कृषि मंत्री ने पंचकूला जिला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के किसानों के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि छोटे -छोटे ढलान वाले खेतों में किसान अपनी अच्छी फसल ले सकें।

पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता में शिल्पा रही विजेता
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) सतवीर सिंह के दिशा निर्देशन में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेंद्र सिंह ने श्मोबाइल फोन वरदान या अभिशापश् तथा इंग्लिश लैंग्वेज का आधुनिक परिदृश्य में महत्व विषय पर पैराग्राफ राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। डॉ० सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में क्रिएटिव राइटिंग हैबिट का विकास करना रहा। विद्यार्थियों को नियमित रूप से रचनात्मक लेखन करना चाहिए तथा विभिन विषयों पर अपने विचार स्वतंत्र प्रकट करने चाहिए। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री सुनील कुमार, पवन कुमार तथा डॉ० सविन ने अदा की। डॉ० सुरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया, जिसमें शिल्पा, बीए तृतीया वर्ष की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रवीना, बीए तृतीया वर्ष की छात्रा व दीपांशु बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा निशु बीए द्वितीय वर्ष व नेहा बीए द्वितीय वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीया स्थान प्राप्त किया। डॉ० सुरेंद्र सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) सतवीर सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा विद्यार्थियों का इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने अनुशासन, आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर से लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में एक प्रेरणादायक करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झज्जर की पुलिस उपायुक्त डीसीपी जसलीन कौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय पहुंची। उनके आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया जी समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उनका वहां पहुंचे पर हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान डीसीपी जसलीन कौर ने विद्यार्थियों को करियर चयन, आत्म-प्रेरणा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र है अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत करते रहना है।इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पब्लिक डीलिंग (जनसंपर्क) के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए लोगों के साथ संवाद कुशलता, सहानुभूति और संवेदनशीलता आवश्यक है। पुलिस उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अपने व्यवहार में ईमानदारी, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी ताकि वे समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया ने पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से विद्यार्थियों को अमूल्य मार्गदर्शन एवं नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस सत्र से प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में अपनाकर सफलता की ऊँचाइयों को स्पर्श करेंगे।




पुलिस लाइन झज्जर में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी और हेल्थ चेकअप कैंप का किया गया आयोजन
करीब 100 पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें दवाइयां दी गई’
झज्जर, 30 अक्तूबर, अभीतक:- पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर से लेकर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में वीरवार को पुलिस लाइन, झज्जर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हथियार प्रदर्शन एवं हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियारों की जानकारी देना तथा उनके साथ-साथ उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच करना रहा। इस आयोजन में आस्था अस्पताल और स्वस्तिक हॉस्पिटल, झज्जर की चिकित्सक टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न आधुनिक हथियारों, सुरक्षा उपकरणों और उनकी तकनीकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा मानकों और हथियारों के सही उपयोग के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस प्रदर्शन ने पुलिसकर्मियों की पेशेवर दक्षता और तत्परता को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दिया। इसके साथ ही आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय स्वास्थ्य एवं सामान्य शारीरिक जांच की गई। चिकित्सक डीके यादव, डॉक्टर संदीप जांगड़ा और उनकी टीम ने उपस्थित जनों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण के महत्व पर भी परामर्श दिया। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों में बी.पी. एवं शुगर जैसी समस्याएँ पाई गईं, उन्हें तत्काल चिकित्सीय परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।आस्था अस्पताल और स्वस्तिक हॉस्पिटल की चिकित्सा टीमों ने अत्यंत समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस दौरान करीब 100 कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके अनुरोध ही उनको दवाइयां भी मुहैया कराई गई। पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप न केवल उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं।
एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने 504 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि रंजीत निवासी उत्तर प्रदेश नशीला पदार्थ लिए हुए ब्रिगेडियर होशियारी सिंह मेट्रो स्टेशन के पास आएगा।इस गुप्त सूचना के आधार पर एंटी व्हीकल थेफ्ट की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची और कुछ समय के पश्चात एक नौजवान लड़का वहां पर आया तो उसे शक कि बिनाह पर काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ अफिम बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 504 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


जन स्वास्थ्य विभाग का कारनामा’,’तीन महीने पूर्व रिटायर अधिकारी का नाम,नंबर दिया समाधान के लिए’
भिवानी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार भरसक दावा करती है कि वो आम जनता के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती है, लेकिन कुछ ऐसे अधिकारी ध् कर्मचारी बैठे है जो लगातार सरकार के इन प्रयासों पर पलीता लगाने का कार्य करते है। ऐसा ही एक वाक्य भिवानी के जन स्वास्थ्य विभाग का सामने आया है। स्थानीय लिबर्टी सिनेमा रोड स्थित गली जोगी वाली में पीने की पानी की लाइन टूटने के कारण पूरे मोहल्ले की पानी की सप्लाई बाधित हो गई जिस पर स्थानीय निवासी मनोज मिश्रा द्वारा विभाग के पास एक शिकायत नंबर 969913 दर्ज करवाई गई जिसमें शिकायत समाधान के लिए स्थानीय एसडीओ का नाम व मोबाइल नंबर दिया गया कि जिस एसडीओ का नाम मोबाइल नंबर ओर नाम समाधान के लिए दिया गया है जब उन एसडीओ श्री जयप्रकाश से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह तीन माह पूर्व रिटायर हो चुके हैं आप अन्य अधिकारी से बात करें। यह बड़ी ही रोचक बात है कि जब विभाग को यही नहीं पता कि उनके अधिकारी रिटायर हो चुके हैं तो समस्या का समाधान कौन करेगा। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोन पर किसी भी उपभोक्ता को संतोषजनक जवाब नहीं देते ना ही वे समय पर कोई कार्य करते हैं। उपभोक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि इस प्रकार की लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
भिवानी:- भिवानी सीआईए-2 की टीम ने नशाखोरी के अभियान चला ईनामी नशा तस्कर को पकड़ा
पांच हजार के ईनामी नशा तस्कर अजय को फतेहाबाद जिले से पकड़ा गया, सिरसा जिले का है निवासी
ईनामी नशा तस्कर भिवानी, हिसार तथा सिरसा सहित आस-पास के जिलों में करता था हैराईन की तस्करी: डीएसपी अनुप कुमार
दिल्ली से नशा लाकर करता था विभिन्न जिलों में सप्लाई, हिसार व सिरसा जिलों में भी इसके खिलाफ मामले है दर्ज
भिवानी के छोटे नशा तस्करों की निशानदेही पर पकड़ा गया ईनामी नशा तस्कर रू डीएसपी अनुप कुमार
सीआईए-2 के उप निरीक्षक विशेष कुमार की अगुवाई में ईनामी नशा तस्कर को पकडने में की सफलता हासिल रू डीएसपी
भिवानी पुलिस के डीएसपी अनुप कुमार ने आम लोगों से की अपील रू भिवानी जिला में कही भी कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना डायल-112 या चैकी, थाने में दे सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त

देवउठनी ग्यारस पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन सतर्क
विशेष नजर रखने के लिए अधिकारियों को डीसी ने दिए निर्देश
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से आह्वान किया कि 18 वर्ष से कम आयु की लडकी व 21 वर्ष से कम आयु के लडके की बाल विवाह से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो वे बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस हेल्पलाइन 112, मैजिस्ट्रेट या चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर सम्पर्क कर सूचना दे सकते है, ताकि समय पर हस्तक्षेप करके नाबालिग के विवाह को रुकवाया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवउठनी ग्यारस पर सामाजिक प्रथा बाल विवाह होने का अंदेशा बना रहता है, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कानूनी अपराध है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लडकी व 21 वर्ष से कम आयु के लडके को नाबालिग माना जाती है। यदि कम आयु में विवाह किया जाता है तो यह संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है, ऐसा कोई भी व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, उसको बढ़ावा देता है या उसकी सहायता करता है, तो 2 साल तक की सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। डीसी ने जिला के सभी सरपंचों को गांव में होने वाले विवाह पर नजर रखने, आंगनवाड़ी सभी सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी वर्कर को गांव में होने वाले विवाह की सूची तैयार करने, स्कूलों में कोई भी बच्चे का ड्रॉप आउट होने का कारण पता करने के निर्देश दिए। इसके साथ जिला की सभी आशा वर्कर व एएनएम को उनके क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना मिलती है तो संरक्षण एवं बाल विवाह विभाग व पुलिस को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतिनिधि, स्किल डेवलपमेंट, आईटीआई व बाल कल्याण समिति आदि को जिला रेवाड़ी में किसी प्रकार की बाल विवाह से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होती है तो तुरन्त जिला प्रशासन को सूचित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विवाह में सेवा देने वाले टेंट, हलवाई, पंडित, केटरर, प्रिटिंग प्रेस वालों से भी आह्वान किया है कि ऐसे किसी भी विवाह कार्यक्रम में न तो शामिल हो और न ही अपनी सेवाएं दें। अन्यथा उनके विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

रन फॉर यूनिटी में आज राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए दौड़ेंगे जिलावासी: डीसी
रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी
उपमंडल स्तर पर बावल और कोसली में भी आयोजित होगी रन फॉर यूनिटी
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- जिला भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शुक्रवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। रेवाड़ी जिला स्तर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। एकता दौड़ में जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थीगण भाग लेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातरू 7 बजे राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से राव तुलाराम स्टेडियम से पोसवाल चैक होते हुए वापस स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसे रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर बावल और कोसली में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। बावल में विधायक डा. कृष्ण कुमार और कोसली में विधायक अनिल यादव रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने आमजन से एकता दौड़ में बढ़चढकर भागीदारी करते हुए दौड़ लगाने का आह्वान किया।


हरियाणा दिवस पर बाल भवन में होगा सांस्कृतिक उत्सव
लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत होगा हरियाणा व रेवाड़ी दिवस समारोह
रेवाड़ी के बाल भवन में एक नवंबर को सजेगा सांस्कृतिक मंच
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा एक नवंबर को 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय उत्सव के साथ-साथ प्रदेशभर में सभी जिलों में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह रेवाड़ी जिला के लिए हर्ष की बात है कि हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी को भी जिला का दर्जा एक नवंबर 1989 को मिला था। ऐसे में एक नवंबर को हरियाणा के साथ ही रेवाड़ी जिला बनने पर बाल भवन में पूरे उत्साहपूर्ण व गरिमामयी ढंग से सांस्कृतिक उत्सव के रूप में दिवस को मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में सुबह 9ः30 बजे से हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा इसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में जिला के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, आर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। गौरतलब है कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया जाएगा।

आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं को सुना और उनका मौके पर समाधान किया। डीसी ने जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लाभ उठाते हुए आमजन को अपनी समस्याओं का निवारण करवाने का आह्वान किया। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में जमाबंदी में नाम सही करने की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को त्रुटि दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांव गंगायचा अहीर में खेतों में पानी भरने की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को मौके पर जाकर जांच करते हुए जल निकासी के निर्देश दिए। गांव चांदावास व शहर के यादव नगर में पीने के पानी की सप्लाई न आने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को समस्याओं का निवारण करवाने के निर्देश दिए। गोकलगढ़ के टी-प्वाइंट से बाईपास ग्रीन बेल्ट व सेक्टर में ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में बिजली, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी व पुलिस विभाग आदि से संबंधित समस्याएं आई जिनका डीसी अभिषेक मीणा ने मौके पर ही अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला में सोमवार व बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार व सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

दुग्ध उत्पादन में हरियाणा का देश में प्रमुख स्थान – डा. कृष्ण कुमार
बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने वीटा के मिल्क चिलिंग सेंटर का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा का देश में दुग्ध उत्पादन में प्रमुख स्थान है। प्रदेश की पहचान प्राचीन समय से ही ‘जहां दूध दही का खाना, ये मेरा हरियाणा’ के रूप में रही है। सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में दूध की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर कार्य कर रही है। बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने वीरवार को बावल स्थित वीटा के मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने सेंटर में अधिकारियों से मिल्क की क्वालिटी और पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मिल्क सेंटर में सफाई व्यवस्था व कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पशुपालकों के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं का पशुपालकों को लाभ उठाने के लिए पंजीकरण जरूर करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा बावल मंडल अध्यक्ष रमेश और पूर्व सरपंच भीम सिंह झाबुआ आदि मौजूद रहे।
डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा का रुतबा बरकरार
प्रदेश ने कायम रखी टॉप नेशनल रैंकिंग
अपराध ट्रैकिंग सिस्टम में हरियाणा बना मिसाल
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा ने डिजिटल गवर्नेंस और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग में उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित करते हुए जून 2021 से लेकर अब तक के 51 महीनों में से 37 महीनों तक राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। अगस्त 2025 में राज्य ने सौ फीसदी अंक हासिल करते हुए कुशल सेवा वितरण और तकनीक-आधारित न्याय सुधारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस) तथा इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) की 31वीं स्टेट एपेक्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्य की तकनीकी अवसंरचना की समीक्षा के साथ-साथ भावी नवाचारों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री रस्तोगी ने विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था ने शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का डिजिटल पुलिसिंग मॉडल एक नई सोच का प्रतीक है, जो प्रतिक्रियात्मक प्रवर्तन से आगे बढ़कर डेटा-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में अग्रसर है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने नागरिक सेवाओं में अतुलनीय निरंतरता कायम रखते हुए हर समय पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए राइट टू सर्विस डैशबोर्ड पर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए हैं। 28 अक्तूबर, 2025 तक विभाग ने सरल पोर्टल के माध्यम से 75.97 लाख नागरिक आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया है, जो राज्य के सभी विभागों में सर्वाधिक है। डॉ. मिश्रा ने कई अभिनव तकनीकी पहलों का जिक्र किया, जिनमें होटल विजिटर डेटा सर्च, आईआईएफ-3 (गिरफ्तारीध्आत्मसमर्पण फार्म) में क्रिमिनल सर्च हिस्ट्री और लापता व्यक्तियों का हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शामिल है। नागरिक अब घर बैठे केवल दो मिनट में लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इससे न केवल त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित होती है बल्कि परिवार की चिंता भी कम होती है। हरियाणा ने एआई सक्षम एक स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम भी शुरू किया है, जो किसी भी होटल में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के ठहरने पर सम्बन्धित थाने के एसएचओ को रियल-टाइम अलर्ट भेजता है। जुलाई से प्रदेशभर में लागू यह प्रणाली आगंतुक के नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर का पुलिस रिकॉर्ड से स्वतः मिलान करती है। देश की पहली ऐसी तकनीक-आधारित पूर्व चेतावनी प्रणाली से संभावित अपराधों को समय रहते रोकने में मदद मिली है। सीसीटीएनएस और ई-प्रॉसिक्यूशन संस्करण-2 के एकीकरण से अब मसौदा आरोप-पत्रों का कानूनी परीक्षण के लिए इलेक्ट्रॉनिक हस्तांतरण संभव हो गया है, जिससे मैनुअल देरी और त्रुटियों की संभावना समाप्त हो गई है। अब हरियाणा में सभी आरोप-पत्र न्यायालयों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजे जाते हैं और शत-प्रतिशत डिजिटल फाइलिंग हासिल की जा चुकी है। करनाल में सफल पायलट प्रोजेक्ट से इसकी विश्वसनीयता सिद्ध हो चुकी है। बैठक में 33.69 करोड़ रुपये की राज्य कार्य योजना के अंतर्गत गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित परियोजना आईसीजेएस 2.0 के लिए 92.32 लाख रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई। इस राशि से 411 फिंगरप्रिंट एनरोलमेंट डिवाइस, 2,489 सिंगल-डिजिट स्कैनर और 1,688 वीडियो कॉन्फ्रेंसध्वेब कैमरे खरीदे जाएंगे। इससे अपराध न्याय प्रणाली के प्रत्येक चरण का आधुनिकीकरण होगा। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने भी गृह मंत्रालय द्वारा 3.25 करोड़ की अतिरिक्त राशि को भी मंजूरी देने की पुष्टि की है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को इन परियोजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 391 पुलिस थाने अब देश के सशक्त और डिजिटल रूप से जुड़े पुलिस नेटवर्क का हिस्सा हैं। पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह ने बताया कि मोबाइल क्राइम यूनिट्स के मामले में हरियाणा देश में अग्रणी है। वर्तमान में 27 यूनिट्स संचालित हैं और गत 9 अक्तूबर तक 11,071 बायोमेट्रिक एनरोलमेंट्स दर्ज किए जा चुके हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं। ये यूनिट्स अपराध स्थल पर ही फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र करती हैं, जिससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ है। न्याय श्रुति’ पहल के तहत करनाल में वर्चुअल कोर्ट अपीयरेंस शुरू कर दी गई है। इससे पुलिस कर्मियों और बंदियों की अनावश्यक आवाजाही में कमी तथा मामलों के निस्तारण में तेजी आई है। विभाग अब रियल-टाइम डैशबोर्ड और स्लॉट टाइमिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता व दक्षता और बढ़ेगी। बैठक में पुलिस, हारट्रोन, एनआईसी, क्रिड, गृह, अभियोजन और जेल समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ज्यादा से ज्यादा फसलों में सीधी बुआई की सम्भावनाओं को तलाशें – कृषि मंत्री
बजट -घोषणाओं तथा सरकार के संकल्प -पत्र के वायदों की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता की
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा फसलों में सीधी बुआई की सम्भावनाओं को तलाशें ताकि सिंचाई के लिए पानी और जुताई पर आने वाले खर्च को बचाया जा सके , इससे किसान की फसल को तैयार करने के लिए आने वाली लागत में भी कमी आएगी। श्री राणा आज यहां अपने कार्यालय में कृषि ,बागवानी, हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से संबंधित बजट -घोषणाओं तथा सरकार के संकल्प -पत्र के वायदों की समीक्षा-बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कृषि मंत्री ने ष्मेरा पानी मेरी विरासतष् योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पानी की मात्रा सीमित है , इसलिए किसानों को कम पानी से तैयार होने वाली फसलों की तरफ प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने पंचकूला जिला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के किसानों के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि छोटे -छोटे ढलान वाले खेतों में किसान अपनी अच्छी फसल ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कहीं बालू रेत के टिब्बे हैं , कहीं पहाड़ी क्षेत्र तो कहीं समतल जमीन है। किसी खास क्षेत्र को देखते हुए उस क्षेत्र के किसानों के लिए भी योजना में तबदीली करने की संभावनाओं पर विचार करें , बशर्ते किसान को अधिक से अधिक लाभ होना चाहिए। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने योजनाओं को महिला-उन्मुखी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को बिना ब्याज एक लाख रूपये तक का ऋण देने की योजना पर तेजी से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के अधिकारियों से बजट में की गई घोषणाओं के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में गोदाम बनाने के स्टेटस की जानकारी ली और इस दिशा में कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव के क्षेत्रों में लवणीय पानी से पलने वाले पेड़-पौधे लगाने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए। श्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से संबंधित मंडियों को ऑनलाइन करने , गुरुग्राम में फूल मंडी स्थापित करने तथा धान की बिक्री में किसानों की सहूलियतों के बारे में भी जवाब तलबी की। उन्होंने बागवानी अधिकारियों से जल्द से जल्द बागवानी पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए , साथ ही 3 प्रस्तावित उत्कृष्ता केंद्रों को स्थापित करने जैसी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उक्त सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा, कृषि विभाग के निदेशक श्री राजनारायण कौशिक, हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ शालीन के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिकरत
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- भारत के लौह पुरुष व राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, जिला गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत तथा जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसी प्रकार जिला अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला यमुनानगर में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, जिला हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, जिला भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी तथा जिला पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसी तरह जिला चरखी दादरी में सांसद श्री धर्मबीर सिंह, जिला कैथल में सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, जिला कुरुक्षेत्र में सांसद श्री नवीन जिंदल, जिला फरीदाबाद में विधायक श्री मूलचंद शर्मा, जिला महेंद्रगढ़ में विधायक श्री कंवर सिंह, जिला नूंह में विधायक श्री ओमप्रकाश यादव, जिला पलवल में विधायक श्री हरिंद्र सिंह, जिला पानीपत में विधायक श्री प्रमोद कुमार विज, जिला रेवाड़ी में विधायक श्री लक्षमण सिंह यादव, जिला रोहतक में विधायक श्री कृष्णा गहलावत, जिला सिरसा में विधायक श्री निखिल मदान तथा जिला सोनीपत विधायक श्री पवन खरखौदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करेंगे।
एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में
15 दिन के भीतर मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को अब जल और सीवरेज कनेक्शन 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके अलावा, संशोधित जोनिंग प्लान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी 45 दिनों के अन्दर पूरी करनी होगी। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाओं को हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है। साथ ही, एचएसआईआईडीसी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करेगा और इन सुविधाओं की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करेगा। इससे औद्योगिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। जल और सीवरेज कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा मरम्मत व रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग डिवीजन के क्षेत्रीय प्रभारी को पदनामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह, संशोधित जोनिंग प्लान के सम्बन्ध मंे मुख्यालय पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानरध्सीनियर टाउन प्लानर को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। चीफ टाउन प्लानर प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।
स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण हो, जल्द पूरा करें – आरती सिंह राव
निर्देश, अब सिविल सर्जन खुद देखेंगे निर्माण गतिविधियों को
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संबंधित जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन सभी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री लगाई जाए तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने वर्तमान नोडल अधिकारियों को हटा कर उनके स्थान पर सभी सिविल सर्जन को देख रेख करने का जिम्मा सौंपने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने -अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जा जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों कुछ जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया था, इस दौरान जब उन्होंने नोडल अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वे अपनी जिम्मेवारी के प्रति अपडेटिड नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी, साथ ही उन्होंने अब सभी सिविल सर्जन को निर्माण कार्यों का भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन कार्यों के प्रति अपडेट रहें। आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थान ऐसी जगह है जहां डॉक्टर मरीजों की जांच करके उनके ईलाज करता है, इसलिए इनके निर्माण में काम आने वाले सामान की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी संस्थानों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।