





पुराने रीति रिवाजों पर आधारित हरियाणवी गीत का हुआ फिल्माकंन, दो दिन हुई शूटिंग
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- गांव कासनी झज्जर में, बालाजी मुवीज के बैनर तले बने व आने वाले रीत पुरानी गाने की दो दिवसीय शुटिंग की गई। इस गाने में संगीत दिया है अनुप शर्मा जी ने, मुधर आवाज दी है नितिन तिरखा ने, गाने के निर्माता निर्देशक हैं विजय बाला जी, लिखा है रणवीर धनखड़ ने। गाने में मुख्यरुप में किरदार निभाया है, सिनेजगत के जाने पहचाने स्टार कलाकार राजकुमार धनखड़, अनिल देवी, उमेद सिंह प्रधान कासनी, बबीता गुर्जर, इंस्ट्राग्राम स्टार बाल कलाकार मानवी धनखड़, संजय दलाल, संजीव सापंला, रणवीर धनखड़ व बहुत सारे अन्य सपोर्टिंग कलाकारों ने। गाने को विशेष रूप से हरियाणवी वेषभूषा में व पुरानी संस्कृति को दर्शाने वाली पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया। गाने के शुटिंग में सम्पूर्ण गांव कासनी के साथ 2, ग्राम पंचायत कासनी व ब्.त्. ैत. ैमब ज्ञंेदप विशेष सहयोग रहा। लेखक ने इस गाने में खत्म हो चुके संस्कारों, परिधानों, खान-पान, रीति रिवाजों को कलमबद्ध करके समाज में एक जागरूकता लाने की कोशिश के साथ हमारी हरियाणवी संस्कृति को दर्शाने का भरसक प्रयास किया है। जल्द ही यह गाना म्हारी माटी युटयूब चैनल पर जल्द आयेगा।



कला, संस्कृति और प्रतिभा का भव्य संगम: संस्कारम स्कूल में इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- संस्कारम स्कूल, खातीवास में आयोजित इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं की धूम रही, जहाँ छात्रों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने विद्यालय प्रांगण को कला और संस्कृति के एक जीवंत मंच में बदल दिया, जिसमें ट्रस्ट हाउस, रिस्पेक्ट हाउस, ऑनेस्ट हाउस और करेज हाउस के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल की मुख्य आकर्षण, रंगोली प्रतियोगिता, में छात्रों ने भारतीय संस्कृति के रंग भरे, जिसमें रिस्पेक्ट हाउस की हर्षिता ने पहला, करेज हाउस की प्राची ने दूसरा और ऑनेस्ट हाउस की यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। थाली-कलश सजावट प्रतियोगिता में ट्रस्ट हाउस के आकाश ने अपनी अनूठी सजावट से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि रिस्पेक्ट हाउस की दृष्टि और उर्वशी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों की कल्पना शक्ति देखते ही बनी, जिसमें एक बार फिर ट्रस्ट हाउस की दृष्टि ने बाजी मारी, रिस्पेक्ट हाउस की गुंजन दूसरे और ऑनेस्ट हाउस की प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में करेज हाउस की वंशिका ने प्रथम और ऑनेस्ट हाउस की मीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चाहक तीसरे स्थान पर रहीं। स्केचिंग प्रतियोगिता में ट्रस्ट हाउस के शुभम प्रथम रहे, वहीं रिस्पेक्ट हाउस की दृष्टि और लक्ष्य ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रिस्पेक्ट हाउस की संध्या ने पहला और ऑनेस्ट हाउस की लकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ महिपाल ने सभी प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और रचनात्मकता के लिए बधाई दी और जोर देकर कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इन प्रतियोगिताओं ने न केवल छात्रों के कलात्मक कौशल को निखारा, बल्कि उनमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।






जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कृषि मंत्री
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में 11 शिकायतों का निपटारा, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने सुनी समस्याएं
फसल अवशेष प्रबंधन किसानों के लिए लाभकारी – बोले कृषि मंत्री
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला प्रशासन की ओर से कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया और परिवादों की जानकारी साझा की। बैठक में कुल 14 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 3 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। बैठक में सभी शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है, जन समस्याओं का प्रभावी समाधान करते हुए नागरिकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी प्रशासन, समान विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। चाहे किसानों के गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की बात हो या धान एवं गेहूं आदि फसलों की एमएसपी पर खरीद हो, हर कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को लेकर सरकार सजगता के साथ कार्य कर रही है। फसल अवशेष प्रबंधन किसान चाव से अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी किसानों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी।
मीटिंग में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर पालिका बेरी चेयरमैन देवेंद्र कादयान, जिला महामंत्री दयाकिशन,मनीष बंसल के अलावा जिला प्रशासन की तरफ से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, बहादुरगढ़ एसडीएम नसीब कुमार, बेरी एसडीएम रेणुका नांदल, बादली एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी व हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में होंगे भव्य कार्यक्रम : डीसी
महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में 28 नवम्बर से 1 दिसंबर तक रहेगी गीता महोत्सव की धूम
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने हरियाणा दिवस, रन फॉर यूनिटी, वंदे मातरम्, गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
जिला व उपमंडल स्तर पर लौह पुरुष की जयंती पर होगी रन फॉर यूनिटी दौड़
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- जिला मुख्यालय पर शुक्रवार 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ और एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जनभागीदारी के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सभी कार्यक्रमों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करें। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की वीसी उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को गीता महोत्सव को उत्सव पूर्वक व उमंग के साथ मनाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शनिवार को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में जहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा,वहीं प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेश की वर्षगांठ पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में होगा। उन्होंने कहा कि पहली नवंबर झज्जर वासियों के लिए गौरवशाली दिन है। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ स्कूल व कालेज विद्यार्थियों और आरडब्लूए को शामिल किया जाए, ताकि कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार जिला मुख्यालय के साथ साथ उपमंडल स्तर पर भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन होगा।
चार दिवसीय होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव: डीसी
डीसी ने 10 वें जिला स्तरीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आगामी 28 नवम्बर से एक दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा,जिसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि गीता का दर्शन सार्वभौमिक है। ग्लोबल श्लोकोच्चारण के दौरान अधिक से अधिक बच्चे शामिल हों। स्टॉल व शोभायात्रा में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया जाए। चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों विशेषकर सेमिनार में प्रबुद्ध वक्ताओं को आमंत्रित किया जाए ताकि लोग उनके संदेश को सुन सकें। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हों। कार्यक्रमों में भगवत गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, दीपोत्सव, शोभायात्रा, श्लोकों उच्चारण सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। जिसके लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने सर्वधर्म प्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईओ राजेश कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




पेंशनभोगी संबंधित खजाना कार्यालय में जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र : डीसी
ऑनलाइन प्रमाण-पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से हो सकते हैं जमा
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- जिला खजाना कार्यालय व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगी चार नवंबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित खजाना कार्यालय के साथ-साथ अन्य माध्यम से भी अपना जीवित होने का प्रमाण दर्ज करवा सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी। डीसी ने बताया कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से भी जमा करवाया जा सकता हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई फीस का प्रावधान नहीं हैं, यह निशुल्क है। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य अपने स्मार्टफोन के माध्यम से उक्त कार्य को स्वयं कर सकता हैं। इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र फेस ऐप तथा दूसरा आधार फेस आरडी दोनों सॉफ्टवेयर प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन से इंस्टाल करने होंगे तद-उपरांत किसी भी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। वहीं कोषाधिकारी संजय फोगाट ने बताया कि खजाना कार्यालय में आरंभिक दिनों में ज्यादा भीड़ न बने इसके लिए ज्यादा उम्रदराज सम्मानित बुजुर्ग नवंबर माह की 10 तारीख के बाद ही अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए स्वयं आने पर विचार करें, ताकि आरंभिक दिनों में ज्यादा परेशानी से बचा जा सके।
पेंशनभोगी ये दस्तावेज लेकर आए साथ
टीओ ने बताया कि पैंशनर अपने साथ आधार कार्ड, पीपीओ की फोटो प्रति अवश्य साथ लेकर आएं तथा मोबाईल फोन जो पेंशन खाते से जुड़ा हो ओटीपी के लिए साथ लेकर आएं।




डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने तीन दिवसीय हरियाणा साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ
युवा पीढ़ी को साहित्य और संस्कृति को जानना बेहद जरूरी : डीसी
साहित्यिक महोत्सव सरीखी गतिविधियों से बौद्धिक विकास संभव :बोले उपायुक्त
राजकीय पीजी नेहरू कालेज में तीन दिवसीय हरियाणा साहित्य महोत्सव का विधिवत आगाज
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- बहादुरगढ़ मार्ग स्थित राजकीय पीजी नेहरू कालेज में बुधवार से तीन दिवसीय हरियाणा साहित्य महोत्सव का आगाज हुआ। कालेज के पूर्व छात्र संगठन और गवांढ फाऊंडेशन भदानी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ दलबीर हुड्डा ने डीसी का स्वागत किया और उत्सव से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। डीसी ने हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है, जो हमें हमारी संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों से जोड़ता है। यह हमें मानवीय बनाता है,एक लोक गीत,एक कहानी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। हमें साहित्य और संस्कृति को जानना बेहद जरूरी है, चूंकि साहित्य केवल पुस्तक या शब्दों का खेल नहीं है, इसमें महान विभूतियों के अनुभव जुड़े हुए हैं। पुस्तकों के अलावा सांग, रागिनी, शिलालेख भी साहित्य की विधाएं हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत काल का इतिहास कुरुक्षेत्र की धरा से जुड़ा हुआ है,जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। श्रीमद्भागवत गीता का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। डीसी ने कहा कि साहित्यिक उत्सव सरीखी गतिविधियाँ न केवल बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास को भी दिशा देती हैं। साहित्य हमें संवेदनशील बनाता है और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जाग्रत करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति रुचि बनी रहे। डीसी ने कहा कि झज्जर जिला में यह भव्य महोत्सव हो रहा है,इस साहित्य उत्सव का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इतना ही नहीं छात्रों को तीनों दिन अच्छे ख्याति प्राप्त वक्ताओं को सुनने और समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही साहित्यिक सृजनशीलता की झलक देखने को मिलेगी। विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ साहित्य, कविता, नाटक और लेखन जैसे क्षेत्रों में भी रुचि लेनी चाहिए। इससे अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल डा योगेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की कला एवं संस्कृति का गहरा संबंध है। हमें अपने साहित्य के बारे में सटीक व संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। जीवन काल का वर्णन ही साहित्य है,जिससे हमें नया ज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि साहित्यिक उत्सव सरीखी गतिविधियां विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक होती हैं। साहित्य हमें संवेदनशील बनाता है और समाज के प्रति हमारी सोच को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा भाषा और संस्कृति के प्रति जुड़ाव गहरा होता है। इस अवसर पर डा अनूप लाठर,एमएस चोपड़ा,हवा ङ्क्षसह,पूर्व प्राचार्य खजान सिंह गुलिया,सतबीर चैहान,सर्वजीत सिंह सहित कालेज स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।





हरियाणा दिवस पर आयोजित होगी हरियाणवी फोक सांग व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं डीआईपीआरओ
आवेदन करने की अंतिम तिथि (30 अक्टूबर) आज
प्रतियोगिताओं के तहत प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में पचास हजार रुपए की मिलेगी राशि
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आगामी 1 से 3 नवंबर 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी फोक सांगध्रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए स्पष्ट नियम व पात्रता निर्धारित की गई है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।
हरियाणवी फोक सोंग, रागनी
उन्होंने बताया कि एकल प्रतिभागी के साथ संगीतकारों की प्रस्तुति की संख्या अधिकतम 5 होनी चाहिए और संगतकार कोरस में भी तथा रागनी समूह में भी गा सकते हैं। प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
हरियाणवी लोक नृत्य
उन्होंने बताया कि प्रति टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागी तथा अधिकतम 5 संगतकारों का होना अनिवार्य है। प्रस्तुति की अवधि 6 से 8 मिनट होगी। निर्णय लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेशभूषा, मेकअप, सैट और सामग्री, नृत्य की गुणवत्ता इत्यादि पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है। मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है। विषय अभद्र व अश्लील नहीं होना चाहिए। भाग लेने वाली टीम अपनी प्रस्तुति पूर्ण होने के बाद अपने सैट और सामग्री तुरंत हटाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगी। आवेदन के समय प्रविष्टि के साथ गीत के विषय (हिन्दीध्अंग्रेजी) और पाठ (यदि कोई हो) का वर्णन करने वाले संक्षिप्त नोट की प्रतियां साथ भेजी जानी चाहिए। संगत लाइव होनी चाहिए, रिकॉर्डेड संगीत या ऑडियोध्सीडी की अनुमति नहीं है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं जिनमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार और तृतीय पुरस्कार में पचास हजार रुपए की राशि शामिल है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल कलाकारों के लिए मंच प्रदान करेगी बल्कि राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षण प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
ऑनलाइन पोर्टल पर 30 नवम्बर 2025 तक भेजे जा सकते हैं आवेदन
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार योजना 2026 के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी। डीसी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा किए गए ई-गवर्नेंस से संबंधित नवाचारों और उत्कृष्ट पहलों के नामांकन निर्धारित श्रेणियों में ऑनलाइन पोर्टल ूूूण्दबमहण्हवअण्पद पर दर्ज करवाएं। नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।




एमपी माजरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम 3 नवंबर को, डीसी करेंगे ग्रामीणों से संवाद
डीसी बोले- समस्याओं व सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रखें ग्रामीण
रात्रि ठहराव में स्वास्थ्य शिविर के साथ योजनाओं की मिलेगी जानकारी
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रशासन को जनता के करीब लाने की अनूठी पहल के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। बादली खंड के गांव एमपी माजरा में 3 नवम्बर सोमवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा। गाँव के स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे, और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। डीसी ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत प्रशासन को गांव स्तर पर ग्रामीण से सीधा संवाद करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करता है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाती है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिले और किसी प्रकार की समस्या आए तो अधिकारी तुरंत उसका समाधान करे। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों से प्रशासन को जमीनी हकीकत समझने का मौका देते हैं।
ग्रामीण रात्रि ठहराव में शामिल हो, अपने गांव की समस्याएं रखें
डीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को बिना किसी हिचक के उनके सामने रखें। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है, ताकि गाँव का समग्र विकास हो सके।


ऐतिहासिक एवं सफलतापूर्वक गुरुग्राम में आयोजित एमएसएमई के राज्य स्तरीय बिजनेस समिट में प्रदेश से कोने-कोने आए हुए उद्यमियों व्यापारियों का धन्यवाद: गुलशन डंग
केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे बिजनेस समिट से उत्साहित
गुरूग्राम, 29 अक्तूबर, अभीतक:- राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजन गुलशन डंग ने गुरूग्राम में आयोजित हुई एमएसएमई के राज्य स्तरीय बिजनेस समिट में पंहुचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे, सभी अतिथियों, उद्यमियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श नहीं बल्कि उद्योग जगत की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। संगठन आने वाले समय में सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद की नई परंपरा स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एमएसएमई के लिए कई योजनाएं लागू की गई है जिसके लिए वो सरकार का धन्यवाद करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर छोटे उद्योगों को आज भी दर्जनों विभागों की फाइलों में उलझना पड़ता है। बिजली कनेक्शन, फैक्ट्री लाइसेंस, पर्यावरण मंजूरी हर चरण पर समय और पैसा दोनों खर्च होता है। सवाल यह है कि क्या ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का लाभ केवल बड़े कॉरपोरेट्स तक सीमित रह गया है? उन्होंने मांग की कि सरकार एक एमएसएमई शिकायत निवारण बोर्ड का गठन करे, जहाँ छोटे उद्योगों की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जा सके। उन्होंने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को भी आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण, और ब्रांडिंग सहायता की जरूरत है। इसलिए सरकार इन इकाइयों के लिए कोई अलग तकनीकी विकास मिशन शुरू करें। राज्यमंत्री भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े व्यापारियों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा उद्योग जगत की चुनौतियों व अवसरों पर विचार-विमर्श करना था, जिसमें प्रदेश भर से आए उद्योगपति, उद्यमी, व्यापारी, एवं विभिन्न कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गुलशन डंग ने बताया की अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने एमएसएमई सेक्टर के विकास में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएँ एमएसएमई क्षेत्र के लिए नए अवसर लेकर आई हैं। व्यापारियों को चाहिए कि वे नई तकनीक को अपनाकर अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएं। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, जॉब क्रिएशन और इनोवेशन को बढ़ावा देने में एमएसएमई की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसएमई इकाइयों के लिए भूमि, बिजली, और ऋण संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे उद्योगों के लिए प्रक्रियाएँ सरल करने और ब्याज दरों को कम करने पर लगातार कार्य कर रही है। एमएसएमई को भविष्य की अर्थव्यवस्था में 40 प्रतिशत तक योगदान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों के लिए नई औद्योगिक नीति लाई जा रही है जिसमें सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, इलेक्ट्रिक-एनर्जी रियायत, और स्टार्टअप प्रमोशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना है। एमएसएमई अवार्ड के लिए प्रसिद्ध उद्योगपति राजेश जैन (एलपीएस बोसार्ड), राजेंद्र बंसल निखार ग्रुप गुडगांव के प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन गोयल एवं डीपी गोयल को व्यापार संगठन के एमएसएमई अवार्ड से नवाजा गया। अपने संबोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर भारत की आर्थिक रीढ़ है और यदि इसे नीति, संसाधन और प्रौद्योगिकी के सहयोग से सशक्त किया जाए तो करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उद्योगों के विस्तार हेतु लगातार सरकार से संवाद बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपने-अपने क्षेत्रों में नवाचार और गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। अपने संबोधन में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि एमएसएमई को स्थापित करने का उद्देश्य तभी कामयाब होगा जब इस क्षेत्र को पर्याप्त नीतिगत समर्थन और वित्तीय सुरक्षा मिल पाएं। सरकार को यह समझना होगा कि छोटे उद्योग केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाज में रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता का आधार हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज भी एमएसएमई इकाइयों को ऋण प्राप्त करने में कठिनाई होती है। जब बड़े उद्योगों को अरबों की सब्सिडी और टैक्स छूट दी जाती है, तो सूक्ष्म उद्योगों को उसी अनुपात में सुरक्षा और प्रोत्साहन दिया जाएं।


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने हरियाणा के अंबाला स्थित वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरी। वह भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। शक्तिशाली राफेल विमान पर इस पहली उड़ान ने मुझमें देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व की एक नई भावना जगा दी है। मैं भारतीय वायु सेना और अंबाला वायु सेना स्टेशन की पूरी टीम को इस उड़ान के सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।’
भिवानी:- भिवानी के सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चडियाघर में शेरनी गीता ने अपने बाड़े में तीन नन्हें शावकों को दिया जन्म
दो साल पहले शेरा और सिंघम नाम के दो शावकों को जन्म दे चुकी है शेरनी गीता
शेरनी गीता और उसके तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ, रखा गया सीसीटीवी तथा चिकित्सकीय देखरेख में रू देवेंद्र हुड्डा
सर्दियों के मौसम को देखते हुए चिडियाघर प्रशासन ने चिडियाघर के सभी जानवरों पक्षियों के लिए की विशेष व्यवस्था
जानवरों के बैठने के लिए पराली का प्रबंध के साथ ही डाईट में भी किया गया बदलाव रू चिडियाघर प्रशासन
पक्षियों के लिए बांस के चिक लगाए गए, ताकि ठंडी हवा पक्षियों के बाड़ों में प्रवेश ना कर सकें: चिडियाघर प्रशासन
भिवानी:- भिवानी व दादरी जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने काम किया बंद, धरने पर बैठे
पैक्स के जीएम द्वारा साथी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के बाद जीएम कार्यालय के साथ पार्क में धरना हुआ शुरू
कर्मचारियों की मांग रू विभिन्न पैक्स में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाए जाने के साथ, निलंबित कर्मचारी की हो बहाली
पैक्स कर्मचारी बोले: जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, खाद बांटने का कार्य रखेंगे बंद
पैक्स कर्मचारियों को कंप्यूटर सीखने का दिया जा चुका है प्रशिक्षण, अब कर रहे कंप्यूटर ऑपरेट दफ्तरों में दिए जाने की मांग, इसी मुद्दे को लेकर पैक्स अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच है तनातनी





प्रदेश का अन्नदाता मर रहा है और बीजेपी सरकार उत्सव मना रही है: अभय सिंह चैटाला
हम 3 नवंबर को किसानों के साथ मिल कर जिन जिलों में जलभराव है, मंडियों में धान और बाजरे की खरीद नहीं हो रही और खाद नहीं मिल रहा वहां जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे
अगर किसान के खेत में थोड़ी से चिंगारी दिखाई देती है तो इन्हें सैटेलाइट से दिख जाता है लेकिन किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई है वो इन्हें दिखाई नहीं देता
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि हमने किसानों के खेतों में खड़े पानी की निकासी और जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों के मुआवजा न देने जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल से समय मांगा था क्योंकि सीएम को बार बार कहने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। पहले हमें आज के लिए 11 बजे का समय दिया गया था। कल फिर उन्होंने मैसेज कर कहा कि अभी समय नहीं मिल सकता है। किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेष गिरदावरी तक नहीं करवाई गई है। किसानों को भावांतर का पैसा नहीं मिल रहा। किसानों को खाद नहीं मिल रहा। खेतों में अभी तक पानी खड़ा है, अन्नदाता मर रहा है और सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है। 1 नवंबर से 3 नवंबर तक उत्सव मनाया जाएगा। हमने फैसला किया है कि हम 3 नवंबर को किसानों के साथ मिल कर जिन जिलों में जलभराव है और जिन जिलों में मंडियों में धान और बाजरे की खरीद नहीं हो रही और खाद नहीं मिल रहा वहां जिला उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे। इस दौरान इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एस चैधरी और शेर सिंह बडशामी, पूर्व डीजीपी एम.एस मलिक, संगठन सचिव उमेद लोहान, डबवाली से विधायक अदित्य देवीलाल और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चैटाला मौजूद रहे। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से जिन 11 बीमारियों का इलाज होता था उनका इलाज अब सरकारी अस्पतालों में करवाने का फैसला कर दिया है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं। तो इलाज कैसे होगा। ये तो साफ है कि ये सब कुछ वोट लेने को लिए किया गया था। अगर किसान के खेत में थोड़ी सी चिंगारी दिखाई देती है तो इन्हें सैटेलाइट से दिख जाता है लेकिन किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई है वो इन्हें दिखाई नहीं देता। इस बार ने तो पंजाब में ज्यादा पराली जली न हरियाणा में। लेकिन दिल्ली सरकार के लोग अपनी असफलता छुपाने के लिए इस तरह की बात करते हैं। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण रोकने के इस कृत्रिम बारिश करवाई लेकिन बारिश नहीं हुई। इन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री की छठ पूजा के लिए अलग से नकली घाट बना दिया। प्रधानमंत्री को बिहार चुनाव देख कर छठ पूजा की याद आ गईं। अमरीका ने हमारे प्रदेश के 54 युवाओं को बेइज्जत कर के बेडियां और हथकडियां पहना कर डिपोर्ट कर के भेजा है। इन्हें यह दिखाई नहीं देता। जबकि श्रीलंका जैसे छोटे से देश ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देते हुए विमान को अपने देश में उतरने तक नहीं दिया। रूस में पढ़ाई करने गए हमारे युवाओं को जबरदस्ती युद्ध में भेजा जा रहा है। जिसमें हमारे प्रदेश का एक युवा मारा गया जिसका पार्थिव शरीर आज भारत पहुंचेगा और एक गंभीर रूप से घायल है। लेकिन सरकार को यह भी दिखाई नहीं देता। आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले पर कहा कि यह बड़ा षड्यंत्र है इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। और हाईकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में होनी चाहिए। रोहतक मामले की जांच भी सीबीआई से होनी चाहिए।

समाजसेवा के चलते स्वामी डा. सदानंद जी महाराज विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित : भानु प्रकाश भिवानी, 29 अक्टूबर : स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में समाजसेवा के क्षेत्र में अपना सराहनीय भूमिका अदा कर अन्य लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बने संत स्वामी डा. सदानंद जी महाराज को नगर व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया।नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रकाश ने बताया कि सैनिक से संत बने स्वामी डा. सदानंद जी महाराज पिछले कई वर्षो से समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सराहनीय भूमिका निभाते आ रहे है। उन्होंने ने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज का जन्म भिवानी जिला के गांव जुई कलां में आयुर्वेदाचार्य पिता ब्रजलाल व माता शिवबाई की कोख से एक अगस्त 1945 को हुआ था। स्वामी के बचपन का नाम भानु था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही करने के बाद युवा अवस्था में विद्या अध्ययन करने के पश्चात शिक्षक का दायित्व संभाला। इसी दौरान राष्ट्र सेवा की भावना से प्रभावित होकर स्वामी सदानंद देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हो गए। देश की सीमा पर दुश्मनों से मातृभूमि की रक्षा करते हुए भारतीय संतों की आदर्श जीवन शैली से प्रभावित होकर संतों की श्रेणी में आने की सोचने लगे। वर्ष 1972 में गुरूजी श्रीकृष्ण प्रणामी पंथ में दीक्षित संत श्री राधिकादास जी के तुम सेवा पाओगे पार, इस आदर्श वााक्य से प्रभावित होकर धार्मिक क्षेत्र में पर्दापण किया। स्वामी डा. सदानंद महाराज ने 8 हजार जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह जैसा पुनीत कार्य अपने कर कमलों से पूर्ण किया है। गौवंश संरक्षण के लिए लगभग 118 गौशालाओं के निर्माण कार्य से 85 हजार बेसहारा गायों व नंदियों को आश्रय देने का पुण्य कार्य किया है। स्वामी जी के तत्वावधान में एक लाख से ज्यादा पौधों रोपण भी किया जा चुका है। यही नहीं एक लाख 25 हजार पोलियोग्रस्त रोगियां का निरीक्षण करके 35 हजार पोलियों रोगियों का ऑप्रेशन के अलावा 45 हजार कैलीपस वितरण कर मानव सेवा के अग्रदूत कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यही नहीं स्वामी सदानंद महाराज द्वारा भारतीय सेना, थैलीसीमिया व कैंसर पीडि़तों के लिए 121 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 21 हजार 500 यूनिट रक्त एकत्रित करके भी मानवता की सेवा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज ने समाज में बेसहारा, मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए भी विभिन्न आश्रमों की स्थापना की और उनके भोजन एवं दवाईयों की व्यवस्था का सदप्रयास भी किया है। उन्होंने नारी शक्ति के उत्थान के लिए विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का भी शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वामी जी ने भारत को टीबी मुक्त अभियान के तहत 200 मरीजों को गोद लिया और उनका इलाज करवाया। इस अवसर पर पुजारी दलीप मिश्रा,राजकुमार यादव, संजय जांगड़ा, प्रदीप सोनी, सुरेश जोशी, प्रितम शर्मा, सुरेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल सोनु कटवा वाले सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

कुलदीप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को नशे यातायात और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- आज पुलिस विभाग की ओर से कुलदीप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना, नशा मुक्ति तथा मानस हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाना और उन्हें सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझाया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें, वाहन चालक को गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बल्कि समाज की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ड।छ।ै हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से नशे से जुड़ी समस्याओं या परामर्श की आवश्यकता होने पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देकर उन्हें साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और मित्रों तक भी पहुँचाएँ और समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।





वैश्य महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ द्वारा एनएसएस शिविर में सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
बहादुरगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- वैश्य महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम परनाला की चैपाल में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सड़क सुरक्षा सेल से उप निरीक्षक सत्यप्रकाश तथा मुख्य सिपाही टीना ने विशेष रूप से छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं को संबोधित किया।इस दौरान उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, और गति सीमा का पालन करना न केवल कानून की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इसी दौरान मुख्य सिपाही टीना ने महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के विषय पर उपयोगी सुझाव साझा किए। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों डायल 112 का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कुछ सरल आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन करके उनको इन सरल आत्मरक्षा की तकनीक को अपने जीवन में अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
बादली निवासी ईट सप्लायर की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद
बादली, 29 अक्तूबर, अभीतक:- बादली निवासी कर्मवीर की हत्या के मामले में थाना बादली की पुलिस टीम ने एक और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस बारे में जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जयप्रकाश निवासी बादली ने हमें शिकायत देते हुए बताया कि मैं और मेरा दोस्त कर्मवीर गुरुग्राम सेक्टर 9 में ईट सप्लाई का काम करते हैं।19 सितंबर 2025 को मैं मेरे दोस्त कर्मवीर के साथ गुरुग्राम में गए हुए थे जहां पर मेरे ही गांव के विकास व अजय के साथ ग्राहक तोड़ने को लेकर आपस में कहां सुनी हो गई थी। इसके बाद हम अपने गांव आ गए और शाम को मैं और मेरा दोस्त कर्मवीर ने गाड़ी में बैठकर घर जा रहे थे जब हम एसबीआई बैंक बदली के पास पहुंचे तो पीछे से दो गाड़ी आई और हमारे गाड़ी के आगे लगा दी जिसमें से 9 10 लड़के उतर के आए। मैंने अपनी गाड़ी झज्जर की तरफ भगा दी जिन्होंने हमारी गाड़ी का पीछा करते हुए हमें गांव लाडपुर मोड शिव मंदिर के पास हमें घेर लिया और विकास,अजय और उसके साथियों ने हमारे साथ डंडे सीटें से मारपीट शुरू कर दी मैं गाड़ी से उतरकर छुप गया और उन्होंने कर्मवीर को गाड़ी से नीचे उतर कर छोटे मेरी और बार-बार में कह रहे थे कि इस ग्राहक तोड़ने का मजा चखाते हैं। इसके बाद वे अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से करार हो गए कर्मवीर को इलाज के लिए बादली अस्पताल में ले जाया गया। अगली सुबह मुझे पता चला कि कर्मवीर की मौत हो गई है। जिस सूचना पर आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। निरीक्षक बादली ने बताया कि उपरोक्त मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा कडे दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके,पूछताछ के लिए दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद किया गया है।



यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए यातायात के नियमों की अवेहलना करने वाले 136 वाहन चालकों के किए चालान
झज्जर, 29 अक्तूबर, अभीतक:- पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के कड़े दिशा निर्देशों के बाद यातायात पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है यातायात पुलिस जहां लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक कर रही है वहीं यातायात के नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए गए हैं। यातायात प्रबंधक उप निरीक्षक वीरेंद्र ने बताया कि जिला झज्जर में बीते दिन यातायात के नियमों की अवेहलना करने वाले 136 वाहन चालकों के चालान किए गये है। जिनमे ब्लैक फिल्म लगे 3, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3, ट्रिपल राइडिंग के दो बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 111 वाहन चालकों के चालान किया वहीं बिना नंबर प्लेट के छह वाहनों के चालान किए गए। बुल्ट से पटाखा बजा कर दूसरों के लिए अशांति पैदा करने वाले एक बुलट पटाका चालक का भी चालान किया गया।यातायात प्रबंधक वीरेंद्र ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें।यातायात के नियमों का पालन करके आप ना केवल खुद को बल्कि दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हो। वाहन चलाते समय नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें, ओवरटेक करने से बचें, अपनी लाइन में ही वाहन को चलाएं। बुलेट पटाखे का प्रयोग ना करें उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर आपके बच्चे ने मोटरसाइकिल को मॉडिफाई करवा रखा है तो आप उसे पर ध्यान दें क्योंकि बुलेट पटाखा बजाने से जहां बच्चों, सीनियर सिटीजन और आमजन को काफी दिक्कत आती हैं। बुलेट पटाखे से कई बार बड़े-बड़े हादसे से भी हो सकते हैं। इसलिए अभिभावक भी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कहीं आपकी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को आपके बच्चों द्वारा मॉडिफाई करवा कर बुलेट पटाका तो नहीं करवा रखा। अगर ऐसा है तो आप तुरंत ही उसे बदल वाले वरना यातायात के नियमों की अवहेलना किए जाने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
हरियाणा सरकार के पेंशनधारक तीन नवम्बर से जमा करवाए जीवन प्रमाण पत्र
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त पेंशन धारक अपना जीवन प्रमाण-पत्र 3 नवम्बर 2025 से अपने संबंधित खजाना ध्उप-खजाना कार्यालय में जमा करवाए, जिससे नवम्बर 2025 की पेंशन समय पर वितरित की जा सके। जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी सेवानिवृत्त पेंशनधारक जिला खजाना कार्यालय में अपना आधार कार्ड, पीपीओ कॉपी व मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) साथ लेकर आए। इसके अलावा फैमिली पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण-पत्र के साथ-2 नॉन मैरिज सर्टिफिकेट भी देना अनिवार्य है। आश्रित बच्चे जो पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे है, उनको परिवार पहचान पत्र परिवार पहचान पत्र पोर्टल के अनुसार अपना आय का प्रमाण पत्र भी देना जरूरी है। बीमार व बुजुर्ग पैंशनर जो कही आने जाने मे असमर्थ है, अपना डिजीटल लाईफ सर्टिफिकेट इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के प्रतिनिधि के माध्यम से घर बैठे दे सकते है। इस सेवा के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क की दरे लागु होंगी। इसके लिए लिंक ीजजचेरूध्ध्ूूूण्पचचइवदसपदम.बवउध्ूमइध्पचचइध्कपहपजंस-सपमि-बमतजपपिबंजम1 पर जाकर यह सेवा प्राप्त की जा सकती है। सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि पेंशनर अपने स्मार्ट मोबाइल फोन मे आधार फेस आरडी व जीवन प्रमाण फेस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी अपना जीवित होने का प्रमाण पत्र घर बैठे दे सकते है। सभी शनिवार, रविवार व 5 नवम्बर को खजानाध्उपखजाना कार्यालयों की छुट्टी रहेगी। भीड न बढ़ने पाए, इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ए, बी, सी व डी से जिन पेंशनर का नाम शुरु होता है, उनको 3, 4, 6 व 7 नवम्बर को अपना जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए आना है। जिन पेंशनर का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर ई, एफ, जी, एच, आई व जे से शुरू होता है, ऐसे सभी पेंशनर 10 नवंबर से 14 नवम्बर के बीच अपना जीवन प्रमाण पत्र देने आना है। जिन पैंशनर के नाम का पहला अक्षर के, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू आर है ऐसे सभी पेंशनर 17 नवंबर से 21 नवम्बर के बीच खजाना कार्यालय में अपना जीवन प्रमाण पत्र देने आ सकते है। अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई, जेड से नाम शुरु होने वाले सभी पेंशनर 24 नवंबर से 28 नवंबर को अपना जीवन प्रमाण पत्र दे सकते है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रेवाड़ी, कोसली व डहिना, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रेवाड़ी व खोरी, केनरा बैंक रेवाड़ी व धारूहेड़ा से पेंशन प्राप्त कर रहे पैंशनरो को जीवन प्रमाण पत्र देते समय आधार कार्ड, पेन कार्ड, शपथ पत्र, मेडिकल भत्ते का विकल्प पत्र भी उपरोक्त बैंक ब्रांच में जमा करवाना है। पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र देते समय आई समस्या के निवारण व किसी भी जानकारी के लिए खजाना कार्यालय दूरभाष नंबर 01274-226263 पर कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक करेंगी मकानों की गणना – डीसी
एक से सात नवंबर तक लोग ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की स्वयं दे सकते हैं जानकारी
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा में जनगणना का कार्य एक मार्च 2027 से शुरू होना है लेकिन घरों की गिनती का काम हरियाणा दिवस यानी एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। एक से सात नवंबर तक लोग स्व-गणना के तहत ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से अपने घर की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें 10 से 30 नवंबर तक फील्ड में जाकर घरों की गिनती करेंगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जारी आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि घरों के सूचीकरण और आवास की गणना के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से निरीक्षकों एवं गणकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, इनके बीच कामों का विभाजन किया जाएगा। सटीक जनगणना के लिए प्रदेश सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है कि 31 दिसंबर के बाद जिला, उपमंडल, तहसील और ब्लाक सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
दो चरणों में होगी जनगणना
पहले चरण में प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। दूसरे चरण में हर घर में प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न घरों में फोन, इंटरनेट, वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन) और उपकरणों (रेडियो, टीवी, ट्रांजिस्टर) आदि के स्वामित्व के बारे में पूछा जाएगा। साथ ही अनाज उपभोग, पेयजल और बिजली, शौचालय, अपशिष्ट जल निपटान, स्नान और रसोई की सुविधाओं, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन और एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा घर के फर्श, दीवारों और छत के लिए प्रयुक्त सामग्री, इसकी स्थिति, घर में रहने वालों की संख्या, कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की उपस्थिति और क्या घर की मुखिया महिला है या अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित है, जैसी जानकारी ली जाएगी।

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में 3 व 4 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव, 2 तक करें आवेदन – डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा-जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवा दिखा सकेंगे प्रतिभा
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 3 व 4 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में किया जाएगा। युवा महोत्सव मनाने का उद्देश्य देश में लोक परंपराओं को लुप्त होने से बचाने, युवाओं में उनके प्रति जागृति एवं राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को बढ़ाना है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 12 से 16 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव बनाने का फैसला किया है। इसके तहत इस बार रेवाड़ी जिला में युवा महोत्सव कार्यक्रम जिला स्तर पर 3 व 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 2 नवंबर तक जिले में स्थित किसी भी आईटीआई में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। खास बात यह है कि युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी जिला रेवाड़ी के स्थाई निवासी हों व प्रतिभागी की 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। डीसी ने बताया कि इस युवा महोत्सव में साइंस मेला, लोक नृत्य ग्रुप, लोकगीत ग्रुप, कहानी लेखन, कविता पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता एकल व समूह सहित कुल 8 विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं जिला की विजेता टीम राज्य स्तर पर और राज्य की विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नेशनल स्तर पर कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई रेवाड़ी में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
1100 से लेकर 31000 रुपये तक दिए जाएंगे नकद पुरस्कार
राजकीय आईटीआई रेवाड़ी से जिला युवा महोत्सव कोऑर्डिनेटर प्रदीप यादव ने बताया कि जिला युवा महोत्सव में एकल व समूह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 1100 से लेकर 31000 तक नकद धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3100 व टीम को 31000 रुपए पुरस्कार रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों के लिए भी इनाम का प्रावधान है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को 2 नवंबर तक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।


खेलों में बज रहा हरियाणा का डंका: लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा – हरियाणा सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध करवा रही आधुनिक सुविधाएं
रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में करीब 9.68 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करवाया जा रहा सिंथेटिक ट्रैक
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में निपुण बनाने के उद्देश्य से मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार कर स्वर्णिम भविष्य बना रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने के लिए गांव-गांव में खेल नर्सरी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनको खेलों की ओर प्रोत्साहित कर रहे हैं। रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के खिलाडियों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन राशि की सरहाना करते हुए युवाओं को खेलों में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी जिलों में खेलों में आधुनिक उपकरण और खेल नर्सरियों का निर्माण करवाकर युवाओं को खेलों में भी अपना भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी तर्ज पर रेवाड़ी में भी युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में 9.68 करोड़ रुपये की लागत से सिंथैटिक ट्रैक का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा गांव सुरहेली में खंड स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ-साथ जिले के गांवों में भी खेल नर्सरियां व ओपन जिम तैयार करवाई जा रही है। रेवाड़ी के खिलाडियों को खेलों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि यहां का युवा खेल के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सके। विधायक ने कहा कि जहां खेल युवाओं को नशे से दूर रखता है, वहीं सरकार द्वारा खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन राशि के साथ सरकारी नौकरियां भी दे रही है, इसलिए युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढकर अपना भविष्य बना सकते हैं।




बिना भेदभाव सबका समान विकास करवा रही सरकार: विधायक डा. कृष्ण कुमार
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना‘ की बढ़ाई शगुन राशि, लाभ उठाएं प्रार्थी
अनुसूचित जातियों में आरक्षण को दो वर्गों में करना सराहनीय कदम
बावल, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा में हर वर्ग के उत्थान को लेकर अंत्योदय की भावना से अनेक योजनाएं चलाकर पात्र को लाभ पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जहां चोरों ओर विकास ने रफ्तार पकड़ रखी है, इससे रेवाड़ी जिला और बावल उपमंडल भी अछूता नहीं है। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए पात्रों को इनका लाभ उठाने के लिए आह्वान किया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के बारे में संबंधित विभाग से जानकारी लेते हुए इनका लाभ उठाना चाहिए। इन्हीं योजनाओं में से ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना‘ सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना में सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग, महिला खिलाड़ी एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही शगुन राशि को 41,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनेक छात्रवृति योजनाएं भी चलाई जा रही है। वहीं सरकार द्वारा हरियाणा में अनुसूचित जातियों में आरक्षण को दो वर्गों-वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति वर्ग में वर्गीकृत करने का भी सराहनीय कदम उठाया है। सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। सरपंच पद के लिए 5 प्रतिशत तथा अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सभी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को आवेदन करते हुए अवश्य लाभ उठाना चाहिए।


हरियाणवी फोक सांग व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
प्रतियोगिताओं के तहत प्रथम पुरस्कार 1,00,000, द्वितीय पुरस्कार 75,000 और तृतीय पुरस्कार 50,000
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा एक से तीन नवंबर 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में हरियाणवी फोक सांगध्रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है।
हरियाणवी फोक सोंगध्रागनी
एकल प्रतिभागी के साथ संगीतकारों की प्रस्तुति की संख्या अधिकतम 5 होनी चाहिए और संगतकार कोरस में भी तथा रागिनी समूह में भी गा सकते हैं। प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
हरियाणवी लोकनृत्य
प्रति टीम अधिकतम 10 प्रतिभागी तथा अधिकतम 5 संगतकारों का होना अनिवार्य है। प्रस्तुति की अवधि 6 से 8 मिनट होगी। निर्णय लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेशभूषा, मेकअप, सेट और सामग्री, नृत्य की गुणवत्ता इत्यादि पर आधारित होगा। प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है। मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है। विषय अभद्र व अश्लील नहीं होना चाहिए। भाग लेने वाली टीम अपनी प्रस्तुति पूर्ण होने के बाद अपने सैट और सामग्री तुरंत हटाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगी। आवेदन के समय प्रविष्टि के साथ गीत के विषय (हिन्दी, अंग्रेजी) और पाठ (यदि कोई हो) का वर्णन करने वाले संक्षिप्त नोट की प्रतियां साथ भेजी जानी चाहिए। संगत लाइव होनी चाहिएय रिकॉर्डेड संगीत या ऑडियोध्सीडी की अनुमति नहीं है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं प्रथम पुरस्कार 1,00,000, द्वितीय पुरस्कार 75,000 और तृतीय पुरस्कार 50,000 है आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता न केवल कलाकारों के लिए मंच प्रदान करेगी बल्कि राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षण प्रदान करेगी।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के साथ एडीसी ने की बैठक
अवैध यातायात में 168 वाहनों को किया सीज, 89,58,992 रुपए वसूला जुर्माना
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- अवैध खनन और अवैध यातायात को लेकर बनाई गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी के साथ एडीसी राहुल मोदी ने बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला में निरंतर अवैध खनन और अवैध यातायात रोकने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि अब तक वर्ष 2025-26 में अवैध यातायात में 168 वाहनों को सीज किया गया है, जिनसे 89,58,992 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अतिरिक्त 18 मामले भी दर्ज करवाएं गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध खनन और अवैध यातायात को लेकर निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा जो भी वाहन अवैध यातायात में संलिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सीजेएम अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण
वृद्धजनों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा द्वारा बुधवार को वृद्ध आश्रम रेवाड़ी का निरीक्षण किया। सीजेएम ने निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को मिलने वाले भोजन व अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की तथा उनको और बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सत्कार व उनकी संभाल करनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों को जिंदगी के आखिरी पड़ाव में परिवार का सहारा मिल सके। यदि किसी कारणवश वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग रहने को मजबूर हैं तो उनकी वहां पर संभाल के लिए भी हम सभी को आगे आना चाहिए। सचिव अमित वर्मा ने बताया कि बहुत सारी योजनाएं है जो वरिष्ठ नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए चलाई जा रही हैं तथा वे किसी भी कानूनी सहायता के लिए एडीआर केंद्र रेवाड़ी आ सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने बूढ़े मां-बाप का सम्मान और आदर करें, उनकी सेवा करें तथा उनकी कानूनी या अन्य सहायता लेने में मदद करें ताकि वे उनको मिलने वाली मदद से वंचित न रहे। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है। उन्होंने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चो, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है और कोई भी जन कानूनी सहायता के लिए उपमंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अमित वर्मा ने यह भी बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह का संदीप लाठर आत्महत्या मामले में मिलेगा न्याय, ैप्ज् कर रही जांच
ओपी सिंह ने कहा बदमाशो को दी चेतावनी, विदेश में बैठकर लोगों को धमकी देने वाले बदमाश है जानवर की भांति कुत्ते बिल्लियों की तरह पुलिस की गोली का होते हैं शिकार।
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा पुलिस विभाग में जवानों पर नहीं अतिरिक्त बोझ काम करना सीखे पुलिस अधिकारी तो लोगों से स्थापित होगा समन्वय।
पुलिस विभाग में नहीं जाती है मतभेद,कहां हमारी कोई जाति नहीं लाठी या गोली जाति देखकर नहीं करते हमला। पुलिस की छवि सुधारने के लिए करना होगा काम सोशल मीडिया पर भी धमकी देने वाले लोगों पर रहेगी निगाह खींचकर लाएगी पुलिस।
नशा बेचने वालों पर पुलिस की होगी कड़ी निगाह नहीं बक्शे जायेंगे आरोपी, परिजन भी अपने बच्चों पर रखे निगाह।
डीजीपी ओपी सिंह आज रोहतक पहुचे थे।


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अंबाला वायुसेना स्टेशन पर आगमन: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने किया स्वागत’
राष्ट्रपति ने राफेल विमान में भरी ऐतिहासिक उड़ान कृ कहा, राफेल उड़ान ने राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर गर्व का भाव जगाया
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज अंबाला वायुसेना स्टेशन आगमन पर हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज से संक्षिप्त भेंट के उपरांत, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से देश के अत्याधुनिक चैथी पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में, राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया। इस दौरान राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी। उड़ान के पश्चात राष्ट्रपति ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा कृ “भारतीय वायुसेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायुसेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस प्रबल विमान पर उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और विश्वास की नई भावना भर दी है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ। इस अवसर पर राष्ट्रपति को राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और भारत की सामरिक शक्ति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन भारत का पहला ऐसा बेस है, जहाँ फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से राफेल विमानों की पहली खेप पहुँची थी, जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि हुई। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया। इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, अंबाला मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा, आईजी अंबाला रेंज श्री पंकज नैन, उपायुक्त श्री अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह सेखावत तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला में भव्यता और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा हरियाणा दिवस – डीसी
गीता जयंती महोत्सव का भी 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
रेवाड़ी, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से एक दिसंबर तक सफलतापूर्वक करवाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव के संबंध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी डीसी और संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस(वीसी) से हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी में प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी प्रदेशभर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की। वीसी उपरांत डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी में हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बाल भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी वेशभूषा के साथ लोक लुभावनी पहनावे की कैटवॉक मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व एआईपीआरओ पवन यादव आदि मौजूद रहे।
हवन से शुरुआत और दीपोत्सव के साथ होगा गीता महोत्सव का समापन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गीता महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांधा जाएगा। इस दौरान धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता के साथ दौडेंगे समस्त जिलावासी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम से शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू होने वाली रन फॉर यूनिटी को बतौर मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हरियाणा दिवस और गीता महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव द्वारा ली गई वीसी से जुड़ते डीसी अभिषेक मीणा।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने क्लर्क व बिचोलिया प्राईवेट व्यक्ति को 40,000 रूपये नकद रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम द्वारा कल दिनांक 28.10.2025 को शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आरोपीयान पवन कुमार, क्लर्क, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, अटेली, जिला महेन्द्रगढ व बिचोलिया ईश्वर सिंह, निवासी गांव गुवानी, थाना सदर नारनौल जिला महेन्द्रगढ (प्राईवेट व्यक्ति) को शिकायतकर्ता से 40,000 रूपये (चालीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत विभाग, अटेली से गिरफ्तार किया गया है तथा उपरोक्त आरोपियो के विरूद्ध अभियोग संख्या 38 दिनांक 28.10.2025 धारा 7, 7 ए पीसी एक्ट थाना रा.स. एंव भ्र.नि.ब्यूरो, गुरूग्राम दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ गांव मिर्जापुर जिला महेन्द्रगढ़ में रहता है उसके मकान के आगे पंचायती जगह खाली पड़ी है। इस जगह में शौचालय, बाथरूम बनाने व चारदीवारी करने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा नींव खोदी गई है। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा एक शिकायत बी.डी.पी.ओ. कार्यालय अटेली, में उसकेे घर के सामने चारदीवारी ना बनाने बारे दी गई थी।
जब वह कार्यालय बी.डी.पी.ओ., अटेली में तैनात पवन कुमार क्लर्क उपरोक्त से मिला तो आरोपी पवन क्लर्क उपरोक्त द्वारा उससे उसके घर के सामने शौचालय व चारदीवारी न बनाने की एवज में 1,00,000 रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई। इसके उपरान्त ईश्वर (प्राईवेट व्यक्ति) नाम का व्यक्ति उसके (शिकायतकर्ता) मैडिकल स्टोर पर आया जिसको उसने सारी बात बताई। आरोपी ईश्वर ने उसको कहा कि पवन, क्लर्क उपरोक्त उसको जानता है। वह उसका काम करवा देगा। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी ईश्वर से रिश्वत की राशि कम करने बारे अनुरोध करने पर आरोपी ईश्वर ने कहा कि उसकी पवन क्लर्क उपरोक्त से बात हो गई है, आप 50,000 रूपये दे देना। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी ईश्वर उपरोक्त (प्राईवेट व्यक्ति) व आरोपी पवन क्लर्क उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता के घर के सामने शौचालय, बाथरूम व चारदीवारी न बनाने की एवज में उससे 40,000 रूपये (चालीस हजार रूपये) रिश्वत देने बारे सहमति दी गई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की माँग करता है तो इसकी सुचना रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 व 1064 पर दे।
कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए ऐप कपास किसान की गई तैयार
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए एक ऐप ष्कपास किसानष् तैयार की गई है। किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी इस ऐप के माध्यम से सत्यापित करवा कर अपनी फसल बेचने में किसानों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्ययोजना के अंतर्गत कपास की बिक्री हेतु कपास किसान ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) विकसित की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एपल आईओएस पर उपलब्ध है। प्रवक्ता ने बताया कि निगम की ओर से हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे ष्कपास किसानष् मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी मेरी फसल मेरा ब्यौरा द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें। सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक भी कर लें ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत लाभ दिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि निगम की तरफ से कपास-किसानों को सलाह दी जाती है कि वह कपास को सुखा कर लायें, जिसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो, ताकि उनको अपनी उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। निगम ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपलब्ध उचित औसत गुणवत्ता ग्रेड की कपास खरीदेगा।
रानियां नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड।
सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में चल रही है रेड।
सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार और एसडीओ हरदीप कुमार भी मौजूद।
सुबह से खंगाला जा रहा नगर पालिका का पूरा रिकॉर्ड।
नगर पालिका में रेड से कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल।
सुबह से नगर पालिका के रिकॉर्ड की जांच जारी।
मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली थी नगर पालिका में अनियमिताओं की शिकायत।
हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक होंगी। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं सहायक आयुक्त तथा अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जेल, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, पंचायती राज, वन्यप्राणी सरंक्षण और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव को 24 नवंबर, 2025 तक आवेदन करना होगा। केन्द्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते, उन्हें इस सम्बन्ध में सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को देनी होगी।

चरखी दादरी जिले के गांव नान्धा (बाढ़ड़ा) की होनहार बेटी शिवानी चैधरी ने संघ लोक सेवा आयोग (न्च्ैब्) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल कर क्षेत्र, प्रदेश और पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शिवानी चैधरी और उनके परिवार, विशेषकर पिता श्री राम सिंह (एसपी, ब्ठप्) को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
शिवानी की मेहनत, लगन और समर्पण न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि हरियाणा की बेटियों की प्रतिभा और क्षमता का उज्ज्वल उदाहरण भी हैं।
मंत्रिपरिषद की बैठक 03 नवंबर को
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 03 नवम्बर, 2025 को सुबह 11 बजे चैथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा बड़ी आर्थिक शक्ति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जी.एस.टी. सुधार मील का पत्थर साबित होंगे
डिजिटल इंडिया से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, पारदर्शिता को मिला नया आयाम – मुख्यमंत्री
जीएसटी सुधारों से साबित हुआ प्रधानमंत्री की गारंटी हमेशा पूरी होती है – नायब सिंह सैनी
विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हरियाणा-बिहार को मिलकर करना होगा काम – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से आज भारत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है, उसके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार की क्रांतिकारी आर्थिक नीतियाँ प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एक राष्ट्र, एक टैक्स की अवधारणा को साकार करते हुए जी.एस.टी. लागू किया, जिससे पूरा भारत एक एकीकृत बाजार में परिवर्तित हो गया है। जी.एस.टी. सुधारों से न केवल अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है, बल्कि राज्यों के बीच व्यापार आसान हुआ है और व्यापारियों को अनावश्यक करों के जाल से मुक्ति मिली है। हाल ही में किए गए जी.एस.टी. सुधार इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की “गारंटी” सदैव पूरी होती है। ये सुधार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को बिहार के पटना में बिहार चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “स्वदेशी” और “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” के आह्वान ने देश में विनिर्माण क्षेत्र को नई दिशा दी है। हाल ही में जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह विजन आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत यूपीआई से लेकर डीबीटी तक डिजिटल लेन-देन की क्रांति ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। आज भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण और उत्पादन पर बल देकर आयात पर निर्भरता घटाई है तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और सुधारों के परिणामस्वरूप आज भारत न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक सशक्त साझेदार के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, सड़क, रेल, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के निर्माण में अभूतपूर्व निवेश हुआ है। ये सुविधाएं बेहतरीन कनेक्टिविटी, उद्योगपतियों के लिए व्यापार और लॉजिस्टिक्स की लागत को कम कर रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए अनावश्यक कानूनों को खत्म करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना, और लाइसेंस राज से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें श्विकसित भारत-2047श् का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हमें अपने राज्यों को विकसित करना होगा। हरियाणा और बिहार को मिलकर देश की प्रगति की गति को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्हें बिहार की मिट्टी की महक और हरियाणा की उद्यमशीलता की भावना का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यह संगम, वास्तव में, हमारे देश की प्रगति और श्विकसित भारतश् के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार और हरियाणा का रिश्ता केवल राज्यों की भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं है। यह रिश्ता प्रेम, श्रम और विश्वास का है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण यह पूरे देश में यह प्रदेश दूसरे सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्य के रूप में जाना जा रहा है। आज बिहार की जीडीपी वृद्धि दर 14 प्रतिशत से भी अधिक है। अब बिहार की जीडीपी में औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा 23 प्रतिशत है, जो कृषि के हिस्से से भी अधिक है। यह सिद्ध करता है कि बिहार में उद्योगों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल माहौल बना है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को उद्योग की जरूरतों संबंधी ट्रेनिंग के लिए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया है। यह युवाओं को उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम प्रदान कर रही है। सरकार की श्एक जिला-एक उद्योगश् योजना ने इस दिशा में क्रांति ला दी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कटिहार का मखाना है, जो अब विश्व बाजार में अपनी चमक बिखेर रहा है। केंद्र सरकार ने इसे श्सुपर फूडश् के रूप में स्थापित करने के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की है, जिससे किसानों और स्थानीय उद्योगों को नई शक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिए बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। राज्य में निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए नीतिगत सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की गई है। सरकार ने निवेशकों को निरूशुल्क भूमि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में चमड़ा उद्योग, कपड़ा उद्योग सहित अन्य उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए नई नीति बनाई गई है। आगामी समय में बिहार की अर्थव्यवस्था में न केवल गुणात्मक सुधार होगा बल्कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस मौके पर बिहार चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा बड़ी आर्थिक शक्ति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जी.एस.टी. सुधार मील का पत्थर साबित होंगे
डिजिटल इंडिया से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, पारदर्शिता को मिला नया आयाम – मुख्यमंत्री
जीएसटी सुधारों से साबित हुआ प्रधानमंत्री की गारंटी हमेशा पूरी होती है – नायब सिंह सैनी
विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हरियाणा-बिहार को मिलकर करना होगा काम – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस गति से आज भारत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है, उसके पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार की क्रांतिकारी आर्थिक नीतियाँ प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने “एक राष्ट्र, एक टैक्स” की अवधारणा को साकार करते हुए जी.एस.टी. लागू किया, जिससे पूरा भारत एक एकीकृत बाजार में परिवर्तित हो गया है। जी.एस.टी. सुधारों से न केवल अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है, बल्कि राज्यों के बीच व्यापार आसान हुआ है और व्यापारियों को अनावश्यक करों के जाल से मुक्ति मिली है। हाल ही में किए गए जी.एस.टी. सुधार इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की “गारंटी” सदैव पूरी होती है। ये सुधार आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को बिहार के पटना में बिहार चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “स्वदेशी” और “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” के आह्वान ने देश में विनिर्माण क्षेत्र को नई दिशा दी है। हाल ही में जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह विजन आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत यूपीआई से लेकर डीबीटी तक डिजिटल लेन-देन की क्रांति ने पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। आज भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण और उत्पादन पर बल देकर आयात पर निर्भरता घटाई है तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और सुधारों के परिणामस्वरूप आज भारत न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक सशक्त साझेदार के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, सड़क, रेल, हवाई अड्डों और बंदरगाहों के निर्माण में अभूतपूर्व निवेश हुआ है। ये सुविधाएं बेहतरीन कनेक्टिविटी, उद्योगपतियों के लिए व्यापार और लॉजिस्टिक्स की लागत को कम कर रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए अनावश्यक कानूनों को खत्म करना, प्रक्रियाओं को सरल बनाना, और लाइसेंस राज से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें श्विकसित भारत-2047श् का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हमें अपने राज्यों को विकसित करना होगा। हरियाणा और बिहार को मिलकर देश की प्रगति की गति को तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्हें बिहार की मिट्टी की महक और हरियाणा की उद्यमशीलता की भावना का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यह संगम, वास्तव में, हमारे देश की प्रगति और श्विकसित भारतश् के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार और हरियाणा का रिश्ता केवल राज्यों की भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं है। यह रिश्ता प्रेम, श्रम और विश्वास का है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज बिहार में डबल इंजन की सरकार के कारण यह पूरे देश में यह प्रदेश दूसरे सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्य के रूप में जाना जा रहा है। आज बिहार की जीडीपी वृद्धि दर 14 प्रतिशत से भी अधिक है। अब बिहार की जीडीपी में औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा 23 प्रतिशत है, जो कृषि के हिस्से से भी अधिक है। यह सिद्ध करता है कि बिहार में उद्योगों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल माहौल बना है। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को उद्योग की जरूरतों संबंधी ट्रेनिंग के लिए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया है। यह युवाओं को उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम प्रदान कर रही है। सरकार की एक जिला-एक उद्योग योजना ने इस दिशा में क्रांति ला दी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कटिहार का मखाना है, जो अब विश्व बाजार में अपनी चमक बिखेर रहा है। केंद्र सरकार ने इसे श्सुपर फूडश् के रूप में स्थापित करने के लिए मखाना बोर्ड की घोषणा की है, जिससे किसानों और स्थानीय उद्योगों को नई शक्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने के लिए बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। राज्य में निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए नीतिगत सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की गई है। सरकार ने निवेशकों को निरूशुल्क भूमि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में चमड़ा उद्योग, कपड़ा उद्योग सहित अन्य उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए नई नीति बनाई गई है। आगामी समय में बिहार की अर्थव्यवस्था में न केवल गुणात्मक सुधार होगा बल्कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस मौके पर बिहार चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।