Haryana Abhitak News 15/12/25

इंडो अमेरिकन स्कूल में अभिभावक, अध्यापक बैठक का सफल आयोजन
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में रविवार, 14 दिसंबर को अभिभावकदृअध्यापक बैठक (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस बैठक में कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अध्यापकों से विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, परीक्षा परिणाम तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी सहभागिता के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। साथ ही बच्चों की कमजोरियों को दूर करने एवं उनकी क्षमताओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने कहा कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर कार्य करते हैं, तो बच्चों का शैक्षणिक एवं नैतिक विकास और अधिक मजबूत होता है। ऐसी बैठकों से बच्चों की समस्याओं को समय रहते समझकर उनका समाधान किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे अभिभावकों में संतोष और विश्वास का भाव देखने को मिला।

एल. ए. स्कूल झज्जर के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित हुई सुलेख प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. स्कूल झज्जर के बच्चों ने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित हुई सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। इस सुलेख प्रतियोगिता में भूमिका, दिव्या, केशव शर्मा, दीक्षा, अंजली, हर्षिता, एंजेल, खुशी एवं प्रीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कि मौजूदगी में नगर परिषद के सीओ मंजीत फोगाट ने अपने हाथों से इन बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने इन प्रतिभावान बच्चों को स्कूल में पहुंचने पर सम्मानित किया।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पदभार संभालने पर बधाई देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।

युवा नेतृत्व देगा भाजपा संगठन को नई गति : धनखड़
युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी का साहसिक निर्णय : धनखड़
धनखड़ ने पार्टी नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई और शुभकामनाएं

झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: भाजपा संगठन को अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष मिला है। निश्चित रूप से नितिन नवीन संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के बल पर पार्टी की विचारधारा और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व कार्यों को प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई गति देगें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि भाजपा संगठन को अभी तक का सबसे युवा नेतृत्व मिला है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा ही ऐसा साहसिक निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जी एबीवीपी , भाजपा युवा मोर्चा, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निभाएं हैं। पार्टी को नितिन नवीन के रूप में युवा और उर्जावान नेतृत्व मिला है। धनखड़ ने कहा कि निश्चित रूप से युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे , ऐसा मेरा विश्वास है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाता है। दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है, कई पार्टियां तो ऐसी है कि एक ही परिवार सर्वेसर्वा रहेगा। भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है। युवा नेतृत्व के साथ देश का युवा नये जोश के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेगा।

सोनीपत में आयोजित द्वितीय हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ की शानदार उपलब्धि
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: रिलायंस फाउंडेशन एवं एमईटीएल झज्जर द्वारा कैप्टन जिले सिंह अकादमी के सहयोग से प्रारंभ किया गया “मिशन उदय” कार्यक्रम बच्चों एवं युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित कर उनके लक्ष्य हासिल करने हेतु प्रोत्साहित करने का एक सशक्त प्रयास है। इसी पहल के अंतर्गत झज्जर क्षेत्र के बच्चों ने 13 व 14 दिसंबर 2025 को सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित द्वितीय हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एथलेटिक्स हरियाणा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें छः राज्यों से लगभग 3000 युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। रिलायंस एमईटी के मिशन उदय कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ युवा खिलाड़ियों में से सात बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने गांवों का नाम रोशन किया। इन बच्चों ने कुल 13 पदक अर्जित किए, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 6 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि रिलायंस एमईटी की सीएसआर पहल के अंतर्गत सेक्टर-5 कार्यालय परिसर में संचालित रिलायंस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर, जिसे कैप्टन जिले सिंह अकादमी का सहयोग प्राप्त है, में दी जा रही निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियोंकृदेवाश (दादरी), मयंक (दादरी), तानिया (दादरी), वंश (बामनोला), वंश (याकूबपुर), तनुज (दादरी) एवं करुणा (धानी)कृने जिला झज्जर के एमईटी गांवों दादरी, बामनोला, धानी एवं याकूबपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मात्र एक वर्ष के प्रशिक्षण एवं एथलीट कोच श्री आशीष राठी के कुशल मार्गदर्शन में इन बच्चों ने यह सफलता हासिल कर अपने समुदायों को गौरवान्वित किया है। इन बच्चों की सफलता रिलायंस फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षकों की मेहनत तथा रिलायंस एमईटी की सीएसआर पहलों के तहत मिले सतत सहयोग का परिणाम है। अभिभावकों ने भी मिशन उदय कार्यक्रम के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं की पहचान, संवर्धन एवं प्रोत्साहन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा है। इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री एस. वी. गोयल, डब्ल्यूटीडी एवं सीईओ, मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड ने कहा, हम अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं। इन युवा खिलाड़ियों की सफलता हमारी उस प्रतिबद्धता का सच्चा प्रतिबिंब है, जिसके तहत हम प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। अभिभावकों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया हमें और अधिक प्रेरित करती है तथा हम भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे अवसर सृजित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि जमीनी स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने की दिशा में रिलायंस एमईटी की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रिलायंस एमईटी को अपने इन युवा खिलाड़ियों पर गर्व है और भविष्य में भी उनके उज्ज्वल खेल करियर के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।

विद्यार्थियों का दल शीतकालीन एडवेंचर कैंप के लिए रवाना
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: जिला परियोजना समन्वयक, झज्जर के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, साहसिक गतिविधियों एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीतकालीन एडवेंचर कैंप दृ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 16 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक मनाली (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगा। जिसके लिये दल यहां से रवाना हो गया। इस एडवेंचर कैंप के सफल आयोजन हेतु श्री सोमबीर बेनीवाल, जो कि पी.जी.टी. (गणित) हैं तथा शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुरेहटी में कार्यरत हैं, को जिला झज्जर के एडवेंचर कैंप समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री सोमबीर बेनीवाल शिक्षक राज्य पुरस्कार से सम्मानित हैं, जिनका शैक्षणिक अनुभव, अनुशासन एवं नेतृत्व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके साथ श्री सुनील कौशिक, जो कि पी.जी.टी. (राजनीति विज्ञान) हैं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलरोध में कार्यरत हैं, भी कैंप समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ए.पी.सी. श्री धर्मेंद्र द्वारा पूरे कार्यक्रम का समन्वय, मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे कैंप का आयोजन व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल रूप से सुनिश्चित किया जा सके। इस कैंप के लिए जिला झज्जर के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये विद्यार्थी जी.एस.एस.एस. सेक्टर-15, पंचकूला में पहुँचेंगे, जहाँ से आगे की यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए अभिभावक की सहमति पत्र, प्राधिकरण पत्र एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र अनिवार्य किए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं समुचित देखरेख की पूर्ण जिम्मेदारी नियुक्त एस्कॉर्ट शिक्षकों, कैंप समन्वयकों तथा प्रशासनिक टीम की होगी। इस शीतकालीन एडवेंचर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को साहसिक गतिविधियों, टीम भावना, आत्मनिर्भरता, अनुशासन तथा प्राकृतिक वातावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह कैंप विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बिजली निगम से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

बिजली विकास की मुख्य धुरी, निर्बाध बिजली आपूर्ति से बदल रही है गांवों की तस्वीर: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ की म्हारा गांव -जगमग गांव और पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक

झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा म्हारा गांव-जगमग गांव और पीएम सूर्य घर सरीखी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। विभागीय अधिकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन की दिशा में कार्य करें,ताकि उपभोक्ताओं को निगम से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सके। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल सोमवार को अधिकारियों की बैठक में म्हारा गांव-जगमग गांव और पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी एसडीएम को पीएम सूर्यघर योजना की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा डिजिटल सुविधाओं में भी व्यापक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी के साथ -साथ लोगों को योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने बिजली विभाग को विशेष जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के फीडर म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से नहीं जुड़ पाए हैं,उन्हें भी नियमानुसार जोड़ा जाए। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी गांवों को शत-प्रतिशत म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से जोड़ा जाए। इस बीच यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में पीएम सूर्य घर योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना को लेकर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ नसीब कुमार, एसडीएम बादली डा रमन गुप्ता, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ यतेंद्र कुमार, एलडीएम विजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए एडीसी जगनिवास।

समाधान शिविर में एडीसी ने सुनीं नागरिकों की शिकायतें
सरकार की प्राथमिकता – जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निवारण
जिला स्तरीय समाधान शिविर में आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें पंजीकृत

झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने की। उन्होंने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर में बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, पंचायत भूमि, बीपीएल व राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा परिवार पहचान पत्र जैसी योजनाओं से जुड़ी आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें आई। एडीसी ने प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निवारण करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतें सीधे सुनी जा रही हैं, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो जाता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें ताकि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते एडीसी जगनिवास।

सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी: एडीसी
सभी विभागों के नोडल अधिकारी शिकायतों के समाधान की एटीआर जरूर अपलोड करें

झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: एडीसी जगनिवास ने कहा कि सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता से निपटान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों के समाधान की आन लाइन प्लेटफार्म पर एटीआर जरूर अपलोड करें। एडीसी सोमवार को सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल सीपीग्राम पर आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक में सीएम विंडो,जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसको मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम विंडो,जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही उसका प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें, शिकायत को ओवरडयू न होने दें। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चोकसे, डीआईओ अमित बंसल, सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, बीडीपीओ राजाराम, ईओ अरूण नांदल,एसडीओ सुनील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज,लगेगी बिजली अदालत
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 16 दिसंबर मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 11 से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन भी होगा। फोरम उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करता है।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2025’ अब 17 दिसम्बर तक भेजे जा सकेंगे नाम: डीसी
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों के नवाचार, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं बेहतर प्रशासनिक योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2025’ के अंतर्गत जिला स्तरीय सुशासन पुरस्कारों के लिए आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए नाम भेजने की अंतिम तिथि बढकर अब 17 दिसंबर, 2025 हो गई है। डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में अधिकतम पांच सुशासन पुरस्कार प्रदान किए जा सकेंगे। प्रत्येक पुरस्कार में एक ट्रॉफी, संबंधित मंडल के मंडलायुक्त द्वारा उपायुक्त की संस्तुति पर हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र तथा प्रति सदस्य 31 हजार रुपये की नकद राशि शामिल होगी। यदि पुरस्कार किसी समूह को दिया जाता है, तो समूह में अधिकतम चार सदस्य होंगे और सभी सदस्यों को समान राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन एवं नामांकन जिला स्तरीय सशक्त समिति द्वारा संबंधित जिला स्तरीय कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। जिन योजनाओं या कार्यों को एक बार जिला स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है, वे आगामी वर्षों में पुनर्विचार के लिए पात्र नहीं होंगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी आवेदन एवं नामांकन अनिवार्य रूप से विभागाध्यक्षों के माध्यम से ही भेजे जाएंगे। व्यक्तिगत कर्मचारी या अधिकतम चार सदस्यों का समूह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर संबंधित कार्यालय प्रमुख को प्रस्तुत करेगा। सशक्त समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए प्रदर्शन की अवधि 1 जनवरी, 2024 से 30 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन पर विचार किए जाने के लिए www.haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

एम.आई.ई. पार्ट-ए व पार्ट-बी, बहादुरगढ़ के औद्योगिक भूखंडों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित
रोहतक जिमखाना क्लब में 19 दिसंबर लगेगा शिविर

बहादुरगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) बहादुरगढ़ के कार्यकारी अधिकारी विजय राठी ने बताया कि एच.एस.आई.आई.डी.सी. को हस्तांतरित किए गए औद्योगिक भूखंडों (एम.आई.ई. पार्ट-ए व पार्ट-बी, बहादुरगढ़) के आवंटियों द्वारा अनुभव की जा रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु हस विप्रा विभाग द्वारा एक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि यह शिविर 19 दिसंबर 2025 को प्रातरू 11रू30 बजे, जिमखाना क्लब, सेक्टर-4 एक्सटेंशन, रोहतक में प्रशासक, हशविप्रा रोहतक की अध्यक्षता में आयोजित होगा। शिविर में हशविप्रा एवं एच.एस.आई.आई.डी.सी. के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि एम.आई.ई. पार्ट-ए एवं पार्ट-बी, बहादुरगढ़ के औद्योगिक भूखंडों के सभी संबंधित आबंटियों से आग्रह किया है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित पूर्ण अभिलेखध्रिकॉर्ड सहित उक्त शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

34वीं हरियाणा मास्टर्सएथलेटिक्स प्रतियोगिता में चाँद सिंह अहलावत ने 3 स्वर्ण पदक जीते
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: गत दिवस 13 से 14 दिसम्बर 2025 तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकुला में आयोजित 34वीं हरियाणा मास्टर्स पुरूष एवं महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदेश के 400 के लगभग पुरूष एवं महिला खिलाडियों ने भाग लिया, जिसमें शॉटपुट, डिस्कसथ्रो व जेवलीन थ्रो के तीन इवेन्टों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चाँद सिंह अहलावत ने 3 स्वर्ण पदक जीते। मूल रूप से गांव डीघल जिला झज्जर निवासी और हाल में रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी ने 85$ आयु वर्ग मुकाबले में 3 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम में जगह बनाई। चाँदसिंह अहलावत ने आगे बताया कि 44 वीं राष्ट्रीय पुरूष एवं महिला मास्टर्स एथलेटिक्टस प्रतियोगिता जो अजमेर राजस्थान में 30 जनवरी, 2026 से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित की जायेगी में भाग लेगे।

बाल भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा में ए वन का प्रयोग विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: झाड़ली के एनटीपीसी प्लांट की टाउनशिप में स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग विषय पर शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें दो प्रशिक्षकों मि. निधि कौशिक व मि. पारुल शर्मा ने उक्त विषय पर शिक्षकों को जागरूक करने का कार्य किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम. लॉयल भी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती जी को पुष्प अर्पित करके किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोगष् के प्रति जागरूकता पैदा करना था। ताकि वे कक्षा में मौजूद छात्रों को वर्तमान टेक्नोलॉजी के माध्यम से बेहतर शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवा सकें। इस कार्यशाला का उद्देश्य कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग उपयोगिता, फायदे और नुकसान को जानना व समझना था।
कार्यशाला में शिक्षकों ने भी तत्परता से भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को पूरा किया। इस अवसर पर बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम. लॉयल ने भी अपने विचार सभी के साथ साझा। कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

एसडीएम बावल ने बावल क्षेत्र के एसएससी जोनल मैनेजर के साथ की बैठक
रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम बावल मनोज कुमार द्वारा उपमंडल बावल में आने वाले सभी सी.एस.सी सेंटर पर योजनाओं व सेवाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिलाधिकारी सी.एस.सी रेवाड़ी व बावल ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के जोनल मैनेजर उपस्थित रहे। सी.एस.सी जिलाधिकारी रेवाड़ी ने बताया कि आयुष्मान भारत के लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन व कार्ड की डिलीवरी, नया आधार कार्ड, बायोमेट्रिक अपडेट, लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन व परिवार पहचान पत्र का कार्य निरूशुल्क किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अगर कोई भी व्यक्ति सरकारी साइट पर जाकर खुद यह कार्य करता है, तो कोई शुल्क नहीं लगता और सभी सी.एस.सी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगाने बारे हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि आम नागरिक सी.एस.सी सेंटर पर फीस की लिस्ट को देखकर ही अपने शुल्क की अदायगी करें। कोई सी.एस.सी सेंटर संचालक अधिक राशि वसूल करता है और सी.एस.सी सेंटर पर लिस्ट नहीं लगी हुई है, तो इसकी शिकायत उपमंडल अधिकारी (ना0), बावल के कार्यालय मे कमरा नं0 114 में दें।

स्कूल बस चालकों को यातायात प्रभारी ने धुंध और कोहरा में विशेष सावधानी बरतने और यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन पर झज्जर पुलिस द्वारा दीपचंद पब्लिक स्कूल गुड्डा में स्कूल बस संचालकों के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस झज्जर उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने स्कूल बस चालकों को धुंध और कोहरे के मौसम में सुरक्षित वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सर्दियों के मौसम में धुंध और कोहरा सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है। ऐसे में स्कूल बस चालकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है क्योंकि उनके वाहन में नन्हे बच्चे सवार होते हैं। उन्होंने चालकों को निर्देश दिए कि वे कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें, फॉग लाइट और हेडलाइट का सही प्रयोग करें तथा सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें। उन्होंने यह भी बताया कि ओवरटेक करने से बचें, अचानक ब्रेक न लगाएं और सड़क संकेतकों व यातायात चिन्हों का पूरा ध्यान रखें। बस चालकों को नियमित रूप से वाहन की ब्रेक, टायर, लाइट और इंडिकेटर की जांच करने की सलाह दी गई ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी से दुर्घटना न हो। यातायात प्रभारी ने सीट बेल्ट और स्टॉप साइन के महत्व पर भी जोर दिया तथा कहा कि स्कूल बस के नियमों का पालन करना कानूनी दायित्व के साथ-साथ नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है। विद्यालय प्रबंधन ने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बस चालकों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बस चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प लिया।

अलग-अलग स्थानों से सट्टा खाईवाली करने के मामले में सीआईए की अलग-अलग टीमों ने दो आरोपियों को किया काबू
बहादुरगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा थाना शहर बहादुरगढ़ के अलग-अलग स्थानों से तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर सरेआम सट्टा खाईवाली करते काबू किया गया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करके शहर बहादुरगढ़ के एरिया से सीआईए बहादुरगढ़ की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में छापामार कार्रवाई करके सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमित निवासी नया बास दिल्ली हाल परनाला बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर 3700 रुपए नगदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। वहीं सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया। सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 7010 रुपये नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी निजामपुर दिल्ली के तौर पर की गई। सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करके थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाई
झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वल्लभभाई झावैर भाई पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, वे एक भारतीय राजनीतिक थे। उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणतंत्र के संस्थापक पिता थे। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया। स्वतंत्रता के समय देश में 562 रियासतों को मिलाकर एक अखंड भारत का निर्माण कराया। इन्हें लोह पुरुष के नाम से भी याद किया जाता है। इस मौके पर जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, मनोज कुमार, लविस, भोला, फूल कुमार, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी: डीसी
जिला के प्रभावित परिवार डीसी कार्यालय में 17 दिसंबर दोपहर दो बजे तक जमा करवाएं अपने कागजात

झज्जर, 15 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। हरियाणा कौशल निगम में लेवल वन, लेवल 2 और लेवल 3 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। सरकार ने हरियाणा के ऐसे परिवारों को नौकरी देने का निर्णय लिया है जिनके परिवार के सदस्य की 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में हरियाणा या हरियाणा से बाहर मौत हुई है। नौकरी हरियाणा में ही दी जाएगी। जिला झज्जर से प्रभावित परिवार 17 दिसंबर दोपहर बाद दो बजे तक डीसी कार्यालय झज्जर में निम्नलिखित जानकारी के साथ कागजात जमा करवाएं ताकि सरकार के पास समय पर भेजे जा सकें। मृतक का नाम, दिनांक और स्थान जहां पर मौत हुई थी, मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी,एफआईआर की कॉपी या अन्य संबंधित कागजात जो सिद्ध करें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है उसका नाम, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता, मृतक के साथ रिश्ता, आयु एवं जन्म तिथि, श्रेणी एससी, ओबीसी, एसटी, सामान्य। पीड़ित परिवार का रिहायशी प्रमाण हरियाणा या रह रहे यूटी या अन्य राज्य का। पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है, उक्त परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा एनओसी, शपथ पत्र, मंजूरी भी देनी है।

रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सिंह सौरोत ने संभाला कार्यभार
रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: राज्यपाल हरियाणा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष के आदेशों की अनुपालना में बिजेंद्र सिंह सौरोत ने सोमवार को 15 दिसंबर को जिला रेडक्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। वर्तमान में बिजेंद्र सिंह सौरोत जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव है। पदभार संभालने के साथ ही सचिव ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा से मुलाकात की तथा कार्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डीसी अभिषेक मीणा ने सचिव को दिव्यांगजन एवं सामाजिक अंत्योदय के लिए आवश्यक कदम उठाने बारे दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सचिव द्वारा रेडक्रॉस के कर्मचारियों के साथ बैठक ली गई तथा स्टाफ से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली गई। सचिव ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों जैसे टी बी प्रोजेक्ट, टी आई प्रोजेक्ट, रक्तदान सेवाएं, नशा मुक्ति अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। सचिव ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी समाज के सभी वर्गो खासकर दिव्यांगजन, बेसहारा बुजुर्गों के कल्याण कार्य करने में सदैव तत्पर रहेगा।

डीसी अभिषेक मीणा

घने कोहरे में सावधानी से चलाए वाहन: डीसी
शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक : डीसी
हरियाणा सरकार ने सर्दी से बचाव के लिए की एडवाइजरी जारी

रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने आमजन सहित पशुओं को सर्दी व शीतलहर से बचाव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए एडवाइजरी की पूर्ण रूप से पालना करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आमजन सावधानी बरतकर सर्दी से अपना व अपने पशुओं का बचाव कर सकते हैं। सर्दी से बचाव के लिए आमजन अपने पास पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। डीसी ने बताया कि सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्य वर्धक भोजन लें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं, इससे ठंड से लडने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। शराब का सेवन न करें, यह शरीर के तापमान को कम करता है। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें तथा रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियोध्टीवीध्समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन का ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना है या नहीं। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है। डीसी ने बताया कि शीतलहर के दौरान पशुओं और पशुधन को जीवन यापन के लिए अधिक भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है। रात के समय पशुओं के आवास को सभी तरफ से ढक दें ताकि ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके। शीत लहर के दौरान जानवरों को खुले क्षेत्र में न छोड़ें। जानवरों को ठंडा चारा और ठंडा पानी देने से बचें। पशु आश्रय में नमी और धुएं को नहीं रहने दें। वहीं आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर सहायता लें।
कोहरे में ओवरटेक करने से बचें
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सीमित गति में, अपनी निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धुंध के मौसम में गलत दिशा में वाहन न चलाएं और धुंध के समय जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही हम अपने और दूसरों के सफर को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है।
शरीर का तापमान कम होने पर उठाएं ये कदम
डीसी ने बताया कि हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान कम होने पर व्यक्ति को ग्राम स्थान पर ले जाएं और कपड़े बदलें। व्यक्ति के शरीर को त्वचा से त्वचा संपर्क, सूखे कंबल, कपड़े, तौलिये या चादरों से गर्म करें। शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए गर्म पेय दें। यदि स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तय समय में करें निपटान: डीसी
समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी जन समस्याएं
जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर

रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन की शिकायतें सुनी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का तय समय में निपटान करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निवारण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण किया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे मिलकर अपनी समस्या का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर राहत पहुंचाने का काम करें। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गोठड़ा टप्पा डहीना में रास्ते पर अवैध निर्माण व गांव निखरी में जोहड़ पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए। गांव निखरी में 60 साल से पुराने पेड़ कटवाये जाने की शिकायत पर डीसी ने डीएफओ को शिकायत की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। गांव जड़थल की निवासी की बिजली बिल से संबंधित शिकायत पर डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को बिजली बिल की जांच करने के निर्देश दिए। इनके अलावा परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। वहीं लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शहर में आवारा कुत्तों के लिए टीकाकरण व नसबंदी कार्य शुरू
रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्नेह एनीमल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से रेवाड़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर-8572827322 व एजेंसी हेल्पलाइन नंबर-9680317487 पर संपर्क कर सकते है।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी
चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है, की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, राज्यपाल के सचिव श्री डीके बेहेरा, आईएएस, राज्यपाल के एडीसी श्री शुभम सिंह, आईपीएस और लोक भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि दी। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और देश के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए, माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा “उनके अटूट संकल्प ने एक विविध राष्ट्र को एक मजबूत गणतंत्र में एकजुट किया। एकता, अखंडता और निर्णायक नेतृत्व की उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”

गो संकल्प को लेकर कुंड में मेगा रक्तदान शिविर 21 को’
खोल, 15 दिसम्बर, अभीतक: कुंड क्षेत्र के गौरक्षकों ओर जागरूक युवाओं द्वारा आगामी 21 दिसंबर को ’कुंड के लॉट्स गार्डन’ में गोरक्षा, गौसेवा ओर गो उत्थान के संकल्प को लेकर एक मेगा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। गोरक्षक नीरज यादव ढाणी शोभा ने बताया कि शिविर में दीप प्रज्वलित माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज करेंगे और मुख्य अतिथि जिला भाजपा सचिव ओर प्रबुद्ध समाजसेवी दिनेश यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेजेपी नेता ’विपिन यादव माजरा,खोल मंडल भाजपा अध्यक्ष सुभाष यादव’ ढाणी शोभा ओर युवा समाजसेवी देवेश पाली होंगे। गोरक्षक ओर युवा समाजसेवी लखवीर मनेठी, अमित यादव श्री श्याम बेकर्स, रवि कोलाना, विक्की तंवर पाड़ला, राहुल मनेठी, सुनील नांगल जमालपुर और मोनू गुर्जर खोल शिविर में अपना सहयोग करेंगे। इस शिविर को लेकर कुंड क्षेत्र के युवाओं में जोश ओर उत्साह है।

अपने चिकित्सक स्वयं बनें: मुकेश
बहादुरगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: देश और दुनिया में बढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु मोक्ष वैलनेस क्लब द्वारा रोहतक रोड स्थित बालाजी प्लाजा के भूतल पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को इस दिशा में मिलजुलकर काम करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने जहां चिकित्सा के नाम पर आर्थिक शोषण की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई वहीं सेवाभाव से जुटे चिकित्सकों का आभार भी जताया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन सम्मोहन चिकित्सक मुकेश व्यास ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए सेक्टर 6 निवासी राजपाल छिल्लर ने दूषित खाद्यान्नों और प्रदूषित वातावरण को स्वास्थ्य समस्याओं का सबसे बड़ा कारण बताया,वहीं कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने शारीरिक रोगों के मामले में आयुर्वेद को प्रमुख जीवनरक्षक बताते हुए कुछ निजी अनुभव भी सुनाए। आहार विशेषज्ञ रिंकू व्यास और लोक कवि जगबीर कौशिक ने पोषक तत्वों के संतुलन को रोगों से बचाव का सुरक्षित माध्यम बताया। मुकेश व्यास ने हिप्नोथैरेपी जैसी अपेक्षाकृत नवीन चिकित्सा प्रणाली के बारे में जानकारी देने के अलावा स्वास्थ्य रक्षक जानकारी के आधार पर अपना डॉक्टर आप बनने की प्रेरणा भी दी। जनता जनार्दन लायब्रेरी के संचालक सतबीर दहिया ने कुछ मामलों में साइड इफेक्ट्स की संभावना के बावजूद ऐलोपैथिक उपचार की उपयोगिता को भी नजरअंदाज न करने की सलाह दी। सभी वक्ताओं ने बीमार अथवा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उपचार की दिशा में गंभीर होने से अधिक रोगों से बचाव को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।

बाल विवाह बच्चों से उनका बचपन व अधिकार छिन लेता है – भूप सिंह
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत ’छुछकवास, तलाव तथा कुलाना गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भुप सिंह ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह अवैध और दंडनीय अपराध है इस कानून के अंतर्गत हर उस व्यक्ति को सजा का प्रावधान है जो भी ऐसे बाल विवाह में किसी भी रूप में शामिल हो जैसे विवाह कराने वाले व्यक्ति माता-पिता, अभिभावक रिश्तेदार या कोई अन्य जो बाल विवाह में संलिप्त हो, उन्हें दो साल तक की कैद और एक लाख तक का जमाना हो सकता है। विवाह को संपन्न करने वाले पुरोहित, मौलवी, पंडित का काजी या कोई अन्य व्यक्ति जो विवाह संपन्न करवाता है वह भी दंडनीय अपराध के दायरे में आता है जो कोई भी बाल विवाह को बढ़ावा देता है ,सहायता करता है उसमें भाग लेता है उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पैरा लीगल वालिंटियर कर्मजीत ने कहा कि अगर उन्हें पता चलता है कि उनके समुदाय में कहीं भी बाल विवाह हो रहा है तो इसकी सुचना चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर या संरक्षण एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी द्वारा जारी नम्बर पर करें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पुनम ने उपस्थित महिलाओं को ग्राम स्तरीय बाल कल्याण सुरक्षा समिति की मीटिंग का आयोजन करने की बात कही तथा बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस मीटिंग का निरन्तर आयोजन होता रहना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती ने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बाल हित से जुड़े सभी विभागों की अहम भूमिका बन जाती है ऐसे में जरुरत इस बात की है कि सभी मिलकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए सहयोग करें तथा अपने अपने स्तर पर गांव में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करे। जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि ने बाल विवाह, बाल श्रम तथा बाल यौन शोषण जैसी बुराई को मिटाने के लिए उनकी संस्था जिला प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा,पुनम, स्वास्थ्य विभाग से बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भुप सिंह, ए .एन.एम अनिता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती तथा गांव की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने सोमवार को पत्र लिख कर चैधरी अभय सिंह चैटाला से मांगी माफी लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर बदनाम करने की रची गई साजिश: अभय सिंह चैटाला
जो इस षडयंत्र में शामिल थे और जिनको लीगल नोटिस भेजे जा चुके हैं अगर उन्होंने भी सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने सोमवार को पत्र लिख कर लिखित में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला से माफी मांग ली। कुछ दिन पहले ही राम सिंह यादव ने चैधरी अभय सिंह चैटाला पर पुलिस चैकी में 39 छित्तर मारने के अनर्गल आरोप लगाए थे। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इसके लिए राम सिंह यादव, ध्रमेंद्र कंवारी और हरियाणा न्यूज की प्रतिमा दत्ता समेत कई लोगों को 100 करोड़ रूपए की मानहानि के लीगल नोटिस दिए थे। जिसके बाद राम सिंह यादव ने आज लिखित में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि यह सब एक षडयंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया था। इस षडयंत्र में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य कई लोग शामिल थे। आज के दिन प्रदेश में इनेलो के बढ़ते ग्राफ और लोगों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से सभी घबराए हुए हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इससे पहले भी अनेकों बार उन्हें बदनाम करने की साजिशें रची जा चुकी हैं। लेकिन सच्चाई को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता और आज पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने माफी मांग कर यह साबित कर दिया है कि उनके बारे में आजतक जो भी अफवाहें उड़ाई गई हैं वो सभी मनगढंत और निराधार बातें हैं। उन्होंने कहा कि और भी लोग जो इस षडयंत्र में शामिल थे और जिनको लीगल नोटिस भेजे जा चुके हैं अगर उन्होंने भी सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ
कहा: जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री, जिन्होंने देश की तस्वीर बदल दी
कांग्रेस रैली में पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा हमला – बोले निराश, हताश, हारे हुए लोग ही ऐसी बातें करते हैं
वोट छापना शब्दावली याद दिलाकर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा: बोले, ईवीएम के आने से कांग्रेस का धंधा बंद
यूपी में 4 करोड़ वोट कटने पर मंत्री अनिल विज का वार: कांग्रेस का जाली वोट तंत्र खत्म हो रहा है

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की दिल्ली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश विरोधी नारे लगाने पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने गिरते हुए स्तर का प्रदर्शन किया गया है। निराशा, हताश, फेल, थके हुए, हारे हुए लोग ही इस प्रकार की बातें करते हैं। वहीं,अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुआएं देते हुए कहा कि जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री, जिन्होंने आज हिंदुस्तान की तस्वीर और सूरते हाल बदल दिया। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, पूरे विश्व में नरेंद्र मोदी की वजह से देश की साख बड़ी है। विश्व में देश के साथ मधुर संबंध बने हैं। इनके (कांग्रेस) के प्रधानमंत्री मीटिंग में जाकर सो जाया करते थे, कभी बोला ही नहीं करते थे।
वोट छापना शब्दावली याद दिलाकर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा: बोले, ईवीएम के आने से कांग्रेस का धंधा बंद
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान कि यदि बैलेट पेपर से चुनाव हो तो भाजपा को एक भी वोट न मिले, के बारे में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि जब मत पत्र से चुनाव होते थे हमने देखा हुआ है कि तब ये कैसे वोट छापते थे। उस दौरान चुनाव में एक शब्दावली थी “वोट छापना”, मगर ईवीएम के आने के बाद इनका (कांग्रेस) वह काम बंद हो गया। ये बदमाशों को, माफिया को सेट करके उनसे वोट छपवाया करते थे, छापे जाते थे, तब चुनाव में यह शब्दावली थी। ईवीएम आने से वह खत्म हो गई और इनको ही पीड़ा हो रही है। ये उस दौरान वोट छापने से ही जीतते थे और उनके वोट छापने का धंधा बंद हो गया, इसलिए इस पीड़ा को लेकर कांग्रेस वाले बार-बार रो रहे हैं।
यूपी में 4 करोड़ वोट कटने पर मंत्री अनिल विज का वार: कांग्रेस का जाली वोट तंत्र खत्म हो रहा है
एसआईआर के बाद उत्तर प्रदेश में लगभग 4 करोड़ वोट कट गए हैं जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां-जहां पर ठीक तरीके से एसआईआर होगा वहां जाली वोटो का तंत्र, जो कांग्रेस ने इतने सालों से बसा रखा था, वह खत्म होता जा रहा है। जाली वोट कांग्रेस ने बनाई थी, इतने वर्षों तक कांग्रेस ने जो राज किया, पता नहीं कौन कौन से भाग में कितनी वोट, इन्होंने बना रखी थी, आज वह वेरीफाई नहीं हो रही और इसलिए वह वोट कट रही है। वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के आरोप कि लोग अपनी जान बचाने के लिए मोटी रकमध् फिरौती कहां से दें, पर मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है और सरकार ने गलत आदमियों को पकड़ने के लिए बहुत बड़ी मुहिम चला रखी है। इस मुहिम के तहत लगभग साढ़े पांच हजार लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का संदेश
कहा: एक साथ बैठो, गपशप करो और चाय का आनंद लो
अम्बाला छावनी के सदर बाजार चैक पर 1970 से लगातार जारी है मंत्री अनिल विज का टी-प्वाइंट सिलसिला’
सदर बाजार चैक पर अखबार पढ़ने से शुरू हुआ दोस्तों के साथ चाय पीने का सिलसिला: अनिल विज’

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि लोगों को एक साथ बैठना चाहिए और बैठकर आपस में गपशप करनी चाहिए। सुविधा अनुसार अलग-अलग ग्रुपों में बैठकर चाय का आनंद भी अवश्य लेना चाहिए। आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह लगभग 1970 से अम्बाला छावनी के सदर बाजार चैक पर बैठ रहे हैं और तब से लेकर आज तक वह लगातार यहां आते हैं। चैक पर आकर शहर के सुख-दुख को अपने टी-प्वाइंट ग्रुप सदस्यों के साथ शेयर करते हैं तथा समाचार पत्रों का भी अवलोकन करते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी के सदर चैक पर आने की शुरूआत इसलिए हुई क्योंकि शहर का यह मुख्य चैक है और इस चैक पर सारे अखबार सुबह आते हैं। वह अखबार पढ़ने के लिए यहां आते थे और वहीं से यह सिलसिला चला तथा अब यह टी-प्वाइंट बन गया है। पहले अखबार पढ़ने के साथ यहां सब मिलकर चाय पीते थे और बैठने का सिलसिला तभी से जारी है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक साथ बैठकर चाय पीना और बातें करना यह अच्छी व स्वस्थ सोसाइटी के लिए जरूरी है। पहले लोग गलियों, पेड़ों के नीचे बैठते थे, मगर अब वो बंद करने से सामाजिक ढांचा कमजोर हुआ है। वहीं, आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिदिन की भांति सदर बाजार टी-प्वाइंट पर पहुंचे और अपने मित्रों के साथ चाय पी, इस दौरान उन्होंने चाय के साथ गीतों का भी आनंद लिया। गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज हर प्रातरू सदर बाजार चैक पर अपने टी-प्वाइंट ग्रुप सदस्यों के साथ चाय पीकर अपनी दिनचर्या की शुरूआत करते हैं।

कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर जुबानी हमला
जिनके पल्ले वोट नहीं, वही लगा रहे हैं वोट चोरी का आरोप
कहा: इस प्रकार के बेतुके सवाल कर 150 पुरानी कांग्रेस पार्टी की हुई दुर्गती
बेरी में मार्किट कमेटी के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन के शपथग्रहण समारोह में आए थे बेदी
ीघल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया था कैबिेनेट मंत्री बेदी का स्वागत
विपक्ष के अभियान को बताया राहुल और कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश
बेदी बोले: जिस पार्टी का दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से एक भी एमपी और विधायक नहीं वह लगा रही है इस प्रकार के आरोप
कांग्रेस के पचास सालों को बताया जातिवाद, अपमानित, लूट और देश विरोधी ताकतों को संरक्षण देने की राजनीति

मोदी को अपशब्द कहने पर संसद में हंगामा, जेपी नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगें
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित नारों को लेकर संसद में हंगामा हुआ। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को उठाते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी की मांग की।

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा व केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की राशि खर्च की जा रही है और निरन्तर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है। बड़ौदी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य जोरो पर है। इस जलघर पर 185 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे है, जींद शहर में 18 बुस्टिंग स्टेशन बनाए जाने है और 4 बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कलस्टर योजना के तहत 5 गांवों क्रमशः जाजवान, संगतपूरा, जलालपुर खुर्द, ईंटल कलां एवं ईंटल खुर्द में भी नए जलघर बनाए जाएंगे और गलियों में पाईप लाईन बिछाई जाएगी। जिस पर 35 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस विकास कार्य की भी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं क्षेत्र में सीवरेज तथा पाईपलाईन व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ रूपये की राशि मंजूर करवाई गई है। जींद में बनने वाले अधिकारियों के अवासीय मकानों के टैंडर भी जल्द होंगे, जिससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मुहैया होगी। डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस मौके पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम जुलाना होशियार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी नैशनल हाईवे रोड़ों के ओवरब्रिज पर पेड़, फूल इत्यादि लगावाएं ताकि बाहर के व्यक्तियों को सुन्दरता दिखाई दें और सभी हाईवों की मुरम्मत इत्यादि का कार्य भी करवाना सुनिश्चित करें।

इमरजेंसी में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की देखभाल- चिकित्सा सेवाओं के लिए लोक सेवा मंच ने उठाई सीनियर सीटीजन हेल्पलाइन तुरंत शुरू करने की जोरदार मांग’
वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की ज्वलंत मांगों के समर्थन में विशाल हस्ताक्षर अभियान शुरू
सभी प्रकार की ट्रेनों व बसों के यात्री किरायों में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों को 70 फीसदी रियायत देने का पुरजोर अनुरोध
वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे ज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की जनहितकारी मांगों का समाधान होने तक आवाज बुलंद करेगा लोक सेवा मंच: अशोक प्रधान’

रेवाड़ी, 15 दिसम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से लोक कल्याणकारी मुद्दों को लेकर जनहित में चलाए जा रहे श्मेगा मिशन -26 जन संपर्क अभियानश् के तहत स्थानीय मोती चैक स्थित घंटेश्वर मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने अनेक मुद्दे उठाएं। वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की ज्वलंत मांगों के समर्थन में मंच की ओर से विशाल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। बैठक में मंदिर के राम अवतार पुजारी व वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक ,राम सिंह आदि ने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वस्थ- सुखद जीवन जीने में पेश आ रहे ताजा सामाजिक हालातों को जाना। अनेक वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री टिकटों के मूल्यों में जो रियायती व्यवस्था सहज उपलब्ध थी, उसकी निरंतरता में सभी प्रकार की ट्रेनों समेत सरकारी व निजी बसों के यात्री किरायों में वरिष्ठ नागरिकों को 70 फीसदी रियायत प्रदान किए जाने की सुलभ व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं उनके हर प्रकार के आवश्यक इलाज के सम्पूर्ण चिकित्सा खर्चो की गारंटी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सरकार को स्वयं लेनी चाहिए। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि राष्ट्र, समाज एवं परिवारों की समग्र उन्नति के लिए वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की देखरेख करना सभी नागरिकों और जन कल्याणकारी राज्य की सरकारों का पहला कर्त्तव्य बनता है। उन्होंने जनहित में सरकार से वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों को इमरजेंसी में निरू शुल्क देखभाल व चिकित्सा सेवाओं के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा तुरंत उपलब्ध कराने पुरजोर आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देशभर में जिला स्तर पर सीनियर सिटीजन बुजुर्गों के लिए डेडीकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर्स व फ्री ओल्ड एज होम्स बनाने की भी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनहित में प्रत्येक जिले में करीब 100 एकड़ के डेडीकेटेड सीनियर सिटीजन सेक्टर व फ्री श्ओल्डएज होमश् स्थापित करके बेसहारा बुजुर्गों के निरू शुल्क रहने, खाने-पीने और हंसी-खुशी से जीवन व्यतीत करने के सभी आवश्यक प्रबंध समुचित रूप से किए जाने चाहिएं, जिसमें वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों के लिए रियायती दरों पर इंडिपेंडेंट फ्लैट्स, प्लॉटस सहित निःशुल्क खेल के मैदान, पार्क, सभागार, अस्पताल सहित 24 घंटे उनकी देखरेख के लिए नियुक्त कर्मचारियों, डाक्टरों के रहने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की सभी ज्वलंत मांगों के समर्थन में जोरदार हस्ताक्षर अभियान के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को ज्ञापन भिजवाने की बात कही। सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में किये जा रहे ऐसे जनहितकारी प्रयासों पर खुशी प्रकट करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने मंच के जनसम्पर्क अभियान की शानदार सफलता के लिए अपना भरपूर समर्थन देते हुए सरकार से अपनी सभी मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया। प्रसिद्ध कथावाचक महेश पतसारिया ने आगंतुकों का धन्यवाद किया।

भिवानी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर हुआ आई एम ए भिवानी के खेल महाकुंभ का आयोजन
चैबीस प्रतिस्पर्द्धाओं का हुआ भव्य आयोजन
महिला टेबल टेनिस में डॉक्टर वंदना पूनिया एकल, युगल, मिक्स्ड में ट्रिपल क्राउन विजेता’ रही

भिवानी, 15 दिसम्बर, अभीतक: भिवानी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आई एम ए भिवानी के खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ जिसमें डॉक्टर्स एवं भिवानी पब्लिक स्कूल के स्टाफ के बीच अनेकों खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मुख्य अतिथि निदेशिका आशा पाहूजा एवं एडवोकेट पुलकित रहे एवं डॉक्टर नरेश गर्ग प्रधान एवं डॉक्टर राज मेहता सचिव ने स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका अभिवादन किया। एक-एक करके 24 प्रतिस्पर्धाये आयोजित हुई। प्रतियोगिता नतीजे निम्न रहेरू – महिला टेबल टेनिस में डॉक्टर वंदना पूनिया एकल, युगल, मिक्स्ड में विजेता रही यानी ट्रिपल क्राउन विजेता रही जबकि पुरुष एकल वर्ग में डॉक्टर नरिंदर तनेजा एवं युगल में डॉक्टर संजय सिंगला एवं डॉ राज मेहता विजय रहे। एकल बैडमिंटन में डॉक्टर मुकेश पंवार विजेता रहे जबकि युगल में मुकेश पवार एवं परीक्षित धीर विजेता रहे। भिवानी पब्लिक स्कूल टीम ने डॉक्टर्स टीम पर थ्रो बाल में विजय प्राप्त की जबकि डॉक्टर्स टीम ने वालीबॉल एवं सीतौलिया में विजय प्राप्त की। एबीसीडी रेस में दोनों टीमें संयुक्त विजेता रही। व्यक्तिगत डॉक्टरों की स्पर्धा गारलेंड रेस में डॉक्टर गुलिया दंपति , तीन टांग दौड़ में डॉक्टर राहुल और तनेजा, नींबु दौड़ में डॉक्टर राठौर, पुस्तक संतुलन, पुरुष स्पर्धा में डॉक्टर मंदीप, महिला स्पर्धा में हिमानी, कोन संतुलन पुरुष में मंदीप, महिला में डॉक्टर साक्षी, म्यूजिकल चेयर में डॉक्टर रेणू, बॉल ड्रिबलिंग में डॉक्टर पुष्कर, प्रीति, 50 मीटर दौड़ में, मंदीप और प्रीति, बच्चों की दौड़ में हार्दिक, मनस्वी, अनन्या विजय रहे। स्कूल टीचर की गारलेंड स्पर्धा में नीशू, वीना, तीन टांग दौड़ में ज्योति एवं राखी विजेता रही। सभी विजेताओं एवं भाग लेने वाले अध्यापिकाओ, डॉक्टरों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्तिपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। खेल स्पर्धा के चेयरमैन एवं संयोजक संस्था के पूर्व प्रधान डॉक्टर करन पूनिया रहे जबकि सभी खेलों के सुचारू संचालन एवं निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉक्टर वंदना पूनिया, ममता पंघाल, मुस्कान, पूनम गर्ग, सुधाकर की अग्रणी भूमिका रही। अंजू शर्मा, ऋतु मेहता, मोनिका मुंजाल, प्राचार्य चाँदना, पूनम गर्ग की अथक प्रयासों से एवं उनके निर्देशन में स्कूल स्टाफ की सक्रिय भूमिका की वजह से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त महानिदेशक, कमिश्नर, अधीक्षक सुरक्षा सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की स्मार्ट, पारदर्शी और जनकेंद्रित पुलिसिंग की अपील
पुलिस का कार्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा और न्याय का विश्वास पैदा करना भी है – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान की सराहना की, कहा – अपराधियों के मन में अभियान से खौफ
नशे पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के साथ साथ लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है- सीएम

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराध पर नियंत्रण तक सीमित नही है बल्कि आम नागरिक के मन में सुरक्षा, भरोसे और न्याय का विश्वास पैदा करना भी है। यही विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है। वे आज पंचकूला में ‘विकसित भारत-सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, कमिश्नरों, पुलिस अधीक्षकों, भारत सरकार के प्रतिनिधियों सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का यह स्पष्ट विश्वास है कि विकास की गति तभी निरंतर हो सकती है जब राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत और निष्पक्ष हो। निवेश, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास की हर बड़ी पहल की सफलता सीधे तौर पर पुलिस की दक्षता, ईमानदारी और पेशेवर क्षमता से जुड़ी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को हरियाणा पुलिस के नेतृत्वकर्ता बताते हुए कहा कि आप केवल कानून के संरक्षक नही है, राज्य में सुशासन, सामाजिक स्थिरता की मजबूत आधारशिला भी है। इस अवसर पर उन्होंने फील्ड में दिन रात काम कर रहे हरियाणा पुलिस के प्रत्येक जवान तथा अधिकारी के साहस, समर्पण और अनुशासन की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि गत नवंबर माह में रायपुर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया। उस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत-सुरक्षा आयाम’ था। उन्होंने कहा कि उस सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा रखे गए विचार हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। वे राज्य स्तर पर पुलिस रणनीति को नई दिशा देने वाले हैं। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोहों, नशा तस्करों व साइबर अपराध के खिलाफ सफलता प्राप्त की है। ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन में 12 दिनों में 2 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार किये गये। इसी प्रकार, ऑपरेशन ट्रेक टाउन से अपराधियों में खौफ है। इस ऑपरेशन में 23 दिनों में 7 हजार 587 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। साथ ही 168 करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति जब्त की। श्री सैनी ने कहा कि वर्तमान का समय तकनीक का है और समय के साथ साथ हमारा एडवांस तकनीक से अपडेट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश में अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी आवश्यक हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी कोई घटनाक्रम होता है तो व्यक्ति की अपेक्षा होती है कि उसे न्याय मिले और हमें इस विश्वास को कायम रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति को लेकर समाज में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। नशे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के साथ साथ लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है इसके लिए सरकार द्वारा समय- समय पर नशामुक्ति अभियान के तहत साइक्लोथोन, मैराथन तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे पहले सम्मेलन के सत्रों में विभिन्न संवदेनशील विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित हुई डी जीध्आई जी कांफ्रेंस में 108 सिफारिशें रखी गई थी जिनमें से लगभग सभी सिफारिशों को लागू कर दिया गया। इस वर्ष 107 सिफारिशें रखी गई है जिन्हे भी तय समय अवधि में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि विभाग में 5750 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है जिसमें से 950 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती शामिल है। इसके अलावा, सरकार ने पुलिस विभाग को 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल की भर्ती की स्वीकृति भी दे दी है। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने तकनीक के महत्व पर बोलते हुए कहा कि अपराध सम्बन्धी चुनोतियो से निपटने के लिए तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज के समय में तकनीक जैसे सीसीटीवी आदि का इस्तेमाल करके बड़े मामलो को सुलझाने में मदद मिली है। डीजीपी ने विश्वास दिलाया कि वर्ष 2047 तक निश्चित तौर पर विकसित भारत के सपने को साकार करने में पुलिस विभाग का अहम योगदान होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।

गुरुग्राम को जाम व जलभराव से राहत दिलाने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह का व्यापक निरीक्षण दौरा’
गुरुग्राम को सुव्यवस्थित, सुगम और नागरिक-अनुकूल शहर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है : राव नरबीर सिंह’
हीरो होंडा फ्लाईओवर, मेट्रो रूट, ड्रेनेज, स्लिप रोड और पार्क विकास कार्यों की धरातल पर समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश’

गुरुग्राम, 15 दिसम्बर, अभीतक: गुरुग्राम शहर को यातायात जाम एवं जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान दिलाने के उद्देश्य से हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल), नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी), हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) तथा एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत हीरो होंडा चैक से करते हुए कैबिनेट मंत्री ने फ्लाईओवर की मरम्मत कार्यों, मेट्रो निर्माण से पूर्व तैयारियों तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले वाहन डायवर्जन एवं विस्तृत मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि आमजन को न्यूनतम असुविधा हो और ट्रैफिक सुचारु बना रहे। इसके उपरांत राव नरबीर सिंह ने उमंग भारद्वाज चैक से गाड़ौली गांव तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जीएमडीए, नगर निगम और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर सड़क के जीर्णोद्धार, चैड़ीकरण तथा प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राव ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। गांव गाड़ौली में बादशाहपुर ड्रेन का निरीक्षण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ड्रेन को पक्का करने तथा उसकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी औद्योगिक इकाई का प्रदूषित पानी ड्रेन में न छोड़ा जाए और इस संबंध में नियमित निगरानी की जाए। शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-9 स्थित ग्रीनवुड स्कूल के समीप, सेक्टर-7 एवं 9 चैक, पालम विहार में बजघेड़ा फ्लाईओवर से पहले कृष्णा चैक पर ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रमुख चैक-चैराहों पर स्लिप रोड के निर्माण के निर्देश दिए। राव ने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित होते शहर में भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-10 में प्रस्तावित मेट्रो मार्ग का भी निरीक्षण किया और मार्ग में मौजूद अतिक्रमण, भूमिगत एवं ऊपरी सुविधाओं के शिफ्टिंग प्लान तथा निर्माण से जुड़ी तकनीकी तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मेट्रो परियोजना के दौरान यातायात और नागरिक सुविधाओं पर न्यूनतम प्रभाव पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। सेक्टर-22 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने के मार्ग का निरीक्षण करते हुए उद्योग मंत्री ने राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए एवं जीएमआरएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो निर्माण अथवा ड्रेन चैड़ीकरण कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक मूवमेंट के लिए पर्याप्त चैड़ाई वाला वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने ताऊ देवीलाल पार्क की मौजूदा सुविधाओं का जायजा लेकर पार्क के सौंदर्यीकरण, हरियाली बढ़ाने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए सीएसआर फंड के उपयोग के निर्देश दिए। दौरे के अंतिम चरण में कैबिनेट मंत्री ने एयर फोर्स स्टेशन के सामने चल रहे ड्रेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यक सेवाएं बाधित न हों। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गुरुग्राम को सुव्यवस्थित, सुगम और नागरिक-अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जाम और जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक परियोजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर आमजन को राहत पहुंचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

हरियाणा के राज्यपाल ने पंचकूला सेक्टर-4 व रामगढ़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों का किया निरीक्षण
राज्यपाल ने सेक्टर-4 व रामगढ़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों के शौचालय व पेयजल आदि की व्यवस्था में सुधार के लिए 2-2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की
बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, बच्चे देश व प्रदेश का भविष्य होते हैं – प्रो. असीम कुमार घोष

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंचकूला में सेक्टर-4 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को करवाए गए कार्य को स्वयं चैक किया और बच्चों से अध्यापकों के व्यवहार के बारे विस्तार से जानकारी ली। प्रो. असीम घोष ने विद्यालय के प्रांगण को साफ सुथरा व सौंदर्यीकरण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपये राशि देने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को मिड-डे-मिल, पेयजल, शौचालय व छत को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाकर सुरक्षा व उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि 1 लाख रुपये क्लास रूम के सौंदर्यीकरण के लिए व 50कृ50 हजार रुपये शौचालय तथा पेयजल के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे निरीक्षण करें कि ये 2 लाख रुपये अच्छी तरीके से शौचालय, पेयजल व्यवस्था व क्लास रूम पर ही खर्च किए हैं या नहीं। यदि कोई त्रुटि लगे तो अभिभावक सीधे लोक भवन में पत्र व्यवहार के माध्यम से या स्वयं आकर उनसे इसका फीडबैक दें सकते हैं। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने इसके उपरांत रामगढ़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल का भी दौरा किया व बच्चों की कक्षाओं, शौचालय, पेयजल, मिड-डे-मिल में बने खाने को भी चैक किया। राज्यपाल ने विद्यालय के प्रांगण को साफ सुथरा व सौंदर्यीकरण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों की हैंड राईटिंग व काॅपियों को भी बारिकी से जांचा व उनसे प्रश्न भी पूछे, अध्यापक आपको कैसा पढ़ाते हैं। उन्होंने उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी को पेयजल, मिड-डे-मिल, शौचालय को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल ने स्कूल के बाहर बच्चों की सुरक्षा के लिए तालाब की बाउंडरी वाॅल जल्द से जल्द बनाने के नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्कूल में आए अभिभावकों से भी बातचीत की और उन्हें 2 लाख रुपये की राशि से हुए कार्य की निगरानी कर उन्हें फीडबैक देने के निर्देश दिए। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि बच्चे किसी भी देश व प्रदेश के भविष्य होते हैं। उनको अच्छी शिक्षा मिले, ये सरकार का दायित्व भी है और नैतिक कर्तव्य-भी है। उन्होंने कहा कि इन्ही बच्चों में से डाॅक्टर, इंजीनियर, साईंटिस व बड़े-बड़े राजनैतिक पदों पर कार्य करने वाले राजनेता निकलेंगे। इन्हीं स्कूलों से बच्चों का चरित्र बनेगा व अनुशासन में रहना भी सीखेंगे। प्रो. असीम कुमार घोष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस व 23 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, 15 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 23 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी योगेश कुमार, जो वर्तमान में हैफेड के सचिव तथा आतिथ्य विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत थे, को नगर निगम करनाल का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, करनाल नियुक्त किया गया है। सुभिता ढाका, जो अब तक नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं, को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है। जयदीप कुमार, जो पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। सोनू भट्ट, जो करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, जिला परिषद और डीआरडीए के सीईओ थे, को गुरुग्राम का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें एचएसआईआईडीसी का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम का सीईओ भी बनाया गया है। विवेक आर्य, जो जींद के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला परिषद व डीआरडीए, जींद के सीईओ थे, को कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभिनव सिवाच, जो पेहोवा में उप मंडल अधिकारी (नागरिक) के रूप में कार्यरत थे, को बहादुरगढ़ का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। एचसीएस अधिकारियों में वत्सल वशिष्ठ, जो गुरुग्राम में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी थे, को मुख्य सचिव का ओएसडी-1 लगाया गया है। योगेश कुमार मेहता, जो सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव थे, को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार-2, जो रोहतक में विशेष अधिकारी (स्वच्छता) थे, को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त बनाया गया है। डॉ. सुशील कुमार-2, जो झज्जर के जिला नगर आयुक्त थे, को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। विराट, जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ओएसडी थे, को अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त तथा एपीजेड, अंबाला के विशेष अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तरुण कुमार पवारिया, जो सामान्य प्रशासन, विदेशी सहयोग एवं समन्वय विभाग में संयुक्त सचिव थे, को महेन्द्रगढ़ का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव गौरव कुमार को राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा में सचिव लगाया किया गया है। हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया को एमएसएमई विभाग में अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। रिचा, जो नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं, को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन ) तथा संयुक्त सचिव स्कूल एजुकेशन नियुक्त किया गया है। मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत, जो हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद की महाप्रबंधक थीं, को हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम का महाप्रबंधक लगाया गया है। प्रदीप अहलावत-2 जो मानेसर में विशेष अधिकारी (स्वच्छता) थे, को तोशाम का एसडीओ (सिविल) बनाया गया है। सुमीत सिहाग, जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे, को चकबंदी विभाग में संयुक्त निदेशक तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रदीप कुमार-3 को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) पानीपत से स्थानांतरित कर करनाल का एसडीओ (सिविल) लगाया गया है। अनिल कुमार यादव को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) यमुनानगर से इंद्री का एसडीओ (सिविल) लगाया गया है। सुशील कुमार-4, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन तथा सहकारी समितियों के ज्वाइंट रजिस्ट्रार, को यमुनानगर जिला परिषद एवं डीआरडीए का सीईओ तथा सहकारी समितियों का ज्वाइंट रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। धीरज चहल, संयुक्त निदेशक,एमएसएमई को खनन एवं भू-विज्ञान विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया गया है। अनिल कुमार दून, को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) सोनीपत से पिहोवा का एसडीओ (सिविल) लगाया गया है। अंकिता अधिकारी, जो हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल की रजिस्ट्रार थीं, को श्रम विभाग में संयुक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अप्रतिम सिंह, सिटी सिटी मजिस्ट्रेट पलवल को हथीन का एसडीओ (सिविल) नियुक्त किया गया है। प्रीति रावत, सिटी मजिस्ट्रेट चरखी दादरी, को पलवल का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सुरेश, जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे, को शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ (नूंह) में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। डॉ. वैशाली शर्मा व रवि मीणा, आईएएस तथा अशोक कुमार व नसीब कुमार, एचसीएस के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

किसान नेता रवि आजाद पर FIR मामले में आज हुई पंचायत में ऐसे ऐसे पंचायती भी पधारे हुए थे.. महिला ने थप्पड़ जड़कर कुछ गलत किया क्या..?

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री नायब सैनी के कई कार्यक्रम
सुबह 9 बजे मार्केट कमेटी के डेलिगेशन के साथ बैठक
चेयरमैन एंड वाइस चेयरमैन की डेलिगेशन के साथ बैठक
सुबह 11रू00 बजे ब्ड विंडो को लेकर बैठक करेंगे मुख्यमंत्री
एमिनेंट पर्सनल डेलिगेशन के साथ बैठक
दोपहर 1 बजे पंचकूला जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
राज्य स्तरीय क्ळच् और प्ळच् सम्मेलन में होंगे शामिल

दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा’
दिल्ली की सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम
कोहरे के कारण थमी वाहनों की रफ्तार, सड़कों पर रहते दिखे।

चंडीगढ़ -शत्रुजीत कपूर क्ळच् पद से कार्य मुक्त’
भ्च्ैब् चेयरमैन का चार्ज रहेगा यथावत
व्च् सिंह अग्रिम आदेश तक बने रहेंगे कार्यवाहक क्ळच्
सरकार ने तबादले और नियुक्ति के जारी की आदेश

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री नायब सैनी की अहममीटिंग’
मार्केट कमेटी के डेलिगेशन के साथ बैठक जारी
चैयरमैन और वाइस चेयरमैन का डेलिगेशन मौजूद
मुख्यमंत्री आवास पर चल रही है बैठक

संत कबीर कुटीर पर मार्केट कमेटी प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक
आज मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ मार्केट कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में मार्केट कमेटियों से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की गई। किसानों, व्यापारियों एवं मंडियों के विकास और सुचारू संचालन हेतु सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली नायब सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन एवं सरकार, दोनों मिलकर किसानों तथा मंडी व्यवस्था के हित में निरंतर प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *