Haryana Abhitak News 20/12/25

इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुग्राम स्थित ठाकरान फार्म व धानी का किया मनोरंजक भ्रमण
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 20 दिसंबर, कक्षा पाँचवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुग्राम स्थित ठाकरान फार्म एंड धानी का मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। इस ट्रिप में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इसका भरपूर आनंद उठाया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली। ग्रामीण परिवेश से जुड़े पारंपरिक रीति-रिवाज, खानपान और जीवनशैली ने बच्चों को विशेष रूप से आकर्षित किया। फार्म में लगाए गए अनेक प्रकार के झूलों और खेल गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों ने खूब मस्ती की और आनंदमय समय बिताया। लंच के समय स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत डांस प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिनमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास देखने योग्य था। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के दिनों की यादें बच्चों के मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार के मनोरंजक भ्रमण बच्चों में भाईचारे, सहयोग, अनुशासन और मिल-जुलकर रहने की भावना को विकसित करते हैं। ऐसे ट्रिप बच्चों को तनावमुक्त रखते हुए उनके मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की देखरेख में यह भ्रमण पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा। विद्यार्थियों ने इस यादगार अनुभव के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की इच्छा जताई।

एल. ए. स्कूल के छात्र कार्तिक ने आर्मी में बना लेफ्टिनेंट बनकर स्थापित किया एक नया कीर्तिमान
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर छात्र कार्तिक ने एन.डी.ए. (नेशनल डिफेंस अकेडमी) के माध्यम से आर्मी में बना लेफ्टिनेंट, कार्तिक ने लेफ्टिनेंट बन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज झज्जर कि पुलिस कमीशनर डॉ राजश्री जी ने कार्तिक को अपने निवास स्थान पर कार्तिक का सम्मान किया। पुलिस कमीशनर डॉ राजश्री ने कार्तिक को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर कार्तिक का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि छात्र कार्तिक झज्जर शहर के माता गेट का रहने वाला है। एल.ए. स्कूल के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने मंच संचालन करते हुए कार्तिक के बारे में सभी बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि कार्तिक प्रतिदिन 15 घण्टे से भी ज्यादा समय पढाई करने वाला विद्यार्थी हैं। कार्तिक ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में लेफ्टिनेंट बना है। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि कार्तिक एक होनहार विद्यार्थी है। इस विद्यार्थी ने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज लेफ्टिनेंट बन कर एक इतिहास रचकर अपने स्कूल व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने छात्र कार्तिक को शुभकामनाएं भेंट कर इस सफलता पर अपनी खुशी को इजहार करते हुए आने वाले समय में अन्य बच्चों को कार्तिक से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्तिक कि माँ श्रीमती बबिता, दादी उषा देवी, पिता पवन कुमार के साथ स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पुष्पा यादव, स्कूल डीपीई अमित लोहचब व विशाल के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।

एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में हिंदी ओलम्पियाड का सफल आयोजन
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एच.डी. पब्लिक स्कूल में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता को निखारने के उद्देश्य से हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के लगभग 252 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा संयोजक हरिओम शास्त्री ने बताया कि हिंदी ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी रचनात्मक सोच, व्याकरणिक समझ, शब्द भंडार और अभिव्यक्ति क्षमता को सुदृढ़ करना है। प्रश्न पत्र को विद्यार्थियों की कक्षा-स्तर के अनुरूप रोचक, ज्ञानवर्धक और संतुलित रखा गया, जिससे उनकी वास्तविक क्षमता का आकलन हो सके। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और संस्कारों की वाहक है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में हिंदी के प्रति गर्व और सम्मान बनाए रखना आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ बौद्धिक विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी ओलम्पियाड जैसे आयोजन बच्चों को भाषा की गहराई समझने और सही व प्रभावी अभिव्यक्ति सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा के समापन पर विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास झलक रहा था। विद्यालय प्रशासन ने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग के बीच रोहतक में हुई गैंगवॉर का मामला
एक की मौत, दो घायल
रोहतक क्षेत्र में हुई गैंगवार
एक गैंग का एक सदस्य रोहतक पीजीआई में भर्ती,
जबकि दूसरे गुट के दो सदस्यों को उपचार के लिए लाया गया था झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल।
झज्जर में लाए गए एक सदस्य को चिकित्सकों ने किय मृत घोषित,
जबकि घायल दूसरे का चल रहा इलाज
मृतक बहादुरगढ़ के आसौदा रोहित गांव का निवासी।
मृतक दिव्यंसु पुत्र सोमबीर गाँव मेहराना का रहने वाला था
झज्जर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मामले की जांच में जुटे।
रोहतक पुलिस से कोर्डिनेशन करके काम कर रही झज्जर पुलिस।

कौन बनेगा ज्ञानरत्न पुस्तक का लोकार्पण 21 दिसंबर को पंचकूला में होगा
पंचकूला, 20 दिसम्बर, अभीतक: भारत के गौरवशाली इतिहास, श्रेष्ठ संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं नैतिक शिक्षा के समावेश को समर्पित पुस्तक कौन बनेगा ज्ञानरत्न का भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे तथा पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान परंपरा और नैतिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। कौन बनेगा ज्ञानरत्न न केवल पाठकों को ज्ञानवर्धन की दिशा में प्रेरित करती है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का संदेश भी देती है। समारोह में देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों एवं पत्रकार संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया, समाचार क्यारी मीडिया समूह, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, पत्रकार एकता मंच, वेलविंग मीडिया संगठन, श्रमजीवी पत्रकार संघ, मिशन जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन भारत सहित अनेक प्रतिष्ठित मीडिया कर्मी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनीतिक प्रतिनिधि, सशक्त नारी शक्ति एवं विभिन्न एनजीओ भाग लेंगे।
कार्यक्रम का समय-सारिणी इस प्रकार रहेगा
प्रातः 10ः15 बजे – माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन
10ः30 बजे: सरस्वती वंदना
11ः00 बजे: अतिथि सम्मान समारोह
11ः15 बजे: पुस्तक कौन बनेगा ज्ञानरत्न का लोकार्पण
12ः30 बजे: प्रेस वार्ता
दोपहर 1ः00 बजे: भोजन
यह आयोजन केवल पुस्तक विमोचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ’ज्ञान, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार का एक वैचारिक अभियान है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी अपेक्षित है। निवेदक समाचार क्यारी मीडिया समूह-

सामुदायिक मध्यस्था केंद्र ग्राम सचिवालय छुछकवास में खुला हुआ है
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में एक सामुदायिक मध्यस्था केंद्र ग्राम सचिवालय छुछकवास में खुला हुआ है उपरोक्त सामुदायिक मध्यस्था केंद्र में ग्रामीण अंचल के होने वाले छोटे विवादों का आपसी मनमुटाव दूर करके समझा कर विवादों का समाधान समझौता आपसी सहमति से कराया जाता है। इस समझौता सदन में जो भी समझौता दोनों पक्षों की सहमति से होगा उसका लिखित विवरण किया जाएगा तथा इस लिखित फैसले के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में कोई अपील नहीं की जा सकती। शिकायतकर्ता, प्रार्थी उपरोक्त समझौता सदन में स्वयं प्रार्थना पत्र पेश कर अपने मामले की सुनवाई करा सकता है इस प्रकार प्रार्थी पुलिस थाने व न्यायालय के चक्कर लगाने से बच सकता है उपरोक्त समझौता सदन में एक मामला मजदूरी के पैसे ना देने बारे प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र पेश किया गया। जिस पर दूसरे पक्ष को फोन द्वारा समझौता सदन में पेश होने के लिए सूचित किया गया। इसके पश्चात दोनों पक्षों को सुनकर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले का निपटारा किया गया। उपरोक्त समझौता सदन में नियुक्त प्रशिक्षित मध्यस्थ कर्मजीत छिल्लर ने लोगों से अपील की है कि अपने छोटे विवादों का अधिक से अधिक संख्या में मध्यस्थता केंद्र के समक्ष रखकर लाभ उठाएं और अपने कीमती समय में पैसे की बचत करें।

स्वार्थ के कारण विलुप्त हो रही हैं स्थानीय गौ-नस्लें, सनातन विज्ञानम् ही संरक्षण का असली मार्ग: डॉ. मनोज शर्मा
नरवाना, 20 दिसम्बर, अभीतक: सदमार्ग परिवार के संस्थापक और संचालक डॉ. मनोज शर्मा ने ैंदंजंद टपहलंदंउ (सनातन विज्ञानम्) के सिद्धांतों के आधार पर भारतीय गौ-वंश के संरक्षण को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण अपील जारी की है। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि केवल अधिक दूध के लालच में चुनिंदा नस्लों का प्रचार करना हमारी स्थानीय जैव-विविधता के लिए एक बड़ा खतरा है।
स्थानीय नस्लों का वैज्ञानिक महत्व
डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भौगोलिक स्थिति और वातावरण के अनुसार लगभग 150 ठींतजपलं क्मेीप ळंनउंजं की नस्लें पाई जाती थीं। ैंदंजंद टपहलंदंउ हमें सिखाता है कि प्रकृति का हर जीव अपने वातावरण के लिए विशेष रूप से निर्मित है। उदाहरण के लिए, उत्तराखंड की श्बद्री गायश् (बद्रीश) पहाड़ों की जड़ी-बूटियाँ चरती है। भले ही वह कम दूध देती हो, लेकिन उसका औषधीय महत्व अतुलनीय है। यदि हमने स्थानीय नस्लों को नहीं बचाया, तो भविष्य में यह एक अपूरणीय क्षति होगी।
सदमार्ग परिवार का आह्वान
1990 से सनातन धर्म के वैज्ञानिक पक्ष का प्रचार कर रहे डॉ. शर्मा ने समाज से निवेदन किया है कि ठींतजपलं क्मेीप ळंनउंजं साक्षात परम परमात्मा का स्वरूप और पूरे ब्रह्मांड की अपरिमेय शक्ति हैं। उन्हें खूँटे से बांधने के बजाय खुला चरने दें। नस्ल संरक्षण: नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम इंजेक्शन का प्रयोग न करें। स्थानीय सांडों द्वारा प्राकृतिक गर्भाधान ही शुद्ध नस्ल को बचाने का वैज्ञानिक तरीका है।
ऋषि और कृषि का आधार
डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत ऋषि और कृषि का देश है और इसका मुख्य आधार हमारी ठींतजपलं क्मेीप ळंनउंजं ही हैं। वर्तमान में सदमार्ग परिवार द्वारा भाना ब्राह्मणान (नरवाना) में सनातन शक्तिपीठम का निर्माण इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया जा रहा है।

विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के उद्देश्य से तथा कॉमन यूनिफार्म के लिए बांटे ब्लेजर
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर के छठी से दसवीं कक्षा के 370 विद्यार्थियों को आज ब्लेजर वितरित किए गए। विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के उद्देश्य से तथा कॉमन यूनिफार्म के लिए यह ब्लेजर प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में बांटे गए। विद्यार्थियों के लिए यह ब्लेजर पावर मेट ग्रुप बहादुरगढ़ की ओर से सी एस आर इनिशिएटिव के तहत वितरित किए गए। नए ब्लेजर पाकर विद्यार्थी प्रफुल्लित हुए। विद्यालय प्रशासन ने पावर मेट ग्रुप का इस सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इसी प्रकार जरूरतमंद विद्यार्थियों को 50 जोड़ी जूते विद्यालय के स्टाफ की ओर से वितरित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित भी किया और उन्हें सर्दी से बचाव के लिए प्रेरित किया।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाएं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होंगी सम्मानित
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसम्बर
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी

नरवाना, 20 दिसम्बर, अभीतक: राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं के पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक बालिकाएं 30 दिसम्बर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग झज्जर में आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद आवेदन संबंध विभाग की सिफारिश पर मुख्यालय पर भेजे जाएंगे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि सामाजिक कार्यों, खेल, संस्कृति, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों और मीडिया तथा साहित्य जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सरकार की ओर से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ प्रियंका रानी ने बताया कि खेल के लिए 20, सांस्कृतिक के लिए 10, सामाजिक कार्यों के लिए दो, मीडिया और साहित्य के लिए दो, वीरता के लिए तीन के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विशेषध्दिव्यांग बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के लिए पांच व हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि के लिए अवार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी कैटेगरी के विजेताओं को सरकार द्वारा नियामानुसार घोषित अवॉर्ड प्रदान किये जाएंगे। जिन बालिकाओं की ओर से उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की गई है, वे 30 दिसम्बर तक अपना आवेदन झज्जर लघु सचिवालय स्थित विभाग के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना पूर्ण बायोडाटा, पता, फोटो व प्राप्त की गई उपलब्धि सहित कार्यालय में सत्यापित प्रति जमा करवाएं।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।
बहादुरगढ़ में वायु प्रदूषण नियंत्रण के तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव करती एचएसवीपी की टीम।

जन स्वास्थ्य सर्वोपरि, ग्रेप-4 के नियमों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें: डीसी
वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के कारण जिले में ग्रेप-4 की सख्त पाबंदियां लागू

झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: जिले में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चैथे चरण (ग्रेप-4) की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्रेप-4 के तहत लागू सभी नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रेप-4 का उद्देश्य वायु प्रदूषण पर त्वरित व प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि आमजन को प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके। डीसी ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों तथा आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि वे नियमों का पूर्ण अनुपालन करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें, किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई करें तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी उपायों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करें।
सिटीजन चार्टर का पालन कर निभाएं जिम्मेदारी: डीसी
उपायुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि ग्रेप-4 के दौरान सिटीजन चार्टर में दिए गए दिशा-निर्देशों का ईमानदारी से पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक, विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग एवं अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग एवं वैकल्पिक साधनों का अधिकाधिक उपयोग करें। घरों व कार्यालयों में धूल नियंत्रण हेतु गीली सफाई (वेट क्लीनिंग) अपनाएं तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां अथवा किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। सभी प्रकार के निर्माण व ध्वस्तीकरण कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर सेट का प्रयोग न किया जाए। निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग से बचें तथा किसी भी प्रकार की प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त न हों। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर सहयोग दें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रेप-4 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल
विधवा अनुदान योजना के तहत स्वरोजगार के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध

झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इसी कड़ी में विधवा अनुदान योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र विधवा महिलाओं को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक वाली विधवा महिलाओं को दिया जाता है। योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वह हरियाणा की स्थायी निवासी हो तथा किसी भी पूर्व ऋण मामले में डिफाल्टर न रही हो। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के तहत बैंक ऋण पर देय ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में की जाती है। यह ब्याज अनुदान अधिकतम 50 हजार रुपये तक अथवा तीन वर्ष की अवधि (जो भी पहले हो) के लिए देय होगा।
योजना के तहत इन स्वरोजगार गतिविधियों के लिए मिल सकता है ऋण
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि विधवा अनुदान योजना के अंतर्गत डेयरी, ऑटो रिक्शाध्ई-रिक्शा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ व अचार निर्माण, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम यूनिट, बिस्कुट निर्माण, टिफिन सेवा, स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई सहित सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। कार्यालय समय में किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
योजना का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेज
डीसी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगेकृराशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। आवेदक उपरोक्त सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां अनिवार्य रूप से जमा करवाएं।

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार -2027 के लिए आवेदन आमंत्रित
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों एवं संस्थानों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने व सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर की जाती है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक एवं भारतीय संस्थान ही पात्र हैं। संस्थागत श्रेणी में स्वैच्छिक संगठन, कॉर्पोरेट संस्थाएं, शैक्षणिकध्अनुसंधान संस्थान, प्रतिक्रियाध्वर्दीधारी बल अथवा अन्य संबंधित संस्थान एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवारोंध्संस्थानों द्वारा भारत में आपदा प्रबंधन के विभिन्न क्षेत्रोंकृजैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधानध्नवाचार अथवा जागरूकता कार्यकृमें किए गए कार्यों का स्पष्ट विवरण आवेदन के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप मेला 22 दिसम्बर को
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि आईटीआई प्रांगण में 22 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कई निजी कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग व्यवसाय के जो आईटीआई पास छात्र-छात्राएं अपरेंटिस करना चाहते हैं, ऐसे विद्यार्थी इस अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप मेले में आईटीआई पास-आउट छात्र व छात्राओं का इंटरव्यू व लिखित परीक्षा ली जाएगी,जो छात्र- छात्राएं रिटन टेस्ट व इंटरव्यू में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, उनका निजी संस्थानों द्वारा अप्रेंटिस हेतु चयन किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने वाले छात्र अपने साथ रिज्यूमे, सभी दस्तावेजो (मेट्रिकध्आईटीआई पास सर्टिफिकेट) की ओरिजिनल व फोटो कॉपी और 5 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएंगे।

चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और वीरता की गाथा को सैंड आर्ट शो के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए कलाकार।
सैंड आर्ट शो को बड़ी स्क्रीन पर देखते हुए विद्यार्थी।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सैंड आर्ट शो कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार।

रेत पर उकेरी चारों साहिबजादों के शहादत की अमर कहानी
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैंड आर्ट शो का आयोजन
एसडीएम सुरेश कुमार ने रेत कला प्रदर्शनी के उद्देश्य को सराहा
विद्यार्थियों को वीर साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए किया प्रोत्साहित

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, संघर्ष और वीरता की गाथा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सैंड आर्ट शो (रेत कला प्रदर्शनी) और जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनसीबी प्रोडक्शन के सैंड आर्टिस्ट मनीषा स्वर्णकार ने रेत कला को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। स्क्रीन पर उकेरे गए दृश्यों ने विद्यार्थियों को साहिबजादों के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके अदम्य साहस से परिचित कराया। एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने सैंड आर्ट कला शो के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरगाथा से समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं को परिचित करवाते हुए उनके अद्वितीय बलिदान, संघर्ष और त्याग भरे जीवन से प्रेरणा दिलाने का बखूबी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वीर साहिबजादों के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। जीवन में सच्चाई का साथ देते हुए बुराई के आगे नहीं झुकना चाहिए। वहीं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सैंड ऑफ आर्ट शो में खालसा पंथ की स्थापना के बाद की ऐतिहासिक घटनाओं, मुगल सत्ता के साथ संघर्ष, 1705 के युद्ध प्रसंग, गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा आनंदपुर साहिब त्यागने, सरसा नदी पर परिवार के बिछड़ने तथा माता गुजरी और छोटे साहिबजादों की गिरफ्तारी जैसे मार्मिक क्षणों को सैंड आर्ट के माध्यम से जीवंत दृश्य दिखाए गए। सैंड ऑफ आर्ट ने उपस्थित विद्यार्थियों को छोटे साहिबजादों की वीर गाथा से भावनात्मक रूप से गहराई से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संत महात्माओं और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के तहत प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
हरियाणा सरकार का जताया आभार
सेंड आर्टिस्ट मनीषा स्वर्णकार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन विशेषकर युवाओं को चार साहिबजादों की वीरगाथा से रूबरू करवाने के लिए रेत कला के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। एनसीबी प्रोडक्शन के तहत अलग-अलग टीमों द्वारा हरियाणा के सभी जिलों में सैंड ऑफ आर्ट के माध्यम से वीर साहिबजादों के जीवन संघर्ष, बलिदान और त्याग के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
वीर बाल दिवस विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर वीर बाल दिवस विषय पर आधारित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार लेखनी के माध्यम से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा, प्रिंसिपल मोनिका यादव, एआईपीआरओ पवन यादव, अधीक्षक हितेश कुमार, सैंड ऑफ आर्ट टीम से राजेश जोशी, प्रवक्ता पूनम यादव, अनिल यादव, मंच संचालक सुधीर यादव सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी
किसान योजनाओं का लाभ लेने व फसल बीमा के लिए पोर्टल पर 31 दिसंबर तक करवाएं पंजीकरण- डीसी

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान का पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही केवल फसल खरीदी जाएगी। ऐसे में किसान को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि जिला के किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई रबी फसल का ब्यौरा दर्ज कराने का पंजीकरण अवश्य करवाएं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान की ओर से पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के पास सभी किसानों का ब्योरा आने के बाद उन्हें मंडी में बुलाना आसान हो जाता है। किसानों के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें मंडी में किस दिन व किस वक्त आना है, की जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने जिला के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) योजना का लाभ लेने के लिए रबी फसलों का बीमा अवश्य करवाने का आह्वान किया है। पीएमएफबीवाई के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी ने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि जो किसान अपने खेतों में रबी फसलों की बुवाई कर चुके हैं। वे उपरोक्त पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करा लें। फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है।

जिला स्तरीय ध्यान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जीएलएच स्कूल रेवाड़ी में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचवाईएसए के सचिव डा. युद्धवीर व प्रधानाचार्य चन्द्रवानी शर्मा उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ राकेश छिल्लर ने वैदिक ध्यान की क्रियाओं से सभी स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों व आमजन को विस्तार से अभ्यास करवाया। जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत ने कहा कि जिला स्तरीय ध्यान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को ध्यान साधना के महत्व से अवगत कराना तथा उनके मानसिक, भावनात्मक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली पर साधकों को आयुर्वेद का मर्म समझाया। डा. युद्धवीर ने योग का खेलों में योगदान व आसन खेल प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर योग सहायक जयदीप यादव, नितिन, नीतू, सुरेंद्र व सुखविंद्र कौर आदि मौजूद रहे।

एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
कानून, बाल विवाह की रोकथाम तथा नशा मुक्ति के बारे में दी गई जानकारी

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सभागार में पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वालंटियर के लिए एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं तथा बच्चों और किशोर के संरक्षण से जुड़े कानून, बाल विवाह की रोकथाम तथा नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देना रहा। इस कार्यशाला में कानूनी सहायता अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर बुराई है जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है। इस योजना के माध्यम से बाल विवाह की पहचान, रोकथाम, पीड़ित बच्चों को संरक्षण तथा कानूनी सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक बाल विवाह की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेजकर इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस कार्यशाला में कानूनी सहायता अधिवक्ता यशपाल शर्मा ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए कार्यशाला में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर को शपथ भी दिलवाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने नशा मुक्ति योजना – 2025 के अंतर्गत नालसा की ड्रग अवेयरनेस एंड वेलफेयर नेविगेशन योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा, समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है, इस योजना के तहत नशे से पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सहायता परामर्श एवं पुनर्वास केंद्र से जोड़ने तथा समाज में व्याप्त नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नशे से जंग – हालसा के संग साइकिल रैली का आयोजन
नशा मुक्ति के बारे में आमजन को जागरूक

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यकारी अध्यक्ष लीजा गिल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला सदस्य सचिव जगदीप सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सौजन्य से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में साइकिल रैली आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य नशा मुक्ति के बारे में आमजन को जागरूक करना है। साइकिल रैली द्वारा आमजन को नशे से दूर रहने की अपील की गई। साइकिल रैली द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार का नशा समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति के परिवार का विश्वास धीरे-धीरे वापस मिलता है और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है। इस रैली में मुख्य रूप से स्कूल प्रधानाचार्य डॉक्टर दुष्यंत एवं स्कूल के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नई श्रम संहिताओं से मिलने वाले हितलाभों एवं सुरक्षाओं से अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन
ईएसआईसी के निदेशक (प्रभारी) सुनील यादव ने बावल में हुए सेमीनार में दी जानकारी
नियोक्ताओं और कर्मचारियों को सुगमता से मिलेंगे हितलाभ-सुनील यादव
स्प्री-2025 और एमनेस्टी योजना से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर, अभीतक: श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं (वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्त संहिता) को लागू करने के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं औद्योगिक मंडल, नियोक्ताओं और कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निदेशक (प्रभारी) सुनील यादव ने शनिवार को बावल में स्थित मैसर्स इंडिया जापान लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रम संहिताओं के लागू होने की ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही देश के श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। निदेशक प्रभारी ने लेबर कोड से होने वाले परिवर्तनों की जानकारी देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के लागू होने से हरियाणा के श्रमिकों को मिलने वाले ईएसआईसी कवरेज और लाभों में एक महत्वपूर्ण विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि अब गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों सहित सभी कामगारों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज के दायरे में लाया जाएगा। नियोक्ताओं को 40 साल से अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों के लिए सालाना मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य होगा, 10 से कम कर्मचारियों वाली जगहों के लिए कवरेज स्वैच्छिक होगा, जबकि खतरनाक कामों में लगे एक भी कर्मचारी वाली जगहों के लिए यह अनिवार्य होगा। सुनील यादव ने बताया कि मुख्य नियोक्ता अनुबंध कामगारों को स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक सुरक्षा लाभ देगा, और उन्हें सालाना मुफ्त स्वास्थ्य जांच सुविधा मिलेगी। बागान मजदूरों को अब ओएसएचडब्ल्यूसी और सामाजिक सुरक्षा संहिता के तहत लाया गया है, जिसमें मजदूरों और उनके परिवारों को पूरी ईएसआई मेडिकल सुविधाएं गारंटीकृत हैं। खदान मजदूरों को भी फ्री सालाना हेल्थ चेक-अप की सुविधा मिलेगी। निदेशक (प्रभारी) ने अन्य प्रमुख लाभ बताते हुए निम्न बिंदुओं पर जोर देते हुए कहा कि ये संहिताएं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करती हैं और हरियाणा के श्रम पारितंत्र को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाती हैं। महिलाओं को उनकी सहमति और जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ, रात्रि पाली सहित सभी जगहों पर सभी तरह के काम करने की इजाजत है, जिससे उन्हें ज्यादा वेतन वाले रोजगार में अधिक कमाने के बराबर मौके मिलेंगे। इस दौरान ईएसआईसी द्वारा प्रचालित अन्य योजनाओं के बारे में भी सुनील यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि स्प्री योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके अंतर्गत वे सभी उद्योग और कर्मचारी, जो अब तक ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं, बिना पुराने बकाया की मांग का सामना किए पंजीकरण करा सकेंगे। नियोक्ता अपने उद्योगों और कर्मचारियों का पंजीकरण ईएसआई पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और कंपनी मामलों के पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं। इस योजना के तहत जो नियोक्ता पंजीकरण कराएंगे, उन्हें उनकी पंजीकरण की तिथि या उनके द्वारा घोषित तिथि से कवर्ड माना जाएगा। नए पंजीकृत कर्मचारियों को भी उनकी पंजीकरण की तिथि से ही ईएसआई लाभ मिलने लगेंगे।
स्वैच्छिक अनुपालन पर है जोर
सुनील यादव ने कहा कि इस योजना का आधार दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि स्वैच्छिक अनुपालन है। इससे मुकदमेबाजी का बोझ घटेगा, औपचारिक पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच बेहतर विश्वास व सहयोग का माहौल बनेगा। सेमीनार में मैसर्स इंडिया जापान लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स यूएफआई इंडिया लिमिटेड, मुंजाल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड आदि नियोक्ताओं ने इस सेमिनार में इन योजनाओं से संबंधित अपने प्रश्न एवं समस्या सुनील यादव के समक्ष रखी। जिनका जवाब एवं निपटान उसी समय किया गया।
एमनेस्टी योजना 2025 से सुलझेंगे विवाद
निदेशक (प्रभारी) ने बताया कि निगम ने सर्व-क्षमा योजना 2025 को भी मंजूरी दी है। यह योजना एकमुश्त विवाद समाधान योजना है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसमें कवरेज से जुड़े नुकसान, ब्याज और अन्य विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य मुकदमों की संख्या कम करना और नियोक्ताओं को राहत देते हुए ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन को और अधिक मजबूत करना है।
उद्योग जगत ने किया स्वागत
सेमिनार में रेवाडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आरसीसीआई) के अध्यक्ष दीपक यादव, आरसीसीआई से कार्यकारी सदस्य रीना भट्ट, मैसर्स मुंजाल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड से एचआर प्रमुख सतीश यादव-एचआर प्रमुख सहित 50 से अधिक नियोजक एवं कंपनी प्रतिनिधि भी इस सेमीनार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इन श्रम संहिताओं एवं योजनाओं से छोटे-बड़े उद्योगों को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के लाभ आसानी से प्राप्त होंगे। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम की तरफ से उप निदेशक सचिन सिंह के अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज सचदेवा, जयप्रकाश यादव तथा सीमा कपूर उपस्थित रही।

थाना दुजाना की दो अलग-अलग टीमों ने दो व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में किया काबू
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: थाना दुजाना की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में दो व्यक्तियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि थाना की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना की पहली पुलिस टीम, जिसमें मुख्य सिपाही दीपक तैनात थे, ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छारा निवासी नसीब को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की और शराब को कब्जे में ले लिया।वहीं दूसरी पुलिस टीम, जिसमें तैनात सहायक उप निरीक्षक मनीषा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरावड निवासी रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: टेलीग्राम के जरिए पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर सेल झज्जर के प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति, जो कि निजी नौकरी करता है, ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 फरवरी 2025 को उसे टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में पीड़ित से ₹500 निवेश करवाए गए, जिसके बदले उसे ₹850 लौटाकर विश्वास में लिया गया।इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग बहानों और टास्क के नाम पर उससे बार-बार पैसे जमा करवाए। इस तरह ठगों ने शिकायतकर्ता से ₹1,76,000 से अधिक की रकम की साइबर ठगी कर ली। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत साइबर सेल झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल झज्जर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सोहेल सैयद निवासी बूंदी, राजस्थान को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता मात्र ₹5000 में किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया।पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

झज्जर पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और शिक्षा के महत्व के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ़, 20 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस की टीम ने रणवीर सिंह मॉडल स्कूल, बादली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और शिक्षा के महत्व को समझाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर देता है।उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि नशे की लत सबसे पहले व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर करती है, जिससे उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ गए तो समाज और राष्ट्र दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने जीवन का लक्ष्य तय कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को सही और गलत में अंतर करना सिखाती है तथा उसे आत्मनिर्भर बनाती है। शिक्षित युवा न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशे से संबंधित सवाल पूछे, जिनका उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया।

कंपनी से सामान चोरी के मामले में दो गार्ड और कबाड्डी गिरफ्तार, 110000 रुपए की बरामदगी
बहादुरगढ़, 20 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आसोदा के अंतर्गत पुलिस चैकी मांडोठी की टीम ने कंपनी से कॉपर रोलर चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों सहित एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी मांडोठी उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि योगेश निवासी दिल्ली ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी एक कंपनी गांव बापड़ौदा में स्थित है, जहां से 11 दिसंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने कॉपर रोलर चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर थाना आसोदा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान चैकी की पुलिस टीम ने कंपनी की सुरक्षा में तैनात दो गार्डों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया। गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जसवंत निवासी हसनगढ़, रोहतक और सुनील निवासी फिरोजपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी किया गया कॉपर रोलर उन्होंने एक कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ी जाहिद हुसैन निवासी उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के समान को बेचकर की रकम में से ₹1,10,000 नकद बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें दोबारा अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने थाना व चैकी प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, जनसुनवाई, सक्रिय पुलिसिंग व जनता से बेहतर समन्वय के स्थापित करने के दिए निर्देश
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने झज्जर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रबंधकों एवं चैकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहते हुए सक्रिय पुलिसिंग को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। थानों व चैकियों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त लोगेश कुमार ने अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि चोरी, नशा तस्करी, अवैध शराब, सट्टा तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा रात्रि पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए आमजन को जागरूक करने तथा साइबर शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने को कहा ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया जा सके। मीटिंग के अंत में पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने सभी अधिकारियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए झज्जर जिले को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए।

हथियार के बल पर ट्रक ड्राइवर से पैसे छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बादली, 20 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली के क्षेत्र से मार्च 2025 में ट्रक ड्राइवरों से पैसे छीनने के मामले में थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सतीश निवासी बादशाहपुर पचगाई जिला बुलंदशहर यु.पी. ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे पास बाइस टायरी गाडी है और मेरे पास राकेश निवासी उत्तर प्रदेश व हबीब निवासी राजस्थान बतौर ड्राईवर कार्य करते हैं। हम तीनांे मेरी गाडी मे आंध्रप्रदेश कैरीमनगर से ग्रेनाइट पत्थर भरकर चंडीगढ के लिये चले थे। आज हम बादली के बुपनिया गांव के पास ज्ञडच् पर पहुचे तो हमारी गाडी खराब हो गई। जो मैने दोनो ड्राईवरों को कैबीन मे सुला दिया और मै खुद गाडी के ब्ंइपद मे ही बैठ गया। रात के करीब 1 बजे 3 नौजवान लडके मोटरसाइकिल पर सवार होकर रॉन्ग साइड से आए और केबिन की खिड़की खोलकर केबिन में घुस गए। जिनमें से दो लड़कों ने मेरे व राकेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दिया और गाडी मे रखे पचास हजार रूपये और तीनो के मोबाईल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में जितेंद्र निवासी सोनीपत को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी।

बच्चों के गुम होने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना लाइन पार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने बच्चे को किया सकुशल बरामद
बहादुरगढ़ झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लाइन पार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सराहनीय कार्य किया। आज रोहित निवासी गांव दिलावरपुर, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को सूचना दी कि उसका चार वर्षीय पुत्र कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बच्चे की तलाश की गई। लगातार प्रयासों और सूझबूझ के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में गुमशुदा बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता से परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

झज्जर पुलिस ने कुल्लू हिमाचल प्रदेश से नाबालिक लड़की को सकुशल किया बरामद,
आरोपी को लिया चार दिन के पुलिस रिमांड पर
13 दिसंबर 2025 को आरोपी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर ले गया था घर से

झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: थाना शहर झज्जर व सीआईए बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हए नाबालिक बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक बलदेव ने बताया कि झज्जर शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिक बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई अमल मे लाई गई।पुलिस कमिश्न डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित दहिया के दिशा-निर्देंशन में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने पूरी मेहनत, लगन और सूझबूझ के साथ जांच शुरू की। आरोपित लड़का लड़की को 13 दिसंबर 2025 को बहला फुसलाकर ले गया था।इस मामले में साइबर सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेसेकी गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी और नाबालिक बच्ची हिमाचल प्रदेश के मणिकरण क्षेत्र में मोजूद है।सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस की टीम तुरंत मणिकरण मनानी पहंची। वहां पुलिस टीम को देखकर आरोपी, बच्ची को साथ लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखात हुए पीछा कर दोनों को काबू में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमवीर निवासी इज्जर के रूप में हुई है।नाबालिक बच्ची की विधिवत काउसालग करवाई गई तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची के ब्यानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप एव जबरदस्ती छेड़खानी से संबंधित गंभीर धाराओं को मामला में जोड़ा गया है। आरोपी को आज अदालत झज्जर में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा की आरोपित लड़का लड़की को लेकर कहां-कहां गया था।

लैंगिक भेदभाव बाल विवाह का एक मुख्य कारण – ममता
झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एमडीडीआफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शेरिया तथा मदाना कलां में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों ने बढ-चढ कर भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर आशा ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर विस्तार से बातचीत रखी। उन्होंने कहा कि यह कानून बच्चों के हितो को ध्यान में रखकर बनाया तथा इस कानून का सख्ती से पालन करना जरूरी है ताकि बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके सपने पुरे हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर ममता ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर कहा कि इस नियम के पालन करने से समाज मजबूत होगा क्योंकि किसी भी समाज का विकास तभी माना जाता है जब वहां के किशोर किशोरियों,यूवक युवतियां अपने पैरों पर खडे हो। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरिया से प्रधानाचार्य नीता ने कहा कि बाल विवाह बच्चों को उनके सपनों से दूर करता है तथा बाल विवाह के चलते घरेलू हिंसा को बढ़ावा मिलता है इसलिए बाल विवाह पर लगाम लगानी जरूरी है। इस कार्यक्रम में एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से पैरा लीगल वालिंटियर कर्मजीत छिल्लर, प्रधानाचार्य नीता, प्रदीप, अनिल, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ममता, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम, सुदेश,पुनम, सविता तथाविद्यार्थी शामिल रहे।

हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के तहत मेरिट अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मेडिकल प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई।

हरियाणा ने वैज्ञानिक रूप से मजबूत, तीन-स्तरीय फॉरेंसिक जांच प्रोटोकॉल स्थापित किया है, जो फॉरेंसिक उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक के रूप में उभरा है। इस प्रोटोकॉल के तहत 99 प्रतिशत की अभूतपूर्व डीएनए पॉजिटिविटी दर हासिल हुई है। – डॉ. सुमिता मिश्रा, एसीएस, गृह विभाग

हिसार में टीबी अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा जिसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल भवन की ड्राइंग तैयार की जा रही है। नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में 2-3 वर्ष का समय लगेगा। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी जानकारी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सदन में बयान
अविश्वास प्रस्ताव पर खुद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्ताक्षर नहीं हैं। या तो नेता विपक्ष को इस प्रस्ताव की जानकारी नहीं थी, या फिर उन्होंने जानबूझकर इसे आने दिया। सरकार इस पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा !
पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिली है। इससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉनकृस्टॉप विश्वास कर रहे हैं। -श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री’

राज्य सरकार जनहित से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पेहोवा विधानसभा क्षेत्र के गांव उरानाई और राष्ट्रीय राजमार्ग-152 को जोड़ने वाली सड़क के जंक्शन पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव छभ्।प् के पास विचाराधीन है।श्री रणबीर गंगवा, लोक निर्माण मंत्री

पानीपत स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो को बसों के संचालन हेतु पूरी क्षमता के साथ तैयार कर लिया गया है और आगामी तीन महीनों के भीतर इसे पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा। साथ ही, पानीपत के लिए स्वीकृत 50 इलेक्ट्रिक बसों में से 15 बसें अब तक डिपो को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष बसें भी अगले तीन महीनों के भीतर उपलब्ध करा दी जाएंगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने दी जानकारी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का बयान
राज्य में डॉक्टर और आबादी का अनुपात बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार पब्लिक और प्राइवेट दोनों सेक्टरों में नए मेडिकल कॉलेज बनाकर डठठै सीटें बढ़ाने पर काम कर रही है। वर्ष 2014 में हरियाणा में जहां डठठै की कुल 700 सीटें थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2710 हो गई है।

विधानसभा में किसानों के मुआवजे और आकलन प्रक्रिया पर चर्चा
वर्तमान सरकार ने अब तक किसानों को ₹4,771.89 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया है, जबकि वर्ष 2005 से 2014 के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा केवल ₹1,158 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी गई थी।
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं इस प्रक्रिया की समीक्षा की है और किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वंदे मातरम पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए इसे भारत की स्वतंत्रता यात्रा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का अमर प्रतीक बताया। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि बलिदान, त्याग और तपस्या से जन्मा सांस्कृतिक प्रतिकार है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। वंदे मातरम के 150 वर्ष और संविधान के 75 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, हरियाणा की वीर परंपरा, लोकतंत्र सेनानियों और महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए वंदे मातरम को जीवन मंत्र के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

हरियाणा विधानसभा: शीतकालीन सत्र
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा स 13 महीनों में 54 संकल्प पूरे, 163 पर कार्य प्रगति पर। विकसित हरियाणा 2047 के लक्ष्य की ओर सरकार की यात्रा निरंतर जारी। मुख्यमंत्री ने सदन से आग्रह करते हुए कहा कि तथ्यों, कार्यों और जनहित के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार करें और प्रदेश की विकसित हरियाणा की परिकल्पना की तरफ चल रही नॉन स्टॉप यात्रा को और सशक्त बनाएं।

उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी का कहर जारी’
दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी
हरियाणा में मौसम और प्रदूषण की दोहरी मार
घने कोहरे और प्रदूषण ने बढ़ाया सितम

मुख्यमंत्री नायब सैनी का कुरुक्षेत्र दौरा
कई गांव में धन्यवाद दौरा करेंगे मुख्यमंत्री
गांव पहलादपुर, बदरपुर, बनी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
बूड़ा, बबदी गांव का भी दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

आज पंचकुला में परेड ग्राउंड में स्वदेशी उत्सव (स्वदेशी मेला) के अवसर पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के अंतर्गत सिग्नेचर बोर्ड लगाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया सहित सम्मानितजनों ने सिग्नेचर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान को समर्थन दिया तथा इस पहल को लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

पूर्ण बहुमत की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है: प्रो. रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को हताशा और निराशा का प्रतीक बताया है। उन्होंने प्रेस के नाम जारी बयान में कहा कि पहले से ही स्पष्ट था कि संख्या बल के अभाव में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले पाँच वर्षों में तीसरी बार हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ सदन में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। यह कांग्रेस की हताशा, निराशा और लगातार गिरते जनाधार को दर्शाता है, जिससे स्पष्ट होता है कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है। प्रो. शर्मा ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में यह पहली बार है जब प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार एक ही पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है। वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद अब तक कोई भी सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन भाजपा ने जनता के विश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दावा किया कि जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी भाजपा चैथी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रो. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक भाजपा ने केंद्र और हरियाणा में समाज के हर वर्ग के हित में कार्य किया है, जिसका प्रमाण बार-बार मिल रहे जनादेश हैं। आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्ष 2005 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन 2014 में जनता ने उसे मात्र 15 सीटों तक सीमित कर दिया। इसके विपरीत भाजपा ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में 2014 की तुलना में एक सीट अधिक जीतकर अपनी बढ़ती लोकप्रियता को साबित किया है।

करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के दिए गए आदेश – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज’
धुंध में बसों की गति के संबंध में जारी की गई है एडवाइजरी, धुंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाडी को न चलाया जाए – अनिल विज’
हम राम के है और वो हराम के हैं – विज’

चंडीगढ़, झज्जर, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि करनाल में राज्य परिवहन बस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं क्योंकि इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है कि धूंध में 60 किलोमीटर से ज्यादा गति से गाड़ी को न चलाया जाए। मीडिया कर्मियों से आज बात करते हुए इस हादसे के संबंध में श्री विज ने कहा कि यदि चालक ने धंूध में 60 किलोमीटर से अधिक गति से गाड़ी चलाई होगी तो उसकी जांच भी होगी, कार्यवाही भी होगी और जो सजा बनेगी, वह भी मिलेगी। वीबी जी राम जी बिल को लेकर आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हराम में भी राम लिखा होता है, इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हाँ लिखा होता है इसलिए हम राम के है और वो हराम के हैं।

विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज’
विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा – अनिल विज’
सरकार ने विपक्ष की एक-एक बार का जवाब दिया- विज’

चण्डीगढ, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा, जबकि सरकार ने विपक्ष की एक-एक बार का जवाब दिया है। श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थें। विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के औंधे मुंह गिरने और विपक्ष द्वारा कहा गया कि सही से जवाब नहीं दिया गया, के संबंध पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक-एक बात का सरकार द्वारा जवाब दिया गया है और पूरा जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष उठकर चला गया और वे भगौडे है क्योंकि प्रजातंत्र में बात को कहना भी होता है और सुनना भी होता है और विपक्ष बिना बात सुने ही हाउस छोडकर भाग गया।

वरिष्ठ विधायक का विधानसभा में स्पीकर साहब के नेम करने के बाद सदन ना छोड़ने की करने लगी जिद
स्पीकर का आदेश मानने के लिए महिला मार्शल करती रही बार बार रिक्वेस्ट
जब मार्शल स्पीकर के आदेश की पालना करने लगी तो थप्पड़ मारने की करी कोशिश

मुख्यमंत्री नायब सिंह लाडवा दौरा
गांव पहलादपुर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर किया मौके पर ही समाधान
मुख्यमंत्री ने गांव में पीने के पानी पाइप के लिए 47.46 लाख रुपए, हाल के निर्माण के लिए 11 लाख और विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की करी घोषणा
गांव में तालाब का जीर्णोद्धार तथा गलियों का निर्माण के भी दिए निर्देश

भिवानी:-एसटीएफ हरियाणा व भिवानी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 20 हजार का ईनामी बदमाश अजय उर्फ भोला का किया एनकाऊंटर
एनकाऊंटर में अजय भोला के दोनों पैरों में लगी एक-एक गोली, रोहतक पीजीआई में भर्ती
सुबह 3 बजे बामला टोल प्लाजा पर सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने की पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी
पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, सब इंस्पेक्टर को बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाया
20 हजार का ईनामी बदमाश अजय के साथ राजस्थान सीकर के संदीप को पुलिस ने पकड़ा
ईनामी बदमाश अजय पर 8 मामले पहले भी है दर्ज, 4 सितंबर को भिवानी कोर्ट में सुपारी लेकर किया था हमला
कोर्ट परिसर में 4 सितंबर को अजय द्वारा की गई गोलीबारी में लवजीत को लगी थी गोली, कुछ दिन बाद ईलाज के दौरान हो गई थी लवजीत की मौत
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार बोले: गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा, संगठित अपराध के लिए प्रदेश में नहीं कोई जगह
बदमाशों को ठहरने की जगह, हथियार, वाहन, भोजन व अन्य किसी भी प्रकार की सहायता देने वाले व्यक्तियों को नहीं बख्शा जाएगा : पुलिस अधीक्षक

आज तेजा खेड़ा की पावन धरती पर स्वर्गीय चैधरी ओमप्रकाश को श्रद्धांजलि देने के लिए जनता उमड़ पड़ी।
दूर-दूर से आए हजारों लोगों ने यह साबित कर दिया कि
नेता शरीर से विदा होता है, विचार कभी नहीं मरते।
अभय सिंह चैटाला की मौजूदगी में हर वर्ग, हर उम्र, हर गांव का इंसान एक ही भावना लेकर पहुंचा
चैटाला साहब का सपना, हमारा संकल्प।
आज का यह दृश्य साफ संदेश देता है कि
तेजा खेड़ा कोई जगह नहीं, चैटाला विचारधारा का तीर्थ है।
यह जनसैलाब आने वाले समय की राजनीतिक तस्वीर भी साफ कर गया।

सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिंदुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा: फिल्म धुरंधर देख बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज
छिपी हुई सच्चाई का खुलासा है धुरंधर, पाकिस्तान को इसलिए चुभ रही यह फिल्म: मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सिटी प्लाजा मल्टीप्लेक्स में फिल्म धुरंधर देखी

चंडीगढ़, 20 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सांपों का सिर कुचलने के लिए हर हिन्दुस्तानी को हमेशा तैयार रहना होगा और धुरंधर फिल्म का यहीं संदेश हैं। श्री विज आज शाम अम्बाला शहर सिटी प्लाजा में पदाधिकारियों व अपने टी-प्वाइंट ग्रुप सदस्यों के साथ धुरंधर फिल्म को देखने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री अनिल विज ने कहा कि धुरंधर फिल्म में वो दिखाने की कोशिश की गई है जो वैसे कभी नजर नहीं आता। हमारे पड़ोसी मुल्क जहां पर घर-घर में सांप पाले जा रहे है उनको उनके घर में ही कुचलने के लिए इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने सर धड़ की बाजी लगाकर काम कर रही हैं और यह सब इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई हैं। पिक्चर में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार वहां पर जो नेटवर्क बने हुए है, उनको उनके ही देश में जाकर तहस नहस किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी फिल्म है और शायद पहली बार ऐसी फिल्म आई है जिसमें एक छिपी हुई सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई हैं। फिल्म में 26ध्11 की घटना तथा अन्य जो-जो भी घटनाएं हुई उन सारों को इसमें दिखाने का काम किया गया हैं। धुरंधर फिल्म कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध किए जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसे देशों को अपनी सच्चाई देखी नहीं जा रही और मैनें यह भी सुना था कि इस फिल्म के काउंटर में पाकिस्तान भी एक फिल्म बनाना चाह रहा है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तान की सच्चाई दिखाई गई हैं जहां घर घर में सपोले तैयार किए जा रहें हैं। सारे विश्व में जो आतंकवादी घटनाएं है उनके लिए वहां तैयारियां की जा रही है। इसलिए उन्हें यह फिल्म पंसद नहीं आ रही, उनकी सच्चाई बाहर आ रही हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज, अजय बवेजा, संजीव वालिया, अतुल महेंद्रू, बीएस बिन्द्रा, विपिन खन्ना, श्याम सुन्दर अरोड़ा, दीपक भसीन, बलकेश वत्स, रवि बुद्धिराजा, सचिन बुद्धिराजा, बलित नागपाल, रमन छतवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लाट!
प्रदेश के भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार द्वारा शीघ्र ही 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इन 7 हजार प्लॉटधारक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा जाएगा, जिसके अंतर्गत उन्हें मकान निर्माण के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।ष् – श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़ा और गांव बपदी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने गांवों के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने करनाल में हुई राज्य परिवहन बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें धुंध के दौरान वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक न रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में यह पाया जाता है कि चालक ने धुंध के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाया है, तो उसके विरुद्ध जांच के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।:- श्री अनिल विज’

वाहन नया हो या पुराना, कोहरे व रात्रि में सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर अनिवार्य
रिफ्लेक्टर हमें सड़क हादसों से बचाते हैं: यादव
एक माह तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियानरू भारद्वाज

भिवानी, 20 दिसम्बर, अभीतक: सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा कार सेवा अभियान तथा हिट एंड रन कानून जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों को कोहरे और रात्रि के समय सड़क सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज व निदेशक सावित्री यादव ने कहा कि वाहन चाहे नया हो या पुराना, उस पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाना जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। कहा कि रिफ्लेक्टर पट्टी की चमक दूर से ही वाहन की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और सड़क हादसों की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में वाहन चालकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपने-अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि छोटी-सी सावधानी बड़े हादसों को रोक सकती है। अभियान के सूत्रधार एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज तथा निदेशक सावित्री यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज के हर वर्ग को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर पट्टी की चमक वाहन चालकों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है और कई जानें बचाने में सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम में ड्रग्स जैसे नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। युवाओं को नशे से दूर रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हेलमेट और सीट बेल्ट को नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षक उपाय बताते हुए इनके पालन पर जोर दिया गया। अभियान के संयोजक अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा भी युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” थीम-2025 के तहत जनसंदेश अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि युवा यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।

खेल नगरी में राज्य स्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में पहुंचे खिलाड़ी
आज होंगे सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के मुकाबले

भिवानी, 20 दिसम्बर, अभीतक: ऑल इंडिया शीतो-र्यू कराटे ऑर्गेनाइजेशन एवं वेदांक ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं हरियाणा राज्य स्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 को लेकर आज सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। भिवानी खेल नगरी में आज सैकड़ो खिलाड़ी खेल प्रतिभा के लिए पहुंच चुके हैं। जिनके लिए खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था की गई है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता भिवानी के हांसी मार्ग स्थित केसी आर्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप के आयोजक एवं ऑल इंडिया शीतो-र्यू कराटे ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन हरीश कोच ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर कराटे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे, जो विभिन्न आयु वर्गों में काता और कुमिते स्पर्धाओं में दमखम दिखाने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कराटे जैसे मार्शल आर्ट से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष निर्णय और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। निर्णायक मंडल में अनुभवी और प्रमाणित रेफरी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमियों और स्वयंसेवकों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश भर से आज पहले दिन सैकड़ो खिलाड़ी मैदान में पहुंच चुके हैं। आज सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच में सुबह 9रू00 बजे मुकाबला शुरू हो जाएंगे। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चैधरी धर्मवीर सिंह मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सराफ, नगर परिषद अध्यक्ष भवानी प्रताप, प्रसिद्ध समाज सेवी नरेश गर्ग ढिगावा, वर्धमान ज्वैलर्स के निदेशक सचिन जैन, ऐसी आयोग के अध्यक्ष विजेंद्र बडगूजर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति पहुंच कर करेंगे।

आपात स्थिति में पहुंचकर दो युवाओं ने रेयर ब्लड ग्रुप बी नेगटिव रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
रक्तदान करें और करवाये पुण्य के भागी कहलाये: राजेश डुडेजा

भिवानी, 20 दिसम्बर, अभीतक: रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्त ही जीवन का एकमात्र ऐसा पदार्थ है, जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री मे नहीं हो सकता। रक्त की पूर्ति केवल रक्तदान से ही पूरी हो सकती है। इसलिए हमें नियमित रक्तदान करते रहना चाहिए। यह बात शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने आपात स्थिति में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि आज निजी अस्पताल मे दाखिल मरीज के लिए रेयर ब्लड ग्रुप बी नेगटिव की दो यूनिट अर्जेंट तौर पर चाहिए, जिसके बाद उन्होंने ये सूचना तुरंत ही गु्रप में डाली। जिसके बाद दो सक्रिय रक्तदाता देव वर्मा व गोरिपुर से विकास कुमार ब्लड बैंक में पहुंचे तथा रक्तदान कर ब्लड की पूर्ति की। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने कहा कि रक्तदान ऐकमात्र ऐसा सामाजिक कार्य है, जिसमें कोई पैसा नही लगता अपितु रक्तदान करने वाले को भी शारीरीक एंव मानसिक फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ रोहित ने बताया कि जरूरत के समय सूचना मिलने पर ब्लड बैंक में पहुचे व रक्तदान करे इस अवसर पर लेब टेक्निश्यन केशव, सतीश भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *