




सेहलंगा गाँव में फ्री आई चैकअप कैंप का आयोजन
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: निःशुल्क जांच शिविर ईश्वर आई सेंटर रोहतक, चरखी दादरी तथा श्री राजेश जैन एलपीएस बौसार्ड के सहयोग से सेहलंगा गाँव में लगाया गया। शिविर में लोगों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। जिसमें 190 व्यक्तियों की आंखों की फ्री जांच की गई। व्यक्तियों को बीमारियों के अनुसार चश्मे के उपयोग व कुछ को ऑपरेशन की सलाह दी गई। कैंप के दौरान आंखों को बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियाँ, विटामिन युक्त खाद्य एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए सलाह दी गई। कैंप की विशेषता है कि यहां आंखों की जांच उच्च कोटि के विशेषज्ञों, डाॅक्टरों द्वारा एक पूर्णतया आधुनिक सुस्सज्जित वातानुकूलित चलती फिरती आई क्लीनिक में किया जाता है। सही जांच, सही राय, सही समय पर जरूरतमंदों को बिना खर्च के मिल जाती है। डॉक्टरों ने लोगों को आँखों की देखभाल, मोबाइल स्क्रीन से दूरी, संतुलित आहार और नियमित जांच जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। कुछ लोगों को मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों की प्रारंभिक स्थिति में पहचाना गया, जिनके आगे के इलाज के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. रामचन्द्र ने बताया कि मरीजों के लिए आधुनिक मशीनों से ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। स्वस्थ आँखे, उज्जवल भविष्य है। कैंप में डॉक्टर रामचंद्र सिंह, राजकुमार फौगाट, शताब्दी एवं कपिल ने आंखों की जांच उच्च कोटि की आधुनिक मशीनों से की। सरपंच अशोक, ईश्वर सिंह साहब व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से निशुल्क आई चैकअप कैंप का सफल आयोजन रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में ऐसे और अधिक शिविरों की मांग की। यह शिविर गाँव वासियों के लिए नेत्र सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ। अन्त में ग्रामीणों की तरफ से ईश्वर आई सेन्टर व उनकी टीम का दिल से हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
झज्जर सहित कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: रविवार को दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर हरियाणा के झज्जर व रोहतक सहित कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की 3.3 तीव्रता आंकी गई है। भूकंप से जानमाल तो कोई नहीं हुआ लेकिन बार बार आने वाले भूकंप के कारण लोगों में बडी अनहोनी की आंशका व भय अवश्य बढ गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दोपहर रोहतक के निकट रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी अनुसार भूकंप का केंद्र रोहतक से 17 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में था। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार दोपहर भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 12रू13 बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया। जानकारी अनुसार भूकंप विज्ञान केंद्र पहले ही उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन होने की बात कह चुका है। इसी फॉल्ट लाइन में जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं।







स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सिटीजन चार्टर का पालन करें नागरिक : डीसी
वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर के चलते जिले में ग्रेप-4 की पाबंदियां जारी
वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना ग्रेप-4 का मुख्य उद्देश्य’
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: जिले में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चैथे चरण की पाबंदियां जारी हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि ग्रेप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों एवं नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की पूर्ण एवं सख्त पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें तथा आवश्यक नियंत्रणात्मक कदम प्रभावी रूप से लागू करें। उन्होंने बताया कि ग्रेप चार के चलते जिला में निर्माण, तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी व सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री की वाहनों में आवाजाही बंद रहेगी। वहीं सड़कों की साफ सफाई मशीनों से करनी होगी। सड़कों व पेड़ों पर पानी का छिड़काव व एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाना होगा। कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उद्योगः कोयला, लकड़ी से चलने वाले
उद्योग व थर्मल पावर प्लांट, स्टोन क्रशर व खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।
नागरिक क्या करें
डीसी ने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग व अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग व वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें। आमजन निजी वाहनों का प्रयोग कम करें। घर एवं कार्यालय में धूल नियंत्रण रखें, गीली सफाई (वेट क्लीनिंग) अपनाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग करें तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों व एडवाइजरी का पालन करें।
नागरिक क्या न करें’
डीसी ने बताया कि ग्रेप चार की पाबंधियों के चलते नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। किसी भी प्रकार का निर्माणध्ध्वस्तीकरण कार्य न करें। आपातकालीनध्अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) डीजल जेन सेट का उपयोग ना करें। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त न हों। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रेप-4 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक
घने कोहरे में सावधानी से चलाएं वाहन: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलावासियों से किया आह्वान
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। डीसी ने बताया कि आमजन सावधानी बरतकर सर्दी से अपना व अपने पशुओं का बचाव कर सकते हैं। सर्दी से बचाव के लिए आमजन अपने पास पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें। घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। जितना संभव हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। गर्म कपड़े पहनें ताकि ठंड बिल्कुल न लगे। खुद को सूखा रखें और पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढककर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। डीसी ने बताया कि सिर पर टोपी या मफलर पहने, स्वास्थ्य वर्धक भोजन लें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीएं, इससे ठंड से लडने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। शराब का सेवन न करें, यह शरीर के तापमान को कम करता है। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें तथा रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। उन्होंने कहा कि शीत-घात से बचने के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियोध्टीवीध्समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन का ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीतलहर की संभावना है या नहीं। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बंद कमरों में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है। डीसी ने बताया कि शीतलहर के दौरान पशुओं और पशुधन को जीवन यापन के लिए अधिक भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है। रात के समय पशुओं के आवास को सभी तरफ से ढक दें ताकि ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके। शीत लहर के दौरान जानवरों को खुले क्षेत्र में न छोड़ें। जानवरों को ठंडा चारा और ठंडा पानी देने से बचें। पशु आश्रय में नमी और धुएं को नहीं रहने दें। वहीं आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर सहायता लें।
कोहरे में ओवरटेक करने से बचें
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सीमित गति में, अपनी निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धुंध के मौसम में गलत दिशा में वाहन न चलाएं और धुंध के समय जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही हम अपने और दूसरों के सफर को सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की है।
शरीर का तापमान कम होने पर उठाएं ये कदम
डीसी ने बताया कि हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान कम होने पर व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और कपड़े बदलें। व्यक्ति के शरीर को त्वचा से त्वचा संपर्क, सूखे कंबल, कपड़े, तौलिये या चादरों से गर्म करें। शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए गर्म पेय दें। यदि स्थिति बिगड़ती है तो तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।




जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर आज (22 दिसंबर को) लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आज (22 दिसंबर सोमवार को) आयोजित किए जाएंगे। सुबह दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे शिविरों का आयोजन होगा, जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लगेगा जहां डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल स्वयं नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता और बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं और आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम तथा बाल विवाह पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला विधि सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा एमडीडी ऑफ इंडिया एनजीओ, झज्जर के सहयोग से सोमवार 22 दिसंबर को 12 बजे एडीआर सेंटर के कांफ्रेंस हाल में विशेष जागरूकताध्प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीजेएम एवं जिला विधि सेवा प्राधिकरण, झज्जर के सचिव विशाल ने बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार 22 दिसंबर को एडीआर सेंटर, झज्जर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनकी रोकथाम के उपायों तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर कानूनी प्रावधानों एवं जागरूकता से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल स्वयंसेवक भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित हों अथवा अपने किसी प्रतिनिधि को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाया जा सके।




सूर्य नमस्कार,प्राणयाम और ध्यान का अभ्यास आम जन के लिए फायदेमंद: डॉ पवन
झज्जर स्थित महर्षि दयानंद स्टेडियम में आयुष विभाग,हरियाणा योग आयोग व योग संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन और डीएओ डॉ संगीता के निर्देशन में रविवार को शहर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस का आयोजन किया गया। हरियाणा योग आयोग ,आयुष विभाग झज्जर तथा विभिन्न धार्मिक एवं योग से जुड़ी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का जिला योग समन्वयक डॉ पवन ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला योग समन्वयक डॉ पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार वैलनेस के क्षेत्र में विशेष रूप से सराहनीय कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत योग को हमारी दैनिक जीवन शैली में शामिल करने तथा आम जन को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 12 जनवरी से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम चलाया जाएगा,जिस प्रकार प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है,उसी तर्ज पर गत वर्ष से 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम इन तीनों कार्यक्रमों को सम्मिलित रूप से देखें तो हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना चाहिए, इसके उपरांत योगाभ्यास और उसके पश्चात ध्यान का नियमित अभ्यास करना चाहिए। यदि हम इन तीनों क्रियाओं को प्रतिदिन करते हैं तो इससे हमारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होगा। प्रतिदिन योग अभ्यास से हमारा मन शांत एवं सुदृढ़ बनता है। योगाचार्य मनीष कुमार ने नाम- ध्यान के इतिहास तथा अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की ध्यान से हमारी कंसंट्रेशन पावर बढ़ती है तथा नकारात्मक भावनाएं समाप्त होकर सकारात्मक भावनाएं उत्पन्न होती है। जिससे हमारा शरीर और मन स्वस्थ बनते हैं। इस अवसर पर 45 मिनट का ध्यान सत्र लगाया गया जिसमें पहले 15 मिनट प्राणायाम का अभ्यास किया गया जिसमें कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा उदगीथ को शामिल किया गया इसके उपरांत 30 मिनट का ध्यान सत्र पहले 15 मिनट संगीत सहित तथा अंत के 15 मिनट शांत ध्यान का अभ्यास उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग भारती से सुमित कुमार,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी से बहन भावना व भूप सिंह तथा पतंजलि योग समिति से कृष्ण जांगड़ा, इंद्रजीत सहित आरोग्य भारती के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सैनी ने टीम के साथ किया यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार का स्वागत
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: भाजपा बहादुरगढ़ मंडल द्वारा बहादुरगढ़ में नव-नियुक्त यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार के कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी एवं मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी ने यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार को बहादुरगढ़ की यातायात व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर के बाजार क्षेत्रों में अवैध कब्जों के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही कई चैराहों पर यातायात संकेतकों को दुरुस्त करने की भी आवश्यकता है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राठी ने शहर में हो रही अवैध वाहन पार्किंग की समस्या को विस्तार से उठाया और कहा कि इसके चलते आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा बहादुरगढ़ मंडल की पूरी टीम ने यातायात थाना प्रभारी से अपेक्षा जताई कि उनके कार्यकाल में शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सतीश कुमार एक मेहनती, संवेदनशील और ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। इसी विश्वास के साथ भाजपा बहादुरगढ़ मंडल ने उनसे अनुरोध किया कि वे बहादुरगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र राठी, मंडल सदस्य आकाश सैनी सहित अन्य मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





यातायात पुलिस और जनकल्याण समिति ने नाटक के माध्यम से वायु, ध्वनि प्रदूषण तथा यातायात नियमों को लेकर आमजन को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: आज पुराना बस अड्डा, बहादुरगढ़ में यातायात पुलिस एवं संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति साखोल के संयुक्त तत्वावधान में वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नाटक के जरिए बताया गया कि अनावश्यक हॉर्न बजाना, बिना नियमों के वाहन चलाना और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी घातक हैं।इस अवसर पर यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा अनावश्यक हॉर्न न बजाने की सलाह दी।कार्यक्रम में संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आम नागरिकों ने भी इस जागरूकता अभियान की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षित यातायात के प्रति सहयोग का संकल्प लिया।

एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चैकी मांडौठी की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुए चैकी मांडौठी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि चैकी में तैनात मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार व उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मांडौठी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया,। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी मांडौठी के तौर पर हुई। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: थाना लाइन पार बहादुरगढ़ कि पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइन पार बहादुरगढ़ उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए थाना लाइन पार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को थाना के क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1870 रुपए की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी परनाला के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना लाइन पार बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एंटी व्हीकल थेफ्ट की पुलिस टीम ने पंप एक्शन गन और रिवाल्वर के साथ मांडोठी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
बहादुरगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। क्योंकि ऐसे असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के बल पर किसी भी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान कसार बाईपास के पास ओमेक्स सिटी के नजदीक एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसके हाथ में पंप एक्शन गन थी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उमेश निवासी मांडोठी के तौर पर हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी के पास मौजूद दोनों हथियार अवैध थे और उनके लिए उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।




झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान के तहत गांव खेड़ी खातीवास के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 21 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप निरीक्षक सज्जन कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम, जिसमें मुख्य सिपाही सपना तथा स्पेशल फोर्स के जवान संजीव कुमार शामिल रहे, ने डोर-टू-डोर अभियान के तहत गांव खेड़ी खातीवास का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए उनसे बातचीत करें।पुलिस टीम ने ग्रामीणों को यह भी समझाया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या खरीदने में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। महिलाओं और बुजुर्गों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर पुलिस ने ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज और पुलिस का आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
बहादुरगढ़: जाखोदा गौशाला के वार्षिक महोत्सव में पहुंचे बहादुर मंडल अध्यक्ष संजय सैनी व मंडल की समस्त टीम
भिवानी:- भाजपा ने हरियाणा में एसआईआर को लेकर तैयारियां की शुरू
मंडल स्तर पर नए मतदाताओं के वोट बनवाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को दिए निर्देश
25 दिसंबर को भिवानी के 981 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाया जाएगा सुशासन दिवस: वीरेंद्र कौशिक जिला प्रधान
विकसित भारत जी राम जी योजना के खिलाफ कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब देने के लिए दी गई ट्रेनिंग
केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी का पक्ष रखने के दिए गए टिप्स

विश्व ध्यान दिवस रू आध्यात्मिकता की राह पर मेडिटेशन का महत्व : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन
कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर, अभीतक: संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ के रूप में घोषित किया जाना मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मेडिटेशन के महत्व को पहचानना और उसे जन-जन तक पहुँचाना है। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन के माध्यम से मनुष्य अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत कर सकता है, जिससे न केवल जीवन स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय बनता है, बल्कि सामूहिक रूप से एक शांतिपूर्ण, संवेदनशील और श्रेष्ठ समाज की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने परिवर्तन को संसार का शाश्वत नियम बताते हुए कहा कि यह दुनिया निरंतर परिवर्तनशील है और मेडिटेशन अज्ञानता व अंधकार से घिरे मानव जीवन में एक नया उजाला लाता है। सरोज बहन ने कहा कि आज मनुष्य का मन बाहरी संसार में भटक रहा है, जबकि जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान हमारे भीतर ही छिपा है। मेडिटेशन के माध्यम से जब हम अंतर्मुखी होते हैं, तो स्वयं को शांत, प्रकाशवान, ऊर्जावान, दिव्य और आत्मस्वरूप में स्थित कर पाते हैं। राजयोग मेडिटेशन द्वारा आत्म-पहचान और आत्म-बोध का मार्ग प्रशस्त होता है, जिससे व्यक्ति स्वयं को और परमात्मा को उनके सत्य स्वरूप में जान पाता है।
उन्होंने बताया कि राजयोग मेडिटेशन मन को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। परमात्मा की याद से दिव्य शक्ति और प्रेरणा प्राप्त होती है, जिससे कर्म स्वतः श्रेष्ठ बनते हैं। यह मेडिटेशन मन को आंतरिक शांति प्रदान करता है, व्यवहार को श्रेष्ठ बनाकर संबंधों में मधुरता लाता है तथा तनाव, भय और चिंता से मुक्ति दिलाता है। मन की शांति से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अंत में उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के संदेश स्व-परिवर्तन से विश्व परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम प्रतिदिन 15दृ20 मिनट स्वयं को और परमात्मा को दें, तो न केवल अपना जीवन सकारात्मक रूप से बदल सकते हैं, बल्कि पूरे विश्व में शांति और सद्भाव की लहर फैला सकते हैं। इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. करतार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.के. प्रियंका बहन ने किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व ध्यान दिवस घोषित किए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. करतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अब विश्व ध्यान दिवस का मनाया जाना विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इंद्रियों और मन की चंचलता ही योग में सबसे बड़ी बाधा है। अनुशासित और संतुलित जीवन ही योग है। उन्होंने यम, नियम, प्रत्याहार, धारणा और ध्यान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन और इंद्रियों का नियंत्रण ही सच्चा ध्यान है। कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर शर्मा, राजेश कुमार, करण सिंह, भगतराम, एडवोकेट रणधीर सिंह, बलवंत कुमार, गुरमेल सिंह, जगदीश कुमार, कृष्ण कुमार, कनिष्क, मुकेश, निर्मल सैनी, विमला, शैलजा, संतोषकुमारी, सुदेश शर्मा, गीता रानी, हेमलता, माला, राजरानी, हर्षा सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।




उद्योगों से पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का उठाएं लाभ: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- रोजगार सृजन को गति देने में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना निभाएगी अहम भूमिका
रेवाड़ी, 21 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के औद्योगिक संस्थानों से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे और उद्योगों को कार्यबल सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना को 1 अगस्त 2025 से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” के रूप में लागू किया गया है। विकसित भारत पहल के अनुरूप तैयार की गई यह योजना देशभर में समावेशी एवं स्थायी रोजगार अवसरों के सृजन में सहायक सिद्ध होगी। योजना के दो प्रमुख भाग निर्धारित किए गए हैं।
भाग ए: पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन
ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत कर्मचारियों को लक्षित करते हुए, इस भाग में एक महीने का ईपीएफ वेतन, अधिकतम 15,000 रुपए दो किश्तों में दिया जाएगा। 1 लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी इसके पात्र होंगे। पहली किश्त 6 महीने की सेवा के बाद और दूसरी किश्त 12 महीने की सेवा और कर्मचारी द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद देय होगी। बचत की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए, प्रोत्साहन राशि का एक हिस्सा एक निश्चित अवधि के लिए बचत साधन या जमा खाते में रखा जाएगा और कर्मचारी बाद में इसे निकाल सकेगा।
भाग बी: नियोक्ताओं को सहायता
यह भाग सभी सेक्टर में अतिरिक्त रोजगार सृजन को कवर करेगा, जिसमें विनिर्माण सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियोक्ताओं को एक लाख रुपए तक के वेतन वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार कम से कम छह महीने तक निरंतर रोजगार वाले प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए दो वर्षों तक नियोक्ताओं को अधिकतम 3000 रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन देगी। विनिर्माण सेक्टर के लिए प्रोत्साहन राशि को तीसरे और चैथे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा। डीसी ने कहा कि ईपीएफओ के साथ पंजीकृत प्रतिष्ठानों को कम से कम छह महीने के लिए निरंतर आधार पर कम से कम दो अतिरिक्त कर्मचारी (50 से कम कर्मचारियों वाले नियोक्ताओं के लिए) या पांच अतिरिक्त कर्मचारी (50 या अधिक कर्मचारियों वाले नियोक्ताओं के लिए) नियुक्त करने की आवश्यकता होगी।

27 से 29 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव 2025
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर
रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
रेवाड़ी, 21 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 से 29 दिसंबर 2025 तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महोत्सव में प्रतिभागिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 है। उन्होंने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीसी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन ीजजचेरूध्ध्ीनकसमण्पदध्चंहमेध्ेंदेंक-ाीमस-उंीवजेंअ-2025 लिंक पर 25 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।




निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए जांच शिविर आज से
24 दिसंबर तक किया जाएगा जांच शिविरों का आयोजन
शिविर में चयनित वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण करवाए जाएंगे उपलब्ध
रेवाड़ी, 21 दिसम्बर, अभीतक: जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यागजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला रेवाड़ी में 22 से 24 दिसंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडीआईपी योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहायक उत्पादन केंद्र नई दिल्ली के सौजन्य से पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इसके लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक स्टेडियम कोसली और बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना, 23 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय खंड खोल और बीडीपीओ कार्यालय खंड डहीना तथा 24 दिसंबर को कम्युनिटी हॉल मॉडल टाउन रेवाड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
पात्रों को ये सहायक उपकरण कराए जाएंगे उपलब्ध
जांच शिविरों में पात्र पाए गए लाभार्थियों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, घड़ी, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोन तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल स्पोर्ट, सरवाइकल कॉलर, फुट केयर किट इत्यादि सहायक यंत्र एवं उपकरण किए जाएंगे। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांग जनों को बैटरी द्वारा चालित तिपहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, बैसाखी कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
ये है पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावोज
60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की आय 15000 रुपये प्रतिमाह से अधिक न हो। वहीं दिव्यांगजन की आय 22500 रुपये प्रति माह से अधिक न हो। इसके अलावा आवेदनकर्ता फैमिली आईडी या पेंशन पासबुक, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट आकार की फोटो जांच शिविर में साथ लेकर आएं।
जनसंवाद कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत खाका लोगों के सामने रखा कुरुक्षेत्र, 21 दिसम्बर, अभीतक: जिले के गांव प्रहलादपुर, बदरपुर और बणी में आयोजित धन्यवाद एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत खाका लोगों के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है और इसी सोच के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब सात हजार भूमिहीन परिवारों को जल्द ही 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इन प्लॉटों को च्तपउम डपदपेजमत ।ूंे ल्वरंदं से जोड़कर पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी जमीन और अपना घर होना हर परिवार का सपना होता है, जिसे सरकार चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने ब्ीपम िडपदपेजमत न्तइंद भ्वनेपदह ैबीमउम का उल्लेख करते हुए बताया कि इस योजना के तहत अब तक 15 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को 30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लाभार्थियों को पहली किस्त में प्लॉट मिले हैं, उन्हें दूसरी किस्त में भी प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास सुविधा से वंचित न रहे। जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में विभिन्न सरकारी विभागों में नई भर्तियां निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं से अपील की गई कि वे अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि जल्द ही रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रहलादपुर, बदरपुर और बणी गांव के लिए 21-21 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। प्रहलादपुर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 47.46 लाख रुपये की पाइपलाइन योजना को मंजूरी दी गई है। वहीं बदरपुर गांव में 43.31 लाख रुपये की लागत से नई पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी अतिरिक्त धनराशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने स्ंकव स्ंोीउप ैबीमउम का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने योजना के दायरे का विस्तार किया है। अब 1.40 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह है और रोजाना हजारों नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु आम जनता की जरूरतें हैं। चाहे आवास हो, रोजगार हो या महिला सशक्तिकरणकृहर क्षेत्र में सरकार ठोस और परिणामकारी कदम उठा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही विकास की रफ्तार और तेज होगी।



सूरजकुंड मेले में इस बार मिस्र की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की विशेष झलक देखने को मिलेगी
फरीदाबाद, 21 दिसम्बर, अभीतक: इस वर्ष दर्शकों को सूरजकुंड के अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में एक अनोखा और यादगार अनुभव मिलेगा। सूरजकुंड मेले में इस बार मिस्र की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की विशेष झलक देखने को मिलेगी। मेले में दर्शक मिस्र के प्रसिद्ध पिरामिड की प्रतीकात्मक प्रस्तुति के माध्यम से उस देश की हजारों साल पुरानी परंपराओं और इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। मिस्र की भागीदारी से मेले में वैश्विक संस्कृति का रंग और गहराई से उभरेगा। इससे न केवल भारत बल्कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी एक नई सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। मेले में मिस्र की पहचान माने जाने वाले पिरामिड की झलक दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी। इसके साथ ही वहां की ऐतिहासिक विरासत, लोककला और पारंपरिक शिल्प को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस प्रस्तुति के माध्यम से लोग मिस्र की सभ्यता, जीवनशैली और कलात्मक परंपराओं को करीब से समझ सकेंगे, जो सामान्यतः केवल किताबों या वृत्तचित्रों में देखने को मिलती है। मिस्र की ओर से मेले में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए मिस्र की लोकसंस्कृति, नृत्य और संगीत की विविधता को मंच मिलेगा। यह अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों के साथ-साथ कई विदेशी कलाकार और शिल्पकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी मेला शिल्प, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा।
फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली के मोती नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया
फरीदाबाद, 21 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मोती नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साईबर पुलिस थाना बल्लभगढ़ ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 6 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने 12 सिम कार्ड और 3 मोबाईल भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। वे स्वयं को एसबीआई क्रैडिट कार्ड विभाग से बताकर लोगों को कॉल करते थे। कॉल के दौरान पीड़ितों को डराया जाता था कि सरकार की ओर से एक अनिवार्य क्रेडिट कार्ड सर्विस लागू की गई है, जिसे न लेने पर उनके कार्ड से पैसे कट जाएंगे। इसी बहाने ठग पीड़ितों को एक लिंक भेजते थे और उस पर भुगतान करने के लिए कहते थे। फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और ठगों के झांसे में आकर उसने भेजे गए लिंक पर 20,000 रुपये जमा कर दिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साईबर पुलिस टीम ने दिल्ली के मोती नगर स्थित एक किराये के फ्लैट पर छापा मारा। यहां से अनुप डडवाल को गिरफ्तार किया गया, जिसने इस फर्जी कॉल सेंटर की पूरी व्यवस्था खड़ी की थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इसी फ्लैट से कॉल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में काम करने वाली महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। योगेश्वरी को टीम लीडर बनाया गया था, जबकि विजया भ्त् ंदक ज्तंपदपदह का काम संभालती थी। अन्य चार महिलाएं कॉलर के तौर पर काम करती थीं। सभी कॉलर को 20,000 रुपये मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव भी दिया जाता था, जिससे वे अधिक से अधिक लोगों को ठग सकें। मौके से बरामद सिम कार्ड्स की जांच करने पर यह सामने आया कि इन्हीं सिम से फरीदाबाद जिले में ठगी के तीन और मामलों को अंजाम दिया गया था। इससे साफ है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था।
फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से की अपील
फरीदाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और बैंक या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र-2025 के दौरान सरकार ने जनहित और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पांच अहम विधेयक सदन के पटल पर रखे
चंडीगढ़, 21 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र-2025 के दौरान सरकार ने एक महत्वपूर्ण विधायी पहल करते हुए जनहित और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े पांच अहम विधेयक सदन के पटल पर रखे। शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने ये विधेयक प्रस्तुत किए, जिन्हें सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
सर्वसम्मति से पारित प्रमुख विधेयक इस प्रकार है
1 हरियाणा श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मंत्रा देवी एवं श्री केदारनाथ पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
2 हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक, 2025
3 हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आश्रम देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
4 हरियाणा श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
5 हरियाणा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल संशोधन विधेयक, 2025
सरकार का कहना है कि इन विधेयकों का उद्देश्य प्रदेश में सुशासन को मजबूत करना, प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाना और जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। विशेष रूप से धार्मिक और आस्था केंद्रों के प्रबंधन में पारदर्शिता, बेहतर व्यवस्था और सुनियोजित विकास को प्राथमिकता दी गई है।
सत्ता पक्ष के अनुसार, इन कानूनों के लागू होने से धार्मिक स्थलों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में स्पष्टता आएगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सर्वसम्मति से पारित प्रमुख विधेयक
विधानसभा में जिन पांच विधेयकों को पारित किया गया, वे प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से सीधे जुड़े हैं। इनमें कपाल मोचन, बद्री नारायण, मंत्रा देवी, केदारनाथ, भीमेश्वरी देवी, शीतला देवी और मनसा देवी जैसे प्रमुख पूजा स्थलों से संबंधित संशोधन शामिल हैं। इन विधेयकों के माध्यम से मंदिर और आश्रम प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित, जवाबदेह और जनोपयोगी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किया गया है।
किसान कल्याण पर सरकार का पक्ष
सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा किसान हितों को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मंत्री विपुल गोयल ने तथ्यात्मक आंकड़े सदन के सामने रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसान कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से 25 अक्टूबर 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में किसानों को कुल ₹1158 करोड़ का मुआवजा दिया गया था, जबकि वर्ष 2014 के बाद भाजपा के कार्यकाल में किसानों को अब तक ₹4771.89 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।
किसान हित और जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता
कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मौजूदा सरकार किसान हितैषी है और पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
डबल इंजन सरकार, डबल रफ्तार से विकास
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा आज क्वनइसम म्दहपदम ळवअमतदउमदज के मॉडल पर कार्य कर रहा है। जनकल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समग्र विकास के संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण हरियाणा निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है और विकसित हरियाणा के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है।
बांग्लादेश के बिगड़े हालातों पर शशि थरूर चिंतित, कहा- हम शांति…
बांग्लादेश में इंकलाब मंच के संयोजक शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बिगड़े हालातों पर विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने चिंता जताई है। थरूर ने कहा- बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव होने हैं। हम चाहते हैं कि वहां लोकतंत्र वापस आए, लेकिन जिस तरह से हालात बिगड़ रहे हैं, वो बहुत चिंताजनक है। ऐसा भीड़ का राज नहीं चलना चाहिए। हम बांग्लादेश से अच्छे संबंध चाहते हैं।
वॉट्सएप यूजर्स के लिए चेतावनी
साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT -In ने वॉट्सएप यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि हैकर्स वॉट्सएप के डिवाइस लिंकिंग फीचर के जरिए अकाउंट हैक कर रहे हैं। इसमें आपको किसी जानने वाले का मैसेज आता है। जैसे- भ्प, बीमबा जीपे चीवजव इसमें एक लिंक होता है। जिस पर क्लिक करते ही वेरिफिकेशन मांगता है। जैसे ही आप अपना नंबर डालते हैं, डिवाइस हैक हो जाता है। इसके बाद आपकी डिटेल उसके पास चली जाती है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित 774वें समागम के दौरान आदि सनातन धर्म रतन की उपाधि से नवाजा गया।
समागम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जगतगुरु ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी महाराज मनुष्य को जीवन की दिशा देने का काम कर रहे। – सीएम
गुरुग्राम में 15 साल की रेप पीड़िता द्वारा बेटे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बच्ची को प्रसव पीड़ा हुई तो घरवालों को पता चला और परिजन उसे सेक्टर 10 स्थित जिला अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और केस दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया। नाबालिग लड़की और नवजात दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
पानीपत में चार स्कूलों के चेयरमैन से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में तार यूपी से जुड़े हैं। मेरठ पुलिस ने वहां के स्कूल संचालक से फिरौती के मामले में एक बदमाश को काबू किया तो उसने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने पानीपत में स्कूल चेयरमैन विजेंद्र मान से भी फिरौती मांगी है। खास बात ये है कि आरोपी पानीपत से सटे सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में छिपा था। पानीपत पुलिस से पहले ही मेरठ पुलिस उसे उठा ले गई।
रेवाड़ी: रेवाड़ी में दरिंदगी की हदें पार
शराब के नशे में 10 माह की मासूम के साथ हैवानियत
नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
पड़ोसी पर मासूम से जघन्य अपराध का आरोप
परिजनों ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
बिहार का रहने वाला है परिवार
मजदूरी करके परिवार चलाता है पिता
मामले की जांच में जूटी पुलिस
विकसित भारत यंग लीडर्स 2026 के लिए युवराज वशिष्ठ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
प्रदेश में जिले का नाम किया रोशन
राज्य स्तर पर किया तृतीय स्थान प्राप्त
तीन दौर की कठिन परीक्षा के बाद हुए चयनित
15 से 29 वर्ष की आयु के लाखों युवाओं ने परीक्षा में लिया भाग
युवराज वशिष्ठ अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 (भारत मंडपम) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुति देने मिलेगा मौका
युवराज वशिष्ठ 11वीं कक्षा के है छात्र
विकास नगर निवासी अधिवक्ता राजेश वशिष्ठ के पुत्र है युवराज वशिष्ठ
युवराज वशिष्ठ के चयनित होने पर घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता
युवराज वशिष्ठ पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं उत्कृष्ट प्रदर्शन
विधायक लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र, पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट जसवीर यादव, परशुराम शिक्षा समिति के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम, मिथिलेश चतुर्वेदी, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सरोज भारद्वाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने युवराज वशिष्ठ के चयन होने पर दी बधाई।



पंचायत भवन भिवानी में हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक
भिवानी, 21 दिसम्बर, अभीतक: पंचायत भवन भिवानी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों,जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद धर्मवीर सिंह ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों को आमजन तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कौशिक ने अपने वक्तव्य से सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया व वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सरकारी हॉस्पिटल या ट्रामा सेंटर खोलने के वायदे से मुकरने के विरोध में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च
रेवाड़ी, 21 दिसम्बर, अभीतक: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रेवाड़ी के तत्वाधान में एनएच-71 से 500 मीटर की दूरी पर सरकारी हॉस्पिटल या ट्रामा सेंटर खोलने के सरकारी वायदे से मुकरने के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। जिसमें 80 गांवों के 125 ट्रैक्टर शामिल हुए। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व आंदोलन के संयोजक अनिल कुमार ने किया। वयोवृद्ध संघर्ष कमिटी के अध्यक्ष लाल सिंह ने हरीझंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। यह ट्रैक्टर मार्च रेवाड़ी शहर व विभिन्न गांवों से होते हुए वापस धरना स्थल पर सम्पन्न हुआ। शहर वासियों व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मार्च का भारी स्वागत किया व अपना पूर्ण समर्थन दिया। मीरपुर मे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। संघर्ष कमिटी की तरफ से कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने ट्रैक्टर मार्च चलने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती राव सिंह से सवाल किए और आग्रह किया कि जनता के सवालों का जवाब दे।
मुख्यमंत्री से सवाल
सीएम साहब, आपके साथ दो बार चंडीगढ़ आपके निवास पर एन एच 71 पर हॉस्पिटल बनाने बारे बात हुई। आपका सकारात्मक जवाब था, आपने कहा था कि आपकी मांग जायज है। जल्दी पूरी की जाएगी। अब कब तक पूरी होंगी?
राव इंद्रजीत सिंह से सवाल
राव साहब, आपने हॉस्पिटल बनाने का वायदा किया था और रेवाड़ी वॉटर वर्क्स के लिए 10 एकड़ जमीन भी मांगी थी। 10 एकड़ जमीन की तो रजिस्ट्री हो गई परंतु आप हॉस्पिटल बारे इनकार कर गए, आखिर क्यों? क्या 16 जून को वायदा याद दिलाना गलत था। जनता की यह धारणा है कि आप बात के धनी है परंतु अब तो साबित नहीं हो पा रही है। आप एक बार फिर सोचे। अपना ऑडियो भी सुने जो आप और अनिल सरपंच प्रतिनिधि के बीच हुई वार्ता का है, जो पब्लिक डोमेन में है।
स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार से सवाल’
भगवानपुर पंचायती जमीन 7 एकड़ 7 कनाल 9 मरला बारे तमाम नियमानुसार केस तैयार करके निदेशक पंचायत एवं विकास हरियाणा को भेज दिया गया था, तमाम ऑथोरिटी ने सब लिहाज से एन एच 71 पर जगह को सूटेबल बताया था, इसके बावजूद आपने बी डी पी ओ रेवाड़ी को क्यों आदेश दिया कि शाहबाजपुर खालसा का प्रस्ताव भेजो । जन स्वास्थ्य की बलि देकर आप किस प्रॉपर्टी डीलर का स्वार्थ पूरा करना चाहती थी। जनता को बताएं।
महिला प्रतिनिधिमंडल ने हॉस्पिटल के संदर्भ में आपसे मिलने का आग्रह किया था परंतु अभी तक आपने समय नहीं दिया, आखिर क्यों?
2019 में वर्तमान सिविल हॉस्पिटल को शिफ्ट करने का फैसला भाजपा सरकार का ही था, जिन कारणों से शिफ्ट करने की बात थी, वे कारण आज भी वजूद में है। फिर आप जनहित की बलि देकर वही क्यों बनाने की बात कह रही है। क्या ट्रामा सेंटर या सिविल हॉस्पिटल भीड़ भड़का एरिया में हो सकता है। आप स्वास्थ्य नीति के खिलाफ क्यों हो? आप डब्लूएचओ, केंद्र सरकार की स्वास्थ्य नीति की गाइड लाइन को देखने का कष्ट करे। संघर्ष कमिटी ने कहा कि हॉस्पिटल एन एच 71 पर पूरे समाज के लिए है। प्रस्तावित अस्पताल रेवाड़ी के नये बस स्टैंड से महज डेढ़ किलो मीटर दूरी पर है, रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर से सीधा छः करम का एक रास्ता जुड़ता है, पांच कर्म का रास्ता एन एच 71 से है व एक रास्ता तीन करम का रेवाड़ी रामगढ़ रोड़ से भी है। यह जगह सबसे उपयुक्त है जो शहर व गावों को जोड़ती है। संघर्ष कमिटी आन्दोलन को ओर भी मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों मे रेवाड़ी शहर में ’एक विशाल महिला पंचायत’ आयोजित करेगी और स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार से, उनके निवास स्थान रेवाड़ी मिलने जाएगी।
हरियाणा में शीतलहर से बढ़ी ठंड, 8 जिलों में कोहरा :पानीपत में कोल्ड-डे के हालात, दिन-रात के पारे में 4 डिग्री का अंतर
गुरुग्राम का ASI राजस्थान में तीन लाख रुपए लेते अरेस्टरूक्राइम ब्रांच में तैनात, रिमांड में परेशान नहीं करने के लिए मांगी रिश्वत, एसीबी ने पकड़ा
भिवानी में मकान की छत में घुसा कोबरा, घंटों तक दहशत में रहा परिवार सांप को रेस्क्यू करने में लगा पौना घंटा
फरीदाबाद में कपंनी सुपरवाइजर की मौत, रेल की चपेट में आया
घर से ड्यूटी के लिए निकला था, पुलिस बोली जांच जारी
यमुनानगर सड़क हादसे में युवक की मौत
पीजीआई ले जाते तोड़ा दम
चाचा के साथ घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज पहुंचेंगे फतेहाबाद
जिला कार्यकारिणी मीटिंग में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स