Haryana Abhitak News 06/06/23

एल.ए. स्कूल झज्जर के 15 बच्चों को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा विषय में शामिल होने के लिए मिला प्रशिस्त पत्र
एल.ए. स्कूल के 15 बच्चों की हुई ख्वाहिश पूरी
प्रधानमंत्री जी ने भेजी को पाती

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : परीक्षा पे चर्चा – में भीगीदारी पर प्रधानमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए स्नेहाशीष दिया। प्रशस्ति पत्र भेज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मान बढ़ाया। कहा, युवा पीढ़ी से जुड़ी है देश की आशाएं और आकांक्षाएं। इन बच्चों में दसवीं कक्षा से निखिल वत्स, हिमांशी, हिमानी, जिया, कक्षा ग्याहरवीं से चैतन्य, योगिता, सूरज लाढ़वाल, योगेश, सुनिधि, जतिन, लतिका, प्रियंका, वंदना स्वामी, लक्ष्य वर्मा, दीक्षा दहिया, दीक्षा, लक्ष्य शामिल रहे। इन बच्चों को मुख्य अतिथि भारती देशवाल ने अपने हाथों से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन बच्चों को आज स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने अपने हाथों से ये सर्टिफिकेट वितरित किए। स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर, एचओडी योगेश्वर कौशिक व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने अपनी ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बच्चों को अपना शुभाशीष प्रदान किया।

संत शिरोमणी कबीर साहेब की 626वीं जयंती के अवसर पर जीवीएम गल्र्स कॉलेज, सोनीपत स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए।
संत शिरोमणी कबीर साहेब की 626वीं जयंती के अवसर पर जीवीएम गल्र्स कॉलेज, सोनीपत स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सभागार में संबोधित करते हुए।
संत शिरोमणी कबीर साहेब की 626वीं जयंती के अवसर पर जीवीएम गल्र्स कॉलेज, सोनीपत स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को संत कबीरदास जी का चित्र भेंट करते हुए।

समाज में फैली बुराईयों का अंत कर संत कबीर साहेब द्वारा बताए रास्ते पर चलने से हो सकता है : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
चंडीगढ़, 06 जून (अभीतक) : संत शिरोमणी कबीर साहेब की 626वीं जयंती के अवसर पर जीवीएम गल्र्स कॉलेज, सोनीपत स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने जिला व प्रदेश वासियों को कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए संत कबीर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराईयों का अंत कर संत कबीर साहेब द्वारा बताए रास्ते पर चलना ही हमारे लिए उनके चरणों में सच्ची श्रद्घांजलि होगी। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने जीवन में हमेशा अपनी वाणी व दोहो के माध्यम से समाज में फैली छूआछूत, नशे तथा रूढीवादी प्रथाओं का विरोध किया। उन्होंने समाज को इन बुराईयों से दूर रहकर मिलजुल कर रहने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि आपसी भाईचारा ही मनुष्य को मजबूती के साथ आगे बढऩे में मदद करता है। राज्यपाल ने कहा कि कबीरदास न सिर्फ एक संत थे बल्कि वे एक महान विचारक और समाज सुधारक भी थे। कबीरदास हिन्दी साहित्य के ऐसे कवि थे जिन्होंने समाज में फैले आडंबरों को अपनी लेखनी के बलबूते पर उस पर कुठाराघात किया था। उन्होंने समाज को अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख भी दी हैं। कबीर जी के एक दोहे की व्याख्या करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें आज का कार्य आज ही पूरा करना चाहिए उसे कभी भी कल पर नहीं छोडऩा चाहिए, क्योंकि मनुष्य के जीवन में कल कभी नहीं आता। मनुष्य को अपने जीवन में आलस्य और लापरवाही का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जिस मनुष्य के पास श्रेष्ठ गुण है वहीं भगवान का स्वरूप है। राज्यपाल ने कहा कि देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी संत कबीरदास द्वारा दिखाए गए पथ पर आगे बढ़ते हुए सबका साथ-सबका विकास सोच के साथ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि उस व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा के साथ जोडकऱ उसको भी जीवन में आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कोरोना जैसी आपदा में कोई व्यक्ति भूखा न सोए इसके लिए फ्री में अनाज देने का कार्य किया और वो आज भी गरीब लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा गरीब लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रूपये तक फ्री ईलाज की सुविधा गरीब लोगों को मुहैया करवाई। ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके पास अपना घर नहीं था उन्हें पक्के घर बनाकर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू गई ऐसी और भी सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जो गरीब लोगों के उत्थान के लिए क्रियान्वित की जा रही हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उनके द्वारा किए जा रहे प्रदेश के सर्वांगीण चहुंमुखी विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे संत कबीरदास के एक सच्चे शिष्य हैं जो अंत्योदय उत्थान की भावना के साथ गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए 10 हजार 500 करोड़ रूपये खर्च किए गए है ताकि हमारा गरीब व पिछड़ा वर्ग भी तेजी व मजबूती के साथ आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत का विस्तारीकरण कर प्रदेश के गरीब लोगों के स्वास्थ्य ईलाज के लिए चिरायु योजना की शुरूआत की गई है। इसके साथ ही गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए भी हरियाणा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा अंत्योदय मेलों का आयोजन कर गरीब परिवारों को मौके पर ही योजनाओं का फायदा दिलवाया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का विकास नहीं हो सकता, क्योंकि एक महिला दो परिवारों को आगे ले जाने का कार्य करती है। इसलिए महिलाओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान करें तभी समाज का विकास संभव है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे सभी आज हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेकर जाएं। नशे की बुराई का अंत करने के लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को जागरूक करें ताकि वे इस बुराई से दूर रहकर सभ्य समाज का निर्माण कर सके। इस दौरान उन्होंने कबीर समाज में उत्कृष्ठ सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में झज्जर विधानसभा पर भाजपा के प्रत्याशी रहे डॉ0 राकेश मेहरा ने कहा कि -संत कबीर ने समाज में फैली बुराईयों व रूढीवादी प्रथाओं का अंत कर समाज सुधारक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे अध्यात्मिकता के प्रतीक भी थे, जिन्होंने अपनी वाणी से लोगों को परमात्मा के साथ जोडऩे का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वो पहले मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपने आवास का नाम भी संत कबीर कुटीर रखा, ताकि वो संत कबीर की वाणी के साथ हमेशा जुड़े रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थराणा ने कबीर समाज को संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं देेते हुए इतने कम समय में भव्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि हमने बचपन से ही कबीर के दोहों को सुना है और अपने जीवन में उतारा है। उन्होंने कबीर के एक दोहे की व्याख्या करते हुए कहा कि जब मनुष्य के जीवन में कोई परेशानी आ जाए तो उस परेशानी को अपने तक ही सीमित न रखकर हमेें अपने परिजनों और अपने साथियों के साथ शेयर करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हमारे मन पर जो बोझ होता है वो दूर हो जाता है। उन्होंने संत कबीरदास की वाणी को अपने जीवन में उतारने के लिए लोगों का आह्वान किया। हरियाणा सरकार में वाईस चेयरमैन रहे ललित बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो हम समाज में एक साथ मिलजुल कर और एक साथ बैठकर खाना खाते है ये सब संत कबीरदास की वाणी से समाज में फैली चेतना के कारण संभव हो सका है। क्योंकि पुराने समय में हमारे समाज में छूआछूत की बुराई थी, जिससे हमारा समाज संगठित होकर नहीं रह सका, लेकिन संत कबीरदास ने समाज को संगठित करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि अगर हम कबीर जी की एक भी वाणी को अपने जीवन में उतार ले तो हमारा पूरा जीवन सार्थक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को भी हमारे महापुरूषों और संतों के जीवन के बारे में जरूर पढऩा चाहिए, ताकि हम उनकी वाणी और शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाज उत्थान के लिए कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि संत कबीर जी ने हमेशा अपनी वाणी के माध्यम से समाज में प्रकाश फैलाने का कार्य किया। इस मौके पर राज्यपाल के ओएसडी अमरजीत सिंह, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विजेन्द्र बडगुज्जर, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यगण मीना नरवाल व रतनलाल बमनिया, तथा श्री माईराम कौशिक, राजेन्द्र कौशिक, जीवीएम गल्र्स कॉलेज संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के कुलपति डॉ. राजेन्द्र कुमार अनायत, रजिस्ट्रार सुरेश मेहरा, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र मदान, नरेश वर्मा, मुकेश बत्रा, हंसराज प्रधान, जगदीश चंद्र, बाल मुकुंद, सत्यवान, रमेश दीराज, मंगतराम, सुरेश मेहरा, सुनील कुमार, प्रो0 राकेश, डॉ0 बलबीर सिंह, मास्टर रविन्द्र, ईश्वर इंदौरा, रघुबीर डाबला, आनंद कटक, विनोद मोरवाल, सतनारायण मेहरा, अशोक बागड़ी, संदीप, प्रेम सिंह मोरवाल, रामकुमार मेहरा, आजाद मोहाना, पुष्पा, सुमित्रा, अशोक इंदौरा, शमशेर बमनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

झज्जर में भूकंप से फिर कांपी धरती
झज्जर, 06 जून (अभीतक) : भूकंप से धरती बार-बार कांप रही है और लोगों में दहशत भी बढ़ रही है। पिछले दिनों में देश में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार प्रात: काल हरियाणा में भूकंप आया। भूकंप की लोकेशन झज्जर रही। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। क्योंकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के झज्जर के पास मंगलवार सुबह सात बजकर दस मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई है।

भालगढ़ गांव के गुसांईं मन्दिर धाम में आयोजित भंडारे में शामिल हुए कांग्रेस नेता राजकुमार कटारिया
झज्जर, 06 जून (अभीतक) : झज्जर विधानसभा के बीड छुछकवास -भालगढ़ गांव के गुसांईं मन्दिर धाम में ग्राम सभा द्वारा बहुत भारी भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस नेता राजकुमार कटारिया विशेष रूप से शामिल रहे। राजकुमार कटारिया ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। छुछकवास के सरपंच महावीर यादव, डॉ. हरि सैनी व भारत वर्मा भी हमारे साथ भंडारे मे पहुंचे। ग्रामवासियों द्वारा राजकुमार कटारिया का पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

आमजन तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : डीसी
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दिशा कमेटी की वीसी उपरांत डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 06 जून (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दिशा कमेटी की वीडियो कान्फ्रेंस उपरांत डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति या परिवार तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने दिशा कमेटी की बैठक में अधिकारियों के साथ योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। डीसी ने बैठक में जनहित से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के साथ साथ मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का लाभ प्रदान करते हुए सभी पात्र परिवारों को स्वरोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएं। उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले रसोई गैस कनेक्शन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि कोई भी परिवार गैस कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाल डोरा से एक किलोमीटर के दायरे तक सभी घरों में बिजली कनेक्शन देने की संभावनाएं तलाशे। डीसी ने बैठक में योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे योजनाओं से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी करें,जिससे महत्वपूर्ण कार्यों को राज्य स्तरीय दिशा समिति में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि ड्राप आउट बच्चों को ट्रैक करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाए। डीसी ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मनरेगा, राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिरायु हरियाणा, ई-उपचार, राष्टï्रीय कृषि विकास योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या स्मृद्धि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीपीपी,लैंड रिकार्ड डिजिटलाईजेशन सहित अनेक कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा,सीईओ जिला परिषद डॉ सुभीता ढाका,डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, डीआईओ अमित बंसल,टीओ डॉ ईश्वर सिंह जाखड़, योगेश पराशर,एमई सुनील कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कैप्टन शक्ति सिंह डीसी झज्जर।

गांव गोच्छी में हरियाणा उदय कार्यक्रम को लेकर जिले का पहला जनंसवाद कार्यक्रम आज
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह सुनेंगे ग्रामीणों की जनसमस्याएं, मौके पर होगा समाधान
अगले दिन सुबह सात से आठ बजे तक चलेगा स्वच्छता अभियान

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : सामाजिक सद्ïभाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेशभर में हरियाणा उदय योजना के तहत कार्यक्रम शुरु किए गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार 7 जून को सुबह दस बजे से गांव गोच्छी में प्रशासनिक स्तर पर जिला का पहला जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह जिला के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संवाद करेंगे। सीटीएम परवेश कादियान ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गांव के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरु होगा। प्रात:कालीन सत्र में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और मौके पर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान को लेकर पंजीकरण डैस्क स्थापित किया जाएगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी लिखित शिकायत पंजीकृत करवा सकेंगे। गोच्छी के अतिरिक्त आस-पास के गांवों के लोग भी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इस अवसर पर युवा संसद, ग्राम संसद, डिबेट व अन्य प्रतियोगिताएं होगी। नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं पोषण आहार, जल संरक्षण, सडक़ सुरक्षा जैसे विषयों पर सेमिनार होगा। अधिकारियों का रात्रि ठहराव भी गांव में ही होगा। अगले दिन सुबह गांव में सात से आठ बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सीटीएम ने बताया कि समस्याओं की सुनवाई उपरांत डीसी के साथ अधिकारी गांव के सरकारी कार्यालयों, भवनों, तालाबों आदि का दौरा करेंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान व पौधरोपण भी होगा। गांव में शाम के समय होने वाले खेलों में भी अधिकारी भागीदार बनेंगे। खेलों उपरांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और अधिकारी रात्रि ठहराव गांव में ही करेंगे। कार्यक्रम के तहत डीसी कैप्टन शक्ति सिहं और पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन जन संवाद कार्यक्रम ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को मौके पर निदान करेंगे।

गांव खुड्डïन स्थित व्यायामशाला में योगाभ्यास के साथ ही पादहसतासन क्रिसा की जानकारी देते योग सहायक।

अंतरराष्टï्रीय योग दिवस : गांव खुड्डïन में ग्रामीणों को योग सहायक ने बताए पादहसतासन के फायदे
अंतरराष्टï्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पंजीकरण 17 जून तक

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृख्ंाला में अंतरराष्टï्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिदिन योगासनों का प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को अभ्यास कराते हुए उन्हें योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है,साथ ही ज्यादा से ज्यादा नागरिक योग दिवस का हिस्सा बनें,इसके लिए गुगल फार्म पर पंजीकरण कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हितेश कुमार ने मंगलवार को यहां बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म में प्रारंभ हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 जून निर्धारित की गई है। जिला आयुर्वेद अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह गांव खुड्डïन स्थित व्यायामशाला में योग सहायक विजेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को पादहसतासन का अर्थ समझाते हुए योग के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि इस आसन के अभ्यास मे हथेलियों को पैरों की तरफ़ नीचे ले जाया जाता है। इस आसन के अभ्यास को उत्तानासन भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पादहसतासन का अभ्यास करते समय सर्व प्रथम दोनों पैरों के बीच दो इंच की दूरी रखकर सीधा खड़ा हो जाए। धीरे-धीरे शवास को शरीर के अंदर खींचते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाना चाहिए। इस आसन का अभ्यास करते समय अपनी क्षमता के अनुसार झुकना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के रूप में प्रतिदिन एक योगासन का वर्णन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को आसन वृक्षासन का अभ्यास कराया गया है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ जिला वासियों का आहवान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा कार्यक्रम में सहभागी बनें। उन्होंने योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण का आहवान किया है।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

अब मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा 357 रुपए दैनिक मेहनताना
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने श्रमिकों के दैनिक वेतन में की बढ़ोतरी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की गई है। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपए मिलेंगे। इस आश्य की जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी की है। इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपए प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाते हुए मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए जाते हैं।

जीवी सीरीज के साथ अब सरकारी गाडिय़ों की अलग पहचान : डीसी
सभी विभागाध्यक्ष अपनी गाड़ी का नंबर ‘जीवी सीरीज में करवाएं कनवर्ट

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से सभी सरकारी वाहनों को यूनिक नंबर जारी किए जा रहे हैं, जिनमें पंजीकरण नंबर के बीच में ही ‘जीवी यानि गवर्नमेंट व्हीकल लिखा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी वाहनों की नंबर प्लेट नए सिरे से जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने जिला के सभी सरकारी विभागाध्यक्षों से आह्वान किया कि जिन विभागों ने अपनी सरकारी गाड़ी का नंबर ‘जीवी सीरीज में नहीं बदलवाया है वे अपने नंबर को शीघ्र ‘जीवी सीरीज में बदलवा लें ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। डीसी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों के सरकारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को जीवी सीरीज में कन्वर्ट कराने के लिए इन वाहनों के मूल दस्तावेज सम्बंधित एसडीएम कार्यालय अथवा आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन अब जीवी सीरीज में बदले जा रहे हैं। इसके लिए विभागों को वाहनों के बीमा संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद अथॉरिटी की ओर से नई सीरीज जीवी के नंबर जारी किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से सभी विभागों की सरकारी गाडिय़ों पर पंजीकरण के तहत अब जीवी सीरीज अलॉट की जा रही है। ऐसे में नए नम्बर अनुरूप मिले ‘जीवी सीरीज को नम्बर प्लेट पर लिखना अनिवार्य किया हुआ है। इससे सरकारी गाडिय़ों की पहचान नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर देखने से ही हो जाएगी। जिला भर के सभी विभागाध्यक्ष अपनी सरकारी गाड़ी के पुराने नम्बर को जीवी सीरीज में कन्वर्ट करवाना सुनिश्चित करें।

गर्मी की छुट्टियों में टेबलेट पर काम करने वाले 100 छात्र और 50 शिक्षकों को मिलेगा समर पीएल हीरो का खिताब
निदेशालय करेगा चयन विभाग ने बनाई विशेष प्लानिंग

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अधिगम योजना के तहत टेबलेट दिए गए हैं गर्मी की छुट्टियों में टेबलेट पर पी ए एल सॉफ्टवेयर में काम करने वाले 100 विद्यार्थी और 50 शिक्षकों को समर पीएल हीरो का खिताब से नवाजा जाएगा। जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने बताया कि टेबलेट के इस सॉफ्टवेयर में काम करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों शिक्षकों का चयन निदेशालय स्तर पर किया जाएगा निदेशालय में भेजी जाने वाली रिपोर्ट को चयन का आधार बनाया जाएगा। समर वेकेशन में टेबलेट पर विद्यार्थियों का काम सप्ताह में दो बार टेबलेट पर काम करना जरूरी है। शिक्षकों को सप्ताह में एक बार टेबलेट पर गृह कार्य देना होगा। टेबलेट पर कार्य देने के बाद ग्रुप में शेयर करना होगा । इनका मकसद यह बताया गया कि विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की रूचि टेबलेट पर पढ़ाई कराना है ।निदेशालय द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन कार्य आवंटित किया जाए। अभी तक शत प्रतिशत विद्यार्थी और शिक्षकों ई अधिगम को अपना ही नहीं पाए हैं। उनकी रूचि बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग में विशेष प्लानिंग बनाई है। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को 2 विभागों में बांटा है ए में शिक्षक शामिल किए गए हैं तथा बी में विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। शिक्षकों को प्रति सप्ताह प्रति विषय विद्यार्थियों को दो गृह कार्य देने हैं विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह प्रति विषय एक होमवर्क को पूरा करना है यह कार्य दूसरे प्रोजेक्ट से अलग रखे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के कोई अंक भी नहीं जोड़े जाएंगे। चैलेंज पूरा करने वाले चयनित 100 विद्यार्थियों को समर पीएल हीरो स्टूडेंट का खिताब दिया जाएगा।इसी तरह समर पी ए एल टीचर को भी यह सम्मान दिया जाएगा जिसमें 50 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से योजना के बारे में सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को पत्र भेज दिए गए हैं योजना में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस समर चैलेंज में भाग लेने का मौका मिले वही पढ़ाई भी सुचारू रूप से होगी। – राजेश खन्ना जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर

विश्व पर्यावरण दिवस : प्रकृति ही प्राथमिकता
रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्ड अटेली के गांव रामपुरा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संस्था वाइब्रेंट रामपुरा फाउंडेशन ने ग्रामीणों की सहायता से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष योगी प्रदीप निर्बाण ने बताया कि मनुष्य की प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता, प्रतिबद्धता और अनिवार्य जिम्मेदारी मानव जीवन की प्राथमिकता होना चाहिए और हमारी दिनचर्या प्रकृति को समर्पित हो क्योंकि पंच तत्वों से निर्मित मानव शरीर और प्रकृति का संबंध शाश्वत है। साथ ही इस वर्ष के थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान निकालना है के प्रति जागरूक करते हुए सभी को प्लास्टिक की जगह थैला प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से हठयोगी बुधराम, राजपाल, मास्टर बिशन शर्मा, राजकुमार रामपुरा, राकेश, मुनेश, संतलाल, हेमराज, नवीन, कुलदीप पर्यावरण मित्र, भीष्म, मोहित, नरेंद्र, आशीष, अभिषेक, प्रदीप, दीपक, भूपेंद्र पंच आदि गणमान्य लोग और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

बीजेपी नेता सतबीर सिंह एडवोकेट ने विभिन्न गांवों का किया दौरा
झज्जर, 06 जून (अभीतक) : मंगलवार को भारत रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष व बीजेपी नेता सतबीर सिंह एडवोकेट ने झज्जर हलके के गाँव बिठला, अम्बोली, भूरावास, साल्हावास, ढाणा, धनीरवास, लडायन, हमायुपुर, जमालपुर, अकहेड़ी मदनपुर, अमादल शाहपुर, मुंदसा का दौरा किया। बिठला में प्रदीप पूर्व सरपंच, अम्बोली में देवेंद्र, भूरावास में जय भगवान सरपंच, साल्हावास में ब्लॉक समिति चेयरमैन हुकम चन्द, धनिरवास से कर्मजीत एक्स सरपंच, ढाणा में पूर्ण सिंह मास्टर व ढाणा में दीपक के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

जरूरतमंद व्यक्तियों को दिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ : डीसी
डीसी इमरान रजा ने बैठक में अधिकारयों को दिए निर्देश
सकारात्मक दृष्टिïकोण अपनाते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें अधिकारी : इमरान रजा

रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने कार्य का निर्वहन करें और जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तालमेल व समन्वय से कार्य करें और जिला में लंबित विकास कार्यों को जल्द सिरे चढ़ाएं। डीसी इमरान रजा मंगलवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की राज्य स्तरीय दिशा समिति की वीसी उपरांत जिला के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक अविलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बिना किसी भेद भाव के सरकार की सभी योजनाओं लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समन्वय बनाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना का क्रियान्वयन करें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
डीसी ने बैठक में की इन योजनाओं की समीक्षा :
डीसी इमरान रजा ने विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों के साथ राष्टï्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हरियाणा सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मिल, डिजीटल इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राष्टï्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, शहरी व ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-हर खेत को पानी, सिंचाई योजनाओं, डाक विभाग से संबंधित योजनाओं, दीप दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्टï्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, श्यामा प्र्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एनसीएपी, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अनेक योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा की।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश सहित जिला के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

हरियाणा उदय अभियान में जनभागीदारी के साथ आयोजित की जाएं गतिविधियां व कार्यक्रम : डीसी
डीसी इमरान रजा ने हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ली अधिकारियों की बैठक
कार्यक्रमों में गांव के युवाओं सहित बुजुर्गों व महिलाओं को बनाएं भागीदार

रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रहे हरियाणा उदय अभियान के तहत अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ उन गतिविधियों व कार्यक्रमों को पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रमों को लेकर आमजन में अलग जोश व उत्साह नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में गांव के युवाओं सहित बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं की भागीदार भी सुनिश्चित की जाए। डीसी इमरान रजा मंगलवार को एसपी दीपक सहारण के साथ लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा उदय आऊटरीच कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत काल में आमजन तक शासन-प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने व हरियाणा सरकार की लोक हितैषी नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ पात्र नागरिकों के घर द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में ‘हरियाणा उदयÓ नाम से महत्वाकांक्षी जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की खेल व अन्य प्रतियोगिताएं जैसे पशुओं की रैंप वॉक, बुजुर्गों व महिलाओं की प्रतियोगिताएं, श्रमदान, जिला प्रशासन टीम व गांव की टीम की क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य सामाजिक व सामुहिक गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे समाज में एक संदेश भी जाए। डीसी ने कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम में रस्साकसी, हॉकी मैच व योग सहित अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा सका है। उन्होंने कहा कि सामाजिक लक्ष्य की प्राप्ति तथा लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हरियाणा उदय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के दौरान जागरूकता, जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के अलावा स्वच्छता, खेलकूद, पौधारोपण, सांस्कृतिक जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में एसपी दीपक सहारण ने अपने विचार रखते हुए नशा-मुक्ति, साइबर क्राइम जैसे जीवंत मुद्दों पर नुकड्डï नाटक, प्रतियोगिताएं व अन्य गतिविधियां आयोजित करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर हरियाणा उदय कार्यक्रम के प्रभारी एवं एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों व गतिविधियों बारे डीसी इमरान रजा को अवगत कराया और अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाना हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : एडीसी
कंवाली में आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
श्री पाटिल ने खेल प्रतियोगिता के दौरान युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

एडीसी ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नागरिकों से की पर्यावरण संरक्षण की अपील
रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग और आऊटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला के गांव कंवाली में मंगलवार को आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों से रूबरू हुए। एडीसी पाटिल ने सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर सुरक्षित, सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करने और जनता के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। एडीसी ने कहा कि लोगों को ऑनलाईन माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। सरकार की सभी योजनाएं परिवार पहचान -पत्र के साथ जोड़ी जा चुकी हैं, ऐसे में सभी नागरिक अपना परिवार पहचान-पत्र बनवाएं ताकि किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि आज मेहनत करने वाले बच्चों का समय है, जो बच्चे मेहनत करते हैं, उसको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं खेल प्रतियोगिता के दौरान एडीसी व ग्रामीणों ने रस्साकशी में हाथ आजमाए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
अधिकारियों व ग्रामीणों की टीम ने रस्साकशी में की जोर आजमाईस :
हरियाणा उदय कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों व ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पराजित करने के लिए पूरा दखमख लगाया। प्रतियोगिता को लेकर युवा उत्साहित नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों विशेषकर युवाओं से आह्वïान किया कि आप खेलों से भी नाम कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना जरूरी है ताकि हम स्वस्थ रहें। उन्होंन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़, रस्साकसी, योग आदि खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ में खुशीराम ने प्रथम बाबूलाल ने दूसरा व मांगे राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया। एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने प्रतिभागियों से परिचय लिया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बेटे बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की सामाजिक लक्ष्य की प्राप्ति तथा लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने की हरियाणा उदय कार्यक्रम की सराहना :
कंवाली गांव के ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार की आपसी भाईचारा व प्यार प्रेम बढ़ाने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से समाज में निश्चित तौर पर बदलाव आएगा, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ेगा। ग्रामीण जय सिंह खोला, पूर्व प्रचार्य रामचंद्र ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मनुष्य का मनोरंजन भी होता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के इस आउटरीच कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।
ये अधिकारी रहे मौजूद :
इस मौके पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, सचिव रैडक्रास महेश गुप्ता, चरण सिंह कोच सहित सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व ग्रामीण मौजूद रहे।

राज्य में 4508 लाख रुपए से अधिक की 5 बड़ी सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत : डा. बनवारी लाल
करनाल शहर में सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाओं को 1451 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा सुदृढ- डा. बनवारी लाल

रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल की अध्यक्षता मेें मंगलवार को आयोजित बैठक में राज्य में 4508 लाख रुपए से अधिक की 5 बड़ी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य आरम्भ किया जाएगा। जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अम्बाला शहर में टिम्बर मार्केट चौक नजदीक खेड़ा, आर्य नगर चौक नन्दी मोहल्ला से दक्षिण डिस्पोजल तक पुरानी सीवरेज व्यवस्था को सीआईपीपी तकनीक से मजबूत बनाया जाएगा जिस पर लगभग 1349.31 लाख रुपए की लागत आएगी। जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि करनाल शहर के 10 वार्डाे में सीवरेज प्रणाली को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसमें 425 आरसीसी के मैन हॉल बनाने के अलावा पानी के कनैक्शन किए जाएगें। इसके लिए लगभग 12037 मीटर लम्बी 200 एमएम की पाईप लाईन डाली जाएगी। इस पर लगभग 691.80 लाख रुपए की राशि खर्च किए जाएगें। उन्होंने कहा कि करनाल शहर में पेयजल के लिए 14 ट्यूबवेल एवं सबमर्सिबल पम्प सेट लगाने और पेयजल एवं सीवरेज के लिए नई पाईप लाईन के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर 759.60 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रकार करनाल शहर में सीवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर 1451 लाख रुपए से अधिक की लागत आएगी। डा. बनवारी लाल ने कहा कि महाग्राम योजना के तहत गांव सीसवाल में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर 1167.77 लाख रुपए खर्च किए जाएगें। सीसवाल में लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए पेयजल योजना पर पहले ही कार्य किया जा रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गांव कौल में सीवरेज लाइन एवं 2.50 एमएलडी के सीवरेज टीऊटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मैन पम्पिंग स्टेशन को चालू करने आदि के कार्य पर 540.89 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इन परियोजनाओं को आगामी माह में शुरू किया जाएगा।
पेयजल योजनाओं के लिए पाइप खरीद प्रक्रिया पूरी :
जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की राशि से पाईप खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने अधिकारियों को मेवात रैनीवेल परियोजना को जल्द पूरा करने और पिंजौर व मोरनी क्षेत्र की पेयजल समस्या का तुरंत प्रभाव से निदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेवाड़ी के इब्राहिम व बिशनुपर में जलघर का जल्द निर्माण करने लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए के सिंह, इंजीनियरिंग इन चीफ असीम खन्ना, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार, आर एस बेदी, शैलेन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार के 9 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहे समर्पित
पीआईबी चंडीगढ़ की ओर से रेवाड़ी में मीडिया कार्यशाला-वार्तालाप का हुआ आयोजन
एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल रहे वार्तालाप में मुख्यातिथि, पीआईबी के एडीजी राजेंद्र चौधरी ने की अध्यक्षता
एडीसी ने कहा-सकारात्मक गतिविधियों की जागरूकता में मीडिया की अहम भूमिका
एडीजी राजेन्द्र चौधरी बोले, मीडिया विकासात्मक पत्रकारिता पर रखे फोकस

रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : केंद्र सरकार के 9 साल-सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। विकासात्म्क रूप से आमजन तक को लाभांवित करने की दिशा में उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर प्रेस इंर्फोमेशन ब्यूरो चंडीगढ़ की ओर से मीडिया कार्यशाला के तहत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्तालाप में रेवाड़ी के एडीसी स्वप्रिल रङ्क्षव्रद पाटिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता पीआईबी चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक राजेन्द्र चौधरी ने की। कार्यशाला में एसडीएम बावल जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली बतौर विशिष्टï अतिथि उपस्थित रहे। वार्तालाप का उद्देश्य पीआईबी और जिला और उप जिला स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना था। एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने वार्तालाप के दौरान पीआईबी चंडीगढ़ के प्रयासों की सराहना की, जिसे उन्होंने मीडिया और सरकार के बीच संवाद के लिए सबसे अच्छा मंच करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते मीडिया सरकार की आंख और कान के रूप में कार्य करता है और जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियांवयन के संबंध में आवश्यक प्रतिक्रिया प्राप्त करने और चिंताओं को दूर करने के लिए इस तरह का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया दोधारी तलवार की तरह काम करता है और यह मीडिया पर निर्भर है कि वह सकारात्मक और विकासात्मक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाए या नहीं और मीडिया को रचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए खुद का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक गतिविधियों की जागरूकता में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने हाल ही में हरियाणा उदय आऊटरिच कार्यक्रम के बारे मेंभी विस्तार से जानकारी मीडिया के साथ सांझा की। वार्तालाप में अतिरिक्त महानिदेशक (क्षेत्र) पीआईबी चंडीगढ़ राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सूचना के प्रसार के लिए मीडिया सबसे शक्तिशाली साधन है। खोजी पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, मीडिया को विकास पत्रकारिता पर भी ध्यान देना चाहिए और जमीन से सफल और सकारात्मक कहानियों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्टिंग से पहले पत्रकारों के लिए मीडिया नैतिकता और आचार संहिता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं और आने वाले समय में यह क्षेत्र मीडिया के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की अधिक सक्रिय भागीदारी का गवाह बनेगा। इस अवसर पर श्री चौधरी ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के तहत विभिन्न योजनाओ पर एक प्रस्तुति पेश की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए, श्री चौधरी ने यह भी दोहराया कि पत्रकारों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा सांझा की गई जानकारी को बढ़ाना चाहिए और जनता के बीच विकास के संदेश को प्रसारित करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने पीआईबी फैक्ट चेक के बारे में भी बात की, जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी और अन्य संबद्ध मीडिया इकाइयों के कामकाज के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि विभाग फर्जी खबरों को नकारने में मदद कर सकता है। आज के समय में सोशल मीडिया के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, सोशल मीडिया अब सूचना प्रसार के लिए एक अत्यंत शक्तिशाली उपकरण है। हालांकि, हमें फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से सावधान रहना चाहिए और हमें केवल सत्यापित जानकारी ही साझा करनी चाहिए।
रिर्सोस पर्सन के रूप में वक्ताओं ने रखे विचार :
केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के जेएमसी विभाग के अध्यक्ष डा.अशोक शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही व्यावहारिक सत्र प्रस्तुत किया और कहा कि सोशल मीडिया मुख्यधारा के मीडिया के साथ दर्शकों के एकीकरण के माध्यम से सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रामाणिक जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाना चाहिए। डा. अशोक कुमार ने सूचना की गुणवत्ता पर जोर दिया, जिससे दुनिया के लिए गुणवत्तापूर्ण लोग और जागरूक नागरिक बन सकते हैं। केवल मीडिया साक्षर लोग ही फेक न्यूज और गलत सूचना के खिलाफ लड़ सकते हैं। विश्वसनीय और प्रामाणिक सूचना और मीडिया प्लेटफॉर्म ही लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रेवाड़ी दिनेश कुमार ने प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रयास की सराहना की और कहा कि ज्यादातर मीडिया घटनाओं के कवरेज में शामिल होने के विपरीत, आज पीआईबी ने उन्हें इवेंट का स्टार बनने का अवसर दिया है और ऐसा बेहतर समन्वय के लिए क्षेत्र में मीडिया कार्यशालाओं की नियमित रूप से मदद की जानी चाहिए। उन्होंने विभाग की ओर से लोक शैली में भतन पार्टी के माध्यम से ्रामीण परिवेश तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने बारे विस्तार से जानकारी दी। शिक्षा विभाग से डा.ज्योत्स्ना यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में बताया कि यह नीति 21वीं सदी के विद्यार्थियों के आकांक्षात्मक लक्ष्यों के साथ व्यावसायिक शिक्षा के सभी पहलुओं को संशोधित और नया रूप दे रही है। उप सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार ने वार्तालाप के दौरान रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण लोगों को संस्थागत प्रसव का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सीयू हरियाणा की डा. मोना शर्मा ने वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि मीडिया को पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए सतत विकास लक्ष्यों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर्यावरण दिवस 2023 का विषय है। चूंकि प्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है, इसलिए इसे हल करने के लिए एक वैश्विक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। अहमद खान, फील्ड प्रचार अधिकारी, पीआईबी चंडीगढ़ ने मीडिया और अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 65 से अधिक पत्रकारों ने कार्यशाला में भाग लिया और अपने अनुभव सांझा किए और विभिन्न मुद्दों पर इनपुट प्रदान किए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में पत्रकारों को जागरूक करने के लिए किया गया। तकनीकी सत्रों के बाद इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र हुआ। पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए, और रचनात्मक फ़ीडबैक प्रदान की। पत्रकारों ने कार्यशाला आयोजित करने के लिए पीआईबी को भी धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को दी जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी
केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बाल भवन में लगाई गई मल्टी मीडिया प्रदर्शनी
रेवाड़ी, 06 जून (अभीतक) : केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मंगलवार को शहर के बाल भवन में सरकार की योजनाओं को दर्शाती तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी लगाई गई। एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि स्कीम के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पर्यावरण संबंधी विषयों पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग छात्रों ने अपने विचारों को अभिव्यक्ति व्यक्त करते हुए पर्यावरण को बचाने संबंधी व उपयोग एकल उपयोग प्लास्टिक उत्पादों का बैन से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम देश के जागरूक नागरिक बन सकते हैं व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। गीत व नाटक पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ जानकारियां भी लोगों तक पहुंचाई गई व अपील की कि नए भारत के निर्माण में सब लोग आगे आएं और देश को नए आयाम व प्रगति पर लेकर जाएं। निबंध लेखन में निबंध लेखन में राज इंटरनेशनल स्कूल के पेरू जैन ने प्रथम, भारती ने दूसरा, नैतिक यादव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार तनीषा सैनी को दिया गया। एसडीएम ने निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश अरोड़ा ने प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

भाजपा व जेजेपी में जुबानी जंग से बढ़ रही तकरार
चंड़ीगढ़, 06 जून (अभीतक) : हरियाणा में भाजपा व जेजेपी में तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान का जवाब देते हुए भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि न तो मेरे पेट में दर्द है, न ही मैं डॉक्टर हूं। मेरा काम अपने पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। यदि जेजेपी ने सरकार को समर्थन दिया है तो कोई अहसान नहीं किया, बदले में उनके मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार चल रही है और निर्दलीय विधायक भी हमें समर्थन दे रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों बिप्लब देव ने उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी प्रेमलता को अगला विधायक बताया था। मौजूदा समय में उचाना सीट से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री है। उन्होंने 2019 के चुनावों में प्रेमलता को हराकर जीत हासिल की थी। इस बयान के बाद दुष्यंत भडक़ गए और उन्होंने बिप्लब देव के बयान पर जींद में ही पलटवार करते हुए अगला विधानसभा चुनाव उचाना सीट से ही लडऩे का ऐलान किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि 3-3 लोगों के पेट में दर्द था, लेकिन इसके बाद भी वह उचाना से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अब बिप्लब देव के बयान से सवाल खड़ा हो गया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं? इससे पहले रविवार को उचाना में हुए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जजपा पर जमकर निशाने साधे गए। जेजपी का नाम लिए बिना हिसार के भाजपा सांसद और बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आज सीधा नुकसान पार्टी को हो रहा है। आज हमारी राजनीतिक जमीन में कोई घुस रहा है। एक छोटा सा दल, जिसे कुछ विशेष जगह पर ही सीटें मिली, वह मौज ले रहा है। नेताओं-कार्यकर्ताओं के मन की बात है कि सरकार हमारी, राज हमारा, लेकिन उस राज को भोग कोई और रहा है। इसलिए स्पष्ट फैसला लिया जाए ताकि भविष्य में जो चुनौतियां आएंगी, उनका किस प्रकार से मुकाबला करना है, इसकी रणनीति बनाई जा सके।

2024 के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी में, बडे बदलाव भी संभव
नई दिल्ली, 06 जून (अभीतक) : 2024 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी मुख्यालय में मंथन जारी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई लोग मौजूद थे। इसको लेकर पिछले दो दिनों करीब 10 घंटे तक बैठक चली है। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन में खाली पदों को भरने, सरकार के 9 साल के चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्षों के बदलने को लेकर भी चर्चा की गई। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी बैठकें होंगी। कुछ महत्वपूर्ण राज्यों के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बी एल संतोष, महासचिव सुनील बंसल और उपाध्यक्ष सौदान सिंह मौजूद थे। सोमवार देर रात करीब चार घंटे और मंगलवार सुबह से करीब 5 घंटे से ज्यादा देर तक बैठक हुई। जानकरी अनुसार 2014 में चाय पर चर्चा को मिली सफलता के बाद अब बीजेपी टिफिन पर चर्चा के जरिए कार्यकर्ताओं से संवाद करने जा रही है। नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क कार्यक्रम के बहाने बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। बीजेपी ने अपने महा जनसंपर्क अभियान में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम को खास जगह दी है। पार्टी ने देशभर के 543 लोकसभा क्षेत्रों और लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्रों में टिफिन बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर ऐसी बैठक आयोजित होंगी। पार्टी के सभी सांसद और विधायकों के अलावा बीजेपी के चुनिंदा 250 नेताओं को टिफिन बैठक में शामिल किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

सीएम बनने की इच्छा सबकी, नाम हाईकमान करेगा तय : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 06 जून (अभीतक) : हरियाणा कांग्रेस की नेता और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह अजीब सी बात लगती है। जो अध्यक्ष होते हैं और वे जिस ओहदे पर होते हैं, हाईकमान की बात मानते हैं। प्रदेशाध्यक्ष को पता नहीं क्यों हुड्डा को सीएम बनाने की बात कह रहे हैं। यह विरोधाभास है। सीएम का नाम हाईकमान तय करेगा। सीएम बनने की इच्छा सबकी हो सकती है और ये नारे तो उनके समर्थक भी लगा रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के एक मंच सांझा करने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि यह वक्त बताएगा कि कब हम मंच पर इकट्ठा होंगे। जब वह प्रदेशाध्यक्ष थी तो उनका प्रयास हुड्डा को एक मंच पर लाने का रहा। अब केवल औपचारिकताएं होती हैं। सम्मान की राजनीति सब करते हैं। संगठन न बन पाना एक कमी है। उन्हें विश्वास है कि संगठन जल्दी बनना चाहिए। पूरे देशभर में संगठन बन रहे हैं, इसलिए बनने चाहिए। साथ ही रणदीप सुरजेवाला के 3 जून को जन्मदिन पर हिसार पार्टी कार्यालय न खोलने पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात नहीं है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेश पर ही वह चुनाव लड़ेंगी। 2024 के लिए हमारी तैयारी है। भाजपा वालों को आज हर जगह रोष का सामना करना पड़ता है। इनके झूठे वादे सबके सामने हैं। आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तालमेल न बैठने के कारण 27 अप्रैल 2022 को इस्तीफा दे दिया था। सैलजा से पहले अशोक तंवर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे। लेकिन उनका भी हुड्डा के साथ तालमेल नहीं बैठा। विधानसभा चुनाव 2019 में टिकट बंटवारे को लेकर तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी। तब कुमारी सैलजा को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। परंतु 3 साल में सैलजा भी संगठन नहीं खड़ा कर पाई। सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए हुड्डा खेमे के विधायक उनकी मीटिंग या कार्यक्रम में शामिल नहीं होते थे। हरियाणा कांग्रेस 2 गुटों में बंटी हुई है। पार्टी में मौजूदा समय में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सब पर हावी हैं, जबकि हुड्डा विरोधी गुट में कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कैप्टन अजय यादव जैसे नेता है। हुड्डा खेमे के विधायक और नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही अगला सीएम प्रोजेक्टर कर रहे हैं।

ताजा मौसम अपडेट
मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ था केवल उत्तरी हिस्से में छिटपुट बुंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। परन्तु दोपहर बाद एक बार फिर से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तेज़ गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है आने वाले 1 से 3 घण्टों के दौरान हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडग़ांव, मेवात, सोहना, तावडू, नूंह, मेवात, होडल, पलवल, फरीदाबाद और एनसीआर दिल्ली के आसपास में बादलवाही के बीच गरज़-चमक व तेज़ गति से हवाएं अंधड़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना बन रही है इसके साथ मध्य और पूर्वी हरियाणा के हिस्सों में भी गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल

एसपी डॉ अर्पित जैन

एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन ने किए किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पुलिस वैरिफिकेशन करवाने के निर्देश
औद्योगिक इकाइयों, निजी गोदामों व संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों व पेइंगगैस्ट की पुलिस वैरिफिकेशन करवाना अत्यंत आवश्यक

झज्जर, 06 जून (अभीतक) : जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को मद्देनजर रखते हुए झज्जर जिला में कहीं पर भी निवास करने वाले किरायेदारों, घरेलू नौकरों, पेइंगगैस्ट तथा औद्योगिक इकाइयों, निजी गोदामों व संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पुलिस वैरिफिकेशन करवाना अत्यंत जरूरी किया गया है। फैक्ट्रियों तथा वेयर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों व किरायेदारों की पुलिस तस्दीक के संबंध में एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा सभी थाना प्रबंधको को जरूरी दिशा निर्देश किए गए हैं। जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा सभी किरायेदारों, पेइंग गैस्ट व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के दिशा निर्देश किए गए हैं। जिला उपायुक्त झज्जर द्वारा जारी किए गए धारा 144 के दिशा निर्देशों के तहत जिला में निवास करने वाले सभी किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पुलिस तस्दीक करवाना जरूरी किया गया है। पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के आदेशों की अवहेलना करने पर धारा 188 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसपी द्वारा जिला में स्थित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों तथा किरायेदारों की वेरिफिकेशन के संबंध में सभी जिला निवासियों से जिनके घर में किराएदार रहते हैं या घरेलू नौकर कार्यरत है, उन सभी की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए। किरायेदारों व घरेलू नौकरों का जानबूझकर पुलिस सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के सम्बन्ध में सभी थाना प्रबंधकों को दिशा निर्देश किए गए हैं। सभी थाना प्रबंधको व चौकी प्रभारियों को जिला के विभिन्न स्थानों पर वेयर हाउस, फैक्ट्री या अन्य निजी संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों की पुलिस तस्दीक करवाने तथा रेहड़ी/फड़ी लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान की तस्दीक करने व पर्चा अजनबी काटने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आमजन की सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए संदिग्ध एवं असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मध्येनजर पूरे जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पहचान की तस्दीक करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। एसपी डॉ अर्पित जैन ने सभी थाना प्रबंधकों को थाना व चौकी स्तर पर संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिला में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना अथवा शांति भंग ना हो इसके लिए विशेष सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच करने के कड़े दिशा निर्देश किए गए हैं। किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पहचान को पुख्ता करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी के लिए झज्जर व बहादुरगढ़ एरिया मे विशेष सतर्कता रखने के निर्देश किए गए हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा रेहड़ी/फड़ी लगाने वाले सदिग्ध व्यक्तियों की पहचान से सम्बन्धित कागजात की बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी। सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों की अलग अलग टीमों द्वारा अपने अपने एरिया के शहरी एवं देहात के एरिया में लगातार जागरूकता व सर्च अभियान चलाया जाएगा। एसपी द्वारा जिला की आम जनता से कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया कि मकान मालिकों द्वारा किरायेदार अथवा नौकर आदि रखते समय लापरवाही बरती जाती है। विभिन्न स्थानों पर ऐसी अनेक आपराधिक घटनाएं सामने आई है, जिसे किरायेदार व नौकरों ने अंजाम दिया है। झज्जर जिला में किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना ना हो, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन इस दिशा में कोई ढील नहीं छोडऩा चाहता। उन्होंने कहा कि जो भी मकान मालिक व पीजी संचालक अपने घर-पीजी में किरायेदार, नौकर व पेइंग गेस्ट रखते हैं, उन्हें उनकी खुद भी पूर्ण जांच करनी चाहिए ओर पुलिस से भी जांच करानी होगी। किरायेदारों व घरेलू नौकरों के संदर्भ में नाम व स्थाई पते सहित व्यवसाय, इससे पूर्व कहां रहते थे तथा उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है आदि की जानकारी जरूर प्राप्त करें। अपने नजदीकी थाना से अथवा ऑनलाइन पुलिस से सत्यापन करवाएं। जानबूझकर किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन ना कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किरायेदार व घरेलु नौकर का पुलिस सत्यापन कराना एक जरूरी कर्तव्य है। किसी अनजान व्यक्ति को अपना घर किराए पर देते हैं, या किसी अनजान व्यक्ति को अपने घरेलू काम करने के लिए नौकरी पर रखते हैं। तो उसके लिए सभी को पहले उसका अपने नजदीकी पुलिस थाना में सत्यापन कराना आवश्यक है। वैरिफिकेशन करवाने से पता चल जाएगा कि किराएदार अथवा घरेलू नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी या किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति तो नहीं है। पुलिस वैरिफिकेशन कराने से इस बात की जानकारी का पता लग जाता है कि, नौकर या किरायेदार कौन है और कहां का है। यदि अपने घरेलू कर्मचारी या किरायेदार का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराते हैं तो उसके लिए भविष्य में किराएदार या नौकर द्वारा किए गए गैर कानूनी अपराध के लिए सजा भी हो सकती है। किसी प्रकार की अनहोनी घटनाओं को होने से पहले ही रोकने के लिए अनजान व्यक्ति का पुलिस वैरिफिकेशन करना अनिवार्य किया गया। किराएदार या घरेलू नौकर का अपने नजदीकी थाना से अथवा ऑनलाइन पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

सट्टा खाईवाली करते दो आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 06 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को काबू किया गया। थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया गया। थाना मे तैनात मुख्य सिपाही मनजीत की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते झज्जर रोड बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदन निवासी जटिया मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर की गई। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2950 रुपए नगद व सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। वहीं मुख्य सिपाही मनजीत की टीम द्वारा सब्जी मंडी के सामने से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवेश निवासी नयागांव के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3040 रूपये नगद व सट्टा पर्ची बरामद हुई। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 06 जून (अभीतक) : पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना प्रबंधक शहर झज्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉॅ. अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकडऩे के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना की एक टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा थाना शहर झज्जर के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी सिसाना जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डॉक्टर अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक झज्जर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *