


https://www.facebook.com/share/v/1BLK5d511o
https://www.facebook.com/share/v/14fJrFPTZW6




विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हर वर्ष की भांति इस बार भी 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत व श्रेष्ठ रहा
झज्जर, 13 मई, अभीतक: बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हर वर्ष की भांति इस बार भी 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत व श्रेष्ठ रहा। इसमें 53 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसमें सभी बच्चे उत्तीर्ण रहे, 18 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। बाकि सभी बच्चे 70 प्रतिशत अंक से ऊपर लेकर उत्तीर्ण रहे विज्ञान संकाय की छात्रा प्रिया पुत्री श्री मैनपाल ने 94.06 अंक लेकर विद्यालय की में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कला संकाय में साधना पुत्री श्री धीरज ने 92 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय मे प्रथम स्थान हासिल किया। इस खुशी के पावन अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं और मैनेजमेंट के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रबंधक मेरिट प्राप्त स्थान सभी छात्रों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह सब कुछ बच्चों व स्टाफ की मेहनत का ही परिणाम है। अंत में प्रबंधक ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


इंडो अमेरिकन स्कूल का कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
झज्जर, 13 मई, अभीतक: इंडो अमेरिकन स्कूल में आज कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। इस वर्ष विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और समर्पण से शानदार सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में जश्न का वातावरण बन गया, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत सराहनीय रहा। कुल 51 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। आर्ट्स की छात्रा वंदना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी मेहनत व लगन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं साइंस के छात्र रुद्र ने 94.2ः अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स की छात्रा अन्नू ने 92.2ः अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त आर्ट्स की छात्रा इशिका ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन सभी विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय में बल्कि पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनके इस शानदार प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है कि वे भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा जाता है। परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे गुब्बारे, बधाई संदेशों से सजे पोस्टर और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को दर्शाते हुए बोर्ड पूरे वातावरण को उल्लासमय बना रहे थे। हर ओर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दे रही थी। शिक्षकगण भी विद्यार्थियों की सफलता पर अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस शानदार परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। पूरे वर्ष विद्यालय में नियमित कक्षाएं, अतिरिक्त अभ्यास सत्र, संदेह समाधान कक्षाएं और समय-समय पर आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया गया। शिक्षकों ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर ध्यान दिया और उन्हें उनकी कमजोरियों को सुधारने में सहायता प्रदान की। विद्यालय में आयोजित विशेष मार्गदर्शन सत्रों और मोटिवेशनल गतिविधियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, परीक्षा की तैयारी के सही तरीके और तनाव से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। इन सभी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस वर्ष के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है। विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। वंदना ने बताया कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें यह सफलता दिलाई। वहीं रुद्र ने कहा कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास उनकी सफलता की कुंजी रहे। अनु ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा कि अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इशिका ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित मेहनत और आत्मविश्वास से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। विद्यालय में इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस सभा में सफल विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया गया और उनके अनुभव साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक ठपरमदकमत ज्ञंकलंद ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के समग्र विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के परिणाम यह दर्शाते हैं कि यदि विद्यार्थी सही दिशा में मेहनत करें और उन्हें उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस अवसर पर सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही इस सफलता का मुख्य आधार है। साथ ही, अभिभावकों का सहयोग भी इस यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने अपने बच्चों को हर कदम पर प्रोत्साहित किया।




सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर छाया एल. ए. स्कूल
झज्जर, 13 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने सी.बी.एस.ई.द्वारा घोषित बाहरवीं कक्षा के परिणामों में दिया धमाकेदार रिजल्ट। आर्ट्स स्ट्रीम में छात्रा रिद्धि नें 96.4:,स्नेहा ने 96.2, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रांजलि ने 96.4℅, साइंस स्टीम में निकिता ने 91.4: से टाॅप किया। कनिका, रूपांशु, हर्षिता, निकिता, मनीषा ने 90: से अधिक मार्क्स प्राप्त किए। संस्था प्रबंधक के.एम.डागर व प्राचार्या निधि कादयान ने बताया तीनों स्ट्रीम में 76 बच्चों में से 38 बच्चों मैरिट ने अपना स्थान बनाया। बाहरवीं की तीनों स्ट्रीम में शत-प्रतिशत विधार्थी पास हुए। इस बेहतरीन परिणामों को देखकर सभी के चहरे खिल उठे। इस सुनहरी सफलता पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया व उनके अभिभावकों , अध्यापकों को बधाई दी। सभी बच्चों को बधाई देते हुए अपने हाथों से मिठाईयां वितरित की। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, डीपीई अमित लोहचब ने बच्चों के साथ मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया। अध्यापकों ने स्कूल में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।





एच.डी. स्कूल बिरोहड़ का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
97.8 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय से प्राची महला सुपुत्री श्री नरेश गांव सांतौर ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया
झज्जर, 13 मई, अभीतक: आज सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के 91 बच्चों ने परीक्षा दी थी। स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। 97.8 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय से प्राची महला सुपुत्री श्री नरेश गांव सांतौर ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि प्राची ने संगीत विषय में 100, इतिहास में 99, हिन्दी एवं राजनीति शास्त्र में 97 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर श्रुति सुपुत्री श्री धर्मेन्द्र गांव बिरोहड़ ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। श्रुति ने इतिहास में 100, राजनीति शास्त्र में 97, हिन्दी एवं अंग्रेजी में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रिया सुपुत्री श्री राजकुमार गांव बिरोहड़ ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अमित सुपुत्र श्री मंजीत गांव बिरोहड़ ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंजीत ने गणित में 99,ं भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान एवं कंप्युटर में 94 अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय मंे अनुज सुपुत्र श्री सुभाष गांव महराणा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित ने बिजनैस स्टैडिज व अकाउंटेंसी मे 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परिणाम की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास व उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 30 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। विशेष रुप से इतिहास में 100, संगीत में 100, गणित में 99, अंग्रेजी में 99, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 94, हिन्दी में 97, राजनीति शास्त्र मे ं97, जीव विज्ञान में 95 आर्थिक शास्त्र में 98 अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय की तरफ से 11000ध्- रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि बच्चों ने पिछले वर्ष का विद्यालय रिकार्ड तोड़ते हुए कला संकाय में अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है और विद्यालय प्रबंधन समीति बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। इस जोरदार परीक्षा परिणाम पर स्कूल प्रबंधन समीति बलराज फौगाट, बलजीत नेहरा, सुरेन्द्र फौगाट एवं रमेश गुलिया ने समस्त अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को हार्दिक बधाई दी एवं परीक्षा परिणाम का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावक का सहयोग एवं अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिया।






दूबलधन कॉलेज शिक्षा-सुधार समारोह की तैयारियां जोरों पर
झज्जर, 13 मई, अभीतक: जिले के दूबलधन कॉलेज में आयोजित होने वाले शिक्षा-सुधार समारोह में आयोजको को बड़ी सफलता तब हाथ लगी, जब राई की विधायक कृष्णा गहलोत ने भी इस समारोह में आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, वही गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादयान ने इस सम्मान समारोह में पधारने की पहले ही हरी झंडी दे दी थी। शिक्षा-सुधार समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को शिक्षा-रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा और देवेंद्र कादयान विधायक व कृष्णा गहलोत पूर्व मंत्री को भी सर्व समाज सम्मानित करेगा। समारोह की तैयारी हर दहलीज तक पहुंच गई है, आम आदमी ने भी इसके प्रचार की कमान संभाल ली है।भाजपा का जिले से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। वही सामाजिक संगठनो जैसे अंबेडकर सेवा समिति दूबलधन, स्वतंत्रता सेनानी ललती राम सेवा ट्रस्ट, बाबा मोहनदास सेवा समिति, बाबा श्याम सेवा समिति माजरा अपने भक्तों व स्रद्धालुओ को समारोह में शामिल होने के निर्देश दे दिए हैं, वहीं शिक्षा सुधार समिति के कार्यकर्ता लोगों को समारोह में पंहुचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।महंत राजेंद्र दास ने आशीर्वाद देकर इस समारोह को संजीवनी प्रदान की है।बेरी नगर-पालिका के प्रधान देवेंद्र कादयान उर्फ बिल्लू ने भी अपना समर्थन देकर इस सुधार समारोह के को भव्य बनाने के लिए तन मन धन समर्पित करने का आश्वासन दिया है। इस प्रकार सत्संग भजन-मंडलियो, महिला चर्चास्थलो पर समारोह की चर्चाएं चल पड़ी है तथा लोग 22 मई की त्यौहार की तरह बाट देख रहे हैं। क्योंकि कॉलेज का स्नातकोत्तर दर्जा विस्तारित किया गया है। वही विज्ञान और कंप्यूटर की पढ़ाई को मंजूरी दे दी गई है।दूबलधन की जाल वाली चैपाल मे चैधरी सुरजमल की अध्यक्षता में पंचायत हुई जिसमें सर्वसम्मति से इस सुधार समारोह हर घर से आदमी पंहुचाने का निर्णय लिया गया। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के छात्र-छात्राएं भी लोगों को इस समारोह में पहुंचने के लिए प्रेरित करते घूम रहे हैं। वे युवाओं की इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। सोनीपत के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादयान चिमनी निवासी ने भी इस समारोह में तन मन धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया है तथा वे समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह स्थल की तैयारी को भी अंतिम रूप दिया गया है। युवाओं में इसका करेज इस कदर छा गया है कि वह इससे संबंधित स्टेटस भी अपने सोशल मीडिया अकाउंटो पर लगाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी समिती दूबलधन ने इस समारोह के आयोजन से लेकर प्रबंधन में बढ़ चढकर भाग लेने का निर्णय लिया। हजारों महिलाओ व युवाओ ने इसके प्रबंधन में शामिल होने की स्वेच्छा जाहिर की है।यह आयोजन शिक्षा सुधार के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।



NDA की अभूतपूर्व जीत के बाद सीबीएसई 12वीं में संस्कारम ग्रुप का महा-धमाका
खातीवास से गरिमा और पटौदा से विवेक बने संकाय टॉपर, स्कूल में जश्न का माहौल
झज्जर, 13 मई, अभीतक: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में देश भर में अपना परचम लहराने के तुरंत बाद, संस्कारम पब्लिक स्कूल (खातीवास) और संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल (पाटौदा) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी सफलता की नई इभारत लिख दी है। संस्कारम ग्रुप की दोनों शाखाओं के विद्यार्थियों ने एनडीए में अपने दबदबे के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं में भी अपनी मेधा सिद्ध की है। संस्कारम खातीवास शाखा में आर्ट्स संकाय में गरिमा ने 97.2ः अंकों के साथ पूरे विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान संकाय में प्रियांशी ने 96.8ः और वाणिज्य संकाय में कविश राठी ने 94.4ः अंक प्राप्त किए। इसी कड़ी में संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल, पटौदा का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा, जहाँ कुल 57 विद्यार्थियों में से नॉन-मेडिकल संकाय में विवेक (सुपुत्र धीरज) ने 95ः अंक लेकर श्रेष्ठता साबित की। पटौदा शाखा में कुल 6 विद्यार्थियों ने 90ः से अधिक, 12 ने 85ः से अधिक और 17 विद्यार्थियों ने 80ः से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सामूहिक रूप से खातीवास शाखा के 39 विद्यार्थियों ने 90ः से अधिक और 145 विद्यार्थियों ने 80ः से अधिक अंक हासिल किए, जिनमें स्टार परफॉर्मर्स गरिमा (97.2ः), अंशिका (96.2ः), सायना (96ः), प्रियांशी (96.8ः), दिव्या (95.4ः), नविता (95ः), विधि (94.4ः) और कविश (94.4ः) के नाम प्रमुख हैं। इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने दोनों शाखाओं के विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कारम का संकल्प विद्यार्थियों को श्ज्ञान के साथ साहसश् प्रदान करना है ताकि वे एनडीए से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तक हर चुनौती को अपनी मुट्ठी में कर सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये बच्चे केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि भविष्य के वे श्ग्लोबल लीडर्सश् हैं जो अपनी ष्जीतने की भूखष् से सफलता के नए शिखर छुएंगे। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच इस समय उत्सव का माहौल है, जो यह दर्शाता है कि अटूट विश्वास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



खरीफ फसलों पर एमएसपी की बढ़ोतरी मोदी सरकार का किसान हितैषी निर्णय: धनखड़
पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज चैहान का जताया आभार
सीजन में बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा
झज्जर, 13 मई, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने का किसान हितैषी निर्णय लिया है। अब सरकार इन फसलों को किसानों से पहले के मुकाबले ज्यादा ऊंचे दामों पर खरीदेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चैहान का किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फसल की बिजाई से पहले ही एमएसपी की घोषणा होने से किसान ज्यादा लाभ देने वाली फसलों की बिजाई कर सकेंगे।
किसानों को मोदी सरकार का तोहफा बोले धनखड़
पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद से किसानों के हित में एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने किसानों के लिए बीज से बाजार तक की व्यवस्था किसानों के पक्ष की है। धनखड़ ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम और कम से कम 50 प्रतिशत लाभ मिले, इसके लिए 2019 में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया था कि फसल की कुल लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी दिया जाएगा।
किन फसलों पर कितना बढ़ा एमएसपी
धनखड़ ने बताया कि श्खरीफ फसलों के बारे में आज के फैसले में सभी मुख्य खरीफ फसलों के लिए लागत प्लस 50 प्रतिशत लाभ या उससे भी ज्यादा पर एमएसपी तय किया गया है। इस पूरे फैसले से किसानों को कुल लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपये का लाभ होगा। किसान बंधु धनखड़ ने कहा कि खरीफ सीजन में बाजरा 2900 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी सौगात है। धान 2,441 रुपए,धान ग्रेड ए 2461, मक्का 2,410, बाजरा 2,900, रागी 5205, मूंग 8780, अरहर 8450 और उड़द 8200 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी स उन्होंने कहा कि एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी 622 रुपये प्रति क्विंटल, कपास 557 रुपये प्रति क्विंटल, नाइजरसीड 515 रुपये प्रति क्विंटल और तिल 500 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी की बढ़ोतरी की गई है। मुनाफा मूंग के भाव में 61 प्रतिशत को बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद बाजरा और मक्का की 56 प्रतिशत और अरहर की 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।




जनता जनार्दन भाजपा को अर्श और कांग्रेस को फर्श पर लाई: धनखड़
मोदी और नायब सरकार की नीतियों पर जनता जनार्दन ने फिर विश्वास जताया – बोले धनखड़
सांपला को अपना गढ़ कहने वालों को भी जनता ने दिया करारा जवाब
राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, विजेताओं को दी बधाई
झज्जर, 13 मई, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की एकतरफा जीत पर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए विजेता उम्मीदवारों को बधाई दी है। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा की नीति और मोदी – नायब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर फिर से अपनी मुहर लगा दी है। सोनीपत, रेवाड़ी, अंबाला, पंचकुला, धारूहेड़ा, सांपला निकायों सहित उपचुनाव में भाजपा की बड़ी विजय हुई है। धनखड़ ने कहा कि जनता जनार्दन सब देख रही और अनुभव कर रही है कि किस तरह देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेता बयानबाजी कर रहे हैं। इनका जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता ने समझदारी से निर्णय लेते हुए भाजपा को सेवा का अवसर दिया है।
सांपला को अपना गढ़ कहने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब – बोले धनखड़’
धनखड़ ने कहा कि सांपला नगरपालिका में भाजपा की जीत से तय हो गया कि अब कांग्रेसी इस क्षेत्र को अपना गढ़ कहना छोड़ देंगे । सांपला की जनता ने बता दिया है कि काम को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। कांग्रेस के नेता झूठ का सहारा लेते थे, अब जनता ने करारा जवाब देते हुए कह दिया है कि अब कांग्रेस की झूठ नहीं चलेगी। भाजपा का काम चलेगा और हम भी मोदी जी के साथ चलेंगे।


वोकल फॉर लोकल अपनाए ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा हो सके सुगम: दीपक अग्रवाल तौला
स्वदेशी अपनाओ,स्वदेशी बनाओ,सिर्फ नारा नहीं बल्कि राष्ट्रहित में है सार्थक कदम: तौला
हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी को अपनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं को करे अपनी दिनचर्या में शामिल: दीपक अग्रवाल तौला
भिवानी, 13 मई, अभीतक: देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए आह्वान वोकल फॉर लोकल को बनाए जनांदोलन। भाजपा वरिष्ठ नेता व जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए आह्वान वोकल फॉर लोकल को जनांदोलन बनाते हुए सभी व्यापारी बंधुओ व आमजन से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर व अपनी दिनचर्या में शामिल करे ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा व राष्ट्रहित में आपका योगदान सार्थक कदम बन सके। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कुछ महीने पहले भी घर घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी अभियान में शामिल होने व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीपी लगाने का आह्वान किया था। इस अभियान को तेज गति देते हुए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बनाओ पर अनेकों कार्यक्रमों के तहत आमजन को जागरूक किया था व निरंतर प्रयास किए जा रहे है ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी का सहयोग प्राप्त हो सके। समाजसेवी दीपक अग्रवाल तौला ने कहा आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया,मेड इन इंडिया ,स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ सिर्फ नारे मात्र नहीं है बल्कि नए भारत की एक अलग पहचान बनकर उभरेगा। वोकल फॉर लोकल से छोटे छोटे मध्यम उद्योगों को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं देश की अर्थव्यवस्था पहले से अधिक मजबूत भी होगी। जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा समय समय पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है ताकि आमजन की दिनचर्या में बदलाव आ सके। प्रदेश के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के आह्वान,व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील जीवराज सिंघी के नेतृत्व व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल के मार्गदर्शन में समय समय पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर घर घर स्वदेशी- हर घर स्वदेशी की डीपी व व्यक्तिगत रूप से मिलकर व्यापारी बंधुओ व आमजन को उनके द्वारा जागरूक किया जा रहा है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाने में वोकल फॉर लोकल एक सशक्त नारा बन सके। वरिष्ठ भाजपा नेता ने वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए आज घरेलू सामान की खरीदारी कर आमजन को जागरूक करते हुए निवेदन किया कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा 2047 में अमूल्य योगदान मिल सके।




भिवानी के प्रसिद्ध श्विनोद चाट भंडारश् में भड़की आग, सुरक्षा इंतजामों ने टाला बड़ा हादसा’
भिवानी, 13 मई, अभीतक: स्थानीय रोहतक गेट स्थित शहर के मशहूर श्विनोद चाट भंडारश् में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि रेस्टोरेंट संचालक की दूरदर्शिता और वहां मौजूद अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रेस्टोरेंट स्टाफ ने बिना पैनिक हुए परिसर में मौजूद फायर एक्सटिंगुइशर (अग्निशमन यंत्रों) का इस्तेमाल शुरू कर दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के चलते आग पर चंद मिनटों में ही पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है। घटना शहर के अन्य व्यापारिक संस्थानों के लिए एक सीख है कि कैसे सुरक्षा उपकरण संकट के समय श्लाइफ सेवरश् साबित हो सकते हैं। विनोद चाट भंडार में सुरक्षा मानकों का पालन होने की वजह से आज एक बड़ी अनहोनी टल गई।
दिल्ली: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है
आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक
आज हरियाणा में तीनों मेयर पार्टी के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं, रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमकों बड़े मार्जिन से जीत मिली
विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं
विपक्ष बताएं कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया,किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया
पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा हैं
सीआईए-2 बहादुरगढ़ का नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा, अफीम सप्लायर सहित ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी, राजस्थान से जुड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा’
बहादुरगढ़, 13 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए 2 बहादुरगढ़ की टीम ने अफीम तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले पदार्थ के सप्लायर तथा ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में मामले की जानकारी देते हुए सीआईए 2 बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र से 1 किलो 895 ग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार की पुलिस टीम ने उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया माननीय अदालत के आदेश अनुसार एक आरोपी को जेल भेज दिया गया वहीं दूसरे आरोपी सुरेश से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि बरामद अफीम राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सप्लायर की तलाश शुरू की और तकनीकी जांच व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मुकेश निवासी गांव छापरी, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान को काबू करने में सफलता हासिल की।जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश पर राजस्थान पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड समाप्त होने पर आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।






यातायात पुलिस द्वारा हैवी वाहन ट्रेनिंग पर आए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व नशा के दुष्परिणाम की दी गई जानकारी’
बहादुरगढ़, 13 मई, अभीतक: आईडीटीआर बहादुरगढ़ में हैवी वाहन की ट्रेनिंग पर आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों व नशा के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस बहादुरगढ़ के निरीक्षक सतीश कुमार ने आईडीटीआर बहादुरगढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हैवी वाहनो की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों और नशे के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके अलावा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करना और वाहन को निर्धारित लेन में चलाना अनिवार्य है।उन्होंने हैवी वाहन की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को विशेष सावधानियों के बारे में भी बताया। हैवी वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वजन के कारण वाहन को रोकने में समय लगता है। ओवरटेक करते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और जल्दबाजी न करें। यात्रा से पूर्व वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट और इंडिकेटर की जांच अवश्य करें। आगे बताते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे शरीर को नहीं हमारे परिवार को भी अंधकार की ओर ले जाता है। जो लोग नशा करते हैं यह हमारे आसपास करते हैं उन्हें नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएं। तभी हम नशा मुक्त समाज बना सकते हैं। और उन्हें इनकी पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई।

पाहसौर हत्या मामले का झज्जर पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार’
आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर खेतों में फेंका था शव, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई’
बादली, 13 मई, अभीतक: झज्जर जिले के गांव पाहसौर के पास खेतों में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन पर बादली थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बादली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव पाहसौर के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान विकास उर्फ विकी निवासी बेरी के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता जयशिव पुत्र बुधराम निवासी बेरी ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले करीब एक महीने से गांव पाहसौर के पास स्थित एक वेयरहाउस में काम करता था। 12 मई को वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव खेतों में पड़ा मिला है।मामले की गंभीरता को देखते हुए बादली थाना पुलिस ने तुरंत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक की कंपनी में काम करने वाले प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बादली तथा अमन पुत्र अशोक निवासी गांव एमपी माजरा ने आपसी लड़ाई-झगड़े की रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को कल अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, 15-16 मई को प्रदेशभर में होगी दो दिवसीय हड़ताल: सीटू’
सफाई कर्मियों का जमकर शोषण और उपेक्षा कर रही है सरकार: सीटू
झज्जर, 13 मई, अभीतक: यह निर्णय आज कर्मचारी भवन रोहतक में आयोजित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की राज्य स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग में लिया गया। कार्यकर्ता मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान बसाऊराम ने की तथा संचालन उपमहासचिव देवीराम में किया। कार्यकर्ता बैठक में वक्ताओं ने हरियाणा सरकार की दलित और कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार बात अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के उत्थान का करती है और सेवा बड़े पूंजीपति और ठेकेदारों की कर रही है। लेबर कोड्स लागू करना इसी कड़ी का हिस्सा हैं। वक्ताओं ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पॉलिसी बनाकर पक्का करने, 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय का आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26000 और 27000 रूपये वेतन लागू करने, एक्सग्रेसिया नीति बनाने तथा कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख मुआवजा देने की मांग आदि को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन सरकार सफाई कर्मियों की आवाज को अनसुना कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ये सरकार कितना दलित हितैषी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि मार्च 2024 के बजट सत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री ने 1000 की आबादी पर एक ग्रामीण सफाई कर्मचारी की भर्ती करने की घोषणा की थी, जिसको आज तक लागू नहीं किया और 9700 पद ग्रामीण सफाई कर्मियों के खाली पड़े हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए यूनियन कहा कि सरकार समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन को तेज करेंगें। आज की मीटिंग को सीटू के महासचिव जयभगवान, यूनियन के महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, नानक, राकेश कुमार व सचिव सुनील कुमार, सोहनलाल, राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार, राजकुमार, सुंदर, बिमलेश, दलजीत, तरसेम, हरपाल, गुलाब, नवलकुमार, नवाजाराम, राजबीर सिंह, पवन कुमार, सतबीर, सुनील, सतपाल, नरेश आदि ने संबोधित किया।

घटते लिंगानुपात पर स्वास्थ्य विभाग सख्त सीएमओ डॉ मंजू कादयान ने तीन एसएमओ एवं दस एमओ प्रभारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस’
झज्जर, 13 मई, अभीतक: झज्जर जिले में लगातार घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने जिले के तीन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों एवं दस चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 तक कई स्वास्थ्य संस्थानों के क्षेत्रों में लिंगानुपात चिंताजनक रूप से कम पाया गया है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार निम्न संस्थानों में लिंगानुपात कम दर्ज किया गया है
सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, बादली – 774
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, जहांगीरपुर – 774
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, बिरोहर – 820
सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, छारा – 786
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, मांडोठी – 758
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, नुनामाजरा – 654
सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, दूबलधन – 846
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, जहाजगढ़ – 708
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, दुजाना – 812
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पाटोदा – 818
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से वर्कशॉप एवं सेमिनार आयोजित करने, स्थानीय सरपंचों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं का गर्भपात हुआ है, उनकी रिवर्स ट्रैकिंग करने एवं लिंगानुपात सुधारने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब पीएचसी स्तर पर गर्भधारण एवं प्रसव की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। आशा एवं एएनएम कर्मचारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि लिंग चयन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में लिंगानुपात सुधारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मामले में उपायुक्त, झज्जर ने भी गंभीर संज्ञान लेते हुए कहा है कि जिले में कहीं भी गैरकानूनी लिंग निर्धारण एवं अवैध गर्भपात जैसी जघन्य गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीएनडीटी एक्ट एवं एमटीपी एक्ट को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी (पीएनडीटी) डॉ संदीप दलाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गैरकानूनी लिंग जांच एवं अवैध गर्भपात जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार कार्य कर रहा है। इस वर्ष विभाग द्वारा पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत दो रेड भी की जा चुकी हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अपने आसपास अवैध लिंग जांच गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर ’8700886095’ पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा सूचना सही पाए जाने पर सरकार की ओर से गुप्तसूचक को ’एक लाख रुपये तक का इनाम’ भी दिया जाएगा।

महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा में सहयोगी: डीसी
युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में शासन प्रशासन सजग
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलाभर की शिक्षण संस्थाओं से ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र भ्रमण के लिए किया आह्वान
झज्जर, 13 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण एवं सांस्कृतिक-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस केंद्र के भ्रमण से विशेषकर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने जिला के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, युवा संगठनों और सांस्कृतिक संस्थाओं को महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण के लिए प्रेरित किया है। डीसी ने कहा कि महाभारत भारतीय सभ्यता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का अमर ग्रंथ है, जो धर्म, कर्म, न्याय, कर्तव्य और आदर्श जीवन के सिद्धांतों का मार्गदर्शन करता है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि, विशेष रूप से ज्योतिसर, वह ऐतिहासिक स्थल है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से संरक्षित एवं प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा महाभारत अनुभव केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना झज्जर सहित पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि महाभारत अनुभव केंद्र में अत्याधुनिक ऑडियो- विजुअल तकनीक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए महाभारत की कथाओं एवं मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। डीसी ने कहा कि जिलाभर की विभिन्न संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने तथा युवाओं में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सरकार की यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने बताया कि इस केंद्र के भ्रमण एवं संबंधित गतिविधियों के समन्वय के लिए पर्यटन विभाग के सहायक महाप्रबंधक राजपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सहायक महाप्रबंधक के संपर्क सूत्र 8742901812 पर संपर्क किया जा सकता है।



झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज (14 मई) होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 13 मई, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से गुरुवार 14 मई को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम रोहतक द्वारा चीफ इंजीनियर ओपी, प्रवर्तन परिमण्डल, राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों (बिजली चोरी को छोडकर) को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
समाधान शिविरों में सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं, मौके पर होगा निपटान
जिला व उपमंडल स्तर पर आज लगाए जाएंगे समाधान शिविर: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
झज्जर, 13 मई, अभीतक: जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार 13 मई को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातःरू 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित होंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।





ई-दिशा केंद्र में सजी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की विशेष प्रदर्शनी
सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा, संघर्ष और पुनर्निर्माण की झलक देख भावविभोर हो रहे नागरिक
झज्जर, 13 मई, अभीतक: इन दिनों डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के दिशा निर्देश अनुसार लघु सचिवालय स्थित ई दिशा केंद्र में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन अंत्योदय सरल केंद्र आने वाले नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर भारत की सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था के प्रतीक सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास को जान रहे हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता, उसके संघर्ष, पुनर्निर्माण और भारत की अटूट आस्था को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में प्रभास पाटन स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक यात्रा को आकर्षक चित्रों, दुर्लभ तथ्यों और जानकारीपूर्ण विवरणों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में दर्शाया गया है कि किस प्रकार सदियों तक अनेक आक्रमणों और विध्वंस का सामना करने के बावजूद सोमनाथ मंदिर बार-बार पुनःर्निर्मित होकर भारतीय संस्कृति, सनातन चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमिट प्रतीक बना रहा। प्रदर्शनी के माध्यम से देश की सांस्कृतिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विरासत का सशक्त संदेश भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शनी में त्रिवेणी संगम घाट, पंच पांडव गुफा तथा प्रभास क्षेत्र की वैदिक एवं धार्मिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इतिहास, संस्कृति और भारतीय परंपराओं में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, युवाओं और इतिहास प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी विशेष रूप से उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध होगी।



रबी सीजन की सरकारी खरीद के मात्र दो दिन शेष (15 मई तक होगी सरकारी खरीद): डीसी
अब तक मंडियों में 2 लाख 25 हजार 619 एमटी गेहूं की हो चुकी खरीद
खरीद केंद्रों और मंडियों से 95.3 प्रतिशत गेहूं उपज का हो चुका उठान
झज्जर, 13 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में रबी सीजन में गेहूं खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में फसल की खरीद 15 मई तक होगी।इसलिए जो भी किसान अपनी फसल की बिक्री एमएसपी पर करना चाहते हैं वो किसान अपने अपने फसल उत्पादन के साथ शुक्रवार 15 मई तक निर्धारित खरीद केंद्रों पर पंहुचे। डीसी ने बताया कि अभी तक जिले की अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर गेहूं की 2 लाख 38 हजार 348 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई है,जबकि 2 लाख 25 हजार 619 एमटी गेहूं की खरीद की गई है जिसमें से 95.3 प्रतिशत उपज उठान के साथ 2 लाख 14 हजार 974 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को समय पर भुगतान किया जाए ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

झज्जर नगर परिषद वार्ड 13 उपचुनाव में विकास पुत्र वीरेंद्र ने की जीत हासिल
झज्जर नगर परिषद के पार्षद पद के उपचुनाव के चलते शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुई मतगणना प्रक्रिया
सीटीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने विजेता प्रत्याशी को सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र
झज्जर, 13 मई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में झज्जर नगर परिषद वार्ड 13 उपचुनाव को लेकर बुधवार को झज्जर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतगणना प्रक्रिया विधिवत रूप से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीटीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल की मौजूदगी में बेहतर व सुरक्षात्मक ढंग से मतगणना का कार्य किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वोटों की गिनती प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंट के सामने पारदर्शिता के साथ की गई जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के वार्ड 13 उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया से लेकर मतगणना प्रक्रिया को पूरी सजगता व सक्रियता के साथ पूरा किया गया है। मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के हर स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सीटीएम ने शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुई मतगणना के उपरांत चुनाव प्रक्रिया में शामिल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना के साथ ही नपा चुनाव को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरा किया गया है।
विजेता प्रत्याशी को सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र
एआरओ रितु बंसीवाल ने बताया कि झज्जर नगर परिषद वार्ड नंबर 13 के उप चुनाव में पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने 1007 वोट हासिल कर कुल 295 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे भाजपा प्रत्याशी सुधांशु को 712 तथा नोटा को कुल 08 वोट मिले। रविवार को हुए चुनाव में 1727 मतदाताओं ने अपनी पसंद का पार्षद चुनने के लिए बढ़ चढ़ कर मतदान किया था। मतगणना उपरांत विजेता रहे प्रत्याशी विकास को सीटीएम ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह सहित चुनावी प्रकिया से जुड़े अधिकारी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें उपमंडल वासी: एसडीएम
आगामी 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य
बेरी, 13 मई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के निर्देशानुसार उपमंडल में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत बेरी उपमंडल में इन दिनों मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। यह कार्य 30 मई तक संचालित किया जा रहा है। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। बेरी उपमंडल में मकान सूचीकरण का कार्य प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रगणकों द्वारा नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियोध्टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जा रही है। गणना कर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे एनमरेटर का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। गणना कर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।
रोजगार मेले एवं 46 प्रार्थी हुए शॉर्टलिस्ट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढा में आयोजित
झज्जर, 13 मई, अभीतक: कौशल विकास एवं औद्योगिक विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा के प्रांगण में अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कई कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान मेले में आईटीआई के पास-आउट एवं अंतिम वर्ष के लगभग 95 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया तथा रिटन टेस्ट व साक्षात्कार के आधार पर कुल 46 छात्र-छात्राओं को कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अप्रेंटिसशिपध् रोजगार हेतू शोर्टलिस्ट किया गया। संस्थान में आवेदकों को बताया गया कि मेले में भाग लेने से उन्हें कंपनी में डायरेक्ट काम करने का अवसर मिलेगा। नये कौशल विकसित करने के लिए सरकारी मानकों के अनुसार मासिक मानदेय यानी सीखने के दौरान कमाने का अवसर भी है। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार की सम्भावना बढ़ जाएगी।
रोजगार मेले के दौरान साक्षात्कार देते छात्र।



हरियाणा बोर्ड टॉपर दीपिका को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी बधाई
मंत्री ने कहा, दक्षिणी हरियाणा बन रहा शिक्षा का हब, शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में प्रसिद्धि पा रहा रेवाड़ी
12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने किया समान समारोह का आयोजन
यूपीएससी पास कर देश सेवा करना चाहती है रेवाड़ी की होनहार बेटी दीपिका
रेवाड़ी, झज्जर, 13 मई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा दीपिका को शुभकामनाएं दीं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री रेवाड़ी जिले के गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानंद स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपिका और उसके परिवार से मुलाकात कर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चैधरी भी मौजूद रहीं और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा शिक्षा का हब बन रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में रेवाड़ी जिला प्रसिद्धि पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के जाट गांव की बेटी दीपिका ने पूरे हरियाणा में टॉप कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रही हैं। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन योजनाएं धरातल पर लागू हो रही हैं, जिनका लाभ युवाओं और विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छात्रा दीपिका ने बताया कि उसका सपना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उसे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दीपिका के माता-पिता और शिक्षकों को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दीपिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने 21455 मतों से पाई विजय
नगर परिषद के पार्षदों के भी परिणाम जारी
शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से रेवाड़ी नप और धारूहेड़ा नपा चुनाव की हुई मतगणना: जिला निर्वाचन अधिकारी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जताया मतदाताओं का आभार
रेवाड़ी, 13 मई, अभीतक: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले मतदाताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और प्रशासन ने पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी विनीता पीपल ने शानदार जीत दर्ज की। विनीता पीपल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका को 21 हजार 455 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणामों के अनुसार विनीता पीपल को कुल 44 हजार 521 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका को 23 हजार 66 मत मिले। इसके साथ ही नगर परिषद रेवाड़ी के सभी 32 वार्डों के पार्षद पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। नगर परिषद रेवाड़ी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी ने विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान अधिकारियों ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने तथा जनहित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर नगर परिषद रेवाड़ी के सामान्य पर्यवेक्षक जगनिवास ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण एवं विश्वसनीय चुनाव कराना रही, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई।



धारुहेड़ा में चेयरमैन का ताज मिला अजय जांगड़ा को
भाजपा उम्मीदवार ने 6236 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की
नगर पालिका चुनाव में 18 पार्षद चुने गए
एसडीएम सुरेश कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन पत्र प्रदान किए
धारुहेड़ा, 13 मई, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आज नगर पालिका चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार की देखरेख में मतगणना करवाई गई। यहां ऑब्जर्वर के तौर पर महेंद्रगढ़ जिला के एडीसी तरुण पावरिया तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर गुरुग्राम की संयुक्त पुलिस आयुक्त संगीता कालिया ने मतगणना कार्य व सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। यहां से भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे पार्षद पद के लिए मतों की गिनती करवाई गई। उसके बाद चेयरमैन पद के लिए मतों की गणना हुई। महाविद्यालय के सभागार में मतगणना के लिए चार टेबल लगाई गई व सात राउंड में यह कार्य किया गया। तीन घंटे तक चली इस मतगणना में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 9392 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल लांबा को 6236 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बाबू लाल लांबा को 3156 व कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज को 1817 मत प्राप्त हुए। चेयरमैन पद के लिए चुनाव में यहां कुल 6 उम्मीदवार थे। वार्ड नंबर एक से कविता बुधवार को पार्षद चुना गया। उन्होंने 258 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश शर्मा को नौ वोटों से हराया। योगेश शर्मा को 249 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में देवेंद्र कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। देवेंद्र शर्मा को 699 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कविता ने 361 वोट लिए। वार्ड नंबर तीन से त्रिलोक सिंह धारीवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 682 वोट लेकर नितेश यादव को 59 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर चार से निहाल सिंह पार्षद चुने गए हैं। उन्हें 452 मत प्राप्त हुए और उनके नजदीकी उम्मीदवार सुनील कुमार ने 312 वोट लिए। वार्ड नंबर 5 से गोपाल विजयी हुए। उनको 412 वोट मिले और उन्होंने पालन शर्मा को 88 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 6 से कृष्णा देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें 469 और उनकी निकटतम उम्मीदवार बीना देवी को 305 मत प्राप्त हुए। वार्ड सात से मोनिका विजयी रहीं। उन्होंने सुनीता को 144 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर आठ से अमन राव ने 477 वोट लेकर वरुण कुमार को 103 मतों से हराया। वार्ड नंबर नौ से रंजन यादव निर्वाचित हुए। पार्षद पद पर उन्होंने विपिन सिंह को 78 वोटों के अंतर से हरा कर यह जीत हासिल की। वार्ड नंबर दस से अमित यादव ने 179 मत प्राप्त कर सुरेश बोहरा को 43 मतों से पराजित किया। सुरेश बोहरा को 136 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 से रीना रानी ने जय सिंह को 56 मतों से हरा कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 12 से धर्मबीर ने 438 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उन्होंने जितेंद्र सिंह नेगी को 289 वोट के भारी अंतर से हराया। वार्ड नंबर 13 में प्रिया कुमारी 292 वोट लेकर विजयी रहीं। उन्होंने बिमला देवी को 126 वोटों से पराजित किया। वार्ड नंबर 14 में अनिल कुमार ने 525 मत लेकर पार्षद पद प्राप्त किया। उन्होंने अनु को 83 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 15 में किरण ने जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सुनीता रानी को 373, जबकि किरण को 574 वोट मिले। वार्ड नंबर 16 में काफी नजदीकी मुकाबला देखने को मिला। यहां मनीषा सैनी ने 650 मत प्राप्त कर केवल तीन मतों से जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा को 647 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 में मन्शा सैनी ने 418 वोट लेकर जीत हासिल की। उनकी नजदीकी उम्मीदवार पुष्पा को 211 वोट मिले। वार्ड नंबर 18 में सुमित्रा देवी ने 445 वोट प्राप्त कर नीतू यादव को 234 मतों से पराजित किया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बतौर निर्वाचन अधिकारी सभी जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन-पत्र प्रदान किया।

वीर परिवार सहायता योजना के तहत जिला सैनिक बोर्ड स्थित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण
रेवाड़ी, 13 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे द्वारा वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत जिला सैनिक बोर्ड, रेवाड़ी में संचालित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लिनिक की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा वहां नियुक्त अधिकारियों, पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर दवारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रदान की जा रही कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण विधिक सेवाएं पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना तथा न्याय तक उनकी पहुंच को और मजबूत बनाना है। इस अवसर पर डॉ. रेनू सोलखे ने आमजन, विशेष रूप से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से अपील की कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी एवं वीर परिवार सहायता योजना के तहत स्थापित लीगल एड क्लिनिक द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने लाभार्थियों से किसी भी कानूनी सहायता अथवा मार्गदर्शन के लिए बिना किसी संकोच लीगल एड क्लिनिक से संपर्क करने का आग्रह किया।


तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम में भाग ले रहे चार शिल्पकार
श्री चंद्रकांत बॉन्डवाल, श्री लक्ष्य, श्रीमती ममता त्रिपाठी, श्रीमती रिंकू ने कला प्रशिक्षण ले रहे, विद्यार्थियों को कला की बारीकियों एवं तकनीकी पक्ष से अवगत कराया
बहादुरगढ़, 13 मई, अभीतक: 11 से 13 मई, 2026 तक कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम में चारों शिल्पकारों- श्री चंद्रकांत बॉन्डवाल, श्री लक्ष्य, श्रीमती ममता त्रिपाठी, श्रीमती रिंकू ने कला प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को कला की बारीकियों एवं तकनीकी पक्ष से अवगत कराया। इन शिल्पकारों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों को न केवल सराहा बल्कि उन्हें और अधिक एकाग्रता और तन्मयता से सृजन कार्य करने को प्रेरित किया। सभी शिल्पकारों ने बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया तथा इच्छुक विद्यार्थियों को कला को रोजगार के तौर पर अपनाने का मार्ग भी दिखलाया। स्कूल की प्राध्यापिका ने ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने के प्रयासों पर बल दिया एवं इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु हस्तशिल्प सेवा केंद्र रेवाड़ी का हार्दिक धन्यवाद भी किया। अंत में विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों को प्रदर्शित भी किया गया।
चंडीगढ़: सरकार और हड़ताली सफाई कर्मचारियों के नेताओं के साथ सरकार की हुई वार्ता
लगभग 6 घंटे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में चली वार्ता
वार्ता के बाद कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री का बयान
उन्होंने कहा कि फायर डिपार्टमेंट और नगर पालिका के कर्मचारियों के मांग पत्र को लेकर चर्चा हुई है, जो मीटिंग में बातें हुई है वह सारी चीज जो हमारे कर्मचारी हैं उनको बुलाकर उनके सामने रखी जाएगी और हड़ताल पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि जो भी आपकी मांगे हैं हम उसको 30 जून तक पूरा कर देंगे
सेवानिवृत एसडीओ रणबीर सिंह बने रोहतक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष’
झज्जर जिला के गांव उखलचना कोट निवासी रणबीर सिंह पूर्व विधायक स्व कप्तान मांगे राम के सुपुत्र हैं
झज्जर, 13 मई, अभीतक: झज्जर जिला के गांव उखलचना (कोट) निवासी रणबीर सिंह निम्बड़िया को रोहतक में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिजली विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत रणबीर सिंह वर्तमान में रोहतक शहर में रहते हैं और झज्जर के पूर्व विधायक स्व. कप्तान मांगे राम के सुपुत्र है। रणबीर सिंह ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता तथा रोहतक बीजेपी जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका का आभार जताया। रणबीर सिंह के मनोनयन पर गांव उखलचना और झज्जर शहर में डा. भीमराव अंबेडकर से संबंधित विभिन्न संस्थाओं ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग में सेवा काल के दौरान तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत रणबीर सिंह सामाजिक तौर पर सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रोहतक जिला में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है।
बहादुरगढ़ में मौसम का अचानक बदला मिजाज
तेज बारिश के साथ गिरे ओले, चली तेज हवाएं
गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट
ओलावृष्टि से सब्जियों की फसलों को नुकसान की आशंका
किसानों की बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
किशाऊ बांध परियोजना में आए तेजी, पड़ोसी राज्यों में जल्द हो एमओयू- मुख्यमंत्री
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर की चर्चा
चंडीगढ, 13 मई, अभीतक: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के बीच बैठक हुई। इस दौरान दोनों राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष कुछ पड़ोसी राज्यों से जुड़े साझा मुद्दों व हरियाणा से जुड़े पानी के विषयों को रखा। उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना में तेजी लाने और जल्द से जल्द पड़ोसी राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू किए जाने का विषय रखा। इस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने सचिव को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द किशाऊ बांध को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए और बांध से जुड़े जल बंटवारे व बिजली को लेकर फैसला किया जाए। इसके उपरांत इसे लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जाए और एमओयू से जुड़े काम को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बांध परियोजना सभी प्रदेशों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे बड़ी मात्रा में पानी मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद आवश्यक है। इससे सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री श्री सीआर पाटिल ने अपने विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस विषय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
फरीदाबाद और पलवल के लिए अपर गंगा कैनाल से पानी लेने पर हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद और पलवल के लिए उत्तर प्रदेश से अपर गंगा कैनाल से पानी लेने को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल से मार्गदर्शन कर जल्द से जल्द इस योजना को आगे बढ़ाने का अनुरोध भी किया। बैठक में मुनक कैनाल से गुरुग्राम और नूंह जिला तक पानी की सप्लाई पहुंचाने से जुड़ी 2000 करोड़ की परियोजना की भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से चर्चा की। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को लेकर जो भी संभव सहायता होगी, उसे देने का आश्वासन दिया। बैठक में आरआरटीएस परियोजना को लेकर राजस्थान से जुड़े विषय पर चर्चा भी हुई। नजफगढ़ में जलभराव को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का किया स्वागत
एमएसपी बढ़ाना किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने एमएसपी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
चंडीगढ, 13 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर किसान हित में बड़ा निर्णय लेने पर आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री द्वारा विपणन सीजन 2026-27 के लिए सभी अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी किए जाने का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि धान (कॉमन) का एमएसपी मौजूदा 2369 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि ए-ग्रेड धान का एमएसपी 2389 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2461 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसी प्रकार, मूंग दाल का एमएसपी 8768 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8780 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि बाजरा का एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। रागी का एमएसपी 4886 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5205 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह मक्का का एमएसपी 2400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2410 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। अरहरध्तूर का एमएसपी 8000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ज्वार हाइब्रिड का एमएसपी 3699 रुपये से बढ़ाकर 4023 रुपये तथा ज्वार मालदांडी का एमएसपी 3749 रुपये से बढ़ाकर 4073 रुपये किया गया है। उड़द का एमएसपी 7800 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी प्रकार, मूंगफली का एमएसपी 7263 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7517 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सूरजमुखी बीज का एमएसपी 7721 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8343 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सोयाबीन का एमएसपी 5328 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5708 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। तिल का एमएसपी 9846 रुपये से बढ़ाकर 10346 रुपये तथा निगरसीड (रामतिल) का एमएसपी 9537 रुपये से बढ़ाकर 10052 रुपये किया गया है। इसी प्रकार कपास (मीडियम स्टेपल) का एमएसपी 7710 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8267 रुपये प्रति क्विंटल तथा कपास (लॉन्ग स्टेपल) का एमएसपी 8110 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8667 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए बुवाई सीजन शुरू होने से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर रही है। सरकार के इस कदम से किसानों को अधिक लाभकारी फसल की बुवाई का विकल्प मिल रहा है।
निकाय चुनाव में जनता ने मोदी और भाजपा की नीतियों पर लगाई मुहर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री ने दी सभी को शुभकामनाएं
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से की बातचीत
चंडीगढ, 13 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने पर सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर जीत की मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद है, उनके नेतृत्व में नॉन स्टॉप भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन रही हैं। प्रधानमंत्री की नीतियों पर लगातार आम जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेकर लोगों के बीच में जाती है। लोग कांग्रेस के चेहरे को जान गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, असम में भारी बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की। इसी तरह हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने चुनावों में कांग्रेस के चेहरे से नकाब उतारा है। कांग्रेस झूठ बोलने का काम करती है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।
पाहसौर हत्या मामले का झज्जर पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, चंद घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार’
आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर खेतों में फेंका था शव, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई’
बादली उपमंडल के गांव पाहसौर के पास खेतों में युवक का शव मिलने के मामले में बादली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बादली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 13 मई की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव पाहसौर के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान विकास उर्फ विकी निवासी बेरी के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता जयशिव पुत्र बुधराम निवासी बेरी ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा विकास पिछले करीब एक महीने से गांव पाहसौर के पास स्थित एक वेयरहाउस में काम करता था। 12 मई को वह ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव खेतों में पड़ा मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बादली थाना पुलिस ने तुरंत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक की कंपनी में काम करने वाले प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बादली तथा अमन पुत्र अशोक निवासी गांव एमपी माजरा ने आपसी लड़ाई-झगड़े की रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को कल अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।