Haryana Abhitak News 27/12/25

इंडो अमेरिकन स्कूल में अस्कॉन सोसाइटी की टीम द्वारा प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जऱ, 27 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में 27 दिसंबर, शनिवार को एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर अस्कॉन सोसाइटी की टीम विद्यालय पहुँची और भागवत गीता प्रतियोगिता के परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को गीता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमान पवन, श्रीमान राधानाम दास उपस्थित रहे। राधानामदास, जो पिछले 15 वर्षों से अस्कॉन समिति से जुड़े हुए हैं, मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में सिंचाई विभाग रोहतक में कार्यरत हैं। उन्होंने छात्रों को सरल और प्रेरक शब्दों में गीता के सार से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किया गया काम जीवन में अवश्य फल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से दूरी बनाकर सकारात्मकता एवं आध्यात्मिकता की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भागवत गीता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सोनम, सुपुत्री सतपाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्क व निलांशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दक्ष गोयल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन सभी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया। विजेताओं को भागवत गीता की पुस्तक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान राधानाम दास ने स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान को एक आध्यात्मिक कैलेंडर और गीता पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने अस्कॉन सोसाइटी की टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना मूल्यवान समय निकालकर विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी ज्ञान देने के लिए हम आपके आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विद्यार्थी गीता में बताए गए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएँगे, तो निश्चित ही वे सफलता के उच्च शिखरों तक पहुँचेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी और इस्कॉन सोसाइटी की टीम का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन में आध्यात्मिकता, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण का बीज बोया।

मेहनत और जुनून से किये गये काम से मिलती है बड़ी सफलता – बलराज फौगाट
यदि सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो कड़ी मेहनत की आग में भी तपना होगा – बलराज फौगाट

झज्जऱ, 27 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जाम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय परिसर में हर्ष व गर्व का वातावरण बना रहा। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। परीक्षा में राज्यभर के हजारों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें हमारे विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर पुर्वी पुत्री भगवान सिंह कक्षा नौवीं ने स्टेट लेवेल पर प्रथम स्थान एवं गरिमा पुत्री श्री भगवान कक्षा नौवीं, तन्नु पुत्री अनिल कुमार कक्षा छठी ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि यह परीक्षा स्टेट लेवेल पर आयोजित की जाती है जिसमें स्कूल के होनहार छात्रों ने सफलता पर अपना कब्जा किया। उन्होनें संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और जुनून से किये गये काम से सफलता अवश्य मिलती है। यदि सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो, कड़ी मेहनत की आग में भी तपना होगा। और बताया कि इन विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से प्रथम ईनाम 5100ध्- रुपये एवं द्वितीय व तृतीय ईनाम भी सीधे इनके बैंक अकाउंट में प्राप्त होगा। स्कूल की तरफ से भी इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। आईटी मुकेश कुमार, बबीता श्योराण एवं प्रवीण फौगाट ने बताया कि हरियाणा टैलेंट सर्च एग्जाम विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, तार्किक सोच एवं विश्लेषणात्मक कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेसड आॅनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें विद्यार्थियों ने अपने स्किल्स को निखारा है। विद्यालय प्रबंधन समिति उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आगे भी इसी लगन से अध्ययन कर राज्य एवं देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण एवं उचित मार्गदर्शन मिलने से ही ऐसी उपलब्धियां संभव हो पाती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने हेतु इस प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।

ऊर्जावान युवा भारत जांगड़ा का राजस्थान में जुडिशल मजिस्ट्रेट चयनित होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
कुरूक्षेत्र ़, 27 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के कुरूक्षेत्र ऊर्जावान एवं प्रतिभावान युवा भारत जांगड़ा का राजस्थान में जुडिशल मजिस्ट्रेट चयनित होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बधाई और भारत जांगड़ा के अनुशासन, लगन, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और कठोर परिश्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जज भारत जांगड़ा के पिता सोहनलाल जांगड़ा, श्रीमती ममता जांगड़ा को बधाई दी और मुंह मीठा भी करवाया। भारत जांगड़ा जज को शाल उड़ा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे शहर से पिछड़े वर्ग से होनहार बालक ओपन कैटेगरी में राजस्थान में सबसे उत्तम नंबर लेकर जज बना, हरियाणा सरकार ऐसे बालक पर गर्व करती है। यूवा शक्ति भारत जांगड़ा से प्रेरणा लें। इस अवसर पर भारत जांगड़ा जज के दादा श्यामलाल जांगड़ा पूर्व जज, पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा प्रतिनिधि श्री कैलाश सैनी, मीडिया सलाहकार श्री तुषार सैनी भी उपस्थित थे।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरे डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सुबह-सुबह किया झज्जर शहर का निरीक्षण, लोगों से लिए सुझाव
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लिया शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण व्यवस्था का जायजा
शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता पर जिला प्रशासन का फोकस डीसी
सड़कों, पार्कों व मुख्य चैराहों के सौंदर्यीकरण में सहभागी बने शहरवासी
रेवाड़ी रोड स्थित पंचनद चैक पर टाइलें लगाने के दिए निर्देश

झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल शनिवार की सुबह एडीसी जगनिवास के साथ फील्ड में उतरे और शहर के विभिन्न पार्कों,प्रमुख चैराहे,वार्डों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्य, जल निकासी व्यवस्था, सड़कों की स्थिति तथा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नगरपरिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी,शहरी स्थानीय निकाय, बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी साथ रहे। इस दौरान डीसी ने शहरवासियों से भी बातचीत करते हुए शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी सुझाव लिए। डीसी ने कहा कि जिला मुख्यालय होने के नाते शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण व्यवस्था उत्कृष्ट होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शहर में लगे स्ट्रीट लाइटों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां कहीं लाइटें खराब हैं, वहां तुरंत बदलने का कार्य किया जाए ताकि नागरिकों को रात के समय किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। डीसी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों पर पड़े गड्ढों और टूटी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां जहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है,वहां तुरन्त समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्ड एक का दौरा करते हुए नालों की नियमित सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए।
शहर के प्रमुख स्थलों पर किया निरीक्षण, दिए सौंदर्यीकरण के निर्देश
उपायुक्त ने सबसे पहले राव तुलाराम चैक का निरीक्षण किया और चैक के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके बाद शहीदी पार्क के जीर्णोद्धार कार्य के साथ सौंदर्यीकरण, बुआ हसन मकबरों के पास स्थित तालाब पर लाइटिंग लगाने तथा भगत सिंह चैक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने राव मंगलीराम पार्क के आगे ग्रीन बेल्ट बनाने और लाइटिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। रामलीला मैदान, पालिका चैक के अलावा सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
नागरिकों से लिया फीडबैक, झज्जर को सुंदर शहर बनाने का संकल्प
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शहर के विभिन्न इलाकों में नागरिकों से भी बातचीत की और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उनका फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि झज्जर ऐतिहासिक शहर है और जिला प्रशासन इसकी समस्याओं को दूर करते हुए इसे एक सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। इस मौके पर पार्षद टेकचंद,पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार के अलावा,शहरी स्थानीय निकाय विभाग से कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र सिंह, नगर अभियंता नरेंद्र तनेजा,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दलबीर हुड्डा, बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

12 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित का भतीजा निकला लूटकांड का मास्टरमाइंड
थाना आसौदा पुलिस व सीआईए-1 बहादुरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई
जम्मू कटरा हाईवे के पास दिया गया था वारदात को अंजाम
स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी से करीब 3900000 रुपये की नकदी लूटी गई
दो गाड़ियों में सवार होकर आए 5-6 युवकों ने मारपीट कर इस वारदात को दिया था अंजाम
आरोपी फोन से दे रहा था अपने साथियों को लाइव लोकेशन

बहादुरगढ़, 27 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस ने एक सनसनीखेज लूटकांड का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में सबसे चैंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि लूट की साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि स्वयं पीड़ित का भतीजा था। थाना आसौदा पुलिस और सीआईए-1 बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गंभीर अपराध के मामले को सुलझाजाने में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रबंधक आसौदा, निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबे सिंह निवासी रेवाड़ी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे सुनील के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में करनाल से पेमेंट लेकर लौट रहा था। नकदी कार की डिग्गी में रखी गई थी। जब वे केएमपी हाईवे से होते हुए जम्मू-कटरा हाईवे के पास पहुंचे, तो सुनील ने पेशाब का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाने को कहा। जैसे ही गाड़ी रुकी, तभी दो गाड़ियों में सवार पांच-छह युवक मौके पर पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सुबे सिंह के साथ मारपीट कर कार की डिग्गी से 39,00,000 रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना आसौदा और सीआईए-1 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ के आधार पर अहम सुराग जुटाए। जांच के दौरान यह चैंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी और इसका मास्टरमाइंड पीड़ित का भतीजा सुनील ही था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सुनील पुत्र निवासी ईस्माईलपुर, सन्नी निवासी खेतावास गुरुग्राम, अमित निवासी बुढेडा चन्दु गुरुग्राम, वंश निवासी सरढाणा (गुरुग्राम), के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है सभी आरोपियों को कल बहादुरगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के ट्रायल 5 जनवरी को करनाल में
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के पात्र कर्मचारियों से भागीदारी का किया आह्वान

झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक टेबल-टेनिस हॉल, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु हरियाणा की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 5 जनवरी, 2026 को करनाल में आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने जिले के पात्र सरकारी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि पर ट्रायल में भाग लेकर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करें। उन्होंने बताया कि ट्रायल एवं प्रतियोगिता में भाग लेने तथा आने-जाने से संबंधित समस्त व्यय संबंधित खिलाड़ी के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि ट्रायल देने वाले कर्मचारी को अपने विभागाध्यक्ष से यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह संबंधित विभाग का नियमित कर्मचारी है। साथ ही केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, अस्थायी कर्मचारी तथा वे नव-नियुक्त कर्मचारी जिन्होंने सेवा में छह माह से कम अवधि पूरी की होकृइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे पात्र कर्मचारियों को समय रहते आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र उपभोक्ता: एसडीओ
गांव माछरौली में पीएम सूर्य घर बिजली योजना को लेकर जागरूकता कैम्प आयोजित

झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत गांव माछरौली में विशेष जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य आमजन को सोलर रूफटॉप योजना से जोड़ते हुए बिजली बिल में राहत प्रदान करना रहा। इस अवसर पर बिजली निगम के एसडीओ डॉ. योगेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है तथा विभाग द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कैम्प के दौरान ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया और मौके पर ही आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीओ डॉ. योगेश कुमार ने अधिक से अधिक लोगों से पीएम सूर्य घर बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह, बिजली निगम के जेई नरेश कुमार, अजित,नीरज कुमार, फूल चंद, करतार सिंह, फोरमैन देवेंद्र सिंह सहित बिजली निगम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।
टेंकरों से सड़कों पर पानी छिड़काव करते नप कर्मी।
बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन से वायु प्रदूषण नियंत्रण रोकथाम करता नप वाहन।

वायु प्रदूषण रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, एंटी स्मॉग गन व वाटर स्प्रिंकलिंग से हो रहा छिड़काव
ग्रैप-तीन के प्रतिबंध जिले में सख्ती से लागू : डीसी

बहादुरगढ, 27 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) स्टेज-तीन की पाबन्दियां जारी हैं, जिसके तहत जिले में सभी एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों और प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी पालिका क्षेत्र में आयोग द्वारा जारी आदेशों की पालना की जा रही है। बहादुरगढ़ व झज्जर में शहरी स्थानीय निकाय द्वारा एंटी स्मोग गन कार्य कर रही है तथा सड़कों पर टेंकरों द्वारा वाटर स्प्रिंकलिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों की अनुपालना करते प्रदुषण स्तर को कम करने में सहयोग करें। इसके अलावा प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भी प्रदुषण नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने बताया कि ग्रेप तीन के चलते जिला में निर्माण, तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी व सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री की वाहनों में आवाजाही बंद रहेगी। वहीं सड़कों की साफ सफाई मशीनों से करनी होगी। सड़कों व पेड़ों पर पानी का छिड़काव व एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाना होगा। कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।
नागरिक क्या करें
डीसी ने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग व अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग व वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें। आमजन निजी वाहनों का प्रयोग कम करें। घर एवं कार्यालय में धूल नियंत्रण रखें, गीली सफाई (वेट क्लीनिंग) अपनाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग करें तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों व एडवाइजरी का पालन करें।
नागरिक क्या न करें
डीसी ने बताया कि ग्रेप तीन की पाबंधियों के चलते नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। किसी भी प्रकार का निर्माणध्ध्वस्तीकरण कार्य न करें। आपातकालीनध्अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) डीजल जेन सेट का उपयोग ना करें। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त न हों। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रेप-3 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आईटीआई गुढा में अप्रेंटिस, रोजगार मेला 29 दिसंबर को
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार 29 दिसंबर को आईटीआई गुढा में अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि मेले में कई कंपनियां भाग लेंगी। जो आईटीआई पास छात्र छात्राएं अप्रेंटिस करना चाहते है, वो छात्र इस अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेले में भाग ले सकते है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुड़ा में पहुंचना सुनिश्चित करें।

झज्जर पुलिस की टीम ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात साइबर क्राइम और नशे के प्रति किया जागरूक
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में आज संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल, पाटौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं नशा मुक्ति के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों का पालन करने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।साइबर क्राइम के विषय में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक से बचाव तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने छात्रों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को दें।नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और पुलिस अधिकारियों से संवाद किया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

अवैध रूप से शराब रखने के मामले में एक आरोपी काबू
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चैकी झाड़ली की टीम ने अवैध रूप से देसी शराब रखने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी झाड़ली प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि चैकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण निवासी खोरडा अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है जो अब नौसवा से बहू की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहा है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने एक निजी अस्पताल गांव बहु के पास नाकाबंदी की उसी समय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया जिसे रुकवा कर चेक किया तो उसकी मोटरसाइकिल के बैग में 9 बोतल देसी शराब की मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सालावास में आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई गई।

मादक पदार्थ गांजा 120 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी दिनकर यादव ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाव रोड नजदीक पेट्रोल पंप से अनिल निवासी तलाव को शक की बिनाह पर काबू किया। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 120 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

लुहारी गांव के पत्रकार धर्मेंद्र हत्याकांड में साजिश में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने गांव लुहारी निवासी पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या के मामले में साजिश में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि कुछ समय पहले गांव लुहारी में पत्रकार धर्मेंद्र की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर मृतक के बेटे द्वारा थाना माछरौली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए झज्जर मे तैनात उप निरीक्षक प्रीतम कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गांव लुहारी निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लक्ष्मण अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या की साजिश में शामिल था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हत्या की साजिश, अन्य शामिल आरोपियों और वारदात में प्रयुक्त हथियारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच कर्ता उपनिरीक्षक प्रीतम का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा।

झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिलावासियों से साइबर ठगों से सावधान रहने, फर्जी लिंक न खोलने और ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिलेवासियों से साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी आम जनता को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, जिनसे लोग आसानी से उनके जाल में फंस जाते हैं। साइबर ठग शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर, पैसे डबल करने का लालच देकर तथा फर्जी कॉल व मैसेज के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी आम नागरिकों की मेहनत की कमाई को लूटने के लिए लगातार नए तरीके खोज रहे हैं। खासकर त्योहारों और नए साल के अवसर पर ठग सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हैप्पी न्यू ईयर या किसी अन्य शुभकामना के नाम से आपके मोबाइल फोन पर कोई खाली या संदिग्ध लिंक आता है, तो उस पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपके मोबाइल या बैंक से जुड़ी निजी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग सकती है, जिससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या ई-मेल पर भरोसा न करें। बैंक, पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी के नाम पर आने वाले कॉल की पहले पुष्टि करें। अपनी ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।झज्जर पुलिस साइबर क्राइम को लेकर लगातार आम जनता को जागरूक कर रही है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं ताकि वे ठगी से बच सकें। डॉ. राजश्री सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन न 1930 पर दें। जागरूक रहकर ही साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत बेरी माछरौली तथा झज्जर ब्लाक में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
बाल विवाह घरेलू हिंसा को बढ़ावा देता है – पुनम प्राइवेट स्कूलों में विधार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक किया गया
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, शिक्षा विभाग, एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जहाजगढ़, अच्छेज पहाड़ी पुर, कबलाना, पाटोदा, बिसहान, चिमनी, गोछी तथा बेरी गांव के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में विधार्थियों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर जागरूक किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अच्छेज पहाड़ीपुर की प्रवक्ता पुनम ने कहा कि जिस भी लडका या लडकी का बाल विवाह होता है उनमें इतनी समझ नहीं होती कि वह घर गृहस्थी चला सके जिसके कारण परिवार में तनाव बना रहता है तथा फिर वह तनाव आगे चलकर घरेलू हिंसा का रूप ले लेता है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाकरा से अध्यापक राजेश ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही दैश के निर्माण में महत्वपूर्ण भुमिका निभा सकता है इसलिए शिक्षित होना सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों से उनके शिक्षित होने के अधिकार को छीन लेता है। जिससे आगे चलकर उसको काफी सारी चुनौतियों को सामना करना पड़ता है इसलिए बाल विवाह रोकथाम जरूरी है। जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रधानाचार्य विपिन ने कहा कि बाल विवाह ना हो इसके लिए कानून भी बनाए गए हैं तथा हम सभी को इस कानून का ना केवल पालन करना चाहिए बल्कि इसको मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने चाहिए तभी बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण होगा। आज के इस कार्यक्रम में एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, संदीप जांगड़ा, पुनम डागर, जीएवी स्कूल में प्रधानाचार्य विपिन प्रवक्ता पुनम, मनीषा, राजेश, विपिन, पवन तथा विद्यार्थी शामिल रहे।

शोषित व गरीबों के लिए संजीवनी है गांधी दर्शन – विक्रम कादयान
झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने कहा कि शोषण से पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए गांधी दर्शन इस जीवंत ग्रह पर सबसे बड़ी औषधि है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष कर मानवता-आधारित एक ऐसा दर्शन विकसित किया, जिसे दुनिया के अनेक देशों ने अपनाया। उसी दर्शन का आधुनिक भारत में सबसे सशक्त जनकल्याणकारी रूप मनरेगा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए गए परिवर्तन देश की आत्मा के साथ विश्वासघात हैं। गांधी दर्शन जनकल्याण का चमत्कारी सूत्र है, परंतु वर्तमान सरकार जनहित के प्रति संवेदनशील नहीं दिखती। विक्रम कादयान ने हरियाणा से गांधीजी के गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि 10 अप्रैल 1919 को पलवल के असावटी में गिरफ्तारी देकर उन्होंने असहयोग आंदोलन की शुरुआत कीकृयह उनकी पहली राजनीतिक गिरफ्तारी थी। 16 फरवरी 1921 को रोहतक की वैश्य संस्था का शुभारंभ भी गांधीजी ने ही किया। जाट संस्था के लिए चैधरी मातूराम और डॉक्टर रामजीलाल को प्रेरणा देने वाले भी वही थे। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 1947 को मेवात के घासेड़ा में चैधरी रणबीर सिंह के आमंत्रण पर गांधीजी ने सांप्रदायिक सद्भाव के लिए ऐतिहासिक पहल की, जिसे आज मेवात दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कारण गांधीजी लोगों के दिलों में बसे रहे और दूबलधन में उनके नाम पर कॉलेज स्थापित हुआ। कॉलेज सुधार समिति व निहालचंद गोयल के प्रयासों से इसे पीजी कॉलेज का दर्जा मिला, पर यह मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने की सभी शर्तें भी पूरी करता है। यदि इसे मॉडल संस्कृति कॉलेज बनाया जाए तो रोहतक, झज्जर और चरखी दादरी के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा। कादयान ने कहा कि वैश्य संस्थाकृजो गांधीजी की हरियाणा को दी गई शैक्षिक विरासत हैकृपर प्रशासक नियुक्ति से उसकी संवैधानिक व शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि गांधीजी की प्रेरणा से चैधरी हरनारायण और चैधरी शीशराम ने बाघपुर में दलितोद्धार हेतु कुआँ खुदवाया, जो छुआछूत के विरुद्ध एक बड़ी सामाजिक पहल थी। अंत में, उन्होंने मांग की कि मनरेगा के जनकल्याणकारी स्वरूप को तुरंत बहाल किया जाए। गांधीजी के नाम और विचारों को मिटाने के प्रयास उनकी आत्मा के साथ निंदनीय हैं, इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश बन रहा आत्मनिर्भर – लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जन सुनवाई करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान

रेवाड़ी, 27 दिसम्बर, अभीतक: जन समस्याओं के निवारण के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतों का निवारण पूरी संजीदगी के साथ कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रेवाड़ी विधायक ने अपने आवास पर लोगों की शिकायतें सुनते हुए उनका समाधान करवाया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जन सुनवाई करते हुए नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय कारीगरों व उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जन सुनवाई के अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। विधायक ने बताया कि रेवाड़ी के सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनमें हरित क्षेत्रों का विस्तार, सड़कों का सुधार और सार्वजनिक सुविधाओं का उन्नयन शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से रेवाड़ी को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है किसानों के लिए वरदान – डीसी अभिषेक मीणा
रबी फसलों का 31 दिसंबर तक बीमा अवश्य कराएं किसान

रेवाड़ी, 27 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) योजना का लाभ लेने के लिए रबी फसलों का बीमा अवश्य करवाने का आह्वान किया है। पीएमएफबीवाई के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान द्वारा रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा तथा शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर देय होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसी गांव में फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव के सभी बीमित किसानों को दिया जाएगा। फसल कटाई के 14 दिनों के अंदर (फसल सूखने के लिए रखी गई हो)नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। डीसी ने बताया बताया कि प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की फसल के लिए बीमित राशि 32523.80 रुपए और किसान द्वारा दी जाने वाली प्रीमियम राशि 487.86 रुपए, चना के लिए बीमित राशि 15986.31 रुपए और प्रीमियम राशि 239.79, जौ के लिए बीमित राशि 20727.21 रुपए और प्रीमियम राशि 310.91 रुपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21829.57 रुपए और प्रीमियम राशि 327.44 रुपए तथा सूरजमुखी फसल के लिए बीमित राशि 22050.13 और किसान द्वारा दिए जाने वाली प्रीमियम राशि 330.75 रुपए निर्धारित की गई हैं। जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्डध्जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, उप निदेशक कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा, उपमंडल कृषि अधिकारी एवं खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सोलर पंप लगाने के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर करें आवेदन – एडीसी
किसान 29 दिसंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल पर करें आवेदन

रेवाड़ी, 27 दिसम्बर, अभीतक: किसानों की आय बढ़ाने एवं सिंचाई के लिए स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा सोलर पंप लगाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान 29 दिसंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल (ेंतंसींतलंदं.हवअ.पद) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर 3 एच.पी. से 10 एच.पी. क्षमता तक के लगभग 8050 सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक किसान अपनी खेती की आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध श्रेणी में से पंप की क्षमता एवं प्रकार का चयन कर सकते हैं तथा अधिकृत कंपनी का चुनाव कर अपना अंश जमा करा सकते हैं। यह योजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा (हरेडा) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है, जिससे किसानों को बिजली खर्च में कमी, सिंचाई की सुविधा तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

ड्रग फ्री के तहत जिला जेल में जागरूकता कार्यक्रम झज्जर, 27 दिसम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार जिला जेल के पुरुष वार्ड में ड्रग फ्री हरियाणा मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को नशे के शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पैनल अधिवक्ता ज्योति कौशिक व दीपक सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता ने नशीले पदार्थों से जुड़े कानूनी परिणाम और पुनर्वास की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में नालसा और हालसा की योजनाओं के बारे में बताया गया और निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी गई बंदियों ने कार्यक्रम को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

आयरन युक्त आहार के प्रति लोगों को करे जागरूक : एसडीएम
एसडीएम मनोज कुमार ने ली एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम की खंड स्तरीय बैठक

बावल, 27 दिसम्बर, अभीतक:एनीमिया मुक्त हरियाणा कार्यक्रम के तहत बावल में एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया की रोकथाम हेतु उपलब्ध दवाइयों का नियमित सेवन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी निजी स्कूलों में भी आयरन की पिंक गोली खिलाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को स्कूलों एवं समुदाय स्तर पर आयरन युक्त आहार के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि खंड बावल को एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के डॉ. रामनिवास ने एनीमिया के कारणों, लक्षणों, प्रभावों एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनीमिया की रोकथाम हेतु सभी लाभार्थी समूहों को आयरन सप्लीमेंट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसएमओ डा. सीमा यादव के दिशा निर्देश पर 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आयरन सिरप उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों की कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों को आयरन की पिंक गोली साप्ताहिक रूप से हर बुधवार को दी जा रही है, वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को आयरन की नीली गोली (केवल सरकारी स्कूलों में) दी जा रही है। अन्य लाभार्थी समूहों को आयरन की लाल गोली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा स्कूलों एवं गांवों में समय-समय पर एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा एनीमिक पाए गए लाभार्थियों का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला, सीडीपीओ राधा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुरेंद्र सिंह, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान, चिकित्सा विभाग से सचिन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जींद के गांव ईंटल कलां में देसी अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी, ग्रामीण बोले – इब तो मुख्यमंत्री भी अपणे ही घर का आदमी लाग्गै सै।
राखीगढ़ी जाते वक्त हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने जींद जिले के गांव ईंटल कलां में अचानक गाड़ी रुकवाई और सीधे ग्रामीणों के बीच बातचीत करने पहुंच गए।
बिना किसी तामझाम के मुख्यमंत्री जी को अपने बीच पाकर गांव वाले खुशी से गदगद हो गए।
मुख्यमंत्री जी गांव में हुक्का गुड़गुड़ाते बुजुर्गों के साथ बैठ गए, उनका हालचाल पूछा और खेती-बाड़ी से लेकर गांव की जिंदगी पर खुलकर बातचीत की।
उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और आपसी भाईचारे की भावना की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की यही आत्मा हरियाणा की असली ताकत है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जी से अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं का संक्षेप में उल्लेख किया, जिन्हें मुख्यमंत्री जी ने ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री जी का इस तरह अचानक गांव में रुकना और देसी अंदाज में लोगों से मिलना यह साबित करता है कि नायब सिंह सैनी जी जमीन से जुड़े, सादा जीवन और बड़े दिल वाले नेता हैं, जो सच में हरियाणा की मिट्टी की खुशबू समझते हैं।

चंडीगढ़ – हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक’
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक
थोड़ी देर में हरियाणा निवास में होगी बैठक
सरकारी खरीद योजनाओं को मिलेगी मंजूरी
विभागों के संबंधित मंत्री समेत अधिकारी रहेंगे मौजूद।

हरियाणा के दिग्गजों के साथ सबसे बड़ी चर्चा’
गुरुग्राम मंच पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने काम का से 100 प्रतिशत संतुष्ट – मोहनलाल बड़ौली
प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी – मोहनलाल बड़ौली
मोहनलाल बड़ौली ने जनता का आभार जताया
2014 के बाद दुनिया ने भारत को बदलता हुआ देखा – मोहनलाल बड़ौली
लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास किया – मोहनलाल बड़ौली
भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है – मोहनलाल बड़ौली
मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर कसा तंज
कांग्रेस की आदत आरोप लगाने की है- मोहनलाल बड़ौली
कांग्रेस मुद्दाविहिन हो चुकी है – मोहनलाल बड़ौली
कांग्रेस के समय में वोट चोरी होती थी – बड़ौली
लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने किया – बड़ौली
चोर को सब चोर नजर आते हैं – मोहनलाल बड़ौली
उन्होंने तो सरकार चोरी की थी – मोहनलाल बड़ौली
कांग्रेस लोकतंत्र को तोड़ती है मोहनलाल बड़ौली
दूसरे राजनीतिक दलों में परिवारवाद को बढ़ावा मिलता है – मोहनलाल बड़ौली
चुनाव हार-जीत का खेल है – मोहनलाल बड़ौली
हम अपने वादे पूरे करते हैं – मोहनलाल बड़ौली
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी – मोहनलाल बड़ौली
हम कार्य करते हैं फल की इच्छा नहीं करते- मोहनलाल बड़ौली
संगठन और सरकार का अच्छा तालमेल है – मोहनलाल बड़ौली
हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार है – मोहनलाल बड़ौली
निर्गमन के चुनाव की तैयारी पूरी है – मोहनलाल बड़ौली
हिंदुस्तान का लोकतंत्र काफी मजबूत – मोहनलाल बड़ौली
राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की बुराई करते हैं – मोहनलाल बड़ौली
संकल्प पत्र के 54 वादों को पूरा किया – – मोहनलाल बड़ौली
हरियाणा रोजगार देने वाला प्रदेश है – मोहनलाल बड़ौली
विपक्ष केवल राजनीतिक भाषण बाजी करता है – मोहनलाल बड़ौली

राउमावि कालानियों की ढाणी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित
जोधपुर, 27 दिसम्बर, अभीतक: चामू क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी के विद्यार्थियों का जोधपुर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण में छात्रों ने जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग, जसवंतथड़ा, राव जोधा स्मारक, माचिया सफारी पार्क, कायलाना लेक, मंडोर गार्डन – टॉय ट्रेन एवं एडवेंचर पार्क, सूरपुरा सफारी पार्क और अक्षरधाम स्वामीनारायण मंदिर शामिल रहे। संस्था प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों ने न केवल इन स्थलों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जाना, बल्कि उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभवों को भी बढ़ाया। इस भ्रमण ने छात्रों को अपने आसपास के पर्यावरण और इतिहास के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया और उन्हें अपने जीवन में नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षाविद पूर्व संस्था प्रधान सुभाषचंद्र बिश्नोई एवं शैताना राम बिश्नोई के नेतृत्व में छात्रों को सुरक्षित और आनंदमय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न करवाया जिससे छात्र – छात्राओं को भ्रमण के अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। यह एक यादगार अनुभव होगा जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर अध्यापक बीरमा राम, सरिता, भंवर लाल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक होनहार के सपने पर चला कथित सफेदपोश रसूकदारों का चाबुक
पिता विपिन उपाध्याय का छलका दर्द, बोले-बेटे का कैरियर खत्म कर दिया
पिता का आरोप-बेटे को कमरे में बंद कर अपराधी की तरह पीटा गया
एक एचसीएस रैंक के अधिकारी की इस तरह पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई करना साजिश की तरफ करता है इशारा
आखिर 50 लाख के ऐसे वो कौन से बिल थे, जिसकी वजह से अधिकारी को बना दिया बलि का बकरा

रेवाड़ी, 27 दिसम्बर, अभीतक: एक होनहार युवा अधिकारी जिसने न जाने आखिर कितने सपने बुने और उन्हें पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत की। यहां तक की देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में से एक संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने की ठानी हुई थी। बकायदा प्री एग्जाम क्लियर कर इंटरव्यू तक पहुंचा। इस बार फिर से तैयारी में जुटा था। पंचायत ऑफिसर बनकर छह माह पहले वह पहली पोस्टिंग पर रेवाड़ी पहुंचा और यहीं पर इस होनहार के सपनों पर कथित रसूकदारों का चाबुक चल गया। दरअसल, रेवाड़ी जिले में अधिकारी और कर्मचारी पहले भी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। लेकिन 35 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में पकड़े गए बीडीपीओ सौरव उपाध्याय की गिरफ्तारी सबसे ज्यादा चर्चा में है। सौरव उपाध्याय के पिता विपिन उपाध्याय ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का एक साजिश के तहत कैरियर खत्म कर दिया गया। उनके बेटे का कसूर कुछ नहीं था, बस वह कुछ ऐसे लोगों की आंखों की किरकिरी बन चुका था, जिन्हें उसकी ईमानदारी पंसद नहीं थी। उनके बेटे सौरव ने ईओ की परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। पिछले साल वह प्री एग्जाम के बाद इंटरव्यू तक भी पहुंचा लेकिन किसी वजह से रह गया। इस बार भी उसने तैयारी के लिए छह महीने की छुट्टी लेनी थी। लेकिन इससे पहले ही उसे साजिश के तहत फंसा दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर 50 लाख रुपये के वो कौन से बिल थे, जिसकी वजह एक नौजवान अधिकारी को बलि का बकरा बना दिया गया।

दिनबंधु सर छोटूराम की जयंती 22 जनवरी को जिमखाना क्लब पंचकूला में धुमधाम से मनाई जायेगी
पंचकूला, 27 दिसम्बर, अभीतक: शनिवार को जिमखाना क्लब सैक्टर 06 पंचकुला में जाट सभा ट्राइसिटी, पंचकूला की कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसका मुख्य एजेंडा जनवरी माह में बसन्त पंचमी के दिन दिनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाना था। मीटिंग के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए जाट सभा ट्राइसिटी पंचकूला के अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र सांगवान, ने बताया की मीटिंग में जाट सभा ट्राइसिटी, पंचकूला की कार्यकारिणी के तकरीबन सभी सदस्यों ने भाग लिया व सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया की दिनबंधु सर छोटूराम की जयंती 22 जनवरी 26 को प्रातः काल 11 बजे से जिमखाना क्लब सैक्टर 06 में धुमधाम से मनाई जायेगी। जिसके अन्दर दिनबंधु सर छोटूराम की विचारधारा को मानने वाले सभी वर्गों को आमंत्रित किया जायेगा। क्योंकि छोटूराम जी किसान कमेरा वर्ग के सर्व मान्य नेता रहे हैं। प्रेस को संबोधित करते हुए रिटायर्ड आई.जी., आईटीबीपी ईश्वर सिंह दुहन ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप रेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा की सर छोटूराम एक युगपुरुष थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन किसान कमेरा वर्ग के हितों के लिए समर्पित किया। उन्होंने ऐसे 2 बहुत से कानून बनवाए जिनसे दोनों वर्गों को फायदा हो सके। आज मीटिंग में सभा के अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र सिंह सांगवान, रिटायर्ड आईजी आईटीबीपी ईश्वर सिंह दुहन, सरदार मंजीत सिंह, डाॅ दयावीर बिसला, यतेन्द्र कुंडु, डॉ कुलदीप बेनीवाल, डाॅ राकेश, डाॅ जयदेव गोयत, रणवीर धनखड़, डाॅ सुल्तान सिंह, डाॅ जगदीप मलिक, राममेहर लोहान व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्वदेशी महोत्सव-2025 बना जन-जागरण का सशक्त मंच
स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और रामायण मंचन ने पंचकूला में बांधा समां’

पंचकूला, 27 दिसम्बर, अभीतक: पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव-2025 अपने सातवें दिन पूर्ण उत्साह और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ता नजर आया। महोत्सव में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जो न केवल स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर रहे हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से भी जुड़ रहे हैं। यह महोत्सव अब केवल एक मेला नहीं, बल्कि स्वदेशी विचारधारा को जन-आंदोलन का रूप देने वाला मंच बनता जा रहा है। महोत्सव परिसर में 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पूर्ण रूप से स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री हो रही है। आयुर्वेदिक उत्पाद, हस्तशिल्प, स्वदेशी वस्त्र, घरेलू उपयोग का सामान और पारंपरिक खानपान लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा देना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन ने बढ़ाई रौनक
महोत्सव में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया, वहीं बच्चों और बड़ों के लिए प्रस्तुत जादू शो ने सभी को रोमांचित कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसके साथ ही कच्ची घोड़ी नृत्य, योग प्रदर्शन और अन्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारतीय लोक परंपराओं की जीवंत झलक पेश की। सांस्कृतिक संध्या के दौरान हरियाणवी संस्कृति, लोकगीतों और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
जड़ से जुड़ो संस्था द्वारा रामायण मंचन बना विशेष आकर्षण
शाम के समय ‘जड़ से जुड़ो’ संस्था द्वारा प्रस्तुत रामायण मंचन महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा। भगवान राम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते इस मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। मंचन के दौरान पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा और लोगों ने कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके अलावा कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी।
’निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़’
स्वदेशी महोत्सव के अंतर्गत लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तचाप, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर राजेश गोयल ने कहा, स्वदेशी महोत्सव समाज को स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित कर रहा है। ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर लोगों को समय रहते सजग करते हैं और गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक सिद्ध होते हैं।
पारंपरिक खेलों में दिखा युवाओं का जोश
महोत्सव में आयोजित घुड़सवारी प्रतियोगिता दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने घोड़ों के साथ संतुलन, साहस और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखते ही बनता था। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि को और मजबूत किया।
स्वदेशी सोच को मिल रहा व्यापक समर्थन
इस मौके पर रजनीश गर्ग ने कहा, स्वदेशी महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त प्रयास है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और हमारी संस्कृति सुरक्षित रहती है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहा है। कुल मिलाकर, स्वदेशी महोत्सव-2025 स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति, धर्म और स्वदेशी विचारधारा का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है, जो लोगों के मन में देश के प्रति गर्व, संस्कार और स्वदेशी अपनाने की भावना को लगातार मजबूत कर रहा है।

वीटा मिल्क बुथ आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर को सायं 4 बजे तक बढी
फरीदाबाद, 27 दिसम्बर, अभीतक: स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने और शुद्ध दुग्ध उत्पाद आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड ने वीटा मिल्क बुथ आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक अब 31 दिसंबर 2025 को सायं 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह आवंटन वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिलों के चयनित स्थानों पर किया जाएगा। योजना के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक और आरक्षित वर्गों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को स्वरोजगार का अवसर मिल सके। वीटा मिल्क बूथों को महिला स्वयं सहायता समुह, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, महिला, युद्ध विधवा, दुग्ध उत्पादकों के वार्ड और रक्षा सेवाओं के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण नीति के अनुसार कुल बूथों में 30 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 20 प्रतिशत महिला स्वयं सहायता समूह, 10-10 प्रतिशत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और भूतपूर्व सैनिक, 10 प्रतिशत महिलाध्युद्ध विधवा, 5 प्रतिशत दिव्यांगजन तथा 5 प्रतिशत दुग्ध उत्पादकों के वार्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आवेदक का भारतीय नागरिक और हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है और आवेदक का मैट्रिक पास होना जरूरी है। चयन से पहले द बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के पक्ष में ₹50,000 की जमा राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी। आवेदन पत्र ₹500 नकद शुल्क के साथ वीटा मिल्क प्लांट बल्लभगढ़ कार्यालय से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। बूथों का आवंटन विभागीय नीति के अनुसार गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। प्रत्येक 20 बूथों का रोस्टर तैयार कर मिल्क यूनियन स्तर पर उसका संधारण किया जाएगा। नीति में यह भी प्रावधान है कि महिला स्वयं सहायता समुह के लिए सुरक्षा राशि में पूर्ण छूट दी जाएगी और आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बीपीएल श्रेणी के पात्र आवेदकों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत वित्तीय सहायता का लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *