


UPSC UPDATE:देश की सबसे बड़ी परीक्षा का रिजल्ट घोषित
UPSC में झज्जर के युवाओं का कमाल : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार झज्जर जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कई प्रतिभाशाली बेटियों और बेटों ने अपनी मेहनत के दम पर देशभर में रैंक हासिल की है।
जतिन कुमार (गांव सालहावास) – 191वीं रैंक
प्रख्या (गांव बादली) – 265वीं रैंक
शीतल चौहान (गांव खेड़ी सुल्तानपुर) – 405वीं रैंक
डॉ. अंकिता सिवाच – 442वीं रैंक

बेरी विधानसभा के पहाड़ीपुर गांव की बेटी डॉ. अंकिता सिवाच ने न्च्ैब् में 442वीं रैंक हासिल कर झज्जर जिले का मान बढाया है। बिटिया को व परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।

बहादुरगढ़ की बेटी राखी दलाल ने UPSC परीक्षा-2025 में हासिल की 65वीं रैंक
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर 6 निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक यशवंत दलाल की सुपुत्री राखी दलाल (बजाड़) ने यूपीएससी परीक्षा-2025 में हासिल 65वीं रैंक हासिल की है। राखी का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी के कबोसिया पाने से संबंधित है और पिछले 20 साल से सेक्टर 6 में निवास कर रहा है। राखी जो पहले बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थी, यह उनका आखिरी प्रयास था और उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। राखी का वर्ष 2019 में चंडीगढ़ में एक बैंक प्रबंधक से विवाह किया गया था। राखी की माताजी भी दिल्ली शिक्षा विभाग में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत हैं और उनका भाई भी सरकारी जॉब पर विश्विद्यालय में कार्यरत है। इस उपलब्धि पर राखी दलाल बजाड़ को ढेरों बधाई!

झज्जर जिले के गांव बादली की बेटी प्रख्या पुत्री रामबीर सहायक उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस ने UPSC परीक्षा में 265वीं रैंक हासिल करके जिले व हरियाणा का नाम रोशन किया है। बेटी को हमारी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

झज्जर जिले के खेड़ी सुल्तानपुर गांव की बेटी शीतल चैहान पुत्री श्री प्रमोद चैहान न्च्ैब् की प्रतिष्ठित परीक्षा में 405वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार,गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शीतल चैहान के पिता श्री प्रमोद चैहान जी स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तथा माता जी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद शीतल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह बड़ी सफलता प्राप्त की है।
https://www.facebook.com/share/v/1DYAycebw2
पत्रकार एकता महासंघ एसोसिएशन के पदाधिकारी होने के नाते पत्रकार साथियों को अध्यक्ष परविंदर सैनी की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में सम्मानित करने का सौभाग्य मिला


सिल्वर जोन साइंस ओलंपियाड में रिद्धि, लविश व अक्षिता ने जीता गोल्ड मेडल, स्कूल में खुशी का माहौल
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा पहली की छात्रा रिद्धि, कक्षा आठवीं के छात्र लवीश व कक्षा नौवीं की छात्रा अक्षिता ने सिल्वर जोन साइंस ओलंपियाड में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सिल्वर्जोन साइंस ओलंपियाड परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पहली कक्षा से रिद्धि, पांचवी कक्षा से हार्दिक और हुनर, छठी कक्षा से कार्तिक, आठवीं कक्षा से लविश तथा नौवीं कक्षा से अक्षिता ने परीक्षा में सहभागिता की। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से ही प्राप्त होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे पूरे मनोयोग से अध्ययन कर ऐसे ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।


एल. ए. स्कूल के बच्चों ने साइंस, मैथ व इंग्लिश ओलम्पियाड में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने साइंस, मैथ व इंग्लिश ओलम्पियाड में किया बेहतरीन प्रदर्शन। कक्षा थर्ड से फिफ्थ के बच्चों ने एक्सीलेनस गोल्ड मैडल प्राप्त किए। बच्चों की इस सुनहरी सफलता पर स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफलता खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी कड़ी मेहनत कर साइंस, मैथ व इंग्लिश ओलम्पियाड में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। साइंस टीचर प्रीति गुलिया, आशा, मैथ टीचर अमनदीप, कोमल, इंग्लिश टीचर रीमा व पूनम मैम को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए प्राइमरी एचऑडी पुष्पा यादव ने मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार कर सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।




परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का ना हो बाहय हस्तक्षेप, यही प्रशासन की प्राथमिकता: एसडीएम’
एसडीएम रेणुका नांदल ने गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण’
बेरी, 06 मार्च, अभीतक: उपमंडल के चिन्हित स्कूलों में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए उपमंडल प्रशासन डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के निर्देशन में मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में चल रही परीक्षाओ के दौरान परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम रेणुका नांदल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम करें। उन्होंने कहा है कि उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नकल पर पूर्ण रोक लगाई गई है। अगर कोई नकल में शामिल मिलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। नकल रहित परीक्षा का संचालन कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करें। साथ ही नकल करने, कराने और मदद करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास करे तो उसे तुरंत राउंडअप करें। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में झुंड बनाकर खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करें।

अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू, आरोपी से एक अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद
बहादुरगढ़, 06 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बादली के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने तथा जिला में अवैध असला रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अरुण निवासी लुक्सर अवैध हथियार लिए हुए खेडी जट्ट मोड बादली बाईपास के पास अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास एक अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एडमिशन अपडेट:कक्षा पहली में दाख़िले की आयु 6 वर्ष बारे विभागीय आदेश
हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गाना “टटीरी” के गायक बादशाह के खिलाफ जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस ने हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” को सख्त कार्रवाई की है। गीत में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में गायक बादशाह के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गाना “टटीरी” के गायक बादशाह के खिलाफ जींद पुलिस की सख्त कार्रवाई ।पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल मार्गदर्शन में जींद पुलिस ने हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” को सख्त कार्रवाई की है। गीत में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में गायक बादशाह के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में प्रसारित हरियाणवी गीत “टटीरी” में सरकारी विभागों की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग करने तथा अभद्र शब्दों के प्रयोग से सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल होने के मामले में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक ने थाना सिविल लाईन जींद में शिकायत दी कि “टटीरी” गीत के वीडियो में हरियाणा राज्य परिवहन जींद की बस अथवा किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत चलने वाली लीज बस का प्रयोग किया गया है, जबकि इसके लिए विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। जिससे परिवहन विभाग की छवि को ठेस पहुंची है तथा सरकारी नाम, चिन्ह व पहचान का बिना अनुमति किसी व्यावसायिक वीडियो में उपयोग किया गया है। इसी प्रकार शिक्षा विभाग की ओर से भी शिकायत मिली कि उक्त गीत के वीडियो में राजकीय प्राथमिक पाठशाला सच्चा खेड़ा, जींद के भवन का प्रयोग बिना अनुमति किया गया है। साथ ही वीडियो में प्रयुक्त अभद्र भाषा से बालिकाओं के सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कही गई है। इन्ही शिकायतों के आधार पर हरियाणवी गीत टटीरी के गायक आदित्य प्रतीक सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ़ थाना सिविल लाईन जींद में तथा थाना सदर नरवाना में अलग अलग मुकदमे दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा सरकारी विभागों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लड़ाई झगड़ा में तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 06 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने लड़ाई झगड़ा में तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि राजेश निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 28 फरवरी 2026 को मैं और मेरा भाई सोमवीर पड़ोसी की बैठक के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राजवीर और अनिल हम दोनों भाइयों को गालियां देने लगे। जब हमने गालियां देने से मना करने के लिए कहा तो राजवीर ने मुझे धक्का दे दिया और मैं गली में गिर गया तभी अनिल ने अपने हाथ में लिए हुए तेजधार हथियार से मेरे भाई सोमबीर की गर्दन पर वार कर दिया और मौका से भाग गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियो के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले में गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजवीर निवासी बादली जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सहकारिता विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान: बिरेंद्र
गांव कुलासी में आयोजित किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों ने लिया फसल अवशेष न जलाने का संकल्प
बहादुरगढ़, 06 मार्च, अभीतक: निकटवर्ती गांव कुलासी में हरको फैड, पंचकुला के तत्वावधान में शुक्रवार को किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक रजिस्ट्रार बिरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम पैक्स का गठन करके युवा पीढ़ी द्वारा स्वयं के रोजगार को उत्पन्न किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व व सहकारिता मंत्री डा अरविन्द शर्मा के मार्गदर्शन में चल रही सहकारिता से जुड़ी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करना है। उन्होंने सी एम पैक्स के अतिरिक्त अन्य समितियों के गठन व उनकी कार्यप्रणाली व उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से फसल चक्र, प्राकृतिक खेती व फसल अवशेष न जलाने का अनुरोध किया। किसानों को भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत फांस न जलाने की शपथ दिलवाई। इस बीच पैक्स प्रतिनिधि चांद सिंह ने उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए मोबाइल बैंकिंग के उपयोग में रखने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ एम पैक्स के सीएससी सैंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका किसान व आमजन लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से पैक्स ऋणों की समय पर वसूली देकर ब्याज माफी सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया। हरको फैड के शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्य योजनाओं व गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। उन्होंने विभिन्न सहकारी समितियों के योगदान पर प्रकाश डाला, खासतौर पर सी एम पैक्स गठन करने, जैविक खेती अपनाने, कृषि व पशुपालन विभाग की नवीनतम जानकारी प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राम अहलावत, रमेश कुमार, चेयरमैन पैक्स प्रबन्धक कमेटी सहित, पैक्स कर्मचारी व किसान उपस्थित थे।

समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी: डीसी
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दिए निर्देश
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निपटान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी जनसमस्याओं का तत्परता से निपटारा करें। डीसी शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5673 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 141 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि माध्यमों से प्राप्त सभी शिकायतों की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य, पुलिस, सिंचाई , पंचायत, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी तथा शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं का विभागवार आकलन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा समय पर पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएफओ साहिती रेड्डी,एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता,सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी दिनेश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




पात्र नागरिकों को निर्धारित समय अवधि में मिले दयालु-द्वितीय योजना का लाभ: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक में की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत दयालु द्वितीय योजना की समीक्षा
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों के साथ दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत दयालु-द्वितीय योजना की विस्तार से समीक्षा की। इस बीच जिला सांख्यिकी अधिकारी युद्धवीर सिंह ने योजना की विस्तार से जानकारी सांझा की और बताया कि अब तक योजना के अंतर्गत 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि यह योजना हरियाणा के निवासियों के लिए है। इस योजना के तहत लावारिस-आवाराध्जंगली पशुओं जैसे गाय, बैल, कुत्ते, नीलगाय, भैंस आदि के काटने-चोट मारने से हुई आकस्मिक मृत्युध् घायल होनेध् दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना का उद्देश्य परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के तहत पंजीकृत सभी परिवारों को कवर करना है। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत दयालु-द्वितीय योजना शुरू की है। इसमें आवारा पशुओंध्पशुओं के कारण हुई दुर्घटनाध्घटना के संबंध में किए गए दावे के लिए भुगतान किए जाने वाले मुआवजे का निर्धारण जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। योजना का उद्देश्य पीड़ित को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु या नॉर्म अनुसार प्रतिशत दिव्यांगता होने पर एक से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदक परिवार के पास परिवार पहचान पत्र होना चाहिए। आवेदक परिवार हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। एफआईआर की कॉपी की जरूरी है।
इस प्रकार मिलता है पीड़ित लोगों को दयालु-द्वितीय योजना का लाभ
जिला सांख्यिकी अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि 12 वर्ष तक आयु के बच्चों के लिए एक लाख रुपए, 12 से 18 वर्ष के लिए दो लाख रुपए, 18-25 वर्ष के लिए तीन लाख, 25 से 45 वर्ष आयु तक के लिए पांच लाख रुपए, 45 वर्ष से अधिक आयु वाले के लिए तीन लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। लाभार्थीध्दावेदार को दुर्घटना के 90 दिनों के भीतर सहायता हेतु योजना के ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्कंचेलण्पिदीतलण्हवअण्पद के माध्यम से आवेदन करना जरूरी है। सभी आवश्यक दस्तावेजों में परिवार पहचान पत्र, एफआईआर, डीडीआर, मृत्यु प्रमाण पत्र और अस्पताल डिस्चार्ज प्रमाणपत्र जरूरी है।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, डीएफओ साहिती रेडडी,एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता,एसीपी दिनेश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर सहित स्वास्थ्य, सेवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना के लिए डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
लघु सचिवालय में जनगणना कार्य को लेकर चार्ज आफिसर्स की वर्कशॉप आयोजित
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल मोड में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को लघु सचिवालय में तहसीलदारों व शहरी निकायों के अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच जनगणना निदेशालय हरियाणा के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह और डिविजनल इंचार्ज जसवीर सिंह ने पीपीटी के जरिये जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी दी। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी, इसलिए सभी अधिकारियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व नगर निकायों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी डिजिटल एप्लिकेशन तथा निर्धारित प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके। डीसी ने कहा कि जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर निरंतर निगरानी रखनी होगी और किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि 19 से 21 मार्च तक जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा,जबकि 24 मार्च को चार्ज आफिसर की वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के दौरान पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को जनगणना-2027 की प्रक्रिया, डिजिटल डाटा संकलन प्रणाली, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी,तहसीलदार झज्जर शेखर सहित,सभी सेन्सस कलर्क, जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




पैक्स को डिजिटल मोड में करने से कार्य में आएगी पारदर्शिता : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी कमेटी की समीक्षा
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी कमेटी की बैठक में को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीसी ने नाबार्ड की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, पैक्स की कार्य प्रणाली व जिला में संचालित को-ऑपरेटिव सोसायटी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में संचालित पैक्स को डिजिटल रूप से जोड़ा जाना जरूरी है। पैक्स पर बिलिंग आदि से संबंधित कार्य डिजिटल माध्यम से होने से पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि सभी पैक्स पर डिजिटल रूप से कार्य किया जाए और समय-समय पर ऑडिट भी होनी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला में नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संचालन के बारे में भी जानकारी लेते हुए कहा कि इन योजनाओं के बारे में प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ दिलवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पैक्स संचालकों को ग्रेन स्टॉरेज करने को लेकर भी प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उनको आर्थिक लाभ मिल सके। इसके लिए नाबार्ड व को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा दिए जा रहे किफायती लोन के बारे में भी जानकारी दी जाए। इस अवसर पर उन्होंने को-ऑपरेटिव सोसायटी के बारे में भी जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर को-ऑपरेटिव सोसायटी के महाप्रबंधक प्रशांत यादव, नाबार्ड एजीएम जगदीश परिहार, विकास अधिकारी राकेश यादव आदि मौजूद रहे।


समाधान शिविर की शिकायतों को न रखें लंबित: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने की समाधान शिविर पर आने वाली शिकायतों समीक्षा
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक: एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाए। विभागीय अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निदान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करना भी सुनिश्चित करें। एडीसी राहुल मोदी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना सुनिश्चित करे। समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इसके साथ-साथ अपने विभाग से संबंधी सरकार की योजनाओं बारे भी लोगों को जानकारी दें, ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं, ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को उक्त पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करे। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी विस्तृत जानकारी, शंकाओं को किया दूर
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के मद्देनजर आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनरों द्वारा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिक और तकनीकी सहायक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना मुख्यालय हरियाणा से सतीश, मंडल कोऑर्डिनेटर गुरविंद्र व मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने द्वारा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिक और तकनीकी सहायकों को दिये जा रहे प्रशिक्षण में सभी शंकाओं बारे समाधान किया गया, ताकि भविष्य में होने वाली जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा उन्होंने जनगणना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि जनगणना, प्रशासन की विश्वसनीयता और शासन की पारदर्शिता की परीक्षा है, जिसमें आंकड़े अधूरे व त्रुटिपूर्ण ना हो, इसमें जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी भागीदारी करते है, वे सभी कार्य को सही, समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें।






जटेला धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेका
दिनोद आश्रम के कुंवर महाराज ने भी वार्षिक प्रकाशोत्सव को दिया आशिर्वाद
जटेला धाम में खेली थी अध्यात्म की होली नितानंद महाराज ने – श्री महंत राजेंद्र दास
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक: फाग का खेल प्राचीन काल से ही हमारे लोक जीवन में रचा बसा है। नितानंद महाराज ने भी अपने गुरु गुमानी दास जी के आदेश से जटेला धाम में अध्यात्म की होली खेली थी जिससे तप करके एसा भक्ति साहित्य तैयार किया जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है। ये उद्गार जटेला धाम के धूलैंडी मेले पर साध संगत को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने व्यक्त किए। महंत राजेंद्र दास ने कहा कि जटेला धाम आदिकाल से ही अध्यात्म का केंद्र रहा है, साध संगत के आशीर्वाद से आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनने जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सालय चिकित्सा के साथ-साथ शोध का भी विश्वस्तरीय संस्थान होगा। यहां पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों की मानवता को रोग मुक्त रखने का इंतजाम किया जाएगा तथा इस संस्थान के निर्माण में योगदान देने वाले दानवीरों का नाम चिकित्सा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हमारे सनातन में रोगियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। इस संत-समागम को संबोधित करते हुए राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि जटेला धाम का आयुर्वेद संस्थान मानवता की सेवा करता रहेगा।आरोग्य सेवा सबसे बड़ा परहित है। किसी रोगी के रोग की पीड़ा खत्म करना, सबसे बड़ा अराधनीय कार्य है। चिकित्सा संस्थान में दिया गया दान सोने के मंदिर से से कई गुना पुण्यदायी होगा। जटेला धाम में तो दवा और दुवा दोनों मिलेंगे तथा आयुर्वेद संस्कार का सबसे बड़ा केंद्र होगा यह आयुर्वेद संस्थान। कुंवर सिंह महाराज दिनोद वाले ने कहा कि सामाजिक समरसता और आरोग्य का जटेला धाम ही सबसे बड़ा उपासना स्थल है। उन्होंने चिकित्सा संस्थान के लिए साध संगत को बधाई दी। रामानंद जी महाराज ने कहा कि जटेला धाम अब भविष्य में अध्यात्म की राजधानी के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सा का भी पूजनीय धाम बनेगा। साध्वी राधागिरी महाराज वृंदावन ने मातृशक्ति को भी परोपकार के कार्य में आगे आने का आवाहन किया। स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने कहा कि संत नितानंद जनकल्याण का महा अनुष्ठान रचित करके चले गए, जो सत्य सिद्धांत प्रकाश में विद्यमान है। आज उन्ही के निर्देशानुसार इस आयुर्वेद अस्पताल का संकल्प लिया है, संकल्प में शक्ति होती है। अतः जरूर ही यह धाम आयुर्वेद का उत्कृष्ट संस्थान के रूप में जाना जाएगा। इस मौके पर सैंकङों संतवृंद उपस्थित रहे। संतों ने दानवीरों को आशिर्वाद देते हुए कहा कि आपका योगदान युगों-युगों तक कालजयी रहेगा। आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्माण के लिए प्रवीण गुप्ता ने 15 लाख रुपए, जगदीश पुत्र आँखेराम माजरा ने 11 लाख रुपए, महेंद्र ने ₹पांच लाख रुपए, संपूर्ण माजरा ने ₹पांच लाख रुपए, देवी सिंह गुर्जर ने 11 लाख रुपए, मनजीत ठेकेदार ने 11 लाख रुपए, महेंद्र पूनिया ने पांच लाख रुपए, रवींद्र सरपंच बिरोहङ पांच लाख रुपए, सेठ सतनारायण ने पांच लाख रुपए, दीपक पूनिया ने पांच लाख रुपए और जोगेंद्र उर्फ जोगी ने पांच लाख रुपए आदि सहित सैंकङों दानदाताओ ने आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्माण के लिए करोडों रूपये का दान दिया। सभी दानदाताओं का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस वार्षिक प्रकाशोत्सव में सिंधु दर्शन यात्रा ने चार चांद लगा दिए, जो डॉक्टर इंद्रेश कुमार की रहनुमाई में अजय शर्मा, डॉ लक्ष्मीनारायण कौशिक आदि की देखरेख में चल रही है, जो लेह- लद्दाख में सिंधु कुंभ मेला आयोजन के साथ समाप्त होगी। इस मौके पर कृष्ण कादयान प्रधान तेलंगाना जाट सभा, संजय कबलाना, डॉ रमेश कलकल, प्रोफेसर कुलताज सिंह, राजवीर डबास, चांद माजरा, रवि कादयान, समंदर कौशिक, नरेंद्र पूर्व सरपंच, विनोद सरपंच, नीरज सरपंच सतपाल ईटीओ, सरूपराम साहब, रमा बलहारा आदि सहित सैकड़ो गणमान्यजन मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर यशवीर सिंह और प्रोफेसर अजय कादयान ने किया। जटेला धाम में लाखों श्रध्दालुओं ने धाम में माथा टेका तथा चिकित्सा संस्थान को पूरा करने संकल्प लिया। प्रकाश उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होकर मंगल आरती के साथ इस संत समागम समारोह का समापन हुआ।

https://www.facebook.com/share/v/1CNtMLefkx
लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में हुआ काव्योत्सव
बहादुरगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणवी लोककवि जगबीर कौशिक के जन्मदिवस पर उनके सम्मान में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। अपना काव्य मंच की संयोजिका श्रीमती रजनीश द्वारा बैंक कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री नित्यानंद नवीन के सानिध्य में साहित्यानुरागियों ने काव्य रस का आनंद लिया। काव्योत्सव में क्षेत्र के 15 प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोककवि को उनके जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित कवियों और साहित्यकारों ने हास्य, श्रंगार व ओजपूर्ण रचनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर सभी अतिथि कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया। गोष्ठी में डॉ. मनजीत भारतीय,शिव ओम शिव, विरेंद्र कौशिक, राजकुमार गाइड, वेद भारती, अर्चना झा, सुरेश कौशिक, संदीप शर्मा बावरा, मोहित कौशिक, कौशल समीर, मुकेश व्यास, मुन्ना दिल्लेरी आदि कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। जहाँ कुछ कवियों ने फागुन की मस्ती पर रचनाएँ पढ़ीं, वहीं कुछ ने जगबीर कौशिक जी के व्यक्तित्व और उनकी लोक-साहित्य सेवा को समर्पित पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में स्वयं जगबीर कौशिक जी ने अपनी कुछ प्रतिनिधि रचनाएँ सुनाईं,जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और लोक-संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कलमवीर कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।



हिंदुत्व केवल एक उपासना पद्धति नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवन शक्ति: मनोज वशिष्ठ’
रेवाडी, 06 मार्च, अभीतक: जिला रेवाड़ी के कुंड खंड स्थित ग्राम सुंदरोज के श्शिव फार्मश् में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन ने एक नया इतिहास रच दिया। इस महा-संगम में सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, पीथड़ावास, महलावास, धामलावास, बंगड़वा और भोतवासकृइन सातों गांवों से हिंदुओं का ऐसा विराट जनसैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र भगवा रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों मातृशक्ति रही, जिन्होंने शीश पर मंगल कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।
मुख्य वक्ता शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का ओजस्वी उद्बोधन
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने संघ शताब्दी का महा-उदघोष: राष्ट्र साधना के 100 वर्ष विषय पर अपना ऐतिहासिक संबोधन दिया। उन्होंने कहा, 1925 में विजयादशमी को प्रारंभ हुई राष्ट्र साधना की यह यात्रा आज 2026 में अपने स्वर्णिम अध्याय लिख रही है। हिंदुत्व केवल एक उपासना पद्धति नहीं, बल्कि राष्ट्र का प्राण है। आज समय आ गया है कि हम बौद्धिक क्षत्रिय बनकर अपनी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित हों। उनके संबोधन के दौरान पांडाल जय श्री राम और श्वन्दे मातरम्श् के नारों से गूँजता रहा।
वैचारिक मंथन और सांस्कृतिक प्रस्तुति
जतिन ने पंच-परिवर्तन के माध्यम से स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण का मंत्र दिया।
बहन भावना ने नारी सशक्तिकरण को राष्ट्र की नींव बताया।
दलीप शास्त्री ने हिंदुत्व के गौरवशाली इतिहास और एकता की प्रासंगिकता पर विचार रखे।
सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सनातन धर्म की दिव्य झांकी प्रस्तुत की।
प्रमुख सहभागिता और गरिमामयी उपस्थिति
सम्मेलन में जिला संघचालक रामौतार गौतम और हिंदू सम्मेलन के जिला संयोजक देवेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज पहलवान, भीम सिंह, अमन, मनोज प्रधान,सरपंच (ग्राम धामलावास), अमित, चंचल, दशरथ चैहान, नाहर सिंह, यशवंत राव और नंबरदार (ग्राम सुंदरोज) की अति सहयोगात्मक एवं सराहनीय भूमिका रही।
ढोल-नगाड़ों की थाप और अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुए इस सम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदू समाज अब जातियों और सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र-हित में एकजुट हो चुका है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्र-आरती और जयघोष के साथ हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : केवल महिलाओं के लिए विशेष रक्तदान शिविर 8 को: राजेश डुडेजा
भिवानी, 06 मार्च, अभीतक: नारी शक्ति और उनके निरूस्वार्थ योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिवानी में एक अनूठी पहल की जा रही है। 8 मार्च रविवार को स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में केवल महिलाओं के लिए एक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर पूर्णतरू महिला रक्तदाताओं को समर्पित रहेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाली महिला रक्तदाताओं के लिए कुछ अनिवार्य मानक तय किए गए हैं, जिसमें कम से कम 55 किलो या उससे अधिक होना चाहिए तथा रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 ग्राम या उससे ऊपर होना चाहिए। डुडेजा ने कहा कि इस विशेष दिवस पर महिलाओं को स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएँ इस नेक कार्य का हिस्सा बनें। उन्होंने जागरूक महिलाओं से अपील की है कि वे 8 मार्च को सुबह 9ः30 बजे भारी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
महान गणितज्ञ रामानुजन की विरासत पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से
देश-विदेश के दिग्गज करेंगे गहन मंथन
गुरुग्राम, 06 मार्च, अभीतक: श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) में 7दृ8 मार्च को रामानुजन की विरासतरू भविष्य की पीढ़ियों के लिए गणित व उससे आगे तक की प्रेरणाष् विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा के नेतृत्व में यह सम्मेलन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का आयोजन मुख्य संरक्षक एवं एसजीटीयू के कुलाधिपति पद्मश्री व पद्म भूषण राम बहादुर राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि अध्यक्षता पंकज मित्तल (सेक्रेटरी जनरल, एआईयू) द्वारा होगी। इसका संयोजन वरिष्ठ गणित शिक्षिका और एनसीईआरटी की जनरल काउंसिल की सदस्य अनिता शर्मा करेंगी। सम्मेलन में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की गणितीय विरासत और उसके आधुनिक शोध, नवाचार तथा शिक्षा पर प्रभाव पर गहन चर्चा होगी। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिक, शिक्षाविद और शोधकर्ता संख्या सिद्धांत, क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत गणितीय मॉडलिंग जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे। साथ ही रामानुजन की सोच और समस्या समाधान पद्धति को आधुनिक शिक्षण में शामिल करने के लिए रामानुजन मैथेमेटिक्स करिकुलम विकसित करने पर भी चर्चा होगी। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रो. दिनेश सिंह (पूर्व कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. जॉर्ज ई. एंड्रयूज (पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय), डॉ. ब्रूस बर्न्ट (इलिनॉय विश्वविद्यालय), डॉ. वेदवीर आर्य (डीआरडीओ), प्रो. श्रीराम चैथाईवाले (राष्ट्रीय संयोजक, वैदिक गणित, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली), डॉ. सत्यनारायण रेड्डी (शिव नादर विश्वविद्यालय), डॉ. गौरव भटनागर (अशोका विश्वविद्यालय), डॉ. स्वामीनाथन (आईआईटी रुड़की), डॉ. अनिंद्य सिन्हा (आईआईएसईआर पुणे), डॉ. आशीष अरोड़ा (पीटीसी विश्वविद्यालय), डॉ. गजेंद्र सिंह (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय), डॉ. जगदीश बंसल एवं डॉ. कपिल शर्मा (दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय), डॉ. कृष्णन (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय), डॉ. राकेश भाटिया तथा डॉ. अनुराधा गुप्ता शामिल होंगे। वैदिक गणित पर विशेष सत्र भी आयोजित होंगे। अब तक 40 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुतियों के लिए स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 10 आमंत्रित व्याख्यान और एक उच्चस्तरीय पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।



भिवानी: करनाल में इंस्पेक्टर द्वारा सरकारी डॉक्टर की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, भिवानी के डॉक्टर ने सौपा ज्ञापन
प्रदेश भर के डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर दी मैडिकल सुविधाएं बंद किए जाने की धमकी, मैडिकल एसोसिएशन भी आई सामने
पुलिस इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किए जाने पर डॉक्टर रोड़ पर बैठने को होंगे मजबूर: मैडिकल एसोसिएशन भिवानी
एचसीएमएस की महासचिव डा. नंदिनी लांबा व जिला प्रधान डा. नवीन घोष ने कहा रू डॉक्टरों को कमजोर टारगेट ना समझे, एफआईआर नहीं हुई तो हैल्थ केयर सुविधाएं करनाल की तर्ज पर प्रदेश भर में की जा सकती है बंद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी
सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम और सिंगापुर के निवेशकों को मुख्यमंत्री ने दिया न्यौता
हरियाणा में निवेश के लिए सिंगापुर के निवेशकों को किया आमंत्रित
सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम का बिजनेस सेंटर खोलने पर भी हुई चर्चा
गुरूग्राम में फॉरम का बिजनेस सेंटर खोलकर सिंगापुर की कंपनियों के खोले जाएंगे ऑफिस
निवेश के लिए आने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की नहीं आने दी जाएगी समस्या- मुख्यमंत्री
हरियाणा सरकार निवेशकों के हित की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को किया सिंगापुर आमंत्रित
सिंगापुर में निवेशकों के साथ सीधी मुलाकात और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए किया आमंत्रित
सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के लिए उत्साहित है सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के निवेशक- प्रसून मुखर्जी
बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
काफी दिनों से बंद ब्लॉक सीवरेज लाइन से आखिरकार मिली राहत: दीपक अग्रवाल तौला
वार्डवासियों व आमजन को बीमारियां फैलने का बना हुआ था भय: दीपक अग्रवाल तौला
मनीहारो वाली गलीवासियों व व्यापारी वर्ग का बदबूदार दुर्गंध दूषित पानी से निकलना हो गया था मुश्किल
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों का रखा जाता है विशेष ध्यान: दीपक अग्रवाल तौला भिवानी, 06 मार्च, अभीतक: जन कल्याण सहयोग संगठन (रजि.) प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने बताया कि किरोड़ीमल मंदिर के सामने मनीहारो वाली गली नजदीक सेठ गंगा राम जैन स्कूल के पास काफी दिनों से सीवरेज लाइन के ब्लॉक व ओवरफ्लो की शिकायत बनी हुई थी।उक्त क्षेत्र के वार्डवासियों व व्यापारी बंधुओ द्वारा जब हर जगह शिकायत देने के बाद भी सीवरेज ब्लॉक व ओवरफ्लो लीकेज लाइन की शिकायत दूर नहीं हुई तो गलिवासियों ने आखिरकार लिखित में एक ज्ञापन उन्हें दिया था, जिसमें जल्द से जल्द निवारण हेतु निवेदन किया गया। ओवरफ्लो व ब्लॉक सीवरेज लाइन के कारण उत्पन्न बदबूदार मेल्ट दूषित पानी से गलीवासियांे, व्यापारी बंधुओं व स्कूली बच्चों के साथ साथ आमजन का उक्त गली व रोड से निकलना मुश्किल हो गया था व अनेकों बीमारियां मुंह फैलाए बैठी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला ने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक सीवरेज लाइन को दुरुस्त करवाने हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों से इस विषय में गहनता से बातचीत हुई व विभाग द्वारा त्वरित विभागीय कार्यवाही करते हुए ब्लॉक सीवरेज लाइन के निवारण हेतु आज विभाग के कर्मचारी मौके पर सुपर स्कर मशीन आदि के साथ पहुंचे व ब्लॉक सीवरेज लाइन को क्लियर किया व ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई निवारण किया।संबंधित विभाग द्वारा समस्या के स्थाई निवारण करने हेतु की गई कार्यवाही के बाद गलिवासियों व व्यापारी बंधुओं ने राहत की सांस ली व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़, एसडीओ रवि ग्रेवाल, कनिष्ठ अभियंता पंकज शर्मा, कपिल, सुपरवाइजर विकास शर्मा, विपिन शर्मा के साथ समस्त टीम का व जन कल्याण सहयोग संगठन प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला का विशेष तौर पर हार्दिक आभार भी व्यक्त किया। दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा जाता है व किसी भी व्यापारी बंधु या आमजन की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए चैबीस घंटे सीएम हाउस संत कबीर कुटीर के दरवाजे खुले रहते है। तौला ने विभाग के अधिकारियों के साथ पीएचईडी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य मामनचन्द अग्रवाल, पवन कुमार लखेरा, मंगलचन्द बंसल, सुनील कुमार लखेरा, अमित गुप्ता, भारत लाल,रमेश कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार, सुरेश कुमार गोयल, रॉय गोयल, घनश्याम दास गोयल, सुमित गुप्ता, संजय कश्यप आदि गलीवासी व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।




कुलासी के किसानों का फसल अवशेष न जलाने का संकल्प
विकास के लिए जागरूकता जरूरी: एस एन कौशिक, शिक्षा अनुदेशक
बहादुरगढ, 06 मार्च, अभीतक: दी बहादुरगढ़ एम पैक्स के कार्यक्षेत्र में गांव कुलासी (झज्जर) में स्थित वाटिका प्रांगण में हरको फैड, पंचकुला के तत्वाधान में एक किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पैक्स प्रतिनिधि चांद सिंह, द्वारा उपस्थित किसानों का स्वागत करते हुए मोबाइल बैंकिंग के उपयोग में रखने वाली सावधानियों से अवगत कराया व बताया कि अब बहादुरगढ़ एम पैक्स के सी एस सी सैंटर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जिनका किसान व आमजन लाभ उठा सकते हैं और पैक्स के ऋणों की समय पर वसूली देकर ब्याज माफी की सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया। हरको फैड पंचकुला द्वारा जिला झज्जर में नियुक्त शिक्षा अनुदेशक एस एन कौशिक ने अपने संबोधन में बताया कि हरको फैड, सहकारिता विभाग में कार्यरत सभी सहकारी संस्थाओं की कार्य योजनाओं व गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार का कार्य करती है। किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व व डाक्टर अरविन्द शर्मा जी के मार्गदर्शन में सहकारिता से स्मृद्धि लाने, आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सहकारी समितियों के योगदान पर प्रकाश डाला, खासतौर पर सी एम पैक्स गठन करने, जैविक खेती अपनाने, कृषि व पशुपालन विभाग की नवीनतम जानकारी प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरेंदर सिंह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां झज्जर व बहादुरगढ़ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सी एम पैक्स का गठन करके युवा पीढ़ी द्वारा स्वयं के रोजगार को उत्पन्न किया जा सकता है। सी एम पैक्स के अतिरिक्त अन्य समितियों के गठन व उनकी कार्यप्रणाली व उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अतिथि वक्ता डॉ कुसुम चैधरी द्वारा किसानों से फसल चक्र, प्राकृतिक खेती व फसल अवशेष न जलाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने किसानों से अपनी जमीन के रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक, जसौर खेड़ी द्वारा पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओं को बताते हुए कहा कि पशुपालन कार्य, महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम है और के लिए लिए जे एल जी समूहों के गठन में पुरुष वर्ग से सहयोग की अपील भी की। उपस्थित किसानों व सहकार बंधुओं द्वारा कार्यक्रम में रूचि दिखाते हुए अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के आयोजक एस एन कौशिक, शिक्षा अनुदेशक हरको फैड झज्जर द्वारा किसानों को भविष्य में गेहूं कटाई के उपरांत भी नालवाध्फांस न जलाने की शपथ दिलवाई। इस जिला झज्जर भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अहलावत व श्री रमेश कुमार, चेयरमैन पैक्स प्रबन्धक कमेटी सहित, पैक्स कर्मचारियो व सैकड़ों किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में एम पैक्स बहादुरगढ़ की ओर से योगेश शर्मा द्वारा हरको फैड पंचकुला द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सब को जलपान कराते हुए समापन किया।
किसान गन्ने की फसल को नई तकनीक अपनाकर खेती करें, जिससे लागत कम लगेगी और आमदन ज्यादा होगी: सहकारिता मंत्री
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि किसान गन्ने की फसल को नई तकनीक अपनाकर खेती करें, जिससे लागत कम लगेगी और आमदन ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सहकारी चीनी मिलों में ऑन लाईन टोकन प्रणाली शुरू की गई है जिसमें गन्ना किसानों को घर बैठे ऑनलाईन टोकन लगाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप मिल में निरन्तर आवश्यकतानुसार गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित हुई है तथा किसानों को उनका गन्ना सप्लाई करने में (प्रत्येक ट्राली) में 10 से 12 घण्टे की बचत होगी। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा आज हरियाणा विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गन्ना हरियाणा की एक प्रमुख नगदी फसल है, वर्ष 2020-21 में गन्ने का क्षेत्रफल 2,46,357 एकड़ था, जोकि वर्ष 2021-22 व वर्ष 2022-23 में क्रमशः 2,63,499 एकड़ व 2,66,142 एकड़ था, जबकि वर्ष 2022-23 के उपरान्त गन्ने के क्षेत्रफल में निरन्तर गिरावट हो रही है। गन्ने की औसत पैदावार में वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2024-25 तक, वर्ष 2022-23 को छोड़कर लगातार गिरावट आई है। वर्ष 2025-26 के दौरान गन्ने की औसत पैदावार 329.59 क्विंटल होने का अनुमान है जोकि वर्ष 2020-21 के औसत पैदावार 347.68 क्विंटल प्रति एकड़ से 5.2 प्रतिशत (18.09 क्विंटल) कम है, जोकि औसत पैदावार में एक उल्लेखनीय गिरावट है। परिणामस्वरूप गन्ने का कुल उत्पादन वर्ष 2025-26 के दौरान 536.24 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि वर्ष 2020-21 की औसत कुल उत्पादन 858.78 लाख क्विंटल से 37.55 प्रतिशत (322.54 लाख क्विं०) कम है। गन्ने के क्षेत्रफल में कमी होने के कारण गन्ना मिलों को पिराई के लिए गन्ने की उपलब्धता में कमी आई है, जोकि इस वर्ष 509.47 लाख क्विंटल अनुमानित है, जिसकी वजह से चीनी मिलों के कार्यदिवस 108 दिन रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल में बिजाई से लेकर कटाई तक अधिक श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है। समय व आवश्यकतानुसार श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित न होने तथा श्रमिकों के मेहनताने में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण किसान गन्ने की बजाए अन्य फसलों की और आकर्षित हो रहे हैं। गन्ने की कटाई के लिए कृषि यन्त्रों की उपलब्धता में कमी भी गन्ने के क्षेत्रफल में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग 50 प्रतिशत गन्ने की बिजाई गेहूं कटाई के बाद की जाती है। पिछले कुछ वर्षों से मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किये गये हैं, हरियाणा में मानसून लगभग जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रभावी होते हैं परन्तु गत वर्षों के दौरान मौसम में बदलाव की वजह से अप्रैल माह की शुरुआत से ही बारिश होती रही है, जिससे गन्ने के जमाव व फुटाव प्रभावित हुए और नतीजन गन्ने की औसत पैदावार व कुल उत्पादन में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि जलवायु में बदलाव के कारण गन्ने की अगेती मुख्य किस्में सी0ओ0-0238 व सी0ओ0-0118 में चोटी व जड़ बेधक कीड़ों तथा उखेड़ा बीमारी के कारण भी औसत पैदावार व कुल उत्पादन में कमी आई है। गन्ने की मुख्य अगेती किस्मों (सी०ओ०-0238 व सी0ओ0-0118) में गत वर्षों के दौरान अपेक्षा के अनुरूप पैदावार व कुल उत्पादन में कमी आई है।
कृषि विभाग द्वारा गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने व गन्ने की फसल को अधिक लाभकारी बनाने हेतू कई योजनाएं अपनाई गई हैं
डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा ने सदन को अवगत करवाया कि गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने व गन्ने की फसल को अधिक लाभकारी बनाने हेतू कृषि विभाग द्वारा किसानों को गन्ने की राशि की यथाशीघ्र अदायगी के लिए सरकार द्वारा हर वर्ष अधिक से अधिक राज्य सुझावित मूल्य (एस०ए०पी०) जारी किया जाता है। विभाग द्वारा किसानों को गन्ने की नवीनतम तकनीकों के बारे में बिजाई से लेकर कटाई तक समय-समय पर किसान गोष्ठियाँ, किसान मेले तथा किसान वैज्ञानिक संवादों के माध्यम से जानकारी दी जाती है। गत पांच वर्षों में गन्ना अनुभाग द्वारा 225 किसान गोष्ठियों, 15 किसान मेली तथा 41 किसान वैज्ञानिक संवादों के माध्यम से 28005 से अधिक किसानों को जागरूक किया गया। गन्ने की नवीनतम तकनीकों के बारे में प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे कि गन्ने से संबंधित साहित्य, समाचार पत्रों व विज्ञापनों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन योजना के तहत किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक में गन्ना लगाने के लिए प्रति एकड़ 3000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकार ने इस प्रोत्साहन राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति एकड़ करना प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार किसानों को स्वस्थ और रोग मुक्त बीज उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। किसानों को गन्ने की नवीनतम किस्मों जैसे सी0ओ0-15023 का बीज खरीदने व बीज बनाकर किसी अन्य किसान को बेचने, दोनो ही अवस्था में 5000 प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाता है।



सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में एक बहुउद्देशीय हॉल एवं 200 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा: गौरव गौतम
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सोनीपत स्थित सुभाष स्टेडियम में एक बहुउद्देशीय हॉल एवं 200 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग से 21384.84 लाख रुपये का प्रारंभिक लागत अनुमान प्राप्त हुआ है तथा वर्तमान में कार्यवाही पर है। इस स्टेडियम के मैदान की मरम्मत हेतु लगभग 66 लाख रुपये की राशि भी लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग को जारी की जा चुकी है। इस संबंध में लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। खेल राज्य मंत्री आज हरियाणा विधान सभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
करनाल से यमुनानगर तक सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन: रणबीर गंगवा
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि करनाल से यमुनानगर तक वाया नेवल, चोगांव, गढ़ी बीरबल तथा बड़गांव जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री रामकुमार कश्यप द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। श्री गंगवा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण कार्य का आवंटन पहले 11 मार्च, 2025 को किया गया था, लेकिन संविदात्मक एजेंसी द्वारा निर्धारित समय पर कार्य शुरू न करने के कारण उसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया। सड़क के पुनर्निर्माण के लिए अब पुनः टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 मार्च, 2026 तक सभी टेंडर प्राप्त हो जाएंगे, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक कैशलेस उपचार मिलेगा: स्वास्थ्य मंत्री
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में पीड़ित लोगों के लिए ष्पीएम राहत योजनाष् शुरू की है जिसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक कैशलेस उपचार मिलेगा। भारत भर में सड़क दुर्घटना पीड़ित अब प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत कैशलेस मेडिकल केयर का लाभ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि जिला पलवल में ट्रामा केयर सुविधाओं वाले आयुष्मान भारत पैनल में कई बड़े निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें 120 बिस्तरीय तुला अस्पताल पलवल, 55 बिस्तरीय सचिन अस्पताल, 55 बिस्तरीय मनोज अस्पताल होडल, 35 बिस्तरीय पलवल अस्पताल पलवल तथा 30 बिस्तरीय गोल्डन अस्पताल शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन के सदस्य द्वारा पलवल से बल्लभगढ़ के बीच ट्रॉमा सेंटर बनाने के संबंध में जानकारी दी कि 200 बिस्तरीय जिला अस्पताल पलवल मात्र आधा किलोमीटर, 200 बिस्तरीय बी.के अस्पताल फरीदाबाद मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर, अमृता आयुर्विज्ञान संस्थान फरीदाबाद मात्र 5 किलोमीटर और 50 बिस्तरीय अस्पताल एसडीएच बल्लभगढ़ हाइवे के पास ही स्थित है।
भूमि उपलब्धता की शर्त पर रेवाड़ी में पुस्तकालय निर्माण
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भूमि उपलब्धता की शर्त पर रेवाड़ी में पुस्तकालय निर्माण हेतु मुख्यमंत्री की घोषणा की अनुपालना में जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा हाल ही में एक जगह की पहचान कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग से उच्चतर शिक्षा विभाग में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रेवाड़ी ने जिला पुस्तकालय के भवन निर्माण हेतु जो पुराना कारागार (जेल) भवन था, उसकी भूमि को चयनित कर लिया गया है। जो कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में है, इसे उच्चतर शिक्षा विभाग को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही वह भूमि उच्चतर शिक्षा विभाग के पास आ जाएगी, जल्द ही उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सरकार की नीति के अनुसार खालों को उनके निर्माण के कम से कम 20 साल की अवधि के बाद उनका पुनः निर्माण किया जाएगा
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश में खालों को उनके निर्माण के कम से कम 20 साल की अवधि के बाद उनका पुनः निर्माण किया जा सकता है। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी आज सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी। उन्होंने बताया कि साल 2019 के बाद आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 38 खालों को पुनः निर्मित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 15 खालों की रिमॉडलिंग का कार्य सरकार के पास विचाराधीन है जिनकी अनुमानित लागत करीब 50 करोड़ रुपये है।
पेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी बना दी गई है: कृष्णकुमार बेदी
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि पेंशन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी बना दी गई है। पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या जैसे कि आयु सीमा, पीपीपी, निवासी प्रमाण पत्र या कोई और भी हो, अपनी शिकायत इस कमेटी में दे सकते हैं तथा कमेटी द्वारा ही इसका निर्णय किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बाढ़डा के विधायक श्री उमेद सिंह द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए दिन प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 2×300 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां स्थापित हैं: विकास एवं पंचायत मंत्री
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यमुनानगर स्थित दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में 2×300 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां स्थापित हैं और इनका ऐश हैंडलिंग सिस्टम पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। श्री कृष्ण लाल पंवार आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री घनश्याम दास द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पानीपत स्थित प्लांट के पास बसे एक गांव के साथ श्री सीमेंट और ऐश डेक भी सटा हुआ है, जिसके कारण वहां राख गिरने की समस्या सामने आती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उस गांव को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 7 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 407 प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिनमें प्रभावित परिवारों को स्थानांतरित किया जाएगा। विकास एवं पंचायत मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर के रतनपुरा गांव से ऐश डेक की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। प्लांट से निकलने वाली राख को पानी में मिलाकर ऐश डेक में डाला जाता है, इसलिए इस गांव को शिफ्ट करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव रतनपुरा में राख के कारण किसी प्रकार की बीमारी फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में गांव की सामाजिक एवं जनसंख्या प्रोफाइल, लोगों में स्वास्थ्य संबंधी लक्षण या शिकायतें तथा पिछले 3-4 वर्षों में विभिन्न कारणों से हुई मौतों के प्रकार और यमुनानगर के थर्मल पावर प्लांट के संभावित स्वास्थ्य प्रभावों का आकलन करने के लिए एक सामुदायिक सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साबापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। श्री पंवार ने बताया कि यमुनानगर स्थित दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली राख के प्रबंधन और उससे संबंधित तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए तकनीकी अभियंताओं की एक समिति गठित की जाएगी, जो रतनपुरा गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी।
स्टेडियमों के आधारभूत ढांचे के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं: गौरव गौतम
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव सरकपुर, मोहरा एवं साहा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए खेल विभाग द्वारा क्रमशरू 22 लाख 84 हजार रुपये, 25 लाख 3 हजार 200 रुपये तथा 24 लाख 88 हजार 43 रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की गई है। इन स्टेडियमों के आधारभूत ढांचे के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 25 फरवरी, 2026 को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम आज हरियाणा विधान सभा बजट सत्र के दौरान विधायक श्रीमती पूजा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि गांव सरकपुर, मोहरा एवं साहा में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर के लिए एक-एक चैकीदार तथा एक-एक ग्राउंडमैन का पद स्वीकृत है। कोच के पद स्टेडियम के अनुसार नहीं बल्कि जिला स्तर पर स्वीकृत किए जाते हैं। वर्तमान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर सरकपुर में एक जूनियर हॉकी कोच एवं एक चैकीदार, राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर मोहरा में एक कुश्ती कोच, एक जूनियर लॉन टेनिस कोच एवं एक चैकीदार, तथा राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर साहा में एक जूनियर जूडो कोच एवं एक चैकीदार कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोच व चैकीदार स्टेडियम में नहीं आते हैं तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
कीटनाशक, कृषि औषधि, उर्वरक एवं बीज विक्रय वाली दुकानों का कृषि अधिकारियों द्वारा कुल 136 कीटनाशक डीलरों, 148 उर्वरक डीलरों तथा 128 बीज डीलरों का निरीक्षण किया गया
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि जिला फतेहाबाद में 01.01.2025 से 25.01.2026 की अवधि के दौरान कीटनाशक, कृषि औषधि, उर्वरक एवं बीज विक्रय वाली दुकानों का कृषि अधिकारियों द्वारा कुल 136 कीटनाशक डीलरों, 148 उर्वरक डीलरों तथा 128 बीज डीलरों का निरीक्षण किया गया। इस अवधि के दौरान दुकानों से 189 कीटनाशक नमूने, 252 उर्वरक नमूनें तथा 157 बीज नमूनें लिए गए। कीटनाशक अधिनियम, 1968 के अंतर्गत एग्रो मेडिसिन के नाम से कोई कृषि आदान मौजूद नहीं है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान फतेहाबाद के विधायक श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दुकानों के निरीक्षण के दौरान कीटनाशकों के कुल 189 नमूनों में से 171 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए तथा 18 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उर्वरकों के 245 नमूने मानकों के अनुरूप (पास) पाए गए तथा 7 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं (फेल) पाए गए। बीजों के 155 नमूने मानकों के अनुरूप (पास) पाए गए तथा 2 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं (फेल) पाए गए।
प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराए जाने के बाद महम में नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा: कृष्ण लाल पंवार
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, रोहतक को जिला प्रशासन के साथ परामर्श कर उपयुक्त भूमि के बारे में सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराए जाने के बाद महम में नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री बलराम दांगी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि महम बस अड्डे की इमारत का हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद इसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके पश्चात सरकार द्वारा 11 अक्टूबर, 2023 को बस स्टैंड को ध्वस्त करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी और नियमानुसार पुरानी इमारत को गिरा दिया गया। श्री पंवार ने बताया कि महम में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस बीच मुख्यमंत्री जन संवाद पोर्टल पर 28 अप्रैल, 2025 को यह मांग सामने आई कि नया बस स्टैंड शहर के बाहर बाईपास पर बनाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज दो विधेयक पुरःस्थापित किए गए
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज दो विधेयक पुरःस्थापित किए गए। पुरःस्थापित किए गए विधेयकों में हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन (संशोधन) विधेयक और हरियाणा विस्तार प्राध्यापक तथा अतिथि प्राध्यापक (सेवा की सुनिश्चितता) संशोधन विधेयक शामिल हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवाओं ने पास की कठिन परीक्षा
हरियाणा के युवा खेल के अलावा शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी लहरा रहे सफलता का परचम
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने सपनों, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरे सदन की ओर से, अपनी ओर से तथा प्रदेशवासियों की ओर से इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के बल पर इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। श्री नायब सिंह सैनी ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित परिणामों में हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा एकांश ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एकांश को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का किया विमोचन
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का संयुक्त रूप से विमोचन किया। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 सितंबर से 25 सितंबर, 2025 तक किया गया। राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलों के प्रति समर्पण की भावना और उभरते खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाने के उनके ध्येय के अनुसार लगातार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेल भारत में पहली बार केवल पदक या प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि युवा विकास और राष्ट्र निर्माण की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बने हैं। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और राष्ट्रीय खेल नीति जैसी पहलें इस बात का प्रमाण है कि खेल अब नेतृत्व और समाज दोनों के केंद्र में हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी
हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर हुई चर्चा
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शुक्रवार को सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा में औद्योगिक निवेश, व्यापारिक सहयोग तथा सिंगापुर की कंपनियों के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम और सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार पारदर्शी नीतियों, सरल प्रक्रियाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा में निवेश करने के लिए आने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को और गति मिलेगी। बैठक के दौरान गुरुग्राम में सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम का बिजनेस सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में बिजनेस सेंटर स्थापित होने से सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में अपने कार्यालय खोलने और निवेश करने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। इस अवसर पर सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के अध्यक्ष श्री प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सिंगापुर आने का आमंत्रण दिया। श्री मुखर्जी ने कहा कि सिंगापुर इंडिया बिजनेस फॉरम के निवेशक सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के अवसरों को लेकर काफी उत्साहित हैं और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
चंडीगढ़ में 7 से 11 मार्च तक आयोजित होगा ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक- 2026
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के तत्वावधान में कल 7 से 11 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में प्रथम ष्इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक 2026ष् का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश-विदेश के न्यायिक और कानूनी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञ भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में भारत के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता और विवाद समाधान प्रणाली को मजबूत बनाना तथा इस क्षेत्र में संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 7 मार्च को शाम 5 बजे हयात रीजेंसी में आयोजित होगा। इस अवसर पर न्यायपालिका और कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ व्यक्तित्व मौजूद रहेंगे। इसके अगले दिन 8 मार्च को सुबह 7 बजे एक वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा, जो सुखना लेक से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक निकाली जाएगी। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। वॉकाथॉन को भारत के मुख्य न्यायाधीश हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसी दिन सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट में सुबह 10 बजे विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को भी विभिन्न पैनल चर्चाएं होंगी, इनमें हाई कोर्ट में दोपहर बाद 4.15 बजे तथा ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास शाम 6 बजे आयोजित होंगी। इसी प्रकार, 10 मार्च को सुबह 9.30 बजे सीआईआई सेक्टर 31 में भी पैनल चर्चा होगी। कार्यक्रम का समापन 11 मार्च को पैनल चर्चा के बाद सेक्टर-43 स्थित चंडीगढ़ ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित समापन समारोह के साथ होगा।
सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश
ओटीपी, मोबाइल नंबर या कर्मचारी विवरण में गड़बड़ियों को तुरंत ठीक करने के आदेश
चण्डीगढ़, 06 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागों को सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा को तत्काल अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कदम हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 और नियम, 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि अनुबंध कर्मचारियों के डाटा में कई तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इनमें ओटीपी प्राप्त करने में समस्या, मोबाइल नंबर गलत होना या बदल जाना, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में त्रुटियां तथा कर्मचारियों और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के विवरण का सही ढंग से पोर्टल पर दर्ज न होना शामिल है। सरकार ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड और निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र अनुबंध कर्मचारियों के डाटा की जांच कर उसे प्राथमिकता के आधार पर सही करवाएं। निर्देशों के अनुसार यदि भाग-1 या 2 के किसी पात्र अनुबंध कर्मचारी को ओटीपी या अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो संबंधित विभागाध्यक्ष मामले की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। विभागों ये भी निर्देश दिए गए हैं कि अद्यतन कर्मचारी पहचान संख्या, विशिष्ट वेतन कोड तथा सेवा से संबंधित पूरी जानकारी के साथ पात्र अनुबंध कर्मचारियों की सही और अद्यतन सूची निर्धारित प्रारूप में भेजी जाए। भाग-1 के अंतर्गत आने वाले पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को भेजा जाएगा, जबकि भाग-2 के कर्मचारियों का डाटा खजाना एवं लेखा विभाग को भेजा जाएगा। मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों, बोर्डों और सार्वजनिक उपक्रमों को इन निर्देशों का समयबद्ध और सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि सेवा सुरक्षा पोर्टल का संचालन सुचारू रूप से हो सके।