


https://www.facebook.com/share/v/1AxPUn4Y33
https://www.facebook.com/share/v/18CHzsD4cX
https://www.facebook.com/share/v/1CXZ83RPoR


बाबा साहेब ने जो राह दिखाई, वह आज भी हम सबके लिए उजियारे का काम करती है: बलराज फौगाट
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: बिरोहड़ के एचडी स्कूल के संस्कार सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही सादगी भरे और गरिमामय ढंग से मनाई गई। बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापकगण ने बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि बाबा साहेब ने जो राह दिखाई, वह आज भी हम सबके लिए उजियारे का काम करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना हथियार बनाकर आगे बढ़ें और समाज में अच्छाई की मिसाल कायम करें। अपने संबोधन में उन्होनें बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित संविधान दिया, जो आज भी हमारे समाज का मार्गदर्शन करता है। उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें जातिवाद, भेदभाव और असमानता से ऊपर उठकर समाज में एकता और समानता की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। प्राचार्या नमिता दास ने बाबा साहब के विचारों को छात्रों के बीच फैलाने की आवश्यकता पर संदेश दिया और बताया कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों के कारण ही आज भारतीय समाज में अनेक सकारात्मक बदलाव आए हैं। आज हमें बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही, डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए। अंत में सभी ने मिलकर यह प्रण लिया कि वे बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।


नशा मुक्त झज्जर की पुलिस टीम न लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और डायल 112 के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए झज्जर पुलिस नशे का अवैध धंधा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार आमजन को नशे के बारे में जागरूक कर रही है पुलिस कमिश्नर का मानना है कि जागरूकता के अभाव में भी लोग नशे की लत में पड रहे हैं। नशा मौत व विनास का दूसरा रूप है, इसलिए इससे दूर रहें। नशा मुक्ति टीम की मुख्य सिपाही सपना ने बेरी में वार्ड नंबर 12 में रूबरू होते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और डायल 112 के बारे में जागरूकता करते हुए वार्ड वासियों को बताया कि आज साइबर अपराध बढ़ रहा हैं। इस बारे में जागरूक रहें। किसी के बहकावे में आ कर किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी न बताएं और ना ही उनके द्वारा भेजे गए किसी लिंक को ओपन करें। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। नशा मुक्ति टीम ने वार्ड वीडियो गांव में किसी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहें, उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही हम जिले को नशा और अपराध मुक्त बना सकते। नशे का व्यापार, नशा बेचने वाले, अवैध रूप से बेच रहे शराब या किसी भी प्रकार का नशा बेचने वाले के बारे मे पता चले तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त आमजन डायल 112 कन्ट्रोल रूम पर भी नशे के संबंध में सूचना साझा कर सकते। नशा बेचने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति का माहौल बना कर आम जनता मे सुरक्षा की भावना पैदा करना है। कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बचना नहीं चाहिए। इसी सोच के साथ झज्जर पुलिस लगातार अपना कार्य कर रही है। झज्जर पुलिस की आमजन से भी अपील है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप भी जिला पुलिस का सहयोग करें।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: गुभाना गांव में लोकहित समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को लगातार प्रेरणा देते है। उन्होंने हमारे राष्ट्र में समाज के उत्थान के लिए जो भी सपने देखे हैं, उनका हमें पुरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। बाबा साहेब के कारण सर्व समाज कि हालात सुधरी है, आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। आज हम शपथ लेते हैं कि बाबासाहेब के दिखाएं रास्ते पर चलकर अपने समाज गांव देश की सेवा करेंगे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, पहलवान रामकवार, नवीन कुमार, राकेश, बच्ची सिंह, मोनू पहलवान, विशेष, दीपक कौशिक, खेती लाल आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




झज्जर जिले में बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: मंगलवार को झज्जर जिले में बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। झज्जर के अंबेडकर चैक पर जहां बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर विधायक श्रीमती गीता भुक्कल, जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, बीजेपी अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता मनीष बंसल, जेजेपी नेता श्री राम दहिया, यादव सभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा, कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव, विरेन्द्र बीजू शर्मा, कांग्रेस नेता रमेश कुमार वाल्मीकि, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान सहित अनेक नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष से माल्यार्पणकर श्रद्धा के साथ याद किया। बाबा साहब को नेताओं ने सामाजिक समरसता, समानता का महानायक बताया। झज्जर की जटिया धर्मशाला से सर्व समाज की ओर से झज्जर नगर में संविधान यात्रा निकल गई। जिसमें झज्जर की विधायक श्रीमती गीता भुक्कल अपने समर्थकों के साथ शामिल हुई। गांव बराणी, बंबुलिया, गुभाना, छुछकवास, सुर्खपुर सहित अनेक गांवों में इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उमेद सिंह अध्यक्ष आंबेडकर सभा की अध्यक्षता में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
बहादुरगढ, 14 अप्रैल, अभीतक: मंगलवार को भारत के महान समाज सुधारक, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उमेद सिंह अध्यक्ष आंबेडकर सभा की अध्यक्षता में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर आंबेडकर भवन ग्रेटर बहादुरगढ़ पर बाबा साहिब आंबेडकर सभा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सतीश छिकारा पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ हरियाणा ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों एवं समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए किए गए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण आधार प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।ओर बाबा साहिब द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन के विषयों को अपनाना चाहिए इसके द्वारा निश्चित रूप से समाज में और देश में बदलाव आएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण, एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिसमें विद्यार्थियों, सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर सतीश छिकारा ने अपने जन्म दिन का भी महान व्यक्तित्व बाबा साहिब आंबेडकर की 135 वी जयंती के अवसर पर केक काटा।ओर उपस्थित सज्जनों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं मोमेंटो और शॉल भेट कर दी। अंत में कार्यक्रम का समापन सभी के धन्यवाद के साथ किया गया। इस मौके पर राजेश बामनिया, मोहन चोपड़ा उपाध्यक्ष, सुभाष सरोहा महासचिव, जसबीर प्रचार सचिव, हरीश सचिव, राजबीर रंगा खजांची और जसबीर सिंह मंच संचालन व अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।








नारी शक्ति वंदन अधिनियम : झज्जर जिला में जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार अभियान आरंभ
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा पारंपरिक लोक शैली में ग्रामीणों को बताई जा रही अधिनियम की विशेषताएं
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में झज्जर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान मंगलवार से आरंभ हो गया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को पारंपरिक लोक शैली में इस अधिनियम और महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जागरूक कर रही हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग के निर्देशानुसार व डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला के ग्रामीण क्षेत्र में यह अगले दस दिनों तक जारी रहेगा। विभागीय व सूचीबद्ध चार भजन मंडली गांव-गांव जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगी। अभियान के पहले दिन मंगलवार को सत्यवान एवं पार्टी ने गांव बाबेपुर, गिरधरपुर, अशोक एवं पार्टी ने खैरपुर व लड रावण, सतबीर एवं पार्टी ने मारोत एवं तामसपुरा, रामवीर एवं पार्टी ने लोहट व ढाणी में प्रचार अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी बढ़ती भूमिका के प्रति जागरूक करना है। उल्लेखनीय है कि यह अभियान भारत सरकार के महिला सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों एवं शहरी निकायों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों, इसके महत्व तथा भविष्य में मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण भी पारंपरिक शैली में चलाए जा रहे इस अभियान से प्रभावित नजर आए और बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भी प्रचार अभियान के दौरान इस अधिनियम को लेकर अपने सकारात्मक विचार रखें।
झज्जर जिला के ग्रामीण अंचल में विशेष प्रचार अभियान के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की भजन मंडली।

थाना शहर झज्जर में बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती पर पुष्प माला अर्पित करके जन्मदिन मनाया गया।

झज्जर: थामे नहीं थम रहा परशुराम भवन के कार्यक्रम का बवाल
हंगामे को लेकर झज्जर में बुलाई गई ब्राह्मण समाज की बैठक
बैठक में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को उन पर लगे आरोपों पर दी गई क्लीन चिट
शिकायकतकर्ताओं को ही कार्यक्रम के लिए संदेह के कठघरे में किया गया खड़ा
ब्राह्मण सभा महासचिव संत सुरहेती पर लगाया गया कार्यक्रम मे माहौल खराब करने का आरोप
परशुराम भवन के आधारशिला पत्थर में विधायक कुलदीप वत्स का नाम न लिखने पर किया गया निंदा प्रस्ताव पास
कहा: आयोजकों में से किसी एक की साजिश का हिस्सा था शिलान्यास पत्थर को बार-बार बदलना
विधायक के साथ हुई गाली-गलौच की हुई निंदा, दोनों पक्षों को मिलवाने के लिए डाली प्रधान के पाले में गेंद
ब्राह्मण समाज का प्रधान करेगा 11 सदस्यीय कमेटी गठित, जो दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का करेगी प्रयास
शिकायतकर्ता संत सुरहेती ने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स व उसके परिवार के सदस्यों पर कराई है मारपीट की एफआईआर
राज पहलवान के नेतृत्व में हुई थी ब्राह्मण समाज की बैठक
शहर में चल रहे अवैध, बिना मान्यता प्राप्त प्ले स्कूल और कोचिंग एकेडमियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा कल दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11.30 बजे लघु सचिवालय, चिड़ियाघर रोड, भिवानी पर धरना प्रदर्शन करने जा रहा है, जिसमें जिले भर के प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ बड़ी संख्या में शामिल होंगे. और सभी प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे।
थ्दनांक: 15 अप्रैल 2026
स्थान: लघु सचिवालय, चिड़ियाघर रोड, भिवानी
समय: सुबह 11ः30 बजे
रामावतार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष





आधार कार्ड से मिनटों में मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, झज्जर में जनसुविधा की पहल
डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने दी जानकारी, किफायती दरों पर आमजन को मिलेगी राहत
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: जिला भर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के दिशा निर्देश अनुसार आम नागरिकों को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 5 किलोग्राम के मुक्त व्यापार एलपीजी (एफटीएल) गैस सिलेंडर की उपलब्धता को मजबूत किया है, जिससे अब आमजन बिना जटिल प्रक्रिया के तुरंत गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक ने बताया कि जिले की 26 अधिकृत गैस एजेंसियों पर ये सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अब केवल आधार कार्ड और एक सक्रिय मोबाइल नंबर के माध्यम से कुछ ही मिनटों में गैस कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से किरायेदारों, अस्थायी निवासियों और प्रवासी श्रमिकों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि नया कनेक्शन (सिलेंडर सहित) 1493 रुपये में तथा रिफिल 549 रुपये में उपलब्ध है, जो आमजन के लिए किफायती है। इस व्यवस्था से स्थानीय पते की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने बताया कि यह सिलेंडर हल्का, सुरक्षित और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने योग्य है, साथ ही देशभर में अधिकृत एजेंसियों से रिफिल कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए 01251-254270 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं प्रमाणित गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण को मिलगा बल
जिलाभर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाओं ने साझा किए विचार
बहादुरगढ़, 14 अप्रैल, अभीतक: केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला झज्जर की अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं से प्रतिक्रिया को जाना। इस अधिनियम को लेकर सभी महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकायों के बाद अब विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की आरक्षित भागीदारी सुनिश्चित होने से नीति निर्धारण में जमीनी स्तर के अनुभवों का समावेश होगा जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ बनेगी। चिकित्सा व्यवसाय से जुड़ी डॉ शकुंतला जाखड़ ने इसे शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि उच्च सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से भविष्य में छात्राओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे और वे देश के नेतृत्व के प्रति अधिक प्रेरित होंगी। शिक्षाविद डॉ अनु शर्मा ने सामाजिक दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि जब महिलाएं स्वयं कानून बनाएंगी तो महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिक संवेदनशीलता और मजबूती से कार्य हो सकेगा। छात्रा दिव्या व राधिका ने इस बदलाव को भविष्य के भारत के लिए ऊर्जावान बताया और कहा कि यह कानून उनके जैसी लाखों छात्राओं को राजनीति और प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करेगा। वहीं गृहिणी नीतू वाल्मिकी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि जो महिलाएं घर का बेहतर प्रबंधन कर सकती हैं वे देश के शासन को भी नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं और इस अधिनियम ने प्रत्येक गृहिणी के आत्मसम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है।











आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में मनाई बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में मंगलवार को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य जीतपाल के मार्गदर्शन में इस अवसर पर विचार गोष्ठी तथा पदयात्रा आयोजित की गई। वर्ग अनुदेशक रमेश कुमार, पवन कुमार सहित प्रशिक्षणार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विचार गोष्ठी में संविधान निर्माता बाबासाहेब के जीवन पर और संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इस अवसर पर युवा पीढ़ी को देश को सच्चे नागरिक के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन तथा उनके संवैधानिक मूल्यों को अनुसरण करने का कहा गया। इस मौके पर संस्थान के वर्ग अनुदेशक भारत भूषण, हवा सिंह, नीरज सहगल, सतेंद्र, अशोक, जोगेंद्र, राकेश, श्रीकांत सहित अन्य अनुदेशकगण, सभी स्टाफ सदस्य तथा छात्र उपस्थित रहे।

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत झज्जर में जिला स्तरीय समिति का गठन, पांडुलिपि सर्वे को मिलेगी गति
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु प्रभावी पहल
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला झज्जर में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित समिति के माध्यम से जिले में पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण एवं अभिलेखीकरण का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की समृद्ध सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि समिति में अतिरिक्त उपायुक्त को जिला नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव, जिला नगर आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, क्लस्टर एवं स्वतंत्र केंद्रों के समन्वयक, जिले में स्थित राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिव तथा पांडुलिपि, संस्कृत, क्षेत्रीय भाषाओं एवं अभिलेखागार के नामित विषय विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। डीसी ने बताया कि समिति का मुख्य कार्य जिले में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध पांडुलिपि भंडारों की पहचान करना, उनका भौतिक सत्यापन करना, उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन करना तथा ज्ञान भारतम् सर्वे अनुप्रयोग के माध्यम से उनका भू-अंकन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण दलों की संबंधित संस्थानों तक सुगम पहुंच उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने आगे बताया कि समिति द्वारा ‘अभिलेख दान अभियान’ के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी तथा ‘धरोहरशास्त्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’ के माध्यम से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे युवाओं में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी। डीसी ने कहा कि समिति द्वारा कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा प्रत्येक पखवाड़े में प्रगति प्रतिवेदन अभिलेखागार विभाग, हरियाणा तथा ज्ञान भारतम् मुख्यालय को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जून से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-समय पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का भी समिति द्वारा प्रभावी ढंग से निर्वहन किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।




पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित, 10 मई को होगा मतदान
खंडवार अधिकारियों की नियुक्ति, जिला के गांवों में विभिन्न पदों पर होंगे उप चुनाव: डीसी
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: जिला में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप चिन्हित ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव 10 मई को होंगे, जिसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बुधवार 15 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्र 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किए जाएंगे। वहीं 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। उपायुक्त ने बताया कि 10 मई रविवार को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर 12 मई 2026 को पुनर्मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु खण्डवार ओवरऑल इंचार्ज एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खण्ड बहादुरगढ़, बादली, बेरी एवं झज्जर में संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना0), मातनहेल में जिला राजस्व अधिकारी तथा साल्हावास में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला झज्जर में इन जगहों पर होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खण्ड बहादुरगढ़ में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 14 के लिए, ग्राम मांडोठी में वार्ड 3, 9, 11, 18 व 19 में पंच पद के लिए, गांव लोहारहेड़ी में पंच के वार्ड 3, गांव महेन्दीपुर वार्ड छह में पंच तथा डाबोधा खुर्द वार्ड नंबर 1 में पंच के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि खण्ड बादली के अंतर्गत ग्राम बाढसा में सरपंच और इसी गांव के वार्ड 3 में पंच, तथा मुंडाखेड़ा में वार्ड संख्या 5 में पंच पद के लिए चुनाव होंगे। इसी प्रकार खण्ड मातनहेल के अंतर्गत आने वाले गांव अकेहड़ी मदनपुर में पंच पद के लिए वार्ड 1 व 16 में चुनाव में होगा । ग्राम गोरिया में पंच के वार्ड 13 में चुनाव होगा, इसी प्रकार बेरी खंड के गांव मदाना कलां में पंच पद के लिए वार्ड 9 तथा ग्राम धांधलान में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि खंड झज्जर के गांव डावला वार्ड 7 में पंच पद और गांव रणखण्डा में पंच पद के लिए वार्ड 2 का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि खण्ड साल्हावास के अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड संख्या 1 में चुनाव होगा,जबकि गांव अंबोली वार्ड पांच में पंच पद के लिए चुनाव होगा। इसी प्रकार गांव ढाणी साल्हावास वार्ड संख्या 1 में पंच पद के लिए तथा गांव बिरड़ में वार्ड चार में पंच पद तथा गांव सुबाना में वार्ड 3 में पंच पद पर चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही मतगणना करवाई जाएगी तथा परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानून व्यवस्था के साथ सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करें।



कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से आगे बढें युवा पीढी: डाॅ राज नेहरू
सरकारी योजनाओं से जुडकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान दें उद्यमी: ओएसडी डॉ. राज नेहरू
गांव कबलाना स्थित गंगा प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित
झज्जर, 14 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने युवाओं से आह्वान किया कि वे उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं और सरकार द्वारा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ युवा आसानी से उठा सकते हैं। डाॅ राज नेहरू मंगलवार को निकटवर्ती गांव कबलाना स्थित गंगा प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा,बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया कौशल एवं आर्थिक विकास परिषद के अध्यक्ष बीर सिंह दहिया भी उपस्थित थे। ओएसडी डा राज नेहरू ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। आज के समय में युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ने की आवश्यकता है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। ओएसडी डा राज नेहरू ने कहा कि उद्यमी अपने उत्पादों को बाजार में उतारकर उनकी ब्रांडिंग अवश्य करें, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि किसी भी क्षेत्र में कार्य शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें और श्रेष्ठ कार्य पद्धतियों (बेस्ट प्रैक्टिस) को अपनाएं। आज भारतीय उत्पादों की मांग न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि कृषि हरियाणा का पारंपरिक क्षेत्र है और इसे आधुनिक तकनीकों के साथ विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने मधुमक्खी पालन, झींगा मछली पालन, पशुपालन और प्राकृतिक खेती जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार की पीएम कुसुम योजना की भी जानकारी दी और किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। उन्होंने पानी और वायु प्रदूषण की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की शिक्षा पद्धति दुनिया भर के विद्यार्थियों को आकर्षित करती थी, जहां ज्ञान प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। कार्यक्रम में पारंपरिक क्षेत्रों के विकास, शिक्षा के महत्व और कृषि व खाद्य प्रसंस्करण में नवाचार पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
खाद्य प्रसंस्करण व प्राकृतिक खेती में अपार संभावनाएं : वीरेंद्र बड़खालसा
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बडखालसा ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और समाज सुधार की अद्भुत मिसाल है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 135 वर्ष पूर्व जन्मे डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। विदेश में बेहतर अवसर होने के बावजूद उन्होंने भारत लौटकर समाज सेवा का मार्ग चुना। बाबा साहेब ने कृषि और उद्योग को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया था। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को एक निश्चित अवधि तक लागू रखने की बात कही, ताकि समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। स्टार्टअप, एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे युवाओं को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कृषि और उद्योग के एकीकरण पर बल देते हुए कहा कि उद्यमियों को उत्पादन के साथ-साथ अपने उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने एमएसएमई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम कार्यरत हैं, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार इन उद्यमों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। इस बीच बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया कौशल एवं आर्थिक विकास परिषद के अध्यक्ष बीर ङ्क्षसह दहिया ने दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान की चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक योगेश सिलानी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने कौशल को पहचान कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ईश्वर सिंह ने की। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महावीर सिंह,संदीप डांगी सरपंच मदीना, महावीर सिंह, मोंटी सरपंच, नीरज दलाल, रेणू सांगवान, अनिल पूनिया, डॉ अजय जैन, प्रवीण कुमार, संदीप मलिक, सुमित चाहार, सौरभ त्यागी, सुरेंद्र जौंधी, राकेश कुमार, एसीपी धर्मबीर सिंह सहित युवा उद्यमी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
चंडीगढ़, 14 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान विचारक, प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने एक सशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार के रूप में डॉ. अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के अमूल्य सिद्धांत प्रदान किए। ये सिद्धांत आज भी समाज के सर्वांगीण विकास और सभी के कल्याण की दिशा में मार्गदर्शन कर रहे हैं।
मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ.पवन बुवानीवाल महासचिव वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट और प्रधान वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे और उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
हरियाणा एचसीएस एग्जाम, आधार कार्ड से होगी एंट्री: 102 पदों के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा, 8 जिलों में तैयारी
पंचकुला, 14 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा सिविल सर्विस सहित अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा राज्य के आठ जिलों में कराई जाएगी। इन जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संबंधित पदों के लिए करीब 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.। इस बार परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक तीन दिन चलेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोग ने जिलों और परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र मिलेंगे
प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। आयोग के अनुसार साक्षात्कार अगस्त या सितंबर महीने में प्रस्तावित है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 तक भी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से परीक्षा का आयोजन होता रहा है और इस बार भी उसी पैटर्न पर तैयारियां जारी हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
हरियाणा सिविल सेवा का नया पैटर्न
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पूर्व ट्विटर पर हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा ने यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है श्हरियाणा सरकार ने भ्ब्ै परीक्षा के पाठ्यक्रम में संसोधन किया है। प्रारंभिक परीक्षा 400 अंको की होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। जिसमें सामान्य अध्ययन के 4 पेपर शामिल किए गए हैं। इसमें कुछ 6 वर्णानात्मक प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र तीन घंटे का और 100 अंको की होगा।
समाचार स्त्रोत सोशल मीडिया
पंचकुला में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समता रन पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, कृष्णकुमार बेदी ने पुष्पवर्षा करके प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया।
समता रन में लोगों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और डॉ. अंबेडकर जी के सामाजिक समता के भाव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय मितल, पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, बंतोदेवी कटारिया, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सज्यप्रकाश जरावता, रणजीता मेहता, ओमप्रकाश एवं कालका से विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा आदि उपस्थित रहे।



हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई खत्म
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में करीब 2 घंटे चली कोर ग्रुप की बैठक
कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने दी जानकारी’
मोहनलाल बड़ौली ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, हरियाणा के निकाय चुनाव,पीएम के मन की बात कार्यक्रम समेत पार्टी के अन्य जो कार्यक्रम हुए हैं और आगामी दिनों में जो होने हैं उन पर चर्चा की गई है
मोहनलाल बड़ौली ने कहा कोर ग्रुप की बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया है
निकाय चुनाव के लिए पार्टी की पांच सदस्यीय एक कमेटी गठित की जाएगी – मोहनलाल बड़ौली
जो कमेटी गठित होगी वह जिन निकाय में चुनाव है उनमें जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उस क्षेत्र के विधायक और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करके उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेगी
मोहनलाल बड़ौली ने कहा इससे पहले ही निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने पदाधिकारी नियुक्त किए हुए है
मोहनलाल बड़ौली ने कहा 5 सदस्यीय कमेटी निगम,परिषद और पालिका का उनमें 16 से 18 अप्रैल जाकर रिपोर्ट बनाएगी
मोहनलाल बड़ौली ने कहा 20 तारीख को उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी’
मोहनलाल बड़ौली ने कहा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक किस जगह और किस समय होगी यह जल्द तय किया जाएगा
मोहनलाल बड़ौली ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा
पंचकूला नगर निगम के 160 करोड रुपए के बैंक फ्रॉड के मामले में बोले मोहनलाल बड़ौली
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इस मामले में जो गड़बड़ी हुई थी उसमें पूरा पैसा सरकार को ब्याज के साथ वापिस मिल चुका है
हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की हुई बैठक’
बैठक के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अभिमन्यु ने दी जानकारी’
भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और समय-समय पर बैठक होती है और इसी कड़ी में आज बीजेपी कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई है
कोर ग्रुप की बैठक में निकाय के चुनाव को लेकर चर्चा की गई है
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा निकाय चुनाव में किस तरीके से किन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए और पार्टी के पदाधिकारी निकाय क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़कर काम करें इसको लेकर चर्चा हुई है
बैठक में जो उम्मीदवारों का चयन करना है उसको लेकर मंथन किया गया है – कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने निकाय चुनाव में जीत का किया दावा
हरियाणा में एक बार फिर से इतिहास दोहराए जाएगा प्रदेश के सभी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी – कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है पूरे प्रदेश और देश में उत्साह के साथ इसे मनाया जा रहा है’
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ स्तर और राज्य स्तर पर मना रही है
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी के प्रशिक्षण के जो कार्यक्रम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जो सम्मेलन का आयोजन होने हैं उन पर भी चर्चा की गई है
देश की संसद जल्द ही महिला शक्ति के लिए एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला लेने जा रही है – कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर साधा निशान’
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का अगर कोई नीतिगत विरोध है तो संसद में विपक्ष को अपनी बात चर्चा में रखनी चाहिए
विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध करता है यह विपक्ष का स्वभाव बन चुका है – कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा मंडियों में हो रही फसल खरीद पर विपक्ष के आरोप पर कैप्टन अभिमन्यु का पलटवार’
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा आज जो विपक्ष आज मंडियों में जाकर व्यवस्था की बात कर रहा है उनकी 2014 से पहले जब सरकार थी तब किस तरह के हालात थे
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा सभी जानते हुड्डा की जब किसान विरोधी सरकार थी किसानों की हालत किस तरह की थी
हुड्डा की सरकार में दो-दो रुपए की चेक किसानों को मिलते थे
किसानों को खाद थाने का थानेदार पर्ची काटकर बांटता था- कैप्टन अभिमन्यु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मन निधि के जरिए देश के किसानों का सम्मान किया है – कैप्टन अभिमन्यु
आज मंडियों में फसल खरीद की व्यवस्था को बदला गया है – कैप्टन अभिमन्यु
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा हुड्डा की सरकार में किसान सपने में भी नहीं सोच सकता था मंडियों में ऐसे व्यवस्था सुधरेगी और सीधा उनके खातों में 24 से 48 घंटे में डीबीटी के जरिए पैसा आएगा
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा अगर खरीद प्रणाली में कहीं कोई सुविधा है उसको सरकार दुरुस्त भी कर रही है
बस स्टैंड पर रील बनाने पर लगाई गई रोक
फतेहाबाद, 14 अप्रैल, अभीतक: टोहाना बस स्टैंड पर एक युवक द्वारा अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डाला है, जिसे अब तक 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। युवक पंजाबी गाने पर यात्रियों के सामने ही नाच रहा है। जानकारी अनुसार युवक का वीडियो सामने आने के बाद फतेहाबाद जिले के सभी बस स्टैंड पर रील बनाने पर रोक लगा दी गई है। जनरल मैनेजर की तरफ से ऑर्डर जारी कर कहा गया है कि यदि कोई युवक-युवती बस स्टैंड पर वीडियो बनाते हैं, तो उन्हें तुरंत रोका जाए और जरूरत पड़ने पर पुलिस में शिकायत दी जाए। रोडवेज महाप्रबंधक ऑफिस ओर से जिले के सभी बस स्टैंड प्रभारियों को लिखे लेटर में कहा है कि कुछ लोग बस स्टैंड पर फूहड़ और अव्यवस्थित तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इससे न केवल विभाग की छवि खराब हो रही है, बल्कि दुर्घटना होने की भी आशंका रहती है। जानकारी अनुसार आदेश के तहत फतेहाबाद, टोहाना, जाखल, रतिया, भूना और भट्टू बस स्टैंड के इंचार्ज, यार्ड मास्टर और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों पर नजर रखें और मौके पर ही उन्हें रोकें। अगर कोई व्यक्ति मना करने के बावजूद वीडियो बनाता है, तो उसके खिलाफ नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई जाए। जिस युवक के वीडियो के बाद ळड ऑफिस की तरफ से लेटर जारी किया गया, उसका नाम रमन है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख फॉलोअर्स हैं। रमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह के डांस के कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें वह बस स्टैंड के अलावा सड़कों पर भी डांस करता दिख रहा है।

क्लर्क की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र, एएसएपी ने एमडीयू प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, समाधान न होने पर कुलपति कार्यालय के बाहर होगा बड़ा आंदोलन: दीपक धनखड़
एमडीयू प्रशासन की लापरवाही से अटके पीजीडीटी विद्यार्थियों के परिणाम, एएसएपी ने दी आंदोलन की चेतावनी
पीजीडीटी के परिणाम जारी न होने पर भड़के छात्र, एमडीयू प्रशासन के खिलाफ एएसएपी का बड़ा प्रदर्शन
रोहतक, 14 अप्रैल, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एक बार फिर प्रशासनिक उदासीनता और आपसी तालमेल की कमी के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। हिंदी विभाग के पीजीडीटी (अनुवाद में डिप्लोमा) सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों ने आज आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन श्असोसिएशन ऑफ स्टूडेंट फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्सश् (एएसएपी) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने अपनी परीक्षा और शोध प्रबंध से संबंधित सभी शुल्क समय पर जमा करवा दिए थे लेकिन विश्वविद्यालय के एक लिपिक (क्लर्क) की घोर लापरवाही के कारण वह राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा ही नहीं हुई। अब विश्वविद्यालय प्रशासन उसी शुल्क को फिर से लेट फीस के साथ जमा करने का दबाव बना रहा है, जिससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर एएसएपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में सभी विद्यार्थी एकत्रित होकर अधिष्ठाता अकादमिक मामले (डीन एकेडमिक अफेयर्स), डॉ. सुरेश चंद्र मलिक के पास गए और उन्हें इस समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा। डीन एकेडमिक अफेयर्स ने समस्या के जल्द निवारण का आश्वासन दिया था। प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिकायत निवारण समिति ने करीब 10 दिन पूर्व ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जिन विद्यार्थियों ने लिपिक को शुल्क दिया था, उनका परिणाम बिना दोबारा शुल्क लिए जारी किया जाएगा। इसके बावजूद, आज जब छात्र अकादमिक शाखा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि छात्रों के अवार्ड ही गायब हो गए हैं। यह प्रशासनिक तंत्र की आपसी खींचतान और मिलीभगत का जीता-जागता उदाहरण है, जिसकी सजा निर्दोष छात्र भुगत रहे हैं। एएसएपी के प्रदेशाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अगले 2 दिनों के भीतर विद्यार्थियों के परिणामों का समाधान नहीं किया गया तो समस्त विद्यार्थी एएसएपी के बैनर तले कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करें और छात्रों का भविष्य बर्बाद करने वाली इस प्रशासनिक व्यवस्था को जड़ से उखाड़ फैंके। इसके अतिरिक्त दीपक धनखड़ ने विश्वविद्यालय में स्थायी कर्मचारियों के अभाव पर भी चिंता जताते हुए कहा कि हिंदी विभाग में किसी भी स्थायी लिपिक (क्लर्क) की नियुक्ति न होने के कारण आगामी परीक्षाओं में छात्रों को रोल नंबर प्राप्त करने और अन्य शुल्क संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धनखड़ ने राज्य सरकार से डीन एकेडमिक के माध्यम से मांग की है कि विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए जल्द से जल्द स्थायी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को इस प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं एएसएपी के जिला अध्यक्ष आशीष मलिक, जीता प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी छात्रों की इस जायज मांग का पूर्ण समर्थन किया। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान निकिता, तरुण, योगेश कुमार, अंकुश, सुमित, साहिल, अजय, रोहित, कन्नू, अंजू, ज्योति, अंजलि और पारुल आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्पेशल टास्क फोर्स ने मशहूर फैशन डिजाइनर के शोरूम की बिल्डिंग पर फायरिंग के मामले में एक शूटर को एनकाउंटर के बाद पकडा
गुरूग्राम, 14 अप्रैल, अभीतक: गुरुग्राम में गत 20 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के शोरूम की बिल्डिंग पर फायरिंग के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने एक शूटर को एनकाउंटर के बाद उसे पकड़ लिया है। जानकारी अनुसार सोनीपत जिले के गांव जाजल के रहने वाले शूटर निलेश उर्फ ढीला के पैर में गोली लगी है। एसटीएफ ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी अनुसार निलेश की गिरफ्तारी से गैंग की कई योजनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। ठीक होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। मयंक चावला के शोरूम पर फायरिंग के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली थी। मामले में पुलिस के हाथ आया निलेश पांचवां आरोपी है। इससे पहले बहादुरगढ़ के रहने वाले तीन शूटरों और गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया था। यह फायरिंग रंगदारी वसूली के इरादे से की गई थी। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि दीपक नांदल गैंग सक्रिय रूप से गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। एसटीएफ सूचना मिली थी कि फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास एक शूटर मौजूद है। जब एसटीएफ टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में निलेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
https://www.facebook.com/share/v/1AxPUn4Y33
केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश के तहत बीबीएमबी के संशोधित नियम को किया लागू: चौधरी अभय सिंह चौटाला
अब नए नियम के तहत दोनों (मेंबर सिंचाई और मेंबर पावर पंजाब से ) पूरे भारत के अधिकारियों के लिए खोल दिए गए हैं
नए नियम लागू होने के बाद बोर्ड में हरियाणा का प्रभाव और वोटिंग पावर खत्म हो जाएगा
सबसे बड़ा नुकसान प्रशासनिक नियंत्रण का है जिसके ख़त्म होने के बाद बीबीएमबी पर हरियाणा का दावा पूरी तरह से शून्य हो जाएगा
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में हरियाणा के अधिकारियों को हिस्सेदारी ख़त्म करने की साजिश को अम्लिजामा पहना दिया है। केंद्र की सरकार ने बीबीएमबी के नियमों में जो संशोधन किए थे उनको मंगलवार से लागू कर दिया है। हमने पहले भी जब बीबीएमबी के नियमों में संशोधन किए थे तब भी इसका पुरजोर विरोध किया था।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के नियमों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए हालिया संशोधन (14 अप्रैल 2026 को अधिसूचित) से हरियाणा को मुख्य नुकसान यह है कि बोर्ड के सबसे महत्वपूर्ण पद मेंबर (सिंचाई) पर हरियाणा के अधिकारियों की अनिवार्य/गारंटीड प्रतिनिधित्व खत्म हो गया है। पहले के नियम 1974 के तहत मेंबर (सिंचाई) का पद हमेशा हरियाणा कैडर के अधिकारी को दिया जाता था। यह परंपरा भाखड़ा-नांगल और ब्यास परियोजनाओं के जल व बिजली प्रबंधन में हरियाणा के हितों की सीधी सुरक्षा करती थी। लेकिन अब नए नियम के तहत दोनों (मेंबर सिंचाई और मेंबर पावर पंजाब से ) पूरे भारत के अधिकारियों के लिए खोल दिए गए हैं। न्यूनतम योग्यता बहुत सख्त कर दी गई है। 20 साल का अनुभव, चीफ इंजीनियर स्तर का पद, और पिछले 10 साल में कम से कम 5 साल प्रमुख सिंचाई प्रणालियाँ या विद्युत अवसंरचना में। अगर उपयुक्त हरियाणा का अधिकारी नहीं मिला तो दूसरे राज्य या केंद्र के अधिकारी लगाए जाएँगे। नए नियम लागू होने के बाद बोर्ड में हरियाणा का प्रभाव और वोटिंग पावर खत्म हो जाएगा। मेंबर (सिंचाई) बोर्ड की बैठकों में हरियाणा के सिंचाई हितों (भाखड़ा मुख्य नहर से पानी की निकासी, रिजर्वायर स्तर, सूखे/बाढ़ की स्थिति) की पैरवी करता था। अब अगर गैर-हरियाणा अधिकारी आ गया तो हरियाणा के हितों की अनदेखी का खतरा बढ़ जाएगा। जल प्रबंधन पर केंद्र का अधिक नियंत्रण होगा। क्यूंकि बीबीएमबी पानी और बिजली का मासिक/साप्ताहिक वितरण तय करता है ऐसे में अगर ग़ैर बीजेपी सरकार हरियाणा में बनती है तो बीजेपी उस सरकार को नुक़सान पहुँचाने की मानसिकता से हरियाणा के पानी में कटौती करेगी। हरियाणा कृषि-प्रधान राज्य है और भाखड़ा-ब्यास से मिलने वाला पानी उसकी सिंचाई का मुख्य स्रोत है। प्रतिनिधित्व कम होने से केंद्र/अन्य राज्यों के हित ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं। सबसे बड़ा नुकसान प्रशासनिक नियंत्रण का है जिसके ख़त्म होने के बाद बीबीएमबी पर हरियाणा का दावा पूरी तरह से शून्य हो जाएगा।