Haryana Abhitak News 05/06/26

https://www.facebook.com/share/r/18quaeFtRJ

https://www.facebook.com/share/v/1Cu1wJ7LmX

इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर में पर्यावरण दिवस पर ष्ऑनलाइनष् पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 05 जून, अभीतक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडो अमेरिकन स्कूल, झज्जर में विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा स्वच्छ पृथ्वी जैसे विषयों पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति के महत्व को दर्शाते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में ष्पेड़ लगाओ, जीवन बचाओष्, ष्जल है तो कल हैष् और ष्पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाएंष् जैसे प्रेरणादायक संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिए। विद्यालय के निदेशक विजेंद्र कादियान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे कदम अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर बनी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने और उसे अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी प्रदान कर गई

एल. ए. स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने समर्थन विकेशन में अपने घरों से पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
झज्जर, 05 जून, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने समर्थन विकेशन में अपने घरों से पर्यावरण बचाने का दिया संदेश। कक्षा नर्सरी से बाहरवी के बच्चों ने इस पौधरोपण अभियान में अपनक योगदान दिया। बच्चों में अपने घरों के इर्द – गिर्द अपने पेरेंट्स के साथ पौधा लगाने कार्य किया। स्कूल के अध्यापकों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने घरों व आंगन में पौधा लगाने व पर्यावरण बचाने का दिया संदेश। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर बच्चों व अध्यापकों ने अनेकों एक्टिविटी पर्यावरण को लेकर की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि स्कूल मेंजमेंट सदस्यों ने सभी अध्यापकों व बच्चों को अनेकों फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इन पौधों में आम, शिसम, अमरुद, पपड़ी, नीम, शहतूत, अम्लतास आदि प्रमुख रहे। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों व अध्यापकों संदेश दिया की व ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को व समाज को मोटिवेट करें की वह अपने इर्द -गिर्द ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाएं व पर्यावरण को बचाएं। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब,पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के साथ सभी अध्यापक इस अभियान में शामिल रहे।

भारतीय किसान संघ जिला झज्जर की बैठक बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में सम्पन्न हुई
बहादुरगढ़, 05 जून, अभीतक: शुक्रवार को बाबा प्रसाद गिरि मंदिर झज्जर में जिला अध्यक्ष धर्मबीर गुलिया लगरपुर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी व सभी खंडों के अध्यक्ष व मंत्री शामिल हुए ओर जिला अध्यक्ष ने सभी का स्वागत ओर धन्यवाद किया ओर संभाग संगठन मंत्री महेंद्र सिंह, पर्देश अध्यक्ष सतीश छिकारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर संभाग संगठन मंत्री महेंद्र जी ने संगठन को मजबूत करने बारे कार्यकर्ताओं को बताया। संगठन द्वारा किए जाने वाले संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक कार्यों बारे विस्तार से बताया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने गो आधारित जैविक खेती के बारे विस्तार से बताया कि आज के दिन किसानों ने धरती में कैमिकल व जहर डालकर धरती को ओर पर्यावरण को जहरीला बना डाला है जिससे आज के दिन 100 में से 70 मृत्यु अकेले हार्ट अटैक ओर कैंसर जैसी घातक बीमारियों से होती है और ये दोनों बीमारी जहर खाने से उत्पन्न होती है। इस लिए आज किसानों का दायित्व बनता हे कि धरती माँ जहर से बचे,पर्यावरण बचे,जल बचे,कैमिकल युक्त खाद व दवाइयों की सब्सिडी बचे,खाने वाला हर जीव बचे ओर खुद किसान बचे। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण को बचाने की कसम खाई ओर शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान यशवीर जून लोवा खुर्द को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया,डॉ सुनील यादव को जिला गो सेवा आयाम प्रमुख,मास्टर हंसराज गांव इस्माइलपुर को जिला कोषाध्यक्ष,नरेश कुमार को जिला बीज प्रमुख,श्याम गौरव झज्जर को खंड अध्यक्ष झज्जर का दायित्व दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रविंदर धनखड़, रमेश कटारिया, बलवान मालिक, खंड अध्यक्ष अशोक बादली, वेदपाल सुहाग बहादुरगढ़, सुरेंद्र मछरौली, सुरेंद्र सिंह चिमनी, सतबीर लगरपुर, ज्ञान सिंह बादली खंड मंत्री,दयाकिशन खंड उपाध्यक्ष, मुकेश गुलिया, संदीप, सतनारायण आर्य, संजय धनखड़, सज्जन नरवाल, कैप्टन रामावतार आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमेन राजकुमार यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कोर्ट कॉम्पलेक्स में किया पौधा रोपण
झज्जर, 05 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे विश्व पर्यावरण दिवस पर कोर्ट कॉम्पलेक्स में पौधा रोपण किया गया। राजकुमार यादव ने बताया जीवन का आधार पर्यावरण हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन पीने के लिए साफ पानी और खाने के लिए भोजन देता है और पेड़ पौधे और जंगल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखते हैं और समय पर बारिश लाते हैं यह लाखों पशु पक्षियों और कीटों का प्राकृतिक घर है राजकुमार यादव ने अपील की कि जीवन में काम से कम एक पौधा जरूर लगाए। बताया कि आज कोर्ट कॉम्पलेक्स में सभी न्यायाधीशों ने एक एक पौधा लगाया। और सिक्योरिटी इंचार्ज व सफाई कर्मचारियों ने भी पधारोपण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि आज प्लांटेशन ड्राइव की शुरुआत हो चुकी है हम अगस्त माह तक करीब एक लाख पौधे लगाने लक्ष्य है इस बारे सीजेएम विशाल ने सभी पैरा लीगल वालंटियर की मीटिंग ली और दिशा निर्देश दिए कि लक्ष्य को पूरा करें।

महाराजा अग्रसेन हस्पताल मामले में षड्यंत्र रच कर सबूत नष्ट करने की संगीन धाराएं भी जोड़ी गई
17 दिन के बाद पुलिस और प्रशाशन नींद से जागे: रमेश दलाल’

बहादुरगढ़, 05 जून, अभीतक: राष्ट्रीय किसान नेता और पब्लिक वॉयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दलाल की मांग पर पुलिस प्रशासन ने सीवर मौत हादसे में दो बार सख्त धराए जोड़ी है जिससे पर्दे के पीछे षडयंत्र रचने वाले मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती हैं। किसान परिवार के दो हस्पताल के प्लंबर से जबरन सफाई कर्मी का काम करवाया और उन्हें बिना सुरक्षा किट दिए सीवर की सफाई करने के लिए उतार दिया था। डाबोदा कलां गांव के प्लंबर सुनील की घटना के दो दिन के बाद मौत हो गई थी जबकि सिलोठी गांव का प्लंबर कपिल आज 18 दिन के बाद भी कोमा से बाहर नहीं आ पाया। रमेश दलाल ने बताया कि हस्पताल के उच्च पदाधिकारी और प्रबंधक इस घटना को लगातार 50 घंटे तक छुपाते रहे और सबूत नष्ट करते रहे। सबूत नष्ट करना अपने आप में एक संगीन अपराध है। इस केस के हालत और तथ्य ये बताते है कि मजदूर और गरीब आदमी के जीवन को कीड़े मकोड़े की तरह कुचला जाता हैं। महाराजा अग्रसेन एक न्याय प्रिय राजा थे। लेकिन उनके नाम पर समाज सेवा का ढोंग रचने वाले और मजदूरों को कीड़े मकोड़े की तरह बर्बाद करने वालों के बारे में खुद अग्रवाल समाज के लोगों को आगे आकर पीड़ितों को न्याय दिलवाने के साथ दोषियों को कठोर सजा दिलवानी चाहिए। अग्रवाल समाज बहुत न्याय प्रिय है। इसलिए खुद अग्रवाल समाज के लोगों को आगे आकर इस मामले में न्याय दिलवाने की पहल करनी चाहिए।

गाँव भदाना में सरपंच पवन के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया
झज्जर, 05 जून, अभीतक: गाँव भदाना में 5 जून के दिन गाँव के सरपंच पवन के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। पवन कुमार सरपंच ने बताया कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले गाँव के खुले एरिया में तकरीबन पाँच सौ पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत के सदस्यों से अनुरोध किया गया की वह ज्यादा से पौधे लगाएं व उनकी रक्षा करें।। गाँव के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व मनीष नंबरदार ने गांव के सभी व्यक्तियों को एकत्रित कर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने इर्द-गिर्द पानी को पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना चाहिए। पंचायत के इस कार्य का सभी व्यक्तियों ने स्वागत किया व पौधों की रक्षा का संकल्प लिया । जिसमें गाँव के गणमान्य व्यक्ति कृष्ण, अनिल, केशव शर्मा, शुभ शर्मा, शिवम शर्मा, संजीत कताला, पंच धर्मेंद्र, राकेश, धर्मपाल, राधाकृष्ण, संगीता, कामनी, अंजू रानी ने साथ मिलकर इस पर्यावरण बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया।

जिले के विभिन्न गांव में चला जल संरक्षण अभियान
खापड़वास में पुलिस की मौजूदगी में अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा
गांव धांधलान में जिला सलाहकार के नेतृत्व में चला अभियान
पेयजल की बर्बादी करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई: एस.ई अमित श्योकन्द

झज्जर, 05 जून, अभीतक: गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचने के लिए समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल का उपलब्ध होना आवश्यक है और इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लगातार प्रयासरत जिसके लिए अवैध पेयजल कनेक्शन काटे जा रहे हैँ। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता अमित श्योकन्द ने कही स उन्होंने बताया कि जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गांव खापड़वास में विभाग की टीम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए हैँ। एसई अमित श्योकन्द ने बताया कि गांव खापड़वास में शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा मेन लाईन में अवैध कनेक्शन कर सब्जी उगाने व पशुओं के लिए हरा चारा उगाने का कार्य किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गांव खापड़वास में जेई विनोद कुमार 25 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कार्रवाई करते हुए 49 लोगों को अवैध कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैँ। जिनपर आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके साथ ही जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत के नेतृत्व में 29 लोगों को डबल्यूएसएसओ टीम द्वारा नोटिस देकर जल्द से जल्द अपने अवैध कनेक्शन काटने के लिए सूचना दी गयी। इसी प्रकार गांव खरहर में जेई वर्षा के नेतृत्व में 41 अवैध पेयजल कनेक्शन धारको को नोटिस जारी किये गए। तमाम विभागीय कार्रवाई को लेकर नॉडल ऑफिसर ध्कार्यकारी अभियंता अश्वनी सांगवान ने बताया कि जिले के विभिन्न गांव में पेयजल बर्बादी कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जिसमें बीआरसी, जेई व पम्प ऑपरेटर को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। यही नहीं जरूरत अनुसार उपमंडल अभियंता भी फील्ड विजिट कर टीम का मार्गदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस टीम की भी मदद ली जाएगी स अभियान के दौरान बीआरसी मीनू वत्स, सरला, दिनेश, प्रमिला व विक्रम के अलावा अनेक स्टॉफ सदस्य, सरपंच, पंच व वीडबल्यूएससी सदस्य मौजूद रहे।

संस्कारम पब्लिक स्कूल में सेना भर्ती और अग्निपथ योजना पर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजनय एनसीसी कैंप के चैथे दिन उमड़ा युवाओं का जोश
झज्जर, 05 जून, अभीतक: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी द्वारा युवाओं को भारतीय सेना में करियर बनाने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में चल रहे एनसीसी कैंप के चैथे दिन आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 554 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 325 छात्र और 229 छात्राएं शामिल थीं। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सेना की ओर से 06 एएनओध्सीटीओ, 08 पीआई स्टाफ और 5 पूर्व सैनिक मुख्य रूप से मौजूद रहे। कैंप के चैथे दिन तक सभी कैडेट्स पूरी तरह सैन्य अनुशासन के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत 8 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कर्नल वीरेंद्र मोहन सिंह के उद्घाटन संबोधन के साथ हुई। उन्होंने कैंप के चैथे दिन भी कैडेट्स के बने हुए उच्च मनोबल की सराहना की और विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रवाद व सेना के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हुए एनसीसी और भारतीय सेना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेना में करियर सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश के गौरव से जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम है। मंच पर आसीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर मेजर मजहरुल अरफिन मोहम्मद ने श्सशस्त्र बलों में अवसर और अग्निपथ योजना विषय पर एक बेहद ज्ञानवर्धक और जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया और योग्यता (पात्रता) के बारे में विस्तार से समझाया। व्याख्यान के दौरान अब सेना भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (व्दसपदम ब्म्म्) के प्रारूप और उसकी तैयारी के सटीक तरीकों को साझा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह नई भर्ती प्रक्रिया किस प्रकार तकनीकी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए अधिक फायदेमंद और सुलभ साबित हो रही है। मेजर मजहरुल अरफिन मोहम्मद ने एनसीसी कैडेट्स को मिलने वाले विशेष लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती परीक्षा में एनसीसी सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण बोनस अंक दिए जाते हैं, जो कि कैंप में ट्रेनिंग ले रहे कैडेट्स के लिए बेहद उत्साहजनक रहा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में लड़कियों के लिए बढ़ रहे शानदार करियर के अवसरों और महिला सशक्तिकरण के तहत मिलने वाली विभिन्न एंट्रीज के बारे में बताते हुए छात्राओं का हौसला बढ़ाया। केवल सैनिक रैंक ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अधिकारी के रूप में सेना में देश सेवा करने के विभिन्न माध्यमों की भी राह दिखाई गई। व्याख्यान के अंतिम चरण में मेजर अरफिन ने मेडिकल परीक्षा के दृष्टिकोण से व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ साफ-सफाई का ध्यान रखना सेना के कड़े मेडिकल टेस्ट को पास करने के लिए कितना जरूरी है। इसके साथ ही, सेना के अधिकारियों ने युवाओं को दलालों (ज्ंनजे) के खिलाफ विशेष रूप से जागरूक और संवेदनशील किया। उन्होंने साफ शब्दों में सचेत किया कि सेना की भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और केवल योग्यता (डमतपज) पर आधारित होती है, इसलिए किसी भी प्रकार के बहकावे या ठगी का शिकार न बनें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और स्कूल प्रशासन ने इस बेहतरीन व प्रेरणादायक सत्र के लिए सैन्य टीम का आभार व्यक्त किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
रोहतक, 05 जून, अभीतक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जाट एजुकेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह नांदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में राज सिंह नांदल ने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। इस अवसर पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने मानव जीवन के समक्ष गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज के हर वर्ग को वृक्षारोपण अभियान से जुड़ना होगा। संजय राठी ने कहा कि एक पेड़ अनेक पीढ़ियों को जीवन देता है। इसलिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना है तो वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाना होगा। प्रकृति का संरक्षण ही मानवता का संरक्षण है।”इस अवसर पर मैना टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। परिसर में लगाए गए फलदार पौधे भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करेंगे। सुनील कुमार ने कहा, “एक पौधा लगाना प्रकृति और मानवता की सेवा के समान है। यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सहजता से प्राप्त किया जा सकता है।”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता बलराज सिंह नांदल, युवा नेता मनजीत सिंह फोगाट कृष्ण नम्बरदार, रणबीर भल्लारा, रामकरण पूनिया, जितिन तिर्खा, मिंटू मोखरा, शुभम जैन, मोखरा के सरपंच मुकेश, वरिष्ठ पत्रकार सुकरामपाल, डॉ. देहराज, जोगिंदर प्रधान (मैना) तथा संजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

वर्षा खांगवाल, जिलाधीश झज्जर।

अवैध औद्योगिक गतिविधियों व प्लास्टिकध्कचरा जलाने पर रोक के आदेश जारी: जिलाधीश वर्षा खांगवाल
आवासीय व कृषि क्षेत्रों में बिना अनुमति औद्योगिक गतिविधियां संचालित करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए आदेश

झज्जर, 05 जून, अभीतक: जिलाधीश वर्षा खांगवाल ने जिला में आवासीय एवं कृषि क्षेत्रों में संचालित अवैध औद्योगिक गतिविधियों तथा प्लास्टिकध्कचरा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार जिला के गांव परनाला, निजामपुर रोड, बामनोली, कानोंदा, खेरपुर, लडरावण, सिदीपुर, लोवा कलां, लोवा खुर्द सहित अन्य क्षेत्रों में आवासीय व कृषि भूमि पर अवैध औद्योगिक गतिविधियां चलाने और प्लास्टिकध्कचरा जलाने की शिकायतें सामने आई हैं। इन गतिविधियों से प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ आमजन के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी अवैध औद्योगिक कार्यों, प्लास्टिक, कचरा जलाने तथा बिना हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की अनुमति के बिजली कनेक्शन का उपयोग कर औद्योगिक गतिविधियां संचालित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और 03 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस विभाग, डीएमसी झज्जर, एसई यूएचबीवीएनएल झज्जर, डीटीपी झज्जर, बीडीपीओ बहादुरगढ़, क्षेत्रीय अधिकारी एचएसपीसीबी बहादुरगढ़ तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बहादुरगढ़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन आदेशों की पालना करें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, शिक्षण संस्थानों व वरिष्ठ नागरिक केंद्रों में कराया जा रहा योग अभ्यास
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, विभिन्न स्थानों पर चल रहे जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान

झज्जर, 05 जून, अभीतक: जिलाभर में उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में योग दिवस की तैयारियां तेज गति से जारी हैं। आयुष विभाग झज्जर द्वारा हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग समिति, योग भारती, शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, योगशालाओं, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता ने बताया कि योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसके तहत प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं और नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज झज्जर तथा चैधरी रणबीर सिंह राजकीय तकनीकी संस्थान दुलीना में विद्यार्थियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इससे पूर्व राजकीय पीजी महाविद्यालय दूबलधन, आईटीआई गुढ़ा, पीएचसी जहांगीरपुर सहित अन्य संस्थानों में भी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को भी कराया जा रहा नियमित योगाभ्यास
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के साथ योग” के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ओल्ड एज होम बहादुरगढ़, सीनियर सिटीजन क्लब बहादुरगढ़ तथा सीनियर सिटीजन क्लब झज्जर में नियमित योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं।
इसके अलावा ब्रह्मचारी सुभाष आर्य बाबरा रोड पार्क, मंगली राम पार्क, शहीदी पार्क सहित अन्य स्थानों पर पतंजलि योग समिति द्वारा प्रतिदिन योग प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित योग कार्यक्रम के तहत हुआ पौधारोपण
आयुष अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में हरित योग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योगशालाओं एवं आयुष संस्थानों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि योग और पर्यावरण दोनों स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं तथा इनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
जिला की सभी आईटीआई में विद्यार्थियों का प्रशिक्षण शिविर जारी
प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि जिला झज्जर की सभी आईटीआई संस्थानों में 8 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर एवं सामूहिक योग कार्यक्रम की तैयारियों के तहत विद्यार्थियों का विशेष प्रशिक्षण जारी है। शुक्रवार को प्रशिक्षण का दूसरा दिन रहा और यह अभियान 7 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है ताकि वे जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभावी भागीदारी निभा सकें।
झज्जर स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी।

झज्जर लघु सचिवालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती डीसी वर्षा खांगवाल। झज्जर में ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान चला स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देती डीसी वर्षा खांगवाल।

विश्व पर्यावरण दिवस: स्वस्थ धरती और खुशहाल जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी – डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झज्जर, 05 जून, अभीतक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ष्थीम 2026- जलवायु कार्रवाईष् हमारी धरती हमारा भविष्य अभियान के तहत डीसी वर्षा खांगवाल ने लघु सचिवालय पार्क परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम झज्जर रवि मीणा ने भी पौधरोपण किया। पौधरोपण करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वैश्विक मंच है,जो हमारे ग्रह की रक्षा और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करता है। हमें स्वच्छ ,हरित एवं जलवायु -सहिष्णु झज्जर के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपनी धरती की रक्षा करने और हमारे समक्ष आने वाली चुनौतियों पर नियंत्रण पाने की दिशा में अपने प्रयासों को और सुदृढ़ बनाएं। प्रत्येक जिलावासी को पर्यावरण को हरा भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारा छोटा सा प्रयास बेहतर भविष्य के साथ जीवन में खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छ ऊर्जा के रूप में सौर, पवन और पन ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वनों को बचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में प्रदूषण और प्लास्टिक कचरे को कम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का दायित्व भी स्वयं निभाना चाहिए। नागरिक सतत और पर्यावरण- अनुकूल जीवन शैली अपनाएं। पौधारोपण केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि भावी पीढयिों के लिए एक स्थायी धरोहर है। डीसी श्रीमती खांगवाल ने आमजन से आह्वान किया कि वे जलवायु – सहिष्णु उपायों का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं तथा अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने में योगदान दें। डीसी ने आमजन से आह्वान है कि वह पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लें। पौधरोपण के उपरांत डीसी ने स्वच्छता मुहिम का संदेश देते हुए सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान भी चलाया। इस अवसर पर डीएफसी साहिती रेड्डी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एचपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित रोडवेज वर्कशाप में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 को झज्जर में
डीसी वर्षा खांगवाल ने किया रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण
योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा होंगे मुख्य अतिथि

झज्जर, 05 जून, अभीतक: इस वर्ष 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम से पहले सभी जिलों में योगाभ्यास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी सोमवार, 8 जून को सुबह 6 बजे झज्जर रोडवेज वर्कशाप में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने बताया योग अभ्यास को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ,पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, जिला परिषद चेयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, भाजपा नेता दिनेश कौशिक, भाजपा नेता संजय कबलाना की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर अलग अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला में कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को दी गई है। डीसी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए कहा कि सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत 8 जून को रोडवेज वर्कशॉप में योगाभ्यास होगा। उन्होंने तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं और कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। डीसी ने रोडवेज,नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, अग्निशमन विभाग, शिक्षा, आयुष तथा अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम रितु, डीईओ रतिंद्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव, प्रधानाचार्य आईटीआई झज्जर जीतपाल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग अश्वनी सांगवान, आयुष अधिकारी डॉ पवन देसवाल,खेल विभाग से कोच शर्मिला देसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिलायंस मेट सिटी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
झज्जर, 05 जून, अभीतक: दादरी तोए स्थित ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिलायंस मेट सिटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रिलायंस मेट सिटी के स्टाफ, मिशन उदय के छात्र-छात्राओं तथा दादरी तोए के ग्रामीणों ने मिलकर पौधे लगाए। कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक नीम, शीशम, अर्जुन एवं अन्य छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों और अन्य लोगों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया। उनका कहना था कि अधिक से अधिक पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में हरित वातावरण का निर्माण होगा। इस अवसर पर रिलायंस के अधिकारी लोकेश कापसे ने बताया कि इस वर्ष 3 हजार से अधिक छायादार पौधे लगाए जाएंगे तथा कंपनी अपनी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता निभाती है। कार्यक्रम में मिशन उदय की ओर से पायल, आकांक्षा, मोहित, ऋतिक और विनीत सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। वहीं रिलायंस मेट सिटी की ओर से मनोज कुमार, प्रीति सक्सेना, लोकेश कापसे, त्रिशान पंडित, अशोक चांगिल, रमेश पटवारी, हरविंदर, नीलम, अक्षय, संजय, राजकुमार, चंचल, और सज्जन सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मलेरिया डेंगू और चिकनगुनिया व रूप इबोला जैसी भयंकर बीमारियों से समाज को बचाने के लिए कर्मचारी तैयार रहे: जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह
झज्जर, 05 जून, अभीतक: आज नागरिक अस्पताल झज्जर के ट्रेनिंग हाल में जिले के सभी एमपीएचएस (मेल़फीमेल) की मीटिंग की गई जिसकी अध्यक्षता जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह ने की। डॉ कुलदीप सिंह ने सभी को बताया कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है जिसमें बीमारियों को फैलने का खतरा पैदा होता है जैसे कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और इबोला। डॉ कुलदीप सिंह ने सभी कर्मचारियों को बताया कि आप सभी अपने अपने कार्यस्थल पर लोगो से समय समय पर मीटिंग करके इन बीमारियों के लक्षण ,बचाव और इलाज के बारे में विस्तार पूर्वक समझाएं ताकि आमजन आपका सहयोग करें ताकि बीमारियां ना फैले।

हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण दिवस पर की घोषणा’
60 दिनों के लिए किसान करवा सकेंगे अपना पंजीकरण’
वन विभाग करेगा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित, पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट भी बनेगा’
पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये और भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण’
सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण किया जाएगा’
कलेसर राष्ट्रीय उद्यान में इको-टूरिज्म एवं वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा’
100 से अधिक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों को लाभ मिलेगा’
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, भिंडावास पक्षी अभयारण्य तथा कोटला झील में एक विशेष पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित होगा’
पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे’

SIR के नाम पर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक भी पात्र व्यक्ति का वोट कटने नहीं देगी: दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी पूरे देश में गलत ढंग से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर रही है लेकिन हरियाणा में हम उसे ये नहीं करने देंगे: दीपेन्द्र हुड्डा
विगत चुनाव में हरियाणा में बीजेपी की धांधलीबाजी से हर हरियाणवी जागरूक और सतर्क हुआ: दीपेन्द्र हुड्डा
कांग्रेसजन सुनिश्चित करें कि कोई वैलिड वोट कटे नहीं और गलत वोट बनने नहीं: दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जर, 05 जून, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा कहा कि SIR के नाम पर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी एक भी पात्र व्यक्ति का वोट कटने नहीं देगी। विगत चुनाव में हरियाणा में बीजेपी ने जो धांधलीबाजी की थी, उससे हर हरियाणवी जागरूक और सतर्क हो गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भी जनभावना से नहीं, वोटों की चोरी से सरकार बनाई गई है। हरियाणा में वोट चोरी का जो तांडव हुआ उसका खुलासा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक-एक तथ्य के साथ किया। दीपेन्द्र हुड्डा आज आज बेरी हलके के गाँव गोधरी में दादा बुधला मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हरियाणा के आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह की गड़बड़ी के विरुद्ध अलर्ट रहें। सभी कांग्रेसजन सुनिश्चित करें कि कोई भी वैलिड वोट कटने ना पाए और गलत वोट बनने ना पाए। भारतीय जनता पार्टी साम दाम दंड भेद जैसी सारी व्यवस्थाओं के इंतजाम से सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है। ‘वोट चोरी’ एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। अगर अब भी जागरूक नहीं हुए तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने वोट चोरी को संविधान व लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में वोट चोरी की गई उसके बाद बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने और महाराष्ट्र में चुनाव से पहले 75 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने के पीछे वोट चोरी करके सत्ता हथियाने की गहरी साजिश थी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की वोट चोरी के जरिए चुनाव परिणामों में हेरफेर कर रही है। बीजेपी पूरे देश में गलत ढंग से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर रही है लेकिन हरियाणा में हम उसे ये नहीं करने देंगे।

पंच गांव और रूध गांव विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किया पौधरोपण
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पंच गांव और रूद्ध गांव में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गांवों में पहुंचने पर विधायक डा. कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित करें। पौधे लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की उचित देखरेख का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान करवाया।

कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के गांव कालूवास में 5 एकड़ क्षेत्र में डीएसआर मशीन से धान की सीधी बिजाई का हुआ सफल प्रदर्शन
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले के गांव कालूवास में 5 एकड क्षेत्र में डीएसआर मशीन से धान की सीधी बिजाई का सफल प्रदर्शन किया। सहायक कृषि अभियन्ता रेवाडी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को डीएसआर तकनीक के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हे पारंपरिक रोपाई की जगह सीधी बिजाई अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों को बताया कि डीएसआर तकनीक से धान की खेती में पानी की बचत, मजदूरी की लागत में कमी और समय की बचत होती है। पारंपरिक विधि की तुलना में डी एस आर से लगभग 25-30 प्रतिशत कम पानी लगता है और नर्सरी तैयार करने तथा रोपाई पर होने वाला खर्च बच जाता है। इसके साथ ही फसल जल्दी तैयार होती है और मजदूरों पर निर्भरता भी कम होती है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल स्तर में गिरावट और श्रमिकों की कमी को देखते हुए डी एस आर तकनीक रेवाड़ी जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यन्त उपयोगी है। विभाग किसानों को इस तकनीक को अपनाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सब्सिडी की जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) सुनील कुमार, व कनिष्ठ अभियन्ता जोगेन्द्र पाल मौजूद रहे। गांव कालूवास के किसानों ने डीएसआर मशीन से की गई बिजाई को देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के किसान इंजी दिनेश शर्मा के दूरभाष नं0 9416252945 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) मशीन द्वारा करने पर किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। धान की सीधी बिजाई प्रदर्शन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खरीफ 2026 सीजन में राज्य में कुल 600 धान की सीधी बिजाई करने वाली मशीन अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इन मशीनों पर कीमत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40000 रुपये अनुदान दिया जाएगा। धान की सीधी बिजाई तकनीक में बीज की मात्रा 08 किलो ग्राम प्रति एकड़ पर्याप्त रहती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न खंडों के गांव में आयोजित ग्राम सभाओं में उपस्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर आयोजित ग्राम सभाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दिया पानी बचाने का संदेश
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लाकों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया, विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने नाहड खंड के गांव जुड़ी आयोजित ग्राम सभा में बताया कि पेयजल व्यवस्था की रखरखाव एवं संचालन नीति 2026 के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की ,उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पानी की बूंद बूंद बचाने होगी पानी कुदरत का दिया हुआ हमें अनमोल तोहफा है अगर हमने आज पानी नहीं बचाया तो आने वाली पीढ़ी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस जाएगी। इस अवसर पर सरपंच अजीत कुमार, ग्राम सचिव नवीन, पंप चालक विजेंद्र एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार खंड धारूहेड़ा के गांव डवाना कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच सुशीला देवी व ग्राम सचिव राजकुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खंड संयोजक मनोज कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही पेयजल प्रणाली के रखरखाव एवं संचालन नीति के बारे में विस्तार से समझाया। जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक कार्यों से जुडकर समाज की सेवा और प्रकृति की सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी मां की तरह है जैसे मां अपने बच्चों की देखभाल करती है। इसी तरह प्रकृति भी हमारी देखभाल करती है हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति को एवं इसके संसाधनों को संरक्षित करके अपना दायित्व निभाएं। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खंड संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सरकार के द्वारा हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल का दुरुपयोग रोकने, अवैध कनेक्शन को हटाने तथा अस्वच्छ कनेक्शन को ठीक करने के लिए प्रेरित किया। पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में मनीषा,नीलम सुरेश,कमलेश, निर्मला, आंगनवाड़ी वर्कर, राजबाला देवी, राजकरण, रामनिवास, धर्मबीर, लोकेश, लालाराम के साथ विकास कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं खंड डहीना के गांव लुहाना में ग्राम सभा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए खंड संयोजक जितेंद्र ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण, गांव में खुले नलों पर टोंटियां लगाने, पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने तथा प्रत्येक घर में जल बचाने की आदत विकसित करने के लिए अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल संचालन के क्षेत्र में पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई संचालन और रखरखाव नीति 2026 के बारे में भी जागरूक किया। ग्राम सभा में उपस्थित सभी नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच मामचंद, ग्राम सचिव जितेंद्र, पंच होशियार सिंह, भीमसिंह, मास्टर महेंद्र, मनोज संतोष, सुशीला, शकुंतला, ऋषिपाल, विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं बावल खंड के गांव सुलखा में आयोजित ग्राम सभा में बीआरसी विनोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ एवं स्वच्छता जागरूकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में गांव के सरपंच सुधीर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन को अपनाने तथा पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण छोडना हमारा कर्तव्य है। इसी प्रकार जाटूसाना खंड के गांव बोडिया कमालपुर की ग्राम सभा में विभाग के खंड संयोजक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच नेहा देवी ,ग्राम सचिव राज बब्बर एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

प्राकृतिक खेती सतत विकास एवं समृद्धि का मार्ग: डा. कृष्ण कुमार
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा एवं जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, बावल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेत बचाओ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों से नियमित रूप से मिट्टी की जांच करवाने तथा मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग न केवल उत्पादन लागत को कम करता है बल्कि भूमि की उर्वरता को भी बनाए रखता है। डॉ. कृष्ण कुमार ने नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश (एनपीके) के संतुलित उपयोग पर बल देते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती सतत विकास एवं समृद्धि का मार्ग है। स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर तथा बाहरी महंगे कृषि आदानों पर निर्भरता कम करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए किसानों को जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने, सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का उपयोग बढ़ाने, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खाद्य तेलों की खपत में लगभग 10 प्रतिशत कमी लाने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता के लिए मृदा, जल एवं पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि किसान प्राकृतिक खेती, जैविक कार्बन संवर्धन, फसल विविधीकरण एवं संसाधन संरक्षण आधारित कृषि प्रणालियों को अपनाएं। उन्होंने किसानों से मृदा को बचाने, जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा उर्वरकों एवं कीटनाशकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ. कौशिक ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही स्वस्थ फसल, स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने किसानों को हरी खाद, गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाने की सलाह दी, जिससे मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाई जा सके और भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित किसानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों को पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने किसानों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी से खेत बचाओ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बावल क्षेत्र के लगभग 150 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्य रेखा, राम सिंह, निहाल चैकान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एचएएलएसए के तत्वावधान में एडीआर केंद्र रेवाड़ी में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के तत्वावधान में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडीआर केंद्र, रेवाड़ी में एक विशाल पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। रेवाड़ी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी.एस. वाधवा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पौधा लगाकर अभियान का उद्घाटन किया। डीसी अभिषेक मीणा अतिथि विशिष्ट के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने कार्यक्रम का समन्वय किया। रेवाड़ी के जिला वन अधिकारी दीपक नंदा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी की। रेवाड़ी जिला न्यायालयों के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और एडीआर केंद्र परिसर में पौधारोपण में भाग लिया। अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए और पर्यावरण संरक्षण व सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जी.एस. वाधवा, विद्वान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कानूनी कर्तव्य ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने और आने वाली पीढियों के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए वृक्षारोपण आज समय की मांग है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की हरित क्षेत्र बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर बल दिया और कहा कि ऐसे अभियान जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन बनने चाहिए। दीपक नंदा, जिला वन अधिकारी रेवाड़ी ने पौधों के चयन, देखभाल और दीर्घकालिक संरक्षण की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग पौधारोपण के बाद पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल में पूर्ण सहयोग करेगा। डॉ. रेनू सोलखे, सीजेएम-सह-सचिव, डीएलएसए रेवाड़ी ने बताया कि डीएलएसए रेवाड़ी, जिला प्रशासन के सहयोग से यह वृक्षारोपण अभियान 5 अगस्त 2026 तक निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारकों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रदूषण कम करने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्तागण, डीएलएसए एवं जिला न्यायालयों का स्टाफ, जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा डीएलएसए रेवाड़ी के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन आज एक वृक्ष, कल एक जीवन संदेश के साथ हुआ। यह वृक्षारोपण अभियान विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के भाग के रूप में रेवाड़ी को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए जारी रहेगा।

रेवाड़ी जिला में 15 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ- डीसी अभिषेक मीणा
एसआईआर सर्वे में सहयोग करें सभी नागरिक एवं राजनीतिक पार्टियां
डीसी अभिषेक मीणा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर की प्रेस वार्ता

रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी, कोसली और बावल में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस अभियान में सभी मतदाता एवं राजनीतिक दलों को भी अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने आज लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई, 2026 को वोट बनवाने की निर्धारण तिथि मानकर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बीएलए, बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण तथा फार्म प्रकाशित करने का कार्य 14 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी माह 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर फार्म वितरित करेेंगे। जिन्हें मतदाताओं को स्वयं भरना है और उन्हें हस्ताक्षर कर अगले राउंड में बीएलओ जब घर आए तो उसे वापस करना है। इस फार्म पर सभी मतदाता अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लगाएं। दूसरे राउंड में बीएलओ को घर पर कोई वोटर नहीं मिला तो वह तीसरी बार फिर वहां जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 21 जुलाई को तीनों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। ये दावे एवं आपत्ति मतदाता 20 अगस्त, 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर तक इन दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके पश्चात 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य एक शुद्ध एवं वास्तविक मतदाता सूची तैयार करना है। इसे लेकर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या प्रचार के अन्य किसी माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाता है तो मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी इस मामले में कार्रवाई करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय जिला में कुल 7 लाख 39 हजार 338 मतदाता हैं, जिनमें बावल आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार 37, कोसली में 2 लाख 48 हजार 951 और रेवाड़ी में 2 लाख 60 हजार 350 वोटर हैं। जिला में 792 पोलिंग बूथ और इतने ही बीएलओ पर 82 सुपरवाईजर हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जुलाई, 2026 को 18 साल या इससे अधिक आयु के हो जाएंगे, वे अपना वोटर फार्म अवश्य भरें। डीसी ने बताया कि एसआईआर सर्वे को सटीक बनाने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र की मैपिंग की गई है और यह कार्य 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
नागरिकों के सहयोग के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर में आम नागरिकों के सहयोग के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। किसी मतदाता को एसआईआर के बारे में पूछना है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है। प्रेस कांफ्रेंस में डीसी ने बताया कि मतदाता अगर चाहे तो वह वोटर्स.ईआईसी.इन पर लॉग इन कर ऑनलाइन भी अपना एसआईआर का फॉर्म भर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में इससे पहले यह सर्वे किया गया था। उसी सूची को आधार मान कर यह नई शुद्ध मतदाता सूची बनाई जाएगी। इस अवसर पर बावल के एसडीएम संजीव कुमार, रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पवार, निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा रेवाड़ी के मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि आने वाली पीढियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर हरित रेवाड़ी के निर्माण में सहयोग करें। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला वन अधिकारी दीपक चंदा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार।

शिकायतों के निवारण उपरांत अधिकारी एटीआर अवश्य भिजवाए: एसडीएम
एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लोगों की सुविधा के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। एसडीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इन सभी लंबित शिकायतों का अधिकारी शीघ्र निपटान करें और शिकायतों के निवारण उपरांत एटीआर अवश्य भिजवाए। एसडीएम ने कहा कि रि-ओपन शिकायतों के निपटान सुनिश्चित करते हुए एमिनेंट पर्सन से अवश्य हस्ताक्षर करवाएं। उन्होंने कहा कि संयुक्त विभागों की शिकायतों का समाधान आपसी तालमेल के साथ करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान उच्च स्तर पर किया जाना है, ऐसी शिकायतों का उच्च अधिकारियों के साथ फॉलोअप करते हुए संबंधित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। एसडीएम ने नगर परिषद, एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य, सिंचाई व अन्य विभागों को निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व अपने- अपने क्षेत्र में नालों की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उनके द्वारा इस संबंध में जांच भी की जाएगी। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर रा.व.मा.वि. रेवाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाईकेके तथा हीरो कंपनी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी डॉ. नम्रता सचदेवा द्वारा की गई। डॉ. नम्रता सचदेवा ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विद्यार्थी यदि अपने आसपास एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदूषण विभाग की और से दीपक वर्मा, सहायक पर्यावरण अभियंता, रेवाड़ी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा तथा जल, वायु एवं भूमि प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। वाईकेके कंपनी के प्रतिनिधि अजय चंदोलकर और अरुण सिन्हा ने कहा कि उद्योगों और समाज दोनों को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना चाहिए। प्लास्टिक के उपयोग को कम करके हरित एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर दीपक, सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, श्रीकांत, जिले सिंह व प्रदीप कुमार सहित विद्यालय की ओर से बबीता, रीना एवं सुनीता उपस्थित रहीं। विद्यालय के खेल मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों व अन्य लोगों को जूट से बने थैले भी वितरित किये गए।

शिक्षा बोर्ड में पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस: बोर्ड अध्यक्ष
भिवानी, 05 जून, अभीतक: पर्यावरण केवल पेड़ों एवं नदियों का नाम नहीं हैं। यह हमारा जीवन है। आज का दिन केवल चिंता करने का नहीं है, बल्कि चिंतन और संकल्प का है। जलवायु परिवर्तन कोई काल्पनिक खतरा नहीं है, यह हमारे सामने खड़ी सच्चाई है। हर यूवा से, बल्कि हर नागरिक से आग्रह है कि अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएं। केवल लगाएं ही नहीं वरन् बड़ा होने तक उसकी जिम्मेदारी लें। सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया ना कहें और अपनी दैनिक आदतों में पानी और बिजली की बचत को शामिल करेंगे। प्रकृति हमें सब कुछ मुफ्त देती है, लेकिन उसकी एक ही शर्त है- सम्मान। अगर हम आज प्रकृति का सम्मान करेंगे तो प्रकृति हमारा भविष्य सुरक्षित करेगी। ये उद्गगार आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बोर्ड परिसर में पौधारोपण कर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम सब प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए अपने आवासध्आसपास पौधारोपण अवश्य करें। हमारा पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रकृति के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस का मूल उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें व पेड़ों की कटाई न करें। इस अवसर पर बोर्ड के उप-सचिव श्री ओ०पी० निंबीवाल, श्री जगदीश प्रसाद सैनी, सहायक सचिव श्री सुरेश शर्मा, अधीक्षक श्री सतीश वर्मा, श्री सुनील दत्त, श्री रविन्द्र व सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुनील वर्मा नंबरदार, श्री शिव पाराशर सी०एम० विंडो एमिनेंट पर्सन, श्री खजांची लाल मित्तल एवं एडवोकेट सतपाल शर्मा द्वारा लगभग 30 फलदार, फूलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें त्रिवेणी (पीपल, नीम व बरगद), जामुन, अर्जुन, शीशम के पौधे शामिल हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा और होमी भाभा टाटा स्मारक केंद्र के मध्य करार’
चंडीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा क्षेत्र के बीमाकृत व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा निरंतर प्रयासरत है। अति विशिष्ट उपचार करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने करार किया है। इसी कड़ी में सरकार के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ भी करार किए जा रहे हैं, जिससे श्रमिकों को उच्चतम कोटि का इलाज प्राप्त हो सके। इस कड़ी में समस्त प्रकार के कैंसर इलाज के लिए टाटा स्मारक केंद्र की इकाई होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के साथ करार किया गया है। पंजाब स्थित इस केंद्र के दो अस्पतालों होमी भाभा कैंसर अस्पताल तथा अनुसंधान केंद्र न्यू चंडीगढ़ तथा होमी भाभा कैंसर अस्पताल संगरूर के माध्यम से बीमाकृत व्यक्तियों को निःशुल्क इलाज मिल पाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में 300 बिस्तर की क्षमता है वहीं संगरूर स्थित अस्पताल में 125 बिस्तर की क्षमता है। बीमाकृत व्यक्तियों को यहाँ परामर्श, जाँच, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी तथा सर्जरी की सुविधा देने के लिए अनुबंध किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ आशीष गुलिया ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के साथ पेनल में आने से समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल देने के हमारे लक्ष्य में एक और महत्त्वपूर्ण नाम जुड़ गया है। यह संस्थान मरीजों के लिए उच्चतम कोटि का इलाज देने तथा आर्थिक कारणों से उपचार के लिए किसी को वंचित न रहने देने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा के राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक राय ने इस करार को करने में अहम भूमिका निभाई है, उनका कहना है कि यह करार हरियाणा के बीमाकृत व्यक्तियों और विशेषकर हरियाणा के उत्तरी भाग में निवास कर रहे बीमाकृत व्यक्तियों के लिए एक वरदान की तरह साबित होगा। अभी तक इस प्रकार की व्यवस्था से वे वंचित थे लेकिन अब टाटा स्मारक केंद्र जैसे विश्व विख्यात संस्थानों से भी बीमाकृत व्यक्ति इलाज प्राप्त कर सकेंगे, यह बहुत खुशी की बात है। श्री हरि ओम प्रकाश, क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा ने इस अवसर पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब के निदेशक डॉ आशीष गुलिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीमाकृत व्यक्तियों के हर संभव उपचार के लिए प्रयासरत है। टाटा स्मारक अस्पताल मुंबई 1941 में स्थापित हुआ। आज देश भर से कैंसर मरीज इलाज के लिए वहाँ जाते हैं, जिसमें उच्चतम कोटि का कैंसर इलाज मिलता है और इलाज की लागत भी बहुत कम आती है। उत्तर भारत के मरीजों को इलाज के लिए मुंबई जाने में आ रही कठिनाइयों को समझते हुए पंजाब में वर्ष 2022 से टाटा स्मारक केंद्र ने इन दो अस्पतालों को स्थापित किया गया है। तब से यहाँ हजारों मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की जनता को बड़ी सौगात: पानीपत अस्पताल को 219 पदों की मंजूरी, कुरुक्षेत्र के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र का होगा पीएचसी में उन्नयन’
चंडीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने जहां 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों तथा 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरने सहित कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की है, वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन निर्णयों से लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि पानीपत के 200 बेड के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 122 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑपरेशन थिएटर सहायक, डाइटीशियन, बायो मेडिकल इंजीनियर, सोशल वर्कर तथा जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल की सहायक सेवाओं को मजबूत करने के लिए 17 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 37 स्वीपर, 37 वार्ड सर्वेंट, 5 सुरक्षा गार्ड तथा 1 सुपरवाइजर के पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के सृजन से अस्पताल में मरीजों को अधिक प्रभावी एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं कुरुक्षेत्र जिले के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किए जाने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवस्वीकृत पीएचसी में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, एक एमपीएचएस (पुरुष) तथा एक एमपीएचएस (महिला) सहित कुल 9 नियमित पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा तीन श्रेणी-घ कर्मचारियों की नियुक्ति एचकेआरएन के माध्यम से की जाएगी। आरती सिंह राव ने कहा कि इन दोनों निर्णयों से हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि जिला स्तर पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा तथा आमजन को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।

सावधान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-वे पर अचानक लेन चेंज करते ही कट जाएगा चालान
दिल्ली, 05 जून, अभीतक: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए एनएचएआई ने बड़ा अपडेट कर दिया है। एनएचएआई के इस नये अपडेट मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-वे पर अचानक लेन चेंज करते ही चालान हो जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेसवे पर लगाए गए कैमरों का सॉफ्टवेयर अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी अनुसार राजस्थान इलाके में लगाए गए कैमरों के सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा चुके हैं। अगले सप्ताह से हरियाणा इलाके में लगाए गए कैमरों के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस अपडेट के बाद अचानक लेन चेंज करने वालों के ऊपर रोक लने वाली है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 निर्धारित है। एक्सप्रेसवे की तीसरी व चैथी लेन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की स्पीड तक वाहन चलाने का प्रावधान है। जानकारी के मुताबिक, दूसरी लेन पर 100 तक एवं पहली लेन पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की स्पीड तक वाहन चलाने का प्रविधान है। कई बार 120 की स्पीड में वाहन चला रहा चालक या 80 की स्पीड में वाहन चला रहा चालक अचानक अपनी लेन बदल देता है। इससे हादसा हो जाते है। जानकारी अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह कैमरों की जद में है। दो किलोमीटर के अंतराल पर कैमरे लगे हुए हैं। कैमरों का रेंज 500 मीटर पहले व 500 मीटर आगे का है। इससे एक्सप्रेसवे की पूरी गतिविधियों पर नजर रखना आसान है। हरियाणा का पूरा भाग दो साल पहले चालू किया जा चुका है। राजस्थान का भी काफी हिस्सा चालू हो चुका है। वैसे तो जहां तक एक्सप्रेसवे तैयार है, वहां तक काफी वाहन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार से चलते हैं लेकिन हादसे हरियाणा इलाके में अधिक होते हैं क्योंकि हरियाणा इलाके में ट्रक, डंपर, कंटेनर व अन्य भारी वाहन अधिक चलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *