


https://www.facebook.com/share/v/1Kixpoj2uG
https://www.facebook.com/share/v/18yNP1XBzZ


संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास की छात्रा भाविका का थल सेना एनसीसी कैंप के लिए चयन, 2 जून से हिसार में लगेगा शिविर
झज्जर, 01 जून, अभीतक: झज्जर (खातीवास) के प्रतिष्ठित संस्कारम पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा भाविका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आगामी प्रतिष्ठित थल सेना (ज्ैब्) एनसीसी कैंप के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। इस गौरवपूर्ण सफलता की जानकारी देते हुए स्कूल के समर्पित एनसीसी कार्यवाहक शिक्षक श्री मनीष योगी ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया बेहद कठिन और व्यापक थी, जिसका मूल्यांकन 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी, रेवाड़ी में किया गया था। इस कड़े मूल्यांकन के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को पूरी तरह से परखा गया, जिसमें मुख्य रूप से दौड़, सख्त शारीरिक मापदंड और एक विस्तृत लिखित परीक्षा शामिल थी। इन सभी चरणों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प के बल पर भाविका ने इस प्रतिष्ठित कैंप में अपनी जगह पक्की की है। मनीष योगी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष 10-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 2 जून से लेकर 11 जून तक हिसार के आस्था इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। इस गहन प्रशिक्षण शिविर के दौरान चयनित कैडेटों को उन्नत सैन्य ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण (शस्त्र संचालन), युद्ध रणनीति, मानचित्र अध्ययन और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य कौशल सिखाए जाएंगे। यह कैंप केवल शारीरिक और मानसिक शक्ति का परीक्षण नहीं है, बल्कि यह कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और देश सेवा के प्रति कूट-कूट कर समर्पण की भावना भी पैदा करता है। भाविका की इस शानदार सफलता पर संस्कारम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या (च्तपदबपचंस) डॉ. प्रीति गोयल ने गहरी खुशी और संतोष व्यक्त किया है। इस विषय में बधाई देते हुए डॉ. प्रीति गोयल ने कहा कि यह न केवल भाविका के लिए, बल्कि पूरे संस्कारम संस्थान के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने भाविका की कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और एनसीसी के प्रति उसके समर्पण की सराहना की, जिसने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया है। स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ भाविका के परिवार में भी जश्न का माहौल है और वे अपनी बेटी के सशस्त्र बलों के प्रति इस झुकाव और देश सेवा के सपने का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

झज्जर: महंगाई के खिलाफ झज्जर में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ता
शहर भर में प्रदर्शन करने के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान के नेतृत्व में झज्जर की सड़कों पर की इनेलो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी
हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की मोदी सरकार पर भी लगाया जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप
कहा: लोगों के हितों के साथ केंद्र की मोदी सरकार कर रही है खिलवाड़
सत्ता आने से पहले 15 लाख हर खाते में डालने, किसान की आय दुगनी करने के वायदे कहां हो गए हवा हवाई
इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान बोले, इनेलो ने लड़ी है हमेशा आमजन के हितों की लड़ाई
पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों की बढ़ोतरी को लेकर भी जताया आक्रोश
इनेलो नेता बोले, केवल जनता को बहकाने का काम कर रही है प्रदेश और केंद्र की सरकार




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की जिला टॉपर अंजलि का रेवाड़ी में हुआ सम्मान’
झज्जर, 01 जून, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में झज्जर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बुपनियाँ निवासी मेधावी छात्रा अंजलि को सोमवार को रेवाड़ी में आयोजित एक प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह रेवाड़ी स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान आयोजकों ने अंजलि को सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न तथा 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने अंजलि की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद अंजलि ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय मंच पर उनकी सफलता को पहचान और सम्मान मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। अंजलि ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे न केवल उनका उत्साहवर्धन होता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उल्लेखनीय है कि अंजलि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने झज्जर जिले में पहला स्थान हासिल किया, जबकि पूरे प्रदेश में चैथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में अंजलि के परिवारजन और अनेक शिक्षाविद् भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके नाना उदय राम, जगदीश चंद्र नाथ, मामी पायल कुमारी, रामेश्वर दास, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी लालचंद, नसीब सिंह, सुभाष चंद्र सांभरिया तथा धर्मवीर सिंह बल्डोदिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अंजलि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



इनेलो ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, सरकार पर साधा निशाना
झज्जर, 01 जून, अभीतक: इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की झज्जर जिला इकाई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त (डीसी) झज्जर को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता, खासकर गरीब और किसान वर्ग, भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रही। इनेलो नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस अवसर पर कार्यालय सचिव पवन धनखड़, जिला प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी, रामनिवास सैनी, हलका अध्यक्ष देवेंद्र बादली, रमेश बेरी, बलराज, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत, हलका अध्यक्ष सुनील एवं युवा महासचिव भूपेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे





मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मुख्य आधारशिला: एसडीएम
झज्जर, 01 जून, अभीतक: लघु सचिवालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
झज्जर, 1 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में सोमवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रवि मीणा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है और इसके शुद्ध एवं अपडेट होने से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता मजबूत होती है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की तकनीकी प्रक्रियाओं एवं विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र पोर्टल पर भरवाया जाएगा। सभी मतदाता अपना गणना प्रपत्र (म्दनउमतंजपवद थ्वतउ) ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर जाकर प्रपत्र भरा जा सकता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि भरे गए गणना प्रपत्रों के आधार पर मतदाताओं को प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा प्राप्त नहीं होता है, तो संबंधित मतदाता को नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि मतदाता की मृत्यु हो चुकी हो या वह विस्थापित पाया जाए, तो ऐसे मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारियों को बताया गया कि नोटिस की सूचना बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक पहुंचाई जाएगी तथा मतदाताओं से नोटिस का जवाब भी बीएलओ के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त जवाबों को निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों द्वारा जांच कर स्वीकार अथवा अस्वीकार किया जाएगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्वीकृत अथवा अस्वीकृत किए गए सभी आवेदन एवं आपत्तियों का संबंधित विवरण डिजिटाइजेशन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। संबंधित मतदाता भी अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद पर देख सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 के कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए ताकि जिले की मतदाता सूचियां अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बन सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य की नियमित निगरानी करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल, नायब तहसीलदार चुनाव कुलदीप सहित सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी उपस्थित रहे।



पुलिस के आश्वासन के बाद दाह संंस्कार के लिए राजी हुए मृतक विजय के परिजन
देर शाम गांव दुजाना में किया गया मृतक के शव का अंतिम संस्कार
दो रोज बीत जाने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए विजय के हत्यारोपी
हत्यारों की गिरफ्तारी तक मृतक के शव को लेने के लिए राजी नहीं थे परिजन,पुलिस ने मनाया
झज्जर: दुजाना विजय सैनी हत्याकांड
बेटे ने पिता की डेड बॉडी लेने से किया इनकार
रोहतक पीजीआई में चल रहा है विजय सैनी के शव का पोस्टमार्टम
बेटे सुनील सैनी बोले- ष्जब तक आरोपी संजय गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक हम डेड बॉडी नहीं लेंगे पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप
कहा- हत्या से पहले मेरे पिता दो बार पुलिस कमिश्नर से मिले थे
सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी
आरोप- पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे संजय से लगातार खतरा था
न सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया
सुनील सैनी का दावा- पिता की हत्या के बाद भी हमारी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई
परिवार ने जताया जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर भी चिंता
बेटे का आरोप- ष्आरोपी की गिरफ्तारी में ढिलाई की वजह से मेरे पिता की जान गई
साफ कहा- आरोपी की गिरफ्तारी तक शव नहीं लेंगे
दुजाना हत्याकांड में परिवार और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव, पीजीआई रोहतक में परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े।
कल दुजाना गांव में विजय की सैनी की गोली मारकर हत्या की गई थी





अनूठी पहल: श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल द्वारा गौवंश को खिलाया 28 क्विंटल तरबूज
हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारे बांके बिहारी दूजे लखदातार..
गौ माता की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं : मनोज वर्मा
झज्जर, 01 जून, अभीतक: गुरूग्राम रोड़ स्थित गोकुल धाम गौसेवा महातीर्थ में श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल के द्वारा 28 क्विंटल तरबूज गौवंशों को खिलाया गया। गुरुदेव 1008 रवि गिरी जी महाराज फर्रुख नगर के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में मंडल के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंडल के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने हाथों से गौवंश सहित अन्य जीवो तरबूज खिलाकर पुण्य कमाया। मंडल के प्रधान मनोज वर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, गौ माता में समस्त देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति गौ सेवा करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यह समिति एक सामाजिक संस्था हैं जो कि शहर में समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहती हैं। समिति से जुड़े सभी सदस्य कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है। इस अवसर पर रवि गिरी जी महाराज गोकुलधाम महातीर्थ के संचालक सुनील निमाना व मंडल के सदस्यों ने श्याम बाबा के भजनों से गुणगान किया। मंडल के सदस्यों ने कभी जल्दी जल्दी कभी धीरे धीरे, मेरा खाटू वाला श्याम बदलता तकदीरे..श्याम बाबा का दर मिल गया, एक बेघर को घर मिल गया..सांवरा जब मेरे साथ है, हमकों डरने की क्या बात है..हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारे बांके बिहारी दूजे लखदातार..श्याम बाबा के भजनों माध्यम से धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान मनोज वर्मा, राजू पुजारी, सुरेंद्र गुर्जर, मीनाक्षी वर्मा, दीपक एडवोकेट, हेमंत नंदा, संदीप सैनी, गौरव सैनी, रवि सोनिया गेरा, एडवोकेट सुमेर सैनी, जोगिंद्र ठाकरान, मोहन सरोहा, सज्जन पाल, लीलू राम, राजीव धनखड़, नीलम रोहित कटारिया, सीमा गोयल, अजय अहलावत, विक्की, प्रवीण वर्मा, जय बाबा लखदातार मित्र मंडल के प्रधान मुकेश, हरप्रितसैनी, लक्ष्य कटारिया सहित अन्य परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना
हम सबका कर्तव्य: बीडीपीओ
स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत 5 जून तक ग्राम पंचायतों में होगी विशेष जागरूकता गतिविधियां
बेरी, 01 जून, अभीतक: उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत खंड बेरी की सभी ग्राम पंचायतों में 1 जून से 5 जून 2 तक स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को बेरी स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बीडीपीओ धर्मपाल बाल्याण की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक कॉर्डिनेटर पूनम सैनी ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मपाल बाल्याण ने उपस्थित सरपंचों एवं ग्राम सचिवों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने सरकार द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के तहत आयोजित इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रे-वाटर प्रबंधन, अपशिष्ट से संसाधन निर्माण तथा स्वच्छता संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के 4 आर सिद्धांतो को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रे-वाटर प्रबंधन विषय पर भी विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कहा कि चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा अपशिष्ट से धन उत्पन्न करने वाली पहलों को ग्राम स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा गांवों को ओडीएफ प्लस स्तर पर बनाए रखने और उन्हें मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की खंड समन्वयक पूनम सैनी, ग्राम सचिव सतीश अहलावत, रामबीर, जितेंद्र, मनोज, भम्भेवा की सरपंच प्रीति, जहाजगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि उमेद सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत (2 जून मंगलवार) आज
झज्जर, 01 जून, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 2 जून मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।




खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासन सजग: डीसी वर्षा खांगवाल
डीसी ने गांव नूना माजरा स्थित शहीद राजेश जून खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कहा, बेटियां खेलों सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का मनवा रही हैं लोहा
झज्जर, 01 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को गांव नूना माजरा स्थित शहीद राजेश जून खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और खिलाडयिों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। स्टेडियम पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार सहित ग्रामीणों ने डीसी वर्षा खांगवाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य खेल सुविधाओं का जरूरत अनुसार विस्तार और खिलाडयिों को बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने की संभावनाओं का आकलन करना है। स्टेडियम से जुड़े विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम के विस्तार और सुधार कार्यों को गंभीरता एवं सजगता से आगे बढ़ाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडयिों को भी बेहतर खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे बाल खिलाडयिों का उत्साहवर्धन किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बेटियां आज खेलों सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे में लड़कियों से जुड़ी खेल विधाओं को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है। प्रशासन इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है। यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, तहसीलदार सुदेश महरा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जून, समाजसेवी जय भगवान, एसईपीओ पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, विकास जून, फुटबॉल कोच रितु, मनीषा, विशाल, मोहित सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





प्रत्येक शिकायत का तत्काल निपटारा करें अधिकारी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं
हर शिकायत पर होगी प्रभावी कार्रवाई, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
झज्जर, 01 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में जिलाभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन तथा राजस्व विभाग से संबंधित लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं पर सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अविलंब समाधान व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण शासन -प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का घर द्वार के समीप निवारण हो, इसके लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में अपनी शिकायत रख सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम ऋतु बंसीवाल, एसीपी अखिल कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य दयाकिशन जांगड़ा , सुरेंद्र शर्मा व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ व सुपरवाइजरों की अहम भूमिका: डीसी
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों से जुड़े बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण
झज्जर, 01 जून, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बादली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर कराए जाने वाले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ, सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें घर-घर सत्यापन, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र प्रविष्टियों को चिन्हित करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बीएलओ को मतदाता सूची के सत्यापन एवं पारदर्शी पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 807 मतदान केंद्रों से जुड़े बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को सफल बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतरू पालन किया जाए। सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने बताया कि सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन 65-बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 1 से 65 तक के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं, मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, नाम विलोपन, स्थानांतरण तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप और कानूनगो मनीष ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों, ऑनलाइन प्रक्रियाओं तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए सभी को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बादली अरविंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।





जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन तत्पर : एसडीएम
समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर मिल रहा शिकायतों के समाधान का अवसर
बेरी, 01 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल के तहत आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह शिविर लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किया गया। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें एक ही स्थान पर संबंधित विभागों के समक्ष रखने तथा उनका शीघ्र समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का निपटारा पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो रहा है। एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के जेई अभिषेक शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रवीण कुमार, बिजली निगम से अनिल कुमार, दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निःशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य
झज्जर, 01 जून, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। आठ जून को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।



भारतीय भाषा ग्रीष्म शिविरश् भाषाई विविधता और सांस्कृतिक एकता का महापर्व: शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ
रा.व.मा.वि. रेवाड़ी मेंकृ एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ 7 जून तक चलेगा सात दिवसीय भाषाई कौशल शिविरय खेल विधि से सीखी बुनियादी बातें
रेवाडी, 01 जून, अभीतक: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के प्रांगण में श्भारतीय भाषा ग्रीष्म शिविर 2026श् के प्रथम दिवस का उद्घाटन सत्र अत्यंत हर्षोल्लास और अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 1 जून से 7 जून तक चलने वाले इस सात दिवसीय शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को बहुभाषाई कौशल से समृद्ध करना है।
दीप प्रज्ज्वलन और गरिमामयी उपस्थिति
शिविर का विधिवत शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस पावन वेला में डाइट से अंग्रेजी व्याख्याता बबीता यादव, विद्यालय प्रभारी डॉ. नम्रता सचदेवा, हिंदी व्याख्याता सरोज यादव एवं शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठ ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इस गरिमामयी अवसर पर बबीता राजपाल, सोनिया सेतिया, सरोज धनखड़ एवं कार्यालय लिपिक अशोक बेरवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख व्यक्तित्वों के अद्वितीय और प्रेरक वर्जन: डॉ. नम्रता सचदेवा, विद्यालय प्रभारी
तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधुनिक युग में बहुभाषावाद समय की सबसे बड़ी मांग है। भारतीय भाषाओं का गहरा ज्ञान हमारे विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता की कड़ियों को मजबूत करेगा। इस शिविर की सबसे बड़ी खूबसूरती श्भारतीय सांकेतिक भाषा (प्ैस्)श् का समावेश है, जो हमारी श्समावेशी शिक्षाश् के संकल्प को सिद्ध करती है। विभागीय नियमावली के तहत खेल-खेल में बिना किसी मानसिक दबाव के सीखना बच्चों की कल्पनाशक्ति को नई उड़ान देगा। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ: यह शिविर केवल भाषा सिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को धरातल पर उतारने की एक सांस्कृतिक चेतना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च्.2020) के अनुरूप यह आयोजन बच्चों को अपनी मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं के सौंदर्य से परिचित कराएगा। प्रथम दिन बच्चों ने खेल विधि से वर्णमाला, संख्या और अभिवादन जैसी बुनियादी बातें सीखीं, जो उनकी भाषाई समझ को एक नया विस्तार देंगी।
प्रथम दिवस की रोचक गतिविधियाँ
उद्घाटन सत्र के उपरांत विभागीय नियमावली के अनुसार प्रथम दिवस के क्रियाकलाप अत्यंत रोचक ढंग से संपन्न कराए गए। विद्यार्थियों ने समूहों में बैठकर एक-दूसरे को अन्य भारतीय भाषाओं में परिचय दिया, अभिवादन और अभिव्यक्ति के वाक्यों का सस्वर अभ्यास किया तथा संख्याओं व वर्णमाला की बारीकियों को समझा। विशेष आकर्षण का केंद्र रही भारतीय सांकेतिक भाषा, जिसके माध्यम से बच्चों ने सांकेतिक हस्ताक्षर करना सीखा। खेल-खेल में सीखने की इस अनूठी पद्धति में बच्चों की जिज्ञासा और सहभागिता देखते ही बनती थी। समारोह के समापन पर विद्यालय परिवार ने शिविर की भव्य शुरुआत के लिए सभी सम्मानित अतिथियों, कर्मठ शिक्षक वर्ग और ऊर्जावान विद्यार्थियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
झज्जर: महंगाई के खिलाफ झज्जर में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ता
शहर भर में प्रदर्शन करने के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान के नेतृत्व में झज्जर की सड़कों पर की इनेलो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी
हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की मोदी सरकार पर भी लगाया जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप
कहा: लोगों के हितों के साथ केंद्र की मोदी सरकार कर रही है खिलवाड़
सत्ता आने से पहले 15 लाख हर खाते में डालने, किसान की आय दुगनी करने के वायदे कहां हो गए हवा हवाई
इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान बोले, इनेलो ने लड़ी है हमेशा आमजन के हितों की लड़ाई
पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों की बढ़ोतरी को लेकर भी जताया आक्रोश
इनेलो नेता बोले, केवल जनता को बहकाने का काम कर रही है प्रदेश और केंद्र की सरकार
झज्जर: दुजाना विजय सैनी हत्याकांड
बेटे ने पिता की डेड बॉडी लेने से किया इनकार
रोहतक पीजीआई में चल रहा है विजय सैनी के शव का पोस्टमार्टम
बेटे सुनील सैनी बोले- ष्जब तक आरोपी संजय गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक हम डेड बॉडी नहीं लेंगे पुलिस कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप
कहा- हत्या से पहले मेरे पिता दो बार पुलिस कमिश्नर से मिले थे
सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी
आरोप- पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे संजय से लगातार खतरा था
न सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया
सुनील सैनी का दावा- पिता की हत्या के बाद भी हमारी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई
परिवार ने जताया जान का खतरा, बच्चों की सुरक्षा पर भी चिंता
बेटे का आरोप- ष्आरोपी की गिरफ्तारी में ढिलाई की वजह से मेरे पिता की जान गई
साफ कहा- आरोपी की गिरफ्तारी तक शव नहीं लेंगे
दुजाना हत्याकांड में परिवार और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव, पीजीआई रोहतक में परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े।
कल दुजाना गांव में विजय की सैनी की गोली मारकर हत्या की गई थी



अनूठी पहल: श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल द्वारा गौवंश को खिलाया 28 क्विंटल तरबूज
हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारे बांके बिहारी दूजे लखदातार..
गौ माता की सेवा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं : मनोज वर्मा
झज्जर, 01 जून, अभीतक: गुरूग्राम रोड़ स्थित गोकुल धाम गौसेवा महातीर्थ में श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल के द्वारा 28 क्विंटल तरबूज गौवंशों को खिलाया गया। गुरुदेव 1008 रवि गिरी जी महाराज फर्रुख नगर के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में मंडल के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंडल के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने हाथों से गौवंश सहित अन्य जीवो तरबूज खिलाकर पुण्य कमाया। मंडल के प्रधान मनोज वर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, गौ माता में समस्त देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति गौ सेवा करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि यह समिति एक सामाजिक संस्था हैं जो कि शहर में समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहती हैं। समिति से जुड़े सभी सदस्य कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते है। इस अवसर पर रवि गिरी जी महाराज गोकुलधाम महातीर्थ के संचालक सुनील निमाना व मंडल के सदस्यों ने श्याम बाबा के भजनों से गुणगान किया। मंडल के सदस्यों ने कभी जल्दी जल्दी कभी धीरे धीरे, मेरा खाटू वाला श्याम बदलता तकदीरे..श्याम बाबा का दर मिल गया, एक बेघर को घर मिल गया..सांवरा जब मेरे साथ है, हमकों डरने की क्या बात है..हमारे दो ही रिश्तेदार, एक हमारे बांके बिहारी दूजे लखदातार..श्याम बाबा के भजनों माध्यम से धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान मनोज वर्मा, राजू पुजारी, सुरेंद्र गुर्जर, मीनाक्षी वर्मा, दीपक एडवोकेट, हेमंत नंदा, संदीप सैनी, गौरव सैनी, रवि सोनिया गेरा, एडवोकेट सुमेर सैनी, जोगिंद्र ठाकरान, मोहन सरोहा, सज्जन पाल, लीलू राम, राजीव धनखड़, नीलम रोहित कटारिया, सीमा गोयल, अजय अहलावत, विक्की, प्रवीण वर्मा, जय बाबा लखदातार मित्र मंडल के प्रधान मुकेश, हरप्रितसैनी, लक्ष्य कटारिया सहित अन्य परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।
भजन कीर्तन करते मंडल के सदस्य
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हिसार, 01 जून, अभीतक: मौसम पूर्वानुमान हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार







पेट्रोलियम और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ाए जा रहे दाम के विरोध में इनेलो सभी जिलों में उतरी सडकों पर, किया जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को सौंपे ज्ञापन
पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चैटाला समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने जिलों में संभाली प्रदर्शन की कमान
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई की मार ने जनता में हाहाकार मचा दिया है: अभय सिंह चैटाला
चंडीगढ़, 01 जून, अभीतक: इनेलो पार्टी ने सोमवार को सभी जिलों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के दामों के कारण बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे। इनेलो के राष्ट्रीय संयोजक संपत सिंह ने हिसार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल, पूर्व मंत्री एवं इनेलो के पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने भिवानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने यमुनानगर, इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने हांसी, इनेलो विधायक अदित्य देवीलाल ने पलवल, इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला ने रोहतक और इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चैटाला ने फतेहाबाद जिला में प्रदर्शन की अगुवाई की। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लगातार बढ़ रही महंगाई की मार ने जनता में हाहाकार मचा दिया है। आज फिर से केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस और छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम और गैस के दामों के विरोध में इनेलो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज पूरे हरियाणा में सडकों पर उतरा, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जो रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें हैं। सरकार लगातार इनके दाम बढ़ा रही है। आज भाजपा सरकार द्वारा जो महंगाई की मार जनता पर मारी जा रही है उससे पूरे प्रदेश और देश की जनता बेहद परेशान है। आम जन मानस का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश की जनता के पास अब केवल मात्र एक ही विकल्प बचा है कि भाजपा भगाओ और प्रदेश और देश को बचाओ। अभय सिंह चैटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद जनता की कोई आवाज नहीं उठा रही है। कांग्रेस का कल्चर ही वातानुकूलित कमरों में बैठ कर राजनीति करने का है। बीजेपी की तरह ही कांग्रेस को भी जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। अभय सिंह चैटाला ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पेट्रोलियम और रसोई गैस के दाम नहीं घटाए तो इनेलो जनहित में बड़ा फैसला लेगी।

विश्व दुग्ध दिवस पर बाजार में दूध की ठंडाई की छबीली लगाई : भानु प्रकाश
भिवानी, 01 जून, अभीतक: स्थानीय हालु बाजार स्थित पेड़ों की प्रसिद्ध दुकान पालाराम हलवाई पर नगर व्यापार मंडल की ओर से विश्व दुध दिवस अवसर पर दूध की ठंडाई की छबीली लगाई। गर्मी में लोगों को दूध की ठंडाई पिलाई और सेहत का सन्देश देते हुए नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानु प्रकाश में कहा आज विश्व दुग्ध दिवस है। रोज एक गिलास दूध पीजिए, कैल्शियम की कमी दूर होगी।बच्चों को रोज दूध पिलाएं। ये लंबाई बढ़ाता है और दिमाग तेज करता है।गर्मी में कोल्ड ड्रिंक नहीं, दूध पियो। सेहत भी बनेगी, देश के किसान को भी फायदा होगा।इस एक गिलास दूध के पीछे किसान की मेहनत है आज उन लाखों डेयरी किसानों को धन्यवाद, जिनकी वजह से हमें शुद्ध दूध मिलता है। भानु प्रकाश ने कहा दूध संपूर्ण आहार है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन हैं जो हमें बीमारियों से बचाते हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा दूध पैदा करता है। आइए आज प्रण लें कि हम खुद भी रोज दूध पिएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। आप सभी ये दूध का गिलास लें और स्वस्थ रहने का संकल्प लें।इस अवसर पर रमेश जुनेजा, सुरेंद्र भोलू,रतन गोयल, सन्नी,पवन कुमार, राजकुमार, अतुल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित है।
हरियाणा में अंबाला के मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।’
झज्जर जिले के दुजाना गांव में रविवार को 65 वर्षीय विजय सैनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मामला और गरमा गया है।’ रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बेटे सुनील सैनी ने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुख्य आरोपी संजय की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार शव नहीं लेगा।
हरियाणा के कैथल में 3 हजार रुपए के लिए दोस्त का कत्ल कर दिया गया। दोनों दोस्त शराब पीने साथ बैठे थे, तभी एक दोस्त ने दूसरे से कहा कि मेरी जेब से पैसे गायब हो गए हैं। साथी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब तेरा ही खेल है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के स्छश्रच् अस्पताल में इलाज कराने आई नाबालिग लड़की के साथ रेप करने वाले आरोपी कंसल्टेंट डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर ने कान पकड़कर कहा- ‘मुझसे गलती हो गई, माफ कर दो’।’ पुलिस डॉक्टर को अरेस्ट करने के बाद उसका मेडिकल कराने के लिए थाने से पैदल ही बीच बाजार से होते हुए अस्पताल ले आई। इस दौरान आरोपी मुंह छिपाता दिखा।
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में शहर के बावड़ीपुर मोहल्ले में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) के निजामपुर रोड स्थित कार्यालय में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पीने के पानी की नियमित आपूर्ति की मांग को लेकर धरना दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

बहल के प्रदीप हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार’
पुरानी रंजिश के चलते रची गई थी हत्या की साजिश, शव को रेलवे ट्रैक पर रख हादसा दिखाने का किया प्रयास
बहल, 01 जून, अभीतक: बहल निवासी 21 वर्षीय प्रदीप कुमार हत्याकांड में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो आरोपी गिरफ्तारी के दौरान घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के पिता प्रताप पुत्र मेहरचंद निवासी बहल ने थाना बहल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 मई 2026 की शाम करीब सात बजे उनका पुत्र प्रदीप कुमार घर से गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शिकायत के आधार पर 25 मई को थाना बहल में मामला दर्ज किया गया था। बाद में परिवार को सूचना मिली कि सिवानी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। जीआरपी हिसार पहुंचने पर शव की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के निर्देश पर सीआईए स्टाफ प्रथम के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान 31 मई को पुलिस ने कतवार नहर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिश पुत्र मनजीत निवासी सुरपुरा कलां तथा अमित पुत्र सुरेश निवासी गोपालवास के रूप में हुई। इसके बाद 1 जून को पुलिस ने गांव निगाना कलां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अन्य आरोपियों का पता लगाया। पुलिस टीम ने रेड कर रोहित उर्फ बच्ची पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गोपालवास तथा अमित पुत्र अजयपाल निवासी मंढोली कलां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे हिमांशु पुत्र विजय कुमार निवासी तलवानी तथा हरकेश पुत्र कुलदीप निवासी मंढोली कलां गिरकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की मृतक प्रदीप के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से 24 मई को प्रदीप को बहल स्थित कृष्णा वाटिका में बुलाया। इसके बाद उसे बोलेरो कैंपर गाड़ी में बैठाकर विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया और देवराला की तरफ ले जाया गया। रास्ते में सभी आरोपियों ने मिलकर प्रदीप के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को हादसा दर्शाने के उद्देश्य से शव को हिसार-राजगढ़ रेलवे लाइन के बीचों-बीच रख दिया, ताकि मामला ट्रेन हादसे का लगे।
चार दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से चार आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त वाहन व अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि जिले में संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, कारोबारियों की जेब पर बढ़ा बोझ’
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 1 जून से नई कीमतें लागू होंगी। जिसके अनुसार दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में करीब 53 रुपये कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े है।
हरियाणा सरकार ने Family id से जुड़ी समस्याओं को आसान बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है. अब आय संबंधी त्रुटियों या अन्य सुधारों के लिए लोगों को ADC कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार ने पीपीपी पोर्टल पर ADC – to Citizen Meeting Scheduling के तहत डायरेक्ट SMS सेवा लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त अब शिकायतों और अपीलों की समीक्षा के बाद संबंधित नागरिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सीधे ैडै भेजेंगे. इस संदेश में बैठक की तिथि, समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को पहले से तैयारी करने में आसानी होगी। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि पहले नागरिकों को सूचना समय पर नहीं मिल पाने के कारण काफी परेशानी होती थी। कई मामलों में बैठक निर्धारित होने के बावजूद लोगों तक जानकारी नहीं पहुंचती थी, जिससे उनके मामलों का समाधान लंबा खिंच जाता था। अब नई सुविधा लागू होने के बाद जैसे ही किसी मामले में मीटिंग तय होगी, तुरंत मोबाइल नंबर पर संदेश भेज दिया जाएगा. इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। डॉ. खोला ने कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगी. डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी और कामकाज में तेजी आएगी। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी थ्ंउपसल पक में दर्ज मोबाइल नंबर को जांच लें. अगर मोबाइल नंबर गलत या बंद है, तो ैडै प्राप्त नहीं हो सकेगा और प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इसलिए जल्द से जल्द सही मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है.
सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा, शिक्षकों से मांगे गए आवेदन’
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए विभाग ने पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए हैं। ये कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जर्मन एंबेसी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए सत्र स्कूलों में जर्मन भाषा पढ़ाई जा सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों जारी हुए निर्देशों के मुताबिक प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में भविष्य में जर्मन भाषा शिक्षा लागू करने के उद्देश्य से इच्छुक शिक्षकों का एक समूह तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजीटी इंग्लिश, टीजीटी सोशल स्टडीज और टीजीटी इंग्लिश शिक्षक इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन ईओआई फॉर्म भरना होगा। हालांकि अभी तक जिला शिक्षा विभाग के पास ये रिपोर्ट नहीं आई है कि अब तक कितने शिक्षकों ने आवेदन किया है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं की शिक्षा से जोड़ना और शिक्षकों को नई भाषा प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाना है।’
इन शिक्षकों को मिल सकती है प्राथमिकता’
यदि किसी शिक्षक के पास जर्मन या अन्य विदेशी भाषाओं से संबंधित कोई प्रमाणपत्र अथवा कोर्स है तो उसकी जानकारी भी फॉर्म में दी जा सकती है। ऐसे शिक्षकों को शिक्षा विभाग प्राथमिकता दे सकता है। हालांकि विभाग ने यह भी साफ किया है कि केवल ईओआई जमा करने से चयन की गारंटी नहीं होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से किए गए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। शिक्षा विभाग निदेशालय ने ऑनलाइन ही आवेदन मांगे थे अभी जिला मुख्यालय पर इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। जर्मन भाषा की शुरुआत से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकेंगे।’
अनीता बाई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
होमगार्ड भर्ती में खेल: रिकॉर्ड से छेड़छाड़, 11 का दोबारा चयन फर्जी एंट्रियां व गायब दस्तावेज मिले’
एसीबी ने होमगार्ड विभाग के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया है। शिकायत के अनुसार अनियमितताओं का यह मामला वर्ष 2010 से 2025 के बीच का बताया जा रहा है। होमगार्ड वेलफेयर एवं भर्ती घोटाले की जांच में गृह रक्षी विभाग (होमगार्ड) से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि विभागीय रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर कुछ स्वयंसेवकों (होमगार्ड) का दोबारा नामांकन कराया गया। जांच रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितता की ओर संकेत किया गया है। हालांकि, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य मुख्यालय ने अगस्त 2021 में 13 लोगों को दोबारा होमगार्ड के रूप में नामांकित करने की मंजूरी दी थी। बाद में रिकॉर्ड की जांच के दौरान पाया गया कि इनमें से 11 लोगों के नाम फर्जी तरीके से लॉन्ग रोल रजिस्टर में दर्ज किए गए थे। जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन सेंटर कमांडर स्तर पर रिकॉर्ड में फ्लूड लगाकर और बाद में प्रविष्टियां कर हेराफेरी की गई। जांच टीम ने 18 और 19 अक्तूबर 2021 को संबंधित कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि जिन 11 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे, उनके व्यक्तिगत नामांकन फॉर्म, सेवा रिकॉर्ड, ड्यूटी कॉल-आउट रजिस्टर, भुगतान प्राप्ति रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध ही नहीं थे। इतना ही नहीं, राज्य मुख्यालय को भेजी गई उनकी सेवा अवधि संबंधी रिपोर्ट भी संदिग्ध पाई गई। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेने के साथ राज्य मुख्यालय को इन 11 लोगों की पुनर्नियुक्ति मंजूरी रद्द करने की सिफारिश की थी। इसके अलावा रिकॉर्ड से छेड़छाड़, फर्जी रिपोर्ट भेजने और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है।’
रविवार को दर्ज मिली भर्ती की तारीख’
रिपोर्ट में कई चैंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। कुछ होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की तारीख रविवार के दिन दर्ज मिली, जबकि कुछ की सेवा मुक्ति सरकारी अवकाश के दिन दर्शाई गई है। जांच अधिकारियों ने इसे रिकॉर्ड में गंभीर गड़बड़ी और सुनियोजित फर्जीवाड़े का संकेत माना है।’
उच्च अधिकारियों तक कब पहुंचेगी जांच की आंच
एसीबी ने होमगार्ड विभाग के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अब तक किसी वरिष्ठ अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया है। शिकायत के अनुसार अनियमितताओं का यह मामला वर्ष 2010 से 2025 के बीच का बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जांच की आंच विभाग के उच्च अधिकारियों तक कब पहुंचेगी और इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होगी।’