Haryana Abhitak News 10/06/26

Oplus_16908288

एनसीसी कैंप के दौरान इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
झज्जर, 10 जून, अभीतक: हाल ही में आयोजित एनसीसी कैंप में इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का शानदार परिचय देते हुए कई प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ईशिका एवं प्रियांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हितेन ने भी रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में गरवित गुलिया ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नक्ष ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त मृदुल ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय निदेशक बिजेंदर कादयान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने आशा जताई कि छात्र आने वाले समय में भी खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

झज्जर लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ योग मैराथन की तैयारियों की समीक्षा करती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

योग अभ्यास स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने 15 जून को होने वाली जिला स्तरीय योग मैराथन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

झज्जर, 10 जून, अभीतक: जिलाभर में 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जारी हैं। इसी कड़ी में डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का माध्यम है। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शैड्यूल के अनुरूप योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाभर में विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।
योग मैराथन का यह रहेगा रूट
डीसी ने कहा कि सोमवार 15 जून को सुबह साढ़े छह बजे आयोजित होने वाली योग मैराथन महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम से शुरू होकर सिविल अस्पताल,पुरानी तहसील मोड, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबेडकर चैक,पुराना बस स्टैंड,छिकारा चैक से होते हुए पुनरू महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम में संपन्न होगी। योग मैराथन में आमजन, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित अधिकारियों को मैराथन मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी जगनिवास, सीटीएम रितु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रचनात्मक शैली से गौरवान्वित कर रहे हैं स्थानीय कलाकार : डीसी
चित्रकार सदाराम ने डीसी वर्षा खांगवाल को भेंट की कलाकृति

झज्जर, 10 जून, अभीतक: रचनात्मक शैली के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कलाकार हरियाणा प्रदेश की पहचान दुनिया में कायम करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। ऐसी महान शख्सियत की कार्य शैली का वे सम्मान करती हैं। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। बुधवार को चित्रकार सदाराम ने डीसी वर्षा खांगवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी बनाई एक आकर्षक पेंटिंग भेंट की। डीसी ने कलाकार की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीसी वर्षा खांगवाल ने चित्रकार सदाराम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कलाकृतियां सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देती हैं। डीसी ने कहा कि कला समाज को जोडने का सशक्त माध्यम है और सदाराम जैसे कलाकार अपनी रचनात्मकता से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कलाकार को उनकी उत्कृष्ट कला साधना के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कला के क्षेत्र में उत्कृष्टड्ढ प्रदर्शन करने वालों को पूरा सम्मान दे रही है। गौरतलब है कि चित्रकार सदाराम दिल्ली से फाइन आर्ट प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हैं। इस अवसर पर जसौर खेड़ी निवासी एडवोकेट फूल कंवर शर्मा सहित अन्य कला प्रेमी मौजूद रहे।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन तैयार: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-सही मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की असली पहचान
मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित, जानकारी के लिए डायल करें 1950
पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष अभियान

झज्जर, 10 जून, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य एक शुद्ध, अपडेट और समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। डीसी ने बुधवार को सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाना है।
पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर रहेगा फोकस
डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र नामों को हटाने तथा मतदाता विवरण में आवश्यक सुधार के कार्य निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किए जाएंगे।
एसआईआर-2026 को लेकर यह रहेगा शेड्यूल
घर-घर सत्यापन अभियान रू निर्धारित अवधि के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं से संपर्क
दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना: पात्र नागरिक नाम जुड़वाने व सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे
दावे एवं आपत्तियों का निपटान रू प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: निर्धारित तिथि को अंतिम सूची जारी की जाएगी
वोटरों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में हेल्पडेस्क तैयार की गई है। नागरिक एसआईआर-2026 से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं और इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करें। सभी पात्र नागरिकों की भागीदारी से ही सटीक एवं मजबूत मतदाता सूची तैयार होगी।

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाएं मतदाता : एसडीएम
एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने पत्रकार वार्ता में दी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
21 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारंभिक निर्वाचन नामावली, फॉर्म जमा करवाने वाले मतदाताओं के नाम होंगे शामिल।

झज्जर, 10 जून, अभीतक: जिला झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के दिशा निर्देश अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रभावी रूप से की जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी झज्जर रवि मीणा ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर पत्रकार वार्ता की। एसडीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया, विभिन्न चरणों और मतदाताओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 89 हजार 592 मतदाता हैं। एसडीएम रवि मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रथम चरण में सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई 2026 को प्रारंभिक निर्वाचन नामावली प्रकाशित की जाएगी, जिसमें केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना गणना प्रपत्र जमा करवाया होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई पात्र नागरिक किसी कारणवश निर्धारित समय में अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करवा पाता है, तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक चलने वाली दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान फॉर्म 6 अतिरिक्त गणना पत्र के साथ भरकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक सूचना चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिन मतदाताओं की जानकारी का मिलान पूरा नहीं हो पाएगा, उन्हें सूचना जारी की जाएगी। ऐसे मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से अपनी जन्मतिथि एवं पात्रता के अनुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल पर उपलब्ध ष्गणना प्रपत्र भरेंष् सुविधा का उपयोग किया जा सकता है साथ ही मतदाता पोर्टल के माध्यम से अपने पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एसडीएम रवि मीणा झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की वे शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने में अपना सहयोग दें।

15 जून को आईटीआई मातनहेल में रोजगार मेला, प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
आईटीआई पास युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के सुनहरे अवसर मिलेंगे
मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे पहुंचें अभ्यर्थी

झज्जर, 10 जून, अभीतक: इन दिनों सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों व जनकल्याण कारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाने के उद्देश्य से 12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के थींम पर 20 जून तक जनसंपर्क अभियान और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,इसी कड़ी में युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आईटीआई मातनहेल में 15 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित एवं नामी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह रोजगार मेला आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। मेले के माध्यम से युवाओं को सीधे उद्योग जगत से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने आईटीआई का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है या प्री-प्लेसमेंट श्रेणी में हैं। इसके अलावा पूर्व वर्षों में आईटीआई से उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी भी इस रोजगार मेले में भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 15 जून को प्रातरू 10 बजे आईटीआई मातनहेल परिसर में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अद्यतन बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

गर्मियों में आगजनी से बचाव को लेकर फायर विभाग की एडवाइजरी जारी
गर्मी के मौसम में आगजनी से बचाव के लिए सजगता जरूरी : एफएसओ

हरियाणा अग्निशमन एवं ’औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और आमजन से सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील
झज्जर, 10 जून, अभीतक: गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण बिजली उपकरणों के अत्यधिक गर्म होने, ज्वलनशील पदार्थों के अनुचित भंडारण तथा अन्य कई कारणों से आगजनी की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, ताकि आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हो सके। फायर स्टेशन अधिकारी दीपांशु महलावत ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं आम नागरिकों के लिए आगजनी से बचाव को लेकर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी वर्गों से आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिजली वायरिंग, उपकरणों एवं मशीनों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाना चाहिए तथा उपयोग में न होने पर उन्हें बंद रखा जाए। ज्वलनशील एवं दहनशील पदार्थों का भंडारण निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर किया जाए और परिसर में सूखी घास, कचरा तथा अन्य दहनशील सामग्री एकत्र न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील अवस्था में रखा जाए तथा नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, रखरखाव जांच और मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। आपातकालीन निकास मार्ग, सीढयिां एवं फायर टेंडर के आवागमन के रास्ते सदैव अवरोधमुक्त रखे जाएं।
अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और मॉक ड्रिल पर जोर
एफएसओ दीपांशु महलावत ने बताया कि किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों का नियमित परीक्षण आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रखा जाना चाहिए।
औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष सुरक्षा निर्देश जारी
उन्होंने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को अपने परिसर में पर्याप्त संख्या में उपयुक्त अग्निशमन यंत्र स्थापित करने चाहिए तथा अग्निशमन जल टैंक, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर प्रणाली एवं फायर पंपों का नियमित परीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए। वेल्डिंग, गैस कटिंग एवं अन्य हॉट-वर्क गतिविधियां निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं वर्क परमिट प्रणाली के तहत ही संचालित की जाएं। एलपीजी, डीजल, पेट्रोल, सॉल्वेंट एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए। कर्मचारियों को नियमित अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। प्रत्येक परिसर में अग्नि सुरक्षा समन्वयक की नियुक्ति तथा सभी कर्मचारियों को निकासी प्रक्रिया और असेंबली प्वाइंट की जानकारी होना भी अति आवश्यक है।
ये लापरवाहियां बन सकती हैं आगजनी का कारण
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत सॉकेट, एक्सटेंशन बोर्ड अथवा सर्किट पर अत्यधिक भार न डालें, क्षतिग्रस्त तारों व स्विचों का उपयोग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों को सीधे सूर्य के प्रकाश या ऊष्मा स्रोतों के निकट न रखें। सूखी पत्तियों, कचरे अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को खुले में जलाने से भी बचें।
आपातकालीन स्थिति में तुरंत करें इन नंबरों पर संपर्क
उन्होंने बताया कि किसी भी आगजनी अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करेंकृ
(आपातकालीन सहायता) रू 112
अग्निशमन केंद्र बहादुरगढ़ रू 01276-298101
अग्निशमन केंद्र झज्जर रू 01251-257213
हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, झज्जर ने सभी औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी अग्नि सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन कर ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित आगजनी से बचाव सुनिश्चित करें और जन-धन की सुरक्षा में अपना सहयोग दें।

झज्जर लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिला में होंगे जनसंवाद, प्रदर्शनी और जनकल्याण शिविर: डीसी
विकसित भारत के संकल्प के साथ 15 जून को होगा जिला स्तरीय सम्मेलन
डीसी वर्षा खांगवाल ने विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

झज्जर, 10 जून, अभीतक: केंद्र एवं हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में 20 जून तक विशेष जनसंपर्क, जनकल्याण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंवादों, प्रदर्शनी, किसान सम्मेलनों, जनकल्याण शिविरों तथा स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को हरियाणा सरकार में प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता के साथ वीसी उपरांत अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि शैड्यूल के अनुरूप अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर 13 जून को आयोजित होगा पौधारोपण कार्यक्रम
डीसी ने बताया कि 13 जून को जिला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जा रहा है ताकि आगामी कार्यक्रमों जैसे जिला स्तरीय सम्मेलन, प्रदर्शनी, जनसंवाद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन भी एक ही परिसर में सुगमता से किया जा सके। इससे प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा तथा आमजन की सहभागिता भी बढ़ेगी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 20 जून तक चलेंगी स्वच्छता गतिविधियां
इसके अलावा 20 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से सफाई गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। नालों, जल निकासी मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक गतिविधि का फोटोग्राफिक एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। 15 जून को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर विकसित भारत निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा। डीसी ने कहा कि 16 जून से 18 जून तक जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं पंजीकरण सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 16 जून से 18 जून तक लगेगी विशेष प्रदर्शनी
उन्होंने बताया कि 16 से 18 जून तक जिला मुख्यालय पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, पोस्टर निर्माण, भाषण तथा अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ सके।
विशेष जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
डीसी ने कहा कि कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा 20 जून तक ब्लॉक स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण तथा बागवानी विकास से संबंधित जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी। कृषि विभाग, बागवानी विभाग तथा संबंधित संस्थानों के सहयोग से प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कृषि उन्नयन कार्यक्रमों के संबंध में प्राप्त निर्देशों के अनुसार आवश्यक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 16 जून से 20 जून के बीच रोजगार मेले एवं कौशल विकास संबंधी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अभियान में समयबद्ध तरीके से गतिविधियों का हो संचालन
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध तरीके से गतिविधियों का संचालन करें। कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग के लिए समन्वय तंत्र स्थापित किया गया है तथा सभी नोडल विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढकर भाग लें तथा विकसित, स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम रितु, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार,डीईओ रतिंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास,एईओ मयंक कुमार व सुनीता रानी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलेभर में चलाए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी

झज्जर, 10 जून, अभीतक: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जेसी लॉ कॉलेज तथा एमडीडी ऑफ इंडिया एनजीओ के सहयोग से जिले में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल स्वयंसेवकों (पीएलवी) द्वारा लोगों को बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जून को झज्जर में अधिवक्ता जोगिंदर तंवर एवं पीएलवी सरोज, 12 जून को बादली में अधिवक्ता विक्रम सिंह एवं पीएलवी सरोज, 15 जून को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता वर्षा कन्नोजिया एवं पीएलवी नीता, 16 जून को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता तरुणा रानी एवं पीएलवी नीता, 17 जून को झज्जर में अधिवक्ता दीपक यादव एवं पीएलवी सरोज तथा 18 जून को बहादुरगढ़ में अधिवक्ता वर्षा कन्नोजिया एवं पीएलवी नीता जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करेंगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आमजन को बाल श्रम के दुष्प्रभावों, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों को शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों से बाल श्रम की घटनाओं की सूचना संबंधित विभागों को देने का भी आह्वान किया जाएगा।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य 15 जून से, बीएलओ घर-घर करेंगे सत्यापन

रेवाड़ी, 10 जून, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र निर्वाचन आयोग द्वारा 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा, इसके लिए जिला के सभी बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। प्रशिक्षण में घर-घर सर्वेक्षण, गणना प्रपत्र वितरण-संकलन, नए मतदाताओं के पंजीकरण और अपात्र और स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदाता सत्यापन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के अद्यतन संबंधी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर जाकर मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और दोहरी प्रविष्टियां समाप्त होंगी। स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड अपडेट होंगे और नए पात्र नाम जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। जिन नागरिकों का नाम पूर्व सूची में शामिल नहीं है, उन्हें अपने सत्यापित दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र जमा कराना होगा। प्रत्येक मतदाता को भरा हुआ गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।

एनएसओ द्वारा योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जा रहा है सर्वेक्षण कार्य
नागरिक राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षणों को सूचनाएं देने में करें सहयोग-राममेहर सिंह

रेवाड़ी, 10 जून, अभीतक: भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सूचनाएं एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। जून 2026 माह के दौरान विभिन्न जिलों में एनएसओ (एफओडी) द्वारा सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं, जिनमें से रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में भी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी राममेहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। इस अवधि के दौरान कार्यालय ने देशव्यापी नमूना सर्वेक्षणों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मानकों पर एक सुदृढ़ डेटाबेस विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने केंद्र एवं राज्य सरकार को विकास संबंधी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में गैर नियमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए गांव भाकली व गोकलगढ़, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में गांव नंदरामपुर बास व मनेठी, राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण में गांव फतेहपुरी डीना व कोसली, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण के लिए पाल्हावास, रेवाड़ी व खडखड़ा तथा राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा सर्वेक्षण के लिए गांव भाकली व भोतवास अहीर शामिल है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ने कहा कि एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके लिए वे ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर से युक्त हैंडहेल्ड डिजिटल उपकरणों (टैबलेट) तथा उद्यम सर्वेक्षणों के लिए निर्धारित सुरक्षित वेब पोर्टलों का उपयोग करते हैं। अधिकारी वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई नमूना चयन (सैंपलिंग) पद्धतियों के आधार पर चयनित परिवारों, उद्यमों, गांवों और शहरी ब्लॉकों का दौरा करते हैं। घरेलू सर्वेक्षणों में जानकारी परिवार के मुखिया या परिवार के किसी जानकार सदस्य से प्राप्त की जाती है, जबकि उद्यम सर्वेक्षणों में आवश्यक जानकारी अधिकृत व्यक्ति या उद्यम के मालिक द्वारा प्रदान की जाती है। राममेहर सिंह ने कहा कि इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णतरू गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट या प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती है। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक, क्रेता मूल्य सूचकांक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए चयनित इकाइयों को नोटिस भेजे गए हैं तथा समय-समय पर आंकड़ा संकलन के लिए एनएसओ (एफओडी) के अधिकारियों द्वारा उनसे संपर्क किया जाता है। इसी प्रकार, कार्यशील सहकारी समितियों के त्वरित सर्वेक्षण अप्रैल-सितंबर 2026 के अंतर्गत चयनित सहकारी समितियों से आंकड़े एकत्र करने के लिए एनएसओ (एफओडी) के अधिकारियों द्वारा संपर्क किया जाता है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी राममेहर सिंह ने सभी नागरिकोंध्उद्यमों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें तथा सही और पूर्ण जानकारी देने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। सभी नागरिकों की सहभागिता राष्ट्र के हित में बेहतर योजना निर्माण और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एसडीएम रेवाड़ी ने वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए चलाया जाएगा व्यापक अभियान : एसडीएम

रेवाड़ी, 10 जून, अभीतक: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में न रहे। एसडीएम सुरेश कुमार बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे सभी नागरिक जो इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, वे मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्र करेंगे। इस दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने, फोटो एवं अन्य जानकारियों को अद्यतन करने तथा आवश्यक हस्ताक्षर प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नए पात्र नागरिकों को पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। एसडीएम सुरेश कुमार ने सभी वार्ड पार्षदों से अपील की है कि वे पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्रत्येक मतदाता को अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर दावा अथवा आपत्ति दर्ज करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा तय समय-सीमा का पालन करना सभी के लिए आवश्यक है और निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

समाधान समारोह का 21, 22 और 23 अगस्त को होगा आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डॉ.रेनू सोलखे ने की सुप्रीम कोर्ट की ओर से भेजे गए केसों में काउंसलिंग

रेवाड़ी, 10 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा समाधान समारोह 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसमें देशभर के विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए उच्चतम न्यायालय ने सराहनीय पहल की है। डॉ. रेनू सोलखे ने बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी के कार्यालय में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भेजे गए केसो में काउंसलिंग की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों पार्टियों के साथ बातचीत की ताकि माननीय उच्चतम न्यायालय के समाधान समारोह में ज्यादा से ज्यादा केसो को सुलझाया जा सके।

सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी कोसली का किया दौरा
रेवाड़ी, 10 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डा. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी कोसली का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने फ्रंट ऑफिस का निरीक्षण किया एवं रजिस्टर भी जांचें। सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने अशोक कुमार अध्यक्ष सब डिविजनल लीगल सर्विस कमेटी, कोसली से मुलाकात की तथा पैनल अधिवक्ताओं व पैरालेगल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग भी की। उन्होंने समस्याओं के बारे में जाना तथा उचित दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही वृक्षारोपण अभियान के तहत डा.रेनू सोलखे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने कोर्ट परिसर कोसली में पौधारोपण भी किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीनियर सिटीजन को कराया जा रहा योग अभ्यास
जिला स्तरीय योग कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, विभिन्न स्थानों पर चल रहे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

झज्जर, 10 जून, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग दिवस की तैयारियां तेज गति से जारी हैं। आयुष विभाग झज्जर द्वारा हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग समिति, योग भारती, शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, योगशालाओं, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थींम के साथ सीनियर सिटीजन को प्रतिदिन योग सहायकों द्वारा अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं योग युक्त हरियाणा- नशा मुक्त हरियाणा थींम के चलते योगाभ्यास के साथ नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता ने बताया कि योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसके तहत प्रतिदिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं और नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बहादुरगढ़ और झज्जर में वरिष्ठ नागरिकों को भी कराया जा रहा नियमित योगाभ्यास
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के साथ योग” के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ओल्ड एज होम बहादुरगढ़, सीनियर सिटीजन क्लब बहादुरगढ़ तथा सीनियर सिटीजन क्लब झज्जर में नियमित योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से योगाभ्यास कार्यक्रमों में भागीदारी का आह्वान किया है।

झज्जर जिले से गुजरते एनएच-352 के साथ लगता क्षेत्र कंट्रोल्ड एरिया घोषित, अधिसूचना हुई जारी झज्जर, 10 जून, अभीतक: झज्जर शहर के गुरुग्राम, बादली, रोहतक व रेवाड़ी रोड क्षेत्र में बिना सीएलयू के नई कट सकेंगी रिहायशी कालोनी। एक सप्ताह में टीमों का गठन कर डीटीपी विभाग करेगा अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई। हरियाणा सरकार ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 352 (रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी सड़क) के साथ लगते एक बड़े हिस्से को नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया है। महामहिम राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार का मानना है कि इस चिह्नित क्षेत्र और इससे जुड़े नक्शों में दर्शाए गए इलाकों में भविष्य में निर्माण कार्यों, औद्योगिक, वाणिज्यिक, संस्थागत और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ अन्य सहायक उपयोगों के विकास की भारी संभावनाएं हैं। अव्यवस्थित और अवैध निर्माण को रोकने के लिए राज्यपाल ने हरियाणा अनुसूचित सड़क तथा नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास निर्बन्धन अधिनियम, 1963 (1963 का पंजाब अधिनियम 41) की धारा 4 की उप-धारा (1) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया है। यह अधिसूचना जारी होने से गुरुग्राम, नंगली, छोछी, बहराणा, गांगटान, धिमाना, मदाना कलां, मदाना खुर्द, शेरिया, धांधलान, डीघल, कुतानी, नंगला, जहाजपुर, पथेड़ा, पटासनी, छबीली, उटलौधा, खखाणा और दादनपुर आदि गांव की जमीन नियंत्रित क्षेत्र में आ गई है। इस अधिसूचना के लागू होने के बाद, एनएच-352 के इस हिस्से के आसपास अब किसी भी प्रकार के व्यावसायिक, औद्योगिक या आवासीय निर्माण के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अनुमति (सीएलयू) लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के किए जाने वाले किसी भी निर्माण को अवैध माना जाएगा। गुरुग्राम रोड पर कई काॅलोनी की हो रही प्लॉटिंग
फिलहाल गुरुग्राम रोड पर कई जगह नई कालोनियां विकसित की जा रही हैं। कुछ में सड़कें बना दी गई हैं। कॉलोनाइजरों ने लोगों को प्लाट बेचने भी शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने प्लाट के लिए एडवांस देकर बुकिंग करा रखी है। मगर सरकार के इस फैसले के बाद अब उन कालोनियों में निर्माण कार्य करना संभव नहीं रहेगा। ऐसे में उन लोगों के रुपये भी अब फंस जाएंगे। एनओसी वाले कई क्षेत्र अब कंट्रोल एरिया में शामिल हो गए हैं। बिना सीएलयू के अब वहां कोई कालोनी नहीं काटी जा सकेगी। टीमों का गठन कर सर्वे कराया जाएगा। अगर कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो वहां कार्रवाई की जाएगी।

झज्जर साइबर सेल का बड़ा कमाल, एक माह में 29 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, लाखों रुपये का डेटा और भरोसा सुरक्षित’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई’

झज्जर, 10 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं डीसीपी क्राइम शुभम सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की साइबर सेल और अपराध शाखाएं लगातार सक्रिय रहते हुए अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में बीते एक माह के दौरान साइबर सेल टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 6 लाख 25 हजार रुपये मूल्य के 29 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों में कई महंगे और आधुनिक स्मार्टफोन शामिल हैं, जो विभिन्न स्थानों से गुम हुए थे।साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल ट्रैकिंग और सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस कार्यालय में डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने जब लोगों को उनके फोन लौटाए तो उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।मोबाइल प्राप्त करने वालों में अंजलि ने बताया कि उनका फोन बाजार में गुम हो गया था और उन्हें इसके मिलने की उम्मीद नहीं थी। विक्रम ने बताया कि उनका मोबाइल वर्ष 2024 में जेब से गिर गया था, जिसे अब वापस पाकर उन्हें काफी राहत मिली। वहीं मनोज, जो पेशे से अध्यापक हैं ने भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनके फोन में उनके जरूरी कागजात और अपने बचपन और दोस्तों के साथ बिताई गई यादें सुरक्षित थीं। फोन मिलने पर उन्होंने इसे अपनी अनमोल यादों की वापसी बताया।डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल बातचीत का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत डेटा, बैंकिंग जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संग्रह होता है। ऐसे में मोबाइल गुम होने पर उसके दुरुपयोग की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस आमजन की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और साइबर सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों की ट्रेसिंग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते फोन को ब्लॉक और ट्रेस किया जा सके तथा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचा जा सके।

झज्जर पुलिस का व्यापक सर्च अभियान, नशा तस्करों और अपराधियों पर कसा शिकंजा’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों ने चलाया संयुक्त अभियान’

बादली, 10 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा नशा तस्करी पर रोक लगाना रहा।इस विशेष सर्च अभियान के दौरान स्पेशल डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली गई। थाना बादली क्षेत्र में यह अभियान एसीपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जबकि थाना लाइनपार क्षेत्र में एसीपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गहन तलाशी अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान पुलिस ने संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए व्यापक जांच-पड़ताल की।सर्च अभियान में सीआईए-वन बहादुरगढ़, सीआईए-टू बहादुरगढ़, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ तथा संबंधित थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस टीमों ने गांवों, सार्वजनिक स्थलों, खाली पड़े भवनों, संदिग्ध ठिकानों तथा अन्य चिन्हित क्षेत्रों में सघन तलाशी ली। डॉग स्क्वायड की मदद से कई स्थानों की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि का पता लगाया जा सके।इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा विभिन्न स्थानों की गहन जांच की। पुलिस द्वारा एकत्रित सूचनाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों और अपराध से जुड़े तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है तथा किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने 52 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 10 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि धर्म सिंह निवासी सिलानी गेट नजदीक शनि मंदिर झज्जर नशीला पदार्थ लिए हुए बीकानेर चैक पर बेचने की फिराक में खड़ा है।इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक नौजवान लड़का वहां पर खड़ा दिखाई दिया। उपरोक्त नौजवान लड़के को पुलिस टीम ने शक कि बिनाह पर काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ अफिम बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 52 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ, झज्जर ने कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कल्याणकारी प्रस्ताव पारित किए
झज्जर, 10 जून, अभीतक: न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ, झज्जर की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 08.06.2026 को संघ के अध्यक्ष श्री प्रेम सुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र कालड़ा, उपाध्यक्ष श्री संजीव साहू, महासचिव श्री सिकंदर सिंह, सचिव श्री उमा दत्त, कोषाध्यक्ष श्री राजबीर गोदारा तथा ऑडिटर श्री परवीन यादव उपस्थित रहे। बैठक में न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। विस्तृत चर्चा के उपरांत कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से कई ऐतिहासिक कल्याणकारी लाभ स्वीकृत किए गए। पारित प्रस्तावों के अनुसार संघ के सक्रिय सदस्यों को सेवा निवृत्ति पर ₹50,000 का सेवानिवृत्ति लाभ, सेवा अवधि के दौरान सदस्य के निधन की स्थिति में ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता, सदस्य के पुत्र अथवा पुत्री के विवाह पर ₹21,000 का विवाह अनुदान तथा स्थानांतरण अथवा त्यागपत्र की स्थिति में फेयरवेल कार्यक्रम हेतु ₹5,000 तक की सहायता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य न्यायिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को आवश्यक अवसरों पर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करना है। संघ भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनके कल्याण तथा नई सुविधाओं एवं योजनाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास करता रहेगा। महासचिव श्री सिकंदर सिंह ने बताया कि न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ, झज्जर कर्मचारियों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में कर्मचारियों के हित में और अधिक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष श्री प्रेम सुख ने सभी सदस्यों का सहयोग एवं विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकता, सम्मान और कल्याण ही संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर श्री गौशाला में हवन यज्ञ का किया आयोजन
जिला संयोजक एवं जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में किया गया हवन यज्ञ

झज्जर, 10 जून, अभीतक: आज केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर झज्जर श्री गौशाला में झज्जर मंडल में हवन यज्ञ का आयोजन जिला संयोजक एवं जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में किया गया। मोदी सरकार के 4399 दिनों के अथक राष्ट्रसेवा , आत्मविश्वास, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय ऐतिहासिक उपलब्धि पर धूम धाम से मनाया गया। भाजपा पार्टी के झज्जर मंडल के कार्यकर्ता ने चेयरमैन कप्तान बिरधना द्वारा संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार करने और अंतिम लाइन में खड़े जरूरतमंद परिवारो को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए कहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के गगन भेदी नारों के साथ घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनीष बंसल, मंडल अध्यक्ष अश्वनी रंगा, राजपाल बम्बूलिया, डॉ नंद सरदाना, केशव सिंघल, गुलशन शर्मा, अशोक जांगड़ा, नरेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद जगदीश वर्मा, जगदीश गेरा, धनजय सैन,बिजेंद्र जांगड़ा, नवीन बंसल, संजय लोहचब, तरुण सिंघल, मनजीत यादव, कृष्ण सैनी एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडित उपेंद्र कृष्ण ने पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ विधि विधान से करवाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं ऐतिहासिक कार्यकाल पर सल्हावास में भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई
झज्जर, 10 जून, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रनिर्माण को समर्पित लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में आज सल्हावास, जिला झज्जर में भव्य वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। हवन-यज्ञ का आयोजन विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश की समृद्धि, विश्व शांति, समाज के कल्याण तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन श्री कप्तान बिरधाना ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मंडल अध्यक्ष श्री सतेंद्र जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री राजपाल सुहाग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देश को विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ किए जा रहे कार्यों से देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंडल महामंत्री श्री भोलू जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन श्री कप्तान बिरधाना, मंडल अध्यक्ष श्री सतेंद्र जाखड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह, मंडल महामंत्री श्री भोलू जाखड़ सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बीजेपी सरकार द्वारा खाद के बढ़ाए गए दामों से किसानों की खेती लागत बढ़ेगी, किसान हो जाएंगे बर्बाद: अभय सिंह चैटाला
यह कोई संयोग नहीं है बल्कि किसानों और भारतीय कृषि व्यवस्था को कमजोर करने, दिवालिया करने और अंतत: खेती-किसानी को खत्म करने की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है
क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है

चंडीगढ़, 10 जून, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की पीठ पर लगातार छुरा घोंप रही है। बीजेपी सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाने के बाद जैसी जरूरी खादों जैसे यूरिया के 200 रुपए, पोटाश के 175 रुपए और एनपीके के 550 से 700 रुपए दाम बढ़ा कर किसानों को चैतरफा घेर लिया है। यह कोई संयोग नहीं है बल्कि किसानों और भारतीय कृषि व्यवस्था को कमजोर करने, दिवालिया करने और अंततरू खेती-किसानी को खत्म करने की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि किसान खेती के लिए यूरिया, एसएसपी, डीएपी, पोटाश और कॉम्प्लेक्स खादों पर निर्भर हैं। बीजेपी सरकार ने किसानों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है। डीजल, जो ट्रैक्टर चलाने, सिंचाई पंप चलाने, खेत की तैयारी और फसल ढुलाई के लिए अनिवार्य है, उसके दामों में हालिया बढ़ोतरी ने प्रति एकड़ लागत को सैकड़ों रुपये बढ़ा दिया है। खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान अब सोच रहे हैं कि खेती करना फायदे का सौदा है या घाटे का जाल। किसान देश की रीढ़ हैं, उन्हें तोड़ने की कोशिश देश को तोड़ने के बराबर है। उन्होंने कहा कि यह महंगाई किसानों का खून चूस रही है। डीजल की हर बढ़ोतरी सीधे खेती की लागत बढ़ाती है जुताई, बुवाई, निराई, कटाई और मंडी पहुंचाने तक। खादों की बढ़ी कीमतें इनपुट लागत को और ऊंचा ले जा रही हैं, जबकि फसलों के दाम किसानों को लागत भी नहीं चुकाते। छोटे और सीमांत किसान, जो देश की 80 प्रतिशत से ज्यादा कृषि आबादी हैं, इस दोहरी मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हैं। भाजपा सरकार दावा करती है कि वह किसानों की हितैषी है, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। सब्सिडी का ढोंग रचकर, कीमतें बढ़ाकर और वैश्विक कारकों का बहाना बनाकर सरकार किसान विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। क्या यही दोगुनी आय का वादा था? क्या यही किसान कल्याण है? यह तो साफ तौर पर किसानों को खेती छोड़ने, शहरों की ओर पलायन करने और आत्महत्या के रास्ते पर धकेलने की नीति है। बीजेपी सरकार किसानों और किसानी को खत्म करने की साजिश रच रही है तो जनता सत्ता से खत्म कर देगी।

पंचकूला में ग्रीन बेल्ट हटाने पर हाईकोर्ट सख्त! एचएसवीपी के बड़े अधिकारियों को किया तलब
सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट और कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया।
हाईकोर्ट ने एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्र शेखर खरे और एस्टेट ऑफिसर सुरिंदर लाठर को अवमानना याचिका में पक्षकार बनाते हुए 12 जून के लिए नोटिस जारी किया।
याचिकाकर्ताओं का आरोप: कोर्ट के निर्देशों और लंबित मामले के बावजूद जारी है ग्रीन बेल्ट हटाने व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
अब 12 जून को हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई, अधिकारियों को देना होगा जवाब।

एक अच्छा शिक्षक होने के लिए एक अच्छा विद्यार्थी होना जरूरी: दीप्ति धर्माणी’
जल संरक्षण में प्रत्येक नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे: कुलगुरू
विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर स्थापित’

भिवानी, 10 जून, अभीतक: एक अच्छा शिक्षक होने के लिए एक अच्छा विद्यार्थी होना बहुत जरूरी है। शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। यह विचार कुलगुरु प्रो दीप्ति धर्माणी ने विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों की फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा दान किए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विदाई हमारे लिए सिखाई का काम करती है। हम जीवन भर सीखते रहते हैं। हमारे पहले गुरु माता पिता होते हैं और उसके बाद शिक्षा प्रदान करने वाले गुरु होते हैं। जो माता पिता नहीं सीखा पाते वो हमें गुरु सिखाते हैं,इसलिए अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। उन्होंने एजुकेशन के विद्यार्थियों को भविष्य के शिक्षक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वाटर कूलर स्थापित करने पर उनका धन्यवाद किया। विभाग संघ चालक सतनारायण मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अर्जित ज्ञान को समाज एवं राष्ट्र के विकास में लगाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर संस्कार एवं राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित भाव बनाए रखें और अपना प्रत्येक कार्य राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए करें। यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ अदम्यवीर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंच का संचालन डॉ रचना शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ वेदप्रकाश, डॉ मुकेश यादव, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर पुनीत शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश फील्ड एक्सपर्ट, पीआरए ऋषि शर्मा, अमित कुमार,मनोज धारीवाल, फूल कुमार, विमल कुमार,पवन कुमार सहित सैंकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गर्भ में बेटियों की हत्या एक जघन्य और अक्षम्य अपराध है, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग की लिंगानुपात से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की

चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से उन जिलों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया जहाँ लिंगानुपात की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी सहित पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को तलब कर उनकी जवाबदेही तय की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय उन असामाजिक तत्वों और अवैध केंद्रों पर चैबीसों घंटे निगरानी रखें जो चोरी-छिपे गर्भपात और लिंग जांच के गोरखधंधे में लगे हुए हैं। विशेष रूप से पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से सटे जिलों के अधिकारियों को आगाह किया गया कि वे उन गिरोहों पर पैनी नजर रखें जो राज्य की सीमा पार ले जाकर लिंग जांच करवाते हैं।

स्वास्थ्य संस्थानों मुरम्मत और नवीकरण से संबंधित बकाया कार्य जल्द से जल्द पूरा करें : आरती सिंह राव
गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा
नए प्रोजेक्ट भी निर्धारित अवधि में पूरे कर लिए जाएं।
स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सीएम अनाउंसमेंट एवं अन्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी, सब -हेल्थ सेंटर एवं सिविल अस्पतालों के भवनों से संबंधित जो भी सरकार ने घोषणाएं की हुई हैं , उन सभी पर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों के भवन बन कर तैयार हो गए हैं उनकी फिनिशिंग करके जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाये ताकि वहां पर मरीजों की ओपीडी एवं अन्य चिकित्सा शुरू की जा सके।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हिसार, 10 जून, अभीतक: मौसम पूर्वानुमान – हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले कपल ने राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित आईवीएफ सेंटर पर बच्चों की अदला-बदली का आरोप लगाया है। पीड़ित कपल राहुल और मीनू राठौर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-111 स्थित लग्जरियस पुरी डिप्लोमेटिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं। कपल ने बताया कि जनवरी 2026 में उनके यहां आईवीएफ तकनीक से दो जुड़वां बच्चियों को जन्म हुआ था। मगर, बच्चियों की शक्ल परिवार के किसी भी सदस्य से न मिलने पर जब डीएनए टेस्ट करवाया, तो रिपोर्ट देखकर उनके होश उड़ गए। लैब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चियों का बायोलॉजिकल मैच न तो अपनी मां से हो रहा है और न ही पिता से। इसके बाद उन्होंने सेंटर इंचार्ज से संपर्क साधा, लेकिन उनकी बात सुनने की बजाए उन पर आरोप लगा दिए गए। पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनी। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया तो रिपोर्ट दर्ज की गई। मगर, दो माह बीत गए है, लेकिन ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

कैथल जिले के चीका में चोर एक मकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोना चांदी के गहने और नकदी चोरी करके ले गए। इस दौरान मकान का मालिक अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए पंचकूला गया हुआ था। रात को अपने बेटे के पास रुका हुआ था।’ पड़ोसियों ने कॉल करके उसे चोरी के बारे में सूचना दी। जैसे ही उसने घर आकर देखा, तो 60-65 तोले सोना, लगभग 10 किलो चांदी व 24 लाख रुपए चोरी हुए मिले।
इस संबंध में मकान के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रोहतक हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया दुख
हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करी कामना
मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री ने 10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की करी घोषणा
सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज भी मुहैया कराएगी सरकार
उपायुक्त रोहतक को हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने का भी दिया निर्देश

परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाले 4 बांग्लादेशी आरोपी काबू, भागने के दौरान अंडरपास में कूदे 3 के पैर, 1 का हाथ टूटा
गुरुग्राम, 10 जून। गुरुग्राम में परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 बांग्लादेशी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने भागने की कोशिश में अंडरपास में छलांग लगा दी, जिससे तीन आरोपियों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक के हाथ में चोट आई है। मामले के अनुसार, सेक्टर-23 स्थित एक मकान मालिक ने थाना पालम विहार में शिकायत दर्ज कराई कि देर रात चार अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और उनसे सोने-हीरे के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सक्रिय हुई अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बजघेड़ा अंडरपास, द्वारका रोड के पास दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल अरमान और मोहम्मद मामन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने बचने के लिए अंडरपास में छलांग लगा दी। इस दौरान खैरुल उर्फ अरमान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई, जबकि हिलाल और मामन के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हुआ। वहीं मामो खान के हाथ में चोट आई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले रैकी करते थे और बड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद वे बांग्लादेश भाग जाते थे। इस बार भी उनकी ऐसी ही योजना थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने से पहले ही पकड़ लिया। आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला है कि हिलाल पर दिल्ली में 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती और शस्त्र अधिनियम शामिल हैं। खैरुल अरमान पर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित 8 मामले दर्ज हैं। मामन पर 3 और मामो खान पर 1 मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा अभिनंदन पत्र
हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 17 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं और प्रत्येक अवसर पर उन्होंने प्रदेश को विकास की नई सौगातें दीरू नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली ,10 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को संबोधित अपने पत्र में कहा कि यह अवसर उनके वंदन और अभिनंदन का है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित एवं जन-जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में बीते 12 वर्ष राष्ट्र की सामूहिक चेतना के पुनर्जागरण, जनसेवा और विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री का यह कालखंड सेवा, सुशासन, संकल्प, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक युगांतकारी यात्रा का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देशवासियों ने विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत के जिस सपने के साथ देश की बागडोर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी थी, आज 140 करोड़ भारतवासी उस सपने को साकार होते हुए देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित देश के पूर्व सैनिकों की रैली से प्रधानमंत्री ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी और उस रैली का उत्साह तथा हरियाणा के लोगों का स्नेह आज भी स्मरणीय है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। प्रदेश के वीर जवानों, परिश्रमी किसानों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कर्मठ युवाओं ने हमेशा राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। पिछले 12 वर्षों में देश ने जिस आत्मविश्वास, स्थिरता और विकास का अनुभव किया है, उससे हरियाणा का जन-जन भी नई ऊर्जा और नए विश्वास से भर गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासन को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा के केंद्र में आए हैं। देश के करोड़ों परिवारों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार केवल सत्ता का तंत्र नहीं, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने वाली एक संवेदनशील शक्ति भी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा के गांवों में बेघर परिवारों को घर मिले हैं, माताओं-बहनों के धुआं रहित रसोई के सपने साकार हुए हैं, गरीबों को बिना भेदभाव सरकारी सहायता मिली है तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा है। यह सुशासन की ऐसी पहचान है जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि रही है और उनका प्रदेश से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री अब तक 17 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं और प्रत्येक अवसर पर उन्होंने प्रदेश को विकास की नई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा को अब तक 1,390 किलोमीटर लंबे 22 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरियाणा के मेहनतकश किसानों को 9,888 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20.17 लाख किसानों को 7,562 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं तथा प्रदेश में 2.18 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत 27 लाख से अधिक लोगों को 4,148 करोड़ रुपये की लागत से मुफ्त इलाज मिला है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत 1.57 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। वीबीजीवाई योजना में श्रमिकों को 5,337 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.56 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से 31 लाख ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। प्रदेश के युवाओं ने 10 हजार से अधिक स्टार्टअप स्थापित किए हैं तथा 1.58 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बार-बार यह संदेश दिया है कि विकास और विरासत एक-दूसरे के पूरक हैं। आधुनिक तकनीक, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे बढ़ते हुए भी भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक मूल्यों और सभ्यतागत चेतना से जुड़ा रह सकता है। हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तथा अनेक तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नेता की पहचान केवल उसके निर्णयों से नहीं होती, बल्कि उसके व्यक्तित्व, कार्यशैली और मूल्यों से भी होती है। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री का अनुशासन, अथक परिश्रम, सादगी और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश के युवाओं को यह विश्वास दिया है कि सामान्य परिवारों से निकलकर भी असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं को सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने का संकल्प प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके हैं। हरियाणावासी धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ की कालजयी परंपरा का पालन करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व अग्रणी राष्ट्र बनने की अपनी यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *